रायपुर: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह मैच परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
भारत जहां इस टूर्नामेंट के पिछले मुकाबले की विजेता रही है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया इस बार अच्छे फॉर्म में नजर आ रही है। बता दें कि कल खेले गए दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया है।
राजधानी रायपुर में क्रिकेट के बड़े मैच को लेकर उत्साह देखने को मिला है। वहीं आज भी दर्शकों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार से रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज 2022 की शुरुआत हो गई है। परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बांग्लादेश लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच पहला मुकाबला खेला गया। जिसमें श्रीलंका लीजेंड्स 70 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज महेला उदावटे ने 27 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने 30 गेंद में 51 रन बनाए।श्रीलंका ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 213 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 143 रन ही बना सकी। श्रीलंका के कप्तान दिलशान ने 3 विकेट भी झटके। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग देखने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले एक बड़ा बदलाव किया है।
दरअसल विश्व प्रसिद्ध टी 20 लीग आईपीएल अगले साल से बदल जाएगा। यानी 2023 से आईपीएल अपने पुराने फॉर्मेट में नजर आएगा। जिसमें टीमें अपने घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान पर मैच खेलेगी। इस संबंध में राज्य इकाइयों को अवगत करा दिया गया है।
बता दें कि पिछले दो-तीन सालों से कोरोना महामारी के चलते आईपीएल के मैच कुछ चुनिंदा स्टेडियम में खेले जाते थे। इसके साथ ही दर्शकों के मैदान में आने पर भी पाबंदी लगा दी गई थी। लेकिन इस बार दर्शकों की मौजदूगी देखने को मिलेगी।
वहीं इस बार कोरोना महामारी नियंत्रण में है और इसलिए यह लीग घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान में पुराने फॉर्मेट में खेली जाएगी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने राज्य इकाइयों को इस बारे में संदेश भी भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि आईपीएल को अगले साल से घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान पर मैच खेलने के फॉर्मेट (होम-अवे) में आयोजित किया जाएगा। सभी 10 टीमें अपने घरेलू मैच अपने तय स्थान पर खेलेंगी।
नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को क्रिकेट के कई नियमों में बदलाव किया है। वहीं आईसीसी की ओर से जारी इन नियमों को 1 अक्टूबर से लागू कर दिया जाएगा।
बता दें कि अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में टी 20 विश्व कप 2022 खेला जाना है। इससे पहले आईसीसी ने नियमों में बदलाव किया है। यानी वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले इन नियमों को लागू कर दिया जाएगा।
आइए जानते हैं नए नियम
1. बल्लेबाज के कैच आउट होने पर भी नया बैटर स्ट्राइक पर आएगा। अभी तक ऐसा होता था कि कैच के दौरान स्ट्राक बदलने पर नया बल्लेबाज दूसरे छोर पर आता था।
2. लार पर परमानेंट बैन, कोविड-19 महामारी के फैलने के बाद जब क्रिकेट शुरू हुआ था तो लार (saliva) पर अस्थायी रूप से बैन लगाया गया था, मगर अब लार को परमानेंट बैन कर दिया गया है।
3. नए बल्लेबाज को टेस्ट और वनडे में स्ट्राइक दो मिनट में लेनी होगी, वहीं टी20 में इसकी समय सीमा 90 सेकंड की है। पहले बल्लेबाज के आउट होने के बाद नए खिलाड़ी को टेस्ट और वनडे में तीन मिनट का समय मिलता था। अगर बल्लेबाज ऐसा करने में असफल रहता है तो फील्डिंग कप्तान टाइम आउट की मांग कर सकता है।
4. अगर गेंद पिच से बाहर गिरती है तो नये नियम के तहत बल्लेबाज के बल्ले का कुछ हिस्सा या उसके पिच के भीतर रहने पर उसे गेंद को खेलने का अधिकार होगा। उसके बाहर जाने पर अंपायर डेड गेंद का इशारा करेंगे. पिच छोड़ने के लिये मजबूर करने वाली कोई भी गेंद नोबॉल होगी।
5. गेंदबाज के बॉल फेंकने के दौरान अगर कोई अनुचित और जानबूझकर किसी तरह की मूवमेंट की जाती है तो उसे अंपायर द्वारा डेड बॉल दिया जाएगा, इसके अलावा बल्लेबाजी टीम को 5 रन पेनल्टी के रूप में मिलेंगे।
6. यदि कोई गेंदबाज अपनी डिलीवरी स्ट्राइड में प्रवेश करने से पहले स्ट्राइकर को रन आउट करने के प्रयास में गेंद फेंकता है तो वह अब डेड बॉल होगी। यह एक अत्यंत दुर्लभ सेनेरियो है, जिसे अब तक नो बॉल कहा जाता रहा है।
7. टी20 की तरह अब वनडे क्रिकेट में भी तय समय पर ओवर पूरे ना किए जाने पर फील्डिंग टीम को एक अतिरिक्त फील्डर 30 गज के घेरे के अंदर रखना होगा।
नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स को अलविदा कह दिया है। 36 वर्षीय उथप्पा ने सोशल मीडिया के जरिए संन्यास की जानकारी दी। अब वह घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
रॉबिन उथप्पा ने कहा - अपने देश और अपने राज्य कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है। सभी अच्छी चीजों का हालांकि अंत होता है। मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का निर्णय किया है।
बता दें कि रॉबिन उथप्पा ने साल 2006 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 46 वनडे मैचों में 25.6 की औसत से 934 रन बनाए है वहीं 13 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 249 रन बनाए है। उथप्पा 2007 के टी 20 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा रहे है।
वहीं आईपीएल में 2014 की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और 2021 की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा रहे। उन्होंने आईपीएल में 197 पारियों में 27.51 की औसत और 130.35 की स्ट्राइक रेट से 4952 रन बनाए, जिसमें 27 अर्धशतक शामिल हैं। 2014 में उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा किया। चेन्नई और केकेआर के अलावा उथप्पा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा भी रहे। उन्होंने अब तक हुए सभी 15 सीजन में शिरकत की है।
घरेलू क्रिकेट में उथप्पा ने 142 फर्स्ट क्लास मैच में 9446 रन और 203 लिस्ट ए मैच में 6534 रन बनाए। बता दें कि साउथ अफ्रीका में यूएई में नई टी-20 लीग शुरू होनी है। भारतीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अब उथप्पा इन लीग में हिस्सा ले सकते हैं।
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 में आज इंडिया लीजेंड्स की टीम वेस्टइंडीज लीजेंड्स से भिड़ेगी। यहा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया लीजेंड्स टीम ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है। वहीं वेस्टइंडीज लीजेंड्स ने अपने सीजन के पहले मैच में बांग्लादेश पर 9 विकेट से जीत दर्ज की है।
अपने शुरुआती मुकाबलों को जीतने के बाद इंडिया लीजेंड्स के हौसले बुलंद है तो वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान ब्रायन लारा के आने से टीम को और मजबूती मिलेगी। बता दें कि ब्रायन लारा निजी कारणों से शुरुआती मैच नहीं खेल सके थे।
इंडिया लीजेंड्स की टीम मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना से अच्छी पारी की उम्मीद है, साथ ही स्टुअर्ट बिन्नी और युसूफ पठान डेथ ओवरों में अपने विस्फोटक हिटिंग कौशल से वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं।
भारत की गेंदबाजी की बात करें तो उनके पास इरफान पठान, मनप्रीत गोनी और मुनाफ पटेल के रूप में एक अच्छा तेज आक्रमण है, जबकि स्पिन के रूप में प्रज्ञान ओझा और राहुल शर्मा की उपस्थिति भारतीय टीम को मजबूती प्रदान करेगी।
इधर वेस्टइंडीज लीजेंड्स की टीम बांग्लादेश पर बड़ी जीत के साथ आ रहे हैं। वह भी शुरुआती मैच से अपने प्रदर्शन को दोहराएंगे। पहले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले कार्यवाहक कप्तान ड्वेन स्मिथ के साथ तेज गेंदबाज क्रिसमार सैंटोकी और डैरेन पॉवेल मेजबान टीम के खिलाफ दमदार प्रदर्शन की कोशिश करेंगे।
यहा देख सकते हैं मुकाबला
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का यह मैच लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 चैनल पर किया जाएगा। इसके साथ ही इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Voot एप भी देखी जा सकती है।
नई दिल्ली: टी 20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 खिलाड़ियों का चयन किया है। गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है।
ICC T-20 World Cup 2022 के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रही है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया को मिली है। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही है।
दुबई। एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया। टीम 2014 के बाद पहली बार इस मेगा टूर्नामेंट की चैंपियन बनी है। यह श्रीलंका का छठवां टाइटल है। इससे पहले उसने 2014, 2008, 2004, 1997,1986 में यह खिताब जीता था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 145 रन पर ऑल-आउट हो गई। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट प्रमोद मदुशन ने लिए। वहीं, वानिंदु हसरंगा को 3 सफलता मिली। ये तीनों विकेट 17वें ओवर में आए और यहीं से मैच बदल गया। उन्होंने रिजवान, आसिफ अली और खुशदिल शाह को आउट किया।
पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 55 रन मोहम्मद रिजवान ने बनाए। वहीं, श्रीलंका की ओर से भानुका राजपक्षे ने 45 गेंद पर 71 रन की पारी खेली। हसरंगा ने सिर्फ 21 गेंद में शानदार 36 रन बना दिए। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट हारिस रऊफ ने लिए। वहीं, शादाब खान, नसीम शाह और इफ्तिखार अहमद को एक-एक विकेट मिला।
श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने शानदार बॉलिंग की और लगातार दो गेंदों पर बाबर आजम और फखर जमान को आउट किया। पहले उन्होंने बाबर आजम को कैच आउट कराया फिर पहली ही गेंद पर फखर जमाक को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद पूरी तरह सेट हो चुके इफ्तिखार अहमद को उन्होंने कैच आउट करा दिया। इफ्तिखार ने 31 गेंद पर 32 रन बनाए।
नई दिल्ली: करीब एक हजार से ज्यादा दिनों के बाद किंग कोहली के शतक का सूखा गुरुवार को खत्म हो गया है। जैसे ही उन्होंने अपनी पारी की 53वीं गेंद पर छक्का जड़ा वैसे ही विराट ने अपना 71वां शतक पूरा किया। इसी के साथ कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में पहला शतक जमाया।
एशिया कप के सुपर-4 में गुरुवार को भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से हुआ। जहां भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया, टीम ने कुल 212 रन बनाए। इस मैच में विराट कोहली ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। कोहली ने 61 गेंदों पर नाबाद 122 रन बनाए। उन्होंने 53 गेंदों पर शतक पूरा किया। विराट ने करीब तीन साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जमाया है।
बता दें कि विराट कोहली ने इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में 23 नवंबर, 2019 को अपने करियर का 70वां शतक जमाया था। वहीं भारत की ओर से इस मैच में कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने 62 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 20 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम इंडिया ने 101 रनों से जीत हासिल की।
ये रिकॉर्ड भी बने
वहीं यह पहला मौका है, जब दुनिया के किसी बल्लेबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जमाया, इससे पहले दुनिया का कोई बल्लेबाज इस टीम के खिलाफ शतक नहीं बना पाया था।
विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल में 3500 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। कोहली ने इस शतकीय पारी में जैसे ही 38 रन का आंकड़ा छुआ था उन्होंने तभी 3500 रन के क्लब में जगह बना ली। इस क्लब में हाल ही में रोहित शर्मा ने एंट्री की थी, जो ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने।
कोहली इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी हैं, वह अब सिर्फ रोहित शर्मा से पीछे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पछाड़ा दिया। रोहित शर्मा 3620 विराट कोहली 3584 मार्टिन गुप्टिल ने 3497 रन बनाए है।
एशिया कप के सुपर चार में मंगलवार को भारतीय टीम को श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत पर 6 विकेट से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।
बता दें कि भारतीय टीम एशिया कप के सुपर चार स्टेज में लगातार 2 मैच हार चुकी है, जिससे उसकी फाइनल में पहुंचने की राह बेहद कठिन हो गई है। अब भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ-साथ अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।
आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सुपर-4 के मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। पाकिस्तान अगर आज का मुकाबला जीत जाता है तो भारत और अफगानिस्तान का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। वहीं अफगानिस्तान अगर आज का मैच जीतता है तो भारत और अफगानिस्तान की उम्मीदें बरकार रहेगी।
भारतीय टीम का 8 सितंबर को अफगानिस्तान से मुकाबला होगा। भारतीय टीम को इस मैच में किसी भी हालत में जीत हासिल करनी होगी। 9 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। अगर श्रीलंका की टीम इस मैच में पाकिस्तान को हरा देती है तो टीम इंडिया फाइनल में पहुंच सकती है। ऐसे में टीम इंडिया को अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराना होगा ताकि उसका नेट रन रेट अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों से अच्छा हो सकें।
फाइनल में ऐसे पहुंच सकता है भारत
7 सितंबर - अफगानिस्तान पाकिस्तान को हरा दे।
8 सितंबर - भारत अफगानिस्तान को हरा दे।
9 सितंबर - श्रीलंका पाकिस्तान को हरा दे।
भारत का नेट रन रेट पाकिस्तान-अफगानिस्तान से अच्छा होना चाहिए।
नई दिल्ली: रोहित शर्मा शायद आज एशिया कप का अपना सबसे बड़ा मुकाबला खेल रहे हैं। फाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में जीत चाहिए, लेकिन श्रीलंका उनके लिए कड़ी चुनौती पेश करेगी। मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी। श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं भारतीय टीम ने एक बदलाव किया है। बिश्नोई की जगह अश्विन को मिला है मौका। बिश्नोई ने हालांकि अंतिम मैच में पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था।
रायपुर: रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए इंडिया लीजेंड्स ने टीम का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर टीम की कप्तानी करेंगे, लेकिन फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल इस बार सचिन और सहवाग की जोड़ी रायपुर के मैदान में नजर नहीं आएगी। दरअसल वीरेंद्र सहवाग का नाम शामिल नहीं है।
इंडिया लीजेंड्स की टीम में इस बार राहुल शर्मा को मौका दिया गया है। बता दें कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सड़क सुरक्षा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 10 सितंबर से होने जा रही है।
रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 10 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होगा। इस बार देश के अलग-अलग शहरों में रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक टूर्नामेंट में क्वालीफाइंग मैच देहरादून, कानपुर और इंदौर जैसे शहरों में खेले जाएंगे। वहीं फाइनल मुकाबला नया रायपुर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
बता दें कि पिछली बार रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट के सभी मैच नया रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए थे। इस टूर्नामेंट में सभी देशों के रिटायर्ड खिलाड़ी खेलते हैं। इस टूर्नामेंट में 7 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें इंडिया लीजेंड्स, ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स, इंग्लैंड लीजेंड्स, श्रीलंका लीजेंड्स, साउथ अफ्रीका लीजेंड्स, वेस्ट इंडीज लीजेंड्स और बांग्लादेश लीजेंड्स की टीमें शामिल हैं।
इंडिया लीजेंड्स टीम इस प्रकार है
कप्तान सचिन तेंदुलकर, यूसुफ पठान, युवराज सिंह, नमन ओझा, इरफान पठान, हरभजन सिंह, मुनाफ पटेल, एस बद्रीनाथ, स्टुअर्ट बिन्नी, मनप्रीत गोनि, प्रज्ञान ओझा, विजय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, राजेश पवार और राहुल शर्मा।
रायपुर: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल राजधानी रायपुर में एक बार फिर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का आयोजन होने जा रहा है। इस सीरीज का आयोजन देश के अलग-अलग शहरों में हाेगा। पिछली बार पूरी सीरीज रायपुर में ही खेली गई थी। आधारिक सूत्रों ने बताया है कि इस बार रायपुर में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
इस सीरीज का आयोजन 10 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच होगा। इंदौर, कानपुर और देहरादून जैसे शहरों में ओपनर मुकाबले होंगे। वहीं सीरीज के दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रायपुर में खेले जाएंगे। गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा का संदेश देने वाली इस सीरीज को परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और अनुराग सिंह ठाकुर की मंजूरी के बाद लॉन्च किया जा रहा है।
साल 2021 में रायपुर में इस सीरीज के 10 से अधिक मैच खेले गए थे। छत्तीसगढ़ को इस सीरीज की मेजबानी दी गई थी। पिछली बार की तरह इस बार भी आठ देश यानी भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड इस प्रतियोगिता में भाग लेगा।
बता दें कि यह एक मात्र सीरीज है जिसमें सचिन तेंदुलकर प्रोफेशनली क्रिकेट खेलते दिखते हैं। इसमें सचिन इंडिया के पुराने लिजेंड खिलाड़ी जिनमें युवराज सिंह, सहवाग जैसे खिलाड़ियों के साथ बतौर कप्तान मैदान में उतरते हैं। पिछली बार रायपुर के मैदान में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, ब्रायन लारा, केविन पिटरसन, मोंटी पनेसर, सनथ जयसूर्या, जैसे दिग्गजों ने क्रिकेट खेल राजधानीवासियों को काफी रोमांचित किया था।
नई दिल्ली: एशिया कप 2022 में भारतीय टीम ने अपनी शुरुआत जीत के साथ की है। भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान से टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में मिली हार का बदला भी ले लिया। 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर ही पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था।
पाकिस्तान से जीत के बाद देशभर में जश्न मनाया गया। वहीं एशिया कप में भारत की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी।
बता दें कि दुबई में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान में 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 43 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने चार और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने कड़े मुकाबले को 19.4 ओवर में पांच विकेट से जीत लिया।
वहीं भारत की ओवर से विराट कोहली ने 35 रन, रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने तीन और नसीम शाह ने दो विकेट लिए। भारतीय टीम अब अपने अगले मैच में 31 अगस्त को हॉन्गकॉन्ग से भिड़ेगी।
लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर एशिया कप ( asia cup)का आयोजन किया जा रहा है। 27 अगस्त से क्रिकेट के इस महासंग्राम का आगाज होगा। पहला मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका( Srilankai) के बीच खेला जाएगा। फाइनल 11 सितंबर को होगा।
साल 2016 में सिर्फ एक बार टी-20 फॉर्मेट में एशिया कप का आयोजन बांग्लादेश में किया गया था। टी-20 वर्ल्ड कप 2016 की तैयारी को देखते हुए इस एशिया कप को टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था। इस एशिया कप में टीम इंडिया( team india) ने फाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया था। इस साल भी टी-20 वर्ल्ड कप होना है।
एशिया कप का सबसे सफल खिलाड़ी कौन है?
एशिया कप ( asia cup)के सबसे सफल खिलाड़ियों की बात करें तो श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 25 मैचों में 1220 रन बनाए हैं। वहीं, श्रीलंका के ही लसिथ मलिंगा सिर्फ 14 मैचों में 20.55 की औसत से कुल 29 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं।
कितनी टीमें भाग लेंगी?
एशिया कप 2022 में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीमों को 3-3 के दो ग्रुप में बांटा गया है। पूरे टूर्नामेंट में 13 मैच खेले जाएंगे।
ग्रुप 1: भारत, पाकिस्तान और हांगकांग
ग्रुप 2: श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश
एशिया कप में कितनी बार भिड़े हैं भारत-पाकिस्तान?
भारत और पाकिस्तान 1984 से 2018 तक एशिया कप में एक-दूसरे के खिलाफ 14 बार खेल चुके हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। बाकी के 13 मैचों में भारत ने 8 बार और पाकिस्तान ने 5 मैच जीते हैं।
नई दिल्ली: एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से यूएई में होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ भिड़ेगी। वहीं श्रीलंका और अफगानिस्तान के मुकाबले से इसका आगाज होगा।
बता दें कि एशिया कप 2022 के 15वें संस्करण की मेजबानी श्रीलंका को मिली थी, लेकिन देश में चल रहे आर्थिक संकट को देखते हुए बोर्ड ने मेजबानी के लिए मना कर दिया था। इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही है, जिसमें पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं।वहीं एक अन्य टीम क्वालीफायर राउंड के बाद इन टीमों के साथ जुड़ेगी। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के साथ क्वालीफाई करने वाली टीम होगी, वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं।
एशिया कप के लिए सभी टीमों का स्क्वॉड
भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, रवि बिश्नोई। इसके अलावा स्टैंडबाय में श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर शामिल है।
पाकिस्तान - बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, शादाब खान, आसिफ अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, नसीम शाह।
श्रीलंका - दासुन शनाका (कप्तान), बानुका राजपक्षे, धनुषका गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, आशेन बंडारा, धनंजया डी सिल्वा, वनिदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, प्रवीण जयविक्रेमा, बिनुरा फर्नांडो, चामिका फर्नांडो, मदुशंका, मथीशा पथिराना, दिनेश चांदीमल, कसुन रजिता, नुवानिंदु फर्नांडो।
बांग्लादेश - शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफ़िकुर रहीम, अफिफ हुसैन, अनामुल हक, मोसद्देक हुसैन, महमुदउल्लाह रियाद, महेदी हसन, मोहम्मद सैफ़ुद्दीन, हसन महमूद, मुस्ताफ़िजु़र रहमान, नासुम अहमद, शब्बीर रहमान, महेदी हसन मिराज, इबादत हुसैन,नुरुल हसन सोहन, तस्कीन अहमद, परवेज हुसैन इमॉन।
अफगानिस्तान - मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान (उपकप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), राशिद खान, हजरतुल्लाह जजई, अजमतुल्लाह ओमरजई, फरीद अहमद मलिक, फजल हक फारूकी, हशमतुल्ला शाहिदी, इब्राहिम जादरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह जादरान, नूर अहमद, नजीबुल्ला जादरान, समीउल्लाह शिनवारी, नूर अहमद रहमानुल्ला गुरबाज। वहीं रिजर्व खिलाड़ी के रूप में निजात मसूद, कैस अहमद, शराफुद्दीन अशरफ है।
एशिया कप 2022 का शेड्यूल
पहला मैच - 27 अगस्त - श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान - दुबई
दूसरा मैच - 28 अगस्त - भारत बनाम पाकिस्तान - दुबई
तीसरा मैच - 30 अगस्त - बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान - शारजाह
चौथा मैच - 31 अगस्त - भारत बनाम क्वालीफायर - दुबई
पांचवां मैच - 1 सितंबर - श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - दुबई
छठा मैच - 2 सितंबर - पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर - शारजाह
सातवां मैच - 3 सितंबर - बी1 बनाम बी2 - शारजाह
आठवां मैच - 4 सितंबर - ए1 बनाम ए2 - दुबई
नौवां मैच - 6 सितंबर - ए1 बनाम बी1 - दुबई
दसवां मैच - 7 सितंबर - ए2 बनाम बी2 - दुबई
ग्यारहवां मैच - 8 सितंबर - ए1 बनाम बी2 - दुबई
बारहवां मैच - 9 सितंबर - बी1 बनाम ए2 - दुबई
फाइनल मैच - 11 सितंबर - फर्स्ट सुपर 4 बनाम सेकेंड सुपर 4 टीम - दुबई। बता दें कि यह सभी मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।
IND vs ZIM 2022: भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे पर केएल राहुल कप्तान होंगे. दरअसल, केएल राहुल चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, इस वजह से यह तय नहीं था कि राहुल कप्तान होंगे या नहीं, लेकिन अब बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे पर केएल राहुल कप्तान की भूमिका में होंगे. भारतीय टीम इस दौरे पर मेजबान टीम के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. केएल राहुल इस दौरे पर भारतीय टीम के कप्तान होंगे, जबकि शिखर धवन उपकप्तान की भूमिका में होंगे.
18 अगस्त को खेला जाएगा पहला वनडे
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मैच 18 अगस्त को खेला जाएगा. वहीं, दूसरा वनडे 20 अगस्त जबकि आखिरी वनडे 22 अगस्त को खेला जाएगा. इस सीरीज के सभी मैच हरारे क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे. भारत और जिम्बाब्वे सीरीज के मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12.45 बजे शुरू होंगे.
कप्तान रोहित शर्मा समेत कई सीनियर खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं
वहीं, जिम्बाब्वे दौरे के लिए कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जैसे नियमित खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे. वहीं, जिम्बाब्वे दौरे के लिए कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जैसे नियमित खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे.
जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर
नई दिल्ली। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने सोमवार को फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को सीधे गेम में हराकर राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन महिला एकल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने दुनिया की 13वें नंबर की मिशेल को 21-15, 21-13 से हराकर 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में उनके खिलाफ हार का बदला भी चुकता कर दिया। सिंधु ने 2014 में कांस्य पदक जीता था,जबकि मिशेल स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं थी। मिशेल के खिलाफ 11 मैच में यह सिंधु की नौवीं जीत है। सिंधु का राष्ट्रमंडल खेलों में यह तीसरा व्यक्तिगत पदक है। उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट खेलों में भी रजत पदक जीता था। सिंधु मौजूदा खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारत की मिश्रित टीम का भी हिस्सा थी, जिसे फाइनल में मलेशिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
बर्मिंघम खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में चौथा पदक
फाइनल में सिंधु के बाएं पैर में पट्टी बंधी थी जिससे कुछ हद तक उनकी मूवमेंट प्रभावित हुई और इसका असर उनके प्रदर्शन पर भी दिखा। उन्होंने कुछ मौकों पर मिशेल को आसान अंक बनाने का मौका दिया। सिंधु ने रैली में बेहतर प्रदर्शन किया और उनके ड्रॉप शॉट भी दमदार थे। मिशेल ने काफी सहज गलतियां की जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। भारत का बर्मिंघम खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता का यह चौथा पदक है। इससे पहले मिश्रित टीम के रजत पदक के अलावा किदांबी श्रीकांत ने पुरुष एकल जबकि त्रीशा जॉली और गायत्री गोपचंद की जोड़ी ने महिला युगल में कांस्य पदक जीते।
मिशेल ने पहले गेम में काफी सहज गलतियां की। उन्होंने कई शॉट बाहर मारे और नेट पर भी उलझाए। उनके क्रॉस कोर्ट और सीधे दोनों स्मैश हालांकि दमदार से जिससे सिंधु को परेशानी हुई ,क्योंकि वह तेजी से मूव नहीं कर पा रही थी। पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच प्रत्येक अंक के लिए संघर्ष देखने को मिला। सिंधु ने लगातार तीन अंक के साथ 3-1 की बढ़त बनाई लेकिन मिशेल ने 3-3 पर स्कोर बराबर कर दिया। मिशेल ने 7-7 के स्कोर पर लगातार दो शॉट बाहर मारे जिससे सिंधु ने 9-7 की बढ़त बना ली।
मिशेल ने इसके बाद दो और शॉट बाहर मारे जिससे सिंधु ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बनाने में सफल रहीं। कनाडा की खिलाड़ी ने ब्रेक के बाद लगातार दो शॉट नेट पर और एक बाहर मारा जिससे सिंधु ने 14-8 की मजबूत बढ़त बना ली। सिंधु ने इस बढ़त को 16-9 किया। मिशेल ने स्कोर 15-18 किया। सिंधु ने ड्रॉप शॉट से अंक जुटाया और फिर मिशेल के नेट पर शॉट मारने पर पांच गेम प्वाइंट हासिल किए। सिंधु ने मिशेल के शरीर पर शॉट खेलकर पहला गेम अपने नाम किया।
दूसरे गेम में भी सिंधु ने बेहतर शुरुआत की। मिशेल की गलतियां कम होने का नाम नहीं ले रही थी। वह लगातार शॉट नेट पर और बाहर मार रही थीं, जिसका फायदा उठाकर सिंधु ने 8-3 की बढ़त बना ली। मिशेल ने नेट पर शॉट उलझाया जिससे सिंधु ब्रेक तक 11-6 से आगे हो गईं।
मिशेल इसके बाद वापसी करते हुए स्कोर 11-13 करने में सफल रहीं। कनाडा की खिलाड़ी ने इसके बाद लगातार दो शॉट नेट पर मारकर सिंधु को 15-11 की बढ़त बनाने का मौका दे दिया। सिंधु ने बढ़त को 19-13 किया। मिशेल के शॉट बाहर मारने से सिंधु को सात चैंपियनशिप अंक मिले जिसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने तेजतर्रार क्रॉस कोर्ट स्मैश के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सिंधु की इस जीत से भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 19 पहुंच गई है। भारत ने जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 56 मेडल जीत लिए हैं।
फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हराकर महिला एकल का स्वर्ण पदक जीतने वाली पीवी सिंधु के पास अब पांच राष्ट्रमंडल खेलों के पदक हैं। उन्होंने 2014 में सिंगल्स में कांस्य, 2018 में सिंगल्स में रजत जीता था। वह 2018 में स्वर्ण पदक जीतने वाली मिश्रित टीम का हिस्सा थी और बर्मिंघम में इस संस्करण में रजत पदक जीतने वाली मिश्रित टीम में भी थीं।
भारत ( india) तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ पांच मैचों( match) की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट ( wicket)खोकर 164 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
बता दे जीत ( win)के साथ भारत ने पाकिस्तान( pakistan) के एक बड़े रिकॉर्ड( record) की बराबरी कर ली है। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 टी-20 मुकाबलों में जीत दर्ज कर ली है। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 टी-20 मैच( match) खेले हैं और 15 मैच जीते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन( playing)
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, शिमरन हेटमायर, डेवोन थॉमस, जेसन होल्डर, अकील होसेन, डोमिनिक ड्रेक, अल्जारी जोसेफ और ओबेड मैकॉय।
रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।
तीसरे टी-20 में रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उन्हें आराम( rest) दिया गया था। उनकी जगह दीपक हुड्डा को प्लेइंग इलेवन ( playing eleven)में मौका मिला।
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने एशिया कप की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह द्वारा मंगलवार शाम को तारीखों की घोषणा की गई। 27 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें 28 अगस्त को आमने-सामने होंगी।
एशिया कप इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जाना है। यहां पर पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा। जबकि 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी, यह मैच भी दुबई में ही खेला जाएगा। इस इवेंट में 27 अगस्त से 31 अगस्त तक ग्रुप मैच होंगे, इसके बाद सुपर-4 की टीमों के मैच होंगे जो 3 सितंबर से 9 सितंबर तक होंगे। जबकि रविवार 11 सितंबर को एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला होगा।




