BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
रणबीर कपूर का खुलासा:आलिया भट्ट नहीं है रणबीर कपूर की पहली पत्नी …जानिए क्या है मामला..!!

रणबीर कपूर का खुलासा:आलिया भट्ट नहीं है रणबीर कपूर की पहली पत्नी …जानिए क्या है मामला..!!

 बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने हाल ही में एक मजेदार खुलासा किया कि आलिया भट्ट उनकी “पहली पत्नी” नहीं हैं। असल में, उनके घर के गेट पर एक अजनबी लड़की ने पंडित बुलाकर शादी कर ली थी! रणबीर ने इस घटना को “अजीब लेकिन दिलचस्प” बताया। हालांकि, यह केवल एक किस्सा था और कानूनी रूप से उनकी पहली और एकमात्र पत्नी आलिया भट्ट ही हैं।

रणबीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनके करियर की शुरुआत में एक लड़की ने उनके घर के गेट पर पंडित बुलाकर शादी कर ली थी। रणबीर इस घटना को याद करते हुए हंस पड़े और कहा कि यह एक अजीब लेकिन दिलचस्प किस्सा था। हालांकि, यह सिर्फ एक मजाकिया घटना थी और कानूनी रूप से उनकी पहली और एकमात्र पत्नी आलिया भट्ट ही हैं।

हेमा मालिनी की तस्वीर ने खोली रियलिटी शोज़ की पोल…दर्शकों को धोखा दे रहे हैं? जानें पूरी सच्चाई

हेमा मालिनी की तस्वीर ने खोली रियलिटी शोज़ की पोल…दर्शकों को धोखा दे रहे हैं? जानें पूरी सच्चाई

 हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी एक रियलिटी शो में स्क्रिप्ट पकड़े नजर आईं। इस तस्वीर ने दर्शकों के बीच बहस छेड़ दी कि क्या रियलिटी शोज़ पहले से तय स्क्रिप्ट के अनुसार चलते हैं?

क्या रियलिटी शोज़ में सबकुछ पहले से तय होता है?

रियलिटी शोज़ को देखने वाले अक्सर सोचते हैं कि जजों की प्रतिक्रियाएँ, कंटेस्टेंट की कहानियाँ और शो के नाटकीय मोमेंट्स कितने असली होते हैं।

  • स्क्रिप्टेड एलिमेंट्स: शो का प्रवाह बनाए रखने के लिए कंटेस्टेंट के इंट्रो, जजों की एंट्री, मेजबान की लाइन्स और कुछ भावनात्मक सेगमेंट स्क्रिप्टेड हो सकते हैं।
  • प्राकृतिक प्रतिक्रियाएँ: जजों की राय, लाइव परफॉर्मेंस और दर्शकों की प्रतिक्रियाएँ आमतौर पर वास्तविक होती हैं।

सेलिब्रिटीज़ और स्क्रिप्ट का क्या संबंध है?

जब किसी शो में सेलिब्रिटी गेस्ट आते हैं, तो उन्हें शो की थीम और उनकी भागीदारी के बारे में एक ब्रीफिंग दी जाती है। यह जरूरी नहीं कि उनकी हर बात स्क्रिप्टेड हो, लेकिन शो की दिशा बनाए रखने के लिए कुछ चीजें लिखी जाती हैं।

रियलिटी शोज़ पूरी तरह से स्क्रिप्टेड नहीं होते, लेकिन इन्हें मनोरंजक और सुचारू बनाने के लिए कुछ हिस्सों की पहले से योजना बनाई जाती है। भावनाएं, टैलेंट और जजमेंट असली होता है, लेकिन कुछ चीजें दर्शकों को जोड़े रखने के लिए पहले से तय होती हैं।

थिएटर में रिलीज होगीं ये 3 नई फिल्में, 5 का दोबारा मचेगा धमाल

थिएटर में रिलीज होगीं ये 3 नई फिल्में, 5 का दोबारा मचेगा धमाल

 सिनेमाघर नई और पुरानी हिट फिल्मों रिलीज होने जा रही हैं। इस हफ्ते बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें रोमांस, थ्रिलर, एक्शन और क्लासिक फिल्मों की री-रिलीज भी शामिल है। आइए जानते हैं इस हफ्ते बड़े पर्दे पर कौन-कौन सी फिल्में देखने को मिलने वाली हैं।

नई रिलीज फिल्मों की लिस्ट

1. स्नो व्हाइट

डिज्नी की स्नो व्हाइट साल 1937 का यह लाइव-एक्शन रीमेक इस हफ्ते बड़े पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है। फिल्म में रेचल जेग्लर लीड रोल में नजर आएंगी। गैल गैडोट दुष्ट रानी का किरदार निभा रही हैं। मार्क वेब के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक नई और दमदार स्नो व्हाइट की कहानी दिखाने वाली है। इसमें शानदार विजुअल इफेक्ट्स और म्यूजिकल सीन देखने को मिलेंगे।

2. लॉक्ड

लॉक्ड एक रोमांस और एक्शन-थ्रिलर की फिल्म है, जिसमें बिल स्कार्सगार्ड और एंथनी हॉपकिंस लीड रोल में हैं। इसकी कहानी एक चोर की है, जो एक महंगी एसयूवी में चोरी करने घुसता है, लेकिन खुद ही उसमें कैद हो जाता है। असल में, यह गाड़ी उसके मालिक द्वारा लगाए गए एक जाल का हिस्सा होती है। फिल्म का निर्देशन डेविड यारोवेस्की ने किया है।

3. पिंटू की पप्पी

यह एक मजेदार हिंदी फिल्म है, जिसमें एक व्यक्ति को अजीबोगरीब समस्या का सामना करना पड़ता है। जिस भी लड़की को वह चूमता है, उसकी शादी किसी और से हो जाती है। यह अजीब संयोग जब एक बिजनेस आइडिया में बदल जाता है, तो कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आते हैं। शिव हरे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विजय राज, मुरली शर्मा, शुशांत और जान्या जोशी लीड रोल में हैं।

क्लासिक फिल्मों की री-रिलीज

1. द कराटे किड 

एक्शन और मार्शल आर्ट्स लवर्स के लिए यह शानदार मौका है। साल 1984 में आई इस फिल्म की कहानी एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी लाइफ को सुधारने के लिए कराटे सीखता है।

2. लम्हे

यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपने समय से आगे की लव स्टोरी थी। इसमें अनिल कपूर और श्रीदेवी की शानदार जोड़ी थी। फिल्म के गानें आज भी लोगों को पसंद आते हैं और इसे बड़े पर्दे पर देखना एक बेहतरीन अनुभव होने वाला है।

3. घातक

अगर आप पुराने एक्शन-ड्रामा फिल्मों के फैन हैं, तो राजकुमार संतोषी की सुपरहिट फिल्म घातक को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिल रहा है। सनी देओल की जबरदस्त एक्टिंग और दमदार डायलॉग्स एक बार फिर दर्शकों का जोश बढ़ाने वाले हैं। ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी।

4. यारियां

साल 2014 में रिलीज हुई यह फिल्म दोस्ती, रोमांस और संगीत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन थी। दिव्या खोसला कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म के गाने जैसे सनी सनी और एबीसीडी आज भी लोगों को नाचने पर मजबूर कर देते हैं।

5. सालार: पार्ट 1 – सीजफायर

साल 2023 में रिलीज हुई ये फिल्म एक्शन-थ्रिलर से भरी हुई है। अब इसे बड़े पर्दे पर देखने का शानदार मौका मिलने वाला है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे।

‘सिकंदर’ की रिलीज पर सलामान खान ने दिया नया अपडेट, जानें सिनेमाघरों में कब धमाल मचाएगी फिल्म

‘सिकंदर’ की रिलीज पर सलामान खान ने दिया नया अपडेट, जानें सिनेमाघरों में कब धमाल मचाएगी फिल्म

 बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। अपनी फिल्म टाइगर 3 के बॉक्स ऑफिस को देखते हुए उन्होंने इस बार अपनी फिल्म के रिलीज के लिए अलग तरह का तरीका अपनाया है। आइए जानते हैं कि सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी फिल्म सिकंदर और क्या है इसके रिलीज का नया फॉर्मूला?

सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी ‘सिकंदर’?

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। यह फिल्म 30 मार्च, रविवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। आमतौर पर फिल्में शुक्रवार को रिलीज होती हैं, ताकि शुरुआती वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकें। लेकिन इससे पहले भी सलमान की ‘टाइगर 3’ रविवार को रिलीज हुई थी।

सलमान ने पहले भी अपनाया था फिल्म रिलीज का अनोखा फॉर्मूला

साल 2023 में दिवाली के मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ को भी रविवार को ही रिलीज किया गया था। उस समय इसे एक अलग रणनीति माना गया था, क्योंकि मेकर्स दिवाली से पहले का वीकेंड छोड़ना चाहते थे। हालांकि फिल्म ने 280 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, लेकिन ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘गदर 2’ जैसी बड़ी फिल्मों की तुलना में इसका कलेक्शन उतना शानदार नहीं रहा।

रविवार को ही क्यों रिलीज हो रही है ‘सिकंदर’?

बता दें कि रिपोर्ट्स के मुतबिक ‘सिकंदर’ को रविवार को रिलीज करने का फैसला आने वाली छुट्टियों को ध्यान में रखकर लिया गया है। 30 मार्च को महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का त्योहार है और 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी। ऐसे में फिल्म को लगातार दो दिन की छुट्टियों का फायदा मिल सकता है। इस फॉर्मूले से फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर इसकी ओपनिंग दमदार हो सकती है।

फिल्म सिकंदर की कास्ट

‘सिकंदर’ का निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं। इनके साथ सलमान खान ने पहली बार काम किया है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आएंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रविवार रिलीज का यह फॉर्मूला सलमान की फिल्म के लिए इस बार फायदेमंद साबित होता है या नहीं।

दिशा सालियान का हुआ था गैंगरेप? पिता की CBI जांच और आदित्य ठाकरे पर FIR की मांग, इन 2 एक्टर्स पर भी गंभीर आरोप

दिशा सालियान का हुआ था गैंगरेप? पिता की CBI जांच और आदित्य ठाकरे पर FIR की मांग, इन 2 एक्टर्स पर भी गंभीर आरोप

 सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता ने बेटी की मौत की जांच सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया है। साथ ही मौत की नई सिरे से जांच की भी मांग की है। उन्होंने इस संबंध में बुधवार, 19 मार्च को बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में दिशा सालियान के पिता ने शिवसेना के आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दिशा की गैंगरेप के बाद हत्या की गई है।मालूम हो कि करीब तीन साल पहले बीजेपी नेता नितेश राणे ने आरोप लगाया था कि दिशा सालियान की गैंगरेप के बाद हत्या की गई। हालांकि, तब दिशा की मां और पिता ने नितेश के खिलाफ यह कहते हुए केस दर्ज करवा दिया था कि यह उनकी बेटी को बदनाम करने की साजिश है। पर अब पिता का कुछ और ही कहना है। उन्होंने बेटी की मौत की नए सिरे से जांच का आग्रह किया है, और कहा है कि उन्हें नजरबंद करके पुलिस द्वारा पेश किए गए सबूतों को सच मानने के लिए मजबूर किया गया था।

डिनो मोरिया और सूरज पंचोली समेत मुंबई पुलिस पर भी गंभीर आरोप

दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड स्थित एक बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। तब पुलिस ने इसे सुसाइड का केस बताया था। दिशा के माता-पिता ने भी जांच पर संतुष्टि दिखाते हुए इसे सुसाइड का केस मान लिया था। पर अब गैंगरेप के बाद हत्या का अंदेशा जताया है। दिशा के पिता ने दायर याचिका में मुंबई पुलिस, तत्कालीन मेयर किशोरी पेडनेकर, एक्टर डिनो मोरिया और सूरज पंचोली पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। दिशा के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस और किशोरी पेडनेकर ने उन्हें गुमराह किया और दबाव बनाया।

बीजेपी नेता नितेश राणे का दावा- CCTV फुटेज डिलीट, पुलिस को सब पता

इसके बाद बीजेपी नेता नितेश राणे ने कहा कि आदित्य ठाकरे को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिशा सालियान की हत्या की गई थी। सोसाइटी का जो विजिटर रजिस्टर था, उसके पन्ने फाड़ दिए गए और सीसीटीवी फुटेज तक डिलीट कर दिया गया। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। नितेश राणे ने दो साल पहले कहा था कि दिशा ने 100 नंबर पर पुलिस को फोन कर सारी बात बताई थी, और मदद मांगी थी। चूंकि यह कॉल रिकॉर्डेड था, इसलिए पुलिस के पास जरूर जानकारी होगी। नितेश राणे ने यह भी कहा कि वह सीबीआई की मदद करने को भी तैयार हैं।

दिशा सालियान की मौत पर क्या बोली थी पुलिस?

वहीं, पुलिस ने दावा किया था कि दिशा सालियान करियर को लेकर दबाव में थीं, और इसलिए सुसाइड किया। पर दिशा की मौत के कुछ दिन बाद एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पार्टी करती नजर आईं। इसे उनकी मौत से एक घंटे पहले का बताया गया। वीडियो में दिशा काफी खुश नजर आ रही थीं, और साथ में उनके बॉयफ्रेंड रोहन भी थे। पुलिस ने बताया था कि दिशा ने मौत से पहले लंदन में एक दोस्त को फोन किया था, और कहा था कि उन पर काम का काफी दबाव है। और बाद में फिर वह मृत मिली थीं। दिशा की मौत के 6 दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे।

क्रिकेटर से शादी, फिर इंडस्ट्री को बाय-बाय…, इन हसीनाओं ने शादी के बाद छोड़ा बॉलीवुड

क्रिकेटर से शादी, फिर इंडस्ट्री को बाय-बाय…, इन हसीनाओं ने शादी के बाद छोड़ा बॉलीवुड

 हिंदी सिनेमा और खेल जगत का नाता बेहद पुराना रहा है। कई बॉलीवुड हसीनाएं ऐसी हैं, जो क्रिकेटर्स को अपना दिल दे बैठीं। ना सिर्फ दिल दिया बल्कि शादी कर उनके साथ घर बसा लिया और फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। इस लिस्ट में कई एक्ट्रेसेस आती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं वो हसीनाएं, जिन्होंने अपने प्यार के लिए करियर को भी छोड़ दिया।

किन-किन एक्ट्रेसेस ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री?

युवराज सिंह-हेजल कीच

इस लिस्ट में हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री हेजल कीच का नाम भी आता है। जी हां, हेजल कीच ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी की थी। दोनों को पहले एक-दूसरे ये प्यार हुआ और फिर साल 2016 में दोनों ने 30 नवंबर को शादी कर ली। दोनों की मैरिड लाइफ बेहद अच्छी चल रही है और दोनों खूब खुश हैं, लेकिन हेजल ने शादी के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।

हरभजन सिंह-गीता बसरा

मशहूर ब्रिटिश अभिनेत्री गीता बसरा ने भी शादी के बाद फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। जी हां, गीता ने अपना दिल क्रिकेटर हरभजन सिंह को क्या दिया कि दोनों के इश्क के चर्चे फिल्मी गलियारों से खेल जगत तक सुनने को मिले। दोनों ने आठ साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली। बता दें कि साल 2015 में 29 अक्टूबर को शादी कर दोनों एक-दूजे के हो गए थे। शादी से पहले गीता ने कई फिल्मों में काम किया और फिर इंडस्ट्री से दूरी बना ली। अब एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ खुशी से रह रही हैं।

मोहसिन खान-रीना रॉय

पॉपुलर एक्ट्रेस रीना रॉय इस लिस्ट में शामिल हैं। जी हां, रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से साल 1983 में शादी की थी। इस दौरान रीना अपने करियर के पीक पर थीं। मोहसिन से निकाह के बाद रीना ने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया था और वो पाकिस्तान चली गईं। हालांकि, इन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका था और कुछ सालों बाद ही दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे। मोहसिन से तलाक के बाद रीना वापस इंडिया लौट आई थीं। इतना ही नहीं बल्कि तलाक के बाद रीना वापस फिल्म इंडस्ट्री में आईं, लेकिन उनका जलवा नहीं चल पाया था।

जहीर खान-सागरिका घाटगे

पॉपुलर एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने भी शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली थी। सागरिका घाटगे ने क्रिकेटर जहीर खान से शादी की है। जी हां, साल 2017 में सागरिका ने क्रिकेटर जहीर खान से शादी की थी। हालांकि, इसके बाद एक्ट्रेस को एक वेब सीरीज और दो टीवी शोज में देखा गया। आखिरी बार सागरिका को साल 2020 में आए टीवी शो ‘फूटफेरी’ में देखा गया था। बता दें कि सागरिका लंबे टाइम से स्क्रीन से गायब हैं।

मोहम्मद अजरुद्दीन-संगीता बिजलानी

क्रिकेटर से शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने वाली हसीनाओं की बात हो रही हो और संगीता बिजलानी का नाम ना आए, ऐसा कैसे हो सकता है? जी हां, सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने भी शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दी थी। क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन से शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया था। हालांकि, इन दोनों की शादी ज्यादा नहीं चल पाई थी और दोनों का तलाक हो गया था।

टीवी एक्ट्रेस का होने जा रहा तलाक, चार महीने पहले की थी चोरी-छिपे शादी

टीवी एक्ट्रेस का होने जा रहा तलाक, चार महीने पहले की थी चोरी-छिपे शादी

 Aditi Sharma Secret Wedding & Divorce Rumours: टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अदिति शर्मा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘रब से है दुआ’ और ‘ये जादू है जिन्न का’ जैसे हिट शो का हिस्सा रह चुकीं अदिति शर्मा की शादी की खबरें अब तलाक की चर्चाओं में बदल गई हैं। दरअसल पहले खबरें थीं कि अदिति ने चोरी-छिपे शादी कर ली है और अब खबरें हैं कि चार महीने बाद ही उन्होंने अपने पति से अलग होने का फैसला कर लिया है।

चोरी-छुपे रचाई शादी, अब मांगा तलाक

अदिति के पति होने का दावा करने वाले अभिनीत कौशिक के मुताबिक उन्होंने और अदिति ने नवंबर 2024 में शादी की थी। ये शादी पूरी तरह से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी, जिसमें दोनों के परिवार वाले मौजूद थे। हालांकि अदिति ने अपने करियर के चलते इस शादी को गुप्त रखने की शर्त रखी थी। अभिनीत ने बताया कि वो और अदिति लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में थे और वो एक्ट्रेस के करियर को संभालने में भी मदद कर रहे थे।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। अभिनीत ने इंडिया फोरम्स से बात करते हुए दावा किया है कि अदिति का अपने शो ‘अपोलेना’ के को-स्टार सामर्थ्य गुप्ता के साथ अफेयर चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अदिति को रंगे हाथ पकड़ने के बाद एक्ट्रेस ने उनकी शादी को फर्जी और अमान्य करार दिया।

25 लाख रुपये की डिमांड?

अभिनीत कौशिक ने ये भी दावा किया कि अदिति ने उनसे तलाक के बदले 25 लाख रुपये की मांग की है। उन्होंने कहा कि शादी एक कमिटमेंट होता है और उन्होंने इस रिश्ते को निभाने के लिए हर संभव कोशिश की।

शाहरुख खान और सुहाना खान अपने तय समय पर ही करेंगे किंग की शूटिंग ; मई 2025 में शुरू होगा पहला शेड्यूल

शाहरुख खान और सुहाना खान अपने तय समय पर ही करेंगे किंग की शूटिंग ; मई 2025 में शुरू होगा पहला शेड्यूल

 हाल के दिनों में ख़बरें आई थी कि शाहरुख खान की कमबैक फ़िल्म किंग की शूटिंग आगे बढ़ गई है क्योंकि अभिनेता तैयार स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे । लेकिन अब हमें पता चला है कि, शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ किंग की शूटिंग अपने तय समय पर ही करने वाले है ।

शाहरुख खान और सुहाना खान की किंग

किंग की शूटिंग शेड्यूल के बारें में जब हमने डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद से संपर्क किया, तो उन्होंने बहुत स्पष्ट रूप से बताया कि किंग की शूटिंग मई 2025 में शुरू हो जाएगी ।

जैसा की खबरों में कहा जा रहा है कि शूटिंग पोस्टपोन हो गई है तो ऐसा कुछ नहीं हुआ है । शाहरुख खान और निर्देशक द्वारा दिए गए समय-स्थान के अनुसार, सभी शेड्यूल महीनों पहले से तय हैं ।

किंग के बारे में अभी ज़्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन यह कहा जा सकता है कि फ़िल्म में शाहरुख पिता और सुहाना बेटी की भूमिका नहीं निभा रहे हैं । मई में पहले शेड्यूल के बाद, किंग की शूटिंग लगभग 30 प्रतिशत पूरी हो जाएगी ।

King Release: क्या शाहरुख ख़ान की “किंग” की रिलीज़ डेट बढ़ा दी गई आगे? जानिए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बतायी ये बात

King Release: क्या शाहरुख ख़ान की “किंग” की रिलीज़ डेट बढ़ा दी गई आगे? जानिए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बतायी ये बात

King Release: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में शाहरुख पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इसकी रिलीज में देरी की खबरें आई थीं, लेकिन अब खुद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

सिद्धार्थ आनंद का बड़ा खुलासा

पिछले कुछ दिनों से अफवाहें थीं कि ‘किंग’ की शूटिंग मई की बजाय अब जून में शुरू होगी, जिससे फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है। लेकिन शुक्रवार को सिद्धार्थ आनंद ने एक इंटरव्यू में साफ कर दिया कि फिल्म की शूटिंग तय कार्यक्रम के अनुसार मई में ही शुरू होगी। उन्होंने बताया कि शूटिंग का पूरा प्लान पहले ही बना लिया गया था और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्या होगी फिल्म की कहानी

‘किंग’ की कहानी एक डॉन पर आधारित बताई जा रही है, जो एक लड़की का गुरु बनता है। इस फिल्म में शाहरुख खान डॉन की भूमिका निभाएंगे, जबकि सुहाना खान उनकी शिष्या के रूप में नजर आएंगी। वहीं, अभिषेक बच्चन फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे। फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है, क्योंकि इसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस भी होंगे, जो दर्शकों को रोमांच से भर देंगे।

शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद की दूसरी फिल्म

‘किंग’ शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ने ‘पठान’ में साथ काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म का पहला शेड्यूल मई 2025 में पूरा होने की उम्मीद है और इसमें 30% शूटिंग हो जाएगी। इसके बाद फिल्म की आगे की शूटिंग भारत और यूरोप में होगी।

डायलॉग्स और पटकथा पर तेजी से काम

फिल्म के संवाद मशहूर लेखक अब्बास टायरवाला लिख रहे हैं। उन्होंने ‘वॉर 2’ के लिए भी काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘किंग’ के डायलॉग्स का पहला ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और जल्द ही शूटिंग शुरू की जाएगी।

कब होगी किंग रिलीज

फिल्म की रिलीज को लेकर कहा जा रहा है कि यह 2026 के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। हालांकि, आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है। लेकिन एक बात तय है कि शाहरुख खान की यह फिल्म उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी।

Bhojpuri Song: 'गोदनवा' गाने में आम्रपाली निरहुआ ने मचाई धूम, इंटरनेट पर गाना कर रहा पूरा ट्रेंड

Bhojpuri Song: 'गोदनवा' गाने में आम्रपाली निरहुआ ने मचाई धूम, इंटरनेट पर गाना कर रहा पूरा ट्रेंड

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा आज के समय में दुनिया के कोने कोने में धूम मचा रहा है। आज देश में हर कोई भोजपुरी गानों का दीवाना बना हुआ है। पहले के समय में केवल यूपी, बिहार में ही भोजपुरी गाने बजते थे। लेकिन आज ये दुनिया के हर कोने शादी त्योहार या अन्य फंक्शन में धूम मचा रहे है।

भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और भोजपुरी सिनेमा के स्टार निरहुआ की जोड़ी बहुत ही फेमस है। जब भी दोनों साथ आते हैं तो छा जाते हैं। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी सॉन्ग गोदनवा भी जमकर दिल जीत रहा है। इन दोनों भोजपुरी गानों की खासियत इनकी सादगी और गहराई भरा संगीत हैआम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म फसल का गाना गोदनवा सुपरहिट है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ इस भोजपुरी सॉन्ग मेले में डांस करते नजर आ रहे हैं। 

इस गाने को शिल्पी राज ने गाया है। फिल्म की बात करें तो फसल में आम्रपाली और निरहुआ के साथ संजय पांडे, विनीत विशाल, अयाज खान, अरुणा गिरी, तृषा (छोटी) सिंह अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं।

Sapna Choudhary: 'मैं तेरी नचाई नाचू' गाने पर सपना ने मारे जोरदार ठुमके, डांस देख दीवाने हो गए लोग

Sapna Choudhary: 'मैं तेरी नचाई नाचू' गाने पर सपना ने मारे जोरदार ठुमके, डांस देख दीवाने हो गए लोग

 Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी के धमाकेदार परफॉर्मेस का हर कोई दीवाना है। देश ही नहीं बल्कि विदेशो में भी सपना के लाखों फैन है। यहीं वजह है कि सपना के ठुमके हजारों की भीड़ को भी झूमने पर मजबूर कर देते है। इसी बीच सपना चौधरी का एक नया वीडियो यूट्यूब पर तबाही मचा रहा है। 

इस वीडियो में सपना को देखने एक नहीं, बल्कि हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। सपना चौधरी हरे रंग के गोटेदार सूट में स्‍टेज पर पहुंचती हैं। स्टेज पर आने के बाद अपनी परफॉर्मेस देती है। जिसे देखते ही हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शक भी झूम उठते है।

मजेदार पल तब आता है, जब स्‍टेज के सामने जमीन पर बैठे दर्शकों के बीच एक ताऊ जी उठते हैं और वो भी खड़े होकर दिलचस्‍प अंदाज में डांस करने लगते हैं। 

इस वीडियो को 'स्‍टार 9 एक्‍स' नाम के चैनल ने यूट्यूब पर 2 महीने पहले ही शेयर किया है। सपना की दीवानगी इस कदर है कि इस वीडियों को अब तक 3.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सपना चौधरी इसमें राज मवार के महशूर गाने 'मैं तेरी नचाई नाचू' पर परफॉर्म कर रही हैं।

Bhojpuri Song: अरविंद अकेला संग रानी का रोमांटिक गाना, इंटरनेट पर हुआ सुपरहिट

Bhojpuri Song: अरविंद अकेला संग रानी का रोमांटिक गाना, इंटरनेट पर हुआ सुपरहिट

 Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार अरविंद अकेला कल्लू का नाम अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है। वे अपनी आवाज और अभिनय के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। हाल ही में, उनका एक नया गाना “सीटी” यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।

यह गाना रिलीज होने के महज 2 हफ्ते में ही यूट्यूब पर 1.9 मिलियन व्यूज हासिल कर चुका है, जो इस बात का गवाह है कि अरविंद अकेला कल्लू का जादू अब और भी मजबूत हो गया है। इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस रानी नजर आ रही हैं, और दोनों का रोमांटिक अंदाज गाने को और भी खास बना रहा है। गाने के संगीत के बारे में बात करें तो इसे शिल्पी राज ने गाया है, जबकि लिरिक्स विकी विशाल ने लिखे हैं और म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है।

“सीटी” एक आइटम सॉन्ग है जो पार्टी ट्रैक के रूप में दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहा है। इसके अलावा, इस गाने को यूट्यूब चैनल “सारेगामा हम भोजपुरी” से शेयर किया गया है, जो इस गाने की लोकप्रियता में और इजाफा कर रहा है।

अरविंद अकेला कल्लू की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वे भोजपुरी इंडस्ट्री में अब पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े सितारों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

 

क्या फिल्मों में नजर आएंगी गोविंदा की पत्नी? इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में सुनीता आहूजा

क्या फिल्मों में नजर आएंगी गोविंदा की पत्नी? इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में सुनीता आहूजा

 गोविंदा को लंबे वक्त से फिल्मों में नहीं देखा गया है. लेकिन फैन्स उनकी धमाकेदार वापसी का इंतजार कर रहे हैं. गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं. दोनों के रिश्ते को लेकर बीते दिनों खबर आई थी कि ये कपल तलाक लेने जा रहा है. लेकिन सुनीता ने इन खबरों को महज अफवाह बताया है और कहा है कि उनके और गोविंदा के बीच सब ठीक है. अब सुनीता आहूजा को लेकर खबर आ रही है कि वो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. शो “फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स” के अगले सीजन के लिए सुनीता संग बातचीत जारी है.

रिपोर्ट की मानें तो “फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स” के अगले सीजन में सुनीता आहूजा को देखा जा सकता है. माना जा रहा है कि दर्शक सुनीता को सुनना और देखना पसंद करते हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है. सुनीता काफी खुशमिजाज हैं और काफी खुलकर अपनी बात भी रखती हैं. हालांकि अभी तक इस बात पर पक्की मुहर नहीं लगी है कि सुनीता इस शो का कंफर्म हिस्सा हैं.

तलाक की खबरों को लेकर चर्चा

बीते दिनों जब खबर आई कि सुनीता ने गोविंदा से अलग होने का फैसला कर लिया है, तब ये भी सुनने में आया कि एक्टर का किसी मराठी एक्ट्रेस संग नाम जुड़ रहा है. वहीं ये भी पता चला कि 6 महीने पहले सुनीता ने डिवोर्स का लीगल प्रोसेस शुरू किया था. लेकिन आगे चलकर दोनों के बीच सब ठीक हो गया और दोनों अब अपने रिश्ते में खुश हैं. दरअसल ये मुद्दा तब उठना शुरू हुआ, जब लोगों ने इस बात पर सवाल उठाने शुरू किए कि सुनीता और गोविंदा अलग-अलग घर में क्यों रहते हैं.

अलग-अलग घर में रहते हैं गोविंदा-सुनीता

हालांकि सुनीता आहूजा ने इस बात का भी जवाब देते हुए कहा था कि उनकी बेटी बड़ी हो रही थी और गोविंदा से मिलने के लिए कई लोग आते थे. उनसे मुलाकात के लिए लोगों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहता था. इसलिए उन्होंने दूसरे घर में रहने का फैसला किया था. बता दें, सुनीता जिस घर में रहती हैं उससे 100 कदम की ही दूरी पर गोविंदा रहते हैं. खैर, अगर सुनीता रियलिटी शो का हिस्सा बनती हैं, तो यकीनन उनके चाहने वालों के लिए ये काफी मजेदार होने वाला है.

दीपिका पादुकोण बेटी दुआ के बारे में Google पर क्या सर्च करती हैं? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

दीपिका पादुकोण बेटी दुआ के बारे में Google पर क्या सर्च करती हैं? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

 दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल यानी 2024 में पेरेंटहुड में कदम रखा था। अभिनेत्री ने 8 सितंबर को अपनी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने दुआ रखा। बेटी के जन्म के बाद से ही दीपिका अपनी मॉमी ड्यूटीज में व्यस्त हैं। उन्होंने काम से ब्रेक ले रखा है। वैसे तो दीपिका ने अब तक अपनी बेटी के चेहरे से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन बेटी से जुड़ी बातें जरूर शेयर करती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी जिंदगी में बेटी के जन्म के बाद क्या-क्या बदलाव आए हैं और साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि वह गूगल पर अपनी बेटी से जुड़ी क्या-क्या चीजें सर्च करती हैं।

गूगल सर्च पर दीपिका का मजेदार जवाब

दीपिका इन दिनों अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपनी बेटी के साथ बिता रही हैं। हाल ही में दीपिका ने नन्ही दुआ के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने अबू धाबी में आयोजित फोर्ब्स समिट में हिस्सा लिया, जहां उनसे पूछा गया कि उन्होंने इंटरनेट पर आखिरी बार क्या सर्च किया था। इस पर अभिनेत्री ने जो जवाब दिया, वह बेहद मजेदार होने के साथ-साथ हर मां की समस्या से भी जुड़ा था।

दीपिका गूगल पर सर्च करती हैं ये चीजें

दीपिका ने बताया कि उन्होंने आखिरी बार गूगल पर अपनी बेटी से जुड़ा या यूं कहें कि बच्चों से जुड़ा एक सवाल सर्च किया था। उन्होंने सर्च किया था कि आखिर उनकी बेटी थूंकना बंद कब करेगी। दीपिका ने कहा, आप नई मॉम्स की सर्च हिस्ट्री में इस तरह के सवाल देख सकते हैं। दीपिका ने आगे बताया कि उनकी ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री सिर्फ और सिर्फ दुआ से जुड़े सवालों से भरी रहती है। एक्ट्रेस किसी भी न्यू मॉम की तरह अपनी बेबी से जुड़ी चीजें गूगल पर सर्च करती हैं।

फ्री टाइम में क्या करती हैं दीपिका?

इसी दौरान अभिनेत्री से पूछा गया कि उनके लिए एक आइडियल दिन कैसा होगा? जवाब में दीपिका ने कहा कि उनके लिए उनका आइडियल दिन घर पर बेटी दुआ के साथ टाइम स्पेंड करना और रिलेक्सिंग एक्टिविटीज से भरा होगा। उन्होंने कहा- 'नींद, मसाज, बेबी टाइम, हाइड्रेट और घर में बेड पर पायजामे में पड़े रहना मेरे लिए आइडियल दिन होगा।' इसके बाद दीपिका ने मेंटल हेल्थ पर भी बात की और बताया कि उनके लिए किसी भी चीज से ज्यादा मानसिक शांति मायने रखती है।

Urfi Javed के नए लुक ने फिर किया हैरान, दिखाई अनोखी क्रिएटिविटी

Urfi Javed के नए लुक ने फिर किया हैरान, दिखाई अनोखी क्रिएटिविटी

 Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उर्फी इंटरनेट पर अक्सर ही अपने लेटेस्ट ड्रेस के वीडियोज शेयर करते रहते हैं। बीते कुछ टाइम से उर्फी कुछ यूनिक और स्टाइलिश ड्रेस के वीडियोज शेयर कर रही हैं, जिसके लिए लोग उनकी तारीफ करते नजर आते हैं। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी हुआ करता था कि उर्फी को उनके ड्रेस की वजह से ट्रोल किया जाता था।

उर्फी ने शेयर किया वीडियो

उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी ने सेफ्टी पिन से अपनी नई ड्रेस बनाई है। इतना ही नहीं बल्कि इस ड्रेस के साथ उन्होंने जो पर्स कैरी किया है वो बर्फ का बना हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी और उनकी टीम मिलकर इस पर काम कर रहे हैं। वहीं, अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही लोग इस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसा लग रहा है कि आपको कान्स में जाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा कि बर्फ का पर्स, ये तो बहुत अलग है। तीसरे यूजर ने कहा कि आपकी ड्रेस बहुत प्यारी है। चौथे यूजर ने कहा कि ये बस आप ही कर सकती हैं। पांचवे यूजर ने लिखा कि ये सच में बहुत अलग है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।

यूनिक ड्रेस के लिए पॉपुलर हैं उर्फी

गौरतलब है कि उर्फी जावेद अक्सर ही अपने यूनिक ड्रेस के वीडियो शेयर करती रहती हैं। उर्फी के नए-नए ड्रेस के वीडियो पर यूजर्स भी खूब कमेंट्स करते हैं। बता दें कि उर्फी जावेद का फैशन उन्हें हमेशा ही चर्चा में रखता है। हालांकि, इसके लिए उन्हें कई बार भला-बुरा भी सुनना पड़ा है, लेकिन अब उन्हें ज्यादातर सरहाना ही मिलती हैं।

500 करोड़ पार करने वाली 2025 की पहली फिल्म बनी Chhaava, महज 22 दिन में बनाया रिकॉर्ड

500 करोड़ पार करने वाली 2025 की पहली फिल्म बनी Chhaava, महज 22 दिन में बनाया रिकॉर्ड

 Chhaava cross 500 Crore: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ रुकने का नाम नहीं ले रही है, एक बाद एक फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है। 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ ने महज 22 के दिन में शानदार कमाई की है और 2025 में बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ ‘छावा’ का ही बोलबाला चल रहा है। अब तक फिल्म के रिलीज हुए आंकड़ों की बात करें तो ‘छावा’ ने 22 दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और यह खुशखबरी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।

‘छावा’ ने रचा इतिहास (Chhaava cross 500 Crore)

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने 22 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 502.7 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। ‘मैडॉक फिल्म्स’ ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी फैंस के साथ साझा की है, उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘एक योद्धा की कहानी, मैडॉक के लिए फिर से एक रिकॉर्ड तोड़ने वाली यात्रा! छावा को एक कभी न भुलाने वाली सफलता बनाने के लिए धन्यवाद!’

मैडॉक फिल्म्स ने रचा इतिहास 

बता दें कि विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’का निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने किया है। इस तरह मैडॉक फिल्म्स की यह दूसरी फिल्म है, जिसने कुछ वक्त में ही बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ की कमाई पार की है। साल 2024 में स्त्री 2 ने 14 दिनों में 500 करोड़ क्लब में एंट्री मारी थी अब 2025 में इसी प्रोडक्शन हाउस के तले बनीं ‘छावा’ ने यह कमाल कर दिखाया है।

2025 की एकलौती फिल्म बनी छावा

खास बात यह है कि साल 2025 में 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ‘छावा’ पहली हिंदी फिल्म बन गई है, उससे पहले अभी तक किसी और फिल्म ने यह आंकड़ा पार नहीं किया है। स्काई फोर्स को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, मगर उसके बावजूद फिल्म 500 करोड़ के क्लब में एंट्री नहीं मार पाई थी। ‘छावा’ में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा दिग्गज एक्टर अक्षय खन्ना विलेन के रोल में दिखाई दिए हैं।

सोने की तस्करी में पकड़ी गई यह फेमस एक्ट्रेस, पिता हैं IPS अफसर, करोड़ों का गोल्ड बरामद

सोने की तस्करी में पकड़ी गई यह फेमस एक्ट्रेस, पिता हैं IPS अफसर, करोड़ों का गोल्ड बरामद

   बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक बड़ी सोने की तस्करी का रैकेट पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। अधिकारियों ने 14 किलो विदेशी सोने सहित 4.73 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इस मामले में बेंगलुरु पुलिस के डीजी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी और साउथ की एक्ट्रेस रान्या राव को गिरफ्तार किया गया है। वह तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हुई बताई जा रही हैं, और उनकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

12.56 करोड़ रुपये की कीमत का सोना जब्त
इस तस्करी मामले का खुलासा मंगलवार को हुआ, जब DRI ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक यात्री को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 14.2 किलो विदेशी सोना बरामद किया गया। इस सोने की अनुमानित कीमत 12.56 करोड़ रुपये है। जानकारी के मुताबिक, यह सोना दुबई से बेंगलुरु पहुंची एक महिला के शरीर में छिपाकर लाया गया था। कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत महिला से सोना जब्त कर लिया गया और उसकी गिरफ्तारी की गई।

दुबई से बेंगलुरु पहुंची महिला पर कड़ी नजर
विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर DRI अधिकारियों ने 3 मार्च 2025 को दुबई से बेंगलुरु पहुंची 33 साल की महिला यात्री को एयरपोर्ट पर रोका। महिला के पास से छिपाकर लाया गया 14.2 किलो सोना बरामद हुआ। अधिकारियों के अनुसार, यह महिला एक संगठित सोना तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है, और उनकी गिरफ्तारी इस नेटवर्क को उजागर करने में अहम कदम है।

महिला के घर से नकद और सोने के गहने बरामद
पूछताछ के बाद, DRI अधिकारियों ने महिला के बेंगलुरु स्थित आवास पर छापा मारा, जहां वह अपने पति के साथ रहती थी। छापेमारी में अधिकारियों को 2.06 करोड़ रुपये की सोने की गहने और 2.67 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई के बाद कुल मिलाकर 17.29 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इस साल की सबसे बड़ी सोने की बरामदगी
इस पूरे मामले की जांच जारी है, और अधिकारियों का मानना है कि यह सोने की तस्करी की घटना बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हाल के सालों में सबसे बड़ी बरामदगी हो सकती है। DRI के अधिकारी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि महिला इस बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान जल्द ही की जा सकती है।

रान्या राव का कनेक्शन: बेंगलुरु पुलिस के डीजी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी
अधिकारी यह भी मानते हैं कि रान्या राव इस नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। वह बेंगलुरु पुलिस के डीजी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं, और इस मामले की जांच में उनका कनेक्शन सामने आया है। DRI को पहले से ही रान्या राव के बारे में जानकारी थी, और यही वजह थी कि एयरपोर्ट पर उनके उतरने से दो घंटे पहले ही DRI की टीम मौजूद थी। अधिकारियों ने हर यात्री की जांच की और रान्या राव को पकड़ा।

रान्या राव का फिल्मी करियर
रान्या राव ने 2014 में फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म "मणिक्या" थी, जिसमें वह किच्चा सुदीप के साथ नजर आईं। इसके बाद उन्होंने "वगह" और "पटकी" जैसी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चला और वह 2017 के बाद से किसी फिल्म में दिखाई नहीं दीं।

Bhojpuri Song Viral: पवन सिंह और डिंपल सिंह की केमिस्ट्री ने लगा दी आग, होली के बहाने किया जबरदस्त रोमांस

Bhojpuri Song Viral: पवन सिंह और डिंपल सिंह की केमिस्ट्री ने लगा दी आग, होली के बहाने किया जबरदस्त रोमांस

 Bhojpuri Song Viral:होली का त्योहार आने में कुछ ही दिन का समय रह गया है। होली खुशियों और रंगों का त्योहार है। होली पर मस्ती भरे गाने बजाने का भी रिवाज है। लोग होली पर भांग पीकर थिरकना पसंद करते हैं। होली का मजा दोगुना हो जाता है जब गाने भोजपुरी हो तो।

पवन सिंह और डिंपल सिंह की केमिस्ट्री ने लगा दी आग
होली से पहले ही इस त्योहार पर रंग जमाने के लिए पवन सिंह का गाना धूम मचा रहा है। सोशल मीडिया पर पवन सिंह और डिंपल सिंह का मस्तीभरा वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पवन और डिंपल एक दूसरे के साथ रंगीले अंदाज में होली खेलते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छा गया पवन सिंह का यह गाना
पवन सिंह और डिंपल सिंह का गाना ‘रंग ठोपे ठोप’ ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में पवन सिंह और डिंपल सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

फैन्स पवन सिंह के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसाते दिखते हैं। बता दें कि इस वीडियो को वेब म्यूजिक पर शेयर किया गया है। इस गाने में जहां पवन सिंह और डिंपल सिंह केमिस्ट्री जाकर डांस करते दिख रहे हैं वहीं इस गाने में आवाज पवन सिंह और शिवानी सिंह ने मिल कर दी है और इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं।

Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने ‘हुस्न हरियाणा का’ गाने पर मचाया धमाल, डांस देख हो जाएंगे दीवाने

Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने ‘हुस्न हरियाणा का’ गाने पर मचाया धमाल, डांस देख हो जाएंगे दीवाने

 हरियाणवी डांसर सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इन दिनों सपना चौधरी का 6 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सपना चौधरी ने अपने धमाकेदार डांस से लाखों का दिल जीत लिया है।

इसमें वह गांव में एक छोटे से रागिनी कार्यक्रम में अपने शानदार अंदाज और डांस मूव्स से स्टेज पर आग लगाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो आज भी लोगों के दिलों में उतना ही ताजा है

जितना पहली बार देखा गया था। सपना चौधरी ने इस वीडियो में ‘हुस्न हरियाणा का’ गाने पर परफॉर्म किया है। हरियाणवी गाने की धुन पर उनकी चाल, कमर लचक और प्यारी मुस्कान ने दर्शकों को दीवाना बना दिया।

सपना ने ग्रामीण परिवेश में छोटे से मंच पर ऐसा जलवा बिखेरा कि हर तरफ तालियां गूंज उठीं। इस वीडियो को 6 साल पहले यूट्यूब के ‘जैप जैन’ चैनल पर अपलोड किया गया था। तब से यह वीडियो फैंस के दिलों में छाया हुआ है।

लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और सपना की कला की सराहना कर रहे हैं। यह वीडियो हमें उनके शुरुआती दिनों की याद दिलाता है जब वह गांव-गांव जाकर छोटे-छोटे मंचों पर अपनी कला का जादू बिखेरती थीं।

इस परफॉर्मेंस में सपना चौधरी ने साबित कर दिया कि किसी बड़े स्टेज या भव्य सेटअप की जरूरत नहीं है, सिर्फ हुनर और जुनून से ही दर्शकों का दिल जीता जा सकता है। उनकी परफॉर्मेंस उनके संघर्ष और समर्पण की कहानी बयां करती है।

Amrapali Dubey: कितने करोड़ की मालकिन है भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे, जीती है लग्जरी लाइफ

Amrapali Dubey: कितने करोड़ की मालकिन है भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे, जीती है लग्जरी लाइफ

 भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे एक मशहुर अभिनेत्री है। दर्शकों के बीच इनका जबरदस्त क्रेज है। अपनी अदा और अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। जैसे ही आम्रपाली का कोई गाना रिलीज होता है, जमकर वायरल होता है। आइये जानते हैं उनकी नेटवर्थ पर।

आम्रपाली दुबे की जोड़ी निरहुआ संग जबरदस्त दिखती है। खबरों के मुताबिक, म्रपाली का नेटवर्थ करीब 30 करोड़ रुपए है। खबरों की मानें तो एक फिल्म के लिए 8 से 10 लाख रुपये फीस लेती हैं

पढ़ाई लिखाई में आम्रपाली दुबे भी होशियार
आम्रपाली दुबे की स्कूलिंग पढ़ाई गोरखपुर हुई है। 12 वीं पास करने के बाद हायर एजुकेशन के लिए वे अपने दादा जी के साथ मुंबई चली गई थी। वहां एक्ट्रेस ने भावन्स कॉलेज से बैचलर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री पूरी की है। अभिनेत्री का सुझाव उन्हें कॉलेज के कल्चरल इवेंट्स में शिरकत करने के बाद आया है। आम्रपाली ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में की है, जिसमें ‘निराहुआ हिंदुस्तानी’,‘बोर्डर’, ’निराहुआ रिक्क्षवाला 2’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘राजा बाबू’ शामिल है।

कई अवॉर्ड्स आम्रपाली दुबे के नाम
आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को यूपी के गोरखपुर में हुआ है। अभिनेत्री ने फिल्मों में अपने जबरदस्त काम के लिए 4 भोजपुरी फिल्म अवॉर्डस और 2 इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्डस भी जीत चुकी हैं।