नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

टी20 वर्ल्ड कप 2022 : आशीष नेहरा ने चुनी भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट, देखे गेंदबाजो की सूची

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2022 को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने ऐसे खिलाडिय़ों की तलाश शुरू कर दी है जो इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए टीम का हिस्सा बन सके। पेस बॉलिंग अटैक में कई भारतीय तेज गेंदबाजों ने अपना दावा पेश किया है। इस बीच, टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट तैयार की है, जिसमें उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के स्टार तेज गेंदबाजों हर्षल पटेल और अवेश खान को जगह नहीं दी है।

नेहरा का मानना है कि मौजूदा टीम में मोहम्मद सिराज ही एकमात्र ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हिस्सा ले सकते हैं। नेहरा ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, वर्ल्ड कप अभी बहुत दूर है। अगर कल वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा की जानी है, तो इस टीम में से केवल एक ही तेज गेंदबाज है जो जगह बनाएगा और वह है सिराज। टी20 वर्ल्ड कप के लिए मेरी पसंद सिराज, बुमराह, शमी और प्रसिद्ध कृष्णा होंगे। हमने देखा है कि वह क्या कर सकते हैं और इन चारों के बाद दीपक चाहर का नंबर आता है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी सीरीज में, भारत के पास मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल और अवेश खान जैसे तेज गेंदबाज शामिल हैं जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को सीरीज से आराम दिया गया है। नेहरा ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को सपोर्ट करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा की सराहना की। उन्होंने कहा, यह देखना अच्छा है कि कप्तान रोहित शर्मा पेसर भुवनेश्वर कुमार को सपोर्ट कर रहे हैं क्योंकि उनके पास इतना अनुभव है। इसलिए, प्लेइंग में बदलाव कर सकते हैं या नहीं, ज्यादा मायने नहीं रखता।

 

IND vs WI: 19 गेंद पर 40 रन ठोक रोहित शर्मा ने ईडन गार्डन्स मैदान पर बनाया खास वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली :  ईडन गार्डन्स और रोहित शर्मा की लव स्टोरी तब शुरू हो चुकी थी, जब रोहित अपने करियर के शुरुआती दौर में ही थे। यह लव स्टोरी आज भी कायम है और यही वजह है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले ही टी20 इंटरनेशनल मैच में रोहित ने इस मैदान का एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मैदान पर सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन पहले ही रोहित के नाम दर्ज था, लेकिन अब वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने इस मैदान पर 100 से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 19 गेंद पर 40 रनों की पारी के दौरान रोहित ने यह खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

इस मैच से पहले इस मैदान पर रोहित के खाते में 72, जबकि विराट कोहली के खाते में 70 रन दर्ज थे। इन दोनों को ही इस मैदान पर 100 रनों का आंकड़ा पार करने के लिए क्रम से 28 और 30 रनों की जरूरत थी, लेकिन रोहित ने विराट को पीछे छोड़ते हुए पहले यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली। रोहित ने इस मैदान पर चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इस दौरान 167 के धांसू स्ट्राइक रेट और 28 की औसत से 112 रन बनाए हैं। इस मैदान पर छह छक्के लगाने वाले भी रोहित इकलौते बल्लेबाज हैं।

वहीं विराट की बात करें तो उन्होंने इस मैदान पर अपना तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। विराट ने 131.81 के स्ट्राइक रेट और 43.50 के औसत से इस मैदान पर 87 टी20 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स हैं, जिन्होंने इस मैदान पर 85 रन बनाए हैं। मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीता और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन बनाए, जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। रोहित भारत की ओर से बेस्ट स्कोरर रहे।

 

IND vs WI : धोनी के बाद टीम इंडिया को मिला नया फिनिशर, वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर फिनिशर टीम को दो मैच में दिलाई जीत

नई दिल्ली : भारत ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को भले ही 6 विकेट से हरा दिया हो, लेकिन मैच में एक समय ऐसा आया था जब विंडीज की टीम हावी हो रही थी। रोहित और ईशान ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में ही 64 रन की धमाकेदार ओपनिंग साझेदारी की। लेकिन उसके बाद भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और जल्द ही भारत के 50 रन के अंदर चार विकेट गिर गए। जिससे टीम दबाव में पहुंच गई थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने वेंकटेश अय्यर के साथ पांचवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी करके टीम को जीत दिलाई। सूर्यकुमार यादव को फिनिशर टैग पसंद है। वह मैच में नाबाद रहना चाहते हैं और गेम खत्म करना चाहते हैं। स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज में दूसरी बार बतौर फिनिशर अपनी भूमिका निभाई और वह धीरे-धीरे नए लोगों के साथ साझेदारी करना सीख रहा है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में पहले वनडे मैच में दीपक हुड्डा के साथ मिलकर सूर्यकुमार ने मैच को खत्म किया था और अब उन्होंने बुधवार को ईडन गार्डन में पहले टी20 मैच में वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर वही काम किया। दोनों बल्लेबाज नाबाद रहे। सूर्यकुमार ने 18 में 34 रन बनाए, जबकि वेंकटेश ने 13 गेंदों में 24 रन बनाए। सूर्यकुमार ने छह विकेट की जीत के बाद रिपोर्टर से कहा, मुझे लगता है कि जब वह बल्लेबाजी के लिए आए तो उन्होंने सीधे एक चौका लगाया। मुझे लगा कि अच्छी साझेदारी करने और खेल खत्म करने के लिए यह सही मंच है ।उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि मेरे लिए अंत तक रहना महत्वपूर्ण था। मैं पहले भी इस स्थिति में रहा हूं, और जब भी मैं 20-25 रन पीछे छोड़कर आउट हुआ, तो होटल वापस जाने के बाद मुझे बुरा लगा। आज रात स्थिति बिल्कुल सही थी।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सीरीज शुरू होने से पहले कहा था कि टीम को पूर्व कप्तान एमएस धोनी के अंतरराष्ट्रीय संन्यास के बाद कोई फिनिशर नहीं मिला है और अगले साल होने वाले वनडे से पहले उन्हें एक फिनिशर मिलने की उम्मीद है। रोहित से जब फिनिशर की भूमिका - विशेषकर बल्लेबाजी क्रम में छठे और सातवें स्थान - के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा के अलावा और बैक-अप तैयार करने की जरूरत है। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा था, वनडे में फिनिशर की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन एमएस धोनी के संन्यास के बाद से हमें कोई नहीं मिला है जो इस भूमिका में फिट हो सके।

उन्होंने कहा, हमने हार्दिक को आजमाया, यहां तक जडेजा भी खेले लेकिन हमें इस स्थान के लिये और बैक-अप तैयार करने की जरूरत है। इस सीरीज में जिन खिलाडिय़ों को मौका मिल रहा है, उम्मीद करते हैं कि वे इन मौकों का फायदा उठायेंगे और टीम में अपना स्थान मजबूत करेंगे।
वहीं सूर्यकुमार ने पिछले कुछ मैचों में बतौर फिनिशर साबित किया है, ऐसे में रोहित के लिए फिनिशर की तलाश खत्म होती हुई नजर आ रही है। क्योंकि सूर्यकुमार यादव को मैच को अंत तक ले जाना पसंद है और फिर टीम को कठिन परिस्थितियों में वह जीत दिला चुके हैँ।

डेब्यू मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे रवि बिश्नोई की भी सूर्यकुमार यादव ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, यह उनके लिए दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीमों में से एक के खिलाफ खेलने का अच्छा मौका था। उन्होंने जिस तरह से खुद का समर्थन किया और गेंदबाजी की, उन्होंने अच्छी प्रतिक्रिया दी। थोड़ी ओस थी, और स्पिनरों के लिए यह आसान नहीं था। उसने सब कुछ अच्छी तरह से अंजाम दिया। यह बिश्नोई के लिए एक आदर्श शुरुआत है।दोनों टीमें शुक्रवार को दूसरे टी20 मैच में भिड़ेंगी और भारत के पास 3 मैचों की सीरीज अपने नाम करने का मौका होगा।

 

IND vs WI : आईपीएल में सबसे महंगे बिके ईशान किशन , टिप्स देते नजर आए रोहित शर्मा

नई दिल्ली : स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में बल्लेबाजों की उम्दा पारियों के दम पर भारत ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढत ले ली। वेस्टइंडीज का भारत दौरा कई मायनों में काफी अब तक काफी दिलचस्प रहा है। सीरीज शुरू होने से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि हम इस सीरीज के जरिए कई प्रयोग करेंगे और इस दौरान हम हार भी सकते हैं, लेकिन टीम ने लगातार चार मैचों में विंडीज को धूल चटा दी है।

दीपक हुड्डा और रवि बिश्नोई को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला, जबकि कई ऐसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं, जिन्हें टीम बेहतर बनाने के लिए और मौके देने का प्रयास कर रही है। इस लिस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का भी नाम हैं, जिनको टीम बतौर ओपनर टीम में शामिल करने की ओर देख रही है। वनडे सीरीज के पहले मैच में ईशान किशन को पारी का आगाज करने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 36 गेंदों में 28 रन की पारी खेली थी, जिसके बाद उन्हें अब टी20 सीरीज के पहले मैच में बतौर ओपनर उतारा गया। लेकिन यहां किशन थोड़ा फीके दिखे और धीमी पारी खेलकर एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। किशन ने 42 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 32 रनों की पारी खेली।

इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 83.33 का रहा। टी20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई यह सबसे धीमी पारी है।
पहला मैच खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा युवा क्रिकेटर ईशान किशन को टिप्स देते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित उनकी गलतियों को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। कप्तान और किशन की ये बातचीत की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि ईशान किशन को आईपीएल 2022 नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर अपनी टीम में फिर से जोड़ा है। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी पर नीलामी में 10 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए पहले मैच की बात करे तो जीत के लिये 158 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाये । इससे पहले टी20 क्रिकेट में पदार्पण कर रहे स्पिनर रवि बिश्नोई और अनुभवी युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने कैरेबियाई टीम को सात विकेट पर 157 रन पर रोक दिया था। वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद वेस्टइंडीज का इस दौरे पर जीत का इंतजार बढता ही जा रहा है।



 Captain Ro ❣️ talking with Ishan Kishan off the field.#RohitSharma | @ImRo45 | #INDvWI pic.twitter.com/03J6Vu5UjT

IND vs WI 1st T20: भारत ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया

भारत ने कोलकाता में खेले गए टी20 सीरीज के पहले और रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया है. वेस्टइंडीज ने भारत को जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक पारियों के मद पर मैच जीत लिया. अंत में वेंकटेश अय्यर ने भी शानदार बैटिंग की. भारत की ओर से डेब्यू मैच खेलने वाले युवा गेंदबाज रवि बिश्नोई ने दो विकेट अपने नाम किए.
वेस्टइंडीज के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने आए. इन दोनों बल्लेबाजों ने भारत को अच्छी शुरुआत दी. रोहित ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 19 गेंदों में 40 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. जबकि ईशान ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके लगाए.
पूर्व कप्तान विराट कोहली 13 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए. जबकि विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत कुछ खास नहीं कर पाए. पंत महज 8 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए. अंत में सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने टीम इंडिया को जीत दिला दी. सूर्यकुमार ने 18 गेंदों का सा्मना करते हुए नाबाद 34 रन बनाए. उन्होंने इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया. जबकि वेंकटेश ने 13 गेंदों में 24 रन बनाए. इस तरह भारत ने 18.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर 162 रन बनाए और मैच जीत लिया.
वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 157 रन बनाए. टीम के लिए निकोलस पूरन ने शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए. पूरन की इस पारी में 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. मेयर्स ने भी अच्छी बैटिंग की. उन्होंने 31 रनों का योगदान दिया. इसके साथ-साथ कायरन पोलार्ड अंत में 24 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारत के लिए डेब्यू मैच खेल रहे रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवरों में 17 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं हर्षल पटेल ने 37 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर को भी एक-एक सफलता हाथ लगी.

 

CRICKET NEWS : आईपीएल में मोटी रकम मिलने के बाद निकोलस पूरन ने दी पिज्जा पार्टी, और फिर लगा करंट का झटका

कोलकाता : वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन को इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की नीलामी में मोटी रकम मिली। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में निकोलस पूरन को 10.75 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि मिली। सनराइजर्स हैदराबाद ने निकोलस पूरन को मोटी 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम में खरीदा है। यहां तक कि उनका पिछला आईपीएल सीजन बहुत ही ज्यादा खराब गुजरा था। वहीं, आईपीएल में मोटी बोली हासिल करने वाले निकोलस पूरन ने वेस्टइंडीज टीम के अपने साथियों को पिज्जा पार्टी दी।

वहीं, आईपीएल में मोटी रकम में बिकने के बाद निकोलस पूरन ने जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) के अंदर ही अपने साथी खिलाडिय़ों को पिज्जा पार्टी दी और इसके लिए उन्हें 15 पिज्जा का ऑर्डर दिया था, जिसके लिए उन्हें 15000 रुपये चुकाने पड़े। पूरन ने आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स की तरफ से 7.72 की औसत से केवल 85 रन बनाये थे और भारत के खिलाफ वर्तमान सीरीज में भी वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं, लेकिन इसके बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद ने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को मोटी रकम देकर खरीदा।

बाहर से भोजन मंगवाने की अनुमति नहीं होने के कारण उन्होंने होटल में ही 15 पिज्जा का ऑर्डर दिया था। कुल 15 पिज्जा मंगाये गये तथा उन्हें कमरों में पहुंचाने से पहले सेनेटाइज किया गया। खिलाड़ी ने इसका भुगतान किया। वहीं, हैरान करने वाली बात ये थी कि कोलकाता पहुंचने के बाद उनके फोन का चार्जर गुम हो गया था और ऐसे में मैनेजर ने उनके लिए चार्जर का प्रबंध किया, जिसे बायो-बबल में भेजने के लिए सैनिटाइज किया गया था। इसी चार्जर से निकोलस पूरन को करंट लगा।

दरअसल, निकोलस पूरन ने अपने स्मार्टफोन के लिए स्पेयर चार्जर मंगाया था, जिसे उनके पास भेजने के लिए सैनिटाइज किया गया था और पूरन ने अपना फोन चार्ज करने के लिए उसे पॉवर बोर्ड में लगाया तो उससे उन्हें झटका लगा, क्योंकि सैनिटाइज करने पर उसमें नमी रह गई थी और यही कारण कि चार्जर से उन्हें करंट लगा। हालांकि, ये कोई जोर का झटका नहीं था, जिसके लिए किसी भी तरह के मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत थी।

 

फ्रेंच ओपन और विंबलडन से बाहर हो सकते हैं नोवाक जोकोविच, जाने क्या है कारण

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कहा कि अगर उन्हें चुनने के लिए बाध्य किया गया तो वह कोविड-19 का टीका लगाने की जगह फ्रेंच ओपन और विंबलडन में नहीं खेलने का विकल्प चुनेंगे। जोकोविच अगर फ्रेंच ओपन और विंबलडन में नहीं खेलने का फैसला करते हैं तो राफेल नडाल के रिकॉर्ड 21 मेंस एकल ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी करने का मौका भी गंवा देंगे।
जोकोविच को पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया से निर्वासित कर दिया गया था, क्योंकि उन्होंने कोरोना वायरस का टीका नहीं लगवाया है। इसके बाद दुनिया भर में काफी बवाल मचा था। बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन सर्बिया के जोकोविच ने मंगलवार को प्रसारित साक्षात्कार में बीबीसी से कहा कि उनका टीकाकरण नहीं हुआ है और अपनी इस स्थिति को बरकरार रखने के लिए वह खिताबों का बलिदान करने के लिए तैयार हैं।
चौंतीस साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह रोलां गैरो और विंबलडन में खिताब की रक्षा नहीं करने तथा अन्य टूर्नामेंट से बाहर रहने जैसी कीमत चुकाने को तैयार हैं। जोकोविच ने हालांकि कहा कि वह टीकाकरण के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने स्वयं को टीकाकरण रोधी अभियान से अलग करते हुए कहा, ''मैंने कभी नहीं कहा कि मैं इस अभियान का हिस्सा हूं।''
उन्होंने कहा, ''सभी लोगों को अधिकार है कि वह उस चीज को चुने, वह काम करें या वह कहें जो उन्हें लगता है कि उनके लिए उचित है। आपको स्वतंत्रता होनी चाहिए कि आप अपने शरीर में क्या डालना चाहते हैं और मेरे लिए यह जरूरी है। अब तक मुझे जो जानकारी मुझे मिली है उसके आधार पर आज तक की स्थिति के अनुसार मैंने टीका नहीं लगवाने का फैसला किया है।" जोकोविच ने कहा, ''मैं अपने फैसले के नतीजों को समझता हूं।''

यह पूछने पर कि क्या वह मई में फ्रेंच ओपन से बाहर रहने के लिए तैयार हैं तो जोकोविच ने कहा, ''मैं यह कीमत चुकाने को तैयार हूं।'' यह पूछने पर कि क्या वह विंबलडन से भी बाहर रहने को तैयार हैं तो उन्होंने कहा, ''हां, क्योंकि मेरे शरीर को लेकर किए गए फैसलों के सिद्धांत मेरे लिए किसी खिताब या किसी अन्य चीज से अधिक महत्वपूर्ण हैं।'' जोकोविच ने दो बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता हैं जबकि वह छह बार के विंबलडन चैंपियन हैं।
जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया से निर्वासित किए जाने के दौरान नाटकीय घटनाक्रम को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा, ''लोगों को शायद यह नहीं बता कि मुझे ऑस्ट्रेलिया से इस आधार पर निर्वासित नहीं किया गया कि मेरा टीकाकरण नहीं हुआ या मैंने कोई नियम तोड़ा या मेरी वीजा घोषणा में कोई गलती थी।''

जोकोविच ने कहा, ''मुझे ऑस्ट्रेलिया से निर्वासित किए जाने का कारण यह था कि आव्रजन मंत्री ने अपने विवेकाधीन अधिकार का इस्तेमाल करके इस धारणा के आधार पर मेरा वीजा रद्द कर दिया कि मैं देश या शहर में टीकाकरण विरोधी भावना पैदा कर सका हूं, जिससे मैं पूरी तरह असहमत हूं।''

 

Cricket News : वाशिंगटन सुंदर हुए चोटिल , टी 20 सीरीज से बाहर

मुंबई : आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर बायीं हेमस्ट्रिंग चोट के कारण वेस्ट इंडीज के खिलाफ 16 फरवरी से कोलकाता में होने वाली टी 20 सीरीज से बाहर हो गए हैं और टीम में उनकी जगह कुलदीप यादव ने ली है।

सुंदर अहमदाबाद में विंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में इस चोट के शिकार हुए थे। सीनियर चयन समिति ने सुंदर की जगह लेने के लिए कुलदीप यादव को चुना है। 

Cricket News : शिवम दुबे को आज मिली यहाँ डबल खुशखबरी....

नई दिल्ली : भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे की जिंदगी में आज का दिन दोहरी खुशखबरी लेकर आया। सुबह उनके घर किलकारी गूंजी। वहीं, शाम तक चेन्नई सुपरकिंग्स ने करोड़ो रुपये खर्च करके उनको अपनी टीम में शामिल किया। दुबे ने गर्लफ्रेंड अंजुम खान से पिछले साल 16 जुलाई 2021 को शादी की थी। अंजुम ने आज एक बेटे को जन्म दिया।

शिवम ने नीलामी के लिए अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम ने चार करोड़ रुपये में खरीदा। आईपीएल नीलामी में शिवम के लिए सबसे पहली बोली लखनऊ सुपर जाएंट्स ने बोली लगाई। इसके राजस्थान रॉयल्स ने 65 लाख रुपये तक बोली लगाई। राजस्थान के हटने के बाद लखनऊ और पंजाब किंग्स के बीच होड़ देखने को मिली। लखनऊ की टीम ने दो करोड़ की बोली लगाने के बाद खुद को अलग कर लिया।

ऐसा लग रहा था कि पंजाब किंग्स की टीम उन्हें 2.20 करोड़ रुपये में खरीद लेगी, तभी चेन्नई सुपरकिंग्स की एंट्री हुई। जिसके बाद दो किंग्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। आखिर में चेन्नई ने उन्हें चार करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

IPL Mega Auction 2022 : मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा को बनाया करोड़पति

कोलकाता :  लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती... यह लाइन तिलक वर्मा पर काफी फिट होती हैं। आंध्रप्रदेश का 19 साल का यह लड़का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के ऑक्शन के बाद काफी चर्चा में है। मुंबई इंडियंस ने इस बल्लेबाज पर 1.7 करोड़ रुपये का दांव लगाया है, जो खुद तिलक के लिए काफी चौंकाने वाली रकम है। तिलक के पिता इलेक्ट्रीशियन थे और वह उसकी जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहे थे, ऐसे में कोच सलाम बायश ने इस बच्चे का हाथ थामा और उसे यहां तक लेकर आए।

जब एक इलेक्ट्रीशियन पिता अपने बेटे की क्रिकेट की जरूरतों को पूरा करने में सफल नहीं हो पा रहा था, तो उसके सभी खर्चों का ध्यान रखने और उसे इस खेल में आगे बढ़ाने के लिए एक कोच आगे आया और इस तरह से वह नौ साल का लड़का, जो कभी हैदराबाद के चंद्रयानगुट्टा इलाके की गलियों में खेल रहा था और जिसका स्टांस, कट और पुल शॉट बहुत आकर्षक हैं, अब 19 साल की उम्र में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम में शामिल होने जा रहा है।

इस युवा खिलाड़ी ने इस मुकाम पर पहुंचाने का श्रेय अपने कोच सलाम बायश को दिया, जिन्होंने उन्हें जरूरी क्रिकेट किट और कोचिंग के अलावा खाना और जरूरत पडऩे पर अपने घर में रहने के लिए भी जगह दी। तिलक के पिता नम्बूरी नागराजू अपने बेटे को क्रिकेट एकैडमी भेजने की स्थिति में नहीं थे लेकिन सलाम ने उसके सभी खर्चों को उठाया, जिसके दम पर आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

तिलक ने कहा, मेरे बारे में भले ही ना लिखिए लेकिन मेरे कोच सर का जिक्र जरूर करना। तेलंगाना टुडे के मुताबिक तिलक ने कहा, मुंबई इंडियंस ने मुझे खरीदा इसको लेकर मैं बहुत खुश हूं, यह मेरी फेवरेट टीम है और इसके लिए खेलना मेरा सपना है। मुझे भरोसा था कि मैं ऑक्शन में खरीद लिया जाऊंगा, लेकिन इतना बड़ा अमाउंट नहीं सोचा था। मैं सचिन तेंदुलकर को देखते हुए बड़ा हुआ हूं और अब मैं उनके और रोहित शर्मा के साथ समय बिता पाऊंगा।

ये तो हो गई तिलक के संघर्ष की कहानी, चलिए अब नजर डालते हैं, उनके क्रिकेटिंग करियर पर और समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर क्यों मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स जैसी फ्रेंचाइजी टीम उनको अपनी टीम में शामिल करना चाहती थीं, हालांकि अंत में बाजी मुंबई इंडियंस ने मार ली।

तिलक ने अभी तक कुल एक फर्स्ट क्लास, 16 लिस्ट ए और 15 टी20 मैच खेले हैं। टी20 क्रिकेट में उन्होंने करीब 144 के स्ट्राइक रेट से 381 रन बनाए हैं, जिसमें तीन पचासा भी शामिल हैं। वहीं लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 52.26 की औसत से कुल 784 रन बनाए हैं। लिस्ट ए मैचों में भी उनका स्ट्राइक रेट 96 से ऊपर है। लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम तीन शतक और इतने ही अर्धशतक दर्ज हैं। 

Cricket News : टीम इंडिया में रोहित शर्मा की कप्तानी से इम्प्रेस हुई नीता अंबानी

नई दिल्ली : आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन 2022 के पहले दिन 4 और दूसरे दिन 17 खिलाडिय़ों को खरीदा। अब टीम के पास कुल 25 खिलाड़ी हो गए हैं, जिसमें 8 विदेशी और 17 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। फ्रेंचाइजी ने अपने स्टार खिलाड़ी और कप्तान रोहित शर्मा पहले ही रिटेन कर रखा था, जिनकी कप्तानी में टीम ने रिकॉर्ड पांच बार खिताब जीते हैं।

रोहित अब टीम इंडिया के भी फुल टाइम कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने हाल में वेस्टडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। आईपीएल नीलामी के दौरान नीता अंबानी रोहित की कप्तानी से काफी इम्प्रेस नजर आई। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें नीता अंबानी ने रोहित की बतौर कप्तान जमकर तारीफ की।

साथ ही मुंबई इंडियंस के अलावा इंटरनेशनल लेवल पर भी बतौर कप्तान रोहित के सफल होने की तारीफ की। हिटमैन रोहित भारत के पहले ऐसे कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे में विंडीज का सफाया किया है। नीता अंबानी ने कहा, रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया के कप्तान के रूप में सफल होते हुए देखना बहुत अच्छा लग रहा है।

मुंबई इंडियनन्स के रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा (16 करोड़ रुपये), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़ रुपये), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़ रुपये), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़ रुपये)।

आईपीएल ऑक्शन 2022 में मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी

ईशान किशन (15.25 करोड़ रुपये), डेवाल्ड ब्रेविस (3 करोड़ रुपये), बासिल थम्पी (30 लाख रुपये), मुरुगन अश्विन (1.6 करोड़ रुपये), जयदेव उनादकट (1.30 करोड़ रुपये), मयंक मार्केंडे (65 लाख रुपये), तिलक वर्मा (1.70 करोड़ रुपये), संजय यादव (50 लाख रुपये), जोफ्रा आर्चर (8 करोड़ रुपये), डेनियल सैम्स (2.60 करोड़ रुपये), तायमल मिल्स (1.50 करोड़ रुपये), टिम डेविड (8.25 करोड़ रुपये), रिले मेरेडिथ (1 करोड़ रुपये), मोहम्मद अरशद खान (20 लाख रुपये), अनमोलप्रीत सिंह (20 लाख रुपये), रमनदीप सिंह (20 लाख रुपये), राहुल बुद्धी (20 लाख रुपये), ऋतिक शौकीन (20 लाख रुपये), अर्जुन तेंदुलकर (20 लाख रुपये)।  

IPL 2022 : प्रतिबन्ध हटने के बाद KKR में इस बार नजर आएगा ये तेज गेंदबाज, BCCI ने लगाया था प्रतिबन्ध

नई दिल्ली | आईपीएल 2022 के ऑक्‍शन के दौरान कोलकाता ने बड़े-बड़े क्रिकेटर्स को अपने पाले में किया लेकिन टीम के साथ एक नाम ऐसा भी जुड़ा जिसके करियर पर दाग लगा हुआ है. कश्‍मीर के कुलगाम के रहने वाले तेज गेंदबाज रसिक सलाम डार को 20 लाख रुपये के बेस प्राइज पर कोलकाता की टीम ने अपने स्‍क्‍वाड का हिस्‍सा बनाया. रसिक सलाम डार वही शख्‍स है हिसपर बीसीसीआई ने अवैध गतिविधियों में संलिप्‍त रहने के चलते दो साल का प्रतिबंध लगाया था. अपनी उम्र को जानबूझ कर कम बताने के मामले में दोषी पाते हुए बीसीसीआई ने उन्‍हें दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था.

MI के लिए पहले खेल चुके हैं डार
यह पहला मौका नहीं है जब रसिक सलाम डार को आईपीएल में खेलने का मौका मिला हो. वो इससे पहले भी मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा रह चुके हैं. आईपीएल 2019 के दौरान मुंबई फ्रेंचाइजी ने उन्‍हें एक मैच में प्‍लेइंग इलेवन का हिस्‍सा भी बनाया था.

प्रतिबंध के बावजूद रहे मुंबई का हिस्‍सा
मुंबई इंडियंस को रसिक सलाम डार की तेजी गति से गेंदबाजी की प्रतिभा के बारे में अच्‍छे से पता है. यही वजह है कि उन्‍होंने बैन के बावजूद रसिक को टीम के साथ जोड़े रखा. बीते आईपीएल सीजन के दौरान वो यूएई में मुंबई के दल का हिस्‍सा थे और नेट्स में बल्‍लेबाजों को गेंदबाजी करा रहे थे. हालांकि हैरानी की बात ये है कि रसिक को इस सीजन के दौरान मुंबई ने रिटेन करने का प्रयास नहीं किया.

अंडर-19 क्रिकेट खेलने के लिए किया था फ्रॉड
बीसीसीआई ने रसिक सलाम डाल को एक परिचित की मार्कशीट से छेड़छाड़ के बाद उसे अपना बनाकर पेश करने का दोषी पाया था. ऐसा कर उन्‍होंने अपनी उम्र को कम करके बताने का प्रयास किया ताकि वो बीसीसीआई के अंडर-19 क्रिकेट का हिस्‍सा बन जाए.

बेंगलुरु आईपीएल 2022 की नीलामी के पहले दिन शनिवार के बाद टीमों की स्थिति इस प्रकार ...

लखनऊ सुपर जायंट्स : केएल राहुल, च्ंिटन डिकॉक, दीपक हुड्डा, मनीष पांडे, मार्कस स्टॉयनिस, जेसन होल्डर, रवि बिश्नोई, क्रुणाल पांड्या , मार्क वुड, आवेश ख़ान, अंकित राजपूत (कुल खिलाड़ी : 11, बची हुई राशि : 6.90 करोड़, विदेशी खिलाड़ी : 4)


राजस्थान रॉयल्स : देवदत्त पडिकल , यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, जॉस बटलर, शिमरन हेटमायर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युज़वेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, रियान पराग, केसी करिअप्पा (कुल खिलाड़ी : 11, बची हुई राशि : 12.15 करोड़, विदेशी खिलाड़ी : 3)


गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल, जेसन रॉय, हार्दिक पांड्या, राशिद ख़ान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग़्युसन, नूर अहमद, अभिनव मनोहर, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया (कुल खिलाड़ी : 10, बची हुई राशि : 18.85 करोड़, विदेशी खिलाड़ी : 4)


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फ़ाफ़ डुप्लेसी, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोस हेज़लवुड, शाहबाज़ अहमद, आकाश दीप, अनुज रावत (कुल खिलाड़ी : 11, बची हुई राशि : 9.25 करोड़, विदेशी खिलाड़ी : 4)


कोलकाता नाइट राइडर्स : वेंकटेश अय्यर,नीतीश राणा, श्रेयस अय्यर, आंद्रे रसल, सुनील नारायण, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी, शेल्डन जैक्सन (कुल खिलाड़ी : 9, बची हुई राशि : 12.65 करोड़, विदेशी खिलाड़ी : 3)


चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायुडू, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ़ (कुल खिलाड़ी : 10, बची हुई राशि : 20.45 करोड़, विदेशी खिलाड़ी : 2)


मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, इशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, बेसिल थंपी, मुरुगन अश्विन (कुल खिलाड़ी : 8, बची हुई राशि : 27.85 करोड़, विदेशी खिलाड़ी : 2)


पंजाब किंग्स : शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, कैगिसो रबादा, अर्शदीप सिंह, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, शाहरुख़ ख़ान, इशान पोरेल, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बराड़ (कुल खिलाड़ी : 11, बची हुई राशि : 28.65 करोड़, विदेशी खिलाड़ी : 2)


दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, अनरिख़ नॉर्खिये, मिचेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिज़़ुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, अश्विन हेब्बार, केएस भरत, सरफऱाज़ ख़ान (कुल खिलाड़ी : 13, बची हुई राशि : 16.50 करोड़, विदेशी खिलाड़ी : 4)


सनराइज़र्स हैदराबाद : केन विलियमसन, अब्दुल समद, उमरान मलिक, वॉशिंगटन सुंदर, निकोलस पूरन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, श्रेयस गोपाल, राहुल त्रिपाठी, जगदीश सुचित, कार्तिक त्यागी (कुल खिलाड़ी : 13, बची हुई राशि : 20.15 करोड़, विदेशी खिलाड़ी : 2)
 

IPL Auction 2022: दूसरे दिन मॉर्गन, रहाणे और श्रीसंत पर नजर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन के दो दिवसीय मेगा ऑक्शन का पहला दिन करीब 10 घंटे की नीलामी के बाद समाप्त हो गया है. इस लीग के पहले दिन लीग की सभी 10 टीमों ने खिलाड़ियों पर जमकर पैसा लुटाया. नीलामी के पहले दिन 388 करोड़ रुपये से ज्यादा रुपये खर्च हुए और 20 विदेशी खिलाड़ियों समेत कुल 74 खिलाड़ियों की पहले दिन लॉटरी निकली। इस ऑक्शन में कुल 217 स्पॉट थे, जिसमें से 77 जगहें पहले दिन की नीलामी के बाद भर गई हैं, बाकी बची 140 जगहों के लिए नीलामी आज होगी.
मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन सभी टीमों के सामने बची हुई पर्स राशि के साथ अपना स्क्वाड पूरा करने की चुनौती है। ऐसे में अनकैप्ड खिलाड़ियों जिसमें ज्यादाकर क्रिकेटर अंडर-19 विश्व कप खेलकर आए हैं, दूसरे दिन कमाल दिखा सकते हैं।
नीलामी के दूसरे दिन इन खिलाड़ियों होगी नजर- इयोन मॉर्गन, लियाम लिविंगस्टोन, अजिंक्य रहाणे, एरोन फिंच, श्रीसंत, जयदेव उनादकट, ईशांत शर्मा।

 

IPL 2022 : आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बने ईशान किशन, इस टीम ने लगाई ईशान के लिए इतने करोड़ की लगी बोली

नई दिल्ली | मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन पर 15.25 करोड़ रुपए की बोली लगाई. यह आईपीएल ऑक्शन 2022 की सबसे बड़ी बोली है. यह आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ओर से लगाई गई सबसे बड़ी बोली भी है. ईशान किशन पिछले साल भी मुंबई की टीम के साथ थे.

चेन्नई सुपर किंग्स ने तेज गेंदबाज दीपक चाहर पर 14 करोड़ रुपए की बोली लगाई. आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से लगाई गई सबसे बड़ी बोली भी है. दीपक चाहर पिछले साल भी चेन्नई की टीम के साथ थे.

कोलकाता नाइटराइडर्स ने श्रेयस अय्यर के लिए 12.25 करोड़ रुपए की बोली लगाई. अय्यर ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. अय्यर इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते थे.

आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी अभी भी युवराज सिंह ही हैं। युवराज सिंह को 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा यह पहला मौका है, जब मुंबई इंडियंस ने किसी खिलाड़ी को खरीदने के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

आईपीएल ऑक्शन के इतिहास की बात करें, तो सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मौरिस हैं, जिन्हें 16.25 में खरीदा गया था। वहीं दूसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं। तीसरे नंबर पर पैट कमिंस हैं, जिन्हें कोलकाता नाइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। चौथे नंबर पर ईशान पहुंच चुके हैं। 15 करोड़ के साथ काइल जैमीसन हैं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा था। जैमीसन इस बार ऑक्शन में नहीं उतरे हैं।

IND vs WI: तीसरा मैच 96 रन से हारी वेस्टइंडीज टीम, टीम इंडिया ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप

भारत ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मैच में 96 रनों से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 265 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 37.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज और प्रसद्धि कृष्णा ने तीन-तीन, जबकि दीपक चहर  और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। विंडीज की तरफ से निकोलस पूरन ने 39 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए, जबकि ओडिन स्मिथ ने मात्र 18 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 36 रन की तेज तरार पारी खेली।

पूरन को चाइना मैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया, जबकि स्मिथ को मोहम्मद सिराज ने शिखर धवन के हाथों लपकवाया। अल्जारी जोसेफ भी काफी संघर्ष के बाद एक चौके और छक्कों की मदद से 56 गेंदों पर 29 रन बना कर आउट हुए। 

ओपनर ब्रेंडन किंग ने 13 गेंदों में 14 रन और डैरेन ब्रावो ने 30 गेंदों में 20 रन बनाए। विंडीज की टीम अपने तीन विकेट 25 रन पर गंवाने के बाद संकट में ऐसे फंसी कि फिर उबर नहीं पाई। विंडीज का सातवां विकेट 82 के स्कोर पर गिरा। उसके बाद स्मिथ की आतिशी पारी से विंडीज ने 100 का आंकड़ा पार किया। 

 

IND vs WI 3rd ODI: टीम इंडिया 265 रन पर सिमटी; अय्यर और पंत ने लगाई फिफ्टी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर (80) और ऋषभ पंत (56) की बदौलत निर्धारित 50 ओर में सभी विकेट खोकर 265 रन बनाए हैं। पंत और अय्यर के बीच चौथे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी हुई। अय्यर और पंत के अलावा दीपक चाहर ने आखिरी के ओवरों में रन बटोरे। उन्होंने 38 रन की पारी खेली। वाशिंगटन सुंदर आखिरी ओवर में आउट हुए। उन्होंने 34 गेंद में 33 रन बनाए। विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। रोहित ने 13 और धवन ने 10 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।  

Ind vs WI: आखिरी ODI मैच में ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

भारतीय क्रिकेट टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच में आज शुक्रवार 11 फरवरी को खेलने उतरेगी। इस मैच में भारत के पास अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का मौका होगा, क्योंकि टीम इंडिया सीरीज 2-0 से अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया के पास प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने का मौका है और माना जा रहा है कि आखिरी मैच में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं।
भारतीय टीम की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी है कि शिखर धवन की टीम में वापसी होगी। ऐसे में कौन सा खिलाड़ी बाहर बैठेगा, ये देखने वाली बात होगी। रिषभ पंत को भी बाहर बिठाया जा सकता है, क्योंकि केएल राहुल विकेटकीपिंग कर सकते हैं। ऐसे में शिखर धवन की प्लेइंग इलेवन में जगह बन जाएगी। वहीं, टी20 सीरीज से पहले कप्तान रोहित शर्मा तेज गेंदबाज दीपक चाहर को भी मौका देना पसंद करेंगे।
दीपक चाहर को शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज या फिर प्रसिद्ध कृष्णा के स्थान पर मौका मिल सकता है। हालांकि, तीनों ही खिलाड़ी फॉर्म में हैं, लेकिन इनमें से किसी एक को आराम दिया जा सकता है। इसके अलावा रवि बिश्नोई को भी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका मिल सकता है और ऐसे में युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ेगा। अगर टीम इंडिया कम भी बदलाव करे तो भी कम से कम दो बदलाव देखे जा सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंग्टन सुंदर/कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर/दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल/रवि बिश्नोई।

 

Ind vs WI: भारत ने वनडे सीरीज पर किया कब्जा, वेस्टइंडीज को दूसरे ODI में 44 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को भारत ने 44 रन से जीता और सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया, क्योंकि तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भी मेजबान भारतीय टीम ने जीता था।

ये भी पढ़े:- कोरोना अपडेट 9 फरवरी : राजधानी रायपुर में नहीं थम रहा कोरोना से मौत का तांडव, आज प्रदेश में इतने नए मरीजों की हुई पहचान
इस मैच की बात करें तो कीरोन पोलार्ड की अनुपस्थिति में वेस्टइंडीज की कप्तानी निकोलस पूरन ने की, जिन्होंने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कप्तान पूरन का ये फैसला पहली पारी को देखते हुए सही साबित हुआ, क्योंकि टीम इंडिया 50 ओवर खेलकर 9 विकेट खोकर 237 रन बना सकी थी।

ये भी पढ़े:- CBSE की सेकेंड टर्म की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का हुआ एलान, ऑफलाइन मोड में होगा एग्जाम, जानें डिटेल
वहीं, 238 रन के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 46 ओवर में 193 रन बना सकी और मुकाबला 44 रन से हार गई। इसी के साथ वनडे सीरीज भी मेहमान टीम ने गंवा दी है। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा।
 

Ind vs WI 2nd ODI: वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौटी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 237 रन बनाए हैं।वेस्टइंडीज ने इसके जवाब में 26 ओवर में 5 विकेट खोकर 92 रन बनाए हैं।
आपको बता दे भारत ने शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद सूर्यकुमार यादव (64) के अर्धशतक की बदौलत वनडे मैच में नौ विकेट पर 237 रन बनाए। पूर्व कप्तान विराट कोहली और ओपनिंग करने उतरे ऋषभ पंत 18-18 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल 49 रन पर रन आउट हुए।