तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट. आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा होने वाला है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. बापूजी को लेकर खुलने वाला है एक ऐसा राज़ जिसके बारे में अभी तक कोई नहीं जानता था. और ये राज़ सबसे पहले पता चला है सोढ़ी को.
सोढ़ी सभी को बताएगा बापूजी का राज़
हाल ही में रोशन भाभी गई थीं अपने मायके लिहाजा सोढ़ी को मिल गया पार्टी शार्टी करने का मौका लेकिन जब वो पार्टी करने अपने दोस्त के साथ पहुंचा तो वहां उसने जो देखा उसे देखकर वो भी दंग रह गया. अब वो ये बात पूरी पुरुष मंडली को बताने के लिए बेकरार है. लेकिन क्या सोढ़ी की बातों पर कोई यकीन कर पाएगा.
सोढ़ी को सच बताने में हो रही है हिचकिचाहट
सोढ़ी ये सच जल्द से जल्द सभी को बताना चाहते हैं. लेकिन वो चाचाजी के बारे में ये सच बताने से हिचकिचा रहे हैं. उन्हें डर है कि क्या उनकी बातों पर कोई यकीन कर पाएगा. ऐसे में उन्होंने पूरी बात सबसे पहले पोपटलाल को बताई और फिर एक एक कर ये बात सभी को पता चल गई. लेकिन जब जेठालाल ने बापूजी की ये सच्चाई सुनी तो उन्हें अपने कानों पर यकीन ही नहीं आ रहा है. और उन्होंने इस बात को मानने से इंकार ही कर दिया है.
नई दिल्ली : शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर शुरूआत की है। 550 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड 257 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पूरा कर लिया है। इस फिल्म ने 3 दिन में 450 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
एक तरफ श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अब जो खबर आ रही है, उससे बेशक इस जोड़ी के प्रशंसकों का दिल टूटने वाला है। दरअसल, श्रद्धा और रोहन की राहें अलग-अलग हो चुकी हैं। लगभग चार साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, पिछले दिनों दोनों के बीच नजदीकियों से गपशप गली गुलजार थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा और रोहन के रास्ते अब अलग हो गए हैं। रोहन के एक करीबी सूत्र ने बताया कि इस साल श्रद्धा ने अपना जन्मदिन गोवा में परिवार के साथ मनाया और रोहन फ्री होने के बावजूद इस सेलिब्रेशन का हिस्सा नहीं बने, जबकि वह इस खास दिन में श्रद्धा के साथ होते थे। जनवरी से ही दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। श्रद्धा और रोहन के बीच चीजें सुलझ नहीं रही थीं।
मतभेद बढ़ते देख श्रद्धा ने आखिरकार अपना यह रिश्ता खत्म करने का फैसला किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी में उनका ब्रेकअप हो गया था। श्रद्धा से दूर होने के बाद खासतौर पर रोहन बेहद आहत हैं। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। हालांकि, श्रद्धा ने कभी रोहन के साथ अपने अफेयर की बात स्वीकार नहीं की। ऐसे में वह ब्रेकअप के बारे में कुछ कहेंगी, यह कहना मुश्किल है।
पिछले दिनों श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने अभिनेत्री की शादी को लेकर हिंट दिया था। दूसरी तरफ शक्ति कपूर ने कहा था, रोहन के साथ हमारे पारिवारिक रिश्ते हैं। वह अक्सर हमारे घर आता है, लेकिन उसने कभी श्रद्धा का हाथ नहीं मांगा। अगर श्रद्धा मुझसे कहती है कि उसने अपने लिए जीवन साथी चुन लिया है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी। रोहन के पिता ने भी कहा था कि उन्हें इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है।
नई दिल्ली : भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता शर्मा इंटरनेट पर हमेशा से छाई हुई है। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बेहतरीन डांसिंग स्किल्स के लिये भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर इनकी कई हॉट तस्वीरे वायरल होते रहती है। एक्टिंग और डांसिंग के अलावा वो फैशन के मामले में भी अव्वल नंबर हैं।
गोल्डन कलर की शिमरी बिकिनी को स्टाइलिश बनाने के लिये उन्होंने स्कार्फ भी कैरी किया है। श्वेता शर्मा हमेशा ही अपने लुक के साथ कुछ नया करती दिखती हैें। इस बार उन्होंने ग्लैमरस लुक में देसी तड़का लगाने की कोशिश की है, जिसमें वो कुछ हद तक सफल भी हुई हैं। गोल्डन कलर की शिमरी बिकिनी के साथ रितेश पांडे की एक्ट्रेस ने नाक में नथ, कान में झुमके और हाथों में चूड़ी स्टाइल में ब्रेसलेट पहना हुआ है।
नई दिल्ली : सिंगर आस्था गिल अपने गानों से फैंस के मध्य हमेशा ही सुखिऱ्यों में बनी रहती है. सोशल मीडिया पर भी आस्था सक्रीय रहती हैं. हाल ही में आस्था गिल ने अपने ऑफीशियल इंस्टा अकाउंट से अपनी एक तस्वीर साझा की है. ये फोटो उन्होंने टॉयलेट में खिंचवाई है. बकायदा उन्होंने कमॉड सीट पर बैठकर बोस्ड पोज देते हुए अपनी फोटोज क्लिक कराई है. फोटो में आस्था गिल ब्लू कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही है. इस फोटो को देख कर तमाम लोग रिएक्ट करते हुए भी दे रहे है. आस्था की इस तस्वीर पर ढेरों रिएक्शन आने लगे. आस्था गिल की तस्वीर देख कर कई लोग बोलते हुए नजऱ आ रहे है कि वह अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे.
ब्लू शॉर्ट जैकिट विद मिनी स्कर्ट में ऐसे कमॉड पर बैठे देख यूजर्स आस्था गिल का मज़ाक बना रहे है, कई लोग सिंगर का मजाक उड़ाते दिखे तो किसी ने आस्था को गुस्सा करके भी दिखा दिया है. तमाम कमेंट्स के बीच एक यूजर ने लिखा- 'अरे कम से कम टॉयलेट तो छोड़ देते.Ó एक ने कहा- कमाल है कहीं भी शुरू हो जाते हैं. तो किसी ने हंसते हुए कहा- ये परफेक्ट क्लिक है. मैं भी ट्रॉय करूंगा. एक यूजर ने कहा- गजब हो आप. तो किसी ने गुस्सा दिखाया- यार क्या हरकत है ये?
ख़बरों की माने तो आस्था गिल मल्टी टैलेंटेड हैं सिंगिंग और डांस के साथ साथ वह एक्शन के केस में भी पीछे नहीं हैं. अपने हर गाने को हिट कराने वालीं आस्था गिल कलर्स टीवी के एडवेंचर्स रियलिटी शो खतरों के खतरों के खिलाडी सीजन 11 में भी दिखाई दे चुकी है. इस शो में रैपर आस्था एक मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरी थीं. हालांकि वह इस शो को जीत नहीं पाई थीं और जल्दी एलीमिनेट हो गई थीं. आस्था गिल ने अब तक तमाम हिट नंबर्स दिए हैं. बादशाह के साथ उनके कई गाने हिट साबित हुए हैं. आस्था गिल ने 'डीजे वाले बाबूÓ, 'नागिनÓ 'कमरियाÓ , 'दिलबर-दिलबरÓ 'सैटर्डे-सैटर्डेÓ जैसे तमाम हिट गाने गाए हैं.
साउथ इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सूर्या स्टारर सोरारई पोटरु 12 नवंबर 2020 के दिन रिलीज की जा चुकी है। इस मूवी ने तमिल ऑडियंस का दिल जीत लिया था। मूवी कि जबरदस्त सफलता के उपरांत से ही कई डायरेक्टर्स की इसके हिंदी रीमेक बनाने पर पैनी निगाह थी। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार लीड रोल में नजऱ आने वाले है। वहीं अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी में अक्षय कुमार के अपोजिट राधिका मदान की एंट्री होती नजऱ आ रही है।
रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा हुआ है कि राधिका मदान सूर्या स्टारर सोरारई पोटरु के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार के साथ ऑनस्क्रीन स्पेस साझा करने वाले है। मूवी में राधिका साउथ अभिनेत्री अपर्णा बालमुरली के किरदार को निभाती दिखाई देने वाली है। कहा जा रहा है कि फिल्म इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। मूवी के डायरेक्टर सुधा कोंगरा ने इसे वेस्टर्न इंडिया में सेट किया जा चुका है।
रिपोर्ट में यह भी बोला गया है कि राधिका महाराष्ट्र की एक महिला की भूमिका निभाने वाली है। इस मूवी के शुरू होने से पहले अभिनेत्री को वहां की भाषा बोली भी सीखनी होने वाली है। हालांकि दोनों स्टार्स ने अभी तक मूवी साइन अब तक नहीं की है। मेकर्स जल्द ही मूवी पर काम शुरू करने के लिए तैयार हैं। सूररई पोटरु एयर डेक्कन के फाउंडर जीआर गोपीनाथ के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने आम आदमी के लिए हवाई यात्रा को सिंपल और किफायती बना दिया था।
राधिका मदान के वर्कफ्रंट के बारें में बात की जाए तो अभिनेत्री जल्द ही मूवी कुत्ते में दिखाई देने वाली है। मूवी का निर्देशन विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज कर रहे हैं। जिसमे अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा और शार्दुल भारद्वाज भी लीड रोल में दिखाई देने वाले है। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार के पास भी राम सेतु, सेल्फी, पृथ्वीराज, रक्षाबंधन और गोरखा जैसी कई मूवी हैं।
नई दिल्ली : देश में कोरोना महामारी के मामले में अब कम हो रहे है। देश में अब गिनते के मरीज सामने आ रहे है। लेकिन चौथी लहर की आशंका ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस बीच बॉलीवुड से कोरोना को लेकर खबर आई है। अभिनेत्री लारा दत्ता का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है।
बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने कदम उठाते हुए उनके घर को सील कर दिया है और उस क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
बीएमसी ने शुक्रवार को लारा दत्ता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनका घर सील कर दिया है। ई-टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि लारा दत्ता का कोरोना संक्रमित हो गई हैं। सूत्र ने बताया कि उनका परिवार वायरस की चपेट में नहीं आया है।
नई दिल्ली : मशहूर अभिनेत्री नम्रता मल्ला अपनी अदाओं से फैंस के दिलों में हमेशा से राज करती आई है। इंटरनेट पर भी नम्रता मल्ला खूब छाई हुई है। सोशल मीडिया पर इनकी हॉट तस्वीरें वायरल होते रहती है। इन्टरनेट पर नम्रता मल्ला की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है । इस तस्वीर में दिखा रहा है अभिनेत्री इस वक्त दुबई में हैं और सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरों जमकर धमाल भी मचा रही हैं।
नम्रता ने इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड फोटोशूट की झलक दिखाई है जो कि अब तेजी से वायरल भी हो रही है। सामने आई तस्वीरों में नम्रता मल्ला बोट पर बड़ी ही खूबसूरती से पोज रही हैं। हर एक तस्वीर में उनकी अदाएं देखते ही बन रही है। नए फोटोशूट में नम्रता मल्ला नीले रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं।
नम्रता से नीले रंग के स्टोल का इस्तेमाल करके खूबसूरत बंडाना भी बना लिया है, जिससे उनके बोल्ड लुक में चार चांद लग गए हैं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नम्रता मल्ला ने कैप्शन में लिखा है, 'यादों के साथ मरो ना कि सपनों के साथ...।' बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वक्त नम्रता मल्ला की तस्वीरें छाई हुई हैं।
उर्फी जावेद ने अपने नए लुक से इस बार सच में तहलका मचा दिया है। उर्फी नए लुक में रेड कलर की फ्रंट ओपन कटआउट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी ड्रेस के फ्रंट पर हार्ट शेप बना है। उर्फी की ड्रेस इतनी सिजलिंग है कि ड्रेस का डिजाइन देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं।
एक्ट्रेस ने रेड कलर की सिजलिंग ड्रेस के साथ न्यूड मेकअप किया है। न्यूड लिपस्टिक के साथ मस्कारा, ब्लशर और हाईलाइटर के साथ अपने मेकअप को ग्लैम टच दिया है। रेड ड्रेस संग उर्फी ने रेड कलर की हाई हील्स कैरी की हैं। बालों को एक्ट्रेस ने स्लीक लुक दिया है।
रेड फ्रंट ओपन कटआउट ड्रेस में उर्फी जावेद की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाए हुए हैं। लोग एक्ट्रेस का बोल्ड लुक देखकर इंप्रेस हो रहे और एक्ट्रेस के फैशन सेंस की भी तारीफ कर रहे हैं।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। कोई दिन ऐसा नहीं है जब उर्फी लाइमलाइट में ना नजर आएं। हर दिन उर्फी फैंस के सामने हाजिर होती हैं और हर दिन उनका लुक पहले से एकदम जुदा होता है। उनकी यही बात तो फैंस के बीच एक्साइटमेंट पैदा करती है।
ऋतिक रोशन ने अपने एक्टिंग करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। कृष सीरीज ने उन्हें देशभर में एक सुपरहीरो के रूप में पहचान दिलाई है। इस फ्रेंचाइजी की पिछली तीनों फिल्में सुपरहिट रही हैं और अब चौथे पार्ट को लेकर भी दर्शकों के बीच गजब की उत्सुकता है। फिल्म से जुड़ी नई जानकारी के मुताबिक, ऋतिक और उनके पिता राकेश रोशन अगले पार्ट की शूटिंग के लिए तैयार हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, कृष 4 की तैयारियां और फिल्म की कास्टिंग इसी साल जून में शुरू कर दी जाएंगी। हालांकि, राकेश रोशन ने अभी यह तय नहीं किया है कि फीमेल लीड के लिए किस एक्ट्रेस को लिया गया है। जल्द ही निर्माता-निर्देशक हीरोइन का नाम भी फाइनल करेंगे। ऋतिक सबसे पहले फिल्म विक्रम वेधा का शूट पूरा करेंगे। इसके बाद उन्हें 100 दिन लगातार फिल्म फाइटर की शूटिंग करनी है। फिर वह कृष 4 का काम शुरू करेंगे।
इससे पहले राकेश रोशन ने कहा था कि कृष 4 एक बहुत बड़ी फिल्म होगी। इसे तभी बनाया और रिलीज किया जाएगा, जब कोरोना वायरस पूरी तरह से दुनिया से चला जाएगा। इस सुपरहीरो फिल्म में बड़े एक्शन और स्पेशल इफेक्ट वाले सीन होंगे, जिनके लिए काफी तैयारी भी करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा था, मुझे कोरोना महामारी के खत्म होने का इंतजार है। इसके बाद कृष 4 की शूटिंग शुरू होगी, क्योंकि मैं इसकी शूटिंग आधी-अधूरी नहीं छोडऩा चाहता।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी राकेश रोशन भले ही एक्टिंग में ज्यादा सफल नहीं हुए, लेकिन उन्होंने अपनी फिल्मों से दर्शकों को जरूर आकर्षित किया। फिल्म खुदगर्ज के साथ उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था। उन्होंने किशन कन्हैया और करण-अर्जुन जैसी फिल्में भी बनाईं।
कई लोगों के मन में यह सवाल हो सकता है कि कृष की शुरुआत हुई कहां से? 2003 में राकेश रोशन के निर्देशन में साइंस फिक्शन फिल्म कोई.... मिल गया रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉलीवुड को एक नया सुपरहीरो दिया।
कोई मिल गया के बाद पैदा हुआ कृष, जिसका कमाल हमें फिल्म कृष में देखने को मिला। राकेश रोशन ने कृष 3 के लिए लंबा इंतजार करवाया। 2006 में कृष की सफलता के बाद कृष 3 2013 में आई।
ऋतिक निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए वह पहली बार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ काम कर रहे हैं। ऋतिक साउथ की फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में काम कर रहे हैं। इसमें उनके साथ सैफ अली खान नजर आएंगे। यह इसी नाम से बनी सुपरहिट तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। ऋतिक अपनी सुपरहिट फिल्म वॉर के सीच्ल वॉर 2 में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।
मुंबई : अनुपम खेर स्टारर 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। विवेक रंजन अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करती है। 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते के 6वें दिन करीब 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने 13 दिन में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर लिया है। लाइफ टाइम बिजनेस के मामले में फिल्म ने अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को भी पीछे छोड़ दिया है। तरण आदर्श ने पोस्ट शेयर कर बताया है कि 'द कश्मीर फाइल्स' कोरोना काल में हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बन गई है।
फिल्म ने 13वें दिन कमाए 10.03 करोड़ रुपए: फिल्म ने इंडिया में दूसरे हफ्ते के 6वें दिन यानी 13वें दिन (बुधवार) 10.03 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इससे पहले फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पांचवें दिन (मंगलवार) 10.25 करोड़, चौथे दिन (सोमवार) 12.40 करोड़, तीसरे दिन (रविवार) 26.20 करोड़, दूसरे दिन (शनिवार) 24.80 करोड़ और पहले दिन (शुक्रवार) 19.15 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। वहीं इससे पहले फिल्म ने इंडिया में 7 दिन में यानी पहले हफ्ते में 97.30 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस लिहाज से फिल्म ने 13 दिन में अब तक इंडिया में ही टोटल 200.13 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है।
नई दिल्ली : अल्ट बालाजी की मशहूर सीरीज गंदी बात से अलग पहचान हासिल करने वाली एक्ट्रेस अन्वेषी जैन के साथ बीते 24 घंटों में कुछ ऐसे हुआ कि उन्हें इसपर यकीन कर पाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो गया है. ये खबर अन्वेषी ने सोशल मीडिया में माध्यम से ही फैंस के साथ साझा की है और सभी का शुक्रिया कहा है.
दरअसल, अन्वेषी के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की लिस्ट बहुत तेजी से बढ़ रही हैं जिसपर उन्हें खुद भी यकीन नहीं हो रहा है.
रिपोर्ट्स के अनुसार अन्वेषी ने अपनी एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए लिखा, हाई, हमने 5.3 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छू लिया है! भगवान ही जानते हैं कि क्या हो रहा है जो मेरे एक ही दिन में 71 हजार फॉलोअर्स बढ़ गए हैं... सिर्फ 24 घंटों में. अगर ये कोई जादू नहीं है तो मुझे नहीं पता आखिर ये क्या है. मुझे अपने साथ आप लोगों को खड़े देखकर मजबूत महसूस होता है. सभी का शुक्रिया. इतना ही नहीं हम बता दें कि अन्वेषी की आयु अभी महज 30 साल है.
अभिनेत्री के इस पोस्ट से साफ नजऱ आ रहा है को वो अपने तेजी से बढ़ते फॉलोअर्स की लिस्ट और संख्या से बहुत खुश हैं. वहीं अन्वेषी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर शुरू की थी, लेकिन पॉपुलैरिटी एकता कपूर की वेब सीरीज गंदी बात के साथ मिली थी.
तुषार पांडे बॉलीवुड के उभरते हुए अभिनेता हैं। उन्हें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे से पहचान मिली। उन्होंने फिल्म में सुंदर श्रीवास्तव का किरदार निभाया था, जिसका निक नेक मम्मी था। अब तुषार के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। वह बहुत जल्द वेब सीरीज आश्रम 3 में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा कर रहे हैं। बता दें कि तुषार पहले भी आश्रम फ्रेंचाइजी में दिख चुके हैं।
तुषार ने आश्रम 3 के साथ जुडऩे की जानकारी दी है। इस सीरीज को लेकर उन्होंने कहा, प्रकाश जैसे समृद्ध फिल्ममेकर के साथ काम करने का अनुभव अद्भुत रहा है। वह सेट पर जिस तरह का कम्फर्ट देते हैं, वह अच्छा है। वह एक ऐसे निर्देशक हैं जो अभिनय भी करते हैं, इसलिए वह अभिनेता के मानस को समझते हैं। कहानी कहने का उनका एक निश्चित दृष्टिकोण होता है।
तुषार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर भी अपनी बात रखी है। उनका मानना है कि महामारी में ओटीटी ने कई कलाकारों को बेहतर मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि लोगों ने भी महामारी में ओटीटी के प्रति अपना रुझान दिखाया है। जब वे घरों में होते थे, तो कुछ देखना चाहते थे। सामान्य धारणा अब बदल गई है और लोगों ने इसमें विश्वसनीयता दिखाना शुरू कर दिया है।
आश्रम में तुषार ने पम्मी के भाई सत्ती का किरदार निभाया था। बॉबी देओल ने आश्रम में काशीपुरवाले बाबा निराला का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसमें चंदन रॉय सानयाल, अदिति पोहंकर, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोइंका, सचिन श्रॉफ, त्रिभा चतुर्वेदी और अध्ययन सुमन जैसे कलाकार दिखे हैं। 2020 में एक ही साल में इस सीरीज के दोनों सीजन रिलीज हुए थे। पहले और दूसरे सीजन की कहानी एक-दूसरे से जुड़ी हुई थी।
इस सीरीज को लेकर कई बार विवाद हुआ है। सीरीज पर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए जोधपुर में बॉबी और प्रकाश झा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। नवंबर, 2020 में श्री राजपूत करणी सेना ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए प्रकाश और एमएक्स प्लेयर को नोटिस भेजा था। लोगों का कहना था कि मेकर्स ने पाखंडी बाबाओं के कंधे पर बंदूक रखकर हिन्दुओं की श्रद्धा का मजाक बनाया है।
तुषार अनिरुद्ध रॉय चौधरी की आगामी फिल्म लॉस्ट भी दिखाई देंगे।
इस फिल्म में यामी गौतम मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में वह क्राइम रिपोर्टर का रोल करेंगी। फिल्म में नील भूपलम और पिया बाजपेयी भी शामिल हैं। इसका निर्माण जी स्टूडियोज और नम: पिक्चर्स मिलकर कर रही है। इस थ्रिलर फिल्म के लेखक हैं श्यामल सेन गुप्ता और रितेश शाह। अनिरुद्ध ने इससे पहले मिनी सीरीज फॉरबिडन लव का निर्देशन किया था।
अमरावती : साउथ के सुपरस्टार राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर स्टारर मोस्ट अवेटेड 'आरआरआर' 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स और स्टार्स इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वहीं रिलीज से पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। जिसकी कुछ फोटोज और वीडियोज भी सामने आईं हैं। वहीं फैंस के बीच इस फिल्म के क्रेज को देखते हुए आंध्र प्रदेश के एक थिएटर में स्क्रीन के आगे कांटेदार तारों से फेंसिंग की गई है। जिसकी कुछ फोटोज वायरल भी हो रही हैं।
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के सूर्या थिएटर के इंचार्ज ने बताया कि फिल्म में 2 टॉप स्टार्स हैं, इसलिए पूरा थिएटर बहुत अराजक होगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए थिएटर की स्क्रीन को फैंस के क्रेजी सेलिब्रेशन से बचाने के लिए फेंसिंग की गई है। जिससे फैंस को स्क्रीन के पास जाने से रोका जा सकता है। देश में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी फिल्म के लिए थिएटर में स्क्रीन के आगे तारों से फेंसिंग की गई है।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी देखने को मिल रहा फैंस का क्रेज: हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली, राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर फिल्म के प्रमोशन के लिए टीम के साथ वाराणसी पहुंचे थे। वहां टीम ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में हिस्सा भी लिया था। इस दौरान भी फैंस की भारी भीड़ वहां देखने को मिली थी। जिसकी कुछ फोटोज मेकर्स ने 'आरआरआर' के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर की हैं। टीम के वाराणसी में गंगा आरती करने की फोटोज भी शेयर की गई है। इसमें एनटीआर जूनियर, राम चरण और एसएस राजामौली कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं।
फिल्म के टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई शुरू: 600 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस पेन इंडिया फिल्म के टिकटों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। इस फिल्म में राम चरण-जूनियर एनटीआर के अलावा आलिया भट्ट और अजय देवगन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फैंस का क्रेज बड़ गया है।
इस फिल्म को सफल बनाने के लिए टीम बेंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली, जयपुर और अमृतसर में भी प्रमोशन कर चुकी है। वहीं, टीम ने बड़ोदरा में सरदार वल्लभभाई पटेल के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा भी किया। इस दौरे के साथ ही यह फिल्म भारत के ऐतिहासिक स्मारक का दौरा करने वाली पहली फिल्म बन गई है। फिल्म की टीम के इन सभी विजिट के दौरान भी फैंस का क्रेज देखने को मिला था। जिसकी फोटोज और वीडियोज सामने भी आईं थीं।
नई दिल्ली : शहनाज गिल बिग बॉस 13 में आने के बाद से ही इंटरनेट पर राज कर रही हैं। शो में उनके चुलबुलेपन ने हर किसी का दिल जीत लिया। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी बॉडिंग को लोगों का खूब प्यार मिला। शो से निकलने के बाद शहनाज ने अपने ऊपर भी बहुत काम किया। शहनाज जिस तरफ अपनी फिटनेस और लुक्स में बदलाव लाईं उसे देख कोई नहीं कहेगा कि वह बिग बॉस 13 की वहीं बबली गर्ल हैं।
आज जब भी सोशल मीडिया सेंसेशन,फैशन को ग्लैम का तड़का डीवा ऐसे शब्द सुन लोगों के जहन में सिर्फ एक ही हसीना का नाम याद आता है, वो है शहनाज गिल। शहनाज सूट, साड़ी, जींस से लेकर वन पीस और शॉर्ट ड्रेस हर आउटफिट में कमाल की दिखती हैं।
हाल ही में शहनाज एक बार फिर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। शहनाज ने हाल ही में बॉलीवुड के फेमस फोटोग्रॉफर डब्बू रतनानी के लिए फोटोशूट करवाया जिसमें उनका अब तक का सबसे किलर अंदाज देखने को मिल रहा है।
लुक की बात करें तो शहनाज पर्पल फ्लेयर्ड पैंट और व्हाइट शर्ट में कयामत ढा रही हैं। इस शर्ट के साथ उन्होंने पर्पल कलर की डिज़ाइनर जैकेट कैरी की हैं। मिनिमल मेकअप, पर्पल आई शेडो और लाइट पिंक लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रही हैं। इस फोटोशूट के लिए शहनाज ने ब्लैक हील्स कैरी किए हैं। शहनाज कभी जैकेट को कंधे रक रख तो कभी हाथ में थाम किलर अंदाज में पोज दे रही हैं।
फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। शहनाज गिल को आखिरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म हौंसला रख में नजर आईं थीं। वहीं टीवी पर शहनाज आखिरी बार बिग बॉस 15 में दिखीं थी जहां उन्होंने बिग बॉस 13 के विनर और दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को शानदार ट्रिब्यूट दिया था।
सामंथा रूथ प्रभु अपनी आने वाली फिल्म यशोदा में कुछ मुश्किल स्टंट करेंगी। हॉलीवुड स्टंटमैन यानिक बेन को अभिनेत्री के लिए स्टंट को प्रशिक्षित करने और कोरियोग्राफ करने के लिए लाया गया है।
सामंथा ने पहले यानिक बेन के साथ लोकप्रिय वेब श्रृंखला द फैमिली मैन 2 के लिए काम किया था। वह एक और बार स्टंट समन्वयक के साथ काम करने वाली हैं।
एक थ्रिलर के रूप में जानी जाने वाली, यशोदा में सामंथा मुख्य भूमिका में होंगी। उत्साहित अभिनेत्री ने अपने स्टंट प्रशिक्षक के साथ तस्वीर सांझा की है।
यशोदा श्रीदेवी मूवीज के तहत नवोदित निर्देशक जोड़ी हरि-हरीश द्वारा निर्देशित है। शिवलेंका कृष्ण प्रसाद द्वारा निर्मित, यशोदा में तमिल अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथकुमार भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी।
यशोदा के निर्माताओं का लक्ष्य इसे तेलुगु, तमिल, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में एक साथ रिलीज करना है।
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अभिनेत्री, डांसर और मॉडल नोरा फतेही की तारीफ की हैं। नोरा हुनरबाज देश की शान में विशेष अतिथि के रूप में दिखाई दी। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में कोई भी एक्टर या कोरियोग्राफर ऐसा नहीं है जो नोरा की तरह डांस कर सके।
नोरा हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने टेम्पर, बाहुबली: द बिगिनिंग और किक 2 जैसी फिल्मों में आइटम नंबर करके लोकप्रियता हासिल की।
परिणीति का कहना है कि नोरा की डांसिंग स्किल्स अपराजेय हैं और उनकी हर हरकत हंसी तो फंसी की एक्ट्रेस को प्रभावित करती है।परिणीति आगे कहती हैं, कई डांसर हैं जो अद्भुत हैं, लेकिन मेरी राय में कोई भी उसकी बराबरी नहीं कर सकता। कलर्स पर प्रसारित होने वाले हुनरबाज-देश की शान को मिथुन चक्रवर्ती, करण जौहर और परिणीति चोपड़ा जज कर रहे हैं।
मुंबई : फेमस रैपर धर्मेश परमार उर्फ एमसी तोड़ फोड़ का मंगलवार को निधन हो गया। इन्होने रणवीर सिंह कि फिल्म गली बॉय में रैप किया था। रैपर धर्मेश कि उम्र महज 24 साल थी। मनोरंजन जगत के लिये यह एक दुख भरी है।
फिलहाल धर्मेश की मौत वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। धर्मेश पॉपुलर स्ट्रीट रैपर थे जिन्हें उनके गुजराती लिरिक्स के लिए पहचाना जाता है। वे एमसी तोड़ फोड़ के नाम से पॉपुलर थे। उन्होंने रणवीर सिंह, सिद्धांत चतुर्वेदी और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय में अपने एक साउंड ट्रैक इंडिया 91 से बॉलीवुड में भी जगह बनाई थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. अब फैंस का ये इंतजार खत्म होने जा रहा है. आज तापसी ने अपनी फिल्म शाबाश मिट्ठू का टीजर शेयर कर दिया है. इस फिल्म में तापसी मिथाली राज के किरदार में नजर आने वाली हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक है. इस फिल्म को लेकर हर कोई बहुत उत्साहित है. मिताली की कहानी हर कोई जानना चाहता है. टीजर में तापसी का लुक देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए हैं कि ये तापसी हैं या मिताली हैं.
टीजर की शुरुआत स्टेडियम से होती है. जिसमें हर कोई चियर करते हुए नजर आ रहा है. उसके बाद मिथाली की फील्ड पर एंट्री होती है. वह अपनी बैटिंग का जादू दिखाने के लिए फील्ड पर आती हैं. इसके साथ ही मिताली के खेल के आंकड़े दिखाए गए हैं. टीजर देखने में काफी शानदार लग रहा है.
तापसी ने शेयर किया टीजर
तापसी पन्नू ने शाबाश मिट्ठू का टीजर शेयर करते हुए लिखा- इस जेंटलमैन के स्पोर्ट में, उन्होंने दोबारा से इतिहास नहीं लिखा बल्कि उन्होंने अपनी कहानी लिख डाली. शाबाश मिट्ठू जल्द ही आ रही हैं.
शाबाश मिट्ठू का टीजर हर किसी को काफी पसंद आ रहा है. फैंस और सेलेब्स दोनों ही तापसी के पोस्ट पर कमेंट करके उनकी तारीफ कर रहे हैं. रकुलप्रीत सिंह ने लिखा- वोहोय वहीं एक फैन ने लिखा- इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.
आपको बता दें तापसी पन्नू स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म से धमाल मचा रही हैं. इससे पहले उनकी फिल्म रश्मि रॉकेट रिलीज हुई थी. जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में तापसी ने एथलीट का किरदार निभाया था. उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की गई है.
नई दिल्ली : बिग बॉस ओटीटी से पॉपुलर हुईं उर्फी जावेद इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं उर्फी जावेद अतरंगी कपड़ों के साथ अतरंगी हरकतें भी करती रहती हैं। उर्फी जावेद के बाकी शोज के बारे में भले ही लोगों को उतना याद ना हो लेकिन उनके ड्रेसिंग सेंस से तो वाकिफ ही होंगे। बीते कुछ महीनों में उर्फी के फैन्स और फॉलोवर्स की संख्या में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है। वह अपने फॉलोवर्स के लिए वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार उर्फी ने हील्स पहनकर बीच सड़क पर दौड़ लगा दी। वीडियो के साथ उर्फी ने बताया कि वह हील्स में मैराथन दौड़ सकती हैं।
उन्होंने पीच कलर की बैकलेस टॉप और व्हाइट शॉर्ट्स पहनी हुई है। अपने बालों को आगे किया हुआ है और बैक फ्लॉन्ट कर रही हैं। वह कहती हैं कि ‘यह प्रुफ है कि मैं हील्स पहनकर मैराथन दौड़ सकती हूं।‘ इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आप जो कुछ भी कर सकते हैं मैं अपनी हील्स के साथ वो कर सकती हूं। क्या आप यह कर सकते हैं?’
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया- ‘अच्छा सच्ची-सच्ची बताओ कितनी बार गिरने के बाद ये परफेक्ट शॉट आया?’ एक ने कहा, ‘कुछ नहीं से तो अच्छा ही है।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘ब्यूटीफुल और क्यूट दिख रही हो।‘ आमतौर पर उर्फी को उनके कपड़ों की वजह से ट्रोल किया जाता है लेकिन इस वीडियो में उनके साथ ऐसा नहीं हुआ।






