BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अप्रैल में परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा करेंगे सगाई?, परिवार संग बहन प्रियंका भी पहुंचेंगी दिल्ली!

अप्रैल में परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा करेंगे सगाई?, परिवार संग बहन प्रियंका भी पहुंचेंगी दिल्ली!

 नई दिल्ली। इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में चोपड़ा बहने काफी छाई हुई हैं। जहां एक तरफ प्रियंका चोपड़ा अपनी लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं वहीं दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा भी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अभी हाल ही में परणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा को साथ देखकर लोगों ने यह माना की दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं दोनों के रिश्ते में होने की बात पर मुहर हार्डी संधु और आप सासंद संजीव अरोड़ा ने लगाई। अब दोनों की सगाई की खबरें काफी तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से अभी इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी तो नहीं दी गई हैं लेकिन ऐसा कहा जा रहा हैं कि दोनों जल्द ही इसी महीने सगाई करने वाले हैं। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा यानी इनकी बहन का भी यहां होना इस बात पर और बल दे रहा हैं।


अप्रैल में करेंगे परिणीति और राघव सगाई

वहीं सगाई की खबरों के बीच दोनों एक बार फिर से एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट हुए थे। ऐसा कहा जा रहा हैं कि दोनों दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। इसके लिए दोनों दिल्ली भी पहुंच चुके हैं। परिणीति ने इस दौरान ब्लैक आउटफिट पहना था जिसमें वह बहुत ही प्यारी दिख रही थी। वहीं  राघव चढ्ढा भी कैजुअल लुक में काफी शानदार दिख रहे थे। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। अब दोनों इस महीने सगाई करते हैं या नहीं ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। लेकिन परिणीति के फैंस उनकी इस जोड़ी से काफी खुश हैं।


कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची इंडिया

वहीं दोनों की सगाई की खबरों की बीच कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा का इंडिया आना भी इस बार पर काफी जोर दे रहा हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा अपने पति और बेटी मालती के साथ इंडिया आई थी। मालती पहली बार अपनी नानी के घर इंडिया आई थी। इस दौरान तीनों ने पैपराजी के सामने पोज भी दिया। अब ऐसे में लोग ऐसा कह रहे हैं कि मालती अपनी मौसी परिणीति चोपड़ा की सगाई अटेंड करने आई हैं। खबरों की माने तो दोनों दिल्ली में सगाई करेंगे जिसमें परिवार के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी बेटी संग दिल्ली पहुंचेगी।

 
Brahmastra Part 2 release date : ‘ब्रह्मास्त्र’ पार्ट-2 का इंतजार खत्म, अयान मुखर्जी ने किया ये बड़ा ऐलान,  इसदिन रिलीज होंगी फिल्म

Brahmastra Part 2 release date : ‘ब्रह्मास्त्र’ पार्ट-2 का इंतजार खत्म, अयान मुखर्जी ने किया ये बड़ा ऐलान, इसदिन रिलीज होंगी फिल्म

  Brahmastra Part 2 release date : बॉलीवुड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा’ के बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचने के बाद, निर्माता अयान मुखर्जी ने अब ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव’ और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 3’ की टाइमलाइन की घोषणा की है, जो क्रमश: 2026 और 2027 में रिलीज होने वाली है। अयान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

अयान ने लिखा 

“‘ब्रह्मास्त्र: अस्त्रावर्स’ पर बात करने का समय आ गया है। पार्ट वन पर मिले लोगों के प्यार के बाद मैं पार्ट टू और थ्री को बनाने पर फोकस कर रहा हूं, जो कि मैं जानता हूं कि पार्ट वन से ज्यादा बड़ा और महात्वाकांक्षी होगा। हमने तय किया है कि दोनों सीक्वल की शूटिंग एक साथ होगी, लेकिन उन्हें अलग-अलग समय पर रिलीज किया जाएगा।”

एक साथ शूट होगी दोनों पार्ट

उन्होंने शेयर किया कि दूसरी और तीसरी इंस्टॉलमेंट एक साथ बनेगी। उन्होंने कहा, तय किया है कि हम दोनों फिल्में एक साथ बनाने जा रहे हैं। उन्होंने ज्यादा कुछ बताए बिना, कहा: यूनिवर्स ने मुझे हाल ही में एक बहुत ही खास फिल्म में कदम रखने और निर्देशन करने का एक बहुत ही खास अवसर दिया है! फिल्म क्या है.. उस पर सही समय आने पर बताएंगे। यह अवसर जो मुझे चुनौती देता है और मुझे बहुत उत्साहित करता है.. जहां मैं सीखूंगा, प्रेरित होऊंगा और आगे बढ़ूंगा! इसलिए, मैंने इसे लेने का फैसला किया है। इस यूनिवर्स में सभी सकारात्मक ऊर्जाओं के लिए आगे बढ़ना ताकि मैं अपना बेस्ट दे सकूं और उस एक चीज में योगदान कर सकूं जो मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है- भारतीय सिनेमा!

ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 ने मचाया धमाल 

स्टार स्टूडियोज धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और अयान मुखर्जी द्वारा निर्मित, ब्रह्मास्त्र के पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए और दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया।

बदन पर सिर्फ रस्सी पहनकर निकली urfi javed, मच गया बवाल … लोगों ने कह डाली ऐसी बात कि …

बदन पर सिर्फ रस्सी पहनकर निकली urfi javed, मच गया बवाल … लोगों ने कह डाली ऐसी बात कि …

 उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन की वजह से हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। पैपराजी की नजर से बचने के बाद भी उर्फी कहीं न कहीं स्पॉट हो जाती हैं और नए-नए लुक से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। उर्फी अपने कपड़ों को लेकर कोई न कोई प्रयोग जरूर करते रहती हैं। उनका नाम आज की तारीख में इंटरनेट की बोल्ड हसीनाओं में शामिल है। वहीँ उर्फी का और नया लुक सुर्ख़ियों में है। उनका लुक देखकर लो अपने दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए हैं।

उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। इन तस्वीरों में उर्फी ने ब्रालेस होकर ग्रीन कलर की रस्सियों को अपने बदन में लपेटा है। उन्होंने स्किन कलर के अंडरगारमेंट्स पर हरे रंग की रस्सियों से बनी पैंट पहनी है। इसी रस्सी से उर्फी ने टॉप भी बनाकर पहना हे। इस ड्रेस में उर्फी का पूरा बदन साफ दिखाई दे रहा है। देखने का बात ये है कि उर्फी ने इस ड्रेस के साथ एक लंबी चोटी बनाई और उस पर गजरा लगाया है।

इस फोटो को सोशल मीडिया में शेयर करने के दौरान उर्फी ने करीना कपूर खान का भी जिक्र किया। उर्फी ने लिखा – करीना ने कहा कि उन्हें मेरा आत्मविश्वास पसंद है। मेरा जीवन अब पूरा हो गया है! ओके बाय, कोई मुझे पिंच करे …

बता दें कि उर्फी जावेद कभी ब्लेड से बनी, कभी शरीर पर फूल चिपकाकर तो कभी सायकल की चेन या बल्ब से बनी ड्रेस पहनकर ही निकल जाती हैं।

IPL Opening Ceremony 2023 में फिल्मी सितारे जमाएंगे रंग, अरिजीत सिंह-रश्मिका मंदाना के साथ ये सितारे आएंगे नज़र

IPL Opening Ceremony 2023 में फिल्मी सितारे जमाएंगे रंग, अरिजीत सिंह-रश्मिका मंदाना के साथ ये सितारे आएंगे नज़र

 IPL Opening Ceremony 2023 : आईपीएल का 16वां सीजन का आगाज कल 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है. जिसकी ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सितारे अपने परफॉर्मेंस से जलवा बिखेरते नजर आएंगे.

IPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी इवेंट में सिंगिंग सेंसेशन अरिजीत सिंह (Arijit Singh) परफॉर्म करते नजर आएंगे. जो अपनी आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे.

इसके अलावा नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी IPL की ओपनिंग सेरेमनी में एक धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाली हैं. इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी है.

IPL Opening Ceremony 2023 : साउथ और बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (tamanna bhatia) भी इस बार आईपीएल में अपनी परफॉर्मेंस से रंग जमाने वाली हैं.

इसके आलावा कम वक्त में डांसिंग स्टार टाइगर श्रॉफ (tiger shroff) भी आईपीएल के स्टेज में एक धामकेदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं.

इस बार IPL की ओपनिंग सेरेमनी में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी अपने डांस मूव्स का जलवा दिखाने वाली हैं.

BOLLYWOOD NEWS : मशहूर एक्टर ने सलमान खान पर साधा निशाना

BOLLYWOOD NEWS : मशहूर एक्टर ने सलमान खान पर साधा निशाना

 MUMBAI NEWS : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी समय से एक्टर्स एक दूसरे पर निशाना साधते है। ऐसी ही एक खबर बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर. खान (Kamal Rahid Khan) उर्फ केआरके (KRK) की सामने आई है। ये सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके के ट्वीट अक्सर वायरल होते रहते हैं। वह कभी सेलेब्स और उनकी फिल्मों पर तंज कसते नजर आते हैं, तो कभी वह कभी फिल्मों का रिव्यू करते हैं। एक्टर लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। कभी तो उनके ट्वीट की तारीफ की जाती हैं, तो कभी वह विवादों में घिर जाते हैं और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

केआरके पिछले काफी वक्त से शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) पर टिप्पणी करते नजर आ रहे थे। वहीं अब केआरके ने बिना किसी का नाम लिए सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का गाना ‘नय्यो लगदा’ पर निशाना साधा है। एक्टर का नया ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

सुसाइड के ठीक पहले का लाइव वीडियो आया सामने तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

सुसाइड के ठीक पहले का लाइव वीडियो आया सामने तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

 अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद पूरा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। आकांक्षा की लाश कल वाराणसी के एक होटल में मिली थी। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। लेकिन इस बीच आकांक्षा दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो खुदकुशी से ठीक पहले का है।

सामने आए इस वीडियो में देखकर आकांक्षा दुबे इस वीडियो में इंस्टा लाइव कर रही हैं। उनके फॉलोअर्स और फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर हुआ क्या है और वो बस चुपचाप देख रही हैं। बाद में वो गुमसुम होकर देखती हैं और फिर रोने लगती हैं। आकांक्षा वीडियो में काफी उदास लग रही हैं। उनके जोर-जोर से रोने से ही पता चल रहा है कि वो बहुत टूटी हुई हैं और उसके बाद ही शायद आकांक्षा ने अपनी जान ली होगी।

आकांक्षा दुबे जब अपने कमरे में लटकी मिली थीं, होटल स्टाफ ने पुलिस को फोन कर दिया। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में काम किया था। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोअर्स हैं और उनके वीडियो काफी पॉपुलर हुए थे। आकांक्षा के होटल में मृत पाए जाने के कुछ ही घंटे पहले उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह भोजपुरी गाने हिलोरे मारे पर बेली डांस करती नजर आ रही हैं। उनके निधन की दुखद खबर उनके संगीत वीडियो ये आरा कभी हारा नहीं की रिलीज के दिन आई, जहां उन्हें पवन सिंह के साथ जोड़ा गया है। आकांक्षा भदोई की रहने वाली थी।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड

 वाराणसी भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री का शव वाराणसी के एक होटल में मिला है। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे पिछले काफी समय से समर सिंह के साथ रिश्ते में थीं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर समर सिंह के लिए अपना प्यार जाहिर करती रहती थीं। आकांक्षा और समर की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती थी।

आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो 'तू जवान हम लइका' से की थी। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा था। इसके बाद आकांक्षा बुलेट पे जीजा, करवटिया जैसे कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के हर सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। आकांक्षा दुबे ने चार दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट साझा किया था। जिसमें वह कह रही हैं कि बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हूं।

Urfi Javed New Post : उर्फी जावेद ने पहनी छल्लों से बनी ड्रेस, सब कुछ दिखा आर-पार! हो गई ट्रोलर्स का शिकार

Urfi Javed New Post : उर्फी जावेद ने पहनी छल्लों से बनी ड्रेस, सब कुछ दिखा आर-पार! हो गई ट्रोलर्स का शिकार

 मुंबई। Urfi Javed New Post : सोशल मीडिया का लगातार पारा बढ़ाने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर कहर ढाते दिख रही है। उर्फी ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी है। इंस्टाग्राम में नया वीडियो पोस्ट की है। जिसमें वह अजीबोगरीब ड्रेस पहने नजर आ रही है। इस तस्वीर में वह छल्लों से बनी एक अजीबोगरीब ड्रेस पहनी के सहारे अपने आप को छिपाते दिख रही है।

 उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपना नया वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में उर्फी ने फिर से अपना नया कारनामा दिखाया है। उर्फी के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने छल्लों से बनी एक अजीबोगरीब ड्रेस पहनी है। उनकी ये ड्रेस व्हाइट कलर की रिंग्स से बनी हुई है। वहीं उर्फी ने फ्रंट से अपने अपर पार्ट को दो बड़े और आर्टिफिशियल फूलों से कवर किया है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने डार्क रेड लिपस्टिक लगाई है और बालों की एक लंबी चोटी बनाई है।

Urfi Javed New Post : उर्फी जावेद की ट्रांसपैरेंट रिंग्स वाली टॉप और स्कर्ट के उनकी पूरी बॉडी साफ नजर आ रही हैं। इन रिंगस से आर-पार सब दिख रहा है। इस वीडियो ने फिर से फैंस को हैरान किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

 

Urfi Javed New Post  : इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘बेशर्मी की हद पार कर चुकी है यह लड़की।’ एक दूसरे ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, ‘ये लड़की पूरे देश को बर्बाद कर रही है। वहीं एक ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, ‘कपड़ों पर मत जाओ लेकिन उर्फी है तो क्यूट।’ अब तक उर्फी के इस वीडियो को काफी व्यूज मिल चुके हैं।

इस एक्ट्रेस के पति का निधन...बाथरुम में मिली लाश

इस एक्ट्रेस के पति का निधन...बाथरुम में मिली लाश

 मुंबई टीवी और फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह का निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीलू के पति हरमिंदर पूरी तरह स्वस्थ थे। वे शुक्रवार दोपहर गुरुद्वारे भी गए थे। वहां से वापस लौटने के बाद वह बाथरूम गये थे और वहीं गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक नीलू की सबसे अच्छी दोस्त वंदना ने एक्ट्रेस के पति की मौत को कंफर्म किया, उन्होंने बताया उस समय हेल्पर घर पर मौजूद था और वह लंच तैयार कर रहा था। वह हरमिंदर के बाथरूम से लौटने का इंतजार कर रहा था। काफी टाइम बाद भी जब हरमिंदर बाथरूम से नहीं निकले तो हेल्प ने बेडरूम में जाकर चेक किया। उन्हें वहां न पाकर उसने बाथरूम की चेक किया तो हरमिंदर वहां गिरे पड़े मिले। एक्ट्रेस की फ्रेंड ने ये भी बताया कि हरमिंदर को डायबिटीज थी लेकिन वे पूरी तरह हेल्दी थे और सब कुछ अचानक हुआ। हरमिंदर का अंतिम संस्कार रविवार को होगा। क्योंकि उनका बेटा अभी बाहर है उनके आने के बाद ही एक्ट्रेस के पति की अंतिम क्रियाएं की जाएंगी।

नीलू कई सीरियल्स और फिल्मों में कर चुकी हैं काम

बता दें कि नीलू टीवी के कई सीरियल्स और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। नीलू हाउसफुल 2, पटियाला हाउस, हिंदी मीडियम जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी है। वे साल 2020 में पीरियड ड्रामा फिल्म ‘जोगी’ में भी दमदार रोल प्ले करती नजर आई थीं।

Amrapali – Nirhua : निरहुआ की जगह खेसारी लाल के बाहों में दिखी आम्रपाली, एक्टर ने कहा- डोली सजा के रखना… फैंस हो गए हक्के-बक्के…

Amrapali – Nirhua : निरहुआ की जगह खेसारी लाल के बाहों में दिखी आम्रपाली, एक्टर ने कहा- डोली सजा के रखना… फैंस हो गए हक्के-बक्के…

 मुंबई। Amrapali – Nirhua : भोजपुरी इंडस्ट्री सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना रिलीज हो चूका है, जो यूट्यूब में धमाल मचा रहा है। इस नए गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) दिखाई दे रहे है, सुपरस्टार जिनके प्यार में डूबे हुए दिखाई दे रहे है। इंटरनेट पर यह गाना हर तरफ छाया हुआ है, इसके बोल हैं ‘हरियरकी ओढ़निया।’ बोलते हैं खेसारी लाल जब कोई गाना लेकर आते हैं, उसके सुपरहिट होने की गारंटी होती है।

इंटरनेट पर इन दिनों ‘हरियरकी ओढ़निया’ छा चुका है। गाने में आम्रपाली दुबे के साथ खेसारीलाल की जबरदस्त केमेस्ट्री दिखाई दे रही है। दोनों के मध्य की केमेस्ट्री दर्शकों के मध्य खूब पसंद की जा रही है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और इसे खूब साझा भी कर रहे हैं।

 
नहीं रहें परिणीता फिल्म के डायरेक्टर... 67 साल की उम्र में मुंबई में ली अंतिम सांस

नहीं रहें परिणीता फिल्म के डायरेक्टर... 67 साल की उम्र में मुंबई में ली अंतिम सांस

 बॉलीवुड। मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रदीप सरकार का शुक्रवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली थी। उनके निधन की जानकारी फिल्म मेकर और उनके दोस्त हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर दी।

बता दें कि प्रदीप ने परिणीता, हेलिकॉप्टर ईला और मर्दानी जैसी हिट फिल्मों का डायरेक्शन किया था। रिपोर्ट्स की माने तो प्रदीप का पोटेशियम लेवल कम हो गया था। इसके बाद वो डायलिसिस पर थे। उन्हें रात 3 बजे हॉस्पिटल लाया गया था। हालांकि डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए। आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

2005 में डायरेक्शन की दुनिया में रखा कदम

प्रदीप सरकार ने 2005 में फिल्म परिणीता के साथ डायरेक्शन में डेब्यू किया। 2007 में लागा चुनरी में दाग, 2010 में फिल्म लफंगे परिंदे और 2014 में रानी मुर्खजी की फिल्म मर्दानी का डायरेक्शन किया। इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला। फिल्मों के अलावा उन्होंने फॉरबिडेन लव और दुरंगा जैसी वेब सीरीज का भी डायरेक्शन किया।

परिणीता फिल्म को मिला था नेशनल अवॉर्ड

प्रदीप सरकार की फिल्म परिणीता ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता है। इसके अलावा इस फिल्म को 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले थे। इस फिल्म में सैफ अली खान, विद्या बालन और संजय दत्त लीड रोल में दिखाई दिए थे। 2018 में उनकी आखिरी फिल्म काजोल स्टारर ‘हेलिकॉप्टर ईला’ रिलीज हुई थी।

Nikki Tamboli Pics : ब्लू शॉर्ट ड्रेस में निक्की तंबोली ने लगाया ग्लैमर का तड़का, कर्वी फिगर देख फैंस हुए घायल, देखिये खूबसूरत तस्वीरें

Nikki Tamboli Pics : ब्लू शॉर्ट ड्रेस में निक्की तंबोली ने लगाया ग्लैमर का तड़का, कर्वी फिगर देख फैंस हुए घायल, देखिये खूबसूरत तस्वीरें

 Nikki Tamboli Pics : बिग बॉस की फेम निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ सुपरहॉट फोटोज शेयर की हैं. जिनमें वो अपनी अदाओं से फैंस पर बिजली रही हैं।

निक्की तंबोली ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. जिसमें वो शॉर्ट आउटफिट में कहर ढहाती दिखीं. तस्वीरों में निक्की ब्लू कलर की शिमरी मिनी-बॉडीकॉन ड्रेस पहने हुए सेक्सी पोज दे रही हैं. एक्ट्रेस की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस ने अपना लुक बोल्ड मेकअप, खुले कर्ली बाल और गोल्डन हाई हील्स के साथ कंपलीट किया है.

तस्वीरों में निक्की की अदाएं देखकर उनके फैंस एक बार फिर अपना दिल उनपर हार बैठे हैं. तस्वीरों को अभी कर लाखों लाइक्स और कमेंट मिल चुके हैं.

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब निक्की ने अपना हॉट लुक फैंस के साथ शेयर किया हो, एक्ट्रेस अक्सर अपने लुक्स से लोगों को दिवाना बना रहती हैं.

बता दें कि निक्की तंबोली तेलुगू इंडस्ट्री से फिल्मों में अपना करियर शुरू किया था. वहीं साल 2020 में उन्होंने ‘इंडिया फैशन फैक्ट्री’ से बॉलीवुड में कदम रखा था.

 

 

राजधानी आएंगी सलमान खान की Ex-Girlfriend...इस दिन होगा आगमन

राजधानी आएंगी सलमान खान की Ex-Girlfriend...इस दिन होगा आगमन

 रायपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी रायपुर आ रही हैं। चेट्रीचंड्र महोत्सव के दौरान वह रायपुर में शोभायात्रा का स्वागत करती नजर आएंगी। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ के इस खास कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की खास दोस्त और एक्ट्रेस शामिल होंगी।

23 मार्च को ये कार्यक्रम आयोजित होगा। जयस्तंभ चौक पर यात्रा पहुंचेगी। शाम 7 बजे के आस-पास सिंधी कल्याण समिति के अध्यक्ष, ललित जैसिंघ ने बताया इस आयोजन में फिल्म एक्ट्रेस संगीता बिजलानी बतौर खास मेहमान शामिल होंगी। सिंगर कमलेश कपूर और मुंबई बिट्स बैंड की खास परफॉर्मेंस होगी। स्टेज को खास लाइट्स से सजाया जा रहा है।

 

बोर्ड पेपर लीक मामलाः अब परीक्षा केंद्र में कैमरे वाला मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित, संयुक्त संचालक ने जारी किए निर्देश

बोर्ड पेपर लीक मामलाः अब परीक्षा केंद्र में कैमरे वाला मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित, संयुक्त संचालक ने जारी किए निर्देश

 ग्वालियर। मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड परीक्षा (MP Board examination) पेपर लीक (Paper leak) मामले के बाद इससे निपटने के लिए शिक्षा विभाग (Education department) ने बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्र में कैमरे वाला मोबाइल (Mobile) ले जाना अब पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। इस संबंध में ग्वालियर संभाग के संयुक्त संचालक (Joint Director) लोक शिक्षण दीपक कुमार पांडे ने निर्देश जारी कर दिए है।

जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र पर सीएस, एसीएस, पर्यवेक्षक, शिक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। यदि ले भी गए तो परीक्षा केंद्र पर बाहर ही मोबाइल जमा करना होगा। विशेष परिस्थितियों में आवश्यकता होने पर केंद्राध्यक्ष नान-मल्टीमीडिया फोन जिसमें कैमरा ना हो या लैंडलाइन का उपयोग कर सकेंगे। आदेश का उल्लंघन होने पर कार्रवाई प्रस्तावित होगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड 1935 अधिनियम, आईपीसी (IPC) की धारा, आईटी एक्ट 2008 के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जाएगी।

बात दें कि बीते 14 मार्च को ग्वालियर के हजीरा स्थित न्यू आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल से संस्कृत का पेपर लीक हुआ था। कलेक्टर ने परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष हुकुमचंद लचोरिया और सहायक केंद्र अध्यक्ष विवेक कुमार लिटोरिया को निलंबित किया है। 18 मार्च को दोनों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

 
Pushpa 2 The Rule Teaser : अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी, ‘पुष्पा- द रूल’ की पहली झलक इस दिन आएगी सामने

Pushpa 2 The Rule Teaser : अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी, ‘पुष्पा- द रूल’ की पहली झलक इस दिन आएगी सामने

 नई दिल्ली : Pushpa 2 The Rule Teaser: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की मचअवेटेड फिल्म ‘पुष्पा- द रूल’ का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. Allu Arjun की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ को लेकर एक्टर काफी दिनों से चर्चा में बने हुए है, ऐसे में एक नई अपडेट सामने आई, जिस सुन फैंस की खुशी दोगुनी हो जाएगी।

फिल्म ‘पुष्पा’ का पहला पार्ट देखने के बाद फैंस के बीच अभी तक फिल्म का जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। एक्टर अल्लू अर्जुन की एक्टिंग फैंस को इस फिल्म में बेहद पसंद आई। ऐसे में फैंस ‘पुष्पा 2’ को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इसी बीच अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ की रिलीज डेट और उसके टीजर की चर्चा हो रही है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के टीजर की रिलीज डेट ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है।

 

Pushpa 2 The Rule Teaser : टीजर की रिलीज डेट

फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के दूसरे भाग का टीजर 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के अवसर पर रिलीज की जाएगी। टीम ने हाल ही में विशाखापत्तनम में शूटिंग पूरी की है जिसमें उन्होंने बहुत सारे एक्शन सीन की शूटिंग की गई है।

अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक व पंथी भजन सम्राट राजेंद्र रंगीला मिलन रंगीला को मिला छत्तीसगढ़ कला रत्न सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक व पंथी भजन सम्राट राजेंद्र रंगीला मिलन रंगीला को मिला छत्तीसगढ़ कला रत्न सम्मान

रायपुर | अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक व पंथी भजन सम्राट राजेंद्र रंगीला, मिलन रंगीला को दुर्ग जिले में आयोजित होली रंग महोत्सव एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में लोक कला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मनित सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह में सामाजिक समरसता सम्मान श्रीमती रामेश्वरी गिलहरे जी को तथा कला रत्न अवॉर्ड माही नवरंगे को मिला । इस अवसर पर गुरुघासिदास विश्वविद्यालय के कुलपति पद्मश्री ममता चंद्राकर, पद्मश्री डॉ आर एस बारले, देवदास सम्मानित कलाकार हिरदे अनंत द्वारिका बरमन दिनेश जांगड़े  और भारी तादाद में लोग उपास्थित थे |

Ananya Panday Smoking : सिगरेट का कश लेते पकड़ी गई अनन्या पांडे, आग की तरह वायरल हुई तस्वीरें, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

Ananya Panday Smoking : सिगरेट का कश लेते पकड़ी गई अनन्या पांडे, आग की तरह वायरल हुई तस्वीरें, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

 Ananya Panday Smoking : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडी इन दिनों चर्चा में हैं। चिक्की पांडे और डीन पांडे की बेटी अलाना पांडे शादी कर रही हैं। अलाना पांडे की मेहंदी फंक्शन में तमाम बॉलीवुड स्टार्स जमा हुए। अब इस फंक्शन की जब इनसाइड फोटोज सामने आई तो अलाना पांडे की चचेरी बहन अनन्या पांडे ट्रोल हो गईं। वजह थीं सिगरेट।

 
जी हां, अलाना पांडे की मेहंदी सेरेमनी की जो तस्वीरें सामने आईं उसमें अनन्या पांडे स्मोक करती दिखीं। इसे देख उनके फैंस खासा नाराज हो गए और तरह तरह की सलाह देखने लगे। आइए दिखाते हैं क्या है पूरा मसला।
 
कजिन अलाना पांडे (Alanna Panday) के प्री-वेडिंग फंक्शन में अनन्या पांडे शामिल हुईं। इस दौरान एक तस्वीर में उनके हाथ में सिगरेट दिखी। वह धुआं उड़ाती नजर आईं तो लोग खफा हो गए और तरह तरह की उन्हें सलाह देने लगे। कुछ फैंस ने उनके लिए चिंता जताई और कहा कि ये सेहत के लिए सही नहीं तो कुछ ने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया।
 
 
 

अनन्या पांडे के स्मोक करता देख यूजर हुए हैरान

रेडिट वेबसाइट पर अनन्या पांडे (Ananya Panday) की स्मोक करती हुई तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह हाथ में सिगरेट लिए कश लेती दिख रही हैं। इस तस्वीर को देख एक यूजर ने लिखा- मेरी अनन्या ऐसी नहीं हो सकती। तो दूसरे ने लिखा- दिमाग तो नहीं होता इन लोगों के पास। सिर्फ कूल दिखना है।
 
एक फैन ने लिखा- अनन्या पांडे के होंठ इतने प्यारे हैं। वह खुद इतनी सुंदर दिखती हैं। यकीन नहीं होता कि वह स्मोकर हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- मैं तो हैरान रह गया हूं। ये साबित करता है कि जो आपको लगता है जरूरी नहीं कि सही हो।
 

अलाना पांडे के प्री-वेडिंग फंक्शन

अलाना पांडे की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन (Alanna Panday Mehendi) सोहेल खान के घर पर रखे गए। यहां हेलेन और सलमा खान ने भी हिस्सा लिया। उनके अलावा अतुल अग्निहोत्री, अलविरा, चंकी पांडे से लेकर भावना पांडे समेत तमाम स्टार्स नजर आए।

अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म

बता दें हाल में ही अनन्या पांडे आदित्य रॉय कपूर के साथ लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आई थीं। तब उन्होंने खूब सुर्खियां बटौरी थी। उनका ग्लैमरस अवतार तो देखने को मिला ही था साथ ही लोगों ने उनकी केमिस्ट्री की भी तारीफ की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ड्रीमगर्ल 2 में जर आएंगी।

इस शहर के लोग करते हैं सबसे ज्यादा Romance, लड़कियां के रहते हैं कई अफेयर

इस शहर के लोग करते हैं सबसे ज्यादा Romance, लड़कियां के रहते हैं कई अफेयर

 ‘द बॉटल क्लब’ का एक सर्वे इन दिनों दुनियाभर में काफी चर्चा बटोर रहा है। ‘द बॉटल क्लब’ ने अपने सर्वे में बताया है कि दुनिया के कौन से शहर के लोग सबसे ज्यादा रोमांस करते हैं। इसके अलावा किस शहर के लोग सबसे ज्यादा दिल तोड़ते हैं। इस सर्वे में इंग्लैंड की राजधानी लंदन का नाम सबसे आगे आया है।

लंदन के लोग करते हैं सबसे ज्यादा रोमांस

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, सर्वे में बताया गया कि रोमांस के मामले में लंदन के लोग एक-दूसरे को सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं। सर्वे के अनुसार, लंदन शहर की लड़कियां और लड़के अफेयर करने में सबसे आगे होते हैं। लंदन के लोग सबसे अच्छा प्यार करते हैं। द बॉटल क्लब ने अपने सर्वे में पाया कि सिडक्टिव शहर की श्रेणी में लंदन को 80 में से 72.2 अंक मिले हैं। लंदन में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने अश्लील साइट्स पर अपना अकाउंट बनाया हुआ है।
 
सर्वे के अनुसार, लंदन में 131 एडल्ट ईवेंट्स होते हैं। यहां 10,000 से ज्यादा लोग ओन्लीफैंस साइट पर अपनी न्यूड तस्वीरों और वीडियो के जरिए कमाई कर रहे हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर अमेरिका के लास वेगास का नाम आता है। लास वेगास को 67.6 अंक मिले हैं। जबकि न्यूयॉर्क को 66.5 अंक इस श्रेणी में मिले हैं।

अजीबोगरीब रोमांस भी कटेगरी में शामिल

अजीबोगरीब रोमांस के मामले में भी लंदन टॉप पर है। यहां के लोग अपनी फैंटेसी और चाहतों को बहुत ही विचित्र ढंग से पूरा करते हैं। इस मामले में लंदन को 40 में से 39 अंक जबकि दूसरे नंबर पर काबिज लास वेगास को 38 अंक मिले हैं। इस मामले में तीसरे नंबर पर जर्मनी की राजधानी बर्लिन है, जिसे 32.5 अंक मिले हैं।

लंदन की लड़कियां होती हैं सबसे बेवफा

सर्वे में बेवफाई की भी एक कटेगरी रखी गई है। बेवफाई के मामले में भी लंदन टॉप पर है। सर्वे के अनुसार, यहां की लड़कियां और लड़के अपने कपल को सबसे ज्यादा धोखा देते हैं। सर्वे के अनुसार, यहां की लड़कियां पति होने के बावजूद दूसरे लड़कों के साथ रिलेशनशिप में आती हैं। वहीं लड़के गर्लफ्रेंड होने के बावजूद दूसरी लड़कियों से अफेयर करते हैं।a
रिवीलिंग ड्रेस में उर्फी ने फैंस के दिलों में लगाई आग, तस्वीरें देख कहेंगे – उफ्फ

रिवीलिंग ड्रेस में उर्फी ने फैंस के दिलों में लगाई आग, तस्वीरें देख कहेंगे – उफ्फ

 हमेशा अपने फैशन सेंस(fashion ) को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपने स्टाइल से लोगो का सील जीता है। लेकिन कभी कभी उर्फी अपने ड्रेस को लेकर ट्रोल(troll ) भो जो जाती है, लेकिन उनका साफ कहना है कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है. अब उर्फी (Urfi Javed) का एक नई तस्वीर सामने आई है , जिसे देखकर फैंस के दिलों में आग  लग गई है

दरअसल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उर्फी (Urfi Javed) ब्लैक कलर की फिटेड प्लेसूट में नजर आ रही हैं जो देखने में बहुत रिवीलिंग ड्रेस लग रही है।  वह अपनी कमर लहराकर चलती हैं और फिर कैमरे के सामने पलटकर बोल्ड अंदाज में पोज देती हैं जिससे इंटनरेट पर धमाल मच गया है।  उर्फी के इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है।


 

सोशल मीडिया(social media ) पर ‘कच्चा’ बादाम पर लगाए ठुमके

इससे पहले उर्फी ने पॉपुलर सॉन्ग([popular song ) ‘कच्चा बादाम’ पर जमकर डांस करती नजर आई थीं। जिसमे वो बैकलेस ड्रेस(backless dress ) में नजर आती हैं। इसके साथ ही उन्होंने डेनिम जींस पहनी है जिसमें वह बेहद हॉट लगीं।  वह ‘कच्चा बादाम’ गाने पर मदमस्त होकर डांस करती हैं।

फैंस को किया चैलेंज (challenge )

उर्फी (Urfi Javed) ने तस्वीरों के साथ वीडियो को भी इंस्टाग्राम अकाउंट (instagram account )पर शेयर किया है और फैंस को एक टास्क भी दिया है।  उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘वैसे, मुझ पर ब्लैक, इस सैंटेंस को कम्प्लीट करो’ . एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, कतई गजब हॉट।  दूसरे ने कमेंट किया, आप बहुत खूबसूरत हैं. किसी ने कमेंट किया, उफ्फ सेक्सी ड्रेस।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम शिवांगी जोशी को हुआ किडनी में इन्फेक्शन, अस्पताल में भर्ती

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम शिवांगी जोशी को हुआ किडनी में इन्फेक्शन, अस्पताल में भर्ती

 मुंबई। टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का किरदार निभा कर फेमस हुई टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अस्पताल में भर्ती हैं। उनको किडनी में इंफेक्शन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद शिंवागी ने अपने फैंस को दी।

शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अस्पताल के बिस्तर से एक तस्वीर शेयर की और एक लंबा नोट लिखा ‘सभी को नमस्कार, कुछ दिन खराब रहे, मुझे किडनी में संक्रमण हो गया है लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरे परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों, अस्पताल के सहयोग से स्टाफ और भगवान की कृपा से, मैं बेहतर महसूस कर रही हूं। यह आपको याद दिलाने के लिए भी है कि आपको अपने शरीर, दिमाग और आत्मा का ख्याल रखना होगा।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘और सबसे जरूरी बात यह है कि लड़कियों को हाइड्रेटेड रहना है। आप सभी को प्यार, और मैं बहुत जल्द एक्शन में वापस आऊंगी। शिवांगी ठीक हो रही हैं और ढेर सारा प्यार।’ जैसे ही उन्होंने पोस्ट शेयर की, उनके फैंस और दोस्तों ने शुभकामनाओं की बाढ़ ला दी।