BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
भारतीय सिनेमा में नया इतिहास: 2026 में रिलीज होगी पहली AI जनरेटेड फिल्म ‘चिरंजीवी हनुमान’

भारतीय सिनेमा में नया इतिहास: 2026 में रिलीज होगी पहली AI जनरेटेड फिल्म ‘चिरंजीवी हनुमान’

 ENTERTAINMENT NEWS:  भारतीय सिनेमा में एक नया इतिहास रचने जा रहा है। अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट और कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क ने आज (19 अगस्त) घोषणा की है कि भारत की पहली एआई जनरेटेड फिल्म ‘चिरंजीवी हनुमान – द एटरनल’ अगले साल हनुमान जयंती 2026 पर रिलीज होगी।

60 करोड़ के फ्रॉड केस में फंसी शिल्पा शेट्टी, पति संग एक्ट्रेस के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज

60 करोड़ के फ्रॉड केस में फंसी शिल्पा शेट्टी, पति संग एक्ट्रेस के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज

 बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। इस बार उन पर एक कारोबारी से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगा है। शिकायत के मुताबिक एक व्यापारी ने शिल्पा और राज की कंपनी में निवेश के रूप में लगभग 60.48 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन आरोप है कि इस राशि का इस्तेमाल व्यवसाय में लगाने की बजाय निजी खर्चों में कर दिया गया। यह मामला बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी से जुड़ा है, जो एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म है।

क्या है पूरा मामला?

कारोबारी दीपक कोठारी ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में बताया कि उन्होंने साल 2015 से 2023 के बीच कंपनी के बिजनेस को बढ़ाने के लिए यह राशि दी थी। दीपक कोठारी का कहना है कि वह साल 2015 में एक एजेंट राजेश आर्य के माध्यम से शिल्पा और राज के संपर्क में आए थे। उस समय शिल्पा शेट्टी इस कंपनी की डायरेक्टर थीं और उनके पास 87% से ज्यादा शेयर थे। दीपक कोठारी ने दावा किया कि राजेश आर्य ने उन्हें कंपनी के लिए 12% वार्षिक ब्याज पर 75 करोड़ रुपये के लोन का प्रस्ताव दिया था।

कोठारी ने किया ये दावा

ब्याज दर अधिक होने के कारण उन्होंने यह राशि निवेश के रूप में देने का सुझाव दिया। एक बैठक के बाद इस सौदे को हरी झंडी मिली और कोठारी को यह वादा किया गया कि उन्हें उनका पैसा समय पर वापस मिल जाएगा। कोठारी ने अप्रैल 2015 में लगभग 31.95 करोड़ रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर की। इसके बाद जनवरी 2015 से मार्च 2016 के बीच उन्होंने 28.54 करोड़ रुपये और ट्रांसफर किए। इस तरह कुल 60.48 करोड़ रुपये निवेश किए गए, साथ ही 3.19 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी के रूप में भी चुकाए गए।

कई बार मांगने के बाद भी नहीं मिले पैसे

दीपक कोठारी का दावा है कि शिल्पा शेट्टी ने अप्रैल 2016 में एक व्यक्तिगत गारंटी भी दी थी। लेकिन सितंबर 2016 में उन्होंने कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया। इसके तुरंत बाद कंपनी के खिलाफ 1.28 करोड़ रुपये के दिवालियापन का मामला भी सामने आया, जिसके बारे में कोठारी को कोई जानकारी नहीं थी। कई बार अनुरोध करने के बावजूद जब पैसे नहीं लौटाए गए तो दीपक कोठारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अब इस मामले की जांच मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कर रही है।

Entertainment : “मोनालिसा का ग्लैमरस अवतार वायरल – फैंस बोले, उम्र तो उल्टी गिन रही है!”

Entertainment : “मोनालिसा का ग्लैमरस अवतार वायरल – फैंस बोले, उम्र तो उल्टी गिन रही है!”

 मुंबई: Entertainment : भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा ने एक बार फिर अपने लेटेस्ट ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीत लिया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।

Box Office: ‘सन ऑफ सरदार 2’और ‘धड़क 2’ — किसने मारी बाजी? जानें पहले दिन का कलेक्शन

Box Office: ‘सन ऑफ सरदार 2’और ‘धड़क 2’ — किसने मारी बाजी? जानें पहले दिन का कलेक्शन

  मुंबई। Box Office: 1 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली, जब अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ सिनेमाघरों में आमने-सामने आईं। लेकिन पहले दिन की कमाई ने साफ कर दिया कि अजय देवगन अभी भी बॉक्स ऑफिस के सरदार हैं।

TMKOC : जेठालाल ही नहीं ये एक्टर्स भी लेते हैं मोटी फीस, जानिए हर एपिसोड के लिए किन्हें मिलते है कितने पैसे?

TMKOC : जेठालाल ही नहीं ये एक्टर्स भी लेते हैं मोटी फीस, जानिए हर एपिसोड के लिए किन्हें मिलते है कितने पैसे?

 टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो की खास बात इसके मजेदार ट्विस्ट और गोकुलधाम सोसाइटी के अलग-अलग किरदार हैं, जिन्हें दर्शक दिल से पसंद करते हैं। हर कलाकार अपनी भूमिका को बेहतरीन ढंग से निभाता है और दर्शकों का दिल जीतता है। यही वजह है कि शो के कई कलाकारों को हर एपिसोड के लिए मोटी फीस मिलती है। आइए जानते हैं कि कौन से कलाकार एक एपिसोड के लिए कितनी फीस लेते हैं:

दिलीप जोशी (जेठालाल)
शो के मुख्य किरदार जेठालाल की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी सबसे ज़्यादा फीस लेने वाले कलाकार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे एक एपिसोड के लिए करीब 1.5 से 2 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

मुनमुन दत्ता (बबीता जी)
बबीता जी के किरदार में मुनमुन दत्ता भी दर्शकों की चहेती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे एक एपिसोड के लिए 50,000 से 75,000 रुपये लेती हैं।

अमित भट्ट (चंपकलाल गड़ा)
जेठालाल के पिता का किरदार निभा रहे अमित भट्ट की भूमिका भी काफी अहम है। वे एक एपिसोड के लिए लगभग 70,000 रुपये फीस लेते हैं।

श्याम पाठक (पोपटलाल)
पत्रकार पोपटलाल का मजेदार किरदार निभा रहे श्याम पाठक एक एपिसोड के लिए करीब 60,000 रुपये चार्ज करते हैं।

मंदार चंदवाडकर (आत्माराम भिड़े)
गोकुलधाम के एकमात्र सेक्रेटरी आत्माराम भिड़े की भूमिका में मंदार चंदवाडकर भी खासा लोकप्रिय हैं। वे एक एपिसोड के लिए करीब 80,000 रुपये फीस लेते हैं।

अश्लील कंटेंट बनाने पर गिरफ्तार हुआ ये  Youtuber, अब मांगी माफी, बोले - ‘दोबारा नहीं करूंगा..’

अश्लील कंटेंट बनाने पर गिरफ्तार हुआ ये Youtuber, अब मांगी माफी, बोले - ‘दोबारा नहीं करूंगा..’

यूट्बर मोहम्मद आमिर को हाल ही में यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दरअसल उन्होंने साधु के भेष में एक आपत्तिजनक वीडियो बनाई थी. जिसके बाद यूट्यूबर पर आरोप है कि उन्होंने साधु-संतों और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने और समाज में घृणा फैलाई है. वहीं कानूनी कार्रवाई होने पर यूट्यूबर ने एक वीडियो जारी की और उसमें अपनी गलती की माफी मांगी. साथ ही ये भी कहा कि वो दोबारा ऐसी वीडियो नहीं बनाएंगे.

कार्रवाई होने के बाद आमिर ने मांगी माफी

यूट्यूबर आमिर ने इस वीडियो में साधु के भेष में आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में माफी मांगी. उन्होंने कहा कि, मेरे कंटेंट सिर्फ मनोरंजन के लिए है. किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं. अगर किसी को इससे ठेस पहुंची, तो दिल से माफी मांगता हूं. बता दें कि आमिर को 25 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था.

यूट्यूबर ने किया अपने फैंस से ये वादा

यूट्यूबर ने आगे कहा कि,‘आगे से मेरे चैनल पर सिर्फ मनोरंजन की वीडियो आएगी.मैं दोबारा ऐसा नहीं करूंगा. दोबारा किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचेगी. इसके लिए मैं आपसे वादा करता हूं.’ बता दें कि आमिर को मुरादाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी खूब बवाल देखने को मिला था. आमिर का यूट्यूबर पर TRT नाम से एक चैनल है. जिसपर वो सिर्फ अश्लील ही नहीं गाली-गलौज वाली वीडियो भी बनाते हैं. 

ना बॉलीवुड ना साउथ, मराठी स्टार बनेगा भरत! ‘रामायण’ में रणबीर के साथ दिखेगा दम

ना बॉलीवुड ना साउथ, मराठी स्टार बनेगा भरत! ‘रामायण’ में रणबीर के साथ दिखेगा दम

 मुंबई – न बॉलीवुड से न साउथ से! ‘रामायण’ फिल्म में भगवान राम के भाई भरत का किरदार मिला है मराठी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर को! रणबीर कपूर जहां राम का रोल निभा रहे हैं, वहीं भरत के किरदार में दिखेंगे आदिनाथ कोठारे, जिन्होंने अब इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

Urvashi Rautela अगले साल करेंगी शादी? फ्यूचर को लेकर एस्ट्रोलॉजर ने क्या दी सलाह?

Urvashi Rautela अगले साल करेंगी शादी? फ्यूचर को लेकर एस्ट्रोलॉजर ने क्या दी सलाह?

 Urvashi Rautela Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फिल्म इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ तक अपने दम पर नाम कमाया है। वैसे तो एक्ट्रेस को उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई बार ट्रोल किया जाता है लेकिन ट्रोलिंग को दरकिनार करते हुए एक्ट्रेस सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर फोकस कर रही हैं। इस बीच उर्वशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे वह चर्चा में आ गई हैं। वीडियो में एक एस्ट्रोलॉजर ने उर्वशी रौतेला के फ्यूचर को प्रिडिक्ट करते हुए उन्हें अगले साल 2026 तक शादी करने की सलाह दी है।

कैसा होगा उर्वशी रौतेला का फ्यूचर?

उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में सिद्धार्थ कानन को एक एस्ट्रोलॉजर से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। जब सिद्धार्थ एस्ट्रोलॉजर से पूछते हैं कि ‘उर्वशी रौतेला, उनकी शादी के बारे में क्या है?’ इस पर एस्ट्रोलॉजर कहते हैं, ‘उर्वशी रौतेला के लिए जो आने वाला साल है, ये मानकर चलिए कि जुलाई, 2026 में उन्हें फिल्में वगैरह मिलनी शुरू हो जाएंगी।’

शादी को लेकर दी सलाह

बातचीत के दौरान एस्ट्रोलॉजर ने उर्वशी रौतेला की शादी को लेकर भी उन्हें सलाह दी। वीडियो में वह कहते हैं कि उर्वशी को एक साल के अंदर शादी कर लेनी चाहिए। इस पर सिद्धार्थ पूछते हैं कि अगर एक साल के अंदर नहीं हुई तो? इस पर एस्ट्रोलॉजर कहते हैं, ‘तो फिर बहुत दिक्कत हो जाएगी। लंबा खिंच जाएगा।’ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।

एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

उधर, उर्वशी रौतेला ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने वीडियो के साथ में कैप्शन दिया है, ‘मेरी रिक्वेस्ट है कि प्लीज शादी वगैरह पर प्रिडिक्ट करना बंद करें।’ उर्वशी ने अपने कैप्शन के साथ ही हिंट दे दिया है कि फिलहाल वह अभी शादी करने के मूड में नहीं हैं। शायद उन्हें इस तरह की भविष्यवाणी पर भी विश्वास नहीं है।

डेटिंग रूमर्स को लेकर बटोर रहीं लाइमलाइट

उर्वशी रौतेला इसी महीने की शुरुआत में इंग्लैंड के टूर पर गई थीं, जहां उन्होंने टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हिस्सा लिया था। उस वक्त एक्ट्रेस एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई थीं। तब से कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद उर्वशी रौतेला को प्यार मिल गया है। फिलहाल अभी तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

दो राज्यों में टैक्स फ्री हुई अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’, एक्टर ने जताई खुशी

दो राज्यों में टैक्स फ्री हुई अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’, एक्टर ने जताई खुशी

 दिल्ली। मध्यप्रदेश के बाद अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ दिल्ली में भी टैक्स फ्री कर दी गई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी जानकारी दी है. रिलीज के पहले से ही ये फिल्म काफी चर्चा में है. हर तरफ से फिल्म को तारीफें मिल रही हैं. 18 जुलाई को सिनेमाघरों में इस पिक्चर ने दस्तक दी है और कुछ ही दिनों में लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो गई.

24 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं Twinkle Khanna, इस टॉक शो में Kajol के साथ आएंगी नजर …

24 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं Twinkle Khanna, इस टॉक शो में Kajol के साथ आएंगी नजर …

 90s की फेमस एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बना लिया था. लेकिन अब वो फिर से पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. इस बार वो ओटीटी के एक टॉक शो से सालों बाद कमबैक कर रही हैं.

बता दें कि ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) जल्द ही टॉक शो ‘टू मच विथ काजोल एंड ट्विंकल’ (Two Much With Kajol and Twinkle) से स्क्रीन्स पर वापसी कर रही हैं. इस शो में उनके साथ एक्ट्रेस काजोल भी नजर आने वाले हैं. दरअसल, ये दोनों एक्ट्रेस इस शो को होस्ट करती दिखाई देने वाली हैं. ये जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.

‘टू मच विथ काजोल एंड ट्विंकल’ का फर्स्ट पोस्टर आउट

फिलहाल इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है. प्राइम वीडियो ने कुछ देर पहले ही ‘टू मच विथ काजोल एंड ट्विंकल’ (Two Much With Kajol and Twinkle) का फर्स्ट पोस्टर शेयर करते हुए शो को अनाउंस किया है. पोस्टर में ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) और काजोल (Kajol) एक पर्दे के पीछे से झांकती दिख रही हैं. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- ‘इनके पास चाय है, और ये दो चीजें हैं जिन्हें बहुत मिस किया जा सकता है. टू मच ऑन प्राइम, जल्द आ रहा है.’ वहीं, अब इस टॉक शो को लेकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं.

24 साल पहले आई थी ट्विंकल खन्ना की आखिरी फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें, तो ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने साल 1995 में आई फिल्म बरसात से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने जान (1996), जब प्यार किसी से होता है (1998), बादशाह (1999), और लव के लिए कुछ भी करेगा (2001) जैसी फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है. लेकिन साल 2001 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बना लिया था.

मैं काम में स्पष्टता और विजन से समझौता नहीं करती : तनीषा मुखर्जी

मैं काम में स्पष्टता और विजन से समझौता नहीं करती : तनीषा मुखर्जी

 मुंबई । एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने बताया कि वह पहले की तुलना में अब प्रोजेक्ट्स का चुनाव करने में सतर्क हो चुकी हैं। अब वह ऐसे काम करना चाहती हैं, जहां स्पष्टता और नया नजरिया दोनों हों। तनीषा ने करियर में की गई गलतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि अब वह केवल उन प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ना चाहती हैं, जहां स्पष्ट विजन और पैशन दोनों हों।

तनीषा ने कहा, एक कलाकार के रूप में हम अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करते हैं। कभी यह सही होता है, तो कभी गलत। मैंने भी अपने करियर में कई गलतियां की हैं। लेकिन, आत्ममंथन और अनुभव से मैंने सीखा है कि पुरानी गलतियों को दोहराना नहीं चाहिए। पहले मैं लोगों के विजन पर भरोसा कर उनके साथ काम कर लेती थी। लेकिन, कई बार यह भरोसा मुझे भारी पड़ा और मैं निराश हुई। अब मैं समय और एनर्जी केवल उन प्रोजेक्ट्स में लगाना चाहती हूं, जहां पूरी स्पष्टता हो।

तनीषा ने कहा, लोगों पर भरोसा करना और उन्हें प्रोत्साहित करना अच्छा है, लेकिन अगर यह आपके काम और विश्वसनीयता की कीमत पर हो, तो यह समझदारी नहीं। अब मैं केवल उन निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हूं, जिनके पास स्पष्ट विजन और ज्ञान हो। वे चाहे अनुभवी हों या नए, लेकिन उनका नजरिया स्पष्ट होना चाहिए।

तनीषा का मानना है कि आज के कई नए निर्देशक सिनेमा का गहन अध्ययन करते हैं और पूरी तैयारी के साथ आते हैं। वे कहती हैं, पहली बार फिल्म बनाने वाला निर्देशक भी शानदार काम कर सकता है, बशर्ते उसने अपना होमवर्क अच्छे से किया हो। एक कलाकार के तौर पर मैं हमेशा नई संभावनाओं को तलाशना चाहती हूं और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाना चाहती हूं। लेकिन, अब मैं उन लोगों के साथ काम नहीं करूंगी, जो अभी भी ‘खोज’ रहे हैं।

उनके लिए अब दो चीजें ऐसी हैं, जिसे लेकर वह समझौता नहीं कर सकती और वह हैं स्पष्टता और विजन। तनीषा ने कहा, अनुभव से आप समझ जाते हैं कि कौन स्पष्टता के साथ आ रहा है और कौन नहीं। मैं अब उन निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हूं, जो पैशन और स्पष्ट नजरिए के साथ प्रोजेक्ट बनाते हैं, न कि सिर्फ फिल्म बनाने के लिए। आजकल लोग दूसरों की नकल करने में लगे हैं, लेकिन मैं कॉपीकैट्स के साथ काम नहीं करना चाहती। मैं उन लोगों के साथ काम करना चाहती हूं, जिनमें पैशन, स्पष्टता और अपना नजरिया हो।

 

लंदन में चोरी हुआ RJ Mahvash का ब्रेसलेट, कीमत जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश …

लंदन में चोरी हुआ RJ Mahvash का ब्रेसलेट, कीमत जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश …

 इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश (RJ Mahvash) आए दिन चर्चा में बने रहती हैं. इन दिनों वो लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. जहां ये उन्होंने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किया है. फोटो के साथ एक नोट में आरजे महवश (RJ Mahvash) ने अपने लंदन के एक्सपीरियंस के बारे में बताया है. इसके अलावा लंदन में उनकी ब्रेसलेट चोरी हो गई है.

बता दें कि आरजे महवश (RJ Mahvash) लंदन में चोरी की घटना का शिकार हो गई हैं. इसकी जानकारी खुद उन्होंने दिया है. लंदन को लेकर आरजे महवश (RJ Mahvash) ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. आरजे महवश (RJ Mahvash) ने लंदन को चांदनी चौक बताया है.

2 साल बाद फिर लौटने जा रहा है India’s Got Talent शो, सामने आया प्रोमो …

2 साल बाद फिर लौटने जा रहा है India’s Got Talent शो, सामने आया प्रोमो …

 सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर जल्द ही टीवी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ (India’s Got Talent) फिर से लौटने वाला है. 2 साल के बाद एक बार फिर से इंडिया के लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलने वाला है. इसके लिए चैनल ऑन-ग्राउंड ऑडिशन जल्द ही शुरू करने जा रहा है.

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के ऑडिशन कहां और कब होंगे?

बता दें कि ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ (India’s Got Talent) के ऑडिशन की शुरुआत दिल्ली से होने वाली है. शनिवार, 20 जुलाई 2025 से ये ऑडिशन शुरू होने जा रहा है. हाल ही में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ (India’s Got Talent) के ऑडिशन के लिए प्रोमो वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “विश्वास है अगर अपने हुनर पर तो स्वागत है आपका टैलेंट के सबसे बड़े मंच पर, इंडियाज गॉट टैलेंट के ग्राउंड ऑडिशन होने जा रहे हैं दिल्ली में, डेट: 20 जुलाई, वेन्यू सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनलर ”

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ ऑडिशन की डिटेल

  • डेट- 20 जुलाई 2025, शनिवार
  • वेन्यू- सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 10, द्वारका, दिल्ली
  • टाइम- सुबह 8 बजे से ऑडिशन शुरू हो जाएंगे

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में हर उम्र और टैलेंट को मिलता है मौका

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ (India’s Got Talent) देश का लौता ऐसा शो है, जिसमें हर उम्र और हर क्षेत्र के लोग अपना हुनर दिखा सकते हैं. फिर चाहे डांस हो, सिंगिंग, मैजिक या ऐक्रोबैटिक्स या कुछ अलग हटकर एक्ट हो. ये प्लेटफॉर्म हर उस इंसान, जोड़ी, तिकड़ी या ग्रुप के लिए खुला है, जो दुनिया को अपना टैलेंट दिखाकर नाम कमाना चाहते हैं.

26 करोड़ में बनी, 177 करोड़ कमाई, ऑस्कर पहुंची – ये है मलयालम सिनेमा का सबसे बड़ा चमत्कार!

26 करोड़ में बनी, 177 करोड़ कमाई, ऑस्कर पहुंची – ये है मलयालम सिनेमा का सबसे बड़ा चमत्कार!

 नई दिल्ली।  सिर्फ 26 करोड़ के बजट में बनी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मचाई 177 करोड़ की धूम! 5 साल में बनी ये फिल्म बनी मलयालम सिनेमा का गर्व… और जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो बना दिए कई रिकॉर्ड! केरल की विनाशकारी बाढ़ पर आधारित इस फिल्म ने ऑस्कर तक में बनाई जगह! देखिए पूरी रिपोर्ट…जी हां, हम बात कर रहे हैं 2023 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 2018: Everyone is a Hero की, जो ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई, बल्कि भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भी ऑफिशियल एंट्री बन गई। इस फिल्म की कहानी 2018 में केरल में आई भीषण बाढ़ पर आधारित थी, जहां इंसानियत, हिम्मत और सूझबूझ ने आपदा में फंसे लोगों को बचाया।

सिर्फ 26 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने मात्र 25 दिन में 177 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर डाली। फिल्म को जूड एंथनी जोसेफ ने डायरेक्ट किया है और इसमें टोविनो थॉमस, अपर्णा बालमुरली, आसिफ अली, कुंचाको बोबन जैसे सितारों ने दमदार अभिनय किया।

फिल्म की शूटिंग के दौरान कोरोना महामारी के कारण कई बार रुकावट आई, लेकिन 5 साल की मेहनत के बाद जब ये सिनेमाघरों में आई तो दर्शकों का दिल जीत लिया। ना सिर्फ मलयालम, बल्कि हिंदी डब में भी फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली।

ऑस्कर में Best International Feature Film कैटेगरी में इस फिल्म को भारत की ओर से भेजा गया, और यह 2002 में आई आमिर खान की फिल्म लगान के बाद पहली फिल्म बनी जिसे ये सम्मान मिला।

2018: Everyone is a Hero सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि सच्ची घटना पर आधारित ऐसा सिनेमाई अनुभव है जो दर्शकों को भावुक कर देता है और यह साबित करता है कि असली हीरो वही होते हैं जो विपत्ति के समय अपने लोगों के लिए खड़े होते हैं।

 “पुष्पा 3” की आधिकारिक घोषणा, अल्लू अर्जुन फिर दिखेंगे आइकॉनिक अवतार में, फैंस में जबरदस्त उत्साह

“पुष्पा 3” की आधिकारिक घोषणा, अल्लू अर्जुन फिर दिखेंगे आइकॉनिक अवतार में, फैंस में जबरदस्त उत्साह

 हैदराबाद। Pushpa 3 officially announced: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुचर्चित फिल्म फ्रेंचाइज़ी “पुष्पा” के तीसरे भाग की आधिकारिक घोषणा हो गई है। निर्देशक सुकुमार ने आज सुबह सोशल मीडिया पर एक टीज़र पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि “पुष्पा 3: रूल एंड रिवेंज” की शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू की जाएगी और फिल्म को 2026 की गर्मियों में रिलीज़ किया जाएगा।

फैंस में जबरदस्त उत्साह

पुष्पा 2: द रूल की ऐतिहासिक सफलता के बाद फैंस लंबे समय से इसके तीसरे भाग की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। अल्लू अर्जुन का ‘श्रीवल्ली’ के लिए प्यार, जंगल का बैकड्रॉप और रॉ एक्शन – इन सबने फिल्म को एक पॉप कल्चर आइकन बना दिया था।

“पुष्पा झुकेगा नहीं, लेकिन इस बार और भी ज़्यादा उग्र होगा”
— सुकुमार, निर्देशक

मुख्य कलाकार:

  • अल्लू अर्जुन – पुष्पा राज के रूप में

  • रश्मिका मंदाना – श्रीवल्ली

  • फहद फासिल – भंवर सिंह शेखावत (एंटागनिस्ट)

बताया जा रहा है कि इस बार की कहानी पहले से भी अधिक गहरी, इमोशनल और हिंसक होगी। फिल्म का बजट करीब ₹400 करोड़ तक रखा गया है।

100 से ज्यादा देशों में रिलीज होगी रजनीकांत की ‘कुली’? बनेगा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

100 से ज्यादा देशों में रिलीज होगी रजनीकांत की ‘कुली’? बनेगा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

 एंटरटेनमेंट डेस्क। सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘कुली’ (Coolie) इस स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। निर्देशक लोकेश कनगराज की इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं, जबकि आमिर खान का एक खास कैमियो भी दर्शकों को सरप्राइज देगा।

दुनियाभर में रिलीज, बनेगा इतिहास?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 14 अगस्त 2025 को न केवल भारत, बल्कि 100 से अधिक देशों में रिलीज की जा सकती है। यदि ऐसा होता है, तो यह किसी भी भारतीय फिल्म की अब तक की सबसे वृहद अंतरराष्ट्रीय रिलीज बन सकती है।

हमसिनी एंटरटेनमेंट का मेगा प्लान

फिल्म के अंतरराष्ट्रीय वितरण की कमान संभाली है हमसिनी एंटरटेनमेंट ने, जो पहले भी विजय की ‘GOAT’ को 40 से ज्यादा देशों में और जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ को 90 देशों में रिलीज कर चुका है। अब ‘कुली’ के साथ यह कंपनी अपनी सबसे बड़ी इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन रणनीति पर काम कर रही है।

‘कुली’ में रजनीकांत के साथ नजर आएंगे

  • नागार्जुन
  • सत्यराज
  • आमिर खान
  • उपेंद्र
  • श्रुति हासन
  • सौबिन शाहिर

यह पावर-पैक्ड कास्ट फिल्म को एक पैन-इंडिया ही नहीं, बल्कि ग्लोबल ब्लॉकबस्टर बनाने की दिशा में मजबूती देती है।

क्या है फिल्म की कहानी?

‘कुली’ की कहानी सोने की तस्करी और उससे जुड़े आपराधिक नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म रजनीकांत के करियर की 171वीं फिल्म है और इसे सन पिक्चर्स के कलानिधि मारन प्रोड्यूस कर रहे हैं।

“51 की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस जलवा, ओपन जैकेट लुक में बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान”

“51 की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस जलवा, ओपन जैकेट लुक में बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान”

 बॉलीवुड की ‘छैया छैया गर्ल’ मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। 51 साल की उम्र में भी मलाइका की बोल्डनेस और स्टाइल के चर्चे हर तरफ हैं। उनकी लेटेस्ट फोटोज़ देखकर फैंस दंग रह गए और उन्हें ‘गॉर्जियस लेडी’ का टैग देने लगे हैं।

Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Malaika Arora hot photos: फिल्म ‘दिल से’ के छैया छैया गाने से रातों-रात स्टार बनीं मलाइका अरोड़ा भले ही बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन उनका हॉट एंड ग्लैमरस अंदाज़ हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। 51 साल की मलाइका की हाल ही में सामने आई फोटोज़ ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

लेटेस्ट फोटोशूट में मलाइका ने डीप नेक ब्लू स्ट्रैपी बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है, जिसे उन्होंने ओपन डेनिम जैकेट के साथ कैरी किया। अपने कातिलाना पोज़ और हॉट अंदाज़ से मलाइका ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

फोटोज में उनका बोल्ड मेकअप और व्हाइन कलर की लिपशेड, ग्लॉसी आईशैडो के साथ मिनिमल ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन बेहद स्टाइलिश नजर आ रहा है।

Malaika Arora Yoga Pose | malaika arora share yoga exercise photos under 14  days 14 asan, मलाइका अरोड़ा स‍िखा रहीं फैंस को योगासन, 14 द‍िन तक देंगी  तस्‍वीरों के साथ देंगी ज्ञान ...

फैंस हुए दीवाने
इन तस्वीरों के सामने आते ही मलाइका अरोड़ा के फैंस ने उन्हें गॉर्जियस, स्टनिंग और अट्रैक्टिव कहते हुए कमेंट बॉक्स में तारीफों की बरसात कर दी। किसी ने उन्हें ‘Diva Queen’ कहा, तो किसी ने ‘अभी भी 30 की लगती हैं’ जैसे कमेंट किए।

पोस्ट वायरल
ये फोटोज आस्था शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिसे मलाइका ने भी अपनी स्टोरी पर शेयर किया। अब तक इन तस्वीरों पर हजारों लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं।

बता दें कि मलाइका अपनी फिटनेस और फैशन सेंस के लिए भी खूब जानी जाती हैं। वे अक्सर योगा और वर्कआउट वीडियो के जरिए भी फैंस के बीच चर्चित रहती हैं।

बोल्ड ब्लैक ड्रेस पहनकर निकली Khushi Mukherjee, सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

बोल्ड ब्लैक ड्रेस पहनकर निकली Khushi Mukherjee, सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

 Khushi Mukherjee Black Dress : बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपनी बोल्ड अदाओं के लिए मशहूर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी (Khushi Mukherjee Black Dress) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस लुक, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 28 जून 2025 को एक कैफे के बाहर स्पॉट की गईं खुशी ने ब्लैक टी-शर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसमें साइड कट्स इतने रिवीलिंग थे कि हवा चलते ही उन्हें अपने प्राइवेट पार्ट्स को हाथ से छुपाना पड़ा। यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया, और नेटिज़न्स ने इसे लेकर जमकर बहस छेड़ दी है।

क्या है पूरा मामला?

खुशी मुखर्जी, जो तमिल फिल्म ‘अंजल थुरई’, तेलुगु फिल्मों जैसे ‘हार्ट अटैक’, और टीवी शो ‘बालवीर रिटर्न्स’ में ज्वाला परी के किरदार के लिए जानी जाती हैं, अक्सर अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक्स के लिए चर्चा में रहती हैं। इस बार उनका वायरल वीडियो देखकर कुछ लोग उनके स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ ने इसे अश्लीलता का ठप्पा दे दिया। वीडियो में खुशी पैपराजी से बात करती नजर आ रही हैं, लेकिन उनकी ड्रेस की डिज़ाइन ने सबका ध्यान खींच लिया।

 कौन हैं खुशी मुखर्जी?

कोलकाता की रहने वाली खुशी ने तमिल और तेलुगु फिल्मों के अलावा ‘स्प्लिट्सविला 10’ और ‘लव स्कूल’ जैसे रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया है। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग 1.5 मिलियन से ज्यादा है, जहां वह “मोहब्बत की दुकान” नाम से कंटेंट शेयर करती हैं।खुशी मुखर्जी का यह ब्लैक ड्रेस वीडियो न सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, बल्कि इसने फैशन, मर्यादा, और सेलिब्रिटी कल्चर पर एक नई बहस छेड़ दी है। कुछ इसे बोल्ड फैशन कह रहे हैं, तो कुछ इसे बेशर्मी का बाज़ार।

Ajay Devgn की धमाकेदार वापसी: ‘Son of Sardaar 2’ का टीज़र जून में, 25 जुलाई को सिनेमाघरों में मचाएगी धूम!

Ajay Devgn की धमाकेदार वापसी: ‘Son of Sardaar 2’ का टीज़र जून में, 25 जुलाई को सिनेमाघरों में मचाएगी धूम!

मुंबई।  बॉलीवुड के सिंघम Ajay Devgn जल्द ही अपनी सुपरहिट कॉमेडी-एक्शन फिल्म ‘Son of Sardaar’ के सीक्वल ‘Son of Sardaar 2’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों ने जबरदस्त प्यार दिया था और अब इसके दूसरे चैप्टर का इंतज़ार बड़े ही बेसब्री से किया जा रहा है।

Good News: इस दिन आएगा अजय देवगन की Son Of Sardaar 2 की टीजर, इसमें भी एक  पेंच | Ajay Devgn Film Son Of Sardaar 2 Teaser Releasing On 24 June 2025  Reports | Asianet News Hindi

फिल्म की खास बातें:

मुख्य भूमिका: अजय देवगन और संजय दत्त

निर्देशक: विजय कुमार अरोड़ा

संगीत: हिमेश रेशमिया

लोकेशन: पंजाब, लंदन, एडिनबर्ग और चंडीगढ़

टीज़र रिलीज: जून 2025

सिनेमाघरों में रिलीज़: 25 जुलाई 2025

OTT प्लेटफॉर्म: Netflix पर थिएटर रन के बाद

Ajay Devgn Shares New Posters From Son Of Sardaar 2 See What Is In It -  Amar Ujala Hindi News Live - Son Of Sardaar 2:अजय ने शेयर किए 'सन ऑफ सरदार

 क्या है कहानी?

फिल्म की कहानी इस बार भी एक सिख परिवार की है, जो अपनी पुरानी दुश्मनी और हास्यभरी झड़पों के बीच कॉमेडी, एक्शन और रोमांस का तड़का लेकर आएंगे। संजय दत्त और अजय देवगन की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है।

 फ्रेंचाइज़ किंग बनते अजय देवगन

अजय देवगन लगातार ‘Raid 2’, ‘Golmaal 5’ और ‘De De Pyaar De 2’ जैसी बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं। ‘Son of Sardaar 2’ उनके फ्रैंचाइज़ रिकॉर्ड में एक और बड़ा नाम जोड़ने जा रही है।

OTT पर धमाल मचाने लौटे सितारे, जून के तीसरे हफ्ते दिलजीत दोसांझ से कपिल शर्मा तक लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का

OTT पर धमाल मचाने लौटे सितारे, जून के तीसरे हफ्ते दिलजीत दोसांझ से कपिल शर्मा तक लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का

  मेकर्स अब दर्शकों को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ते। जैसे ही कोई फिल्म या सीरीज खत्म होती है, उससे पहले ही नई रिलीज के लिए कमर कस ली जाती है। OTT प्लेटफॉर्म्स और सिनेमाघरों में हर हफ्ते कुछ न कुछ नया परोसा जा रहा है, ताकि दर्शकों को बोरियत महसूस न हो। 9 से 15 जून तक मनोरंजन की जबरदस्त खुराक मिलने के बाद, अब 16 से 22 जून के बीच भी दर्शकों के लिए क्राइम, हिस्टोरिकल, कॉमेडी और थ्रिलर जैसे तमाम जॉनर की दमदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। तो चलिए बिना समय गंवाए जान लेते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन सी नई फिल्में और वेब सीरीज OTT और सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। तैयार हो जाइए एक और हफ्ते भर की एंटरटेनमेंट ट्रिप के लिए! 

द बुकेनियर्स सीजन 2

एडिथ व्हार्टन के अधूरे उपन्यास पर आधारित द बुकेनियर्स सीजन 2 भी अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। पहले सीजन की सफलता के बाद मेकर्स अब अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। ब्रिटिश हाई सोसाइटी की जटिलताओं को दर्शाती यह सीरीज बोल्ड अमेरिकी उत्तराधिकारियों की यात्रा को जारी रखती है। 8 एपिसोड की यह सीरीज 18 जून को रिलीज होगी।

प्लेटफॉर्म- Apple TV+

रिलीज डेट- 18 जून

द होल्डओवर

द होल्डओवर की कहानी एक चिड़चिड़े प्रोफेसर के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसके सामने सर्दियों की छुट्टियों में एक बड़ी चुनौती होती है, क्योंकि उसे उन बच्चों की देखभाल करनी होती है जो छुट्टियों में घर नहीं गए हैं। यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है।

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 19 जून

ग्राउंड जीरो

इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर देशभक्ति फिल्म 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में इमरान ने बीएसएफ लेफ्टिनेंट कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का किरदार निभाया है। अब डेढ़ महीने के लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्लैटफॉर्म- प्राइम वीडियो
रिलीज डेट- 20 जून

प्रिंस एंड फैमिली

प्रिंस की कहानी एक ऐसे शख्स की है जो तीन भाइयों में सबसे बड़ा है, लेकिन अभी भी सिंगल है और सच्चे प्यार की तलाश में है। वह चिंजू रानी से शादी करता है, जो उसके विपरीत है और आधुनिक विचारों की है। यह फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।

प्लैटफॉर्म- ZEE5
रिलीज डेट- 20 जून

द ग्रेट इंडियन कपिल शो

द ग्रेट इंडियन कपिल शो, जिसके नए सीजन के लिए दर्शक बेताब हैं, अब अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रहा है। इस बार सुनील ग्रोवर से लेकर कृष्णा अभिषेक तक अपनी कॉमेडी से शो में तड़का लगाते नजर आएंगे, लेकिन इसके साथ ही पहले एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आएंगे।

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 21 जून

डिटेक्टिव शेरदिल

दिलजीत दोसांझ, डायना पेंटी, चंकी पांडे और बोमन ईरानी की फिल्म डिटेक्टिव शेरदिल भी सितारे ज़मीन पर और ग्राउंड ज़ीरो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेगी। फिल्म का निर्देशन रवि छाबड़िया ने किया है। इस फिल्म में डिटेक्टिव शेरदिल एक हाई-प्रोफाइल उद्योगपति के केस को सुलझाते नजर आएंगे।

प्लेटफॉर्म- ZEE5
रिलीज डेट- 20 जून