जम्मू, जम्मू के पुंछ जिले से सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है. सुरक्षाबलों ने दावा किया है कि आतंकी जम्मू के राजौरी जिले में धमाके की योजना बना रहे थे.
जम्मू में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि एक इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने जम्मू के पुंछ जिले में एक साझा ऑपरेशन चला कर इन आतंकियों को गिरफ्तार किया. इन आतंकियों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वो मेंढर ज़िले के गलुथ हरनी में एक वाहन से कहीं जा रहे थे.
बयान में कहा गया है कि इस वाहन से गिरफ्तार दोनों आतंकी जम्मू गजनबी फोर्स से संबंध रखते थे. सुरक्षाबलों ने दावा किया है कि इस गिरफ्तारी से उन स्थानीय आतंकियों को पकड़ा गया है जो अपने संगठनों के लिए हथियार और नशे की खेप लाने और ले जाने का काम करते थे. इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है.
सुरक्षाबलों की ओर से दावा किया गया है कि यह आतंकी जम्मू के राजौरी जिले में बम धमाके की योजना बना रहे थे ताकि इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ा जा सके.
नई दिल्ली, नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) खत्म करने का इरादा इस सरकार का ना तो कभी था, ना है और ना रहेगा. मंडी व्यवस्था भी कायम रहेगी. कोई भी ‘मां का लाल’ किसानों से उनकी जमीन नहीं छीन सकता.
रक्षा मंत्री ने कहा, “ये दुष्प्रचार किया गया कि किसानों की जमीन कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के माध्यम से छीन ली जाएगी, कोई भी मां का लाल किसानों से उनकी जमीन नहीं छीन सकता है. ये मुकम्मल व्यवस्था कृषि कानूनों में की गई है.” राजनाथ सिंह ने हिमाचल प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ये बातें कही.
#WATCH ये दुष्प्रचार किया गया कि किसानों की जमीन कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के माध्यम से छीन ली जाएगी, कोई भी मां का लाल किसानों से उनकी जमीन नहीं छीन सकता है। ये मुकम्मल व्यवस्था कृषि कानूनों में की गई है: हिमाचल प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री pic.twitter.com/OrLOYNsnuI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2020
राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग नए कृषि कानूनों को लेकर जानबूझकर गलफहमी फैला रहे हैं. उन्होंने कहा, “ऐतिहासिक कृषि सुधार से उन लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई है जो लोग किसानों के नाम पर अपने निहित स्वार्थ साधते थे. उनका धंधा खत्म हो जाएगा इसलिए जानबूझ कर देश के कुछ हिस्सों में एक गलतफहमी पैदा की जा रही है कि हमारी सरकार एमएसपी की व्यवस्था खत्म करना चाहती है.”
बता दें कि राजनाथ सिंह का बयान ऐसे समय में आया है जब एक तरफ किसानों का आंदोलन चल रहा है, वहीं इसके साथ ही उन्होंने सरकार से बातचीत के लिए 29 दिसंबर को बातचीत का प्रस्ताव दिया है. हालांकि इस बातचीत के लिए किसानों ने चार शर्त रखी है जिसमें पहली शर्त तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की बात है. हालांकि, सरकार ने कई मौकों पर साफ किया है कि कानून वापस नहीं होंगे.
प्रयागराज | एक बहन ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी वो भी अपने प्रेमी के साथ मिलकर। मृतक भाई का कसूर इतना था कि उसने अपनी बहन को प्रेमी संग देख लिया था। पुलिस ने तफ्तीश करते हुए अब खुलासा किया कि हत्यारा दरअसल और कोई नहीं बल्कि उसकी अपनी ही बहन है जिसने अपने भाई को मारने में गुरेज नहीं की और बेरहमी से अपने ही छोटे भाई को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार डाला।
पढ़ें : BIG BREAKING : इस शख्स ने दी अपनी पत्नी को शादी की सालगिरह पर चाँद में 3 एकड़ जमीन, आया चर्चा में
बताया जा रहा है कि मृतक के पिता मजदूरी करते हैं गुलाब अपनी पत्नी के साथ बुधवार को दूसरे गांव में रिश्तेदार के घर गए थे और घर में उनकी बेटी जानकी और 14 साल का बेटा अमन ही थे दोनों रात में खाना खाकर अलग-अलग कमरे में सो गए थे।
पढ़ें : BIG BREAKING : जिले के धान खरीदी केन्द्र में युवक ने लगाई फांसी, केंद्र में मची अफरातफरी
रात में छोटा भाई जाग गया और आपत्तिजनक हालत में उसके प्रेमी और बहन को देख लिया और कहा कि वह पिता से सारी बात बताएगा इससे घबराकर लड़की और उसके प्रेमी ने मिलकर लोहे की रॉड से मासूम लड़के को मौत के घाट उतार डाला और प्रेमी वहां से भाग निकला, लड़की ने ही सुबह भाई की हत्या होने की जानकारी सबको दी।
बेंगलुरु | कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। साथ ही छह लोग घायल हो गए हैं। चित्रदुर्ग जिले के बीजी हल्ली के पास कल रात एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए हैं।
पढ़ें : BIG BREAKING : इस शख्स ने दी अपनी पत्नी को शादी की सालगिरह पर चाँद में 3 एकड़ जमीन, आया चर्चा में
Karnataka: Five people were killed and six others injured in a road accident near BG Halli in Chitradurga district last night, say Chitradurga Police pic.twitter.com/9WeIZ625qk
— ANI (@ANI) December 27, 2020
अजमेर | राजस्थान के अजमेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि अजमेर के रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी को शादी की सालगिरह पर चांद पर जमीन का एक टुकड़ा खरीद कर गिफ्ट में दिया है | अब इस शख्स की चर्चा जिले ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है |
पढ़ें :BIG BREAKING : कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता की हुई मौत, सीएम बघेल ने जताया शोक
जानकारी के मुताबिक, शख्स का नाम धर्मेंद्र अनिजा है | उसने अपनी शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी को चांद पर तीन एकड़ जमीन उपहार में दी है | वहीं, धर्मेंद्र का कहना है कि उन्होंने अपनी आठवीं शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी के लिए कुछ खास गिफ्ट देने का प्लान बनाया था | तभी एकाएक दिमाग में आया कि क्यों न चांद पर जमीन खरीद कर गिफ्ट में दिया जाए |
लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से तीन एकड़ जमीन खरीदी है
धर्मेंद्र ने कहा कि 24 दिसंबर को हमारी शादी की सालगिरह थी | मैं उनके लिए कुछ खास करना चाहता था | हर कोई कार और ज्वैलरी जैसी सांसारिक चीजें गिफ्ट करता है, लेकिन मैं कुछ अलग करना चाहता था | इसलिए मैंने उसके लिए चांद पर जमीन खरीदी और पत्नी को गिफ्ट में दे दिया | उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है | मुझे लगता है कि मैं चंद्रमा पर जमीन खरीदने वाला राजस्थान का पहला आदमी हूं |
Ajmer man gifts plot of land on Moon to wife on wedding anniversary
— ANI Digital (@ani_digital) December 26, 2020
Read @ANI Story | https://t.co/6jXrhngCUQ pic.twitter.com/5u7iqIky7d
पढ़ें : BIG BREAKING : जिले के धान खरीदी केन्द्र में युवक ने लगाई फांसी, केंद्र में मची अफरातफरी
धर्मेंद्र की पत्नी सपना ने कहा कि उन्हें अपने पति से इस तरह के विशेष 'दुनिया से बाहर' का उपहार प्राप्त करने की उम्मीद नहीं थी | जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की एक फर्म लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से तीन एकड़ जमीन खरीदी है | उन्होंने कहा कि जमीन खरीदने के बाद प्रक्रिया पूरा होने में लगभग एक साल लग गया |
मुंबई, मुंबई में कई बार पुलिस ने पाया है कि कुछ ऐसे भी बी-टाउन से जुड़े लोग हैं जो देह व्यापार में लिप्त हैं. हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 7 ने ऐसे ही एक रैकेट का पर्दाफाश किया है जिसमें मॉडल्स के साथ-साथ फिल्मी कलाकार भी शामिल हैं. पुलिस ने इस मामले में एक महिला दलाल को भी गिरफ्तार किया है.
जिन तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है उसमें से एक भोजपुरी फिल्मों की मशहूर कलाकार है, जिसने टीवी सीरियल्स में भी काम किया है. इसके अलाव दो मॉडल्स हैं. पुलिस ने महिला दलाल को गिरफ्तार कर लिया है.
क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान ने एबीपी को जानकारी देते हुए कहा उनकी टीम को एक जानकारी मिली थी कि मुंबई के ईस्टर्न सबर्ब इलाके में कैसे एक सेक्स रैकेट एक्टिव है. रैकेट में मॉडल्स और अभिनेत्रियों का होता है.
इसके बाद पुलिस ने बोगस ग्राहक बनकर गिरफ्तार महिला दलाल से संपर्क स्थापित किया. पुलिस उसे रंगे हाथ गिरफ्तार करना चाहती थी, इस वजह से उससे फिल्मी जगत की कलाकार या मॉडल की डिमांड की गयी. पहले तो महिला ने उसे इसके बारे में कुछ न पता होने का नाटक किया फिर कुछ दिनों बाद जब उसे उस ग्राहक पर विश्वास हुआ तो उसने पैसों की बात करना शुरू कर दिया. महिला ने एक रात के लिए 55 हजार रुपये की मांग की थी. उसका कहना था कि उसके संपर्क में कई मॉडल और फिल्मी कलाकार हैं.
पूरी डील होने के बाद महिला ने बोगस ग्राहक को तीन महिला दिखाने का वादा किया जिसमें से उसे किसी एक को चुनना था. दलाल महिला ने फिर घाटकोपर का एक होटल बुक किया जहां पर वो तीन महिलाओं के साथ आयी. इन तीन महिलाओं में एक तो भोजपुरी फिल्मों की मशहूर कलाकार है, जिसमें टीवी सीरियल्स में भी काम किया है और दो मॉडल्स हैं.
जब होटल के कमरे में महिला लड़कियां दिखा रही थी, उसी समय क्राइम ब्रांच की एक टीम ने वहां पहुंच कर रेड कर दिया और तीनों महिलाओं को रेस्क्यू किया. पुलिस ने दलाल महिला को गिरफ्तार किया है. लेकिन इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड अब भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश क्राइम ब्रांच के अधिकारी कर रहे हैं. गिरफ्तार महिला ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे लोग इन महिलाओं से 30 प्रतिशत कमीशन लेते थे.
लंदन | एक ओर कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में खौफ का माहौल है, वहीं लंदन से एक चुनौतीभरी खबर आई है। दरअसल ब्रिटेन में एक ह्यूमन ट्रायल चैलेंज होने जा रहा है। लंदन के रॉयल फ्री अस्पताल में ये चैलेंज किया जाएगा। इसमें 2500 ब्रिटिश नागरिक जानबूझकर कोरोना पॉजिटिव होंगे। इसके बाद इन्हें वैक्सीन दी जाएगी।
पढ़ें : BIG BREAKING : अब इस फिल्म अभिनेता की पानी में डूबने से हुई मौत, फ़िल्मी जगत में शोक की लहर
ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि वैक्सीन परीक्षण के नतीजों को मॉनिटर किया जा सके। बता दें कि इससे पहले टायफाइड, मलेरिया और फ्लू जैसी बीमारियों के लिए इस तरह के ट्रायल किए जा चुके हैं। कोरोना वैक्सीन को तेजी से काम में लाने के लिए ये ट्रायल किए जा रहे हैं। चैलेंज में भाग लेने वालों की उम्र 18 से 30 साल होगी। इस उम्र के लोगों में कोरोना से मरने का खतरा कम है।
पढ़ें : बड़ी खबर: 21 साल की उम्र में छात्रा बनी देश की सबसे युवा महापौर, संभालेगी इस शहर की जिम्मेदारी
नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन सम्मोहन और वशीकरण करने वाला तांत्रिक को गिरफ्तार किया है जो बिना मिले और बिना देखे बस अपनी आवाज़ से सम्मोहित कर लेता है. इससे पहले आपने कुछ सुंघाकर या आखों में आंखें डालकर सम्मोहित करने वाले तांत्रिक के बारे में सुना होगा. लेकिन दिल्ली पुलिस ने पहली बार ऑनलाइन तंत्रमंत्र और वशीकरण करने वाले बाबा को गिरफ्तार किया है. ये सैकड़ों मील दूर बैठकर एक फोन कॉल से ही जिस्म औऱ दिमाग काबू कर लेगा और फिर आप वही करेंगे जो ये आपसे कहेगा.
दिल्ली की एक महिला की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी
दिल्ली की एक महिला ने लॉकडाउन के चलते पति के काम-धाम ठप होने और फिर ग्रह क्लेश के चलते इस तांत्रिक बाबा को फ़ोन किया था. इस बाबा ने अपने आपको पंडित राहुल शास्त्री बताया और ग्रह शांति की पूजा और पाठ के लिए साढ़े 3 हजार रुपये की फीस ऑनलाइन भेजने को कहा. उस महिला से कुछ देर की बात में ही इसने उसको सम्मोहित कर लिया और उसके दिमाग पर काबू पा लिया. वशीकरण में आने के बाद उस महिला ने एक बार नहीं, कई-कई बार इसके अकाउंट में पैसे डाले. ये तांत्रिक जब कहता वो महिला इसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर देती. लेकिन जब उस महिला का सम्मोहन टूटा तब तक उसका अकाउंट खाली हो चुका था. उसे पता ही नहीं था कि वो कब और कैसे अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई इसके बताए अकाउंट में डाल रही थी.
मोबाइल और अकाउंट डिटेल्स के जरिये हुई गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक़ पीड़िता ने अपनी आप बीती परिवार को बताई और फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस ने तुरंत बाबा का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर डाल दिया. जब इसके बैंक अकाउंट की डिटेल्स खंगाली तब पुलिस इसके पास पहुंची. मेरठ में बैठे इस पाखंडी तांत्रिक का असली नाम हारून उर्फ मिया शाह है जो अपने बेटे आरिफ के साथ मिलकर सम्मोहित करता था. ये सम्मोहन करने वाला ऑनलाइन तांत्रिक गूगल और ट्रू कॉलर एप्प पर भी रजिस्टर है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस बाबा ने अपना एक ऑनलाइन पोर्टल भी बना रखा है जो मियां शाह जी बंगाली के नाम से है. ये तांत्रिक सैकड़ों लोगों को इस तरीके से वशिकरण कर अपना शिकार बना चुका है. इतना ही नहीं ये तांत्रिक पहले भी क़त्ल और दंगों के इल्जाम में जेल जा चुका है.
बेंगलुरू, कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद एहतियात के तौर पर कर्नाटक सरकार द्वारा लगाए गए नाइट कर्फ्यू को वापस ले लिया है. बुधवार को ही सरकार ने एक जनवरी तक रात में 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया था. लेकिन गुरुवार को सरकार ने नाइट कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है.
एक दिन पहले ही बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कोविड-19 के लिए राज्य की तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी जिसके बाद मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने बुधवार रात से ही दो जनवरी तक कर्फ्यू लगाने व इसकी अवधि रात 10 बजे से सुबह छह बजे रखने की घोषणा की थी.
Night curfew order, issued earlier, has been withdrawn after reviewing the situation on the suggestion of Technical Advisory Committee: Chief Minister's Office, Karnataka https://t.co/CYSIlI2LQN
— ANI (@ANI) December 24, 2020
देहरादून, देहरादून में स्पेशल टास्क फोर्स और साबर क्राइम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दिल्ली, एनसीआर (NCR) से फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने और लोगों से ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने नाइजीरियन ग्रुप के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो लोगों से फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर विदेश से गिफ्ट, धनराशि भेजने का लालच देकर उनसे ठगी करते थे. देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि फेसबुक पर उनकी दोस्ती एक विदेशी महिला से हुई थी, जिनके द्वारा उनको विदेश से 19000 EURO यानी 17 लाख रुपए भेजने की बात कही गई.
इसके बाद युवक को कोरियर सर्विस के बहाने फोन आता है कि आपके नाम का पार्सल आया है, जिसको Over weight होने के कारण 15560/- रुपये, कंसीडेराशन के नाम पर 23599/, इनकम टैक्स के नाम पर 65000/- रुपये, एन्टी ड्रग टेररीरिस्ट चार्ज के नाम पर 58500/ हाइकोर्ट और दूसरे टैक्स के नाम पर रूपये 1 करोड़ 12 लाख 63 हजार 945 रुपये की धनराशि विभिन्न बैंक खातो में जमा कराकर धोखाधड़ी की गई.
युवक द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध संख्या 21/19 पंजीकृत किया. अपराध की गंभीरता को देखते हुये प्रकरण के अनावरण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई. पुलिस टीम द्वारा 1 विदेशी नागरिक (नाईजीरियन मूल) सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 16 बैंक खातों को फ्रीज कराया गया है. आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल, ई-वालेट, बैंक खातों के बारे में जानकारी मिली है. एक पुलिस टीम तत्काल दिल्ली, नोएडा, उत्तर प्रदेश रवाना की गई है. पुलिस ने मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.
लंदन | ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक और नया रूप पाया गया है। गनीमत यह है कि वायरस का यह नया रूप दक्षिण अफ्रीका में पैदा हुआ है और वहां से आए दो लोगों के जरिये ब्रिटेन पहुंचा है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने इस वायरस के इस नए वैरिएंट के और ज्यादा संक्रामक होने और रूप बदलते रहने की आशंका जताई। पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य विभाग ने कहा था कि कोरोना वायरस का एक नया बदला हुआ रूप पाया गया है जो हाल में संक्रमण में हुई वृद्धि का कारण हो सकता है।
दो मामलों का पता चला
हैनकॉक ने कहा, `दक्षिण अफ्रीका की प्रभावशाली जीनोमिक क्षमता के लिए धन्यवाद, हमने अपने यहां कोरोना वायरस के एक और नए संस्करण के दो मामलों का पता लगाया है।` उन्होंने कहा कि संक्रमित पाए गए दोनों लोग कुछ हफ्ते पहले दक्षिण अफ्रीका गए थे और वहीं पर इस नए स्ट्रेन के संपर्क में आए।
बदले रूप से जूझ रहा ब्रिटेन
ब्रिटेन पहले से ही कोरोना वायरस के एक नए और बदले हुए रूप से जूझ रहा है, जो पहले के वायरस के मुकाबले 70 फीसद ज्यादा तेजी से फैलता है। हैनकॉक ने कहा कि अब जो वायरस का नया रूप मिला है, देखने में आया है कि वह और अधिक संक्रामक है और नए वायरस के मुकाबले और रूप बदलता है।
लोगों को किया जा रहा क्वारंटाइन
हैनकॉक ने कहा कि इन दोनों लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। उन्होंने पिछले 15 दिनों के दौरान दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने वाले लोगों से भी खुद को क्वारंटाइन करने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका से लोगों के आने पर तत्काल पाबंदी लगाई जा रही है।
नए प्रतिबंधों पर जल्द होगा फैसला
इससे पहले, नए स्ट्रेन के मिलने के बाद ब्रिटेन के कई इलाकों में सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं। हाउसिंग सेक्रेटरी राबर्ट जेनेरिक ने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की अध्यक्षता में सरकार की कोरोना ऑपरेशन कमेटी की बैठक होगी और यह तय किया जाएगा कि क्या मौजूदा प्रतिबंध पर्याप्त हैं या फिर इन्हें दूसरे इलाकों तक बढ़ाया जाना चाहिए।
फ्रांस ने खोली मालवाहक वाहनों के लिए खोली
ब्रिटेन, फ्रांस और यूरोपीय यूनियन के अधिकारियों के बीच दो दिन चली वार्ता के बाद फ्रांस मालवाहक वाहनों के लिए अपनी सीमाएं खोलने को राजी हो गया है। हालांकि जो भी ड्राइवर ट्रक लेकर फ्रांस की सीमा में प्रवेश करेगा, उसे पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा। बता दें कि नए स्ट्रेन को देश में आने से रोकने के लिए फ्रांस ने ब्रिटेन से मालभाड़ा सहित किसी भी व्यक्ति के आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके चलते 1500 से अधिक ट्रक फ्रांस जाने के लिए ब्रिटेन की सीमा पर दो दिन से खड़े थे।
एक नजर इन देशों पर
इजरायल: देश में ब्रिटेन में फैले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से चार लोगों को संक्रमित पाया गया है। इनमें से तीन लोग इंग्लैंड से लौटे थे। चौथे मामले की जांच की जा रही है।
स्विटजरलैंड: टीकाकरण शुरू हो गया है। सबसे पहला टीका 90 वर्षीय महिला को लगाया गया। जर्मन में एक दिन में 962 लोगों की मौत हुई है।
सऊदी अरब: यहांं कोरोना वैक्सीन की अनुमति दे दी गई है। बता दें कि टीका निर्माण में सुअर के मांस का प्रयोग होने के चलते कई मुस्लिम देशों ने इसके प्रयोग पर आपत्ति जताई थी।
पंजाब | पंजाब गुरदासपुर ज़िले के बटाला क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि गुरदासपुर जिले के बटाला पुलिस ने बटाला में प्रेम नगर के मल्ली मोहल्ला इलाके में अवैध रूप से चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है |
पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर के वालफोर्ट सिटी के सामने मिली अज्ञात लाश, इलाके में मचा हड़कंप
सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर मौके से तीन लड़कियों और उनके साथ पांच युवकों को रंगरलिया मानते गिरफ्तार किया है | पुलिस को काफी दिनों से इस गोरखधंधे की सूचना मिल रही थी | पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है |
वहीं, पुलिस की छापेमारी के बाद मोहल्ले के रहने वाले लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरेआम चल रहे इस देह व्यापार के इस धंधे की हम लोगों ने कई बार बटाला सिटी की महिला डीएसपी से शिकायत की थी | लेकिन शिकायत के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई और न ही कोई कार्रवाई हुई |
पढ़ें : सेक्स रैकेट: ऑनलाइन बाल सेक्स रैकेट चलाकर नाबालिगों का कर रहा था शोषण, आरोपी गिरफ्तार
वहीं, बटाला थाना सिविल लाइन के एसएचओ अमोलक सिंह का कहना है कि वह पुलिस टीम के साथ काहनूवान रोड पर गश्त कर रहे थे तभी किसी ने सूचना दी कि मल्ली मोहल्ले के एक घर में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है | सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बताए गए घर पर रेड डाली |रेड के दौरान अड्डे पर संदिग्ध हालात में मौजूद चकला संचालक महिला समेत तीन लड़कियों और उनके साथ पांच युवकों को हिरासत में लिया गया |
पढ़ें : बड़ी खबर: सुहागरात के दिन पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट, जानिए आखिर हुआ क्या ऐसा
एसएचओ अमोलक सिंह ने आगे बताया कि पुलिस ने सेक्स रैकेट की संचालिका बलविंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है | साथ ही पुलिस हिरासत में ली गई महिलाओं और युवकों से पूछताछ की जा रही है | पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी |
नई दिल्ली | कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर राज्य सरकारें भी अलर्ट मोड पर आ गई हैं. महाराष्ट्र के बाद अब बुधवार को कर्नाटक सरकार ने भी राज्य में नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है. यह कर्फ्यू 2 जनवरी तक जारी रहेगा. इस दौरान रात में 10 बजे से सुबह 6 बजे तक गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी. इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने भी वायरस के खतरनाक रूप को देखते हुए इस हफ्ते से नई पाबंदियां लगाने की घोषणा की थी. भारत समेत 30 देशों ने ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स पर अस्थाई रोक लगाई है.
पढ़ें : बड़ी खबर: सुहागरात के दिन पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट, जानिए आखिर हुआ क्या ऐसा
राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने कहा, 'कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को देखते हुए आज से 2 जनवरी तक रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है.' उन्होंने कहा, 'मैं सभी से साथ देने की अपील करता हूं.' हालांकि, इससे पहले उन्होंने कहा था 'नाइट कर्फ्यू लगाने की अभी कोई जरूरत नहीं है, हमें ज्यादा सावधान रहना होगा.'
राज्य परिवहन पर नहीं होगी रोक
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने कहा, 'यह यूके में मिले कोरोना वायरस स्ट्रेन को रोकने के लिए किया जा रहा है. हम राज्य में आ रहे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी भी कर रहे हैं.' उन्होंने यह साफ किया है कि इस दौरान इंटरस्टेट ट्रैवल पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी. उन्होंने बताया कि 10वीं और 12वीं क्लास के लिए स्कूल 1 जनवरी से खुल जाएंगे.
उन्होंने कहा '23 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच किसी भी तरह के कार्यक्रम और त्योहारों मनाने की अनुमति रात 10 बजे के बाद नहीं होगी.' उन्होंने जानकारी दी कि यह नियम हर तरह के कार्यक्रम पर लागू होगा.
कलकत्ता हाईकोर्ट ने धर्म परिवर्तन और इंटरकास्ट मैरिज को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है. कलकत्ता हाई कोर्ट में न्यायमूर्ति संजीब बनर्जी और अरिजीत बनर्जी की खंडपीठ के अनुसार एक वयस्क इंसान अपनी पसंद के अनुसार शादी कर सकता है, इसमें किसी भी प्रकार से कोई भी हस्तक्षेप नहीं कर सकता है. आगे बोलते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा कि एक वयस्क अपने धर्म को परिवर्तित करने और अपने माता-पिता के घर वापस लौटने से इनकार करने के लिए भी स्वतंत्र है. हाई कोर्ट ने एक पिता की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह कहा है.
पिता की याचिका पर हुई सुनवाई
दरअसल पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के दुर्गापुर गांव के एक 44 वर्षीय किसान पिता ने बताया कि उनकी बेटी 15 सितंबर को घर से चली गई थी और अगले दिन उसे पता चला कि उसने धर्म परिवर्तन कर उसने एक मुस्लिम नाम लिया और शादी कर ली. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को या तो ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया या लालच दिया गया. पिता ने न्याय के लिए हाई कोर्ट में अपील की, जिस पर हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है.
स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत हुई शादी
हाई कोर्ट में पिता की वकील सुस्मिता साहा दत्ता ने कहा, "जब उनकी बेटी घर से यह कहकर निकली कि वह बैंक जा रही है और वापस नहीं लौटी, तो उसने मुरूतिया पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज की, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसका अपहरण कर लिया गया था." अपनी याचिका में, पिता ने दावा किया कि उसे संदेह नहीं था कि उसकी शादी स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत औपचारिक रूप से हुई थी, जो इंटरकास्ट मेरिज का प्रावधान देती है.
युवती ने किया घर्म परिवर्तन
पुलिस को लड़की का पता लगाने के बाद, उसने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और अपना धर्म परिवर्तन किया है. हालांकि, पिता ने यह कहते हुए हाईकोर्ट से आग्रह किया कि उनका बयान ''उस माहौल में दर्ज नहीं किया जा सकता, जहां वह सहज महसूस करती थीं ''
अपनी आशंकाओं को दूर करने के लिए हाईकोर्ट ने लड़की को तेहत में वरिष्ठतम जिला जज से मिलने का निर्देश दिया. जहां अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि पर्याप्त सावधानी बरत कर और बिना किसी जबरदस्ती या दबाव के लड़की का बयान दर्ज किया जाए, फिलहाल लड़की ने अपना बयान नहीं बजला है, जिससे पिता अभी भी संतुष्ट नहीं हैं.
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर जिला विकास परिषद के चुनावी परिणामों में अभी तक पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन बढ़त बनाए हुए है। प्रदेश की 280 सीटों में से अभी तक 247 के रुझान आए हैं। जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद यानी डीडीसी के चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बढ़ी बढ़त बना ली है। अब तक के रुझानों के मुताबिक, डीडीसी की 280 में से 223 सीटों के रुझान मिले हैं। भाजपा 54 सीट पर आगे है। वहीं गुपकार अलायंस 95 सीट पर आगे है। कांग्रेस के खाते में 19 सीट जाती दिखरही है। अन्य 56 सीट पर आगे हैं। गुपकार गठबंंधन में यानी NC और PDP हैं। वेरीनाग अनंतनाग में जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष जी मीर सोन नासिर अहमद मीर आगे चल रहे हैं। बारामूला, कुपवाड़ा व बांडीपुरा हलके में गुपकार एलायंस आठ, भाजपा चार और निर्दलीय तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं।
कश्मीर में भी भाजपा ने दिखाया दम
कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनाव के लिए हो रही मतगणना में भाजपा दमदार प्रदर्शन कर रही है। कश्मीर संभाग की 140 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना में 109 सीटों का रुझान मिला है। इसमें भाजपा दमदार प्रदर्शन करते हुए 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन 34 सीटों पर बढ़त बनाए है। पीपुल्स एलायंस के नेशनल कांफ्रेंस की महमूदा निसार शोपियां में विजयी रही। श्रीनगर में आजाद उम्मीदवार शाइस्ता असलम विजयी रहीं। कांग्रेस 11, जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी 5और अन्य 20 सीटों पर आगे है।
डीडीसी चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस ने शोपियां में खोला खाता, भाजपा का भी दमदार प्रदर्शन
कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनाव के लिए हो रही मतगणना में भाजपा दमदार प्रदर्शन कर रही है। कश्मीर संभाग की 140 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना में 75 सीटों का रुझान मिला है। इसमें भाजपा दमदार प्रदर्शन करते हुए 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन 17 सीटों पर बढ़त बनाए है। पीपुल्स एलायंस के नेशनल कांफ्रेंस की महमूदा निसार शोपियां में विजयी रही। कांग्र्रेस छह, जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी 4 और अन्य 17 सीटों पर आगे है।
बैलेट से हुए इन चुनावों का पहला परिणाम दोपहर तक आएगा। शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जम्मू कश्मीर के कमिश्नर केके शर्मा ने यह जानकारी दी है। यह चुनाव इसलिए यादगार रहा है क्योंकि आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार वोटिंग हुई, जिसमें मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाजपा को भी इन चुनावों में बड़ी उम्मीद है। उसके कई दिग्गज नेताओं ने जम्मू के साथ की कश्मीर में खूब पसीना बहाया है। आठ चरण की शांति पूर्ण वोटिंग के बाद अब नतीजे पर पूरे देश की नजर है। कई दिग्गज नेताओं ने इन चुनावों में किस्मत आजमाई है, जिनमें दो दर्जन पूर्व मंत्री, विधायक और एमएलसी शामिल हैं। डीडीसी की कुल 280 सीटों का रिजल्ट आना है।
डीडीसी चुनाव परिणाम में इन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर: पूर्व राज्यसभा सदस्य त्रिलोक सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ताज मोहिउद्दीन, पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शाम चौधरी, शक्ति परिहार, शब्बीर खान, एजाज अहमद, पूर्व विधायक शोएब लोन अपनी पार्टी, भाजपा के पूर्व विधायक प्रो. गारू राम, भारत भूषण, कांता अंदोत्रा, पीडीपी के एजाज मीर, पूर्व एमएलसी शहनाज गनेई, मोहम्मद अकरम प्रमुख, पूर्व निर्दलीय विधायक चरणजीत सिंह, नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधायक जगजीवन लाल, अब्दुल गनी मलिक के पूर्व मंत्री मिर्जा अब्दुल रशीद के बेटे परवेज मिर्जा, जावेद राणा के बेटे जिशान राणा, पूर्व विधायक आरएस पठानिया की पत्नी जूही मन्हास, पूर्व विधायक हर्ष देव की पत्नी मंजू सिंह।



















