नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़ के इस जिले में जल्द बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम...BCCI ने दी मंजूरी

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. प्रदेश का दूसरा क्रिकेट स्टेडियम बिलासपुर में बनने जा रहा है. बीसीसीआई ने इसकी मंजूरी दे दी है. BCCI ने स्टेट क्रिकेट संघ को स्टेडियम के लिए जगह तलाशने के निर्देश दे दिए है. छत्तीसगढ़ में यह BCCI का यह पहला क्रिकेट स्टेडियम होगा.

आपको बता दे, स्टेडियम निर्माण के लिए 15 से 20 एकड़ जमीन की जरूरत होगी. जिसमे पवेलियन व अन्य सुविधाओं शामिल होंगी. मैदान की बाउंड्री 80 से 85 मीटर तक होगी ताकि स्टेडियम में दिलीप ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी, टी-20, वन डे और टेस्ट मैच कराए जा सके. जिलाप्रशासन ने जमीन की तलाश तेज कर दी है.

भारत की वनडे और T20 टीम का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस दिन से खेली जाएगी सीरीज

 नई दिल्ली। वुमेंस सेलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी सप्ताह से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तान होंगी।

वनडे टीम में स्नेह राणा और हरलीन देओल शामिल हैं, जबकि उनको टी20 टीम में जगह नहीं मिली। उनकी जगह टी20 टीम में कनिका अहूजा और मिन्नू मणि को मौका मिला है। 28 दिसंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी और फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

कहां खेले जाएंगे मैच

तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेली जाएगी और इसकी शुरुआत 28 दिसंबर 2023 से होगी। अगले दो वनडे इंटरनेशनल क्रमशः 30 दिसंबर, 2023 और 02 जनवरी, 2024 को खेले जाएंगे। इसके बाद एक्शन डीवाई पाटिल नवी मुंबई में शिफ्ट हो जाएगा। क्रमशः 05 जनवरी, 2024, 07 जनवरी, 2024 और 09 जनवरी, 2024 को तीन टी20 इंटरनेशनल मैच नवी मुंबई में खेले जाएंगे।

 प्लेइंग इलेवन इंडिया वनडे

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेनुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, हरलीन देयोल।

 प्लेइंग इलेवन इंडिया टी20

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेनुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा और मिन्नू मणि।

मोहम्मद शमी सहित खेल पुरस्कारों के लिए 26 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान...देखें लिस्ट

 नई दिल्ली : खेल पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों के नाम का एलान कर दिया गया है। इन पुरस्कारों के लिए कुल 26 खिलाड़ियों के नाम शामिल किये गए है। इन खिलाड़ियों में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। वहीं मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से दो युवा बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रैंकीरेड्डी को दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने सभी के नाम ऐलान कर दिए है।

 बता दें खिलाड़ी राष्ट्रपति द्वारा जनवरी माह में सम्मानित किए जाएंगे। पुरस्कारों के लिए नौ जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जानकारी हो कि पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों को उनके उस साल के प्रदर्शन के आधार पर ये पुरस्कार दिया जाता है। खेल विभाग इन खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश करती है।

Arjun Awards: अर्जुन अवॉर्ड के लिए सभी 26 नाम

 ओजस प्रवीण देवताले : तीरंदाजी

 अदिति गोपीचंद स्वामी : तीरंदाजी

शंकर एम : व्यायाम

 पारुल चौधरी : व्यायाम

 मोहम्मद हुसामुद्दीन : मुक्केबाज़ी

आर वैशाली : शतरंज

 मोहम्मद शमी : क्रिकेट

अनुष अग्रवाल : घुड़सवार

 दिव्यकृति सिंह : घुड़सवारी ड्रेसेज

 दीक्षा डागर : गोल्फ

कृष्ण बहादुर पाठक : हॉकी

 पुखरामबम सुशीला चानू : हॉकी

 पवन कुमार : कबड्डी

रितु नेगी : कबड्डी

 नसरीन : खो-खो

 पिंकी : लॉन कटोरे

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर : शूटिंग

ईशा सिंह : शूटिंग

हरिंदर पाल सिंह संधू : स्क्वाश

 अयहिका मुखर्जी : टेबल टेनिस

 सुनील कुमार : कुश्ती

 एंटीम : कुश्ती

 नाओरेम रोशिबिना देवी : वुशु

 शीतल देवी : पैरा तीरंदाजी

इलूरी अजय कुमार रेड्डी : ब्लाइंड क्रिकेट

प्राची यादव : पैरा कैनोइंग

इसदिन से खेला जाएगा आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला, BCCI ने तय कर दी है तारीख?

 इंडियन प्रीमियर लीग 2024  के लिए कल 19 दिसंबर को दुबई में खिलाडियों का ऑक्शन होगा। ऑक्शन में इस बार 333 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इनमें से 10 टीमें 77 खिलाड़ियों को खरीद सकेंगी. विदेशी खिलाड़ियों के लिए 30 स्लॉट रखे गए हैं. इन खिलाड़ियों पर करीब 263 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

वहीं BCCI ने अगले सीजन के शुरू होने की तारीफ को लेकर भी अब बड़ा अपडेट दिया है, जिसमें आईपीएल का आयोजन मार्च 22 से लेकर मई के अंत तक खेले जाने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आईपीएल 2024 के लिए विंडो तय कर दी है. हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इसके साथ ही विदेशी खिलाड़ियों के उपलब्ध रहने को लेकर भी जानकारी सामने आई है. अगर जोश हेजलवुड को छोड़ दें तो ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल के लिए उपलब्ध रहेंगे. ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे.

बांग्लादेश के तस्किन अहमद और शोरफुल इस्लाम आईपीएल 2024 का हिस्सा नहीं होंगे 

IPL 2024 Schedule: बांग्लादेश के खिलाड़ी तस्किन अहमद और शोरफुल इस्लाम आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. इन दोनों खिलाड़ियों का ऑक्शन में भी नाम शामिल नहीं किया जा सकेगे.

अगले साल से BCCI की टी10 लीग शुरु करने की तैयारी, आईपीएल की तर्ज पर होगा आयोजन

 नई दिल्ली।आईपीएल की सफलता के बाद अब बीसीसीआई नई योजनाओं पर काम करना शुरु कर दिया है। बीसीसीआई ने आईपीएल की तर्ज पर टी10 टूर्नामेंट की तैयारी कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई अगले साल सितंबर-अक्टूबर में टी10 लीग शुरू कर सकता है।

 बीसीसीआई सचिव जय शाह की इस योजना में काफी दिलचस्पी दिखाई है। बता दें कि पिछले कुछ सालों में टी10 क्रिकेट का चलन बढ़ा है, जो इस खेल का सबसे छोटा प्रारूप है। दुनियाभर में टी10 क्रिकेट की लोकप्रियता को देखते हुए अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की भी इस प्रारूप में दिलचस्पी बढ़ी है।

 दरअसल वनडे का आयोजन BCCI ​के लिए अब मुनाफे का सौदा नहीं रहा। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग से होने वाली कमाई ने बीसीसीआई को दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बनाया है। बोर्ड को उम्मीद है कि टी-10 लीग न सिर्फ प्रशंसकों बल्कि स्पांसर और ब्रॉडकास्टरों को भी लुभाएगी। बता दें कि दुनिया में करीब सात देशों में टी10 क्रिकेट का आयोजन हो रहा है और दर्शकों की दिलचस्पी भी इस प्रारूप में बढ़ रही है।

आईपीएल फ्रेंचाइजी डाल सकती है बाधा

टी10 क्रिकेट लीग शुरू करने की बीसीसीआई की योजना में आईपीएल फ्रेंचाइजी बाधा डाल सकती हैं, क्योंकि वे नहीं चाहेंगी कि आईपीएल के बराबर की कोई लीग खड़ी हो। वर्तमान में, फ्रेंचाइजियों के पास बीसीसीआई द्वारा प्रस्तावित और आईपीएल के समान किसी भी नए मॉडल को अस्वीकार करने का अधिकार है।

हालांकि, बीसीसीआई आश्वस्त है कि फ्रेंचाइजी अड़ंगा नहीं लगाएंगी। बीसीसीआई सूत्र ने कहा कि हमें नहीं लगता कि फ्रेंचाइजी टीमों को टी10 लीग से कोई परेशानी होगी। बीसीसीआई यदि यह लीग शुरू करता है तो वह टीमों की खरीद का पहला अधिकार उन फ्रेंचाइजी को देगा, जो आइपीएल से जुड़ी हैं।

SRH vs DC : एक बार फिर हैदराबाद ने दिल्ली को चटाई धूल, रोमांचक मुकाबले को 9 रनों से किया अपने नाम

 SRH vs DC : आईपीएल 2023 के 40 वे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 रन के अंतर से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स की सीजन में यह छठी हार है। उसके आठ मैच में दो अंक ही हैं और वह सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट पर 197 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 188 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए मैच में फिलिप साल्ट और मिचेल मार्श ने अर्धशतकीय पारी खेली। मार्श ने 63 और साल्ट ने 59 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। आखिरी ओवरों में अक्षर पटेल ने तेजी से 14 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।

दोनों टीम

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, एनरिच नॉर्त्जे, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

सनराइजर्स हैदराबाद: हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, अकील होसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक।

PBKS vs LSG, IPL 2023 : पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पहले बैटिंग करेगी लखनऊ, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

 PBKS vs LSG, IPL 2023: आईपीएल 2023 का 38वां मैच आज पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मोहाली में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में PBKS ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. LSG की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी.

इस मुकाबले में दोनों ही टीमें एक-दूसरे को टक्कर देती नजर आ सकती हैं. लखनऊ को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. जबकि पंजाब ने पिछला मैच जीता था. इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया जा सकता है.

PBKS vs LSG, IPL 2023: यहाँ देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन –

LSG Probable XI: KL Rahul (c), Kyle Mayers/Quinton de Kock, Deepak Hooda, Marcus Stoinis, Krunal Pandya, Nicholas Pooran (wk), Ayush Badoni, Naveen-ul-Haq, Shivam Mavi, Ravi Bishnoi, Avesh Khan

PBKS Probable XI: Atharva Taide, Matthew Short, Harpreet Singh Bhatia, Liam Livingstone, Sam Curran (c), Jitesh Sharma (wk), Shahrukh Khan, Harpreet Brar, Nathan Ellis, Rahul Chahar, Arshdeep Singh

IPL 2023: इस टीम के खिलाड़ी ने महिला के साथ की बदतमीजी, अब लागू हुई सख्त पाबंदी

 आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के बाद हुई एक प्राइवेट पार्टी में दिल्ली के एक खिलाड़ी ने महिला के साथ बदतमीजी कर दी, जिसके बाद फेंचाइजी ने अपन खिलाड़ियों के लिए सख्त कोड ऑफ कंडक्ट लागू कर दिए हैं।

दरअसल, आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को 7 रनों से जीत मिली। इस जीत की खुशी में एक प्राइवेट पार्टी के दौरान दिल्ली टीम के खिलाड़ी ने महिला के साथ बदतमीजी की, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स काफी सख्त मोड में नजर आ रही है। अब प्लेयर्स को अपने परिचितों को रात 10 बजे के बाद होटल के कमरे में ले जाने की अनुमति नहीं हैं। अगर वह अपने मेहमानों से मिलना चाहते हैं, तो बाहर किसी होटल या रेस्ट्रोरेंट में मिल सकते है और इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी को पता होनी चाहिए।

एमरजेंसी जैसी हालातों में अगर कोई प्लेयर किसी को अपने कमरे में ले जाना चाहता है तो उसे पहले ही आईपीएल टीम इंटिग्रिटी ऑफिसर को जानकारी देनी होगी और टीम मैनेजमेंट को एक फोटो पहचान पत्र देना होगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों को चेतावनी दी गई है कि अगर कोई खिलाड़ी इस कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करता है तो उस पर फाइन लगाने के साथ ही कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म किया जा सकता हैं। कोर्ड के अनुसार, खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ को अपने पार्टनर्स के यात्रा खर्च को वहन करना होगा और उनके परिवार के सदस्यों के दल में शामि होने से इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी को देनी होगी।

LSG vs CSK: 4 मई को नहीं इस दिन खेला जाएगा लखनऊ और चेन्नई के बीच मैच, जानिए वजह

 IPL के 16वें सीजन के 46वां मैच के शेड्यूल में बदलाव किया गया गया है। यह मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होना है। IPL प्रशासन की ओर से जारी किए गए बयान में कहा है कि लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 4 मई खेले जाने वाला मैच 3 मई को होगा।

यूपी ( UP)में मई महीने की शुरुआत में नगर निकाय चुनाव का आयोजन होना है, जिसके पहले चरण का मतदान 4 मई को होगा और इसी दिन लखनऊ में भी वोट डाले जायेंगे. ऐसे में प्रशासन के लिए दोपहर के समय इस मैच को लेकर सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन सकती है. एक रिपोर्ट के अनुसार अब इस मैच को 3 मई की दोपहर को 3:30 पर आयोजित किया जाएगा।

अभी तक दोनों ही टीमों का दिखा है शानदार प्रदर्शन

इस सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह अब तक काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें लखनऊ की टीम ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 3 में उन्होंने जीत हासिल की और प्वाइंट्स( points) टेबल में 6 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं. दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अब तक खेले 4 मुकाबलों में से 2 में जीत हासिल की है, जिसमें से एक मुकाबला उन्होंने लखनऊ के खिलाफ अपने होम ग्राउंड चेपॉक पर जीता था.

Indian Premier League-16: 23 रन से जीती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लगातार 5वां मैच हारी दिल्ली कैपिटल्स

 Indian Premier League-16: दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम ने मौजूदा सीजन में लगातार 5वां मुकाबला गंवाया है। इस जीत से बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल के 7 नंबर पर है, जबकि दिल्ली निचले पायदान पर है।

Indian Premier League-16: दिल्ली ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में दिल्ली के बल्लेबाज 20 ओवर में 9 विकेट पर 151 रन ही बना सके।

World Boxing Championship:देश की मेडलवीर बेटी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रचा इतिहास लगातार दूसरी बार जीता सोना मैरी कॉम के बराबर पहुंची

 भारत की स्टार बॉक्सर निखत जरीन ने दिल्ली में चल रही वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। वे ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय मुक्केबाज बनी हैं।50 KG वेट कैटेगरी में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरी 26 साल की निखत ने वियतनाम की दो बार की एशियन चैंपियन गुयेन थी तामa को 5-0 से हराया। वहीं, 75 किग्रा कैटेगरी में लवलीना बोरगोहेन ने ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज केटलीन पार्कर को 5-2 से हराया। 

डिफेंडिंग चैंपियन निखत ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पर शुरुआत से ही सटीक मुक्के बरसाए
डिफेंडिंग चैंपियन निखत ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पर शुर आत से ही सटीक मुक्के बरसाए। उन्होंने वियतनामी बॉक्सर के हमलों को चकमा देने के लिए अपने तेज फुटवर्क का प्रयोग किया और पहली बाउट में दबदबा कायम रखा। तेलंगाना की इस मुक्केबाज निखत ने पहला राउंड 5-0 जीता।दसरे राउंड में गुयेन ने शानदार वापसी की और बाउट को 3-2 से जीतकर मुकाबले को रोमांचक कर दिया। ऐसे में आखिरी राउंड में निखत ने संयम बनाए रखा और एक जबर्दस्त पंच जमाकर सभी जजों को प्रभावित किया। उन्होंने इस बाउट को भी एकतरफा अंदाज में जीता

IND VS AUS 3rd ODI : ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को इतने रन से हराया, सीरीज पर 2 -1 से जमाया कब्ज़ा

 IND VS AUS 3rd ODI : टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला चैन्नई में खेला गया। इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 21 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज पर 2-1 कब्ज़ा कर लिया।

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 269 के स्कोर पर सिमट गई गई थी। जवाब में 270 रनों के टारगेट का पीछा कर रही टीम इंडिया 248 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया.

इस मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन, उनकी ये पारी भी भारत की हार नहीं टाल पाई. एडम जाम्पा ने 4 विकेट लिए.

IND VS AUS 3rd ODI Live : हार्दिक- कुलदीप की शानदार गेंदबाजी, 269 पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया के सामने 270 रन का टारगेट

 IND VS AUS 3rd ODI Live : टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीन मैचों के वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जा रहा है। सीरीज में दोनों टीमें अभी 1-1 की बराबरी पर हैं। मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 269 रन पर सिमट गई. इंडिया को इस मैच को जितने के लिए 270 रन का लक्ष्य मिला है.

टीम इंडिया ने सीरीज में दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया की टीम को ऑलराउट किया है. हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव के 3-3 विकेट के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 269 रन से स्कोर पर आल आउट कर दिया. पहले दो मैच बेहतरीन बैटिंग करने वाले मिचेल मार्श इस मुकाबले में भी 47 रन की पारी खेल कर आउट हुए.

ODI World Cup 2023 : 5 अक्टूबर से शुरू होगा World Cup...इस दिन खेला जाएग फाइनल मुकाबला, सामने आई बड़ी जानकारी

 नई दिल्ली : ODI World Cup 2023 : इस साल खेले जाने वाले वनडे विश्वकप की मज़ेबानी भारत को मिली है. वहीं, 2023 में होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर कुछ बड़ी अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. वहीं फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा.

ईसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 2023 इंडिया में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. वहीं, फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. विश्वकप के लिए BCCI की ओर से कुल 12 वेन्यू तय किए गए हैं. इसमें अहमदाबाद के अलावा, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट और मुंबई शामिल हैं.

वहीँ इसके आलावा BCCI’ ने वॉर्मअप मैचों के लिए 2-3 एक्स्ट्रा वेन्यू भी तय कर सकता है. रिपोर्ट में आगे कहा गया कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 10 टीमों के बीच कुल 48 मैच खेले जाएंगे. यह मैच 46 दिन तक चलेगी.

IND vs AUS :टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच आज, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

 भारतीय टीम( india team) का कारवां चेन्नई( chennai) पहुंच चुका है. यहां मेजबान टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे मैच खेला जाएगा. फिलहाल दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं।

टीम इंडिया पर सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। शुरुआती दोनों वनडे में उसका टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा। ऐसे में चेन्नई में उसे इस गलती से बचना होगा. दूसरी ओर, कंगारू टीम विशाखापत्तनम में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज है। चेन्नई में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 6 साल बाद वनडे में भिड़ रही हैं।टीम इंडिया(india team)  की नजर अपने घर में लगातार आठवीं वनडे सीरीज जीतने पर लगी है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन( playing eleven) 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

​​​​ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबट/एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा।

India-Australia ODI – टीम इण्डिया को राहुल, पंड्या और जडेजा ने सम्हाला, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

  मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे पहले वनडे में भारत को 189 रनों का टारगेट दिया। जवाब में भारत ने 36 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। टीम जीत से 22 रन दूर है। 39 पर चार विकेट गंवाने के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या और केएल राहुल ने 55 गेंद पर 44 रन की अहम साझेदारी कर टीम इंडिया को मुश्किल परिस्थितियों से उबारा। इस साझेदारी को मार्कस स्टोइनिस ने तोड़ा, यहां पंड्या ग्रीन को कैच थमा बैठे।11 साल बाद वानखेड़े में वनडे जीता भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया; राहुल की फिफ्टी, जडेजा के साथ जोड़े 108 रन

केएल राहुल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। केएल राहुल करियर का 13वां अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। हार्दिक पंड्या 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्कस स्टोइनिस ने कैमरून ग्रीन के हाथों कैच कराया।

भारत के विकेट ऐसे गिरे

0 पहला: दूसरे ओवर की छठी बॉल पर स्टोइनिस ने इशान किशन को LBW कर दिया।
0 दूसरा: 5वें ओवर की 5वीं बॉल पर मिचेल स्टार्क ने विराट कोहली को LBW कर दिया।
0 तीसरा : सूर्या 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर LBW हुए। स्टार्क ने लगातार दो बॉलों पर दो विकेट लिए।
0 चौथा : 11वें ओवर की दूसरी बॉल पर स्टार्क ने गिल को पॉइंट की दिशा में लाबुशेन के हाथों कैच कराया।
0 पांचवां : 20वें ओवर की दूसरी बॉल पर स्टोइनिस ने पंड्या को कैमरून ग्रीन के हाथों कैच कराया।

Women’s Premier League : आज खेले जाएंगे दो मुकाबले, ये हो सकती है दिल्ली और बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट

  मुंबई: कल महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) के पहले सीजन का आगाज धमाकेदार अंदाज से हुआ। डब्लूपीएल के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai इंडियंस) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं। शनिवार को पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स पर धमाकेदार जीत हासिल की। अब रविवार को इस लीग का पहला डबल हेडर खेला जाएगा। पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी। यह मुकाबला दिलचस्प होगा क्योंकि दोनों टीमें मजबूत हैं। आरसीबी के पास कई स्टार प्लेयर्स हैं तो दिल्ली की कप्तान ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग हैं जो पांच बार विश्व कप जीत चुकी हैं।

बता दें कि आरसीबी टीम की बात की जाए तो उसमें कप्तान स्मृति मंधाना के अलावा दिग्गज आलराउंडर एलिस पेरी, रेनुका सिंह, रिचा घोष और मेगन शूट जैसी बड़े मैच विनर खिलाड़ी मजूद हैं, जो अपने दम पर पूरा खेल पलट सकती हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स महिला की बात की जाए तो उनके पास कप्तान मेग लेनिंग के अलावा शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में बेहरतीन खिलाड़ी मौजूद हैं।

पिच रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के बीच में यह मुकाबला मुंबई के ब्रेब्रॉन स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पर अभी तक 11 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 6 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। अगर यहां कि पिच पर पहले बल्लेबाजी के दौरान औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 165 रनों के आसपास का देखने को मिला है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

आरसीबी टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, हीथर नाईट, रिचा घोष (विकेटकीपर), दिशा कासत, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, पूनम खेम्मार, मेगन शूट, रेनुका सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स टीम: शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लेनिंग (कप्तान), मरिजाने कैप, लौरा हैरिस, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधती रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, पूनम यादव।

आज यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स की टीमें होंगी आमने-सामने
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में रविवार को दूसरे मैच में यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यूपी की कप्तानी एलिसा हीली कर रही हैं तो गुजरात की कप्तानी की जिम्मेदारी बेथ मूनी के कंधों पर है। दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की हैं। इस मैच में यूपी की टीम जीत की दावेदार नजर आ रही है। यूपी के पास विदेशी खिलाड़ियों में हीली के साथ सोफी एक्लेस्टोन, ताहिला मैक्ग्रा, ग्रैस हैरिस जैसी अच्छी खिलाड़ी हैं। उनके पास दीप्ति शर्मा भी हैं जो मैच का रुख बदल सकती हैं। वहीं, गुजरात की टीम सोफिया, एश्ले गार्डनर जबकि स्नेह राणा, हरलीन दोओल पर निर्भर रह सकती है।

हालांकि, शनिवार को गुजरात को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों 143 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने इस मैच में कई गलतियां कीं। फील्डिंग में टीम का प्रदर्शन लचर रहा था। कई कैच छूट और मिस-फील्डिंग भी हुई। ऐसे में रविवार को टीम को मजबूती से प्रदर्शन करना होगा। मुंबई के खिलाफ कप्तान बेथ मूनी रिटायर्ड हर्ट हुई थीं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि वह खेलती हैं या नहीं। अगर वह नहीं खेलीं तो गुजरात के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है। ऐसे में स्नेह राणा को कप्तानी सौंपी जा सकती है।

मैच : शाम 7:30 बजे
यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), किरण नवगिरे, देविका वैद्य, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहिला मैक्ग्रा/शबनम इस्माइल, राजेश्वरी गायकवाड़, ग्रेस हैरिस/एल बेल, पार्शवी चोपड़ा, अंजलि सरवानी।

गुजरात जाएंट्स: किम गर्थ/बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), दयालन हेमलता, एश्ले गार्डनर, हरलीन देओल, सोफिया डंकले/एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा, स्नेह राणा, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर।

कल से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा तीसरा टेस्ट मैच, जानें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

 खेल डेस्क। 1 मार्च यानि कल से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट शुरू होने जा रहा हैं। यह मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि 4 मैचों की सीरीज के 2 मैच जीतकर भारत सीरीज में 2-0 से आगे है। तीसरा टेस्ट जीतने के साथ टीम इंडिया लगातार चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत लेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीतकर भारत में 19 सालों में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगा।

भारत जहां अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम लेकर उतरेगा, वहीं कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस पारिवारिक कारणों से ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं। उनकी जगह उप कप्तान स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालेंगे। आगे स्टोरी में हम दोनों टीमों के हेड-टु-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, वेदर कंडीशन और सीरीज के टॉप परफॉर्मर पर नजर डालेंगे।

पिच रिपोर्ट

इंदौर के होलकर स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां अब तक 2 टेस्ट खेले गए, दोनों में भारत ने पहली पारी में खूब रनाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 557 और बांग्लादेश के खिलाफ 493 रन बनाए। कीवी टीम 5 और बांग्लादेशी टीम भारत के 6 ही बैटर्स को आउट कर सकी थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली, तो बांग्लादेश के खिलाफ मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक जड़ा था। इंदौर में एक बार फिर बैटिंग फ्रेंडली पिच मिलने की उम्मीद है। जहां शुरुआती 2 दिन बैटर्स को मदद रहेगी, तीसरे दिन से पिच टूटेगी और आखिरी 2 दिनों में स्पिनर्स को बहुत ज्यादा मदद मिल सकती है।

मौसम का हाल

एक मार्च को इंदौर में 19 से 33 डिग्री के बीच टेम्परेचर रहेगा। बारिश नहीं होगी और पांचों ही दिन धूप रहेगी। ठंड लगभग खत्म हो चुकी है, ऐसे में तेज गेंदबाजों को सुबह भी मदद मिलने की उम्मीद कम है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, पीटर हैंड्सकम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन।

CCL FREE ENTRY : CCL में आज सभी दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री, तेलुगु वॉरियर्स और केरला स्ट्राइकर्स का मैच दोपहर ढाई बजे से, शाम को भोजपुरी दबंग और पंजाब दे शेर होंगे आमने सामने

 रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में आज दोपहर 2:30 बजे से केरला स्ट्राइकर्स और तेलुगु वॉरियर्स सेलिब्रिटीज का मैच कुछ ही देर में होगा। दूसरा मैच शाम 7:00 बजे भोजपुरी दबंग और पंजाब दे शेर के साथ खेला जाना है. यह दोनों ही मैच रोमांचक होने वाले हैं. सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग आयोजकों ने दोनों मैच के लिए पब्लिक की एंट्री फ्री रखी है।

रायपुर पहुंचने के बाद पंजाब दे शेर टीम के बलराज स्याल ने कहा पहली बार रायपुर आना हो रहा है. सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग को लेकर हम बहुत एक्साइटेड है. शनिवार दो मैच हुए है और रविवार हमारा मैच होना है. बिग बॉस 9 के कंटेस्टेंट रहे एक्टर सुयश राय ने कहा ” सीसीएल को लेकर हम बहुत उत्साहित है. हम सभी इंतजार कर रहे है कि कब ग्राउंड पर उतरे और अपना काम करे। रायपुर पहुंचे भोजपुरी स्टार प्रवेश लाल यादव ने कहा- रायपुर से मेरा पुराना संबंध है. मैंने पहले बहुत सारी फिल्मों यहां की है. सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के लिए रविवार को हमारा मैच पंजाब से है और इस मैच में बहुत मजा आने वाला है. रायपुर शहर से मैं बहुत पुराने समय से जुड़ा हुआ हूं, 1 महीने से भोजपुरी दबंग टीम की तैयारी चल रही है जब सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग आता है तो हम लोगों के लिए यह एक महोत्सव है. मैच के लिए पहले से तैयार रहना पड़ता है।

भोजपुरी एक्टर अंशुमन सिंह राजपूत ने कहा- रायपुर में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग खेलने का अनुभव अच्छा रहेगा. मैं क्रिकेट मैच को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं. सारी टीम एक साथ आई है. आप लोगों का धन्यवाद जो आप लोगों ने हमारा स्वागत किया और सीसीएल को प्रोत्साहित कर रहे हैं. “

टॉलीवुड कलाकार रायपुर पहुंचे-

CCL में शामिल होने तेलुगु वॉरियर्स टीम के कैप्टन और नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी रायपुर पहुंचे. इसके साथ ही केजीएफ फिल्म में काम कर चुके एक्टर अय्यप्पा पी शर्मा समेत टॉलीवुड में स्टार रघु, सम्राट, नंदकिशोर, रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे. रायपुर पहुंचकर वे सीधे होटल के लिए रवाना हुए।

कल बंगाल ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला लिया, टीम ने 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 73 और दूसरे इंनिंग में 6 विकेट खोकर 76 रन बनाए, जवाब में कर्नाटका ने ताबड़तोड़ बल्ले बाजी करते हुए पहली पारी में 93 रन बनाए, दूसरी पारी में जीत के लिए 57 रन बनाने थे, 7वें ओवर में ही 8 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया, जीत के बाद कर्नाटका की टीम ने मैदान पर सेल्फी लेकर सेलिब्रेट किया, दूसरा मुकाबला चेन्नई राइनोज और मुंबई हीरोज के बीच हुआ, जिसमें चेन्नई 10 विकेट से विजयी रहा, पहली बार हो रहे सेलिब्रिटी क्रिकेट मैच को लेकर दर्शकों में खास उत्साह नजर नहीं आया, कुर्सियां खाली रहीं, संभवत: इसलिए रविवार को एंट्री फ्री कर दी गई है।

Women’s T20 WC 2023: टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला इंग्लैंड से, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

  महिला टी-20 वर्ल्ड कप( women world cup) में आज भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। साउथ अफ्रीका के केबेरा में शाम 6:30 बजे से मुकाबला शुरू होगा।

अंतिम-4 में पहुंचने के लिए अपना बेस्ट से भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा क्योंकि टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक इंग्लैंड को एक भी मुकाबला हरा नहीं सकी है।

रिचा-दीप्ति भारत की टॉप परफॉर्मर

इस वर्ल्ड कप( world cup) में भारत ने अब तक 2 मैच खेले हैं। एक पाकिस्तान और दूसरा वेस्टइंडीज के खिलाफ। पहले मैच में जेमिमा रोड्रिग्ज और दूसरे में दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। दोनों ही मैचों में रिचा घोष नाबाद रहीं और आखिर तक टिक कर टीम को मैच जिताया।रिचा टूर्नामेंट में भारत की टॉप रन स्कोरर भी हैं। उन्होंने 2 मैचों में 144 से ज्यादा के स्ट्राइक से 75 रन बनाए हैं। वहीं, दीप्ति ने भारत के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें मैच?
भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच यह मुकाबला गकेबेरहा के सेंट जॉर्ज पॉर्क में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार, शाम 6.30 बजे दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. डिजनी+हॉट स्टार एप पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

भारत-इंग्लैंड की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन( playing eleven) 

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, देविका वैद्य, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह।

इंग्लैंड : हीथर नाइट (कप्तान), सोफिया डंकली, डेनी व्याट, एलीस कैप्सी, नेटली सीवर-ब्रंट, एमी जोन्स, केथरीन सीवर-ब्रंट, सोफी एक्लेस्टन, चार्ली डीन, सारा ग्लेन और लौरेन बेल।