नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

टोक्यो ओलंपिक पर छाया कोरोना का साया, एक खिलाड़ी पॉजिटिव...

टोक्यो/नई दिल्ली । ओलंपिक खेलों पर कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। टोक्यो पहुंचने के बाद एक खिलाड़ी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाते ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से शुरू होने जा रहे ओलंपिक खेलों पर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ा जा रहा है। ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए टोक्यो पहुंचा एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही टोक्यो शहर में कोरोना वायरस के मामलों का बढ़ना लगातार जारी है।
जो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। इसके साथ ही उस खिलाड़ी को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। इस खिलाड़ी को लेकर इससे ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
ओलंपिक केलों की तैयारियों में लगे पांच अन्य व्यक्ति पॉजिटिव पाये गए हैं। इनमें जापान के चार ठेकेदार और एक अधिकारी शामिल है। बताया गया है कि यह अधिकारी ओलंपिक खेलों से जुड़ा हुआ है। ओलंपिक खेलों के लिए बनाई गई वेबसाइट पर कोरोना वायरस के इन ताजा मामलों की जानकारी दी गई है।
टोक्यो में भी बढ़े कोरोना वायरस के मामले
टोक्यो में ओलंपिक शुरू होने से आठ दिन पहले नये कोरोना वायरस के 1308 मामले मिले हैं जो छह महीने में सबसे ज्यादा हैं। चिंता की बात यह है कि बढ़ते हुए मामलों के साथ हॉस्पिटल में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है।
ओलंपिक खेलों के मद्देनज़र हालांकि पिछले हफ्ते ही टोक्यो में स्टेट इमरजेंसी का एलान कर दिया गया था। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया था कि ओलंपिक खेलों के दौरान मैदान पर दर्शकों को एंट्री नहीं मिलेगी। ओलंपिक के दौरान रेस्त्रां और बार जल्दी बंद होंगे और अल्कोहल नहीं परोसी जाएगी।
जापान में जून से रोजाना मामलों की संख्या बढ रही है और विशेषज्ञों का मानना है कि ओलंपिक के दौरान यह संख्या हजारों में पहुंच जाएगी। जापान में अब तक 8,28,000 मामले आ चुके हैं और 15,000 मौतें हो चुकी हैं।
 

BREAKING: टीम इंडिया के दो खिलाडी कोरोना पॉजिटिव, भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर मंडराया खतरा

लंदन/नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यह सीरीज नियमित समय पर शुरू होगी या नहीं कुछ भी कहना मुश्किल है। इंग्लैंड में कोरोना के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी का असर भारतीय टीम पर भी पड़ा है। खबरों के मुताबिक टीम इंडिया को 2 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी मिलने के बाद खिलाड़ी को आइसोलेट कर दिया गया है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि टीम इंडिया में कोरोना संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या बढ़ सकती है। 


न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के बाद टीम इंडिया इन दिनों तीन हफ्ते के ब्रेक पर है। इस दौरान भारत के कई खिलाड़ी ब्रिटेन की अलग-अलग जगहों पर घूमने भी गए। इसी दौरान उनके कोरोना की चपेट में आने की आशंका की जा रही है। 


ब्रिटेन में दो भारतीय खिलाड़ी कोरोना से प्रभावित हुए और अब दोनों अच्छा महसूस कर रहे हैं जिसमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दूसरे खिलाड़ी का टेस्ट 18 जुलाई को किया जाएगा तब तक उसका 10 दिन का आइसोलेशन समय पूरा हो चुका होगा।

 
सूत्रों के अनुसार दोनों खिलाड़ियों में कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई। सूत्र ने आगे कहा कि परेशान होने वाली कोई बात नहीं है, जो खिलाड़ी संक्रमित हुआ था उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद दूसरे खिलाड़ी की जांच 18 जुलाई को की जाएगी जो अभी आइसोलेट है।


सूत्र से जब आगे यह पूछा गया कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारतीय खिलाड़ी ब्रेक पर थे क्या ऐसे में कोरोना को लेकर चिंता और बढ़ सकती है। इस सवाल के जवाब में सूत्र ने कहा, बाकी खिलाड़ी स्वस्थ हैं, उनकी नियमित अंतराल पर जांच होगी और नियमों का पालन कड़़ाई से होगा, खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारा सर्वोपरि उद्देश्य है। 

भारत ओलंपिक के लिए जाने कितने लोगों का दल भेजेगा, टोक्यो

भारत 119 एथलीटों सहित टोक्यो ओलंपिक के लिए 228 लोगों का दल भेजने जा रहा है। 119 एथलीटों में से 67 पुरुष और 52 महिला प्रतिभागी हैं। 22 राज्यों के 119 एथलीट 18 खेल विधाओं में 130 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारत 85 पदक स्पर्धाओं के लिए प्रतियोगिता कर रहा है। यह ओलंपिक में भारत के एथलीटों का अब तक का सबसे बड़ा दल होगा। टोक्यो के लिए पहली टुकड़ी 17 जुलाई को रवाना होगी जिसमें 90 एथलीट और अधिकारी शामिल होंगे।

2020 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक
यह अंतर्राष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन, 23 जुलाई से 8 अगस्त, 2021 तक टोक्यो, जापान में आयोजित किया जायेगा। इससे पहले, यह 2020 में होने वाला था, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। इस साल यह आयोजन काफी हद तक बंद दरवाजों के पीछे होने जा रहा है। आपातकाल की स्थिति में किसी भी दर्शक को अनुमति नहीं दी गई है।

आयोजन की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है?
टोक्यो को मेजबान शहर के रूप में चुना गया है। 2013 में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में 125वें IOC सत्र के दौरान इसका चयन किया गया था। पहली बार टोक्यो ने 1964 में ओलिंपिक की मेजबानी की थी। इस प्रकार, दो बार ग्रीष्मकालीन खेलों की मेजबानी करने वाला टोक्यो एशिया का पहला शहर बन जायेगा। 

अब इस क्रिकेटर पर बनने जा रही है बायोपिक

मुंबई. क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी और मोहम्मद अजरुद्दीन के बाद अब सौरव गांगुली की जीवनी पर भी बायोपिक बनने की खबरें आ रही है. सौरव गांगुली इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन रह चुके हैं, पूर्व क्रिकेटर और इंडियन क्रिकेट के बोर्ड ऑफ कंट्रोल के प्रेसिडेंट सौरव ने इसके लिए हामी भी भर दी है. रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक बड़े बजट की फिल्म हो सकती है. 200 से 250 करोड़ के बजट में यह फिल्म बनेगी. कहा जा रहा है कि सौरव गांगुली की भूमिका में रणबीर कपूर नजर आएंगे. एक इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने इस बात की पुष्टि की है, कि उनके जीवन पर बायोपिक बन रही है. सौरव ने कहा, “हां, मैंने बायोपिक बनाने के लिए हामी भर दी है. यह हिंदी में होगी, लेकिन मेरे लिए अभी डायरेक्टर के नाम की घोषणा करना ठीक नहीं. सभी चीजें जब फाइनल हो जाएंगी तो हम इसके बारे में फैन्स को और जानकारी देंगे.” जानकारी के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है. प्रोडक्शन हाउस भी सौरव से कई बार मिल चुका है. इसके अलावा सूत्रों का कहना है कि प्रोडक्शन हाउस ने लीड रोल के लिए एक्टर का नाम भी तय कर लिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर का नाम इसके लिए प्रायॉरिटी पर हैं, लेकिन दो और एक्टर्स को इस रोल के लिए सोचा जा रहा है. हालांकि, अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं हुआ है. बता दें कि कुछ समय पहले नेहा धूपिया ने सौरव गांगुली का ऑनस्क्रीन किरदार निभाने के लिए ऋतिक रोशन का नाम सजेस्ट किया था. इस पर पूर्व क्रिकेटर सौरव ने कहा, “लेकिन उन्हें मेरी जैसी बॉडी बनानी होगी. कई लोगों को ऋतिक की बॉडी पसंद है, वह अच्छे दिखते हैं, मस्कुलर हैं, लोग कहेंगे कि अरे, आपकी ऋतिक जैसी बॉडी होनी चाहिए, लेकिन ऋतिक को मेरे जैसी बॉडी में आना होगा जो बहुत मुश्किल है.”

रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म सौरव गांगुली की पूरी जर्नी के बारे में होगी. युवा क्रिकेटर बनने से लेकर इंडियन नेशनल टीम के कप्तान बनने तक का सफर इसमें दिखाया जाएगा. यह भी दिखाया जाएगा कि सौरव किसी तरह BCCI के प्रेसिडेंट बने. सौरव गांगुली की लाइफ में आने वाले सभी उतार-चढ़ाव के बारे में यह फिल्म होगी.

BREAKING : इस पूर्व क्रिकेटर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, खेल जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा नहीं रहे। 1983 विश्व कप टीम के सदस्य रहे यशपाल का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 66 साल के थे। यशपाल शर्मा के निधन पर पूर्व कप्तान कपिलदेव टीवी चैनल से बात करते हुए रोने लगे। आज सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दांये हाथ के बल्लेबाज यशपाल शर्मा सफल बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं।

1983 वर्ल्ड कप के हीरो थे शर्मा
1983 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की। इसमें शर्मा की अहम भूमिका थी। जब वह क्रीज पर उतरे तो टीम का स्कोर तीन विकेट पर 76 रन था जो जल्द ही पांच विकेट पर 141 रन हो गया।

शर्मा ने 120 गेंद पर 89 रन की पारी खेली। उन्होंने अच्छे शॉट तो लगाए ही साथ ही विकेट के बीच अच्छी दौड़ भी लगाई। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आक्रामक 40 रन हों या फिर इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल हालात में खेली गई 61 रन की पारी। शर्मा ने टूर्नमेंट में 34.28 के औसत से 240 रन बनाए। भारत ने अंत में वर्ल्ड कप अपने नाम किया।G

इंग्लैंड में अश्विन ने बनाया खास रेकॉर्ड, 11 साल के इतिहास में यह कमाल करने वाले पहले बने स्पिनर

लंदन, टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है, जहां उसे चार अगस्त से पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। इससे पहले मिली 20 दिन की छुट्टियों में कुछ भारतीय क्रिकेटर्स परिवार के साथ समय गुजार रहे हैं तो दूसरी ओवर अश्विन भी हैं। रविचंद्रन काउंटी चैंपियनशिप में खेलकर खुद को आगामी चुनौती के लिए तैयार कर रहे हैं।
बनाया खास रेकॉर्ड
समरसेट के खिलाफ खेलते हुए रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाजी में पारी की शुरुआत की। बीते 11 साल में इंग्लिश काउंटी में नई गेंद से गेंदबाजी शुरू करने वाले वह पहले स्पिनर बन गए, इससे पहले वर्ष 2010 में जीतन पटेल ने ऐसा किया था। अश्विन को दिन के दूसरे सत्र के शुरुआत में टॉम लैमॉनबाय (42) के रूप में एकमात्र सफलता मिली थी।
अश्विन को एक विकेट मिला
इंग्लैंड दौरे पर गए भारतीय खिलाडिय़ों के पास अभ्यास मैच की कमी को देखते हुए अश्विन और बीसीसीआई ने इस मैच में खेलना का फैसला किया। अश्विन की कोशिश अपनी विविधता को ज्यादा दिखाए बिना अधिक से अधिक गेंदबाजी अभ्यास करने की है। अनुभवी ऑफ स्पिनर को यह सफलता 24 ओवर गेंदबाजी करके एक सफलता हासिल की। सरे के कप्तान और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स ने दोनों छोर से उनसे गेंदबाजी करवाई।
ऐसा है इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज की शुरुआत 4 अगस्त से नॉटिंघम में होनी है। इसके बाद दूसरा टेस्ट 12 से 16 अगस्त तक लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर होगा। तीसरा टेस्ट मैच 25 से 29 अगस्त तक लीड्स और चौथा 2 से 6 सितंबर तक लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच 10 सितम्बर तक मैनचेस्टर में होगा। टीम इंडिया में नियमित 20 खिलाडिय़ों के अलावा चार खिलाडिय़ों को स्टैंडबाई के रूप में टीम में रखा गया है।

 

कोपा अमेरिका 2021 के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने ब्राजील को इतने गोल से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया

कोपा अमेरिका 2021 के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने ब्राजील को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही लियोनल मेसी का अर्जेंटीना के लिए 16 साल से चला आ रहा खिताब जीतने का सूखा भी खत्म हो गया. जीत के बाद लियोनल मेसी की खुशी दुगुनी हो गई है. लियोनल मेसी को कोपा अमेरिका 2021 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है. मेसी हालांकि यह अवार्ड ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार के साथ शेयर करेंगे.


दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल की संचालन संस्था कोनमेबोल ने लियोनल मेसी और नेमार को कोपा अमेरिका 2021 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना. कोनमेबोल ने बयान जारी कर कहा, ''टूर्नामेंट बेहद ही शानदार रहा. सिर्फ एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनना संभव नहीं था क्योंकि इस टूर्नामेंट में दो ऐसे खिलाड़ी हैं.''


मेसी के लिए कोपा अमेरिका 2021 टूर्नामेंट बेहद ही शानदार रहा. मेसी ने छह मैचों में चार गोल दागे. इतना ही नहीं मेसी ने कोपा अमेरिका 2021 टूर्नामेंट में अर्जेंटीना के लिए पांच गोल करने में मदद की. वहीं नेमार ने पांच मैचों में दो गोल करने के अलावा तीन गोल करने में सहायता की.


अर्जेंटीना के लिए मेसी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

 

कोनमेबोल के तकनीकी समूह ने कहा कि कई खिलाड़ियों का अपनी टीमों पर सकारात्मक असर रहा. इनमें फ्रेंसिस्को मातुराना और कार्लोस रेसट्रेपो, उरूग्वे के डेनियल बनालेस और गेरार्डो पेलुसो, अर्जेन्टीना के सर्जियो बतिस्ता और नेरी पंपिडो और ब्राजील के ओस्वाल्डो डि ओलिविएरा शामिल थे.


अर्जेन्टीना की ओर से 2005 में डेब्यू के बाद से कप्तान मेसी का यह राष्ट्रीय टीम के साथ सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट है. साथ ही वह मैदान पर कप्तान के रूप में काफी सहज भी दिखे. दूसरी तरफ नेमार ने अपने ड्रिबल, पास और शॉट से ब्राजील की टीम में अहम भूमिका निभाई. मिडफील्डर लुकास पेक्वेटा के साथ उनकी शानदार पासिंग ने ब्राजील को मजबूती दी. 

IND Vs SL: भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज में एक फिर से हुआ बदलाव, अब इस तारीख को खेला जाएगा पहला वनडे

IND Vs SL: भारत और श्रीलंका सीरीज के शेड्यूल में कोरोना वायरस की वजह से फिर से बदलाव हो गया है. सामने आई जानकारी के मुताबिक अब दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 18 जुलाई से होगी. इससे पहले शुक्रवार को सीरीज के 17 जुलाई से शुरू होने का दावा किया गया था. लेकिन अब दूसरी बार सीरीज के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से बदला हुआ शेड्यूल जारी किया जाएगा.

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 13 जुलाई से होना था. लेकिन श्रीलंका क्रिकेट टीम के दो मेंबर्स की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीरीज पर खतरा मंडराने लगा. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि सभी खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने की जानकारी दी. लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनज़र सीरीज को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया.


18 जुलाई से शुरू होगी वनडे सीरीज
शुक्रवार को वनडे सीरीज के 17 जुलाई से शुरू होने की जानकारी मिली थी. अब यह साफ हो गया है कि वनडे सीरीज 18 जुलाई से शुरू होगी. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से हालांकि सीरीज का बदला हुआ शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों टीमों के बीच पहला वनडे 18 जुलाई को, दूसरा वनडे 20 जुलाई को और तीसरा वनडे 22 जुलाई को खेला जाएगा.
वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जानी है. टी20 सीरीज का आगाज 24 जुलाई से होगा. दूसरा टी20 मुकाबला 25 जुलाई और सीरीज का आखिरी मैच 27 जुलाई को खेला जा सकता है.
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड आज शाम या रविवार सुबह तक सीरीज का बदला हुआ शेड्यूल जारी कर सकता है.


 

बड़ी खबर: शानदार पारी खेलने के बाद इस धुआंधार ऑलराउंडर ने लिया क्रिकेट से संन्यास

ढाका/नई दिल्ली। बांग्लादेश के धुआंधार ऑलराउंडर महमूदुल्लाह ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने का फैसला किया है। वह इस समय जिम्बॉब्वे के खिलाफ हरारे में टेस्ट मैच खेल रहे हैं। महमूदुल्लाह के टेस्ट से अचानक संन्यास लेने के बाद बांग्लदेश क्रिकेट बोर्ड सदमे में है। उनके इस फैसले पर कई क्रिकेटरों ने हैरानी जताई है। जिम्बॉब्वे के विरुद्ध हरारे में खेला जा रहा टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला होगा।

हरारे में बांग्लादेश और जिम्बॉब्वे के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में महमूदुल्लाह ने शानदार 150 रनों की यादगार पारी खेली। उनकी इस इनिंग्स के बदौलत बांग्लादेश पहली पारी में 237 रनों की बढ़त लेने में सफल रहा। हालांकि महमूदुल्लाह के टेस्ट से रिटायर होने के फैसलो को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अच्छा नहीं माना। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड प्रमुख नजमुल हसन ने कहा, उनके रिटायर होने से टीम पर असर नहीं पड़ेगा लेकिन इस तरह संन्यास लेना गलत है।

नजमुल हसन ने कहा कि महमूदुल्लाह की तरफ से मुझे आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी गई। लेकिन मुझे किसी दूसरे व्यक्ति ने फोन करके बताया कि अब वह टेस्ट मैच नहीं खेलना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि महमूदुल्लाह ने ड्रेसिंग रूम में बताया, मुझे लगता है यह तरीका अच्छा नहीं है क्योंकि अभी मैच समाप्त नहीं हुआ है।

उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि महमूदुल्लाह ने भावुक होकर निर्णय लिया है, इस तरह से संन्यास की घोषणा करना टीम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, यह अस्वीकार्य है, अगर कोई खेलना नहीं चाहता है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सीरीज के बीच में गड़बड़ी पैदा करने की जरूरत नहीं है।  

हसन ने कहा कि उनका निर्णय और भी आश्चर्यजनक है क्योंकि उन्होंने बोर्ड को बताया था कि उनका इरादा तीनों फॉर्मेट में खेलना जारी रखने का है। अपने करियर का 50 टेस्ट खेल रहे महमूदुल्लाह ने जिम्बॉब्वे के खिलाफ पहली पारी में 150 रन बनाए थे। वह टेस्ट क्रिकेट में अब तक 2914 रन बना चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 5 शतक और 16 अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा उन्हें टेस्ट क्रिकेट में 43 विकेट भी झटके हैं। 

हसन ने आगे कहा, जिम्बॉब्वे दौरे से चार-पांच दिन पहले, हमने सभी खिलाड़ियों से पूछा कि वे बताएं कौन से फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। इस मामले पर महमूदुल्लाह ने कहा, वह तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं, महमूदुल्लाह ने कहा कि अगर 

BIG BREAKING : भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज़ में हुआ बदलाव, जानें नया शेड्यूल

श्रीलंका के बैटिंग कोच और परफॉरमेंस विश्लेषक के कोरोना संक्रमित होने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से शुरू होने वाले वनडे सीरीज़ के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. हाल ही में श्रीलंका टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लोवेर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद आज टीम के परफॉरमेंस विश्लेषक शिरांथा निरोशन भी कोरोना संक्रमित मिले. इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने वनडे सीरीज़ को रिशेड्यूल करने का फैसला लिया है.


जानकारी के मुताबिक, अब वनडे सीरीज़ का पहला मैच 17 जुलाई को खेला जाएगा. वहीं दूसरा और तीसरा वनडे 19 और 21 जुलाई को आयोजित होगा.

 

क्रिकेट: 10वें नंबर के बल्लेबाज का डांस देख आगबबूला हुआ ये फास्ट बॉलर, कैमरे में कैद हुई यह लड़ाई

बांग्लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है और हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर दोनों देशों के बीच इकलौता टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी और बांग्लादेश के 10वें नंबर के बल्लेबाज तस्किन अहमद के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी। दरअसल मुजराबानी की एक बाउंसर गेंद को छोड़ने के बाद तस्किन मैदान पर ही ब्रेक डांस का मूव करते दिए। मुजराबानी को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया और वह उनसे उलझ पड़े।
हाल कुछ ऐसा हो गया था कि एक समय लग रहा था कि दोनों के बीच में हाथापाई ना हो जाए। तस्किन अहमद और महमूदुल्लाह ने मिलकर 9वें विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ साझेदारी निभाई और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को काफी परेशान भी किया। महमूदुल्लाह 150 रन बनाकर नॉटआउट लौटे, जबकि तस्किन 75 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश ने 270 रनों तक आठ विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद महमूदुल्लाह और तस्किन अहमद ने 191 रनों की साझेदारी निभाई।
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में यह 9वें विकेट के लिए की गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। तस्किन ने 134 गेंद पर 75 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में हालांकि तस्किन कुछ खास नहीं कर सके और एक ही विकेट ले पाए।
 

प्रधानमंत्री ने टोक्यो– 2020 के लिए भारतीय दल को दी जाने वाली सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की, जाने क्या हुई चर्चा

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो– 2020 के लिए भारतीय दल को दी जाने वाली सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ओलंपिक में जाने वाले एथलीटों के साथ 13 जुलाई को बातचीत करेंगे और उन्हें शुभकामनाएं देंगे।

अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “@Tokyo2020 में भारतीय दल को दी जाने वाली सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की। साजो-सामान (लॉजिस्टिक) का ब्यौरा, एथलीटों की टीकाकरण की स्थिति और उन्हें दी जा रही बहु-आयामी सहायता के बारे में विचार-विमर्श किया।

मैं 130 करोड़ भारतीयों की ओर से 13 जुलाई को ओलंपिक में जाने वाले एथलीटों के साथ बातचीत करूंगा और उन्हें शुभकामनाएं दूंगा। आइए हम सभी #Cheer4India करें।” 

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर: अब इस दिग्गज बल्लेबाज ने लिया सन्यास

आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला भारतीय टीम हार चुकी है. इंग्‍लैंड के साउथैंप्‍टन में खेले गए इस महामुकाबले में विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया को केन विलियमसन की कप्‍तानी वाली न्‍यूजीलैंड की टीम ने आठ विकेट से शिकस्‍त दी थी. इसी के साथ विराट कोहली का बतौर कप्‍तान अपना पहला आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का सपना एक बार फिर चकनाचूर हो गया. हालांकि इस फाइनल के खत्‍म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी जैसा हुनर रखने वाले खिलाड़ी ने संन्‍यास ले लिया. संन्‍यास लेने वाले इस खिलाड़ी की बात इसलिए हम कर रहे हैं क्‍योंकि आज यानी 9 जुलाई को उनका जन्‍मदिन है.

दरअसल, न्‍यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) के विकेटकीपर बल्‍लेबाज बीजे वाटलिंग (BJ Watling) ही वो क्रिकेटर हैं जिन्‍होंने आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल के साथ ही अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. वाटलिंग का जन्‍म 9 जुलाई 1985 को साउथ अफ्रीका के डरबन में हुआ था. वाटलिंग जब दस साल के थे तभी उनका परिवार साउथ अफ्रीका से न्‍यूजीलैंड आकर बस गया. इसके बाद अंडर19 वर्ल्‍ड कप में भी उन्‍होंने हिस्‍सा लिया जो 2004 में खेला गया था. साल 2008 में उन्‍होंने हैमिल्‍टन सीनियर क्‍लब फाइनल में 378 रनों का बड़ा स्‍कोर बनाया. छह दिसंबर 2004 में उन्‍होंने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्‍ट के लिए ऑकलैंड के खिलाफ फर्स्‍ट क्‍लास डेब्‍यू किया.

जानिए न्‍यूजीलैंड के दिग्‍गज विकेटकीपर वाटलिंग को… अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में भी उनका सितारा जल्‍द ही चमकने लगा और 11 दिसंबर 2009 को पाकिस्‍तान के खिलाफ उन्‍होंने अपना टेस्‍ट डेब्‍यू किया. 13 अगस्‍त 2010 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में आगाज किया तो पहला टी20 मैच 12 नवंबर 2009 को पाकिस्‍तान के खिलाफ ही खेला. दाएं हाथ के बल्‍लेबाज बीजे वाटलिंग ने 75 टेस्‍ट, 28 वनडे और 5 टी20 अंतरराष्‍ट्रीय मैचों में हिस्‍सा लिया. टेस्‍ट में उन्‍होंने 37.89 की औसत से 3789 रन बनाए. आठ शतक के अलावा 19 अर्धशतक भी लगाए. इस प्रारूप में 262 कैच और 8 स्‍टंप भी वाटलिंग ने किए. वाटलिंग ने जो 28 वनडे खेले हैं उनमें 24.91 की औसत और पांच अर्धशतकों की मदद से 573 रन बनाए. 20 कैच लपकने वाले वाटलिंग ने न्‍यूजीलैंड के लिए 5 टी20 मैच में सिर्फ 38 रन बनाए हैं.
 

Ind vs SL: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले श्रीलंका टीम के ये सदस्य हुए कोरोना पॉजिटिव

भारत और श्रीलंका के बीच शुरू होने वाली लिमिटेड ओवर की सीरीज से पहले श्रीलंका के बैटिंग कोच ग्रांट फ्लॉवर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। श्रीलंका टीम के इंग्लैंड से कोलंबो पहुंचने के 48 घंटे बाद गुरुवार को ग्रांट फ्लॉवर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंका की टीम अभी कड़े क्वारंटाइन पर है। फ्लावर को टीम से अलग कर दिया गया है।

श्रीलंका क्रिकेट ने बयान में कहा कि श्रीलंका राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर का कोविड-19 के लिए किया गया टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसमें कहा गया है कि फ्लावर में कोराना के हल्के लक्षण नजर आने के बाद उनका आज आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया जो पॉजिटिव आया है। बयान के अनुसार कोरोना पॉजिटिव होने का पता चलने के तुरंत बाद फ्लावर को टीम के अन्य सदस्यों से अलग कर दिया गया जो कि इंग्लैंड से लौटने के बाद क्वारंटाइन पर हैं।
 

Happy Birthday Dhoni: धोनी हुए 40 के , सोशल मीडिया पर मिल रही बधाई

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को 40 साल के हो गए। उनके इस बर्थडे पर देश के कोने कोने से उन्हें सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। आईसीसी, बीसीसीआई और क्रिकेटरों के अलावा फैन्स भी 'कैप्टन कूल' धोनी को उनके बर्थडे पर विश कर रहे हैं। बीसीसीआई ने ट्विटर पर धोनी को बर्थडे विश करते हुए उन्हें 'लीजेंड और प्रेरणास्रोत' बताया है। बोर्ड ने ट्विटर पर लिखा, ' लीजेंड और प्रेरणास्रोत। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमस धोनी को उनके जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। हैप्पी बर्थडे धोनी'
धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान रह चुके हैं, जो अपनी कप्तानी में तीनों आईसीसी खिताब जीत चुके हैं। इनमें 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी ने 2020 में 15 अगस्त की संध्या पर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दी थी। हालांकि आईपीएल में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना जारी रखा है। धोनी ने जिस दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी, उसी दिन भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
रैना ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ' आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। एमएस धोनी, आप मेरे लिए दोस्त, भाई और एक मेंटर रहे हैं, जिसे कोई भी कभी भी मांग सकता है। ईश्वर आपको स्वास्थ्य रखे और लंबी आयु दें! एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी और एक शानदार होने के लिए धन्यवाद। जन्मदिन मुबारक हो धोनी।'
धोनी की कप्तानी में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और मोहम्मद कैफ ने भी माही के बर्थडे पर उन्हें विश किया है। आईपीएल टीम चेन्नई के लिए लंबे समय धोनी के साथ खेल रहे वेस्टइंडीज के आलराउंडर डैवन ब्रावो ने इंस्टाग्राम पर धोनी को अपना भाई कहते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं। ब्रावो ने साथ ही उनसे और हेलिकॉप्टर शॉट की मांग की है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इंस्टाग्राम पर धोनी का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ' वन मैन, मिलिसन इमोशंस'। आईसीसी ने ट्विटर पर 2007 वर्ल्ड कप के फाइनल का वीडियो पोस्ट करके उन्हें बर्थडे की बधाई दी है।
 

बड़ी खबर: इंग्लैंड वनडे क्रिकेट टीम के सात सदस्य पाए गए कोरोना संक्रमित

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड के वनडे स्क्वाड के सात सदस्य कोविड -19 पॉजिटिव पाए गए हैं. संक्रमित होने वालो में तीन खिलाड़ी और प्रबंधन टीम के चार सदस्य शामिल हैं. इन लोगों का दूसरे सदस्यों से भी क्लोज कॉन्टैक्ट बताया गया है.

ब्रिस्टल में सोमवार पीसीआर टेस्ट के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) इसकी पुष्टि की है. प्रभावित लोगों को पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड, पब्लिक हेल्थ वेल्स और ब्रिस्टल लोकल हेल्थ अथॉरिटी के सहयोग अब यूके सरकार के क्वारंटीन प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 4 जुलाई से सेल्फ आइसोलेशन में रखा जाएगा.स्क्वाड के बाकी सदस्यों को क्लोज कॉन्टैक्ट माना गया है और वे भी आइसोलेट रहेंगे.

 

पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाएंगे टी20 मैच
ईसीबी ने रॉयल लंदन एकदिवसीय मैचों के होने की पुष्टि कर दी है और पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच होंगे. बेन स्टोक्स इंग्लैंड टीम की कप्तानी करेंगे. कैंप में सेफ एंट्री सुनिश्चित करने के लिए आने वाले स्क्वाड और सपोर्ट टीम मेंबर्स का पीसीआर टेस्ट किया जाए और वे ब्रिजिंग प्रोटोकॉल का पालन करेंगे.

मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा "हमें इस बात का ध्यान है कि सुरक्षित बायो बबल एनवायरमेंट के कड़े नियमों से दूर जाने के साथ-साथ डेल्टा वेरिएंट के इमर्ज होने की संभावना बढ़ सकती है. हमने अपने खिलाड़ियों और प्रबंधन कर्मचारियों के सपोर्ट के लिए प्रोटोकॉल अडैप्ट करने के प्रयास के तहत एक स्ट्रेटेजिक चॉइस बनाई है.’’ उन्होंने कहा कि नए खिलाड़यों को चुनने का काम जल्दी से किया जाएगा.

 

श्रेयस अय्यर आईपीएल के बचे मुक़ाबले खेलने के लिए फीट, ऋभष पंत पर कही कुछ बाते

नई दिल्ली| आईपीएल 2021 के दूसरे राउंड की शुरूआत होने में लगभग कुछ महीने का समय बचा है, लेकिन इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को अच्छी खबर मिली है. टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पूरी तरह फिट हो चुके हैं. कंधे की चोट के कारण वे पहले राउंड के मुकालबे नहीं खेल सके थे. उनकी जगह ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टीम की कमान दी गई थी|

श्रेयस अय्यर ने द ग्रेट क्रिकेटर्स के यूट्यूब चैनल पर अपने फिट होने की बात कही. उन्होंने कहा, ‘मेरे कंधे के उपचार की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अंतिम चरण में स्ट्रेंथ और रेंज हासिल करने पर काम चल रहा है. इसमें लगभग एक महीने का समय लगेगा.’ उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग चल रही है. मुझे लगता है कि मैं आईपीएल में खेल सकूंगा. श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान कंधे में चोट लगी थी|
ट्रॉफी जीतना है लक्ष्य

श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद मौजूदा सीजन में ऋषभ पंत को टीम की कप्तानी दी गई थी. टीम ने शुरुआती 8 में से 6 मैच जीते हैं और टेबल में टॉप पर चल रही है. कप्तानी को लेकर श्रेयस अय्यर ने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता. मालिकों को इस पर फैसला करना है. लेकिन टीम पहले से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने कहा कि हम टॉप पर हैं और यही मेरे लिए मायने रखता है. मेरा मुख्य उद्देश्य और लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है, जो दिल्ली ने पहले कभी नहीं किया है. अय्यर की कप्तानी में पिछले सीजन में दिल्ली की टीम फाइनल तक पहुंची थी. हालांकि उसे मुंबई इंडियंस से हार मिली थी|


लीग के 31 मुकाबले बाकी हैं

आईपीएल के मौजूदा सीजन को 4 मई को कोरोना केस आने के बाद स्थगित कर दिया गया था. 60 में से 29 मुकाबले हो चुके हैं. 31 मुकाबले खेले जाने बाकी हैं. बचे मैच सितंबर-अक्टूबर में यूएई में होने हैं. हालांकि अब तक बीसीसीआई ने बचे मैच का कार्यक्रम जारी नहीं किया है. आईपीएल के बाद यूएई में ही अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप होना है. श्रेयस अय्यर आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह पक्की करना चाहेंगे|

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान मैदान पर बेहोश हुए विंडीज टीम के दो खिलाड़ी

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान वेस्टइंडीज की दो महिला क्रिकेटर चिनेल हेनरी (Chinelle Henry) और चेडियन नेशन (Chedean Nation) मैदान पर कुछ देर के लिए अचेत हो गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत ‘स्थिर’ है।
ये दोनों घटनाएं उस वक्त हुई जब पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी। शुक्रवार को खेले गए इस मैच में बारिश ने भी खलल डाला।
सीडब्ल्यूआई (क्रिकेट वेस्टइंडीज) से जारी बयान में कहा गया, ‘‘(तेज गेंदबाज) चिनले हेनरी और (बल्लेबाज) चेडियन नेशन को चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया गया। हेनरी और नेशन दोनों अस्पताल में होश में और स्थिर हैं। वे चिकित्सकों की निगरानी में है।’’
वेस्टइंडीज ने फील्डिंग में दो वैकल्पिक खिलाड़ियों के साथ खेल जारी रखा। उसने बारिश से प्रभावित इस मैच को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न पद्धति पर सात रन से अपने नाम किया।
‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ ने वेस्टइंडीज के मुख्य कोच कर्टनी वॉल्श के हवाले से कहा, ‘‘ उन परिस्थितियों में यह (खेलना) बहुत आसान नहीं है। मुझे बस इस बात की खुशी है कि टीम उन दोनों खिलाड़ियों के लिए जीत दर्ज करने में सक्षम रही। हम उनके बारे में और अधिक सूचना मिलने का इंतजार कर रहे है।’’
पाकिस्तान की कप्तान जावेरिया खान ने वेस्टइंडीज के दोनों खिलाड़ियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ पूरी पाकिस्तान टीम चिनले हेनरी और चेडियन नेशन के लिए प्रार्थना कर रही है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और हमें उम्मीद है कि रविवार को अपने अगले मैच में उनके खिलाफ खेलेंगे।’’

 

BCCI ने घरेलू सीज़न का किया एलान, जानिए कब शुरू होगा टूर्नामेंट

Domestic Cricket: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज आगामी 2021-22 सीज़न के लिए भारत में घरेलू क्रिकेट की वापसी का ऐलान कर दिया. लंबे समय से कोरोना महामारी के कारण इन टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो पा रहा था. ऐसे में एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों की वापसी हो जाएगी. बीसीसीआई ने महिला और पुरुष दोनों ही टीमों के लिए 2021-22 सीज़न का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है.


इस तारीख से शुरू होगा घरेलू सीजन
बीसीसीआई ने ट्वीट कर यह शेड्यूल शेयर किया है. इसके मुताबिक भारत में घरेलू क्रिकेट का सीजन 21 सितंबर 2021 से शुरू हो जाएगा. इस सीजन की शुरुआत सीनियर महिला वनडे लीग के साथ होगी. इसके बाद 27 अक्टूबर 2021 से सीनियर महिला वनडे चैलेंजर ट्रॉफी का आगाज हो जाएगा. इस सीजन में पुरुष और महिला वर्ग में विभिन्न आयु समूहों में कुल 2127 घरेलू मैच खेले जाएंगे. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ घरेलू सत्र की मेजबानी करने का भरोसा जताया है.


अन्य बड़े टूर्नामेंट्स के बारे में जान लीजिए

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 20 अक्टूबर 2021 को शुरू होगी, जिसका फाइनल 12 नवंबर 2021 को खेला जाएगा. इसके अलावा रणजी ट्रॉफी को पिछले सीजन में कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था. अब उसका आयोजन 16 नवंबर 2021 से 19 फरवरी 2022 तक खेला जाएगा. विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन 23 फरवरी 2022 से 26 मार्च 2022 तक होगा.


कोरोना के कारण पिछले साल क्रिकेट समेत तमाम खेलों के टूर्नामेंट को या तो रद्द कर दिया गया या फिर उन्हें अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था. फिलहाल देश में कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है. ऐसे में बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट का शेड्यूल जारी कर दिया है.

 

छत्तीसगढ़ में शिक्षक की नौकरी के लिए 'Dhoni' ने भेजा आवेदन, 'Sachin Tendulkar' को बताया अपना पिता

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक आवेदन ने शिक्षा विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों की नींद उड़ा दी है. आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षक के लिए आए आवेदन में महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) पिता सचिन तेन्दुलकर (Sachin Tendulkar) ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जिसका अंक 98 प्रतिशत है. विभाग ने चयन सूचि में नाम शॉर्टलिस्ट कर दिया. सूचि जारी होते ही अब विभाग की किरकिरी हो रही है. पूरे प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए जिले में मॉडल स्कूल तैयार किया गया है. इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होनी है.

रायगढ़ में भी अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मंगाया गया था. ऑनलाइन आवेदन में रायपुर के एक अभ्यार्थी ने शिक्षक बनने के लिए आवेदन किया. आवेदक ने अपना नाम महेन्द्र सिंह धोनी पिता सचिन तेन्दुलकर बताया है. वहीं, 98 फिसदी अंक होने की वजह से उसे विभाग ने इंटरव्यू के लिए सूचि में नाम भी शामिल कर लिया. अभ्यार्थी द्वारा अपने आवेदन में दिए गए विवरण में बताया है कि उसने सीएसवीटीयू, दुर्ग से स्नातक किया है. अंक प्रतिशत अच्छे होनें की वजह से आवेदन को विभाग ने नजर अंदाज नहीं किया.

पहले नंबर पर महेन्द्र सिंह धोनी का नाम
विभाग ने जो सूचि तैयार की है, उसमें पहले नम्बर पर महेन्द्र सिंह धोनी का नाम है. साक्षातकार के लिए जब उसे बुलाया गया तो महेन्द्र सिंह धोनी नहीं आया, जिसके बाद चयन समिति व विभाग के अधिकारियों को कुछ खटका. विभाग खुद सोच रहा है कि चूक कैसे हो गई. वहीं, विभाग का तर्क है कि कटऑफ मार्क के हिसाब से आवेदक को सूचिबद्ध किया गया है. आवेदक का आवेदन भले ही अजीब है, पर आवेदन को इनकार नहीं किया जा सका.

अब एफआईआर की तैयारी
सचिन तेन्दुलकर को क्रिकेट का भगवान माना जाता है. महेन्द्र सिंह धोनी विश्व के ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है. ऐसे खिलाड़ियों के नाम का इस तरह इस्‍तेमाल करने से सचिन तेन्दुलकर और महेन्द्र सिंह धोनी के प्रसंशक नाराज हैं. बहरहाल विभाग की किरकिरी होने के बाद अब आवेदक पर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है. आवेदक से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है. सूचि में दिए गए मोबाइल नम्बर लगतार बंद आ रहा है. आवेदक ने आवेदन में रायपुर का निवासी बताया है.