नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि महान ऑलराउंडर कपिल देव की सलाह ने उन्हें संन्यास के बाद विकल्प तलाशने में मदद की। कपिल की सलाह के के बाद उन्होंने भारत ए और अंडर-19 टीमों के कोचिंग पद की जिम्मेदारी संभाली। द्रविड़ ने कहा कि वह थोड़े भाग्यशाली भी रहे कि अपने करियर के अंत में वह इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रायल्स (क्रक्र) में कप्तान-सह-कोच की भूमिका निभा रहे थे।
नईदिल्ली, दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर को आपने मैदान पर कभी गुस्सा करते नहीं देखा होगा। पूरी दुनिया में उनके खेल के साथ-साथ उनकी शालीनता की भी तारीफ होती है। लेकिन उनके बेटे अर्जुन तेंडुलकर को गुस्सा आता है। आखिर आए भी क्यों न अर्जुन एक फास्ट बोलर हैं और गुस्सा तेज गेंदबाजों के स्वभाव में होता है। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बल्लेबाज डेनियल वेट ने बताया कि अर्जुन उन्हें सिर पर बाउंसर मारने की चेतावनी दे चुके हैं।
डेनियल वेट हाल ही में क्रिकेट न्यूज वेबसाइट क्रिकेट.कॉम से बात कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने अर्जुन की फास्ट बोलिंग पर भी बात की। वेट ने बताया कि अर्जुन को दिन पर दिन खेलना अब मुश्किल होता जा रहा है। उनकी गेंदबाजी में लगातार स्पीड का इजाफा हो रहा है।
वेट ने बताया, सचिन और उनका परिवार जब भी इंग्लैंड में आता है और अर्जुन लॉर्ड्स पर प्रैक्टिस के लिए आते हैं तो मैं उनसे नेट में मुझे बोलिंग करने को कहती हूं। लेकिन अब उनकी स्पीड काफी बढ़ गई है। वह हमेशा कहते हैं कि मैं आपको बाउंसर फेंकूंगा और आपके सिर पर मारूंगा। तो अब मैं नहीं चाहतूी हूं कि वह मुझे और गेंदबाजी करें। अब उनका सामना करना खतरनाक होता जा रहा है।
वेट ने सचिन के परिवार की तारीफ करते हुए कहा, वे बहुत प्यारा परिवार हैं। अर्जुन की मां (अंजली) भी बहुत प्यारी हैं। हाल ही में सचिन ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मिली थी। डेनियल वेट ने इंग्लैंड के लिए अभी तक 74 वनडे और 109 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं।
बता दें अर्जुन तेंडुलकर और डेनियल वेट दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। सचिन का परिवार गर्मियों में हर साल करीब दो महीने के लिए इंग्लैंड में छुट्टियां बिताने जाता है तब डेनियल अर्जुन के खिलाफ नेट्स में बैटिंग करना पसंद करती हैं। नेट प्रैक्टिस के दौरान अर्जुन अपनी परफैक्ट यॉर्कर पर इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को भी चोटिल कर चुके हैं। बेयरस्टो को यह गेंद लगने के चलते अपनी प्रैक्टिस छोडऩी पड़ी थी।
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य की महिला फुटबॉल टीम को राष्ट्रीय विजेता बनने पर बधाई दी है। मध्य गोवा में आयोजित नेशनल इनक्लुसन (डायवरसिटी) फुटबॉल कप प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की महिला टीम ने फाइनल में पंजाब को हराकर राष्ट्रीय विजेता का खिताब हासिल किया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दो खिलाड़ी वंदना ध्रुव एवं निलिमा खाखा का चयन इंडिया कैम्प में हुआ है।
खेल संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने विजेता खिलाडिय़ों को जीत की बधाई दी है। इस खिताब के लिए सभी खिलाडिय़ों एवं वरिष्ठ प्रशिक्षकों ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग का आभार जताया है।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दो खिलाड़ी वंदना ध्रुव एवं निलिमा खाखा का चयन इंडिया कैम्प में हुआ है। इंडिया टीम में चयनित होने पर फिनलैण्ड़ में आयोजित होने वाले वल्र्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकेंगी। विजेता टीम में वंदना ध्रुव, निलिमा खाखा, चादंनी श्रीवास, प्रीति फुटान, भुमिका साहू, मेनका सचदेव, कंचन यादव, नेहा वंशी, देवंतीन निषाद एवं दुर्गा ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ प्रशिक्षक, सरिता कुजूर टोप्पो द्वारा प्रतिदिन 60 बालिका खिलाडिय़ों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग द्वारा यह सुविधा खिलाडिय़ों को नि:शुल्क प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त कोटा स्टेडियम में एथलेटिक के खिलाड़ी भी नियमित अभ्यास कर रहें हैं।
नई दिल्ली, टीम इंडिया के स्टार पेसर इशांत शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में एक उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार से सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी करने की होगी। टीम इंडिया को वेलिंग्टन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
पेसर इशांत क्राइस्टचर्च टेस्ट खेलने के लिए जब उतरेंगे तो उनकी नजरें भी अपने नाम एक उपलब्धि करने पर लगी होंगी। पहले टेस्ट में इशांत ने अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट झटके थे। यदि वह क्राइस्टचर्च में तीन विकेट और लेने में कामयाब होते हैं तो वह एक एलीट क्लब में शामिल हो जाएंगे।
31 साल के इशांत के नाम अभी तक 97 टेस्ट मैचों में 297 विकेट हैं। यदि वह सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में तीन विकेट लेते हैं तो वह 300 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले छठे भारतीय बोलर बन जाएंगे। दिग्गज कपिल देव और जहीर खान के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह तीसरे पेसर बनेंगे।
टेस्ट क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वालों में कपिल (434), जहीर खान (311) के अलावा दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले (619), हरभजन सिंह (417) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (365) भी हैं।
वनडे और टी20 टीम से काफी समय से बाहर चल रहे इशांत के नाम टेस्ट में 1 अर्धशतक भी दर्ज है। साल 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करने वाले इशांत ने अपना पिछला वनडे जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। वहीं, अक्टूबर 2013 में वह आखिरी बार टी20 इंटरनैशनल मैच राजकोट में खेलते नजर आए थे।
वेलिंग्टन,वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने की सबसे बड़ी दावेदार टीम इंडिया अब अपने सबसे मुश्किल इम्तिहान की ओर है। टेस्ट चैंपियनशिप के तहत भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घर पर खेलना है और यहां हमेशा से ही चुनौती उसके लिए कड़ी रही है। कीवीलैंड की तेज पिचों पर बल्ले और बॉल के साथ-साथ हवा की हरकत भी खेल पर अपना प्रभाव छोड़ती है और सीम-स्विंग बोलिंग विराट की टीम के लिए हमेशा से ही चुनौती रहा है।
शुक्रवार को जब टीम इंडिया वेलिंग्टन में 2 टेस्ट की सीरीज का आगाज करने उतरेगी तो उसके माइंड में ये सभी चीजें होंगी कि यहां पर लाल गेंद से विदेशी चुनौतियों का कंप्लीट पैकेज मिलता है। यहां ठंडी तेज हवा, बारिश, सीम और स्विंग होती गेंदें हर वक्त बल्लेबाजों का टेस्ट लेती हैं। ऐसे में कोहली, रहाणे और पुजारा के अलावा टीम के बाकी बल्लेबाजों को भी हर हाल में अपने साहस का परिचय देना होगा।
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी तो इन हालात में खेलने के आदी हैं। लेकिन भारतीय टीम के कई सदस्य यहां पहली बार खेलने आए हैं। यहां हवा का प्रभाव इससे ही समझ लीजिए कि स्टंप्स पर लगे बेल्स भारी होने के बावजूद मैच में कई-कई बार सिर्फ हवा के सहारे ही नीचे गिरते रहते हैं। हवा के चलते गेंदबाज चाहकर भी अगेंस्ट द विंड बॉल डालें तो भी वह हवा के साथ ही निकल लेती है। यहां हर गेंद में हरकत दिखती है, जिससे अंपायरों को हमेशा चौकन्ना रहना पड़ता है। स्लिप में खड़े फील्डर और विकेटकीपर को हर गेंद पर लपकने के लिए तैयार रहना पड़ता है।
नई दिल्ली, टीम इंडिया की रेकॉर्ड रन मशीन माने जाने वाले विराट कोहली खेल के मैदान पर ही नहीं मैदान के बाहर भी नए-नए रेकॉर्ड्स अपने नाम कर रहे हैं। विराट ने रेकॉर्ड की ताजा उपलब्धि इंस्टाग्राम पर हासिल की है। अब इस सोशल मीडिया वेबसाइट पर विराट के फॉलोअर्स का आंकड़ा 50 मिलियन (5 करोड़) हो गई है। इंस्टाग्राम पर यह आंकड़ा छूने वाले विराट पहली भारतीय हस्ती हैं।
भारतीय कप्तान के इंस्टाग्राम अकाउंट की बात करें, तो उन्होंने अभी तक इस फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर कुल 930 पोस्ट किए हैं और वे खुद 480 लोगों को फॉलो करते हैं।
क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभालने वाले विराट सिर्फ फैन्स और खेल के मामले में ही अव्वल नहीं हैं बल्कि वह बाजार के लिहाज से ब्रैंड वेल्यू के मामले में भी वह टॉप पर शुमार हैं। वे भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय सिलेब्रिटी चेहरे हैं।
एक वैश्विक संस्था डफ ऐंड फेल्प्स के एक अध्ययन के अनुसार, विराट कोहली बीते 3 साल से ब्रैंड वेल्यू के आधार पर भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले शख्स हैं। साल 2019 में उन्होंने ब्रैंड्स के प्रमोशन से 237.5 मिलियन डॉलर (करीब 17 अरब रुपये) कमाए थे।
इंस्टाग्राम पर विराट के बाद दूसरी सबसे चर्चित भारतीय शख्सियत की बात करें तो यहां बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं, जिनके 49.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके बाद दीपिका पादुकोण का नाम आता है, जो 44.1 फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर 34.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।




