BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BREAKING : महाकुंभ से लौट रही बोलेरो को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 6 घायल

BREAKING : महाकुंभ से लौट रही बोलेरो को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 6 घायल

 सोनभद्र :-  बभनी के दरनखाड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है. जहां श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को ट्रेलर ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 6 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बड़ी खबर : AAP की हार के बीच दिल्ली सचिवालय सील! आला अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

बड़ी खबर : AAP की हार के बीच दिल्ली सचिवालय सील! आला अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

 नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। अरविंद केजरीवाल की हार की खबर के बाद सरकारी दस्तावेजों और डेटा की सुरक्षा के मद्देनजर आला अधिकारियों को तुरंत सचिवालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। अब दिल्ली सचिवालय को सील कर दिया गया है।

गौरतलब है कि संयुक्त सचिव ने आदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने आला अधिकारी को तुरंत दिल्ली सचिवालय पहुंचने का निर्देश दिया है। यह फैसला दिल्ली में चुनाव रुझानों को देखते हुए लिया गया है।

BREAKING: नई दिल्ली सीट से चुनाव हारे अरविंद केजरीवाल, बीजेपी ने दर्ज की जीत

BREAKING: नई दिल्ली सीट से चुनाव हारे अरविंद केजरीवाल, बीजेपी ने दर्ज की जीत

 नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ चूका है। केजरीवाल-मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े चहरे हार गए हैं। हालांकि, आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था और इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि दिल्ली में पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था।

 
शिक्षा और निजी क्षेत्र में आधार अब अनिवार्य नहीं – सुप्रीम कोर्ट

शिक्षा और निजी क्षेत्र में आधार अब अनिवार्य नहीं – सुप्रीम कोर्ट

 नई दिल्ली : हाल ही में, भारत के सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड की अनिवार्यता को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस निर्णय के अनुसार, अब कई क्षेत्रों में आधार कार्ड का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया गया है। उदाहरण के लिए, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), और निजी कंपनियाँ अब आधार कार्ड की मांग नहीं कर सकती हैं। इसके अलावा, स्कूलों को भी छात्रों से आधार कार्ड की मांग करने की अनुमति नहीं दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड अब उम्र निर्धारित करने या पहचान स्थापित करने के लिए पर्याप्त दस्तावेज नहीं है। निजी कंपनियों को आधार कार्ड की मांग करने से रोका गया है, जिससे उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा बढ़ेगी। इसके अतिरिक्त, आधार का बायोमीट्रिक डेटा केवल सुरक्षा मामलों में एजेंसियों द्वारा मांगा जा सकता है। आधार अधिनियम की धारा 57 को असंवैधानिक घोषित किया गया है, जिससे निजी कंपनियों द्वारा आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त हो गई है। अब शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी आधार कार्ड की अनिवार्यता नहीं होगी, जिससे लोगों को सुविधाएँ प्राप्त करने में आसानी होगी।

इस फैसले का सीधा प्रभाव विभिन्न सरकारी योजनाओं पर पड़ेगा। कई योजनाएँ जैसे कि जन धन योजना, पीएम आवास योजना, और खाद्य सुरक्षा योजना में आधार कार्ड की अनिवार्यता थी। अब इन योजनाओं में बदलाव किया जाएगा ताकि लोग बिना आधार कार्ड के भी लाभ उठा सकें। शिक्षा क्षेत्र में भी यह निर्णय महत्वपूर्ण है। पहले कई स्कूलों ने छात्रों से आधार कार्ड की मांग की थी, जिससे कई बच्चे शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते थे। अब इस फैसले के बाद, स्कूलों को छात्रों से आधार कार्ड मांगने की अनुमति नहीं होगी, जिससे सभी बच्चों को समान अवसर मिलेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में निजता के अधिकार को भी महत्वपूर्ण माना है। न्यायालय ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी पहचान और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने का अधिकार है। यह निर्णय भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 (जीने का अधिकार) के तहत आता है, जिसमें कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति को उसके व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप से बचाया जाना चाहिए।

इस प्रकार, सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला न केवल कानूनी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने का भी कार्य करेगा। इससे नागरिकों को अपने अधिकारों की सुरक्षा मिलेगी और उन्हें सरकारी एवं निजी सेवाओं का लाभ उठाने में कोई बाधा नहीं आएगी।

Delhi Assembly Elections : दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी, AAP को भारी नुकसान

Delhi Assembly Elections : दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी, AAP को भारी नुकसान

 Delhi Assembly Elections : दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। चार घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 70 में से 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों तक सिमटती नजर आ रही है। भाजपा को पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले 40 सीटों का फायदा हुआ, वहीं AAP को 40 सीटों का नुकसान झेलना पड़ा।

भाजपा के वोट शेयर में 9% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि AAP को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को इस चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली, लेकिन उसका वोट शेयर 2% बढ़ा है।

AAP के कई बड़े नेता— आतिशी, सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, अमानतुल्लाह खान और अवध ओझा— पीछे चल रहे हैं। 2020 के चुनाव में AAP ने 62 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, लेकिन इस बार उसे बड़ा झटका लगा है। भाजपा ने 27 साल बाद शानदार वापसी की है, जिससे दिल्ली की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

Zomato ने बदला अपना नाम, जानिए वजह

Zomato ने बदला अपना नाम, जानिए वजह

7 फरवरी 2025 BIG NEWS :- जोमैटो को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. कंपनी के बोर्ड ने इसके नाम बदलने को लेकर अप्रुवल दे दिया है. कंपनी का नया नाम इटरनल लिमिटेड होगा. इस ऐतिहासिक फैसले को कंपनी के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है और अब इसे शेयरधारकों की स्वीकृति का इंतजार है.

ज़ोमैटो ने कुछ समय पहले ब्लिंकइट (Blinkit) का अधिग्रहण किया था और यह अब कंपनी का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है. इसीलिए, कंपनी ने यह तय किया कि जब ज़ोमैटो से अलग कोई अन्य बिजनेस उसका प्रमुख स्तंभ बन जाएगा, तो वह खुद को “इटरनल” के नाम से पहचानेगी. बता दें कि आज के समय में ज़ोमैटो सिर्फ एक रेस्तरां लिस्टिंग प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि यह डिलीवरी, ग्रॉसरी, हाइपरप्योर और क्विक-कॉमर्स जैसे कई सेक्टर में काम कर रही है.

 

क्या बदलेगा?

 

कंपनी का नाम: Zomato Ltd. → Eternal Ltd.
वेबसाइट: zomato.com → eternal.com
स्टॉक टिकर: ZOMATO → ETERNAL
मुख्य व्यवसाय: Zomato, Blinkit, District, Hyperpure

 

“इटरनल” नाम का क्या मतलब है?

 

दीपिंदर गोयल के अनुसार, “इटरनल” सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक मिशन स्टेटमेंट है. इसका मतलब है कि कंपनी का अस्तित्व सिर्फ वर्तमान में नहीं, बल्कि भविष्य में भी बना रहेगा.

 

क्या होगा कंपनी के ग्राहकों पर असर?

 

ज़ोमैटो और ब्लिंकइट जैसे ब्रांड पहले की तरह ही चलते रहेंगे. ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी. कंपनी अपने क्वालिटी और सेवा में सुधार करने के लिए लगातार इनोवेशन करती रहेगी.

 

कैसे हुई ज़ोमैटो की शुरुआत?

 

दीपिंदर गोयल ज़ोमैटो के संस्थापक हैं, उन्होंने इस कंपनी की शुरुआत 17 साल पहले 2007 में “फूडीबे” (Foodiebay) के नाम से की थी. उन्होंने सिर्फ सेवा भाव से रेस्टोरेंट्स के मेनू ऑनलाइन अपलोड करने शुरू किए, लेकिन बाद में चलकर यह एक बड़ी कंपनी में बदल गई.

Rose Day: प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक... महज एक फूल नहीं, इश्क की पूरी दास्तान है गुलाब

Rose Day: प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक... महज एक फूल नहीं, इश्क की पूरी दास्तान है गुलाब

 मशहूर शायर मीर तकी मीर को जब प्रेम में पड़े और उन्हें माशूका के लबों की तारीफ की तो स्याही में डूबी कलम ने कागज पर गुलाब लिख दिया. एक फूल, जो झाड़ी नुमा पौध में खिलता है, कांटों के बीच रहता है और जिसकी सुर्खी ऐसी है हर्फ-ए-मुहब्बत को बयां करने का उससे माकूल तरीका आज तक न मिला. तो समझिए कि गुलाब क्या है, खुद ही में जज्बा है, जज्बात है, इश्क की समूची दास्तां हैं.

इस वक्त आसमां चमकदार आसमानी है. सूरज की गुनगुनी तपिश गुदगुदा रही है है और हवा ऐसी बह रही है कि, बदन पर लगती है तो छेड़ जाती है. कुल मिलाकर माहौल ऐसा कि मोहब्बत है तो और सुर्ख हो जाती है और नही हैं तो जी उसे पाने के लिए तड़प उठता है. चारों तरफ अपनी आंखें फिराइये, कुदरत ने इस जहां को इतनी रंगीनियत बख्शी है कि दिल कह उठता है, 'गर फिरदौस बर रुए जमीं अस्त, हमीं अस्त, हमीं अस्त, हमीं अस्त.

हालांकि जहांगीर ने यह सुखन कश्मीर के लिए कहा, लेकिन माह-ए-मोहब्बत कही जाने वाली फरवरी जमीन के हर टुकड़े को इस दौरान यह रंगीनीयत सौगात में देती है. इस रंगीनियत में जो रंग गुलाब भरता है, उसके कहने ही क्या... बस नजारे देखिए और वाह कीजिए... मौका और दस्तूर वैलेंटाइन वीक का है और इसकी शुरुआत आज शुक्रवार से वैलेंटाइन डे के साथ हो रही है. पहला दिन है रोज डे के नाम, यानी कि अपने प्यार को गुलाब दीजिए और पहली शुरुआत कीजिए. दरअसल प्यार के इस रंग में गुलाब कई वजहों से खास है. इसके धार्मिक, वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक कई तरह के तर्क हैं. सबसे पहला तो यह कि इसका सुर्ख (लाल) रंग और नर्म अहसास अपने आप ही अपनी ओर आकर्षित करता है.

गुलाब का जिक्र आता है और प्यार की बात होती है तो मशहूर शायर अहमद फराज लिखते हैं कि, 
भरी बहार में इक शाख़ पर खिला है गुलाब
कि जैसे तू ने हथेली पे गाल रक्खा है

ग्रीक और यूनानी सभ्यता में गुलाब
ग्रीक-रोमन सभ्यता में प्रेम की देवी एफ्रोडिटी और वीनस हैं. प्राचीन ग्रीक एफ्रोडिटी को ही नेचर यानी प्रकृति की तरह मानता था. इसी तरह खूबसूरत की देवी जो वीनस कहलाती है, उसका बेटा क्यूपिड है. यह एक नवजात बच्चे की तरह है और बड़ा ही क्यूट है. यही क्यूपिड प्रेम का देवता है. एक बार वीनस ने अमृत पीने की इच्छा की. क्यूपिड बेहद संघर्ष के बाद अमृत ले आया, लेकिन इससे उसकी कुछ बूंदें धरती पर छलक गईं. धरती पर यह समय बर्फ पिघलने का था. अमृत की बूंदें गिरीं तो वह फूल बन गईं. यह फूल गुलाब कहलाया.

क्योंकि जल के टपकने से फूल खिला था, इसलिए इसे गुलाब कहा गया. यहा गुलाब क्यूपिड का हथियार बना. ग्रीक सभ्यता में क्यूपिड को वही दर्जा मिला है जो भारतीय मिथकों में कामदेव को मिला है. 

ग्रीक माइथोलॉजी में गुलाब के बारे में कई कहानियां हैं. ग्रीक देवी एफ्रोडाइट जो प्रेम, सौंदर्य और काम भावना की भी प्रतीक मानी जाती हैं और उन्हें प्रजनन की भी देवी माना जाता है. देवी एफ्रोडाइट का सौंदर्य ऐसा था कि वह जहां से गुजरती थीं वहां खुश्बूदार लाल फूल उग आते थे. जो वातावरण को जादुई बना देते थे. बस इसी तरह लाल गुलाब को प्यार और कामनाओं का प्रतीक माना जाने लगा. 

ऐसी ही एक कहानी, ग्रीक मिथक के किरदार एडोनिस को भी देवता का दर्जा मिला है. कहते हैं कि देवता एडोनिस एक बार शिकार पर गए थे. इस शिकार के दौरान किसी दुश्मन ने उन पर छिपकर वार किया. एडोनिस उस वक्त इच्छा की देवी एफ्रोडिटी के साथ थे. वह दुश्मन भी एफ्रोडिटी को पाना चाहता था. एडोनिस उसके जहरीले तीरों से घायल हो गया और उसके सीने से खून की धारा फूट पड़ी. इसके बावजूद वह एफ्रोडिटी को बचाने के लिए संघर्ष करता रहा. इस संघर्ष में इच्छा की देवी भी घायल हो गई थी. दोनों के खून की बूंदें मिलकर फूलों की घाटी में गिरीं. एफ्रोडिटी को बचाने के संघर्ष में एडोनिस की मृत्यु हुई और जहां उसका शरीर गिरा, कुछ दिनों बाद वहां एक झाड़ उग आया. एडोनिस के खून से सींची उस जमीन से उगा वो पौधा लाल गुलाबों का पौधा था. इसके बाद से ही लाल गुलाब त्याग और जुनून का प्रतीक बन गए. 

प्रेम का इजहार गुलाब से ही क्यों
दरअसल, गुलाब महज फूल नहीं अपने आप में एक पूरी दास्तान है. इसकी नाजुक पंखुड़ियां खूबसूरती जताने का जरिया हैं. यानि कि जिसे आप गुलाब दे रहे हैं, तो बिना शब्दों के, बिना कुछ कहे, उसकी तारीफ कर रहे हैं. दूसरा यह कि गुलाब का फूल कांटों से घिरा होता है. किसी को गुलाब देने का मतलब है कि जिंदगी में भले ही कितने दुख-तकलीफ या गम के दौर आएं, हम इनसे ऊपर उठकर खिलेंगे और खुश्बू बिखेरेंगे., बिल्कुल गुलाब की तरह.

गुलाब हमेशा कांटों से ऊपर उठकर खिलता है. तीसरा यह कि जब आप किसी को गुलाब देते हैं तो उसके कांटे हटा देते हैं. यह एक अनकहा वचन है कि जिंदगी में आने वाली हर परेशानियों को ऐसे ही हटा दिया करूंगा/करूंगी. समझ गए आप, इतना भी आसान नहीं किसी को गुलाब देना.

गुलाबः जितने रंग, उतनी भावनाएं
आम तौर पर लाल गुलाब का ही जिक्र होता है, लेकिन कुदरत ने गुलाब को कई रंगत बख्शी हैं. मनोवैज्ञानिक तौर पर गुलाब के अलग-अलग रंग में अलग-अलग भावनाएं भी छिपी होती हैं. सफेद गुलाब शुद्धता, मासूमियत और बिना शर्त प्यार को दर्शाता है. पीला गुलाब दोस्ती व खुशी का इजहार करता है. गुलाबी गुलाब कोमलता, दोस्ती, नम्रता, कृतज्ञता के साथ ही एक नए रिश्ते की शुरुआत का भी प्रतीक है. नारंगी गुलाब मोह व उत्साह को दर्शाता है. लाल गुलाब सच्चे प्यार का प्रतीक है. तो आज जिसे भी गुलाब दीजिए, अपनी भावनाएं जरूर समझ लीजिए.

अब बारी ये जानने की कि गुलाब पर किसने क्या कहा है?

बुरी सरिश्त न बदली जगह बदलने से
चमन में आ के भी काँटा गुलाब हो न सका
आरज़ू लखनवी

अज़ाब होती हैं अक्सर शबाब की घड़ियाँ
गुलाब अपनी ही ख़ुश्बू से डरने लगते हैं
बद्र वास्ती

सुनो कि अब हम गुलाब देंगे गुलाब लेंगे
मोहब्बतों में कोई ख़सारा नहीं चलेगा
जावेद अनवर

नए दौर के नए ख़्वाब हैं नए मौसमों के गुलाब हैं
ये मोहब्बतों के चराग़ हैं इन्हें नफ़रतों की हवा न दे
बशीर बद्र

फूलों की सेज पर ज़रा आराम क्या किया
उस गुल-बदन पे नक़्श उठ आए गुलाब के
आदिल मंसूरी

वो ख़ार ख़ार है शाख़-ए-गुलाब की मानिंद
मैं ज़ख़्म ज़ख़्म हूँ फिर भी गले लगाऊँ उसे
अहमद फ़राज़

पड़ोसी ने 4 साल की बच्ची से किया रेप, हत्या कर बक्से में डाल दी लाश... वारदात के बाद सो गया आरोपी

पड़ोसी ने 4 साल की बच्ची से किया रेप, हत्या कर बक्से में डाल दी लाश... वारदात के बाद सो गया आरोपी

 महाराष्ट्र :- सांगली जिले के करजगी गांव , तालुका जत में गुरुवार को एक शर्मनाक घटना घटी. जहां एक चार साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या के बाद हत्यारे ने लड़की के शव को एक बोरे में डालकर लोहे के बक्से में छिपा दिया.

4 साल की मासूम से रेप और हत्या

इस मामले में, 45 साल के आरोपी पांडुरंग सोमनिंग कल्ली को उमाडी पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.पुलिस के अनुसार, चार साल की बच्ची अपने दादा-दादी के साथ करजगी में रह रही थी, जबकि उसके माता-पिता रत्नागिरी में मजदूरी करते थे.

खाना खिलाकर बच्ची के साथ खेला

इधर,पांडुरंग कल्ली अपनी मां के साथ बच्ची के घर के बगल में रहता था. वह मजदूर के रूप में काम कर रहा था.उसके घर के सामने एक बादाम का पेड़ है.गुरुवार को बच्ची खेलते हुए बादाम लेने पांडुरंग के घर आ गई. फिर उसने उसे खाना खिलाकर उसके साथ खेलने का नाटक किया. फिर वह उसे शेड में ले गया.यह देखकर कि वहां कोई नहीं है, पांडुरंग ने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी.

बोरे में बंद कर बक्से में डाल दिया शव

हत्या के बाद उसने उसे एक बोरे में बंद कर दिया गया और शव को लोहे के बक्से में छिपा दिया, ताकि किसी को पता न चले. इस बीच, बच्ची की दादी ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया क्योंकि उसकी पोती लंबे समय से लापता थी.पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि पड़ोसी पांडुरंग उसे ले गया है.तो दादी उसके घर चली गईं. तभी पता चला कि पांडुरंग पेपर शेड के सामने सो रहा है. जब उससे इसके बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

साथ मिलकर ढूंढने का नाटक

इसके बाद आरोपी ने बच्ची को खोजने में लोगों की मदद करने का नाटक भी किया. उस समय कुछ लोगों ने उमाडी पुलिस स्टेशन में फोन करके बताया कि चार साल की बच्ची लापता है. उमडी पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक संदीप कांबले के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल पर पहुंची. कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने लड़की को पांडुरंग के साथ देखा था. तलाशी के दौरान पता चला कि लड़की का शव एक बोरे में लपेटकर लोहे के बक्से में फेंका गया था. पांडुरंग को तुरंत गिरफ्तार कर उमडी पुलिस थाने लाया गया.लड़की की हत्या की सूचना मिलते ही इलाके में भीड़ जमा हो गई. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जत सरकारी अस्पताल भेज दिया गया.

गांव में तनाव का माहौल

जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब पता चला कि एक लड़की के साथ बलात्कार किया गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई.गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए तुरंत पुलिस बल तैनात कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितु खोखर और स्थानीय अपराध जांच टीम ने घटनास्थल का दौरा किया. साथ ही उमाडी पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं. नागरिकों ने हत्यारे के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जल्द से जल्द सजा देने की मांग की है.

Pariksha Pe Charcha 2025: पीएम मोदी 10 फरवरी को करेंगे छात्रों से संवाद, सदगुरु,दीपिका सहित कई हस्तियां छात्रों को देंगे टिप्स

Pariksha Pe Charcha 2025: पीएम मोदी 10 फरवरी को करेंगे छात्रों से संवाद, सदगुरु,दीपिका सहित कई हस्तियां छात्रों को देंगे टिप्स

 नई दिल्ली। हर साल बोर्ड परीक्षाओं से पहले होने वाला ‘परीक्षा पे चर्चा’ (Pariksha Pe Charcha) कार्यक्रम इस बार और भी खास होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी 2025 को प्रगति मैदान, भारत मंडपम, नई दिल्ली में छात्रों से संवाद करेंगे और उन्हें परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने की सलाह देंगे।

इस बार नया अंदाज, दिग्गज हस्तियां भी होंगी शामिल

परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण में इस बार कई प्रसिद्ध हस्तियां भी शामिल होंगी, जो छात्रों को परीक्षा से जुड़ी उपयोगी सलाह देंगी। इस कार्यक्रम में सदगुरु विक्रमादित्य मैसी, बॉक्सर मैरी कॉम और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी मौजूद रहेंगी। ये हस्तियां अपने-अपने अनुभव साझा करेंगी और विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगी।

3 करोड़ से अधिक छात्रों ने कराया पंजीकरण

इस साल 3 करोड़ से अधिक छात्रों ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षकों के लिए भी उपयोगी होगा, क्योंकि पीएम मोदी परीक्षा के तनाव को दूर करने और बेहतर प्रदर्शन करने के टिप्स साझा करेंगे।

 
RBI देगा बड़ी राहत? एक्सपर्ट बोले- इस बार ब्याज दरों में हो सकती है कटौती

RBI देगा बड़ी राहत? एक्सपर्ट बोले- इस बार ब्याज दरों में हो सकती है कटौती

 RBI की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की दो महीने पर होने वाली बैठक बुधवार (5 फरवरी) को शुरू हो गई। उम्मीद है कि इस बार एमपीसी शुक्रवार को होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्ज सस्ता होने का दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है।

आरबीआई ने इससे पहले मई, 2020 में रेपो रेट को 0.40 प्रतिशत घटाकर चार प्रतिशत किया था। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना था कि अर्थव्यवस्था को कोरोना महामारी और उसके बाद के लॉकडाउन के संकट से निपटने में मदद मिल सके। आरबीआई ने मई, 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर नीतिगत दर में वृद्धि का सिलसिला शुरू किया था और मई, 2023 में वृद्धि पर रोक लगी। अभी रेपो रेट 6.5 प्रतिशत है।

हमें नहीं लगता कि केंद्रीय बजट में किए गए राजकोषीय प्रोत्साहन का मुद्रास्फीति पर महत्वपूर्ण असर होगा। ऐसे में हमें लगता है कि स्थितियां फरवरी, 2025 की मौद्रिक नीति समीक्षा में दर में कटौती के पक्ष में है। हालांकि, अगर वैश्विक कारक इस सप्ताह के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में और अधिक कमजोरी का कारण बनते हैं, तो नीतिगत दर में कटौती अप्रैल, 2025 तक टल सकती है।

आरबीआई के नवनियुक्त गवर्नर संजय मल्होत्रा बुधवार से शुरू होने वाली अपनी पहली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। छह सदस्यीय समिति के फैसले की घोषणा सात फरवरी शुक्रवार को की जाएगी। विशेषज्ञों की राय है कि मौजूदा स्थिति नीतिगत दर में कटौती के लिए अनुकूल है क्योंकि यह खपत आधारित मांग वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बजट में घोषित उपायों के पूरक के रूप में काम करेगा।

 
दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, राजधानी में इस बार बनेगी भाजपा की सरकार ! एग्जिट पोल में मिल रही बढ़त

दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, राजधानी में इस बार बनेगी भाजपा की सरकार ! एग्जिट पोल में मिल रही बढ़त

 Delhi Election : दिल्ली में आठवीं विधानसभा के लिए आज वोटिंग खत्म हो गई है. लेकिन लाइन में लगे लोगों के वोट पड़ रहे हैं। राजधानी में अभी तक के आए आंकड़ों के मुताबिक, 57.70 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. हालांकि, अभी फाइनल आंकड़े आने बाकी हैं. वोटिंग के बाद अब 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे. वहीं अब एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। 6 एग्जिट पोल आए हैं। सभी में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) की सीटें आधी तक घटने का अनुमान जाहिर किया गया है। एबीपी-मैट्रिज के एग्जिट पोल में आप और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर होती दिख रही है।

सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) की सीटें पिछले बार के मुकाबले घट सकती हैं, हालांकि सरकार केजरीवाल ही बनाएंगे।

राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने AAP के 38-40, भाजपा के 30-32 और कांग्रेस के 0-1 सीट जीतने का अनुमान जताया है। सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है।

दिल्ली में 2015 से लगातार AAP की सरकार है। शराब घोटाले के आरोप के बाद करीब 9 साल 7 महीने CM रहे अरविंद केजरीवाल ने पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद आतिशी CM बनीं।

चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला माना जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में 27 साल से चले आ रहे अपने सत्ता के सूखे को खत्म करने की जुगत में लगी है. कांग्रेस की कोशिश 2 चुनाव में 0 वाली शिकस्त से आगे बढ़ते हुए खाता खोलने की होगी, जबकि आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होना चाहेगी.

CG : बाबा की बारात का आमंत्रण, महाशिवरात्रि पर भारी उत्साह

CG : बाबा की बारात का आमंत्रण, महाशिवरात्रि पर भारी उत्साह

 भिलाई : 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा की बारात के आयोजन की तैयारी जोरों पर है। यह आयोजन इस साल 17वां वर्ष है और इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की महिलाएं घर-घर जाकर आमंत्रण कार्ड बांट रही हैं, जिससे लोगों में उमंग और उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति के कार्यकर्ताओं ने खुर्सीपार, जोन-1, जोन-2, जोन-3 सहित आसपास के इलाकों में कार्ड वितरण किया। इस बार की झांकियों में आंध्रप्रदेश, केरल, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बस्तर और अन्य स्थानों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी। विशेष रूप से, भगवान शिव के विषपान और श्री कृष्ण लीला जैसी अद्भुत झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। 23 फरवरी को जोन-2 दुर्गा मंदिर मैदान में संगीत संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें शहनाज अख्तर अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगी। बाबा की बारात में 4000 से ज्यादा लोग भाग लेंगे, और विशेष रूप से धुमाल बैंड और आतिशबाजी की प्रस्तुति लोगों को मंत्रमुग्ध करेगी।

 
Lahsun ke fayde : मर्दों के लिए अमृत से कम नहीं कच्चा लहसुन, लगातार 7 दिनों तक खाएं, मिलेंगे कई चमत्कारी लाभ

Lahsun ke fayde : मर्दों के लिए अमृत से कम नहीं कच्चा लहसुन, लगातार 7 दिनों तक खाएं, मिलेंगे कई चमत्कारी लाभ

 Lahsun ke fayde : लहसुन का उपयोग भारतीय रसोई में सदियों से होता आ रहा है. लहसुन न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुंचाता है. खासतौर पर पुरुषों के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है.

कच्चे लहसुन में मौजूद कई पोषक तत्व, जैसे एलिसिन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यहां आप रोजाना कच्चे लहसुन को खाने के फायदों को जान सकते हैं-

वोटिंग से पहले बिखर रहे 'झाड़ू' के तिनके : पीएम मोदी

वोटिंग से पहले बिखर रहे 'झाड़ू' के तिनके : पीएम मोदी

 आरकेपुरम में AAP पर जमकर बरसे मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरकेपुरम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है। तीन दिन बाद, 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है। इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला बोला।

वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज कल हम देख रहे हैं कि कैसे दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं, आपदा के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि लोग आपदा से नफरत करते हैं। दिल्ली के लोगों के गुस्से से आपदा पार्टी इतनी घबरा गई है कि हर घंटे झूठी घोषणाएं कर रही है। दिल्ली की जनता के सामने आपदा वालों का नकाब उतर चुका है।"

AAP-दा पार्टी ने दिल्ली के 11 साल बर्बाद कर दिए: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'दिल्ली की AAP-दा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। मेरी दिल्ली के हर परिवार से प्रार्थना है कि राज्य में हमें आप सबकी, दिल्लीवासियों की सेवा का मौका जरूर दें। मैं गारंटी देता हूं कि आपकी हर मुसीबत, हर परेशानी को समाप्त करने के लिए खप जाऊंगा। गरीब हो या मिडिल क्लास, हर परिवार का जीवन खुशहाल हो, ऐसी डबल इंजन सरकार दिल्ली को मिलेगी। हमें ऐसी डबल इंजन सरकार बनानी है जो लड़ाई-झगड़े की बजाय, दिल्ली के लोगों की सेवा करे। जो बहाने बनाने की बजाय, दिल्ली को बनाने-सजाने में ऊर्जा लगाए।'

गलती से भी यहां AAP-दा सरकार नहीं आनी चाहिए: पीएम मोदी
पीएम ने कहा, 'आपने आने वाले पांच साल के लिए केंद्र में भाजपा की पक्की सरकार बना ली है, अब गलती से भी यहां AAP-दा सरकार नहीं आनी चाहिए, जो दिल्ली के पांच और साल बर्बाद कर दे। मैंने विकसित भारत के निर्माण के लिए चार स्तंभों को मजबूत करने की गारंटी देश को दी थी। ये स्तंभ हैं- गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति। कल जो बजट आया है, वो मोदी की ऐसी ही गारंटियों को पूरा करने की गारंटी है।'

'नेहरु जी के जमाने में 12 लाख पर 1 चौथाई कटौती'
पीएम मोदी ने कहा, 'कल बजट आने के बाद से पूरा मिडिल क्लास कह रहा है कि ये बजट, भारत के इतिहास में मिडिल क्लास के लिए सबसे फ्रेंडली बजट है। हमारी सरकार ने 12 लाख रुपए तक की आमदनी पर इनकम टैक्स पूरी तरह जीरो कर दिया है। इससे मध्यम वर्ग के लोगों के हजारों रुपये बचेंगे। अगर नेहरू जी के जमाने में आप 12 लाख रुपये कमाते तो 12 लाख रुपये की आय पर आपकी एक चौथाई सैलरी सरकार वापस ले लेती। अगर आज इंदिरा जी का जमाना होता तो 12 लाख रुपये तक की आय पर आपके 10 लाख रुपये टैक्स में चले जाते। 10-12 साल पहले तक, कांग्रेस की सरकार में अगर आप 12 लाख रुपये कमाते तो आपको 2 लाख 60 हजार रुपया टैक्स देना होता। भाजपा सरकार के कल के बजट के बाद, साल में 12 लाख कमाने वाले को एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ेगा।'

BREAKING: बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, 20 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

BREAKING: बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, 20 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

 मध्य प्रदेश : भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह एक बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं, लेकिन अब तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ पाई है। करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

बता दें कि जिस फैक्ट्री में आग लगी है, उसका ‘प्रिया गोल्ड’ बताया जा रहा है, जिसके प्रबंधक दिल्ली में रहते हैं। पुलिस द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन को सूचित कर दिया गया है। ऐसे में उनके आने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन होना संभव है।

बता दें कि, घटना मालनपुर थाना इलाके के क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री में इस भीषण आगजानी की घटना हुई है। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ घंटे पहले तक आग की ऊंची-ऊंची लपटें काफी दूर से ही नजर आ रही थीं। काले धुएं का गुबार अब भी कई किलोमीटर दूर से साफतौर पर देखा जा सकता है। वैसे तो सुबह से अबतक दमकल की 20 गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर चुकी है। खबर लिखे जाने तक भी एक साथ चार गाड़ियां आग बुझाने के कार्य में जुटी हैं।

करोड़ों के नुकसान की आशंका
फिलहाल, राहत की बात ये है कि, इस भीषण हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं है। हालांकि, इस भीषण आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बिस्कुट निर्माण में इस्तेमाल लगभग सभी मशीनों के साथ साथ कच्चा और पक्का स्टॉक जलकर राख हो गया है।

Budget 2025 Live: बजट में बड़ा ऐलान, बैटरी कार, मोबाइल फोन, कपड़े होंगे सस्ते; क्या हुआ महंगा

Budget 2025 Live: बजट में बड़ा ऐलान, बैटरी कार, मोबाइल फोन, कपड़े होंगे सस्ते; क्या हुआ महंगा

 Budget 2025 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट पेश कर दिया है. इसमें सबसे बड़ा ऐलान नौकरी पेशा लोगों के लिए किया गया है. उन्हें इनकम टैक्स को लेकर बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की कमाई को टैक्स फ्री कर दिया है. दवाओं समेत मोबाइल, ईवी और अन्य चीजों को सस्ता करने का ऐलान किया है. 

आइए बजट में बताते हैं कि आपके लिए क्या सस्ता हुआ है और क्या हो जाएगा महंगा?

क्या हुआ सस्ता

मोबाइल फोन: सरकार ने मोबाइल फोन के आयात शुल्क को कम करने का प्रस्ताव रखा है, इससे मोबाइल फोन सस्ते हो सकते हैं.

चमड़ा उत्पाद: चमड़ा और चमड़े से बने उत्पादों पर टैक्स में कमी की गई है, जिससे इनकी कीमतें घट सकती हैं.

बैटरी वाली कार EV: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए टैक्स में राहत दी गई है, जिससे बैटरी वाली कार सस्ती हो सकती है.

मेडिकल उपकरण: जीवन रक्षक मेडिकल उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी कम करने का प्रस्ताव है, जिससे कीमतों में कमी आएगी.

जीवन रक्षक दवाइयां: बजट में जीवन रक्षक दवाइयों पर राहत दी गई है, जिससे ये सस्ती हो सकती हैं.

कैंसर से जुड़ी दवाएं: कैंसर से संबंधित दवाइयों पर भी सरकार ने छूट देने का प्रस्ताव रखा है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी.

भारत में बने कपड़े: भारतीय निर्मित कपड़ों पर टैक्स में छूट दी गई है, जिससे घरेलू वस्त्र उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और कपड़े सस्ते होंगे.

क्या हुआ सस्ता.

ये सब भी होगा सस्ता

  • मेडिकल उपकरण सस्ता
  • कैंसर की 36 दवा सस्ती
  • 6 जीवनरक्षक दवा सस्ती
  • 82 सामानों से हटा सेस
  • LCD/LED TV सस्ता
  • लीथियम आयन बैटरी सस्ता
  • मोबाइल फोन बैटरी सस्ता
  • EV बैटरी
  • टेलीकॉम उपकरणों पर BCD घटा
  • झींगा मछली 

क्या महंगा होगा?

बजट में कुछ चीजों के सस्ता होने का ऐलान किया गया है, वहीं कुछ वस्तुओं पर टैक्स वृद्धि की संभावना हो सकती है, इसकी जानकारी भी सामने आएगी. 

Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने दी बिहार को बड़ी सौगात, IIT पटना का होगा विस्तार

Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने दी बिहार को बड़ी सौगात, IIT पटना का होगा विस्तार

 नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं. वित्त मंत्री ने मिथिलांचल क्षेत्र के पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के लिए वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया, साथ ही बिहार में मखाना बोर्ड और खाद्य प्रसंस्करण संस्थान की स्थापना की भी घोषणा की.

अपने बजट भाषण में, जो मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र पर केंद्रित था, वित्त मंत्री ने कहा कि मखाना बोर्ड बिहार में मखाना उत्पादकों को प्रशिक्षण प्रदान करेगा और उन्हें सरकारी योजनाओं तक पहुंच उपलब्ध कराएगा. "बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित किया जाएगा. यह बोर्ड मखाना उत्पादकों को प्रशिक्षित करेगा और उन्हें सभी संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेगा," उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा. साथ ही, उन्होंने बिहार में खाद्य प्रसंस्करण संस्थान की स्थापना की बात भी कही.

इसके अलावा, वित्त मंत्री ने बिहार के पटना स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) की क्षमता बढ़ाने की घोषणा की. यह विस्तार देशभर के पांच IITs में 6,500 छात्रों के लिए अतिरिक्त बुनियादी ढांचे के निर्माण के तहत होगा. साथ ही मिथिलांचल में कोशी नहर प्रोजेक्ट का ऐलान किया है.

बिहार के लिए एक और बड़ी घोषणा करते हुए, वित्त मंत्री ने बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की स्थापना, बिहार के बिहटा में ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण, और पटना एयरपोर्ट के विस्तार की बात भी कही.

बिहार सरकार ने बजट से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक 32 पृष्ठों का ज्ञापन सौंपा था, जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उत्तर बिहार में बाढ़ प्रबंधन, दरभंगा एयरपोर्ट के उन्नयन, राजगीर और भागलपुर में नए एयरपोर्ट, रक्सौल एयरपोर्ट के लिए फंडिंग, और 10 नई केंद्रीय विद्यालयों के निर्माण के लिए केंद्र से 13,000 करोड़ रुपये की सहायता मांगी थी. इसके अलावा, उन्होंने राज्य को अतिरिक्त उधारी के लिए 1 प्रतिशत जीएसडीपी की छूट, और एक छोटे मॉड्यूलर न्यूक्लियर रिएक्टर की स्वीकृति की भी मांग की थी.

पिछले साल के केंद्रीय बजट 2024-25 में बिहार के लिए ₹59,000 करोड़ का आवंटन किया गया था, जो सड़क कनेक्टिविटी, बिजली और बाढ़ प्रबंधन के लिए था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उस समय कहा था कि केंद्र को बिहार को विशेष श्रेणी का दर्जा (SCS) या एक विशेष पैकेज प्रदान करना चाहिए.

Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, किसानों और आम आदमी के लिए बड़ी घोषणाएं

Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, किसानों और आम आदमी के लिए बड़ी घोषणाएं

 Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज (1 फरवरी) संसद में भारत का आम बजट 2025 पेश किया। यह उनका लगातार आठवां बजट है, जिसमें विशेष रूप से आम आदमी से लेकर कॉर्पोरेट सेक्टर तक के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। इस बार के बजट में महंगाई और टैक्स के मोर्चे पर लोगों को कई बड़ी राहतें दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। संसद में बजट पेश होने से पहले एक कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस बजट को आम आदमी और गरीब किसानों के हित में बताया। वित्त मंत्री ने भी बजट की शुरुआत में यह साफ किया कि यह बजट विशेष रूप से गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर केंद्रित है।

किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ी

बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट को 5 लाख रुपये तक बढ़ा दिया है। इससे पहले यह लिमिट 3 लाख रुपये थी। यह फैसला किसानों को और भी सस्ती ब्याज दर पर लोन प्राप्त करने में मदद करेगा। वित्त मंत्री ने बताया कि इसके तहत अब तक देश में 7.75 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड धारक हो चुके हैं। इसके साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री धनधान्य योजना की घोषणा भी की, जो किसानों के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

आर्थिक विकास की दिशा में बजट की योजना

निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और पिछले 10 वर्षों में हम बड़ी इकोनॉमी से तेज गति से आगे बढ़े हैं। इस बजट का ध्यान गरीबों, युवाओं, किसानों, महिलाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य, मैन्युफैक्चरिंग, मेक इन इंडिया, रोजगार और इनोवेशन पर भी है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य ‘विकसित भारत’ बनाने पर केंद्रित है और हम आर्थिक विकास की दिशा में मजबूत कदम उठा रहे हैं।

खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता और कृषि क्षेत्र में सुधार

वित्त मंत्री ने खाद्य तेल के मामले में आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए छह साल का मिशन शुरू करने का ऐलान किया। इसके तहत, सरकार ने अगले कुछ वर्षों में खाद्य तेल उत्पादन बढ़ाने और आयात में कमी लाने के लिए कई योजनाओं पर काम करने का प्रस्ताव दिया। इसके साथ ही, उन्होंने फल और सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक कार्यक्रम शुरू करने का ऐलान किया।

कृषि और किसान क्रेडिट कार्ड की योजना

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की योजना को 1998 में भारत सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड द्वारा शुरू किया गया था। यह योजना किसानों को सस्ते ब्याज दर पर लोन प्रदान करती है, जिससे उन्हें कृषि कार्यों में सहारा मिलता है। अब तक इसके तहत किसानों को 3 लाख रुपये तक का कर्ज मिलता था, लेकिन इस बार की घोषणा में इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इससे न केवल किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी, बल्कि यह कृषि क्षेत्र के विकास में भी अहम योगदान देगा।

कुल मिलाकर, इस बजट में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई नई योजनाओं और योजनाओं के सुधार का प्रस्ताव किया गया है। इसके अलावा, सरकार ने कृषि और खाद्य तेल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने की बात की है।

Budget 2025 Update : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ऐलान: अगले सप्ताह पेश होगा नया आयकर विधेयक

Budget 2025 Update : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ऐलान: अगले सप्ताह पेश होगा नया आयकर विधेयक

 Budget 2025 Update : 2025 के बजट के तहत, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह एक नया आयकर विधेयक पेश किया जाएगा। यह विधेयक भारतीय कर व्यवस्था को और अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लाया जाएगा।

सीतारमण ने कहा कि यह नया आयकर कानून न केवल करदाताओं के लिए बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी एक अहम कदम साबित होगा। इस विधेयक में टैक्स स्लैब, रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया, और करदाताओं के लिए छूट को लेकर कई अहम सुधार किए जा सकते हैं।

यह कदम सरकार द्वारा करदाताओं को अधिक सहूलियत देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, साथ ही यह भी अर्थव्यवस्था में निवेश और व्यापार को बढ़ावा देने में सहायक हो सकता है। आने वाले दिनों में इस विधेयक की डिटेल्स सामने आ सकती हैं, जो टैक्सपेयर्स और व्यापारियों के लिए एक नया और ज्यादा सहज अनुभव प्रदान कर सकती है।

Budget 2025 Update : 12 लाख रुपये तक की आय पर अब कोई आयकर नहीं

Budget 2025 Update : 12 लाख रुपये तक की आय पर अब कोई आयकर नहीं

  Budget 2025 Update : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा की है, जिसके तहत अब 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई आयकर नहीं लगेगा। यह कदम करदाताओं के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकता है। सीतारमण ने बताया कि सरकार ने आम नागरिकों के लिए कर प्रणाली को सरल और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण बदलाव किया है।

वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि यह बदलाव केवल स्थायी आयकरदाताओं के लिए लागू होगा, जबकि पहले से टैक्स स्लैब में बदलाव किए गए हैं। अब हर भारतीय नागरिक, जिनकी आय 12 लाख रुपये तक है, उन्हें आयकर में छूट मिलेगी।