Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का एक महारिकॉर्ड तोड़ दिया है.
Babar Azam: टी20 विश्व कप 2026 से पहले तक चर्चा ये थी कि बाबर आजम को पाकिस्तान टीम में जगह नहीं मिलेगी, लेकिन जब टीम का ऐलान हुआ तो बाबर का नाम था. वो एशिया कप 2025 में टीम का हिस्सा नहीं थे. पिछले 1 साल से टी20 टीम से बाहर थे, लेकिन अब उन्होंने टीम में लौटते ही इतिहास रच दिया है. बाबर ने धमाकेदार कमबैक के साथ दिग्गज विराट कोहली का एक खास रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया. ये वही रिकॉर्ड था, जिसने कोहली को टी20 में मिस्टर कंसिस्टेंट बनाया था, लेकिन अब इसके किंग बाबर आजम बन चुके हैं.
दरअसल, 7 फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 होना है. इस मेगा इवेंट से पहले सभी टीमें तैयारियों में जुटी हैं. पाकिस्तान अपने घर में ऑस्ट्रेलिया से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रहा है. सीरीज का आखिरी मैच 1 फरवरी 2026 को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया. इसी मुकाबले में बाबर ने नाबाद 50 रन बनाए और कोहली को एक खास मामले में पछाड़ दिया.
बाबर ने 36 बॉल पर नाबाद 50 रन किए
मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बना दिए, जिसका पीछा करते हुए कंगारू टीम 16.5 ओवर में 96 रनों पर सिमट गई. पाक की जीत के हीरो बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट निकाले और कंगारू टीम पर अकेले भारी पड़े. इस मैच में बाबर ने 36 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. ये पारी सिर्फ 138.88 की स्ट्राइक रेट से आई, लेकिन इस पचास के दम पर बाबर ने टी20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया.
बाबर आजम ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया?
बाबर आजम अब टी20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनका ये 39वां अर्धशतक था, जिसके दम पर कोहली का 38 फिफ्टी का खास रिकॉर्ड ब्रेक हो गया. कोहली ने 125 मैच खेलकर 38 फिफ्टी बनाई थीं, लेकिन बाबर अब 139 मैचों में 39 पचास मार चुके हैं. इस लिस्ट में नंबर तीन पर रोहित शर्मा का नाम है, जिन्होंने 32 अर्धशतक जमाए.
IND vs NZ 5th T20 : भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से पांचवां टी-20 हराकर सीरीज 4-1 से जीता। शनिवार को तिरुवनंतपुरम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 271 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 225 रन पर ऑल आउट हो गई। फिन एलन ने 38 गेंद पर 80 रन बनाए। भारत से अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट लिए। अक्षर पटेल को 3 विकेट मिले। वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह ने 1-1 विकेट लिया।
इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार शतकीय पारी खेली। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक रहा, जिसे उन्होंने 42 गेंदों में पूरा किया। ईशान किशन 103 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा 30 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन ने 6 रन ही बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 63 रन की पारी खेली। हार्दिक पंड्या 42 रन बनाकर कैच आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट झटके।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल संजू सैमसन को लेकर है। हैरानी की बात यह है कि केरल के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपने ही होम ग्राउंड पर भारत के लिए अब तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। क्या एक बार फिर उनका इंतजार बढ़ेगा, या टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा जताएगा?
संजू सैमसन और ग्रीनफील्ड का अधूरा रिश्ता
संजू सैमसन लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं, लेकिन मौके उन्हें सीमित ही मिले हैं। तिरुवनंतपुरम, जहां घरेलू क्रिकेट में उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं, वहां इंटरनेशनल स्तर पर खेलने का सपना अब तक अधूरा है। फैंस को उम्मीद थी कि आखिरी टी20 में उन्हें अपने होम ग्राउंड पर खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन इस उम्मीद पर पानी फेर सकता है।
टीम मैनेजमेंट का भरोसा बरकरार
भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवें टी20 से पहले बल्लेबाज़ी कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर टीम की सोच साफ़ करने की कोशिश की। उन्होंने बहुत संतुलित शब्दों में कहा कि सैमसन एक सीनियर खिलाड़ी हैं और मैनेजमेंट उनकी काबिलियत से पूरी तरह वाकिफ है। कोटक के मुताबिक, सैमसन जानते हैं कि उनका हालिया प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, खासकर न्यूजीलैंड के खिलाफ। लेकिन टीम का फोकस उन्हें मानसिक रूप से मज़बूत रखने पर है, ताकि फॉर्म लौटते ही वे अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें।
“हम जानते हैं संजू क्या कर सकता है”
सितांशु कोटक ने साफ़ कहा कि संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। कोटक ने कहा, 'संजू एक सीनियर खिलाड़ी है। शायद उसने उतने रन नहीं बनाए जितने उसे बनाने चाहिए थे। हमारा काम उसे अच्छी स्थिति में रखना है। हम सब जानते हैं कि वह क्या कर सकता है।' इस बयान से यह संकेत मिलता है कि मैनेजमेंट अभी भी सैमसन को लंबी रेस का घोड़ा मान रहा है।
ईशान किशन की वापसी से बढ़ा मुकाबला
प्लेइंग इलेवन को लेकर सस्पेंस की एक बड़ी वजह ईशान किशन की संभावित वापसी है। झारखंड के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने पिछले मैच में चोट के कारण हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन अब उनके फिट होने की उम्मीद जताई जा रही है। सितांशु कोटक के अनुसार, किशन आखिरी टी20 से पहले फिटनेस टेस्ट देंगे और अगर वे फिट घोषित होते हैं, तो चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
क्या सैमसन की जगह लेंगे ईशान?
ईशान किशन टीम के दूसरे विकेटकीपर हैं और अगर वे फिट होते हैं, तो सीधे तौर पर संजू सैमसन की जगह लेने के दावेदार बन सकते हैं। यही वजह है कि होम ग्राउंड पर खेलने के बावजूद सैमसन की प्लेइंग XI में जगह तय नहीं मानी जा रही। हालांकि, अंतिम फैसला कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट ही करेगा।
नेशनल डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। यह मेगा टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस की सबसे ज्यादा निगाहें भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर टिकी होंगी, जो 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हमेशा की तरह हाई-वोल्टेज रहने वाला है। इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस मैच को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
ग्रुप स्टेज के लिए ICC ने घोषित किए ऑफिशियल्स
ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबलों के लिए मैच ऑफिशियल्स की सूची जारी कर दी है। इस चरण के लिए कुल 24 ऑन-फील्ड अंपायर और 6 मैच रेफरी नियुक्त किए गए हैं। वहीं, सुपर-8 और नॉकआउट मुकाबलों के ऑफिशियल्स की घोषणा बाद में की जाएगी।
भारत-पाकिस्तान मैच की अंपायरिंग किसके हाथ?
सबसे चर्चित मुकाबले भारत-पाकिस्तान के लिए ICC ने दो अनुभवी अंपायरों पर भरोसा जताया है। इस मैच में श्रीलंका के कुमार धर्मसेना और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ ऑन-फील्ड अंपायर की भूमिका निभाएंगे। कुमार धर्मसेना इससे पहले 2016 और 2022 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं। वह टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच (पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स) में भी ऑन-फील्ड अंपायर रहेंगे। वहीं, रिचर्ड इलिंगवर्थ भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने लंबे और भरोसेमंद अनुभव के लिए जाने जाते हैं।
ओपनिंग डे और टीम इंडिया के पहले मैच के अंपायर
टूर्नामेंट के पहले दिन कोलकाता में खेले जाने वाले स्कॉटलैंड बनाम वेस्टइंडीज (ग्रुप C) मुकाबले में नितिन मेनन और सैम नोगाजस्की अंपायरिंग करेंगे। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। इस मैच के लिए पॉल राइफल और रॉड टकर को ऑन-फील्ड अंपायर नियुक्त किया गया है।
Inderjit Singh Bindra Passed Away: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. अब तक तीन मुकाबले हो चुके हैं. भारत ने तीनों मैच जीतकर सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त ले ली है. 25 जनवरी की शाम जब तीसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा था, तभी एक ऐसी खबर आई, जिसने सभी को मायूस कर दिया, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा अब इस दुनिया में नहीं रहे. रविवार रात दिल्ली में उनका निधन हुआ. 84 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. वह एक अनुभवी एडमिनिस्ट्रेटर और भारतीय क्रिकेट के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले शख्स थे. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी.
बताया गया है कि इंद्रजीत सिंह बिंद्रा की तबीयत खराब चल रही थी. वह लंबे वक्त से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. रविवार देर रात उन्होंने दिल्ली में मौजूद अपने आवास पर आखिरी सांस ली. उनके निधन के बाद जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. जय शाह ने पोस्ट में लिखा, “आई.एस. बिंद्रा, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट प्रशासन के एक दिग्गज के निधन पर गहरी संवेदनाएं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. ओम शांति.”
बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे
इंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दिया. वह 1993 से 1996 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे. इतना ही नहीं, वह सालों तक पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के हेड भी रहे (1978 से 2014). वह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े रहे और अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं. मोहाली के पीसीए स्टेडियम का नाम बदलकर उनके नाम पर आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम रखा गया है.
भारत में वर्ल्ड कप आयोजित कराने में अहम भूमिका निभाई थी
ये वही बिंद्रा थे, जिन्होंने 1987 क्रिकेट वर्ल्ड कप के आयोजन में अहम भूमिका अदा की थी. उस विश्व कप को रिलायंस वर्ल्ड कप कहा गया था. यह पहली बार था, जब भारत में विश्व कप का आयोजन हुआ था. इससे पहले 1975, 1979 और 1983 के वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेले गए थे. 2014 में क्रिकेट प्रशासन से संन्यास लेने के बाद बिंद्रा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में भी अहम भूमिका निभाई. जब शरद पवार अध्यक्ष थे, तब वह ICC के प्रिंसिपल एडवाइजर रहे.
वर्ल्ड क्रिकेट में भारत की मजबूत स्थिति बनाने में जिन दिग्गजों की भूमिका अहम रही है, उनमें बिंद्रा का नाम भी शामिल है. उन्होंने 1990 के दशक में जगमोहन डालमिया के साथ मिलकर भारतीय क्रिकेट की वित्तीय संरचना को पूरी तरह बदल दिया.
ICC T20 WORLD CUP 2026: आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेश को आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है, जिसके बाद जारी किए गए नए शेड्यूल में स्कॉटलैंड को ग्रुप-C में शामिल किया गया है;
स्कॉटलैंड अब 7 फरवरी को कोलकाता में वेस्टइंडीज़, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ेगा, जबकि 17 फरवरी को उसका मुकाबला मुंबई में नेपाल से होगा, वहीं यह मेगा टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका के विभिन्न शहरों में खेला जाएगा, सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को होंगे और फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद या कोलंबो में आयोजित किया जाएगा, जिससे शेड्यूल में हुए इस बड़े बदलाव ने टूर्नामेंट की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है।
IND vs NZ 2nd T20I : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला नवा रायपुर स्थित वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने सबसे तेज 209 रन चेज कर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए और भारत को 209 रन का लक्ष्य दिया।
न्यूजीलैंड की पारी (IND vs NZ 2nd T20I)
न्यूजीलैंड की शुरुआत आक्रामक रही। डेवोन कॉनवे ने 9 गेंदों में 19 रन और टिम सीफर्ट ने 13 गेंदों में 24 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद रचिन रवींद्र ने 26 गेंदों में 44 रन बनाकर पारी को संभाला। मध्यक्रम में ग्लेन फिलिप्स (19) और डेरिल मिचेल (18) ने उपयोगी योगदान दिया। पारी के अंतिम ओवरों में कप्तान मिशेल सेंटनर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाए। उनके साथ जैक फाउलकेस ने 8 गेंदों में नाबाद 15 रन जोड़े। इस साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड 200 रन के पार पहुंचने में सफल रहा।
भारतीय गेंदबाजी में कुलदीप यादव सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट झटके। हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला। वहीं अर्शदीप सिंह को महंगे साबित होना पड़ा।
भारत की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत हालांकि खराब रही और संजू सैमसन (6) तथा अभिषेक शर्मा (0) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया।
ईशान किशन ने मात्र 32 गेंदों में 76 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलते हुए 37 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए। दोनों के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिली। अंत में शिवम दुबे ने 17 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। भारत ने यह लक्ष्य 19 ओवर के भीतर 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
रायपुर. भारत और न्यूजीलैंड की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 23 जनवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। फरवरी में होने वाले आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप से पहले जारी सीरीज में भारत का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। पहले मैच में 238 रन ठोकने वाली टीम इंडिया ने अपने फैंस की उम्मीदें दोगुनी कर दी है. रायपुर में भी आज चौकों-छक्कों की बरसात होने के पूरे आसार हैं। वहीं मैच देखने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलो से आने वाले दर्शकों के अलावा खिलाड़ियों के लिए सुगम आवागमन के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया गया है।
दर्शकों के लिए यातायात मार्ग और पार्किंग व्यवस्था
रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए मार्ग
रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे क्रमांक-53 होकर सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नया रायपुर मार्ग होकर चीचा स्टेडियम तिराहा से साईं अस्पताल रोड होकर साईं अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।
बिलासपुर की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था
बिलासपुर की ओर से होकर क्रिकेट स्टेडियम आने वाले दर्शकगण बिलासपुर–रायपुर मार्ग से होकर धनेली नाला से रिंग रोड नंबर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंबर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाईवे क्रमांक-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे।
बलौदाबाजार–खरोरा की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था
बलौदाबाजार–रायपुर मार्ग में विधानसभा ओवरब्रिज चौक से रिंग रोड नंबर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंबर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाईवे क्रमांक-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे।
जगदलपुर–धमतरी मार्ग से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था
धमतरी–जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक अभनपुर से केन्द्री, उपरवारा, मंत्रालय (डीडीयू) चौक, कोटराभाठा चौक, सेंध तालाब होकर साईं अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।
दुर्ग–भिलाई की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था
दुर्ग–भिलाई की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबंध से रिंग रोड नंबर-01 होकर पचपेढ़ीनाका, तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे क्रमांक-53 होकर सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नया रायपुर मार्ग होकर स्टेडियम तिराहा से साईं अस्पताल रोड होकर साईं अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।
महासमुंद–सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था
महासमुंद–सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे।
पासधारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग
पासधारी वाहन जिन्हें पार्किंग पास A, B, C, D, E, F, G जारी हुआ है, वे सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से स्टेडियम टर्निंग, डॉ. खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक (सेक्टर 15/21), कोटराभाठा चौक (सेक्टर 17/20) से ग्राम सेंध, सेक्टर 04/10 होकर स्टेडियम पार्किंग A, B, C, D, E, F, G में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।
खाने-पीने के तय रेट, ओवररेटिंग पर सख्त निगरानी
दर्शकों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्टेडियम के भीतर मिलने वाली सभी खाने-पीने की वस्तुओं के दाम पहले से निर्धारित कर दिए गए हैं। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित रेट से अधिक कीमत वसूलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्टेडियम में उपलब्ध खाद्य पदार्थों के निर्धारित रेट इस प्रकार हैं—
समोसा (100 ग्राम) – ₹50
सैंडविच (1 पीस) – ₹60
बर्गर – ₹80
पिज़्ज़ा हट पिज़्ज़ा – ₹250
पॉपकॉर्न (कोन) – ₹60
पॉपकॉर्न (टब) – ₹100
स्टीम वेज मोमो – ₹150
चिकन मोमो – ₹200
फ्राई मोमो (वेज) – ₹200
चिकन फ्राई मोमो – ₹250
वेफर्स और आइसक्रीम – एमआरपी रेट पर
250 एमएल पानी की बोतल – ₹10
पारदर्शिता बनाए रखने के लिए फूड स्टॉल कर्मचारियों की टी-शर्ट पर रेट अंकित किए जाएंगे और स्टेडियम परिसर में मेन्यू बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि दर्शकों को किसी तरह की असुविधा न हो।चारियों की टी-शर्ट पर रेट लिखे जाएंगे और पूरे स्टेडियम में मेन्यू बोर्ड लगाए जाएंगे।
पहली पारी के बाद नो एंट्री
CSCS के अनुसार, मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा और दर्शकों के लिए गेट दोपहर 4 बजे खोल दिए जाएंगे। पहली पारी समाप्त होने के बाद स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
प्रतिबंधित वस्तुओं की लंबी सूची
सुरक्षा कारणों से स्टेडियम में बोतल, टिन, कैन, लाइटर, सिगरेट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, ज्वलनशील या खतरनाक पदार्थ, मेटल कंटेनर, छतरी, धारदार वस्तुएं, कैमरा, हेलमेट, पावर बैंक, सेल्फी स्टिक, बैकपैक, सिक्के, पटाखे और किसी भी प्रकार के हथियार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। बाहर से कोई भोजन या मादक पेय ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
ICC ODI Rankings : न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में इतिहास रचते हुए नंबर एक बल्लेबाज की कुर्सी पर कब्जा किया है। मिचेल ने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 845 अंक के साथ हासिल की है।
पिछले सप्ताह मिचेल दूसरे नंबर पर थे और केवल कुछ अंक से विराट कोहली से पीछे थे। लेकिन इस बार उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ते हुए शानदार लीड बना ली है।
विराट कोहली की रैंकिंग में गिरावट
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब ICC ODI रैंकिंग में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच में शतक लगाया, लेकिन टीम इंडिया मैच और सीरीज हार गई। इस समय कोहली की रेटिंग 795 अंक है, जो पिछले सप्ताह 784 थी।
ICC ODI Rankings 2026 रोहित शर्मा भी पीछे, चौथे स्थान पर
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भी इस बार रैंकिंग में नुकसान हुआ है। वे अब चौथे नंबर पर हैं, उनकी रेटिंग 757 है। भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की शुरुआत में रोहित पहले नंबर पर थे, लेकिन पूरे सीरीज में उनके बल्ले से केवल 61 रन ही आए।
Virat Kohli : इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटना असंभव लगता है. यह रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के करियर में बनाया था, जिसके पीछे अब विराट कोहली तेजी से भाग रहे हैं. शतक पर शतक लगाकर कोहली इस रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं. इंदौर वनडे में कोहली ने एक और सेंचुरी लगाकर बल्ले से यह ऐलान कर दिया है कि वो इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. अब सवाल ये है कि आखिर विराट कोहली इस विश्व रिकॉर्ड को ब्रेक करने से कितना दूर हैं, उन्हें कितने और शतक चाहिए होंगे, इंदौर में विराट कोहली ने कौन से 4 रिकॉर्ड बनाए हैं. आइए नीचे जान लेते हैं.
सबसे पहले जानते हैं कि आखिर इंदौर वनडे में क्या-क्या हुआ. इंदौर वनडे न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला गया वनडे सीरीज का आखिरी मैच था, जिसमें कीवी टीम ने 41 रनों से जीत दर्ज की. 338 रनों के जवाब में भारतीय टीम 296 रनों पर सिमट गई और 41 रनों से मैच हार गई. इसके साथ ही भारत ने सीरीज 2-1 से गंवा दी. भले ही भारतीय टीम यह मैच हार गई, लेकिन विराट कोहली ने शतक से फैंस का दिल जीत लिया.
विराट कोहली ने इंदौर में 338 रनों का पीछा करते हुए 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 91 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने पारी में 108 बॉल पर 10 चौके और 3 छक्कों के दम पर 124 रन बनाए और रिकॉर्ड की बारिश कर दी. यह उनका 54वां वनडे जबकि 85वां इंटरनेशनल शतक रहा. इस सेंचुरी के दम पर कोहली ने जो चार रिकॉर्ड बनाए हैं, नीचे उनके बारे में जानिए.
इंदौर वनडे में विराट कोहली ने बनाए ये 4 धांसू रिकॉर्ड
पहला रिकॉर्ड. विराट कोहली वनडे क्रिकेट में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. उन्होंने रिकी पोंटिंग को पछाड़ा, जिन्होंने 12655 रन बनाए थे. कोहली के नाम अब 14797 से ज्यादा रन हो चुके हैं.
दूसरा रिकॉर्ड. विराट अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी जमाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. उन्होंने 7 शतक के दम पर वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग को पछाड़ दिया, जिन्होंने 6-6 सेंचुरी बनाई थीं.
तीसरा रिकॉर्ड. विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी जमाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उनके नाम अब 10 शतक हो चुके हैं. इस मामले में उन्होंने जैक्स कैलिस, जो रूट और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा. इन तीनों ही दिग्गजों ने कीवी टीम के खिलाफ 9-9 सेंचुरी बनाई थीं.
चौथा रिकॉर्ड. विराट कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके नाम 85 शतक हो चुके हैं. इस लिस्ट में नंबर 1 पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 100 सेंचुरी मारी थीं.
क्या 100 शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटेगा
ये वो सवाल है, जिसका जवाब खुद विराट कोहली को देना है. कोहली अब तक 85 इंटरनेशनल शतक लगा चुके हैं. सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें अभी 16 और शतक चाहिए. कोहली टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उनके पास सिर्फ वनडे फॉर्मेट बचा है. कोहली 2027 के वनडे विश्व कप तक खेल सकते हैं. इस वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम कुल 17 वनडे मैच खेलेगी. अगर विराट कोहली इन मैचों में 15 शतक बना लेते हैं तो वह 100 शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे, जबकि 16 शतक लगाते ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूट जाएगा. यह कहना जितना आसान है, करना उससे कहीं ज्यादा मुश्किल. विराट को लगभग हर मैच में शतक लगाना होगा, जो नामुमकिन सा लगता है. हालांकि अगर कोहली 2027 के बाद भी वनडे खेलते रहे, तो भविष्य में यह रिकॉर्ड टूट सकता है.
कैसा है विराट कोहली का क्रिकेट करियर
विराट कोहली 2008 से भारत के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है. यह दिग्गज 123 टेस्ट मैचों में 9230 रन बना चुका है. टी20 के 125 मैचों में उन्होंने 4188 रन बनाए, जबकि वनडे के 311 मैचों में 14797 रन बनाए हैं. तीनों फॉर्मेट मिलाकर विराट कोहली के नाम 85 इंटरनेशनल शतक दर्ज हैं.
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े मुकाबले की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। स्टेडियम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को हैंडओवर कर दिया गया है और अब मैच से जुड़ी सभी तकनीकी, प्रसारण और आयोजन संबंधी व्यवस्थाएं बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी की जा रही हैं।
22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगी टीमें
बता दें कि मैच से पहले दोनों टीमों की रायपुर में आवाजाही को लेकर भी विस्तृत योजना बनाई गई है। क्रिकेट संघ से मिली जानकारी के अनुसार भारत और न्यूज़ीलैंड की टीमें 22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगी। खिलाड़ी शहर के एक निजी होटल में ठहरेंगे, जहां वे दो दिनों तक रुकेंगे। होटल से स्टेडियम तक खिलाड़ियों की आवाजाही के दौरान विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू रहेगा। वहीं, 23 जनवरी को मैच के दिन सुबह दोनों टीमों के खिलाड़ी शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में अभ्यास सत्र कर सकते हैं, जिसके लिए मैदान और पिच को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है।
भारत–न्यूज़ीलैंड मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह
भारत–न्यूज़ीलैंड मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के अनुसार मैच के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री लगातार जारी है और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी टिकट खरीद रहे हैं। टिकट टिकटजिनी वेबसाइट और ऐप के माध्यम से उपलब्ध हैं, जहां एक यूज़र अधिकतम चार टिकट ही खरीद सकता है। टिकटों की कीमत 800 रुपये से शुरू होकर 25 हजार रुपये तक तय की गई है। विद्यार्थियों के लिए खास व्यवस्था करते हुए मात्र 800 रुपये में टिकट उपलब्ध कराया गया है, जिसके लिए मान्य स्टूडेंट आईडी दिखाना अनिवार्य होगा। आम दर्शकों और प्रीमियम कैटेगरी के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं।
पहली पारी के बाद स्टेडियम में नहीं मिलेगी एंट्री
संघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहली पारी समाप्त होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए सभी दर्शकों से समय से पहले स्टेडियम पहुंचने की अपील की गई है। मैच शाम सात बजे से शुरू होगा और एंट्री दोपहर चार बजे से शुरू हो जाएगी। फिजिकल टिकट के बिना एंट्री नहीं मिलेगी। वहीं मैच डे यानी 23 जनवरी को टिकट रिडीम नहीं कराए जा सकेंगे।
कालाबाज़ारी और ओवररेटिंग को रोकने के लिए इस बार विशेष कदम उठाए गए हैं। CSCS ने साफ किया है कि टिकट के साथ रेट लिखी हुई टी-शर्ट दी जाएगी, ताकि अधिक कीमत वसूलने की स्थिति में तुरंत पहचान कर कार्रवाई की जा सके। संघ का कहना है कि किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
स्टेडियम के भीतर खाने-पीने के रेट पहले से कर दिए गए तय
स्टेडियम के भीतर दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खाने-पीने की सभी वस्तुओं के रेट पहले से तय कर दिए गए हैं। तय दरों के अनुसार 100 ग्राम समोसा 50 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि सिंगल पीस सैंडविच की कीमत 60 रुपये और बर्गर 80 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा पॉपकॉर्न कोन 60 रुपये, पॉपकॉर्न टब 100 रुपये और पिज्जा 250 रुपये में मिलेगा। आइसक्रीम और वेफर्स दर्शकों को उनके अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
खाद्य सामग्री की बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्टेडियम के अंदर फूड स्टॉल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कर्मचारियों की टी-शर्ट पर खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें स्पष्ट रूप से लिखें। इसके साथ ही पूरे स्टेडियम परिसर में फूड मेन्यू और उनके निर्धारित दाम भी साफ-साफ प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि दर्शकों से किसी भी तरह की अतिरिक्त वसूली न की जा सके।
मैच के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
मैच को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा रही है। CSCS की पुलिस और जिला प्रशासन के साथ लगातार बैठकें चल रही हैं, जिनमें सुरक्षा रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्टेडियम में 350 से अधिक प्राइवेट बाउंसर्स तैनात किए जाएंगे, जबकि क्रिकेट संघ के 45 अधिकारी पूरे समय मौजूद रहेंगे। स्टेडियम के 13 प्रवेश द्वारों पर मजबूत लोहे की रेलिंग लगाई गई है और हर गेट पर पुलिस, प्राइवेट गार्ड और CSCS स्टाफ की तिहरी निगरानी रहेगी। पिछली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए बाउंड्री लाइन पर भी अतिरिक्त बाउंसर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा नया रायपुर क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
स्टेडियम में इन चीजों को ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध
दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम में ले जाने वाले सामान को लेकर भी सख्त नियम लागू किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से बोतल, टिन, कैन, लाइटर, सिगरेट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, ज्वलनशील या खतरनाक पदार्थ, मेटल कंटेनर, छतरी, नुकीली चीजें, कैमरा, हेलमेट, पावर बैंक, सेल्फी स्टिक, बैकपैक, सिक्के, पटाखे और किसी भी तरह के हथियार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं, पिछले मैचों में खाने-पीने की चीजों के महंगे दामों को लेकर मिली शिकायतों को देखते हुए इस बार खाद्य सामग्री की बिक्री पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि दर्शकों से मनमानी कीमतें न वसूली जा सकें।
भारत–न्यूज़ीलैंड के बीच यह टी20 मुकाबला न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है, बल्कि रायपुर और छत्तीसगढ़ के लिए भी एक अहम आयोजन साबित होगा।
रायपुर। राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने टिकटों की जानकारी साझा की है। इस संबंध में CSCS के डायरेक्टर विजय शाह और बलदेव सिंह भाटिया ने प्रेस वार्ता कर मैच से जुड़ी अहम जानकारियां दीं।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि छात्रों के लिए विशेष टिकट की व्यवस्था की गई है। स्टूडेंट टिकट की कीमत 800 रुपये रखी गई है, जो केवल इंडोर स्टेडियम से उपलब्ध होगी। एक छात्र को केवल एक ही टिकट दी जाएगी।
ये रहे भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले की टिकट दर
अन्य दर्शकों के लिए स्टैंड्स की टिकट कीमतें 2000, 2500, 3000 और 3500 रुपये तय की गई हैं। (Raipur IND-NZ t20 Match Ticket Price) वहीं प्रीमियम कैटेगरी में सिल्वर टिकट 7,500 रुपये, गोल्ड टिकट 10,000 रुपये और प्लैटिनम टिकट 12,500 रुपये में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट की कीमत 25,000 रुपये रखी गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के इस बहुप्रतीक्षित टी20 मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री आज रात से शुरू हो जाएगी। मैच को लेकर रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
23 को मुकाबला
भारत के प्रमुख स्टेडियमों में शुमार रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए तैयार है। इसी महीने 23 तारीख को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा। इससे पहले 3 दिसंबर को भी यहां भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एकदिवसीय मुकाबला आयोजित हुआ था। 23 जनवरी को होने वाले इस मैच को लेकर छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रशंसकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह सीरीज पांच मैचों का होगा। रायपुर के अलावा मुकाबले नागपुर, गुवाहाटी, विशाखपट्नम और तिरुवनंतपुरम में खेले जायेंगे।
आईपीएल के दो मुकाबले
दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू क्रिकेट लीग आईपीएल की शुरुआत इस साल मार्च से होगी। आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के होम ग्राउंड को लेकर हाल ही में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हालिया घटनाक्रम के बाद फ्रेंचाइजी ने होम ग्राउंड बदलने पर विचार किया था। अब यह तय हो गया है कि RCB के दो मुकाबले रायपुर में आयोजित किए जाएंगे। यानी इस सीजन में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB का कोई भी मैच नहीं होगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दो मैच रायपुर में होंगे। उन्होंने बताया कि RCB के सीईओ से बातचीत के बाद रायपुर में मैच आयोजन पर सहमति बनी है। यह खबर छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है।
डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। बुधवार (14 जनवरी) को मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाला दावा सामने आया, जिसमें बताया गया कि एक फैन विराट कोहली (Virat Kohli) को 15 लाख रुपये की कीमत वाला iPhone का कवर गिफ्ट करना चाहता है।
सोशल मीडिया पर दावे के साथ एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि फैन ने मोबाइल पर एक कवर लगा रखा है। कवर पर विराट कोहली की तस्वीर नजर आ रही है। तस्वीर के नीचे ‘विराट कोहली’ लिखा हुआ है।
iPhone का सबसे महंगा मॉडल 2 लाख 30 हजार का
गौर करने वाली बात यह है कि मौजूदा वक्त में iPhone का सबसे महंगा मॉडल करीब 2 लाख 30 हजार रुपये का है। यह iPhone का 17 Pro max 2TB वाला वेरिएंट है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सबसे महंगा मोबाइल ही 2 लाख 30 हजार का है, तो फैन के मोबाइल की कीमत 15 लाख कैसे है?
हालांकि इस बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है कि कैसे फैन के iPhone की कीमत 15 लाख तक पहुंची। ये हो सकता है कि उसके मोबाइल में गोल्ड या डायमंड का इस्तेमाल हो सकता है।
पिछले मैच में शतक से चूके थे विराट (Virat Kohli)
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे 11 जनवरी को खेला गया था। इस मैच में किंग कोहली अपने शतक से चूक गए थे। वह 91 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 93 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में फैंस अब दूसरे वनडे में कोहली से शतक की उम्मीद करेंगे।
दूसरे वनडे में टीम इंडिया पहले बैटिंग पर (Virat Kohli)
गौरतलब है कि राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे में टीम इंडिया पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी है। मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाज करने का फैसला किया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भारतीय क्रिकेट टीम नए साल की शुरुआत करने जा रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 11 जनवरी से हो रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टक्कर भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगी, वहीं टॉस दोपहर 1 बजे होगा।
दोनों टीमें आखिरी बार चैपिंयस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टकराई थीं। जहां भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब नए साल में कीवी टीम उस हार का बदला लेना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच अगर हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो मेजबान भारतीय टीम का पलड़ा कहीं भारी है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 120 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 62 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं न्यूजीलैंड टीम ने 50 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 1 मैच टाई और 7 बेनतीजा भी रहे हैं। भारतीय टीम अपने घर में और भी मजबूत हो जाती है। भारतीय जमीं पर मैन इन ब्ल्यू और ब्लैक कैप्स के बीच 40 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान भारत ने 31 मुकाबलों में विजय प्राप्त की है। वहीं न्यूजीलैंड सिर्फ 8 मैच ही जीत सकी है। 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है।
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने मुंबई के पॉश इलाके प्रभादेवी में एक आलीशान सी-व्यू अपार्टमेंट खरीदा है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेज़ों के मुताबिक, इस प्रीमियम फ्लैट की कीमत ₹26.30 करोड़ बताई जा रही है।
प्रभादेवी के आहूजा टावर्स में स्थित है लग्ज़री अपार्टमेंट
यह अपार्टमेंट प्रभादेवी स्थित आहूजा टावर्स नामक हाई-एंड रेज़िडेंशियल प्रोजेक्ट में है। फ्लैट का कार्पेट एरिया लगभग 2,760.40 वर्ग फुट है और इसके साथ तीन समर्पित कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं, जो इसे और अधिक खास बनाते हैं।
स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन का पूरा विवरण
दस्तावेज़ों के अनुसार, इस सौदे में ₹1.31 करोड़ की स्टांप ड्यूटी और ₹30,000 का रजिस्ट्रेशन शुल्क अदा किया गया। यह डील आधिकारिक तौर पर 12 दिसंबर 2025 को रजिस्टर की गई थी।
कौन हैं फ्लैट के विक्रेता?
प्रॉपर्टी रिकॉर्ड के मुताबिक, इस अपार्टमेंट के विक्रेता अजिंक्य डी.वाई. पाटिल और पूजा अजिंक्य पाटिल हैं। हालांकि, इस सौदे को लेकर रितिका सजदेह या विक्रेताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
रितिका सजदेह का प्रोफेशनल बैकग्राउंड और अन्य प्रॉपर्टी डील्स
रितिका सजदेह इससे पहले Cornerstone Sport and Entertainment से जुड़ी रही हैं, जहां उन्होंने एक स्पोर्ट्स मैनेजर के तौर पर कई नामी खिलाड़ियों के एंडोर्समेंट और ब्रांड डील्स संभाली हैं। जनवरी 2025 में रोहित शर्मा ने मुंबई के लोअर परेल स्थित अपने अपार्टमेंट को ₹2.6 लाख प्रति माह के किराए पर दिया था। यह फ्लैट Lodha Marquise at The Park प्रोजेक्ट में स्थित है, जिसका कार्पेट एरिया 1,298 वर्ग फुट है और इसमें दो कार पार्किंग स्पेस हैं।
इसके अलावा, जनवरी 2024 में रोहित शर्मा ने बांद्रा वेस्ट में दो अपार्टमेंट तीन साल के लिए लीज़ पर लिए थे। इनका संयुक्त मासिक किराया पहले साल ₹3.1 लाख, दूसरे साल ₹3.25 लाख और तीसरे साल ₹3.41 लाख तय किया गया था।
क्यों खास है प्रभादेवी इलाका?
प्रभादेवी मुंबई के सबसे प्रीमियम इलाकों में गिना जाता है। यह इलाका वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, सेनापति बापट मार्ग, डॉ. एनी बेसेंट रोड और प्रभादेवी रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। साथ ही, बांद्रा-वर्ली सी लिंक के जरिए उत्तर-दक्षिण मुंबई तक आसान पहुंच मिलती है।
पिछले कुछ वर्षों में प्रभादेवी एक प्रमुख लक्ज़री रेज़िडेंशियल और कमर्शियल हब के रूप में उभरा है, जहां हाई-राइज़ टावर, कॉर्पोरेट ऑफिस और आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।
मैदान पर भी दिखेंगे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा अब 11 जनवरी 2026 से न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में एक्शन में नजर आएंगे।
Election Commission sends notice to Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम इंडिया को कई बार जीत दिलाई है। खासतौर पर 2023 वर्ल्ड कप में उनकी गेंदबाजी को लम्बे समय तक याद रखा जाएगा, जिसकी बदौलत भारत ने अजेय रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। मगर अब शमी को चुनाव आयोग से पहले नोटिस भेजा गया है, जिसमें उन्हें नागरिकता साबित करने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार शमी को कोलकाता में SIR (Special Intensive Revision) वेरिफिकेशन सुनवाई के लिए बुलाया गया था।
यह सुनवाई सोमवार को जादवपुर के एक स्कूल में होनी थी, जहां मोहम्मद शमी को अपने भाई मोहम्मद कैफ के साथ पेश होना था। हालांकि, शमी उस दिन हाजिर नहीं हो सके क्योंकि वह इस समय राजकोट में हैं और विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल की ओर से खेल रहे हैं। इसके चलते उन्होंने चुनाव आयोग से नई तारीख देने का अनुरोध किया।
चुनाव आयोग ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए सुनवाई की नई तारीख तय कर दी है। अब मोहम्मद शमी की SIR वेरिफिकेशन प्रोसेस 9 से 11 जनवरी के बीच पूरी की जाएगी। शमी कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 93 के मतदाता हैं, जो रशीबिहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
फॉर्म में निकली गड़बड़
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद शमी और उनके भाई द्वारा भरा गया एन्यूमरेशन फॉर्म सही तरीके से नहीं भरा गया था। इसी वजह से दोनों को सुनवाई के लिए बुलाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह एक सामान्य प्रक्रिया है और फॉर्म से जुड़ी जानकारी स्पष्ट करने के बाद मामला सुलझ जाएगा।
फिलहाल, मोहम्मद शमी क्रिकेट में व्यस्त हैं और नई तारीखों पर चुनाव आयोग के सामने पेश होकर जरूरी दस्तावेजों और जानकारी के जरिए अपनी नागरिकता और मतदाता रिकॉर्ड को लेकर स्थिति साफ करेंगे।
(दक्षिण अफ्रीका) : दक्षिण अफ्रीका ने ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया जिसमें एडेन मार्करम टूर्नामेंट में प्रोटियाज टीम की कप्तानी करेंगे। ICC वेबसाइट के अनुसार टीम में क्विंटन डी कॉक शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट वापस आए हैं और एनरिक नॉर्टजे भी हैं, जो हाल ही में चोट से वापस लौटे हैं। साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम में युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका और टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज जेसन स्मिथ को शामिल किया है, जबकि बल्लेबाज रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को जगह नहीं मिली है।
टीम में एक मजबूत बैटिंग लाइनअप है, जिसमें मार्करम, डी कॉक, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर शामिल हैं जबकि कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी और कॉर्बिन बॉश तेज गेंदबाजी अटैक को मजबूत करेंगे। केशव महाराज मुख्य स्पिनर होंगे जिन्हें जॉर्ज लिंडे का साथ मिलेगा, जबकि मार्करम और फरेरा भी गेंदबाजी कर सकते हैं।
सिलेक्शन कन्वीनर पैट्रिक मोरोनी ने कहा, 'हमें कुछ बड़े फैसले लेने पड़े, लेकिन हमें लगता है कि यह ग्रुप सबसे मजबूत है और भारत और श्रीलंका में सफल होने का हर मौका है। हमने खेल के कुछ बेहतरीन और सबसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ बेहतरीन टी20 युवा खिलाड़ियों को मिलाकर एक विश्व स्तरीय टीम बनाई है।'
दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट के ग्रुप D में अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, कनाडा और UAE के साथ है। प्रोटियाज ने कभी भी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है, लेकिन पिछली बार फाइनल में पहुंचे थे, जहां वे भारत से बहुत कम अंतर से हार गए थे।
स्पोर्ट्स डेस्क : साउथ अफ्रीका की SA20 लीग में खेला गया मुंबई इंडियंस केप टाउन और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच मुकाबला टी20 क्रिकेट के सबसे रोमांचक और विस्फोटक मैचों में दर्ज हो गया। इस मैच में बल्लेबाजों ने जिस तरह से आखिरी ओवरों में रन बरसाए, उसने दर्शकों को हैरान कर दिया। खासकर डेवाल्ड ब्रेविस और शेरफेन रदरफोर्ड की आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच की तस्वीर ही बदल दी और प्रिटोरिया कैपिटल्स को एक यादगार जीत दिलाई।
आखिरी ओवरों में बदला मैच का रुख
इस मुकाबले का असली रोमांच 18वें और 19वें ओवर में देखने को मिला। 18वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर डेवाल्ड ब्रेविस ने लगातार दो छक्के जड़कर संकेत दे दिए थे कि आगे कुछ बड़ा होने वाला है। इसके बाद 19वें ओवर में शेरफेन रदरफोर्ड ने मैदान को अपना निजी अखाड़ा बना लिया। उन्होंने पहली चार गेंदों पर चार लगातार छक्के जड़ दिए और देखते ही देखते मैच पूरी तरह प्रिटोरिया के पक्ष में चला गया।
छह गेंदों पर छह छक्के, गेंदबाज हुए बेबस
लगातार 6 गेंदों पर छह छक्कों की बरसात ने मुंबई इंडियंस केप टाउन के गेंदबाजों का मनोबल तोड़ दिया। इस ओवर में रन इतनी तेजी से बने कि फील्डिंग साइड को संभलने का मौका ही नहीं मिला। डेवाल्ड ब्रेविस ने 18वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर लगातार 2 छक्के जड़े और इसके बाद 19वें ओवर में शेरफेन रदरफोर्ड ने मोर्चा संभाला और पहली चार गेंदों पर चार छक्के जड़ दिए। इस तरह लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगे।
ब्रेविस-रदरफोर्ड की विस्फोटक साझेदारी
डेवाल्ड ब्रेविस और शेरफेन रदरफोर्ड की जोड़ी ने सिर्फ 28 गेंदों में 83 रनों की नाबाद साझेदारी कर डाली। ब्रेविस ने महज 13 गेंदों पर 36 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 270 से ऊपर रहा। उनकी पारी में चार छक्के और एक चौका शामिल था। वहीं रदरफोर्ड और भी खतरनाक नजर आए। उन्होंने 15 गेंदों पर 47 रन ठोके और 300 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की।
प्रिटोरिया कैपिटल्स का विशाल स्कोर
इन दोनों बल्लेबाजों की तूफानी पारियों की बदौलत प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 20 ओवर में 221 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। आखिरी ओवरों में बने ताबड़तोड़ रनों ने इस लक्ष्य को और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया। SA20 जैसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में 220 से ज्यादा का स्कोर हमेशा विपक्षी टीम पर भारी पड़ता है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बिखरी मुंबई इंडियंस
221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस केप टाउन की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। कोई भी बल्लेबाज टिककर बड़ी पारी नहीं खेल सका और रन रेट लगातार बढ़ता चला गया। नतीजतन पूरी टीम 135 रन पर सिमट गई।
85 रनों से एकतरफा जीत
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने यह मुकाबला 85 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। यह जीत न सिर्फ अंक तालिका के लिहाज़ से अहम रही, बल्कि टीम के आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई पर ले गई। ब्रेविस और रदरफोर्ड की बल्लेबाजी SA20 लीग के इस सीजन की सबसे यादगार झलकियों में से एक बन गई, जिसे फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे।
T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को घोषित इस टीम की कमान मिचेल मार्श को सौंपी गई है। चयनकर्ताओं ने टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन बनाए रखा है।
टीम में युवा खिलाड़ियों के तौर पर कूपर कोनोली, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू कुहनेमन और ज़ेवियर बार्टलेट को मौका दिया गया है। वहीं अनुभव के लिहाज से पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस और जोश हेज़लवुड जैसे सीनियर खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार मजबूत संयोजन के साथ मैदान में उतरेगी और खिताब जीतने की दावेदार मानी जा रही है। गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में किया जाएगा, जहां स्पिन और कंडीशन बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
Mitchell Marsh (captain), Xavier Bartlett, Cooper Connolly, Pat Cummins, Tim David, Cameron Green, Nathan Ellis, Josh Hazlewood, Travis Head, Josh Inglis, Matthew Kuhnemann, Glenn Maxwell, Matthew Short, Marcus Stoinis, Adam Zampa
स्पोर्ट्स डेस्क: पूर्व भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की है और उन्हें जल्द से जल्द वनडे टीम में मौका देने की सिफारिश की है। अश्विन का मानना है कि अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में भारत के बल्लेबाज़ी अंदाज़ को पूरी तरह बदल दिया है।
“भारत को मिला अगली पीढ़ी का एक्स-फैक्टर” – अश्विन
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, 'यह सिर्फ अभिषेक शर्मा का आगमन नहीं है, बल्कि भारत को अगली पीढ़ी का एक्स-फैक्टर खिलाड़ी मिला है। अगर 2025 में किसी एक खिलाड़ी ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है, तो वह अभिषेक हैं। उन्होंने पावरप्ले में भारत की बल्लेबाज़ी को नए सिरे से परिभाषित किया है। मैं उन्हें वनडे फॉर्मेट में भी देखना चाहता हूं।'
अश्विन ने यह भी अनुमान जताया कि अभिषेक 2025 के ‘मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ बन सकते हैं।
वनडे डेब्यू का इंतज़ार
हालांकि अभिषेक शर्मा ने अभी तक भारत के लिए वनडे डेब्यू नहीं किया है और उन्होंने सीमित लिस्ट-ए क्रिकेट खेला है। ऐसे में चयनकर्ताओं के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि अंतरराष्ट्रीय वनडे मंच पर उन्हें मौका कब मिलता है।
2025 में अभिषेक का सफर और आंकड़ें
2025 की शुरुआत में अभिषेक का भारतीय टी20I टीम में स्थान पक्का नहीं था, लेकिन लगातार दमदार प्रदर्शन के दम पर वह टीम के नियमित सदस्य बन गए। उन्होंने एशिया कप जीत में भी अहम भूमिका निभाई और अब टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में शुमार हैं। 21 टी20I मैच, 859 रन (भारत के लिए सबसे ज़्यादा), 1 शतक और 5 अर्धशतक, 193.46 का स्ट्राइक रेट
आगे की चुनौतियां
अभिषेक शर्मा का अगला लक्ष्य न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज़ है, जो 21 जनवरी से शुरू होगी। इसके बाद उनकी भूमिका T20 वर्ल्ड कप 2026 में भी बेहद अहम रहने वाली है।
घरेलू क्रिकेट में कप्तानी
इस बीच अभिषेक शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अब तक खेले गए मुकाबलों में टीम ने उनके नेतृत्व में एक जीत और एक हार दर्ज की है।