नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

महज 5 मिनट में बिके भारत-पाक टी20 विश्वकप मैच के टिकट

मेलबर्न, भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले आगामी टी20 विश्व कप मैच के टिकट पांच मिनट के भीतर बिक गए। यह टूर्नामेंट इस साल 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच खेला जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में भारत के दूसरे ग्रुप मैच के टिकट भी सोमवार को बिक गए, हालांकि इस मैच के लिए भारत के प्रतिद्वंदियों का फैसला होना बाकी है।
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया में सात स्थानों पर होने वाले टी20 विश्व कप के टिकट सोमवार से आम जनता के लिए बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए।
इस संबंध में टूर्नामेंट के सीईओ मिशेल एनराइट ने कहा, हम जानते हैं कि अब तक टिकट खरीदार मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया के रहे हैं। इसलिए इतने कम समय में टिकट बिक जाना भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका लोगों का क्रिकेट के प्रति जुनून को दर्शाता है।

 

अंडर 19 विश्व कप : भारत बना चैंपियन, रिकॉर्ड 5वीं बार जीता खिताब

नई दिल्ली : भारत की अंडर 19 टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत की टीम ने शनिवार को एंटीगा में खेले गए आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2022 के फाइनल में जीत दर्ज की और अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड मजबूत कर लिया। भारत की टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से अंडर 19 विश्व कप के फाइनल मैच में हराया और अपना पांचवां खिताब जीता। भारत की टीम के लिए ये पांचवां अंडर 19 वर्ल्ड कप खिताब है, जो किसी भी टीम से ज्यादा है।

भारत ने अब तक खेले 14 आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप में से 8 बार फाइनल खेलने का रिकॉर्ड मजबूत किया था और फाइनल मैच जीतकर भारत ने इतिहास रचा। भारत के अलावा दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिसने तीन खिताब जीते हैं। वहीं, दो बार पाकिस्तान की टीम को आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने का मौका मिला है। इन टीमों के अलावा, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश ने एक-एक बार ये ट्रॉफी जीती है।

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। हालांकि, इंग्लिश टीम 189 रन बनाकर ढेर हो गई थी, क्योंकि राज बावा ने 5 और रवि कुमार ने 4 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, यश ढुल की कप्तानी वाली टीम ने 190 रन का लक्ष्य 47.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह भारत को 4 विकेट से जीत मिली। भारत इस टूर्नामेंट में एकमात्र अजय टीम रही, जिसने अपने 6 मुकाबले जीते हैं। वहीं, पांच मैच इंग्लैंड ने जीते, जबकि छठवें (फाइनल) मैच में टीम को हार मिली।
भारतीय टीम के इस यादगार प्रदर्शन के बाद इनामों की बौछार हुई है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने विजेता टीम के सदस्यों के लिए 40 लाख और सहयोगी स्टाफ के लिए 25 लाख रुपए पुरस्कार की घोषणा की है।

बोर्ड सचिव जय शाह ने इस बात की पुष्टि की है। जय शाह ने फाइनल में भारत की चार विकेट से जीत के तुरंत बाद ट्वीट किया कि अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करके खिताब जीतने वाले अंडर-19 टीम के सदस्यों को बीसीसीआई 40-40 लाख रुपये नकद पुरस्कार और सहयोगी स्टाफ को 25-25 लाख रुपए देगी। आपने हमें गौरवान्वित किया है।

सौरव गांगुली ने ट्वीट किया कि अंडर-19 टीम, सहयोगी स्टाफ और चयनकर्ताओं को इतने शानदार तरीके से विश्व कप जीतने के लिए बधाई। हमारी ओर से 40 लाख के नकद पुरस्कार की घोषणा प्रशंसा का एक छोटा सा प्रतीक है, लेकिन उनके प्रयास मूल्यों से परे हैं, शानदार प्रदर्शन। 

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसनैन अवैध गेंदबाजी एक्शन के लिये निलंबित

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन को अवैध गेंदबाजी एक्शन के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से निलंबित कर दिया गया है । आस्ट्रेलिया में अंपायरों ने पिछले महीने हसनैन की शिकायत की थी जब वह बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स के लिये खेल रहे थे । उनके गेंदबाजी एक्शन की लाहौर में जांच की गई चूंकि उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग में खेलना था ।

पीसीबी ने एक बयान में कहा , अवैध गेंदबाजी एक्शन नियमों के तहत जब तक मोहम्मद हसनैन दोबारा जांच में क्लीन चिट नहीं ले लेते, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे । हसनैन पाकिस्तान के लिये आठ वनडे और 18 टी20 मैच खेलकर 29 विकेट ले चुके हैं । उन्होंने पीएसएल में तीन मैचों में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिये तीन विकेट लिये लेकिन इस्लामाबाद युनाइटेड के खिलाफ उन्हें उतारा नहीं गया ।
वह पीएसएल में आगे कोई मैच नहं खेल सकेंगे ।

पीसीबी ने कहा , वह पीसीबी द्वारा नियुक्त गेंदबाजी सलाहकार के साथ अपने एक्शन को सुधारने के लिये काम करेगा ताकि फिर से समीक्षा के लिये आवेदन कर सके । इससे वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जल्दी वापसी कर पायेगा ।  

भारतीय पुरूष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के लिये दक्षिण अफ्रीका रवाना

बेंगलुरू :  भारतीय पुरूष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में दक्षिण अफ्रीका और फ्रांस के खिलाफ आठ से 13 फरवरी तक होने वाले मुकाबलों के लिये जोहानिसबर्ग रवाना हो गई जबकि 'बीमारीÓ के कारण ऐन मौके पर सीनियर फॉरवर्ड ललित उपाध्याय और मिडफील्डर जसकरण सिंह नहीं जा सके ।

मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम दोहा के रास्ते जोहानिसबर्ग पहुंचेगी । उसे फ्रांस से आठ फरवरी को पहला मैच खेलना है और अगले दिन दक्षिण अफ्रीका से सामना होगा । फ्रांस से फिर 12 फरवरी को मैच होगा और अगले दिन मेजबान से खेलना है । टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है और सकारात्मक शुरूआत को लालायित भी हालांकि दो सीनियर खिलाडिय़ों से यूं बाहर होने से हलका झटका लगा है ।

मुख्य कोच ग्राहम रीड ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी बयान में कहा , भारत के फॉरवर्ड ललित कुमार उपाध्याय और जसकरण सिंह दक्षिण अफ्रीका नहीं जा रहे हैं । स्टैंडबाय सुमित मिडफील्ड में जसकरण की जगह लेंगे जबकि ललित की जगह गुरसाहिबजीत सिंह ने ली है ।
उन्होंने कहा , यह हमारे लिये हलका झटका है लेकिन हम इस तरह की स्थिति के लिये तैयार थे और हमारे पास पांच स्टैंडबाय थे । 

IPL मैच इस बार कहां होंगे? गांगुली ने लिया इन 2 शहरों का नाम, महिला IPL पर भी दी बड़ी अपडेट

IPL 2022: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली  ने इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन का आयोजन भारत में ही होने की पुष्टि की है. उन्होंने उन दो शहरों के नाम भी बताये हैं, जहां IPL के सभी लीग राउंड मैच कराए जाने की योजना बनाई जा रही है.
'स्पोर्टस्टार' को दिए इंटरव्यू में गांगुली ने कहा है, 'अगर भारत में कोरोना की स्थिती बेकाबू नहीं होती है तो इस बार IPL भारत में ही आयोजित होगा. हम महाराष्ट्र को दो शहरों मुंबई और पुणे में इसे आयोजित करने का विचार बना रहे हैं. इसके बाद हम नॉकआउट स्टेज के वेन्यू पर कोई फैसला लेंगे.'
मुंबई में हैं तीन स्टेडियम
IPL के सभी लीग मैच महाराष्ट्र में कराने की BCCI की योजना के पीछे का कारण मुंबई में तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम होना है. मुंबई में वानखेडे, DY पाटिल और ब्रेबोर्न स्टेडियम हैं. इसी के साथ नजदीकी शहर पुणे में भी एक स्टेडियम है. ऐसे में IPL के टीमों को कोरोना के इस दौर में आवाजाही के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करना होगी. यहां टीमें बसों के जरिए ही आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंच सकेंगी. अन्य भारतीय शहरों में इस स्तर के तीन स्टेडियम नहीं हैं. इसी कारण IPL के लिए BCCI की पहली पसंद मुंबई बनी हुई है.

 

Woman Hockey team : एफआईएच हॉकी प्रो लीग में भारत का शानदार प्रदर्शन , चीन को 7-1 से रौंदा

मस्कट : टोक्यो ओलंपिक 2020 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को यहां एफआईएच हॉकी प्रो लीग में शानदार पदार्पण किया। भारत ने अपने पहले मैच में पड़ोसी चीन को 7-1 से रौंद दिया। मस्कट में पिछले चार दिनों में भारत और चीन के बीच यह दूसरी भिड़ंत थी, लेकिन दोनों के नतीजे समान निकले। इससे पहले 28 जरनवरी को 2022 महिला हॉकी एशिया कप के कांस्य पदक मैच में भी भारत ने चीन को 2-0 से धूल चटाई थी और आज के मैच में 7-1 से बड़ी जीत दर्ज की।

भारत ने मैच में शुरुआत से ही अपनी पकड़ बनानी शुरू की। रणनीति के तहत आक्रामक तरीके से खेलते हुए भारत ने फॉरवर्ड नवनीत कौर और मिडफील्डर नेहा गोयल के क्रमश: पांचवें और 12वें मिनट के दो शानदार गोलों से पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बना कर चीन पर दबाव बनाया। दूसरे क्वार्टर में हालांकि चीन ने मुस्तैदी दिखाई और यह क्वार्टर गोल रहित रहा। तीसरा क्वार्टर भी एक समय तक गोल रहित जाता दिख रहा था, लेकिन अनुभवी फॉरवर्ड वंदना कटारिया के 40वें मिनट में शानदार फील्ड गोल के जरिए 3-0 की बढ़त बना ली।

चीन ने हालांकि पलटवार करते हुए 43वें मिनट में गोल करके बढ़त के अंतर को कम किया। इस प्रकार तीसरा क्वार्टर 3-1 के स्कोर पर समाप्त हुआ।चौथे क्वार्टर की शुरुआत में पूरी तरह से दबदबा बनाया और एक के बाद एक गोल दागे, जिससे चीन को मैच में वापस आने का मौका हीं नहीं मिला। 47वें मिनट में सुशीला चानू ने चौथा, 48वें मिनट में शर्मिला देवी ने पांचवां, 50वें मिनट गुरजीत कौर ने छठा और 52वें मिनट में फिर से सुशीला ने सातवां गोल किया। शर्मिला को शानदार फील्ड गोल के 'प्लेयर ऑफ द मैच चुनाÓ गया।

उल्लेखनीय है कि कोरोना संबंधित यात्रा प्रतिबंधों के कारण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के प्रतियोगिता से हटने के बाद भारतीय महिला टीम को पहली बार एफआईएच हॉकी प्रो लीग में खेलने का मौका मिला था। टूर्नामेंट से पहले भारत के मुख्य कोच जेनेके शोपमैन ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग ने उनकी टीम को नियमित और उच्च गुणवत्ता वाली प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलने के लिए खुशी जाहिर की थी। 

CRICKET NEWS : जिम्बाब्वे के इस धाकड़ बल्लेबाज पर आईसीसी ने लगाया तीन साल का बैन, जानिये इसके पीछे की वजह

दुबई : इंटरनेशनल क्रिकेट कांउसिल यानी आईसीसी ने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान ब्रेंडन टेलर पर बैन लगा दिया है। टेलर को क्रिकेट के सभी प्रारूप से साढ़े तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिस कारण टेलर अब क्रिकेट या उससे जुड़ी किसी भी गतिविधि में भाग नहीं ले सकेंगे। ब्रेंडन टेलर पर एंटी-करप्शन कोड के चार आरोपों और डोप से संबंधित एक आरोप को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है।

आईसीसी ने बयान जारी कर कहा कि टेलर ने अपने उपर लगे सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया है। आईसीसी के मुताबिक जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ने भ्रष्टाचार विरोधी गतिविधि में शामिल होने की बात मान ली है। उन्हें आईसीसी एंटी-करप्शन संहिता के चार आरोपों और डोपिंग रोधी संहिता के एक आरोप का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। जिस कारण टेलर पर साढ़े तीन साल के लिए प्रतिबंध लगाया जाता है।

बता दें कि टेलर ने 2004 और 2021 के बीच 284 अंतरराष्ट्रीय मैचों में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 17 शतकों के साथ कुल 9,938 रन बनाया। उन्होंने 24 जनवरी को खुद ही स्पॉट फिक्सिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि भारत बुलाकर सट्टेबाजों ने फिक्सिंग में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया था। टेलर ने आगे कहा था कि जिम्बाब्वे में एक टी 20 प्रतियोगिता के प्रायोजन और संभावित लॉन्च पर चर्चा करने के लिए उन्हें धोखे से भारत बुलाया गया था जिसके बाद उन्हें ब्लैकमेल किया गया।
 

Women Hockey : महिला हॉकी एशिया कप में भारत ने जीता कांस्य पदक

मस्कट : भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को यहां तीसरे और चौथे स्थान के मैच में चीन पर 2-0 से शानदार जीत के साथ महिला हॉकी एशिया कप 2022 में कांस्य पदक अपने नाम किया। युवा फॉरवर्ड शर्मिला देवी (13) और अनुभवी ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर (19) के गोलों ने सविता पुनिया की अगुवाई वाली भारतीय टीम को तीसरे स्थान पर एशिया कप अभियान समाप्त करने में मदद की।मैच की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही।

दोनों ही टीमों ने आक्रामक तरीके से हॉकी खेली और एक-दूसरे के स्ट्राइकिंग सर्कल में सेंध लगाने की कोशिश की। दोनों ही टीमों ने अच्छा अटैक और बचाव किया। भारत और चीन दोनों ने गोल करने के संभावित अवसर बनाए, यहां तक कि पेनल्टी कार्नर भी अर्जित किए, लेकिन दोनों ही इसे गोल में तब्दील करने से चूक गए। एक समय पर पहला क्वार्टर गोल रहित जाता दिख, लेकिन 13वें मिनट में भारतीय टीम की मेहनत रंग लाई।

युवा फॉरवर्ड शर्मिला ने गुरजीत के शक्तिशाली ड्रैग फ्लिक पर गेंद को गोल की ओर धकेला, लेकिन चीनी डिफेंस ने इसे रोक लिया, हालांकि वह गलती कर बैठा और भारत को पेनल्टी कार्नर मिल गया, जिसे शर्मिला ने गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहला क्वार्टर इसी स्कोर पर समाप्त हुआ।

पहले गोल से जोश में आई भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत भी आक्रामक तरीके से की। परिणामस्वरूप चार मिनट बाद 19वें मिनट में भारत ने पेनल्टी कार्नर अर्जित किया, जिसे गुरजीत ने शानदार तरीके से गोल में तब्दील कर बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने आक्रामक तरीके से खेलना जारी रखा और कप्तान सविता पुनिया ने डिफेंस को मजबूत रखा और यह सुनिश्चित किया कि मैच खत्म होने तक कोई गोल न हो और वह ऐसा करने में कामयाब भी रहीं।
 

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20, वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कप्तान रोहित की हुई वापसी, जानिए कौन IN और कौन OUT

भारतीय चयन समिति ने बुधवार रात वेस्ट इंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। भारतीय टीम तीन वनडे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में छह फरवरी से खेलेगी, जबकि टी20 सीरीज कोलकाता के ईडन गार्डंस मंु 16 फरवरी से खेली जाएगी। सीमित ओवरों के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है और वह दोनों सीरीज में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली दोनों सीरीज में खेलेंगे। अनुभवी लेग स्पिनर कुलदीप यादव की वनडे टीम में वापसी हुई है। आईपीएल में खेल चुके रवि बिश्नोई को टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं।
वेस्ट इंडीज सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शिखर, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान
भारत टी20 टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मो. सिराज, भुवनेश्वर, अवेश खान, हर्षल पटेल
 

रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का जल्द होगा ऐलान

रोहित शर्मा सीमित ओवरों में भारत के कप्तान के रूप में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। क्योंकि भारतीय कप्तान रोहित ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे और टी20 सीरीज के लिए चयन के लिए उपलब्ध हैं। रोहित शर्मा बुधवार दोपहर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में चयन समिति से मुलाकात करेंगे। सीमित ओवरों के कप्तान को बेंगलुरु के एनसीए में एक अनिवार्य फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ा, जिसमें वह हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे थे। भारत के सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा फिट हैं और अहमदाबाद में तीन वनडे मैचों के साथ 6 फरवरी से शुरू होने वाली छह मैचों की सफेद गेंद की सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।
हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण रोहित को दक्षिण अफ्रीका में भारत की टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा। भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले विराट कोहली को भूमिका से बर्खास्त किए जाने के बाद उन्हें भारत के वनडे कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया था। हालांकि, रोहित की अनुपस्थिति में, भारत का नेतृत्व केएल राहुल ने किया। हालांकि उनके नेतृत्व में भारत को सीरीज 3-0 से गंवानी पड़ी।
हालांकि इस सप्ताह होने वाली टीम चयन बैठक पर सबकी नजरें रहेंगी। क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज में कई सीनियर खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में उन पर तलवार लटक सकती है। लेकिन टीम के लिए अच्छी खबर ये है कि बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो जाने के बाद रोहित टीम की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं। कैरेबियाई टीम के खिलाफ टी20 मैच 16 से 20 फरवरी तक कोलकाता में होने हैं।

 

कोरोना वायरस : दो पीकेएल टीमों के खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, कार्यक्रम में बदलाव

बेंगलुरू : प्रो कबड्डी लीग की दो टीमों के कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं जिससे कुछ मैचों के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है ।
पीकेएल आयोजकों ने सोमवार की रात जारी बयान में कहा कि संक्रमित खिलाडिय़ों को अलग थलग कर दिया गया है ।इसके साथ ही 25 से 30 जनवरी के बीच होने वाले मैचों के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है ।

आयोजक मशाल स्पोटर्स ने एक बयान में कहा ,'' लीग चरण के पहले हाफ के सफल आयोजन के बाद पीकेएल की 12 टीमों में से दो कुछ खिलाडिय़ों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के कारण पूरे 12 खिलाडिय़ों की टीम उतारने में असमर्थ हैं ।

इसमें आगे कहा गया ,'' मौजूदा माहौल में मैचों की निरंतरता बनाये रखने के लिये मशाल स्पोटर्स और पीकेएल टीमों ने कुछ मैचों के कार्यक्रम में बदलाव किया है ।हम हालात की समीक्षा करते रहेंगे । 

फुटबॉल मैच में भगदड़ , छह की मौत बच्‍चों सहित 40 से अधिक घायल, देखिए खौफनाक मंजर का Video

याओंडे (कैमरून) : अफ्रीका के शीर्ष फुटबॉल टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है जिससे उपमहाद्वीप के सबसे बड़े खेल आयोजन की मेजबानी की कैमरून की क्षमता पर भी प्रश्नचिन्ह लग गया है ।कैमरून के केंद्रीय क्षेत्र के गर्वनर नासेरी पॉल बिया ने कहा कि मरने वालों की संख्या अधिक भी हो सकती है ।

उन्होंने सोमवार को कहा ,'' हम अभी मरने वालों की कुल संख्या बताने की स्थिति में नहीं हैं ।यह भगदड़ उस समय मची जब अफ्रीकी कप आफ नेशंस में अंतिम 16 के मैच में मेजबान कैमरून और कोमोरोस के बीच मैच देखने के लिये दर्शकों ने ओलम्बे स्टेडियम में घुसने की कोशिश की ।
मेस्सास्सी अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 40 लोग चोटिल होकर अस्पताल लाये गए हैं । अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल सभी का इलाज कर पाने में सक्षम नहीं है ।

भगदड़ के बाद लोग स्टेडियम के प्रवेश द्वार के बाहर पीठ के बल अचेत पड़े थे । उनके जूते, टोपियां और रंग बिरंगी विग यत्र तत्र बिखरी पड़ी थी । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चे भी भगदड़ की चपेट में आ गए हैं ।


 
BREAKING: Number of football
supporters feared dead after
stampede during AFCON match pic.twitter.com/2VD6n58xJ1

IPL 2022: इस तारीख से मुंबई में शुरू होगा इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन, सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान

भारत में तेजी से फैल रहे कोविड के ओमिक्रॉन वैरियंट के बीच खबर आई है कि बीसीसीआई (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का 15वं सीजन देश में ही आयोजित करने का फैसला किया है। एएनआई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2022 का आयोजन मुंबई और पुणे के वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया, डीवाई पाटिल स्टेडियम में किया जाएगा।
एएनआई से बातचीत में बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने कहा, “मुझे ये पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि आईपीएल का 15वां सीजन मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा और मई के अंत तक चलेगा। अधिकांश टीम मालिकों ने अपनी इच्छा व्यक्त की कि टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया जाए।”
उन्होंने कहा, “बीसीसीआई हमेशा से 2022 के सीजन का आयोजन करने के लिए उत्सुक था, जिसमें भारत में दो नई टीमें – अहमदाबाद और लखनऊ – दिखाई देंगी। मैं आपको बता सकता हूं कि हम ये सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि आईपीएल भारत में बना रहे। बीसीसीआई ने अतीत में अपने हितधारकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया है और साथ ही साथ प्लान बी पर काम करेगा क्योंकि नए वैरिएंट के साथ कोविड की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मेगा ऑक्शन 12-13 फरवरी को होगा और हम उससे पहले वेन्यू निश्चित करेंगे।”
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान प्रशंसकों को स्टैंड में जाने की अनुमति नहीं होगी। हाल ही में भारत-न्यूजीलैंड सीरीज प्रशंसकों के सामने खेली गई थी लेकिन आईपीएल के दौरान फैंस को स्टैंड से लाइव एक्शन देखने का मौका नहीं मिलेगा।
अगर बीसीसीआई की ये योजना कामयाब होती है तो साल 2019 के बाद ये पहला मौका होगा जब आईपीएल का आयोजन पूरी तरह भारत में किया जाएगा। देश में COVID-19 की स्थिति के कारण IPL 2020 के पूरे सीजन को UAE में शिफ्ट करना पड़ा। जबकि 2021 में, BCCI ने टूर्नामेंट के आधे हिस्से का आयोजन भारत और बाकी आधे हिस्सा का आयोजन यूएई में किया था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई दक्षिण अफ्रीका को भी बैकअप विकल्प के रूप में रख रहा है। भारत में आम चुनावों के कारण T20लीग का दूसरा सीजन दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था।
क्रिकबज की एक अन्य रिपोर्ट बताती है कि बोर्ड 27 मार्च से टूर्नामेंट को शुरू करने पर विचार कर रहा है। टीम इंडिया का व्यस्त घरेलू सीजन 18 मार्च को खत्म होगा। वेन्यू और शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा आज (22 जनवरी) के बाद किए जाने की संभावना है।

 

IPL 2022 : बीसीसीआई आज करेगा आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ बैठक, इस खास मुद्दे पर होगी चर्चा

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) शनिवार दोपहर को आयोजित वर्चुअल कॉन्क्लेव में आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ दो अप्रैल से शुरू हो रहे 2022 आईपीएल सीजन के संभावित आयोजन स्थलों पर चर्चा करेगा, हालांकि अभी वर्चुअल सत्र के समय की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

कई फ्रेंचाइजियों के अधिकारियों ने इस बारे में कहा, यह कल होना है, लेकिन हमें अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। हम बीसीसीआई से औपचारिक सूचना का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आईपीएल अध्यक्ष बृजेश पटेल ने क्रिकबज से पुष्टि की कि बैठक शनिवार को ही होगी।
एजेंडे के प्रमुख बिंदुओं में आईपीएल के अगले संस्करण का आयोजन स्थल और बीसीसीआई मालिकों को योजना और नीलामी की स्थिति से अवगत कराना है।

रिपोर्टों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका स्टैंड-बाय विकल्प हैं, लेकिन बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अधिकारी फ्रेंचाइजी मालिकों को सूचित करने के लिए तैयार हैं कि भारत में ही टूर्नामेंट की मेजबानी करने करने के लिए हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं। मुंबई और पुणे उनकी योजनाओं में हैं।

उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट की मेजबानी देश में कोरोना महामारी की स्थिति पर निर्भर है। हाल के घटनाक्रमों ने स्थिति के हिसाब से ढलने की ओर इशारा किया है, लेकिन स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह फैसला आईपीएल के संचालन विंग के हाथ में है। संकेत हैं कि बीसीसीआई के अधिकारी फिलहाल भारत में टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर आशान्वित हैं।
 

Mega Auction : आईपीएल 2022 से पहले फैन्स को झटका, मेगा ऑक्शन के लिए कई प्लेयरों ने नहीं दिया अपना नाम!

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सभी 10 टीमों ने अपने-अपने रिटेन खिलाडिय़ों की लिस्ट जारी कर दी है, साथ ही ऑक्शन के लिए भी कई खिलाडिय़ों का नाम सामने आ गया है, लेकिन फैन्स को एक बड़ा झटका भी लगा है, इस बार आईपीएल में कुछ बड़े सितारे हिस्सा नहीं लेंगे।

वेस्टइंडीज़ के क्रिस गेल ने भी अभी तक अपना नाम ऑक्शन में नहीं दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, इंग्लैंड के सैम कुरेन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जो रूट, क्रिस वोक्स ने ऑक्शन में अपना नाम शामिल नहीं करवाया है। ऐसे में ये खिलाड़ी आईपीएल 2022 से नदारद रह सकते हैं।

बता दें कि क्रिस गेल हर आईपीएल के सबसे बड़े नाम रहे हैं, वह अलग-अलग टीमों में खेल चुके हैं, लेकिन बढ़ती उम्र के कारण अब फॉर्म साथ नहीं रही है, ऐसे में फिटनेस के चक्कर में उनका भविष्य आईपीएल में मुश्किल दिखाई पड़ता है।

वहीं इंग्लैंड के कुछ खिलाडिय़ों ने हाल ही में एशेज़ में मिली हार के बाद आईपीएल से दूर रहने का फैसला लिया है। एशेज़ में इंग्लैंड 4-0 से हार कर घर लौट रही है, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। कई खिलाड़ी अब आईपीएल में हिस्सा ना लेकर घरेलू लीग में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

गौरतलब है कि आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 12-13 फरवरी को हो सकता है। इस बार आईपीएल में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और ये ऑक्शन मेगा है। माना जा रहा है कि ये आखिरी ऑक्शन हो सकता है, इसके बाद टीमें इंग्लिश प्रीमियर लीग के फॉर्मूले को अपना सकती हैं।
कोरोना काल के कारण आईपीएल के भारत में होने पर एक बार फिर संकट के बादल छाए हैं, ऐसे में अगर स्थिति बिगड़ती है तो टूर्नामेंट श्रीलंका या साउथ अफ्रीका में कराया जा सकता है।
 

Ind vs SA: साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता दूसरा वनडे मैच, सीरीज पर भी किया कब्जा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला गया। इस मैच को मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत लिया और इसी के साथ सीरीज भी साउथ अफ्रीका ने अपने नाम कर ली। इस मैच में भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 287 रन बनाए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य को 48.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह टेस्ट के बाद वनडे सीरीज पर भी मेजबानों का कब्जा हो गया है।
288 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका को क्विंटन डी कॉक और जानेमन मलान ने शानदार शुरुआत दिलाई। डी कॉक 78 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा गए। साउथ अफ्रीका की टीम के लिए इसके बाद जानेमन मलान ने मोर्चा संभाला। मलान ने 108 गेंदों में 91 रन की पारी खेली, जबकि 35 रन बनाकर कप्तान तेंबा बावूमा आउट हुए। एडन मार्क्रम 37 रन बनाकर और रासी वैन डर दुसें 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया।
इस करो या मरो वाले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही थी। धवन और राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, धवन और कोहली के लगातार विकेट गिरने से भारत दबाव में आ गया था, लेकिन तीसरे विकेट के लिए राहुल और पंत के बीच हुई शतकीय साझेदारी हुई। केएल राहुल ने 55 और रिषभ पंत 85 रन बनाकर आउट हुए। पहले मैच में अर्धशतक लगाने वाले शार्दुल ठाकुर ने इस मैच में 38 गेंदों में 40 रन बनाए। हालांकि, ये पारियां किसी काम की नहीं रहीं, क्योंकि गेंदबाजों को विकेट नहीं मिले।

 

जीरो पर आउट लेकिन मस्ती जारी, Rishabh Pant के चौके पर पवेलियन में ऐसे झूमते दिखे Virat Kohli

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच बोलैंड पार्क में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए. लौटते वक्त उनके चेहरे पर निराशा देखी गई लेकिन कुछ ही देर बाद जब टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने ताबड़तोड़ चौके छक्के लगाना शुरू किए तो विराट का मूड स्विंग होने में देर नहीं लगी. वह बोलैंड पार्क के पवेलियन में ऋषभ की इस पारी का भरपूर आनंद लेते देखे गए. मजा तो तब आया जब ऋषभ के एक चौके पर वे बैठे-बैठे ही डांस स्टेप करने लगे, यही नहीं जब उनकी नजर कैमरे पर गई तो वे कैमरे को देखकर और झुमने लगे.
यह वाकया पारी के 31वें ओवर में आया. एंडिले पहलुक्वायो बॉलिंग कर रहे थे और ऋषभ पंत 77 रन बनाकर क्रीज पर थे. इस ओवर में ऋषभ ने एक शानदार शॉट लगाकर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया. इस शॉट के साथ ही ऋषभ दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए. उन्होंने राहुल द्रविड़ (77) का डर्बन वनडे में बनाया 20 साल पहले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. एक और ऋषभ इस चौके पर खुशी जाहिर कर रहे थे तो दूसरी ओर पवेलियन से कोहली का दमदार रिएक्शन आ रहा था. कोहली बैठे-बैठे ही डांस करने लगे थे. उनके बगल में शिखर धवन भी कोहली की हरकत पर मुस्कुरा रहे थे. इसी बीच जब कैमरा कोहली की ओर फोकस हुआ तो कोहली यह देखकर और झूमने लगे.
जीरो पर आउट हुए कोहली, पंत ने खेली 85 रन की पारी
दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली पूरी तरह फ्लॉप रहे. शिखर धवन के आउट होने के बाद वे क्रीज पर आए लेकिन महज 5 गेंद खेलकर बिना कोई रन बनाए अपना विकेट दे बैठे. टीम इंडिया ने महज 64 रन पर ही अपने 2 बड़े विकेट खो दिए थे. यहां से कप्तान केएल राहुल (55) और ऋषभ पंत (85) ने दमदार पारियां खेलकर टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 287 रन बनाए.
 

ICC T20 World Cup 2022 : वर्ल्ड कप-2022 का शेड्यूल जारी, भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से

नई दिल्ली : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानि आईसीसी ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत को इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार 2015 के वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में विश्व कप मैच खेला था।

टूर्नामेंट के पहले 6 दिन यानी 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक टूर्नामेंट के फर्स्ट राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। उसके बाद 22 अक्टूबर से सुपर 12 के मैच शुरू होंगे। टी-20 वर्ल्ड कप का आठवां संस्करण 16 अक्टूबर से शुरू होगा और इसके मुकाबले एडिलेड, ब्रिस्बेन, जिलॉन्ग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी में सात स्थानों पर खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को एमसीजी में खेला जाएगा।

सुपर 12 के लिए टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप 1 में अभी इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं। वहीं ग्रुप 2 में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश है। इन 8 टीमों के अलावा 4 और टीमें फर्स्ट राउंड के नतीजे के बाद सुपर 12 में पहुंचेगी। सुपर 12 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया का सामना 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 16 अंतर्राष्ट्रीय टीमें 45 मैच खेलेंगी।

भारत को टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-2 में रखा गया है। भारत के साथ इस ग्रुप में बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका भी शामिल है। भारतीय टीम अपना दूसरा मैच ग्रुप एक के उपविजेता के साथ 27 अक्टूबर को खेलेगा। इसके बाद 30 अक्टूबर को भारत को अपना तीसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। यह मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत इसके बाद 2 नवंबर को एडिलेड के ओवल में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगा। आखिरी ग्रुप चरण में उसका मुकाबला 6 नवंबर को एमसीजी में ग्रुप बी की विजेता टीम से होगा।टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मैच 9 और 10 नवंबर को खेले जाएंगे। वहीं, 13 नवंबर को मेलबर्न में इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के मुकाबले -

भारत बनाम पाकिस्तान, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड- 23 अक्टूबर
भारत बनाम ग्रुप ए उपविजेता, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड- अक्टूबर 27
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पर्थ स्टेडियम- 30 अक्टूबर
भारत बनाम बांग्लादेश, एडिलेड ओवल- 2 नवंबर
भारत बनाम ग्रुप बी की रनर अप टीम, मेलबर्न- 06 नवंबर
 

भारत अंडर 19 टीम के छह सदस्य कोरोना से हुए संक्रमित

मुंबई : वेस्ट इंडीज में चल रहे अंडर 19 विश्व कप में सुबह आयरलैंड के खिलाफ होने वाले ग्रुप बी मैच से पहले भारत की 17 सदस्यीय टीम के छह सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और चयन से बाहर हो गए हैं।


बीसीसीआई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमित पाए गए खिलाडिय़ों में सिद्धार्थ यादव, मानव परख, वासु वत्स, कप्तान यश धुल, आराध्य यादव और एसके रशीद शामिल हैं। बोर्ड स्थिति पर नजदीकी नजर रख रहा है और मैनेजमेंट तथा कोचिंग ग्रुप के संपर्क में है। संक्रमित पाए गए खिलाड़ी आइसोलेशन में रहेंगे। भारत ने इसके बावजूद मैच खेला और 50 ओवर में पांच विकेट पर 307 रन बनाये।
 

IND vs SA 1st ODI: भारतीय टीम को पहले ही मैच में मिली हार, द. अफ्रीका ने 31 रन से जीता पहला वनडे

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को बोलैंड पार्क में खेले गए पहले मैच में 31 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 296 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 8 विकेट खोकर 50 ओवर में 265 रन ही बना सकी। भारत की ओर से शिखर धवन ने सर्वाधिक 79 रन बनाए। पूर्व कप्तान विराट कोहली 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
दक्षिण अफ्रीका द्वारा मिले 297 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। हालांकि कप्तान केएल राहुल सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन शिखर धवन और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शिखर धवन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 102 गेंद में 96 रन की मजबूत साझेदारी की। हालांकि शिखर धवन 84 गेंद में 79 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली भी उसके कुछ देर बाद अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 63 गेंद में 51 रन बनाए।
कोहली के आउट होने के बाद ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के बीच 33 गेंद में 29 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी पनप रही थी, लेकिन एनगिडी ने श्रेयस अय्यर को कैच आउट कराकर भारत को बड़ा झटका दिया। श्रेयस अय्यर 17 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत भी 22 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अपना डेब्यू मैच खेल रहे वेंकटेश अय्यर सिर्फ दो रन ही बना सके। उन्हें मैच में गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था। वहीं शार्दुल ठाकुर ने अपने करियर का पहला शानदार अर्धशतक लगाया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी, लुंगी एनगिडी और एंडिले फेहलुकवायो ने दो-दो विकेट लिए।
इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में कप्तान तेम्बा बावुमा (110) और रैसी वान डेर डुसेन (नाबाद 129) के शानदार शतकों तथा उनके बीच चौथे विकेट के लिए 204 रन की जबरदस्त साझेदारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 50 ओवर में चार विकेट पर 296 रन का मजबूत स्कोर बनाया। भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे जिन्होंने 48 रन देकर दो विकेट चटकाए। रविचंद्रन अश्विन ने 53 रन देकर एक विकेट चटकाया लेकिन अन्य गेंदबाज सफलता हासिल करने के लिए जूझते नजर आए। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा मैच शुक्रवार (21 जनवरी) को बोलैंड पार्क में ही खेला जाएगा।