BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश के विनर बनते ही फैंस ने मनाया जश्न, इस वजह से दोगुनी हुई खुशी

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश के विनर बनते ही फैंस ने मनाया जश्न, इस वजह से दोगुनी हुई खुशी

तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। विनर की ट्रॉफी के साथ ही साथ तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को 40 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं। इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश के फैंस जश्न मनाने में जुट चुके हैं। तेजस्वी प्रकाश ने फिनाले की रेस में प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को पटखनी दी है। बिग बॉस 15 की शुरुआत से ही तेजस्वी प्रकाश ने शानदार गेम प्लानिंग के साथ लोगों का दिल जीत लिया था। शुरुआत से ही तेजस्वी प्रकाश ने इस शो के दर्शकों को खूब एंटरटेन करने की कोशिश की और उनकी ये कोशिश आज रंग लाई है।
फैंस मना रहे हैं जश्न
बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करने के साथ ही तेजस्वी प्रकाश के खाते में अब नागिन 6 (Naagin 6) का लीड रोल भी है। ऐसे में तेजस्वी प्रकाश के फैंस की खुशी देखते ही बन रही हैं।सोशल मीडिया पर फैंस अपने-अपने अंदाज में तेजस्वी प्रकाश को बधाई देने में जुटे हुए हैं। लोग तेजस्वी प्रकाश की जर्नी को याद करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही लोग ऐसा भी लिख रहे हैं कि अब तेजस्वी प्रकाश के दोनों हाथों में लड्डू है।
प्रतीक के फैंस हुए निराश
एक ओर जहां तेजस्वी प्रकाश के फैंस खुशियां मना रहे हैं। वहीं प्रतीक सहजपाल के फैंस काफी निराश हैं। प्रतीक के फैंस यही मानकर चल रहे थे कि बिग बॉस 15 की ट्रॉफी उनके नाम ही होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में प्रतीक सहजपाल के फैंस बिग बॉस 15 के मेकर्स को लगातार खरी खोटी सुनाने में जुटे हुए हैं। लोगों का कहना है कि मेकर्स ने तेजस्वी प्रकाश को शो का विनर बनाकर गलत फैसला लिया है।

 

मशहूर अभिनेत्री नेहा शर्मा की फोटोज इंस्टाग्राम पर बरपा रही कहर, देखे तस्वीरे...

मशहूर अभिनेत्री नेहा शर्मा की फोटोज इंस्टाग्राम पर बरपा रही कहर, देखे तस्वीरे...

भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नेहा शर्मा साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुकी एक्ट्रेस नेहा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वो खुद से जुड़ी पोस्ट्स इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम में शेयर किया है जो वायरल हो रही है इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को व्हाइट कलर की बिकिनी में देखा जा सकता है।

दरअसल, नेहा शर्मा इन दिनों गोवा में वेकेशन इन्जॉय कर रही हैं. कड़ाके की ठंड में एक्ट्रेस ने गोवा में समंदर किनारे बिकिनी में बोल्ड अदाएं दिखाई है और इन तस्वीरों को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज में नेहा शर्मा की सिजलिंग अदाएं फैंस को खूब पसंद आ रही हैं और वो जमकर कमेंट्स कर रहे हैं, कमेंट्स में वो उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।


नेहा शर्मा का यह फोटोशूट कुछ समय पहले का है, उनकी बहन एक्ट्रेस आयशा शर्मा भी इस फोटोशूट में थीं, इस वीड‍ियो से पहले आयशा के साथ अपनी फोटोज साझा कर चुकी हैं।
 

सुरभि चंदना ने नागिन 6 एपिसोड शेयर किया अपना लुक, आदि नागिन के रूप बिखेरा जलवा , देखे तस्वीरे

सुरभि चंदना ने नागिन 6 एपिसोड शेयर किया अपना लुक, आदि नागिन के रूप बिखेरा जलवा , देखे तस्वीरे

आदि नागिन के रूप में सुरभि चंदना का जलवा एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने अपनी तस्वीरों के साथ लिखा, 'आदि नागिन का वार सुरभि चंदना ने बसंत पंचमी स्पेशल एपिसोड के लिए आदि नागिन के रूप में अपना लुक दिखाया बसंत पंचमी स्पेशल एपिसोड में दर्शक पुरानी नागिन सुरभि चंदना, अदा खान, अनीता हसनंदानी और कृष्णा मुखर्जी को एक फ्रेम में देख पाएंगे. सुरभि चंदना ने नागिन 6 एपिसोड के लिए शेयर किया अपना लुक रेड और गोल्डन कलर की ड्रेस में सुरभि बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

सुरभि चंदना नई तस्वीरों में धमाल मचाती दिख रही हैं उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स, मांटिका और ब्रेसलेट के साथ अपने लुक को और बेहतर बनाने का फैसला किया। सुरभि चंदना अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं सुरभि ने फोटोशूट के लिए अपने बालों को खुला छोड़ा था। नए पोस्ट में सुरभि चंदना बेहद खूबसूरत लग रही हैं आदि नागिन के रूप में सुरभि बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बसंत पंचमी स्पेशल एपिसोड 5-6 फरवरी को टेलीकास्ट होगा। आदि नागिन के रूप में सुरभि चंदना शब्दों से परे आश्चर्यजनक है|

Radhey shyam : फैंस का इंतजार खत्म , प्रभास की फिल्म राधे श्याम का दो रिलीज डेट जारी

Radhey shyam : फैंस का इंतजार खत्म , प्रभास की फिल्म राधे श्याम का दो रिलीज डेट जारी

प्रभास राधे श्याम को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। राधे श्याम 14 जनवरी को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण रिलीज टल गई। अब जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म की रिलीज डेट आरआरआर की रिलीज पर निर्भर होगी। कोरोना के कारण आरआरआर की दो नई वैकल्पिक रिलीज डेट जारी हुई है। फिल्म 18 मार्च या 28 अप्रैल को आएगी। इन दोनों डेट्स में से खाली स्लॉट में राधे श्याम को सिनेमाघरों में उतारा जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास की राधे श्याम 18 मार्च या 28 अप्रैल को आएगी। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आरआरआर कब रिलीज होगी। यदि आरआरआर 18 मार्च को आएगी, तो राधे श्याम के लिए 28 अप्रैल की स्लॉट खाली होगी। अनिश्चितता भरे माहौल को देखते हुए आरआरआर की टीम ने दो रिलीज डेट जारी किए हैं। राधे श्याम के मेकर्स भी चाहते हैं कि उनकी फिल्म का आरआरआर से क्लैश ना हो।

एक सूत्र ने बताया, प्रभास की दो बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। एक तेलुगु फिल्म राधे श्याम में उन्होंने श्याम की भूमिका निभाई है और दूसरी हिन्दी फिल्म आदिपुरुष में उन्होंने राम का किरदार अदा किया है। राम और श्याम दोनों ही सिनेमाघरों में जाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। सूत्र का कहना है कि प्रभास आरआरआर की रिलीज को लेकर अपने दोस्त एसएस राजामौली से संपर्क में हैं, ताकि राधे श्याम खाली स्लॉट को भर सके।

काफी समय बाद प्रभास एक रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में पहली बार प्रभास और पूजा हेगड़े एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। राधा कृष्ण कुमार ने फिल्म का निर्देशन किया है। हालांकि, फिल्म के ट्रेलर को कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। ट्रेलर में प्रभास एक ज्योतिष के किरदार में नजर आए, जो पूजा के प्यार में पड़ा हुआ है। अब दर्शकों को बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार है।

फिल्म में प्रभास और पूजा के अलावा सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, प्रियदर्शी, मुरली शर्मा, साशा चेत्री और कुणाल रॉय कपूर भी नजर आएंगे। इसे भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने मिलकर बनाया है। फिल्म में प्रभास के कपड़ों पर लगभग छह करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस पीरियड ड्रामा फिल्म की प्रेम कहानी 1970 के दशक की है। यह बड़े बजट की फिल्म है, जिसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिन्दी में रिलीज किया जाएगा।

राधे श्याम का कई हिन्दी फिल्मों से क्लैश होगा। यदि राधे श्याम होली के मौके पर 18 मार्च को आती है, तो इसका रणबीर कपूर की शमशेरा और अक्षय कुमार की बच्चन पांडे से टक्कर होगा। दोनों फिल्में भी 18 मार्च को आएंगी। वहीं, अगर राधे श्याम 28 अप्रैल को आएगी, तो इसका टक्कर होरोपंती 2 और रनवे 34 से होने वाला है। ये दोनों फिल्में 29 अप्रैल को रिलीज होंगी।


पुष्पा के बाद अब फिर फैंस होंगे सामंथा रुथ प्रभु के दीवाने,  इस फिल्म में कर सकती है आइटम सॉन्ग डांस

पुष्पा के बाद अब फिर फैंस होंगे सामंथा रुथ प्रभु के दीवाने, इस फिल्म में कर सकती है आइटम सॉन्ग डांस

दक्षिण भारत की ख्यातनाम अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों जहाँ अपनी वैवाहिक जिन्दगी में आए बिखराव को लेकर चर्चाओं में हैं, वहीं दूसरी ओर वे पुष्पा: द राइज के अपने करियर के पहले आइटम नम्बर को लेकर भी खासी चर्चा पा रही हैं। कहा जा रहा है कि यह गीत पुष्पा: द राइज की सफलता में वही भूमिका निभा रहा है जो कभी शाहरुख की रईस में सनी लियोन के गीत लैला मैं लैला ने निभायी थी।

पुष्पा : द राइज में सामंथा के सफल आइटम नम्बर के बाद अब दक्षिण का हर निर्माता निर्देशक चाहता है कि उनकी फिल्म में सामंथा का आइटम नंबर हो। हर निर्माता सामंथा को अपनी फिल्म के लिए साइन करना चाहता है। निर्माताओं को लगता है कि अगर सामंथा उनकी फिल्म में भी आइटम डांस कर देंगी तो उनकी फिल्म के सफल होने की सम्भावना बढ़ जाएंगी। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, विजय देवरकोंडा की अपकमिंग पहली हिन्दी फिल्म लाइगर के लिए भी सामंथा को अप्रोच किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक पुरी जगन्नाथ इन दिनों अपनी पैन इंडिया फिल्म लाइगर को रिलीज करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। निर्माताओं को लगता है कि फिल्म में एक धमाकेदार डांस नम्बर होना चाहिए, ताकि दर्शक सिनेमाघरों में झूमने को मजबूर हो जाए। फिल्म के निर्माता इस आइटम डांस के लिए अदाकारा सामंथा को लेने की सोच रहे हैं। उन्हें लगता है कि सामंथा इस आइटम डांस के लिए एकदम परफेक्ट च्वाइस होंगी।

सामंथा ने पर्दे पर कई धमाकेदार रोल निभाए हैं और फिल्म पुष्पा में उन्होंने अपने आइटम डांस से फैंस का दिल धडक़ाया है। सामंथा को इन दिनों कई आइटम डांस के ऑफर आ रहे हैं लेकिन वो उन्हें सोच समझकर साइन कर रही हैं। सामंथा ने लाइगर निर्माताओं को भी अभी तक हां नहीं बोली है। सामंथा इन दिनों लाइगर के निर्माताओं के ऑफर पर सोच-विचार कर रही हैं।

फिल्म लाइगर में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। यह मुंबई के स्लम में रहने वाले एक बॉक्सर की कहानी होगी, जो विश्वस्तर पर नाम कमाता है। फिल्म लाइगर में जाने-माने बॉक्स माइक टायसन का स्पेशल कैमियो भी होगा। 

  

इस साल काफी व्यस्त रहेगीं रकुलप्रीत सिंह, रिलीज को तैयार हैं सात फिल्में

इस साल काफी व्यस्त रहेगीं रकुलप्रीत सिंह, रिलीज को तैयार हैं सात फिल्में

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के लिए वर्ष 2022 काफी व्यस्त साल है। इस साल रकुल की 7 फिल्में रिलीज के लिए तैयार है, जिनमें से छह हिंदी फिल्में हैं। बॉलीवुड में उनके शीर्षकों में आयुष्मान के साथ 'डॉक्टर जीÓ, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ 'रनवे 34Ó, अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'थैंक गॉडÓ, 'छतरीवालीÓ, 'अटैकÓ और अक्षय कुमार के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म शामिल हैं।
उत्साहित रकुल ने साझा किया कि मैं उम्मीद कर रही हूं कि 2022 मेरे सबसे अच्छे वर्षों में से एक होगा। मैं वास्तव में 2022 का इंतजार कर रही थी, क्योंकि 7 फिल्में हैं जो रिलीज के लिए तैयार हैं, 6 हिंदी में। मुझे उन सभी की शूटिंग करने में एक अद्भुत अनुभव हुआ है। प्रत्येक चरित्र एक दूसरे से बहुत अलग है, प्रत्येक फिल्म एक अलग शैली की है।
रकुलप्रीत सिंह कहती है कि अटैक एक एक्शन फिल्म है तो रनवे 34 में मैं एक पायलट की भूमिका निभा रही हूं तो डॉक्टर जी में मैं एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की भूमिका निभा रही हूं, थैंक गॉड कमर्शियल है। वह आगे कहती हैं, मुझे उम्मीद है कि लोग वास्तव में इसे पसंद करेंगे। इन फिल्मों के लिए शूटिंग करना एक अद्भुत अनुभव रहा है और अब उनके बाहर आने का समय है। मैं बस इन फिल्मों के शुरू होने का इंतजार कर रही हूं।

 

अब IndiGo की एयर होस्टेस ने रश्मिका मंदाना को किया कॉपी, सामी सामी किया डांस

अब IndiGo की एयर होस्टेस ने रश्मिका मंदाना को किया कॉपी, सामी सामी किया डांस

दिसंबर 2021 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा जबरदस्त हिट रही. इस फिल्म के डायलॉग से लेकर गाने खूब पसंद किए गए. पुष्पा फिल्म के गानों पर सोशल मीडिया पर खूब रील वीडियो बनाए जा रहे हैं. इस बीच इंडियो एयरलाइंस की एक एयर होस्टेस ने पुष्पा फिल्म के 'सामी सामी' गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के बाद से ही यह खूब वायरल हो रहा है.
इस एयर होस्टेस का नाम आयत है. आयत हमेशा ट्रेडिंग सॉन्ग पर वीडियो और रील बनाती रहती है. अब उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है. इस बार आयत पुष्पा फिल्म के पॉपुलर सॉन्ग 'सामी सामी' पर डांस करती नजर आई. खास बात यह है कि इसमें आयत ने रश्मिका मंदाना के डांस स्पेट की बीट को बखूबी पकड़ा और उन्हें कॉपी करने में काफी हद तक कामयाब रहीं.
सामी सामी गाना पुष्पा फिल्म का हिट सॉन्ग पर जिसे रश्मिका मंदाना पर फिल्माया गया है. वायरल वीडियो में आयत ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई है. उन्होंने साउथ इंडियन लुक को फॉलो किया. साड़ी के साथ गोल्ड टेम्पल ज्वेलरी और बालों में गजरा लगाकर आयत ने लुक को कंप्लीट किया. सामी सामी हुकअप स्टेप से एक बार फिर से आयत ने यूजर्स का ध्यान खींचा है
आयत का डांस और मूव्स सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है. यूजर्स कमेंट कर उनके डांस की काफी तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि अगस्त 2020 में आयत ने खाली फ्लाइट में डांस करते हुए अपनी एक वीडियो शेयर की थी. इसके बाद वह इंटरनेट सेंसेशन बन गई. अब उनका हर वीडियो खूब पसंद किया जाता है और उनके पोस्ट पर लाखों व्यूज मिलते हैं.
 

 Mauni Roy Wedding : मलयाली परंपरा से मौनी रॉय बंधी शादी के बंधन में, यहाँ देखे विडियो

Mauni Roy Wedding : मलयाली परंपरा से मौनी रॉय बंधी शादी के बंधन में, यहाँ देखे विडियो

मौनी रॉय और सूरज नांबियार 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने गोवा में मलयाली परंपरा के जरिए शादी रचाई। पारंपरिक पोशाक में सजी दुल्हन मौनी रॉय की पहली फोटो ऑनलाइन सामने आई है। इन फोटोज में वह गोल्ड ज्वैलरी के साथ सफेद और लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में अभिनेत्री लुभावनी लग रही हैं। मौनी और सूरज ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे। मौनी और सूरज ने पहले कभी आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे को डेट करने की पुष्टि नहीं की थी।

बताया जा रहा है कि मौनी और सूरज की शादी की दो रस्में होंगी - पहला, मलयाली परंपराओं के अनुसार, उसके बाद एक बंगाली परंपराओं से शादी होगी। जहां बंगाली शादी शाम को होगी, वहीं मलयाली शादी 27 जनवरी को सुबह संपन्न की गई।
 

जन्नत जुबैर ने पुष्पा के गाने सामी- सामी पर किया डांस ,मिनटों में होने लगा वायरल, देखें विडियो

जन्नत जुबैर ने पुष्पा के गाने सामी- सामी पर किया डांस ,मिनटों में होने लगा वायरल, देखें विडियो

पुष्पा : द राइज फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। लोगों ने इस फिल्म को खूब सराहा साथ ही इस फिल्म गाना सामी-सामी भी चर्चा में रहा। आम लोगों से लेकर टीवी सेलेब्स भी इसपर डांस कर वीडियो शेयर कर रहे हैं। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबेर रहमानी ने भी इस गाने पर डांस का वीडियो किया। इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इस वीडियो को 7 घंटे में 868000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैंद्य वहीं इस वीडियो को हजारों में कमेंट मिल रहे हैं । जन्नत जुबैर एक एक्ट्रेस होने-होने के साथ सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर भी हैं। जन्नत जुबैर के इंस्टाग्राम पर 39 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

जन्नत जुबैर ने सामी-सामी गाने पर साड़ी पहन कर डांस किया हैद्य वहीं वह ब्लैक कलर का चश्मा भी लगाए नजर आ रही हैद्य जन्नत जुबैर ने इस अवसर पर रश्मिका मंदाना के स्टेप्स को कॉपी करने का प्रयास किया है। जन्नत जुबेर रहमानी ने बोल्ड वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, सामी-सामीद्य इसके अलावा उन्होंने एक दिल की इमोजी भी शेयर की है।

लोग उनके डांस को खूब पसंद कर रहे हैं। जन्नत जुबैर टीवी सीरियल फुलवा से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद फिर कभी रुकने का नाम लिया। टेलीविजन शोज के साथ जन्नत फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

 

पुष्पा ने चमकाई अल्लू अर्जुन की किस्मत ,  100 करोड़ में ऑफर हुई एटली की फिल्म

पुष्पा ने चमकाई अल्लू अर्जुन की किस्मत , 100 करोड़ में ऑफर हुई एटली की फिल्म

इन दिनों साउथ में जिस अभिनेता की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह हैं अल्लू अर्जुन। पुष्पा उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई है। इसके जरिए वह ना सिर्फ साउथ, बल्कि बॉलीवुड में भी लोकप्रिय हो गए हैं। फिल्म से अल्लू के स्टाइल से लेकर उनके डॉयलाग तक लोग कॉपी कर रहे हैं। अब इस कामयाबी के बाद अल्लू को निर्देशक एटली की अगली फिल्म के लिए भारी-भरकम रकम ऑफर की गई है।

पुष्पा के बाद अल्लू की झोली में कई बड़ी फिल्में आ गिरी हैं। इतना ही नहीं उन्हें इन फिल्मों के लिए मोटी रकम भी दी जा रही है।
रिपोर्टों के मुताबिक, वह अब साउथ के मशहूर निर्देशक एटली के साथ मिलकर काम करने वाले हैं। एटली ने अपनी अगली फिल्म के लिए अल्लू से संपर्क किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए अल्लू को 100 करोड रुपये की फीस ऑफर की गई है।
अपने शानदार निर्देशन के लिए मशहूर एटली थेरी, मार्सल और बिजिल जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म राजा रानी के लिए विजय अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था। ऐसे में अल्लू और एटली की जोड़ी बेशक बेहतरीन साबित होगी।
एटली बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर भी एक फिल्म बनाने वाले हैं, जो लंबे समय से चर्चा में है। शाहरुख और एटली अपने करियर में पहली बार एक-दूसरे के साथ काम करने को बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म में एटली ने शाहरुख के साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा को कास्ट किया है। खास बात यह है कि इसके जरिए एटली पहली बार किसी हिंदी फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। फिल्म का संगीत एआर रहमान दे रहे हैं।
पुष्पा 17, दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी मुख्य भूमिका में नजर आए, वहीं इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में अपने दमदार डायलॉग, शानदार एक्टिंग और डांस मूव्स से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले अल्लू देशभर में चर्चा में आ गए हैं। पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 300 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर चुकी है।
मुख्य अभिनेता के रूप में अल्लू ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में आई फिल्म गंगोत्री से की थी। हालांकि, 2004 में आई फिल्म आर्या के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अल्लू की तेलुगु फिल्म अला वैकुंठपुरमलो ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था। शहजादा नाम से उनकी इस फिल्म का हिंदी रीमेक बन रहा है, जिसमें कार्तिक आर्यन दिखाई देंगे। अल्लू अपनी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए फिल्मफेयर और नंदी अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं।
 

Web Series on Hotstar: वो 7 वेबसीरीज जिन्हें देखकर कहेंगे वाह...हो गया पैसा वसूल!

Web Series on Hotstar: वो 7 वेबसीरीज जिन्हें देखकर कहेंगे वाह...हो गया पैसा वसूल!

ये नया जमाना है लिहाजा बड़े पर्दे के साथ-साथ अब ओटीटी भी दर्शकों के लिए फेमस हो चुका है.  बेहतरीन कंटेट, जानदार एक्टर जब इतनी आसानी से आपकी मोबाइल स्क्रीन पर हों तो भला किसे पसंद नही आएगा. एक से बढ़कर एक ओटीटी चैनल आपके लिए बेहतरीन मनोरंजन परोस रहे हैं. और इस लिस्ट में हॉटस्टार भी शामिल है. चलिए बताते हैं हॉटस्टार की वो 7 वेब सीरीज (Superhit Web Series on Hotstar) जो आपके लिए पैसा वसूल हैं. 

Human Web Series
दवा कंपनियों की असलियत खोलती ये वेबसीरीज रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गई है. कुल 10 एपिसोड की ये सीरीज़ जबरदस्त है और आपको स्क्रीन से चिपकाए रखने का माद्दा रखती है. शेफाली शाह जहां अपनी एक्टिंग से आपको सरप्राइज करती हैं तो वहीं कीर्ति कुल्हारी भी अपने अभिनय से आपको जरूर खुश करेंगीं. इस सीरीज को देखना घाटे का सौदा साबित नहीं होगा. 

City of Dreams Season 2
राजनीति के शौकीन हैं तो सिटी ऑफ ड्रीम देखिए. महाराष्ट्र की सत्ता के लिए परिवार के भीतर की राजनीति आपको निराश नहीं करेगी. 

Aarya 2
सस्पेंस, रिवेंज, थ्रिलर से भरी वेब सीरीज आर्या 2. सुष्मिता सेन की ये वेब सीरीज अगर अब तक नहीं देखी है तो जरूर देख लें. देखकर बिल्कुल भी निराश नहीं होंगे. आर्या 2 हॉटस्टार की बेहतरीन वेब सीरीज में से एक है जो आपको हर एपिसोड में रोमांचित करेगी.

Special Ops 1.5
के के मेनन के फैन हैं तो अब तक स्पेशल ऑप्स 1.5 को जरूर देख चुके होंगे. लेकिन अगर उनके नहीं भी है तो भी आपको ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए. इसका पहला सीजन संसद हमले में शामिल एक और आतंकी की थ्योरी पर बेस्ड था तो ही स्पेशल ऑप्स 1.5 स्पेशल ऑफिसर हिम्मत सिंह की कहानी पर बेस्ड है.

The Empire
कुछ पीरीयोडिकल ड्रामा सीरीज देखने के शौकीन हैं तो द एम्पायर आपके लिए बेस्ट है. बाबर की जिंदगी पर आधारित ये वेब सीरीज भी कमाल की है जिसमें डीनो मोरियो की एक्टिंग देखना आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. 

Out of Love
रसिका दुग्गल की बेहतरीन एक्टिंग से सजी आउट ऑफ लव सीरीज भी आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी. राजनीति और क्राइम सीरीज न होने के बावजूद ये सस्पेंस बनाए रखती है और आपको स्क्रीन से भी जोड़े रखती है. 

Criminal Justice
सस्पेंस और क्राइम ड्रामा सीरीज के शौकीन हैं तो क्रिमिनल जस्टिस आपके लिए ही है. ऊपर से पंकज त्रिपाठी की शानदार एक्टिंग तो फिर हुआ ना सोने पे सुहागा. बस क्रिमिनल जस्टिस आपके लिए सोने पे सुहागा से कम नहीं है.  

 

Pregnancy के दौरान भी ये पीना नहीं छोड़ पा रही है भारती सिंह, एक इंटरव्यू में शेयर की ये बात

Pregnancy के दौरान भी ये पीना नहीं छोड़ पा रही है भारती सिंह, एक इंटरव्यू में शेयर की ये बात

मुंबई | लाफ्टर क्वीन भारती सिंह जल्द ही मां बनने वाली हैं. प्रेग्नेंसी के दिनों में बेबी को हेल्दी रखने के लिए भारती ने अपना वजन घटाया साथ ही वो खूब एक्सरसाइज भी करती हैं. लेकिन इन दिनों में भी भारती सिंह अपनी एक ऐसी बुरी आदत नहीं छोड़ पा रहीं, जिसे प्रेग्नेंसी के दिनों में नहीं पीना चाहिए.

एक लीडिंग टैबलॉयड को दिए इंटरव्यू में भारती बताती हैं कि उन्हें इन दिनों लहसुन की चटनी के साथ वड़ा पाव खाने का खूब मन करता है. वो दिन में 3 बार वड़ा पाव खा सकती हैं, वो भी कोल्ड ड्रिंक के साथ. भारती अच्छे से जानती हैं कि बेबी की हेल्थ के लिए कोल्ड ड्रिंक ठीक नहीं है.

कोल्ड ड्रिंक पीने वाली आदत पर बात करते हुए भारती ने कहा - मुझे पता है कि इस समय कोल्ड ड्रिंक की अनुमति नहीं है, साथ ही मजाक में एक्ट्रेस ने आगे कहा- बच्चा काला हो जाएगा ना. तो वहीं भारती ने अपनी बात पर सफाई देते हुए कहा - मुझे असल में बच्चे के रंग या लिंग की परवाह नहीं है. बस स्वस्थ बच्चा हो. भारती सिंह के इस इंटरव्यू के बाद उनके फैंस उन्हे कोल्ड ड्रिंक न पीने की हिदायत दे रहें हैं.

 

अमिताभ बच्चन  ने तिरंगे के रंग से रंगी दाढ़ी , फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

अमिताभ बच्चन ने तिरंगे के रंग से रंगी दाढ़ी , फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं हर मौके पर विश करने से कभी न चूकने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन ने भी फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी एक बड़ी मजेदार तस्वीर शेयर फैंस को खास अंदाज में विश किया है।

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी दाढ़ी तिरंगे के रंग में रंगी नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'गणतंत्र दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएं।

अमिताभ के इस पोस्ट पर फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं और इसे अब तक 302,121 लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा एक और तस्वीर शेयर कर महानायक ने फैंस को रिपब्लिक डे की बधाई दी है, जिसमें वह अमिताभ के घर के बाहर तिरंगा लिए फैंस का हुजूम नजर आ रहा है।

वर्कफ्रंट पर, अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' है, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय नजर आएंगे। इसके अलावा बिग बी के पास 'रनवे 34' और 'झुंड' जैसी फिल्में भी हैं।
 

Imlie: धमाकेदार अंदाज में होगी नए 'आदित्य' की एंट्री, मानस्वी वशिष्ठ के आते ही ऐसे बदलेगी पूरी कहानी

Imlie: धमाकेदार अंदाज में होगी नए 'आदित्य' की एंट्री, मानस्वी वशिष्ठ के आते ही ऐसे बदलेगी पूरी कहानी

टीवी एक्टर गश्मीर महाजनी इन दिनों सीरियल इमली में लीड रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं। गश्मीर इस सीरियल में आदित्य कुमार त्रिपाठी का रोल अदा करते हैं जोकि पेशे से पत्रकार है। आदित्य की निजी जिंदगी में ऐसी उथल-पुथल मची हुई है कि कहानी में रोजाना कोई ना कोई ट्विस्ट जरूर आ रहा है। इस बीच गश्मीर महाजनी ने इस सीरियल को छोड़ने का फैसला कर लिया है। ऐसे में मेकर्स इस समय टीवी इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों को इस रोल के लिए अप्रोच करने में जुटे हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि गश्मीर महाजनी इमली को काफी लम्बे समय से छोड़ना चाह रहे थे। दरअसल गश्मीर अपने मराठी प्रोजेक्ट्स पर भी साथ में ही काम कर रहे हैं लेकिन हेक्टिक शेड्यूल के चलते वो तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैं। जब मेकर्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो गश्मीर ने उनके सामने कई ऐसी शर्त रखी जिसे मान पाना प्रोड्यूसर्स के लिए मुश्किल हो रहा था। ऐसे में आखिरकार गश्मीर ने शो को पूरी तरह से छोड़ने का मन बना लिया।
बीते हफ्ते ही खबर आई है कि इमली के मेकर्स ने एक्टर राघव तिवारी को आदित्य कुमार त्रिपाठी के रोल के लिए चुना है। राघव के नाम पर ऑफिशियल मुहर तो नहीं लगी थी लेकिन माना यही जा रहा था कि जल्द ही राघव इस सीरियल में आदित्य बनकर एंट्री लेंगे। बता दें कि राघव इससे पहले जी टीवी के सीरियल हमारी वाली गुडन्यूज में अहम रोल निभा चुके हैं।
राघव का नाम सामने आने के कुछ ही दिन बाद इस सीरियल से मानस्वी वशिष्ठ का नाम जुड़ने लगा है। मानस्वी ने सीरियल इश्क में मरजावां 2 में काम किया है और इस इंडस्ट्री में वो अभी नए ही हैं।
इमली में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मानस्वी वशिष्ठ की एंट्री इस सीरियल में एकदम फिल्मी अंदाज में होने वाली है। इमली के करेंट ट्रैक के मुताबिक आदित्य इन दिनों पगडंडिया में है। वहां पर वो एक आतंकवादी का इंटरव्यू लेने पहुंचा है। यही पर स्थिति ऐसी बनेगी कि आदित्य गायब हो जाएगा। उसके घरवाले परेशान हो जाएंगे और पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाएंगे।
धमाकेदार होगी मानस्वी वशिष्ठ की एंट्री
आने वाले दिनों में इमली में दिखाया जाएगा कि आदित्य पगडंडिया से सही सलामत वापस लौट आएगा और अपने मिशन पर कामयाब भी होगा। यही से मेकर्स इमली में मानस्वी वशिष्ठ की एंट्री करवाने वाले हैं। कई रिपोर्ट्स में ऐसा भी बताया जा रहा है कि इमली जल्द ही विदेश पढ़ाई करने चली जाएगी। इसके बाद कहानी में एक के बाद एक कई मजेदार ट्विस्ट आएंगे। वैसे आप मानस्वी वशिष्ठ को इस सीरियल में देखने के लिए कितने उत्सुक हैं?
 

'पुष्पा' के लिए क्रेजी हुए ये सिलेब्स, देखें-अल्लू अर्जुन को किसने सबसे ज्यादा हंसाया

'पुष्पा' के लिए क्रेजी हुए ये सिलेब्स, देखें-अल्लू अर्जुन को किसने सबसे ज्यादा हंसाया

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' एंटरटेनमेंट का पर्याय बन चुकी है। आम दर्शक ही नहीं बल्कि सिलेब्स भी फिल्म के लिए क्रेजी हैं। इसके गानों पर नेहा कक्कड़ से लेकर सुरेश रैना तक रील्स बना चुके हैं। कोई सामंथा तो कोई श्रीवल्ली रश्मिका मंदाना को कॉपी करता दिख रहा है। रवींद्र जडेजा भी अल्लू अर्जुन का गेटअप में महफिल लूट चुके हैं। पुष्पा का डायलॉग 'झुकेगा नहीं' हर किसी की जुबान पर चढ़ा है। वहीं अल्लू अर्जुनभी सबकी पोस्ट पर बराबर प्यार दे रहे हैं। यहां देखते हैं उन्हें पुष्पा: द राइज की किस रील पर सबसे ज्यादा मजा आया।
रवींद्र जडेजा का पुष्पा लुक

पुष्पा साल 2021 में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। मूवी ने बम्पर कमाई की है साथ ही जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी बटोरी। क्रिकेटर्स से लेकर बॉलीवुड सिलेब्स तक फिल्म का जादू सब पर चढ़ा है। बीते दिनों रवींद्र जडेजा ने अपना लुक शेयर किया था जिसमें वह अल्लू अर्जुन के गेटअप में थे। साथ में फिल्म का डायलॉग लिखा था। अल्लू अर्जुन ने भी उनके पोस्ट पर सुर में सुर मिलाया था। उन्होंने कैप्शन दिया था, क्या आपने पुष्पा नाम से फूल समझ लिया था? वह आग है। अल्लू अर्जुन ने इस पर फिल्म का डायलॉग कॉमेंट किया था, झुकेगा नहीं।


सुरेश रैना का चप्पल स्टेप

सुरेश रैना भी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'श्रीवल्ली' गाने पर डांस कर चुके हैं। अपने डांस में अल्लू अर्जुन को टैग करके सुरेश रैना ने उनकी तारीफ की थी। साथ में लिखा था, पुष्पा में क्या जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है भाई, तुम्हें खूब सफलता मिले। अल्लू अर्जुन ने क्लैपिंग इमोजी बनाकर ग्रेट कॉमेंट किया था।

 

नेहा कक्कड़ ने रेत पर किया डांस

नेहा कक्कड़ भी पुष्पा के गाने Oo Antava पर सामंथा को कॉपी कर चुकी हैं। उन्होंने बीच पर लेट-लेटकर डांस किया था। नेहा के परफॉर्मेंस पर अल्लू अर्जुन का कॉमेंट था, प्यार और तारीफ के लिए शुक्रिया।

 

डेविड वार्नर फैमिली ने लूटी महफिल

क्रिकेटर डेविड वार्नर जो कि इंडियन सिनेमा के बड़े फैन हैं उन्होंने फेस ऐप से अपना चेहरा बदलकर पुष्पा के सीन्स पर अपना टैलंट दिखाया है। उनसे पहले उनकी बेटियां 'सामी' गाने पर डांस कर चुकी हैं। अल्लू अर्जुन को शायद सबसे ज्यादा मजा इसी परफॉर्मेंस पर आया। उन्होंने वार्नर की बेटियों के पोस्ट पर 'सो क्यूट' लिखने के साथ लाफिंग और हार्ट इमोजी बनाया है।

 

 RRR Release Date : आरआरआर की दो नई रिलीज डेट जारी हुई, कोरोना के चलते मेकर्स ने बनाया कुछ ऐसा प्लान

RRR Release Date : आरआरआर की दो नई रिलीज डेट जारी हुई, कोरोना के चलते मेकर्स ने बनाया कुछ ऐसा प्लान

कोरोना वायरस की महामारी के चलते कई फिल्मों की रिलीज डेट स्थगित हुई है। हाल में पैन इंडिया फिल्म आरआरआर की रिलीज डेट को टाल दिया गया था। फिल्म 7 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। अब मेकर्स ने इस फिल्म की दो नई रिलीज डेट घोषित की है। आरआरआर इस साल 18 मार्च या 28 अप्रैल को दर्शकों के बीच आने वाली है। महामारी की स्थिति को देखते हुए मेकर्स ने यह निर्णय लिया है।

आरआरआर मूवीज के ट्विटर हैंडल पर फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। आरआरआर मूवीज ने अपने नोट में लिखा, अगर देश में महामारी की स्थिति बेहतर हो जाती है और सभी थिएटर पूरी क्षमता से खुल जाते हैं, तो हम 18 मार्च, 2022 को फिल्म रिलीज करने के लिए तैयार हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो आरआरआर 28 अप्रैल, 2022 को रिलीज होगी। मौजूदा स्थिति को देखते हुए मेकर्स को वैकल्पिक योजना बनानी पड़ी।

एसएस राजामौली के निर्देशन की आरआरआर की रिलीज का इंतजार काफी समय से हो रहा है। इससे पहले भी फिल्म आरआरआर की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है। पहले यह फिल्म पिछले साल 8 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। इसके बाद 13 अक्टूबर को रिलीज डेट फाइनल हुई, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे और आगे बढ़ा दिया गया। मौजूदा हालातों में फिल्ममेकिंग से लेकर रिलीज तक मेकर्स को फूंक-फूंक कर पांव रखने पड़ रहे हैं।

यदि आरआरआर होली के मौके पर 18 मार्च को आती है, तो इसका कई फिल्मों से क्लैश होगा। 18 मार्च को ही रणबीर कपूर की शमशेरा और अक्षय कुमार की बच्चन पांडे आने वाली है। वहीं अगर आरआरआर 28 अप्रैल को आएगी, तो इसका टक्कर होरोपंती 2 और रनवे 34 से होने वाला है। होरीपंती 2 में टाइगर श्रॉफ, जबकि रनवे 34 में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये दोनों फिल्में 29 अप्रैल को रिलीज होंगी।
इस फिल्म में 1920 के दशक की कहानी को फिल्माया जाएगा।

फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर भाई की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म दो महान स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी पर आधारित है। इन्होंने अंग्रेजों और हैदराबाद के निजाम से भी आजादी की लड़ाई लड़ी थी। फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म को करीब 450 करोड़ रुपये की लागत में तैयार किया गया है।

पिछले साल की शुरुआत में निर्माताओं ने घोषणा की थी कि नेटफ्लिक्स और जी5 ने फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं। थिएट्रिकल रिलीज के बाद फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में जी5 पर रिलीज होगी। वहीं, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म हिन्दी, पुर्तगाली, कोरियाई, तुर्की और स्पेनिश भाषाओं में प्रसारित होगी। फिल्म के एक पुराने पोस्टर में राम घोड़े पर सवार दिखे थे। वहीं, एनटीआर को बाइक पर सवार देखा गया था।

 

Video : मोनालिसा ने 'पुष्पा' के सामी सामी' गाने पर किया डांस, यहाँ देखे विडियो

Video : मोनालिसा ने 'पुष्पा' के सामी सामी' गाने पर किया डांस, यहाँ देखे विडियो

नई दिल्ली : भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया अपनी फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। ऐसे में मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा' के सामी सामी' गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है।

इस वीडियो में मोनालिसा रश्मिका मंदाना की हुक स्टेप को कॉपी करती नजर आ रही हैं। गाने में मोनालिसा का डांस देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'आपसे ना हो पाएगा। कमर आपकी मोटी हो गई है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'तुम कभी भी रश्मिका की स्टेप मैच नहीं कर पाओगी।' यहां देखिए ये वीडियो

नेहा कक्कड़ भी हुई पुष्पा फिल्म की दीवानी, रेत पर बैठकर किया डांस

नेहा कक्कड़ भी हुई पुष्पा फिल्म की दीवानी, रेत पर बैठकर किया डांस

नई दिल्ली : मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे नेहा ऐसी सिंगर हैं जिन्हे सोशल मीडिया सेंसेशन कहा जाता है और अपनी आवाज से उन्होंने सभी का दिल जीता है। वैसे नेहा एकमात्र ऐसी भारतीय सिंगर हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। नेहा के पोस्ट्स को काफी पसंद किया जाता है और उनकी हर एक तस्वीर को फैंस प्यार देते हैं। अब इसी कड़ी में नेहा ने अपना एक और लेटेस्ट वीडियो साझा किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में नेहा का एक अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। इस वीडियो में नेहा को पुष्पा फैन के रूप में देखा जा रहा है।

जी दरअसल, टॉलीवुड फिल्म पुष्पा ने देशभर में तहलका मचा रखा है और आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक हर किसी पर इस फिल्म का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। लोग इस फिल्म के डायलॉग से लेकर इस फिल्म के गाने तक पर वीडियो बना रहे हैं। अब इसी लिस्ट में नेहा कक्कड़ का नाम भी शामिल हो चुका है। आप देख सकते हैं सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो नीले रंग की ट्रेडिशनल आउटफिट में देखी जा सकती हैं। इस दौरान वो समंदर किनारे रेत पर बैठी हुई हैं और अल्लू अर्जुन और सामंथा रूथ प्रभु के रेत वाले डांस स्टेप को रीक्रिएट करती देखी जा सकती हैं।

आप देख सकते हैं अपने पैरों को रेत में घुमाते हुए इस स्टेप करते हुए नेहा ने बेहद कातिलाना एक्सप्रेशन भी दिए हैं, जिससे फैंस घायल हुए जा रहे हैं और कमेंट में आहे भर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही नेहा ने ये भी बताया कि इस वीडियो के जरिए पुष्पा फिल्म के लिए अपना प्यार और प्रोत्साहन व्यक्त करना चाहती हैं। इसी के साथ नेहा के पति रोहनप्रीत भी अपनी पत्नी के इस कातिल अदा पर मर मिटे हैं। उनके अलावा नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने भी नेहा के परफॉर्मेंस की तारीफ की है और कमेंट किया है।


 

उर्फी जावेद के नए अवतार ने खींचा लोगों का ध्यान, देखकर मदहोश हुए फैंस

उर्फी जावेद के नए अवतार ने खींचा लोगों का ध्यान, देखकर मदहोश हुए फैंस

टीवी की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस ओटीटी की प्रतियोगी रही उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। उर्फी अपने बेबाक अंदाज और बोल्डनेस के लिए प्रशंसकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। वही उर्फी जावेद की हर अदा पर मर-मिटने वाले फैंस उनकी झलक पाने को उत्साहित रहते हैं। यही कारण है, जो वो अपने प्रशंसकों को कभी दुखी नहीं करती हैं। वही अब एक बार फिर उर्फी ने ब्रालेस लुक में फोटोशूट कराया है।
उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए सुपर सिजलिंग लुक में कुछ फोटोज साझा की हैं। तस्वीरों में उर्फी पिंक कलर के पैंट सूट में ब्रालेस लुक में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने पिंक कलर का ब्लेजर तथा पैंट पहना हुआ है। मगर अपनी ड्रेस के साथ उन्होंने कोई ईनरवियर नहीं पहना है। उर्फी ने अपने इस लुक के साथ ट्रेंडी सिल्वर नेकपीस कैरी करके ग्लैम टच दिया है।
वही ग्लॉसी न्यूड लिपस्टिक तथा ग्लॉसी बेस के साथ उन्होंने ड्रेस के मैचिंग का पिंक आईशैडो लगाया है। वही बात यदि हेयर स्टाइल की करें तो उर्फी ने अपने बालों को लाइट वेव के साथ खुला ही रखा है। उर्फी इस अवतार में ग्लैमरस डॉल लग रही हैं। वही अब उर्फी किसी नए अवतार में तस्वीरें साझा करे और प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं ना आए, ये भला कैसे हो सकता है? हमेशा की भांति उर्फी के नए ब्रालेस अवतार ने प्रशंसकों को फिर से अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। सिर्फ कुछ ही मिनटों में अभिनेत्री की तस्वीरों को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।
 

नीचे पड़े 2 हजार के नोट को देखकर खराब हुई दूल्हे की नियत, फिर दुल्हन ने सिखाया सबक

नीचे पड़े 2 हजार के नोट को देखकर खराब हुई दूल्हे की नियत, फिर दुल्हन ने सिखाया सबक

शादी का पल इंसान की जिंदगी में एक बार आता है. इस पल को यादगार बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते. लाखों-करोड़ों खर्च करके तमाम तरह के ताम झाम जुटाते हैं, एक से एक शाही पकवान बनवाते हैं, लेकिन कभी-कभी शादी समारोह का पूरा मजा आपकी एक छोटी सी गलती से किरकिरा हो सकता है. इसलिए दूल्हा-दुल्हन को अपनी शादी के दौरान बेहद सावधान और सतर्क रहना चाहिए. वैसे भी आजकल सोशल मीडिया का दौर है आपकी हर एक हरकत कोई न कोई रिकॉर्ड कर रहा होता है. आपने कोई गलती की और आप हंसी के पात्र बन सकते हैं. जैसा की इस दूल्हे के साथ हुआ. इसके एक लालच ने इसे सुर्खियों में ला दिया. सोशल मीडिया पर इस दूल्हे की हरकत पर खूब चर्चा हो रही है.
2 हजार का नोट देखकर बिगड़ी दूल्हे की नियत
वीडियो में आप देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े होते हैं और उनके आसपास उनके मेहमान खड़े हुए हैं. जिस दौरान दुल्हन मेहमानों से बात करने में व्यस्त होती है, दूल्हा जमीन पर देख रहा होता है. आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस मौके पर जमीन पर देखने का क्या प्रयोजन. इसका जवाब भी वीडियो में है. दरअसल जमीन पर 2000 हजार का नोट पड़ा हुआ होता है, जिसे देखकर दूल्हे की नियत खराब हो जाती है और वह नोट को उठाकर चुपचाप जेब में रख लेता है.
दुल्हन ने पकड़ ली दूल्हे की चोरी
यह हरकत करते हुए दूल्हा मेहमानों की नजरों से तो बच जाता है, लेकिन दुल्हन उसकी चोरी पकड़ लेती है. मजा तब आता है जब दुल्हन दूल्हे की चोरी पर मुस्कुराने लगती है और एक दूसरा दो हजार का नोट दूल्हे के हाथ में थमा देती है. दरअसल चोरी के मामले में दुल्हन-दूल्हे से भी इक्कीस निकलती है क्योंकि उसने भी 2000 का नोट चुराया होता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. हालांकि वीडियो की असलियत ये है कि इसमें जो कुछ भी हुआ वह सब सुनियोजित था ताकि लोग वीडियो देखने के बाद हंस सकें.
देखे वीडियो: