BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Arjun Rampal एक बार बनेंगे पापा, गर्लफ्रेंड ने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर सुनाई खुशखबरी! बधाई देने के लिए फैंस का लगा ताता

Arjun Rampal एक बार बनेंगे पापा, गर्लफ्रेंड ने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर सुनाई खुशखबरी! बधाई देने के लिए फैंस का लगा ताता

 मुंबई। बॉलीवुड फिल्म स्टार अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स ने सोशल मीडिया पर अपनी ताजा तस्वीरें शेयर कर खलबली मचा दी है। अदाकारा ने अपनी इन लेटेस्ट फोटोज में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर ऐलान किया है कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

 

गैब्रिएला डिमेट्रेड्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के जरिए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर फैंस को गुडन्यूज दी है। अदाकारा ने बताया है कि वो और अर्जुन रामपाल फिर से पैरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस गैब्रिएला डिमेट्रेड्स दूसरी बार प्रेग्नेट हुई हैं। इन तस्वीरों में वो अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस को सुनाती दिखीं। जिसके बाद लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।

अदाकारा गैब्रिएला डिमेट्रेड्स और अर्जुन रामपाल पहले से ही एक बेटे के पैरेंट हैं। अब ये स्टार कपल 4 साल बाद दोबारा मम्मी-पापा बनने वाला है। अर्जुन रामपाल ने साल 23 अप्रैल 2019 में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स संग पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान इस तस्वीर के साथ किया था। ये तस्वीर उस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डिमेट्रेड्स लिव-इन पार्टनर हैं। दोनों सितारों ने आज तक शादी नहीं की है। जबकि, दोनों पैरेंटहुड साथ में एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म स्टार अर्जुन रामपाल और ग्रैब्रिएला ने 18 जुलाई 2019 को अपने पहले बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद इस स्टार कपल ने अपने बेटे का नाम अरिक रामपाल रखा।जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि फिल्म स्टार अर्जुन रामपाल की पहली शादी मेहर जेसिका के साथ हुई थी। स्टार कपल ने अपनी 20 साल की शादी को खत्म कर अपनी राहें अलग की थीं। अर्जुन रामपाल कथित तौर पर गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स संग एक्सट्रा मैरिटिअल रिलेशनशिप में थे। दोनों के इस रिश्ते की वजह से ही मेहर जेसिका ने अर्जुन रामपाल से तलाक लिया था। दोनों ने साल 2019 में लिया था।

The Kerala Story Trailer Review : द केरल स्टोरी का ट्रेलर रिलीज, ’32 हजार लड़कियों के गायब’ होने की कहानी पर बनी है फिल्म

The Kerala Story Trailer Review : द केरल स्टोरी का ट्रेलर रिलीज, ’32 हजार लड़कियों के गायब’ होने की कहानी पर बनी है फिल्म

 केरल। The Kerala Story Trailer Review : दुनियाभर में आतंकवाद का खौफनाक मंजर देखने को मिलता आया है. भारत में भी आतंकवाद ने अपने पांव पसारे और बहुत नुकसान किया. कुछ कहानियां तो ऐसी हैं कि जिनके बारे में जब आप सुनेंगे, तो आप के भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे. ऐसी ही एक कहानी थी जब केरल की लड़कियों को बहला-फुसलाकर एक मिशन के तहत ले जाया गया था और उन्हें अपने शिकंजे में कसा गया. कइयों का जीवन बर्बाद किया गया और उनके परिवार वालों को पीड़ा और बेबसी के मंजर में ढकेल दिया गया।

ये फ़िल्म 32 हज़ार लड़कियों के गायब होने की कहानी है. विपुल अम्रुतलाल शाह की फ़िल्म का निर्देशन सुदिप्तो सेन ने किया है. अदा शर्मा फ़िल्म की लीड अदाकारा है. फ़िल्म में दावा किया गया है कि हज़ारों की संख्या में केरल की लड़कियों का ज़बरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाया गया और उन्हें ISIS का आतंकवादी बनने पर मजबूर किया गया. कुछ महीनों पहले जब द केरल स्टोरी का टीज़र रिलीज़ किया गया था तब काफ़ी बवाल हुआ था. ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद एक बार फिर फ़िल्म पर चर्चा हो रही है.

ट्रेलर के शुरुआत में अदा शर्मा कहती हैं कि वो केरल की शालिनी उन्नीकृष्ण है. पुलिसवाला उनसे सवाल पूछता है कि उन्होंने ISIS कब जॉइन किया. जवाब में शालिनी ने कहा कि ISIS कब जॉइन किया ये जानने के लिए क्यों जॉइन किया, कैसे जॉइन किया ये जानना ज़रूरी है. ट्रेलर के शुरुआत में शालिनी यानि अदा शर्मा के साथ तीन और लड़कियां नज़र आती हैं, दो हिन्दू और एक मुस्लिम. उनकी मुस्लिम दोस्त उन्हें अल्लाह ही सच्चा ईश्वर है ये बताता है. यूं समझ लीजिए की धर्म परिवर्तन की झलक दिखाई देती है. इसके बाद अदा शर्मा और उनकी सहेलियों के साथ कुछ लड़के छेड़-छाड़ करते हैं. वो मुस्लिम दोस्त कहती है कि हिजाबी के साथ ऐसा नहीं होता. धीरे-धीरे अदा शर्मा यानि शालिनी की मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए ब्रेन वॉश किया जाता है और वो फ़ातिमा बनकर एक मुस्लिम लड़के से शादी कर लेती है.

अदा शर्मा उर्फ़ शालिनी उर्फ़ फ़ातिमा रेगिस्तान में फंस जाती हैं, आतंकवादियों के बीच. ट्रेलर के आख़िर में शालिनी कहती हैं कि रेगिस्तान में उनके जैसी हज़ारों लड़कियां हैं. ट्रेलर में औरतों को ज़ंज़ीरों से बांधते, उन्हें मारते-पीटते और उनकी हत्या भी दिखाई गई है.

सच्ची घटना पर आधारित फ़िल्म? –

फ़िल्म मेकर्स का दावा है कि ये कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है. 2 नवंबर 2022 को फ़िल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया था. टीज़र में ये दावा किया गया था कि केरल में मासूम लड़िकयों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा है.

फ़िल्म मेकर विपुल शाह ने कहा कि फ़िल्म में केरल में बड़े मुद्दे जैसे रैडिक्लाइज़ेशन को दिखाया गाय है. गौरतलब है कि टीज़र रिलीज़ के बाद ही काफ़ी बवाल हुआ था और लोगों ने फ़िल्म की कहानी को मनघड़ंत बताया था. कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने कहा कि फ़िल्म में दिए गए आंकड़े भी ग़लत हैं।

Filmfare Awards 2023 : राजकुमार राव बने बेस्ट एक्टर, तो आलिया भट्ट ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Filmfare Awards 2023 : राजकुमार राव बने बेस्ट एक्टर, तो आलिया भट्ट ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

 मुंबई। Filmfare Awards 2023 : महाराष्ट्र पर्यटन के साथ 68वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 (Filmfare Awards 2023) का समापन शानदार तरीके से हुआ. सितारों से भरी रात की शुरुआत आलिया भट्ट, अनिल कपूर, रेखा, जाह्नवी कपूर, नोरा फतेही, विक्की कौशल और कई अन्य लोगों ने रेड कार्पेट पर स्टाइल में वॉक करते हुए की. फिल्‍मफेयर अवॉर्ड्स की इस साल मेजबानी सलमान खान ने की, और उनका मंच पर आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल ने साथ दिया। यानी बीती रात 27 अप्रैल को 2023 को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, बीकेसी, मुंबई में 68वें फिल्मफेयर (68th Filmfare) का आयोजन हुआ।

संजय लीला भंसाली ने जीता बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड

बता दें कि इस बार फिल्मफेयर की बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब आलिया भट्ट ने जीता है और बेस्ट एक्टर राजकुमार राव को मिला है। वहीं, बेस्ट फिल्म का खिताब ‘गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी’ और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड संजय लीला भंसाली को मिला है। बेस्ट प्लैबैक सिंगर का अवॉर्ड ब्रह्मास्त्र’ के गाने ‘केसरिया’ के लिए अरिजीत सिंह ने जीता है। वहीं, अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को VFX के लिए भी अवॉर्ड मिला है।

‘गंगूबाई’ ने 10 कैटेगरी में जीते अवॉर्ड

बता दें कि फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में राजकुमार राव की फिल्म ‘बधाई दो’ और भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी’ का खूब दबदबा देखने को मिला है। हर्षवर्धन कुलकर्णी की ‘बधाई दो’ ने क्रिट‍िक्‍स कैटेगरीज के 6 अवॉर्ड जीते और ‘गंगूबाई’ ने 10 कैटेगरी में अवॉर्ड जीते हैं। इसी के साथ अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्‍त्र: पार्ट-1 श‍िवा’ ने भी 4 कैटेगरीज में अवॉर्ड जीते हैं। वहीं फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में प्रेम चोपड़ा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया है।

ये है विनर्स की पूरी लिस्ट-

बेस्ट सपोर्टिंग रोल फॉर मेल- अनिल कपूर, जुग जुग जियो,
बेस्ट सपोर्टिंग रोल फॉर फीमेल- शीबा चड्ढा, बधाई दो के लिए,
बेस्ट डायलॉग- प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ, गंगूबाई काठियावाड़ी,
बेस्ट स्क्रीनप्ले- अक्षत घिल्डियाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी, बधाई दो,
बेस्ट कहानी- अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी, बधाई दो,
बेस्ट डेब्यू, मेल- अंकुश गेदम, झुंड,
बेस्ट डेब्यू, फीमेल- एंड्रिया केविचुसा, अनेक,
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल, वध,
बेस्ट लीरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य, ब्रह्मास्त्र: भाग एक – शिव सॉन्ग केसरिया,
बेस्ट प्लेबैक सिंगर, मेल- अरिजीत सिंह, ब्रह्मास्त्र सॉन्ग केसरिया,
बेस्ट प्लेबैक सिंगर, फीमेल- कविता सेठ, जुग जुग जीयो सॉन्ग रंगिसारी,
बेस्ट कोरियोग्राफी- गंगूबाई काठियावाड़ी की धोलिदा के लिए कृति महेश,
बेस्ट कोरियोग्राफी- सुदीप चटर्जी, गंगूबाई काठियावाड़ी,
बेस्ट एक्शन- परवेज शेख, विक्रम वेधा।

देखें नेटफ्लिक्स की टॉप 10 मूवीज और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट

देखें नेटफ्लिक्स की टॉप 10 मूवीज और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट

 नई दिल्ली:  इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर भले ही बॉलीवुड फिल्में कमाल ना दिखा पाई हो लेकिन ओटीटी पर उनका जलवा देखने लायक है. ऐसा ही कुछ कार्तिक आर्यन की शहजादा के साथ भी हुआ है. दरअसल, कुछ महीनों पहले रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की शहजादा नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है. वह वेब सीरीज टूथ परी का जलवा भी देखने को मिल रहा है. ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए हम नेटफ्लिक्स की इस हफ्ते की टॉप 10 फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे प्लेटफार्म के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस लिस्ट में आपको कॉमेडी से लेकर थ्रिलर और सस्पेंस से लेकर रोमांस हर तरह की फिल्में मिलेंगी. तो आइम हम आपको दिखाते हैं नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्म और वेब सीरीज की लिस्ट.  

नेटफ्लिक्स की टॉप 10 मूवी और वेब सीरीज की लिस्ट

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टा पेज  पर टॉप-10 (इंडिया) वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट जारी की है. जिसमें हर जोनर की शानदार फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन सी फिल्में और वेब सीरीज इस लिस्ट में शामिल हो पाई हैं.

नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 फिल्में

 

नेटफ्लिक्स की इस लिस्ट में टॉप 10 फिल्मों की बात करें तो कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा इस हफ्ते भी नंबर वन पर जमी हुई हैं. दूसरे नंबर पर तमिल भाषा की थ्रिलर फिल्म कन्नई नंबाथे ने जगह बना ली है. वहीं इंग्लिश फिल्म ए मैन कॉलेड ओटो लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. चौथे नंबर पर फिल्म चोर निकल कर भागा, पांचवें पर द लास्ट किंगडम- 7 किंग्स मस्ट डाई है. तो वहीं छठे स्थान पर टाइम ट्रैप, सातवें पर हंगर, आठवें पर हिंदी फिल्म सर, नौवें पर गिन्नी वेड्स सन्नी और फिल्म छुपा ने दसवें स्थान पर जगह बनाई है.

नेटफ्लिक्स टॉप 10 वेब सीरीज

फिल्मों के बाद अब नेटफ्लिक्स की टॉप 10 वेब सीरीज की लिस्ट भी देख लीजिए. इसमें पहले स्थान पर टूथपरीः वेन लव बाइट्स ने जगह बना ली है. दूसरे नंबर पर द नाइट एजेंट काबिज है, तीसरे पर राणा नायडू, चौथे पर द डिप्लोमेट, पांचवें पर ऑब्सेशन, छठे पर इंडियन मैचमेकिंग सीजन 3, सातवें पर वेनसडे, आठवें पर क्वीनमेकर, नौवें पर BEEF और दसवें पायदान पर ट्रू ब्यूटी है.

 

सलमान खान, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट की एयरपोर्ट डायरीज

Priyanka Chopra : ग्रीन कलर के गाउन पहन पति की बाहों में प्रियंका ने करवाया रोम में रोमांटिक फोटोशूट, बीवी के हुस्न को निहारते नहीं थक रहे निक

Priyanka Chopra : ग्रीन कलर के गाउन पहन पति की बाहों में प्रियंका ने करवाया रोम में रोमांटिक फोटोशूट, बीवी के हुस्न को निहारते नहीं थक रहे निक

 रोम। Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों हमेशा अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते हैं। हाल ही में प्रियंका ने पति संग बोल्ड और रोमांटिक फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। फैंस निकयांका की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह पति निक जोनस संग सरेआम रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस इन दिनों वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए रोम पहुंची हुई हैं वहीं से ये तस्वीरें सामने आई है।

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ग्रीन कलर के गाउन में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। डीप नेक गाउन में एक्ट्रेस के क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही गले में पहना नेकलेस सबका अटेंशन पॉयंट बना हुआ है। मेकअप की बात करें तो प्रियंका का मेकअप भी बा-कमाल है। स्मोकी आइज मेकअप, ग्लोसी लिप्स और मैट मेकअप में प्रियंका की ब्यूटी देखते ही बन रही है।

निक की आंखों में गुम नजर आईं प्रियंका

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर का डीपनेक गाउन पहना हुआ है वहीं निक ब्लू कलर का कोट पैंट पहने नजर आ रहे हैं। फोटोशूट के दौरान प्रियंका पति निक की आंखों में गुम नजर आईं। इस स्टार कपल की ये तस्वीरें फैंस का भी दिल धड़का गई हैं। दोनों की तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, निक जोनस इस दौरान ब्लू पैंट कोट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। उनकी अपनी बीवी की बोल्डनेस से नजरें ही नहीं हट रही।

BREAKING NEWS : फिल्म जगत में शोक की लहर, मशहूर एक्टर और निर्देशक ने 45 की उम्र में ली अंतिम सांस

BREAKING NEWS : फिल्म जगत में शोक की लहर, मशहूर एक्टर और निर्देशक ने 45 की उम्र में ली अंतिम सांस

 कन्नड एक्टर और निर्देशक टपोरी सत्या का 45 साल की उम्र में निधन हो गया। किडनी फेल होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। वह अपने पीछे पत्नी, मां और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से फिल्मी दुनियां में शोक की लहर है। तमाम सेलेब्स उन्हें  श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए बनशान स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा।

बता दें कि एक्टर टपोरी सत्या ने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम चुके हैं। उन्हें नंदा लव नंदिता में एक एंटागोनिस्ट के रूप में देखे गया था। 2008 में रिलीज हुई ये फिल्म हिट रही थी। इस फिल्म में नंदिता और योगेश ने लीड रोल प्ले किया था।

एक्टिंग के अलावा सत्या ने डायरेक्शन की फील्ड में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने ‘मेला’ नाम की एक फिल्म का निर्देशन भी किया था। वह एक और फिल्म का निर्देशन करने की तैयारी कर रहे थे और यहां तक ​​कि उन्होंने ऑडिशन की तैयारी भी शुरू कर दी थी।

Varun-Alia: आलिया को ‘आमिर खान’ कहकर क्यों चिढ़ाते हैं वरुण, एक्टर ने सबके सामने खोला राज, जानिए दिलचस्प वजह?

Varun-Alia: आलिया को ‘आमिर खान’ कहकर क्यों चिढ़ाते हैं वरुण, एक्टर ने सबके सामने खोला राज, जानिए दिलचस्प वजह?

 Varun-Alia: मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेताओं में से एक हैं। हाल ही में एक्टर अपनी दोस्त आलिया भट्ट के साथ एक इवेंट के दौरान नजर आए थे। दोनों ही कलाकारों ने साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और इनकी जोड़ी को खासा पसंद किया जाता है। इस इवेंट के दौरान आलिया और वरुण की दोस्ती की झलक देखने को मिली है।

Varun-Alia:इस इवेंट में कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्ट्रेस आलिया भट्ट के निक नामों को लेकर बात हुई, जिस पर वरुण ने बताया कि आलिया के बहुत सारे निक नेम हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के वक्त वह आलिया को अलू कह कर पुकारते थे। इसके बाद लंबे वक्त तक वरुण ने आलिया को आमिर कह कर बुलाया है।

Varun-Alia: एक्टर ने बताया कि जब वह 21 से 22 के आस पास थीं, उस दौरान आलिया का ड्रेसिंग सेंस बिल्कुल आमिर खान की तरह था। आलिया उस वक्त हाई वेस्ट जींस पहनती थी और शॉर्ट में टक करती थीं। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस का स्टाइल काफी हद तक आमिर खान की तरह था और वो एक परफेक्शनिस्ट भी हैं।

Varun-Alia:वहीं, इवेंट के दौरान उनसे सवाल किया गया कि दोबारा से साथ फिल्म कब कर रहे हो। इस सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा कि वरुण इस वक्त बहुत ज्यादा व्यस्त हैं, फिलहाल उनके पास डेट्स नहीं है। इसके बाद वरुण ने हंसते हुए कहा कि हां मैं फिलहाल बहुत व्यस्त हूं, मेरे अभी अभी बच्चा हुआ है। तभी आलिया ने जवाब देते हुए कहा कि हमने कई बार इसको लेकर चर्चा की है, क्योंकि जब भी हम स्क्रीन पर साथ आए हैं, तो वह बहुत बेहतरीन रहा है। यहां तक कि फिल्मों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। कोई भी अच्छा प्रोजेक्ट होता तो हम साथ में जरूर काम करेंगे।

Varun-Alia:आपको बता दें कि दोनों ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद दोनों कई फिल्मों में साथ दिखाई दिए थे। साल 2019 में आई करण जौहर की फिल्म कलंक में वरुण और आलिया साथ नजर आए थे। फिल्म हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

इन फिल्मों में व्यस्त हैं स्टार्स
Varun-Alia:वरुण धवन इन दिनों सिटाडेल को लेकर व्यस्त हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु नजर आने वाली हैं। तो वहीं, आलिया भट्ट जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे।

Bollywood Couples : ‘दो दिल मिल रहे हैं मगर चुपके-चुपके’, हो रही इन स्टार के प्यार के चर्चे, कर सकते हैं शादी

Bollywood Couples : ‘दो दिल मिल रहे हैं मगर चुपके-चुपके’, हो रही इन स्टार के प्यार के चर्चे, कर सकते हैं शादी

 भारत। Bollywood Couples : इस की शुरुआत होते ही हमें केएल राहुल और अथिया शेट्टी की ग्रैंड वेडिंग देखने को मिली. अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा ने भी अपना जीवन साथी चुन लिया है. वे आम आदमी पार्टी के पॉलिटीशियन राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंध सकती हैं. ऐसे में आइये जानते हैं कि आखिर और कौन से स्टार कपल्स हैं जिनके रोमांस के चर्चे पुरे बॉलीवुड (Bollywood) हो रहे हैं।

1- आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे :- मौजूदा समय में परिणीति के अलावा जिस बॉलीवुड कपल के सबसे ज्यादा चर्चे देखने को मिल रहे हैं वो हैं आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे. दोनों ही काफी समय से एक साथ स्पॉट किए जा रहे हैं. कभी वे कैजुअल लुक में नजर आते हैं तो कभी बड़े इवेंट में रैंप वाक कर साथ में जलवा बिखेरते नजर आते हैं. दोनों की नजदीकियों से नकारा नहीं जा सकता है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि साल 2023 में दोनों अपनी रिलेशनशिप को नया मोड़ दे सकते हैं.

2- विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना :- पुष्पा की श्रीवल्ली का नाम साल 2023 की शुरुआत से ही साउथ के अर्जुन रेड्डी के साथ जुड़ रहा है. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते हैं. दोनों साथ में स्क्रीन भी शेयर कर चुके हैं।

3- जाह्नवी कपूर-शिखर पहाड़िया :- जाह्नवी कपूर को इंडस्ट्री में आए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन एक्ट्रेस के प्यार के चर्चे भी देखने को मिल रहे हैं. ऐसी खबरें हैं कि वे शिखर पहाड़िया संग शादी कर सकती हैं. शिखर पॉलिटिकल बैकग्राउंड से आते हैं और पेशे से एक पोलो प्लेयर हैं.

4- तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा :- साउथ फिल्मों की दिग्गज एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को पिछले कुछ समय से कई दफा साथ में स्पॉट किया गया है. दोनों की नजदीकियों ने बॉलीवुड गलियारों में इस बात की चर्चा बढ़ा दी है कि दोनों शादी भी कर सकते हैं. दोनों की साथ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं जिसमें दोनों कि क्यूट बॉन्डिंग देख फैंस तो एक ही बात पूछ रहे- शादी कब कर रहे?

5- सुरभि ज्योति- रित्विक धनजानी :- एक समय ऐसा था जब पवित्र रिश्ता फेम रित्विक के प्यार के चर्चे उनकी कोस्टार आशा नेगी संग हुआ करते थे. लेकिन अब ये गुजरे वक्त की बात हो गई. अब रित्विक धनजानी और सुरभि ज्योति के बीच रोमांस की खबरें आती रहती हैं. दोनों ही टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं और आने वाले वक्त में एक-दूजे के हो सकते हैं।

सलमान की फिल्म को पहले दिन ऑडियंस का मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, जानिए कैसी है फिल्म

सलमान की फिल्म को पहले दिन ऑडियंस का मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, जानिए कैसी है फिल्म

 Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Release : बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ( Pooja Hegde) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ आज रिलीज हो गई है। फैंस लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इस बीच जिन लोगों ने ‘किसी का भाई किसी की जान’ के शो देख लिए हैं, अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपनी रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या कहता है फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्विटर रिव्यू।

एक ने लिखा KBKJ एक विजेता है, उम्मीदों पर खरा उतरने से ज्यादा, मस्ट वॉच मूवी, #KisiKaBhaiKisiJan

 

 

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान के साथ वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल जैसे कलाकारों शामिल है। साथ ही फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी हैं। फिल्म आज ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

सलमान खान चार साल बाद लीड रोल में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, सुपरस्टार ने कहा कि फिल्म एक्शन, रोमांस और पारिवारिक ड्रामा का एक कम्पलीट पैकेज है। रिपोर्ट के अनुसार ‘किसी का भाई किसी की जान’ के लिए 150 करोड़ पार करने का लक्ष्य माना जा रहा है। अब देखना ये होगा कि फिल्म कितना कमाई करती है।

BREAKING NEWS : दिल का दौरा पड़ने से मशहूर अभिनेता का निधन, 52 की उम्र में ली अंतिम सांस

BREAKING NEWS : दिल का दौरा पड़ने से मशहूर अभिनेता का निधन, 52 की उम्र में ली अंतिम सांस

 Actor dies of cardiac arrest: तेलुगु अभिनेता और कॉमेडियन अल्लू रमेश ने 52 वर्ष की उम्र में मंगलवार अंतिम सांस ली. उन्हें दिल का दौरा (cardiac arrest) पड़ा था. अभिनेता अपनी मृत्यु के समय अपने गृहनगर विशाखापत्तनम में थे. निर्देशक आनंद रवि ने उनके असामयिक निधन की खबर सोशल मीडिया पर दी, जिससे फिल्म उद्योग में उनके कई प्रशंसक और सहकर्मी सदमे में हैं.

तेलुगु फिल्म निर्माता आनंद रवि ने दिवंगत अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पहले दिन से ही आप मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट रहे हैं. मैं अभी भी अपने सिर में आपकी आवाज सुन सकता हूं. रमेश गरु , आपके निधन को पचा नहीं पा रहा हूं. आपने मेरे जैसे कई दिलों को छुआ है. मिस यू ओम शांति.

50 के बाद दिल की समस्याओं के इन चेतावनी संकेतों पर दें ध्यान

सीने में दर्द या बेचैनी: यह पुरुषों और महिलाओं दोनों में दिल की समस्याओं के सबसे आम चेतावनी संकेतों में से एक है. सीने में दर्द दबाव, निचोड़ने या दर्द जैसा महसूस हो सकता है. यह सांस की तकलीफ, पसीना या मतली जैसे अन्य लक्षणों के साथ भी हो सकता है.

थकान: हर समय थकान महसूस होना दिल की समस्याओं का संकेत हो सकता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि आपका दिल आपके शरीर के बाकी हिस्सों में खून पंप करने के लिए जिम्मेदार होता है और यदि यह ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो आप सामान्य से अधिक थकान महसूस कर सकते हैं.

सांस फूलना: अगर आपको सांस फूलना की समस्या हो रही है तो यह दिल की समस्याओं का संकेत हो सकता है. सांस की तकलीफ न्यूनतम परिश्रम या आराम करने पर भी हो सकती है.

सूजन: पैरों, टखनों या टांगों में सूजन दिल की समस्याओं का एक सामान्य लक्षण है. ऐसा इसलिए है क्योंकि जब आपका दिल ठीक से काम नहीं कर रहा होता है, तो यह आपके शरीर में तरल पदार्थ का निर्माण कर सकता है.

Ileana D’Cruz: बिन ब्याही माँ बनने जा रही है ये एक्ट्रेस , सोशल मीडिया पर किया प्रेग्नेंसी का खुलासा … लोगों ने पूछा कौन है पिता?

Ileana D’Cruz: बिन ब्याही माँ बनने जा रही है ये एक्ट्रेस , सोशल मीडिया पर किया प्रेग्नेंसी का खुलासा … लोगों ने पूछा कौन है पिता?

 Ileana D’Cruz: बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज जल्द ही मां बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने आज मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी। एक्ट्रेस ने दो तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “जल्द आ रहा है।

मेरी नन्ही जान तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।” वहीं, यूजर्स उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

Ileana D’Cruz: उनके पोस्ट पर यूजर्स लगातार बधाई दे रहे हैं। पोस्ट के बाद लोग यह भी पूछ रहे हैं कि उनकी शादी कब हुई और बच्चे का पिता कौन है। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इलियाना कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं। कपल ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।

Ileana D’Cruz: इलियाना इससे पहले फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ काफी सालों तक रिलेशनशिप में थीं। इलियाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार द बिग बुल में देखा गया था। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी थे। वो जल्द ही अनफेयर और लवली में रणदीप हुड्डा के साथ नजर आने वाली हैं।

TMKUC :जेठालाल को बबीता जी से मिली झप्पी, फैंस बोले- 14 साल का वनवास पूरा हुआ

TMKUC :जेठालाल को बबीता जी से मिली झप्पी, फैंस बोले- 14 साल का वनवास पूरा हुआ

 तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कई सालों से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है, यही वजह है कि ये शो टीआरपी की लिस्ट में हमेशा टॉप 5 में अपनी जगह बना ही लेता है। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिसकी वजह से जेठालाल के फैंस खुश होंगे, क्योंकि सालों का इंतजार खत्म हुआ और बबीता जी ने जेठालाल को गले लगा लिया।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के लेटेस्ट एपिसोड में बबीता जी की लॉटरी लग जाती है और वो इतनी खुश हो जाती हैं कि खुशी से जेठालाल को गले लगा लेती हैं। जेठालाल की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है और उन्हें तो यकीन ही नहीं होता है कि उनके साथ ये क्या हो गया। फैंस भी बेहद खुश हैं क्योंकि उन्हें भी जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री बहुत पसंद है। यहां देखिए वीडियो जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Namrata Malla Bold Pics : ब्रा लेट में नम्रता मल्ला ने लगाई आग, फैंस की अटकी सांसे, देखें तस्वीरें

Namrata Malla Bold Pics : ब्रा लेट में नम्रता मल्ला ने लगाई आग, फैंस की अटकी सांसे, देखें तस्वीरें

 मनोरंजन डेस्क : Namrata Malla Bold Pics : भोजपुरी सिनेमा की सुपर हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस में नाम नम्रता मल्ला का आता है नम्रता मल्ला का हॉट और बोल्ड लुक काफी वायरल होता है नंबर तमन्ना सेक्सी लुक में अपनी तस्वीरें वायरल करती है और इंटरनेट पर हॉट लुक वायरल होते ही तहलका मचा देता है। एक बार फिर भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता तमन्ना ने अपने लुक से आग लगा दी है नम्रता मल्ला की हॉट और बोल्ड अदा आपको दिल हारने को मजबूर कर देगी और आप फिगर को देखने के बाद आप नम्रता के सुपर हॉट और बोल्ड लुक पर फिदा नजर आएंगे।

s

नम्रता मल्ला के सुपर हॉट और बोल्ड लुक पर लाखों दिल हार जाते है और नम्रता का किलर अंदाज फैंस के दिलो पर राज करता है आप भी नम्रता की हॉट और बोल्ड अदा को दखने के बाद दिल हार जाएंगे। नम्रता मल्ला ने रेड कलर की बेहद हॉट और बोल्ड ब्रा लेट में अपनी सेक्सी तस्वीरों से आग लगा दी है जिसे देखने के बाद फैंस ने आहे भरना शुरू के दिया है आप लुक देखने के बाद तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

 

s

 

खुले बालों में एक्ट्रेस के हॉट और बोल्ड लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है और आपको नम्रता का हॉट और बोल्ड अंदाज काफी पसंद आएगा ओर आप लुक को दखने के बाद आप तारीफ करने को मजबूर हो जाएंगे। कैमरे के सामने एक्ट्रेस के हॉट और कर्वी फिगर ने फंस का दिल धड़का दिया है और आप सुपर हॉट और बोल्ड अदा को दखने के बाद आप हुस्न की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे और आप किलर लुक को देखने रह जाएंगे।एक्ट्रेस का हॉट और किलर लुक वायरल हो रहा है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है और आप भी लुक को दखने के बाद तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पायेंगे।

BOLLYWOOD NEWS : सलमान खान को मिली यह मामले में राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा…

BOLLYWOOD NEWS : सलमान खान को मिली यह मामले में राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा…

 मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ जारी किये गए समन को रद्द कर दिया. साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि कोई आरोपी सेलिब्रिटी है, सिर्फ इसलिए न्यायिक प्रक्रिया का इस्तेमाल उसे परेशान नहीं करना चाहिए. हाईकोर्ट ने साल 2019 के एक मामले में सलमान खान को राहत दे दी है. अशोक पांडे नाम के एक पत्रकार ने सलमान खान के ऊपर डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था.

इस केस की सुनवाई कर रहीं हाईकोर्ट की जज भारती डांगरे ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया का मतलब यह नहीं है कि बेवजह किसी को परेशान किया जाए. क्योंकि वह एक नामी सेलिब्रिटी अभिनेता है. शिकायतकर्ता की तरफ से उसके खिलाफ साजिश नहीं की जा सकती. निचली अदालत ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ समन जारी किया था. इसी को चुनौती देते हुए सलमान खान ने हाईकोर्ट का रुख किया था.

शिकायतकर्ता ने दावा किया उन्होंने सलमान खान को मुंबई की गलियों में साइकिल चलाते हुए देखा था. इसपर उन्होंने सलमान खान के बॉडीगार्ड से अनुमति ली और वीडियो शूट करने लगे. लेकिन इस दौरान सलमान खान भड़क गए और उनका फोन छीनकर उसमें का सारा डाटा डिलीट कर दिया. इस मामले में केस दर्ज किया गया था और फिर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ सेक्शन 504, 506 और 202 के तहत मामला चलाने को कहा था. अदालत ने सलमान खान को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने का आदेश भी दिया था.

Tara Sutaria Hot Pics : तारा सुतारिया ने अपनी बोल्डनेस से मचाया तहलका, बिकिनी पहन बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Tara Sutaria Hot Pics : तारा सुतारिया ने अपनी बोल्डनेस से मचाया तहलका, बिकिनी पहन बढ़ाया इंटरनेट का पारा

 मुंबई। Tara Sutaria Hot Pics : बॉलीवुड एक्ट्रेस की तारा सुतारिया (Tara Sutaria) अपनी एक लेटेस्ट सिज़लिंग फोटो से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अपनी फिल्मों के अलावा अपनी सुरीली आवाज़ और ग्लैमरस लुक्स के लिए भी काफी जानी जाती हैं। तारा की सिजलिंग अदाएं फैंस को उनका दीवाना बना देती हैं।

Tara Sutaria Hot Pics : एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के जरिए इस बात को साबित भी कर दिया है. तस्वीर में तारा ग्रीन फ्लोरल प्रिंट कलर की बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में तारा का फिट फिगर साफ-साफ फ्लॉन्ट हो रहा है. एक्ट्रेस का डीपनेक श्रृग फैंस को दिल घायल कर रहा है. तारा की बिकिनी वाली ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तबाही मचा रही है.

इस तस्वीर पर यूजर्स कमेंट करते हुए तारा की तारीफ के पुल बांध कर रहे हैं. वहीं, कुछ यूजर्स तारा का कातिलाना अंदाज देख उन्हें सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद से कंपेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, उर्फी को तो यूं ही बदनाम किया हुआ है. उर्फी जावेद भी अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए कापी मशहूर हैं. उनका फैशन सेंस तो सभी ने देखा है. ज्यादातर यूजर्स ने तारा की तारीफ में ब्यूटीफुल, स्टनिंग, सिजलिंग जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है.

दिग्गज अभिनेत्री का हुआ निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, मिल चुके है कई पुरस्कार

दिग्गज अभिनेत्री का हुआ निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, मिल चुके है कई पुरस्कार

 नयी दिल्ली। Actress Death : दिग्गज रंगमंच अभिनेत्री तथा दिल्ली के ऐतिहासिक अक्षरा थिएटर की सह-संस्थापक जलबाला वैद्य का सांस संबंधी बीमारियों से जूझते हुए रविवार को यहां 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बेटी तथा रंगमंच की निर्देशक अनासुया वैद्य शेट्टी ने यह जानकारी दी।

लंदन में भारतीय लेखक और स्वतंत्रता सेनानी सुरेश वैद्य और अंग्रेजी शास्त्रीय गायिका मैज फ्रेंकिस के घर जन्मीं जलबाला वैद्य ने एक पत्रकार के रूप में करियर की शुरुआत की और दिल्ली में विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों व पत्रिकाओं के लिए काम किया।

वैद्य को परफॉर्मिंग आर्ट में उनके योगदान के लिए संगीत नाट्य अकादमी के टैगोर पुरस्कार, दिल्ली नाट्य संघ पुरस्कार, आंध्र प्रदेश नाट्य अकादमी सम्मान, अमेरिका के बाल्टीमोर शहर की मानद नागरिकता और फरवरी में दिल्ली सरकार के वरिष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गया।

जलबाला वैद्य का विवाह प्रसिद्ध पत्रकार और स्तंभकार सी.पी. रामचंद्रन से हुई थी, जो कुछ ही समय तक चला। इसके बाद वैद्य की मुलाकात कवि-नाटककार गोपाल शरमन से हुई और उनसे उन्होंने शादी कर ली। वैद्य का नाट्य जीवन 1968 में ‘फुल सर्कल’ के साथ शुरू हुआ, जो कविताओं और कहानियों का एक नाट्य संग्रह था।

‘फुल सर्कल’ को खूब सराहा गया, जिसके बाद वैद्य को रॉयल शेक्सपियर थिएटर के वर्ल्ड थिएटर सीजन के लिए रामायण पर आधारित एक नाटक लिखने और निर्देशित करने के लिए आमंत्रित किया गया।

उन्होंने शरमन के साथ नयी दिल्ली में अक्षरा नेशनल क्लासिकल थिएटर की स्थापना की। यह एक अति सुंदर कला परिसर है। शरमन द्वारा डिज़ाइन व निर्मित यह थिएटर प्रस्तुति का बहुत पसंद किया जाने वाला केंद्र है। जलबाला ने यहां ‘फुल सर्किल’, ‘रामायण’, ‘लेट्स लाफ अगेन’, ‘भगवद गीता’ ‘काबुलीवाला’, ‘गीतांजली’ आदि नाटकों में काम किया है।

जलबाला वैद्य ने अक्षरा थिएटर की अधिकांश टेलीविजन फिल्मों का निर्माण, प्रदर्शन और नरेशन (पर्दे के पीछे के आवाज देना) किया, जिनमें ‘इंडिया अलाइव’, ‘द कश्मीर स्टोरी’, ‘द सूफी वे’, आदि शामिल हैं। उन्होंने पांच पुस्तकें भी लिखीं: ‘बी’, ‘दिस इज़ फुल’, ‘दैट इज़ फुल’, ‘लाइफ इज़ बट ए ड्रीम’ और ‘अक्षरा एक्टिंग मेथड’ शामिल हैं।

वैद्य के परिवार में उनके नाती-पोते हैं, जिनमें गायिका-अभिनेत्री नीसा शेट्टी, अभिनेता ध्रुव शेट्टी और लेखिका याशना शेट्टी शामिल हैं।

गिरफ्तार होंगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस... कोर्ट ने जारी किया वारंट

गिरफ्तार होंगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस... कोर्ट ने जारी किया वारंट

 बॉलीवुड डेस्क। एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ ठगी मामले में कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया है। रांची की सिविल कोर्ट ने एक्ट्रेस और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल को चेक बाउंस मामले में ये वारंट जारी किया है।

बता दें कि यह मामला 2.5 करोड़ की ठगी से जुड़ा है। साल 2018 में ‘गदर 2’ की एक्ट्रेस पर फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ के निर्माता अजय सिंह ने ये मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि अमीषा पटेल ने म्यजूकि वीडियो बनाने के लिए पैसे लिए थे, लेकिन न तो म्यूजिक वीडियो ही बना न ही उनके पैसे वापस किए गए।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रांची की अदालत ने Ameesha Patel मामले में नाराजगी भी जाहिर की है। इस मामले में एक्ट्रेस के खिलाफ समन तक जारी हो चुका है। फिर भी न एक्ट्रेस न ही उनका वकील ही कोर्ट में पहुंचे हैं। बता दें कि अब इस मामले में अगली सुनवाई 15 अप्रैल 2023 को होनी है।

निर्माता और शिकायतकर्ता अजय सिंह ने बातचीत में बताया था कि उनका और अमीषा पटेल का एक एग्रीमेंट हुआ था। इसके मुताबिक, एक म्यूजिक वीडियो पर काम होना था। इस एग्रीमेंट में साफ साफ लिखा था कि उन्हें ये पैसा जून 2018 में ब्याज सहित लौटाना है। बार-बार जब उन्होंने अपना पैसा एक्ट्रेस से मांगा तो अमीषा की ओर से ढाई करोड़ का चेक दिया गया, जो कि बाउंस हो गया। वहीं अजय सिंह ने अमीषा पटेल के बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर पर डराने धमकाने के आरोप भी लगाए थे।

बता दें कि इन दिनों अमीषा पटेल सनी देओल के साथ अपनी फिल्‍म ‘गदर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से जारी है, प्रमोशन के लिए भी स्टार्स ने अभी से कमर कस ली है। यह फिल्म इसी साल रिलीज होनी है, जिसे अनिल शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।

जानें कब होने जा रही है परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई?

जानें कब होने जा रही है परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई?

 बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सिनेमा जगत का एक बड़ा नाम है। हालांकि वे अभी फिल्मों में कम ही नजर आ रही हैं लेकिन उनके अन्य भी कई काम हैं जिन्हें लेकर वे काफी व्यस्त रहती हैं। हाल ही में उनका नाम AAP सांसद गौरव चड्ढा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों एक दूसरे के साथ कई बार स्पॉट हुए हैं जिसके बाद दोनों की डेट की खबरें सामने आने लगी है।

परिणीति चोपड़ा से एयरपोर्ट पर पैपराजी ने सवाल भी किया जिसे लेकर वे सिर्फ मुस्कुरा दी लेकिन उनकी मुस्कान ने सब कुछ बयान कर दिया। इस बीच अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के इंगेजमेंट की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले रिपोर्ट में बताया जा रहा था कि इसी हफ्ते दोनों की इंगेजमेंट हो सकती है। हालांकि अब लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दोनों की सगाई 10 अप्रैल दिल्ली में होगी। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं आई है।

पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के परिवारों में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों के परिवार शादी पर भी चर्चा कर रहे हैं। हालांकि पहले सगाई ही करने की बात हो रही है। बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को आप सांसद संजीव अरोड़ा ने बधाई दे दी जिसके बाद इस मामले ने और तूल पकड़ लिया। हालांकि उनकी सगाई की ख़बरों को लेकर दोनों का कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

Namrata Malla Bold Pics : ब्रा लेट में नम्रता मल्ला ने लगाई आग, फैंस की अटकी सांसे, देखें तस्वीरें

Namrata Malla Bold Pics : ब्रा लेट में नम्रता मल्ला ने लगाई आग, फैंस की अटकी सांसे, देखें तस्वीरें

 मनोरंजन डेस्क : Namrata Malla Bold Pics : भोजपुरी सिनेमा की सुपर हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस में नाम नम्रता मल्ला का आता है नम्रता मल्ला का हॉट और बोल्ड लुक काफी वायरल होता है नंबर तमन्ना सेक्सी लुक में अपनी तस्वीरें वायरल करती है और इंटरनेट पर हॉट लुक वायरल होते ही तहलका मचा देता है। एक बार फिर भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता तमन्ना ने अपने लुक से आग लगा दी है नम्रता मल्ला की हॉट और बोल्ड अदा आपको दिल हारने को मजबूर कर देगी और आप फिगर को देखने के बाद आप नम्रता के सुपर हॉट और बोल्ड लुक पर फिदा नजर आएंगे।

s

नम्रता मल्ला के सुपर हॉट और बोल्ड लुक पर लाखों दिल हार जाते है और नम्रता का किलर अंदाज फैंस के दिलो पर राज करता है आप भी नम्रता की हॉट और बोल्ड अदा को दखने के बाद दिल हार जाएंगे। नम्रता मल्ला ने रेड कलर की बेहद हॉट और बोल्ड ब्रा लेट में अपनी सेक्सी तस्वीरों से आग लगा दी है जिसे देखने के बाद फैंस ने आहे भरना शुरू के दिया है आप लुक देखने के बाद तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

 

s

 

खुले बालों में एक्ट्रेस के हॉट और बोल्ड लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है और आपको नम्रता का हॉट और बोल्ड अंदाज काफी पसंद आएगा ओर आप लुक को दखने के बाद आप तारीफ करने को मजबूर हो जाएंगे। कैमरे के सामने एक्ट्रेस के हॉट और कर्वी फिगर ने फंस का दिल धड़का दिया है और आप सुपर हॉट और बोल्ड अदा को दखने के बाद आप हुस्न की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे और आप किलर लुक को देखने रह जाएंगे।एक्ट्रेस का हॉट और किलर लुक वायरल हो रहा है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है और आप भी लुक को दखने के बाद तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पायेंगे।

अप्रैल में परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा करेंगे सगाई?, परिवार संग बहन प्रियंका भी पहुंचेंगी दिल्ली!

अप्रैल में परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा करेंगे सगाई?, परिवार संग बहन प्रियंका भी पहुंचेंगी दिल्ली!

 नई दिल्ली। इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में चोपड़ा बहने काफी छाई हुई हैं। जहां एक तरफ प्रियंका चोपड़ा अपनी लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं वहीं दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा भी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अभी हाल ही में परणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा को साथ देखकर लोगों ने यह माना की दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं दोनों के रिश्ते में होने की बात पर मुहर हार्डी संधु और आप सासंद संजीव अरोड़ा ने लगाई। अब दोनों की सगाई की खबरें काफी तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से अभी इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी तो नहीं दी गई हैं लेकिन ऐसा कहा जा रहा हैं कि दोनों जल्द ही इसी महीने सगाई करने वाले हैं। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा यानी इनकी बहन का भी यहां होना इस बात पर और बल दे रहा हैं।


अप्रैल में करेंगे परिणीति और राघव सगाई

वहीं सगाई की खबरों के बीच दोनों एक बार फिर से एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट हुए थे। ऐसा कहा जा रहा हैं कि दोनों दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। इसके लिए दोनों दिल्ली भी पहुंच चुके हैं। परिणीति ने इस दौरान ब्लैक आउटफिट पहना था जिसमें वह बहुत ही प्यारी दिख रही थी। वहीं  राघव चढ्ढा भी कैजुअल लुक में काफी शानदार दिख रहे थे। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। अब दोनों इस महीने सगाई करते हैं या नहीं ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। लेकिन परिणीति के फैंस उनकी इस जोड़ी से काफी खुश हैं।


कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची इंडिया

वहीं दोनों की सगाई की खबरों की बीच कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा का इंडिया आना भी इस बार पर काफी जोर दे रहा हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा अपने पति और बेटी मालती के साथ इंडिया आई थी। मालती पहली बार अपनी नानी के घर इंडिया आई थी। इस दौरान तीनों ने पैपराजी के सामने पोज भी दिया। अब ऐसे में लोग ऐसा कह रहे हैं कि मालती अपनी मौसी परिणीति चोपड़ा की सगाई अटेंड करने आई हैं। खबरों की माने तो दोनों दिल्ली में सगाई करेंगे जिसमें परिवार के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी बेटी संग दिल्ली पहुंचेगी।