BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
होली का अंतिम दिन रंगपंचमी, देवताओं के साथ जरूर खेलें रंग

होली का अंतिम दिन रंगपंचमी, देवताओं के साथ जरूर खेलें रंग

रंग पंचमी उत्सव होली के पांच दिन बाद आता है और इस पर्व का अंतिम दिन भी माना जाता है। चैत्र मास में कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इसी के चलते इसे रंग पंचमी कहा जाता है। इस बार यह पर्व 2 अप्रैल याने आज है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन आसमान में रंग उड़ाने से रज और तम के प्रभाव कम होता है। उत्सव का सात्विक स्वरूप निखरता है और देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं।

आसमान से ही रंगों के जरिए भगवान भी अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। उत्तर भारत में जितनी धूमधाम से होली मनाई जाती है, उतने ही उत्साह से कुछ राज्यों में रंग पंचमी का पर्व मनाते हैं।
रंग पंचमी का चलन भारत के चार क्षेत्रों में सबसे ज्यादा दिखाई देता है। ये इलाके हं् महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश और मालवा का पठार। महाराष्ट्र में धुलंडी यानि रंग वाली होली के दिन से रंग खेलने की शुरुआत हो जाती है और पंचमी तक चलती है। इस अवसर पर कई पकवान बनते हैं जिसमें
मुख्य रूप से पूरनपोली बनती है।

इसके साथ ही रंग पंचमी पर गीले व सूखे रंगों से होली खेली जाती है। इस दौरान मछुआरों की बस्ती में विशेष तौर पर आयोजन होते हैं, जैसे नाच, गाना आदि, कहते हैं कि ये समय शादी विवाह तय करने का सर्वोत्तम होता है क्योंकि मछुआरे इस अवसर पर एक दूसरे के घरों को मिलने जाते हैं और परिवारों के बारे में जानकारी मिलती है।
इसी तरह राजस्थान में इस दिन खास तौर पर जैसलमेर के मंदिर महल इलाके में खूब धूमधाम होती है। लोकनृत्यों आदि का आयोजन होता है और हवा में लाल, नारंगी और फ़िरोज़ी रंग उड़ाए जाते हैं।

वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में इस दिन सड़कों पर रंग मिला हर्बल सुगंधित जल छिड़का जाता है, और लोग जलूस की शक्ल में रंग उड़ाते हुए निकलते हैं। साथ ही होली के बाद एक बार फिर जम कर रंग खेला जाता है। इसी तरह से लगभग पूरे मालवा के पठार में इस दिन जलूस निकालने की परंपरा है इसे गेर कहते हैं। शास्त्रों के अनुसार रंग पंचमी अनिष्टकारी शक्तियों पर विजय पाने का पर्व कहा जाता है।

 

राशिफल: दिनांक 2 अप्रैल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 2 अप्रैल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम और अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा, लेकिन निवेश का निर्णय सोच-समझकर लेना होगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। धनलाभ की स्थिति रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और सफलता प्राप्त प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी और भागदौड़ अधिक होगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। बाहर के खाने से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। अधिक लालच करने से बचे, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों को छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-दोस्तों के साथ एक समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। जीवन-साथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करने से सुकून महसूस होगा। सेहत अच्छी रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का प्रवास हो सकता है। तनाव से बचें।

कर्क राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार की गति मध्यम रहेगी। कार्यक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न होंगी, लेकिन अंतत: अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। लेन-देन से बचें और निवेश को लेकर सोच-समझकर निर्णय लें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नये कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा नहीं है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

सिंह राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और सभी कार्य आसानी से होंगे। काम को लेकर उच्च अधिकारियों का दबाव रहेगा, जिससे तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। रुपये के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और सहयोगियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्यभार की अधिकता से दिन भागदौड़ में बीतेगा और थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। जल्द पैसे कमाने की इच्छा होगी, लेकिन नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। अनावश्यक व्यय की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिजनों से अनबन हो सकीत है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और व्यापार में आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। मित्रों-परिजनों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ आएगी। आलस्य से बचना होगा, अन्यथा महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से सभी कार्य सफल होंगे। कारोबार को लेकर लिये गये निर्णय सार्थक सिद्ध होंगे। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। यात्रा पर जाने से बचें। धन व्यय अधिक हो सकता है।

मकर राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और नए कार्यों की जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी भाग ले सकते हैं। सेहत को लेकर सावधानी बरतें।

कुम्भ राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम चलेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपनी मेहनत से कार्यों में सफल होंगे। अनावश्यक धन व्यय होनी की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा किसी परिजन से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और बाहर के खाने-पीने से बचें।

मीन राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। गृहों की स्थिति आपके अनुकूल बन रही है, जिससे कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग रहेंगे। कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की की संभावना रहेगी। हालांकि, कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से आत्मविश्वास में कमी आएगी, लेकिन अपने प्रयासों से अंतत: कार्य सफल होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत कर सकेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। सेहत का ध्यान रखें। 

 
नवरात्रि की पूजा में घटस्थापना का विशेष महत्व,  13 अप्रैल नवरात्रि का पर्व आरंभ

नवरात्रि की पूजा में घटस्थापना का विशेष महत्व, 13 अप्रैल नवरात्रि का पर्व आरंभ

पंचांग के अनुसार चैत्र मास प्रारंभ हो चुका है. चैत्र मास को हिंदू नववर्ष का प्रथम मास माना जाता है. चैत्र में पड़ने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि के नाम से जाना जाता है. धार्मिक दृष्टि से चैत्र नवरात्रि को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. चैत्र नवरात्रि में मां के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. मान्यता है कि चैत्र नवरात्रि में विधि पूर्वक मां की उपासना करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं और सुख समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है.


नवमी की तिथि कब है?
13 अप्रैल मंगलवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा की तिथि से नवरात्रि का पर्व आरंभ होगा. पंचांग के अनुसार नवमी की तिथि 21 अप्रैल को पड़ेगी. नवरात्रि व्रत का पारण दशमी की तिथि यानि 22 अप्रैल को किया जाएगा.


घटस्थापना कब है?

नवरात्रि की पूजा में घटस्थापना का विशेष महत्व माना गया है. पंचांग के अनुसार 13 अप्रैल को घटस्थापना यानि कलश स्थापना की जाएगी. घटस्थापना का मुहूर्त इस दिन सुबह 05 बजकर 28 मिनट से सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक रहेगा, इस मुहूर्त में घटस्थापना कर सकते हैं. नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी. इस दिन कलश की पूजा, विधि पूर्वक करनी चाहिए. इसके लिए मिट्टी के पात्र में सात प्रकार के अनाज को मां दुर्गा का स्मरण करते हुए बोएं. इसके बाद इस पात्र के ऊपर कलश की स्थापना करें. कलश में जल और गंगाजल को मिलाकर भर दें. कलश पर कलावा बांधें. कलश के मुख पर आम या अशोक के पत्ते रख दें. इसके उपरांत जटा नारियल में कलावा को बांध दें. लाल कपड़े में नारियल को लपेट कर कलश के ऊपर रखें. इसके बाद सभी देवी देवताओं का आह्वान करें.


नवरात्रि के प्रथम दिन बनने वाले योग
इस बार नवरात्रि के प्रथम दिन ग्रहों के संयोग से कुछ विशेष योग का निर्माण हो रहा है. प्रतिपदा की तिथि में विष्कुंभ और प्रीति योग का निर्माण हो रहा है. इस दिन विष्कुम्भ योग दोपहर बाद 03 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. उसके बाद प्रीति योग का आरंभ होगा. वहीं करण बव सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक, बाद बालव रात 11 बजकर 31 मिनट तक है.


ग्रहों का गोचर
नवरात्रि के पर्व पर चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेगा. इसके साथ ही सूर्य और बुध मीन राशि, राहु और मंगल वृषभ राशि, शुक्र मेष राशि, गुरू कुंभ राशि, शनिदेव मकर राशि और केतु वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे. 

राशिफल: दिनांक 1 अप्रैल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 1 अप्रैल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। खान-पान में सतर्कता बरतें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी।
वृषभ राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मित्रों-परिजनों के साथ मौज-मस्ती में दिन बिता पाएंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
मिथुन राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यभार की भी अधिकता रहेगा। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, जिनसे बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कर्क राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। संतान-पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक-परोपकार के कार्य कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आशातीत परिणाम मिलेंगे।
सिंह राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। कई बातों को लेकर चिंतित हो सकते हैं, जिससे शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। अनावश्यक धन खर्च के योग हैं।
कन्या राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और सभी कार्य सफल होंगे। नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे और परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे।
तुला राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता हावी न होने दें। धार्मिक कार्यों में व्यय हो सकता है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी।
वृश्चिक राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण होंगे। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी यात्रा स्थल पर प्रवास की संभावना रहेगी। स्वजनों के मिलने से मन आनंदित रहेगा। परिवार के साथ समय बीतेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
धनु राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। मन अस्वस्थ हो सकता है। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन खर्च होगा। प्रियजनों से अनबन हो सकती है। व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में दिक्कत आ सकती है। वाणी पर संयम रखें।
मकर राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग रहेंगे। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। मांगलिक आयोजन हो सकते हैं, जिससे आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य का शुभारंभ लाभकारी रहेगा। संतान के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आय बढ़ेगी। प्रवास का आयोजन हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुम्भ राशि :-
आपका आज का दिन शुभ फलदायी है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यों में सफलता से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दिया धन वापस हो सकता है। लेन-देन से बचें। बड़े भाई एवं पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से आप आनंदित रहेंगे। परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने सी आवश्यकता है।
मीन राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम चलेगा और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर कामकाज की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव करेंगे। सहकर्मियों को किसी बात की ठेस न पहुंचे, इसका ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

 

राशिफल: दिनांक 31 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 31 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष :
नए मित्र बनेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर अवसर बढ़ेंगे। समस्याएं कम होंगी। मान-सम्मान मिलेगा। मित्र व रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी से अनुकूलता बनी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा।

वृष :
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। चोट व रोग से बचें।

मिथुन :
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। अकारण क्रोध व उत्तेजना रह सकते हैं। बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न उठाएं।

कर्क :
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कामों की रुकावट दूर होगी। स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में लाभ वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। निवेश में लाभ होगा। घर में सभी सदस्य आनंदपूर्वक रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

सिंह :
मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। काम में उत्साह व प्रसन्नता से ध्यान दे पाएंगे। वाद-विवाद से अपना पक्ष मजबूत कर पाएंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।

कन्या :
नई योजना बनेगी। कार्यस्‍थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति की कोशिशें कामयाब रहेंगी। नए काम हाथ में आएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।

तुला :
चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका बनती है। आशंका-कुशंका के चलते कार्य प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। झंझटों से दूर रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक परेशानी आ सकती है। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।

वृश्चिक :
भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें।

धनु :
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यापार अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। प्रमाद से बचें।

मकर :
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कारोबार से लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। घर के सभी सदस्य प्रसन्न व संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। संगीत आदि में दिलचस्पी बढ़ेगी।

कुंभ :
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर-मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। विवेक का प्रयोग करें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी।

मीन :
फालतू खर्च होगा। लाभ के अवसर टलेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। चोट व रोग से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ में विवाद हो सकता है। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा।

पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने से विवाह बाधा होती है दूर, जानिए कैसे

पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने से विवाह बाधा होती है दूर, जानिए कैसे

पीपल के पेड़ की मान्यता भारतीय सनातन धर्म में अत्यधिक है. पीपल शनिदेव के दोषों को दूर करने, भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और विवाह बाधा दूर करने में सहायक है.
भगवान श्रीकृष्ण ने भगवद गीता में स्वयं कहा है, वृक्षों में मैं पीपल हूं. यही कारण है कि कुछ अत्यंत पूजनीय वृक्षों में पीपल का स्थान सर्वोच्च है. पीपल की पूजा न सिर्फ देवताओं को प्रसन्न करने के लिए की जाती है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों के दोषों को शांत करने के लिए भी की जाती है. ग्रहजनित पीड़ाओं को दूर करने में पीपल के समान कोई अन्य वृक्ष नहीं है. यह समस्त दशाओं को अनुकूल बनाने की क्षमता रखता है.
वैज्ञानिक दृष्टि से पीपल चौबीस घंटे आक्सीजन छोड़ने वाला पेड़ है. ऐसा विश्वास है कि पीपल की निरंतर पूजा अर्चना कर परिक्रमा करते हुए जल चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है. व्यक्ति को मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं. इसके साथ ही अदृश्य आत्माएँ तृप्त होकर सहायक हो जाती हैंं. इस पेड़ पर ही पितरों का वास माना गया है. किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए भी इसके चारों ओर कच्चा सूत लपेटते हुए परिक्रमा करने की प्रथा है.
ऐसी मान्यता है कि पीपल के वृक्ष के जड़ में लगातार 43 दिन तक जल डालने और दीपक जलाने से विवाह के शीघ्र तय होने के योग बनते हैं. रविवार को तथा निषेध काल में जल नहीं चढ़ाना चाहिए. इस समय नकारात्मक शक्तियों का वास होता है. 

राशिफल: दिनांक 30 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 30 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष-
आप के दिन आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी, लेकिन धैर्य रखें. अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें.ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो एक साथ कई तरह के कामों में खुद को इनवॉल्व करना पड़ सकता है. कारोबारियों के लिए दिन अच्छा बीतेगा, तो वहीं दूसरी ओर चोरी को लेकर अलर्ट रहना होगा. कोशिश करें की ऑफिस की देखरेख आप स्वयं करें. विद्यार्थी परीक्षा को हौव्वा न मानें, सोचने से अधिक पढ़ने में समय व्यतीत करें. स्वास्थ्य में रक्तचाप, व पेट से संबंधित रोगों के प्रति सचेत रहें. घर में मां मौसी या मां तुल्य महिला को स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दें.


वृष-
आज के दिन घर हो या बाहर छोटों पर क्रोधित न हों. ऑफिस में कार्यों के प्रति गंभीरता दिखानी होगी, तो वहीं दूसरी ओर भविष्य के लिए प्लानिंग करना भी लाभप्रद रहेगा. कारोबार की बात करें तो ज्वेलरी, कॉस्मेटिक आदि का बिजनेस का बिजनेस करने वालों को लाभ होगा. युवा वर्ग डिजिटल दुनिया के हिसाब से खुद को अपडेट करें. विद्यार्थी याद करने वाले कामों पर फोकस बनाए रखें. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कुछ एलर्जी की समस्या को लेकर परेशान हो सकते हैं. परिवार के महत्वपूर्ण कायों में जीवनसाथी की सलाह से किए गए बदलाव आपके लिए फायदेमंद होंगे. जरूरी खरीदारी फायदेमंद रहेगी.


मिथुन-
आज का दिन आपके लिए बेदह अनमोल रहने वाला है, संभव हो तो अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में इसका प्रयोग करें. ऑफिस कार्यों को लेकर समय किस्मत चमकाने वाला है, इसलिए परिश्रम के साथ व्यवहार को भी अच्छा बनाना होगा. साथ ही गलतियों की गुंजाइश ही आपके लिए नुकसान का कारण बनेगी. पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को वर्तमान समय में पारदर्शिता रखनी होगी. ध्यान रहें यदि कोई मनमुटाव चल रहा हो तो मिलबैठकर विवाद को सुलझा लें. हेल्थ को देखते हुए आज कमर में खिंचाव या नस संबंधी दिक्कत आ सकती है. घर के छोटों की संगति और करियर की दिशा को लेकर ध्यान दें.
कर्क-
आज के दिन समय निकाल कर निवेश को लेकर भविष्य की प्लानिंग पर फोकस करें. ऑफिशियल कार्यों को लेकर तनाव कम से कम लें और कोशिश करें की ऑफिस का तनाव घर तक न आएं. ग्रहों की स्थिति वर्तमान समय में आपको सपोर्ट कर रही है, जिससे व्यापार में आ रही गिरावट अब सुधरती हुई नजर आएगी. युवा वर्ग को हर कार्य के लिए मित्रों के भरोसे रहना नुकसानदेह हो सकता है. विद्यार्थी आलस्य से खुद को दूर रखें. खान-पान को लेकर संयम बर्तें ग्रहों की नकारात्मकता गैस संबंधी दिक्कतें दे सकती है. माता-पिता के साथ समय व्यतीत करना चाहिए, यदि संभव न हो तो उनको याद करें.


सिंह-
आज के दिन जहां एक ओर आलस्य रहेंगा तो वहीं कार्य न बनने से कुछ क्रोध भी आ सकता है. ऑफिस में सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखना होगा, यदि संभव होतो ऑफिस के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उपहार या खाने-पीने की वस्तु दे सकते हैं. कारोबारी वर्ग के लिए दिन लगभग सामान्य ही रहने वाला है. युवाओं का आत्मविश्वास गिर सकता है, ऐसे में मित्रों और नजदीक व्यक्ति से दिल की बात साझा करें. हेल्थ में अधिक चिंता सेहत में सुस्ती रह सकती है,डॉक्टर ने कोई परहेज बताया हो तो लापरवाही न बर्तें. घर के हर सदस्य के साथ प्रेम पूर्वक बात-चीत करनी चाहिए.


कन्या-
आज के दिन सक्रिय रहते हुए तेजी के साथ कार्यों को पूरा करें, पिछले पेंडिंग काम खत्म करना होगा. नौकरी पेशा की बात करें तो लंबे समय से किसी चीज की खोज में हैं तो वह मिल सकती है. नये लोगों से मुलाकात होगी जो करियर में शानदार भूमिका निभाएंगे. पैतृक व्यापार करने वालों को अब व्यापार को अपडेट करने के लिए बड़े प्लान बनाने चाहिए. खुदरा व्यापारी खासकर आज कुछ आर्थिक बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं. कला क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए दिन अच्छा है. अल्सर के मरीज खान-पान में फल-जूस का प्रयोग अधिक करें. परिवार में किसी का विवाह तय हो सकता है.
तुला-
आज के दिन किसी की भी पूरी बात सुनें बिना प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए. यदि आप कस्टमर डील करते हैं तो व्यवहार मधुर रखें. बैकिंग, टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े लोग भी इन बातों का खास ख्याल रखें. व्यापार से जुड़े लोग बड़े उधार न दें और न ही उधार पर स्टॉक आदि खरीदें. युवा वर्ग जहां एक ओर परिश्रम का परिणाम प्राप्त कर पाएंगे, तो वहीं दूसरी ओर कोई समस्या आने पर अभिभावकों से मार्ग दर्शन लेना कारगर होगा. स्वास्थ्य को लेकर मुंह पर बहुत ध्यान देना है, मुंह में छाले, दांत में दर्द हो सकता है. घर में बचत पर गौर करना बेहद जरूरी है.


वृश्चिक-
आज के दिन मानसिक तौर पर तैयार रहें, ग्रहों की स्थिति बड़ी जिम्मेदारियां दे सकती है. स्वास्थ्य में गिरावट आने पर ऑफिशियल कार्य बिगड़ सकता है इसलिए यदि स्वास्थ्य ठीक न लग रहा हो तो सहकर्मियों के साथ टीम वर्क में काम करें. सेल्स या मार्केटिंग, इंटीरियर डेकोरेशन का काम करने वालों को लाभ होगा. कारोबारियों को अच्छी डील मिल सकती है. स्वास्थ्य में आज गर्भवती महिलाओं को सेहत और खानपान के प्रति अलर्ट रहना है, यदि कोई भी समस्या दिखती है तो लापरवाही न बर्तें. दवा के साथ-साथ नियमित व्यायाम और योग लाभप्रद होगा. घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, आतिथ्य में कोई कमी न लाएं.


धनु-
आज के दिन किसी से हल्की बात नहीं करनी है, हंसी मजाक एक दायरे में रहकर करना होगा. मानसिक तौर पर स्थिर रहना होगा. किसी भी प्रकार की तुलना से बचकर रहें.नौकरी पेशा से जुड़े लोगों की बात करें तो जो लोग लीगल क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपने काम पर बहुत ध्यान देना चाहिए. बड़े कारोबारी टैक्स रिटर्न आदि को लेकर लापरवाही न करें, और न ही गैरकानूनी काम में फंसे, वर्तमान में ग्रहों की स्थिति आपको कानूनी तौर पर फंसा सकती है. हेल्थ को लेकर फूड प्वाइंजनिंग की आशंका है, बाहर का खानपान से दूरी रखनी होगी. भाई-बहन के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे.
मकर-
आज के दिन आपको तनाव से थोड़ी राहत मिलेगी. ऑफिस में आपके टीम वर्क से कार्यों को लक्ष्य तक पहुंचा पाएंगे. पदोउन्नति में टीम की अहम् भूमिका होगी. कारोबारियों पॉजिटिव समय का पूरा लाभ उठाएं. व्यापार बढ़ाने के लिए समय अच्छा है. विद्यार्थी कमजोर विषयों पर ध्यान दें, तो वहीं मेहनत दोगुनी कर दें. युवा वर्ग को ऊर्जा का सही उपयोग करना है. विवाद की सूरत में अभिभावकों से तकरार करना ठीक नहीं होगा, ऐसी सूरत में आया अत्यधिक क्रोध नुकसान कराएं. सेहत को लेकर अपच की समस्या रहेगी, गरिष्ठ भोजन न ही करें तो बेहतर होगा. शिव जी को हलवा या कोई मीठा आहार बनाकर भोग लगाएं.


कुम्भ-
आज के दिन फाइनेंस से संबंधित प्लानिंग करना अच्छा होगा. कामकाज का तनाव बढ़ रहा होतो दिमाग को हल्का करने के लिए मनोरंजन कर सकते हैं. नौकरी पेशा की बात करें तो जो लोग पेमेंट या बिल पास करते हैं तो सजग हो जाएं एक गलति छवि धूमिल कर सकती है. व्यापारिक मामलों में कैश के लेन-देन के दौरान लिखित रूप से रखना जरूरी है, नहीं तो छोटी सी गलती आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है. विद्यार्थी वर्ग माध्यमिक शिक्षा के अध्ययन पर ध्यान दें. स्वास्थ्य की दृष्टि से महामारी के प्रति अलर्ट रहें. यदि जूलरी खरीदने की प्लानिंग अटकी है तो उसे पूरा कर सकते हैं.


मीन-
आज के दिन शांत रहते हुए सिर्फ अपने काम पर फोकस करें. दिनचर्या में बहुत तकनीकी चीजों का उपयोग कम करें. छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित होना आपके व्यक्तित्व को धूमिल कर सकता है. सहकर्मियों के साथ बहुत अच्छा संबंध रखें. विदेशी कंपनीयों में यदि आपने नौकरी के लिए आवेदन कर रखा है तो आज वहां से शुभ सामाचार मिल सकता है. कारोबारी ग्राहकों के साथ झगड़े से बचें. लकड़ी के कारोबारी मुनाफे के लिए पैनी निगाह बनाएं रखें. सेहत के प्रति लापरवाही न दिखाएं, यदि ऑपरेशन हुआ है तो लापरवाही न करें. घर में पानी से संबंधित कोई काम पेंडिग चल रहा हो तो उसे पूरा कर लें.

 

वसंत पूर्णिमा पर व्रत करने से व्यक्ति के सारे पाप ख़त्म हो जाते हैं और

वसंत पूर्णिमा पर व्रत करने से व्यक्ति के सारे पाप ख़त्म हो जाते हैं और

आज फाल्गुन महीने की आखिरी पूर्णिमा है. इन पूर्णिमा को वसंत पूर्णिमा भी कहा जाता है. चूंकि श्रीमद्भागवत में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है, ‘मैं ऋतुओं में वसंत हूं.’ इसलिए वसंत पूर्णिमा के दिन भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा अर्चना और व्रत किया जाता है. वहीँ विष्णुधर्मोत्तर पुराण के अनुसार वसंत पूर्णिमा पर व्रत करने से व्यक्ति के सारे पाप ख़त्म हो जाते हैं और व्यक्ति की उम्र भी बढ़ती है. आइए जानते हैं वसंत पूर्णिमा किए जाने वाले व्रत की पूजा-विधि और महत्व के बारे में-

पूजा-विधि

वसंत पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पहले उठना चाहिए. इसके बाद पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए. स्नान करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और व्रत का संकल्प लेना चाहिए. इसके बाद मंदिर या फिर घर में ही भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति पर जल चढ़ाना चाहिए. जल चढ़ाने के बाद भगवान श्रीकृष्ण का ताजा दूध एवं पंचामृत से ‘क्लीं कृष्णाय नमः’ मंत्र का जप करते हुए अभिषेक करना चाहिए. अभिषेक के बाद भगवान श्रीकृष्ण को पीला वस्त्र पहनाकर उन्हें चंदन, अक्षत, मौली, अबीर, गुलाल, इत्र, तुलसी और जनेऊ चढ़ाना चाहिए. इसके बाद मिश्री मिले हुए मक्खन से भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाना चाहिए. इतना सब-कुछ करने के बाद भगवान की आरती करनी चाहिए और श्रद्धा अनुसार जरूरतमंद लोगों को दान देना चाहिए.

व्रत का महत्व


त्रिदोष से बचाव: ऋतुओं के बदलने पर हमारे शरीर में भी कुछ बदलाव होते हैं. इन बदलावों की वजह से हमारे शरीर में त्रिदोष (वात, पित्त और कफ) बढ़ता है. त्रिदोष बढ़ने की वजह से हमारे शरीर में बिमारियों के होने की आशंका भी बढ़ जाती है. इसी त्रिदोष से बचने के लिए फाल्गुन महीने के आखिरी दिन यानी कि पूर्णिमा के दिन व्रत रखने की परंपरा बनाई गई.


सभी पापों से मुक्ति एवं मानसिक शांति के लिए

चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है और फाल्गुन महीने के आखिरी दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं के साथ आकाश में रहता है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें जैसे कि पानी, दूध, पंचामृत और मक्खन पर चंद्रमा का खास असर रहता है. इसी वजह से इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और व्रत करने से मानसिक शांति मिलती है और व्यक्ति के सारे पाप भी ख़त्म हो जाते हैं.

राशिफल: दिनांक 29 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 29 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष राशि :- 

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी, जिससे कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य आसानी से सफल होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन फैसले लेते समय अच्छे से सोच-विचार करें और हो सके तो जानकारों की सलाह अवश्य लें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन कार्यभार की अधिकता रहेगी। कार्यों की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा, लेकिन कार्य आसानी से पूरे होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना रहेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत भी खराब हो सकती है। सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

कर्क राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। धन व्यय की भी अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। संतान की चिंता सताएगी। परिवार में कलह की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

सिंह राशि :-

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों और मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

कन्या राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान और वाणी पर संयम रखें।

तुला राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्य सफल होंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। परिजनों-मित्रों के साथ पर्यटन की भी संभावना है। अनावश्यक धन-व्यय की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, वरना विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। किसी के भी साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें। किसी भी विवाद में पडऩे से बचना होगा। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ महसूस करेंगे। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी आज अच्छा मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी ध्यान लगा रहेगा।

धनु राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मकर राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। उधार-लेन से बचें। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाने से बचें।

कुम्भ राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय-धंधे में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। पैसों के लेन-देन और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन कलह की संभावना भी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

 

मीन राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगा। कारोबाल अच्छा चलेगा और धनलाभ की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। किस बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।

अमरनाथ गुफा के तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण  इस तारीख से होगा शुरू

अमरनाथ गुफा के तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण इस तारीख से होगा शुरू

दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ गुफा के लिए तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण 1 अप्रैल से शुरू होगा। यह यात्रा 22 अगस्त को समाप्त होगी। इस वर्ष ये यात्रा 56 दिनों तक चलेगी। इस साल यह तीर्थ यात्रा 28 जून को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से शुरू होगी। यह खुलासा श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (Shri Amarnathji Shrine Board) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नीतीश्वर कुमार ने किया। उन्होंने कहा, पूरे देश में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू और कश्मीर बैंक और यस बैंक की 446 नामित बैंक शाखाओं के माध्यम से पंजीकरण किया जाएगा।

पंजीकरण के लिए प्रक्रिया के बारे में विवरण, आवेदन पत्र और बैंक की शाखाओं की राज्यवार सूची पूरे पते के साथ बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यात्रियों के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य हैं क्योंकि यह मंदिर बहुत ऊंचाई पर है और यात्रा कठिन है। इस यात्रा के लिए केवल 15 मार्च के बाद जारी किए गए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र मान्य होंगे। यात्रा के लिए पंजीकरण करने के लिए यात्रियों को जिन चरणों का पालन करना होगा, उन्हें बोर्ड की वेबसाइट www.shriamarnathjishrine.com पर डाल दिया गया है। 13 वर्ष से कम या 75 वर्ष से अधिक आयु के लोग और छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाओं को इस वर्ष की यात्रा के लिए COVID-19 मानदंडों के अनुसार पंजीकृत नहीं किया जाएगा।

अमरनाथ मंदिर
अमरनाथ गुफा मंदिर एक प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थस्थल है, यह जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले में स्थित है। यह मंदिर भगवान् शिव को समर्पित है। यह मंदिर 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अमरनाथ मंदिर को 51 शक्ति पीठों में से एक माना जाता है। 

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के वृद्धि योग में आज होलिका दहन शुभदायी

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के वृद्धि योग में आज होलिका दहन शुभदायी

अरसा बाद इस बार रविवार को फाल्गुन मास की पूर्णिमा भद्राकाल से रहित होगी। भद्राकाल से मुक्त पूर्णिमा में प्रदोष काल में होलिका होलिका दहन होगा। शहर से ग्राम्यांचलों तक तिराहों, चौराहों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित होलिकाओं में वर्ष भर के कष्टों, विकारों को जलाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार होलिका में लोग कोरोना के नाम की महामारी की पोटलियां जलाएंगे। शुभ मुहूर्त में हवन-पूजन के साथ होलिका दहन किया जाएगा। सोमवार को रंगोत्सव पर्व पर संगमनगरी में रंगों की बौछार मचेगी।
रविवार की दोपहर 1:37 बजे ही भद्राकाल समाप्त हो जाएगा। फाल्गुन पूर्णिमा 3:25 बजे लग रही है। ऐसे में भद्रा से रहित पूर्णिमा में गोधूलि बेला में शाम 6:36 बजे से होलिकाएं जलाई जाएंगी। रात को 8:56 बजे तक होलिका दहन का मुहूर्त है। इस बार उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में वृद्धि योग में होलिका दहन मंगलकारी माना जा रहा है।
इस बार पूर्णिमा में भद्रा न होने से होलिका दहन हर किसी के लिए शुभ फलदायी रहेगा। महीने भर से शहर केहर मोहल्ले में स्थापित बुराई की प्रतीक होलिकाएं शनिवार की देर शाम तक लकड़ी और उपले से ऊंची की जाती रहीं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभावों के बीच रविवार की शाम लोग घर-घर से होलिकाओं में विकारों को जलाने निकलेंगे। पुरोहितों की ओर से हवन-पूजन के बाद होलिकाओं में आग लगाई जाएगी। इसके बाद सोमवार को रंगों की होली खेली जाएगी।

ये है पौराणिक मान्यता
लोक मान्यता के अनुसार होलिका दहन की परंपरा पौराणिक काल में हिरण्यकश्यप राजा से जुड़ी हुई है। ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी पौराणिक कथाओं का हवाला देते हुए बताती हैं कि किसी समय राजा हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र को भगवान विष्णु की भक्ति से रोकने की कोशिश की थी। लेकिन, जब प्रह्लाद की भक्ति और गाढ़ी होती गई तब उसने अपनी बहन होलिका की गोद में अपने पुत्र को जलाकर मार डालने की योजना बनाई थी। होलिका को वरदान था कि आग लगने पर वह नहीं जल सकती थी। लेकिन, प्रह्लाद को गोद में लेकर बैठने के बाद वह खुद जल गई और भगवान ने अपने भक्त को बचा लिया था। तभी सो होलिका दहन की परंपरा सनातन संस्कृति में ऊंचे मानकों पर स्थापित है।
 

राशिफल: दिनांक 28 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 28 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक दृष्टि से स्थिति मजबूत होगी, लेकिन पारिवारिक समस्याएं आएंगी। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यभार की अधिकता से दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीकि रूप से थकान और अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि परिजनों-संबंधियों के साथ अनबन न हो। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है।
वृषभ राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कारोबार विस्तार की योजनाएं बना रहे हैं, तो नये कार्यों की शुरुआत से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। दोस्तों के साथ किसी यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें और खान-पान का ध्यान रखें।
मिथुन राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। कारोबार विस्तार के लिए नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे और आय में वृद्धि होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें। आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय हो सकते हैं।
सिंह राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधे में लाभ और नौकरी में आय में वृद्धि के योग रहेंगे, लेकिन नए कार्यों में शीघ्रता से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च बढऩे की भी संभावना रहेगी। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। बाहर जाने की योजना टल सकती है। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख की भावना अनुभव करेंगे। परिवार में कलह की संभावना रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।
कन्या राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं। नौकरी-व्यवस्था में उन्नति या वेतन वृद्धि का मामला टल सकता है। काम के प्रति सक्रिय रहें और सावधानी बरतें, क्योंकि अचानक असुविधाजनक स्थिति बन सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा को टालें।
तुला राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए योजनाओं पर काम कर सकते हैं, जिससे अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। पैसों के लेन-देने में सावधानी बरतें। परिजनों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। कार्यभार की अधिकता से परिश्रम अधिक करना पड़ेगा और भागदौड़ भी रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। जमीन-जायदाद और कोर्ट-कचहरी के कामों में सावधानी बरतें और लेन-देन से बचें। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार और कामकाज के बीज उलझन महसूस करेंगे। परिजनों से कलह हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
धनु राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। थकान के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद हो सकता है। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। कार्यों में सफलता से धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
मकर राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी और कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कामकाज को लेकर छोटा प्रवास हो सकता है। नये कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्यों में सफल रहेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन ध्यान रखना होगा कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत अच्छी रहेगी।
कुम्भ राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी, लेकिन अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। फिर भी आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें और पैसों का लेन-देन न करें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
मीन राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रगति होगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार करेंगे, जो लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार के साथ आनंदपूर्व दिन व्यतीत होगा। परिजनों-मित्रों के साथ पिकनिक या किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। क्रोध करने से बचें और सेहत का ध्यान रखें।

 

 होलिका दहन के दिन गलती से भी ना करें ये काम, पूरे साल रहेगी आर्थिक तंगी

होलिका दहन के दिन गलती से भी ना करें ये काम, पूरे साल रहेगी आर्थिक तंगी

हिंदू धर्म में होली का खास महत्व होता है .होली दो दिन का त्योहार है इसके पहले दिन होलिका दहन (Holika Dahan)और दूसरे दिन रंग वाली होली मनाई जाती है . इस साल 28 मार्च 2021 को होलिका दहन और 29 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा. धार्मिक कथाओं के अनुसार, हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त था. अपने अहंकारी भाई के कहने पर होलिका प्रह्लाद को लेकर अग्नि अग्नि में बैठ गई, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद की जान बच गई और होलिका जलकर भस्म हो गई. इसी वजह से होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, होलिका दहन के लिए कुछ कार्यों का किया जाना काफी अशुभ माना जाता है. इन कार्यों को करने से आपको धन संबंधी समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है आइए जानते हैं इन अशुभ कार्यों के बार में
– होलिका दहन के दिन किसी से भी पैसे उधार नहीं मांगने चाहिए ऐसे करने से घर में नकारात्मकता आती है ऐसे में आपको पूरे साल आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है
– इस दिन माता का अपमान नहीं करना चाहिए इससे जीवन में दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है हो सके तो इस दिन माता को उपहार देना चाहिए ऐसा करने से भगवान श्री कृष्ण का खास आशीर्वाद मिलता है
– होलिका दहन के दिन व्यक्ति को अपने परिवार सहित गेहूं और गुड़ से बनी रोटी खानी चाहिए. ऐसा करने से उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं.
– होलिका दहन के दिन सफेद चीजें जैसे दूध, दही, चावल आदि का सेवन करना वर्जित माना जाता है.
 

राशिफल: दिनांक 27 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 27 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल 

मेष 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कार्य सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृषभ 

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। काम को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन किसी बात को लेकर विवाद होने की भी संभावना रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन आशानुरूप कार्यों में सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। व्यापार-धंधे में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार का माहौल ठीक रहेगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, वरना किसी से विवाद होने की संभावना रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और खान-पान का ध्यान रखें।

कर्क 

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार विस्तार को लेकर योजनाएं शुरू कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। परिजनों-मित्रों के साथ किसी यात्रा या पिकनिक पर जा सकते हैं। सेहत भी बनी रहेगी।

सिंह

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और कारोबार विस्तार की योजनाएं बनेंगी, लेकिन नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें, वरना बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ होगा, अनावश्यक धन व्यय की भी अधिकता रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। उधार लेन-देन से बचें। परिश्रम और प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या 

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से खुश रहेंगे। आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी और कार्यों सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों और मित्रों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। जोखिम लेने से नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

तुला 

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाएं बनाकर काम करने से सफलता मिलेगी, लेकिन कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजन, दोस्त, रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद के मामले में पडऩे से बचें, अन्यथा कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। आपका व्यवहार पार्टनर को खुशी देगा। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज अच्छा चलेगा और धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन छोटी-छोटी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लेन-देन से बचें।

धनु 

आज का मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान भी रहें। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें।

मकर 

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल रहने से भाग्य-वृद्धि के योग बन रहे हैं। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन सहयोगियों की मदद से कार्य सफल होंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। यात्रा पर जाने का आयोजन हो सकता है।

कुम्भ 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापारिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी और छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की भी अधिकता रहेगी, लेकिन सहकर्मियों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पैसों के लेन-देने और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से दूर रहना बेहतर होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। विद्यार्थियों  को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

मीन 

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यभार की अधिकता रहने से दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन में व्यग्रता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। ईश्वर भक्ति मन को शांति प्रदान करेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा। धन व्यय की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। 

 

 

 

हमारे देश में शनि देवता का एक ऐसा मंदिर भी है और इस मंदिर में सैकड़ों सालों से...

हमारे देश में शनि देवता का एक ऐसा मंदिर भी है और इस मंदिर में सैकड़ों सालों से...

हिन्दू धर्म में जहां एक तरफ शनिदेव को न्याय का देवता माना जाना है वहीँ दूसरी तरफ शनिदेव के द्वारा दिए गए दंड से सभी लोग डरते भी हैं. वैसे तो हमारे देश में शनि देवता के कई मंदिर मौजूद हैं लेकिन हमारे देश में शनि देवता का एक ऐसा मंदिर भी है, जो करीब 7000 फुट की उंचाई पर बना है और इस मंदिर में सैकड़ों सालों से एक अखंड ज्योति आज भी जल रही है. ऐसी भी मान्यता है कि इस मंदिर में हर साल कोई न कोई चमत्कार अवश्य होता है. आइए जानते हैं इस शनि मंदिर के बारे में विस्तार से.
उत्तराखंड में 7000 फुट की उंचाई पर बना है शनि देवता का यह मंदिर: शनि देवता का यह मंदिर हमारे देश के देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड के खरसाली में बना हुआ है. इस मंदिर को शनिदेव धाम कहा जाता है. ऐसा भी कहा जाता है कि भगवान शनि यहां पर साल के 12 महीने विराजमान रहते हैं.
पांडवों ने करवाया था इस मंदिर का निर्माण: ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने करवाया था. शनिदेव का यह मंदिर वैसे तो पांच मंजिला है लेकिन बाहर से देखने पर यह पांच मंजिला नहीं दिखाई देता है. इस मंदिर का निर्माण पत्थर और लकड़ी से किया गया है.

 

अखंड ज्योति के दर्शन मात्र से ही दूर होते हैं जीवन के सारे कष्ट: इस शनि धाम मंदिर में शनिदेव की कांस्य की मूर्ति विराजमान है और साथ ही एक अखंड ज्योति भी जल रही है. ऐसा माना जाता है कि मंदिर की अखंड ज्योति के दर्शन मात्र से ही जीवन के सारे कष्टों से मुक्ति मिल जाती है और मंदिर में शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति को कुंडली के शनि दोष से भी छुटकारा मिल जाता है.
यहां साल में एक बार अवश्य होता है चमत्कार: स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मंदिर हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन एक चमत्कार होता है. जिसके तहत मंदिर के ऊपर रखे घड़े खुद ही बदल जाते हैं. इस दिन जो कोई भी शनि मंदिर में दर्शन के लिए आता है उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं.

 

राशिफल: दिनांक 26 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 26 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी और कार्यभार की अधिकता रहेगी। कठिन परिश्रम के बावजूद आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पैसों के लेन-देन और कोर्ट-कचहरी के कामों से बचें। सेहत का ध्यान रखें और यात्रा को टालें।

वृषभ

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की संभावना रहेगी, जिससे कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक गतिविधियों में प्रगति रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन परिजनों से तालमेल बनाकर चलना होगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।

मिथुन

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रगति होगी और कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बनेंगी। आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यस्थल में बदलाव होने की भी संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक दिन बीतेगा। परिजनों-मित्रों के साथ पिकनिक या किसी धार्मिक स्थल का यात्रा का आयोजन हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधे में धनलाभ की संभावना रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्य सफल होंगे। कारोबार को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के बीच सामंजस्य बन रहेगा। संतान से पूरा सहयोग मिलेगा। मनोबल और रवैया सकारात्मक बनाए रखें। पैसों के लेन-देन और व्यापार में जोखिम उठाने से बचें। सेहत का ध्यान रखें और खान-पान में सावधानी बरतें।

सिंह 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार और रोजगार में आशानुरूप सफलता मिलने से अच्छे धनलाभ की प्राप्त हो सकती है। नई योजनाएं शुरू कर कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दिन भागदौड़ में बीतेगा, जिससे थकान का अनुभव होगा। क्रोध की भी अधिकता रहेगी, जिससे परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या 

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से मन में उत्साह बनेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की के भी योग हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों से सामंजस्य बनेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी लम्बी यात्रा का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य भी बना रहेगा।

तुला

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। कार्यों में अपेक्षानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित होगा और कार्यभार अधिक होने से दबाव महसूस करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी और कार्य सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबार विस्तार के नई योजनाएं बनाएंगे, लेकिन उनकी शुरुआत करने से बचना होगा, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत का ध्यान रखें।

धनु 

आज का दिन अच्छा रहेगा। कठिन परिश्रम से व्यापारिक गतिविधियों में विस्तार होगा और कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा और अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। हालांकि, संतान की चिंता रहेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मकर

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से मनोबल बढ़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे, अन्यथा कलह होने की संभावना रहेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें और खान-पान का ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। उन्हें आशानुरूप सफलता मिलेगी।

कुम्भ 

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। जमीन-वाहन आदि की खरीदी कर सकते हैं। व्यर्थ की चिंताओं से बचना होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

मीन

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। हालांकि, अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

 

 

 

राशिफल: दिनांक 25 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 25 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और कारोबार विस्तार की नवीन योजनाएं बनाएंगे। आकस्मिक धन लाभ की संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।
वृषभ राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन परिजनों से किसी बात पर विवाद होने की संभावना रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की मिल सकती है। कार्यों में सफलता मिलने आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, विवादों के साथ कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचें। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। छात्रों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है।
कर्क राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी। गृह-नक्षत्रों के अनुकूल रहने से आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन पैसों के लेन-देन से बचना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। परिजनों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है।
सिंह राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय-धंधे में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। व्यापार को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगी। अविवाहित लोगों के विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।
कन्या राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगा। हालांकि, कड़ी मेहनत और भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी, इसीलिए वाणी पर संयम रखें। क्रोध करने से बचें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत का ध्यान रखें। धन व्यय की अधिकता रहेगी, इसलिए यात्रा पर जाने से बचें।
तुला राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कड़े परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष करना पड़ेगा। वाहन का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई स्फूर्ति के साथ काम करेंगे, लेकिन वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। पैसों के लेन-देन से बचना होगा। कार्य विस्तार की योजना बनाएंगे, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
धनु राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिसके चलते मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। काम के सिलसिले में किसी छोटी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें और खाना-पान का ध्यान रखें।
मकर राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय में निवेश की योजना बनेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्य आसानी से पूरे होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। सेहत अच्छी रहेगी और परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।
कुम्भ राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथ में काम करने वालों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मन प्रसन्न होगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। निवेश करने से बचना होगा।
मीन राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में कार्यभार की अधिकता रहेगी और सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अनावश्यक व्यय की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

 

राशिफल: दिनांक 24 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 24 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल 

मेष 

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों की स्थिति आपके अनुकूल रहने से व्यापार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा।

वृषभ

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के भी योग रहेंगे। साहित्य-कला के प्रति रुचि बढ़ेगी। परोपकार और सामाजिक कार्यों में भाग लेने से समाज में सम्मान मिलेगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा और परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने का आयोजन हो सकता है।

मिथुन

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। यात्रा को टालें।

कर्क

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार विस्तार और नये कार्य शुरू करने का विचार कर सकते हैं। नई योजनाएं बनाकर उन अमल करना लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहयोगियों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। मित्रों-परिजनों के साथ पिकनिक-पर्यटन का आयोजन हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह

आज का दिन अच्छा रहेगा। गृह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति बनने से कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। परिवार के साथ आनंदपूर्व समय बीतेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। कार्यों में अपेक्षानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित हो सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में गुजरेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

तुला

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ घूमने-फिरने का समय निकाल सकेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म के साथ परोपकार के कार्य कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और अपेक्षानुरूप सफलता नहीं मिलेगी। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। धन खर्च अधिक होगा। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहेगा, इसलिए अपने व्यवहार का ध्यान रखें।

धनु

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आशानुरूप कार्य सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक दिन व्यतीत होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। निवेश और नया कार्य शुरू करने से बचें।

मकर

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन कठिन मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा, जिससे शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा। व्यापार के संबंध में बाहर जाना हो सकता है।

कुम्भ

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और अपेक्षानुरूप कार्यसफलता नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचें और नये कार्यों की शुरुआत न करें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। क्रोध की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और खान-पान का ध्यान रखें।

मीन

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी और कार्यों की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिवार में कलह हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। 

 

 

 

 

राशिफल: दिनांक 23 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 23 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल 

मेष 

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायी रहेगा। वाहन-आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर की सजावट पर विशेष ध्यान देंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।

वृषभ 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आध्यामितकता और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।

मिथुन 

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। कार्यों की सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने पड़ेगी और दिन भागदौड़ में गुजरेगा। व्यापार-धंधे में लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कर्क 

आज का दिन अच्छा रहेगा। गृह-नक्षत्रों की स्थिति आपके अनुकूल बनने से आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा और नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना रहेगी। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग रहेगा। परिजनों के साथ सैर-सपाटे में आनंतपूर्वक समय बीतेगा। यात्रा-पर्यटन का आयोजन भी हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरी रहेंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बनेंगे। रुका हुआ कार्य शुरू हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभ का सौदा सिद्ध होगी। पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से भरा रहेगा। परिजनों के साथ पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी और पीडि़तों को बीमारियों से राहत मिलेगी।

कन्या 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कार्य सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। भागदौड़ के बावजूद कार्यों में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन जिह्वा पर संयम रखना होगा, अन्यथा परिजनों से कलह होने की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। खर्च पर नियंत्रण एवं धन सम्बंधित लेन-देन में अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है। खान-पान में भी संयम बरतें।

तुला 

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार मध्यम रहेगा और कार्यक्षेत्र में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। भागदौड़ अधिक करने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिवार में कलह हो सकती है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

वृश्चिक 

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मन में प्रसन्नता का अनुभव होगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश और कार्य विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं, लेकिन सेहत का ध्यान रखना होगा।

धनु 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यभार की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन जिह्वा पर संयम रखना होगा, अन्यथा परिजनों से कलह होने की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। खर्च पर नियंत्रण एवं धन सम्बंधित लेन-देन में अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है। खान-पान में भी संयम बरतें।

मकर

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल होगा। सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलने से कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धनलाभ की संभावना रहेगी। कार्य विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक होगा। परिवार में आनंद व उल्लास छाया रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। परिवार में अच्छे समाचार मिल सकते हैं।

कुम्भ 

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। परिजनों से मतभेद होने की संभावना रहेगी। कठिन परिश्रम के बावजूद संतोषजनक परिणाम नहीं मिलने से मन व्यथित हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन 

आज का दिन अच्छा रहेगा। गृहों की स्थिति आपके अनुकूल रहने से आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। मित्रों-परिजनों के साथ पिकनिक का आयोजन हो सकता है। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। 

 

 

 

राशिफल: दिनांक 22 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 22 मार्च, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल 

मेष

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों की सेवा करने से मानसिक शांति प्राप्ति होगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें। आज आपको अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेनी चाहिए। कार्यक्रम  की योजना अपने परिजनों के कार्यक्रम के अनुसार ही बनाएं ताकि बाद में कोई ग़लतफ़हमी या समस्या ना आये। अनजान लोगों से सावधान रहें। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। 

वृषभ

छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा हैं। परीक्षा में कामयाबी मिल सकती है। घर के किसी सदस्य के सेहत में खराबी देखने को मिल सकती है। धार्मिक कार्यो की तरफ रूचि बढेगी। प्रभु की आराधना करने से मानसिक व आत्मिक शांति मिलेगी। आज आप किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। कुंवारों की शादी तय हो सकती है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। 

मिथुन

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आपको खुशखबरी मिलेगी। शरीर में आलस्यभाव की प्रवृत्ति बनी रहेगी। आज बाहरी खानपान से परहेज करें। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। किसी जिम्मेदारी को पूरी करने के लिए आलस्य न करें। कर्ज की रकम आसानी से वापस मिल जाएगी। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। धन लाभ होने की संभावना है। नया काम शुरू कर सकते हैं। 

कर्क

आज आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है।  बुजुर्गो का कहना मानने से आपको लाभ होगा। आप दूसरों की देखभाल बहुत अच्छे से करते हैं लेकिन अपनी सेहत के बारे में लापरवाह हैं। अपरिचित लोगों से दूरी  बनाकर रखें। कामकाज अच्छा चलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। जोखिम से जुड़े कार्य न करें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। 

सिंह

आज आपका मित्रों पर धन खर्च होगाा। आज किसी की बातों मे आकर कोई भी नया काम प्रारंभ न करें। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात के बाद आपके विचारों में परिवर्तन आएगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं।  

कन्या

आपमें उत्साह देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। कारोबार में भी अच्छी सफलता मिलेगी। अपने मित्रों के साथ अच्छे संबंध बना कर रखे। मेहनत से काम करें।  दिन की शुरुआत सामान्य होगी। रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे। धन लाभ होगा। बाहरी खानपान से बचें। 

 

तुला

आज आपकी योग्यता के अनुसार ही आपको सफलता मिलेगी। आपके पिछले कुछ समय से अपने करियर तथा निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है । ऐसा घटनाक्रम होगा कि आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आपको प्रयासों और परिश्रम को आपके सीनियर ध्यान से देखेंगे।  विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

वृश्चिक

आज के दिन किस्मत आपके साथ है। आज आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो। आपके सभी प्रयासों में भाग्य आपका साथ देगा। आपको पता है कि मेहनत से ही सफलता मिलती है । आपके परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकते है। आज आप अपनी मेहनत से अपनी हर दिक्कत को आसान कर लेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

धनु

आज आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर कोई भी ऐसा काम न करें जिसमें सम्मान की हानि उठानी पडें। आपकी वजह से कुछ लोगों को सफलता मिलेगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। फील्ड में काम करने वालों को खुशखबरी मिलेगी। कारोबार में नए मौके मिलेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। 

मकर

आज परिस्थितियां आपके अनुकूल न होने कारण आप परेशानियों का सामना कर सकते हैं। स्वास्थ्य को  लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। मन में नकारात्मक विचार न आने दे। प्रभु आराधना करने से मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों के साथ घूमने जाएंगे। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।  

कुंभ

आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। इसके चलते घर के लोगों से आपका विवाद हो सकता है। काफी दिनों के बाद किसी परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सेहत में सुधार होगा। कामकाज अच्छा चलेगा। लेनदेन सावधानी से करें। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। जरूरतमंद की मदद करेंगे।  

मीन

परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। आप काफी सकारात्मक रहेंगे। कुछ विवाद दूर होंगे। खानपान पर ध्यान दें। किसी कार्य में कामयाबी मिलेगी। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। घूमने के लिए जा सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। धन लाभ होगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी।