नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

IPL 2022 में 2 नई फ्रैंचाइजी की नीलामी हुई संपन्न ये बने इन 2 टीमो के मालिक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो नई टीम का ऐलान कर दिया है। आरपीएसजी ग्रुप ने 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगाकर लखनऊ फ्रैंचाइजी हासिल की, जबकि सीवीसी कैपिटल ने 5,200 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अहमदाबाद फ्रैंचाइजी की। संजीव गोयनका की मालिकाना हक वाली आरपीएसजी ग्रुप ने 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगाकर लखनऊ फ्रैंचाइजी हासिल की। आईपीएल 2022 सीजन के लिए दो नई टीमों के लिए दुबई के ताज दुबई होटल में संपन्न हुई बोली में दस पार्टियां उपस्थित रहीं। गोयनका दो साल के लिए पुणे फ्रैंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (आरपीएस) के मालिक रहे हैं।
आईपीएल में नई टीमों की बोली लगाने में अहमदाबाद और लखनऊ का दावा मजबूत नजर आ रहा था और ऐसा ही हुआ। ऐसा माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के प्रबंधक अरुण पांडे द्वारा प्रवर्तित रीति स्पोर्ट्स ने कटक के लिए बोली लगाई है, हालांकि यह पता चला है कि वह कार्यक्रम स्थल पर थोड़ी देर से पहुंचे और देर से निविदा प्रस्तुत करने के कारण उनकी बोली को अंततः स्वीकार नहीं किया गया।
नई टीम खरीदने में मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब के दिलचस्पी दिखाने की वजह से बीसीसीआई ने टेंडर की डेट को आगे बढ़ाया था। ऐसा माना जा रहा था कि नीलामी प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही प्रत्येक फ्रेंचाइजी से 7000 करोड़ रुपए से 10,000 करोड़ रुपए तक मिलने की उम्मीद है। 22 कंपनियों ने 10 लाख रुपए के निविदा (टेंडर) दस्तावेज लिए थे। नई टीमों के लिए आधार मूल्य 2000 करोड़ रुपए रखा गया था।
 

इंडिया-पाकिस्तान मैच : बिना खाता खोले रोहित शर्मा हुए आउट, भारतीय टीम तो लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली | पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पारी शुरू हो गई है और क्रीज पर रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी मौजूद है। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। पाक के खिलाफ भारत की खराब शुरुआत हुई है, पहले ही ओवर में रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए हैं | भारत का स्कोर 6 रन पर 1 विकेट | रोहित शर्मा के बाद राहुल भी हुए आउट | गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने उडाये दो विकेट | 

IND vs PAK: बाबर की सेना पर होगी 'विराट' जीत? टीम इंडिया के सामने कितनी मजबूत पाकिस्तानी टीम

महामुकाबले का इंतजार बस खत्म होने को है। टी-20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 स्टेज में भारत की भिड़ंत चिर प्रतिद्धंद्धी पाकिस्तान से आज रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होनी है। तमाम क्रिकेट फैन्स की निगाहें इस हाई-वोल्टेज मैच पर रहने वाली है। फटाफट क्रिकेट के वर्ल्ड कप में पड़ोसी मुल्क को आजतक टीम इंडिया के खिलाफ जीत नसीब नहीं हुई है। इसके बावजूद मौजूदा कप्तान बाबर आजम ने दावा किया है कि उनकी अगुवाई में इस बार पाकिस्तान इतिहास को बदलने में सफल रहेगा। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मुकाबले को बाकी मैचों की तरफ बताया है। कौन किस पर भारी पड़ेगा यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन आज रात रोमांच अपने चरम पर होगा इस बात की पूरी गारंटी है। आइए आपको बताते हैं इस महामुकाबले में कैसा रहेगा दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन, क्या कहते हैं हेड टू हेड के आंकड़े और बल्लेबाजों-गेंदबाजों में से किसका रहेगा दुबई की पिच पर बोलबाला। 

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान की टीम टी-20 विश्व कप में अबतक एक दूसरे के खिलाफ पांच बार मैदान पर उतरी हैं और पांचों दफा जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है। यानी बाबर आजम की टीम को इस मुकाबले में भारत के खिलाफ फटाफट क्रिकेट के वर्ल्ड कप में पहली जीत की तलाश होगी। टी-20 में अगर दोनों टीमों के ओवरऑल रिकॉर्ड पर नजर डाले तो इधर भारत-पाकिस्तान ने 8 मैच खेले हैं और सात में जीत भारतीय टीम के हाथ लगी है, जबकि महज एक बार पाकिस्तान ने मैदान मारा है। 

कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत की संभावित प्लेइंग XI- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्‍तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्‍मद शमी और जसप्रीत बुमराह। 

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI- मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आशिफ अली, इमाद वसीम, शाबाद खान, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हरिस राऊफ। 

पिच रिपोर्ट

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है और आईपीएल में भी इस मैदान पर खूब रन बरसे थे। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस महामुकाबले में भी अच्छा स्कोर देखने को मिल सकता है। दुबई में चेज करने वाली टीम ने ज्यादा मैचों में जीत हासिल की है ऐसे में टॉस काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। ओस भी इस मैच में काफी अहम रोल अदा कर सकती है। इस मैदान पर पहले बैटिंग करते हुए एवरेज स्कोर 168 का रहा है। दुबई में रनों का पीछा करने वाली टीम ने 60 प्रतिशत मुकाबलों में जीत हासिल की है।

 

टी-20 वर्ल्डकप में तय हुए सुपर-12 के मैच, पाक के अलावा अन्य टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्डकप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 24 अक्टूबर को खेला जाना है। इस महामुकाबले पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं। सुपर-12 स्टेज में पाकिस्तान और भारत दोनों के लिए ये पहला मैच है। सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले टीम इंडिया को सुपर-12 स्टेज में कुल पांच मैच खेलने होंगे, अब सभी टीमों का चयन हो गया है। टीम इंडिया को स्कॉटलैंड और नामीबिया से भी मुकाबला करना होगा।


सुपर-12 में टीम इंडिया के सभी मैचों की लिस्ट
- 24 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान
- 31 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड
- 3 नवंबर- भारत बनाम अफगानिस्तान
- 5 नवंबर- भारत बनाम स्कॉटलैंड
- 8 नवंबर- भारत बनाम नामीबिया


शुक्रवार को एक रोमांचक मुकाबले में नामीबिया ने आयरलैंड को हराकर सुपर-12 में जगह बनाई। नामीबिया के लिए ये ऐतिहासिक मौका है, ऐसे में अब उसे बड़ी टीमों से लडऩे का मौका मिलेगा जिसमें भारत जैसी टीम भी शामिल है। ऐसा ही कुछ स्कॉटलैंड के साथ हुआ है, जिसने राउंड-1 मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और उसका ईनाम मिला सुपर-12 में जगह बनाकर।


टीम इंडिया को वर्ल्डकप जीतने का दावेदार माना जा रहा है। भारत के शुरुआती दो मुकाबले बड़ी टीमों के खिलाफ हैं, लेकिन बाकी तीन मुकाबलों पर भी नजऱ रखनी होगी। टी-20 मुकाबलों में कोई भी टीम पलटवार कर सकती है।

'बर्दाश्त नहीं तिरंगे और देश का अपमान', हरभजन सिंह ने शोएब अख्तर को जमकर सुनाया, रावलपिंडी एक्सप्रेस की बोलती बंद

भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को इस कदर सुनाया कि 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' की बोलती बंद हो गई। शोएब अख्तर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेलने और पैसा कमाने का मौका नहीं दिए जाने की शिकायत की तो हरभजन सिंह का गुस्सा फूट पड़ा। हरभजन सिंह ने कहा कि हम अपने झंडे और देश की तौहीन बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। हरभजन ने कश्मीर पर बयानबाजी करने वाले शाहिद अफरीदी पर निशाना साधा और क्रिकेट तक सीमित रहने की नसीहत दी।

टीवी न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम में दोनों दिग्गज क्रिकेटर 24 अक्टूबर को टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने जा रहे मैच को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान शोएब अख्तर ने आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा कमाने का मौका नहीं मिलने का जिक्र छेड़ दिया। अख्तर ने कहा, ''जब आईपीएल शुरू हुआ, पैसा बनाने की बारी आई, आपको दिक्कत क्या है पाकिस्तानी क्यों ना पैसा कमाए, पूरी दुनिया कमा रही है। मैंने ब्रेट ली से कहा था हमारे नसीब में इतना ही था, तुम कमा लो।''

अब तक तो बात हंसी मजाक में चल रही थी, लेकिन शोएब की शिकायत सुनने के बाद हरभजन गंभीर हो गए और उन्होंने कहा, ''हमें कोई दिक्कत नहीं है। दिक्कत तब होती है जब किसी भी मुद्दे पर कोई भी क्रिकेटर उठकर हिन्दुस्तान की बदनामी करता है। हमारे झंडे की बदनामी करता है। तो हम सबको दिक्कत है। हम लोगों के बीच जो प्यार है उस पर हमारे लोगों को गुस्सा तब आता है जब कोई बेतुका आदमी उठकर हिन्दुस्तान पर ऐसे दाग लगाता है, कहता है कि कश्मीर हमारा है, या वो हमारा है, भाई ओ जिनका मुद्दा है उनको संभालने दो। हमें उसमें नहीं जाना। हमारा कद उतना बड़ा नहीं है, कि हम उन मुद्दों में घुसें। हम क्रिकेटर हैं, हम क्रिकेटर बनकर रहें।''

हरभजन के तेवर देख शोएब अख्तर सकपका गए और अनजान बनने की कोशिश करने लगे। पूछने लगे कि किसकी बात हो रही है। एंकर की ओर से शाहिद अफरीदी का नाम लिए जाने पर तेज गेंदबाज ने दलील दी कि वह अफरीदी की ओर से जवाब नहीं दे सकते हैं, लेकिन उनके दिल में किसी के लिए नफरत नहीं है। अख्तर ने कहा, ''मुझे हिंदुओं से नफरत नहीं है, मुझे किसी जाति या धर्म से मतलब नहीं है।'' नफरत की वजह पूछे जाने पर अख्तर ने कहा कि वह इतिहास में नहीं जाना चाहते। उन्होंने कहा कि वह टु नेशन थ्योरी में विश्वास करते हैं।

 

शाहरुख-जूही के रास्ते पर बॉलीवुड के ये कपल के साथ साथ ये उद्योगपति भी लगाएंगे IPL की टीम के लिए बोली

आईपीएल की दो नई टीमों की बोली के लिए इस बार की जंग जोरदार होने वाली है। खबर आ रही है कि अदानी समूह और आरपी संजीव गोयनका ग्रुप के बाद अब बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी आईपीएल फ्रेंचाइजी लेने  की होड़ में शामिल हो गए हैं। दोनों मिलकर आईपीएल की टीम के लिए बोली लगाएंगे। लखनऊ और अहमदाबाद  फ्रेंचाइजी के लिए इसी महीने 25 अक्टूबर को बोली लगने वाली है और उम्मीद जताई जा रही है कि इन दो टीमों की बिक्री से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को 7 से 10 हजार करोड़ रुपये की आमदनी होगी। 

आईपीएल टीमों की नीलामी के लिए कागजात के साथ 10 लाख रुपये ही जमा करने हैं, लेकिन इसमें ऐसी कंपनी या कन्सॉर्शीअम हिस्सा ले सकते हैं, जिनका सालाना टर्नओवर 3 हजार करोड़ रुपये है। आईपीएल की टीमों की बोली के लिए बेस प्राइस 2 हजार करोड़ रुपये रखा गया है। आउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, नए दावेदारों के आने से अब अदानी और संजीव गोयनका फेवरेट्स नहीं रह गए हैं। नीलामी प्रक्रिया में शामिल एक अधिकारी ने मैगजीन से बात करते हुए कहा कि कई बड़े दावेदार दुनिया के सबसे बड़ी टी 20 क्रिकेट लीग में पैसा लगाने के इच्छुक हैं।

सूत्रों के अनुसार, अदानी और गोयनका के अलावा इंग्लिश प्रीमियर लीग की बड़ी टीम मैनचेस्टर यूनाइडेट का मालिकाना हक रखने वाला ग्लेजर परिवार ने भी आईपीएल में रुचि दिखाई है, हालांकि बताया जा रहा है कि बीसीसीआई विदेशी कंपनियों को टीम देने को लेकर उत्सुक नहीं है। जिन कंपनियों ने नीलामी में भाग लेने के लिए दस्तावेज खरीदें हैं, उनमें टॉरंट फार्मा,अरविंदों फार्मा शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका के एक वंचेर कैपटलिस्ट,  जिंदल पावर एंड स्टील वाले नवीन जिंदल और रोनी स्क्रूवाला भी काफी इंट्रस्टेड हैं।

जहां तक दीपिका और रणवीर का सवाल है तो आईपीएल और बॉलीवुड का रिश्ता नया नहीं है। कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के को-ओनर शाहरुख खान और जूही चावला है। इसके अलावा पंजाब किंग्स में प्रीति जिंटा की हिस्सेदारी है।  दीपिका का खेलों से पुराना नाता रहा है। उनके पिता प्रकाश पादुकोण अपने जमाने के बड़े बैडमिंटन खिलाड़ी थे और वह पहले भारतीय थे, जिन्होंने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती थी। रणवीर सिंह इंग्लिश प्रीमियर लीग से जुड़े रहे हैं और अभी वह दुनिया की सबसे बड़ी बास्केटबॉल लीग NBA के ब्रांड एम्बैस्डर भी हैं।

पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने बताया, कौन सी टीमें टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीत सकती है

पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ भारत को खिताब का प्रबल दावेदार बताया है। उन्होंने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने में सफल रहेगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले सुपर 12 के मुकाबले से करेगी। ब्रेट ली ने साथ ही कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के बर्ताव से डेविड वार्नर का आत्मविश्वास डिगा है, लेकिन यह सलामी बल्लेबाज बड़े मंच का खिलाड़ी है और टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की सफलता में उसकी भूमिका अहम होगी। सनराइजर्स ने इस साल आईपीएल के पहले चरण में वार्नर को कप्तानी से हटा दिया और यूएई में सत्र बहाल होने पर उन्हें पहले दो मैचों में साधारण प्रदर्शन के बाद प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया।
ब्रेट ली ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के लिए कॉलम में लिखा, 'इस प्रारूप में हमें काफी सफलता नहीं मिली है-अब समय आ गया है कि हम इसमें बदलाव करें और हमारे पास ऐसी टीम है जो खिताब जीत सकती है। यह हालांकि आसान नहीं होगा विशेषकर जब आप देखें कि इंग्लैंड, भारत और न्यूजीलैंड की टीमें कितनी मजबूत हैं। लेकिन यह ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रतिभा से भरी है और मेरी नजर में डेविड वार्नर अहम रहेगा। मैं कहना चाहूंगा कि उसने आगामी मैचों के लिए रन बचाकर रखे हैं। उसके साथ आईपीएल में काफी कड़ा बर्ताव किया गया और इससे उसका आत्मविश्वास कुछ हद तक डिगा होगा, लेकिन वह बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करता है। यहां से सब कुछ सही होगा क्योंकि आपका स्तर स्थाई होता है।'
 

India vs Pakistan ICC T20 World Cup 2021: मारो मुझे..मीम से चर्चा में आए पाक फैन ने जारी किया भावुक Video, बोले- 'खुदा की कसम...'

India vs Pakistan ICC T20 World Cup 2021: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में महाभिड़ंत जैसे-जैसे पास आ रही है, दोनों देशों के फैन्स के बीच उत्साह भी साफ नजर आ रहा है. भारत ने कभी पाकिस्तान से टी20 विश्व कप में शिकस्त नहीं झेली है. यही बात पाक फैन्स को रास नहीं आ रही. साल 2019 में 50 ओवरों के विश्व कप के दौरान पाकिस्तान की हार के बाद वायरल हुए पड़ोसी देश के फैन मोमिन साकिब का नया वीडियो सामने आया है.
मोमिन साकिब पर 2019 विश्व कप के बाद काफी मीम बने थे. उनमे से सबसे खास मीम ‘वक्त बदल गए…जज्बात बदल गए’ और ‘मारो मुझे-मारो मुझे’ सबसे प्रचलित हैं.
24 अक्टूबर को होने वाले भारत-पाक मैच से पहले मोमिन साकिब ने एक नया वीडियो इंग्लैंड में शूट कर शेयर किया. वीडियो में वो कह रहे हैं, “क्या आप तैयार हैं जज्बात से भरपूर पाक-भारत मैच के लिए दो ही तो मैच हैं, एक पाकिस्तान- इंडिया का और दूसरा आमिर खान की लगान मूवी वाला खुदा की कसम ऐसा लगता है कि कल ही 2019 का मैच खत्म हुआ है. वक्त, का पता ही नहीं चलता. ये मैच पाकिस्तान के लिए जीतना बहुत जरूरी है.”
 

 

वर्ल्ड कप के IND vs PAK मैच से पहले लौट आया ‘मौका-मौका’, पाक फैन को फोड़ने के लिए मिल रहा फ्री टीवी,VIDEO हुआ वाइरल

भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को T20 वर्ल्ड कप में होने वाले महा मुकाबले को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर भी मुकाबले को लेकर एक से बढ़कर एक मींस शेयर हो रहे हैं। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हो और ‘मौका मौका’ का वीडियो ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। हर बार की तरह इस बार भी टूर्नामेंट की ऑफिशल ब्रॉडकास्टर ‘स्टार स्पोर्ट्स’ ने मशहूर विज्ञापन की सीरीज का नया वीडियो जारी किया है।
आपको बता दें कि वनडे हो या टी20 पाकिस्तान कभी भी वर्ल्ड कप में भारत को हरा नहीं पाया है। अक्सर जब पड़ोसी मुल्क को भारत से हार मिलती है तो वहां से टीवी फोड़ने की तस्वीरें और वीडियो सामने आते हैं। इसी को लेकर इस बार बनाया गया है मौका-मौका ऐड। इस बार इस लोकप्रिय विज्ञापन को और मजेदार बनाया गया है जिसे भारतीय फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। नए ऐड में पाकिस्तानी प्रशंसकों के लिए नया ऑफर भी दिया गया है।
वीडियो में पाकिस्तान के पुराने वाले फैन को ही दिखाया गया है, जो दुबई के एक मॉल में टीवी खरीदने जाता है। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का फैन दुकानदार से बड़ी टीवी मांगता है, जिस पर वह अपनी टीम की जीत देख सके। ऐसे में दुकानदार उसे दो टीवी देता है और कहता है कि आपके लिए एक पर एक मुफ्त है। एक तोड़ने के काम भी आएगा।

 

CSK की जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने किया फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर का अपमान; डेल स्टेन ने दिया करारा जवाब

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर चौथा खिताब जीता है। इस जीत के बाद कई दूसरे देश की टीमों ने सीएसके को बधाई दी, जिसमें दक्षिण अफ्रीका भी शामिल है हालांकि उन्होंने अपने शुभकामना वाले पोस्ट में अपने ही देश के प्रमुख बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) का नाम शामिल नहीं किया, जिसके बाद पूर्व गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने बोर्ड को करारा जवाब दिया।
सीएसए ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सीएसके की जीत के लिए स्क्वाड में शामिल तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) को बधाई दी लेकिन फाइनल मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डु प्लेसिस और स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर (Imran Tahir) को लेकर कोई पोस्ट नहीं किया। ये दोनों ही खिलाड़ी पिछले कई सीजन से चेन्नई के लिए खेल रहे हैं लेकिन टी20 विश्व कप के लिए चुने गए दक्षिण अफ्रीकी स्क्वाड में उन्हें जगह नहीं मिली है।


डु प्लेसिस ने सीएसए के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया ‘सही में’। वहीं स्टेन ने लिखा, “ये अकाउंट कौन चला रहा है। जहां तक मुझे पता है फाफ ने अभी संन्यास नहीं लिया है, ना ही इमरान ने, दोनों खिलाड़ियों ने सीएसए को अपनी सेवाएं दी है और उनका नाम भी जिक्र नहीं किया गया? वाहियात।”
फैंस के साथ दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के विरोध के बाद सीएसए ने अपनी पोस्ट के कमेंट सेक्शन को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद स्टेन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी एक पोस्ट किया।

उन्होंने लिखा, “CSA ने अब कमेंट सेक्शन को ब्लॉक कर दिया है। यहां कुछ सलाह देना चाहूंगा है। सही चीज करें। पोस्ट हटाएं और इसमें शामिल सभी खिलाड़ियों को जोड़ें, अपने आप को शर्मिंदगी और उपहास से बचाएं।”
हालांकि सीएसए ने इंस्टाग्राम और ट्विटर, दोनों अकाउंट से इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है लेकिन डु प्लेसिस और ताहिर को लेकर कोई दूसरा पोस्ट नहीं किया है।

 

 

भारत के युवा क्रिकेटर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, टी-20 मैच में 53 गेंदों पर ठोके थे 122 रन

नई दिल्ली: भारत के युवा क्रिकेटर अवि बरोट का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया है, वो 29 साल के थे। अवि बरोट सौराष्ट्र के लिए क्रिकेट खेलते थे। उनके निधन की जानकारी सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने दी। भारत के पूर्व अंडर 19 कप्तान रहे अवि बरोट 2019-20 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली सौराष्ट्र की विजेता टीम का भी हिस्सा रहे थे। इसके अलावा उन्होंने इस साल जनवरी में खेले सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोशिएसन ने जानकारी दी कि हरियाणा और गुजरात के लिए भी क्रिकेट खेलने वाले अवि बरोत अब नहीं रहे। शुक्रवार को कार्डिएक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। अवि बरोट के निधन पर सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने गहरा शोक जताया है। एसोसिशन एक कमाल के क्रिकेटर थे और उनके जाने से सौराष्ट को बड़ी क्षति पहुंची है।

अवि बरोट दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज थे। इसके अलावा वो ऑफ ब्रेक गेंदबाज भी कर लेते थे। उन्होंने अपने करियर में 38 फर्स्ट क्लास मैच, 38 लिस्ट ए मैच और 20 घरेलू ञ्ज20 मैच खेले। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 1547 रन बनाए थे, जबकि लिस्ट ए मुकाबलों में 1030 रन और घरेलू ञ्ज20 में 717 रन बनाए थे। सौराष्ट्र ने जब 2019-20 सीजन में बंगाल को हराकर रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था, तो अवि बरोट उसका हिस्सा थे। सौराष्ट्र के लिए उन्होंने 21 रणजी ट्रॉफी मुकाबले, 17 लिस्ट ए मैच और 11 घरेलू ञ्ज20 मुकाबले खेले थे। अवि बरोट साल 2011 में भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। घरेलू ञ्ज20 में उनके बल्ले से सिर्फ एक शतक निकला था, जो कि उन्होंने इसी साल जनवरी में खेले सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जड़ा था। उन्होंने गोवा के खिलाफ खेले मुकाबले में सिर्फ 53 गेंदों पर ही 122 रन जड़ दिए थे, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल रहे थे।

 

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदेव शाह ने अवि बरोट के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि ये काफी हैरान करने वाली और दुख भरी खबर है। बरोट एक बेहतर टीममेट था, जिसके पास कमाल की क्रिकेटिंग स्किल्स थी। हाल के जितने भी घरेलू मैच खेले गए, उन सबमें बरोट का परफॉर्मेन्स कमाल का रहा था। वो एक अच्छा इंसान और दोस्त था। उसके अचानक चले जाने से सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े हर व्यक्ति को बहुत दुख पहुंचा है।

आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, भारतीय टीम में अक्षर की जगह शार्दुल शामिल

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ऑल इंडिया सीनियर चयन समिति ने टीम मैनजमेंट से चर्चा करने के बाद शार्दुल ठाकुर को आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए मुख्य टीम में जगह दी है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल जो 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा थे, वह अब स्टैंड बाई खिलाडिय़ों की सूची में हैं।


टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।


स्टैंड बाई खिलाड़ी : श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल
कुछ क्रिकेटरों को दुबई में टीम के बायो बबल में रूकने और भारतीय टीम की तैयारियों में मदद करने के लिए कहा गया है। इन खिलाडिय़ों में आवेश खान, उमरान मलिक, हर्षल पटेल, लुकमान मेरिवाला, वेंकटेश अय्यर, करन शर्मा, शाहबाज अहमद और के. गौतम शामिल हैं।

सुनील नरेन ने तोड़ा कोहली का विराट सपना, हार के साथ RCB हुई IPL 2021 से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही केकेआर ने दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह पक्की कर ली है। आरसीबी से मिले 139 रनों के लक्ष्य को कोलकाता ने 2 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया। टीम की ओर से शुभमन गिल ने 29 और सुनील नरेन ने 26 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इससे पहले आरसीबी ने कप्तान विराट कोहली की 39 रनों की इनिंग के बूते 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 138 रन बनाए। केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में नरेन ने अपने चार ओवर में महज 21 रन देकर 4 विकेट झटके। एलिमिनेटर में मिली हार के साथ ही बैंगलोर का आईपीएल 2021 में सफर भी समाप्त हो गया है। 

आईपीएल 2021: एलिमिनेशन के लिए उतरेंगे बेंगलुरु और कोलकाता

शारजाह: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स आईपीएल के एलिमिनेशन मुकाबले में उतरेंगे तो दोनों टीमों का एक ही लक्ष्य होगा जीत हासिल करना। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम के लिए फ़ाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें कायम रहेंगी जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगी।


जीतने वाली टीम को होने वाले दूसरे चलीफायर में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहले चलीफायर में हारने वाली टीम से भिडऩे का मौका मिलेगा और इस मुकाबले की विजेता टीम 15 अक्टूबर को होने वाले फाइनल में पहले चलीफायर की विजेता टीम से भिड़ेगी।


बेंगलुरु और कोलकाता के बीच इसलिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली चाहेंगे कि इस सत्र के बाद अपनी टीम और टी-20 की कप्तानी छोडऩे से पहले वह अपनी टीम को एक बार अपनी कप्तानी में आईपीईएल चैंपियन बना दें। लेकिन इसके लिए उन्हें कोलकाता के कप्तान इयान मॉर्गन की चुनौती से पार पाना होगा।


बेंगलुरु के लीग चरण में चेन्नई के बराबर 18 अंक रहे थे लेकिन नेट रन रेट में पिछडऩे के कारण बेंगलुरु तीसरे और चेन्नई दूसरे स्थान पर रही। ठीक इसी तरह कोलकाता और मुंबई के एक बराबर 14-14 अंक रहे लेकिन नेट रन रेट के आधार पर कोलकाता चौथे और पांच बार का चैंपियन मुंबई पांचवें स्थान पर रहा।

T20 विश्व कप 2021 के लिए टीम इंडिया के नेट गेंदबाज होंगे जम्मू-कश्मीर का ये खिलाडी

जम्मू कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के नेट गेंदबाज के रूप में यूएई में रहने के लिए कहा गया है। मलिक ने यूएई में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन के दूसरे चरण में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए डेब्यू किया है।


आईपीएल की शुरुआत से पहले सीनियर स्तर के सिर्फ दो घरेलू मैचों खेलने वाले 21 साल के इस गेंदबाज ने भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को इतना प्रभावित किया है कि उन्हें टीम के साथ नेट गेंदबाज के रूप में बुलाया गया है।
उमरान ने इस सीजन में अपनी तेज गति की गेंदबाजी से कई लोगों को प्रभावित किया। वो लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने 153 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आईपीएल की सबसे तेज गेंद भी फेंकी। उमरान के पिता फल की दुकान के मालिक हैं।
एसआरएच फ्रैंचाइजी के एक करीबी सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘हां, उमरान यहां रुक रहा है क्योंकि वो नेट गेंदबाज के रूप में भारतीय टीम इंडिया के बायो-बबल में शामिल होगा।’’
आईपीएल के अपने डेब्यू सीजन में इस तेज गेंदबाज ने तीन मैचों में दो विकेट झटके। उनकी टीम हालांकि तालिका में आखिरी पायदान पर रही।
भारतीय कप्तान कोहली ने भी उमरान की तारीफ की। कोहली ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा, ‘‘यह टूर्नामेंट हर साल प्रतिभाओं को सामने लाता है, एक खिलाड़ी को 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए देखना अच्छा है। यहां से खिलाड़ियों की प्रगति को समझना महत्वपूर्ण है।’’

 

SRH vs MI: ईशान-सूर्यकुमार ने बल्ले से मचाया धमाल, मुंबई ने रखा 236 रनों का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। यह मुकाबला अबु धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 9 विकेट खोकर 235 रन बनाए हैं। इस मैच को जीतने के लिए हैदराबाद को 236 रन बनाने होंगे। टीम की ओर से ईशान किशन ने महज 32 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 40 गेंदों में 82 रन जड़े। गेंदबाजी में हैदराबाद की ओर से जेसन होल्डर ने चार विकेट झटके।
आपको बता दे इस मैच को जीतने के लिए हैदराबाद को 236 रन बनाने होंगे। वहीं, मुंबई को अगर प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो हैदराबाद को 64 से उससे पहले ऑलआउट करना होगा।
 

Viral Video : दीपक चाहर ने पंजाब किंग्स के मैच के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को स्टेडियम में किया प्रपोज

IPL 2021: सीएसके टीम (CSK) के गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मैच के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया. दरअसल जब पंजाब से चेन्नई की टीम मैच हारी तो दीपक दर्शक दीर्घा में बैठी अपनी गर्लफ्रेंड के पास गए और उन्हें घुटनों के बल बैठकर प्रोपज किया. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है. दीपक की गर्लफ्रेंड ने प्रपोजल को स्वीकार कर लिया है. बता दें कि दीपक अपनी गर्लफ्रेंड को प्लेऑफ के मैच के दौरान प्रपोज करना चाहते थे, इसके लिए उन्होंन धोनी से बात की थी. लेकिन माही ने दीपक को लीग मैचों के दौरान ही ऐसा करने को कहा, जिसके कारण पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान दीपक ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर अंगूठी पहनाई. आकाश चोपड़ा ने दीपक के प्रपोजल के पीछे की कहानी का खुलासा मैच के बाद होने वाले चैट शो के दौरान किया.
 

बता दें कि जिस समय दीपक अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहे थे तो मैदान पर धोनी भी मौजूद थी. वहीं दूसरी ओर फैन्स भी दीपक के इस प्यार भरे कारनामें को देखकर जोर से तालियां बजा रहे थे.  

KKR vs RR : शुभमन गिल का अर्धशतक, कोलकाता ने राजस्थान को दिया 172 रनों का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में गुरुवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बनाए। कोलकाता के लिए शुभमन गिल ने 56, वेंकटेश अय्यर ने 38 और राहुल त्रिपाठी ने 21 रन बनाए। राजस्थान के लिए क्रिस मोरिस, चेतन सकारिया, राहुल तेवतिया और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट चटकाए।

 

Video Viral : KKR के खिलाड़ी ने मचाई तोड़-फोड़! मैदान पर लगा कैमरा तोड़ा और फिर

IPL 2021 में 3 अक्टूबर को एक मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में कोलकाता ने हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. KKR की इस जीत के नायक उसके सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) बने, जिन्होंने 51 गेंदों पर 57 रन की पारी खेल एक छोर संभाले रखा. इसी मैच में KKR की बल्लेबाजी के दौरान मैदान पर तोड़ फोड़ भी मचती दिखी. ये तोड़ फोड़ करने वाला कोई और नहीं बल्कि KKR का खिलाड़ी ही था. KKR के बल्लेबाज नीतीश राणा (Nitish Rana) ने इसे अपने बल्ले से अंजाम दिया था.

ये कब, क्यों और कैसे हुआ अब जरा वो समझिए. सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि ये मामला उतना संगीन नहीं जितना आप समझ रहे हैं. ये जो कुछ भी हुआ वो नीतीश राणा के बल्ले से निकले शॉट के चलते हुआ है. दरअसल, हुआ ये कि KKR की इनिंग के 18वें ओवर में जब गेंदबाज जेसन होल्डर ने चौथी गेंद डाली तो इस पर नीतीश राणा ने बाउंड्री जड़ दिया. इस बाउंड्री को रोकने के लिए राशिद बड़ी तेजी के साथ उसकी ओर झपटे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. नतीजा ये हुआ कि गेंद बाउंड्री लाइन के ठीक बाहर मैदान पर लगे कैमरे के लेंस पर जाकर लग गई. गेंद लगने से वो लेंस चकनाचूर हो गई.

कैमरे की लेंस टूटने के बाद राणा का विकेट भी गिरा
ओवर की चौथी गेंद पर चौके के साथ नीतीश राणा ने मैदान पर लगे कैमरे की लेंस तो तोड़ी ही. लेकिन एक गेंद बाद ही उनका विकेट भी चटक गया. वो 33 गेंदों पर 25 रन बनाकर होल्डर का शिकार बने. हालांकि लक्ष्य इतना बड़ा था नहीं लिहाजा कोलकाता ने ये मैच आसानी से जीत लिया.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट से जीता मैच
मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 115 रन बनाए थे. जवाब में 116 रन के मिले लक्ष्य को KKR ने 2 गेंद पहले ही हासिल कर लिया. दिनेश कार्तिक के बल्ले से निकले चौके के साथ कोलकाता ने अपनी जीत का स्वाद चखा.

RCB vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी ने जीता टॉस, बैटिंग का लिया फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 48वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला पंजाब किंग्स से शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए विराट ने अपनी टीम को कोई बदलाव नहीं करते हुए पिछले मैच वाली ही प्लेइंग इलेवन उतारी है, जबकि पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने तीन बदलाव किए हैं।