मुंबई। अभिनेता ऋतुराज सिंह का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। 59 साल की उम्र में ऋतुराज ने अंतिम सांस ली। अभिनेता इन दिनों स्टार प्लस के लोकप्रिय शो अनुपमा में नजर आ रहे थे। अभिनेता के अचानक निधन की खबर सुनकर फैंस को दुखी हो गए हैं।
ऋतुराज ने 1993 में टीवी पर प्रसारित होगी अपनी बात, ये रिश्ता क्या कहलाता है, ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट और अदालत, दीया और बाती हम जैसे कई भारतीय टीवी शो में अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थी। ऋतुराज सिंह इन दिनों टीवी के लोकप्रिय शो अनुपमा में नजर आ रहे थे।
अभिनेता की अचानक निधन की खबर सुनकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। अभिनेता के निजी जीवन की बात करें तो ऋतुराज सिंह का पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था। उनका जन्म कोटा, राजस्थान में एक सिसोदिया राजपूत परिवार में हुआ था।
सोशल मीडिया (social media) पर इन दिनों विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने दूसरे बेबी को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट (Anushka Sharma Pregnancy) हैं। इस चर्चा के बीच उद्योगपति हर्ष गोयनका (Industrialist Harsh Goenka) के एक ट्वीट (Harsh Goenka tweet) ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी, जिसमें उन्होंने ये बताया है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जल्द ही फिर से मम्मी-पापा बनने वाले हैं. उनका यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
विराट कोहली को लेकर एक खबर आई थी कि, साउथ अफ्रीका से वे आनन-फानन घर लौटे हैं। बताया जा रहा था कि, उनके घर पर कोई इमरजेंसी थी, जिसके बाद से फैंस अनुष्का शर्मा की डिलीवरी को लेकर कयास लगाने लगा रहे हैं. इन सबके बीच और दूसरी प्रेग्नेंसी के कयासों पर कपल ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है और ना ही इसे कंफर्म किया है
हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने अपने अकाउंट @hvgoenka से शेयर इस पोस्ट में लिखा है कि, अगले कुछ दिनों में एक बेबी (एक नया मेहमान) जन्म लेने वाला है. बच्चे के भविष्य की राह पर विचार करते हुए उन्होंने सवाल किया कि, अब देखना है ये है कि, क्या उसे अपने पिता की क्रिकेट प्रतिभा विरासत में मिलेगी या फिर वह फिल्म उद्योग में अपनी मां की तरह एक कलात्मक करियर बनाएगा।
Suhani Bhatnagar Died : आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में उनकी छोटी बेटी बबीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस की उम्र महज 19 साल थी। एक्ट्रेस की उम्र बहुत कम थी और उनके निधन से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग सुहानी को दंगल गर्ल के नाम से भी जानते थे। अभी उन्होंने अपना करियर बनाने की ओर पहला कदम रखा ही था कि इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है।
फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान की छोटी बेटी जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। वह 19 साल की थी। इसका कारण उनके पूरे शरीर में फ्लूइड का जमा होना बताया जाता है। कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं, उनका इतना दुष्प्रभाव हुआ कि धीरे-धीरे उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा। वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। आज सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा।
कौन हैं सुहानी भटनागर?
सुहानी भटनागर बॉलीवुड की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। उन्हें आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ (2016) में बबीता फोगट के रोल के लिए जाना जाता है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। उन्होंने कई टेलीविजन ऐड्स में भी काम किया था। ‘दंगल’ के बाद सुहानी के पास कई फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया। वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं। कई इंटरव्यू में सुहानी ने बताया था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में लौटने का प्लान बनाया है।
Mallika Rajput : यूपी के सुल्तानपुर में रहने वाली फेमस सिंगर व एक्ट्रेस विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत (Mallika Rajput) की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मल्लिका राजपूत का शव घर के अंदर कमरे में पंखे से लटकती मिली है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच में जुट गई है।
इन्हें भी पढ़ें : बड़ी ख़बर : डर्टी पिक्चर की एक्ट्रेस का निधन संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव
मृतका की मां सुमित्रा सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मालिका राजपूत रोज की तरह रात को कमरे में गई और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो किसी तरीके से दरवाजे को खोला गया तो देखा उसकी बेटी पंखे से लटकी हुई है।
कोतवाली नगर प्रभारी श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला सुसाइड का ही लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा।
मल्लिका ने कंगना रनौत के साथ भी किया था काम
मल्लिका राजपूत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ रिवाल्वर रानी फिल्म में सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं। मल्लिका को सिंगर शान के म्यूजिक एल्बम यारा तुझे से नेम और फेम मिला था। मल्लिका ने इनके अलावा भी कईं सीरीज, एल्बम्स और सीरियल में काम किया था।
बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक जॉनर की फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इसमें रोमांस के अलावा कॉमेडी तो वहीं जागरूकता फैलाने वाली फिल्में भी शामिल हैं
कुछ खट्टा हो जाए
अगर आप कुछ हटके कॉमेडी फिल्म देखना चाहते हैं तो ‘कुछ खट्टा हो जाए’ आपके लिए बेस्ट है. ये कॉमेडी फिल्म 16 फरवरी को रिलीज होगी. इससे गुरु रंधावा डेब्यू कर रहे हैं. इनके अलावा अनुपम खेर और ईला अरुण और सई मांझरेकर भी इस फिल्म में है.
आर्टिकल 370
अगर आप पॉलिटिकल ड्रामा वाली फिल्म देखना चाहते हैं तो ‘आर्टिकल 370’ फिल्म आपके लिए बेस्ट हो सकती है. इस फिल्म की कहानी कश्मीर और ‘आर्टिकल 370’ के इर्द-गिर्द होगी. ये फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी.
लव सेक्स और धोखा 2
16 फरवरी को एक और फिल्म रिलीज होगी. इस फिल्म का नाम ‘लव सेक्स और धोखा 2’ है. इस फिल्म की कहानी मॉडर्न रिलेशनशिप पर बेस्ड है.
आखिर पलायन कब तक?
एक और पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘आखिर पलायन कब तक’ 16 फरवरी को रिलीज होगी. इसमें राजेश शर्मा, भूषण, गौरव शर्मा के अलावा कई और सितारे है
मिर्ग
इसके अलावा सतीश कौशिक की फिल्म ‘मिर्ग’ भी इसी 9 फरवरी को रिलीज हो रही है. ये फिल्म चुनाव और चुनावी माहौल के इर्द-गिर्द होगी. इसमें सतीश कौशिक के अलावा राज बब्बर और अनूप सोनी हैं.
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहिद कपूर और कृति सेनन इन दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ को लेकर सुर्खियों में है. इस फिल्म के कई गाने आउट हो चुके हैं और ट्रेलर को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया है. ये फिल्म 9 फरवरी को थियेटर में रिलीज होगी.
Monalisa: मनोरंजन डेस्क: डायन सीरियल से अपने एक्टिंग की जौहर दिखने वाली Monalisa अक्सर सोशल मीडिया में एक्टिव रहती है. उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. Monalisa इस तस्वीर में ऑफ शोल्डर सिजलिंग गाउन पहने नज़र आ रही है. मोना लाइट मेकअप और बालों को खास अंदाज में संवारे कैमरे के सामने सेक्सी पोज देती दिखाई दे रही हैं.
Monalisa: मोनालिसा आये दिन अपने हॉट और सेक्सी अंदाज के चलते ख़बरों में बनी रहती है. इस नए तस्वीर को मोना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट किया है. इन तस्वीरों को देख आप मोना पर फ़िदा हो जाएंगे. मोनालिसा ने ऑफ शोल्डर रेड और सिल्वर कलर का सिजलिंग गाउन पहना है. लाइट मेकअप और बालों को खास अंदाज में संवारे कैमरे के सामने सेक्सी पोज देती दिखाई दे रही हैं.
Monalisa: यह तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है. कमेंट बॉक्स पर रेड हार्ट और फायर इमोजी की बाढ़ सी आ गई है. इस तस्वीर पर 28 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके है. वहीँ उनके फैंस बढ़ बढ़ कर तारीफ़ कर रहे है. बता दें मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 5.7 मिलियन यानी 57 लाख फॉलोवर्स है.
Fighter : ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फाइटर में एरियर एक्शन फैंस को देखने को मिला है. ये फिल्म हर किसी के अंदर देशभक्ति जगा दे रही है. वहीं, सिल्वर स्क्रीन पर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी रही. न सिर्फ डोमेस्टिक कलेक्शन में, बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी ‘फाइटर’ का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन बीत चुके हैं. इस फिल्म के जरिये पहली बार फैंस को ऋतिक और दीपिका की जोड़ी देखने को मिल रही है. ये फिल्म रोमांस, एक्शन और ड्रामे का भरपूर पैकेज है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने 36.04 करोड़ से ओपनिंग ली थी. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 64.57 करोड़ का कलेक्शन किया.
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘फाइटर’ के तीसरे दिन के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसका कुल कलेक्शन रिकॉर्ड काबिलेतारीफ है. फिल्म ने थर्ड डे 56.19 करोड़ की कमाई की है. इससे फाइटर मूवी का टोटल कलेक्शन 156.80 करोड़ हो गया है. प्रमोशन के अलावा फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का भी जबरदस्त फायदा मिलते दिखा है.
इस मूवी में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज, संजीव जयसवाल, ऋषभ साहनी और आशुतोष राणा जैसे कई शानदार कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं.
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की सबसे विवादास्पद घटना पर बनी अपनी अपकिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं। जिन्हें काफी पसंद किया गया।
इस फिल्म का डायरेक्टर से लेकर प्रड्यूसर और एक्टिंग कंगना रनौत ने खुद की है। इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं। ये फिल्म भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की सबसे विवादास्पद घटना इमरजेंसी पर बेस्ड है जो इंदिरा गांधी के इर्द.गिर्द घूमती नजर आएगी। वहीं अब कंगना ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
इस दिन रिलीज होगी इमरजेंसी
कंगना रनौत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म इमरजेंसी की रिलीज की घोषणा कर दी है। एक्ट्रेस ने फिल्म का एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्टर में एक्ट्रेस एक्ट्रेस पूर्व इंदिरा गांधी के रोल में नजर आ रही हैं।
मशहूर शायर मुनव्वर राना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. उन्होंने 71 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से बीमार थे. जिसके कारण उन्हें लखनऊ के पीजीआई में इलाज के लिए लाया गया था. जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था. वहीं उन्होंने देर रात दुनिया को अलविदा कह दिया. बता दें मुनव्वर राना मां पर कई रचनाएं लिखे थे.
मुनव्वर राना (Munawwar Rana) की बेटी सुमैया ने बताया कि रविवार देर रात अस्पताल में उनके पिता का निधन हो गया. सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. मुनव्वर के परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है. मुनव्वर राना के बेटे तबरेज ने बताया कि बीमारी के कारण वह 14-15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. उन्हें पहले लखनऊ के मेदांता और फिर एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने रविवार रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली.
मुनव्वर राना का जन्म उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 26 नवंबर 1952 को हुआ था. मुनव्वर राना अपनी शायरियों के लिए, कविताओं के लिए पहचाने जाते रहे हैं. मुनव्वर राना की किताब ‘शहदाबा’ को 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला था. इसमें कविताओं और शायरियों का संग्रह है. इसके अलावा मुनव्वर को अमीर ख़ुसरौ पुरस्कार, मीर तक़ी मीर पुरस्कार, डॉ ज़ाकिर हुसैन पुरस्कार और सरस्वती समाज पुरस्कार भी मिले हैं. ये सभी साहित्य जगत के बड़े पुरस्कार माने जाते हैं.
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अब केवल 10 दिन बचे हैं. देश में हर तरफ इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और कई जगहों पर तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश के साधु संतों के अलावा कला जगत, फिल्म जगत, उद्योग जगत, सैन्य क्षेत्र, साहित्य, खेल, मीडिया, चिकित्सा, राजनीतिक, वैज्ञानिक, दानदाता व रंगमंच शामिल है.
इसरो के निदेशक नीलेश देसाई, फिल्म जगत से अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, कंगना रनौत, आशा भोसले, अरुण गोविल, दीपिका चिखालिया, नितीश भारद्वाज, मधुर भंडारकर, रवींद्र जैन व प्रसून जोशी. उद्योग जगत से रतन टाटा, मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी, चंद्रशेखरन, एसएन सुब्रम्ण्यम, खेल जगत से सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, धनुर्धर दीपिका कुमारी, गोपीचंद. कला क्षेत्र से अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल, कैलाश खेर, मैथिली ठाकुर, कन्हैया मित्तल, स्वाति मिश्रा, न्यायिक क्षेत्र से पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई, सुधीर अग्रवाल, के परासरण.
ट्रस्ट ने 125 संत परंपरा के चार हजार धर्मगुरुओं को एक श्रेणी में रखा है. इनमें चारों पीठों ज्योर्तिमठ, गोवर्धन, शारदा व श्रंगेरी के शंकराचार्यों के साथ संन्यासी व वैरागियों के 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि और महामंडलेश्वर शामिल हैं. सिख, जैन व बौद्ध धर्म के प्रमुख संत भी इसमें शामिल हैं.
इसके अलावा स्वामी नारायण परंपरा, आर्ट आफ लिविंग और गायत्री परिवार के सदस्यों को सूचीबद्ध किया गया है. तिरुपति, वैष्णो देवी व काशी विश्वनाथ मंदिर समेत देश के सभी प्रसिद्ध मठ-मंदिरों के 200 ट्रस्टी भी समारोह के साक्षी बनेंगे. अयोध्या के स्थानीय 350 संत अलग से शामिल किए गए हैं.
डांसर नोरा फतेही का लेटेस्ट लुक सामने आया है. इन तस्वीरों में वह सिल्वर वन पीस में नजर आ रही हैं. बॉडी(body 0 फिटेटिड ड्रेस में बेले डांसर को देख फैंस का भी मन डोल गया और उनकी तस्वीरों पर जमकर रिएक्ट करने लगे। नोरा फतेही का अब साइड लुक भी देख लीजिए. जहां सिल्वर ड्रेस में वह अपना दिलकश अंदाज फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. वह हाई हील्स और शानदार स्टाइल से काफी अट्रैक्टिव लुक देती दिख रही हैं
नोरा फतेही का ये अंदाज देख फैंस ने भी ताबड़तोड़ रिएक्ट किया. पपाराजी ने जब एक्ट्रेस का वीडियो शेयर करके पूछा कि क्या आप इन्हें पहचान पाए तो तुरंत फैंस ने बैक से भी देखने के बावजूद उन्हें झट से पहचान लिया. एक फैन ने तो लिखा- क्या मार ही डालोगी.नोरा फतेही पॉपुलर पर्सनैलिटी है. सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती हैं. लाखों यूजर्स उन्हें फॉलो करते हैं.कनाडा में जन्मी नोरा फतेही ने साल 2014 रोर फिल्म से डेब्यू किया था. इसके बाद वह कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग करके पॉपुलर हुईं।
हॉट अंदाज से कहर ढाने का एक्को मौका नहीं छोड़ा
यही एक वजह भी है कि एक्ट्रेस के स्टाइल में कॉन्फिडेंस-ग्रेस एंड ग्लैमर का जबरदस्त कॉम्बो देखने को मिलता है, जिसमें वह कभी भो ओवर द टॉप नहीं होती हैं। ऐसा ही एक लुक नोरा का फिर सामने आया है, जिसमें इस सेक्सी बाला ने बॉडीफिटेड कपड़े पहनकर अपने हॉट अंदाज से कहर ढाने का एक्को मौका नहीं छोड़ा है।
मुंबई : संगीत की दुनिया से एक दुखद समाचार निकलकर सामने आया है। इस समाचार के अनुसार संगीत की दुनिया के सरताज उस्ताद राशिद खान का आज निधन हो गया है। उस्ताद राशिद खान सिर्फ 55 साल के थे। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर कोलकाता के पियरलेस अस्पताल में शाम 6 बजे तक के लिए रखा गया है।
बीते दो महीनों से चल रहा था इलाज
दरअसल, उस्ताद राशिद खान की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें 22 नवंबर को कोलकाता के पियरलेस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। वहीं आज इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उस्ताद राशिद खान के पार्थिव शरीर को अस्पताल के बाद आज रात के लिए कोलकाता के पीस हेवन अस्पताल में रखा जाएगा। गायक का अंतिम संस्कार कल, 10 जनवरी को किया जाएगा।
बता दें कि, उस्ताद राशिद खान को साल 2022 में पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा गया था। उनके निधन की खबर सामने आते ही संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी गायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि उस्ताद राशिद खान के अंतिम संस्कार पर उन्हें बंदूकों से सलामी देकर विदा किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को रबींद्र सदन में रखा जाएगा। यहां उनके चाहनेवाले उस्ताद को अंतिम अलविदा कह पाएंगे।
यूपी के बदायूं में हुआ था राशिद खान का जन्म
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, उस्ताद राशिद खान का जन्म 1 जुलाई 1968 को यूपी के बदायूं में हुआ था। वे रामपुर-सहसवान घराने से ताल्लुक रखते थे। राशिद के परदादा उस्ताद इनायत हुसैन खान इस घराने के फाउंडर थे। उनकी संगीत की कला के लिए उन्हें साल 2006 में पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। कहा जाता है कि जाने-माने पंडित भीमसेन जोशी ने राशिद खान को ‘भारतीय संगीत का भविष्य’ बताया था।
ऐसा कहा जाता है कि, राशिद खान को बचपन में संगीत में दिलचस्पी थी। राशिद खान को निसार हुसैन खान और गुलाम मुस्तफा खान से गाने की ट्रेनिंग मिली थी। 11 साल की उम्र में उस्ताद राशिद खान ने अपना पहला कॉन्सर्ट किया था। 14 साल की उम्र में उन्होंने कोलकाता की आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी को जॉइन किया था। उन्हें अपने गायिकी के अंदाज के लिए जाना जाता था। बॉलीवुड की कई फिल्मों में उन्होंने अपनी आवाज दी।
आओगे जब तुम ओ साजना गाना हुआ था फेमस
उनके फेमस गानों में करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ का आओगे जब तुम ओ साजना गाना शामिल है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘किसना: द वॉरियर पोएट’ के गाने काहे उजाड़ी मोरी नींद, तोरे बिना मोहे चैन नहीं, फिल्म ‘मे नेम इज खान’ का अल्लाह ही रहम, फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ का टु बनजा गली संग अन्य गानों को गाया था।
Hyundai Santa Fe 2024: भारतीय बाजार में इन दोनों हुंडई की एसयूवी काफी अच्छा परफॉर्मेंस कर रही हैं जिसको ध्यान में रखते हुए समय-समय पर Hyundai कंपनी की तरफ से एक से बढ़कर एक एसयॅवी को लॉन्च किया जा रहा है। हाल ही में हुंडई कंपनी की तरफ से एक नई गाड़ी को भारतीय मार्केट के अंदर लांच करने की तैयारी की जा रही है, जिसका नाम Hyundai Santa Fe है।
बताया जा रहा है कि इस गाड़ी के लांच होने के बाद इसकी सीधी टक्कर टोयोटा की फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) और एमजी ग्लोस्टर (MG Gloster) जैसी गाड़ियों के साथ होने वाली है। Hyundai कंपनी ने Santa Fe को यूनिक डिजाइन के साथ मार्केट में उतारने का फैसला लिया है और इसको अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया जा रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी नए साल ही शुरूआत में Hyundai Santa Fe गाड़ी को भारत के बाजार में उतार दे।
अगर यह गाड़ी इस साल नहीं आती है तो फिर 2025 में ही यह आपको मार्केट में देखने को मिलेगी। अगर गाड़ी के लुक की बात की जाए तो इसका लुक काफी शानदार होने वाला है। कंपनी की तरफ से पहले ही घोषणा की जा चुकी है कि वह अपनी नई गाड़ी को लंबे व्हीलबेस के साथ मार्केट में लॉन्च करेंगी। कंपनी ने गाड़ी के अंदर एक नए फीचर्स के साथ हेडलाइट और टेललाइट को ऐड किया है। हुंडई कंपनी की इस गाड़ी के अंदर आपको अंदर केबिन की तरफ कई तरह की लग्जरी सुविधाएं देखने को मिलने वाली है।
अंदर में एक लंबा डिजाइन वाला AC वेंट्स की सुविधा भी आपको कंपनी की तरफ से प्रोवाइड की गई है। इस गाड़ी को अमेरिका (America) और दक्षिण कोरिया (South Korea) में पेश किया जा चुका है जहां पर इसके दो इंजन वेरिएंट देखने को मिले है। एक इंजन 2.5L टर्बोचार्जर पेट्रोल इंजन है जो तक़रीबन 280bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है।
वहीं 1.6 लीटर टर्बो चार्ज का हाइब्रिड इंजन है जो 180bhp की पावर जनरेट करता है। वैसे तो हुंडई कंपनी की तरफ से अभी तक अपनी इस एसयूवी की कीमत को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इसके लुक और फीचर्स को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि इसकी कीमत 40 लाख के आसपास होने वाली है।
मुंबई। जाने-माने एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुर्आ फिल्म में पंकज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका में नज़र आएंगे। आज मुम्बई में पंकज त्रिपाठी, फिल्म के निर्देशक रवि जाधव, निर्माता विनोद भानुशाली और निर्माता संदीप सिंह की मौजूदगी में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया। यह फिल्म 19 जनवरी, 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
ट्रेलर लॉन्च के दौरान पंकज ने कहा कि उनके लिए अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को निभाना आसान काम नहीं था। इस रोल के लिए उन्होंने अटल जी से जुड़ी तमाम मौजूद साहित्य और कविताएं पढ़ीं और सभी भाषणों के वीडियोज भी देखे। पहले से ही उन्होंने अटल जी के बारे में काफी कुछ पढ़ रखा था। लेकिन, फिल्म के लिए उन्होंने और भी चीजें पढ़ीं और देखीं ताकि वे उनके व्यक्तित्व और जीवन को और बेहतर ढंग से समझ सकें।
पंकज त्रिपाठी कहा कि हो सकता है कि फिल्म देखने के बाद लोग ये शिकायत करें कि फिल्म में अटल जी के कुछ पहलुओं को नहीं दिखाया गया है, लेकिन 2 घंटे की फिल्म में सबकुछ दिखाना मुमकिन नहीं है। एक्टर ने ये भी कहा कि उनकी जिंदगी में अटल बिहारी बाजपेयी एकमात्र ऐसे नेता रहे हैं जिनके भाषणों के सुनने के लिए वो दो बार पटना के गांधी मैदान में गए थे। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जिस नेता को सुनने के लिए वो पटना के गांधी मैदान जाया करते थे, एक दिन बड़े पर्दे पर उन्हीं का रोल निभाने का मौका और सौभाग्य और मिलेगा।
आमिर खान (Aamir Khan) की लाडली आइरा खान (Ira Khan) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. आइरा ने लंबे समय तक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) को डेट करने के बाद उनके साथ पिछले साल सगाई कर ली थी
दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वयारल हो रहा है, जिसमें दोनों की शादी की डेट भी सामने आ चुकी है. दोनों के घर में काफी समय से शादी की तैयारियां चालू हैं, जिसकी फोटो-वीडियो खुद आइरा अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं. वहीं दोनों की शादी को लेकर कई अपडेट्स भी सामने आते रहते है, जिनमें बताया जा रहा है कि दोनों की शादी मुंबई में ही बड़े ग्रैंड तरीके से होगी.
कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल
इसके अलावा कार्ड में लिखा है, ‘अपनी बेटी आइरा और नुपुर की शादी में आपको बुलाते हुए बेहद खुशी हो रही है. जरूर शामिल हों। 13 जनवरी, शनिवार। लव प्रीतम, रीना और आमिर’. वहीं, ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों की शादी में इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शमिल हो सकती हैं. बता दें, इससे पहले दोनों की शादी की डेट 3 जनवरी, 2024 बताई जा रही थी, जो 13 जनवरी, 2024 है.
मनोरंजन डेस्क:सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आये दिन अपने अतरंगी हरकतों और खुले पन के लिए जानी जाती है. हाल ही में उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. इस पोस्ट को देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे. इस तस्वीर में उर्फी जावेद बिना इनर यानी ब्रालेस दिखाई दे रही है.
उर्फी के पुरे बॉडी में लिपिस्टिक वाले होंठ के निशान है. उर्फी ने इसे एक नया आउटफिट कहा है. उर्फी ने इस पोस्ट पर कैप्शन लिखा -जल्द ही अपना अकाउंट डिलीट कर दूंगी. उर्फी का यह फोटो देखकर यूजर्स की अलग अलग प्रतिक्रिया आ रही है.
जहां कुछ लोग उनके इस बेबाकपन की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने में जुट गए हैं. इस तस्वीर के पोस्ट होने के बाद उर्फी जावेद के इस कमेंट बॉक्स पर हार्ट और फायर इमोजी की बाद सी आ गयी है.
रुबीना दिलैक की मां बनने की खबर सोशल मीडिया की सुरखी बन गई है. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है, लेकिन रुबिना और अभिनव माता-पिता बन गए हैं, इसका खुलासा खुद उन्होंने अभी तक नहीं किया है.
यह बात एक्ट्रेस की पायलट ट्रेनर ने लीक किया है. ट्रेनर ने एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि एक्ट्रेस के घर कौन आया. उन्हें दो बेटियां हुई है, लेकिन बाद में पोस्ट को एडिट कर दिया. इसके बाद से ही सोशल मीडिया में यह खबर फैलने लगी है कि रुबिना मां बन गई हैं.फैंस इस खबर के सामने आने के बाद सच जानने को बेताब हैं और इससे जुड़े हर पोस्ट पर सवालों की झड़ी लगा रहे हैं, लेकिन रुबिना और उनके घर वालों की तरफ से अभी तक कोई भी अपडेट सामने नहीं आया हैं. इसके अलावा 16 दिसंबर, 2023 को अभिनेत्री के एक फैन पेज ने एक पोस्ट शेयर किया और दावा किया कि रुबीना के ट्रेनर ने इस खबर की घोषणा की कि रुबीना जुड़वां बच्चियों की मां बन गई हैं, बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट को एडिट कर दिया.
Mauni Roy Bold Photoshoot: टीवी सीरियल की नागिन मौनी रॉय एक बार फिर से सोशल मीडिया में सनसनी फैलने का काम कर रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी अदाओं से सभी का पारा बढ़ा दिया है. स्विमिंग पूल में उनका किलर पोज देख हर किसी के पसीने छूट रहे हैं. एक्ट्रेस ने पानी में डूबी हुई फोटो भी शेयर की है, जो बेहद हॉट है.
सोशल मीडिया में एक्ट्रेस ने लेटेस्ट फोटो शूट शेयर किया है. बिकनी में अपनी अदाओं के जलवे बिखेरती एक्ट्रेस ने एक से बढ़ कर एक पोज दिए हैं. इस फोटो में अपने कमेंट कर रहे हैं. मौनी ने कई बोल्ड पोज दिए हैं जो बेहद हॉट हैं.
व्हाइट कलर की बिकनी में मौनी रॉय बेहद कमसिन लग रही हैं. उनको देख कर हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है. एक्ट्रेस ने अपनी कई फोटो शेयर की है, जिसमें वह गजब ढा रही हैं. आपको बता दें की इस टीवी ऐक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “मेरे सपने मेरे अपने थे. मैंने उन्हें किसी और के लिए काउंट नहीं किया. जब मैं नाराज होती थी तो वे मेरा सहारा बनते थे और फ्री होती तो मेरी सबसे बड़ी खुशी.
उर्फी जावेद हमेशा अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. हालांकि इसके लिए उर्फी को हमेशा ट्रोल भी होने पड़ता है लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. फिलहाल उर्फी बेहद परेशान हैं. दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था. वहीं इस मामले को लेकर उर्फी ने कड़े शब्दों में नोट लिखा है कि वह इस बात से काफी परेशान हो चुकी हैं. बार-बार इंस्टा अकाउंट सस्पेंड होने से परेशान हुईं उर्फी
उर्फी जावेद का इंस्टा अकाउंट कईं बार सस्पेंड हो चुका है. दरअसल कम्यूनिटी गाइडलाइंस का पालन ना करने की वजह से उर्फी का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड किया गया था. वहीं इस बात से परेशान होकर सोशल मीडिया सेंसेशन ने अब स्क्रीनशॉट का एक बंडल शेयर करते हुए लिखा, “मेरा 2023 कैसा लग रहा था, मेरा अकाउंट बड़ी गड़बड़ियों का सामना कर रहा है, एक हफ्ते में तीन बार मेरा अकाउंट सस्पेंड हुआ, मेरे अकाउंट का स्टेट्स एरर दिखाता है और दूसरे प्रोफेशनल डैशबोर्ड भी एरर दिखाते हैं, हर दिन मुझे एक नोटिफिकेशन मिलती है कि मेरी पोस्ट गाइडलाइंस का उल्लंघन कर रही है और फिर इसे दोबारा पोस्ट किया जाएगा.
उर्फी ने आगे लिखा, “हर बार जब मैं कुछ पोस्ट करती हूं तो फॉलोअर्स की संख्या काफी कम हो जाती है, फिर बढ़ती है और फिर कम हो जाती है. यह एक रोलर कोस्टर की तरह है (यह अकाउंट) मुझे नहीं पता कि क्या महसूस करना है और कैसे रिएक्शन देना है.”
उर्फी जावेद अपने अजीबो-गरीब आउटफिटे से बटोरती हैं लाइमलाइट
उर्फी जावेद यकीनन लाइमलाइट बटोरना जानती हैं. वे अक्सर अपने बोल्ड आउटफिट से हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं. आए दिन वे मुंबई की सड़कों पर या एयरपोर्ट पर अपने अजीबो-गरीब आउटफिट को पहने हुए स्पॉट होती हैं और पैपराजी द्वारा खूब क्लिक की जाती हैं. उर्फी जावेद वर्क फ्रंट
उर्फी जावेद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे कईं सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. वे ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी की समेत कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. उर्फी ने बिग बॉस ओटीटी में भी शिरकत की थी और तभी से वे सुर्खियों में छाई हुई हैं. उर्फी जावेद को आखिरी बार रियलिटी टीवी शो स्प्लिट्सविला के 14वें एडिशन में देखा गया था.
HAPPY BIRTHDAY: अनुष्का शर्मा एक जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई सारी हिट फिल्मे दी हैं। बता दें अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के आयोध्या में हुआ था। अनुष्का शर्मा एक आर्मी परिवार से हैं। आज एक्ट्रेस अपना 35वां जन्मदिन है। करियर, पर्सनल लाइफ हो या फैमिली- हर मोर्चे पर अनुष्का ट्रेंड सेटर रही हैं। बिना किसी के मदद से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। तीनों खान स्टार (शाहरुख, आमिर और सलमान) के साथ फिल्में करने वाली अपने दौर की चंद एक्ट्रेसेज में से एक हैं। आज अनुष्का के 35वें बर्थडे पर पढ़िए उनके जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से…
15 साल की उम्र में शुरू की मॉडलिंग
अनुष्का का फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं था। जब वो छोटी थीं, तब उनके घर के बगल में रहने वाली लड़की मॉडलिंग करती थी। एक दिन उसकी फोटो पेपर में छपी, जिसे वो घूम-घूमकर सबको दिखा रही थी। इस बात से अनुष्का को थोड़ी जलन हुई और उन्होंने भी मॉडलिंग करने का मन बना लिया। उनकी मां ने उन्हें सपोर्ट किया। एक दिन मां उन्हें फैशन डिजाइनर प्रसाद बिदापा के पास ले गईं और उनसे पूछा कि अनुष्का किस उम्र से मॉडलिंग करें। अनुष्का को देखते ही प्रसाद बिदापा ने कहा- इंतजार किस बात का। अभी से शुरू करना चाहिए। प्रसाद बिदापा ने उन्हें अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए बुक कर लिया और इस तरह से उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू किया। इसके बाद वो छोटे-मोटे शोज में मॉडलिंग किया करती थीं।
मॉडलिंग का असर पढ़ाई में नहीं पड़ने दिया
अनुष्का पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं। वो हमेशा क्लास के टाॅप 3 में रहती थीं। पढ़ाई के साथ उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था, लेकिन वो इसका असर पढ़ाई पर बिल्कुल नहीं पड़ने देती थीं। वो दोनों में अपना बेहतर देने की कोशिश करती थीं। एग्जाम आने पर वो दो महीने पहले से ही मॉडलिंग बंद कर देती थीं। दसवीं में 92% मार्क्स से पास हुईं। फिर मॉडलिंग में आगे बढ़ने के लिए ग्रेजुएशन के बाद मुंबई चली गईं।
पहली फिल्म के बारे में परिवार को भी नहीं बताया
2007 में अनुष्का जब मॉडलिंग कर रही, तभी उन्हें फिल्म रब ने बना दी जोड़ी का ऑफर मिला। ये ऐसी फिल्म थी, जिसने यशराज फिल्म्स को खत्म होने से बचा लिया था। दरअसल, इस फिल्म के रिलीज के पहले यशराज फिल्म्स की कई फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। तब आदित्य ने फिल्म का डायरेक्शन करने की ठानी। इस फिल्म की कहानी लिखने के लिए वो लंदन चले गए थे। वहां से लौटकर उन्होंने फिल्म में शाहरुख खान को साइन किया। जब आदित्य ने अनुष्का को फिल्म के लिए अप्रोच किया, तब उन्होंने अनुष्का से कहा कि वो किसी से भी ना बताएं कि वो इस फिल्म का हिस्सा हैं।
यहां तक कि वो अपने परिवार से भी इस बात को छुपाकर रखें। आदित्य चाहते थे कि रिलीज के पहले इस बात का खुलासा नहीं किया जाएगा कि फिल्म की हीरोइन कौन है। ये फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म की रिलीज के बाद अनुष्का फिल्म बदमाश कंपनी और बैंड बाजा बारात में नजर आईं थीं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। अनुष्का का फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं था।
खुद के प्रोडक्शन की शुरुआत की
2008 से 2017 तक, अनुष्का ने 15 फिल्मों में काम किया, जिसमें से 6 फिल्में फ्लॉप रहीं। इस लिस्ट की NH-10 उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म थी। 2015 में अनुष्का ने अपने भाई के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स की शुरुआत की थी। इस प्रोडक्शन हाउस में उन्होंने फिलौरी, परी, बुलबुल जैसी फिल्में बनाईं। वेब सीरीज पाताल लोक भी इस प्रोडक्शन हाउस ने बनाई थी, जिसे क्रिटिक्स ने बेहद पसंद किया था।
करियर के टॉप पर 29 साल की उम्र में की शादी
ये वो वक्त था, जब अनुष्का करियर के पीक पर थीं। तभी उन्होंने 11 दिसंबर 2017 को क्रिकेटर विराट कोहली से शादी करके सभी को हैरान कर दिया। दोनों ने इटली के टस्कनी में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इस समय अनुष्का 29 साल की थीं। विराट उम्र में उनसे 6 महीने छोटे हैं।
कम उम्र में मां बनने वाली एक्ट्रेस का मिला टैग
शादी के तीन साल बाद अनुष्का ने 11 जनवरी, 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया। इस बात की जानकारी विराट ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अगस्त 2020 में अनुष्का और विराट ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने एक फोटो शेयर की थी। फोटो के कैप्शन में लिखा था, “और तब हम तीन हो जाएंगे।”
फीमेल इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार करते नजर आएंगीं
वामिका के जन्म के बाद 2022 में एक हिंदी ड्रामा फिल्म कला में अनुष्का ने कैमियो किया था। इस साल वो फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी, जो फीमेल इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।
255 करोड़ है अनुष्का की कुल नेटवर्थ
अनुष्का की कुल नेटवर्थ 255 करोड़ रुपए है। वो मुंबई में एक लग्जरी घर में रहती हैं, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है। उनके पास कलेक्शन में कई खूबसूरत बैग्स भी हैं। उनके लुइस विटॉन मल्टी-पोचेट क्रॉसबॉडी बैग की कीमत लगभग 2 लाख रुपए है। अनुष्का BMW, रेंज रोवर और मर्सिडीज जैसी कई शानदार कारों की मालकिन हैं। उनके पास एक लैंड रोवर रेंज रोवर वोग SE है, जिसकी कीमत 2.3 करोड़ रुपए है।