BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बेहद सेक्सी और ग्लैमरस अंदाज में दिखी चाहत खन्ना, देखे तस्वीरे....

बेहद सेक्सी और ग्लैमरस अंदाज में दिखी चाहत खन्ना, देखे तस्वीरे....

टेलीविज़न जगत कि एक्ट्रेस चाहत खन्ना इन दिनों मालदीव में गर्मियों की छुट्टियां मना रही हैं जहां के खूबसूरत बीच लोकेशन से वो अपनी एक से बढ़कर एक सेक्सी और हॉट फोटोज पोस्ट कर रही हैं.

चाहत ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद हसीन तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो अपने बेहद सेक्सी और ग्लैमरस अंदाज में ब्लैक कलर की बिकिनी पहनकर पोज करती हुई नजर आई. 

केजीएफ : चैप्टर 2 प्रेस इवेंट में यश की माफी ने जीता सम्मान..

केजीएफ : चैप्टर 2 प्रेस इवेंट में यश की माफी ने जीता सम्मान..

दक्षिण भारत की अगली फिल्म केजीएफ : चैप्टर 2 के 14 अप्रैल को रिलीज होने की ओर अग्रसर होने के साथ, निर्माता और स्टार वास्तव में इस महान रचना को प्रचारित करने के लिए घड़ी के विपरीत दौड़ रहे हैं। फिल्म में रॉकी भाय की भूमिका निभा रहे यश मीडिया से बातचीत के लिए सोमवार को देर से पहुंचे। उन्हें एक पत्रकार के गुस्से का सामना करना पड़ा।


यश ने माफी मांगने में संकोच नहीं किया और पत्रकार को आश्वस्त किया कि उन्हें समय के बारे में पता नहीं था।
यश ने कहा, मैं समय की कीमत जानता हूं। इसलिए, कृपया मेरे खेद को स्वीकार करें, क्योंकि मुझे सही समय की जानकारी नहीं थी। आप लोगों को एक संवाद सत्र के लिए यहां बुलाया गया था।


यश ने आगे बताया कि वे निजी जेट से यात्रा कर रहे हैं, जिसके लिए मौसम की स्थिति के संबंध में अनुमति की जरूरत होती है। इस खास स्थिति में यश की विनम्रता ने लोगों का ध्यान खींचा है।


इससे पहले सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा के प्रचार के दौरान, अल्लू अर्जुन को भी उसी स्थिति का सामना करना पड़ा, जब वह फिल्म के प्रचार के लिए शहरों के बीच करतब कर रहे थे। अल्लू अर्जुन ने इसी तरह की वजह का हवाला दिया था, जब एक पत्रकार ने बेंगलुरु में उनके समय की पाबंदी पर सवाल उठाया था।


केजीएफ :
चैप्टर 2 14 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। प्रशांत नील द्वारा अभिनीत केजीएफ फ्रेंचाइजी कन्नड़ फिल्म उद्योग की सबसे चर्चित प्रस्तुतियों में से एक है।
 

सपना चौधरी ने साडी पहन दिखाया बेहद हॉट अंदाज, देखे विडियो

सपना चौधरी ने साडी पहन दिखाया बेहद हॉट अंदाज, देखे विडियो

नई दिल्ली : मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने सेक्सी और हॉट अवतार से सभी का मन मोह रही हैं। सपना ने आज सोशल मीडिया पर अपना नया वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो बेहद चमकदार खूबसूरत साड़ी और ज्वेलरी पहनी हुई अपने आकर्षक अंदाज में नजर आ रही हैं. सपना का ये हटके और ट्रेडिशनल अंदाज देखकर उनेक फैंस भी हैरान हैं और उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं

ईशा गुप्ता ने कराया कातिलाना फोटोशूट, स्टूल पर बैठकर दिए एक से बढ़कर एक सिजलिंग पोज

ईशा गुप्ता ने कराया कातिलाना फोटोशूट, स्टूल पर बैठकर दिए एक से बढ़कर एक सिजलिंग पोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। फैंस भी एक्ट्रेस की तस्वीरों पर दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं। अपनी बिकिनी और बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट का टेंपरेचर हाई रखने वाली ईशा गुप्ता ने एक बार अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है।

तस्वीरों में ईशा ऑरेंज थाई लेंथ बॉडी फिटेड ड्रेस में नजर आ रही है। इस ऑरेंज ड्रेस के साथ ईशा गुप्ता ने ब्राउन लेदर लोफर्स कैरी किए हुए हैं। ब्राउन कलर के लकड़ी के स्टूल पर बैठकर वह एक से बढ़कर एक सिजलिंग पोज देती नजर आ रही हैं। न्यूड मेकअप हुआ है और बालों में कर्ल्स किए हैं। कानों में हूप्स पहने हैं। फैन्स को ईशा गुप्ता का यह ग्लैमरस अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

फैन्स ईशा गुप्ता के इस फोटोशूट पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ईशा गुप्ता आपकी कमर के क्या कहने। मैं सोच रहा हूं कि आपकी डिजिटल पेंटिंग बना ही डालूं। एक और फैन ने लिखा, बस करो मैडम, किलर एक्स्प्रेशन्स देना बंद करो। कितना दीवाना बनाओगी हमें अपना। सिर्फ फैन्स ही नहीं, ईशा गुप्ता के सेलिब्रिटी फ्रेंड्स भी उनके वीडियो और फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं।

आपको बता दे, ईशा गुप्ता स्पैनिश लड़के मैनुअल कैम्पोस गुआलारी को डेट कर रही हैं। इनके साथ वह अक्सर फोटोज भी शेयर करती नजर आती हैं। ईशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म देसी मैजिक में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि इसके बाद उन्हें सुपरहिट फ्रेंचाइजी हेरा फेरी की तीसरी फिल्म में भी देखा जा सकता है। पिछली बार ईशा गुप्ता को फिल्म वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी।

 

कच्चा बादाम सॉन्ग की थीम पर पाकिस्तानी यूट्यूबर ने गाया रमजान का गाना, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

कच्चा बादाम सॉन्ग की थीम पर पाकिस्तानी यूट्यूबर ने गाया रमजान का गाना, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

बीते लंबे समय से भारत में प. बंगाल के बीरभूम जिले के रहने वाले भुबन बदयाकर का फेमस सॉन्ग सभी का फेवरेट बना हुआ है. फिलहाल इस हिट सॉन्ग को उन्होंने किसी फिल्म या एल्बम के लिए नहीं गाया है. बल्कि उन्हें पहली बार इस गाने को गाते हुए मुंगफली बेचते देखा गया था. जिसके बाद हर किसी को सोशल मीडिया पर छाए 'कच्चा बादाम' ट्रेंड में शामिल होते देखा गया.

फिलहाल अब इसे लेकर कई अपडेट वर्जन आ रहे हैं. जिसमें हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान भी शामिल हो गया है. हाल ही में एक पाकिस्तानी यूट्यूबर यासिर सोहरवर्दी को कच्चा बादाम की लोकप्रिय धुन पर बेस्ड एक म्यूजिक एल्बम वीडियो को शेयर करते देखा गया है. जिसका टाइटल 'रोजा रखूंगा' है, जो की पवित्र महीने रमजान के दौरान उपवास रखने के बारे में है.
वायरल हो रही क्लिप में यासिर को एक पक्षी और एक बिल्ली को पकड़े हुए और गाते हुए देखा जा सकता है. जिसमें वह कह रहे हैं कि हर किसी को रोजा रखना चाहिए. फिलहाल वीडियो को यूट्यूब पर एक लाख 16 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं वीडियो को ट्विटर पर भी शेयर किया गया, जिसे लेकर पाकिस्तानी यूट्यूबर यासिर सोहरवर्दी ट्रोल हो रहे हैं. 

ध्यानचंद की बायोपिक के लिए ट्रेनिंग लेंगे ईशान, साल के अंत तक शुरू होगी शूटिंग

ध्यानचंद की बायोपिक के लिए ट्रेनिंग लेंगे ईशान, साल के अंत तक शुरू होगी शूटिंग

मौजूदा दौर में स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों के प्रति मेकर्स का रुझान बढ़ा है। दर्शक काफी समय से हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की बायोपिक का इंतजार कर रहे हैं। हाल में खबर आई थी कि फिल्म में अभिनेता ईशान खट्टर ध्यानचंद का किरदार निभाएंगे। अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले वह कड़ी ट्रेनिंग लेंगे। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, ध्यानचंद की बायोपिक की शूटिंग साल के अंत में शुरू होगी और इससे पहले ईशान कठिन ट्रेनिंग से गुजरेंगे। एक करीबी सूत्र ने बताया, मेकर्स नवंबर या दिसंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। वे जल्द ही फाइनल डेट्स को अंतिम रूप देंगे। अपने मौजूदा कमिटमेंट्स को पूरा करने के बाद अभिषेक प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू करेंगे। वह इन दिनों कोंकणा सेनशर्मा और मनोज बाजपेयी की फिल्म सूप में व्यस्त हैं।
अभिषेक चौबे इस बायोपिक को निर्देशित करने वाले हैं। रॉनी स्क्रूवाला फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। सूत्र ने बताया फिल्म की शूटिंग शुरू करने से कुछ महीने पहले ईशान इस प्रोजेक्ट के लिए ट्रेनिंग भी शुरू कर देंगे। कहा जा रहा है कि वह विस्तृत रूप से फिल्म के लिए प्रशिक्षण लेंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि ध्यानचंद जैसे बड़े नाम के लिए उन्हें 6 महीने की हॉकी की ट्रेनिंग लेनी होगी।

पहले ध्यानचंद की बायोपिक के राइट्स करण जौहर ने खरीदे थे। करण यह फिल्म शाहरुख खान के साथ बनाने वाले थे, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन में समय लगने की वजह से फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी।
1905 में प्रयागराज में जन्में ध्यानचंद को हॉकी के जादूगर की उपाधि दी गई है। 1928 में वह एम्टर्डम ओलंपिक में सबसे ज्यादा गोल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 1932 और 1936 के ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। खास बात यह है कि तीनों ही बार वह गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। बर्लिन ओलंपिक के बाद हिटलर ने उन्हें जर्मन फौज में बड़े पद का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था।

दिलचस्प बात यह है कि ईशान ने अभिषेक के निर्देशन की फिल्म उड़ता पंजाब में असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका निभाई थी। इसमें उनके भाई और अभिनेता शाहिद कपूर लीड रोल में थे। ईशान रॉनी के साथ पिप्पा में काम कर रहे हैं, जिसमें मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेन्युली नजर आएंगे। फोन भूत भी ईशान की आगामी चर्चित फिल्मों में से एक है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे।

 

ओएमजी से सनी लियोनी का खतरनाक लुक रिवील, हाथ में कटार पकड़े निडर अंदाज में नजर आई एक्ट्रेस

ओएमजी से सनी लियोनी का खतरनाक लुक रिवील, हाथ में कटार पकड़े निडर अंदाज में नजर आई एक्ट्रेस

ऐक्ट्रेस सनी लियोनी की मच अवेटेड फिल्म ओएमजी यानी ओह माई घोस्ट का फर्स्ट लुक आज रिलीज किया गया है। सनी लियोनी पोस्टर में हाथ में कटार पकड़े हुए निडर अंदाज में नजर आ रही हैं। सनी लियोनी ओह माई घोस्ट में एक रानी के किरदार में है, जिससे एक बड़ी मिस्ट्री जुड़ी हुई है। साउथ के स्टार विजय सेतुपति ने फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर किया और पूरी टीम को भी बधाई दी है।
सनी लियोनी ने भी इस फिल्म से अपने फर्स्ट लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा है, हर रानी की एक हिस्ट्री होती है, लेकिन ये तो मिस्ट्री की रानी है।

 


ओह माई घोस्ट का डायरेक्शन युवान ने किया है यह एक तमिल हॉरर कॉमिडी है। इस फिल्म में सनी लियोनी के किरदार के बारे में हाल ही में युवान ने एक अहम जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सनी लियोनी के कैरेक्टर के बारे में खास बात यह है कि वह फिल्म की हीरो भी है और विलेन भी। कई ऐसे पल आएंगे, जहां वह एकदम सॉफ्ट लगेंगी और फिर ऐसे भी पल हैं, जहां वह अपना अहंकार भरा रूप भी दिखाती हैं। इस रोल में सनी लियोनी को दोनों तरह के इमोशन्स दिखाने थे और उन्होंने कमाल का काम किया है।
युवान ने सनी लियोनी की एक्टिंग के बारे में भी एक खास बात बताई। उन्होंने कहा कि जब तक सीन सही ढंग से न हो जाए, वह रीटेक देने से नहीं घबरातीं। सनी लियोनी ने इस रोल के लिए एक महीने पहले से ही तैयारी करनी शुरू कर दी थी। चूंकि फिल्म तमिल भाषा में बनी है, इसलिए सनी के लिए सेट पर एक तमिल ट्यूटर भी रखा गया था। युवान ने बताया कि अब सनी लियोनी बहुत अच्छी तमिल भाषा बोलती हैं। इसीलिए युवान अब तमिल में भी सनी लियोनी से ही डबिंग करवाना चाहते हैं।
ओह माई घोस्ट में सनी लियोनी के अलावा कमीडियन सतीश, योगी बाबू, संजना और दर्शा गुप्ता और तिलक रमेश भी नजर आएंगे। कहानी 1000 साल पुराने वक्त की है। इसे क्लियोपेट्रा के जमाने की कहानी बताया जा रहा है। फिल्म की पूरी शूटिंग मुंबई में हुई है।
 

कच्चा बादाम और काला अंगूर के बाद अब 'नींबू सोडा सॉन्ग' की आंधी, आते ही छा गया सरदारजी का यूनिक स्टाइल | देखिए

कच्चा बादाम और काला अंगूर के बाद अब 'नींबू सोडा सॉन्ग' की आंधी, आते ही छा गया सरदारजी का यूनिक स्टाइल | देखिए

सोशल मीडिया ने पिछले कुछ समय में एक के बाद एक कई प्रतिभाओं को लाखों करोड़ों लोगों के सामने लाने का काम किया है. इनमें सबसे पहले नाम काचा बादाम वाले भुवन बादायकर का है, जिनके एक गाने ने सोशल मीडिया में गर्दा काट दिया. उनका गाना आते ही सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छा गया है. देखते ही देखते सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए भुवन बादायकर को कई बड़े यूट्यूबर्स और गायकों के साथ करने का मौका मिला. हाल के दिनों में इसी तरह ठेले पर अंगूर बेचने वाले एक चाचाजी ‘काला अंगूर’ गाने के जरिए सोशल मीडिया में छा गए.
सोशल मीडिया में छाया नींबू सोडा सॉन्ग
अभी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक सोडा बेचने वाले सरदार जी का ‘नींबू सोडा सॉन्ग’ हर तरफ छाया हुआ है. एक ठेले पर नींबू सोडा बेच रहे सरदार जी ग्राहकों से जो बातें कहते नजर आते है, उसे सुनकर किसी की भी हंसी नहीं रुकेगी. सरदारजी का ये नया वीडियो अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है और 9 लाखों से ज्यादा लोगों वीडियो को लाइक किया है. वायरल हो रहे मजेदार वीडियो में सरदारजी स्टाइल में नींबू सोडा बनाते नजर आते हैं. इस दौरान ‘बाकी नींबू बाद विच पाऊंगा’ कहते नजर आते हैं. उनके ये शब्द सुनते ही वहां मौजूद सभी ग्राहक हंसने लगते हैं.
वीडियो इंस्टाग्राम पर 13_gouravsagar05 नाम के पेज पर अपलोड किया गया है, जिसपर नेटिजन जमकर कमेंट कर रहे हैं. मालूम हो कि सरदारजी इससे पहले भी अलग-अलग रील्स के जरिए सोशल मीडिया में छाए रहे हैं. हालांकि उनका नया वीडियो लोगों को खासा पसंद आ रहा है.

यहां देखें वीडियो
 

 

भूमि पेडनेकर ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज, देखे तस्वीरें

भूमि पेडनेकर ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज, देखे तस्वीरें

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस भी इनकी हर पोस्ट का इंतेजार करते है। भूमि इन दिनों न सिर्फ फैंस, बल्कि मेकर्स की भी पहली पसंद बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से तो करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है, साथ ही लोग उनकी दिलकश अदाओं के दीवाने रहते हैं। अभी हाल ही में भूमि पेडनेकर ने अपने इन्स्ताग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है

इन तस्वीरों में भूमि पेडनेकर बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। भूमि के लहंगे को शीशे से सजाया गया है। लहंगे के साथ भूमि ने मैचिंग का दुपट्टा कैरी किया है।भूमि पेडनेकर ने सिंपल ब्लाउज के साथ चोकर नेकपीस पहना है, खुले बाल भूमि के इस लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।

आईमैक्स ने केजीएफ 2 के पोस्टर को किया रिलीज

आईमैक्स ने केजीएफ 2 के पोस्टर को किया रिलीज

आईमैक्स ने कन्नड़ भाषा की एक्शन ड्रामा केजीएफ 2 से यश का विशेष पोस्टर जारी किया है। जिसमें वे काफी घातक, भयंकर और तीव्र दिख रहे हैं। आईमैक्स के एसक्लूसिव पोस्टर में रॉकी का हार्ड लुक नजर आ रहा है। वह दोनों हाथों में हथियार लिए हैं और पृष्ठभूमि में अराजकता और गुंडे दिखाई दे रहे हैं।

प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित, और होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित, केजीएफ 2 में संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और प्रकाश राज के साथ कन्नड़ सुपरस्टार यश मुख्य भूमिका में हैं। केजीएफ 2 की रिलीज पर बोलते हुए आईमैक्स के क्रिस्टोफर टिलमैन, वीपी, इंटरनेशनल डेवलपमेंट एंड डिस्ट्रीब्यूशन ने कहा कि आईमैक्स दर्शकों को मनोरंजन का बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए जाना जाता है और केजीएफ चैप्टर 2 जैसी एक्शन से भरपूर फिल्म रिलीज करना हमारे लिए उपयुक्त है। यकीन है कि आईमैक्स में इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों को अच्छा अनुभव होगा। कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स की खून से लथपथ भूमि में होने वाली घटनाओं पर आधारित है।

होम्बले फिल्म्स के पार्टनर और सह-संस्थापक, चालुवे गौड़ा ने कहा कि प्रशंसकों की प्रतिक्रिया अविश्वसनीय रही है। हमने अपने वितरण नेटवर्क का विस्तार करने की भी कोशिश की है और यह हमारे लिए अच्छा है क्योंकि हमें विश्वास है कि यह फिल्म ऐतिहासिक होगी। उत्कृष्टता के लिए हमारी खोज के परिणामस्वरूप ऐसी फिल्में बनी हैं जिन्हें समीक्षकों द्वारा सराहा गया है और साथ ही साथ बड़ी व्यावसायिक सफलता का आनंद भी लिया गया है। केजीएफ 2 14 अप्रैल को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी में आईमैक्स स्क्रीन पर रिलीज होगी।

 

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का मालदीव में दिखा स्टनिंग लुक

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का मालदीव में दिखा स्टनिंग लुक

गर्मी का पारा जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे-वैसे ही सेलेब्स मालदीव में वेकेशन मनाने पहुंच रहे है. एक के बाद एक एक्ट्रेसेस मालदीव पहुंच रही हैं और वहां से समुंदर के किनारे खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं. इस कड़ी में अब बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी जुड़ गया है. सोनाक्षी मालदीव में हैं और वहां से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रही हैं. मालदीव से सोनाक्षी अपनी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल तस्वीरें शेयर कर रही हैं जो फैंस को पसंद आ रही हैं.

सोनाक्षी सिन्हा तस्वीरों में हरे रंग का प्लाज़ो और लॉन्ग जैकेट के साथ ब्रालेट फिरोज़ी क्रॉप टॉप पहने दिखाई दे रही हैं. इसके साथ सोनाक्षी ने लाइट मेकअप के साथ अपनी जुल्फों को खोल रखा है. फैंस को सोनाक्षी का समर बीच लुक काफी पसंद आ रहा है. सोनाक्षी के स्टनिंग लुक की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. मालदीव सोनाक्षी के फेवरेट हॉलीडे डेस्टिनेशन में से एक है.

सोनाक्षी सिन्हा के काम की बात करें तो वह आखिरी बार अजय देवगन के साथ फिल्म भुज में नजर आई थीं. वहीं आने वाले समय में सोनाक्षी, हुमा कुरैशी के साथ फिल्म डबल एक्सएल और रितेश देशमुख, साकिब सलीम के साथ काकुड़ा में नजर आएंगी. 

पूनम पांडे ने सबके सामने कर दिया शिवम शर्मा को किस, वह बोले- आज गाल नहीं धोने वाला

पूनम पांडे ने सबके सामने कर दिया शिवम शर्मा को किस, वह बोले- आज गाल नहीं धोने वाला

कंगना रनौत का शो लॉकअप इन दिनों खूब चर्चा में है। शो को जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। शो में एक से बढ़कर एक कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट हैं। पूनम पांडे भी इस शो का हिस्सा हैं। पूनम हर दूसरे दिन कुछ न कुछ बवाल करती रहती हैं। अब हाल ही में पूनम ने शिवम शर्मा को किस कर दिया। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि पूनम और शिवम एक-दूसरे के साथ मजाक कर रहे थे। शिवम, पूनम के पास जाते हैं और कहते हैं कि मैं कितना खुशनसीब हूं कि मैं आपके पास बैठ रहा हूं। वह फिर पूनम को उन्हें किस करने के लिए कहते हैं। पूनम फिर उन्हें गाल में किस कर देती हैं।
शिवम हैरान हो जाते हैं और कहते हैं, 'आज गाल नहीं धोने वाला। मैं महंगा आदमी हो गया, हमारा रेट बढ़ गया है। सब जलेंगे अब मुझसे।'
पूनम ने फैंस के सामने रखी थी शर्त
बता दें कि पिछले हफ्ते पूनम का नाम चार्जशीट में आ गया था। पूनम ने शो से बाहर होने से खुद को बचाने के लिए फैंस के सामने एक बड़ी अपील की थी। पूनम ने कहा था, हैल्लो, हैल्लो जो भी सुन रहा है, इस चार्ज शीट से मुझे बचा लो। मैं भगवान की कसम खाती हूं तुम लोगों को इतना मस्त सरप्राइज, ऑन कैमरा लाइव दूंगी पूनम पांडे स्टाइल में। तुम लोग मुझे वोट देकर बचाओ और फिर देखो इस जेल में क्या होता है।
पूनम को मिले सबसे ज्यादा वोट्स
पूनम की इस शर्त से फैंस काफी खुश हुए। इतना ही नहीं पूनम को सबसे ज्यादा वोट्स मिले। सभी इससे काफी हैरान हुए थे। पूनम ने भी फिर फैंस को थैंक्यू कहा। पूनम ने फिर अपना वादा पूरा करते हुए टी शर्ट निकाल ली थी। हालांकि उन्होंने इनरवियर पहना हुआ था।
एकता ने दिया कंगना और करण को क्रेडिट
बता दें कि लॉकअप शो को काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। एकता कपूर ने इस शो को प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा शो ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। दरअसल, हाल ही में करण कुंद्रा और एकता साथ में नजर आए। करण कुंद्रा शो में जेलर का काम कर रहे हैं। तो इस दौरान एकता से पूछा गया कि शो के सक्सेस का क्रेडिट आप किसे देंगे तो उन्होंने कहा, जेलर से पूछो, इसने और कंगना ने किया है जो भी किया है।

 

महेश बाबू नहीं करेंगे बॉलीवुड में काम

महेश बाबू नहीं करेंगे बॉलीवुड में काम

एक समय था जब हिंदी सिनेमा का बोलबाला था. सभी इंडस्ट्री से लोग बॉलीवुड में आना चाहते थे. लेकिन अब ऐसा समय आ गया है कि साउथ इंडस्ट्री बॉलीवुड पर हावी हो रही है. बॉलीवुड से कई स्टार्स ने साउथ का रूख लिया है. वहीं साउथ के कई सितारे ने बॉलीवुड का रूख लिया है. वहीं हालही में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने कुछ ऐसा किया कहा जिसे सुनकर लोग हैरानी में पड़ गए हैं. उनका कहना है कि वो बॉलीवुड में काम नहीं करना चाहते हैं. एक्टर की फैन फॉलोइंग काफी लंबी है, उनकी फिल्मों को दर्शक खूब पसंद करते हैं.


आपको बता दें, जब एक्टर हैदराबाद में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे तो उनसे सवाल किया गया कि वो हिंदी सिनेमा में काम करेंगे जिसपर एक्टर ने कहा, हिंदी फिल्में करने की कोई ज़रूरत नहीं है. क्योंकि, तेलुगु फिल्में देशभर में देखी जा रही हैं, मुझे हिंदी फिल्मों में विशेष रूप से अभिनय करने की कोई जरूरत नहीं है. एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. जल्द ही एक्टर निर्देशक एस.एस राजामौली की फिल्म में नजर आने वाले हैं. वो अपने इस प्रोजेक्ट के लिए काफी खुश हैं. उन्होंने अपने इस अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा कुछ रिवील नहीं किया है. वैसे एक्टर हिंदी फिल्मों में अब तक नजर नहीं आए हैं. हालांकि उनकी कई फिल्में हिंदी में डब हो चुकी हैं. वहीं एक्टर की फिल्म अभिनीत सरकारू वारी पाटा 12 मई को रिलीज की जाएगी. जिसका इंतजार दर्शकों को है.

 

श्वेता शर्मा ने ब्रा और साड़ी में पार कर दी हद, टोन्ड फिगर से हटेंगी नहीं निगाहें

श्वेता शर्मा ने ब्रा और साड़ी में पार कर दी हद, टोन्ड फिगर से हटेंगी नहीं निगाहें

भोजपुरी सिनेमा की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी ग्लैमरस अदाओं से लोगों के दिलों में तहलका मचा दिया है. रितेश पांडे की एक्ट्रेस श्वेता शर्मा भी इन्हीं कुछ खूबसूरत हसीनाओं में से एक हैं।

श्वेता शर्मा और रितेश पांडे की जोड़ी 'गजब करैया में एक साथ नजर आई थी। श्वेता शर्मा ने रितेश पांडे के साथ मिलकर लोगों पर ऐसा जादू किया है कि इसके बाद की कहानी हर कोई जानता है। इसे देखकर श्वेता शर्मा सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर सिजलिंग फोटोज पोस्ट कर लोगों के दिलों की धड़कन तेज करती रहती हैं.

इस बार श्वेता ने व्हाइट कलर की साड़ी में आग लगाने वाली कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। श्वेता ने साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज कैरी किया हुआ है, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है। श्वेता ने साड़ी व्हाइट साड़ी पर ग्लॉसी मेकअप किया है। इसके साथ ही उनके माथे पर लाल बिंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाती नजर आ रही है

एक्ट्रेस की तस्वीरों को उनके फैंस इतना पसंद कर रहे हैं कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कोई उनके स्टाइल पर मर रहा है तो कोई उनकी खूबसूरती पर। श्वेता शर्मा की ऐसी ही तस्वीरों से पता चलता है कि वह आने वाले दिनों में भोजपुरी इंडस्ट्री की कई बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आएंगी। क्या आपको भी ऐसा लगता है? अगर हां, तो जल्दी से कमेंट में अपनी राय बताएं।

रेड ड्रेस पहन मोनालिसा ने मचाई तबाही, लुक देख इम्प्रेस हुए फैंस...

रेड ड्रेस पहन मोनालिसा ने मचाई तबाही, लुक देख इम्प्रेस हुए फैंस...

टीवी जगत की मशहूर अदाकारा मोनालिसा मनोरंजन जगत की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है, वही प्रशंसक उनकी पोस्ट और एक झलक पाने के लिए बेसब्री से प्रतीक्षा करते हैं। इसलिए वो प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं तथा स्वयं से जुड़ी पोस्ट्स साझा करती रहती हैं।


वही इसी बीच अब उन्होंने अपनी नई फोटोज से तहलका ही मचा दिया है, जिसमें उन्हें रेड कलर की झालरदार मिनी स्कर्ट में देखा जा सकता है। मोनालिसा की ये फोटोज हैदराबाद के किसी इवेंट की है, जिसमें मोनालिसा ने हाल ही में शिरकत की। उनकी इस ड्रेस एक बात तो स्पष्ट जाहिर है कि उन्होंने बेहतरीन स्टेज परफॉर्मेंस दी है।


वही मोनालिसा ने भी तस्वीरों को साझा करने के साथ ही लिखा, क्या शानदार रात रही है। इवेंट, हैदराबाद। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि उन्होंने कानों में बड़ी ईयरिंग्स, आंखों में काजल और सिंपल मेकअप के साथ खुले बालों में पोज दे रही हैं और बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। मोनालिसा के प्रशंसक उनके इस लुक की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। उनकी ननद रिया सिंह ने कमेंट में फायर वाली इमोजी साझा की है। इसके अतिरिक्त प्रशंसकों ने तो पागलों की तरह कमेंट्स किए हैं। फैंस ने तो तारीफों के पुल बांध दिए हैं। हर कोई उन्हें ग्लैमरस, गॉर्जियस बोल रहा है। उनकी ये तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

 


००
 

 मशहूर गायक यो यो हनी सिंह के साथ क्लब में हुई मारपीट, बीच में ही बंद करना पड़ा शो....

मशहूर गायक यो यो हनी सिंह के साथ क्लब में हुई मारपीट, बीच में ही बंद करना पड़ा शो....

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ दिल्ली के एक क्लब में फेमस रैपर हनी सिंह से चार-पांच बदमाशों ने मारपीट का मामला है। बताया जा रहा है कि ये घटना 27 मार्च का है। मामले में हनी सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के एक क्लब में 27-मार्च को जब वे अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे तभी अज्ञात लोगों ने उनके साथ हाथापाई की। इनमें से कुछ के पास हथियार भी थे।

जानकारी के मुताबिक जब मामला गंभीर हो गया तो हनी सिंह को शो बीच में ही बंद करना पड़ा और सभी आर्टिस्ट स्टेज छोड़कर चले गए। यह शो साउथ एक्स पार्ट-2 के स्कॉल क्लब में चल रहा था। खबरों की मानें तो आरोपी स्टेज चढ़कर बीयर की बोतलें दिखाने लगे। जब इन्हें रोकने की कोशिश की गई तो इन्होंने बदतमीजी शुरू कर दी और आर्टिस्ट्स को जान से मारने की धमकी दी।

हनी सिंह आए दिन ही अपने स्टेज शो की वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में हुए शो की वीडियो भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की थी। हनी सिंह की ज्यादातर कमाई स्टेज शोज के जरिए ही होती है और उनके शो में इस तरह के हादसे भी होते रहते हैं।

हनी सिंह 2015 में एकदम से गायब हो गए थे, जिसके बाद सामने आया था कि वह नशे की लत और बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। हनी सिंह को ‘चार बोतल वोडका’, ‘अंग्रेजी बीट’, ‘ब्लू आइज’ और ‘मनाली ट्रांस’ जैसे सुपरहिट गानों के लिए जाना जाता है।
 

आरआरआर का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, इतने करोड़ की हुई फिल्म की कमाई

आरआरआर का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, इतने करोड़ की हुई फिल्म की कमाई

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। 450 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने अपने दूसरे वीकेंड में ताबड़तोड़ 51.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। रविवार को 10वें दिन इस फिल्म ने हिंदी वर्जन से 20.75 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। जबकि शनिवार को 17.25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। 10वें दिन की कमाई के साथ ही आरआरआर ने हिंदी से कुल 183.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबल विजयबालन के मुताबिक, आरआरआर ने वर्ल्डवाइड 901.46 करोड़ रुपये की कमाई भी कर ली है। इस तरह इस फिल्म ने रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 की लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है। रजनीकांत और अक्षय कुमार की साइंटिफिक फिक्शन फिल्म 2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

आरआरआर जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है उससे यह आसानी से 250 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी। फिल्म के पास कमाई के लिए अभी 10-11 दिन का वक्त और है। ऐसा इसलिए कि 13 अप्रैल को जहां थलपति विजय की पैन इंडिया फिल्म बीस्ट रिलीज हो रही है, वहीं 14 अप्रैल को केजीएफ 2 और शाहिद कपूर की जर्सी रिलीज हो रही है।

कुल मिलाकर आरआरआर के पास खुलकर कमाई करने के लिए तीसरा हफ्ता भी है। देखना दिलचस्प होगा कि 25 मार्च को रिलीज यह पीरियड ड्रामा फिल्म आगे और कितने रेकॉर्ड अपने नाम करती है।

 

केजीएफ 2 से पहले वायरल श्रीनिधि शेट्टी का सबसे बोल्ड फोटोशूट

केजीएफ 2 से पहले वायरल श्रीनिधि शेट्टी का सबसे बोल्ड फोटोशूट

यश की केजीएफ चैप्टर 2 में एक नाम की चर्चा इन दिनों हो रही है।वो हैं श्रीनिधि शेट्टी जो कि फिल्म के पहले पार्ट के बाद अब दूसरे पार्ट में भी दिखाई देंगी। श्रीनिधि शेट्टी का एटीट्यूड केजीएफ के पहले भाग में फैंस को काफी पसंद आया था। अब दूसरे भाग में भी श्रीनिधि के उसी टशन को देखना केजीएफ 2 के फैंस के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कौन हैं श्रीनिधि शेट्टी जो कि केजीएफ के बाद साउथ फिल्मों के साथ बॉलीवुड पर भी छा गई हैं। श्रीनिधि को भले ही एक्टिंग की दुनिया केजीएफ से जानती हो लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में श्रीनिधि शेट्टी का बड़ा नाम है। साल 2016 में मिस सुपरनेशनल ब्यूटी की वह विजेता रही हैं। इसके अलावा मिस साउथ इंडिया और मिस कर्नाटक जैसे खिताब भी उनके नाम हुए हैं।

केजीएफ में श्रीनिधि शेट्टी में रीना की भूमिका निभाई थी। अपनी डेब्यू फिल्म के साथ ही वह सब पर छा गईं। तमिल और तेलगु फिल्म इंडस्ट्री में भी श्रीनिधि अपनी पहचान बना रही हैं। केजीएफ 2 के बाद श्रीनिधि शेट्टी की एक और फिल्म 26 मई को रिलीज होगी जिसका नाम है कोबरा। स्टाइल और ग्लैमर के लिहाज से श्रीनिधि बला की खूबसूरत हैं।

साड़ी हो या गाउन हर लुक में श्रीनिधि कहर ढा रही हैं। श्रीनिधि शेट्टी के इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने कई फोटोशूट की ढेर सारी तस्वीर शेयर की है।
जहां उनका फैशन सेंस साफ दिखाई पड़ रहा है। जाहिर सी बात है कि केजीएफ 2 के बाद श्रीनिधि शेट्टी के लिए बॉलीवुड के भी दरवाजे खुल चुके हैं।

गौरतलब है कि इस बार केजीएफ 2 किरदारों की कहानी है। यश, संजय दत्त, रवीना टंडन,प्रकाश राज और श्रीनिधि शेट्टी के साथ केजीएफ 2 की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की उम्मीद की जा रही है।

इस भोजपूरी एक्ट्रेस की फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, देखे तस्वीरे....

इस भोजपूरी एक्ट्रेस की फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, देखे तस्वीरे....

नई दिल्ली : भोजपूरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरे शेयर करती रहती है। अपनी हॉट तस्वीर और विडियो से वह अपने फैंस को दीवाना बना देती है। इन दिनों नम्रता मल्ला दुबई में वेकेशन एंजॉय कर रही है। जहां से नम्रता मल्ला अपनी सुपर सिजलिंग फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस ने दुबई से सुपर सिजलिंग फोटोज फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीरों में नम्रता मल्ला ब्लैक मोनोकनी पर गोल्डन फ्रेम वाले ब्लैक सन ग्लासेस पहने हुए हैं। जिसमें उनका स्वैग भी साफ नजर आ रहा है।

नम्रता की तस्वीरों से पता लग रहा है कि वो या तो स्विमिंग पूल किनारे आराम फरमा रही हैं या फिर लेट कर समंदर की लहरों का आनंद ले रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में भी नम्रता के चेहरे पर एक कॉन्फिडेंस झलक रहा है। फोटोज के साथ नम्रता ने मस्त सा कैप्शन भी लिखा है। वो लिखती हैं कि अगर आप पावरफुल बनना चाहते हैं, तो खुद एजुकेट करिये।

कपूर खानदान के पुश्तैनी घर में होगी रणबीर-आलिया की शादी

कपूर खानदान के पुश्तैनी घर में होगी रणबीर-आलिया की शादी

आजकल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों से गपशप गली गुलजार है। पिछले दिनों रणबीर ने भी आलिया से शादी की खबर पर मुहर लगाई थी। हालांकि, उन्होंने इस साल अप्रैल में शादी करने की खबर को नकार दिया था। अब उनकी शादी से जुड़ीं नई जानकारियां सामने आई हैं। शादी की तारीख तो सामने नहीं आई है, लेकिन यह जरूर पता चला है कि दोनों कहां शादी करने वाले हैं।


बॉलीवुड में जहां इन दिनों डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन है, वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया और रणबीर की शादी मुंबई में ही होगी। बॉलीवुड की दूसरी जोडिय़ों की तरह दोनों शहर के किसी फाइव या सेवन स्टार होटल में शादी नहीं करेंगे, बल्कि कपूर खानदान के पुश्तैनी घर आरके हाउस में अपने रिश्ते को शादी का नाम देंगे। जिस दिन से रणबीर ने शादी करने का फैसला किया, उसी दिन से उनका वेन्यू तय हो चुका था।


450 लोगों को उनकी शादी का न्योता दिया गया है। कपूर खानदान में सभी लोगों को बोल दिया गया है कि वे अप्रैल के दूसरे हफ्ते में फ्री रहें। शादी के लिए आरके हाउस रणबीर ने फाइनल किया है। दरअसल, रणबीर अपनी दादी कृष्णा राज कपूर के काफी करीब थे। उनके माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू की शादी 20 जनवरी, 1980 को आरके हाउस में हुई थी, इसलिए रणबीर भी चेंबूर के घर में अपनी शादी रचाना चाहते हैं।
कहा जा रहा है कि रणबीर-आलिया की शादी अप्रैल के दूसरे हफ्ते में आलिया के नाना नरेंद्र नाथ राजदान के कारण की जा रही है। दरअसल, वह पिछले काफी दिनों से बीमार हैं। हालांकि, अभी दोनों परिवारों ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है।


रणबीर-आलिया 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में दोनों ने पहली बार एकसाथ सार्वजनिक रूप से मौजूदगी दर्ज कराई थी। अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर दोनों के बीच प्यार पनपा था। आलिया का कहना है कि 11 साल की उम्र से ही उनका रणबीर पर क्रश था। उनके कमरे में रणबीर की तस्वीरें हुआ करती थीं। उन्होंने रणबीर को पहली बार फिल्म ब्लैक के सेट पर देखा था।


फिल्म ब्रह्मास्त्र के जरिए रणबीर और आलिया अपने करियर में पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। पिछले महीने के अंत में ही इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है। इस चुनौतीपूर्ण सफर को पूरा करने में दोनों ने अपने पांच साल दिए हैं। ब्रह्मास्त्र पौराणिक कथाओं और साइंस फिक्शन का मिला-जुला रूप होगा। फिल्म इस साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को पांच भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।