BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Monalisa का पहला म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज, सफेद लहंगे में खूबसूरत लगी वायरल गर्ल …

Monalisa का पहला म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज, सफेद लहंगे में खूबसूरत लगी वायरल गर्ल …

 महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा (Monalisa) का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है. म्यूजिक वीडियो का नाम ‘सादगी’ है. इसके रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हर तरफ उन्ही की चर्चा हो रही है. वीडियो में सफेद लहंगे में मोनालिसा की खूबसूरती देखने के बाद लोग उन्हें नए दौर की स्टार कह रहे हैं.

म्यूजिक वीडियो से की करियर की शुरुआत

बता दें कि मोनालिसा (Monalisa) ने म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ से अपने करियर की शुरुआत कर लिया है. इस म्यूजिक वीडियो में उनके साथ सिंगर उत्कर्ष सिंह भी नजर आ रहे हैं. इस गाने में उनके बहतरीन आउटफिट में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं. हर बार की तरह उनकी आंखें ही लोगों का ध्यान खींच रही है. इस गाने पर फैंस की तरफ से प्रतिक्रियाएं भी आना शुरू हो गईं हैं.

म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ का कुछ पार्ट सिंगर उत्कर्ष सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है. सिंगर ने पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘इंतजार खत्म. हमारा गाना “सादगी” रिलीज हो चुका है. महाकुंभ की भीड़ में मिला एक बेहद प्यारा व्यक्तित्व – मोनालिसा (Monalisa). “सादगी” में उनकी पहली झलक को खूब सारा प्यार और आशीर्वाद दें.’ वीडियो को रिलीज के कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज मिल चुके हैं.

फिल्मों में जल्द आएंगी नजर

बता दें कि पहले म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ मोनालिसा (Monalisa)के करियर की केवल शुरुआत है. इसके बाद वह बहुत जल्द बड़े पर्दे पर भी नजर आने वाली हैं. उनके फैंस बेसब्री से इस नए चेहरे की अगली झलक देखने के लिए तैयार हैं. उनके कॉन्फिडेंस और मासूमियत से भरे हुए चेहरे ने यह साबित कर दिया है कि वह इंडस्ट्री में लंबा सफर तय करने को तैयार हैं.

छत्तीसगढ़ से बनी पहली हिन्दी फिल्म Janki Chapter 1 की रिलीज पर लगी रोक, सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से किया इंकार

छत्तीसगढ़ से बनी पहली हिन्दी फिल्म Janki Chapter 1 की रिलीज पर लगी रोक, सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से किया इंकार

 छत्तीसगढ़ में बनी पहली हिन्दी फिल्म जानकी-भाग 1 (Janki Chapter 1) अब विवादों में आ गई है. सेंसर बोर्ड ने फिलहाल इस फिल्म पर रोक लगा रखी है. बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के टाइटल को लेकर सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया है. वहीं इसको लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर मोहित साहू का कहना है कि वो अब रिवाइजिंग कमेटी में जाएंगे. अगर कमेटी नहीं मानी तो हाईकोट में जाएंगे. लेकिन जानकी नाम से ही फिल्म रिलीज करेंगे.

बता दें कि सेंसर बोर्ड द्वारा अपनी फिल्म की रिलीज पर लगाए गए रोक के बाद प्रोड्यूसर मोहित साहू ने अपने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया है. अपने वीडियो में मोहित साहू कहते दिख रहे हैं कि- “जानकी का सेंसर सर्टिफिकेट अटका दिया गया है. मैं इस वक़्त मुंबई में हूं. सेंसर बोर्ड ने ‘जानकी’ नाम पर सर्टिफिकेट जारी करने से इंकार किया है. लेकिन मैं इसी नाम से फिल्म को रिलीज करूंगा.”

इसके अलावा प्रोड्यूसर मोहित साहू ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म जानकी-भाग 1 (Janki Chapter 1) का एक पोस्टर शेयर कर एक लंबा नोट भी लिखा है. उन्होंने कहा- “लगता है सेंसर बोर्ड पुरुष प्रधान हो गया है. कहा जा रहा है कि ‘जानकी’ नाम हटाओ, तभी प्रमाणपत्र जारी करेंगे. मैं अपनी कहानी की हत्या क्यों करूं. ‘जानकी’ नाम से कहानी लिखकर मैंने ऐसी कौन सी गलती कर दी. फिल्म में हीरोइन का नाम ‘जानकी’ रखकर कौन सा गुनाह कर दिया. मैंने सेंसर बोर्ड के अधिकारियों के सामने सवाल खड़े किए, ज़वाब मिला कि रिवाइज़ कमेटी में जाओ. मैंने कहा अब वहीं जाऊंगा. वहां भी ‘जानकी’ को न्याय नहीं मिला तो सीधे हाईकोर्ट जाऊंगा.“

बता दें कि पिछले 23 अप्रैल को राजधानी रायपुर के श्याम टॉकीज परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में ‘जानकी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था. उस दौरान मोहित साहू ने घोषणा की थी कि यह फिल्म 13 जून को हिन्दी भाषा में पूरे भारतवर्ष में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में जानकी के रोल में अनिकृति चौहान और रघु के किरदार में दिलेश साहू नजर आने वाले हैं. यूट्यूब पर इसका ट्रेलर व गाने आ चुके थे. पिछले दो हफ्ते से लगातार इस फ़िल्म का प्रमोशन जारी था.

इसी कड़ी में फिल्म जानकी-भाग 1 (Janki Chapter 1) के निर्देशक कौशल उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “आज मुझे समझ आया कि ‘जानकी’ से बेहतर नाम ‘कमीने’ होता है. वाह सेंसर बोर्ड वाह…”

ये है मुख्य कलाकार

फिल्म जानकी-भाग 1 (Janki Chapter 1) में जानकी के रोल में अनिकृति चौहान और रघु के किरदार में दिलेश साहू नजर आने वाले हैं. इनके अलावा जीत शर्मा, नीरज उइके, नितीन ग्वाला, अमित गोस्वामी, सुमित्रा साहू, अनुनय शर्मा, दीवाना पटेल, मोहित जोशी, पप्पू चंद्राकर, तेजराम साहू और अमर दास लहरे दिखाई देंगे. इस फिल्म को मोहित साहू ने प्रोड्यूसर और एक्शन डिजाइन किया है. गजेन्द्र देवांगन, आशीष कुमार गोयल और रवि माहवार फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं. कौशल उपाध्याय ने फिल्म की स्क्रिप्ट और निर्देशन किया है. फिल्म के एडिटर गौरांग त्रिवेदी हैं, तो वहीं तोषांत कुमार और मोनिका वर्मा ने संगीत दिया है. फिल्म में गायकों की बात करें तो कैलाश खेर, शान, जावेद अली, देव नेगी, नक्श अजीज और मोनिका वर्मा ने अपनी आवाज दी है. 

Ishita Dutta और Vatsal Sheth के घर आई लक्ष्मी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म …

Ishita Dutta और Vatsal Sheth के घर आई लक्ष्मी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म …

 एक्ट्रेस इशिता दत्ता (Ishita Dutta) और एक्टर वत्सल सेठ (Vatsal Sheth) के घर फिर से बच्चे की किलकारी गुंज उठी है. एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है. इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर फैंस के साथ ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर किया है. कपल ने फैमिली फोटो शेयर कर बताया कि बेटी के जन्म से फैमिली कंप्लीट हो गई है.

कपल ने शेयर की क्यूट फोटो

बता दें कि सामने आए फोटो में न्यूबॉर्न बेबी गर्ल और बेटे वायु के साथ ये कपल अस्पताल के बेड पर दिख रहा है. इस फोटो में कपल ने न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के चेहरे पर इमोजी लगा रखा है और उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान देखने को मिल रही है. इस फोटो को देखने के बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं.

 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ishita Dutta Sheth (@ishidutta)

इस पोस्ट पर बॉबी देओल, रकुल प्रीत, सुनील शेट्टी, किश्वर मर्चेंट और रिद्धिमा पंडित जैसे सेलेब्स ने बधाई दी है. फोटो को शेयर करते हुए इशिता दत्ता (Ishita Dutta) ने कैप्शन में लिखा, ‘दो से चार दिल एक साथ धड़क रहे हैं. हमारा परिवार अब पूरा हो गया है. एक बच्ची के जन्म से धन्य हो गए हैं.’

इंतजार हुआ खत्म, प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी,द राजा साहब की रिलीज़ डेट फाइनल

इंतजार हुआ खत्म, प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी,द राजा साहब की रिलीज़ डेट फाइनल

 The Raja Saab Release Date: अगर आप भी प्रभास की ‘द राजा साबह’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट जारी कर दी है। फिल्म ‘राजा साहब’ कब बॉक्स ऑफिस पर आएगी, इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गया है। आइये जानते हैं रिलीज डेट….

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म राजा साहब को लेकर दिल खुश करने वाली खबर आई है। जिस चीज का फैंस इंतजार कर रहे थे वह खत्म हो गया है। फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा हट गया है। आइए आपको बताते हैं किस दिन मूवी थिएटर में दस्तक देगी…

प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘द राजा साहब’ को लेकर अब तक की सबसे बड़ी अपडेट सामने आई है। काफी दिनों से डिले हो रही फिल्म की अब अंतत: रिलीज डेट सामने आ गई है। साथ ही फिल्म का टीजर कब जारी होगा, इसकी भी जानकारी मेकर्स ने शेयर की है।

फिल्म ‘राजा साहब’ एक रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्रभास का डबल रोल देखने को मिलेगा। इसी बीच फिल्म ‘द राजा साब’ के मेकर्स ने फिल्म को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है। प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि फिल्म राजा साहब इसी साल यानी 2025 में 5 दिसंबर को दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।

राजा साहब में होंगे प्रभास के डबल रोल (The Raja Saab Release On December 5 2025)

मेकर्स ने ‘द राजा साहब’ की रिलीज डेट और फिल्म के टीजर की तारीख की घोषणा कर दी है। मेकर्स की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म का एक नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट और टीजर की तारीख का एलान किया गया है। फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने जानकारी दी कि ‘द राजा साहब’ इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इस मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी का टीजर 16 जून को दिन में 10 बजकर 52 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। मेकर्स की ओर से फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया ‘रिबेल फेस्टिवल की तारीखें, टीजर 16 जून और द राजा साहब दुनियाभर में रिलीज 5 दिसंबर को।’

प्रभास की फिल्म कन्नप्पा का भी फैंस कर रहे इंतजार

बता दें, फिल्म राजा साहब में प्रभास डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और ऋद्धि कुमार भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। जबकि विलेन का किरदार इस फिल्म में संजय दत्त निभाएंगे। बताते चले कि प्रभास की एक और अपकमिंग फिल्म ‘कन्नप्पा’ की भी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। फिल्म में एक्टर रुद्र की भूमिका निभाएंगे और उनका पहला लुक भी सामने आ चुका है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, मोहनलाल और काजल अग्रवाल भी हैं। मूवी का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह कर रहे हैं और ये एक पौराणिक ड्रामा फिल्म है।

सोनू सूद को मिला ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड; कोरोना काल के दौरान देशभर में की थी लोगों की मदद

सोनू सूद को मिला ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड; कोरोना काल के दौरान देशभर में की थी लोगों की मदद

 हैदराबाद: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को मानवीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

सोनू सूद लोगों की मदद के लिए हमेश तत्पर रहते हैं। कोरोना काल के दौरान सोनू सूद ने देशभर में लोगों की मदद की थी। सोनू सूद ने अपने फाउंडेशन सूद चैरिटी के माध्यम से देशभर में लोगों की मदद की थी।सोनू सूद को हैदराबाद में हुये मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में उनके मानवीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दिया गया। सोनू सूद को राणा दग्गुबाती ने यह अवॉर्ड दिया। इसके अलावा सोनू सूद इस साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जूरी के सदस्य भी थे।

‘मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन’ सूद चैरिटी फाउंडेशन के साथ मिलकर स्तन कैंसर जागरूकता के लिए प्रोग्राम लॉन्च करेगा। इस साझेदारी का मकसद जागरूकता बढ़ाना, बीमारी की जल्दी पहचान को बढ़ावा देना और दुनिया भर में स्तन कैंसर से जूझ रहे लोगों की मदद करना है।

शर्मिष्ठा पनोली के मामले ने पकड़ा तूल, कंगना के बाद समर्थन में आए अशोक पंडित, कहा – उसे अकेला मत छोड़ो, अपनी आवाज उठाओ

शर्मिष्ठा पनोली के मामले ने पकड़ा तूल, कंगना के बाद समर्थन में आए अशोक पंडित, कहा – उसे अकेला मत छोड़ो, अपनी आवाज उठाओ

 Sharmishtha Panoli case : ऑपरेशन सिंदूर पर बयान देने के आरोप में गिरफ्तार की गई 22 वर्षीय लॉ स्टूडेंट और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली का मामला तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के बाद अब फिल्म निर्माता और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) के अध्यक्ष अशोक पंडित शर्मिष्ठा के समर्थन में सामने आए हैं।

इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर शर्मिष्ठा पनोली की तस्वीर शेयर करते हुए अशोक पंडित ने देशवासियों से उनका समर्थन करने की अपील की और कैप्शन में लिखा, “अपनी आवाज उठाएं, उन्हें अकेला न छोड़ें। अपनी आवाज उठाएं। क्योंकि, अत्याचार के सामने चुप रहना एक तरह की मिलीभगत है। जब भी आप अपनी आंखें फेरते हैं, दरिंदा अपने पंजों और तेजी से हमला करने के लिए तैयार रहता है। सबकी नजरें शर्मिष्ठा पर टिकी हैं।”

कंगना रनौत ने भी दिया समर्थन-
इससे पहले शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी से नाराज कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि किसी की गलती की वजह से उसका पूरा करियर बर्बाद करना गलत है। कंगना रनौत ने यह भी कहा था कि जब वह अपनी गलती के लिए माफी मांग चुकी हैं और आपत्तिजनक पोस्ट हटा चुकी हैं, तो कानून-व्यवस्था के नाम पर किसी को परेशान करना ठीक नहीं है। एक गलती की वजह से उसका पूरा करियर और चरित्र बर्बाद करना ठीक नहीं है। किसी भी बेटी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए।

साथ ही कंगना रनौत ने बंगाल सरकार से अपील की कि वह राज्य को उत्तर कोरिया न बनाए, बल्कि लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करे। कंगना ने ममता बनर्जी से अनुरोध किया कि शर्मिष्ठा की कम उम्र और भविष्य को देखते हुए उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाए, क्योंकि यह उनकी पूरी जिंदगी बर्बाद करने की साजिश लगती है, जिसका समर्थन नहीं किया जा सकता।

13 जून तक न्यायिक हिरासत-
आपको बता दें कि कोलकाता के गार्डेनरीच थाने की पुलिस ने शनिवार दोपहर शर्मिष्ठा को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर कोलकाता की सिटी कोर्ट में पेश किया। मामले की विस्तृत सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ये है पूरा मामला-
दरअसल, शर्मिष्ठा पनोली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने एक खास समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद 15 मई को गार्डेनरीच थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

कड़ी आलोचना के बाद शर्मिष्ठा ने वीडियो हटा लिया और इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी, लेकिन गिरफ्तारी से बच नहीं पाईं। मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

अभिनेत्री Adah Sharma ने छत्तीसगढ़ी गाना ” Raipur Ke Gol Bazar ” पर बनाया रील, वीडियो ने मचाया तहलका

अभिनेत्री Adah Sharma ने छत्तीसगढ़ी गाना ” Raipur Ke Gol Bazar ” पर बनाया रील, वीडियो ने मचाया तहलका

 Adah Sharma Reel on CG Song: बॉलिवुड एक्ट्रेस अदाह शर्मा ने इस बार CG Song ‘रइपुर के गोल बाजार’ पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा है. उन्होंने छत्तीसगढ़ी गाने पर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस इस गाने में उनके Cute Expressions के कायल हो रहे हैं, जिसे छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं, बल्की देशभर में खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो पर अबतक 5 मिलियन से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं

दरअसल, एक्ट्रेस अदा शर्मा ने इस वीडियो को छालीवुड एक्ट्रेस शालिनी विश्वकर्मा की रिक्वेस्ट पर बनाया है. छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘जित्तु के दुल्हनिया’ का पहला गाना ‘रइपुर के गोल बाजार’ 22 मई को मयूरा म्यूजिक यू-ट्यूब पर रिलीज हुई. इसके बाद एक्ट्रेस शालिनी ने बॉलिवुड स्टार अदा शर्मा से रिक्वेस्ट की थी, कि वे उनकी फिल्म के पहले सांग पर रील बनाएं. इसके बाद एक्ट्रेस अदा शर्मा ने रइपुर के गोल बाजार गाने पर रील बनाई और एक दिल छू जाने वाले कैप्शन के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

एक्ट्रेस अदा शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए छालीवुड एक्ट्रेस शालिनी के लिए लिखा- “एक हिरोइन की तरफ से दूसरी हिरोइन को ढेर सारा प्यार… आपकी नई मूवी के लिए बहुत सारी बधाई. I Hope (मैं उम्मीद करती हूं…) कि आपकी फिल्म सूपरहिट हो और आप खूब तरक्की करो.

देखें वीडियो:

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की इस वीडियो को देशभर से लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है. उनकी इस रील को खास तौर पर छत्तीसगढ़ के फैंस खूब शेयर कर रहे हैं. शालिनी ने भी वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस अदा शर्मा को उनकी रिक्वेस्ट पर रील बनाने के लिए धन्यवाद किया है.

‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ फिल्म के साथ अदा शर्मा जुड़ीं छत्तीसगढ़ से…

आपको बता दें, अदा शर्मा ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर आधारित फिल्म में शानदार किरदार निभाया है. उन्होंने बस्तर के जंगलों में कई सीन की शूटिंग भी की है. इसके साथ ही अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए भी वे रायपुर आई थीं. ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ फिल्म में काम करने के बाद से वे छत्तीसगढ़ से काफी जुड़ गईं हैं. उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए अपने प्यार को छत्तीसगढ़ के कलाकारों और फिल्मों को सपोर्ट कर दर्शाया है.

‘जित्तु की दुल्हनिया’ फिल्म की रीलिज डेट:

शालिनी विश्वकर्मा और जितू साहू स्टारिंग छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘जित्तु के दुल्हनिया’ 25 जुलाई को रीलीज होने वाली है. यह छत्तीसगढ़ की भाषा छत्तीसगढ़ी में रीलीज होगी. मयूरा फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म को उत्तम तिवारी ने डायरेक्ट किया है. ‘रईपुर के गोल बाजार’ गाना इस फिल्म का पहला सांग है, जिसपर बॉलिवुड स्टार अदा शर्मा ने रील बनाकर शेयर किया है.a

BREAKING NEWS : बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता का 54 की उम्र में निधन

BREAKING NEWS : बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता का 54 की उम्र में निधन

 BREAKING NEWS : हिंदी सिनेमा अपने लोकप्रिय अभिनेता मुकुल देव की अचानक मौत हो जाने से स्तब्ध है। मुकुल देव को हाल फिलहाल की फिल्मों ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर… राजकुमार’, ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जाना जाता है। वह 54 वर्ष के थे।जानकारी के मुताबिक मुकुल देव का शुक्रवार रात निधन हुआ। शनिवार को उनके दोस्तों को जब उनके निधन की खबर मिली तो वे उनके घर पहुंचे। उनकी मृत्यु के कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है। उनके परिवार और दोस्तों की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

उनकी करीबी मित्र और अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “RIP”। मुकुल देव आखिरी बार हिंदी फिल्म दिव्या दत्ता के साथ ‘अंत द एंड’ में नजर आए थे। वे अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई हैं। -

मुकुल देव का जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था, जिनकी जड़ें जालंधर के पास के एक गांव से जुड़ी थीं। उनके पिता हरी देव पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर थे और उन्होंने ही मुकुल को अफगानी संस्कृति से परिचित कराया था। उनके पिता पश्तो और फारसी भाषा बोल सकते थे।

मुकुल का मनोरंजन की दुनिया से पहला परिचय कक्षा 8 में हुआ जब उन्होंने दूरदर्शन के एक डांस शो में माइकल जैक्सन की नकल करते हुए प्रस्तुति दी थी और इसके लिए उन्हें पहली बार पारिश्रमिक मिला था। मुकुल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

धारावाहिक ‘मुमकिन’ (1996) से अभिनय की शुरुआत करने वाले मुकुल देव ने ‘फियर फैक्टर इंडिया’ का पहला सीजन होस्ट किया था। फिल्मों में उनकी शुरुआत ‘दस्तक’ से हुई थी, जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा का किरदार निभाया था। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की भी ये पहली फिल्म थी।

New OTT Releases: इस हफ्ते देख‍िए 8 जबरदस्‍त वेब सीरीज और फिल्‍में

New OTT Releases: इस हफ्ते देख‍िए 8 जबरदस्‍त वेब सीरीज और फिल्‍में

 New OTT Releases: भारत-पाक‍िस्‍तान के बीच सीमा पर सीजफायर हो गया। देश जंग के माहौल के बीच अब राहत की सांस ले रहा है। इसी के बीच मई महीने का नया हफ्ता बुद्ध पूर्णिमा के साथ सोमवार को शुरू हो गया है। 12 मई से 18 मई के इस नए हफ्ते में OTT के पिटारे में 9 नई फिल्‍में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनमें जैकलीन फर्नांडिस की ‘है जुनून’ सीरीज से लेकर ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स द वॉर ऑफ द रोहिरिम’ तक शामिल है। राजकुमार राव और वामिका गब्‍बी की ‘भूल चूक माफ’ भी इसी हफ्ते रिलीज की तैयारी कर रही है, लेकिन फिलहाल कोर्ट ने इस पर रोक लगा रखी है। मामला अचानक थ‍िएटर रिलीज कैंस‍िल करने का है। ऐसे में अगर इजाजत मिलती है तो यह फिल्‍म इसी हफ्ते ओटीटी पर हम सभी का मनोरंजन करेगी। बहरहाल, आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन सी 9 फिल्‍में और वेब सीरीज OTT पर धूम मचाने आ रही हैं-‘है जुनून’ एक म्‍यूजिकल ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी मुंबई के प्रतिष्ठित एंडरसन कॉलेज की है। कहानी में दो स्टूडेंट्स क्लब हैं- मिसफिट्स और सुपरसोनिक्स। इन क्‍ल्‍ब्‍स को उनकी मेंटर पर्ल (जैकलीन फर्नांड‍िस) और गगन आहूजा (नील नितिन मुकेश) लीड कर रहे हैं। दोनों क्‍लब्‍स के बीच ख‍िताबी जंग छ‍िड़ी हुई है। जैसे-जैसे कंपीटिशन बढ़ता है, स्‍टूडेंट्स और मेंटर अपनी-अपनी महत्वाकांक्षा और खुद की तलाश की राह में भी आगे बढ़ते हैं। इस वेब सीरीज में जैकलीन और नील नितिन मुकेश के अलावा सुमेध मुदगलकर, सिद्धार्थ निगम और बोमन ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं

में हैं। ‘है जुनून’ वेब सीरीज 16 May को OTT प्‍लेटफॉर्म Jio Hotstar पर र‍िलीज हो रही है।

मई के इस नए हफ्ते में 12 मई से 18 मई के बीच ओटीटी पर 8 एक से बढ़कर एक वेब सीरीज और फिल्‍में र‍िलीज हो रही हैं। हालांकि, 16 मई को रिलीज की तैयारी कर रही ‘भूल चूक माफ’ पर अभी संकट के बादल हैं। कोर्ट ने फ‍िलहाल इस पर रोक लगा रखी है।

ओटीटी को पहचान दिलाने वाली सीरीज

जिस वेब सीरीज के बारे में यहां जिक्र किया जाए उसे 6 साल पहले 2018 में रिलीज किया गया था। क्राइम थ्रिलर के तौर पर ये सबकी फेवरेट मानी जाती है। 8 एपिसोड वाली इस सीरीज में दिखाया गया है कि एक इंसान कैसे जुर्म की दुनिया में अपना साम्राज्य बनाकर शोहरत हासिल करता है।

12 से 18 मई 2025 का हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए काफी खास होने वाला है।मरनमास (Maranamass) का थ्रिलर, भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf) की रोमांटिक कॉमेडी, है जुनून (Hai Junoon) का म्यूजिकल ड्रामा, और डियर होंगरांग (Dear Hongrang) का रहस्यमयी रोमांस भरी ये फिल्में और सीरीज नेटफ्लिक्स (Netflix), प्राइम वीडियो (Prime Video), जियोहॉटस्टार (JioHotstar), और सोनीलिव (SonyLIV) पर रिलीज होने जा रही हैं। इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज लिस्ट में हर मूड के लिए कुछ है।

Met Gala 2025 में बॉलीवुड का जलवा, शाहरुख खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी ने बिखेरा फैशन का जादू

Met Gala 2025 में बॉलीवुड का जलवा, शाहरुख खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी ने बिखेरा फैशन का जादू

  Met Gala 2025 : न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में 5 मई 2025 को आयोजित मेट गाला 2025 ने एक बार फिर फैशन की दुनिया में तहलका मचा दिया। इस साल का थीम “सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल” रहा, जो ब्लैक डैंडीइज्म और डायस्पोरिक फैशन को सेलिब्रेट करता है। बॉलीवुड के सितारों ने इस बार रेड कार्पेट पर अपनी धमाकेदार मौजूदगी से सभी का ध्यान खींचा।

 
शाहरुख खान का शाही अंदाज

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने मेट गाला में अपनी पहली उपस्थिति से इतिहास रच दिया, बनने वाले पहले भारतीय पुरुष अभिनेता जो इस प्रतिष्ठित रेड कार्पेट पर चले। शाहरुख ने सब्यसाची मुखर्जी के कस्टम डिजाइन किए गए ensemble में रॉयल बंगाल टाइगर से प्रेरित लुक में रेड कार्पेट पर कदम रखा। उनके “किंग” नेकलेस और गिल्डेड डैंडी लुक ने फैशन क्रिटिक्स और फैंस को दीवाना बना दिया।
 
दिलजीत दोसांझ का महाराजा लुक

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने अपने डेब्यू में सभी को हैरान कर दिया। प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन और अभिलाषा देवनानी द्वारा स्टाइल किए गए उनके आइवरी और गोल्ड शेरवानी, केप और पैंट्स ने पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह की शानो-शौकत को जीवंत कर दिया। दिलजीत का यह लुक सोशल मीडिया पर छा गया, और फैंस ने इसे “फुल राजा वाला” अंदाज करार दिया।
 
कियारा आडवाणी का मातृत्व से प्रेरित ग्लैमर

मॉम-टू-बी कियारा आडवाणी ने अपने बेबी बंप के साथ रेड कार्पेट पर कदम रखा और गौरव गुप्ता के कस्टम गाउन “Bravehearts” में सभी का दिल जीत लिया। इस स्कल्पचरल पीस में एंटीक गोल्ड ब्रेस्टप्लेट, घुंघरू और क्रिस्टल्स के साथ मातृत्व का प्रतीक दो जुड़े हुए दिल—माँ और बच्चा—एक चेन नाभि से जुड़े थे। कियारा का यह लुक मेट गाला में भारतीय शिल्पकला और भावनात्मक गहराई का शानदार प्रदर्शन था।
 
 
प्रियंका चोपड़ा की पांचवीं शानदार उपस्थिति

मेट गाला की नियमित मेहमान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पांचवीं बार रेड कार्पेट पर धमाल मचाया। उन्होंने फ्रेंच फैशन हाउस Balmain का कस्टम आउटफिट और Bulgari की नवीनतम हाई ज्वैलरी कलेक्शन पहनी। प्रियंका का लुक हमेशा की तरह बोल्ड और ग्लोबल फैशन स्टेटमेंट था।
 
भारतीय प्रतिनिधित्व की चमक
इस साल मेट गाला में भारत का प्रतिनिधित्व पहले से कहीं ज्यादा मजबूत रहा। इशा अंबानी और नताशा पूनावाला जैसी फैशन आइकन्स ने भी अपनी उपस्थिति से भारतीय फैशन को वैश्विक मंच पर चमकाया। इसके अलावा, 63,000 वर्ग फीट का रेड कार्पेट, जो केरल में हस्तनिर्मित था और डैफोडिल फूलों से सजा था, ने भी भारत की कारीगरी को गौरवान्वित किया।
मेट गाला 2025: एक नजर में
•थीम: सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल
•ड्रेस कोड: टेलर्ड टू यू
•को-चेयर्स: फरेल विलियम्स, कोलमैन डोमिंगो, लुईस हैमिल्टन, A$AP रॉकी, और वोग की एडिटर-इन-चीफ अन्ना विंटोर
•तारीख और समय: 5 मई 2025, न्यूयॉर्क (भारत में 6 मई सुबह 3:30 बजे IST से लाइव स्ट्रीमिंग)
•लाइव स्ट्रीम: वोग के यूट्यूब चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर
मेट गाला 2025 ने न केवल फैशन बल्कि संस्कृति और भारतीय शिल्पकला को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया। शाहरुख, दिलजीत, कियारा और प्रियंका ने साबित कर दिया कि बॉलीवुड का स्टाइल अब दुनिया पर राज कर रहा है।
अजय देवगन की ‘रेड-2’ की बंपर ओपनिंग, एडवांस बुकिंग में कमा लिए करोड़ों

अजय देवगन की ‘रेड-2’ की बंपर ओपनिंग, एडवांस बुकिंग में कमा लिए करोड़ों

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन एक बार फिर ‘रेड-2’ के जरिए बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रहे हैं। वाणी कपूर और रितेश देशमुख जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म ‘रेड-2’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, और इसे लेकर फैंस की दीवानगी एडवांस बुकिंग में साफ दिख रही है।

ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो मूवी पहले दिन डबल डिजिट में कमाई कर सकती है। जानिए राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म अभी तक कितने करोड़ की एडवांस बुकिंग कर चुकी है और ट्रेड विशेषज्ञों के मुताबिक इसका फर्स्ट डे कलेक्शन कितना रहेगा।

फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए सैकनिल्क ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि सिर्फ 2D में रिलीज हो रही इस फिल्म की बुधवार शाम 6.55 बजे तक 1 लाख 24 हजार टिकटें बिक चुकी हैं। फिल्म के देश भर में 9895 शोज पहले दिन चलाए जाएंगे जिनसे एडवांस बुकिंग के आधार पर मेकर्स 3 करोड़ 37 लाख रुपये की कमाई कर चुके हैं। ब्लॉक सीट्स के साथ यह आंकड़ा 6 करोड़ 13 लाख रुपये के लगभग हो चुका है। यानि फिल्म का पहले दिन 6 करोड़ 37 लाख रुपये की कमाई करना पक्का है।

पहले दिन की कमाई का अनुमान

बात ट्रेड विशेषज्ञों के अनुमान की करें तो अजय देवगन और रितेश देशमुख की यह फिल्म पहले दिन 14 से 16 करोड़ रुपये के लगभग कमाई करेगी। अजय देवगन की पिछली फिल्मों की बात करें तो ‘रेड’ के पहले पार्ट का फर्स्ट डे कलेक्शन 10 करोड़ 40 लाख रुपये रहा था। अजय देगवन की दृश्यम-2 ने पहले दिन 15 करोड़ 38 लाख रुपये कमाए थे और शैतान की पहले दिन की कमाई 15 करोड़ 21 लाख रुपये रही थी। ऐसे में अब देखना होगा कि अजय देवगन अपनी किन फिल्मों के रिकॉर्ड रेड-2 के जरिए तोड़ पाते हैं।

 
पहले खेसारी लाल, फिर पवन सिंह…कई साल के मेहनत के बाद इंडस्ट्री में बनाई नम्रता मल्ला ने जगह

पहले खेसारी लाल, फिर पवन सिंह…कई साल के मेहनत के बाद इंडस्ट्री में बनाई नम्रता मल्ला ने जगह

 मुंबई : फिल्मी दुनिया में नाम कमाना बिल्कुल भी आसान नहीं हैं. हालांकि, इसके बावजूद भी कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के बदौलत अपनी पहचान बना चुके हैं. इन्हीं में एक नाम नम्रता मल्ला का है.

नम्रता भोजपुरी इंडस्ट्री का फेमस नाम हैं. अपने आइटम नंबर और अपनी फिटनेस को लेकर वो अक्सर चर्चा में रहती हैं. फिल्मी दुनिया के साथ ही नम्रता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं.

हालांकि, नम्रता को ये नाम आसानी से नहीं मिला है. नम्रता ने 15 साल से इस जगह के लिए मेहनत की है. एक्ट्रेस ने कई सारे डांस नंबर्स दिए है, जिसमें हिंदी सिनेमा के साथ साउथ सिनेमा के भी गाने शामिल हैं. नम्रता ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें सारेगामापा भोजपुरी की तरफ कॉल आई थी. जिसमें उन्हें खेसारी लाल यादव के साथ गाने का ऑफर मिला था.

नम्रता ने बताया कि गाने के बारे में सुनते ही उन्होंने इसके लिए हामी भर दी. हालांकि, दोनों का साथ में गाना काफी हिट रहा, इस गाने का टाइटल दो घूंट था. लोगों ने दोनों के बीच की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया. खेसारी के साथ गाने में नजर आने के बाद नम्रता को पवन सिंह की तरफ से ऑफर मिला. कमाल की बात है कि पवन सिंह के साथ भी नम्रता की जोड़ी स्क्रीन पर सुपरहिट रही. इसके बाद उनके सामने गानों की लाइन लग गई.

हालांकि, इस ग्लैमर की दुनिया का उनका ये सफर लॉकडाउन के बाद ज्यादा खास रहा. एक्ट्रेस ने बताया कि घर में बंट होने की वजह से वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई थीं और उनके कंटेंट को मिलियन व्यूज मिलने लगे थे, जो उनके लिए काफी फायदेवाला रहा.

भारत की इकलौती एक्ट्रेस, जिन्होंने एक ही हीरो के साथ किया 130 फिल्मों में काम, 50 दीं हिट, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

भारत की इकलौती एक्ट्रेस, जिन्होंने एक ही हीरो के साथ किया 130 फिल्मों में काम, 50 दीं हिट, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

 नई दिल्ली: फिल्मों की दुनिया में इस एक्ट्रेस को 60 साल बीत चुके हैं. लेकिन आज भी उनका जलवा कायम है. उन्होंने अलग अलग दक्षिण भारतीय भाषाओं की 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपने समय की सबसे अधिक ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक रहीं. इसके अलावा, उन्होंने फिल्म लिखने और निर्देशित करने वाली इकलौती दक्षिण एक्ट्रेस बनकर एक मील का पत्थर हासिल किया. ये और कोई नहीं एक्ट्रेस शीला सेलीन हैं, जो शीला के नाम से जानी जाती हैं. उनके नाम एक्टर प्रेम नजीर के साथ 130 फिल्मों में काम करने का रिकॉर्ड है. 

मलयाली फैमिली में जन्मीं शीला का पहले नाम सेलीन थी. उनके पिता रेलवे में थे, जिसके चलते उनका बचपन अलग अलग जगहों पर गुजरा. आखिर में वह चेन्नई में रहने लगे. शीला ने तमिल फिल्म पासम (1962) से 17 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, जिसमें उनके को स्टार एम जी रामाचंद्रन थे, जो उन्हें देवी कहकर पुकारते थे क्योंकि उनका नाम शीला देवी था. इसी नाम से वह कई तमिल फिल्मों में नजर आईं. इसके बाद उन्होंने अपना नाम शीला रख दिया. 

दो दशक तक उन्होंने 475 फिल्मों में काम किया, जो कि मलयालम, तमिल, तेलुगू और उर्दू भाषा में थीं. उनकी चेम्मीन, कल्लिचेलम्मा, वेलुथा कैथरीना अकले, ओरु पेन्निंटे कड़ा, सरसैया, यक्षगानम, कुट्टी कुप्पयम, स्थानर्थी सरम्मा, कदाथुनाट्टू मक्कन, कन्नपन उन्नी, ज्वाला, वाज़वे मयम जैसी पॉपुलर फिल्में थीं. जबकि उनके करियर में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि वह मलयालम सुपरस्टार प्रेम नाजिर के साथ 130 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिनमें 50 तो हिट रहीं. इसके चलते दोनों स्टार्स के नाम गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है. 

रातोंरात बना स्टार, एक हफ्ते में खरीदा बंगला-कार, एक झटका और चला गया सब कुछ, जानते हैं कौन ये एक्टर

रातोंरात बना स्टार, एक हफ्ते में खरीदा बंगला-कार, एक झटका और चला गया सब कुछ, जानते हैं कौन ये एक्टर

 नई दिल्ली: सफलता भी हर किसी के कदम नहीं चूमती है. कड़े हार्ड वर्क के साथ थोड़ी किस्मत भी इंसान को सफल बनाने का काम करती है. सफल होने के बाद सफलता को बरकरार रखना भी हर किसी के वश की बात नहीं होती है. फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्हें रातोंरात स्टारडम मिला और देखते ही देखते वह करोड़पति बन गए, लेकिन कई एक्टर्स अपनी कामयाबी को पचा नहीं पाए और सड़क पर आ गए. इनमें से एक नाम है 40 और 50 के दशक के एक्टर भगवान दादा का, जिन्हें बॉलीवुड का भगवान कहा जाता था. भगवान दादा रातोंरात स्टार बनने वाले एक्टर्स में से एक थे, लेकिन इनका अंत इतना खौफनाक होगा किसी ने सोचा भी नहीं था.


फर्श से अर्श तक का सफर

40 और 50 के दशक में भगवान दादा हिंदी सिनेमा में एक जाना-माना नाम था. वह दर्शकों के चहेते स्टार्स में से एक थे. महाराष्ट्र के अमरावती में पैदा हुए एक्टर कपड़े की फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर के बेटे थे. एक्टर ने भी पिता के साथ इस फैक्ट्री में काम किया था, लेकिन उनका सपना एक एक्टर बनने का था. कुश्ती में भी भगवान दादा का बहुत नाम था. फिर फिल्म क्रिमिनल से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया.  उन्होंने गूंगी फिल्मों के दौर से सिनेमा में काम करना शुरू किया था. एक दौर ऐसा भी आया, जब उन्होंने फिल्में खुद डायरेक्ट और प्रोड्यूस कीं. साल 1951 में फिल्म अलबेला में खुद एक्टर थे और इसे डायरेक्ट भी किया था. इन्होंने तमिल फिल्में भी बनाई थी.

कैसे आई सड़क पर जिंदगी

सिनेमा में आते ही भगवान दादा के पास बेशुमार दौलत भी आ गई थी, जिसके बाद उन्होंने मुंबई में 25 रूम वाला एक आलीशान बंगला और लग्जरी कार खरीदी थी, लेकिन किशोर कुमार स्टारर फिल्म हंसते रहना बीच में बंद हो गई, तो इसके चलते उन्हें अपनी प्रॉपर्टी बेचनी पड़ गई थी और वह रातों रात कर्ज में डूब गये थे. साल 2002 में 88 साल की उम्र में उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. उनका असली नाम भगवान आबाजी पलव था. उन्हें अलबेला के अलावा फिल्म भागम भाग, जादुई कालीन और छैला बाबू जैसी फिल्मों में देखा गया था.

नवाजुद्दीन की फिल्म ‘कोस्टाओ’ का ट्रेलर रिलीज.

नवाजुद्दीन की फिल्म ‘कोस्टाओ’ का ट्रेलर रिलीज.

 Entertainment News :अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म ‘कोस्टाओ’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें सिद्दीकी कस्टम अधिकारी के रूप में भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसते नजर आए. चलिए इस नई फिल्म का ट्रेलर दिखाते हैं. जिसे जल्द ही दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

3 मिनट 15 सेकंड के ट्रेलर में शानदार डायलॉग और नवाजुद्दीन की बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिली. नवाजुद्दीन कस्टम अधिकारी के रूप में गोवा के कुख्यात तस्कर से भिड़ते नजर आए. वह 1500 किलो सोने की तस्करी को रोकने के लिए नई-नई तरकीबें अपनाते, दुश्मनों और सिस्टम को चुनौती देते दिखे.

इस प्रोजेक्ट का निर्देशन सेजल शाह ने किया है, जो गोवा के सबसे बड़े तस्कर से लोहा लेने वाले कस्टम अधिकारी, मिस्टर कोस्टाओ फर्नांडीस के जीवन से प्रेरित है। ‘कोस्टाओ’ नवाजुद्दीन की एक और रोमांचक फिल्म का वादा करती है, जिसमें दमदार डायलॉग्स और बेहतरीन कलाकार हैं.

भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत ‘कोस्टाओ’ गोवा के निडर कस्टम अधिकारी कोस्टाओ फर्नांडीस के जीवन की कहानी है, जो 1990 के दशक में भारत में सोने की तस्करी के सबसे बड़े प्रयास को विफल कर देता है। यह फिल्म ईमानदारी की कीमत पर एक प्रासंगिक सवाल भी उठाती है.

फिल्म निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म के मुख्य पात्रों का पहला लुक शेयर किया था. जी5 ने लिखा था, “यह कोस्टाओ की असाधारण कहानी है। जल्द ही जी5 पर आ रही है.”

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अभिनेत्री प्रिया बापट भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी. ‘कोस्टाओ’ का प्रीमियर 1 मई को जी5 पर होगा।

 ‘जाट’ ने दिखाया देसी दम! सनी देओल की तीसरी सबसे बड़ी हिट बनी फिल्म, पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़

‘जाट’ ने दिखाया देसी दम! सनी देओल की तीसरी सबसे बड़ी हिट बनी फिल्म, पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़

 मुंबई। सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर गरजते नज़र आ रहे हैं। उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘जाट’ ने अपने पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। 7 दिनों में फिल्म ने कुल ₹57.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिससे ये सुपरस्टार सनी देओल के करियर की तीसरी सबसे बड़ी हिट बन गई है। इससे पहले सिर्फ ‘गदर’ और ‘गदर 2’ ही इस आंकड़े को पार कर पाई हैं।

 
फिल्म की 7 दिन की कमाई इस प्रकार रही:
•गुरुवार: ₹9.5 करोड़
•शुक्रवार: ₹7 करोड़
•शनिवार: ₹9.75 करोड़
•रविवार: ₹14 करोड़
•सोमवार: ₹7.25 करोड़
•मंगलवार: ₹6 करोड़
•बुधवार: ₹4 करोड़
कुल: ₹57.50 करोड़
 
फिल्म में सनी देओल का तगड़ा एक्शन और देसी अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। खासकर उत्तर भारत में फिल्म ने शानदार ग्रोथ दिखाई है।
 
टक्कर की तैयारी: ‘केसरी चैप्टर 2’ आ रही मैदान में
 
हालांकि, ‘जाट’ को अब सीधा मुकाबला मिलने जा रहा है अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Kesari Chapter 2’ से, जो शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि अगर ‘केसरी 2’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, तो ‘जाट’ की कमाई की रफ्तार एक बार फिर तेज हो सकती है।
 
क्या ‘जाट’ 100 करोड़ क्लब में पहुंचेगी?
 
फिल्म की शुरुआत दमदार रही है, और अगर दूसरे वीकेंड पर भी यही जोश बना रहा, तो ‘जाट’ का 100 करोड़ क्लब में पहुंचना कोई मुश्किल काम नहीं होगा।
 
सनी देओल के फैंस के लिए ये जाट वाला जोश एक बार फिर पुरानी गदर की यादें ताज़ा कर रहा है!
रूही बनी अरमान और अभिरा के रिश्ते की दीवार?” रूही की मौजूदगी से टूट जाएगा अभिरा-अरमान का रिश्ता?

रूही बनी अरमान और अभिरा के रिश्ते की दीवार?” रूही की मौजूदगी से टूट जाएगा अभिरा-अरमान का रिश्ता?

 स्टार प्लस के पॉपुलर शो “यह रिश्ता क्या कहलाता है” में कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया है। जहां एक ओर अभिरा और अरमान की नज़दीकियाँ धीरे-धीरे बढ़ रही थीं, वहीं अब रूही एक बार फिर उनकी ज़िंदगी में तूफान बनकर आई है।

क्या हो रहा है शो में?
सूत्रों के मुताबिक, आने वाले एपिसोड्स में रूही की कुछ ऐसी हरकतें सामने आएंगी, जिनसे अरमान और अभिरा के बीच गलतफहमियाँ बढ़ जाएंगी। रूही, जो पहले अरमान की जिंदगी का अहम हिस्सा रह चुकी है, अब अभिरा को लेकर इनसिक्योर महसूस करने लगी है।

क्या कहती है लेटेस्ट प्रोमो?
लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि अरमान और अभिरा के बीच कुछ हल्की-फुल्की टेंशन चल रही है, लेकिन तभी रूही बीच में दखल देकर अरमान को भावनात्मक रूप से जोड़ने की कोशिश करती है। अभिरा यह सब देखकर टूट जाती है, और उनके चेहरे पर साफ़ दर्द झलकता है।

फैन्स की प्रतिक्रिया:
“रूही को अब पीछे हट जाना चाहिए, अरमान-अभिरा की जोड़ी बहुत प्यारी है।”
“रूही की वजह से फिर से दूर होंगे ये दोनों? प्लीज ऐसा मत करो!”

सोशल मीडिया पर फैन्स ने अपनी नाराजगी ज़ाहिर की है और शो के मेकर्स से अभिरा-अरमान को साथ लाने की अपील की है।

आगे क्या होगा?
क्या रूही की मौजूदगी वाकई अरमान-अभिरा के रिश्ते को खत्म कर देगी?
क्या अरमान समझ पाएगा अभिरा के जज़्बात?
या फिर एक बार फिर टूट जाएगा यह रिश्ता?

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का ट्रेलर रिलीज, बनारस की पृष्ठभूमि पर आधारित है दिलचस्प लव स्टोरी

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का ट्रेलर रिलीज, बनारस की पृष्ठभूमि पर आधारित है दिलचस्प लव स्टोरी

 Entertainment Desk : राजकुमार राव और वामिका गब्बी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यूट्यूब पर ट्रेलर के आते ही दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म की कहानी बनारस की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां रंजन (राजकुमार राव) नाम का एक रोमांटिक युवक अपनी प्रेमिका तितली (वामिका गब्बी) का दिल जीतने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है। इसी कोशिश में वह एक सरकारी नौकरी भी हासिल करता है। लेकिन उसकी जिंदगी उस वक्त एक अजीब मोड़ लेती है, जब शादी से ठीक एक दिन पहले वह एक टाइम लूप में फंस जाता है और बार-बार वही दिन दोहराने लगता है।

फिल्म में सस्पेंस और कॉमेडी का तगड़ा तड़का

ट्रेलर की शुरुआत एक साधारण प्रेम कहानी की तरह होती है, लेकिन अचानक कहानी में ट्विस्ट आता है और रंजन की जिंदगी एक रहस्यमयी सस्पेंस में उलझ जाती है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि भगवान ने रंजन की जिंदगी को शादी से एक दिन पहले ही क्यों रोक दिया? और क्या वह इस लूप से बाहर निकल पाएगा?

फिल्म के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि यह एक अनोखी और मजेदार लव स्टोरी होगी, जिसमें कॉमेडी, इमोशन और सस्पेंस का शानदार मेल है।

फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार अब और भी रोमांचक हो गया है। दर्शकों को इस टाइम लूप में उलझी प्रेम कहानी का अंत जानने के लिए सिनेमाघरों का रुख करना होगा।

बॉलीवुड के इस  दिग्गज अभिनेता का 87 वर्ष की उम्र में निधन

बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता का 87 वर्ष की उम्र में निधन

  ‘भारत कुमार’ के नाम से प्रसिद्ध बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर मनोज कुमार को ‘मेरे देश की धरती’ और ‘भारत की बात सुनाता हूं’ जैसे गानों से हर भारतीय जानता है। उनके योगदान को सम्मानित करते हुए भारत सरकार ने 1992 में पद्म श्री और 2015 में दादा साहब फाल्के अवार्ड से नवाजा था।

लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर बनाई थी ‘उपकार’

मनोज कुमार बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। अभिनय के साथ-साथ वे लेखन, निर्देशन और संपादन में भी माहिर थे। उनकी फिल्म ‘उपकार’ सुपरहिट रही थी, जिसे उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर बनाया था। फिल्म का देशभक्ति से ओत-प्रोत संदेश आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है।

अभिनय की दुनिया में अपार सफलता

1960 और 70 के दशक में मनोज कुमार अपने करियर के शिखर पर थे। उन्होंने भारतीय सिनेमा में देशभक्ति की भावना को एक नई पहचान दी। उनकी मृत्यु की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस गहरे सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इन फिल्मों में निभाए थे यादगार किरदार

मनोज कुमार ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘चांद’, ‘हनीमून’, ‘कांच की गुड़िया’, ‘पिया मिलन की आस’, ‘सहारा’, ‘सुहाग सुंदूर’, ‘रेशमी रुमाल’, ‘क्रांति’, ‘उपहार’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘पत्थर के सनम’, ‘दो बदन’, और ‘पूनम की रात’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

खेसारी लाल यादव के फोन में थी आपत्तिजनक तस्वीरें…एक्ट्रेस का खुलासा …पढ़े खबर

खेसारी लाल यादव के फोन में थी आपत्तिजनक तस्वीरें…एक्ट्रेस का खुलासा …पढ़े खबर

 भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके एक फेमस सुपरस्टार और एक्ट्रेस का रिश्ता हाल ही में चर्चा में आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जोड़ी पांच साल से रिलेशनशिप में थी, लेकिन जब एक्ट्रेस को अपने पार्टनर के फोन में दूसरी महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मिले, तो उन्होंने रिश्ता खत्म करने का फैसला किया।

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने पांच वर्षों तक सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को डेट किया था। काजल ने आरोप लगाया कि खेसारी ने उन्हें शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में उनके फोन में अन्य लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो देखने के बाद उन्होंने रिश्ता तोड़ने का फैसला किया।

सूत्रों के अनुसार, सुपरस्टार ने शादी का वादा किया था, लेकिन धीरे-धीरे उनके व्यवहार में बदलाव आने लगा। जब एक्ट्रेस को इस धोखे का अहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत ब्रेकअप कर लिया। इस मामले पर अभी तक किसी भी स्टार ने खुलकर बयान नहीं दिया है, लेकिन यह खबर भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस जोड़ी ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया था, जिससे उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आती थी। हालांकि, अब इनके रिश्ते की सच्चाई सामने आने के बाद फैंस भी हैरान हैं।