BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बी प्राक के घर आने वाला है एक नन्हा सदस्य , सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

बी प्राक के घर आने वाला है एक नन्हा सदस्य , सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

मुंबई : मशहूर सिंगर बी प्राक के घर खुशखबरी आने वाली है। वह जल्द ही एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके पत्नी मीरा बच्चन की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी मीरा के साथ तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

बी प्राक के शेयर किए हुए पोस्ट में मीरा और उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का प्रिंटेड आउटफिट पहना हुआ है। जिसमे उनकी पत्नी मीरा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। बी प्राक ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- नौ महीने इस तैयारी में निकलेंगे कि हमे जिंदगीभर उसे प्यार देना है। बी प्राक ने ये फोटो दुबई से शेयर की है। 

दंगल की छोटी बबीबा अब हो गई बड़ी, ख़ूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को मात

दंगल की छोटी बबीबा अब हो गई बड़ी, ख़ूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को मात

आमिर खान की फिल्म 'दंगल गीता फोगाट के बचपन वाले अंदाज और दमदार अभिनय से फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली जायरा वसीम तो सभी को याद हैं. लेकिन क्या आपको बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली बच्ची याद है? अगर याद भी है तो आप उनकी ताजा तस्वीरें देखकर उन्हें पहचान नहीं पाएंगे. क्योंकि वह अब काफी हसीन हो चुकी हैं.

फिल्म में 'दंगल आमिर खान और साक्षी तंवर की चार बेटियां थीं. फिल्म पहलवान गीता-बबीता के ऊपर फिल्माई गई थी. फिल्म में गीता का किरदार जायरा वसीम ने और बबीता का किरदार सुहानी भटनागर ने निभाया था. अब इतने साल बाद सुहानी भटनागर की एक तस्वीर वायरल हो गई. इस तस्वीर में वह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं. देखिए ये फोटोज्इन तस्वीरों में बबीता उर्फ सुहानी भटनागर का लुक पूरा बदल गया है.

फैंस भी इन तस्वीरों को देख अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- कितनी बदल गई हो सो ब्यूटिफुल वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- यकीन नहीं होता की यह वही बच्ची है. सुहानी भटनागर के बारे में बताएं तो उन्होंने बचपन से ही एक्टिंग लाइन में कदम रख दिया था.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों से की थी. सुहानी ने अपनी पढ़ाई फरीदाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल से की है. सुहानी का एक भाई भी है. सुहानी को एक्टिंग के अलावा सिंगिंग और डांसिंग का भी शौक है. बॉलीवुड फिल्म दंगल उनकी डेब्यू फिल्म है.

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में हुई रश्मिका मंदाना की एंट्री

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में हुई रश्मिका मंदाना की एंट्री

हाल में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा बाहर हुई हैं। शूटिंग शुरू होने से पहले परिणीति ने फिल्म से किनारा कर लिया। ऐसी चर्चा है कि उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म में काम करने के लिए एनिमल छोड़ दी। अब सुनने में आ रहा है कि एनिमल में परिणीति की जगह साउथ अदाकारा रश्मिका मंदाना की एंट्री हो गई है। वह पहली बार अभिनेता रणबीर के साथ नजर आएंगी।


रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर की एनिमल में रश्मिका को शामिल किया गया है। खबरों की मानें तो उन्होंने फीमेल लीड भूमिका निभाने के लिए फिल्म साइन कर ली है। वह फिल्म में रणबीर की पत्नी की भूमिका निभाएंगी, जिसे पहले परिणीति निभाने वाली थीं। संदीप रेड्डी वांगा फिल्म का निर्देशन करेंगे। एक सूत्र ने बताया, भूषण कुमार और संदीप रेड्डी को लगता है कि रश्मिका इस भूमिका में फिट बैठेंगी।
सूत्र ने आगे कहा, भूषण और संदीप रेड्डी किसी अभिनेत्री के साथ रणबीर की जोड़ी को दोहराने के बजाय एक फ्रेश कास्ट चाहते थे। दोनों को लगता है कि रणबीर और रश्मिका एनिमल में अपनी केमिस्ट्री से पर्दे पर आग लगा देंगे। दोनों फिल्म में एक दिलचस्प डायनेमिक साझा करने वाले हैं। हालांकि, फिल्म में रश्मिका के शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसका निर्माण भूषण अपने बैनर टी-सीरीज के तहत करेंगे।


खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग इस साल गर्मियों में शुरू होगी। कहा जा रहा है कि लव रंजन की रोमांटिक फिल्म को खत्म करने के बाद रणबीर इस फिल्म से जुड़ेंगे। एनिमल अगले साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी दिखाई देंगे। फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें इमोशन और प्रतिशोध का भरपूर तड़का शामिल होगा। इसमें रिश्तों की जटिल कहानी को पर्दे पर उकेरा जाएगा।


रश्मिका ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के जरिए लोकप्रियता बटोरी। अल्लू के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय और डांस से दर्शकों का दिल जीत लिया। 17 दिसंबर को रिलीज हुई पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।


रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह मिशन मजनू से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है। सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म में लीड रोल में हैं। रश्मिका और सिद्धार्थ दोनों फिल्म में रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे। उनकी दूसरी हिन्दी फिल्म है गुडबाय, जिसके जरिए उन्हें पहली बार अमिताभ बच्चन संग काम करने का मौका मिला है।
००
 

उर्फी जावेद ने इस बार कपड़ों की जगह शरीर पर चिपका लीं अपनी तस्वीरें

उर्फी जावेद ने इस बार कपड़ों की जगह शरीर पर चिपका लीं अपनी तस्वीरें

इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर हर जगह एक ही नाम छाया हुआ है, वो उर्फी जावेद का नाम। उर्फी अपने कपड़ों को लेकर रोज चर्चा में बनी रहती है। उनका लुक और उनके पोज फैंस को खूब पसंद आते है। उर्फी का नाम कई विवादों में भी आता रहता है। वो कई मुद्दों के लेकर आपनी राय रखती रहती है। अभी हाल में एक उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें वो लड़ाई करते हुए नजर आ रही थी। उर्फी अपने कपड़ों से लोगों को हरान करती रहती है।

उर्फी को आपने कभी बिकिनी में देखा होगा, तो ब्रालेट में देखा होगा, इसके अलावा बैकलेस तक में देखा होगा। लेकिन इस बार उन्होंने सभी हदें पार कर दी है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक नई ड्रेस में नजर आ रही है। जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फैंस के लिए अक्सर अपनी नई-नई फोटोज या वीडियो डालती रहती है। लेकिन इस बार उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस किसी गाने की लिप्सिंग करती नजर रही हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात इसके आगे वाली है। उर्फी ने इस दौरान अपनी तस्वीरों से बनी ड्रेस पहन रखी है और ये फोटोज किसी कपड़े पर नहीं लगी हैं, बल्कि एक पतले से धागे से बंधी हुई हैं। इस तस्वीरों वाली को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। तो चलिए देखते है ये वीडियो।

उर्फी जावेद ने कुछ समय पहले संजय लीला भंसाली को लेकर एक बड़ी बात बोली थी। उन्होंने कहा था, मैं भला क्यों अपने कपड़े उतारना चाहूंगी? मैं यह सिर्फ इसलिए नहीं करूंगी क्योंकि आप मुझे बिना कपड़ों के देखना चाहते हैं। मैं बेवजह किसी भी प्रॉजेक्ट में बेवजह न्यूड नहीं हो सकती। लेकिन संजय लीला भंसाली की फिल्म के लेवल का प्रॉजेक्ट हो, तो इस बारे में सोच सकती हूं क्योंकि मैं उन पर पर भरोसा करती हूं।

BIG BREAKING : कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर आया नन्हा मेहमान, हर्ष ने शेयर की फोटो

BIG BREAKING : कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर आया नन्हा मेहमान, हर्ष ने शेयर की फोटो

मुंबई | कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर खुशखबरी आई है. भारती ने बेटे को जन्म दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है. भारती और हर्ष को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था. भारती ने हर्ष के साथ एक फोटो शेयर की है. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- लड़का हुआ है. भारती ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है. जिसके बाद से सभी सोशल मीडिया पर इस क्यूट कपल को बधाई दे रहे हैं.

भारती और हर्ष को सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स बधाई दे रहे हैं. उमर रियाज ने भारती के पोस्ट पर लिखा-आखिरकार. आप दोनों को बधाई. वहीं अदिति भाटिया ने लिखा- ओएमजी मुबारक हो. बहुत खुश हूं. छोटे बेबी को देखने का इंतजार नहीं हो रहा है. राहुल वैद्य ने कमेंट किया- ओएमजी... बेबी को देखने का इंतजार नहीं हो रहा है. मुबारकबाद. अमृता खानविल्कर ने लिखा- ओमाईगॉड बहुत बहुत शुभकामनाएं.

आपको बता दें भारती सिंह ने अपने प्रेग्नेंसी फेज में काम किया है. वह रियलिटी शो हुनरबाज पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ होस्ट कर रही थीं. उसके बाद वह अपने शो खतर खतरा खतरा का दूसरा सीजन लेकर आईं हैं. जिसमें सेलेब्स के साथ हर्ष और भारती ढेर सारी मस्ती करते हैं. अजीब-अजीब गेम खेले जाते हैं जिसे देखकर दर्शकों की हंसी नहीं रुकती है.

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. बीते साल ही उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था. जिसमें वह कभी अपने डेली रुटीन के बारे फैंस को बताते थे तो कभी बच्चे से जुड़ी खबर देते थे. कुछ समय पहले भारती ने अपने व्लॉग में फैंस को एक काम दिया था. उन्होंने फैंस से कहा था कि उन्होंने बच्चे का नाम नहीं सोचा है तो फैंस उन्हें ढेर सारे नाम सोचकर भेजे. वह उनमें से कोई एक नाम चुनेंगी और फैंस को भी इस बारे में बताएंगी.

TMKOC: जेठा के बाबूजी का रंगीला अंदाज देख सोढ़ी और पोपटलाल के उड़े होश, आप भी मलते रह जाएंगे आंखें

TMKOC: जेठा के बाबूजी का रंगीला अंदाज देख सोढ़ी और पोपटलाल के उड़े होश, आप भी मलते रह जाएंगे आंखें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हर एपिसोड दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज देता नजर आता है. हाल ही में रिलीज हुए शो के नए प्रोमो में नजर आ रहा है जो बाबूजी गोकुलधाम वासियों पर लगाम लगाए रखते हैं, उनको गलत चीजें करने से रोकते हैं, वही बाबूजी रेस्त्रां में बैठे अपने दोस्तों के साथ ड्रिंक करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में उनके ऊपर नजर बनाए पोपटलाल और सोढ़ी भी हक्के बक्के रह जाते हैं. और बाबूजी का यह अंदाज देख उनकी आंखें बाहर निकल आती हैं.

यह नजारा आज तक हमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा के किसी भी एपिसोड में कभी भी देखने को नहीं मिला. लेकिन बाबू जी का यह रंगीला अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. चाचा जी को पार्टी करता देख सोशल मीडिया पर उन पर खूब मीम्स बनाए जा रहे हैं.
शो के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि बाबूजी अपने चार दोस्तों के साथ रंगीले अंदाज में बैठे नजर आ रहे हैं. सर पर हैट लगाए बड़े कूल लुक में बाबूजी को स्पॉट किया जा सकता है. दरअसल अभी तक बाबूजी सोढ़ी, जेठा, तारक और गोकुलधाम वासियों के सभी मर्दों को अच्छे बुरे की सीख देते नजर आए हैं. अब वही बाबूजी जब अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में शराब का ग्लास पकड़ते नजर आए तो लोगों को झटका लगना लाजमी था.

वैसे अब इस पार्टी के पीछे क्या राज छुपा है यह तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा .लेकिन तब तक आप सोढ़ी और पोपटलाल को बाबूजी पर नजर रखते हुए देख सकते हैं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हर किरदार लोगों को एंटरटेन करता नजर आ रहा है. शो में दिखने वाले हर एक्टर अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों को हंसते गुदगुदाते दिखाई देते हैं. शो में आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न अब क्या मोड़ लेते हैं यह तो देखने में मजा आने वाला है.

 

बला की खूबसूरत हैं उर्फी जावेद की बहन डॉली जावेद

बला की खूबसूरत हैं उर्फी जावेद की बहन डॉली जावेद

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद की बहन डॉली जावेद सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह खूबसूरती के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। डॉली ने अपनी मजबूत फैन फॉलोइंग बना ली है, जो उनकी तस्वीरों और वीडियो को पसंद करती हैं। अब डॉली जावेद की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं. उनकी तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है.

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि डॉली जावेद पूल बैलून में बैठी हैं और उन्होंने कैमरे के सामने ऐसे पोज दिए हैं जिससे इंटरनेट का तापमान बढ़ गया है. उसने नीले रंग की बाई*की*नी और शॉर्ट्स पहनी हुई है जिसमें उसका बो*ल्ड अवतार देखा जा सकता है। डॉली के खुले बाल और कलिताना अंदाज देखकर फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं.

डॉली जावेद ने अपनी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. यूजर्स कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, तुम बहुत खूबसूरत हो। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, आप बहुत हॉट लग रही हैं. ऐसे में कोई उन्हें गॉर्जियस कह रहा है तो किसी की निगाहें उनके हॉट लुक पर टिकी हैं.

हाल ही में डॉली को बहन उर्फी जावेद के साथ देखा गया था
डॉली जावेद एक ब्लॉगर हैं और लगभग हर दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो अलग-अलग लुक में पोस्ट करती रहती हैं।
आपको बता दें कि डॉली जावेद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 51 हजार फॉलोअर्स हैं, जो हर दिन बढ़ रहे हैं। वह खुद 244 लोगों को फॉलो करती हैं, जिसमें उनकी बहन उर्फी जावेद भी शामिल हैं। डॉली के पोस्ट को फैंस खूब पसंद करते हैं और वे कमेंट्स के जरिए उनकी तारीफ करते रहते हैं.


 

15 अप्रैल को चीन में रिलीज होगी अजय देवगन की यहाँ फिल्म....

15 अप्रैल को चीन में रिलीज होगी अजय देवगन की यहाँ फिल्म....

अजय देवगन की 2015 में आई हिन्दी फिल्म दृश्यम दर्शकों को एक अलग सफर पर लेकर जाती है। यह फिल्म आपको अंत तक बांधे रखेगी। अब तो दृश्यम 2 पर भी जोर-शोर से काम चल रहा है। इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि अजय की फिल्म दृश्यम 15 अप्रैल को चीन में रिलीज होने वाली है। इससे संबंधित फिल्म का एक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। निशिकांत कामत ने दृश्यम का निर्देशन किया है।
बताया, यह माना जाता था कि ज्यादातर परिवार, शिक्षा, पालन-पोषण आदि विषयों पर भारतीय फिल्में चीन में अच्छा प्रदर्शन करेंगी। आयुष्मान खुराना अभिनीत श्रीराम राघवन की अंधाधुन (2018) हिट हुई थी। इसने 46.6 मिलियन अमरीकी डालर यानी 325 करोड़ रुपये कमाए थे, जब इसे पड़ोसी देश में अप्रैल, 2019 में रिलीज किया गया। अंधाधुन भी दृश्यम की तरह एक थ्रिलर थी। इसलिए, उम्मीद है कि दृश्यम वहां अच्छा प्रदर्शन करेगी।


चीन में भारतीय फिल्मों की रिलीज कोरोना महामारी के कारण रुक गई थी। इस साल हालात सामान्य होने के बाद एक बार फिर भारतीय फिल्मों की रिलीज चीन में शुरू हो गई है। 7 जनवरी को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे चीन में रिलीज की गई थी। इसे भारतीय सिनेमाघरों में 2019 में रिलीज किया गया था।


चीन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बन गया है, क्योंकि वहां कई फिल्मों ने शानदार कारोबार किया है। आमिर खान अभिनीत दंगल (2016) चीन में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। सीक्रेट सुपरस्टार (2017), टॉयलेट - एक प्रेम कथा (2017), हिन्दी मीडियम (2017), हिचकी (2018) जैसी फिल्में भी चीन के सिनेमाघरों में बड़ी सफलता हासिल करने में कामयाब रही हैं।


दृश्यम 2013 में आई मलयालम फिल्म की हिन्दी रीमेक है, जिसमें मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था। दिलचस्प बात यह है कि दृश्यम का चीनी रीमेक भी बन चुका है। शीप विदाउट ए शेफर्ड नाम से इसे 2019 में रिलीज किया गया था। अजय अभिनीत दृश्यम में तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता नजर आई थीं। फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे एक चौथी पास शख्स अपने परिवार को कानूनी अड़चन से बचाता है।
दृश्यम 2 की कहानी दृश्यम की कहानी से छह साल आगे है। अजय इसमें एक खुशहाल बिजनेसमैन के किरदार में दिखेंगे। कहानी में मोड़ तब आता है, जब पुराने केस में यह परिवार फंस जाता है। दृश्यम 2 में अक्षय खन्ना नजर आ सकते हैं।
 

कंगना रनौत का करण जौहर पर बड़ा हमला, कही यहाँ बाते...

कंगना रनौत का करण जौहर पर बड़ा हमला, कही यहाँ बाते...

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत और करण जौहर के बीच के मनमुटाव कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। हालांकि करण बहुत कम कंगना पर तंज कसते दिखते हैं, लेकिन कंगना रनौत को जब भी मन करता है वो सोशल मीडिया पर वार कर ही देती हैं।

एक बार फिर कंगना ने करण जौहर पर सीधे नहीं लेकिन इशारों-इशारों में टारगेट कर ही लिया है, उन्होंने अपने पोस्ट में किसी का नाम लिया, लेकिन ये पब्लिक है और सब जानती हैं कि ‘पंगा गर्ल’ का इशारा आखिर किसकी तरफ है।

कंगना रनौत इन दिनों शो लॉकअप की मेजबानी करती दिखाई दे रही हैं, उनके इस शो ने 200 मिलियन व्यूज को पार कर लिया है, इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने करण जौहर पर तंज कसा और कहा कि करण जौहर अब छिपकर रो रहे होंगे, साथ में उन्होंने आगे लिखा है, ‘आगे-आगे देखो होता है क्या, पापा जो तुम्हारे रोने के दिन आ गए हैं।’

दरअसल, कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, ‘जैसे ही लॉकअप के 200 मिलियन व्यूज हुए…सारी चंगू-मंगू सेना/क्रूएला की मीडिया/साथ में उनके पापा जो छिप-छिप के रोने वाले हैं, इतने पापड़ बेलने के बाद भी देखो 200 मिलियन और अभी आगे-आगे देखो होता है क्या… तेरे रोने के दिन आ गए पापा जो’
जब से कंगना ने करण के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अपनी उपस्थिति के दौरान उन्हें ‘भाई-भतीजावाद का ध्वजवाहक’ कहा था, तब से दोनों के बीच टकराव चल रहा है। इस महीने की शुरुआत में, उन्होंने शो के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए ऋतिक रोशन को भी खींच लिया था कि यह उनके लिए चिंता का विषय है।

 

 

KGF 2 का प्रमोशन्स करने पहुचें मुख्य कलाकार,  देखे तस्वीरें

KGF 2 का प्रमोशन्स करने पहुचें मुख्य कलाकार, देखे तस्वीरें

नई दिल्ली : केजीफ के चैप्टर 1 ने सभी फैंस का दिल जीत लिया है। इस फिल्म के लोग बहुत दीवाने हो गये है। इसके बाद अब जल्द ही केजीफ चैप्टर 2 जल्द ही आने वाला है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच अब केजीफ चैप्टर 2 के मुख्य कलाकार यश, संजय दत्त और रवीना टंडन फिल्म का प्रचार करने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

यश कैजुअल पहनावा और एंकल बूट्स में काफी खूबसूरत लग रहे थे, जबकि संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी ने प्रिंटेड परिधानों को चुना। फिल्म का प्रमोशन शुरू करते ही केजीएफ की टीम पूरी तरह से तैयार दिख रही थी। निर्माताओं ने हाल ही में इस बहुचर्चित फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया। विस्फोटक एक्शन दृश्यों के लिए दर्शकों ने सभी की प्रशंसा की। ट्रेलर में एक मसाला एंटरटेनर के सभी तत्व शामिल थे।

 

 सपना चौधरी इंटरनेट पर मचा रही बवाल , देखे विडियो

सपना चौधरी इंटरनेट पर मचा रही बवाल , देखे विडियो

मुंबई : मशहूर हरयाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इंटरनेट पर अपने गजब के अंदाज से काफी बवाल मचा रही हैं सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने खूबसूरत अंदाज से सभी का मन मोह लिया है 

सपना ने हाल ही में हरी साड़ी पहनकर अपना लेटेस्ट वीडियो फैंस के बीच साझा किया है जिसमें उनका बेहद ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। मशहूर 

 

आरआरआर की दहाड़ भी नहीं रोक पायी कश्मीर फाइल्स को, 4थे सप्ताह में इतने करोड!

आरआरआर की दहाड़ भी नहीं रोक पायी कश्मीर फाइल्स को, 4थे सप्ताह में इतने करोड!

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की बहुविवादित और चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स अपने 3रे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार कर रही है। एसएस राजामौली की आरआरआर की दहाड़ के सामने भी इस फिल्म ने अपने पाँव को जमीन से उखडऩे नहीं दिया है। सिर्फ 12 करोड़ की लागत से बनी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर धमाका का रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई लगातार जारी है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म वल्र्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो गई है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 20वें दिन द कश्मीर फाइल्स ने 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब तक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 236.28 करोड़ को जोडऩे में कामयाब हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म अपने 4थे सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ के बैंच मार्क को पार करने में सफल हो जाएगी। यदि ऐसा होता है तो यह इस वर्ष की पहली ऐसी फिल्म होगी जो इस आंकड़े को छूने में सफल होगी।


अपने 3रे सप्ताह के शुक्रवार को द कश्मीर फाइल्स ने 4.50 करोड़ रुपये कमाये थे। वहीं शनिवार को फिल्म की कमाई 7.60 करोड़ रही और रविवार को फिल्म ने 8.75 करोड़ का कारोबार किया। इसके बाद सोमवार को फिल्म सिर्फ 3.10 करोड़ रुपये कमा पाई जो उसके प्रदर्शन के पहले दिन 11 मार्च के 3.50 करोड़ से पहली बार कम कारोबार था और मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 2.75 करोड़ रहा। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ये कमाई संकेत दे रही है कि धीरे-धीरे ही सही लेकिन फिल्म जल्द ही 250 करोड़ कमाने में कामयाब होगी।
 

पिंक ब्रा, व्हाइट शॉर्ट्स में नम्रता मल्ला ने लगाया बोल्डनेस का तड़का

पिंक ब्रा, व्हाइट शॉर्ट्स में नम्रता मल्ला ने लगाया बोल्डनेस का तड़का

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है। नम्रता मल्ला सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। नम्रता मल्ला की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। नम्रता मल्ला अच्छी तरह जानती हैं कि उन्हें एक से बढ़कर एक पोज कैसे देना है। आजकल नम्रता मल्ला दुबई में हैं और वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं।

नम्रता मल्ला दुबई में एक यॉट पर घूम रही हैं और समंदर की लहरों का आनंद ले रही हैं। इस दौरान की उन्होंने कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में नम्रता मल्ला ने पिंक ब्रा और व्हाइट शॉर्ट्स पहने हुए हैं। व्हाइट शेड्स और ब्लैक एक्सेसरीज से अपने लुक में शीकनेस का तड़का लगाया हुआ है।

पिंक लिप्स और न्यूड मेकअप नम्रता मल्ला के लुक को कम्प्लीट कर रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए नम्रता मल्ला ने कैप्शन में लिखा, खुद को फ्री करो और उड़ जाओ। फैन्स एक से बढ़कर एक कॉमेंट कर रहे हैं।

एक फैन ने लिखा, नम्रता मैम, आप बेहद खूबसूरत हैं और आपके चाहने वाले तो हर जगह हैं। दुबई से पहले नम्रता मल्ला गोवा की सैर पर निकलीं थीं। वहां से भी उन्होंने कई किलर फोटोज और वीडियोज शेयर किए थे। अब देखते हैं कि दुबई के बाद नम्रता मल्ला आगे कितना लंबा सफर तय करती हैं। दो घूंट सॉन्ग एक्ट्रेस नम्रता मल्ला दिन पर दिन हॉटनेस के सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही हैं।

जब अनजाने में बबीता जी को 'आई लव यू' कह बैठे जेठालाल, पीछे खड़े बापूजी ने डंडा उठाकर यूं लगाई फटकार

जब अनजाने में बबीता जी को 'आई लव यू' कह बैठे जेठालाल, पीछे खड़े बापूजी ने डंडा उठाकर यूं लगाई फटकार

नया हो या पुराना, तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हर एक एपिसोड दर्शकों को हंसाता-गुदगुदाता नजर आता है. हर एपिसोड में कोई ना कोई ट्विस्ट भरे रहते हैं. जो दर्शकों को देखने में काफी एंटरटेनिंग लगते हैं. ऐसा ही एक ट्विस्ट भरा एपिसोड हम आपके लिए लेकर आए हैं. इस एपिसोड में जेठालाल बबीता जी से प्यार का इजहार करते हुए बापूजी के सामने आई लव यू कह बैठते हैं. ऐसे में पीछे खड़े बाबूजी को यूं गुस्सा आता है कि वह अपनी छड़ी उठा कर जेठालाल को मारने के लिए निकल पड़ते हैं. यह तो पीछे की कहानी है, शुरुआत तो कुछ और थी जो हम आगे चलकर आपको बताएंगे.

यह बात तो सब अच्छे से जानते हैं कि जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री के लोग दीवाने हुए फिरते हैं. इन दोनों की क्यूट सी स्टोरी, और जेठालाल का एक तरफा प्यार दर्शकों का खूब मनोरंजन करता है . ऐसे ही एक एपिसोड में जब बबीता जी जेठालाल के पास एक चिट्ठी पढ़वाने लेकर आती है. तो चिट्ठी पढ़ने के बीच में कुछ ऐसा हो जाता है कि जेठालाल अपने बाबूजी से बाल-बाल पिटते हुए बचते हैं.
दरअसल बबीता जी को अय्यर साहब की बुक में से एक लव लैटर मिलता है, जो गुजराती में लिखा होता है. ऐसे में बबीता जी को आइडिया आता है कि इस लव लेटर को जेठालाल जी से पढ़ाया जाए. इस लेटर में लिखी गुजराती भाषा को जेठालाल बबीता जी को ट्रांसलेट करते हैं. जेठालाल लगभग पूरी चिट्ठी पढ़ लेते हैं लेकिन आखिर के 3 शब्द जब वह पढ़ रहे होते हैं, जिसमें आई लव यू लिखा होता है. तभी बाबू जी की एंट्री हो जाती है और बाबूजी जेठालाल को गलत समझ बैठकर उन्हें मारने के लिए दौड़ पड़ते हैं. ऐसे में अपनी बातों को समझाते हुए और इस लेटर के बारे में बताते हुए जेठा पिटते-पिटते बचते हैं.
 

पठान से शाहरुख खान ने शेयर किया अपना फर्स्ट लुक

पठान से शाहरुख खान ने शेयर किया अपना फर्स्ट लुक

शाहरुख खान की फिल्म पठान का फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह देखते ही बन रहा है। काफी समय बाद शाहरुख इस फिल्म के जरिए रूपहले पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। अब शाहरुख ने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी फिल्म पठान से अपना फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म से अपनी पहली झलक पेश की है।


शाहरुख ने ट्विटर हैंडल पर पठान से अपना लुक शेयर किया है। साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, शाहरुख अगर थोड़ा रुक भी गया, तो पठान को कैसे रोकोगे... ऐप्स और एब्स सब बना डालूंगा...। अपने लुक में शाहरुख शर्टलेस नजर आए हैं और उनके लंबे बाल आकर्षक लग रहे हैं। इस सुपरस्टार ने एट पैक एब्स दिखाकर दर्शकों की महफिल लूट ली है। उनका लुक भी सोशल मीडिया पर छा गया है।
बता दें कि शाहरुख 56 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में खुद को एट पैक एब्स में ढालना आसान नहीं होता। पठान में हॉलीवुड लेवल का एक्शन अवतार दिखने वाला है, इसलिए अभिनेता ने खुद को फिटनेस के मोर्चे पर तैयार किया है। फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग ली है। उन्होंने इसके लिए सख्त डाइट का पालन भी किया है। खान-पान से लेकर वर्कआउट पर शाहरुख ने काफी ध्यान दिया है।


नवंबर, 2020 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे कलाकार नजर आएंगे। पठान में जॉन खलनायक की भूमिका में दिखेंगे। इसमें शाहरुख और जॉन के बीच जबरदस्त फाइट सीन देखने को मिलेंगे। कहा जा रहा है कि दीपिका भी फिल्म में दमदार एक्शन करती दिखेंगी। फिल्म में डिंपल कपाडिय़ा महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है।


आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स पठान का निर्माण कर रही है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में बॉलीवुड का सबसे बड़ा क्लाइमैक्स सीन दिखाई देगा। इसे दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर शूट किया गया है।


शाहरुख की आखिरी फिल्म जीरो थी, जो 2018 में आई थी। इस फिल्म ने कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ा था। वह साउथ निर्देशक एटली की अगली फिल्म को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है। संजय लीला भंसाली ने भी शाहरुख के साथ इजहार नाम की एक रोमांटिक फिल्म बनाने की प्लानिंग की है। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख छोटी, लेकिन एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे।
००
 

इस एक्ट्रेस ने साड़ी में दिखाई सेक्सी और हॉट अंदाज, वायरल हो रही तस्वीरे

इस एक्ट्रेस ने साड़ी में दिखाई सेक्सी और हॉट अंदाज, वायरल हो रही तस्वीरे

मुंबई : भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता शर्मा इंटरनेट पर हमेशा से छाई हुई है। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बेहतरीन डांसिंग स्किल्स के लिये भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर इनकी कई हॉट तस्वीरे वायरल होते रहती है। एक्टिंग और डांसिंग के अलावा वो फैशन के मामले में भी अव्वल नंबर हैं।

श्वेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी हसीन तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो साड़ी पहने हुए देसी भाभी अवतार में अपनी हॉटनेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। श्वेता ने अपने इस लुक को और ज्यादा बोल्ड बनाने के लिए पर्पल कलर का लिप शेड और ब्राइट मेकअप किया था। 

श्वेता शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर दिन ऐसी ही तस्वीरें से अपने फैंस को खुश करती रहती हैं। श्वेता शर्मा का इंस्टाग्राम देखें तो पूरा का पूरा उनकी ऐसी ही मनमोहक तस्वीरों से पटा हुआ है। 

 

एसएस राजामौली की फिल्म में दिखेंगे साउथ स्टार अल्लू अर्जुन

एसएस राजामौली की फिल्म में दिखेंगे साउथ स्टार अल्लू अर्जुन

पुष्पा: द राइज की सफलता ने साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन को एक पैन इंडिया स्टार बना दिया है। फिल्म के जरिए उन्हें देशभर में लोकप्रियता मिली। इस फिल्म के बाद उनकी मार्केट वैल्यू भी बढ़ी है। यही वजह है कि आज के दौर में हर कोई अल्लू के साथ काम करना चाहेगा। ऐसी चर्चा है कि वह महान निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आएंगे। यह राजामौली और अल्लू की पहली फिल्म होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू निर्देशक राजामौली की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं। मेकर्स ने इस फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए अल्लू को अप्रोच किया है। निर्माताओं से उनकी बातचीत चल रही है और यह बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। दोनों एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए भी बहुत उत्साहित हैं। राजामौली और उनके पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद इस फिल्म के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

एक सूत्र ने कहा, लॉकडाउन ने राजामौली और विजयेंद्र प्रसाद दोनों को अपने आइडियाज पर फिर से विचार करने और उसे कागज पर उतारने के लिए पर्याप्त समय दिया। एक विषय है जिस पर वह अल्लू के साथ काम करना चाहते हैं। इस कलाकार के साथ उन्होंने अब तक दो-तीन मुलाकातें कर ली हैं। महेश बाबू की फिल्म को पूरा करने के बाद राजमौली अल्लू की इस फिल्म का ऐलान करेंगे।

ऐसी खबर सामने आई है कि अल्लू संजय लीला भंसाली की फिल्म में दिखेंगे। उन्हें कुछ दिन पहले ही भंसाली के ऑफिस के सामने देखा गया था। दोनों ने काफी देर तक एक-दूसरे मुलाकात की थी। इसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वे किसी फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। अल्लू का वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें उन्हें भंसाली के ऑफिस के पास स्पॉट किया गया था।

अल्लू जल्द ही पुष्पा के दूसरे पार्ट पुष्पा:

द रूल में नजर आएंगे। रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म आइकन में भी वह अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। अल्लू ने फिल्म केजीएफ: 1 के निर्देशक प्रशांत नील से भी हाथ मिलाया है। वह मिर्ची, श्रीमानंथुडु, भारत ऐने नेनु और जनता गैराज जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद कोरतल्ला शिवा के साथ भी काम करने जा रहे हैं। वह निर्देशक मुरुगदॉस और बोयापति श्रीनु के साथ भी अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।

 

केजीएफ: चैप्टर 2 के ट्रेलर ने मचाया धमाल, मिले 109 मिलियन से अधिक व्यू, फिल्म इस दिन होगी रिलीज....

केजीएफ: चैप्टर 2 के ट्रेलर ने मचाया धमाल, मिले 109 मिलियन से अधिक व्यू, फिल्म इस दिन होगी रिलीज....

कन्नड़ की सबसे चर्चित फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 का थिएट्रिकल ट्रेलर इस समय पूरे सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
यह बताया गया है कि यश-स्टारर के ट्रेलर ने 24 घंटों में पांच भाषाओं में 109 मिलियन से अधिक बार देखे जाने के बाद, सबसे अधिक देखे जाने वाले भारतीय ट्रेलर बनकर एक रिकॉर्ड बनाया है।


सोशल मीडिया पर बड़ी खबर शेयर करते हुए मेकर्स ने गर्व से कहा कि रिकॉर्डस, रिकॉर्डस, रिकॉर्डस। रॉकी को यह पसंद नहीं है, वह टालता है, लेकिन रिकॉर्डस रॉकी को पसंद करता है। वह इससे बच नहीं सकता। कन्नड़: 18मिलियन, तेलुगु: 20मिलियन, हिंदी: 51मिलियन, तमिल: 12मिलियन मलयालम: 8मिलियन।


दर्शक, विशेष रूप से रॉकिंग स्टार यश के प्रशंसक, प्रशांत नील द्वारा अद्भुत सिनेमैटोग्राफी, विस्फोटक एक्शन और अप्रत्याशित निर्देशन पर गदगद हो रहे हैं, ट्रेलर ने फिल्म को हाइप दे दिया है।


केजीएफ: चैप्टर 2 में बॉलीवुड के दिग्गज संजय दत्त और रवीना टंडन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में है। फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होगी।
केजीएफ: चैप्टर 2 कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।


केजीएफ: चैप्टर 2 प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित है, जबकि यह विजय किरागंदूर द्वारा होम्बले फिल्म्स बैनर के तहत निर्मित है।
फिल्म को उत्तर-भारतीय बाजारों में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

विजय देवरकोंडा ने की अपनी अगली फिल्म की घोषणा की

विजय देवरकोंडा ने की अपनी अगली फिल्म की घोषणा की

नई दिल्ली : अर्जुन रेड्डी के अभिनेता विजय देवरकोंडा ने पोकिरी के निर्देशक पुरी जगन्नाथ के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा की। चूंकि दोनों एक साथ अपनी पहली फिल्म लाइगर की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, उन्होंने एक और प्रोजेक्ट पर साथ काम करने का फैसला किया है। एक पोस्टर जारी करते हुए पेल्ली चोपुलु अभिनेता ने पुरी जगन्नाथ के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा की।

निर्माताओं ने उल्लेख किया कि, इस परियोजना के बारे में अधिक जानकारी का सोमवार को दोपहर में दी जाएगी। अब तक, विजय देवरकोंडा-पुरी जगन्नाथ की फिल्म के निर्माताओं ने विवरण को गुप्त रखा है।

तो वहीं, दोनों की लाइगर फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में है और जल्द ही रिलीज होगी। विजय देवरकोंडा ने इस आगामी फिल्म में एक एमएमए सेनानी के रूप में एक मुख्य भूमिका निभाई है।

 

पुष्पा: द रूल के आइटम नंबर में सामंथा की जगह ले सकती हैं दिशा पाटनी

पुष्पा: द रूल के आइटम नंबर में सामंथा की जगह ले सकती हैं दिशा पाटनी

साउथ की अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु सुपरहिट फिल्म पुष्पा में आइटम नंबर करती दिखी थीं। यह सामंथा के करियर का पहला आइटम नंबर था, जो भले ही रिलीज होने के बाद खूब विवादों में रहा, लेकिन सामंथा पर फिल्माया गया यह गाना सुपरहिट रहा। अब निर्माता पुष्पा के दूसरे पार्ट में सामंथा को लेने के मूड में नहीं हैं। पुष्पा: द रूल में उनकी जगह अभिनेत्री दिशा पाटनी को लेने की तैयारी चल रही है।


सामंथा को पुष्पा के गाने ओ अंतावा पर थिरकते देखा गया था। रिपोर्टों के मुताबिक, अब पुष्पा: द रूल के लिए निर्माताओं ने दिशा से संपर्क किया है। निर्देशक सुकुमार, दिशा को फिल्म में लेना चाहते हैं। हालांकि, दिशा को पुष्पा का प्रस्ताव भी मिला था, लेकिन उन्होंने किसी वजह से यह ऑफर ठुकरा दिया था। अब सुनने में आ रहा है कि उन्होंने दूसरे पार्ट का हिस्सा बनने के लिए रजामंदी दे दी है।


पुरुषों के लिए काम करने वाले एक संस्थान ने ओ अंतावा गाने के खिलाफ आंध प्रदेश कोर्ट में केस दर्ज किया था। गाने पर बैन लगाने की मांग की गई थी। याचिका में गाने की लिरिक्स पर ऐतराज जताया गया। कहा गया कि यह पुरुषों की गंदी सोच को दर्शाता है, जैसे वे हर वक्त केवल शारीरिक संबंध बनाने के बारे में सोचा करते हों। सोशल मीडिया पर इस वजह से सामंथा को भी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था।


ओ अंतावा बीते 10 दिसंबर को रिलीज हुआ था। इसे इंद्रावती चौहान ने अपनी आवाज दी और देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया। गणेश आचार्य इस गाने के कोरियोग्राफर थे। तमिल वर्जन की लिरिक्स विवेका ने लिखी, वहीं चंद्राबोस ने तेलुगु वर्जन के बोल लिखे।


पुष्पा 17, दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में थीं। पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। दर्शकों को अब पुष्पा: द रूल का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और इस साल के अंत तक यह फिल्म दर्शकों के बीच होगी।
अल्लू का कहना है कि दूसरा पार्ट पहले से ज्यादा मजेदार और धमाकेदार होगा।


दिशा जल्द ही एकता कपूर की फिल्म केटीना में नजर आएंगी। फिल्म में वह एक अंधविश्वासी पंजाबी लड़की का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा दिशा, एकता की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में भी काम कर रही हैं। फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी हैं, जिनके साथ दिशा फिल्म मलंग में काम कर चुकी हैं। वह करण जौहर की फिल्म योद्धा से भी जुड़ी हैं। इसमें उनके साथ राशि खन्ना भी दिखेंगी। दिशा जल्द ही एक हॉलीवुड फिल्म में भी दिख सकती हैं।