BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
नोरा ने पहनी ऐसी ड्रेस कि देखने वालों का मुंह रह गया खुला, देखे विडियो...

नोरा ने पहनी ऐसी ड्रेस कि देखने वालों का मुंह रह गया खुला, देखे विडियो...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही को आज कौन नहीं जानता। अपने अभिनय से लेकर अपने डांस तक से उन्होंने सभी को दीवाना बनाया है। अब इन सभी के बीच हाल ही में उन्हें एक शो के सेट के बाहर स्पॉट किया गया, जहां उनका आउटफिट चर्चा का विषय बन गया। जी दरअसल नोरा की ड्रेस ऐसी है कि देखने के बाद लोग अपने आपको कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे। जी दरअसल नोरा फतेही अक्सर अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं और इस बार भी ऐसा ही हुआ है। वैसे नोरा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें शेयर साझा करती रहती हैं और हर बार फैंस का मन मोह लेती है।

 


अब हाल ही में नोरा के एक लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। आप देख सकते हैं नोरा फतेही ने वीडियो में सिलवर कलर की ड्रेस पहनी हुई है जो देखने में मैटालिक लग रही है। इसी के साथ अपने लुक को पूरा करने के लिए नोरा ने सिलवर हाई हील्स पहनी हुई है, और उन्होंने बाल खोले हुए हैं। आप देख सकते हैं इस समय वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है, लोग इस पर खूब कमेंटबाजी कर रहे है। जी दरअसल कुछ लोग नोरा को मछली तो कुछ लोग एंजल कह रहे हैं।


हालाँकि एक शख्स ने कमेंट में लिखा है, लुकिंग गोर्जस वहीं दूसरे शख्स ने लिखा है उफ उफ उफ। आप सभी को बता दें इस वीडियो के सामने आने के बाद नोरा के फिगर की भी काफी तारीफ हो रही है। अब अगर काम के बारे में बात करें तो नोरा इन दिनों एक डांस शो को जज कर रही हैं।  

आईफोन की कीमत की सिंपल सी टी-शर्ट पहनकर निकली आलिया, देखकर उड़े सबके होश

आईफोन की कीमत की सिंपल सी टी-शर्ट पहनकर निकली आलिया, देखकर उड़े सबके होश

आलिया भट्ट शादी के बाद से लगातार सुखिऱ्यों में बनी हुई हैं और उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। जी दरअसल आजकल आलिया अपने शूट कमिटमेंट को लेकर काफी बिजी हैं और अपनी फिल्मों के शूट कर रहीं हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस स्टाइलिश आउटफिट में दिखाई दीं। आप देख सकते हैं उस दौरान का फोटो जो इस समय वायरल हो रहा है। इस फोटो में उन्होंने 'बालेंसियागाÓ ब्रांड की एक व्हाइट शर्ट पहनी थी और एक्ट्रेस की शर्ट क्लासिक रंग में ब्रांड की है। आप सभी देख सकते हैं एक्ट्रेस ने स्टाइलिश शर्ट के साथ टोंड बॉडी को फ्लॉन्ट किया था।

जी हाँ और एक्ट्रेस ने इसको ब्लैक डेनिम शॉर्ट्स और आइवरी-हाइटेड फर फ्लिप-फ्लॉप के साथ कंप्लीट किया। अब इस समय हर कोई एक्ट्रेस की इस शर्ट को खरीदना चाहता है और इसकी कीमत के बारे में जानना चाह रहा है। वैसे अगर आप भी इस शर्ट को खरीदना चाहती हैं, तो बता दें कि इसकी कीमत लगभग 1190 डॉलर है, जो कि भारतीय करेंसी में कनवर्ट करने पर 91,084 रुपये के प्राइस टैग पर आती है। जी हाँ और इसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि ये काफी मंहगी है।

वैसे अगर आप भी आलिया भट्ट की इस शर्ट को खरीदना चाहती हैं, तो इसको आप बालेंसियागा की आधिकारिक वेबसाइट ये ले सकती हैं। जी दरअसल ये शर्ट इस वेबसाइट पर उपलब्ध है, हालाँकि महंगी होने के चलते यह आपके बजट के बाहर जा सकती है। काम के बारे में बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ब्रह्मास्त्र में दिखाई देने वाली हैं, इस फिल्म में वह रणबीर कपूर संग नजर आने वाली हैं।

 

साउथ फिल्मों के इस ऐक्टर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, रेप का है आरोप

साउथ फिल्मों के इस ऐक्टर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, रेप का है आरोप

कोच्चि : जाने-माने मलयालम फिल्म निर्माता-अभिनेता विजय बाबू के खिलाफ दुष्कर्म के एक प्रकरण में जांच कड़ी करते हुए केरल पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला साबित हो चुका है और आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, जिसने कथित तौर पर देश छोड़ दिया है। अभिनेता विजय बाबू के खिलाफ महिला अभिनेत्री पर कथित तौर पर यौन हमला करने और फेसबुक पर पीडि़ता की पहचान जाहिर करने का आरोप है।

कोच्चि के पुलिस आयुक्त नागराजू चकिलम ने कहा कि राज्य पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर 22 अप्रैल को अभिनेता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के तुरंत बाद जांच शुरू कर दी है और सबूत जुटाने सहित तमाम प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। प्रथम दृष्टया जांच में मामला साबित है। इस मामले में उत्पीडऩ का कोण है।

बाबू को देश वापस लाने की प्रक्रियाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आरोपी को भारत वापस लाने के लिए प्रक्रिया जारी हैं और यह जांच का हिस्सा है। आयुक्त ने कहा, हम कदम उठाएंगे, लेकिन धीरे-धीरे, तुरंत नहीं। फिलहाल इस मामले को इंटरपोल तक ले जाने की कोई जरूरत नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो हम ऐसा करेंगे।
पुलिस द्वारा जांच शुरू करने के बाद से लापता बाबू बीती रात फेसबुक लाइव सत्र में पेश हुए और खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह असली शि
कार हैं।



 

इस वेब सीरीज में समांथा प्रभु ने दिया था बेहद हॉट इंटीमेट सीन, देखने वालों के.....

इस वेब सीरीज में समांथा प्रभु ने दिया था बेहद हॉट इंटीमेट सीन, देखने वालों के.....

मुंबई : सामंथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म की मशहूर अदाकाराओं में से एक हैं। समांथा की फिल्में 'मर्सल' और 'रंगस्थलम' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। पिछले साल अक्टूबर में पति नागा चैतन्य के साथ तलाक को लेकर अभिनेत्री खूब चर्चा में थीं। दोनों ने अपनी शादी के 4 साल बाद तलाक ले लिया था। टॉलीवुड की फिल्मों में सामंथा अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। हर फिल्म में उनका रोल बहुत खास होता है।

हाल ही में आई अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा में सामंथा का गाना 'ऊं अंतावा' ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसमें भी सामंथा का लुक देखने लायक था। 28 अप्रैल यानि आज सामंथा अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको समांथा प्रभु के उस बोल्ड सीन के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ये सीन इतना ज्यादा हॉट और बोल्ड था कि देखने वालों के भी पसीने छूट गए थे।
बता दें कि फिल्मों के अलावा समांथा प्रभु वेब सीरीज में भी हाथ आजमा चुकी हैं. इनमें से सबसे चर्चित वेब सीरीज का नाम 'द फैमिली मैन 2' है। इस वेब सीरीज में समांथा ने राजी का रोल निभाया था। इसमें एक्ट्रेस ने टॉपलेस होकर इतना ज्यादा इंटीमेट सीन दिया था कि इस सीन के चर्चे अब भी होते हैं।

समांथा को अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा' में आइटम सॉन्ग 'ऊं अंटावा' से फेम मिला था। सामंथा का यह आइटम नंबर दुनियाभर में मशहूर हुआ है। समांथा ने शादी के 4 साल बाद नागा चैतन्य से साल 2021 में तलाक ले लिया है।
 

मिठाई नहीं खाने पर दूल्हे को दुल्हन ने स्टेज पर जड़ा जोरदार तमाचा, फिर शुरू हो गई थप्पड़ों की बरसात, VIDEO वायरल....

मिठाई नहीं खाने पर दूल्हे को दुल्हन ने स्टेज पर जड़ा जोरदार तमाचा, फिर शुरू हो गई थप्पड़ों की बरसात, VIDEO वायरल....

सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन के बीच स्टेज पर ही जबरदस्त मारपीट होते हुए दिखाई गई है। वीडियो में दिखाया गया है कि दुल्हन-दूल्हे को मिठाई खिला रही है, लेकिन दूल्हा मिठाई खाने में आनाकानी कर रहा है, इतने में दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और वो दूल्हे के मुंह पर एक ज़ोरदार तमाचा जड़ देती है। फिर क्या था आगे जो हुआ वो देखकर तो आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे।


वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं, शादी की रस्में चल रही हैं, इसी बीच दुल्हन-दूल्हे को मिठाई खिलाने लगती है, लेकिन दूल्हा मिठाई खाने में आनाकानी करता है और मुंह घुमा लेता है। तभी दुल्हन को गुस्सा आ जाता है और दूल्हे के मुंह पर ज़ोरदार तमाचा जड़ देती है। फिर क्या था, दूल्हा भी दुल्हन को थप्पड़ मारता है और फिर दोनों एक दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर देतें हैं। ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है और तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Only।।Sarcasm नाम के पेज से शेयेर किया गया है।

 

 

 

मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा नोरा का कूल लुक, फैंस भी हों गए दीवाने....

मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा नोरा का कूल लुक, फैंस भी हों गए दीवाने....

इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं जिन्हें देख ऐसा लगता है कि फैशन को खुद उनके साथ रहना अच्छा लगता है। इस लिस्ट में दिलबर गर्ल यानि अभिनेत्री नोरा फतेही का नाम भी शामिल हो चुका है। नोरा फतेही बी-टाउन में खुद को नए फैशन आइकन के रूप में स्थापित कर चुकी है। नोरा को स्टाइल में रहने के लिए किसी खास अवसर की प्रतीक्षा नहीं करतीं बल्कि उनका हर एक लुक बहुत कमाल का होता है।

 

 


फिर चाहे नोरा घर का सामान खरीदने बाहर निकलीं हो या फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हों उनका लुक अक्सर ही हॉट टॉपिक बन ही जाता है। हाल ही में नोरा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जा चुका है। इस बीच उनका स्टाइलिश लुक देखने के लिए मिला है। लुक्स के बारें में बात की जाए तो नोरा ब्लैक कलर का टाइट फिटेड स्कर्ट और क्रॉप टॉप में बहुत हॉट दिख रही है। उनके इस आउटफिट में पर व्हाइट एंड ग्रीन कलर के फूल बने हुए थे। इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक शेड्स लगाए थे जो जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बनाने का काम भी कर रहे है।


मिनिमल मेकअप, न्यूड शेड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बनाने का काम कर रही है। एयरपोर्ट पर नोरा का ये किलर लुक हर किसी को हैरान कर रहा है। फैंस नोरा की इन फोटोज को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्ऱंट के बारें में बात की जाए तो नोरा इन दिनों कलर्स के डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने जूनियर में बतौर जज दिखाई दे रही है शो में उनके साथ नीतू कपूर और कोरियोग्राफर मर्जी भी हैं।
 

अपनी दिलकश अदाओं से दिशा पाटनी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फैंस हुए दीवाने...

अपनी दिलकश अदाओं से दिशा पाटनी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फैंस हुए दीवाने...

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अक्सर अपने हुस्न की अदाएं फैंस के सामने पेश करती रहती हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। दिशा समय समय पर फैंस के लिए अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। दिशा की जबरदस्त ग्लैमरस फोटो की झलक उनके इंस्टग्राम पर देखने को मिल जाती है। दिशा ने हाल ही में एक बार फिर से हॉटनेस का तड़का लगाया है।


दिशा पटानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें उन्हें ब्लैक कलर के आउटफिट में देखा जा रहा है। इसके साथ ही दिशा ने ब्लैक कलर की जैकेट भी कैरी की है। दिशा ने अपने कंप्लीट लुक के लिए लाइट मेकअप किया है और बालों को खुला रखा है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है।


दिशा ने इन तस्वीरों में कोई अलग अलग पोज दिए हैं। पहली तस्वीर में दिशा ने बोल्ड पोज दिया है और दूसरी तस्वीर में दिशा अपनी क्लीवेज दिखाती नजर आई हैं। जिसे देख फैंस की निगाहें नहीं हट रही। फैंस को दिशा का यह लुक खूब पसंद आ रहा है। फैंस ने इस पोस्ट को जमकर लाइक्स और कमैंट्स किए हैं।

एक यूजर ने लिखा – सो क्यूट, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा – ब्यूटीफुल। फैंस के साथ कई बड़े-बड़े सेलेब्स ने भी कमैंट्स करें हैं।
 

स्कूल टीचर ने क्लास में लगाए ऐसे ठुमके, हर कोई हो गया फैन

स्कूल टीचर ने क्लास में लगाए ऐसे ठुमके, हर कोई हो गया फैन

दिल्ली के एक स्कूल से डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्कूल टीचर अपनी बच्चियों के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो इतना अच्छा है कि टीचर के ठुमके देखकर हर कोई उनका फैन हो गया। टीचर ने यह डांस तब किया जब क्लास में एक छोटी बच्ची डांस कर रही है और टीचर उसे कुछ डांस स्टेप्स सिखाना चाह रही हैं।
दरअसल, इस वीडियो को खुद टीचर मनु गुलाटी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि छात्र शिक्षक बनना पसंद करते हैं। जब उन्होंने कहा कि मैम आप भी करो। अंग्रेजी की क्लास के बाद हरियाणवी संगीत के साथ हमारे स्कूल के दिन की समाप्ति हुई है। इसकी एक झलक यह है। इसके बाद उन्होंने करीब पचास सेकंड का यह वीडियो पोस्ट किया है।
 

शादी के 10 दिन बाद आलिया भट्ट ने शेयर की गुड न्यूज, जानकर खुशी से झूम उठेंगे फैंस

शादी के 10 दिन बाद आलिया भट्ट ने शेयर की गुड न्यूज, जानकर खुशी से झूम उठेंगे फैंस

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी आखिरकार मुकम्मल हुई और वो दोनों फाइनली शादी के बंधन में बंध गए हैं. शादी में भट्ट और कपूर फैमिली के मेंबर्स के साथ ही करीबी लोग शामिल हुए. शादी के 10 दिन बाद भी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होने का सिलसिला थमा नहीं है. ऐसा ही एक वीडियो फिर सुर्खियों में छाया हुआ है.
दरअसल, सामना आया वीडियो खुद आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इसमें एक्ट्रेस ने कुछ प्यारे नजारे और अपना खूबसूरत लुक फैंस के साथ शेयर किया है. तस्वीरों में आलिया एथनिक लुक में बिंदी लगाए बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में गुड न्यूज़ भी शेयर की है.

 


इस वीडियो के जरिए आलिया ने अपनी पिछली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की ओटीटी रिलीज का ऐलान किया है. जी हां, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. ऐसे में एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मूवी नाइट. 'गंगूबाई काठियावाड़ी' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है.' इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था. अब इसके ओटीटी पर आने की खबर वाकई फैंस के लिए खुशी की खबर है.
 

अपने 6 माह के बेटे के साथ नेहा ने किया योगा, माँ की कॉपी करते हुए बहुत क्यूट लग रहे उनके बेटे...

अपने 6 माह के बेटे के साथ नेहा ने किया योगा, माँ की कॉपी करते हुए बहुत क्यूट लग रहे उनके बेटे...

आजकल बढ़ रही बीमारियों के बीच खुद को हेल्थी और फिट रखने के सबसे बेहतर उपाए व्यायाम को कहा जा रहा है। बॉलीवुड स्टार्स अपनी भाग-दौड़ भरी जिंदगी के बीच एक्सरसाइज करना कभी नहीं भूलते और यही उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा सीक्रेट राज है। इसी रास्ते पर चलते हुए अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने 6 माह के बेटे को भी व्यायाम सिखाने की शुरूआत कर चुके है। हाल ही में उन्होंने अपने लाडले संग योगा करते हुए की कुछ फोटोज साझा कर दी है, जिन पर स्टार्स से लेकर फैंस खूब प्यार बरसा रहे है।


इन फोटो में देखा जा सकता है कि गुरिक अपनी मां नेहा धूपिया की तरह योगासन करते हुए दिखाई दे रहे है। नेहा धुपिया अपने हाथों और पांवों के बल योग करने में लगे हुए है। वहीं नन्हें गुरिक भी उन्हीं को कॉपी करते हुए बहुत क्यूट दिख रहे है। इस बीच नेहा येलो एंड ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही है। वहीं उनके बेटे ऑल व्हाइट अटायर में नजऱ आ रहे है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर प्यार भी बरसा रहे हैं।
खबरों की माने तो नेहा धूपिया ने ने साल 2018 में एक्टर अंगद बेदी संग विवाह रचा लिया है। विवाह के उपरांत कपल ने अपनी जिंदगी में 2 बच्चों- बेटी मेहर और बेटे गुरिक का स्वागत किया। जिनके साथ अक्सर कपल क्वालिटी टाइम स्पैंड करता दिखाई दे रहा है।

 

 

एक बार फिर धमाका करने आएगी, कई फि़ल्में में सुपरहिट दे चुकी यह मशहूर जोड़ी.....

एक बार फिर धमाका करने आएगी, कई फि़ल्में में सुपरहिट दे चुकी यह मशहूर जोड़ी.....

आलिया भट्ट और वरुण धवन को आप सभी ने अब तक कई फिल्मों में देखा होगा और इन दोनों की जोड़ी भी धमाल मचाने वाली है। इन दोनों ने साल 2012 की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और उसके बाद दोनों सुपरहिट हो गए। अब एक बार फिर से जल्द ही दोनों के दोबारा स्क्रीन साझा करने की संभावना है। सामने आने वाली एक रिपोर्ट की मानें तो अभिनेता जल्द ही अपनी दुल्हनिया फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म के लिए साथ आएंगे। जी दरअसल एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद, निर्माता अब फ्रेंचाइजी में एक और फिल्म की योजना बना रहे हैं।


जी हाँ और ऐसा कहा जा रहा है कि निर्माता वर्तमान में स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, जबकि आलिया और वरुण जल्द ही अपनी शूटिंग की उपलब्ध तारीखों को भी साझा करेंगे। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि, शशांक काफी समय से स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। और उन्होंने इसके लिए अपने दोनों अभिनेताओं से संपर्क भी किया है। जबकि आलिया और वरुण ने अभी तक डायरेक्टर को अपनी डेट नहीं दी है और एक बार सब कुछ फाइनल हो जाने के बाद फिल्म फ्लोर पर जाएगी।


आप सभी को बता दें कि हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया 2014 में रिलीज़ हुई थी और बद्रीनाथ की दुल्हनिया 2017 में आई। दोनों ही फि़ल्में सुपरहिट हुईं थीं और अब तीसरी फिल्म को लेकर भी यही अनुमान लगाया जा रहा है। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही वरुण धवन को जुग-जुग जियो में देखा जाने वाला है, जो राज मेहता द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बनाई गई एक कॉमेडी-ड्रामा है। वहीँ आलिया को जल्द उनके रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में देखा जाने वाला है।

 

छोटी सी स्कर्ट पहन बॉयफ्रेंड संग दिखीं सुजैन खान, वीडियो वायरल

छोटी सी स्कर्ट पहन बॉयफ्रेंड संग दिखीं सुजैन खान, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। आप सभी ने देखा होगा इन दिनों वह लगातार अपने फोटोज शेयर कर रहीं हैं जो फैंस के दिलों को जीत रहे हैं। अब हाल ही में सुजैन अपने कथित बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ गोवा में पार्टी करते दिखी थी। जी हाँ और इसी तरह से एक बार फिर से सुजैन और अर्सलान साथ में स्पॉट हुए।
जी दरअसल इन दोनों ने जैसे ही पैपराजी को देखा वैसे ही दोनों पोज देते हुए भी दिखे। इस वीडियो को विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें सुजैन खान औऱ अर्सलान गोनी एक ही कार से उतरते दिखे। आप देख सकते हैं इस दौरान सुजैन ब्लैक आउटफिट में काफी स्टनिंग लगी। वहीँ सुजैन ने ब्लैक टॉप और छोटी सी स्कर्ट पहनी थी और अर्सलान व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस में काफी स्मार्ट लगे। अब दोनों को देखने के बाद यूजर्स ने पूछना शुरू कर दिया है कि दोनों का अफेयर चल रहा है क्या? हालाँकि दोनों ने अब तक इस पर चुप्पी बनाई रखी है और दोनों कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
वैसे ऋतिक रोशन भी इन दिनों चर्चाओं में है। वह सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को आए दिन एक-साथ देखा जाता है और दोनों अपने फोटोज के चलते सुखिऱ्यों में बने रहते हैं। दोनों सुजैन के साथ भी देखा जा चुका है और दोनों को सुजैन के साथ पार्टी में अर्सलान के साथ देखा गया था।
 

इस अभिनेता से ब्रेकअप के बाद पिंक ड्रेस में स्पॉट हुई कियारा आडवाणी, देखे विडियो....

इस अभिनेता से ब्रेकअप के बाद पिंक ड्रेस में स्पॉट हुई कियारा आडवाणी, देखे विडियो....

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी बीते शनिवार से बहुत चर्चाओं में बनी रहती है। खबरें उठ रही हैं कि कियारा-सिद्धार्थ का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि, इन सब अफवाहों पर दोनों स्टार्स ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं हो पाई है, लेकिन उनके फैंस जरूर असमंजस में पड़ चुके है। इन सब खबरों के बीच कियारा आडवाणी को हाल ही में मूवी के सेट पर स्पॉट भी किया जा चुका है, जहां से उनकी फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


लुक्स के बारें में बात की जाए तो इस बीच वह पिंक ब्लेजर के साथ मैचिंग शॉर्ट्स में बहुत बोल्ड और गॉर्जियस नजऱ आ रही है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पहन रखी है। कानों में गोल्डन इयररिंग्स और लो पोनी से कियारा ने अपने लुक को पूरा कर रखा है। ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। कैमरे के सामने सेट पर कियारा मस्तमौला सी पोज देती हुई दिखाई दे रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी मूवी शेरशाह में एक साथ दिखाई दी।

 

 


इस मूवी के उपरांत दोनों के लिंकअप की खबरें सुनने के लिए मिलने लगी थी। दोनों को कई जगह एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है। हालांकि तीन वर्ष तक रिलेशन में रहने के उपरांत अब कपल के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ चुके है। वहीं कियारा आडवाणी की अपकमिंग मूवी के बारें में बात की जाए तो उनके पास भूल भुलैया 2, फिल्म जुग जुग जियो, गोविंदा नाम मेरा और आरसी 15 जैसी फिल्में लाइन में लगी हुई है।

 

देर रात स्पॉट हुई आलिया, मिनी ड्रेस में दिखा खूबसूरत लुक....

देर रात स्पॉट हुई आलिया, मिनी ड्रेस में दिखा खूबसूरत लुक....

न्यूलीवेड आलिया भट्ट इन दिनों अपने लुक्स से फैंस का खूब अटेंशन को खींच लेती है। रणबीर कपूर संग विवाह के 5 दिनों के उपरांत ही आलिया मजह काम पर वापस आ चुकी है। राजस्थान में अपनी अपकमिंग मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का एक शेड्यूल पूरा करने के उपरांत वह बीते शनिवार मुंबई वापस आ चुकी है। इसी दौरान बीते रविवार मिसेज कपूर को सिटी में स्पॉट भी किया जा चुका है, जहां वह अपने ग्लैमरस लुक से एक बार फिर फैंस का ध्यान खींच रही है। उनकी ये फोटोज अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो होने लगी है। लुक्स के बारें में बात की जाए तो इस दौरान आलिया भट्ट ब्लू कलर की मिनी ड्रेस में लाइमलाइट चुराती हुई नजऱ आई है।


मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने बालों का लो बन बना रखा है और व्हाइट फरी फ्लिप फ्लॉप (फुटवियर) के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर रखा है। कैमरे के सामने न्यूलीवेड आलिया स्माइल करते हुए जमकर पोज देती हुई दिखाई दे रही है। बता दें, आलिया भट्ट 14 अप्रैल को बॉयफ्रेंड अभिनेता रणबीर कपूर संग विवाह के बंधन में बंधी हैं। कपल की शादी में उनके करीबी मित्र और पारिवारिक सदस्य ही शामिल हुए थे।


वहीं आलिया के वर्कफ्ऱंट के बारें में बात की जाए तो उनकी अपनकिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में वह रणवीर सिंह के साथ दिखाई देने वाली है। इस मूवी के साथ उनके पास ब्रह्मस्त्र भी है, जिसमें वह अपने पति रणबीर के अलावा मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन के साथ लीड रोल में दिखेंगी।
 

लक्जरी लाइफ जीने वाली महिला सांसद और पति की जेल में कटी रात...

लक्जरी लाइफ जीने वाली महिला सांसद और पति की जेल में कटी रात...

मुंबई : हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान कर महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल लाने वाली अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को अदालत ने रविवार को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। संडे की रात प्रशासन ने राणा दंपत्ति को अलग अलग जेल में शिफ्ट कर दिया गया।


बता दें कि दोनों पर पुलिस ने सरकारी मामलों में रुकावट और राजद्रोह का केस दर्ज किया है। राणा दंपत्ति की तीन दिन में सारी कहानी ही बदल गई। शुक्रवार को ऐलान किया, शनिवार को गिरफ्तार हुए और रविवार को जेल हो गई।


आलीशान घर में रहने वाली और राजनीति से लेकर फिल्मी दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहराने वाली नवनीत राणा ने कभी सोचा नहीं होगा कि उनको सांसद बनने के बाद भी जेल में रातें गुजारनी पड़ेंगी।


जेल में शिफ्ट करने से पहले रवि राणा और नवनीत राणा का कोविड टेस्ट कराया गया जो कि निगेटिव निकला। राणा दंपति पर आईपीसी की धारा 15A और 353 तो बॉम्बे पुलिस एक्ट की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज है, और सबसे बड़ी धारा 124A यानी राजद्रोह की धारा लगायी गई है। जिसमें नवनीत राणा पर सरकारी सिस्टम को चुनौती देने का आरोप है। अदालत राणा दंपति की जमानत अर्जी पर 29 अप्रैल को सुनवाई करेगी।


क्या है हनुमान चालीसा विवाद : लाउडस्पीकर से निकलने वाली अजान की आवाज को लेकर देशभर में हिंदु संगठन विरोध कर रहे थे। इसी दौरान सांसद नवनीत राणा ने ऐलान किया था कि वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी। इसके लिए शनिवार सुबह 9 बजे का वक्त उनकी तरफ से दिया गया था, लेकिन इस बीच शनिवार को बड़ी संख्या में शिवसैनिक उनके खार स्थित उनके घर के बाहर जमा हो गए और वे घर के बाहर ही नहीं निकल पाई। इसके बाद राणा दंपत्ति ने शाम होते-होते पाठ करने का फैसला वापस ले लिया। इसके पीछे उन्होंने अगले दिन पीएम मोदी का मुंबई में होने वाले कार्यकम बताया। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहती हैं उनके कारण प्रधानमंत्री कार्यक्रम में कोई दिक्कत हो।
 

लाल रंग की साड़ी में काफी हॉट लग रही रुबीना दिलैक, फैंस ने दिल खोलकर बरसाया प्यार...

लाल रंग की साड़ी में काफी हॉट लग रही रुबीना दिलैक, फैंस ने दिल खोलकर बरसाया प्यार...

बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई हर पोस्ट फैंस को काफी पसंद आती है।

 

इसी कड़ी में रुबीना ने कुछ ऐसी दिलकश तस्वीरें इंस्टाग्रम पर शेयर की हैं जिन्हें देख फैंस तारीफें करते नहीं दिख रहे हैं।

 


आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि रुबीना दिलैक ने लाल रंग की साड़ी पहनी है जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं। रुबीना ने अपनी इस साड़ी को थाई हाई स्लिट डिजाइन में बंधा है।

 

उनके अलग स्टाइल में साड़ी बांधने का तरीका फैंस को काफी पसंद आ रहा है। रुबीना दिलैक के फैंस उनकी इन तस्वीरों को दिल खोलकर लाइक्स कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर निया शर्मा के 7.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
 

अलादीन की एक्ट्रेस ने कराया बेहद बोल्ड फोटोशूट, देखे तस्वीर....

अलादीन की एक्ट्रेस ने कराया बेहद बोल्ड फोटोशूट, देखे तस्वीर....

टेलीविजन शो अलादीन नाम तो सुना होगा में यासमीन की भूमिका निभाने वाली अवनीत कौर की हॉट तस्वीरें इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। ये तस्वीरें खुद अवनीत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आपको बता दे, अवनीत कौर सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। इंस्टाग्राम पर उनके 3 करोड़ फॉलोअर्स है। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है लेकिन इस बार अवनीत ने जो फोटोज फैंस के बीच शेयर की है उसे देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और तस्वीरों पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे है।


अवनीत कौर ने इंस्टाग्राम पर अपनी हालिया बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। अवनीत कौर ने कुल 5 तस्वीरें शेयर की हैद्य उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, आप हमारे प्यार के बीच समुद्र को ला सकते हैं लेकिन यह हमें एक-दूसरे से जुदा नहीं कर पाएगाद्य तस्वीरों में अवनीत कौर ने ब्लू कलर की डीप नेक वन पीस ड्रेस पहन रखी है। इसके अलावा उन्होंने हिल्स भी पहन रखी है। उन्होंने मेकअप कर रखा है।

 

कैमरे के सामने अवनीत कौर द्वारा दिया गया एक-एक पोज फैंस को होश उड़ा रहा है। उन्होंने यह तस्वीरें कुछ घंटों पहले ही शेयर की गई है, जिसे खबर लिखे जाने तक 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, कमेंट की तो बाढ़ ही आ गई है। कई लोगों ने इसपर दिल और आग की इमोजी शेयर की है। वहीं कई लोग और शानदार, अमेजिंग.., नाइस.., ब्यूटीफुल.., गॉर्जियस, प्रीटी, यू आर लुकिंग सो ब्यूटीफुल.. और यू आर लुकिंग हॉट जैसे कमेंट कर रहे हैं।
 

सिद्धार्थ-कियारा का हुआ ब्रेकअप!

सिद्धार्थ-कियारा का हुआ ब्रेकअप!

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। खबर है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। आपको बता दे, पिछले कुछ समय से बॉलीवुड गलियारों में ऐसी खबरें थीं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का अफेयर चल रहा है। हालाकि, दोनों की तरफ से कभी भी इसपर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा गया। लेकिन दोनों को अक्सर एक साथ देखा गया है। लेकिन अब दोनों ने एक दूसरे से मिलना बंद कर दिया है और दोनों के बीच अब पहले जैसा प्यार नहीं रह गया है। अब इसके पीछे की वजह क्या है इसपर कुछ भी सामने नहीं आया है। लेकिन उनका ब्रेकअप फैंस के लिए दिल तोडऩे वाला है। फैंस दोनों को काफी पसंद करते हैं और कपल के कई सारे फैन फॉलोइंग भी हैं।
सूत्रों से पता चला है कि सिद्धार्थ और कियारा आपस में शानदार बॉन्डिंग शेयर करते हैं और ऐसी भी खबरें बीच में आ रही थीं कि दोनों शादी भी कर सकते हैं। लेकिन पता नहीं ऐसा क्या हो गया कि दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। चाहें जो भी हुआ हो लेकिन फैंस तो यही उम्मीद करेंगे कि अगर ऐसी कोई पॉसिबिलिटी हो तो वे फिर से एक हो जाएं और अपने बीच की दूरियां कम कर लें।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ और कियारा साथ में फिल्म शेरशाह में नजर आए थे। दोनों की इस फिल्म को फैंस का ढेर सारा प्यार मिला। इसमें सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल प्ले किया था। मौजूदा समय में सिद्धार्थ के पास तीन फिल्में हैं। वे योद्धा, मिशन मजनू और थैंक गॉड में नजर आएंगे। वहीं कियारा की बात करें तो उनके पास भूलभुलैया 2, गोविंदा नाम मेरा, आरसी 15 और जुग जुग जियो जैसी फिल्में शामिल हैं।

 

रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस है KGF के 'रॉकी भाई' की मां, देखे तस्वीरे...

रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस है KGF के 'रॉकी भाई' की मां, देखे तस्वीरे...

कन्नड़ सुपरस्टार यश की हालिया रिलीज फिल्म केजीएफ 2 इन दिनों थियेटर पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को दर्शकों ने खासा पसंद किया है। साथ ही फिल्म के हर किरदार और हर पहलू की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। हाल ही में सिल्वर स्क्रीन पहुंची यश की फिल्म केजीएफ 2 के साथ ही एक बार फिर उनकी ऑन स्क्रीन मां चर्चा में आ गई हैं।


इस किरदार को कन्नड़ सिनेमा की अदाकारा अर्चना जोइस ने निभाया है। आपको जानकर हैरानी होगी की सुपरस्टार यश की मां का किरदार निभाने वाली इस अभिनेत्री की उम्र महज 27 साल है। साथ ही ये एक्ट्रेस रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं।
अदाकारा अर्चना जोइस एक जानी-मानी मॉडल और साउथ फिल्म अदाकारा हैं। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा चर्चा केजीएफ में निभाए मां के किरदार से ही मिली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा अर्चना जोइस एक ट्रेंड कथक डांसर हैं। इसी वजह से वो कई स्टेज शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।


कर्नाटक के इस शहर से है अर्चना जोइस का कनेक्शन बता दें कि केजीएफ स्टार अर्चना जोइस मूल रूप से कर्नाटक की ही रहने वाली हैं। उनका जन्म कर्नाटक के रामनाथपुरा में हुआ था।

 


यही नहीं, अदाकारा अर्चना जोइस मैरिड हैं। उनके पति का नाम श्रेयस उथुप्पा है। ये स्टार कपल एक खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी जी रहा है। अदाकारा अर्चना जोइस की ये तस्वीरें देखकर आप भी यही कहेंगे कि अदाकारा निजी जिंदगी में काफी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल हैं।
 

हुमा कुरैशी ने ऐसी ड्रेस पहन खिंचवाईं तस्वीरें, सिजलिंग लुक से इंटरनेट का पारा किया हाई...

हुमा कुरैशी ने ऐसी ड्रेस पहन खिंचवाईं तस्वीरें, सिजलिंग लुक से इंटरनेट का पारा किया हाई...

 बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपने किलर लुक्स से फैंस के दिलों में खलबली मचा देती हैं. एक बार फिर उन्होंने ऐसा फोटोशूट करवाया है, जिसकी फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं. हुमा ने बेहद छोटी ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर कर दी हैं, जिसे देखकर फैंस की धड़कनें बढ़ गई हैं. हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका बेहद हॉट लुक नजर आ रहा है. हुमा कुरैशी ने रेड कलर की हॉल्टर नेक ड्रेस पहनी है, जो बहुत शॉर्ट है. उन्होंने गोल्डन नेकलेस और कानों में खूबसूरत ईयररिंग्स पहने हैं, जो उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट दे रहे हैं. कैमरे के सामने हुमा ने अपने सेक्सी लेग्स फ्लॉन्ट किए हैं

 

और हॉट पोज देकर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. हुमा की इन तस्वीरों को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है. फैंस ने कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी की बरसात कर दी है. अभिनेत्री हुमा कुरैशी पीयूष गुप्ता द्वारा निर्देशित आगामी बायोपिक तरला में भारत की पहली होम शेफ तरला दलाल की भूमिका निभाएंगी। हुमा कहती हैं कि तरला दलाल मुझे अपने बचपन की याद दिलाती है। मेरी माँ के पास रसोई में उनकी किताब की एक कॉपी थी और वह अक्सर मेरे स्कूल के टिफिन के लिए उनके द्वारा बताए गए कई व्यंजनों को बनाती थीं।


मुझे वह समय भी स्पष्ट रूप से याद है जब मैंने माँ को तरला दलाला की रेसपी घर का बना मैंगो आइसक्रीम बनाने में मदद की थी। इस भूमिका ने मेरी बचपन की उन मीठी यादों को ताजा कर दिया है। मैं रॉनी, अश्विनी और नितेश की बहुत आभारी हूं कि मुझ पर इस विस्मय को निभाने के लिए विश्वास किया।