BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
एक बार फिर से ईशा गुप्ता ने पार की हॉटनेस की हदें, फोटोज हुई वायरल

एक बार फिर से ईशा गुप्ता ने पार की हॉटनेस की हदें, फोटोज हुई वायरल

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक ईशा गुप्ता हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज से हंगामा मचा देती है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल होने लगी है। वहीं, एक्ट्रेस के फैंस भी उनके इस बोल्ड अंदाज को बहुत ही पसंद किया जा रहा है। यही कारण है कि एक्ट्रेस अपने तस्वीरों को लेकर हमेशा ही सुखिऱ्यों में बनी रहती हैं। हाल ही में कोविड संक्रमण की चपेट में आईं अभिनेत्री ने खुद को होम क्वारंटीन किया हुआ है। इसी बीच अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर होम क्वारंटीन के दौरान अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है।

अभिनेत्री ने बीते दिनों ही अपनी ब्रालेस तस्वीर भी साझा की थी, जिसमें वह सिर्फ एक सफेद शर्ट पहनी दिखाई दे रही थी। सफेद रंग की शर्ट में ईशा का यह बोल्ड लुक उनके फैंस को बहुत ही ज्यादा पसंद किया था। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। एक्ट्रेस की साझा की गई इस तस्वीर में वह बिस्तर पर आराम करती दिखाई दे रही है। तस्वीर में वह बैकलेस दिखाई दे रही है और मुंह के बल लेटी हुई हैं। अपनी बॉडी को कवर किए बिना एक्ट्रेस बिना कपड़ों के रिलैक्स मूड में नजऱ आ रही है।

सोशल मीडिया पर इस फोटोज को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, द फोटोग्राफ। सोशल मीडिया पर फोटोग्राफ के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो रही है और इसे कुछ ही घंटों में लाखों लोग पसंद कर चुके है। वहीं कुछ फैंस एक्ट्रेस के इस बोल्ड अंदाज पर अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

BIG BREAKING : नहीं रही स्वर कोकिला लता मंगेशकर, मुम्बई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

BIG BREAKING : नहीं रही स्वर कोकिला लता मंगेशकर, मुम्बई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मुम्बई । लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. वह पिछले 28 दिनों से वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. इस दौरान उन्हें कई बार जनरल वार्ड और आईसीयू में रखा गया. हाल में उन्हें आईसीयू से शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन आज सुबह से ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया.

8 जनवरी से अस्पताल में भर्ती थीं लता दीलता मंगेशकर को कोरोना से संक्रमित और निमोनिया होने पर 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी और उनकी टीम लगातार स्वर कोकिला के हेल्थ पर नजरें बनाए हुए थे और उनके ट्रीटमेंट करने में लगातार जुटे हुए थे.

13 साल की उम्र से लता दी ने की करियर की शुरुआत
भारतीय सिनेमा के महान पार्श्व गायकों में से एक के रूप में, लता मंगेशकर ने साल 1942 में 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया और विभिन्न भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं. अपने सात दशक से अधिक के करियर में उन्होंने ‘अजीब दास्तान है ये’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘नीला आसमां सो गया’ और ‘तेरे लिए’ जैसे कई यादगार ट्रैक्स को अपनी आवाज दी है. 

इलियाना डिक्रूज को सता रही वेकेशन की याद शेयर की फोटोज  , तस्वीरें देख दीवाने हुए फैंस

इलियाना डिक्रूज को सता रही वेकेशन की याद शेयर की फोटोज , तस्वीरें देख दीवाने हुए फैंस

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं. वह आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटोज फैंस के लिए सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं. नए वर्ष के अवसर पर इलियाना मालदीव वेकेशन मना रही है. जहां की उन्होंने ढेर सारी फोटोज साझा की है. अब इलियाना को अपने इस वेकेशन की याद आने लगी है. वह इस ट्रिप की पुरानी फोटोज शेयर कर रही हैं जो पोस्ट होते ही वायरल हो गई हैं. इन फोटोज में इलियाना बिकिनी पहने दिखाई दे रही है.

कोरोना वायरस के कारण से सेलेब्स भी कम जगह घूमने के लिए ही जाने मिल पा रहा है. इसके कारण से वह अपने पुराने वेकेशन को याद करके उनकी फोटोज भी साझा करते रहते हैं. सेलेब्स की पुरानी फोटोज देख फैंस भी बहुत खुश हो जाते हैं. इलियाना ने लैवेंडर बिकिनी में फोटोज साझा की हैं जिसे देख फैंस दीवाने हो गए हैं.

फोटोज में इलियाना बहुत खूबसूरत लग रही हैं. वह समुद्र के किनारे खड़े होकर नजारे का आनंद लेती दिखाई दे रही है. फोटोज में व्यू बहुत ही सुंदर लग रहा है. इलियाना ने अपनी बिकिनी फोटोज के साथ खाने और स्थान की भी फोटोज साझा की हैं. जिसे देखकर किसी का भी मन करने लगे घूमने जाने का. इलियाना की इन तस्वीरों से फैंस की निगाह नहीं हट रही है. वह ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- मेरी फेवरेट इलियाना. वहीं दूसरे ने लिखा- उफ्फफफफ साथ ही हार्ट इमोजी पोस्ट की.
 

अनन्या पांडे के इस अंदाज़ के फैंस भी हुए दीवाने, देखे तस्वीरे

अनन्या पांडे के इस अंदाज़ के फैंस भी हुए दीवाने, देखे तस्वीरे

अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज साझा की है. जिनमें वो बिल्कुल ही अलग और बिंदास अंदाज में दिखाई दे रही है. उनका ये नया लुक फैंस को पसंद आने लगा है. उन्होंने बहुत इंटेंस लुक में पोज दिया है. अनन्या ने फोटोशूट अपनी आने वाली मूवी गहराइयां के प्रमोशनल इवेंट्स के बीच खिंचवाया है. उन्होंने इसके कैप्शन में भी अपनी आने वाली मूवी का जिक्र किया है.

अनन्या सोशल मीडिया पर हमेशा ही सक्रीय रहती हैं. अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ नया पोस्ट करती करना उन्हें बहुत ही पसंद है . उन्होंने कैप्शन ले लिखा है कि गहराइयां के प्रमोशन के दूसरा दिन मैं इस मूवी के लिए बहुत उत्साहित हूं. जिसके ट्रेलर को बहुत प्यार मिल रहा है. अनन्या पांडे, दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म गहराइयां में दिखाई देने वाली है. इए मूवी में सिद्धांत चतुर्वेदी भी मुख्य भूमिका में नजऱ आने वाले है. इस मूवी के ट्रेलर रिलीज के उपरांत से अनन्या के लुक और परफॉर्मेंस को लेकर बहुत चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि वो बहुत अच्छी लग रही हैं इस फिल्म में.

जिसके अतिरिक्त अनन्या, विजय देवरकोंडा की मूवी लाइगर में भी काम कर रही हैं. इसकी शूटिंग लॉस एंजिलिस शुरू हो गई है. इसका फर्स्ट लुक टीजर सोशल मीडिया पर छा गया था. मूवी में अमेरिका के मशहूर बॉक्सर माइक टायसन भी दिखाई देने वाले है. 

भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी जल्द ही वेबसीरीज मिथ्या से बॉलीवुड में कर रही डेब्यू

भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी जल्द ही वेबसीरीज मिथ्या से बॉलीवुड में कर रही डेब्यू

 भाग्यश्री किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपनी पहली और एक ही फिल्म मैंने प्यार किया से रातों-रात स्टार बन गई थीं। एक ओर जहां लंबे समय बाद भाग्यश्री ने पर्दे पर वापसी की है, वहीं अब उनकी बेटी अवंतिका दसानी भी अभिनय जगत में कदम रखने के लिए तैयार हैं। वह निर्देशक रोहन सिप्पी की अगली फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं।

अवंतिका साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज मिथ्या से अभिनय जगत में आगाज कर रही हैं। उन्होंने इसकी शूटिंग भी पूरी कर ली है। इसके निर्देशक रोहन सिप्पी हैं। चर्चा थी कि अवंतिका अपनी मां की तरह एक्ट्रेस बनने वाली हैं और अब आखिरकार इसकी पुष्टि हो गई है। मिथ्या से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात है कि सीरीज में अवंतिका अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।

मिथ्या लोकप्रिय अंग्रेजी सीरीज चीट से प्रेरित है। इसमें दार्जिलिंग में हिंदी साहित्य की प्रोफेसर जूही (हुमा कुरैशी) और उनकी छात्रा रिया (अवंतिका) के खराब होते संबंधों को दिखाया गया है। क्लास में दोनों की नोक-झोंक चिंगारी का रूप ले लेती है। हालात उस समय खराब हो जाते हैंं, जब कई हैरतअंगेज खुलासे होते हैं। एप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस सीरीज को छह भागों में दिखाया जाएगा। परमब्रत चटर्जी, रजित कपूर और समीर सोनी भी इसमें नजर आएंगे।

ब्रिटिश सीरीज चीट में अभिनेत्री कैथरीन केली, मौली विंडसर और टॉम गुडमैन-हिल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इसकी संजीदा कहानी और किरदारों ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया था। उलझे हुए किरदारों के अभिनय से सजी यह दिलचस्प सीरीज 2019 में रिलीज हुई थी।
अवंतिका ने सोशल मीडिया पर मिथ्या की पहली झलक फैंस को दिखाते हुए लिखा, झूठ के इस जाल के लिए वास्तव में कौन जिम्मेदार है? मिथ्या जी5 पर आ रही है। अपनी पहली वेब सीरीज की घोषणा करते हुए विनम्र, आभारी और उत्साहित हूं। हुमा ने लिखा, अफवाहों पर विराम लगाने का समय आ गया है। सभी झूठे और बेइमान लोगों का पर्दाफाश करने का समय आ गया है। जल्द ही जी5 पर आपको इस झूठी दुनिया से रूबरू कराएंगे।

बात करें अवंतिका दसानी की तो वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो जाती हैं। अवंतिका 26 साल की हैं। उन्होंने लंदन के सीएएसएस बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। वह यहां से बिजनेस और मार्केटिंग की डिग्री ले चुकी हैं। अवंतिका को एक्टिंग, ट्रैवलिंग, डांसिंग, फैशन और दोस्तों के साथ पार्टी करना काफी पसंद है। उनका नाम म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक के भतीजे अरमान मलिक के साथ जुड़ चुका है।

 

नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट होने से फेंस हुये निराश..

नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट होने से फेंस हुये निराश..

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नोरा फतेही से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस भी खूब प्यार लुटाते हैं। लेकिन अब नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया है, जिससे फैंस भी हैरान रह गए हैं। नोरा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए हमेशा ही अपने प्रोजेक्ट्स की जानकारी देती थीं और उन्हें लाखों लोग फॉलो भी करते थे, लेकिन अब अचानक ही इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट नजर ही नहीं आ रहा है


नोरा फतेही को इंस्टग्राम पर 37.6 मिलियन यूजर्स फॉलो करते थे, ऐसे में उनका अकाउंट इंस्टाग्राम पर सबसे ऊपर ही नजर आता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अगर अब आप नोरा फतेही को इंस्टाग्राम पर सर्च करेंगे, तो उनका पेज वहां पर नजर ही नहीं आएगा। अब इंस्टाग्राम पर नोरा फतेही के अकाउंट पर क्लिक करने के बाद लिखा आ रहा है कि सॉरी ये पेज उपलब्ध नहीं है। इससे साफ है कि इंस्टाग्राम से नोरा फतेही के अकाउंट को डिलीट कर दिया गया है।


नोरा फतेही इन दिनों दुबई में अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इसी वजह से नोरा ने कुछ घंटे पहले ही अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में नोरा दो शेरों के साथ बैठी हुई नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों के साथ नोरा ने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा था। नोरा ने लिखा, ‘अब से बस लॉयन एनर्जी ही होगी, बाकी कुछ नहीं। लेकिन ये काफी खूबसूरत है।’ नोरा फतेही के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। ऐसे में एक्ट्रेस का ये पोस्ट उनके फैन पेज पर शेयर किया गया था। बता दें कि नोरा फतेही कुछ समय पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं लेकिन इस वायरस से ठीक होने के बाद नोरा वेकेशन पर गई हैं।


वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही आखिरी बार ‘डांस मेरी रानी’ गाने में नजर आई थीं, जिसमें गुरु रंधावा भी थे। इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि, नोरा और गुरु रंधावा का ये दूसरा गाना था। इससे पहले दोनों की जोड़ी ने ‘नाच मेरी रानी’ गाने से फैंस का दिल जीत लिया था।
 

पूजा भालेकर ने इंटरनेट पर लगाई आग बिकिनी और बोल्ड अंदाज देख फैंस हुये दीवाने  , देखे यहाँ तस्वीरे

पूजा भालेकर ने इंटरनेट पर लगाई आग बिकिनी और बोल्ड अंदाज देख फैंस हुये दीवाने , देखे यहाँ तस्वीरे

राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में अपनी फिल्म 'एंटर द गर्ल ड्रैगन' का टीजर रिलीज किया था जिसमें उन्होंने डेब्यू एक्ट्रेस पूजा भालेकर को लॉन्च किया. मार्शियल आर्ट्स पर आधारित इस फिल्म के लिए उन्होंने पूजा को चुना है और उसकी अपनी एक वजह है. अपने बोल्ड और हॉट कंटेंट के लिए भी मशहूर रामू ने पूजा को अपनी इस फिल्म के लिए फिट पाया

पूजा एक प्रशिक्षत मार्शियल आर्टिस्ट हैं जो मुंबई में रहती हैं. अपनी आगामी फिल्म के ट्रेलर की रिलीज के बाद वो हर तरह से चर्चा में आ गई हैं. पूजा अपने हॉट और बोल्ड अवतार के लिए भी बेहद पॉपुलर हैं. उनके इंस्टाग्राम पर बिकिनी और बोल्ड अंदाज में कई सारे फोटोज देखने को मिले जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे

 

 Deepika Padukone : फिल्म प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण ने चलाया बोल्डनेस का जादू

Deepika Padukone : फिल्म प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण ने चलाया बोल्डनेस का जादू

बॉलीवुड एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी नयी फिल्म को लेकर सुखिऱ्यों में हैं। जी दरअसल जल्द ही उनकी फिल्म गहराइयां आने वाली है और वह इसी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण ने अपनी बोल्डनेस का जादू चलाया। आप देख सकते हैं प्रमोशन के दौरान वह एक ऑरेंज कलर की बोल्ड ड्रेस में नजर आईं। वहीं दूसरी तरफ फैंस को दीपिका का ये अंदाज पसंद नहीं आया और कई लोगों ने उनकी तुलना उर्फी जावेद के ड्रेसिंग सेंस से कर दी।

आप देख सकते हैं जिस दौरान दीपिका प्रमोशन के लिए पहुंची उस दौरान तेज हवा चल रही थी। इस वजह से कई बार दीपिका अपनी ड्रेस भी नहीं संभाल पा रही थीं। केवल यही नहीं बल्कि उन्हें देखकर कुछ यूजर्स ने ये अंदाजा भी लगाया कि उन्हें ठंड लग रही है। इसी के साथ कई फैंस ने ये भी कहा कि दीपिका इस ऑरेंज आउटफिट में काफी स्टाइलिश और सेक्सी लग रही हैं लेकिन ऐसे मौके के लिए ये ड्रेस फिट नहीं बैठती है। दीपिका को देखने के बाद एक यूजर ने दीपिका को ट्रोल करते हुए लिखा दिया, ड्रेसिंग सेंस बिगड़ता जा रहा है। इनको फर्क नहीं पड़ता रेड कॉरपेट में और पब्लिक प्लेस में। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- बॉलीवुड के एक्ट्रेसेस अब उर्फी जावेद को कॉपी करने में लगीं हैं।

इसी के साथ एक अन्य यूजर ने लिखा- इस ठंड में कपड़ों की कमी है क्या? आप सभी को बता दें कि दीपिका की फिल्म गहराइयां में उनके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे, धैर्य करवा भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर दमदार है। फिल्म 11 फरवरी, 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
 

 उर्फी जावेद की किलर लुक्स ने मचाया तहलका, देखे तस्वीरे

उर्फी जावेद की किलर लुक्स ने मचाया तहलका, देखे तस्वीरे

हमेशा से अपने कपड़ों में अलग एक्सपेरिमेंट करने वाली उर्फी जावेद इस बार ब्रा लेस हो गई हैं. उर्फी ने अपनी इस ब्रालेस वाली तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है. जिसमें उर्फी गुलाबी कलर का सिर्फ कोट पहने नजर आईं. उर्फी की इन लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है.
सामने आई तस्वीर में उर्फी सिर्फ गुलाबी रंग का कोट पहने नजर आ रही हैं. तस्वीरों में उर्फी ने गुलाबी रंग के कोट के साथ पैंट पहनी है. इसके साथ ही उर्फी ने ओपन हेयर के साथ लाइट मेकअप किया हुआ है.

कैप्शन के साथ शेयर की तस्वीर
इन तस्वीरों को उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. तस्वीरें शेयर कर उर्फी ने कैप्शन में लिखा- मंगलवार को पिंक पहनो. इन तस्वीरों पर उर्फी के फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं. इसके साथ ही उनके लुक्स और स्टाइल की तारीफ कर रही हैं. एक फैन ने उर्फी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- खूबसूरत लग रही हो. वहीं दूसरे फैन ने लिखा- आज तो मैंने भी पिंक टी-शर्ट पहनी है.

 

एयरपोर्ट का बोल्ड लुक हुआ था वायरल
इससे पहले उर्फी जावेद मुंबई एयरपोर्ट पर ऐसे कपड़े दिखीं जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे क्या इन्होंने कतरन लपेटी है. ऐसा इसलिए क्योंकि उर्फी एयरपोर्ट पर काले रंग की बिकिनी पहने दिखी थीं. जिसे उर्फी ने थोड़ा सा नीचे की ओर टॉप लुक देने की कोशिश की. इसे देखकर ऐसा लगेगा कि उर्फी ने बस जैसे-तैसे कपड़े को काटकर अपनी ये नई ड्रेस बनाई है. इसके साथ ही उर्फी ने डेनिम जींस पहनीं.
उर्फी पर दो लोगों से बात करते हुए उर्फी ने कहा- मुझे ठंड अच्छी नहीं लगती क्योंकि मुझे इतने छोटे कपड़े फिर पहनने को नहीं मिलेंगे. 

 

इस फिल्म के सीन को कॉपी करने के लिए Urfi Javed ने क्या फाड़ ली अपनी शर्ट?

इस फिल्म के सीन को कॉपी करने के लिए Urfi Javed ने क्या फाड़ ली अपनी शर्ट?

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद आए दिन अपने अतरंगी पहनावे के कारण सुर्खियों में रहती हैं. इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है. हालांकि, बेबाक व बेधड़क उर्फी इस बात की बिना परवाह किए अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं. एक बार फिर उनका लुक ध्यान खींच रहा है.
इंस्टाग्राम पर उर्फी जावेद ने कोलाज में अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इसके जरिए उन्होंने फिल्म के एक सीन को रीक्रिएट करने की कोशिश की है. आप देख सकते हैं, तस्वीर में एक तरफ उर्फी हैं और दूसरी ओर फिल्म का वह सीन. इसे शेयर करते हुए उर्फी ने फैंस से फिल्म का नाम गेस करने कहा है. वेल! फैंस तो अपना अंदाजा लगा ही रहे हैं.
फिल्हाल हम आपको बता दें कि यह साल 1994 में आई फिल्म अंदाज अपना अपना की एक झलक है, जिसमें इसके एक कलाकार की तस्वीर बैक साइड से ली गई है. इस कलाकार की शर्ट पीछे से बुरी तरह फटी हुई है. हालांकि, उर्फी जावेद ने इस अपने स्टाइल में जोड़ते हुए डेनिम की क्रॉप्ड शर्ट पहनी है. तस्वीर में वह अपने बैकलेस अंदाज को फ्लॉन्ट कर रही हैं. फिल्म के उस कलाकार की तरह उर्फी की भी शर्ट में पीछे की साइड चेन लगा हुआ है, जो उनके इस लुक का अहम हाइलाइट है. बाहरहाल, उर्फी अपने नए लुक में फोटोज या वीडियो शेयर करें और यूजर्स का उसपर रिएक्शन न आए, ऐसा भला कैसे हो सकता है. हमेशा की तरह उनके इस लुक को भी देख सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स फायर इमोजीस भेज रहे हैं, तो कई लोग हंसते हुए इमॉटिकन का इस्तेमाल कर उनके लुक पर चुटकी ले रहे हैं. उनकी इस तस्वीर पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ गए हैं. इंस्टाग्राम पर उनके इन्हीं अंदाज के कारण 2 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं.
 

एक सेकेंड में बदल गया उर्फी जावेद का अंदाज, छोटे कपड़ों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने लगा दी क्लास

एक सेकेंड में बदल गया उर्फी जावेद का अंदाज, छोटे कपड़ों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने लगा दी क्लास

उर्फी जावेद (Urfi Javed) का नाम उन एक्ट्रेसेस में शुमार है, जो अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स से ज्यादा पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैन्स के लिए अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। एक ओर जहां उर्फी के फोटोज-वीडियोज फैन्स को खूब पसंद आते हैं तो वहीं दूसरी ओर वो कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं। ऐसे में एक बार फिर उर्फी जावेद का एक इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में हैं। इस वीडियो को उर्फी के फैन्स तेजी से शेयर कर रहे हैं।
उर्फी का स्टाइलिश अवतार
दरअसल उर्फी ने हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ये एक ट्रांजीशन वीडियो है, जिस में वीडियो में उर्फी पहले एक ओवरसाइज टीशर्ट पहने नजर आती हैं। इसके बाद बैकग्राउंड म्यूजिक की एक बीट पर उर्फी के कपड़े बदल जाते हैं। वीडियो के दूसरे हिस्से में उर्फी शॉर्ट डिवाइडिड स्कर्ट के साथ व्हाइट ब्रा टॉप में काफी स्टाइलिश दिख रही हैं।
 

अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठपुरमलो के हिन्दी संस्करण का ट्रेलर हुआ जारी, यह फिल्म आ रही है इस दिनाकं में ....

अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठपुरमलो के हिन्दी संस्करण का ट्रेलर हुआ जारी, यह फिल्म आ रही है इस दिनाकं में ....

दक्षिण भारतीय सिनेमा ही नहीं, बल्कि पुष्पा : द राइज की सफलता ने अल्लू अर्जुन को हिन्दी पट्टी में भी लोकप्रिय चेहरा बना दिया है। यह फिल्म 17 दिसंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। हाल में खबर आई थी कि अल्लू की एक और सुपरहिट तेलुगु फिल्म अला वैकुंठपुरमलो का हिन्दी संस्करण टीवी पर आएगा। अब मेकर्स ने इस फिल्म का हिन्दी ट्रेलर रिलीज कर दिया है।


गोल्डमाइन टेलीफिल्म्स ने सोशल मीडिया इस फिल्म का हिन्दी ट्रेलर शेयर किया है। गोल्डमाइन टेलीफिल्म्स ने ट्विटर पोस्ट में लिखा, फिल्म अला वैकुंठपुरमलो का ट्रेलर जारी। अब यह फिल्म इस वैलेंटाइन वीक में 13 फरवरी को आ रही है केवल ढिंचक टीवी पर, जोकि गोल्डमाइन का एक वेंचर है। इससे पहले कहा गया था कि फिल्म 6 फरवरी को ढिंचक टीवी चैनल पर रिलीज होगी। उम्मीद है कि फिल्म को वैलेंटाइन वीक में अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।


ट्रेलर में अल्लू का अलग ही स्वैग देखने को मिला है। इसमें वह कहते हुए दिखे कि उनके द्वारा जो भी किया जाता है, वो हिट हो जाता है। आम इंसान की तरह रोजमर्रा की जिंदगी में उन्हें संघर्ष करते हुए दिखाया गया है। फिल्म में उनके अपोजिट भूमिका में पूजा हेगड़े दिखी हैं। स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। अल्लू पूजा के साथ थिरकते हुए दिखे। अभिनेत्री तब्बू के साथ भी उनकी इमोशनल बॉन्डिंग दिखी।
ट्रेलर को इस तरह से काटा गया है कि फिल्म की कहानी के बारे में खास जानकारी नहीं मिलती है। हालांकि इसमें प्यार, इमोशन और एक्शन सबकुछ देखने को मिला। अल्लू और पूजा की जोड़ी ने अपने अभिनय से रिझाने की कोशिश की है।


अल्लू की यह फिल्म 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि रिलीज होते ही यह ब्लॉकबस्टर बन गई। यह 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। वर्तमान में इस फिल्म का प्रसारण स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर हो रहा है। फिल्म में पूजा के अलावा समुथिरकानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। तब्बू, जयराम, सुशांत, निवेथा पेथुराज, नवदीप और राहुल रामकृष्ण भी फिल्म में दिखे हैं।


त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी एक्शन ड्रामा फिल्म अला वैकुंठपुरमलो ने रिलीज होकर बड़ा धमाका किया था। फिल्म की कहानी अल्लू के किरदार बंटू के इर्दगिर्द घूमती है, जो लगातार अपने पिता द्वारा तिरस्कृत होते हुए बड़ा होता है और अपने असली माता-पिता की खोज में लगा रहता है। अंत में बंटू को पता चल जाता है कि उसके असली पिता एक बहुत बड़े व्यापारी हैं, जो वैकुंठपुरमलो नाम के एक आलीशान घर में रह रहे होते हैं।


अला वैकुंठपुरमलो की हिन्दी रीमेक पर भी काम चल रहा है। इस फिल्म की हिन्दी रीमेक का शीर्षक शहजादा रखा गया है। कार्तिक आर्यन इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे।
 

VIRAL VIDEO : खूंखार भालू के सामने महिला ने फेका 3 साल की बच्ची को, फिर हुआ कुछ ऐसा की लोग हो गए हैरान, देखें विडियो

VIRAL VIDEO : खूंखार भालू के सामने महिला ने फेका 3 साल की बच्ची को, फिर हुआ कुछ ऐसा की लोग हो गए हैरान, देखें विडियो

हर दिन कई ऐसे वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किए जाते हैं, जो काफी आश्चर्यचकित कर जाते हैं. इन वीडियो को देख लोग हैरान रह जाते हैं कि आखिर ऐसा क्यूं किया. अब एक महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी 3 साल की छोटी बच्ची को जू में मौजूद भालू के बाड़े में फेक देती है. जिसने भी महिला को ऐसा करते देखा हैरान रह गया. यह घटना उज्बेकिस्तान ताशकंद की बताई जा रही है. अब हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर महिला के खिलाफ जांच की जा रही है. सोशल मीडिया पर जिसने भी यह वीडियो देखा सन्न रह गया.

महिला ने बच्ची को भालू के पास फेंका
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक रेलिंग के पास खड़ी हो जाती है. और करीब 16 फीट नीचे भालू के बाड़े में 3 साल की बच्ची को गिरा देती है. कई लोग असहाय होकर महिला को देखते रहे. कुछ ने महिला को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन उसने घटना को अंजाम दे दिया. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि भालू हालांकि बच्ची को कुछ नुकसान नहीं पहुंचाता है और वहां से हट जाता है. कुछ देर बाद कई सुरक्षाकर्मी भालू के बाड़े में जाते हैं और बच्ची को बचाते हैं.

हैरान कर रही महिला की ये हरकत
इस वीडियो को प्रेस टीवी के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया गया है. वीडियो को शेयर कर लिखा गया है, “सीसीटीवी दिखा रहा है कि महिला अपनी बच्ची को भालू के बाड़े में फेंक रही है. हालांकि, भालू ने बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. लेकिन बच्ची को कुछ चोटें आईं हैं और अस्पताल में उसका इलाक किया जा रहा है. महिला ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.” इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं.

 

BIG BREAKING : बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता का हार्ट अटैक से हुआ निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

BIG BREAKING : बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता का हार्ट अटैक से हुआ निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली | हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रमेश देव का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. इस बात की जानकारी उनके बेटे फिल्म मेकर अभिनय देव ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दी. बता दें, रमेश देव 93 वर्ष के थे. अभिनय देव ने बताया, ‘बुधवार की रात लगभग 8.30 बजे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. वह 93 वर्ष के थे.’

रमेश देव अपने करियर में कई हिंदी और मराठी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते थे. उन्होंने 1962 की फिल्म ‘आरती’ में एक खलनायक की भूमिका निभाकर फिल्म उद्योग में अपनी यात्रा शुरू की थी. उसके बाद, प्रसिद्ध अभिनेता ने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा और हेमा मालिनी-धर्मेंद्र जैसे सितारों के साथ यादगार भूमिकाएं निभाईं. उनके नाम पर कई लोकप्रिय फिल्में हैं, जिनमें ‘आनंद’, ‘आप की कसम’ और ‘मेरे अपने’ और ‘ड्रीम गर्ल’ शामिल हैं.

रमेश देव के हैं दो बेटे अजिंक्य और अभिनय
रमेश देव के परिवार में उनकी पत्नी सीमा देव, पुत्र अजिंक्य देव और अभिनय देव हैं, जिन्हें “दिल्ली बेली” और “फोर्स” जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है. अजिंक्य हिंदी और मराठी फिल्म उद्योगों में एक प्रसिद्ध अभिनेता भी हैं.

2018 में मुंबई मिरर के साथ एक इंटरव्यू में अभिनय देव ने अपने पिता को लेकर कहा था, ‘मैं अपने जैसे माता-पिता को पाकर बहुत धन्य महसूस करता हूं, जो न केवल प्रेरणा देने वाले सार्वजनिक व्यक्ति हैं, बल्कि हमें सही मूल्यों के लिए प्रेरित करते हैं. मुझे मेरे पिता द्वारा लॉन्च नहीं किया गया था, यह कभी भी एक विकल्प नहीं था. मुझे पहले ही बता दिया गया था कि मुझे हर मौके के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत करनी होगी और मैं इसके लिए खुश हूं.”

ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने फोटोग्राफर्स पोज देने उतारी जैकेट , खूब वायरल हो रहा विडियो

ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने फोटोग्राफर्स पोज देने उतारी जैकेट , खूब वायरल हो रहा विडियो

ग्लैमर इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज के लिए हमेशा मशहूर रहती है। राखी सावंत अक्सर किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैंअपने पहनावे को लेकर भी राखी अक्सर फैन्स का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। 

इसी कड़ी में राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो फोटोग्राफर्स के सामने पोज करने के लिए अपनी जैकेट को उतारती हैं और जीन्स शॉर्ट्स में कयामत बरपाती दिख रही हैं 

बैड जीनियस के हिंदी रीमेक से बॉलीवुड में कदम रखेंगी सलमान की भांजी अलीजेह

बैड जीनियस के हिंदी रीमेक से बॉलीवुड में कदम रखेंगी सलमान की भांजी अलीजेह

सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री ने बॉलीवुड में एंट्री अभी की नहीं है, लेकिन वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले काफी समय से खबरें आ रही हैं कि अलीजेह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं और उन्हें बॉलीवुड में लॉन्च करने की जिम्मेदारी उनके मामा सलमान ने ली है। अब अलीजेह की पहली फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लॉकबस्टर थाई फिल्म बैड जीनियस के हिंदी रीमेक से 21 साल की अलीजेह बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली हैं। सौमेंद्र पाधी, जिन्हें नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज जामताड़ा: सबका नंबर आएगा को निर्देशित करने के लिए जाना जाता है, वह इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। अगले महीने इसके प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू होगा और साल के अंत तक या 2023 की शुरुआत में फिल्म को रिलीज करने की योजना बनाई गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान, अलीजेह पर पूरी नजर रख रहे हैं। कैमरे का सामना करने के लिए जिस तरह से अलीजेह ने खुद को तैयार किया है, वह देख सलमान उनसे बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने अपनी ड्रामा और एक्टिंग की क्लासेज पूरी कर ली हैं और वह मुंबई फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले अपने किरदार की तैयारी के लिए वर्कशॉप में हिस्सा लेने वाली हैं। अलीजेह के अलावा फिल्म में कई नए युवा चेहरे अहम भूमिका में दिखेंगे।

बैड जीनियस 2017 में रिलीज हुई थी, जिसे दुनियाभर के दर्शकों का प्यार मिला था। यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली थाई फिल्म बनी थी। पहले नीरज पांडे इस फिल्म के हिंदी रीमेक को निर्देशित करने वाले थे, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी।
इससे पहले चर्चा थी कि अलीजेह सलमान के दोस्त और फिल्ममेकर सूरज बडज़ात्या की अगली फिल्म से डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर के साथ उनकी जोड़ी बनने वाली थी। फिर खबर आई कि अलीजेह इससे बाहर हो गई हैं। इसके बाद यह चर्चा थी कि सलमान अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले एक रोमांटिक फिल्म से अलीजेह को बॉलीवुड में ब्रेक दे रहे हैं। हालांकि, अब एक नई फिल्म उनका नाम जुड़ रहा है।

अलीजेह, सलमान खान की बहन अलवीरा और अभिनेता से निर्माता बने अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। वह तब सुर्खियों में आईं थीं, जब उन्होंने अपनी आंटी सीमा खान की कपड़ों के लिए लहंगे में रैंप वॉक किया था। अलीजेह हमेशा से ही एक अभिनेत्री बनने का सपना देखती आई हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। बॉलीवुड में आने के लिए अपनी तैयारी के रूप में उन्होंने कोरियोग्राफर सरोज खान से डांस की ट्रेनिंग ली थी।

उर्फी जावेद संग सेल्फी लेने पहुंचा 'गुटखा लवर', सटने की कोशिश की तो चिल्ला पड़े फोटोग्राफर्स, फिर जो हुआ ....

उर्फी जावेद संग सेल्फी लेने पहुंचा 'गुटखा लवर', सटने की कोशिश की तो चिल्ला पड़े फोटोग्राफर्स, फिर जो हुआ ....

बिग बॉस ओटीटी फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद यूं तो अपने आउटफिट के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद वह इस घटना की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। उर्फी जावेद हमेशा की तरह अपने अतरंगी कपड़ों में पापाराजी के सामने खड़ी फोटो खिंचवा रही थीं और तभी कहीं से उनका एक क्रेजी फैन उनके साथ सेल्फी लेने चला आया। ये शख्स बिना परमिशन लिए सीधा उर्फी के करीब चला गया और उनके साथ सेल्फी लेने लगा।
उर्फी के सामने गुटखा थूककर ली सेल्फी
उर्फी जावेद इससे पहले कि कुछ समझ पातीं, ये उनके करीब आने लगा और शख्स को ऐसा करते देखकर पापाराजी चिल्लाए, 'ए गुटखा लवर... थोड़ा आराम से।' असल में उर्फी के साथ फोटो लेने आया ये शख्स गुटखा चबा रहा था और उसके मुंह में गुटखा भरा हुआ था। सेल्फी लेने से ठीक पहले उसने उर्फी जावेद के सामने ही सड़क पर मुंह में भरा गुटखा थूक दिया।
'गुटखा लवर' ने कई बार बोला सॉरी
फोटोग्राफर्स द्वारा टोके जाने और सेल्फी लेने के बाद उर्फी जावेद के पास खड़े इस इंसान ने पापाराजी को कई बार सॉरी बोला। इसके बाद फोटोग्राफर्स ने उस शख्स से कहा कि कोई बात नहीं। एक बार और थूक दो। इस पर उसने सड़क किनारे एक बार और गुटखा थूक दिया और वहां से चलता बना। उर्फी जावेद के साथ हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
कैसा था उर्फी जावेद का रिएक्शन?
जहां तक इस पूरी घटना पर उर्फी जावेद के रिएक्शन की बात है तो वह बस वहां खड़ी हंसती जा रही थीं। उर्फी जावेद के लिए उनकी हंसी रोकना मुश्किल हो रहा था। इतना ही नहीं इसके बाद भी जब फोटोग्राफर्स उर्फी जावेद से मिले तो उन्होंने गुटखा थूकने वाले शख्स का जिक्र कर दिया जिसके बाद उर्फी जावेद फिर एक बार खिलखिला कर हंस पड़ीं।
देखे विडियो

 

VIDEO : बॉयफ्रेंड को लेकर टेंशन में हैं आम्रपाली दुबे

VIDEO : बॉयफ्रेंड को लेकर टेंशन में हैं आम्रपाली दुबे

भोजपुरी फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को सिनेमा जगत में यूट्यूब क्वीन कहा जाता है. वो अपने डांस, एक्सप्रेशन्स और अदायगी से लाखों दिलों की धड़कन पर राज करती हैं. वो फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. फैंस के साथ अपने सभी अपडेट्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. ऐसे में अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉयफ्रेंड को लेकर चिंता जता रही हैं और वीडियो में खूब गालियां दे रही हैं.

 

आम्रपाली को बॉयफ्रेंड पर नहीं है भरोसा

आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर अपना जो वीडियो शेयर किया है. दरअसल वो एक रील वीडियो है. जिसमें एक्ट्रेस लिपसिंक कर रही हैं. वीडियो में वो कहते हुए दिखाई दे रही हैं कि ‘हमको अपने पति को लेकर उतना नहीं सोचते हैं. उतना भरोसा है उन पर, लेकिन हमको अपने बॉयफ्रेंड से डर लगता है. वह भरोसे के लायक नहीं है.’ वीडियो के अंत में तो वो बॉयफ्रेंड को जमकर गालियां भी सुनाती हैं. उनके वीडियो को देखने के बाद फैंस से लेकर भोजपुरी के कई स्टार्स तक ने जमकर कमेंट्स किए हैं.

लोगों ने किए यहाँ कमेंट्स

आम्रपाली ने वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, ‘छुछुंदर की प्रेम कहानी.’ एक्ट्रेस के वीडियो और कैप्शन पर प्रवेश लाल यादव ने रिएक्ट करते हुए रोने वाली इमोजी शेयर की है. वहीं, कनक पांडे का शॉकिंग रिएक्शन देखने के लिए मिला है. उन्होंने लिखा, ‘ओह… गॉड’. दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लिखा, ‘सही है…’. अब अगर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन्स की बात की जाए तो इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक यूजर ने लिखा, ‘लल्लन टॉप वीडियो.’ दूसरे ने लिखा, ‘बॉयफ्रेंड का नाम तो बता दो मैडम जी पति तो आपको सब जानते हैं कि निरहुआ है बॉयफ्रेंड तो बता दो कौन है’. इसके अलावा कुछ ने उनके वीडियो सुपर भी बताया है. इनके वीडियो को एक लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.


निरहुआ – आम्रपाली की है हिट जोड़ी
आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है. इनकी रील कैमिस्ट्री को फैंस तो पसंद करते ही हैं और रियल में भी लोगों को ये साथ में खूब भाते हैं. दोनों ने साथ में 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस ने भी ‘निरहुआ हिंदु्स्तानी’ से 2014 में अपने भोजपुरिया करियर की शुरुआत की थी. इसमें उनके साथ निरहुआ ने ही लीड रोल प्ले किया था. इन्हें एक साथ फिल्म ‘रोमियो राजा’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ की दोनों किस्तें,’बेटा’, ‘राम लखन’ और ‘सिपाही’ जैसी फिल्मों में काम किया हैं.

 

Pushpa The Rise: पुष्पा के हिंदी वर्जन ने बनाया रिकॉर्ड, 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म

Pushpa The Rise: पुष्पा के हिंदी वर्जन ने बनाया रिकॉर्ड, 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता अब केवल साउथ तक सीमित नहीं है। वह बॉलीवुड में भी लोकप्रिय हो चुके हैं। पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद देशभर में अल्लू ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने भारत में 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने अपने छठे हफ्ते में प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 का भी एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के बावजूद अपने छठे हफ्ते में पुष्पा ने हिंदी में 6 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि बाहुबली 2 ने अपने छठे हफ्ते में 5.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्विटर पर लिखा, पुष्पा के हिंदी वर्जन ने सातवें हफ्ते में भारत में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। किसी भी तेलुगु फिल्म के लिए बॉलीवुड बाजार में यह उपलब्धि हासिल करना एक बड़ा रिकॉर्ड है।

रजनीकांत और प्रभास दो ऐसे सितारे हैं, जिनकी फिल्मों ने हिंदी में 100 करोड़ क्लब में एंट्री की है। अब अल्लू भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। 100 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पुष्पा का हिंदी वर्जन 2021 की टॉप 3 हिंदी फिल्मों में शामिल हो चुका है। बॉलीवुड के लिए पुष्पा एक सरप्राइज के तौर पर उभरी है। 10 दिनों में फिल्म ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस से 37 करोड़ रुपये से अधिक जमा कर लिए थे।

अल्लू अपनी कई फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए फिल्मफेयर और नंदी अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। उनके पिता अल्लू अरविंद जाने-माने तेलुगु फिल्म निर्देशक हैं। अल्लू गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सितारों में भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।
दक्षिण भारतीय फिल्मों की बात करें तो पुष्पा दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये पार करने वाली सातवीं फिल्म बन चुकी है।

इससे पहले रोबोट, बाहुबली, बाहुबली 2, कबाली, 2.0 और साहो ने यह आंकड़ा पार किया है। फिलहाल 11 फरवरी को फिल्म बधाई दो की रिलीज से पहले तक सिनेमाघरों में पुष्पा आराम से दौड़ सकती है। ट्रेड पंडितों की मानें तो आने वाले 10 दिनों में फिल्म और 3 से 4 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है।

पुष्पा में अल्लू एक भयानक चंदन तस्कर पुष्पा राज के रूप में दिखे हैं। इसकी कहानी आंध्र प्रदेश की पहाडिय़ों में लाल चंदन की डकैती पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए पहली बार अल्लू और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिली है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। इस फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम स्टार फहाद फासिल विलेन बने हैं। अब फिल्म के दूसरे पार्ट पुष्पा: द रूल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।  

 

पुष्पा द राइज : पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन नहीं, महेश बाबू थे मेकर्स की पहली पसंद

पुष्पा द राइज : पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन नहीं, महेश बाबू थे मेकर्स की पहली पसंद

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा: द राइज को लेकर दर्शकों की जुबां पर हैं। हर कोई उनके अंदाज की तारीफ कर रहा है। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए अल्लू पहली पसंद नहीं थे। ताजा रिपोर्ट की मानें तो पुष्पा के लिए अल्लू नहीं, बल्कि साउथ के एक और दिग्गज अभिनेता महेश बाबू पहली पसंद थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पा के निर्देशक सुकुमार की पहली पसंद महेश थे। सूत्र की मानें तो निर्देशक सुकुमार तेलुगु सुपरस्टार महेश को इस फिल्म में शामिल करने के इच्छुक थे। कहा जाता है कि उन्होंने अभिनेता महेश को एक से अधिक बार इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था। इसका मतलब है कि अल्लू को बाद में इस फिल्म का ऑफर दिया गया। पुष्पा 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

एक सूत्र ने बताया, हालांकि, महेश ने एंटी सोशल कैरेक्टर नहीं निभाने का अपने करियर में संकल्प लिया है। उन्हें पुष्पा की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। लेकिन उन्हें नहीं लगा कि वह इस भूमिका के लिए परफेक्ट हैं, क्योंकि वह असामाजिक किरदार निभाने में विश्वास नहीं रखते थे। जब महेश के खाते से यह फिल्म बाहर हुई, तो अल्लू ने मौके को भुनाते हुए अपने अभिनय का जबरदस्त रंग जमाया।

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही वह कीर्तिमान बना लिया, जो 2021 में कोई फिल्म नहीं कर पाई। अल्लू की पुष्पा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2021 का सबसे बड़ा ओपनिंग डे अपने नाम किया था। यहां तक कि फिल्म ने मास्टर और स्पाइडर मैन को भी पछाड़ दिया था। पुष्पा का ओपनिंग डे का कलेक्शन 52.50 करोड़ रुपये है। इस फिल्म का कुल बजट 200-250 करोड़ रुपये का है।

पुष्पा में अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना ने अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। फिल्म में रश्मिका के किरदार का नाम श्रीवल्ली है। फिल्म के जरिए अल्लू और रश्मिका पहली बार साथ आए हैं। रश्मिका की यह पहली फिल्म है, जो सीधे हिन्दी दर्शकों के बीच आई। फिल्म की कहानी चंदन की लकडिय़ों की तस्करी से जुड़ा है। फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिन्दी सहित पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई है।

भारत एने नेनु और महर्षि फेम महेश इन दिनों अपनी फिल्म सरकारू वारी पाटा को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग का एक शेड्यूल हाल ही में दुबई में खत्म हुआ है। वह बायोग्राफिकल एक्शन फिल्म मेजर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से वह बतौर निर्माता जुड़े हैं। अदिवी शेष इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 2008 में हुए मुंबई हमले में शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है।