BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Babita Ji: ‘बबीता जी’ ने शर्ट के बटन खोलकर कराया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरों ने लगाई इंटरनेट पर आग

Babita Ji: ‘बबीता जी’ ने शर्ट के बटन खोलकर कराया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरों ने लगाई इंटरनेट पर आग

 तारक मेहत का उल्टा चश्मा की बबीता जी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सोशल मीडिया पर बबीता जी (मुनमुन दत्ता) की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।


तारक मेहता फेम ‘बबीता जी’
बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा से अलग पहचान मिली है। मुनमुन दत्ता को बबीता जी के तौर पर खूब पसंद किया जाता है।

मुनमुन दत्ता
सोशल मीडिया पर भी मुनमुन दत्ता का तगड़ी फैन फॉलोइंग है। मुनमुन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी एक्टिव रहती है।

बबीता जी
मुनमुन दत्ता अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती है।

मुनमुन का फोटोशूट
सोशल मीडिया पर मुनमुन ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर दी है। मुनमुन दत्ता की इन तस्वीरों ने फैंस की रातों की नींद उड़ा दी है।

व्हाइट शर्ट में जीता दिल
मुनमुन दत्ता ने व्हाइट कलर की शर्ट पहन तस्वीर शेयर की है। इसमें वह बटन खोलकर जबरदस्त पोज देती नजर आ रही है।

लेटेस्ट फोटोशूट में मुनमुन दत्ता ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है, जिसके बटन खोलकर वो कैमरे के लिए दिलकश पोज दे रही हैं।

मिनिमल मेकअप से जीता दिल
व्हाइट शर्ट क साथ मुनमुन ने कर्ली बालों को ओपन कर रखा है।वहीं मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है।

फैंस हुए फिदा
मुनमुन दत्ता की ये ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस भी इन पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले में नाम आने पर बोलीं Tamannaah Bhatia – “झूठी अफवाहें न फैलाएं”

क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले में नाम आने पर बोलीं Tamannaah Bhatia – “झूठी अफवाहें न फैलाएं”

 फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस Tamannaah Bhatia अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनका नाम 2.4 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले से जुड़ने की खबरें आई थीं, जिसके बाद यह मामला और ज्यादा तूल पकड़ने लगा। इस मामले में पुडुचेरी पुलिस ने उन्हें तलब किया था, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

तमन्ना भाटिया ने दी सफाई

तमन्ना भाटिया ने इस मामले पर एक इंटरव्यू में प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“मुझे हाल ही में पता चला कि मेरे क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े होने को लेकर कई अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैं मीडिया में अपने दोस्तों और प्रशंसकों से अनुरोध करना चाहती हूं कि वे ऐसी झूठी, भ्रामक और आधारहीन खबरें न फैलाएं।”

उन्होंने आगे कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और इस तरह की अफवाहें उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि पुडुचेरी पुलिस 2.4 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड मामले की जांच कर रही है, जिसमें तमन्ना भाटिया का नाम सामने आने की खबरें आई थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और इसे महज अफवाह बताया है।

Chhaava Box Office: महाशिवरात्रि पर 'छावा' ने मचाई गरज, अगला लक्ष्य 500 करोड़

Chhaava Box Office: महाशिवरात्रि पर 'छावा' ने मचाई गरज, अगला लक्ष्य 500 करोड़

 Chhaava Box Office: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए पिछले कुछ महीने शानदार रहे हैं। दिसंबर में रिलीज हुई 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात कर दी। इस साल की शुरुआत में कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन साउथ का दबदबा रहा। लेकिन फरवरी में रिलीज हुई विक्की कौशल की 'छावा' ने सारे रिकॉर्ड तोड़कर तहलका मचा दिया है। रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल की फिल्म पहले ही दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये कमा चुकी है। अब अगला लक्ष्य 500 करोड़ का है। महाशिवरात्रि के मौके पर 'छावा' Chhaava की दहाड़ के आगे 'पुष्पा 2' भी फेल हो गई है।

 
इस बीच सक्कनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है। फिल्म ने 13वें दिन 21.45 करोड़ का कलेक्शन किया है। महाशिवरात्रि के मौके पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। 11वें दिन जहां कलेक्शन सिर्फ 18 करोड़ रहा, वहीं 12वें दिन इसने 18.5 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म ने भारत से कुल 385 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसने कुछ दिन पहले ही दुनियाभर से 400 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अब 500 करोड़ का बड़ा लक्ष्य छूने से छावा ज्यादा दूर नहीं है।
इसके साथ ही 13वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट सामने आ गई है। 13वें दिन छावा Chhaava पहले स्थान पर आ गई है। फिल्म ने 22 करोड़ की कमाई कर पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 13वें दिन हिंदी में 18.5 करोड़ रुपए कमाए। तीसरे स्थान पर प्रभास की बाहुबली 2 है, जिसने 13वें दिन हिंदी में 17.25 करोड़ रुपए कमाए। चौथे स्थान पर जवान और पांचवें स्थान पर स्त्री 2 है। विक्की कौशल की फिल्म छावा जल्द ही दुनियाभर से 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। जिस तरह से फिल्म लगातार कमाई कर रही है, उससे यह आंकड़ा भी ज्यादा दूर नहीं है। भारतीय नेट कलेक्शन भी जल्द ही 400 करोड़ को पार कर जाएगा। हालांकि, रश्मिका मंदाना के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म एनिमल है, जिसने भारत से 502.98 करोड़ रुपए कमाए थे। देखना दिलचस्प होगा कि छावा यह रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।
Gossip Girl Death: सिनेमा जगत की गॉसिप गर्ल फेम मशहूर एक्ट्रेस का निधन, को-एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

Gossip Girl Death: सिनेमा जगत की गॉसिप गर्ल फेम मशहूर एक्ट्रेस का निधन, को-एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

 Michelle Trachtenberg Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। ‘गॉसिप गर्ल’ और ‘आईस प्रिंसेस’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों और सीरीज का हिस्सा रह चुकीं मशहूर एक्ट्रेस मिशेल ट्रैचेनबर्ग का निधन हो गया है। उनकी उम्र सिर्फ 39 साल थी। बताया जाता है कि एक्ट्रेस 26 फरवरी, बुधवार को अपने न्यूयॉर्क स्थित घर में मृत पाई गई थीं। जैसे ही उनकी मौत की भनक लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग (NYPD) के मुताबिक जिस वक्त मिशेल ट्रैचेनबर्ग को उनकी मां ने न्यूयॉर्क के मैनहट्टन स्थित अपने अपार्टमेंट में देखा था, उस वक्त एक्ट्रेस बेहोश थीं।

मौत की वजह का खुलासा नहीं

अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी एक्ट्रेस मिशेल ट्रैचेनबर्ग ने 39 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक्ट्रेस न्यूयॉर्क के मैनहट्टन स्थित अपार्टमेंट में बेहोश पाई गई थीं। जब उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल पहुंचाया गया ताे डॉक्टर ने एक्ट्रेस को मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कुछ वक्त पहले मिशेल ट्रैचेनबर्ग ने लीवर ट्रांसप्लांट कराया था। फिलहाल उनकी मौत की असली वजह नहीं रिवील हो सकी है।

को-एक्ट्रेस को लगा सदमा

एक्ट्रेस मिशेल ट्रैचेनबर्ग की अचानक मौत से को-एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली को गहरा सदमा लगा है। उन्होंने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट लिखी, ‘वह बिजली थी जो जब किसी कमरे में जाती थी तो आपको पता चल जाता था। वह जो करती थी उसमें 200% देती थी। किसी के मजाक पर पूरी तरह हंसती थी। जब उसे गलत का एहसास होता था तो अधिकारियों का सामना करती थी। अपने काम की वह गहराई से परवाह करती थी। वह कितने भी दर्द में क्यों न हो लेकिन दोस्तों के साथ खड़ी रहती थी। वह बहादुर और बोल्ड थी। दुनिया ने मिशेल के रूप में एक बहुत ही संवेदनशील और अच्छे इंसान को खो दिया है।’

Govinda Net Worth: कितने अमीर हैं बॉलीवुड के ‘राजा बाबू’? आलीशान बंगले से लेकर लक्जरी कारों तक जानें सब

Govinda Net Worth: कितने अमीर हैं बॉलीवुड के ‘राजा बाबू’? आलीशान बंगले से लेकर लक्जरी कारों तक जानें सब

 Govinda Net Worth: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबरें आ रही हैं कि वह अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक लेने वाले हैं। गोविंदा और सुनीता की शादी को 37 साल हो चुके हैं, लेकिन अब उनके अलग होने की अटकलें तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा एक 30 साल की मराठी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं, जिसके चलते उनके और सुनीता के रिश्ते में दरार आ गई है। हालांकि, अब तक इस मामले पर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसी बीच आइए जानते हैं कि कितने करोड़ के मालिक हैं बॉलीवुड के राजा बाबू।

गोविंदा का शानदार करियर

गोविंदा ने 1986 में फिल्म लव 86 से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपने करियर में उन्होंने 130 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें पार्टनर, दूल्हे राजा, आंखें, राजा बाबू, दीवाना मस्ताना, कुली नंबर 1, हसीना मान जाएगी और भागम भाग जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। 90 के दशक में वह बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं।

गोविंदा की कुल संपत्ति

हालांकि उनकी आखिरी फिल्म रंगीला राजा जो कि साल 2019 में रिलीज हुई थी यह बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। वहीं डीएनए की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा की कुल संपत्ति 150 से 170 करोड़ रुपये के बीच है। उनकी कमाई के मेन सोर्स रियल एस्टेट निवेश और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है।

गोविंदा के पास हैं आलीशान बंगले

बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 के पास मुंबई में तीन बड़े घर हैं। उनका जुहू स्थित जय दर्शन बंगला करीब 16 करोड़ रुपये का है। इसके अलावा, मड आइलैंड और रुइया पार्क में भी उनकी संपत्ति है। मड आइलैंड वाला घर फिल्म शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जबकि रुइया पार्क की प्रॉपर्टी किराए पर दी गई है। गोविंदा के पास लखनऊ में 90,000 वर्ग फीट का फार्महाउस भी है, जहां वे पार्टियों और छुट्टियों का आनंद लेते हैं।

गोविंदा का लग्जरी कार कलेक्शन

गोविंदा के पास महंगी और लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है। उनके पास Mercedes C220D (कीमत 43 लाख रुपये) और Mercedes Benz GLC जिसकी कीमत 64 लाख रुपये है। एक्टर के पास मंहगी गाड़ियां उनकी रॉयल लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं।

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें

खबरों के मुताबिक, गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा 37 साल की शादी के बाद तलाक लेने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुनीता ने अलग होने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है और कानूनी नोटिस भेजा है। हालांकि, गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक और भतीजी आरती सिंह ने इन खबरों को खारिज कर दिया है। एक्टर के परिवार की बात करें तो उन्होंने सुनीता से 11 मार्च 1987 को शादी की थी। उनके दो बच्चे, टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा हैं। टीना ने 2015 में सेकंड हैंड हसबैंड फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, यशवर्धन जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। गोविंदा भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल और ब्रांड वैल्यू उन्हें आज भी बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक बनाती है।

ENTERTAINMENT : 200 करोड़ का ‘मन्नत’ छोड़कर किराए के मकान में शिफ्ट होने वाले हैं शाहरुख खान, यह है वजह

ENTERTAINMENT : 200 करोड़ का ‘मन्नत’ छोड़कर किराए के मकान में शिफ्ट होने वाले हैं शाहरुख खान, यह है वजह

 ENTERTAINMENT NEWS : मायानगरी आए और गेटवे ऑफ इंडिया के अलावा लोगों को जिस घर को देखने की सबसे ज्यादा तमन्ना होती है वो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का घर ‘मन्नत’ है. ‘मन्नत’ का क्रेज मुंबई आने वाले हर उस शख्स को होता है जो किंग खान का जबरा फैन है. फैन घर के बाहर आते हैं और एक्टर की एक झलक पाने की आस लिए घर के बाहर दनादन फोटो खिचवाते हैं. लेकिन अब शाहरुख खान अपने इस 200 करोड़ के ‘मन्नत’ को छोड़कर किराए के मकान में शिफ्ट होने वाले हैं. चलिए इसके पीछे की वजह भी आपको बताते हैं।

पालीहिल में लिए दो ड्यूप्लेक्स 
दरअसल, कुछ दिन पहले ही किंग खान ने मुंबई के पालीहिल एरिए में दो ड्यूप्लेक्स अपॉर्टमेंट को किराए पर लिया है. जिसमें एक प्रॉपर्टी भगनानी फैमिली की है जिसके मालिक जैकी भगनानी हैं तो वहीं दूसरी रितेश देशमुख की है.

24 लाख भरेंगे किराया

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख ने इस प्रॉपर्टी को लीस पर लिया है. रितेश की अपॉर्टमेंट का किराया 11.54 लाख महीना है. जिसके लिए 32.97 लाख का सिक्योरिटी डिपॉजिट किया है. वहीं दूसरा अपॉर्टमेंट भगनानी का है. जिसका किराया एक महीने का 12.61 लाख है. इसके लिए भी 36 लाख की सिक्योरिटी जमा की है. लिहाजा इन दो अपॉर्टमेंट में रहने के लिए किंग खान एक महीने का किराया 24 लाख रुपये देंगे.

2 फ्लोर और बनवाएंगे किंग खान

दशाहरुख खान और गौरी खान ने महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट को एक लेटर लिखा था. जिसमें दो फ्लोर और बनवाने की परमीशन मांगी थी. अभी मन्नत 6 मंजिला है. ये परमीशन अप्रूव हो गई जिसके बाद मन्नत के अंडर कस्ट्रक्शन जाने के बाद किंग खान इस किराए के मकान में कुछ वक्त के लिए शिफ्ट होंगे.

मई में हो सकता है काम शुरू
एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख और गौरी के मन्नत का कंस्ट्रक्शन काम मई में शुरू हो सकता है. इस बंगले को बड़ा और शाही बनाने के लिए खान परिवार ने ये फैसला लिया. दरअसल, ‘मन्नत’ ग्रेड 3 हेरिटेज बिल्डिंग है. ऐसे में इसमें कुछ भी बदलाव करवाने के लिए परमीशन लेने होती है. वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख आखिरी बार ‘डंकी’ फिल्म में नजर आए थे. वहीं वो अब ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी हैं.

31 साल की हुईं Urvashi Rautela, 2012 में जीता था Miss India Universe का खिताब, आज इंटरनेशनल लेवल पर बना चुकीं हैं अपनी पहचान …

31 साल की हुईं Urvashi Rautela, 2012 में जीता था Miss India Universe का खिताब, आज इंटरनेशनल लेवल पर बना चुकीं हैं अपनी पहचान …

 बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 25 फरवरी 1994 को उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ था. मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपनी खूबसूरती और टैलेंट से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है. साल 2012 में उन्होंने ‘मिस इंडिया यूनिवर्स’ का खिताब जीता था. वो कई बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं.

Preity Zinta का 18 करोड़ का लोन बैंक ने किया माफ! एक्ट्रेस ने सच्चाई का किया खुलासा …

Preity Zinta का 18 करोड़ का लोन बैंक ने किया माफ! एक्ट्रेस ने सच्चाई का किया खुलासा …

 बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) काफी लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं. इस दौरान उनकी कमाई बिजनेस, सोशल मीडिया और आईपीएल से होती है. प्रीति जिंटा (Preity Zinta) करोड़ों की मालकिन हैं. साल 2016 में बिजनेसमैन लॉस एंजिल्स फाइनेंस एालिस्ट जीन गुडइनक से शादी की थी. जिसके बाद वह विदेश में बस गई थीं. वहीं, अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि जिस न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक को रिजर्स बैंक ने बैन किया है, उसमें उनका भी लोन था. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, डूबते बैंक ने उनका 18 करोड़ रुपए का लोन माफ कर दिया है. हालांकि, इस पर प्रीति जिंटा (Preity Zinta) पहले ही सफाई दे चुकी हैं.

Mahashivratri 2025 : इन एक्ट्रेस ने टीवी पर निभाया ‘माता पार्वती’ का किरदार, फैंस के बीच आज भी हैं फेमस …

Mahashivratri 2025 : इन एक्ट्रेस ने टीवी पर निभाया ‘माता पार्वती’ का किरदार, फैंस के बीच आज भी हैं फेमस …

 Mahashivratri 2025 : आज देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया रहा है. हर कोई भगवान शिव की पूजा-अराधना की तैयारियों में जुटा हुआ हैं. छोटे पर्दे के कई टीवी शोज में भी हमे भगवान शिव और माता पार्वती की महिमा देखने को मिलती रहती है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टीवी पर माता पार्वती का किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर राज करती हैं.

Prajakta Koli की शादी में शामिल होंगे बॉलीवुड के बड़े सितारे, गेस्ट लिस्ट में कौन-कौन?

Prajakta Koli की शादी में शामिल होंगे बॉलीवुड के बड़े सितारे, गेस्ट लिस्ट में कौन-कौन?

 Prajakta Koli Wedding: ‘मिसमैच्ड’ फेम एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली की शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल से 25 फरवरी को शादी करने जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर मेहंदी सेरेमनी की फोटोज शेयर की थी। वहीं अब एक्ट्रेस की शादी की गेस्ट लिस्ट भी सामने आ गई है। प्राजक्ता की वेडिंग में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत करने वाले हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

एक्ट्रेस का कस्टमाइज लहंगा

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्राजक्ता के करीबी ने उनकी शादी से जुड़ी कुछ डिटेल्स शेयर की हैं। करीबी ने बताया, ‘एक्ट्रेस का वेडिंग लहंगा फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे ने तैयार किया है। एक्ट्रेस अपनी वेडिंग सेरेमनी में अपनी मां की साड़ी और गहनों को पहनने वाली हैं जो अनीता डोंगरे ने कस्टमाइज किया है।’

ये सितारे होंगे शामिल

वहीं कर्जत में होने जा रही इस शादी में बी-टाउन की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल होने जा रही हैं। उनकी शादी में वरुण धवन, विद्या बालन, रैपर बादशाह और रफ्तार शिरकत करने जा रहे हैं। प्राजक्ता वरुण धवन के साथ ‘जुग-जुग जियो’ मूवी में नजर आ चुकी हैं।

13 साल से साथ हैं प्राजक्ता और वृषांक

बता दें प्राजक्ता और वृषांक पिछले 13 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2023 में दोनों ने सगाई की थी। एक्ट्रेस ने इसकी खूबसूरत फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की थी। वहीं वृषांक नेपाल के रहने वाले हैं। शादी के बाद प्राजक्ता नेपाल की बहू बनने वाली हैं।

Naagin के बाद अब ‘भूतनी’ बन डराएंगी मौनी रॉय, टीजर के साथ रिलीज डेट रिवील

Naagin के बाद अब ‘भूतनी’ बन डराएंगी मौनी रॉय, टीजर के साथ रिलीज डेट रिवील

 The Bhootnii Release Date: टेलीविजन पर नागिन बन घर-घर में फेमस होने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय अब बॉलीवुड स्टार बन गई हैं। मौनी रॉय को फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पहला भाग — शिवा’ में एक खास अवतार में देखा गया था। मौनी रॉय अब जल्द ही एक नए किरदार में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। मौनी रॉय एक शानदार एक्ट्रेस हैं और उनकी एक्टिंग को लोग पसंद भी करते हैं। मौनी रॉय की अगली फिल्म का नाम ‘द भूतनी’ है, जिसकी रिलीज डेट रिवील हो गई है।

संजय दत्त ने किया फिल्म का ऐलान (The Bhootnii Release Date)

मौनी रॉय के अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय दत्त अहम रोल में दिखने वाले हैं। संजय दत्त ने महाशिवरात्री के खास मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। फिल्म की पहली झलक के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है।

फिल्म की स्टारकास्ट

इस फिल्म में संजय दत्त, पलक तिवारी और सनी सिंह लीड रोल में हैं। नागिन के रोल के बाद अब इस फिल्म मौनी रॉय एक भूतनी के रोल में नजर आने वाली हैं और टीजर में उनके भयानक रूप झलक भी देखने को मिली है। यह फिल्म डराने के साथ-साथ आपको बहुत हंसाने वाली भी है। अगर आपको इस तरह ही हॉरर-कॉमेडी मूवीज पसंद हैं, तो यह आपके के लिए बेस्ट होने वाली है।

कब रिलीज होगी ‘द भूतनी’ (The Bhootnii Release Date)

मौनी रॉय और पलक तिवारी अपनी बोल्डनेस के लिए लोगों के बीच पॉपुलर हैं, लेकिन इस फिल्म में यह दोनों लोगों को डराती दिखाई देंगी। ‘द भूतनी’ की रिलीज डेट की बात करे तो यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को थियेटर में आएगी। पलक तिवारी की यह दूसरी फिल्म होने वाली है, इससे पहले वो सलमान खान स्टारर ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आ चुकी हैं।

द स्टोरीटेलर: कला और बाज़ार के बीच का संघर्ष   – कल्पना पांडे

द स्टोरीटेलर: कला और बाज़ार के बीच का संघर्ष – कल्पना पांडे

सत्यजित राय की कहानी ‘गल्पो बोलिये तरिणी खुरो’ पर आधारित अनंत महादेवन की फ़िल्म ‘द स्टोरीटेलर’ (2025) असली मेहनत और पूँजीवाद के बीच के संघर्ष को केंद्र में रखती है। इस फ़िल्म में दो बिल्कुल विपरीत व्यक्तित्वों की कहानी है। एक तारिणी बंद्योपाध्याय (परेश रावल) है, जो एक वृद्ध बंगाली कहानी कहने वाला है, जिनके विचारों से कम्युनिस्ट या साम्यवादी विचारों का है। दूसरा प्रमुख पात्र रतन गरोडिया (अदिल हुसैन) है जो एक धनी गुजराती व्यापारी, जो अनिद्रा के कारण वर्षों से सोया नहीं है। उनकी परस्पर विरोधी दुनियाओं से यह स्पष्ट होता है कि मुनाफ़ा कमाने की लालसा से चलने वाली व्यवस्था में रचनात्मकता का कैसे शोषण होता है। यह फ़िल्म सिर्फ़ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि गहरे सवाल उठाती है – कहानी पर असली हक़ किसका होता है? श्रेय किसे मिलता है? और एक रचनाकार अपनी कला के शोषण के खिलाफ़ कैसे लड़ता है।

द स्टोरीटेलर में, यह दिखाया गया है कि कला का कैसे इस्तेमाल किया जाता है और गलत तरीके से कलाकारों का फ़ायदा कैसे उठाया जाता है। तारिणी, जो बंगाली साहित्यिक परंपरा से आने वाला एक खुशमिजाज उत्साही कथाकार है, सबको अपनी नई-नई कहानियां सुनाता रहता है, उसे अहमदाबाद के एक कपड़ा व्यापारी—रतन गरोडिया—उसकी अनिद्रा दूर करने के लिए और नींद या सके इसलिए कहानियाँ सुनाने के लिए नौकरी पर रखता है। शुरुआत में यह एक साधारण सा समझौता लगता है, लेकिन जल्द ही रतन का असली चरित्र सामने आ जाता है। अमीर होने के बावजूद, रतन अपनी बुद्धिमान और सुसंस्कृत महिला मित्र, सरस्वती (रेवती) को पैसे से प्रभावित नहीं कर पाता। उसका प्रेम पाने के लिए और उसकी नजरों में अपनी छवि निखारने के लिए, वह तारिणी की नवीन मौखिक कहानियों को चुराकर "गुज्जू गोर्की" के छद्म नाम से प्रकाशित करता है और कम समय में ही मशहूर हो जाता है। यह बौद्धिक चोरी साफ़ दर्शाती है कि पूँजीवादी व्यवस्था कैसे रचनात्मक लोगों—घोस्टराइटर्स, कलाकारों, मज़दूरों—की कला का नफ़ा कमाने के लिए शोषण करती है।

फिल्म में कोलकाता की बंगाली संस्कृति और अहमदाबाद की गुजराती संस्कृति के बीच तुलना की गई है। तारिणी के कोलकाता में परंपरा और जीवन का उल्लास है—मछली बाज़ार, ऐतिहासिक इमारतें, और पीढ़ियों से चली आ रही कहानियाँ। यहाँ, कहानी सुनाना मिल्कियत नहीं बल्कि पूरे समुदाय की धरोहर है। इसके विपरीत, अहमदाबाद में रतन का महल पूँजीवाद की निर्ममता को दर्शाता है—महँगे फर्नीचर, बिना पढ़ी किताबों से भरी अलमारियाँ, और पिकासो के प्रिंट्स जैसी कलाकृतियाँ, जो सिर्फ़ दिखावे के लिए हैं। फिल्म इस "संस्कृति" पर कटाक्ष करती है, जहाँ कला और कहानियों की आत्मा खोकर उन्हें सिर्फ़ बिक्री के लिए पैकेज किया जाता है। पूँजीवाद विभिन्न संस्कृतियों को एकसमान बाज़ारू रूप में बदल देता है, उनकी विशिष्टता को मिटाता है। शुद्ध शाकाहारी रतन, जो अपने विरोधाभासी व्यवहार के लिए जाना जाता है, अपने नौकर से पूछता है, ‘क्या तूने मछलियों को दाना दिया’, और क्या उसने दाने को (तारिणी) मछली दी? तारिणी कि जो कीमत पूंजीपति के मन है उस नज़रिये को उजागर करता है। कोलकाता का सामूहिक आनंद और अहमदाबाद के महल की खालीपन इस अंतर और संघर्ष के प्रतीक हैं।

इस फ़िल्म में, एक बिल्ली है जिसका प्राकृतिक पसंदीदा भोजन मछली है। उसे हमेशा शाकाहारी खाना खाने के लिए मजबूर किया जाता है। मौका मिलते ही बिल्ली मालिक की मछली टंकी से चुपके से मछलियाँ चुराकर खा लेती है। बिल्ली का यह संघर्ष—प्राकृतिक इच्छाओं और सामाजिक नियमों के बीच का तनाव—एक रूपक है। शाकाहारी भोजन खाद्य पदार्थों की सांस्कृतिक दमन का प्रतीक है, जबकि चुराई गई मछली स्वयं की पहचान और आज़ादी को दर्शाती है। तारिणी, जो बिल्ली के स्वभाव को समझता है, उसे मछली खिलाता है। वह अहमदाबाद छोड़ते समय बिल्ली को कोलकाता ले जाता है। यह दृश्य फ़िल्म में सांस्कृतिक दबाव और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बीच के संघर्ष को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाता है। बिल्ली की कहानी, तारिणी और रतन के संबंधों का एक दर्पण है, जहाँ रचनात्मकता का शोषण और मुक्ति दोनों दिखाई देते हैं। अहमदाबाद से कोलकाता की यात्रा सांस्कृतिक पहचान की वापसी को दर्शाती है।

इस फ़िल्म में महिला पात्रों को स्वतंत्र और बलवान दिखाया गया है। विधवा सरस्वती (रेवती) बुद्धिमान हैं और उनके अपने नैतिक मूल्य हैं। वह अपने सिद्धांतों पर अडिग रहती हैं। रतन की चोरी का पता चलने पर वह कहती हैं, "मैं व्यापारी के सिद्धांतों को स्वीकार कर सकती थी, पर चोर के नहीं," और उसे शुभकामनाएँ देकर चली जाती हैं। इस पल में अमीर रतन कमज़ोर और असहाय नज़र आता है। सरस्वती भौतिक संपत्ति से ज़्यादा ज्ञान और बुद्धि को महत्व देती हैं। लाइब्रेरियन सूजी (तनिष्ठा चटर्जी) को भी आत्मविश्वासी दिखाया गया है, और उसका दुनिया को देखने का अपना नज़रिया है। तारिणी की दिवंगत पत्नी की याद, जिसने उसे लिखने के लिए एक कलम दिया था, प्रेरणा का एक स्थायी स्रोत बन जाती है। यह इस बात को उजागर करता है कि कला और रचनात्मकता पर महिलाओं का प्रभाव कितना शक्तिशाली होता है। ये महिलाएँ पुराने साहित्य की दयनीय पात्र नहीं, बल्कि सत्यजित राय के प्रगतिशील दृष्टिकोण से बनी मज़बूत चरित्र हैं, जो कहानी को एक समृद्ध और सकारात्मक आयाम देते हैं। महिला पात्र सांस्कृतिक रूढ़ियों को तोड़ती हैं और स्वायत्तता व नैतिकता के प्रतीक बनती हैं। सरस्वती का रतन को छोड़ना सिद्धांतों की जीत और भौतिकवाद की सीमाओं को दर्शाता है। तारिणी की पत्नी का कलम रचनात्मकता की विरासत है, जो लैंगिक भूमिकाओं के पारंपरिक ढाँचे को चुनौती देती है।

आधुनिक फ़िल्मों की तेज़ रफ़्तार के विपरीत, द स्टोरीटेलर दर्शकों को मानवीय जीवन की गति धीमी करके उसे गहराई से अनुभव करने का निमंत्रण देता है। महादेवन धीमी गति का उपयोग करते हैं, जबकि अल्फोंस रॉय की खूबसूरत सिनेमैटोग्राफ़ी कोलकाता के हाथ से खींचे जाने वाले रिक्शा और अहमदाबाद की भव्य संगमरमर इमारतों जैसे पुराने ज़माने के दृश्यों को कैद करती है। यह शांत, लगभग ध्यानमग्न कर देने वाली शैली, आज के तेज़ कट और चमकदार एडिटिंग वाली फ़िल्मों से एकदम अलग है। एक विचारोत्तेजक और तल्लीन कर देने वाले अनुभव के ज़रिए, फ़िल्म धीरे-धीरे निर्मित होने वाली कला की स्थायी शक्ति पर प्रकाश डालती है। यह हमें सिखाती है कि असली कला को समय चाहिए – यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे जल्दबाज़ी में नहीं, बल्कि संयम, त्याग और साहस के साथ पूरा किया जाता है। जीवन और कहानियों के सार को वास्तव में समझने के लिए, प्राकृतिक धीमेपन को अपनाना और चिंतन के लिए समय निकालना ही कला की वास्तविक ताक़त है।

इस फ़िल्म का प्रभाव उसके मुख्य कलाकारों के कारण और बढ़ जाता है। परेश रावल तारिणी की भूमिका में शानदार अभिनय करते हैं। जब तारिणी को रतन की धोखाधड़ी का पता चलता है, तो वह सोच-समझकर और शांति से तीन-चार महीने तक उसके घर में रहकर उसे सबक सिखाते हैं। तारिणी बग़ावत करते हैं, और धोखे का शांत प्रतिरोध करते हैं। एक सामान्य इंसान होने के बावजूद, तारिणी के पास समय देने वाले, स्नेही और गप्पें मारने वाले कॉमरेड साथी-मित्र हैं। वहीं दूसरी ओर, रतन एक अकेले अमीर आदमी की भूमिका में नज़र आता है। आदिल हुसैन ने रतन गरोडिया के रूप में, अपनी ही असुरक्षा में फँसे एक पूँजीपति की भूमिका को बख़ूबी निभाया है।

द स्टोरीटेलर सिर्फ़ सत्यजित रे के क्लासिक की पुनरावृत्ति है – यह हमें मुनाफ़े से चलने वाले समाज में कला की भूमिका को फिर से सोचने पर मजबूर करता है। यह फ़िल्म दिखाती है कि कैसे पूँजीवादी व्यवस्था रचनात्मक श्रम का शोषण करती है और उसके मूल्य को गिराती है। कलात्मक प्रामाणिकता इन पूँजीवादी दबावों का साहसपूर्वक मुकाबला कर सकती है। अंत में, तारिणी और रतन एक-दूसरे की कहानियाँ लिखने लगते हैं: तारिणी अपनी बौद्धिक संपदा बचाने के लिए लिखता है, तो रतन भी लेखन की ओर मुड़ता है। तारिणी और रतन का लेखन शुरू करना सृजन की सार्वभौमिकता को दिखाता हुआ फ़िल्म का अंत परिवर्तन की संभावना पर ज़ोर देता है, पर साथ ही यह भी संकेत करता है। दोनों बदलते हैं, लेकिन यह बदलाव एक आदर्शवादी समाप्ति की ओर ले जाता है, जो सवाल छोड़ जाता है – क्या पूँजीवाद और कला का यह संघर्ष वास्तव में इतना सरल है?

द स्टोरीटेलर में जब तारिणी अंततः अपनी पहचान स्थापित करने के लिए अपनी कहानियाँ लिखना शुरू करता है, तो वह अपनी रचनात्मकता पर नियंत्रण पाने की दिशा में कदम बढ़ाता है। यह फ़िल्म इसी संघर्ष के बारे में है। जब तारिणी व्यंग्यपूर्वक कहता है, "नकल करने के लिए भी अकल लगती है," तो वह एक ऐसी दुनिया का मज़ाक उड़ाता है जहाँ कल्पना चुराना, उसे रचने से ज़्यादा आसान है। द स्टोरीटेलर बाज़ारवाद के चंगुल से रचनात्मकता को वापस छीनने और मेहनतकशों को न्याय दिलाने की एक कहानी है।

– कल्पना पांडे (9082574315)

kalpanapandey281083@gmail.com

 

Munawar Faruqui पर FIR दर्ज, क्या JioHotstar का Hafta Vasooli होगा बैन?

Munawar Faruqui पर FIR दर्ज, क्या JioHotstar का Hafta Vasooli होगा बैन?

 Munawar Faruqui’s Hafta Vasooli: बिग बॉस 17 के विनर और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का नया शो ‘हफ्ता वसूली’ मुश्किलों में घिर आया है। जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाले इस शो के बैन की मांग उठने लगी है। शो के होस्ट मुनव्वर फारुकी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन पर धर्मों का अपमान और दिमाग को गंदा करने के इल्जाम लगे हैं। चलिए बताते हैं कि यह पूरा मामला क्या है और किसने मुनव्वर पर एफआईआर करवाई है।

मुनव्वर फारुकी पर FIR दर्ज (Munawar Faruqui’s Hafta Vasooli)

स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी इन दिनों अपने नए शो ‘हफ्ता वसूली’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जियो हॉटस्टार का यह शो एक न्यूज़रूम कॉमेडी है जो ट्रेंडिंग राजनीतिक और सांस्कृतिक घटनाओं पर एंटरटेनमेंट का नजरिया दिखाता है। लोगों को हंसाने वाला ये शो अब मुश्किल में आ गया है, क्योंकि इस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। शिकायत वकील अमिता सचदेवा हैं,जिन्होंने बीएनएस धारा 196, 299 और 353 के तहत मुनव्वर फारुकी पर FIR दर्ज करवाई है।

‘हफ्ता वसूली’ पर उठी बैन की मांग

मुनव्वर फारुकी के शो ‘हफ्ता वसूली’ पर वकील अमिता सचदेवा से पहले हिंदू जनजागृति समिति बैन की मांग कर चुकी है। हिंदू जनजागृति समिति ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट कर लिखा था, ‘हम जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले हफ़्ता वसूली पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं! इस शो में मुनव्वर फारुकी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जो पब्लिकली देखने के लायक नहीं है। यह नैतिक मूल्यों को डुबो देता है। स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म को ज़िम्मेदारी से काम करना चाहिए!’

कौन-कौन बने शो के स्पेशल गेस्ट (Munawar Faruqui’s Hafta Vasooli)

बता दें कि मुनव्वर फारुकी का शो ‘हफ्ता वसूली’ का पहला एपिसोड 14 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर आए था। ‘हफ्ता वसूली’ के पहले एपिसोड में शारिब हाशमी और बिग बॉस 18 फेम विवियन डीसेना बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे थे। ‘हफ्ता वसूली’ के दूसरे एपिसोड में मुनव्वर फारुकी के मेहमान साकिब सलीम बने थे।

Pushpa 2 के लिए खतरा बनीं Chhaava, अल्लू अर्जुन का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने वाली पहली फिल्म

Pushpa 2 के लिए खतरा बनीं Chhaava, अल्लू अर्जुन का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने वाली पहली फिल्म

 Pushpa 2 VS Chhaava Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की छावा ने तहलका मचा दिया है। महज 9 दिनों में इस फिल्म ने पुष्पा 2: द रूल के रिकॉर्ड को तोड़कर चौंका दिया है। एक तरफ जहां पुष्पा 2 ने पैन-इंडियन लेवल पर धुआंधार कमाई की थी। वहीं छावा सिर्फ हिंदी ऑडियंस के दम पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई इसे पुष्पा 2 के लिए एक बड़ी चुनौती बना रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या छावा लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज कर पाएगी और पुष्पा 2 की लाइफटाइम कमाई को भी पछाड़ देगी? आइए जानते हैं दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस मुकाबले की पूरी कहानी को…

दोनों फिल्मों की अब तक की कमाई

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2, जब रिलीज हुई थी तब यह साफ हो गया था कि यह बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली है। फिल्म ने ओपनिंग डे से ही शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म ने भारत में कुल मिलाकर 1234.1 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 1871 करोड़ रुपये की। पुष्पा 2 के रिलीज के महज 71 दिनों बाद 14 फरवरी को रिलीज हुई विक्की कौशल की छावा ने इस रिकॉर्ड को चुनौती दे दिया है। अब ये फिल्म अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के लिए खतरा सेट करती हुई नजर आ रही है।

कैसे बनी विक्की कौशल की फिल्म छावा खतरा?

पुष्पा 2 ने पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। जबकि छावा की पहले हफ्ते की कमाई 225.28 करोड़ रुपये रही। बावजूद इसके, छावा ने पुष्पा 2 के लिए खतरा पैदा कर दिया है। इसका कारण यह है कि अल्लू अर्जुन के फिल्म की कमाई हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी 5 भाषाओं में हुई थी, जबकि विक्की कौशल की फिल्म ने केवल हिंदी ऑडियंस के भरोसे शानदार बिजनेस किया है।

छावा ने 9वें दिन तोड़ा पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि छावा ने अपने 9वें दिन पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 9वें दिन सभी भाषाओं को मिलाकर 36.4 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि विक्की कौशल की फिल्म ने इसी दिन सिर्फ हिंदी भाषा में 45 करोड़ रुपये की कमाई की है। पुष्पा 2 ने 9वें दिन हिंदी में 27 करोड़ रुपये कमाए थे।

क्या छावा तोड़ पाएगी पुष्पा 2 का लाइफटाइम कलेक्शन?

भले ही छावा ने शुरुआती दिनों में पुष्पा 2 के कुछ रिकॉर्ड तोड़ दिए हों। लेकिन अभी यह कहना सही नहीं होगा कि अल्लू अर्जुन की फिल्म की लाइफटाइम कलेक्शन को विक्की कौशल की फिल्म पार कर पाएगी या नहीं। पुष्पा 2 सिनेमाघरों में करीब ढाई महीने तक चली थी। वहीं विक्की की फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ नौ दिन ही हुए हैं। बता दें कि पुष्पा 2 को पैन इंडिया का साथ मिला था। वहीं छावा को सिर्फ हिंदी ऑडियंस का साथ मिल रहा है तो इसकी कमाई भी इसी पर निर्भर है।

बॉक्स ऑफिस की जंग जारी

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और आशुतोष राणा स्टारर छावा को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। बड़े पर्दे पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से लेकर क्रटिक्स तक को शानदार रीव्यू मिल रहा है। फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। इसके बॉक्स ऑफिस पर बने रहने की संभावना भी मजबूत हो रही है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या छावा, पुष्पा 2 की लाइफटाइम कमाई को भी मात दे पाती है या नहीं।

Ind vs Pak मैच के लिए Sunny Deol ने रोकी शूटिंग! MS Dhoni संग मिलकर किया ये काम

Ind vs Pak मैच के लिए Sunny Deol ने रोकी शूटिंग! MS Dhoni संग मिलकर किया ये काम

 Ind vs Pak 2025: इस समय हर किसी की नजर इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच पर टिकी हुई है। जब-जब भारत और पाकिस्तान मैदान पर आमने-सामने होते हैं, तो दोनों देशों की दिलों की धड़कनें बढ़ जाती है। इस मैच के लिए बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने भी इस हाई-स्टेक मैच के लिए ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग रोकी है और इस दौरान वो पू्र्व इंडियन कैप्टन एमएस धोनी के साथ नजर आए हैं। सनी और धोनी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं और उस पर यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं।

दुबई पहुंचे चिरंजीवी-सोनम (Ind vs Pak 2025)

चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मैच खेला जा रहा है और ऐसे में लाइव मैच का लुत्फ उठाने के लिए फिल्मी स्टार्स भी पहुंचे हैं। सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा और साउथ के मेगा स्टार चिरंजीवी की लाइव मैच देखते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इस बीच मुंबई में धोनी और सनी देओल को भी साथ में मैच देखते स्पॉट किया गया है।

धोनी ने सनी को लगाया गले (Ind vs Pak 2025)

दुबई में भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच खेला जा रहा है और इस मैच को मुंबई में स्टूडियो में एमएस धोनी के साथ सनी देओल को मैच देखते देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी देओल को देखकर धोनी अपनी सीट से खड़े हो जाते हैं और फिर दोनों एक-दूसरे गले मिलते हैं। उसके बाद दोनों साथ में बैठकर मैच देखते हुए बातचीत करते दिख रहे हैं।

सनी-धोनी का वीडियो वायरल 

सनी देओल और एमएस धोनी का साथ में मैच दिखते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं और इन दिनों को साथ देख कमेंट जमकर कमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन आज वो खासतौर पर शूटिंग रोककर इंडिया और पाकिस्तान का यह खास मैच देखने पहुंचे।

कब रिलीज होगी ‘जाट’

खबर है कि सनी देओल और महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही एक एड शूट में साथ में नजर आने वाले हैं, दोनों ने साथ में एक शूट भी किया है। ऐसी खबरें थी कि सनी देओल इस मैच के दौरान अपनी अगली फिल्म ‘जाट’ का प्रमोशन करते दिखाई देंगे। ‘जाट’ 10 अप्रैल 2025 को थियेटर में रिलीज होगी।

Pawan Kalyan अस्पताल में, मेडिकल जांच हुई शुरू, आखिर क्या है वजह?

Pawan Kalyan अस्पताल में, मेडिकल जांच हुई शुरू, आखिर क्या है वजह?

 Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और सुपरस्टार पवन कल्याण अक्सर चर्चा में रहते हैं। फैंस एक्टर से जुड़े हर अपडेट पर नजर रखते हैं। इस बीच पवन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मिली जानकारी की मानें तो बीती रात यानी शनिवार की रात को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में पवन की मेडिकल जांच की गई है। इस खबर से फैंस के माथे पर चिंता की लकीरें हैं, लेकिन घबराने वाली बात नहीं है क्योंकि पवन मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल गए हैं।

डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

डॉक्टरों ने स्कैन समेत पवन की कुछ और भी जांच की है। हालांकि, रिपोर्ट देखने के बाद उन्होंने पवन को कुछ हफ्ते के लिए आराम करने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने एक्टर को कुछ और जांच करवाने के लिए भी कहा है। सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों ने पवन को जो टेस्ट करवाने के लिए कहा है वो फरवरी के आखिरी हफ्ते और मार्च की शुरुआत में करवाने की सलाह दी है।

जनसेना पार्टी ने शेयर की फोटोज 

जानकारी की मानें तो पवन का अस्पताल जाना नियमित और नियमित जांच का हिस्सा नहीं था। शायद पीठ दर्द की वजह से ही पवन को फिर से अस्पताल जाना पड़ा है। पवन की पार्टी जनसेना ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अभिनेता-राजनेता की अस्पताल में जांच करवाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट शेयर करते हुए तेलुगु में एक लंबे कैप्शन में बताया गया है कि पवन ने अस्पताल में कुछ जांच करवाई हैं।

पवन पीठ दर्द से हैं पीड़ित

आगे कहा गया कि डॉक्टर की सलाह पर अब पवन और भी जांच करवाएंगे। पवन उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना काम फिर से शुरू करेंगे और 24 फरवरी से आंध्र प्रदेश राज्य विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेंगे। बता दें कि पवन कल्याण बीते कई सालों से पीठ दर्द से पीड़ित हैं। हाल ही में जब अस्पताल से एक्टर की फोटोज सामने आईं, तो फैंस परेशान हो गए। हालांकि, चिंता की बात नहीं है। पवन के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की भी दुआ कर रहे हैं।

Chhaava के तूफान में बह गई Mere Husband Ki Biwi, बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में कमाए सिर्फ इतने करोड़!

Chhaava के तूफान में बह गई Mere Husband Ki Biwi, बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में कमाए सिर्फ इतने करोड़!

 Chhaava Vs Mere Husband Ki Biwi BO Collection: फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को उम्मीद थी कि ये ज्यादा सफल होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और विक्की कौशल की फिल्म छावा हर जगह अभी भी छाई हुई है। हालांकि अर्जुन की फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

फिल्म ने पहले वीकेंड कितने कमाए?

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 1.3 करोड़ की कमाई की थी। दर्शकों से मिली सकारात्मक और नकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 1.7 करोड़ की कमाई की। इसके बाद, फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को 1.03 करोड़ कमाए, जिससे कुल कलेक्शन 4.23 करोड़ हो गया।

विक्की की फिल्म से मिल रही टक्कर

हालांकि, फिल्म को इस वक्त अपने प्रतिस्पर्धी “छावा” से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की स्टार कास्ट वाली ‘छावा’ ने 2025 में अब तक सबसे बड़ी हिट फिल्म बनने का दर्जा हासिल कर लिया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है और दूसरे हफ्ते में भी इसका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। “छावा” ने रविवार को 36.68 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद कुल कलेक्शन 323.43 करोड़ तक पहुँच गया है।

फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी के निर्देशक मुदस्सर अजीज ने इस क्लैश को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा, ‘सर, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचें! फिल्म का प्रदर्शन छावा के होने या न होने से मेरे हाथ में नहीं है। मुझे सिर्फ यही करना है कि मैं अपना सबसे अच्छा प्रयास करके दर्शकों को मनोरंजन दे सकूं। मैं हमेशा अपने परिवारों, महिलाओं और हास्य प्रेमियों से जुड़ने की कोशिश करूंगा और बाकी सब कुछ ऊपरवाले के हाथ में है।’

कैसी है फिल्म की कहानी?

ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसे मुदस्सर अजीज ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी एक दिल्ली के प्रोफेशनल (अर्जुन कपूर) की है, जो एक मुश्किल लव ट्राइंगल से गुजरता है। उसकी पूर्व पत्नी (भूमि पेडनेकर) उसके जीवन में लौट आती है, जबकि वो एक नई महिला (रकुल प्रीत सिंह) के लिए दिल हारने लगता है।

डायरेक्टर जिसने नहीं दी एक भी फ्लॉप, 4000 करोड़ के साथ बने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले निर्देशक

डायरेक्टर जिसने नहीं दी एक भी फ्लॉप, 4000 करोड़ के साथ बने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले निर्देशक

 India’s Most Successful Director: अगर बॉक्स ऑफिस पर कमाई को सफलता का सबसे बड़ा पैमाना माना जाए, तो ये बिल्कुल स्वाभाविक है कि सबसे ‘सफल’ फिल्म निर्माता वही होंगे, जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा पैसे कमाए। इस मामले में भले ही बॉलीवुड ने भारतीय सिनेमा में अपनी जगह बनाई हो, लेकिन साउथ के एक मंझे हुए फिल्म निर्माता ने सभी को पछाड़ दिया है। महज 12 फिल्मों के साथ, उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 4000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले निर्देशक

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एसएस राजामौली भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फिल्म निर्देशक बन चुके हैं। इस मुकाम तक पहुंचने में कोई हैरानी नहीं है, क्योंकि उन्होंने अपनी फिल्म बाहुबली फ्रेंचाइजी और ग्लोबल हिट ‘आरआरआर’ के जरिए ये सफलता पाई। इन फिल्मों और उनके पिछले हिट्स जैसे ‘ईगा’ और ‘मागधीरा’ ने उन्हें 4250 करोड़ की बॉक्स ऑफिस कमाई दिलाई। इन पैसों में से 2400 करोड़ तो केवल बाहुबली के दो भागों से आए हैं। इस शानदार कमाई के साथ, राजामौली ने भारतीय सिनेमा में एक नई मिसाल कायम की है

राजामौली को पीछे छोड़ने वाले फिल्म निर्माता

बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी हैं, जिनकी फिल्मों ने लगभग 3200 करोड़ की कमाई की है। वो भारतीय सिनेमा की टॉप 10 लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं और उनके बाद केवल दो फिल्म निर्माता हैं जिनकी फिल्मों ने 3000 करोड़ से अधिक की कमाई की है। तीसरे स्थान पर सुकुमार हैं, जिनकी फिल्म ‘पुष्पा’ ने 2650 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। बॉलीवुड के सिद्धार्थ आनंद और नितेश तिवारी भी टॉप 5 में शामिल हैं, जिनकी फिल्मों ने 2400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

हालांकि दिग्गज फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली, करण जौहर और मणि रत्नम जैसी हस्तियां टॉप 10 में जगह नहीं बना पाई हैं, जिनकी फिल्मों ने 1300 से 1700 करोड़ तक की कमाई की है।

राजामौली का 100% सफलता रिकॉर्ड

एसएस राजामौली ने अब तक 12 फिल्मों का निर्देशन किया है और इनमें से हर एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। वास्तव में, उनकी ज्यादातर फिल्मों ने अपनी पिछली रिलीज से ज्यादा कमाई की है। उनके तीन सबसे हालिया प्रोजेक्ट्स को ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर का दर्जा मिला है, जबकि दो दूसरे फिल्में सुपरहिट या ब्लॉकबस्टर रही हैं। इस बेहतरीन रिकॉर्ड के साथ, राजामौली ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

फिलहाल वो अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं और इसमें प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। हालांकि इस फिल्म का नाम और रिलीज डेट अभी तक घोषित नहीं किया गया है, लेकिन दर्शक इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।

Rashmi Desai का टीवी पर कमबैक? लंबे समय बाद इस शो में आएंगी नजर!

Rashmi Desai का टीवी पर कमबैक? लंबे समय बाद इस शो में आएंगी नजर!

 Rashmi Desai Comeback: भोजपुरी सिनेमा से लेकर टीवी इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली रश्मि देसाई के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। टीवी की दुनिया में ‘उतरन’ में तपस्या के रोल से पॉपुलर होने वाली रश्मि देसाई की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर रहने के बाद रश्मि देसाई एक बार फिर टीवी पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बिग बॉस 13 फेम रश्मि देसाई किस शो और चैनल के जरिए टीवी पर कमबैक करने वाली हैं, आइए आपको बताते हैं।

लंबे समय से टीवी से दूर हैं रश्मि देसाई

बिग बॉस 13 और नागिन जैसे शोज में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई साल 2017 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ ‘दिल से दिल तक’ में नजर आई थीं। उसके बाद कई शोज में रश्मि दिखी हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वो टीवी की बजाय ओटीटी पर अपनी एक्टिंग और डांस का तड़का लगा रही थीं। मगर अब खबर है कि एक बार फिर रश्मि छोटे पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

इस शो कमबैक करेंगी रश्मि देसाई? (Rashmi Desai Comeback)

टेलीएक्सप्रेस के मुताबिक, रश्मि देसाई सब टीवी के फेमस कॉमेडी सीरियल ‘वागले की दुनिया – नई पीढ़ी नए किस्से’ के साथ कमबैक करने वाली हैं। इस सीरियल में वो एक अहम रोल निभाती दिखाई देंगी, इतना ही उन्होंने इसके लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। रश्मि के फैंस उनका काफी वक्त से टीवी पर वापसी का इंतजार कर रहे थे और अगर यह खबर सही होती है, तो उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

रश्मि देसाई का वर्कफ्रंट

गौरतलब है कि एक्ट्रेस रश्मि देसाई को आखिरी बार गुजराती फिल्म ‘मोम तने नै समझय’ में देखा गया था। इस फिल्म में  रश्मि की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। सैकनिलक के अनुसार, इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर करीबन 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके अलावा रश्मि ने आर माधवन की फिल्म हिसाब बराबर में भी अहम रोल निभाया था।

Maharani Season 4 के सेट से सामने आई पहली तस्वीर, हुमा कुरैशी ने दिया बड़ा हिंट

Maharani Season 4 के सेट से सामने आई पहली तस्वीर, हुमा कुरैशी ने दिया बड़ा हिंट

 Maharani Season 4 Update:  ओटीटी की कुछ वेब सीरीज के अगले सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिनमें से एक सोनी लिव की वेब सीरीज ‘महारानी सीजन 4’ भी है। इस सीरीज के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं और तीनों को ही लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की एक्टिंग इस सीरीज में देखने लायक है, जिसने दर्शकों को इंप्रेस भी किया है। हुमा कुरैशी ने अब अपनी मच-अवेटेड वेब सीरीज ‘महारानी सीजन 4’ को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है, जिसके बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं।

हुमा कुरैशी ने दिया बड़ा हिंट  (Maharani Season 4 Update)

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग सीरीज ‘महारानी सीजन 4’ के सेट से अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में हुमा कुरैशी ब्लैक कलर के आउटफिट में चलते हुए दिखाई दे रही हैं और उनके साइड में छाता उनके ऊपर करते हुए चल रहा है। हुमा का फेस दूसरी तरफ है, लेकिन उनकी टी-शर्ट पर एक मैसेज फैंस के लिए है, जिसमें लिखा है, ‘महारानी इज बैक।’

महारानी की शूटिंग हुई शुरू (Maharani Season 4 Update)

हुमा कुरैशी ने ‘महारानी सीजन 4’ के सेट से अपनी फोटो शेयर कर हिंट दे दिया है कि उन्होंने महारानी के रोल में एक बार फिर शूटिंग शुरू कर दी है। ‘महारानी सीजन 4’ की शूटिंग शुरू हो गई है और एक बार फिर महारानी बनकर हुमा लौट आई हैं। हुमा ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘सीजन 4 का समय आ गया है!!! टीम महारानी वापस आ गई है। ये तस्वीर मेरे प्रोड्यूसर साहिबा ने क्लिक की है।’

जल्द होगी महारानी की वापसी!

‘महारानी सीजन 4’ की हुमा कुरैशी ने शूटिंग शुरू कर दी है और सेट से पहली तस्वीर भी फैंस के साथ साझा कर दी है। ‘महारानी सीजन 4’  के सेट पर हुमा को देख सीरीज के फैंस की एक्साइटमेंट डबल हो गई है। अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं, जल्द से जल्द वेब सीरीज ‘महारानी’ का सीजन 4 ओटीटी पर दस्तक देगा।