BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
इमरान हाशमी के नए म्यूजिक वीडियो का टीज़र रिलीज़

इमरान हाशमी के नए म्यूजिक वीडियो का टीज़र रिलीज़

मुंबई : इमरान हाशमी के नए म्यूजिक वीडियो के रिलीज का उनके तमाम फैन्स को इंतजार है। इस बीच 'इश्क नहीं करते' के मेकर्स ने म्यूजिक वीडियो का पहला टीजर जारी कर दिया है। इसी के साथ पूरे म्यूज़िक वीडियो की रिलीज की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। म्यूजिक वीडियो को इमरान हाशमी के जन्मदिन के मौके पर 24 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इमरान हाशमी ने इस गाने को अपने जन्मदिन के मौके पर रिलीज किए जाने को लेकर उत्साह जताया।

इमरान ने इससे संबंधित एक सोशल मीडिया पोस्ट भी लिखा और इस म्यूज़िक वीडियो को अपने फ़ैन्स के लिए अपने जन्मदिन का तोहफा बताया। म्यूज़िक वीडियो के टीजर की इस झलक में इमरान हाशमी और सहर बाम्बा का जज़्बाती अंदाज देखा जा सकता है। बी प्राक ने दिल से गाया गया यह गाना निश्चित तौर पर लोगों को ख़ूब पसंद आएगा।

इस गाने को राज जायसवाल ने अपने म्यूज़िक लेबल डीआरजे रेकॉर्ड्स के तहत प्रोड्यूस किया है। इस गाने को गीतकार जानी ने ख़ूबसूरत लफ़्ज़ों से सजाया है तो वहीं मशहूर गायक बी प्राक ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। उल्लेखनीय है कि इस गाने को जानी और बी प्राक ने मिलकर कम्पोज़ भी किया है। म्यूजिक वीडियो में इमरान हाशमी और सहर बम्मा की नई रोमांटिक जोड़ी का अलहदा अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस बहुप्रतीक्षित गाने को 24 मार्च, को रिलीज किया जाएगा।
 

पॉप्युलर यूट्यूबर और तेलगु अभिनेत्री का निधन , देर रात पार्टी से लौटते वक्त हुआ हादसा

पॉप्युलर यूट्यूबर और तेलगु अभिनेत्री का निधन , देर रात पार्टी से लौटते वक्त हुआ हादसा

मुंबई : पॉप्युलर यूट्यूबर और तेलगु अभिनेत्री डॉली डिक्रूज का हैदराबाद में कार ऐक्सीडेंट में निधन हो गया। डॉली गायत्री स्क्रीननेम से फेमस थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, होली के बाद वह पार्टी करके लौट रही थीं। तभी उनका दर्दनाक हादसे का शिकार हो गईं। डॉली की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। गायत्री की उम्र महज 26 साल थी। बताया जा रहा है कि कार उनका दोस्त चला रहा था। कार से नियत्रंण खोने पर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। उनके दोस्त के निधन की भी खबरें आ रही हैं। तेलगु अभिनेत्री 

ऐक्टर डॉली डिक्रूज जिन्हें लोग गायत्री के नाम से जानते थे, का निधन एक कार एक्सीडेंट में हो गया। डॉली होली पार्टी के बाद देर रात अपने एक दोस्त के साथ लौट रही थीं। कार डिवाइडर से टकरा गई। डॉली की वहीं मौत हो गई। उनके दोस्त को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान उन्हें भी नहीं बचाया जा सका। डॉली रीसेंटली तेलुगु वेब सीरीज Madam Sir Madam Anthe में नजर आई थीं।

 डॉली के निधन की खबर उनकी को-स्टार सुरेखा वाणी ने शेयर की है। डॉली ने उनकी ऑ स्क्रीन मां का रोल निभाया था। उन्होंने लिखा है, आप ऐसे कैसे जा सकती हैं मॉम? साथ में बहुत अच्छा वक्त गुजरा, मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। क्या आप प्लीज वापस आ सकती हैं? हम लोग बढ़िया पार्टी करेंगे। इतनी जल्दी हम सबको छोड़कर जाने का यह सही वक्त नहीं है। मैं आपको मिस नहीं करना चाहती। टेककेयर, हमेशा प्यार करती रहूंगी।  

हॉलीवुड जाने को तैयार है आलिया, वंडर वुमन का देंगी साथ

हॉलीवुड जाने को तैयार है आलिया, वंडर वुमन का देंगी साथ

मुंबई : आलिया भट्ट नेटफ्लिक्स के “हार्ट ऑफ स्टोन” के जरिए हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। इसमें वह ‘वंडर वुमन स्टार गैल गैडोट के साथ काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ आलिया भट्ट अपना ग्लोबल डेब्यू करेंगी। बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के बाद अब आलिया हॉलीवुड में अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की बात करें तो यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें ’50 शेड्स ऑफ ग्रे’ स्टार जेमी डोर्नन भी हैं।

आलिया भट्ट की हालिया फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ है, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। गंगूबाई काठियावाड़ी को लगातार दर्शकों से मिल रहे प्यार से आलिया और संजय लीला भंसाली बेहद खुश हैं। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने महामारी की शुरुआत के बाद बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की है। दर्शकों और क्रिटिक्स से भी फिल्म को खूब तारीफें मिल रही हैं.

खासकर फिल्म में आलिया भट्ट की दमदार एक्टिंग को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। आलिया की नवीनतम फिल्म, गंगूबाई काठीवाड़ी के बारे में बात करते हुए, जहां फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह के भीतर दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं फिल्म घरेलू सर्किट में भी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब पहुंच रही है।

फिल्म का दूसरे हफ्ते का कलेक्शन रु. 92.22 करोड़ आलिया भट्ट इससे पहले जोया अख्तर की निर्देशित फिल्म “गली बॉय” में नजर आई थीं, जिसका प्रीमियर उस साल के बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में हुआ और यह एक अंतरराष्ट्रीय हिट बन गई। ऐसे में एक्ट्रेस के ग्लोबल डेब्यू से उनके फैन काफी खुश होने वाले हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर अक्सर उनके फैन्स को उन्हें हॉलीवुड फिल्मों में देखने की इच्छा जाहिर करते देखा गया है।

लालू यादव पर बनी भोजपुरी फिल्म 'लालटेन' में दिखाया जाएगा उनका सफरनामा, जल्द होगी रिलीज

लालू यादव पर बनी भोजपुरी फिल्म 'लालटेन' में दिखाया जाएगा उनका सफरनामा, जल्द होगी रिलीज

पटना, वेब सीरीज ‘महारानी’ के जरिए कथित रूप से बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की कहानी दिखाई गई थी. अब जल्द ही पर्दे पर दिग्गज नेता और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर बनाई गई फिल्म देखने को मिलेगी. लेकिन फिलहाल यह फिल्म भोजपुरी में बनाई गई है, जिसका ट्रेलर भी तैयार हो चुका है. लालू यादव पर भोजपुरी में बन रही इस फिल्म का नाम ‘ लालटेन’ है, जो आरजेडी का चुनाव चिह्न भी है. बता दें कि लालू यादव की शख्सियत ऐसी है कि उनके विरोधी भी उन्हें देखना काफी पसंद करते हैं.
फिल्म लालटेन में भोजपुरी अभिनेता यश कुमार ने लालू यादव का किरदार निभाया है. उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि दर्शक इसे काफी पसंद करेंगे. अभिनेता ने बताया कि लालू यादव के किरदार में पूरी तरह डूबने की उन्होंने कोशिश की है ताकि उनके अपने और लालू यादव को चाहने वालों को ये पसंद आए. फिल्म में बिहार के पूर्व सीएम के जीवन के विभिन्न पहलुओं को रोचक और मनमोहक तरीके से दिखाया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में लालू यादव ही नहीं बल्कि राबड़ी देवी के किरदार को भी दिखाया गया है. राबड़ी देवी की भूमिका में अभिनेत्री स्मृति सिन्हा नजर आएंगी. इस फिल्म में लालू यादव के छात्र जीवन की राजनीति से लेकर राबड़ी देवी संग वैवाहिक जीवन और फिर संघर्ष के दिनों की कहानी दिखाई जाएगी.
कहते हैं कि लालू यादव को छात्र राजनीति ने सफल नेता बनाया है. उस दौर में बिहार की राजनीति में आरजेडी प्रमुख की क्या भूमिका थी वह फिल्म के जरिए दर्शकों को दिखाई जाएगी. बिहार के साथ देशभर में उन्होंने कैसे अपनी पहचान बनाई इसे भी फिल्म में बखूबी दिखाया गया है.

 (news18.com)

वायरल विडियो : शादी के दौरान दुल्हे ने दुल्हन को दिया सरप्राइज, दुल्हन के उड़े होश, विडियो हो रहा वायरल, देखें विडियो

वायरल विडियो : शादी के दौरान दुल्हे ने दुल्हन को दिया सरप्राइज, दुल्हन के उड़े होश, विडियो हो रहा वायरल, देखें विडियो

सोशल मीडिया पर शादियों के अलग-अलग वीडियो खूब पोस्ट किए जाते हैं. इन वीडियो में दूल्हा और दुल्हन कभी अपने अंदाज से सबका दिल जीत लेते हैं तो तो कभी डांस परफॉर्मेंस से सबको चकित कर देते हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो फिर सामने आया है, जो दूल्हे से जुड़ा हुआ है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दूल्हा अपनी होने वाली पत्नी को एक सरप्राइज देता है जिससे वो चकित रह जाती है. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दूल्हे ने दुल्हन को दिया सरप्राइज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के किसी रस्म के दौरान दूल्हा और दुल्हन एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं. उनके पीछे उनके सारे परिजन भी नजर आ रहे हैं. इसी बीच म्यूजिक बज गया और दूल्हा उठ खड़ा हुआ. देखते ही देखते दूल्हा रोमांटिक अंदाज में डांस करने लगा. दूल्हे को ऐसा करते देख दुल्हन बिल्कुल चकित रह गई. डांस के बाद दुल्हन को गुलाब देकर देकर दूल्हा माहौल को एक दम रोमांटिक कर देता है.

वायरल हुआ शादी का वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे witty_wedding नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के खूब कॉमेंट्स भी आ रहे हैं. एक शख्स ने लिखा है, ‘वाउ नाइस सरप्राइज डांस.’ एक और शख्स लिखते हैं, ‘ये सरप्राइज डांस था.’

 

BIG BREAKING : बॉलीवुड के इस जाने माने फिल्म निर्देशक के बेटे की होली के दिन बिल्डिंग के 5वी मंजिल से गिरकर हुई दर्दनाक मौत, पसरा मातम

BIG BREAKING : बॉलीवुड के इस जाने माने फिल्म निर्देशक के बेटे की होली के दिन बिल्डिंग के 5वी मंजिल से गिरकर हुई दर्दनाक मौत, पसरा मातम

मुंबई | ‘तोबराज’ फिल्म के निर्देशक गिरीश मलिक के घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. होली 2022 वो गम दे गई, जिसको शायद ही कभी उनके जहन से दूर हो पाएंगी. गिरीश मलिक के 17 साल के बेटे मनन की मुंबई में अंधेरी स्थित घर की पांचवी मंजिल से गिरने से मौत हो गई है. हादसे के बाद मनन को घरवालों ने आनन-फानन में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल  में भर्ती कराया, जहां उसने अंतिम सांस ली. होली के दिन मनन के साथ ये हादसा हुआ या उसने खुद बिल्डिंग से छलांग लगाई ये अभी तक साफ नहीं हो सका है.

गिरीश मलिक  के 17 साल के बेटे के मौत के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है. वहीं, उनके दोस्त और इंडस्ट्री के कुछ लोग सदमे में हैं. लोग गिरीश मलिक को अपनी तरफ से सांत्वना दे रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिस बिल्डिंग में ये हादसा हुआ वो अंधेरी वेस्ट में ओबरॉय स्प्रिंग्स है, मनन इसकी ए-विंग में रहता था.

शाम 5 बजे हुआ दुखद हादसा
रिपोर्ट के मुताबिक, मनन दोपहर में होली खेलने गया था और फिर कुछ देर बाद वापस भी आ गया था. उसके घर लौटने के कुछ देर बाद ही ये हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि ये हादसा शाम को करीब 5 बजे के आस-पास हुआ है. हादसे के तुरंत बाद मनन के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई.

गिरीश मलिक के पार्टनर पुनीत सिंह ने किया कंफर्म
‘तोबराज’ फिल्म में गिरीश मलिक के पार्टनर पुनीत सिंह ने इस दुखद घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मिस्टर मलिक के बेटे का निधन हो गया है, इसके अलावा मैं आपसे और कुछ नहीं कह सकता हूं कि ये सब कैसे हो गया.

बॉलीवुड के नामी निर्देशक हैं गिरीश मलिक
आपको बता दें कि गिरीश ने बॉलीवुड को ‘तोबराज’ और ‘जल’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं. फिल्म ‘तोबराज’2020 में आई थी. जिसमें संजय दत्त, राहुल देव और नरगिस फाखरी अहम भूमिका में थे.

होली पर उर्फी जावेद का नया बवाल, वीडियो देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

होली पर उर्फी जावेद का नया बवाल, वीडियो देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. साथ ही अपने अजीबो-गरीब आउटफिट्स में तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. ऐसे में जब आज देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है, तो आखिर यह बाला कैसे पीछे रह सकती थीं.
दरअसल, उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है. यह वीडियो बैकसाइड से कैप्चर की गई है, जिसमें उर्फी यूं तो बैकलेस रेड एंड व्हाइट एथनिक सूट में नजर आ रही हैं. हालांकि, वीडियो शुरू होने के कुछ ही सेकेंड बाद वह पलटते हुए अपने मुट्ठी में लिए गुलाल को बिखेरती नजर आती हैं. हमेशा अपने अतरंगी आउटफिट के लिए छाई रहने वाली उर्फी की इस वीडियो में फैंस को भी एक पल के लिए लगा होगा की उन्होंने इस बार सिंपल सोबर सूट पहना है. मगर, वह हैं तो उर्फी जावेद, जिनसे ऐसी उम्मीद लगाना अक्सर काम नहीं आता है. वीडियो में आप देख सकते हैं, उर्फी द्वारा पहने गए व्हाइट कुर्ते का फ्रंट नेकलाइन न सिर्फ डीप है ब्लकि एक डोरी पर टिका हुआ है.

 


फैंस ने क्या कहा
इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने सभी को होली की बधाई दी है. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही, लोगों के कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, 'पहले लगा सुधर गई, मगर जब पलटी तो दिखा..' एक अगले यूजर ने लिखा, 'होली के दिन अच्छे कपड़े पहने चाहिए'. वहीं कुछ ने उनकी तारीफ में भी कमेंट किया और लिखा है, 'मैडम पानी में आग लग जाएगी'. आप देख सकते हैं वीडियो कुछ ही मिनटों में हजारों व्यूज हासिल कर चुका है.
 

कटरीना कैफ ने सास ससुर के साथ सेलिब्रेट की शादी के बाद पहली होली, फोटो में दिखी पूरी फैमिली

कटरीना कैफ ने सास ससुर के साथ सेलिब्रेट की शादी के बाद पहली होली, फोटो में दिखी पूरी फैमिली

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में इस साल ऐसे कई सेलेब्स हैं जो शादी के बाद पहली होली सेलिब्रेट कर रहे हैं. पिछले एक साल में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध गए और इस साल अपनी पत्नी या पति के साथ पहली होली सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस फहरिस्त में एक नाम कटरीना और विक्की कौशल का भी है. न्यूली मैरिड कपल विक्की और कटरीना ने 9 दिसंबर 2021 को ही शादी की है और शादी के बाद ये दोनों की पहली होली है. ऐसे में फैंस ये जानने को बेचैन हैं कि दोनों अपनी होली कैसे सेलिब्रेट करेंगे. तो फैंस की इस बेचैनी को खत्म करते हुए विक्की और कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर होली सेलिब्रेशन की फोटोज़ शेयर कर दी हैं जिनमें एक्ट्रेस अपनी ससुराल में होली मनाती दिख रही हैं.
इस फोटो में विक्की की हैप्पी फैमिली नज़र आ रही है. दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की हैं. फोटो में विक्की सेल्फी ले रहे हैं वहीं कटरीना उनके पीछे अपनी सासु मां के साथ खड़ी हैं.कटरीना और विक्की के साथ एक्टर के पापा शाम कौशल और भाई सनी कौशल भी पोज़ देते दिखाई दे रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के कैप्शन में सबको होली की मुबारकबाद दी है.
देखें तस्वीरें.

 

बड़ी खबर : "द कश्मीर फाइल्स" फिल्म के निर्देशक और प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री को सरकार से मिली 'वाई' कैटेगरी सिक्यूरिटी, जाने क्या है वजह

बड़ी खबर : "द कश्मीर फाइल्स" फिल्म के निर्देशक और प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री को सरकार से मिली 'वाई' कैटेगरी सिक्यूरिटी, जाने क्या है वजह

नई दिल्ली | हाल ही में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की वजह से सुर्खियों में आए मशहूर फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री को 'वाई' कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. सरकार के सूत्रों के अनुसार, उन्हें यह सुरक्षा सीआरपीएफ के जवान मुहैया कराएंगे और यह सुरक्षा पूरे भारत के लिए है. हाल ही में उनकी आई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की जहां तारीफ हो रही है, वहीं वह कट्टरपंथियों के निशाने पर भी आ गए हैं. हमले की आशंका को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह सुरक्षा देने का फैसला किया है.

इसलिए चर्चा में हैं विवेक अग्निहोत्री
विवेक अग्निहोत्री हिंदी फिल्म जगत में नया नाम नहीं हैं. वह कई वर्षों से बॉलिवुड में हैं और कई फिल्में बना चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह काफी सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई है. इसे लेकर सियासत गर्म है. इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार और उन्हें वहां से किस तरह भागने को मजबूर किया गया उसको दिखाया गया है. बस इसी को लेकर विवाद है. बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो इसे दिखाने को भाईचारा खत्म होने से जोड़कर देख रहे हैं और इसका विरोध कर रहे हैं. वहीं इसे सपोर्ट करने वालों की संख्या भी बहुत है. इन सब विवादों की वजह से विवेक चर्चा में हैं और अब उन पर हमले का खतरा भी बढ़ गया है.

फिल्म को मिल रहा बंपर रेस्पॉन्स
बता दें कि इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसे बंपर रेस्पॉन्स मिल रहा है. अब तक यह मूवी 90 करोड़ रुपये से ऊपर का बिजनेस कर चुकी है. इसे देखने के लिए लोगों में बहुत क्रेज दिख रहा है.

टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 का नया पोस्टर जारी

टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 का नया पोस्टर जारी

नई दिल्ली : टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म हीरोपंती 2 के निर्माताओं ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया। यह फिल्म 2014 की रोमांटिक एक्शन फिल्म का सीक्वल है जिसमें टाइगर को कृति सनोन के साथ उनकी पहली भूमिका में देखा गया था।

पोस्टर  में टाइगर श्रॉफ के बबलू के किरदार को बंदूकों के साथ दिखाया गया है। उनका चरित्र ऐसी मुश्किल स्थिति में भी शांत और रचित लगता है।
इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म को पड्र्यूस किया है, जो इससे पहले टाइगर के साथ बागी 2 और बागी 3 जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। इस बार ब्लॉकबस्टर के सीक्वल को बड़े बजट में बनाया गया है और टाइगर ने इसमें बहुत सारे एक्शन सीन किए हैं।

इस फिल्म को रजत अरोड़ा ने लिखा है। फिल्म में ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान का संगीत है और यह 29 अप्रैल को ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

सनम तेरी कसम फिल्म का बनेगा सीक्वल, हर्षवर्धन राणे ने की ऑफीशियल अनाउंसमेंट

सनम तेरी कसम फिल्म का बनेगा सीक्वल, हर्षवर्धन राणे ने की ऑफीशियल अनाउंसमेंट

नई दिल्ली : साल 2016 में रिलीज़ हुई फिल्म सनम तेरी कसम को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक बहुत ही शानदार खबर सामने आयीं है, दरअसल इस फिल्म का सीक्वल बनने वाला है जिसकी ऑफीशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है।

खबरों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी, लेकिन फिल्म में हर्षवर्धन राणे के अपोजिट एक्ट्रेस मावरा होकेन नहीं नजर आएगी। यानी कि दर्शकों को पर्दे पर एक नई जोड़ी देखने को मिलेगी

बता दे कि सनम तेरी कसम 6 साल पहले रिलीज हुई थी। फिल्म को ऑडियंस द्वारा बहुत प्यार मिला था। इसकी कहानी, गानें, परफॉर्मेंस हर चीज की तारीफ हुई थी। खासतौर पर इसके गाने को सुनना आज भी लोग पसंद करते हैं।

अब फिल्म के सीक्वल की भी अनाउंसमेंट हो चुकीं है। हर्षवर्धन राणे ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की ऑफीशियल अनाउंसमेंट की। उन्होंने लिखा, 2022 में सनम तेरी कसम 2 फिल्म की तैयारी हो चुकी है और अब सितंबर महीने में शूटिंग भी शुरू कर दी जाएगी। फिल्म को डायरेक्टर राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा ही डायरेक्ट किया जाएगा।

 

द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर की जबरदस्त कमाई, एक ही दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर की जबरदस्त कमाई, एक ही दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

नई दिल्ली : निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती दिख रही है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कहा, फिल्म, जिसने अपने शुरूआती दिन में 3.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया ने अपने पहले सोमवार को 15 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसने आलिया भट्ट की हालिया रिलीज गंगूबाई काठियावाड़ी के दिन के चार दिन के कलेक्शनों को पीछे छोड़ दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, जिस तरह का बिजनेस द कश्मीर फाइल्स एक छोटे बजट की फिल्म के लिए वास्तव में ऐतिहासिक है। पिछली बार एक फिल्म ने इतना प्रभावशाली बिजनेस 1975 में जय संतोषी मां के साथ देखा था। फिल्म सोमवार और रविवार की तरह मंगलवार के अंत तक और 15 करोड़ रुपये कमाने के लिए तैयार है।

फिल्म के कारोबार में भारी उछाल आया है और इसका अधिकांश हिस्सा स्क्रीन की बढ़ी हुई संख्या से हुआ है। सूत्रों ने आगे कहा, इसे 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। रविवार को गिनती बढ़कर 2,000 हो गई। अभी यह भारत में 2,500 स्क्रीन्स पर चल रही है। जहां तक फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन का सवाल है, सूत्रो ने कहा कि 200-250 करोड़ रुपए के कलेक्शन से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

जहां तक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के चलने की बात है, तो इसका असर अक्षय कुमार-स्टारर बच्चन पांडे के कलेक्शन पर पड़ सकता है।
सूत्रों ने आगे बताया, यदि द कश्मीर फाइल्स वर्तमान में जितनी स्क्रीनें हैं, उन्हें बनाए रखती है तो यह बच्चन पांडे के व्यवसाय को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है।

मैं चाहती हूं कि द कश्मीर फाइल्स से मेरे किरदार से हर भारतीय नफरत करे: पल्लवी जोशी

मैं चाहती हूं कि द कश्मीर फाइल्स से मेरे किरदार से हर भारतीय नफरत करे: पल्लवी जोशी

द कश्मीर फाइल्स की निर्माता और इसके प्रमुख किरदारों में से एक की भूमिका निभाने वाली पल्लवी जोशी ने कहा है कि इस फिल्म में उनकी भूमिका काफी चुनौतीपूर्ण रही। पुरस्कार विजेता फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री ने जेएनयू की प्रोफेसर राधिका मेनन की भूमिका निभाई है, जो अपने छात्रों को आजाद कश्मीर के लिए लडऩे के लिए प्रेरित करती है।

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने इस भूमिका को क्यों चुना, जोशी ने कहा, जब मैं कश्मीरी पंडितों से उनके आघात के बारे में बात कर रही थी, तो मैं उस खलनायक को समझ सकती थी, जिसे वे घूर रहे थे। फिर मैंने इस किरदार को करने और इतनी जोरदार तरीके से भूमिका निभाने का मन बना लिया कि हर भारतीय को इस किरदार से नफरत हो जाए।

वह द कश्मीर फाइल्स की बाकी टीम के साथ राजधानी में मीडिया को संबोधित कर रही थीं। माना जा रहा है कि बुकर पुरस्कार विजेता लेखिका अरुंधति रॉय की भूमिका पल्लवी जोशी निभाती नजर आईं हैं। उन्हें फिल्म में यह घोषणा करते हुए सुना जाता है, कश्मीर कभी भी भारत का अभिन्न अंग नहीं रहा है और यह एक ऐतिहासिक तथ्य है।

अगर इंडिया ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ सकती है तो कश्मीर क्यों नहीं? यह पूछे जाने पर कि क्या यह किरदार विश्वविद्यालय को बदनाम कर रहा है, निदेशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा, रिसर्च करें और गूगल से जानकारी लें, आपको जवाब मिल जाएगा।

 

ब्रह्मास्त्र से आलिया भट्ट के किरदार का फर्स्ट लुक रिलीज

ब्रह्मास्त्र से आलिया भट्ट के किरदार का फर्स्ट लुक रिलीज

नई दिल्ली : आलिया भट्ट के जन्मदिन के मौके पर आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के निर्माताओं ने फिल्म से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक पेश किया है। 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से आलिया को लॉन्च करने वाले फिल्म निर्माता करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर आलिया के चरित्र की एक तस्वीर साझा की।

तस्वीर के साथ उन्होंने एक लंबी पोस्ट भी लिखी। उन्होंने लिखा, मेरी प्यारी आलिया, मैं इसे लिखते समय आपके लिए महसूस प्यार महसूस कर रहा हूं, साथ ही सम्मान भी। आपकी अपार प्रतिभा के लिए, एक कलाकार के रूप में आपकी अविश्वसनीय वृद्धि और सभी के माध्यम से इतना वास्तविक होने की आपकी क्षमता का मैं सम्मान करता हूं। मैं आपसे हमेशा प्यार करता रहूंगा।

10 साल पहले मुझे नहीं पता था कि एक दिन मैं आपको गर्व से प्यार और प्रचुर आनंद का अपना ब्रह्मस्त्रामी हथियार कह सकता हूं, जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्रिय, हमेशा तुम्हारा भविष्य उज्जवल रहें। दिसंबर 2021 में रणबीर कपूर के किरदार शिवा के लुक को जारी करने के बाद, निर्देशक अयान मुखर्जी और ब्रह्मास्त्र की टीम ने आज ईशा के आधिकारिक पोस्टर और बिल्कुल नए रोमांचक फुटेज के साथ प्रशंसकों और दर्शकों को हैरान कर दिया।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाइट पिक्च र्स द्वारा निर्मित अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित, मैग्नम ऑपस 9 सितंबर को 5 भारतीय भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसमें अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी जैसे शानदार कलाकार हैं।

सोनल चौहान पर फिर चढ़ा बोल्डनेस का खुमार, शर्ट खिसकाते हुए कैमरे में हुईं कैद

सोनल चौहान पर फिर चढ़ा बोल्डनेस का खुमार, शर्ट खिसकाते हुए कैमरे में हुईं कैद

नई दिल्ली : फिल्म जन्नत से एक्टिंग में डेब्यू करने वाली सोनल चौहान को आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. उन्होंने इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ बोल्ड सीन देकर तहलका मचा दिया था। बेशक सोनल लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन इसके बावजूद वह सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं.

सोनल अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोनल ने अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बनाया है. आज दुनिया में उनके लाखों चाहने वाले हैं, जो उनके हर लुक को देखने के लिए बेताब रहते हैं. सोनल अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनका यह फोटोशूट फैंस के बीच काफी छाया रहता है. एक बार फिर सोनम का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला है.

सोनल ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद लोगों के पसीने छूट गए हैं. इस फोटो में सोनल को नाव पर बैठे देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने नियॉन कलर का ब्रालेट कैरी किया है। इसी के साथ सोनल ने ऊपर से सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई है.

हालांकि, बोल्डनेस दिखाने के लिए सोनल ने इस शर्ट को कंधे से थोड़ा हटकर शिफ्ट किया है। फैंस उनकी हॉटनेस को देखकर बेकाबू हो गए हैं. सोनल ने अपने लुक को पूरा करने के लिए लाइट मेकअप किया है। यहां उसने अपने ताले खुले रखे हैं।

सोनल का ये अवतार देख लोगों के होश उड़ गए हैं. अब उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यहां लोगों के लिए उनके स्टाइल से नजर हटाना मुश्किल हो गया है। अब सोनल के फैंस इस पर कमेंट करते हुए उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.गौरतलब है कि सोनल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2008 में आई फिल्म जन्नत से की थी। उसके बाद उन्हें कई फिल्मों में देखा गया। सोनल हिंदी सिनेमा के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव हैं। फिलहाल वह तेलुगु फिल्म एफ3: फन एंड फ्रस्ट्रेशन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है।

 

उर्फी जावेद ने पहन ली ऐसी कटआउट ड्रेस, बीच सड़क चलना हुआ मुश्किल

उर्फी जावेद ने पहन ली ऐसी कटआउट ड्रेस, बीच सड़क चलना हुआ मुश्किल

बिग बॉस ओटीटीको छोड़ दें तो उर्फी जावेद अपने किसी प्रोजेक्ट की वजह से नहीं बल्कि कपड़ों की वजह से ज्यादा जानी जाती हैं। अतरंगी कपड़े पहनकर उर्फी पपराजी के सामने पोज देती दिखीं हैं। यूजर्स उनके फैशन सेंस की तुलना रणवीर सिंह से करते हैं। भले ही उर्फी को कितना ही ट्रोल किया जाए लेकिन इससे बेफिक्र वह वही करतीं हैं जो वह करना चाहती हैं। अपने लुक्स के साथ तरह-तरह के प्रयोग करने वालीं उर्फी ने इस बार इतने टाइट कपड़े पहन लिए कि उनके लिए चलना तक भारी हो गया।

कैसा है लुक?


उर्फी ने ऑफ व्हाइट कलर का लॉन्ग गाउन पहना है जो कि फिशकट ड्रेस है। इस गाउन में फ्रंट कटआउट है और एक शोल्डर पर उन्होंने डोरी बांधी है। उर्फी ने गाउन के साथ हील्स पहनी हुई है। उन्होंने रेड कलर की लिपस्टिक लगाई है और मिड पार्टिशन हेयरबन बनाया है। वह बीच सड़क पर चलने की कोशिश कर रही हैं।  

उर्फी वहां खड़ी एक महिला से कहती हैं, ‘मुझे अगर अभी कुत्ते ने दौड़ाया तो मैं तो मर जाऊंगी, तुम सब भाग जाओगे... लेकिन ये तो कुछ नहीं करेगा।वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेरा नाम चिन चिन चू।

यूजर्स के कमेंट्स


उर्फी के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- इसको कोई इस दुनिया से बाहर फेंक आओ यार।एक यूजर ने लिखा- फैशन डिजाइनर कौन है?’ एक अन्य ने कहा, ‘ये क्या ड्रेस है आपकी बिकिनी कहां हैं आज।एक यूजर लिखते हैं, ‘ऐसे कपड़े पहन लिए कि चला भी नहीं जा रहा।

 

1 जुलाई को रिलीज होगी आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ओम-द बैटल विदिन

1 जुलाई को रिलीज होगी आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ओम-द बैटल विदिन

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'ओम- द बेटल विदइनÓ की रिलीज डेट मेकर्स ने तय हो गई। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है। यह फिल्म इसी साल एक जुलाई को रिलीज होगी। इसकी जानकारी खुद आदित्य रॉय कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए दी है।

आदित्य रॉय कपूर ने लिखा-ओम! 1 जुलाई 2022 को दुनिया भर के सिनेमा स्क्रीन पर धमाका करने के लिए तैयार है। ओम-द बैटल विदइन! फिल्म के इस नए पोस्टर में आदित्य रॉय कपूर के हाथ में हथियार और वह काफी गुस्से और जोश में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनकी जबरदस्त बॉडी हर किसी का ध्यान खींच रही है।

इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। ओम-द बैटल विदइन की घोषणा दिसंबर 2020 में हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री संजना सांघी भी लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म 'ओम फिल्म 1 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसे कपिल वर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को जी स्टूडियोज, अहमद खान और शायरा खान प्रड्यूस कर रहे हैं।

650 से बढ़ाकर 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी द कश्मीर फाइल्स

650 से बढ़ाकर 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी द कश्मीर फाइल्स

नई दिल्ली : विवेक रंजन अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रतिक्रिया मिली है। लिमिटेड स्क्रीन्स में रिलीज होने के बावजूद फिल्म ने कमाई के मामले में कई कमर्शियल फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ऐसे मुद्दे पर बनी है, जिससे हर किसी की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। बीते शुक्रवार को यानी 11 मार्च को फिल्म को 650 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। अब इसे 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, द कश्मीर फाइल्स को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद थिएटर्स के मालिक और एग्जीब्यूटर्स इसे 650 से बढ़ाकर 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज करेंगे। फिल्म के शोज को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कमाई की जा सके। खबरों की मानें तो कुछ लोकेशंस पर फिल्म के शोज सुबह 6.30 बजे से शुरू हो रहे हैं। इससे फिल्म के बिजनेस पर सकारात्मक असर पड़ेगा। फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है।

ऐसा नहीं है कि द कश्मीर फाइल्स को कोई टक्कर नहीं मिल रही है। फिल्म को राधे श्याम से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही है। राधे श्याम भी 11 मार्च को रिलीज हुई है और इसने दो दिनों में 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है। द कश्मीर फाइल्स ने ओपनिंग डे को 3.55 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन फिल्म ने 8.50 करोड़ बटोर लिए हैं। फिल्म ने दो दिनों में भारत में 12 करोड़ रुपये कमाए।

फिल्म को मिले अपार समर्थन का ही परिणाम है कि गुजरात सरकार ने अपने राज्य में द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्विटर पर फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। इससे पहले हरियाणा में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया था। इतना ही नहीं, अब तो यह फिल्म मध्य प्रदेश में भी टैक्स फ्री हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद इस संबंध में जानकारी दी है।

इंटरनेट मूवी डेटाबेस (आईएमडीबी) पर भी द कश्मीर फाइल्स ने नया कीर्तिमान बनाया है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर दस में से दस रेटिंग्स मिले हैं, जोकि एक रिकॉर्ड है। आज तक कोई भी भारतीय फिल्म यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई है। खबर लिखते वक्त इस फिल्म की रेटिंग्स आईएमडीबी पर 9.9 है। कुल 76 हजार से अधिक लोगों ने फिल्म को रेटिंग्स दिए हैं। इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जाएगा।

फिल्म की कहानी सच्ची घटना को केंद्र में रखकर बुनी गई है, जिसमें कश्मीरी पंडितों की पीड़ा और दर्द को फिल्माया गया है। 1990 के कश्मीरी पंडि़तों की जो स्थिति थी, उसको पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है। अनुपम खेर ने फिल्म में पुष्कर नाथ पंडित का किरदार निभाया है, जो पेशे से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर दिखे हैं। इसका निर्माण जी स्टूडियोज ने किया है।

द कश्मीर फाइल्स पहली फिल्म नहीं है, जिसमें कश्मीरी पंडितों के दर्द को उकेरा गया है। इससे पहले विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म शिकारा में भी कश्मीरी पंडितों के पलयान की कहानी दिखाई गई थी।

 

रेड ड्रेस में अवनीत ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

रेड ड्रेस में अवनीत ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अलादीन फेम अभिनेत्री अवनीत कौर मोस्ट स्टाइलिश और फैशनेबल डिजिटल डीवाज में शुमार की जा चुकी है. इंटरनेट सेंसेशन अवनीत कौर के सुपर सिजलिंग लुक्स इंस्टाग्राम पर बने है. यूथ के बीच एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. अवनीत के हर पोस्ट का फैंस बेसब्री से प्रतीक्षा करते हैं.

अलादीन से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने अभिनय से फैंस का दिल जीतने वाली अवनीत कौर आज इंटरनेट की दुनिया का बड़ा नाम बन गई है. अवनीत का सुपर ग्लैमरस स्टाइल स्टेटमेंट फैंस को दीवाना कर देता है. अब एक बार फिर अभिनेत्री ने रेड सेक्सी ड्रेस में अपने नए फोटोशूट की फोटोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की हैं. अवनीत को रेड बोल्ड ड्रेस में देखकर फैंस उनपर फिदा हो चुके है.

फोटोशूट की नई फोटोज में अवनीत कौर हल्टर नेक स्टाइल की रेड थाई हाई स्लिट ड्रेस में दिखाई दे रही है. अवनीत की ड्रेस के फ्रंट पर कटआउट डिजाइन उनके आउटफिट को बोल्ड लुक दे रही है. रेड ड्रेस संग रेड लिपस्टिक लगाकर अवनीत ने अपने लुक को पूरा किया हुआ है. आईलाइनर, मस्कारा और ब्लशर की मदद से अभिनेत्री ने अपने मेकअप लुक को खास बना रखा है.

अवनीत रेड ड्रेस लुक में डीवा लग रही हैं. इस लुक में अभिनेत्री ने अपने कई सारे फोटोज शेयर किए हैं. हर फोटो में अभिनेत्री का किलर लुक और इंटेंस एक्सप्रेशंस किसी की भी धड़कनों को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है.

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक के बाद इस राज्य में भी किया गया टैक्स फ्री

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक के बाद इस राज्य में भी किया गया टैक्स फ्री

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका निर्देश दिया है. मूवी यूपी से पहले गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक में टैक्स फ्री घोषित हो चुकी है. 'द कश्मीर फाइल्स' को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया है. फिल्म सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है.

गोवा में भी हुई टैक्स फ्री
गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि इसे राज्य में जितना संभव होगा, उतने स्क्रीन्स पर दिखाया जाता रहेगा. प्रमोद सावंत ने ट्वीट किया कि कश्मीरी हिंदुओं के दर्द, संघर्ष, पीड़ा की कहानी सभी को समझने की जरूरत है ताकि हम सुनिश्चित करें कि ऐसा इतिहास दोहराया न जाए. मैंने आईएनओएक्स प्रबंधन से बात की है और फिल्म को जितना संभव होगा, उतने स्क्रीन्स पर दिखाया जाता रहेगा. प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा में फिल्म को टैक्स फ्री किया जाएगा.
फिल्म 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के खिलाफ अत्याचारों पर प्रकाश डालती है, जब उन्हें मार दिया गया, सताया गया और घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया. इस फिल्म को केंद्र और राज्यों से भारी समर्थन मिल रहा है.