इन दिनों इंटरनेट पर एक से बढ़कर एक शादी की वीडियो वायरल हो रही है. कुछ तो बड़ी शानदार और मजेदार होती है लेकिन शादी ही हर वीडियो फनी हो ऐसा जरूरी नहीं. कुछ शादियों में बड़ा बवाल भी होता है. ऐसी ही एक शादी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसमें दूल्हा-दुल्हन बवाल कर देते हैं. ये सबकुछ तब हो रहा है जब दोनों जयमाला के लिए स्टेज पर खड़े हैं. वीडियो में दूल्हा-दुल्हन दोनों ही शादी से खुश नजर नहीं आ रहे. फिर भी शादी के लिए तैयार होकर स्टेज पर खड़े हैं.
इस बीच दूल्हा दुल्हन को मिठाई खिलाने की कोशिश करता है लेकिन दुल्हन मिठाई खाने से मना कर देती है तो दूल्हा उस मिठाई को दुल्हन के मुंह पर फेंक देता है. इस बीच दुल्हन भी दूल्हे को मिठाई खिलाने की कोशिश करती है लेकिन दूल्हा मिठाई नहीं खाता तो दुल्हन वो मिठाई फेंक देती है. इस घटना से दूल्हा इतना गुस्सा होता है कि स्टेज पर ही दुल्हन को थप्पड़ जड़ देता है. ये वीडियो इंटरनेट पर रामसुभाग यादव नाम के शख्स ने इंटरनेट पर शेयर किया है जहां से ये वीडियो वायरल हो रही है.
इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर चर्चा चल रही है. ज्यादातर लोगों का कहना है कि वीडियो देखकर लगता है कि दोनों की शादी जबर्रदस्ती हो रही है. वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि इनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकेगी क्योंकि ये तो शादी के दिन ही आपस में लड़ रहे हैं. वहीं ज्यादातर लोग वीडियो पर स्माइली वाली इमोजी बना रहे हैं. वहीं कुछ लोग दूल्हे के इस हिंसक रवैये पर सवाल खड़ा कर रहे हैं जो इस तरह लड़की को पीट रहा है.
सोशल मीडिया इन दिनों ‘काचा बादाम’ के फीवर में डूबा हुआ है. क्या बच्चे और क्या बूढ़े सभी पर इस गाने पर डांस रील्स बनाकर पोस्ट कर रहे हैं. आम आदमी के साथ-साथ सितारे भी इस पर खूब रील्स बना रहे हैं. भुबेन बड्याकर के इस गाने पर अब एक बच्चे का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक बच्ची किस तरह ‘काचा बादाम’ पर शानदार डांस स्टेप्स कर रही है और लोगों को क्रेजी बना रही है. बच्ची ने इस अंदाज में डांस किया कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. अब वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.
‘काचा बादाम’ पर बच्ची का डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बच्ची जींस और शर्ट पहने ‘काचा बादाम’ पर डांस करना शुरू करती है. जिस तरह से गाने पर कोरियोग्राफी की गई है बच्ची बिल्कुल उसे ही कॉपी कर रही है. बच्ची के डांस को देखने कई लोग आए हुए थे और कितने मोबाइल में उसका वीडियो बना रहे थे. दृश्य देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वीडियो किसी गांव से जुड़ा हुआ है.
यहां देखें वीडियो:
कुछ साल पहले तक मार्च में बड़ी फिल्मों के रिलीज करने से फिल्म निर्माता डरते और बचते थे। आमतौर पर यह महीना परीक्षाओं का रहता है। बच्चे पढ़ाई में व्यस्त हो जाते हैं तो माता-पिता भी सिनेमा देखना पसंद नहीं करते, लेकिन अब हालात इसलिए जुदा हैं क्योंकि बड़ी मुश्किल से फिल्म निर्माताओं को फिल्म रिलीज करने का मौका मिला है और वे इसे खोना नहीं चाहते। मार्च में 4 शुक्रवार आ रहे हैं और हर सप्ताह एक बड़ी या नामी सितारे की फिल्म रिलीज हो रही है।
4 मार्च को 5 फिल्में होंगी रिलीज
4 मार्च के शुक्रवार को 5 फिल्मों को सिनेमाघर में रिलीज किए जाने की घोषरा हुई है। ये हैं झुंड, तुलसीदास जूनियर, वन स्टोरी मेनी एंड्स, भीमला नायक (डब) और द बैटमैन (डब)। यानी कि हिंदी, दक्षिण भारतीय और हॉलीवुड मूवी में जोरदार मुकाबला है। हिंदी फिल्मों में झुंड को लेकर कुछ दर्शकों की उत्सुकता हो सकती है। इसमें अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। तुलसीदास जूनियर को शायद ही दर्शक मिले। दक्षिण भारत में पहले सप्ताह में तहलका मचाने के बाद 'भीमला नायक' डब होकर रिलीज हो रही है और उम्मीद की जानी चाहिए कि इसे हिंदी में भी दर्शक मिलेंगे। 'द बैटमैन' का अपना अलग दर्शक वर्ग है। चुनिंदा मल्टीप्लेक्स और मेट्रो सिटीज़ में यह फिल्म अच्छा व्यवसाय कर सकती है।
11 मार्च राधे श्याम के नाम
11 मार्च को दक्षिण भारतीय स्टार प्रभास की 'राधे श्याम' रिलीज हो रही है जो एक रोमांटिक मूवी है। फिल्म को लेकर अभी तक वैसा क्रेज बना नहीं है जैसा एक बड़ी फिल्म को लेकर बनता है। यह एक बड़े बजट की मूवी है और इससे बहुत ज्यादा उम्मीद है। इसके साथ ही 'द कश्मीर फाइल्स' भी रिलीज होगी। '10 नहीं 40' नामक फिल्म भी 11 मार्च को रिलीज होगी।
18 मार्च होली पर बच्चन पांडे की टोली
होली के शुभ अवसर पर अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर ने धमाल मचा दिया है। जबरदस्त मनोरंजक फिल्म लग रही है। फिल्म में अच्छे कलाकार हैं और ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार शुरुआत करेगी। बॉलीवुड ने इस फिल्म से बहुत उम्मीद लगाई है और ट्रेलर ने जिस तरह का माहौल बनाया है उससे लग रहा है कि यह अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।
25 मार्च : आरआरआर का धमाका
कोविड के कारण आरआरआर का इंतजार लंबा हो गया और 25 मार्च को यह खत्म होगा। करोड़ों की लागत से तैयार और बाहुबली जैसी भीमकाय सफल फिल्म बनाने वाले एसएस राजामौली 'आरआरआर' लेकर आ रहे हैं जो कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जोरदार ओपनिंग ले सकती है। राजामौली का नाम ही फिल्म को सफलता दिलाने के लिए काफी है। सवाल तो सिर्फ ये है कि क्या आरआरआर, बाहुबली से आगे निकलेगी?
नई दिल्ली : बॉलीवुड प्यार के किस्सों से गुलजार रहता है। यहां रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते हैं और कइयों को प्यार में मंजिल भी मिलती है। इंडस्ट्री में प्यार करने वाले जोडिय़ों की कमी नहीं है। अब इस फेहरिस्त में एक और कपल जुड़ गया है। खबर है कि साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान नाडियाडवाला महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर को डेट कर रहे हैं। सुभान और सई दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, सुभान और सई के बीच प्रेम की खिचड़ी पक रही है।
कहा जाता है कि सुभान और सई की मुलाकात सलमान के जरिए हुई। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। ये दोनों शुरुआत में अच्छे दोस्त बने। दोस्ती का रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गया और दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। रिपोर्ट की मानें तो दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी गंभीर हैं। हालांकि, दोनों ने कभी खुल्लम-खुला प्यार का इजहार नहीं किया है।
सुभान और सई के परिवार वाले उनके रिलेशनशिप के बारे में जानते हैं। सई और सुभान को अक्सर वीकेंड पर एक-दूसरे के घर जाते हुए देखा जाता है। उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखती है।सूत्रों ने सई से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अभिनेत्री ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। उम्मीद है कि बॉलीवुड की अन्य जोडिय़ों की तरह यह कपल भी अपना रिश्ता सार्वजनिक कर देगा।
सई को सलमान ने ही लॉन्च किया था। उन्होंने 2019 में सलमान की फिल्म दबंग 3 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह शहीद संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म मेजर में अभिनय करती नजर आएंगी। फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म मई में दर्शकों के बीच आएगी। इसमें अभिनेता अदिवी शेष मेजर संदीप का किरदार निभा रहे हैं। सई आने वाली तेलुगु फिल्म घनी में भी अपने अभिनय का मुजायरा करेंगी।
सुभान के पिता साजिद एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक है। वह नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के मालिक भी हैं। सुभान भी अपने पिता के लक्ष्य कदम पर चलते हुए निर्देशन में कदम रखना चाहते हैं। सई दिखने में काफी हॉट और ग्लैमर्स हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। स्टार किड होने के नाते सुभान की भी सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। दोनों की जोड़ी एक साथ खूब जमेगी।
नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। एक्टर ने अपने चाहने वालों के लिए एक नया वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में उनका स्वैग और अंदाज आपके होश उड़ा देगा। शाहरुख का यह किलर लुक जबरदस्त लग रहा है। इसपर यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन कर रहे हैं। दरअसल, शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नए एड का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्हें पठान से रग्ड लुक में देखा जा सकता है।
कोट-सूट में वह गुंडों की धुलाई करते हुए दिख रहे है। एड में शाहरुख एक्शन मोड में दिख रहे हैं। शाहरुख खान वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखते हैं, नाम तो सुना होगा मेरी जान? इसको सॉफ्ट नहीं कहते, कहते हैं तूफान। सॉफ्ट ड्रिंक नहीं, तूफान। इसपर फैंस एक्टर की तारीफ करते थक नहीं रहे। एक मीडिया यूजर ने लिखा, पठान वाइव्स। एक अन्य यूजर ने लिखा, सर अब पठान भी अनाउंस कर दीजिए प्लीज खान साहब। एक और ने लिखा, पठान में इस लुक की कल्पना करें। एक ने लिखा, तूफान आ गया। कुछ समय पहले शाहरुख खान ने अपने एक इजिप्टियन फैन के लिए खास तोहफा भेजा था।
दरअसल, इस इजिप्टियन फैन ने एक भारतीय प्रो अश्विनी देशपांडे की मदद की थी, क्योंकि वह शाहरुख के देश से थी। जिसके बाद किंग खान ने उसके लिए एक ऑटोग्राफ की गई तस्वीर और एक खुद से लिखा हुआ नोट भेजा था। शाहरुख खान की पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। आखिरी बार एक्टर फिल्म 'जीरोÓ में नजर आए थे और इसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ थी। फिल्म 2018 में आई थी।
नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है. इसके अलावा वह अपने फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. इस बीच हुमा कुरैशी ने फैंस को अपने नए फोटोशूट की झलक दिखाई है जिससे इंटरनेट का तापमान बढ़ गया है. उन्होंने कैमरे के सामने अपनी अदाओं के फैंस के दिलों में खलबली मचा दी है.
कैमरे के सामने दिए ऐसे हॉट पोज
हुमा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं जिसमें वह बेहद ग्लैमरस और हॉट लग रही हैं. तस्वीरों में हुमा पिंक कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं. उन्होंने अलग-अलग पोज में फोटोशूट करवाया है जिसमें उनका कातिलाना अंदाज देखते ही बन रहा है. उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और मैचिंग कलर के हील्स पहने हैं जो उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा है.
हुमा के ग्लैमरस लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है. पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, क्या ब्यूटी है. दूसरे ने लिखा, उफ्फ मार डाला. किसी ने कमेंट किया, रेड च्ीन. इस तरह कमेंट सेक्शन में फैंस हुमा की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं. कोई उन्हें स्वर्ग की अप्सरा बता रहा तो कोई खूबसूरती की मिसाल.
वर्क फ्रंट की बात करें हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी वेब सीरीज मिथ्या को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. हाल ही में सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया है जिसमें हुमा हिंदी साहित्य की प्रोफेसर के रोल में नजर आईं. ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है जो जी5 में स्ट्रीम होगी. इस सीरीज के साथ भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी भी डेब्यू करने जा रही हैं. इससे पहले हुमा कुरैशी फिल्म बेल बॉटम में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया था.
बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी वाघ ने फिल्म बंटी और बबली 2 से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके है। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म महाराजा में दिखाई देने वाली है। इन दिनों अभिनेत्री कथक नृत्य की ट्रेनिंग लेने में बिजी है। शरवरी माधुरी दीक्षित को अपना प्रेरणास्रोत मानती है। अभिनेत्री का बोलना है कि उनके साथ नृत्य करने का अवसर मिलना ही अब मेरा सबसे बड़ा सपना है।
शरवरी ने इस बारें में बोला है कि मैं हमेशा से माधुरी दीक्षित से प्रभावित हुई हूँ, वह हमेशा मेरे लिए एक बड़ी प्रेरणास्रोत भी रह चुकी है। मैं हमेशा से कथक सीखना चाह रही थी। इतने सालों से दिल में कथक सीखने की चाहत के उपरांत आखिरकार मैंने कथक सीखना भी शुरू कर दिया है। जब भी मैं उनके गाने या इंस्टाग्राम पर स्निपेट्स या डांस शो देखती तो मैं कथक सीखने के लिए गूगल पर कथक टीचर्स की तलाश करने लग जाती हूँ। वह मेरी आदर्श रही हैं और आशा करती हूं कि किसी न किसी दिन मुझे उनके साथ नाचने का अवसर मिलेगा और यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात होने वाली है।
अपनी बात को जारी रखते हुए शरवरी ने कहा- मुझे लगता है कि एक कलाकार के तौर पर आप इतनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाते रहते हैं कि आपको पता ही नहीं चलता कि क्या आपके काम आ सकता है। लेकिन, एक अलग नृत्य शैली को सीखना हमेशा आपके हाथ में होने वाला है। नृत्य सीखने से शरीर में एक आभा और एक लय दोनों आते हैं। मेरे लिए कथक सही मायने में माधुरी दीक्षित के प्रति मेरे प्यार से उपजा है। मैं कथक अच्छे से सीखना चाहती हूं क्योंकि कहीं न कहीं मैंने उन्हें बहुत खूबसूरती से परफॉर्म करते हुए देख चुकीं हूँ। यह कुछ ऐसा है जो मैं सिर्फ इसलिए करने की कोशिश कर रही हूं क्योंकि मैं उनसे बेहद प्रभावित हूं।
नई दिल्ली : कुक विद कोमाली फेम एक्ट्रेस पवित्रा लक्ष्मी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी हालिया तस्वीरों से सबका ध्यान खींच रही हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी नवीनतम श्रृंखला की तस्वीरों में अभिनेत्री बहुत खूबसूरत लग रही है। एक्ट्रेस को स्टाइलिश लुक में दिखाने वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक फोटो में एक्ट्रेस एब्सट्रैक्ट प्रिंट मिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं. कॉफी एंड स्ले, फोटो के कैप्शन में पवित्रा ने लिखा। उनके कर्ली बाल और सिंपल मेकअप उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। उन्होंने एक ही समय में मासूम और जंगली दिखने वाले अपने पोज से अपने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। पांच दिन पहले साझा की गई पोस्ट को 1.75 लाख से अधिक लाइक्स और 400 कमेंट्स मिले हैं।
पवित्रा लक्ष्मी एक मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से तमिल और मलयालम फिल्मों में काम करती हैं। जहां उसने कई सौंदर्य प्रतियोगिता प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, वहीं उसने भारत की रानी 2016 का खिताब भी जीता है। उन्होंने अपनी शुरुआत एक तमिल लघु फिल्म में की, जिसका शीर्षक था, उनकी प्रेम कहानी के 3 दृश्य। हालाँकि, वह कॉमिक कुकिंग रियलिटी शो कुक विद कोमाली सीजऩ 2 में भाग लेने के बाद सुर्खियों में आई और 2020 में इस शो की फाइनलिस्ट के रूप में समाप्त हुई। इसके अलावा, पवित्रा ने बिग बॉस ओटीटी में एक प्रतियोगी के रूप में भी भाग लिया है।
काम के मोर्चे पर, पवित्रा लक्ष्मी को आखिरी बार कॉमिक ड्रामा नई सेकर में देखा गया था। बिगिल निर्माता कल्पना एस अगोरम द्वारा निर्मित इस फिल्म में अभिनेता सतीश मुख्य भूमिका में थे। पोंगल के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा।
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपनी मेहनत के बदौलत इंडस्ट्री में यह पहचान हासिल की है. एक्टर भले ही इंडस्ट्री में बतौर विलेन नाम कमाया है, लेकिन कोरोना काल में सोनू सूद गरीब लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं. सोनू सूद आज एक लग्जरी लाइफ जीते हैं, लेकिन करियर के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है.
सोनू सूद आज भले ही करोड़ो के मालिक हैं, लेकिन एक वक्त था जब एक्टर सिर्फ 5500 सौ रुपए लेकऱ मुबंई आए थे. लेकिन आज सोनू इंडस्ट्री में अलग पहचान रखते हैं. सोनू सूद की नट वर्थ 130 करोड़ रुपए है. सोनू सूद ने फिल्म शहीद एक आजम से साल 2002 में अपने करियर की शुरुआत की थी. एक्टर की कमाई का मुख्य जरिया फिल्म और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं. सोनू सूद अब तक करीब 70 फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिसमें हिन्दी, तमिल, तेलगू, कन्नड़ और पंजाबी भाषाओं की कई फिल्मों शामिल हैं.
मीडियो रिपोर्टस के अनुसार सोनू एक फिल्म के लिए करीब 2 करोड़ रुपए बतौर फीस लेते हैं. इसके अलावा एक्टर का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम है शक्ति सागर. इसके अलावा उनके पास मुंबई में तीन फ्लैट हैं. एक्टर लोखंडवाला में एक 4BHK अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते हैं. इतना ही नहीं जूहू में एक्टर का एक होटल भी है,जिसे कोरोना काल में उन्होंने आइसोलेशन सेंटर बनाया था.
संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने वेश्या गंगूबाई का किरदार निभाया है। फिल्म में अभिनय के लिए आलिया की खूब तारीफ हो रही है। उम्मीद है कि फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस की खोई हुई रौनक वापस आएगी। इसी बीच मेकर्स को एक बड़ा झटका लगा है। आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी कई प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन लीक हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी तमिलरॉकर्स पर ऑनलाइन लीक हो गई है। खबरों की मानें तो फिल्म के फुल एचडी वर्जन को मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। फिल्म लीक होने के कारण इसकी कमाई पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। हालांकि, मेकर्स की तरफ इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पहले भी कई फिल्में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं।
आजकल थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली फिल्में आमतौर पर लीक हो जाती हैं। मेकर्स ने अभी तक इसका कोई तोड़ नहीं निकाला है। इससे पहले दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां भी रिलीज होते ही लीक हो गई थी। अक्षय कुमार की अतरंगी रे और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों को भी पायरेसी का सामना करना पड़ा था। पिछले साल साउथ स्टार सूर्या की फिल्म जय भीम भी पाइरेसी साइटों पर ऑनलाइन लीक हुई थी।
पायरेसी करने वाली साइटों पर कार्रवाई भी होती आई है, बावजूद इसके कई साइटें इसे बढ़ावा देती हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली फिल्मों को ऑनलाइन लीक किए जाने से निर्माताओं को अच्छा-खास नुकसान झेलना पड़ता है। 2018 में मद्रास हाईकोर्ट ने 12,000 वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाया था। इसमें अकेले 2,000 वेबसाइट तमिलरॉकर्स की थीं। प्रतिबंधित किए जाने के बाद भी वे हर बार एक नए प्रॉक्सी सर्वर के साथ लौट आती हैं।
गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन अहम भूमिका में दिखे हैं। फिल्म का निर्देशन भंसाली ने किया है। फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई पर आधारित है। जैदी ने अपनी इस किताब में गुजरात के काठियावाड़ी की एक लड़की गंगा हरजीवनदास की जिंदगी के कई परतों को खोला है। विजय राज, शांतनु महेश्वरी और सीमा पाहवा भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। अब देखना है कि फिल्म की ओपनिंग कैसी रहती है।
गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज से पहले विवादों में रही। फिल्म के खिलाफ कई लोगों ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था। महाराष्ट्र के विधायक अमीन पटेल और कमाठीपुरा के लोगों ने फिल्म में मुंबई के कमाठीपुरा को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया था।
अभिनेत्री श्रुति हासन (Shruti Haasan) ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने कोविड के लिए पॉजिटिव परीक्षण किया है. इंस्टाग्राम पर श्रुति हासन ने पोस्ट किया कि सभी को नमस्कार, यह एक मजेदार अपडेट नहीं है. सभी सुरक्षा उपायों के बावजूद, मैंने कोविड के लिए पॉजिटिव परीक्षण किया है. उन्होंने कहा, “मैं ठीक हूं और बहुत जल्द वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती. धन्यवाद और जल्द ही मिलते हैं.” हाल ही में एक्ट्रेस ने प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘बेस्टसेलर’ से ओटीटी में डेब्यू किया था.
अक्षय कुमार स्टार फिल्म 'बच्चन पांडे' इन दिनों सुखिऱ्यों में है। आपको बता दें कि यह फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म की लिस्ट में शामिल है और बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के लुक को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इन सभी के बीच फिल्म का पहला गाना सामने आया है। जी हाँ, 'बच्चन पांडे ' का पहला गाना 'मार खाएगा ' को रिलीज कर दिया गया है और आप देख सकते हैं इस गाने में अक्षय कुमार इंटेंस लुक के साथ दिखाई दे रहे हैं।
इस गाने में अक्षय कुमार काफी उग्र किस्म के लग रहे हैं, और गाने के बोल में भी काफी मारधाड़ की बातें कही गई हैं। आप देख सकते हैं इस गाने में अक्षय एक्शन करते भी दिख रहे हैं। वहीं अक्षय का स्वैग गाने में फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आया है और इसी के चलते 'मार खाएगाÓ गाने को धमाकेदार रिएक्शन मिल रहे हैं।
आप सभी को बता दें कि फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित अक्षय कुमार स्टारर 'बच्चन पांडेÓ में ढेर सारा एक्शन है और इसी के साथ कॉमेडी भी है, ऐसे में फिल्म देखना मजेदार होने वाला है। आपको बता दें कि यह फिल्म 18 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं।
सोशल मीडिया पर आए दिए शादी के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियो इतने फनी होते हैं कि उन्हें देखकर हंसी कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. शादी का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. वीडियो इतना कमाल है कि इसे आप रिवाइंड करके बार-बार देखने पर मजबूर हो जाएंगे.
फेरों को भूलकर ठुमके लगाने में मशगूल दुल्हन
वीडियो में आप देखेंगे कि सात फेरों की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं. मंडप पूरी तरह सज चुका है और पंडित जी और दूल्हे राजा अब केवल दुल्हन के आने का इंतजार कर रहे हैं. जब दुल्हन को मंडप में आने में देरी हो जाती है तो वह देखते हैं कि आखिर यह माजरा क्या है, दुल्हन आखिर गई तो कहां गई. तभी उन्हें पता चलता है कि दुल्हन तो नाच गाने में व्यस्त है. दरअस्ल दुल्हनिया लाख कोशिशों के बाद भी खुद को नाचने से रोक नहीं पाती, वह भूल जाती है कि वह किसी दूसरे की शादी में नहीं आई बल्कि उसी की शादी हो रही है.
सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो शेयर करने वाले ने इसके कैप्शन में लिखा- ‘हां ये कल पहले..!' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा अरे दीदी पहले फेरे तो ले लो शुभ मुहुर्त बिता जा रहा है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस क्लिप को देखने के बाद मैं अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रही हूं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- हां ये सही है, शादी होती रहेगी बाद में. पहले रील्स बनाओ.
नई दिल्ली : आंखों से कातिलाना इशारा करने वाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस सुपर हॉट लुक में बोल्ड पोज देती नजर आ रही हैं.
प्रिया ने ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. जिन्हें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने दिल वाला इमोजी भी बनाया. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं.
इन लेटेस्ट तस्वीरों में प्रिया प्रकाश वारियर ऑफ शोल्डर पिंक कलर का वनपीस पहने हुए हैं. जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं. अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस गले में पतला सा नेकलेस पहने हुई हैं. इसके साथ ही ओपन हेयर के साथ लाइट मेकअप किया हुआ है.
प्रिया प्रकाश वारियर साल 2019 में अपनी फिल्म ओरू अदार लव का ट्रेलर आउट होने के बाद सुर्खियों में आई थीं. ट्रेलर के एक सीन में आंख मारकर एक्ट्रेस ने सबको अपना दीवाना बना दिया था. जिसके बाद वो नेशनल क्रश बनकर भी उभरीं.
रहती हैं सोशल मीडिया पर एक्टिव
प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वो कोई ना कोई वीडियो या फिर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. उनके फैंस भी लगातार एक्ट्रेस की तारीफ करते रहते हैं. वहीं प्रिया भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं.
समाज से अपने हक की लड़ाई करने वाली एक औरत, जिसने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव का सामना किया, क्या कुछ नहीं सहा. लेकिन अभी हार नहीं मानी. ऐसी ही थी गंगूबाई... गंगूबाई काठियावाड़ी.
उसका नाम गंगा जगजीवनदास काठियावाड़ था. रमणीक नाम के लड़के से बहुत प्यार करती थी. पिक्चर में हीरोइन बनने के सपने भी सजाया करती थी. रमणीक ने मुंबई ले जाकर हीरोइन बनाने का सपना दिखाकर उसे 1000 रुपए में एक कोठे पर बेच कर आ गया था. कुछ दिन अंधेरे कमरे में भूखी-प्यासी रहने के उपरांत उसे बाहर आना ही पड़ा. धंधे पर बैठने के उपरांत उसके पहले कस्टमर ने उसे नाम दिया गंगू! और वहीं गंगा ने गंगू बन अपनी पुरानी जिंदगी को पूरी तरह से अलविदा बोल दिया. जिंदगी में जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई अलग-अलग तरह के लोग भी आए, प्यार मिला और बाद में सम्मान भी. उसने अपने रेड लाइट एरिया की 4000 औरतों और उनके बच्चों के लिए जिंदगीभर लड़ाई लड़ी और जीती भी. बस इतनी सी है गंगूबाई काठियावाड़ी की स्टोरी है.
आलिया भट्ट को कभी ये रोल में आपने भी नहीं देखा होगा. और अगर बोला जाए कि ये उनका बेस्ट रोल था तो गलत बात बिलकुल भी नहीं होगी. आलिया ने मूवी राजी में भी बढिय़ा अभिनय निभाया था, लेकिन गंगूबाई के रोल में कई चैलेंज थे जिनपर वह खरी उतरी हैं. भोली-भाली और क्यूट-सी आलिया भट्ट का गंगूबाई के किरदार में ढलना देखने लायक है. उनकी आवाज में जो दम है और उनका रौब हर किसी का दिल जीत रहा है. आलिया ने गंगूबाई की चाल-ढाल से लेकर उनकी सोच को भी पर्दे पर खूबसूरती से दर्शाया गया है. इसके साथ ही आलिया के डायलॉग जबरदस्त हैं.
मूवीज के डायलॉग्स लिखने वाले प्रकाश कपाडिय़ा और उत्कर्षिनी वशिष्ठ की दाद देनी तो बनती है. उन्होंने मूवी के लिए बहुत पावरफुल और हार्ड हीटिंग डायलॉग्स को भी लिखा था. आलिया की कही बातें आपको हंसाती भी हैं और उनका असर भी आपके ऊपर जोरदार होता है. गंगूबाई काठियावाड़ी के रोल में यदि आलिया भट्ट चमकी हैं तो रहीम लाला के रोल में अजय देवगन ने भी कमाल किया है. अजय अपने वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई वाले जोन में हैं. अपने रोल को उन्होंने बहुत अच्छे से कमांड भी दिया था. शांतनु माहेश्वरी का बॉलीवुड डेब्यू बहुत बढिय़ा रहा. आलिया से आंखों-आंखों रोमांस करने की उनकी अदा और क्यूट अंदाज काफी प्यारा लगा है.
उम्र के 80वें पडाव पर पहुँचने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन आज भी बॉलीवुड में बेहद सक्रिय हैं। उन्हें लेकर कहानियों का ताना बाना बुना जा रहा है। अमिताभ बच्चन दक्षिण भारतीय फिल्मों में सक्रिय हो गए हैं। पिछले दो साल के दौरान वे वहाँ की निर्मित फिल्मों में विशेष भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं। इन दिनों अमिताभ बच्चन बाहुबली फेम प्रभास के साथ एक फिल्म की शूटिंग में कर रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। कुछ दिनों पहले ही शूटिंग के बाद अमिताभ बच्चन और प्रभास दोनों ने सोशल मीडिय पर एक-दूसरे की जमकर तारीफ की। दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट जमकर वायरल हो रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने की बाहुबली की तारीफ
उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने प्रभास की जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'पहला दिन, पहला शॉट, 'बाहुबलीÓ प्रभास के साथ पहली फिल्म और उनकी कंपनी के औरा में होने यह एक सम्मान है,उनकी प्रतिभा और उनकी अत्यधिक विनम्रता .. सीखने के लिए आत्मसात.. !!
प्रभास ने लिखा सपना हुआ पूरा
गौरतलब है कि प्रभास ने इंस्टाग्राम पर अमिताभ की एक पुरानी फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा- 'ये मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। लेजेंडरी अमिताभ बच्चन सर के साथ आज 'प्रोजेक्ट केÓ का पहला शॉट पूरा किया!
प्रोजेक्ट के फिल्म की घोषणा पिछले साल की गई थी। ये एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म को भारत में बनने वाली सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को बहुत बड़े बजट लगभग 400 करोड़ की लागत में बनाया जाएगा। जैसा कि आपको पता होगा कि इस फिल्म के पहले चरण की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में हैदराबाद में हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं।
अजय देवगन की 2015 में आई हिन्दी फिल्म दृश्यम ने गजब का रोमांच पैदा किया था। समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों ने भी इस फिल्म को सराहा था। यह 2013 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म की हिन्दी रीमेक थी। अब काफी समय से दृश्यम 2 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसमें अजय देवगन और तब्बू फिर नजर आएंगे। अब खबर है कि दृश्यम 2 में अभिनेता अक्षय खन्ना की एंट्री हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, दृश्यम 2 में अजय और तब्बू के साथ अभिनेता अक्षय भी नजर आएंगे। खबरों की मानें तो कहानी के आगे बढऩे के साथ ही अक्षय के कैरेक्टर की एंट्री होगी। एक सूत्र ने कहा, ड्रामा, साजिश और एक्शन के अलावा अभिषेक पाठक और दृश्यम 2 के लेखकों ने एक नया कैरेक्टर (अक्षय द्वारा अभिनीत) खोज निकाला है, जो दृश्यम में नहीं है। अभिषेक दृश्यम 2 के निर्देशन की कमान संभालेंगे।
खबरों की मानें तो अक्षय एक पुलिस वाले की भूमिका में दिखेंगे। उन्हें तब्बू का करीबी सहयोगी के रूप में देखा जाएगा, जो जांच में उनकी सहायता करते हैं। कहा जाता है कि अक्षय का कैरेक्टर एक सख्त, स्मार्ट, समझदार और तेजतर्रार पुलिस वाले की है। वह अजय पर अपना शिकंजा कसने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में अजय और अक्षय के बीच का टकराव देखना रोचक होगा। हर कोई जानता है कि अक्षय अपनी भूमिकाओं को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। जब अभिषेक ने उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई, तो उन्हें यह पसंद आई। वह एक सहायक भूमिका नहीं, बल्कि दमदार रोल में नजर आएंगे। फिल्म में एक बार फिर अजय, विजय सलगांवकर के किरदार में होंगे और साथ में श्रिया सरन व इशिता दत्ता नजर आएंगी। अजय ने तो फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी कर ली है।
यह अजय और अक्षय की एक साथ चौथी फिल्म होगी। दोनों कलाकार 12 साल बाद किसी फिल्म में एक साथ दिखाई देंगे। उनकी आखिरी फिल्म आक्रोश (2010) थी। अनीस बज्मी की दीवानगी और जेपी दत्ता की एलओसी में दोनों एक साथ दिखे थे। फिल्म में एक ऐसे चौथी पास शख्स की कहानी को दिखाया गया है, जो केबल ऑपरेटर के तौर पर काम करता है। उसके परिवार में पत्नी और दो बेटियां है। एक दिन उनकी लाइफ में एक लड़का आता है, जो उनकी बेटी का एमएमएस बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगता है। वह शख्स कोई और नहीं बल्कि पुलिस अधिकारी तब्बू का बेटा है। फिल्म की कहानी और इसके किरदार आपको अंत तक बांधे रखने में सफल रहते हैं।
दृश्यम 2 की कहानी दृश्यम की कहानी से छह साल आगे है। दृश्यम 2 में जॉर्जकुट्टी का परिवार एक बेहतर जीवन व्यतीत करता है। अजय इसमें एक खुशहाल बिजनेसमैन के किरदार में दिखेंगे। कहानी में मोड़ तब आता है, जब पुराने केस में यह परिवार फंस जाता है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी मलयालम फिल्म दृश्यम और दृश्यम 2 में मोहनलाल लीड रोल में थे। पिछले साल ही मलयालम फिल्म दृश्यम 2 दर्शकों के बीच आई है।
बड़े अच्छे लगते हैं 2 में प्रिया सूद के रूप में नजर आने वाली दिशा परमार ने नीली साड़ी में अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। बड़े अच्छे लगते हैं 2 के सेट पर दिशा परमार ने अपनी नीली साड़ी पहनी बड़े अच्छे लगते हैं 2 के प्रशंसक नकुल मेहता और दिशा परमार को बहुत पसंद करते हैं।
कुछ महीने पहले टीवी शो के ऑफ एयर होने की अफवाह थी क्योंकि टीआरपी बहुत कम थी। खैर, कुछ हफ़्ते से टीआरपी अब 0. 6 पर है। नकुल मेहता और दिशा परमार शो में राम और प्रिया के रूप में सराहनीय काम कर रहे हैं।दिशा परमार के रूप में अभिनीत प्रिया सूद टीवी शो में सूक्ष्म हैं।
वह नीले रंग की साड़ी में गजरा, सिंदूर और बिंदी के साथ नजर आ रही हैं। राम और प्रिया की केमिस्ट्री सभी को पसंद है प्रिया उर्फ दिशा ने फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर झुमकी के साथ एक पारंपरिक भारतीय पोशाक में पोज दिया। बड़े अच्छे लगते हैं 2: ब्लू साड़ी में दिशा परमार बेहद खूबसूरत लग रही हैं तस्वीरें
नई दिल्ली : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वह अक्सर अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती हैं जिसे उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। अब मोनालिसा ने अपने देसी लुक से फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें उनकी कातिलाना अदाएं देखते ही बन रही हैं।
मोनालिसा ने अपनी तस्वीरों की झलक फैंस को दिखाई है जिससे इंटरनेट पर तहलका मच गया है। फोटोज में देखा जा सकता है कि मोनालिसा ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हैं। इसके साथ ही वह मैचिंग कलर के ब्लाउज में नजर आ रही हैं. इस लुक देसी लुक में मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
मोनालिसा ने ऐसे कम्लीट किया लुक उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई है और कानों में बड़े-बड़े झुमके पहन रखे हैं जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। मोनालिसा ने कैमरे के सामने ऐसे-ऐसे पोज दिए हैं जिस देखकर फैंस की धड़कनें बढ़ गई हैं। यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में ब्यूटीफुल, गॉर्जस और फायर इमोजी की झड़ी लग गई है. फोटोज को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है।
एक तरफ जहां साउथ के सुपरस्स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी पेशेवर जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं उनकी निजी जिंदगी भी कम चर्चा में नहीं है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वे मीडिया और अपने फैंस के साथ लुक छिपी खेल रहे हैं। दोनों की नजदीकियों से गपशप गली गुलजार है। अब यह चर्चा जोरों पर है कि विजय और रश्मिका अपना रिश्ता आगे बढ़ाने वाले हैं।
रश्मिका और विजय ने इस साल गोवा में नया साल साथ में मनाया था। विजय के भाई आनंद भी उनके साथ मौजूद थे। विजय-रश्मिका की साथ घूमते-फिरते कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। विजय की मां से भी रश्मिका की अच्छी बॉन्डिंग हो चुकी है। रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, विजय और रश्मिका ने अपने रिश्ते पर फिलहाल चुप्पी साधी हुई है।
रश्मिका से हाल ही में पूछा गया कि उनकी नजर में प्यार क्या है? इस पर उन्होंने कहा, मेरी नजर में प्यार वो है, जहां आप एक-दूसरे की इज्जत करते हैं, समय देते हैं और एक- दूसरे के साथ महफूज महसूस करते हैं। प्यार तभी काम करता है, जब यह दो तरफा हो। शादी पर रश्मिका ने कहा, अभी तो शादी के लिए मैं बहुत छोटी हूं। हालांकि, मुझे ऐसा पार्टनर चाहिए, जिसके साथ मैं सहज महसूस कर सकूं।
विजय और रश्मिका ने दो फिल्मों में साथ काम किया। दोनों ही फिल्में सफल रहीं। उनकी पहली फिल्म थी गीता गोविंदम, जो 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2019 में दोनों फिल्म डियर कॉमरेड के लिए साथ आए और यह भी दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरी। दोनों ही फिल्मों में रश्मिका और विजय की जोड़ी को खूब सराहा गया। उनके अफेयर की खबरें आने के बाद फैंस इस जोड़ी को फिर पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।
रश्मिका इन दिनों ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा की सफलता का जश्न मना रही हैं। साउथ में वह बेहद लोकप्रिय हैं और अब रश्मिका बॉलीवुड में अपने पांव जमाने के लिए तैयार हैं। वह एक नहीं, बल्कि दो हिंदी फिल्मों में नजर आएंगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म मिशन मजनू से रश्मिका बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। उनकी दूसरी हिंदी फिल्म गुडबाय है। दूसरी तरफ विजय फिल्म लाइगर से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। यह उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म है।
रश्मिका ने पिछले साल मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा था। जब वह हैदराबाद से अपने इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हुईं तो उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को इसकी झलक भी दिखाई। वह मुंबई में अक्सर विजय के साथ डिनर या लंच डेट पर जाती हैं।







