BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
श्वेता तिवारी की दिलकश अदाओं ने लूटा फैंस का दिल, देखे फोटोस

श्वेता तिवारी की दिलकश अदाओं ने लूटा फैंस का दिल, देखे फोटोस

टेलीविजऩ जगत की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो के कारण सुखिऱ्यों में बनी रहती हैं। इंडियन, वेस्टर्स, फ्यूजन कोई भी ड्रेस हो, श्वेता का ग्रेस एवं चार्म देखकर प्रशंसक उनपर फिदा हो जाते हैं। अब एक बार ट्रेडिशनल ऑउटफिट में श्वेता तिवारी के नए फोटोशूट की फोटोज ने प्रशंसकों को इंप्रेस कर दिया है।

वही श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नवीनतम फोटोशूट की कई सारी फोटोज साझा की हैं। तस्वीरों में श्वेता तिवारी बेज एवं ब्रॉन्ज कलर के हैवी एम्ब्रायडरी वाले लहंगा-चोली में दिखाई दे रही हैं। डीप नेकलाइन ब्लाउज एवं लहंगे में श्वेता अपने एब्स भी फ्लॉन्ट करती हुई देखी जा सकती हैं। श्वेता तिवारी ने अपने इस लुक को स्मोकी ब्राउन आई मेकअप, न्यूड ब्राउन लिपस्टिक तथा ग्लॉसी बेस के साथ पूरा किया है।

वही श्वेता तिवारी अपनी प्रत्येक तस्वीर में अलग-अलग पोज में जलवे बिखेरते हुए दिखाई दे रही हैं, कभी बैठकर तो कभी खड़े होकर, प्रत्येक तस्वीर में श्वेता के स्टाइल और ग्रेस का जवाब नहीं है। श्वेता तिवारी के इस अवतार को देख प्रशंसक फिदा हो रहे हैं। अभिनेत्री की फोटोज को अब तक लाखों प्रशंसक लाइक कर चुके हैं तथा कमेंट सेक्शन में श्वेता तिवारी की सुंदरता एवं अदाओं की प्रशंसा कर रहे हैं।

मगर इन सबमें सबसे खास प्रशंसा अभिनेत्री की बेटी पलक तिवारी की है। पलक तिवारी ने अपनी मां की तस्वीर के कमेंट सेक्शन में उनको ब्यूटी , स्टाइल आइकन, लीजेंड बिहेवियर बताकर प्रशंसा की है।
 

इंतजार खत्म : अक्षय ने किया बच्चन पांडे की रिलीज डेट का ऐलान , इस तारीख को होगी फिल्म रिलीज

इंतजार खत्म : अक्षय ने किया बच्चन पांडे की रिलीज डेट का ऐलान , इस तारीख को होगी फिल्म रिलीज

नई दिल्ली : अभिनेता अक्षय कुमार की कई फिल्में लाइन में लगी हैं। जिस फिल्म को लेकर दर्शकों की निगाहें सबसे अधिक टिकी हैं, उसका नाम है बच्चन पांडे। फिल्म से अक्षय के लुक को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। तभी से फैंस के साथ-साथ फिल्म समीक्षक इसकी रिलीज डेट की राह देख रहे थे। अब अक्षय ने इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म इस साल होली के मौके पर 18 मार्च को आएगी।

अक्षय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा इस होली को आ रही है। साजिद नाडियाडवाला की बच्चन पांडे 18 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस अभिनेता ने फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया है। इसमें अक्षय काले रंग का चश्मा, पगड़ी और बंदूक थामे हुए नजर आए हैं। उनका लुक वाकई में कमाल का लग रहा है।

फिल्म को साजिद प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान फरहाद सामजी ने संभाली है। पहले ऐसी खबरें आई थीं कि यह फिल्म चार मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। कोरोना वायरस की महामारी के कारण फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी। बच्चन पांडे में जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी भी दिखेंगे।
हाउसफुल 4 के बाद अक्षय और कृति सैनन दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी को फिर देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।

रिपोर्ट की मानें तो अक्षय इस फिल्म में उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गैंगस्टर बच्चन पांडे के रोल में नजर आएंगे। वह फिल्म में अवधी टच वाली हिन्दी बोलते हुए दिखेंगे। इसके लिए वह ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। वहीं, कृति एक पत्रकार की भूमिका में अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगी।
बच्चन पांडे का करण मल्होत्रा की फिल्म शमशेरा से क्लैश होगा। शमशेरा भी 18 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यशराज बैनर के साथ रणबीर की यह तीसरी फिल्म है। भूल भुलैया 2 से भी बच्चन पांडे को टक्कर मिलने वाली है। फिल्म 25 मार्च को दर्शकों के बीच आने वाली है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। अनीस बाज्मी ने फिल्म का निर्देशन किया है। अक्षय फिल्म पृथ्वीराज में मुख्य भूमिका में हैं। उन्हें फिल्म राम सेतु में जैकलीन फर्नांडिस व नुसरत भरूचा के साथ देखा जाएगा। वह फिल्म रक्षाबंधन में भी दिखने वाले हैं। फिल्म ओह माय गॉड 2 भी अक्षय के खाते से जुड़ी है। वह बेल बॉटम के निर्माता जैकी भागनानी की दूसरी फिल्म सिंड्रेला का भी हिस्सा हैं। वह जल्द ही प्रियदर्शन की एक फिल्म में भी नजर आ सकते हैं।
 

उर्फी जावेद के साड़ी पहनते ही ट्रोल्स ने उड़ाई जमकर खिल्ली, कहा 'मैडम ब्लाउज उल्टा...'

उर्फी जावेद के साड़ी पहनते ही ट्रोल्स ने उड़ाई जमकर खिल्ली, कहा 'मैडम ब्लाउज उल्टा...'

उर्फी जावेद वैसे तो अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के बाद से उर्फी ने जिस तरह से अपने अजीबोगरीब स्टाइल से लोगों का ध्यान बार-बार अपनी खींचा है उसकी वजह से तो शायद अब हर कोई उन्हें जानता है। उर्फी जावेद (Urfi Javed) कई दफा रिवीलिंग ड्रेस पहनकर चर्चा में आ चुकी है। कुछ लोग उनकी हिम्मत की दाद देते हैं तो वहीं ट्रोल्स तो उनका पीछा छोड़ते ही नहीं है। ट्रोल्स अक्सर उर्फी जावेद को इस तरह से ताने मारते रहते हैं, 'कोई इस गरीब को पहनने के लिए कपड़े दो।' या फिर कुछ लोग ऐसा भी कह देते हैं, 'इसे अपना डिजाइनर बदल देना चाहिए।' अब जब उर्फी जावेद ने ट्रेडिशनल आउटफिट पहनकर लोगों का दिल जीतना चाहा तो भी वो बुरा ही फंस गई हैं।
उर्फी ने पहन लिया उल्टा ब्लाउज?
उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो फोटोग्राफर्स के सामने जमकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। सामने आए इस वीडियो उर्फी जावेद ने फ्लोरल प्रिंट वाली एक साड़ी पहनी हुई है। इसी के साथ उन्होंने गुलाबी रंग का ब्लाउज भी पहना है। ब्लाउज का डिजाइन ऐसा है कि लोग उर्फी जावेद को ताना मारने में जुट गए हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा है, 'तौबा तौबा सारा मूड खराब कर दिया...साड़ी का मजाक क्यों बना रही हो?' एक ऐसा ही और कमेंट लोगों के बीच छाया हुआ है। इसमें लिखा है, 'अरे इतनी भी क्या जल्दी थी...ब्लाउज उल्टा पहन लिया...।'
ट्रोल्स को भाव नहीं देती हैं उर्फी
उर्फी जावेद ने कई दफा ट्रोल्स को लेकर अपनी राय सामने रखी है। उनके मुताबिक जो खाली लोग है वहीं उनके स्टाइलिश अंदाज का मजाक उड़ाते हैं और उनकी बदौलत इन खाली लोगों को कुछ ना कुछ काम तो मिल ही जाता है। उर्फी जावेद का ये भी कहना है कि उन्हें ऐसी ट्रोलिंग से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है और वो इसी तरह लोगों को आगे भी एंटरटेन करती रहेंगी।

 

पुष्पा की सफलता के बाद रश्मिका ने की फीस में बढ़ोतरी?

पुष्पा की सफलता के बाद रश्मिका ने की फीस में बढ़ोतरी?

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की जोड़ी जमी है। फिल्म में रश्मिका के अंदाज ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। फिल्म में लगाए उनके ठुमके ने दर्शकों की महफिल लूट ली है। अब जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म की सफलता के बाद रश्मिका ने अपनी फीस में बढ़ोतरी कर दी है।


रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पा की सफलता के बाद रश्मिका ने अपनी फीस में इजाफा किया है। ऐसी चर्चा है कि उन्होंने पुष्पा के दूसरे भाग पुष्पा: द रूल के लिए अपनी फीस बढ़ाई है। खबरों की मानें तो रश्मिका ने फिल्म के दूसरे भाग के लिए निर्माताओं से मोटी रकम की मांग की है। कहा जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए तीन करोड़ रुपये फीस की डिमांड की है।


रिपोर्ट की मानें तो पुष्पा में काम करने के लिए रश्मिका ने दो करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इस प्रकार अब उन्होंने अपनी फीस में एक करोड़ रुपये की वृद्धि की है। मेकर्स भी रश्मिका को उनकी बढ़ी हुई फीस भुगतान करने के लिए तैयार हैं। अगर यह खबर सच निकली, तो अभिनेत्री को अपने करियर में सबसे अधिक फीस मिलेगी। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि पुष्पा ने रश्मिका को पैन इंडिया लेवल पर पहचान दिलाई है।


पुष्पा 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही वह कीर्तिमान बना लिया, जो 2021 में कोई फिल्म नहीं कर पाई। अल्लू की पुष्पा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2021 का सबसे बड़ा ओपनिंग डे अपने नाम किया था। यहां तक कि फिल्म ने मास्टर और स्पाइडर मैन को भी पछाड़ दिया था। पुष्पा का ओपनिंग डे का कलेक्शन 52.50 करोड़ रुपये है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है।


पुष्पा में अल्लू के साथ रश्मिका ने अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। फिल्म में रश्मिका के किरदार का नाम श्रीवल्ली है। फिल्म के जरिए अल्लू और रश्मिका पहली बार साथ आए हैं। रश्मिका की यह पहली फिल्म है, जो सीधे हिन्दी दर्शकों के बीच आई। फिल्म की कहानी चंदन की लकडिय़ों की तस्करी से जुड़ा है। फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिन्दी सहित पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई है।
अभी फिल्म को रिलीज हुए कुछ ही दिन हुए हैं कि दर्शकों की उत्सुकता इसके दूसरे भाग पुष्पा: द रूल को लेकर बढ़ गई है। इसका सीच्ल इसी साल 17 दिसंबर को आएगा। सुकुमार ने खुद एक इंटरव्यू में इस संबंध में जानकारी दी थी।


रश्मिका बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मजनू से बॉलीवुड में कदम रखेंगी। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है। वह फिल्म में एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखेंगी। सिद्धार्थ भी एक रॉ एजेंट के किरदार में दिखेंगे। उनकी दूसरी हिन्दी फिल्म है गुडबाय, जिसके जरिए उन्हें पहली बार अमिताभ बच्चन संग काम करने का मौका मिला है।
 

पुष्पा के बाद अल्लू की ये फिल्म हिन्दी में 26 जनवरी को रिलीज होगी

पुष्पा के बाद अल्लू की ये फिल्म हिन्दी में 26 जनवरी को रिलीज होगी

पुष्पा: द राइज की रिलीज के बाद साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता देशभर में बढ़ी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉड स्थापित किए हैं। फिल्म 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब अल्लू के हिन्दी पट्टी के दर्शकों के लिए एक और खुशखबरी आई है। अल्लू की सुपरहिट तेलुगु फिल्म अला वैकुंठपुरमलो का हिन्दी संस्करण 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पोस्ट में इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, हिन्दी में पुष्पा की ऐतिहासिक सफलता के बाद अल्लू की बहुचर्चित और सफल तेलुगु फिल्म अला वैकुंठपुरमलो को हिन्दी में डब किया गया है। यह जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तरण ने अल्लू की एक तस्वीर शेयर करते हुए हिन्दी संस्करण की रिलीज डेट बताई है। उम्मीद है कि इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।
अल्लू की यह फिल्म 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि रिलीज होते ही यह ब्लॉकबस्टर बन गई। यह 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। वर्तमान में इस फिल्म का प्रसारण स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर हो रहा है। फिल्म में पूजा हेगड़े और समुथिरकानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। तब्बू, जयराम, सुशांत, निवेथा पेथुराज, नवदीप और राहुल रामकृष्ण भी फिल्म में दिखे हैं।
त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी एक्शन ड्रामा फिल्म अला वैकुंठपुरमलो ने रिलीज होकर बड़ा धमाका किया था। फिल्म की कहानी अल्लू के किरदार बंटू के इर्दगिर्द घूमती है, जो लगातार अपने पिता द्वारा तिरस्कृत होते हुए बड़ा होता है और अपने असली माता-पिता की खोज में लगा रहता है। अंत में बंटू को पता चल जाता है कि उसके असली पिता एक बहुत बड़े व्यापारी हैं, जो वैकुंठपुरमलो नाम के एक आलीशान घर में रह रहे होते हैं।
मुख्य अभिनेता के रूप में अल्लू ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म गंगोत्री से की थी। 2004 में वह फिल्म आर्या में दिखे, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिर अल्लू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पुष्पा उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म है।
अला वैकुंठपुरमलो की हिन्दी रीमेक पर भी काम चल रहा है। इस फिल्म की हिन्दी रीमेक का शीर्षक शहजादा रखा गया है। कार्तिक आर्यन इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। फिल्म में कार्तिक साउथ के सुपरस्टार अल्लू का किरदार निभाएंगे, जो अल्लू ने अला वैकुंठपुरमलो में निभाया था। फिल्म में कृति सैनन कार्तिक के साथ नजर आएंगी। शहजादा को इस साल त्योहारों के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। प्रीतम इस फिल्म के म्यूजिक को कंपोज करेंगे।
 

तारक मेहता की रीटा रिपोर्टर ने स्टाइलिश ड्रेस में ढाया कहर

तारक मेहता की रीटा रिपोर्टर ने स्टाइलिश ड्रेस में ढाया कहर

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले कई सालों से अपने दर्शकों का मनोरंजन करना है. इस शो के हर कलाकारों का फैंस के साथ जुड़ाव है. अगर आप इस शो के फैन हैं तो आपको रीटा रिपोर्टर याद होगी जिसका किरदार प्रिया आहूजा निभाती हैं. इन दिनों वह सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं. उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं है जिसे देखकर दिल थामना मुश्किल होगा. प्रिया आहूजा ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें उनकी नखरीली अदांए देखकर आप मदहोश हो जाएंगे. तस्वीरों में उन्होंने स्टाइलिश ग्रीन कलर की वन पीस ड्रेस पहनी हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. प्रिया ने अपने बालों को हल्का कर्ल कराया है और इसके साथ बड़े ईयररिंग्स पहने हैं जो उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा है. कैमरे के सामने प्रिया आहूजा ने अलग-अलग पोज में फोटोज क्लिक करवाई हैं जिसमें उनके अंदाज को देखते ही बन रहा है. प्रिया आहूजा रियल लाइफ में बहुत ग्लैमरस हैं और फैंस को उनका हॉट लुक बहुत पसंद आता है. उनकी हर फोटो को खूब लाइक और शेयर किया जाता है.  

पकड़ा गया मेहता साहब का झूठ, अंजलि भाभी ने तारक से तोड़ा रिश्ता, छोड़ा घर!

पकड़ा गया मेहता साहब का झूठ, अंजलि भाभी ने तारक से तोड़ा रिश्ता, छोड़ा घर!

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कहानी ने ले लिया है दिलचस्प मोड़. क्योंकि खुल गई है मेहता साहब की पोल. मेहता साहब के करेले का भूत सबके सामने आ गया है. अब तक जो झूठ मेहता साहब गोकुलधामवासियो से बोल रहे थे उसकी पोल खुल गई है. करेले का नाम सुनते ही उखड़ने वाले तारक मेहता का सच अब सब जान गए हैं. खैर सच्चाई सुनकर तो सब हैरान है हीं लेकिन उससे भी ज्यादा हर किसी को धक्का लगा है टप्पू सेना की चालाकी सुनकर. जी हां...टप्पू सेना जिन्होंने मेहता साहब को करेले के भूत का आइडिया दिया था. बच्चों की ये सच्चाई जानकर हर कोई हैरान है तो हर कोई दंग भी.
चूड़ी वाले बाबा के आने पर खोली पोल
हुआ ये कि मेहता साहब की बुरी हालत देखकर हर कोई डर गया था लेकिन हर किसी को शक भी था कि शायद डाइट फूड से बचने के लिए मेहता साहब कोई नाटक कर रहे हैं. लिहाजा उनके झूठ को पकड़ने के लिए बापूजी और महिला मंडल ने मिलकर चूड़ी वाले बाबा को बुलाने और मेहता साहब का भूत उतारने का प्लान बनाया. लेकिन ये बात सोसायटी का और कोई सदस्य नहीं जानता था. लिहाजा जब चूड़ी वाले बाबा सोसायटी में पहुंचे तो टप्पू सेना और मेहता साहब इस जाल में फंस गए और डर के मारे उन्होंने सारी सच्चाई कुबूल कर ली.
अंजलि भाभी छोड़ेंगीं घर
वहीं मेहता साहब का झूठ जानकर अंजलि भाभी का दिल ही टूट गया है. और उन्होंने तारक मेहता से रिश्ता तोड़ने का फैसला भी कर लिया है. बैग पैक कर अंजलि भाभी घर छोड़कर जा रही हैं. हालांकि मेहता साहब उन्हें मनाने की लाख मिन्नतें कर रहे हैं लेकिन अंजलि भाभी मानने का नाम ही नहीं ले रही है. तो क्या मेहता साहब से नाराज होकर वाकई अंजलि भाभी चली जाएंगीं या फिर उन्हें फिर से देंगी एक और मौका? ये जानना दिलचस्प होगा.
 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हुई एक्ट्रेस अर्शी भारती की एंट्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हुई एक्ट्रेस अर्शी भारती की एंट्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 13 सालों से देश के लोगों का फेवरेट शो बना हुआ है। शो के हर एपिसोड का फैंस को बेहद इतंजार रहता है। इस शो में काम करने वाले सारे एक्टर्स की पॉपुलैरिटी भी बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है। ऐसे में शो में अब एक और स्टाइलिश और ग्लैमरस एक्ट्रेस (अर्शी भारती) की एंट्री के बाद से धूम मची हुई है।जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
पिछले कुछ समय से तारक मेहता का उल्टा चश्मा के शो पर जहां खास कलाकारों ने शो से अलविदा कह दिया है तो वहीं इस वजह से शो की टीआरपी में भी कमी देखने को मिली। लेकिन एक बार फिर से ये शो सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। इसके पीछे का कारण है कि बबीता जी के शो छोडऩे के बाद अब शो में मेकर्स ने एक बेहद ही खूबसूरत लड़की की एंट्री करवा ली है। शो में जिस लड़की की एंट्री हुई है उसके बारे में ये कहा जा रहा है कि वो बबीता जी से भी ज्यादा खूबसूरत है। इस नई एक्ट्रेस का नाम अर्शी भारती है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में अर्शी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। ये भी कहा जा रहा है कि अर्शी की एंट्री से लोगों को मुनमुन दत्ता की कमी महसूस नहीं होगी।
आपको बता दें कि अर्शी भारती ने शो में मुनमुन दत्ता को रिप्लेस नहीं किया है।अर्शी भारती की इस शो में एंट्री मेहता साहब के बॉस की सेक्रेटरी के रूप में हुई है और जब से वो शो में नजर आने लगी हैं तब से ही उनके चर्चे खूब हो रहे हैं।
वैसे तो शो में खूबसूरत हसीनाओं की कोई कमी नहीं है। मुनमुन दत्ता से लेकर सुनैना फौजदार तक सभी हुस्न के मामले में एक दूसरे को टक्कर देती हैं। इस बीच शो में नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है।
बता दें कि अर्शी भारती कुछ एपिसोड से “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में नजर आ रही हैं। अर्शी भारती की इस शो में एंट्री मेहता साहब के बॉस की सेक्रेटरी के रूप में हुई है।
बता दें कि अर्शी भारती तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहले फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अर्शी अर्जुन कपूर के साथ उनकी फिल्म 'पानीपत में नजर आ चुकी हैं। अर्शी झारखण्ड के जमशेदपुर की रहने वाली हैं. उनका पूरा नाम अर्शी भारती शांडिल्या है। उनकी उम्र अभी 22 साल है और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं।

 

अभी भी ICU में है स्वर कोकिला लता मंगेशकर, जाने डॉक्टर क्या कह रहे हैं उनके स्वास्थ्य के बारे में

अभी भी ICU में है स्वर कोकिला लता मंगेशकर, जाने डॉक्टर क्या कह रहे हैं उनके स्वास्थ्य के बारे में

मुंबई | भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर फिलहाल अस्पताल में हैं और फैन्स लगातार उनके ठीक हो जाने को लेकर प्रार्थना कर रहे हैं. लता मंगेशकर को 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पतला में भर्ती कराया गया था. फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस बीच मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने लता मंगेशकर की सेहत को लेकर जानकारी साझा की है.

डॉक्टर ने क्या कहा?
डॉक्टर प्रतीत समधानी ने बताया है कि लंता मंगेशकर का फिलहाल इलाज चल रहा है. वे अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में कुछ और दिन ICU में रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि लता मंगेशकर की हालत पहले के जैसी ही बनी हुई है. डॉक्टर ने जानकारी दी कि वे लता मंगेशकर नहीं चाहती हैं कि उनकी सेहत के बारे में ज्यादा लोगों से जानकारी साझा की जाए

92 वर्षीय लता मंगेशकर को कोरोना के साथ-साथ निमोनिया भी हुआ है. ऐसे में ज्यादा उम्र के कारण डॉक्टर अलर्ट हैं और यही कारण है कि उन्हें ICU में रखा गया है. लता मंगेशकर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी सेहत को लेकर लोग चिंता कर रहे हैं. साथ ही उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं

 

Imlie Spoiler Alert: पगडंडिया में आतंकी का इंटरव्यू लेकर गुमशुदा हुआ आदित्य, इमली के प्यार में पड़ रहा है आर्यन

Imlie Spoiler Alert: पगडंडिया में आतंकी का इंटरव्यू लेकर गुमशुदा हुआ आदित्य, इमली के प्यार में पड़ रहा है आर्यन

गश्मीर महाजनी, मयूरी देशमुख और सुंबुल तौकीर खान स्टारर सीरियल इमली एपिसोड में आपने देखा, अनु इमली को नीचा दिखाने कारपेट पर शराब गिरे देती है, शराब गिराकर अनु आग लगा देती है. हालांकि उसमें आर्यन की बहन फंस जाती है, लेकिन वो जैसे तैस निकलकर बाहर आ जाती है. इसी दौरान अनु और मालिनी को लगेगा कि इमली फोन पर आदित्य से बात कर रही है. इमली समझ जाएगी कि अनु और मालिनी उसकी जासूसी कर रही हैं. ऐसे में इमली काला जादू के बारे में बात करना शुरू कर देगी. अनु और मालिनी इमली की बातें सुनकर डर जाएंगीं, अनु और मालिनी को लगने लगेगा कि इमली को काला जादू आता है.
इमली टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में आदित्य के पगडंडिया में आतंकी का इंटरव्यू लेने के मिशन के साथ बहुत कुछ होने वाला है. इंटरव्यू की सफलता भास्कर टाइम्स के लिए सेलिब्रेशन लाएंगी और आर्यन राठौर हवेली में एक भव्य लॉन्च पार्टी की घोषणा करेगा. कहानी में ट्विस्ट यह है कि आदित्य वास्तव में लापता हो जाएगा. त्रिपाठी परिवार, आदित्य की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए दौड़ पड़ेंगे. इमली भी आदित्य के बारे में कोई जानकारी निकालने के लिए दौड़ पड़ेगी.
सीरियल में इमली के लिए आर्यन के दिल में एक नया प्यार पनप उठेगा, दरअसल अर्पिता आग के जाल में फंसती है तो इमली, आर्यन को बचाने से रोकने के लिए अपनी पूरी कोशिश करती है और इसी दौरान अर्पिता आर्यन को बचाने के लिए अपने डर पर काबू पाने के लिए आग से बाहर कूद जाती है. ये सब देखकर आर्यन और अधिक पिघल जाता है क्योंकि उसे इमली की अच्छाई, दयालुता का एहसास होता है और वो उससे माफी मांगती हैं वहीं इमली इमली अपना दर्द छुपाकर सबके जीवन में पूरी तरह से खुशियां भरने की कोशिश कर रही है.
 

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा' का पार्ट 2 होगा खास, जानिए फिल्म के बारे में खास बातें

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा' का पार्ट 2 होगा खास, जानिए फिल्म के बारे में खास बातें

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा द राइज बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं और अभी भी सिनेमाघरों में छाई हुई है. अल्लू अर्जुन की पुष्पा को सुकमार ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म दो भागों में रिलीज होनी थी. इसका पहला भाग पुष्पा द राइज बीते साल दिसंबर में रिलीज हो गया है और अब इसका अगला भाग पुष्पा द रुल इस साल रिलीज होगा. पुष्पा द रुल के रिलीज होने से पहले आपको इस फिल्म के बारे में कुछ फैक्ट्स बताते हैं.

पुष्पा बनने वाली थी वेब सीरीज
कुछ सालों पहले आंध्र प्रदेश में लाल चंदन की लकड़ियों की तस्करी का केस सुर्खियों का हिस्सा बना था. सुकुमार ने इस टॉपिक पर रिसर्च की. उसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया था कि इस केस की रिसर्च में उन्हें 6 महीने लगे. उन्होंने तब बताया था कि वह इस पर वेब सीरीज बनाएंगे. लेकिन  बाद उन्होंने फैसला किया कि वह इस केस पर फिल्म ही बनाएंगे.

रश्मिका ने सीक्वल के लिए ली इतनी फीस
पुष्पा द राइज फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज हुई है. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने फिल्म के पहले भाग के लिए 2 करोड़ फीस ली थी. मगर अब जब फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हो गई है तो रश्मिका ने फिल्म के सीक्वल के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है. वह पुष्पा द रुल के लिए 3 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं.

क्या होगी पुष्पा द रुल की कहानी
पुष्पा द राइज में अल्लू अर्जुन के कुली से तस्कर बनने तक के बनने के बारे में दिखाया है. फिल्म के आखिरी में फहाद फासिल की एंट्री होती है. फिल्म के सीक्वल में दोनों एक्टर्स का फेस ऑफ दिखाया जाएगा.

दोबारा शूट करेंगे फिल्म
डायरेक्टर सुकुमार ने बताया था कि उन्होंने सेकेंड पार्ट के कुछ सीक्वेंस शूट कर लिए हैं. अब पहला भाग सुपरहिट हो गया है तो उन्होंने फैसला लिया है कि वह पूरी फिल्म को दोबारा से शूट करेंगे. पुष्पा की टीम फरवरी में इसके सीक्वल को शूट करने वाली है.

आंटी ने 'डांस मेरी रानी' पर किया ऐसा झन्नाटेदार डांस, बस देखते रह जाएंगे- देखें वीडियो

आंटी ने 'डांस मेरी रानी' पर किया ऐसा झन्नाटेदार डांस, बस देखते रह जाएंगे- देखें वीडियो

हाल ही में नोरा फतेही और गुरु रंधावा का सॉन्ग ‘डांस मेरी रानी’ रिलीज हुआ था. इस गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था. गाने पर रोजाना कई डांस रील्स भी बनते हैं और वायरल होते हैं. अब ‘डांस मेरी रानी’ गाने पर एक आंटी का डांस वीडियो सामने आया है. वीडियो में नोरा फतेही के डांस मूव्स को इस अंदाज में कर रही हैं कि जो भी देख रहा है दंग रह जा रहा है. ऐसा नहीं है कि आंटी ने पहली बार कोई डांस वीडियो शेयर किया है, लेकिन इस बार उनका डांस वीडियो काफी कमाल का है और उनके स्टेप्स देखते ही बन रहे हैं.
आंटी का धमाकेदार डांस
सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही आंटी का यह डांस वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही नोरा फतेही का गाना ‘डांस मेरी रानी’ बजता है आंटी बेहतरीन मूव्स दिखाने लगती हैं. उनके वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने शानदार तरीके से नोरा फतेही के डांस मूव्स को कॉपी किया है. वीडियो को देखने के बाद एक बार के लिए खुद नोरा फतेही भी हैरान रह सकती हैं.
देखते रह जाएंगे डांस वीडियो
इस वीडियो को punamsushan नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. आंटी ने इससे पहले भी कई बॉलीवुड सॉन्ग्स पर डांस रील्स बनाए हैं और सुर्खियां बटोरी हैं. वीडियो को अभी तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को शेयर कर करने के साथ-साथ #naachmerirani #trending जैसे हैशटैग का भी उपयोग किया गया है.
यहां देखें वीडियो:

कॉमेडियन कपिल शर्मा की बायोपिक का ऐलान, ये होगा नाम....

कॉमेडियन कपिल शर्मा की बायोपिक का ऐलान, ये होगा नाम....

कॉमेडियन कपिल शर्मा को आपने अक्सर टीवी पर हंसते और हंसाते हुए देखा होगा। अब उन पर फिल्म बनने जा रही है। मकर सक्रांति के खास मौके पर उनके जीवन पर बनने वाली इस फिल्म की घोषणा हुई है। फैंस, जो हमेशा उनके नए प्रोजेक्ट की घोषणा को लेकर उत्साहित रहते हैं, वे इस खबर से सातवें आसमान पर हैं।
अब आपको कपिल के जीवन के हर पहलू को करीब से देखने का मौका मिलेगा। कपिल की बायोपिक में उनके जीवन की अनसुनी बातें, मुश्किलें और विवाद से जुड़े हर पहलू को करीब से दिखाया जाएगा। कपिल पर बनने वाली इस फिल्म का नाम फनकार होगा। ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी ट्विटर पर यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, फुकरे के निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा, कपिल शर्मा की बायोपिक का निर्देशन करने जा रहे हैं।
फनकार का निर्माण महावीर जैन के लायका प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जाएगा। महावीर ने कहा, अरबों लोगों को कपिल के जरिए रोजाना हंसी की खुराक मिलती है। हम सभी को प्यार और खुशी चाहिए। हम कपिल की अनकही कहानी को बड़े पर्दे पर लाने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। मृगदीप ने कहा, हम भारत के सबसे चहेते फनकार कपिल की कहानी दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार हैं। उम्मीद है कि यह दर्शकों को पसंद आएगी।
महावीर का लाइका प्रोडक्शंस राम सेतु, गुड लक जेरी और शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद पर एक बायोपिक पर भी काम कर रहा है। दूसरी तरफ मृगदीप फुकरे और फुकरे रिटर्न्स का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म रूही के राइटर और प्रोड्यूसर मृगदीप ही थे।
काफी समय से चर्चा थी कि कपिल ओटीटी पर आगाज करने वाले हैं। पिछले दिनों खुद कपिल ने नेटफ्लिक्स पर अपने पहले शो की घोषणा की। शो का नाम है आई एम नॉट डन यट और यह 28 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। कपिल ने शो का एक प्रोमो फैंस के साथ शेयर किया था, जिसमें वह मस्ती के मूड में दिख रहे थे। शो में कपिल की जिंदगी से जुड़ीं कई अनकही कहानियां देखने को मिलेंगी।
कॉमेडियन होने के साथ कपिल ने एक्टर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई है। वह गायक भी काफी अच्छे हैं। अपने हुनर के दम पर आज कपिल घर-घर में अपनी पहचान बना चुके हैं। हर कोई उनकी कॉमेडी का दीवाना है, इसलिए उन्हें कॉमेडी किंग कहा जाता है। कभी आर्थिक तंगी झेल चुके कपिल 2016 में फोर्ब्स के सबसे अमीर 100 लोगों की सूची में 11वें स्थान पर रहे और 2017 में उन्होंने 18वें स्थान पर जगह बनाई।
 

पुष्पा द राइज : बॉक्स ऑफिस पर जारी है अल्लू अर्जुन की फिल्म की कमाई

पुष्पा द राइज : बॉक्स ऑफिस पर जारी है अल्लू अर्जुन की फिल्म की कमाई

नई दिल्ली : फिल्म पुष्पा : द राइज की बॉक्स ऑफिस की कमाई जारी है। दक्षिण भारत के सुपर सितारे अल्लू अर्जुन की पहली पैन इंडिया फिल्म पुष्पा : द राइज को पिछली 7 तारीख को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन पर जारी की थी। यह फिल्म अब अमेजन पर हिन्दी भाषा में भी प्रदर्शित कर दी गई है। ओटीटी पर आने के बावजूद इसका कारोबार बॉक्स ऑफिस पर थम नहीं रहा है। अपने चौथे वीकेंड में इस फिल्म ने हिन्दी भाषा में बॉक्स ऑफिस पर अब तक 80 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके बॉलीवुड को हैरान कर दिया है।

वैसे देखा जाए तो हैरान दक्षिण भारतीय बॉक्स ऑफिस भी है, क्योंकि जिस अंदाज में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरूआत की थी उससे उम्मीद नहीं की जा रही थी कि यह फिल्म 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। यह अल्लू अर्जुन की लगातार दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का कारोबार किया है। साथ ही यह उनकी करियर की पहली ऐसी फिल्म बनी है जिसने 300 करोड़ के बैंच मार्क को छुने में सफलता प्राप्त की है।

आश्चर्य की बात यह है कि जहाँ कोरोना का रोना रोते हुए निर्माता निर्देशक अपनी फिल्मों का प्रदर्शित स्थगित कर रहे हैं उसके बावजूद एक मात्र अल्लू अर्जुन की फिल्म कोरोना वायरस को मात देते हुए दर्शकों को अभी भी सिनेमाघरों की ओर आकर्षित कर रही है।
फिल्म ने शुक्रवार को 1.95 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद फिल्म ने शनिवार को 2.56 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में फिल्म ने रविवार के दिन 3.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

इस फिल्म ने अब तक हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर 80.48 करोड़ का बिजनेस किया है। ट्रेड एक्सपट्रर्स के मुताबिक फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब मं शामिल हो सकती है। सुकुमार के निर्देशन में बनकर तैयार हुई ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 325 करोड़ रुपये कमा चुकी है। शुरुआती आंकड़े देखने के बाद मेकर्स को उम्मीद नहीं थी कि ये फिल्म इतनी जबरदस्त कमाई करेगी। फिल्म में अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना के अलावा फहाद फासिल भी अहम किरदार में हैं। अल्लू अर्जुन की ये फिल्म अमेजॉन प्राइम पर हिंदी भाषा को छोडकऱ बाकी सभी भाषाओं में रिलीज हुई थी।

 

बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी अक्षय-टाइगर की ये फिल्म

बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी अक्षय-टाइगर की ये फिल्म

पिछले काफी समय से फिल्म बड़े मियां छोटे मियां चर्चा में है। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहली बार साथ नजर आएंगे। सुनने में आ रहा था कि फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनेगी, लेकिन इसके बजट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। अब खबर है कि यह बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल होने जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर हैं, जो फिल्म को 300 करोड़ रुपये के बजट में बनाने वाले हैं। इस लिहाज से यह अब तक की बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो जाएगी। इसके लिए अक्षय 140-150 करोड़ रुपये तो टाइगर 35-40 करोड़ रुपये की फीस ले रहे हैं। मतलब यह कि फिल्म का लगभग 60 प्रतिशत बजट केवल कलाकारों की फीस पर जा रहा है। फिल्म को वाशु भगनानी बना रहे हैं।
अक्षय पहले से ही वाशु भगनानी के साथ फिल्म सिंड्रेला में काम कर रहे हैं। इसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। इससे पहले भी अक्षय और वाशु ने 2021 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म बेल बॉटम में साथ काम किया था।
अली लंबे समय से दो हीरो वाली फिल्म बनाना चाहते थे। उनके पास स्क्रिप्ट तैयार थी, लेकिन दो हीरो नहीं तैयार थे। फिर जैसे ही टाइगर और अक्षय से फिल्म के लिए संपर्क किया गया, दोनों ने ही बिना समय गंवाए इसके लिए हामी भर दी। यह पहला मौका होगा, जब अली दो अलग-अलग पीढिय़ों के दो अभिनेताओं को निर्देशित करेंगे। यह फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का रीमेक नहीं है। इसका आधिकारिक ऐलान 26 जनवरी को होगा।
1998 में रिलीज हुई कॉमेडी एक्शन फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अमिताभ बच्चन और गोविंदा की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। फिल्म में दोनों ने डबल रोल किया था। इसमें उनके साथ अभिनेत्री रवीना टंडन, रम्या कृष्णा, परेश रावल, अनुपम खेर और शरद सक्सेना ने भी अहम किरदार निभाए। माधुरी दीक्षित ने भी फिल्म में मेहमान भूमिका निभाई थी। रूमी जाफी ने फिल्म की कहानी लिखी थी। इस फिल्म के निर्देशक डेविड धवन और निर्माता वाशु भगनानी थे।
अक्षय फिल्म पृथ्वीराज में मुख्य भूमिका में हैं। उन्हें फिल्म राम सेतु में जैकलीन फर्नांडिस व नुसरत भरूचा के साथ देखा जाएगा। वह फिल्म बच्चन पांडे और रक्षाबंधन में भी दिखने वाले हैं। फिल्म ओह माय गॉड 2 और राउडी राठौर 2 भी अक्षय के खाते से जुड़ी है। दूसरी तरफ टाइगर जल्द ही फिल्म हीरोपंती 2 में दिखाई देंगे। वह फिल्म गणपत को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इसके अलावा टाइगर बागी 4 में भी दमदार एक्शन करते दिखेंगे।

 

Bollywood News : हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहें हैं अल्लू अर्जुन , लेकिन इन शर्तों के साथ

Bollywood News : हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहें हैं अल्लू अर्जुन , लेकिन इन शर्तों के साथ

नई दिल्ली : साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज देश में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म में उन्होंने पुष्पराज का मुख्य किरदार निभाया था और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने दूध बेचने वाली एक साधारण लड़की की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म लाल चंदन की तस्करी पर आधारित है। अब उन्होंने अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खुलासा किया है। अभिनेता ने कहा कि उन्हें एक हिंदी फिल्म में अभिनय करने का प्रस्ताव मिला है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मेरे पास एक हिंदी फिल्म का ऑफर आया है लेकिन अभी तक कुछ भी दिलचस्प या रोमांचक नहीं निकला है. मैं जल्द ही हिंदी सिनेमा में एक फिल्म करने की उम्मीद करता हूं। जब आप किसी दूसरी इंडस्ट्री में काम करने आते हैं तो आपको उसमें रिस्क लेने के साथ-साथ हिम्मत की भी जरूरत होती है। उन्होंने आगे कहा, जब हम किसी इंडस्ट्री में हीरो की भूमिका में होते हैं, तो कोई हमारे पास फिल्म लेकर आता है। इसलिए, नायक की भूमिका निभाने के लिए केवल प्रस्ताव आते हैं।

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें फिल्मों में मुख्य अभिनेता की भूमिका के अलावा किसी और चीज में दिलचस्पी नहीं है। अल्लू अर्जुन ने आगे कहा कि, इतने बड़े स्टार को दूसरी भूमिका निभाने के लिए कहने का कोई मतलब नहीं है। क्योंकि इससे फिल्म को नुकसान होता है। साउथ फिल्ममेकर अल्लू अरविंद के बेटे अल्लू अर्जुन बनी, आर्य, देसमुदुरु, आला वैकुंठपुरमुलु जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

वहीं आपको बता दें कि साल 2020 में आई अल्लू अर्जुन की फिल्म आल्हा वैकुंठपुरमुलु का हिंदी रीमेक राजकुमार बनकर बनाया जा रहा है. फिल्म शहजादा में एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

अल्लू अर्जुन ने तेलुगु फिल्म आर्य में मुख्य नायक के रूप में शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने येवडु, सर्रेनोडु, दुव्वादा जगन्नाधम जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह पुष्पा 2: द रूल में काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।
 

प्रियंका चोपड़ा की बायोपिक में काम करना चाहती हैं हरनाज संधू

प्रियंका चोपड़ा की बायोपिक में काम करना चाहती हैं हरनाज संधू

हरनाज संधू ने जब से मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है, वह सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कह रही थीं, आई लव प्रियंका चोपड़ा, जो भी चीजें मैंने आपसे सीखी हैं, वो मैं हमेशा अपने साथ रखूंगी। अब हरनाज ने कहा है कि वह प्रियंका की बायोपिक में काम करना चाहती हैं। इससे पहले भी हरनाज, प्रियंका की तारीफ के कसीदे पढ़ चुकी हैं।
उन्होंने कहा, मैं प्रियंका चोपड़ा की बायोपिक का हिस्सा बनना चाहूंगी। प्रियंका ने मुझे मेरे पूरे सफर में प्रेरित किया है। वह हमेशा मेरी प्रेरणा रही हैं। उन्होंने कहा, प्रियंका ने मुझे ही क्या, लाखों-करोड़ों लोगों को प्रेरित किया है। मैं प्रियंका से बहुत प्यार करती हूं। उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है, इसलिए मैं हमेशा प्रियंका को ही चुनूंगी।
मिस डीवा का खिताब जीतने के बाद हरनाज ने प्रियंका के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था, प्रियंका चोपड़ा मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं। उन्होंने अपना खुद का ब्रांड बनाया है और ना केवल सौंदर्य प्रतियोगिताओं में, बल्कि अपने अभिनय और गायन के जरिए भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने कहा, प्रियंका ने भारत को गौरवान्वित किया है। मैं उनके नक्शेकदम पर चलकर जिस तरह से उन्होंने किया, उसी तरह भारत का प्रतिनिधित्व करती रहूंगी।
हरनाज ही नहीं, बल्कि मिस वर्ल्ड 2021 का प्रतिनिधित्व करने वालीं मानसा वाराणसी भी प्रियंका से काफी हद तक प्रभावित हैं। मानसा, प्रियंका को फॉलो करती हैं और उन्हें अपना आइडल मानती हैं। प्रियंका भी उन्हें मिस वर्ल्ड बनने के लिए शुभकामनाएं भेज चुकी हैं।
हरनाज को एक्टिंग का बहुत शौक है। वह दो पंजाबी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। पिछले दिनों बॉलीवुड में अपने डेब्यू पर बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वह शाहरुख खान के साथ अपना सफर शुरू करना चाहती हैं, क्योंकि वह शुरू से ही उनके पसंदीदा अभिनेता रहे हैं। हरनाज ने यह भी कहा था कि मौका मिला तो वह निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ जरूर काम करेंगी, क्योंकि वह उनकी विश लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

 

लड़की को डेट पर ले गया फिर किस करने लगा लड़का, तभी जो दिखा अंदर तक हिल गया बेचारा, देखें वीडियो

लड़की को डेट पर ले गया फिर किस करने लगा लड़का, तभी जो दिखा अंदर तक हिल गया बेचारा, देखें वीडियो

सोशल मीडिया की दुनिया मजेदार वीडियो से भरी पड़ी है. यहां हर रोज बड़ी तादाद में ऐसे वीडियो देखे और अपलोड भी किए जाते हैं. मगर इनमें भी कुछ इतने फनी होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं. अभी एक ऐसा ही वीडियो खूब देखा जा रहा है. वीडियो एक लड़का-लड़की से जुड़ा है, मगर इसमें ऐसा कुछ नजर आता है देखकर यकीन नहीं होगा, फिर हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाएगा. वीडियो एक घंटे में लाखों बार देखा जा चुका है और करीब डेढ़ लाख लोगों ने इसे पसंद किया है. वीडियो पर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

लड़की का असली रूप देखकर लड़के की आंखें फटी रह गईं
वायरल हो रहा चंद सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि लड़का-लड़की किसी पहाड़ी इलाके में डेट पर पहुंचे हैं. इसमें दोनों लकड़ी के अस्थाई पुल पर खड़े हैं और बातें कर रहे हैं. तभी लड़का रोमांटिक होकर चूमने के लिए लड़की के करीब पहुंचता है, मगर इसके बाद फ्रेम में जो कुछ नजर आता है देखकर पेट पकड़कर हंसेंगे. वीडियो में देख सकते हैं कि लड़का जैसे लड़की किस करने लगता है, अचानक उसकी विग निकल जाती है. वो जैसे ही लड़की को दोबारा देखता है उसकी आंखें फटी रह जाती हैं. दरअसल जिस लड़की के साथ वो डेट पर आया वो कोई लड़की नहीं बल्कि एक बुजुर्ग महिला थी जिसके सिर पर बाल तक नहीं हैं.

कुछ देर में ही लाखों बार देखे जा चुके वीडियो को ध्यान से देखने पर मालूम होता है कि ये किसी प्रैंक का हिस्सा है, जिसमें सबकुछ पहले से प्लान के मुताबिक सा लगता है. बरहाल मजेदार वीडियो नेटिजन को खूब पसंद आ रहा है.

यहां देखें वीडियो- 

Baahubali फेम Kattappa हुए अस्पताल में भर्ती, जाने किस वजह से हुए है भर्ती

Baahubali फेम Kattappa हुए अस्पताल में भर्ती, जाने किस वजह से हुए है भर्ती

कोरोना ने एक बार फिर देश भर में दहशत फैलाना शुरू कर दिया है. आम जनता से लेकर कई बड़ी हस्तियां भी इस बीमारी की चपेट में आ रही हैं. हाल ही में 'बाहुबली' फेम कटप्पा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. अब उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है.
जी हां, साल 2015 में आई फिल्म बाहुबली फेम कटप्पा और साउथ के दिग्गज एक्टर सत्यराज की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 जनवरी को उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. उनके स्वास्थ्य पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इससे पहले उनके कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें क्वारंटीन में रखा गया था. बताते चलें कि, जिस तरह एक्टर प्रभास ने बाहुबली से लाखों दिलों में जगह बनाई थी. ठीक उसी तरह बाहुबली के बाद अगर फिल्म का कोई किरदार इतना मशहूर हुआ है तो वह और कोई नहीं बल्कि कटप्पा का किरदार है.

 

इस बच्चे ने रोते हुए कर दी इंजीनियर्स की बेइज्जती! इंटरनेट पर छा गया Video

इस बच्चे ने रोते हुए कर दी इंजीनियर्स की बेइज्जती! इंटरनेट पर छा गया Video

बच्चे बड़े मासूम होते हैं वो किसी भी बात का जवाब बहुत मासूमियत से देते हैं. तभी लोग उनके किसी भा वीडियो को देखना पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर बच्चे का एक फनी वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो पढ़ाई करते हुए रो रहा है. और जब उसे पढ़ाई के महत्व को समझाया जाता है तो वो इंजीनियर बनने के बारे में कहने लगता है और इसकी अलग ही परिभाषा देता है. बच्चे को बनना तो इंजीनियर है लेकिन उसे लगता है कि इसके लिए कोई पढ़ाई नहीं करनी पड़ती है लोग सीधे इंजीनियर बन जाते हैं. वीडियो आने के बाद लोग मजाक-मजाक में इसे इंजीनियर्स की बेइज्जती बता रहे हैं.
बच्चे को बनना है इंजीनियर लेकिन पढ़ाई नहीं करनी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चे की मम्मी उसे पढ़ा रही होती है और तभी वह रोने लगता है. वीडियो में दिख रहा है कि मम्मी बच्चे को देर तक पढ़ाई करने के लिए कहती है. लेकिन यह बात बच्चो को नहीं पचती है. वो रोते हुए कहता है स्कूल में तो आधे घंटे ही पढ़ना पड़ता है ना. इस पर उसकी मम्मी बोलती है कि पढ़ोगे तभी तो डॉक्टर, पुलिस बनोगे. यह सुनकर बच्चा कहता है कि इंजीनियर बनना है. क्योंकि इंजीनियर पढ़ाई नहीं करते. बच्चे को यही लगता है कि इंजीनियर पढ़ाई नहीं करते.
बच्चे का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को memewalanews नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया गया है. वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो को शेयर कर कैप्शन दिया गया है, ‘अपने इंजीनियर दोस्तों को भेजो.’ इस वीडियो पर एक शख्स ने लिखा है, ‘छोटे बच्चों को कितना पता होता है, ये वीडियो वाकई में फनी है.’
देखें वीडियो: