BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ा अपडेट: अल्लू अर्जुन का स्वैग देखने के लिए करना होगा 5 महीने और इंतजार, जानें नई रिलीज डेट

बड़ा अपडेट: अल्लू अर्जुन का स्वैग देखने के लिए करना होगा 5 महीने और इंतजार, जानें नई रिलीज डेट

 ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज का इंतजार काफी समय से था. लेकिन खबर आ रही थी कि इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है.ये फिल्म अब 6 दिसंबर, 2024 को दुनियाभर में रिलीज होगी. मेकर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के पोस्टपोन होने की वजह भी बताई है.

फिल्म के आधिकारिक X हैंडल पर इसकी रिलीज डेट बताताया गया है. पुष्पा के आधिकारिक पेज पर इसकी रिलीज डेट को बताते हुए लिखा गया, ‘हम आपक बेस्ट देंगे. इंतजार बढ़ गया है कुछ अच्छे अनुभव के लिए जो आपको सिनेमाघरों में मिलेगा. पुष्पा 2 द रूल की ग्रैंड रिलीज अब 6 दिसंबर 2024 को होगी. उसका शासन अद्भुत होगा. उनका शासन अभूतपूर्व भी होगा.”पुष्पा 2’ पिछले दो सालों से मच अवेटेड फिल्मों में से एक रही है, जिसे लगातार चार्ट में टॉप पर देखा गया है. फिल्म की पॉपुलैरिटी ऊंचाई को छू रही है, इसके गाने और टीजर ने ऑर्गैनिक तरीके से 100 मिलियन व्यूज को पार किया है.हाल ही में, मास जथरा टीजर, एनर्जेटिक ‘पुष्पा पुष्पा’ टाइटल सॉन्ग, और रोमांटिक ट्रैक ‘अंगारों’ यूट्यूब पर बड़े हिट रहे हैं. साथ ही यह सभी सबसे लंबे समय तक टॉप 10 में ट्रेंड करते नजर आए हैं.

आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और वर्सेटाइल एक्टर फहद फासिल लीड रोल्स में 

मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स के साथ मिलकर ‘पुष्पा 2: द रूल’ को प्रोड्यूस किया है, जबकि मेस्ट्रो सुकुमार ने इसे डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और वर्सेटाइल एक्टर फहद फासिल लीड रोल्स  में हैं.

बंद नहीं हो रहा कपिल शर्मा का शो, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आखिरी एपिसोड के साथ दूसरे सीजन का ऐलान

बंद नहीं हो रहा कपिल शर्मा का शो, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आखिरी एपिसोड के साथ दूसरे सीजन का ऐलान

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 2 का ऐलान

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (टीजीआईकेएस) ऑफ एयर हो जाएगा, उसका आखिरी एपिसोड 22 जून को प्रसारित होगा। मेकर्स ने सोमवार को सेलिब्रिटी कॉमेडी चैट शो के दूसरे सीजन की घोषणा की। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के मौजूदा सीजन में सुपरस्टार आमिर खान, रणबीर कपूर और उनका परिवार, क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर, अंतरराष्ट्रीय पॉप आइकन एड शीरन और एंटरटेनमेंट के कई अन्य आइकन शामिल हुए। सोशल मीडिया पर मेकर्स ने मौजूदा सीजन का एक रिकैप वीडियो शेयर किया और शो के दूसरे सीजन की घोषणा करते हुए लिखा, "एंटरटेनमेंट की बारिश होगी दो-बारा, क्योंकि द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 2 आएगा बस कुछ ही महीनों में! और नए सीजन का वेट करते हुए सीजन 1 का पूरा मजा लें!"

सीजन-2 के बारे में बात करते हुए, शो के होस्ट कपिल शर्मा ने कहा, "पहला सीजन शानदार रहा है। हम इसकी यादों को संजो कर रखेंगे। हम दुनिया भर से मिल रहे प्यार के लिए आभारी हैं।" उन्होंने कहा, "हम वादा करते हैं कि हम अपने दर्शकों को अगले सीजन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करवाएंगे। इस वीकेंड कार्तिक आर्यन के साथ फिनाले एपिसोड को एन्जॉय करें और सीजन 2 के लिए तैयार रहें।" नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने कहा, "पहले सीजन के शानदार परफॉर्मेंस के बाद, हम कपिल और उनके साथियों का दूसरे सीजन के लिए नेटफ्लिक्स पर स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। कपिल इंडियन एंटरटेनमेंट जगत में एक आइकोनिक कॉमेडियन है।" शो में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर ने शानदार परफॉर्म किया। कपिल शर्मा ने एक के बाद एक धमाकेदार पंच दिए। अर्चना पूरन सिंह ने अपनी पसंदीदा 'कुर्सी' को संभाले रखा। इस सीरीज ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया है। इस सीजन का फिनाले 22 जून को नेटफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा। सीजन के आखिरी एपिसोड में कार्तिक आर्यन अपनी मां माला तिवारी के साथ ग्रैंड एंट्री लेंगे। बता दें कि कार्तिक 14 जून को रिलीज हुई फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चाओं में हैं। उनकी फिल्म थिएटर में शानदार परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है।

'साइनफील्ड' फेम हीरम कास्टेन का निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

'साइनफील्ड' फेम एक्टर हीरम कास्टेन का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। यह जानकारी उनके ऑफिशियल फेसबुक पोस्ट पर दी गई है। कास्टेन पिछले 7 सालों से प्रोस्टेट कैंसर समेत कई गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। फेसबुक पोस्ट में लिखा, ''स्टैंड-अप कॉमिक एक्टर, जिन्होंने 80 और 90 के दशक में कई बेहतरीन फिल्में की, आज वो इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 16 जून, रविवार को घर पर ही निधन हो गया। कास्टेन पिछले 6 महीने से काफी बीमार चल रहे थे। इस मुश्किल वक्त के दौरान उनके करीबियों ने उन्हें काफी सपोर्ट किया और जूम वीडियो कॉल के जरिए हिम्मत बढ़ायी।''

एक्टर की पत्नी डायना ने कहा कि अपने मजाकिया स्वभाव के चलते उन्होंने अपनी जिंदगी को कम से कम दो महीने आगे तक बढ़ा लिया था। आज भले वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने फैंस के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे। हीरम न्यूयॉर्क शहर और न्यू जर्सी के कॉमेडी सीन्स में आइकोनिक फिगर थे। उन्होंने अपना स्टैंड-अप करियर 1978 में शुरू किया था, जब जेरी साइलफेल्ड ने 'द कॉमिक स्ट्रिप' के ऑडिशन में उन्हें पास किया। उन्होंने 1970 और 1980 के दशक में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हराम को हिट सिटकॉम 'साइनफील्ड' में अपने किरदार के लिए जाना जाता था। उन्होंने तीन एपिसोड में एलेन बेन्स के सहकर्मी माइकल की भूमिका निभाई। वे कई अन्य हिट टीवी शो में भी दिखाई दिए, जिनमें 'कर्ब योर एन्थुसियाज्म', 'सेव्ड बाय द बेल', 'द फ्रेश प्रिंस ऑफ बेल-एयर', 'एवरीबडी लव्स रेमंड' और 'माई वाइफ एंड किड्स' शामिल हैं।

ताहरा कश्यप की फिल्म 'शर्माजी की बेटी' 28 जून को ओटीटी पर होगी रिलीज

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की मल्टी टैलेंटेड पत्नी ताहिरा कश्यप इन दिनों अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'शर्माजी की बेटी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए वह पहली बार निर्देशन की दुनिया में कदम रख रही हैं। फिल्म के प्रीमियर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 'शर्माजी की बेटी' का प्रीमियर 28 जून, 2024 से अमेजन प्राइम वीडियो पर होने जा रहा है। इस फिल्म में साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर लीड रोल में हैं, साथ ही वंशिका तपारिया, अरिस्ता मेहता, शारिब हाशमी और परवीन भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म 'शर्माजी की बेटी' महिला सशक्तिकरण और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर आधारित कहानी है। हल्की-फुल्की और सादगी से भरपूर ये कहानी आपके दिलों को छू जाएगी। फिल्म पांच महिलाओं के जीवन पर आधारित है, जिनमें 3 मध्यवर्गीय महिलाएं और दो छोटी लड़कियां शामिल हैं। इन सबका एक ही सरनेम 'शर्मा' है। उनके जेनरेशन गैप को दिखाते हुए फिल्म उनके यूनिक एक्सपीरियंस और संघर्षों को सामने लाती है।

सोशल मीडिया पर रिलीज की घोषणा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, "'साहसी दिल और बड़े सपने! क्या आप इन सुपरवुमेन से मिलने के लिए तैयार हैं?'" प्राइम वीडियो इंडिया में कंटेंट लाइसेंसिंग के डायरेक्टर मनीष मेघानी ने कहा, "यह फिल्म तीन एडल्ट महिलाओं के आपस में जुड़े सफर को दिखाती है, जिन्हें साक्षी, दिव्या और सैयामी ने शानदार ढंग से निभाया है। यह उनके संघर्षों, आकांक्षाओं और जीत को खूबसूरती से दर्शाती है। इसमें वंशिका और अरिस्ता की भी कहानी है, उनके टीनएज गर्ल्स से एडल्ट होने के एक्सपीरियंस को भी दिखाया गया है।"

सलमान खान के साथ काम करेंगे 'जवान' डायरेक्टर एटली, स्क्रिप्ट हो रही फाइनल

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ काम करने के बाद अब डायरेक्टर एटली अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करेंगे। बता दें कि सलमान खान को पिछली बार 'टाइगर 3' में देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एटली शुरुआत में तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन अल्लू के पास पहले से ही कई कमिट्मेंट्स थे और एक्टर की ओर से कोई सटीक जवाब इस पर नहीं दिया गया था। ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड के दबंग स्टार यानी सलमान खान संग हाथ मिलाया।

बताया जाता है कि अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए भारी भरकम फीस मांगी थी।

एटली फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और जल्द ही सन पिक्चर्स के बैनर तले फिल्म की घोषणा की जाएगी। इसके अगले साल शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। वहीं सलमान फिलहाल एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित 'सिकंदर' की शूटिंग में काफी बिजी हैं, जिन्हें आमिर खान अभिनीत 'गजनी' के लिए जाना जाता है। 'सिकंदर' अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

इस बीच, अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' में वीएफएक्स पैचवर्क का काम बाकी है, जिसके चलते फिल्म के रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। पहले इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट 14 अगस्त, 2024 थी, अब यह दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती हैं। फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली भाषा में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर, 2021 को रिलीज हुआ था।

रणबीर कपूर की पड़ोसी बनीं ‘एनिमल’ की ‘भाभी नंबर 2’ खरीदा करोड़ों का बंगला, जानिए कीमत

रणबीर कपूर की पड़ोसी बनीं ‘एनिमल’ की ‘भाभी नंबर 2’ खरीदा करोड़ों का बंगला, जानिए कीमत

‘एनिमल’ में अपने ड्रीमी लुक और शानदार एक्टिंग से लाखों दर्शकों को दीवाना बना देने के बाद तृप्ति डिमरी ‘नेशनल क्रश’ का दर्जा हासिल कर चुकी हैं. एनिमल में  ‘भाभी नंबर 2’ बनकर तृप्ति ने खूबू पॉपुलैरिटी बटोर ली है. यहां तक कि उनके करियर की गाड़ी भी फर्राटे के साथ दौड़ रही है

रिपोर्ट के मुताबिक  तृप्ति डिमरी ने हाल ही में एक शानदार इनवेस्टमेंट किया है. दरअसल एक्ट्रेस ने मुंबई के बांद्रा में अपना सपनों का आशियाना खरीदा लिया है. तृप्ति का बंगला बांद्रा वेस्ट के प्राइम एरिया में लोकेटेड है जो काफी पॉश इलाका है. इस एरिया में शाहरुख खान , सलमान खान, रेखा जैसे बॉलीवुड सितारे रहते हैं. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इसी इलाके में रहते हैं. न्यू बंगला 2226 स्क्वायर फुट के लैंड एरिया में फैला हुआ है और इमसमें एक ग्राउंड-प्लस-दो मंजिला कंस्ट्रक्शन शामिल है. तृप्ति  ने ये नया घर 14 करोड़ रुपये में खरीदा है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने स्टांप ड्यूटी के लिए 70 लाख रुपये और रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 30,000 रुपये का एडिशनल भुगतान भी किया है. तृप्ति ने ये डील 3 जून, 2024 को फाइनल की थी.

तृप्ति डिमरी वर्क फ्रंट
तृप्ति जल्द ही ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।. वह अब कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के साथ ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग कर रही हैं. उनके पास विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ करण जौहर की ‘बैड न्यूज़’ और सिद्धांत चतुवेर्दी के साथ ‘धड़क 2’ भी है.

तृप्ति ने किया था एक्टिंग करियर शुरू
बता दें कि तृप्ति उत्तराखंड के गढ़वाल की रहने वाली हैं. उन्होंने 2017 में श्रीदेवी की मॉम, सनी देओल की पोस्टर बॉयज़ जैसी फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, साजिद अली की लैला मजनू में दिखाई देने के बाद उन्हें थोड़ी पहचान मिलने लगी थी. उनकी सफल फिल्म 2020 में बुलबुल थी. इसके बाद तृप्ति ने अन्विता दत्त की ‘काला’ में अपनी परफॉर्में से पॉपुलैरिटी बटोरी

 
नशे में चूर होकर रवीना टंडन ने बुजुर्ग महिला से किया मारपीट – पीड़ित महिला ने लगाया आरोप

नशे में चूर होकर रवीना टंडन ने बुजुर्ग महिला से किया मारपीट – पीड़ित महिला ने लगाया आरोप

 बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रवीना के साथ कुछ लोग बहस और धक्का मुक्की कर रहे हैं। यह वीडियो एक ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया गया है। जिसमें एक्ट्रेस के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रवीना टंडन पर शनिवार देर रात मुंबई के बांद्रा में तीन लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। ये मामला इतना गंभीर हो गया की बात पुलिस तक पहुंच गई है।

रवीना पर लगे गंभीर आरोप
एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनके ड्राइवर पर शराब के नशे में एक बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित के बेटे ने दावा किया कि घटना शनिवार रात की है। मुंबई के बांद्रा में रिजवी लॉ कॉलेज के पास उनकी मां को रवीना की गाड़ी से चोट लग गई।इसके बाद रवीना का ड्राइवर गाड़ी से निकला और मेरी मां साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से बहस करने लगा। वह हाथापाई पर उतर आया। इसके बाद रवीना भी गाड़ी से उतरीं और उन लोगों से मारपीट करने लगीं। वीडियो ना बनाने की गुजारिश कर रही रवीना सामने आए इस वीडियो में रवीना को पीड़ित परिवार और लोकल भीड़ ने घेर रखा है। लोग पुलिस को बुलाने की बात कर रहे हैं। इसी बीच पीड़ित महिला की बेटी रवीना से कहती है, ‘आपको पूरी रात जेल में बितानी होगी। मेरी नाक से खून बह रहा है।’ वहीं रवीना भीड़ से कहती हुई सुनाई दीं, ‘प्लीज मुझे धक्का मत दो.. मुझे मत मारो..।’ एक्ट्रेस वहां मौजूद भीड़ से वीडियो ना शूट करने की भी गुजारिश कर रही हैं।

शराब के नशे में चूर थीं रवीना

पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उनका कहना है कि पुलिस एक्शन में 4 घंटे उन्हें बैठा कर रखा गया। जिस महिला को चोट लगी है, उसकी उम्र 70 साल बताई जा रही है। उसके बेटे मोहम्मद ने कहा- हम लोग अपनी बिटिया का रिश्ता तय करने कहीं बाहर निकले थे। रास्ते में रिजवी लॉ कॉलेज के पास रवीना की गाड़ी खड़ी थी। हम लोग वहां से निकल ही रहे थे तभी गाड़ी थोड़ी रिवर्स हो गई। इसकी वजह से मेरी मां को जोरदार टक्कर लग गई। हम लोगों ने आपत्ति जताई तो ड्राइवर अनाप-शनाप बकने लगा। गाड़ी में रवीना टंडन भी मौजूद थीं। वे भी गाड़ी से निकलकर हमसे बहस करने लगीं। वे शराब के नशे में चूर थीं और मेरी मां के साथ मारपीट करने लगीं। मोहम्मद ने कहा, ‘उन्होंने हमसे पुलिस स्टेशन के बाहर ही इस मामले को सेटल करने की बात कही। पर हम उनके साथ सेटेलमेंट क्यों करें? मेरी मां के साथ मारपीट की गई है और मुझे न्याय चाहिए।

 
ओटीटी के चाहने वालो के लिए अच्छा होगा आने वाला महीना, कई सारी फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज

ओटीटी के चाहने वालो के लिए अच्छा होगा आने वाला महीना, कई सारी फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज

जून का महीना ओटीटी लवर्स के लिए अच्छा रहने वाला है। दरअसल, इस महीने नेटफ्लिक्स, सोनी लिव, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और जियो सिनेमा पर कई सारी वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। यदि आप जून के महीने में अपने भाई-बहनों के साथ नानी के घर पर बैठकर कुछ मजेदार करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां दी गई लिस्ट आपके काम आ सकती है। इस लिस्ट में जून में रिलीज होने वालीं वेब सीरीज और फिल्मों के नाम, रिलीज डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानकारी दी गई है।
द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 4
एनिमेटेड वेब सीरीज 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' का चौथा सीजन 5 जून के दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगा। बता दें, इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। आप यूट्यूब पर इस एनिमेटेड वेब सीरीज का ट्रेलर देख सकते हैं।
गुल्लक 4
'गुल्लक' का चौथा सीजन जून में रिलीज होने वाला है। आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, 'गुल्लक-4' 7 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर दस्तक देगा। पिछले तीन सीजन की तरह चौथे सीजन में भी संतोष के रूप में जमील खान, शांति के रूप में गीतांजलि कुलकर्णी, अन्नू के रूप में वैभव राज गुप्ता और अमन के रूप में हर्ष मयार नजर आएंगे।
ब्लैकआउट
विक्रांत मैसी की फिल्म 'ब्लैकआउट' जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा सुनील ग्रोवर और मौनी रॉय भी नजर आएंगे। ये कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म 7 जून के दिन रिलीज होगी।
महाराज
आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' भी जून में ही रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 14 जून के दिन नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। इस फिल्म में जुनैद के अलावा जयदीप अहलावत, शर्वरी वाघ और शालिनी पांडे हैं।
कोटा फैक्ट्री
कहा जा रहा है कि 'कोटा फैक्ट्री' का तीसरा सीजन जून के दूसरे या तीसरे हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर वेब सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पहले सीजन के कुछ एपिसोड्स जून में रिलीज होंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दो जून को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेस माही' प्रमोट करते नजर आएंगे। वहीं इसके बाद कपिल के शो में कार्तिक आर्यन 'चंदू चैम्पियन' को प्रमोट करेंगे।

 

हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा ने इंस्टाग्राम से हटाया सरनेम, तलाक को लेकर अटकलें तेज

हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा ने इंस्टाग्राम से हटाया सरनेम, तलाक को लेकर अटकलें तेज

 Hardik-Natasa : टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविच ने अपने इंस्टाग्राम से पंड्या सरनेम हटा दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की अटकलें लगाई जा रही हैं। सोशल मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दोनों का तलाक हो चुका है और नताशा ने हार्दिक की 70 प्रतिशत प्रॉपर्टी अपने नाम करवा ली है।

नताशा इस बार पूरे IPL से नदारद दिखीं। मुंबई के किसी भी मैच के लिए नताशा स्टेडियम में चीयर करने नहीं पहुंचीं। इसके बाद ये कयास लगाया जा रहा है कि दोनों के रिश्तों में दूरियां आ चुकी हैं। हालांकि, दोनों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ब्लैक-गोल्डन आउटफिट में अनन्या पांडे ने ढाया कहर, देख कर आप भी हो जायेंगे मदहोश

ब्लैक-गोल्डन आउटफिट में अनन्या पांडे ने ढाया कहर, देख कर आप भी हो जायेंगे मदहोश

 Panday Photos : कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 से एक के बाद एक हसीनाओं की ग्लैमरस तस्वीरें सामने आ रही हैं. इन्हीं के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने लेटेस्ट अवतार से सोशल मीडिया की सारी लाइमलाइट लूट ली है. जी हां…अनन्या पांडे ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस की नजरें और नजाकत देख फैंस तारीफों के पुल बांधने पर मजबूर हो गए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे बीते कुछ समय से आदित्य रॉय कपूर संग रूमर्ड ब्रेकअप को लेकर खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं. लेकिन ब्रेकअप की खबरों के बीच अनन्या पांडे ने अपने लेटेस्ट लुक से फैंस के दिलों में हलचल मचा दी है. अनन्या ने ब्लैक-गोल्डन आउटफिट में इतनी कमाल तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख एक्ट्रेस के फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं।

अनन्या पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर चार फोटोज का एक पोस्ट शेयर किया है. पहली फोटो में अनन्या पांडे लो नेकलाइन वाला गोल्डन ब्लाउज पहने कैमरा के लिए पोज कर रही हैं. इस तस्वीर में एक्ट्रेस की कजरारी आंखों से चाहकर भी नजरें नहीं हट रही हैं।
 
अनन्या पांडे ने ब्लैक-गोल्डन आउटफिट में एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं. अनन्या ने स्टाइलिश आउटफिट के साथ किसी भी तरह की ज्वेलरी कैरी नहीं की है. एक्ट्रेस ने सॉफ्ट मेकअप के साथ बेहद ही लाइट कलर का लिपशेड कैरी किया है. और अपने बालों को एक तरफ पार्टिशन करके वेवी लुक में ओपन छोड़ा है।

अनन्या पांडे की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी हैं. अनन्या के ग्लैमरस लुक पर सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया है. अनन्या की स्टाइलिश आउटफिट में ग्लैम फोटोज पर शनाया कपूर, महीप कपूर और भावना पांडे कमेंट्स किए हैं।

अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी ‘बार खो गए हम कहां’ में नजर आई थीं. अनन्या की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई थी. ‘खो गए हम कहां’ से पहले अनन्या पांडे फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखी थीं।

टीवी एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत, साथी कलाकारों ने जताया दुख

टीवी एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत, साथी कलाकारों ने जताया दुख

 मुंबई | इसी दौरन बड़ा हादसा हुआ जिसमें पवित्रा जयराम का निधन हो गया. उन्होंने महबूबनगर जिले के भूतपुर, शेरीपल्ली में एक सड़क दुर्घटना में अंतिम सांस ली. वह तीन दिन पहले सीरियल की शूटिंग के लिए बेंगलुरु गई थीं और शनिवार रात परिवार के दो सदस्यों और ड्राइवर के साथ हैदराबाद लौटीं. तभी ये हादसा तब हुआ जब पवित्रा जिस कार में सफर कर रही थीं वो डिवाइडर से टकराकर आरटीसी बस से टकरा गई. इस घटना में कार में सवार पवित्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें इलाज के लिए महबूबनगर सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां वह मृत घोषित कर दी गईं.

साथी कलाकारों ने जताया दुख

कर्नाटक के मांड्या क्षेत्र से आने वाली पवित्रा जयराम को कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री से लोकप्रियता मिली.उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सीरियल ‘जोकाली’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कन्नड़ में ‘रोबो फैमिली’, ‘गलीपता’, ‘राधारमण’ और ‘विद्या विनायक’ समेत कई सीरियल किए. ‘त्रिनयानी’ ने उन्हें तेलुगु में अच्छा नाम दिलाया. पवित्रा की मौत से कन्नड़ और तेलुगु टीवी इंडस्ट्री दुखी है. उनके निधन पर दुख जताते हुए साथी कलाकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर रहे हैं

Hot Photos : इस ​22 साल की इस एक्ट्रेस के आगे बड़ी-बड़ी हसीनाएं भी भरती हैं पानी, डीप कट चोली में देख नहीं हटेंगी आंखें

Hot Photos : इस ​22 साल की इस एक्ट्रेस के आगे बड़ी-बड़ी हसीनाएं भी भरती हैं पानी, डीप कट चोली में देख नहीं हटेंगी आंखें

 Hot Photos : 22 साल की अवनीत कौर को भला कौन नहीं जानता। वह आए दिन अपने लुक्स से सबको घायल कर देती हैं, तो अब एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक बी-टाउन की बेस्टी दिशा पाटनी और मौनी रॉय पर भी भारी पड़ गया। अवनीत लहंगा-चोली पहनकर दोनों हसीनाओं को कड़ी टक्कर दे रही हैं

 डीप कट चोली में देख भूल जाएंगे दिशा-मौनी

कभी ‘अलादीन’ की ‘यास्मीन’ बनकर टीवी पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले अवनीत कौर अब फिल्म ‘टीटू वेड्स शेरू’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। भले ही अवनीत अभी 22 साल की हैं, लेकिन फैशन के मामले में वह बड़ी-बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस को पीछे छोड़ देती हैं। यही वजह है कि उनका नया लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

‘डांस इंडिया डांस’ में कंटेस्टेंट बन पहली बार टीवी पर नजर आने वाली अवनीत अब आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती है। अब यहां भी वह फ्लोरल लहंगे में छा गई हैं। जिस पर अलग-अलग रंगों से एंब्रॉयडरी की गई है। Mohraya फैशन की इस आउटफिट में अवनीत को कुणाल मुंडे ने स्टाइल किया है। जिसमें वह बेहद हसीन लग रही हैं।

लहंगा-चोली में ढाया कहर

अवनीत ने लाइट पिंक लहंगा पहना था। जिसकी प्लंजिंग नेकलाइन वाली चोली पर बॉर्डर बनाया गया है और छोटे-छोटे पिंक फूलों के साथ ग्रीन पत्तियों से की ​एंब्रॉयडरी हो रखी है।साथ ही लहंगे पर भी मैचिंग एंब्रॉयडरी वर्क देखने को मिला। जिसकी हर कली पर कढ़ाई के बाद नीचे चौड़ा सा बॉर्डर दिया गया। जिसके आखिर में पिंक कटआउट डिजाइन बनाया गया। ये फ्लोरल पैटर्न अवनीत के ऊपर काफी अच्छा लग रहा है।

कर्वी फिगर किया फ्लॉन्ट

अवनीत ने अपने नेट के दुपट्टे को एक शोल्डर पर कैरी करके उसे दूसरे हाथ की कलाई पर पिनअप किया था। जिसके बॉर्डर पर कटआउट डिजाइन के साथ ही फ्लोरल कढ़ाई हो रखी थी। एक्ट्रेस का ये परम सुंदरी लुक काफी ग्रेसफुल था। जिसमें वह अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

Hot Photos : इस ​22 साल की इस एक्ट्रेस के आगे बड़ी-बड़ी हसीनाएं भी भरती हैं पानी, डीप कट चोली में देख नहीं हटेंगी आंखें

खुद किया मेकअप

अब अगर हसीना के मेकअप की बात करें तो इसे उन्होंने खुद ही किया था। पिंक लिप्स, ब्लश, हैवी मस्कारा और आईलाइनर के साथ वह परफेक्ट लग रह थीं। जिसकी तारीफ तो उनके फैंस भी करते नजर आए। वहीं, अपने बालों की उन्होंने साइड पार्टीशन करके एक साइड में पिन लगाई और फिर उन्हें कर्ल किया। जिससे उनकी नेकलाइन और लहंगे का लुक परफेक्ट तरीके से दिखा।

डायमंड जूलरी में आईं नजर

अवनीत का लहंगा काफी हैवी था इसलिए उन्होंने जूलरी को एकदम मिनिमल रखा। वह Laado Atelier के डायमंड के नेकपीस और ईयररिंग्स पहने नजर आईं। जिसमें ग्रीन स्टोन लगे थे। साथ ही उन्होंने रिंग भी कैरी की, जो उनके ओवरऑल लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रहा था।
इस जानी-मानी एक्ट्रेस की निधन …अपार्टमेंट में मिला शव ,निधन से पहले सोशल मीडिया पर लिखी थे ये पोस्ट

इस जानी-मानी एक्ट्रेस की निधन …अपार्टमेंट में मिला शव ,निधन से पहले सोशल मीडिया पर लिखी थे ये पोस्ट

  मुंबई: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आ रही है. जिसने रीजनल सिनेमा के लोगों को झकझोरकर रख दिया है. हाल ही में जानकारी मिली है कि अभिनेत्री अमृता पांडे की मौत हो चुकी है और 27 अप्रैल को बिहार में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं. कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमृता ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक क्रप्टिक पोस्ट शेयर किया था. 27 साल की अमृता पांडे के आखिरी वाट्सअप पोस्ट में लिखा था, ‘दो नाव में सवार थी उसकी जिंदगी, हमने अपनी नाव डूबा के उसका सफर आसान कर दिया.’

भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की संदिग्ध मौत की जांच अभी तक जारी है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जो इस दावे को गलत साबित करती है कि अमृता डिप्रेशन से जूझ रही थीं या फिर परेशान थीं। मौत से दो दिन पहले उन्होंने पति और अपने ग्रुप के दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की थी। इस पार्टी में अमृता ने खूब डांस किया था। फिर आखिर ऐसा क्या हुआ, जो उन्होंने 48 घंटे बाद खुद की जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया, पुलिस इसकी तफ्तीश कर रही है।

वायरल हुआ अमृता का व्हाट्सऐप स्टेटस

अमृता ने मौत से पहले व्हाट्सऐप पर एक स्टेटस लगाया था. इस वजह से भी कई सवाल उठने लगे हैं. उनका आखिरी स्टेटस था, दो नाव में सवार थी उसकी जिंदगी. हमने अपनी नाव डुबा के उसका सफर आसान कर दिया. बता दें कि अमृता की मौत के बाद से उनका परिवार बुरी तरह से सदमे में है. उनके मुताबिक वो अपने करियर को लेकर परेशान थीं और डिप्रेशन में भी थीं. उनका इलाज चल रहा था. बताया जा रहा है कि अमृता काम ना मिलने की वजह से परेशान थीं. साल 2022 में उनकी शादी बिलासपुर के रहने वाले चंद्रमणि झांगड़ से हुई थी. वह एक एनिमेशन इंजीनियर हैं.

जब मैं कपड़े बदलती थी तो दरवाजे पर…. ‘ये हैं मोहब्बतें’ की फेमस एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर पर लगाया हैरेसमेंट का आरोप

जब मैं कपड़े बदलती थी तो दरवाजे पर…. ‘ये हैं मोहब्बतें’ की फेमस एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर पर लगाया हैरेसमेंट का आरोप

Krishna Mukherjee: स्टार प्लस का फेमस शो रहा ‘ये हैं मोहब्बतें’ की एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने शो ‘शुभ शगुन’ के प्रोड्यूसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर चैनल और ‘शुभ शगुन’ के निर्माता के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। कृष्णा मुखर्जी ने बताया कि वह टीवी सीरियल के सेट पर हैरेसमेंट का शिकार हो चुकी हैं। कृष्णा मुखर्जी के इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी हलचल मच गई है।

कृष्णा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके हैरेसमेंट का खुलासा किया है, जो कि काफी हैरान कर देने वाला है। कृष्णा ने टीवी सीरियल ‘शुभ शगुन’ में काम करने का एक्सपीरियंस साझा करते हुए बताा कि वो इस शो का हिस्सा होने के बाद प्रोड्यूसर द्वारा हैरेसमेंट का शिकार होने लगीं, जिसकी वजह से उन्हें डिप्रेशन और एंजाइटी होने लगी। शूटिंग के दौरान उन्हें मेकअप रूम में बंद तक कर दिया गया था। यहां तक कि जब वो कपड़े बदलती थीं तो दरवाजे को ऐसे पीटा जाता था जैसे कि उसे तोड़ दिया जाएगा।

कृष्णा ने बताया कि जब उनका स्वास्थ ठीक नहीं था तो उन्हें उनके हिस्से के पैसे भी नहीं दिए गए थे। प्रोड्यूसर की ओर से धमकी भी मिली थी। इसकी वजह वो कभी इन सबके बारे में कभी बोल नहीं पाईं। वो इस घटना के बाद से इतनी डर गई थीं कि नए प्रोजेक्ट्स तक को साइन नहीं करती थीं। वो ये सोचती थीं कि कहीं फिर से ऐसा कुछ ना हो जाए। एक्ट्रेस ‘शुभ शगुन’ के सेट पर खुद को असुरक्षित महसूस करती थीं। एक्ट्रेस ने कहा, कि ‘मैं इससे पहले कभी भी अपनी बात कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाई लेकिन, आज मैंने अपनी बात कहने का फैसला कर लिया है। मैं डर गई हूं कि ये सब चीजें फिर से ना हो जाएं। मुझे न्याय चाहिए। बता दें कि कृष्णा मुखर्जी को आखिरी बार दंगल टीवी के ‘शुभ शगुन’ में शहजादा धामी के साथ देखा गया था। जिसके बाद से उन्होंने ब्रेक लिया हुआ है। वहीं, कृष्णा का एक्ट्रेस अली गोनी, श्रद्धा आर्या, नीना कुलकर्णी, शिरीन मिर्जा और अन्य लोगों ने समेत कई टीवी सेलेब्स ने सपोर्ट भी किया है और इसके खिलाफ लड़ने की सलाह दी है। ये भी बता दें कि एक्ट्रेस ने पिछले साल यानी कि मार्च, 2023 में चिराग बाटलीवाला के साथ शादी कर ली थी।

आसमान में चमकेगा आज पिंक मून, हनुमान जन्मोत्सव के दिन लोगों को दिखेगा अद्भुत नजारा

आसमान में चमकेगा आज पिंक मून, हनुमान जन्मोत्सव के दिन लोगों को दिखेगा अद्भुत नजारा

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन चंद्रमा का पृथ्वी पर अधिक प्रभाव रहता है. शास्त्रों के अनुसार इस दिन स्नान, दान और व्रत का महत्व है. लेकिन दुनियाभर में पूर्णिमा तिथि और पूर्णिमा के चांद का खास महत्व है.
आपको बता दें कि, आज मंगलवार 23 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा है और आज हनुमान जयंती भी मनाई जा रही है. इसी के साथ आज आसमान में पिंक मून देखा जाएगा, जोकि एक खगोलीय घटना है. वैज्ञानिकों के अनुसार आज चांद धरती के अधिक करीब होगा और चंद्रमा का आकार भी अन्य दिनों की तुलना में बड़ा नजर आएगा. आइये जानते हैं पिंक मून का महत्व और समय.

गुलाबी रंग से नहीं पिंक मून का कनेक्शन
अप्रैल महीने की पूर्णिमा के चांद को पिंक मून कहा जाता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आज चांद आसमान में पूरी तरह से गुलाबी नजर आएगा. इसका नाम पिंक मून अप्रैल में कनाडा और अमेरिका में खिलने वाले एक फूल के नाम पर रखा गया है, जिसे मॉस पिंक कहा जाता है. इसलिए पिंक मून केवल नाम है और इसके नाम का कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है.

वैज्ञानिकों के अनुसार, अन्य दिनों की तुलना में आज चंद्रमा थोड़ा सिल्वर और गोल्डन रंग में नजर आता है. दरअसल पूर्णिमा के दिन चांद पृथ्वी के करीब होता है, जिस कारण यह अन्य दिनों की तुलना में अधिक बड़ा और चमकीला दिखाई पड़ता है. इसकी चमक 30 फीसदी और आकार 14 फीसदी तक बढ़ जाती है

पिंक मून के अन्य नाम
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, 1979 में पहली बार सुपरमून को देखा गया था. एस्ट्रोनॉमर्स ने इसे पेरीजीन फुल मून का नाम दिया था. इसके साथ ही इसे अलग-अलग देशों में सुपरमून, एग मून, फिश मून, स्प्राउटिंग ग्रास मून, फसह मून, पक पोया, फेस्टिवल मून और चैती पूनम आदि जैसे नामों से भी जाना जाता है.

कितने बजे दिखेगा पिंक मून
आज मंगलवार को आसमान में पिंक मून का नजारा देखा जाएगा. पिंक मून की शुरुआत 23 अप्रैल सुबह 03:24 पर होगी, जोकि अगले दिन बुधवार, 05:18 तक देखा जाएगा. बता दें कि इस मून को नंगी आंखों से देखने पर आपको किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है. इसलिए आपको किसी तरह के लेंस या चश्मे की भी आवश्यकता नहीं है. आप अपने घर की खिड़की, बालकनी, छत या आंगन कहीं से भी पिंक मून के दुर्लभ चांद का दीदार कर सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि Just36News.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' फेम पर टूटा दुखों का पहाड़...बहन का हुआ निधन, कुछ साल पहले भाई की हुई थी मौत

तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' फेम पर टूटा दुखों का पहाड़...बहन का हुआ निधन, कुछ साल पहले भाई की हुई थी मौत

 नई दिल्ली: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से लाइमलाइट में आईं जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल की छोटी बहन डिंपल अब इस ​दुनिया में नहीं रहीं। वो पहले सही ही हेल्थ इश्यूज से जूझ रही थी। जेनिफर ने बताया कि उनकी बहन ने 13 अप्रैल को आखिरी सांस ली। एक्ट्रेस ने अपनी बहन को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो से लाइमलाइट में आईं जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने बताया कि वो काफी समय से हेल्थ इश्यूज से जूझ रही थींं। वो अपने पोस्ट में लिखती हैं- मेरी प्यारी बहन डिंपल तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती। लव यू. मिस यू. तुमने हमें सिखाया कैसे लाइफ के हर मोमेंट को जिंदादिली के साथ जीना है और हंसना है, भले ही परिस्थिति कैसी भी हो। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।

छोटे भाई की भी हो चुकी है मौत

Sister of ‘Taarak Mehta’ fame Jennifer Mistry passed away बीते दिनों जेनिफर ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत में कहा था कि वो पर्सनल लाइफ में मुश्किलों से जूझ रही हैं। उन्होंने अपनी छोटी बहन का हेल्थ अपडेट दिया था, बताया था वो काफी सीरियस है। उसकी हालत गंभीर है। मुश्किल पलों में बहन का साथ देने के लिए वो अपने होमटाउन गई थीं। इसी इंटरव्यू में जेनिफर ने अपने छोटे भाई की मौत का भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया था बीते डेढ़ साल से उनकी लाइफ परेशानियों में बीत रही हैं। छोटे भाई की मौत के बाद से वो मायके की 7 लड़कियों की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

असित मोदी संग चल रहा लीगल केस

बता दें कि तारक मेहता शो के प्रोड्यूसर असित मोदी संग उनका लीगल केस भी चल रहा है। तारक मेहता शो छोड़ने के बाद से उन्हें कोई रोल ऑफर नहीं हुआ है। एक्ट्रेस ने तारक मेहता शो के प्रोड्यूसर असित मोदी संग विवाद के बाद शो छोड़ दिया था, सिटकॉम शो में जेनिफर ने मिसेज सोढ़ी का रोल प्ले किया था। इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई, लेकिन अब वो काम के लिए स्ट्रगल कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने असित मोदी के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट केस जीता है, लेकिन उन्हें अब तक असित मोदी ने 5 लाख हर्जाना नहीं चुकाया है।

‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला ने दिखाई बोल्ड अदाएं, वीडियो देख आंहे भर रहे फैंस

‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला ने दिखाई बोल्ड अदाएं, वीडियो देख आंहे भर रहे फैंस

 Kaanta Laga Girl Sexy Video: ‘कांटा लगा’ गर्ल नाम से पॉप्युलर शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस आय दिन एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर कर अपनी हॉट अदाओं से फैंस का दिल जीत लेती है।  हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शएयर कियी है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।

 

लेटेस्ट वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेफाली बैकलेस आॉफटफिट में नजर आ रही है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने अपना टैटू भी फ्लांट किया है। शेफाली जरीवाला का इंस्टा अकाउंट उनकी खूबसूरत तस्वीरों से भरा पड़ा है। फैन्स उनके हर एक पोस्ट पर भर-भरकर प्यार लुटाते हैं।

 बता दें कि शेफाली कॉलेज में थीं जब उन्हें इस विडियो ऐल्बम का ऑफर मिला था और पॉकेट मनी के लिए यह गाना किया था। लेकिन, उन्हें भी यह अंदाजा नहीं था कि यह सॉन्ग इतना हिट होगा और उनकी पहचान बन जाएगा।

 

भूल भुलैया 3 में माधुरी दीक्षित की जबरदस्त एंट्री, भूत के किरदार में नज़र आएंगी एक्ट्रेस

भूल भुलैया 3 में माधुरी दीक्षित की जबरदस्त एंट्री, भूत के किरदार में नज़र आएंगी एक्ट्रेस

 Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में एक बार फिर जबरदस्त सितारों की एंट्री होने जा रही है। तृप्ति डिमरी के बाद विद्या बालन और अब एक और बेहतरीन एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी इस फिल्म में शामिल होंगी।

ये एक्ट्रेस वही है जिनके नाम की चर्चा बीते कुछ दिनों से हो रही थी. ये कोई और नहीं माधुरी दीक्षित हैं

फिल्म जर्नलिस्ट राहुल राउत ने माधुरी दीक्षित की एंट्री को कंफर्म किया है. इन्होंने ट्वीट किया- ‘भूल भुलैया 3 में माधुरी दीक्षित की एंट्री कंफर्म है.’ पोस्ट के मुताबिक माधुरी फिल्म में भूत बनेंगी. फिल्म की शूटिंग एक्ट्रेस इसी महीने शुरू कर सकती हैं.

कब होगी रिलीज
इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है. कार्तिक आर्यन ने फिल्म की रिलीज को लेकर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. इस पोस्ट के मुताबिक ये फिल्म साल 2024 दिवाली में रिलीज होगी. इस फिल्म के अभी तक दो पार्ट आ चुके हैं और दोनों ही सुपरहिट रहे. ऐसे में उम्मीद है कि ये तीसरा पार्ट भी धमाकेदार होने वाला है. तीसरे पार्ट की शूटिंग के दौरान की एक झलक कुछ दिन पहले कार्तिक ने शेयर की थी जिसमें वो रुह बाबा के लुक में और तृप्ति ब्लैक साड़ी में दिखी. इस पोस्ट के बाद फैंस का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है.

ये है दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत 257 करोड़ रुपये...जानें ऐसा क्या है खास ?

ये है दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत 257 करोड़ रुपये...जानें ऐसा क्या है खास ?

 रोल्स- रॉयस ने लगभग 31 मिलियन डॉलर (करीब 257 करोड़ रुपये) रुपये के कोच-निर्मित रोडस्टर, ड्रॉपटेल का तीसरा मॉडल पेश किया है. इसका नाम आर्केडिया ड्रॉपटेल है, इसे सिंगापुर में एक निजी समारोह में पेश किया गया था और यह पिछले साल ‘प्रोडक्शन रन ऑफ फोर’ के हिस्से के रूप में दिखाई गई एमेथिस्ट और ला रोज नॉयर कारों को फॉलो करती है.

सैंटोस स्ट्रेट ग्रीन शीशम हार्डवुड का हुआ है इस्तेमाल

इस लग्जरी कार को सबसे अलग इसे बनाने में तैयार किया गया मैटेरियल है. Rolls Royce ने इसे तैयार करने के लिए सैंटोस स्ट्रेट ग्रीन शीशम हार्डवुड के टुकड़ों का इस्तेमाल किया है. जानकर दिलचस्प लगेगा कि इसमें जो लकड़ी इस्तेमाल की गई है वह अनोखी प्रजाति की लकड़ी है. इस कार को तैयार करने में रोल्स-रॉयस ने 8 हजार घंटे से भी ज्यादा समय लगाया है.

डिजाइन और परफॉर्मेंस

ऐसा कहा जाता है कि अर्काडिया इंडोनेशिया, सिंगापुर और वियतनाम सहित अपने कमिश्नर के पसंदीदा क्षेत्रों के आर्किटेक्चर और डिजाइन से इंस्पायर्ड है. रोल्स-रॉयस के अनुसार, कार के सफेद रंग में एल्युमीनियम और कांच के पार्ट्स शामिल हैं, जो इसे फ्रंट से देखने पर क्यूरियोसिटी पैदा करते हैं. तीन अन्य ड्रॉपटेल्स से अलग, अर्काडिया के कार्बन फाइबर टब के निचले हिस्से को उसी सिल्वर की फिनिश के साथ डिजाइन किया गया है.

आर्केडिया के इंटीरियर की लकड़ी की पैनलिंग को कमिश्नर के पसंदीदा होम्स और क्लासिक कारों के रिफरेंस के साथ डेवेलप किया गया था. सैंटोस स्ट्रेट ग्रेन शीशम को इसकी “प्रॉस्पेक्टस आर्किटेक्टिंग” के लिए चुना गया था, लेकिन, रोल्स-रॉयस में अब तक इस्तेमाल की गई किसी भी लकड़ी में सबसे डेंस ग्रेन में से एक होने के कारण, एक बड़ी इंजीनियरिंग चुनौती सामने आई, क्योंकि मशीन से बनाने पर यह आसानी से फट जाता है और सूखने पर इसके फटने का खतरा और ज्यादा रहता है.

इंजन

यह दो सीटों वाली रोडस्टर एक ट्विन-टर्बोचार्ज्ड 6.75-लीटर V12 इंजन से लैस है, जो अतिरिक्त 30hp के पॉवर के साथ कुल 601hp का पॉवर और 841Nm का आऊटपुट जेनरेट करने में सक्षम है.

इस अभिनेत्री की बढ़ी मुश्किलें...कोर्ट ने घोषित किया फरार...जानिये पूरा मामला

इस अभिनेत्री की बढ़ी मुश्किलें...कोर्ट ने घोषित किया फरार...जानिये पूरा मामला

 नई दिल्ली : पूर्व सांसद और अभिनेत्री जया प्रदा को UP में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने फरार घोषित कर दिया है। बता दें एक्ट्रेस जया को कोर्ट से सात समन जारी हो चुके थे लेकिन वो पेश नहीं हुई। फ़िलहाल कोर्ट ने पुलिस को जया प्रदा को ढूंढकर अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं।कोर्ट ने Jaya Prada के खिलाफ 82 सीआरपीसी की कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक को एक डिप्टी एसपी की अगुवाई में टीम बनाकर 6 मार्च 2024 को अदालत में पेश करने का सख्त निर्देश दिया है।

रिलीज हुआ “क्रू” का धमाकेदार टीजर, करीना, तब्बू और कृति ने दिए कई जबरदस्त हॉट सीन, देखें वीडियों…

रिलीज हुआ “क्रू” का धमाकेदार टीजर, करीना, तब्बू और कृति ने दिए कई जबरदस्त हॉट सीन, देखें वीडियों…

 नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘क्रू’ को लेकर लगातार सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं. इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ चुके हैं. तीनों एक्ट्रेस पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाली हैं. बीते दिन फिल्म मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर शेयर किए थे. जिसमें तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन का लुक सभी का ध्यान अपनी ओर खींचता हुआ नजर आ रहा है.

वीडियो की शुरुआत में तीनों अभिनेत्रियां जॉब के लिए तैयार हो रही होती हैं. फिल्म के फर्स्ट लुक ने ही दर्शकों में हलचल मचा दी है. अब सभी इस फिल्म के रिलीज होना का इंतजार कर रहे हैं.

‘क्रू’ के टीजर को कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि कुर्सी की पेटी बांध लीजिए…क्योंकि यहां का तापमान आपके लिए बहुत गर्म होने वाला है… टीजर में एक्टर कपिल शर्मा भी दिखाई दे रहे हैं. कृति ने टीजर शेयर करते हुए बताया है कि फिल्म में कपिल का स्पेशल अपीयरेंस होगा. वहीं दिलजीत दोसांझ और खेसारी लाल यादव भी फिल्म का हिस्सा होंगे, जिनकी झलक टीजर में साफ नजर आ रही है.

विराट के घर आया जूनियर विराट,दूसरी बार पेरेंट्स बने अनुष्का शर्मा और कोहली

विराट के घर आया जूनियर विराट,दूसरी बार पेरेंट्स बने अनुष्का शर्मा और कोहली

एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट कर रिवील किया लाडले का नाम

नई दिल्ली । अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है। यहां तक कि पोस्ट में अनुष्का ने बेटे का नाम भी बता दिया है।

अनुष्का शर्मा ने पोस्ट में लिखा- ‘भरपूर खुशी और प्यार से भरे दिल के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में वेलकम किया! हम अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत वक्स में आपकी दुआएं और शुभकामनाएं चाहते हैं.।

छत्तीसगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक में दाल की बोरियों में रखा 5 करोड़ का गांजा जब्त

छत्तीसगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक में दाल की बोरियों में रखा 5 करोड़ का गांजा जब्त

 कबीरधाम। जिले में चिल्फी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक से 334 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान यह कार्रवाई की है।

पुलिस सोमवार को बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान UP 82- T 1127 नंबर की ट्रक को चेक पोस्ट पर रोका गया। जिसमें ज्वार, तुअर दाल का छिल्का भरा हुआ था। पूछताछ में ड्राइवर ने माल ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाने की बात कही। पुलिस को ट्रक ड्राइवर की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी। इसलिए ट्रक में भरे माल के चेकिंग की गई, तो उनके बीच 13 बोरियों में गांजा मिला। जिसका वजन 334 किलोग्राम पाया गया। अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपए हैं।

पूछताछ में आरोपी ड्राइवर ने अपना नाम शमीम बताया है, जो उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मैनपुरी का रहने वाला है। गांजा ओडिशा से यूपी ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी शमीम के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।