BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
उर्फी जावेद ने फिर धारण किया अतरंगी अवतार, देखे तस्वीरे

उर्फी जावेद ने फिर धारण किया अतरंगी अवतार, देखे तस्वीरे

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद अब एक बार फिर अपने हॉट लुक की वजह से चर्चाओं में हैं। वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय हैं तथा आए दिन अपनी अजीबोगरीब ऑउटफिट को लेकर यूजर्स का ध्यान खींचती रहती हैं। एक बार फिर उर्फी का अतरंगी अवतार उनके प्रशंसकों को पसंद आ रहा है। क्योंकि इस बार वह एक बहुत छोटे टॉप में ग्लैमरस लुक दे रही हैं।

वही अपने छोटी एवं अजब-गजब ड्रेस के कारण उर्फी जावेद के बहुत चर्चे होते हैं. आए दिन उनकी फोटोज वायरल भी होती हैं. ऐसे में उर्फी को प्रशंसा के साथ-साथ ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ती है. मगर उर्फी जावेद ने एक रूल सेट कर दिया है कि ट्रोल्स का उनपर कोई प्रभाव नहीं है. अपने नए पोस्ट में उर्फी जावेद ने कहा है कि लोगों का काम तो बोलना ही है. तो क्यों ना उन्हें कहने के लिए मसाला दिया जाए. उर्फी ने सफ़ेद क्रॉप टॉप एवं गुलाबी स्कर्ट में अपनी कई फोटोज साझा की हैं. इन तस्वीरों के चर्चे हर ओर हो रहे हैं.

वही तस्वीरों में उर्फी जावेद ने बहुत बढिय़ा मेकअप किया हुआ है. पिंक ब्लश, आंखों में काजल तथा मस्कारा, होठों पर बोल्ड पिंक लिपस्टिक के साथ उर्फी जबरदस्त लग रही हैं. उन्होंने कानों में गोल्डन हूप्स ईयररिंग्स पहने हैं तथा बालों को एक लंबी चोटी में बांधा हुआ है. उनके साइड कर्ल्स बहुत क्यूट हैं. इससे पहले उर्फी जावेद ने इस ड्रेस में अपना वीडियो साझा किया था. इस वीडियो में उर्फी जावेद के ट्रांसफॉर्मेशन को देखा जा सकता था. उर्फी पहले ओलिव ग्रीन कलर के टी-शर्ट ऑउटफिट को पहने खड़ी होती हैं तथा फिर अपनी चोटी घुमाते ही बहुत जबरदस्त अवतार धारण कर लेती हैं. वही उर्फी के इस वीडियो को फैंस ने बहुत पसंद किया था. 

आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को मिला यूए सर्टिफिकेट, दो सीन कटे

आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को मिला यूए सर्टिफिकेट, दो सीन कटे

आलिया भट्ट पिछले काफी समय से फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में उनका अंदाज और अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया है। अब एक बार फिर आलिया अपने एक अनदेखे अवतार से दर्शकों को चौंकाने वाली हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज से पहले भी खूब चर्चा में है। संजय लीला भंसाली फिल्म के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अब यूए सर्टिफिकेट मिल गया है।

गंगूबाई काठियावाडी को सेंसर बोर्ड ने यूए सर्टिफिकेट दिया है। बोर्ड ने फिल्म के कुछ दृश्यों पर कैंची भी चलाई है। फिल्म में चार सीन पर कैंची चली है, जिसमें दो सीन डिलीट किए गए हैं। साथ ही दो डायलॉग्स में शब्दों को बदला गया है। फिल्म की लंबाई में एक या दो मिनट घटाए गए हैं। फिल्म में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को गंगूबाई पर गुलाब लगाते हुए दिखाने वाले सीन को भी बदला गया है।

गंगूबाई काठियावाडी, गंगूबाई हरजीवनदास की असल जिंदगी पर आधारित है, जिसे किताब माफिया च्ीन ऑफ मुंबई से उठाया गया है। काठियावाडी की एक साधारण सी लड़की कैसे गंगूबाई बन जाती है, यह फिल्म में दिखाया जाएगा। वो लड़की, जो सबसे लड़ सकती है, लेकिन अपनी किस्मत से नहीं। हालांकि, वह हालातों से हार नहीं मानती। फिल्म में गंगूबाई की जिंदगी से जुड़े तमाम पहलू देखने को मिलेंगे। इसमें आलिया, गंगूबाई बनी हैं। फिल्म 25 फरवरी को रिलीज हो रही है।

आलिया से पहले विद्या बालन ने बेगम जान में वेश्यालय की मालकिन का रोल निभाया था। श्रद्धा कपूर फिल्म हसीना पारकर में माफिया च्ीन बनी थीं। अभिनेत्री सीमा बिस्वास सालों पहले फिल्म बैंडिट च्ीन में माफिया डॉन रहीं फूलन देवी का किरदार निभा चुकी हैं।
मुंबई अंडरवर्ल्ड की दुनिया में गंगूबाई ऐसा नाम रहा है, जिसके कोठे पर बिना उसकी मर्जी के बड़े-बड़े गैंगस्टर भी कदम नहीं रखते थे। वह सेक्स वर्करों के हित में काम करती थी और उनके लिए भी। धोखे और शोषण ने उसकी मासूमियत छीन ली। उसके भीतर एक गुबार भर दिया। देखते ही देखते गुजरात की गंगा हरजीवनदास मुंबई के सबसे नामचीन वेश्यालय की मालकिन गंगूबाई बन गई, यह ना उसे पता चला और ना ही पुलिस को।

आलिया फिल्म आरआरआर से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। उन्हें निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ देखा जाएगा। आलिया करण जौहर की फिल्म तख्त में भी एक अहम भूमिका निभाएंगी। वह शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्म डार्लिंग्स का हिस्सा हैं। इससे पहले दोनों डियर जिंदगी में साथ काम कर चुके हैं। करण जौहर की रोमांटिक फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी आलिया अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।  

 

मालविका मोहनन ने डबल टोन मोनोकिनी में शेयर कीं हॉट फोटोज़

मालविका मोहनन ने डबल टोन मोनोकिनी में शेयर कीं हॉट फोटोज़

एक्ट्रेस मालविका मोहनन इन दिनों मालदीव में वेकेशन का मजा लेते हुए अपनी तस्वीरें फैन्स के साथ साझा कर रही हैं। इन फोटोज़ में मालविका ट्रेंडी बिकनी और स्विमसूट में बेहद बोल्ड नजर आ रहीं हैं

इन फोटोज़ में मालविका डबल टोन वाली मोनोकिनी में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रहीं हैं। मालविका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इन्हें कैप्शन दिया - चैनल-इंग माय इनर सी स्पिरिट। इन फोटोज़ में मालविका ने अपने दिलकश अंदाज और बोल्ड लुक से फैन्स के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया। इस दौरान मालविका पर्पल और सी ब्लू-टोन्ड स्विमसूट में नजर आईं, जिसमें साइड में कट-आउट डिटेल, प्लंजिंग नेकलाइन और कीहोल नेकलाइन थी। मोनोकिनी के साथ मालविका ने एक गोल्ड की चेन-पैंडेंट, कंगन और अंगूठियों से अपने लुक को कम्प्लीट किया।

मालविका ने अपने करियर की सुरुवात 2013 में मलयालम फिल्म पट्टनम पोल से की। यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी,जिसमे एक तमिल ब्राम्हण युवक और एक इसाई लड़की के बिच के रिश्ते को बया करती है। हालाकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इस मूवी के दौरान इन्होने द स्कारलेट विंडो नाम की फैशन ब्रांड की स्थापना की। इसके बाद उन्होंने निर्नायालम फिल्म में भी काम किया। इस मूवी की वजह वह सुर्खियों में आने लगी 72016 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म नानू मट्टू वरलक्ष्मी में डेब्यू किया। इसके बाद इन्होने कई फिल्मो में काम किया है ,जिसमे इनकी सुपरहिट फिल्म है ,द ग्रेट फादर ,पेट्टा,मास्टर 

इन्होने ना केवल तमिल,मलयालम ,कन्नड़ भाषाओ के फिल्मो में काम किया। इन्होने बॉलीवुड में भी काम किया है। इन्होने बॉलीवुड में बियॉन्ड द क्लाउड्स फिल्म से डेब्यू किया। लेकिन यह मूवी फ्लॉप हुई। इस मूवी के लिए उन्होंने जेल के सीक्वेंस के लिए 15 दिनों में करीब 8 किलोग्राम वजन कम किया था। फिल्मो के अलावा वह हीरो हौंडा और मातृभूमि यात्रा के लिए विज्ञापन भी करती है 72019 में वह स्मार्ट लाइफ मैगज़ीन की कवर फोटो में भी दिखाई दी थी। 

बड़ी खबर : BIG BOSS 15 के सेट में लगी आग, सेट में मची अफरा तफरी

बड़ी खबर : BIG BOSS 15 के सेट में लगी आग, सेट में मची अफरा तफरी

मुंबई | सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ के सेट पर आग लग गई. फिलहाल, आग बुझाने के लिए, घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची हुई हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘बिग बॉस 15’ के सेट पर लगी आग को पहले लेवल का बताया गया है.

‘बिग बॉस 15’ के सेट पर आग आज (13 फरवरी को) दोपहर 1 बजे के आसपास लगी थी. ‘बिग बॉस 15’ का सेट गोरेगांव, मुंबई में स्थित है. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आग से सेट के कौन से हिस्से को नुकसान पहुंचा है. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है.

फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां घटना-स्थल पर पहुंचीं
फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं. घटना को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है, ‘मुंबई के गोरेगांव में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सेट पर आज दोपहर करीब 1 बजे आग लग गई. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है: बीएमसी

आरसी 16 में राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी रश्मिका

आरसी 16 में राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी रश्मिका

रश्मिका मंदाना के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। उनकी लोकप्रियता अब साउथ तक सीमित नहीं रही, बल्कि पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम करने के बाद बॉलीवुड में भी लोकप्रिय हो चुकी हैं। श्रीवल्ली नाम से मशहूर हुईं रश्मिका अब जल्द ही पर्दे पर साउथ के सुपरस्टार राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। फिल्म आरसी 16 में दोनों की जोड़ी बनने वाली है।


राम चरण और निर्देशक गौतम तिन्नुरी ने हाल ही में आरसी 16 (राम चरण की 16वीं फिल्म) के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है। इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म को निर्माता पैन इंडिया स्तर पर ही बनाने की प्लानिंग में है। निर्माता काफी समय से राम चरण के अपोजिट फीमेल लीड की तलाश कर रहे थे, जिसके लिए अब रश्मिका से संपर्क किया गया है। उन्होंने इस फिल्म को हरी झंडी भी दिखा दी है।


पुष्पा में काम करने के बाद रश्मिका दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय हो गई हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा उनकी भी खूब तारीफ हुई थी। फिल्म के सुपरहिट होने के बाद उन्हें कई बॉलीवुड फिल्मों के प्रस्ताव आ रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि पुष्पा के दूसरे पार्ट के लिए रश्मिका ने 3 करोड़ रुपये लिए हैं, जबकि पहले पार्ट के लिए उनकी फीस 2 करोड़ रुपये थी। रश्मिका की लोकप्रियता में दिन-ब-दिन इजाफा हो रहा है।


बता करें राम चरण की तों उनके चाहनेवाले ना सिर्फ देश, बल्कि विदेशों में भी बहुत हैं। वह सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। बावजूद इसके राम चरण इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान रखते हैं। वह जल्द ही पैन इंडिया फिल्म आरआरआर में नजर आएंगे।
रश्मिका बॉलीवुड में भी अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए वह बेहद उत्साहित हैं। रश्मिका एक नहीं, बल्कि दो हिंदी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। उनके बॉलीवुड डेब्यू का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म मिशन मजनू से वह बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उनकी दूसरी हिंदी फिल्म है गुडबाय, जिसके जरिए उन्हें पहली बार अमिताभ बच्चन संग काम करने का मौका मिला है। रश्मिका को गूगल ने 2020 की भारत की राष्ट्रीय क्रश बताया था। इसके बाद अभिनेत्री का नाम सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हुआ।
 

शक्तिमान पर बनने जा रही फिल्म, हुआ बड़ा ऐलान, यहाँ देखे...

शक्तिमान पर बनने जा रही फिल्म, हुआ बड़ा ऐलान, यहाँ देखे...

मुकेश खन्ना 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय अभिनेता रहे हैं। उन्होंने धारावाहिक शक्तिमान से हर वर्ग के दर्शकों का दिल जीता। यह किरदार इतना मशहूर हुआ कि इसकी चर्चा आज तक होती है। अब इसी तर्ज पर एक फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का नाम भी शक्तिमान ही होगा। मुकेश खन्ना सोनी टीवी के साथ मिलकर इस फिल्म को बनाने वाले हैं। इसे लेकर खन्ना बेहद उत्साहित हैं।


सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़ा पहला टीजर रिलीज किया है, जो इशारा कर रहा है कि सुपरहीरो शहर को बचाने के लिए दोबारा से वापस आ रहा है। टीजर में कहा गया, जैसा कि मानवता पर अंधेरा और बुराई व्याप्त है, उसके लौटने का समय आ गया है। यह फिल्म तीन हिस्सों में बनेगी, जिसका निर्देशन बेहतरीन निर्देशकों में से एक करने जा रहे हैं। यह फिल्म हिंदी, मलयालम, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी।
टीजर की शुरुआत में मुंबई के ऊपर छाए घने बादल और कड़कती बिजली दिखाई दे रही है। इसके बाद एक कैमरा हवा में उड़ता हुआ दिख रहा है, जिसके लेंस पर शक्तिमान का लोगो बना हुआ है। उसके बाद शक्तिमान की यूनिफॉर्म पहने एक शख्स दिखता है, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाया गया है। इसमें शक्तिमान को लोगों का हीरो, सुपरहीरो बताया गया है। फिल्म में शक्तिमान के किरदार में कौन होगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।


फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा की। उन्होंने शक्तिमान का टीजर शेयर करते हुए लिखा, बड़ी घोषणा: सोनी पिक्चर्स शक्तिमान को बड़े पर्दे पर ला रहा है। इस बार शक्तिमान को सिनेमाघरों के लिए बनाया जाएगा। यह एक ट्राइलॉजी होगी। उन्होंने लिखा, देश का सबसे बड़ा सुपरस्टार इस किरदार को निभाएगा। एक बड़़े डायरेक्टर इसे डायरेक्ट करेंगे। सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन्स ने पॉपुलर सुपरहीरो शो शक्तिमान फिल्म के एडेप्शन राइट्स खरीद लिए हैं।


शक्तिमान टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक रहा है, इसमें मुकेश खन्ना ने शक्तिमान की भूमिका निभाई थी। उनका डबल रोल था। एक में वह पत्रकार गंगाधर थे और दूसरे रोल में सुपरहीरो। सुपरहीरो की पहचान छुपाने के लिए वह गंगाधर बने थे, जो काफी बेवकूफियां करता रहता है। टीवी पर यह शो 13 सितंबर, 1997 को टेलीकास्ट हुआ और 2005 तक प्रसारित हुआ था। शक्तिमान भारत का पहला सुपरहीरो था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।


बॉलीवुड में भी कई सुपरहीरोज फिल्में बनी हैं। मिस्टर इंडिया एक भारतीय सुपरहीरो पर आधारित थी। भारतीय सिनेमा के लिए कृष एक आइकॉनिक सुपरहीरो है। द्रोणा एक सुपरहीरो फिल्म थी। फिल्म रा.वन, भावेश जोशी सुपरहीरो और ए फ्लाइंग जट्ट भी इस लिस्ट में शामिल है।
 

समुद्र किनारे मछली की तरह मचलती नजर आईं Nora Fatehi, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इनकी अदाओं पर फिदा

समुद्र किनारे मछली की तरह मचलती नजर आईं Nora Fatehi, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इनकी अदाओं पर फिदा

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव और चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं. शायद ही ऐसा कोई दिन जाता होगा जब नोरा अपनी हॉटनेस से फैंस को दीवाना ना बनाती हों. एक्ट्रेस आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर हॉट और सिंज़लिंग फोटो शेयर फैंस का दिल खुश करती रहती हैं.


अब हाल ही में नोरा ने फिर से अपनी कुछ मस्त फोटोज़ इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं. इन फोटोज़ में एक्ट्रेस का कातिलाना फिगर नज़र आ रहा है. नोरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो फोटो शेयर की हैं. इन फोटोज़ में एक्ट्रेस ब्लैक, यैलो और ऑरेंज कलर की ट्रांसपेरेंट वनपीस ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. वहीं अगले बूमरैंग वीडियो में एक्ट्रेस अपना फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं

 

इस बॉलीवुड अभिनेत्री के पिता का हुआ निधन

इस बॉलीवुड अभिनेत्री के पिता का हुआ निधन

मुंबई, एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता और फिल्म डायरेक्टर रवि टंडन का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर दी है। रवि टंडन 87 साल के थे। उनका निधन 11 फरवरी को दोपहर में उन घर पर हुआ, रवीना ने पिता के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद किया है और कहा है कि वह उनका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे।
रवीना ने पिता के साथ चार तस्वीरें शेयर की हैं, इनमें से एक वह पिता के साथ चल रही हैं, दूसरी फोटो रवीना के बचपन की है, इसमें उनके पिता ने उन्हें गोद में उठाया हुआ है। तीसरी में दोनों साथ में किसी फंक्शन में बैठे हैं और चौथी में रवीना पिता को पकड़े उन्हें गाल पर किस करते हुए कैमरा को पोज दे रही हैं।
रवीना टंडन ने लिखा, ‘आप हमेशा मेरे साथ चलेंगे पापा. मैं हमेशा आपके जैसी रहूंगी, मैं कभी आपका साथ नहीं छोडूंगी. लव यू पापा.’ रवीना के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट पर अपनी संवेदनाएं दी हैं। एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने कमेंट किया, ‘तुम्हें दिल से मेरी संवेदनाएं.’ कई सेलेब्स ने भी रवीना टंडन को इस मुश्किल समय में प्यार भेजा है।
रवि टंडन बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर रहे हैं, उन्होंने नजराना, मुकद्दर, मजबूर और निर्माण संग कई फिल्मों को बनाया था। साथ ही अनहोनी और एक मैं और एक तू जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। रवि टंडन ने पत्नी वीणा से शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा है जिसका नाम राजीव है। राजीव भी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं, साथ ही उन्हें बेटी रवीना टंडन हुई थीं, जिनका नाम रवि और वीणा टंडन के नाम को मिलाकर रखा गया था।
 

14 फरवरी को  रिलीज होगा महेश बाबू का पहला गाना...

14 फरवरी को रिलीज होगा महेश बाबू का पहला गाना...

महेश बाबू की आने वाली व्यावसायिक थ्रिलर सरकारू वारी पाटा के निर्माताओं ने फिल्म से अपना पहला सिंगल रिलीज करने की घोषणा की है।
निर्माताओं द्वारा हाल ही में घोषणा की गई है, कि फिल्म का पहला सिंगल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगा।
सरकारू वारी पाटा का पहला सिंगल, कलावती वैलेंटाइन्स डे पर रिलीज किया जाएगा।


इस फिल्म में कीर्ति सुरेश ने पहली बार महेश के साथ काम कर रही है। फिल्म हाल के समय की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।
गीता गोविंदम के निर्देशक परशुराम द्वारा अभिनीत, सरकारू वारी पाटा पूरी होने वाली है। फिल्म 12 मई को रिलीज होगी।
आगामी कमर्शियल ड्रामा, नवीन येरनेनी, वाई. रविशंकर, राम अचंता और गोपीचंद अचंता द्वारा संयुक्त रूप से मैथरी मूवी मेकर्स, जीएमबी एंटरटेनमेंट और 14 रील्स प्लस बैनर के तहत निर्मित है।
 

1 अप्रैल को रिलीज होगी जॉन अब्राहम की यहाँ फिल्म....

1 अप्रैल को रिलीज होगी जॉन अब्राहम की यहाँ फिल्म....

एक्टर जॉन अब्राहम जल्द अपनी नयी फिल्म के साथ धमाका करने वाले हैं। जी दरअसल वह और रकुल प्रीत सिंह फिल्म अटैक पार्ट वन में नजर आने वाले हैं और अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। जी हाँ और इस बात का जानकारी खुद जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर करके दी है। आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि इस फिल्म में एक बार फिर से जॉन अब्राहम का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। जी हाँ और इस फिल्म की रिलीज डेट काफी समय से अटकी हुई थी, दो बार पहले भी फिल्म अटैक की रिलीज डेट सामने आ चुकी है हालाँकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए हर बार फिल्म रिलीज को टाल दिया गया।


आपको हम यह भी बता दें कि इस फिल्म में जॉन और रकुल प्रीत के साथ जैकलीन भी दिखाई देंगी। जी हाँ और फिल्म में एक बार फिर से जॉन अब्राहम जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। जॉन अब्राहम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, देश के गौरव को बचाने के लिए हमारे देश के पहले सुपर सैनिक और उसके अटैक को देखने के लिए तैयार हो जाइए, अटैक पार्ट वन, 1 अप्रैल 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।


इस पोस्ट में जॉन ने रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन समेत फिल्म से जुड़े कई लोगों को भी टैग किया है जो आप साफ़-साफ़ देख सकते हैं। वैसे जॉन अब्राहम की ये फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर ओरिएंट वेंचर है। इस फिल्म की कहानी रेंजर ऑफिसर द्वारा किए गए मिशन पर आधारित है। आपको हम यह भी बता दें कि इस फिल्म का टीजर मेकर्स ने 15 दिसंबर 2021 को लॉन्च किया था। वैसे यह फिल्म इससे पहले 28 जनवरी को रिलीज होने वाली थी हालाँकि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखने के बाद फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया था। लेकिन अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि 1 अप्रैल को दर्शकों के इंतजार खत्म हो जाएगा।
 

अल्लू अर्जुन को पुष्पा राज बनाने में लगते थे 2 घंटे, इस टेक्निक से किया जाता था मेकअप

अल्लू अर्जुन को पुष्पा राज बनाने में लगते थे 2 घंटे, इस टेक्निक से किया जाता था मेकअप

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने पुष्पा राज बनकर जो धूम मचाई है उसकी गवाह पूरी दुनिया बन चुकी है. फिल्म जबरदस्त है और उससे भी जबरदस्त रहे अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) जिनका अंदाज, जिनके तेवर और जिनका लुक खूब चर्चा में है. अब लुक की बात चली है तो बता दें कि फिल्म में अल्लू अर्जुन के लुक्स (Allu Arjun Looks) की चर्चा खूब हो रही है. अगर किरदार को ठीक तरह से निभाना है तो फिर उस किरदार को समझना पड़ता है और इसमें लुक्स काफी मायने रखता है. लिहाजा पुष्पा (Pushpa) के लिए अल्लू को तैयार करना किसी चुनौती से कम नहीं था क्योंकि ये किरदार खुद चुनौतियों से भरा था. इस किरदार के लिए तैयार होना खुद अल्लू के लिए भी काफी मुश्किल था.
2 घंटे तक चलता था मेकअप
अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को पुष्पा बनने में पूरे 2 घंटों की मेहनत लगती थी. पूरी टीम इस दौरान अल्लू अर्जुन के मेक ओवर (Allu Arjun Make Over) में जुटी रहती हैं. उनके चेहरे की कायापलट कर उन्हें पूरी तरह पुष्पा के अवतार में उतार दिया जाता था.
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने फिल्म रिलीज के बाद हुए कुछ इंटरव्यू में खुद ये माना था कि उन्हें इस मेकअप के दौरान काफी सब्र रखना पड़ता था और कई बार ये काफी मुश्किलों भरा भी हो जाता था. लेकिन फिर भी फिल्म के लिए खुद के किरदार के लिए एक्टर को ये सब सहना पड़ता है. वहीं ये मेहनत अब रंग भी ला गई है. पुष्पा को सिर्फ साउथ में ही बल्कि पूरी दुनिया में प्यार मिल रहा है.

आलिया भट्ट ने रोज डे के बाद बालों में गुलाब लगाए फोटोस सोशल मीडिया पर की शेयर, देखे तस्वीरे....

आलिया भट्ट ने रोज डे के बाद बालों में गुलाब लगाए फोटोस सोशल मीडिया पर की शेयर, देखे तस्वीरे....

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है जिसे लोगों से धमाकेदार रिस्पॉन्स मिले है. आलिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.

 

साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है आलिया

 



आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वह व्हाइट कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने बालों में गुलाब के फूल लगाए हैं.

 

आलिया ने कैमरे के सामने दिलकश अंदाज में तस्वीरें खिंचवाई हैं. उन्होंने अलग-अलग पोज फोटोशूट करवाया है जिसमें उनका अंदाज देखते ही बन रहा है.

 


 

नहीं रहे हमारे बीच ‘महाभारत’ के ‘भीम’ प्रवीण कुमार, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सासे…

नहीं रहे हमारे बीच ‘महाभारत’ के ‘भीम’ प्रवीण कुमार, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सासे…

नई दिल्ली : लता मंगेशकर के बाद एक बार फिर से मनोरंजन जगत से दुखद खबर सामने आई है। बडे पर्दे पर मशहूर पौराणिक सीरियल ‘महाभारत’ में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है। वह 74 साल के थे। प्रवीण कुमार सोबती अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में काफी बीमार थे और आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उनके निधन की जानकारी बेटी ने दी।


प्रवीण कुमार सोबती की बेटी ने कहा कि उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से सोमवार रात 9.30 बजे हुआ था। वह दिल्ली में अपने घर पर थे। प्रवीण कुमार सोबती ने टीवी सीरियल के अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया और खूब सुर्खियों बटोरी थीं। वह अपने कद काठी की वजह से भी हमेशा चर्चा में रहते थे। उन्होंने धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, संजय दत्त और सनी देओल जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। प्रवीण कुमार सोबती फिल्मों में ज्यादातर विलेन की भूमिका अदा करते थे, जिसे दर्शक खूब पसंद भी करते थे।

 


केवल एक्टिंग ही नहीं बल्कि प्रवीण कुमार सोबती खेल को लेकर काफी चर्चित थे। वह पंजाब से संबंध रखते थे। प्रवीण कुमार सोबती हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह चार बार के एशियाई खेलों के पदक विजेता 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य रहे थे। और उन्होंने दो ओलंपिक खेलों (1968 मैक्सिको खेलों और 1972 म्यूनिख खेलों) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हो चुके थे। खेल के कारण ही प्रवीण को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली।
हालांकि उन्हें वह नौकरी छोड़ अभिनय की ओर करियर बनाने का फैसला किया। गौरतलब है कि बीते दिनों अपनी आर्थिक तंगी को लेकर प्रवीण कुमार सोबती सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। हाल ही में उनकी माली हालत बहुत खराब थी जिसके चलते उन्होंने सरकार से आर्थिक मदद की अपील की थी। अभिनेता ने अपनी शिकायत में कहा कि पंजाब में सरकार बनाने वाली सभी पार्टियों से मुझे शिकायत है। जितने भी खिलाड़ी एशियन गेम्स खेलते हैं या मेडल जीतते हैं, उन्हें पेंशन दी जाती है। हालांकि इस अधिकार से मुझे वंचित रखा गया।


प्रवीण कुमार सोबती ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं 76 साल का हो गया हूं। काफी समय से घर में ही हूं, तबीयत ठीक नहीं रहती है। खाने में भी कई तरह के परहेज हैं, स्पाइनल प्रॉब्लम है। घर में पत्नी वीना देखभाल करती है। एक बेटी की मुंबई में शादी हो चुकी है। उस दौर में भीम को सब जानते थे, लेकिन अब सब भूल गए हैं।’ हाल ही में मीडिया के सामने अपनी परेशानी बताते हुए प्रवीण कुमार सोबती ने कहा कि कोरोना के दौरान दुनिया के रिश्तों की असलियत सामने आ चुकी है। उन्हें यह शिकायत है कि पंजाब की जितनी भी सरकारें आईं उन्हें पेंशन से वंचित ही रखा गया।


50 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता प्रवीण की आखिरी फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम ‘महाभारत और बर्बर’ था। प्रवीण कुमार सोबती ने यहां भीम का किरदार निभाया था। इसके बाद अभिनय छोड़ प्रवीण कुमार सोबती ने राजनीति में प्रवेश किया, उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली के वजीरपुर से चुनाव लड़ा। लेकिन जीत न सके। कुछ समय बाद उन्होंने आप पार्टी छोड़कर भाजपा जॉइन कर लिया।
 

फरवरी कि इस दिन को रिलीज होगी यामी गौतम की नई  फिल्म ए थर्सडे

फरवरी कि इस दिन को रिलीज होगी यामी गौतम की नई फिल्म ए थर्सडे

अभिनेत्री यामी गौतम आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगी। ए थर्सडे भी उनकी आने वाली बहुचर्चित फिल्मों में शुमार है। उनकी इस फिल्म से जुड़ीं कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है, जिसके बाद यामी के प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। जल्द ही इस फिल्म का प्रमोशन शुरू होगा।


फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि निर्माताओं ने ए थर्सडे की रिलीज डेट फाइनल कर दी है। यह 17 फरवरी को दर्शकों के बीच आएगी। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। अगले हफ्ते से फिल्म के प्रमोशन का काम शुरू होगा। इस फिल्म में डिंपल कपाडिय़ा और नेहा धूपिया भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। रॉनी स्क्रूवाला इस फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म का निर्देशन ब्लैंक के निर्देशक बहजाद खांबटा ने किया है।
इस फिल्म की कहानी नैना जायसवाल नाम की एक प्लेस्कूल टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 16 बच्चों को बंधक बना लेती है। मीडिया और पुलिस नैना को घेर लेती है और उससे सवाल पूछ पूछकर उसे तोड़ देती है। अब नैना को बच्चे कैसे मिलते हैं और क्या उसी ने ही उन्हें अगवा किया है? इन्हीं सवालों का जवाब यह फिल्म आपको देगी। यामी अपने करियर में पहली बार किसी फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभाने जा रही हैं।


यामी को आखिरी बार हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत पुलिस में देखा गया था। खास बात यह है कि उनकी ये फिल्म भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। फिल्म में यामी के साथ जैकलीन फर्नांडिस, सैफ अली खान और अर्जुन कपूर नजर आए थे।
यामी ने हमेशा पर्दे पर कुछ रोमांचक किरदार निभाने की कोशिश की है। वह आगे भी ऐसा ही करती नजर आएंगी। दर्शक उन्हें आने वाले वक्त में फिल्मों में अलग-अलग तरह के रोल निभाते देखेंगे। दर्शक फिल्मों में यामी को एक दिलचस्प साइकोलॉजिकल थ्रिलर से लेकर सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण मुद्दों पर आवाज उठाते हुए देखेंगे। उम्मीद है कि वह अपने इन खास किरदारों के जरिए समाज में एक नई तरह की बहस और चर्चाओं को जन्म देंगी।


यामी जल्द ही पिंक के निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी की फिल्म लॉस्ट में नजर आएंगी। इसमें वह क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभाएंगी। वह अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री निमरत कौर के साथ फिल्म दसवीं में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में यामी एजुकेशन सिस्टम पर बात करती दिखेंगी। सोशल ड्रामा फिल्म यामी ओह माय गॉड 2 भी उनके खाते से जुड़ी है। चोर निकल के भागा और रात बाकी जैसी फिल्मों में भी वह अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।
 

मार्च में शादी करने जा रहे हैं अली फजल और ऋ चा चड्ढा

मार्च में शादी करने जा रहे हैं अली फजल और ऋ चा चड्ढा

बॉलीवुड एक्टर अली फजल और ऋ चा चड्ढा को लेकर हर दिन नयी-नयी खबरें आती हैं। आप सभी को बता दें कि यह कपल बीते ६ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जी हाँ और अब दोनों ही मार्च के महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आप सभी को बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात फिल्म फुकरे के सेट पर हुई थी।

जी हाँ और यह फिल्म साल २०१३ में रिलीज हुई थी। बीते दिनों एक इंटरव्यू में ऋ चा चड्ढा ने बताया था कि अली के साथ वह अपने घर पर चैप्लिन फिल्म देख रही थीं, तभी उन्हें अली को आय लव यू कहा।


वहीँ अली ने तीन महीने लिए उन्हें आय लव यू टू बोलने में। उसी के बाद से दोनों साथ हैं। आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि पिछले दो साल से दोनों शादी करने का प्लान कर रहे हैं, हालाँकि लॉकडाउन के कारण वह इसे पोस्टपोन करते आ रहे हैं।


रिपोर्ट्स को मानें तो अली फजल और ऋ चा चड्ढा अब और इंतजार नहीं करेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ही फुकरे ३ के शूट के दौरान शादी के बंधन में बंधेंगे। आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि फिल्म का शूट दिल्ली में होने वाला है।


आपको हम यह भी बता दें कि कपल शादी के लिए मुंबई जाएगा और इसके बाद शूट पूरा करने के लिए वह वापस दिल्ली आएगा। आपको हम यह भी बता दें कि अली और ऋचा दोनों ही साल २०२० में अप्रैल के महीने में शादी करने वाले थे, हालाँकि लॉकडाउन के कारण इन्होंने प्लान पोस्टपोन कर दिया। लेकिन अब दोनों मार्च के महीने में शादी करने वाले हैं।
 

बड़ी खबर : तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बबिता जी उर्फ़ मुनमुन दत्ता हुई गिरफ्तार, जाने क्या है वजह

बड़ी खबर : तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बबिता जी उर्फ़ मुनमुन दत्ता हुई गिरफ्तार, जाने क्या है वजह

हांसी | ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी सोमवार खुद के खिलाफ थाना शहर हांसी में दर्ज अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में जांच अधिकारी डीएसपी विनोद शंकर के समक्ष पेश हुईं, जिसके बाद जांच अधिकारी ने उनको औपचारिक तौर पर गिरफ्तार किया और करीब 4 घंटे तक उनसे अपने कार्यालय में पूछताछ की. इसके बाद आरोपी मुनमुन दत्ता को अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया गया.

डीएसपी कार्यालय के बाहर मुनमुन दत्ता की एक झलक पाने को आतुर लोगों का जमावड़ा लग गया. मुनमुन दत्ता खुद भी अपने साथ हाईकोर्ट की वकील व हाईकोर्ट के आदेश पर दो सुरक्षाकर्मियों व बाउंसरो के साथ डीएसपी कार्यालय पहुंची. मुनमुन दत्ता ने इस दौरान किसी भी मीडियाकर्मी से बात नहीं की. मुनमुन दत्ता के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा हंसी के दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कल्सन ने 13 मई 2021 दर्ज कराया था.

मुनमुन दत्ता की याचिका को विशेष अदालत ने की थी खारिज
मुनमुन दत्ता ने इसके बाद अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को खत्म कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. उस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने 22 सितंबर 2021 को खारिज कर दिया था. मुनमुन दत्ता की अग्रिम जमानत याचिका हिसार की एससी-एसटी एक्ट के तहत स्थापित विशेष अदालत ने 28 जनवरी को खारिज कर दी थी, जिसके बाद मुनमुन दत्ता ने अग्रिम जमानत के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली थी.

हाई कोर्ट के जज ने कहा था- पेश होने के लिए
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के जज अवनीश झिंगन ने गत 4 फरवरी को मुनमुन दत्ता को हांसी में जांच अधिकारी के समक्ष पेश हो कर जांच में शामिल होने को कहा था. जांच अधिकारी को आदेश किए गए हैं कि मुनमुन दत्ता को गिरफ्तार कर वह पूछताछ करने के बाद उसे अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया जाए. इसके अतिरिक्त जांच अधिकारी को निर्देश दिए गए थे कि वे आगामी 25 फरवरी को जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट के समक्ष पेश करें.

मुनमुन दत्ता ने पिछले साल 9 जनवरी को यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर अनुसूचित जाति समाज के खिलाफ अभद्र व अपमान जनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद शिकायतकर्ता रजत कलसन ने 13 मई 2021 को मुनमुन दत्ता के खिलाफ थाना शहर हांसी में एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था.

युवराज और युविका चौधरी भी पेश हो चुके हैं मामले
गौरतलब है कि पिछले साल 9 मई को मुनमुन दत्ता ने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर दलित समाज के लिए अपमानजनक टिप्पणी की थी जिस पर हांसी के दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने थाना शहर हांसी में मुनमुन दत्ता के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था. इससे पहले वह दलितों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह व फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुके हैं. उन्हें भी हांसी पुलिस के समक्ष आकर जांच में शामिल होना पड़ा था तथा पुलिस ने उन्हें भी औपचारिक तौर पर गिरफ्तार पर अंतरिम जमानत पर छोड़ा था.

तेजस्वी प्रकाश अभिनती नागिन 6 को 130 करोड़ रुपये के बजट में बनाएंगी एकता कपूर?

तेजस्वी प्रकाश अभिनती नागिन 6 को 130 करोड़ रुपये के बजट में बनाएंगी एकता कपूर?

बिग बॉस 15 की ट्रॉफी जीतने के बाद तेजस्वी प्रकाश के सितारे बुलंदियों पर हैं। हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है और उन्हें बधाइयां भी मिल रही हैं। बिग बॉस 15 के फिनाले में ही उनके फैंस को दोहरी खुली मिली, जब नागिन 6 में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तेजस्वी के नाम की घोषणा हुई। अब ऐसी चर्चा है कि एकता कपूर इस सीरियल को 130 करोड़ रुपये के बजट में बनाएंगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, तेजस्वी अभिनती नागिन 6 को फिल्ममेकर एकता 130 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाएंगी। एक सूत्र ने कहा, यह नागिन का सबसे महंगा सीजन है। अगर यह शो नहीं चला, तो एकता अगले साल से इस फ्रेंचाइजी को बंद कर सकती हैं। वह इसे 130 करोड़ रुपये के बजट में बना रही हैं। तेजस्वी और सिम्बा नागपाल पर बहुत दबाव है, क्योंकि शो का बजट काफी ज्यादा है।

एक सूत्र ने बताया कि कुछ लोगों ने एकता से कहा कि वह इतनी रकम से फिल्म बना सकती थीं। खबरों की मानें तो इस प्रोजेक्ट में निवेश करके एकता अपना किस्मत आजमाना चाहती हैं। इस शो का बजट टेलीविजन इंडस्ट्री के किसी भी अन्य शो की तुलना में बहुत बड़ा है। अगर शो नहीं चलता है, तो इससे मेकर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मेकर्स तेजस्वी की लोकप्रियता को जरूर भुनाने की कोशिश करेंगे।

नागिन 6 की शुरुआत बसंत पंचमी स्पेशल से होगी। साथ ही इस सीजन का थीम देश पर जैविक युद्ध छेडऩे वाले पड़ोसी देश के बारे में है। बिग बॉस 15 के फिनाले में ही मेकर्स ने इस शो का प्रोमो जारी किया था। प्रोमो में तेजस्वी का लुक काफी हॉट लगा था। इस शो का प्रसारण कलर्स टीवी पर 12 फरवरी से रात 8 बजे शुरू होगा। इसका प्रसारण शनिवार और रविवार रात 8 बजे होगा।

तेजस्वी पहले भी कलर्स के कई शोज में नजर आ चुकी हैं। उन्हें संस्कार: धरोहर अपनों की और स्वरागिनी जैसे कलर्स के शोज में देखा गया है।
टीवी की दुनिया में नागिन एक अलग प्रकार की कहानी लेकर आया है। यह शो इतना लोकप्रिय हुआ कि अब तक इसके पांच सीजन आ चुके हैं। घर, गृहस्थी, कॉमेडी और लव स्टोरी के बाद एकता एक अलग ही स्टोरी सामने लेकर आईं और दर्शकों को उनका यह प्रयोग अच्छा लगा। नागिन के पहले सीजन में मौनी रॉय ने अहम भूमिका निभाई थी। प्रेम, दुश्मनी और बदले की कहानी के साथ नागिन 5 ने भी दर्शकों को प्रभावित किया था।

सफल निर्माता होने के साथ-साथ एकता एक ओटीटी प्लेटफार्म की मालिक हैं। एएलटी बालाजी पर उन्होंने हर तरह के दर्शकों के लिए कंटेंट बनाया है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की और कसौटी जिंदगी की जैसे सीरियल उन्होंने ही बनाए हैं।

कियारा आडवाणी ने ग्रे बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर

कियारा आडवाणी ने ग्रे बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भले ही कबीर सिंह, शेरशाह जैसी मूवी में एक बहुत ही सिंपल किरदार भी अदा किया हो लेकिन रियल लाइफ में वह बहुत बोल्ड हैं। कियारा आडवाणी की फैशन सेंस का कोई उत्तर नहीं हैं। वह अक्सर अपनी फोटोज के कारण से चर्चाओं में बनी रहती है। अभिनेत्री जो भी लुक कैरी करती हुई नजऱ आ रही हैं, उसमें बहुत कमाल लगती हैं। हाल ही में कियारा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनका अब तक का सबसे बोल्ड अंदाज देखने के लिए मिल रहा है।

वीडियो में वह स्लिवर कलर की डिजाइनर बैकलैस ड्रेस में नजऱ आ रही है। वह इस आउटफिट में अपनी सिजलिंग और शायनी बॉडी को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने रेड कलर की प्रिंटेड हील्स को ड्रेस के साथ मैच कर रखा है। कियारा कैमरा की तरफ देखकर पोज भी दे रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ ही घंटे में ही कियारा की यह वीडियो वायरल हो चुकी है और इसे 1.5 लाख से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है। फैंस ही नहीं स्टार्स भी कियारा के इल वीडियो पर कमेंट करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। हम बता दें कि इस पर जाह्नवी कपूर, अथिया शेट्टी, मनीष मल्होत्रा जैसी कई जानी- मानी हस्तियों ने रिएक्शन दिया है।

वर्क फ्रंट के बारें में बात तो कियारा आडवाणी जल्द ही मूवी जुग जुग जियो में दिखाई देने वाली है। इस मूवी में कियारा के हीरो वरुण धवन बने हैं। वरुण कियारा के साथ अनिल कपूर, नीतू कपूर और प्राजक्ता कोली भी हैं। ये मूवी 24 जून को रिलीज होने वाली है। सके अलावा कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म भूल भुलैया 2 में दिखाई देने वाली है। 

BIG BREAKING : यहाँ की सरकार ने घोषित की सार्वजनिक छुट्टी,  कल बंद रहेंगे सभी शासकीय कार्यालय, स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर

BIG BREAKING : यहाँ की सरकार ने घोषित की सार्वजनिक छुट्टी, कल बंद रहेंगे सभी शासकीय कार्यालय, स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर

मुंबई : भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। महाराष्ट्र सरकार ने उनके निधन पर एक दिन की सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है। 7 फरवरी यानि कल प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर आदेश किया गया है।


केंद्र सरकार ने सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान सभी स्थानों पर तिरंगा आधा झुका रहेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गज नेताओं, अभिनेताओं और अन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त किया है।


बता दें कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर पिछले करीब एक महीने से काफी बीमार चल रही थीं। इसी साल 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था। लता दीदी की उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें ICU में एडमिट किया था। तब से वह लगातार संघर्ष ही कर रही थीं।
 

एक माह में 3 मूवीज में धमाल मचाती हुई नजर आएंगी हुमा कुरैशी

एक माह में 3 मूवीज में धमाल मचाती हुई नजर आएंगी हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी के लिए वर्ष 2022 की शुरुआत धमाकेदार ही चुकी है। सिर्फ एक माह में 3 मूवीज के रिलीज के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए हुमा तैयार हो चुकी है। इसकी शुरुआत साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज मिथ्या से होती है जो 18 फरवरी को जी5 पर रिलीज की जाने वाली है। फिर तमिल सुपर स्टार अजित के साथ बहुप्रतीक्षित मूवीज में से एक वलमाई में कुछ उच्च ऑक्टेन स्टंट करते हुए दिखाई देने वाली है। ऐसा पहली बार होगा जब हुमा एक्शन करती दिखाई देने वाली है।

यह मूवी 24 फरवरी को 4 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज़ की जाने वाली है। माह समाप्त होने से पहले, हुमा इस वर्ष की सबसे बहुप्रतीक्षित हिंदी मूवी गंगूबाई काठ्यावाड़ी में एक विशेष भूमिका में भी नजऱ आने वाली है, जो मास्टर निर्देशक संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित है और 25 फरवरी को रिलीज़ की जाने वाली है।

इस बारें में हुमा कुरैशी का कहना है कि काम के मामले में 2021 मेरे लिए एक विशेष साल साबित हुआ है, 2022 भी कुछ अलग नहीं नजऱ आ रहा है। मुझे उम्मीद है कि मुझे अपने प्रशंसकों से वही प्यार और सराहना भी मिलने वाली है। केवल एक महीने में 3 अलग-अलग मूवीज के साथ दर्शकों से मिलने में सक्षम होना सुखद अनुभव है। भगवान दयालु हैं ऐसा लगता है कि हुमा सभी माध्यमों के दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने की योजना भी बना रही है, चाहे वह ओटीटी हो या फिर बड़ा पर्दा।

हम महारानी फेम एक्ट्रेस को 3 अलग-अलग अवतारों में देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते है। यह बहुमुखी अभिनेत्री इस वर्ष के अंत में मोनिका ओ माय डार्लिंग, डबल एक्सएल और महारानी के बहु प्रतीक्षित दूसरे सीजऩ में भी नजऱ आने वाली है।