नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

द.अफ्रीका के तेज गेंदबाज ने क्रिकेट से लिया संन्यास, भारत में थे इनके काफी प्रशंसक

जोहांसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। स्टेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट, 125 वनडे में 196 विकेट और 47 टी20 में 64 विकेट लिए हैं। उन्होंने अगस्त 2019 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।


स्टेन ने अफ्रीका एकादश के लिए खेलते हुए एशिया एकादश के खिलाफ 2005 में सेंचुरियन में वनडे में डेब्यू किया था। उनका बेस्ट फिगर पाकिस्तान के खिलाफ 2013 में 39 रन पर छह विकेट है। स्टेन ने 2007 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दूसरे टी20 मैच में 3 ओवर में 9 रन देकर चार विकेट लिए जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ फिगर है।


स्टेन का आखिरी वनडे श्रीलंका के खिलाफ 2019 में, जबकि उन्होंने टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी वनडे पिछले साल फरवरी में खेला था। स्टेन ने बयान जारी कर कहा, आज मैं आधिकारिक रूप से उस गेम से रिटायर हो रहा हूं, जिसे मैं सबसे ज्यादा पसंद करता हं। थोड़ा सा निराश हूं, लेकिन भाग्यशाली हूं। आप सभी का धन्यवाद, मेरी फैमिली से लेकर मेरे टीममेट्स, पत्रकार से लेकर मेरे प्रशंसक जिन्होंने इस प्यारी जर्नी में मेरा साथ दिया।

टोक्यो पैरालंपिक : भारत की झोली से छिन गया एक पदक, जानें पूरा मामला

टोक्यो/नई दिल्ली: टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों से भारत को लगातार खुशखबरी मिल रही है। भारतीय खिलाड़ी एक के बाद एक पदक अपने नाम कर रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच देश को सोमवार को निराशा भी हाथ लगी है। देश की पदकों की झोली में से एक पदक कम हो गया है।

दरअसल भारतीय डिस्कस थ्रोअर विनोद कुमार के कांस्य पदक को विकार के क्लासीफिकेशन की वजह से अमान्य घोषित कर दिया गया है। विनोद ने रविवार को ही पुरुषों की चक्का फेंक के एफ-52 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था लेकिन कुछ देशों द्वारा विरोध जताने पर रिजल्ट को होल्ड पर रख दिया गया था।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि एफ-52 स्पर्धा में वो एथलीट हिस्सा लेते हैं जिनकी मांसपेशियों की क्षमता कमजोर होती है और उनके मूवमेंट सीमित होते हैं, हाथों में विकार होता है या पैर की लंबाई में अंतर होता है जिससे खिलाड़ी बैठकर प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेते हैं। आयोजकों ने 22 अगस्त को विनोद का क्लासिफिकेशन किया था।

टोक्यो पैरालंपिक : भाला फेंक में सुमित ने जीता गोल्ड, तीन बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

टोक्यो/नई दिल्ली: टोक्यो पैरालंपिक में भारत के सुमित अंतिल ने इतिहास रच दिया है। सुमित ने भाला फेंक की एफ-64 स्पर्धा में गोल्ड जीता। भारत के टोक्यो पैरालंपिक में अब दो स्वर्ण समेत कुल सात पदक हो गए हैं।

भाला फेंक एफ-64 के फाइनल में सुमित अंतिल ने नए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं भारत के संदीप चौधरी सीजन बेस्ट के साथ चौथे स्थान पर रहे।

सुमित अंतिल ने पहले ही प्रयास में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने पहले प्रयास में 66.95 मीटर तक भाला फेंका। इससे पहले सुमित ने 2019 में दुबई में 62.88 मीटर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

भारत के अन्य खिलाड़ी संदीप चौधरी ने पहले प्रयास में 61.13 मीटर तक भाला फेंका।
दूसरे प्रयास में सुमित ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। सुमित ने दूसरे प्रयास में 68.08 मीटर तक भाला फेंका। सुमित अंतिल ने तीसरे प्रयास में 65.27 मीटर तक भाला फेंका। सुमित अभी भी शीर्ष पर बने हुए हैं। सुमित के पास अभी तक कोई अन्य खिलाड़ी नहीं पहुंच पाया है।

चौथे प्रयास में सुमित ने 66.71 मीटर दूर भाला फेंका। पांचवे प्रयास में सुमित ने तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। इस बार उन्होंने 68.55 मीटर दूर तक भाले को फेंका।

BREAKING: अब टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट से संन्यास

बेंगलुरु। भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी ने अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बिन्नी ने देश के लिए 6 टेस्ट, 14 एकदिवसीय और 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बांग्लादेश के खिलाफ रहा हैं, जिसमें उन्होंने चार रन देकर 6 विकेट लिए थे।

बिन्नी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मैंने प्रथम श्रेणी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने से मुझे बहुत खुशी और गर्व हुआ है।

उन्होंने कहा, मैं मेरी क्रिकेट यात्रा में बीसीसीआई की बड़ी भूमिका को स्वीकार करना चाहता हूं। वर्षों से उनका समर्थन और विश्वास अमूल्य रहा है। मेरी क्रिकेट यात्रा शुरू भी नहीं होती अगर कर्नाटक राज्य और उनका समर्थन न मिलता। मेरा राज्य के लिए कप्तानी करना और ट्राफियां जीतना सम्मान की बात है।

अपने बयान में आगे बिन्नी ने कहा, क्रिकेट का खेल मेरे खून से चलता है और मैं इसे हमेशा उस खेल को वापस देना चाहूंगा जिसने मुझे सब कुछ दिया है। मैं अपनी अगली पारी में आपके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।

बिन्नी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2003/04 सीजऩ में कर्नाटक में पदार्पण किया था स्टुअर्ट बिन्नी को 2014 में न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की एकदिवसीय टीम के लिए चुना गया था। उन्होंने उस दौरे के दौरान अपना पहला एकदिवसीय मैच खेला था। 17 जून 2014 को, बांग्लादेश के खिलाफ बिन्नी ने चार रन देकर छह विकेट हासिल किया और अनिल कुंबले के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2014 के इंग्लैंड दौरे में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और फिर उन्होंने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए अपना टी20 पदार्पण किया।

टोक्यो पैरालिंपिक में भारत को मिला तीसरा मेडल, इस खिलाडी ने जीता ब्रॉन्ज

टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिंपिक खेलों में भारत के विनोद कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को एक और मेडल दिला दिया है. विनोद कुमार ने टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. उन्होंने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीता.


विनोद कुमार ने डिस्क्स थ्रो के F52 कैटेगरी में 19.98 मीटर के थ्रो के साथ एशियन रिकॉर्ड अपने नाम किया. विनोद ने अपने छह प्रयास (Attempt) में 17.46 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने 18.32 मीटर, 17.80 मीटर, 19.20 मीटर, 19.91 मीटर और 19.81 मीटर के थ्रो किए. उनका पांचवां थ्रो 19.91 मीटर सर्वश्रेष्ठ थ्रो माना गया. इसके साथ ही उन्होंने एशियन रिकॉर्ड अपने नाम किया.
 

Tokyo Paralympics 2020: भारत को मिला दूसरा मेडल, हाई जंप में निषाद कुमार ने जीता सिल्वर

Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिंपिक खेलों में भारत के निषाद कुमार ने इतिहास रच दिया है. निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को एक और मेडल दिलाया है. उन्होंने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता. शानदार प्रतिभा के धनी निषाद कुमार शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 3 में पहुंचे थे. उनका मुकाबला अमेरिका के 2 एथलीट से था.  

IND vs ENG: कप्तान विराट कोहली ने वापसी का दिलाया भरोसा, कहा- एडिलेड में 36 रनों पर ऑलआउट होने के बाद भी किया था कमबैक

लीड्स के हेडिंग्ले टेस्ट में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों पारी और 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लिश तेज गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शॉ इस हार का सबसे बड़ा कारण रहा। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया महज 78 रनों पर ढेर हुई। वहीं, दूसरी इनिंग में शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन चौथे दिन टीम ने अपने आखिरी 8 विकेट महज 63 रनों के अंदर गंवा दिए। हालांकि, टीम के लचर प्रदर्शन के बावजूद कप्तान विराट कोहली ने भरोसा जताया है कि भारतीय टीम अगले दो टेस्ट मैचों में जोरदार वापसी करेगी। विराट ने एडिलेड टेस्ट का उदाहरण भी दिया, जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया महज 36 रनों पर सिमट गई थी।
मैच के बाद मिडिल ऑर्डर के फ्लॉप शो पर बात करते हुए कोहली ने कहा, 'गहराई आप इस पर चर्चा कर सकते हो। ' को काफी रन बनाने चाहिए तभी निचला मध्यक्रम आगे बढ़ सकता है। हमने पहले दो मैचों में काफी अच्छा किया। बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमें आत्मविश्वास से भरा रहने की जरूरत है। यहां तक कि आस्ट्रेलिया में 36 रन पर सिमटने के बावजूद हमने वापसी की थी।' चौथे दिन के खेल पर उन्होंने कहा, 'हमने सोचा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। लेकिन, अनुशासित गेंदबाजी ने गलतियां करने पर मजबूर कर दिया और दबाव बहुत ज्यादा था। जब आप रन नहीं बना रहे हो तो दबाव से उबरना बहुत मुश्किल है। इससे ही बल्लेबाजी चरमरा गई।'
भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। टॉस के फैसले पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, 'नहीं पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी दिख रही थी, जब इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करना शुरू किया तो हमारी गेंदबाजी इतनी अच्छी नहीं थी। दोनों टीमें इस मैच में कैसा खेली, नतीजा उसी हिसाब से है।' भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में शानदार जीत से बढ़त बनाई थी। लेकिन अब सीरीज बराबर हो गई है तो भारतीय टीम के कप्तान ने कहा, 'हमने उनके वापसी करने की उम्मीद की थी।'
 

भारत की शर्मनाक हार, इंगलैंड ने 1-1 से बराबर की सीरिज

लीड्स: भारतीय टीम इंगलैंड की शानदार गेंदबाजी के सामने शनिवार को यहां तीसरे टेस्ट के चौथे दिन लंच से पहले दूसरी पारी में 278 रन पर सिमट गयी जिससे उसे पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह इंगलैंड ने पांच मैचों की सीरिज 1-1 से बराबर की। पिछले मैच में शानदार जीत दर्ज कर बढ़त हासिल करने वाली भारतीय टीम पहले ही दिन पहली पारी में महज 78 रन पर सिमट गयी थी जिसका असर उसके पूरे खेल पर दिखा। गेंदबाजों पर इतने कम स्कोर का दबाव साफ दिखा, जिसका फायदा उठाते हुए इंगलैंड ने पहली पारी में 432 रन बनाकर 354 रन की विशाल बढ़त हासिल की।


भारतीय टीम ने शुक्रवार को तीसरे दिन 80 ओवर में दो विकेट पर 215 रन बनाकर कुछ उम्मीद जगायी थी। चौथे दिन पिच सपाट थी जो बल्लेबाजी के लिये अनुकूल थी। बस भारतीय बल्लेबाजों को पहला घंटा टिककर खेलने की रणनीति अपनानी थी। पर ऐसा नहीं हो सका और टीम ने लंच से पहले 63 रन के अंदर लगातार आठ विकेट गंवा दिये और इस तरह पूरी टीम 99.3 ओवर में 278 रन पर सिमट गयी। अब चौथा टेस्ट दो से छह सितंबर तक द ओवल में होगा।


भारत ने दो विकेट पर 215 रन से खेलना शुरू किया और उसने एक भी रन जोड़े बिना पुजारा (91 रन, 15 चौके) का विकेट गंवा दिया। कोहली (55 रन, आठ चौके) और पुजारा क्रीज पर उतरकर दूसरी नयी गेंद के सामने सहज होने की कोशिश कर रहे थे। तीन ओवर में एक भी रन नहीं बना। शतक से नौ रन से दूर पुजारा ने रॉबिन्सन की एक गेंद को छोड़ दिया, लेकिन यह उनके पैड से लगकर गयी और इंगलैंड के खिलाड़ी अपील करने लगे। अंपायर ने नॉट आउट दिया। पर इंगलैंड ने रिव्यू लिया जिसके बाद उन्हें पगबाधा आउट दिया गया जो बहुत बड़ा विकेट था।

तीसरे टेस्ट से पहले विराट कोहली ने कहा- यह गेंदबाज आंख से आंख मिलाकर खेलेगा और बल्लेबाजों को OUT करेगा

भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की सफलता से हैरान नहीं हैं। कोहली का कहना है कि इस तेज गेंदबाज का आत्मविश्वास ऐसे लेवल पर पहुंच गया है, जहां उनका मानना है कि वह खेल में किसी भी समय किसी भी बल्लेबाज को आउट करके पवेलियन भेज सकता है। मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और ईशांत शर्मा की मौजूदगी वाली तेज गेंदबाजी चौकड़ी के सबसे युवा सदस्य हैदराबाद के 27 साल के सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में 11 विकेट चटकाए हैं। उनकी सटीक लाइन और लेंथ तथा गेंद पर नियंत्रण ने इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया है। सिराज ने लार्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान आठ विकेट चटकाए, जिससे भारत ने 151 रन से मैच जीता।


कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरा सिराज के आत्मविश्वास को नए स्तर पर ले गया। कोहली ने तीसरे टेस्ट की पूर्वसंध्या पर आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ' मैं बिलकुल भी हैरान नहीं हूं (उनकी सफलता से) क्योंकि मैंने उन्हें करीब से देखा है। वे ऐसा खिलाड़ी है, जिसके पास स्किल्स हमेशा से था। आपको इस स्किल्स का साथ देने के लिए आत्मविश्वास की जरूरत थी, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में उन्होंने यह आत्मविश्वास दिया। वह जब मैदान पर उतरता है जो उसे पता है कि वह कभी भी किसी भी बल्लेबाज को आउट कर सकता है और अपने खेल पर उसका विश्वास नए स्तर पर पहुंच गया है जिसके कारण वह जो कर रहा है उसका नतीजा दिख रहा है।'
कोहली ने कहा कि सिराज के आत्मविश्वास ने उन्हें आक्रामक बना दिया है। उन्होंने कहा, ' उन्हें अपने रंग में रंगा देखकर मैं बेहद खुश हूं। वह ऐसा गेंदबाज बनेगा जो आंख से आंख मिलाकर खेलेगा और खिलाड़ियों को आउट करने की कोशिश करेगा और जो डरेगा नहीं, वह पीछे नहीं हटेगा।' कोहली ने सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की भी तारीफ की और उम्मीद जताई कि उनकी अच्छी फॉर्म जारी रहेगी। रोहित ने दो टेस्ट की चार पारियों में अब तक 36, 12, 83 और 21 रन बनाए हैं जबकि राहुल ने 84, 26, 129 और पांच रन का योगदान दिया है, जिससे भारत अच्छी शुरुआत हासिल करने में सफल रहा है।
कोहली ने कहा, ' जब आप विदेशी सरजमीं पर खेलते हो तो सलामी जोड़ी का संयोजन सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक होता है। इसलिए लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है वह शानदार है और हमें उम्मीद है कि वे इसी तरह खेलना जारी रखेंगे। हमें लार्ड्स में जिस तरह का विकेट मिला, हमने उससे अलग तरह के विकेट की उम्मीद की थी। जिस तरह की पिच थी उसे देखकर हम हैरान थे। ईमानदारी से कहूं तो मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी और मैंने सोचा था कि अधिक घास होगी।'
यह पूछने पर कि क्या अपनी गलतियों के कारण विरोधी कप्तान जो रूट दबाव में थे, विशेषकर तब जब वह भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों शमी और बुमराह को दूसरी पारी में आउट नहीं कर पाए। कोहली ने इस मुद्दे पर रूट को सपोर्ट किया। उन्होंने कहा, ' मुझे नहीं पता कि किसी व्यक्ति की मानसिकता क्या है? किसी भी चरण में आप योजना को लेकर गलती कर सकते हो, इसका मतलब यह नहीं कि आप दबाव में हो। आप फैसला करते हो, जो सही नहीं निकलता। एक कप्तान के रूप में आप हमेशा सही फैसला करने की कोशिश करते हो और मुझे यकीन है कि वह भी ऐसा ही करने का प्रयास कर रहा था।'
 

'सेक्स से मुझे मिलती है भरपूर एनर्जी', इस महिला एथलीट के बयान ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

मास्को. रूस की ओलंपिक चैंपियन एला शिशकिना का बयान ने खलबली मचा दी है. उन्होंने कहा है कि ‘सेक्स से मुझे मिलती भरपूर ताकत है.’ दरअसल, एला शिशकिना का कहना है कि सेक्स से उन्हें स्पोर्ट्स में अपना परफॉर्मेंस सुधारने में बहुत मदद मिलती है.

एला शिशकिना ने सेक्स को बहुत फायदेमंद बताया है. बता दें कि एला शिशकिना दुनिया की टॉप एथलीट्स में शुमार हैं. एला शिशकिना ने माना कि सेक्स एक एक्सरसाइज की तरह है, जो मैदान पर उनके बेस्ट प्रदर्शन को बाहर निकालता है. एला शिशकिना लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए सेक्स को तरजीह देती हैं. एला ने कहा कि कंपटीशन से पहले सेक्स विदआउट आर्गेस्म के चलते मसल्स स्ट्रेंथ में इजाफा हो सकता है. इसके अलावा टेस्टोस्टेरॉन भी किसी भी खिलाड़ी के स्पोर्ट्स एग्रेशन के लिए मददगार होता है. एला इससे पहले भी स्पोर्ट्स, सेक्स और फिटनेस को लेकर अपनी राय शेयर कर चुकी हैं.

बता दें कि इस महिला एथलीट ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वीमिंग में गोल्ड मेडल जीता था. एला ने इससे पहले 2016 रियो ओलंपिक और साल 2012 में हुए लंदन ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल जीता था. एला के रिकॉर्ड्स बताते हैं कि सेक्स से उन्हें अपना प्रदर्शन निखारने में कितनी मदद की है. एला का इस बयान ने इंटरनेट पर आग लगा दी है.

आईपीएल में खेलेंगे स्मिथ, टी20 विश्व कप से पहले फिट होंगे फिंच

मेलबर्न: कोहनी की चोट से जूझ रहे आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ आईपीएल के दौरान वापसी कर सकते हैं जबकि सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच टी20 विश्व कप से पहले फिट हो जायेंगे।बायीं कोहनी में चोट के कारण स्मिथ वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे पर नहीं गए थे ।


वह अब फिट हो रहे हैं और न्यू साउथवेल्स में नेट्स पर उन्होंने काफी अभ्यास किया । क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार वह आईपीएल की बहाली पर खेलने के लिये उपलब्ध होंगे। कोरोना महामारी के कारण आईपीएल मई में स्थगित कर दिया गया था ।। इसके बाकी मैच 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच यूएई में होने हैं । इसके दो दिन बाद यूएई में ही टी20 विश्व कप खेला जायेगा।


फिंच ने बुधवार को वेबसाइट से कहा ,'' स्मिथ तेजी से फिट हो रहा है ।वह नेट्स पर समय बिता रहा है और पूरी सावधानी भी बरत रहा है ।
स्मिथ को पिछले साल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ 20 लाख रूपये में खरीदा था ।


फिंच के बायें घुटने का हाल ही में आपरेशन हुआ है और उन्हें विश्व कप से पहले फिट होने की उम्मीद है । उन्होंने कहा ,'' मुझे पूरा यकीन है कि विश्व कप से पहले फिट हो जाऊंगा । अब मुझे दर्द नहीं है । 


आस्ट्रेलिया पिछले साल लगातार पांच टी20 श्रृंखलायें गंवा चुका है और 21 में से छह मैच ही जीते ।

टी20 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार भारत नहीं इंग्लैंड है, दिनेश कार्तिक ने ऐसा क्यों कहा, जानिए वजह

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए है, टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 17 अक्टूबर से यूएई-ओमान में होने वाला है. टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं और दोनों अपने पहले मैच में एक-दूसरे से भिड़ने वाले हैं. चूंकि टूर्नामेंट एशियाई सरजमीं पर हो रहा है तो ऐसे में ये दोनों देश टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बड़े दावेदार भी हैं लेकिन भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक को लगता है कि टी20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड जीत सकता है. दिनेश कार्तिक इन दिनों इंग्लैंड में ही कमेंट्री कर रहे हैं और उन्होंने बताया कि आखिर क्यों ऑयन मॉर्गन की टीम टी20 चैंपियन बनने की सबसे बड़ी दावेदार है.


दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने कहा, ‘अगर मैं भारत का पक्ष ना लूं तो मैं इंग्लैंड को टूर्नामेंट जीतने का सबसे बड़ा दावेदार मानता हूं.’ दिनेश कार्तिक का मानना है कि टी20 फॉर्मेट में इंग्लैंड की टीम बेहद मजबूत है. उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से इंग्लैंड की टीम टी20 फॉर्मेट में खेलती है. जिस तरह से वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आ रही है, वो काबिलेतारीफ है. इंग्लैंड ने दूसरे देशों को दिखाया है कि पहली गेंद से टी20 क्रिकेट में कैसे खेलन चाहिए. उन्होंने वनडे में भी ऐसा ही किया है. इंग्लैंड की टीम का संतुलन बेहतरीन है और उनके पास मजबूत कप्तान भी है.’

ऑयन मॉर्गन फॉर्म में करेंगे वापसी-कार्तिक
दिनेश कार्तिक ने माना कि इंग्लैंड के कप्तान ऑयन मॉर्गन अच्छी फॉर्म में नहीं हैं लेकिन उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि ये बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अच्छा प्रदर्शन कर सकता है. उन्होंने कहा, ‘ऑयन मॉर्गन ने पिछले कुछ समय से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं लेकिन जब जरूरत होगी तो वो कप्तान के तौर पर टीम के लिए रन बनाएंगे.’


भारत के लिए हार्दिक पंड्या बेहद अहम खिलाड़ी
दिनेश कार्तिक ने कहा कि भारत के लिए हार्दिक पंड्या सबसे अहम खिलाड़ी होंगे. उन्होंने कहा, ‘मेरी नजर में हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सबसे अहम खिलाड़ी होंगे. गेंद और बल्ले से उनका रोल अहम होगा. बल्लेबाज के तौर पर उनकी भूमिका अहम रहने वाली है क्योंकि जब भी तेजी से रन बनाने होते हैं तो वो ही भारत के सबसे अहम खिलाड़ी हैं.हार्दिक पंड्या ज्यादातर गेंदबाजों की धुनाई कर सकते हैं. यही वजह है कि मैं उन्हें पसंद करता हूं. वो समझदारी से गेंदबाजी भी करते हैं.’ दिनेश कार्तिक ने ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन को बेहद अहम खिलाड़ी बताया.

आईसीसी ने जारी किया T20 World Cup का पूरा शेड्यूल, भारत के मैच कब-कब हैं देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। आईसीसी ने इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान आज कर दिया है। कोरोना वायरस के कारण भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन अब ओमान और यूएई में किया जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप आगाज 17 अक्टूबर को होगा और खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। भारत 24 अक्टूबर को अपने अभियान का आगाज करेगा। उसका पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा। सुपर 12 के मुकाबले 23 अक्टूबर से शुरू होंगे। इससे पहले 17 अक्टूबर से पहले राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे।

पहला सेमीफाइनल अबु धाबी में 10 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 11 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल्स पर रिजर्व डे है। खिताबी मुकाबला 14 नवंबर रविवार को दुबई में खेला जाएगा। 15 नवंबर सोमवार को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है। भारत शारजाह में एक भी मुकाबला नहीं खेलेगा। भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेला जाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। पहले राउंड में 8 टीमें सुपर 12 में जगह बनाने के लिए खेलेंगी। आयरलैंड, नीदरलैंड, श्रीलंका और नामीबिया को ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में ओमान, पीएनजी, स्कॉटलैंड और बांग्लादेश की टीम हैं। हर ग्रुप की शीर्ष 2 टीम ही दूसरे राउंड में प्रवेश करेगी।

सुपर 12 का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को दुबई में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इसी दिन दूसरा मुकागला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा, जबकि सुपर 12 में ग्रुप 2 में पहला मुकाबला दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा, जिसका लंबे समय से हर क्रिकेट प्रेमी को इंतजार था। इस दिन सिर्फ एक ही मैच खेला जाएगा। सुपर 12 के ग्रुप 1 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका के अलावा पहले राउंड में ग्रुप ए की विजेता और ग्रुप बी की रनर अप टीम होगी। वहीं ग्रुप 2 में भारत और पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान के साथ पहले राउंड की ग्रुप बी की विजेता टीम और ग्रुप ए की रनर टीम होगी।

ब्रेकिंग: लार्ड्स टेस्ट में हुई भारत की जीत, भारतीय तेज गेंदबाजो के आगे घुटने टेका इंगलैंड

लार्ड्स, भारत और इंग्लेंड के बीच खेले जा रहे दुसरे मैच के 5 वे दिन भारत ने इंग्लैंड को 151 रनों से हरा कर मैच पर कब्जा किया और सीरिज में 1-0 से आगे हो गया है.
आज के जीत में शमी की बल्लेबाजी के अलावा बुमराह, इशांत और सिराज की धारदार गेंदबाजी ने दिखाया अपना कमाल.
आपको बता दे इग्लैंड को यह मैच जीतने के लिए 272 रनों का टारगेट मिला था, जिसके जवाब में टीम 120 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से कप्तान जो रूट ने 33 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। उनके अलावा जोस बटलर ने भी 25 रनों की जुझारू पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह ने तीन, ईशांत शर्मा ने दो और मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला।
 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल पर फेंकी बीयर की बोतलों के ढक्कन

लंदन। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जो बेहद शर्मनाक है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय ओपनर केएल राहुल पर इंग्लिश दर्शकों ने कॉर्क (बीयर के बॉटल की ढक्कन) फेंका या यूं कह लें मारा।

यह शर्मनाक घटना हुई 68वें ओवर के बाद। केएल राहुल थर्डमैन पर फील्डिंग कर रहे थे। अंग्रेज दर्शकों ने उन पर कॉर्क फेंकने शुरू कर दिए। भारतीय बल्लेबाज ने कॉर्क को उठाकर फील्ड से बाहर फेंका और कप्तान विराट कोहली को इस बात की जानकारी देते देखे गए। टीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता था कि केएल राहुल के आसपास 6-7 कॉर्क गिरे हुए थे। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं। इस घटना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है मैच के दौरान केएल राहुल मैदान में क्षेत्ररक्षण कर रहे हैं, वहीं उनके पीछे मैदान में बीयर की कुछ खाली बोतलें पड़ी हुई हैं। बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है जब भारतीय खिलाडिय़ों को देश से बाहर स्थानीय दर्शकों द्वारा निशाना बनाया गया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वहां के क्रिकेट प्रशंसकों ने भारतीय खिलाडिय़ों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। बात करें दूसरे टेस्ट मुकाबले के बारे में तो मेजबान टीम इंग्लैंड अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाकर सुखद स्थिति में है।

इस वजह से भारतीय फैन्स की नजरों में विलेन बने जसप्रीत बुमराह, किया ऐसा काम कि हर किसी को हो रही हैरानी

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट का तीसरा दिन इंग्लिश कप्तान जो रूट के नाम रहा। रूट ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 180 रनों की नाबाद पारी खेली और इंग्लैंड के स्कोर को 400 के करीब पहुंचाया। भारत के 364 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 391 रन बनाकर ऑलआउट हुई। ट्रेंज ब्रिज में अंग्रेजों की नाक में दम करने वाले जसप्रीत बुमराह लॉर्ड्स में अपनी लय से भटके नजर आए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। जिसका दबाव उनकी गेंदबाजी में भी दिखा और भारतीय तेज गेंदबाज ने एक के बाद एक कुल 13 नो बॉल फेंकी। बुमराह द्वारा इतनी नो बॉल डाले जाने पर फैन्स भी हैरान रह गए।
भारत की तरफ से पहली पारी में कुल 17 नो बॉल फेंकी गई, जिसमें से 13 अकेले जसप्रीत बुमराह ने डाली। बुमराह ने अपने 26 ओवर में स्पैल में 79 रन दिए, पर वह एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर सके। बुमराह ने इंग्लैंड की पारी में दो दफा लगातार एक ओवर में तीन नो बॉल फेंकी। अपनी यॉर्कर गेंदबाजी के लिए मशहूर बुमराह पूरी तरह से लाइन लेंथ से भटके नजर आए। बुमराह ने इंग्लैंड पारी के 126वें ओवर में जेम्स एंडरसन के खिलाफ 4 नो बॉल फेंकी और कुल 10 गेंदों का ओवर डाला। बुमराह का यह ओवर 15 मिनट तक चला। जिस पर फैन्स ने भी उनको जमकर ट्रोल किया।
 

टीम इंडिया से जुड़े पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव, तीसरे टेस्ट से रहेंगे चयन के लिए उपलब्ध

इंग्लैंड के मौजूदा दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव लॉर्ड्स में भारतीय टीम में शामिल हो गए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है और लॉर्ड्स में टीम से जुड़ गए हैं। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज आवेश खान के चोटों के कारण मौजूदा दौरे से बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने उनकी जगह शॉ और सूर्यकुमार को टीम में शामिल किया था।
यह दोनों बल्लेबाज श्रीलंका दौरे पर गई लिमिटेड ओवरों की भारतीय टीम में शामिल थे, जहां सूर्यकुमार वनडे सीरीज में बेस्ट खिलाड़ी चुने गए थे। इस दौरे पर भारत ने शिखर धवन की अगुवाई में वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की, जबकि टी-20 सीरीज 1-2 के अंतर से गंवा दी थी। इंग्लैंड दौरे के लिए स्टैंड-बाय के रूप में शामिल बंगाल के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भी भारत की मुख्य टीम में शामिल किया गया है।
सूर्यकुमार और पृथ्वी को श्रीलंका से 31 जुलाई को ही इंग्लैंड रवाना होना था, लेकिन वीजा डॉक्यूमेंट्स के चलते उन्हें 2 दिन और रुकना पड़ा। सूर्यकुमार को अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है, जबकि पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए 5 टेस्ट मैच खेले हैं। टीम से जुड़ने के बाद अब दोनों क्रिकेटर तीसरे टेस्ट के चयन के लिए उपलब्ध हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 25 अगस्त (बुधवार) से हेडिंग्ली में खेला जाना है।
 

अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद ने भारतीय क्रिकेट से लिया संन्यास

नई दिल्ली: अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद ने 28 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।उन्मुक्त ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, मैंने बीसीसीआई को अलविदा कहने और दुनिया भर में बेहतर अवसरों की तलाश करने का फैसला किया है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि मुझे कैसा महसूस करना चाहिए, मैं अभी भी समझा नहीं पा रहा हूं। अपने देश का फिर से प्रतिनिधित्व न कर पाने का विचार ही सचमुच मेरे दिल की धड़कन को कुछ देर के लिए रोक देता है।


उल्लेखनीय है कि उन्मुक्त 2012 अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में 111 रनों की नाबाद पारी खेलकर सुर्खियों में आए थे। इस प्रतिभाशाली क्रिकेटर ने स्कूल में रहते हुए दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया और अपने चौथे मैच में अपना पहला प्रथम श्रेणी शतक (151) और अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। इसके बाद उन्होंने 18 साल की उम्र में आईपीएल में पदार्पण किया और जब चंद आईपीएल (दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए प्रभावित करने में विफल रहे तो वह भारत ए के लिए नियमित हो गए और 2013 में न्यूजीलैंड ए और 2015 में बंगलादेश ए के खिलाफ जीत दिलाई। उन्मुक्त 2013 चैंपियंस ट्रॉफी और 2014 टी-20 विश्व कप के लिए 30 सदस्यीय टीम का भी हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया।


28 वर्षीय उन्मुक्त ने ट्वीट में कहा, व्यक्तिगत रूप से भारत में मेरी क्रिकेट यात्रा के कुछ शानदार क्षण रहे हैं। भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप जीतना मेरे जीवन के सबसे बड़े पलों में से एक है। एक कप्तान के रूप में कप को उठाना और दुनिया भर में इतने सारे भारतीयों के चेहरे पर मुस्कान लाना एक खास एहसास था। मैं उस अहसास को कभी नहीं भूल सकता। इसके अलावा कई मौकों पर भारत ए का नेतृत्व करना और विभिन्न द्विपक्षीय और त्रिकोणीय श्रृंखला जीतना मेरी यादों में हमेशा के लिए अंकित है।

VIDEO: शतक जड़ने के बाद कुछ इस तरह केएल राहुल का हुआ स्वागत, यहाँ देखे विडियो

केएल राहुल ने इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स ग्राउंड (Lords) पर शतक जड़कर पूरे देशवासियों को स्व्तंत्रता दिवस का तोहफा दिया है. शतक जड़ने के बाद जब केएल राहुल (KL Rahul) ड्रेसिंग रूम गए तो सभी खिलाड़ियों ने स्वैग के साथ उनका स्वागत किया. केएल राहुल के सम्मान में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने गले और हाथ मिलाकर बधाई दी. केएल राहुल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 129 रनों की शानदार पारी खेली है. लॉर्ड्स के मैदान पर शतक जड़ने वाले वो तीसरे भारतीय ओपनर बल्लेबाज़ बन चुके हैं. इस शानदार उपलब्धि का वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया जो बहुत वायरल हो रहा है.


वीडियो में आपने देखा कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में राहुल का स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं. राहुल को स्पेशल थैक्स करने कोहली भी आए उनके अलावा भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने पीठ थपथपा कर बधाई दी. सोशल मीडिया के ट्विटर अकाउंट को बीसीसीआई ने शेयर किया था, जिसे 1 लाख 30 हज़ार लोगों ने देखा, वहीं 31 हज़ार लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया.


बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर कई बेहतरीन प्रतिक्रियाएं भी आई हैं. @srushtibp नाम के यूज़र ने लिखा है- वाकई में बेहद अद्भुत क्षण है. वहीं @rangab71 नाम के ट्विटर यूज़र ने लिखा है कि बेहद भावुक पल है. केएल राहुल ने साबित कर दिया कि फॉर्म थोड़ी देर के लिए है, क्लास हमेशा के लिए है.

 

डूरंड कप 2021 का 130वां संस्करण कोलकाता में इस तारीख तक आयोजित किया जाएगा

दुनिया का तीसरा सबसे पुराना और एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप कोविड-19 महामारी के कारण एक साल के अंतराल के बाद वापसी हेतु तैयार है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ), आईएफए (पश्चिम बंगाल) और पश्चिम बंगाल सरकार के ऊर्जायुक्त समर्थन के साथ डूरंड कप का 130वां संस्करण एक ऐतिहासिक आयोजन बनने के लिए तैयार है।
यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पहली बार 1888 में डगशाई (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित किया गया था और इसका नाम मोर्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया था जो उस समय भारत के प्रभारी विदेश सचिव हुआ करते थे। टूर्नामेंट शुरू में ब्रिटिश सैनिकों के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस को बनाए रखने का एक सोचा समझा तरीका था, लेकिन बाद में इसे नागरिकों के लिए खोल दिया गया और वर्तमान में यह दुनिया के प्रमुख खेल आयोजनों में से एक है। मोहन बागान और ईस्ट बंगाल डूरंड कप के इतिहास में सबसे सफल टीमें हैं जिन्होंने इसे सोलह बार जीता है।

विजेता टीम को तीन ट्राफियां अर्थात प्रेजिडेंट कप (पहली बार डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा प्रदान), डूरंड कप (मूल चुनौतीपूर्ण पुरस्कार - एक रोलिंग ट्रॉफी) और शिमला ट्रॉफी (पहली बार 1903 में और 1965 के बाद से शिमला के नागरिकों द्वारा प्रदान एक रोलिंग ट्रॉफी) दी जाती है।

टूर्नामेंट को 2019 में दिल्ली से कोलकाता स्थानांतरित किया गया था, जिसे गोकुलम केरल की टीम ने फाइनल में मोहन बागान को 2-1 से हराकर जीता था। पश्चिम बंगाल की राजधानी दिनांक 5 सितंबर से 3 अक्टूबर 2021 के बीच निर्धारित चार सप्ताह लंबे टूर्नामेंट की फिर से मेजबानी करेगी, जिसमें कोलकाता और उसके आसपास विभिन्न स्थानों पर मैच खेले जाएंगे। सैन्य सेवाओं की चार टीमों सहित देश भर से सोलह प्रतिभागी टीमें प्रतिष्ठित ट्राफियां जीतने के लिए प्रतिस्पर्धी और सच्ची खेल भावना लाने के लिए तैयार हैं।