बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) काफी लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं. इस दौरान उनकी कमाई बिजनेस, सोशल मीडिया और आईपीएल से होती है. प्रीति जिंटा (Preity Zinta) करोड़ों की मालकिन हैं. साल 2016 में बिजनेसमैन लॉस एंजिल्स फाइनेंस एालिस्ट जीन गुडइनक से शादी की थी. जिसके बाद वह विदेश में बस गई थीं. वहीं, अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि जिस न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक को रिजर्स बैंक ने बैन किया है, उसमें उनका भी लोन था. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, डूबते बैंक ने उनका 18 करोड़ रुपए का लोन माफ कर दिया है. हालांकि, इस पर प्रीति जिंटा (Preity Zinta) पहले ही सफाई दे चुकी हैं.
Mahashivratri 2025 : आज देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया रहा है. हर कोई भगवान शिव की पूजा-अराधना की तैयारियों में जुटा हुआ हैं. छोटे पर्दे के कई टीवी शोज में भी हमे भगवान शिव और माता पार्वती की महिमा देखने को मिलती रहती है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टीवी पर माता पार्वती का किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर राज करती हैं.
Prajakta Koli Wedding: ‘मिसमैच्ड’ फेम एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली की शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल से 25 फरवरी को शादी करने जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर मेहंदी सेरेमनी की फोटोज शेयर की थी। वहीं अब एक्ट्रेस की शादी की गेस्ट लिस्ट भी सामने आ गई है। प्राजक्ता की वेडिंग में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत करने वाले हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?
एक्ट्रेस का कस्टमाइज लहंगा
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्राजक्ता के करीबी ने उनकी शादी से जुड़ी कुछ डिटेल्स शेयर की हैं। करीबी ने बताया, ‘एक्ट्रेस का वेडिंग लहंगा फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे ने तैयार किया है। एक्ट्रेस अपनी वेडिंग सेरेमनी में अपनी मां की साड़ी और गहनों को पहनने वाली हैं जो अनीता डोंगरे ने कस्टमाइज किया है।’
ये सितारे होंगे शामिल
वहीं कर्जत में होने जा रही इस शादी में बी-टाउन की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल होने जा रही हैं। उनकी शादी में वरुण धवन, विद्या बालन, रैपर बादशाह और रफ्तार शिरकत करने जा रहे हैं। प्राजक्ता वरुण धवन के साथ ‘जुग-जुग जियो’ मूवी में नजर आ चुकी हैं।
13 साल से साथ हैं प्राजक्ता और वृषांक
बता दें प्राजक्ता और वृषांक पिछले 13 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2023 में दोनों ने सगाई की थी। एक्ट्रेस ने इसकी खूबसूरत फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की थी। वहीं वृषांक नेपाल के रहने वाले हैं। शादी के बाद प्राजक्ता नेपाल की बहू बनने वाली हैं।
The Bhootnii Release Date: टेलीविजन पर नागिन बन घर-घर में फेमस होने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय अब बॉलीवुड स्टार बन गई हैं। मौनी रॉय को फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पहला भाग — शिवा’ में एक खास अवतार में देखा गया था। मौनी रॉय अब जल्द ही एक नए किरदार में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। मौनी रॉय एक शानदार एक्ट्रेस हैं और उनकी एक्टिंग को लोग पसंद भी करते हैं। मौनी रॉय की अगली फिल्म का नाम ‘द भूतनी’ है, जिसकी रिलीज डेट रिवील हो गई है।
संजय दत्त ने किया फिल्म का ऐलान (The Bhootnii Release Date)
मौनी रॉय के अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय दत्त अहम रोल में दिखने वाले हैं। संजय दत्त ने महाशिवरात्री के खास मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। फिल्म की पहली झलक के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है।
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में संजय दत्त, पलक तिवारी और सनी सिंह लीड रोल में हैं। नागिन के रोल के बाद अब इस फिल्म मौनी रॉय एक भूतनी के रोल में नजर आने वाली हैं और टीजर में उनके भयानक रूप झलक भी देखने को मिली है। यह फिल्म डराने के साथ-साथ आपको बहुत हंसाने वाली भी है। अगर आपको इस तरह ही हॉरर-कॉमेडी मूवीज पसंद हैं, तो यह आपके के लिए बेस्ट होने वाली है।
कब रिलीज होगी ‘द भूतनी’ (The Bhootnii Release Date)
मौनी रॉय और पलक तिवारी अपनी बोल्डनेस के लिए लोगों के बीच पॉपुलर हैं, लेकिन इस फिल्म में यह दोनों लोगों को डराती दिखाई देंगी। ‘द भूतनी’ की रिलीज डेट की बात करे तो यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को थियेटर में आएगी। पलक तिवारी की यह दूसरी फिल्म होने वाली है, इससे पहले वो सलमान खान स्टारर ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आ चुकी हैं।
सत्यजित राय की कहानी ‘गल्पो बोलिये तरिणी खुरो’ पर आधारित अनंत महादेवन की फ़िल्म ‘द स्टोरीटेलर’ (2025) असली मेहनत और पूँजीवाद के बीच के संघर्ष को केंद्र में रखती है। इस फ़िल्म में दो बिल्कुल विपरीत व्यक्तित्वों की कहानी है। एक तारिणी बंद्योपाध्याय (परेश रावल) है, जो एक वृद्ध बंगाली कहानी कहने वाला है, जिनके विचारों से कम्युनिस्ट या साम्यवादी विचारों का है। दूसरा प्रमुख पात्र रतन गरोडिया (अदिल हुसैन) है जो एक धनी गुजराती व्यापारी, जो अनिद्रा के कारण वर्षों से सोया नहीं है। उनकी परस्पर विरोधी दुनियाओं से यह स्पष्ट होता है कि मुनाफ़ा कमाने की लालसा से चलने वाली व्यवस्था में रचनात्मकता का कैसे शोषण होता है। यह फ़िल्म सिर्फ़ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि गहरे सवाल उठाती है – कहानी पर असली हक़ किसका होता है? श्रेय किसे मिलता है? और एक रचनाकार अपनी कला के शोषण के खिलाफ़ कैसे लड़ता है।
द स्टोरीटेलर में, यह दिखाया गया है कि कला का कैसे इस्तेमाल किया जाता है और गलत तरीके से कलाकारों का फ़ायदा कैसे उठाया जाता है। तारिणी, जो बंगाली साहित्यिक परंपरा से आने वाला एक खुशमिजाज उत्साही कथाकार है, सबको अपनी नई-नई कहानियां सुनाता रहता है, उसे अहमदाबाद के एक कपड़ा व्यापारी—रतन गरोडिया—उसकी अनिद्रा दूर करने के लिए और नींद या सके इसलिए कहानियाँ सुनाने के लिए नौकरी पर रखता है। शुरुआत में यह एक साधारण सा समझौता लगता है, लेकिन जल्द ही रतन का असली चरित्र सामने आ जाता है। अमीर होने के बावजूद, रतन अपनी बुद्धिमान और सुसंस्कृत महिला मित्र, सरस्वती (रेवती) को पैसे से प्रभावित नहीं कर पाता। उसका प्रेम पाने के लिए और उसकी नजरों में अपनी छवि निखारने के लिए, वह तारिणी की नवीन मौखिक कहानियों को चुराकर "गुज्जू गोर्की" के छद्म नाम से प्रकाशित करता है और कम समय में ही मशहूर हो जाता है। यह बौद्धिक चोरी साफ़ दर्शाती है कि पूँजीवादी व्यवस्था कैसे रचनात्मक लोगों—घोस्टराइटर्स, कलाकारों, मज़दूरों—की कला का नफ़ा कमाने के लिए शोषण करती है।
फिल्म में कोलकाता की बंगाली संस्कृति और अहमदाबाद की गुजराती संस्कृति के बीच तुलना की गई है। तारिणी के कोलकाता में परंपरा और जीवन का उल्लास है—मछली बाज़ार, ऐतिहासिक इमारतें, और पीढ़ियों से चली आ रही कहानियाँ। यहाँ, कहानी सुनाना मिल्कियत नहीं बल्कि पूरे समुदाय की धरोहर है। इसके विपरीत, अहमदाबाद में रतन का महल पूँजीवाद की निर्ममता को दर्शाता है—महँगे फर्नीचर, बिना पढ़ी किताबों से भरी अलमारियाँ, और पिकासो के प्रिंट्स जैसी कलाकृतियाँ, जो सिर्फ़ दिखावे के लिए हैं। फिल्म इस "संस्कृति" पर कटाक्ष करती है, जहाँ कला और कहानियों की आत्मा खोकर उन्हें सिर्फ़ बिक्री के लिए पैकेज किया जाता है। पूँजीवाद विभिन्न संस्कृतियों को एकसमान बाज़ारू रूप में बदल देता है, उनकी विशिष्टता को मिटाता है। शुद्ध शाकाहारी रतन, जो अपने विरोधाभासी व्यवहार के लिए जाना जाता है, अपने नौकर से पूछता है, ‘क्या तूने मछलियों को दाना दिया’, और क्या उसने दाने को (तारिणी) मछली दी? तारिणी कि जो कीमत पूंजीपति के मन है उस नज़रिये को उजागर करता है। कोलकाता का सामूहिक आनंद और अहमदाबाद के महल की खालीपन इस अंतर और संघर्ष के प्रतीक हैं।
इस फ़िल्म में, एक बिल्ली है जिसका प्राकृतिक पसंदीदा भोजन मछली है। उसे हमेशा शाकाहारी खाना खाने के लिए मजबूर किया जाता है। मौका मिलते ही बिल्ली मालिक की मछली टंकी से चुपके से मछलियाँ चुराकर खा लेती है। बिल्ली का यह संघर्ष—प्राकृतिक इच्छाओं और सामाजिक नियमों के बीच का तनाव—एक रूपक है। शाकाहारी भोजन खाद्य पदार्थों की सांस्कृतिक दमन का प्रतीक है, जबकि चुराई गई मछली स्वयं की पहचान और आज़ादी को दर्शाती है। तारिणी, जो बिल्ली के स्वभाव को समझता है, उसे मछली खिलाता है। वह अहमदाबाद छोड़ते समय बिल्ली को कोलकाता ले जाता है। यह दृश्य फ़िल्म में सांस्कृतिक दबाव और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बीच के संघर्ष को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाता है। बिल्ली की कहानी, तारिणी और रतन के संबंधों का एक दर्पण है, जहाँ रचनात्मकता का शोषण और मुक्ति दोनों दिखाई देते हैं। अहमदाबाद से कोलकाता की यात्रा सांस्कृतिक पहचान की वापसी को दर्शाती है।
इस फ़िल्म में महिला पात्रों को स्वतंत्र और बलवान दिखाया गया है। विधवा सरस्वती (रेवती) बुद्धिमान हैं और उनके अपने नैतिक मूल्य हैं। वह अपने सिद्धांतों पर अडिग रहती हैं। रतन की चोरी का पता चलने पर वह कहती हैं, "मैं व्यापारी के सिद्धांतों को स्वीकार कर सकती थी, पर चोर के नहीं," और उसे शुभकामनाएँ देकर चली जाती हैं। इस पल में अमीर रतन कमज़ोर और असहाय नज़र आता है। सरस्वती भौतिक संपत्ति से ज़्यादा ज्ञान और बुद्धि को महत्व देती हैं। लाइब्रेरियन सूजी (तनिष्ठा चटर्जी) को भी आत्मविश्वासी दिखाया गया है, और उसका दुनिया को देखने का अपना नज़रिया है। तारिणी की दिवंगत पत्नी की याद, जिसने उसे लिखने के लिए एक कलम दिया था, प्रेरणा का एक स्थायी स्रोत बन जाती है। यह इस बात को उजागर करता है कि कला और रचनात्मकता पर महिलाओं का प्रभाव कितना शक्तिशाली होता है। ये महिलाएँ पुराने साहित्य की दयनीय पात्र नहीं, बल्कि सत्यजित राय के प्रगतिशील दृष्टिकोण से बनी मज़बूत चरित्र हैं, जो कहानी को एक समृद्ध और सकारात्मक आयाम देते हैं। महिला पात्र सांस्कृतिक रूढ़ियों को तोड़ती हैं और स्वायत्तता व नैतिकता के प्रतीक बनती हैं। सरस्वती का रतन को छोड़ना सिद्धांतों की जीत और भौतिकवाद की सीमाओं को दर्शाता है। तारिणी की पत्नी का कलम रचनात्मकता की विरासत है, जो लैंगिक भूमिकाओं के पारंपरिक ढाँचे को चुनौती देती है।
आधुनिक फ़िल्मों की तेज़ रफ़्तार के विपरीत, द स्टोरीटेलर दर्शकों को मानवीय जीवन की गति धीमी करके उसे गहराई से अनुभव करने का निमंत्रण देता है। महादेवन धीमी गति का उपयोग करते हैं, जबकि अल्फोंस रॉय की खूबसूरत सिनेमैटोग्राफ़ी कोलकाता के हाथ से खींचे जाने वाले रिक्शा और अहमदाबाद की भव्य संगमरमर इमारतों जैसे पुराने ज़माने के दृश्यों को कैद करती है। यह शांत, लगभग ध्यानमग्न कर देने वाली शैली, आज के तेज़ कट और चमकदार एडिटिंग वाली फ़िल्मों से एकदम अलग है। एक विचारोत्तेजक और तल्लीन कर देने वाले अनुभव के ज़रिए, फ़िल्म धीरे-धीरे निर्मित होने वाली कला की स्थायी शक्ति पर प्रकाश डालती है। यह हमें सिखाती है कि असली कला को समय चाहिए – यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे जल्दबाज़ी में नहीं, बल्कि संयम, त्याग और साहस के साथ पूरा किया जाता है। जीवन और कहानियों के सार को वास्तव में समझने के लिए, प्राकृतिक धीमेपन को अपनाना और चिंतन के लिए समय निकालना ही कला की वास्तविक ताक़त है।
इस फ़िल्म का प्रभाव उसके मुख्य कलाकारों के कारण और बढ़ जाता है। परेश रावल तारिणी की भूमिका में शानदार अभिनय करते हैं। जब तारिणी को रतन की धोखाधड़ी का पता चलता है, तो वह सोच-समझकर और शांति से तीन-चार महीने तक उसके घर में रहकर उसे सबक सिखाते हैं। तारिणी बग़ावत करते हैं, और धोखे का शांत प्रतिरोध करते हैं। एक सामान्य इंसान होने के बावजूद, तारिणी के पास समय देने वाले, स्नेही और गप्पें मारने वाले कॉमरेड साथी-मित्र हैं। वहीं दूसरी ओर, रतन एक अकेले अमीर आदमी की भूमिका में नज़र आता है। आदिल हुसैन ने रतन गरोडिया के रूप में, अपनी ही असुरक्षा में फँसे एक पूँजीपति की भूमिका को बख़ूबी निभाया है।
द स्टोरीटेलर सिर्फ़ सत्यजित रे के क्लासिक की पुनरावृत्ति है – यह हमें मुनाफ़े से चलने वाले समाज में कला की भूमिका को फिर से सोचने पर मजबूर करता है। यह फ़िल्म दिखाती है कि कैसे पूँजीवादी व्यवस्था रचनात्मक श्रम का शोषण करती है और उसके मूल्य को गिराती है। कलात्मक प्रामाणिकता इन पूँजीवादी दबावों का साहसपूर्वक मुकाबला कर सकती है। अंत में, तारिणी और रतन एक-दूसरे की कहानियाँ लिखने लगते हैं: तारिणी अपनी बौद्धिक संपदा बचाने के लिए लिखता है, तो रतन भी लेखन की ओर मुड़ता है। तारिणी और रतन का लेखन शुरू करना सृजन की सार्वभौमिकता को दिखाता हुआ फ़िल्म का अंत परिवर्तन की संभावना पर ज़ोर देता है, पर साथ ही यह भी संकेत करता है। दोनों बदलते हैं, लेकिन यह बदलाव एक आदर्शवादी समाप्ति की ओर ले जाता है, जो सवाल छोड़ जाता है – क्या पूँजीवाद और कला का यह संघर्ष वास्तव में इतना सरल है?
द स्टोरीटेलर में जब तारिणी अंततः अपनी पहचान स्थापित करने के लिए अपनी कहानियाँ लिखना शुरू करता है, तो वह अपनी रचनात्मकता पर नियंत्रण पाने की दिशा में कदम बढ़ाता है। यह फ़िल्म इसी संघर्ष के बारे में है। जब तारिणी व्यंग्यपूर्वक कहता है, "नकल करने के लिए भी अकल लगती है," तो वह एक ऐसी दुनिया का मज़ाक उड़ाता है जहाँ कल्पना चुराना, उसे रचने से ज़्यादा आसान है। द स्टोरीटेलर बाज़ारवाद के चंगुल से रचनात्मकता को वापस छीनने और मेहनतकशों को न्याय दिलाने की एक कहानी है।
– कल्पना पांडे (9082574315)
kalpanapandey281083@gmail.com
Munawar Faruqui’s Hafta Vasooli: बिग बॉस 17 के विनर और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का नया शो ‘हफ्ता वसूली’ मुश्किलों में घिर आया है। जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाले इस शो के बैन की मांग उठने लगी है। शो के होस्ट मुनव्वर फारुकी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन पर धर्मों का अपमान और दिमाग को गंदा करने के इल्जाम लगे हैं। चलिए बताते हैं कि यह पूरा मामला क्या है और किसने मुनव्वर पर एफआईआर करवाई है।
मुनव्वर फारुकी पर FIR दर्ज (Munawar Faruqui’s Hafta Vasooli)
स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी इन दिनों अपने नए शो ‘हफ्ता वसूली’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जियो हॉटस्टार का यह शो एक न्यूज़रूम कॉमेडी है जो ट्रेंडिंग राजनीतिक और सांस्कृतिक घटनाओं पर एंटरटेनमेंट का नजरिया दिखाता है। लोगों को हंसाने वाला ये शो अब मुश्किल में आ गया है, क्योंकि इस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। शिकायत वकील अमिता सचदेवा हैं,जिन्होंने बीएनएस धारा 196, 299 और 353 के तहत मुनव्वर फारुकी पर FIR दर्ज करवाई है।
‘हफ्ता वसूली’ पर उठी बैन की मांग
मुनव्वर फारुकी के शो ‘हफ्ता वसूली’ पर वकील अमिता सचदेवा से पहले हिंदू जनजागृति समिति बैन की मांग कर चुकी है। हिंदू जनजागृति समिति ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट कर लिखा था, ‘हम जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले हफ़्ता वसूली पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं! इस शो में मुनव्वर फारुकी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जो पब्लिकली देखने के लायक नहीं है। यह नैतिक मूल्यों को डुबो देता है। स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म को ज़िम्मेदारी से काम करना चाहिए!’
कौन-कौन बने शो के स्पेशल गेस्ट (Munawar Faruqui’s Hafta Vasooli)
बता दें कि मुनव्वर फारुकी का शो ‘हफ्ता वसूली’ का पहला एपिसोड 14 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर आए था। ‘हफ्ता वसूली’ के पहले एपिसोड में शारिब हाशमी और बिग बॉस 18 फेम विवियन डीसेना बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे थे। ‘हफ्ता वसूली’ के दूसरे एपिसोड में मुनव्वर फारुकी के मेहमान साकिब सलीम बने थे।
Pushpa 2 VS Chhaava Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की छावा ने तहलका मचा दिया है। महज 9 दिनों में इस फिल्म ने पुष्पा 2: द रूल के रिकॉर्ड को तोड़कर चौंका दिया है। एक तरफ जहां पुष्पा 2 ने पैन-इंडियन लेवल पर धुआंधार कमाई की थी। वहीं छावा सिर्फ हिंदी ऑडियंस के दम पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई इसे पुष्पा 2 के लिए एक बड़ी चुनौती बना रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या छावा लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज कर पाएगी और पुष्पा 2 की लाइफटाइम कमाई को भी पछाड़ देगी? आइए जानते हैं दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस मुकाबले की पूरी कहानी को…
दोनों फिल्मों की अब तक की कमाई
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2, जब रिलीज हुई थी तब यह साफ हो गया था कि यह बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली है। फिल्म ने ओपनिंग डे से ही शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म ने भारत में कुल मिलाकर 1234.1 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 1871 करोड़ रुपये की। पुष्पा 2 के रिलीज के महज 71 दिनों बाद 14 फरवरी को रिलीज हुई विक्की कौशल की छावा ने इस रिकॉर्ड को चुनौती दे दिया है। अब ये फिल्म अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के लिए खतरा सेट करती हुई नजर आ रही है।
कैसे बनी विक्की कौशल की फिल्म छावा खतरा?
पुष्पा 2 ने पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। जबकि छावा की पहले हफ्ते की कमाई 225.28 करोड़ रुपये रही। बावजूद इसके, छावा ने पुष्पा 2 के लिए खतरा पैदा कर दिया है। इसका कारण यह है कि अल्लू अर्जुन के फिल्म की कमाई हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी 5 भाषाओं में हुई थी, जबकि विक्की कौशल की फिल्म ने केवल हिंदी ऑडियंस के भरोसे शानदार बिजनेस किया है।
छावा ने 9वें दिन तोड़ा पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि छावा ने अपने 9वें दिन पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 9वें दिन सभी भाषाओं को मिलाकर 36.4 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि विक्की कौशल की फिल्म ने इसी दिन सिर्फ हिंदी भाषा में 45 करोड़ रुपये की कमाई की है। पुष्पा 2 ने 9वें दिन हिंदी में 27 करोड़ रुपये कमाए थे।
क्या छावा तोड़ पाएगी पुष्पा 2 का लाइफटाइम कलेक्शन?
भले ही छावा ने शुरुआती दिनों में पुष्पा 2 के कुछ रिकॉर्ड तोड़ दिए हों। लेकिन अभी यह कहना सही नहीं होगा कि अल्लू अर्जुन की फिल्म की लाइफटाइम कलेक्शन को विक्की कौशल की फिल्म पार कर पाएगी या नहीं। पुष्पा 2 सिनेमाघरों में करीब ढाई महीने तक चली थी। वहीं विक्की की फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ नौ दिन ही हुए हैं। बता दें कि पुष्पा 2 को पैन इंडिया का साथ मिला था। वहीं छावा को सिर्फ हिंदी ऑडियंस का साथ मिल रहा है तो इसकी कमाई भी इसी पर निर्भर है।
बॉक्स ऑफिस की जंग जारी
विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और आशुतोष राणा स्टारर छावा को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। बड़े पर्दे पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से लेकर क्रटिक्स तक को शानदार रीव्यू मिल रहा है। फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। इसके बॉक्स ऑफिस पर बने रहने की संभावना भी मजबूत हो रही है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या छावा, पुष्पा 2 की लाइफटाइम कमाई को भी मात दे पाती है या नहीं।
Ind vs Pak 2025: इस समय हर किसी की नजर इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच पर टिकी हुई है। जब-जब भारत और पाकिस्तान मैदान पर आमने-सामने होते हैं, तो दोनों देशों की दिलों की धड़कनें बढ़ जाती है। इस मैच के लिए बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने भी इस हाई-स्टेक मैच के लिए ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग रोकी है और इस दौरान वो पू्र्व इंडियन कैप्टन एमएस धोनी के साथ नजर आए हैं। सनी और धोनी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं और उस पर यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं।
दुबई पहुंचे चिरंजीवी-सोनम (Ind vs Pak 2025)
चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मैच खेला जा रहा है और ऐसे में लाइव मैच का लुत्फ उठाने के लिए फिल्मी स्टार्स भी पहुंचे हैं। सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा और साउथ के मेगा स्टार चिरंजीवी की लाइव मैच देखते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इस बीच मुंबई में धोनी और सनी देओल को भी साथ में मैच देखते स्पॉट किया गया है।
धोनी ने सनी को लगाया गले (Ind vs Pak 2025)
दुबई में भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच खेला जा रहा है और इस मैच को मुंबई में स्टूडियो में एमएस धोनी के साथ सनी देओल को मैच देखते देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी देओल को देखकर धोनी अपनी सीट से खड़े हो जाते हैं और फिर दोनों एक-दूसरे गले मिलते हैं। उसके बाद दोनों साथ में बैठकर मैच देखते हुए बातचीत करते दिख रहे हैं।
सनी-धोनी का वीडियो वायरल
सनी देओल और एमएस धोनी का साथ में मैच दिखते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं और इन दिनों को साथ देख कमेंट जमकर कमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन आज वो खासतौर पर शूटिंग रोककर इंडिया और पाकिस्तान का यह खास मैच देखने पहुंचे।
कब रिलीज होगी ‘जाट’
खबर है कि सनी देओल और महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही एक एड शूट में साथ में नजर आने वाले हैं, दोनों ने साथ में एक शूट भी किया है। ऐसी खबरें थी कि सनी देओल इस मैच के दौरान अपनी अगली फिल्म ‘जाट’ का प्रमोशन करते दिखाई देंगे। ‘जाट’ 10 अप्रैल 2025 को थियेटर में रिलीज होगी।
Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और सुपरस्टार पवन कल्याण अक्सर चर्चा में रहते हैं। फैंस एक्टर से जुड़े हर अपडेट पर नजर रखते हैं। इस बीच पवन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मिली जानकारी की मानें तो बीती रात यानी शनिवार की रात को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में पवन की मेडिकल जांच की गई है। इस खबर से फैंस के माथे पर चिंता की लकीरें हैं, लेकिन घबराने वाली बात नहीं है क्योंकि पवन मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल गए हैं।
डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह
डॉक्टरों ने स्कैन समेत पवन की कुछ और भी जांच की है। हालांकि, रिपोर्ट देखने के बाद उन्होंने पवन को कुछ हफ्ते के लिए आराम करने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने एक्टर को कुछ और जांच करवाने के लिए भी कहा है। सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों ने पवन को जो टेस्ट करवाने के लिए कहा है वो फरवरी के आखिरी हफ्ते और मार्च की शुरुआत में करवाने की सलाह दी है।
जनसेना पार्टी ने शेयर की फोटोज
जानकारी की मानें तो पवन का अस्पताल जाना नियमित और नियमित जांच का हिस्सा नहीं था। शायद पीठ दर्द की वजह से ही पवन को फिर से अस्पताल जाना पड़ा है। पवन की पार्टी जनसेना ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अभिनेता-राजनेता की अस्पताल में जांच करवाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट शेयर करते हुए तेलुगु में एक लंबे कैप्शन में बताया गया है कि पवन ने अस्पताल में कुछ जांच करवाई हैं।
पवन पीठ दर्द से हैं पीड़ित
आगे कहा गया कि डॉक्टर की सलाह पर अब पवन और भी जांच करवाएंगे। पवन उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना काम फिर से शुरू करेंगे और 24 फरवरी से आंध्र प्रदेश राज्य विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेंगे। बता दें कि पवन कल्याण बीते कई सालों से पीठ दर्द से पीड़ित हैं। हाल ही में जब अस्पताल से एक्टर की फोटोज सामने आईं, तो फैंस परेशान हो गए। हालांकि, चिंता की बात नहीं है। पवन के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की भी दुआ कर रहे हैं।
Chhaava के तूफान में बह गई Mere Husband Ki Biwi, बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में कमाए सिर्फ इतने करोड़!
Chhaava Vs Mere Husband Ki Biwi BO Collection: फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को उम्मीद थी कि ये ज्यादा सफल होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और विक्की कौशल की फिल्म छावा हर जगह अभी भी छाई हुई है। हालांकि अर्जुन की फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।
फिल्म ने पहले वीकेंड कितने कमाए?
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 1.3 करोड़ की कमाई की थी। दर्शकों से मिली सकारात्मक और नकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 1.7 करोड़ की कमाई की। इसके बाद, फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को 1.03 करोड़ कमाए, जिससे कुल कलेक्शन 4.23 करोड़ हो गया।
विक्की की फिल्म से मिल रही टक्कर
हालांकि, फिल्म को इस वक्त अपने प्रतिस्पर्धी “छावा” से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की स्टार कास्ट वाली ‘छावा’ ने 2025 में अब तक सबसे बड़ी हिट फिल्म बनने का दर्जा हासिल कर लिया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है और दूसरे हफ्ते में भी इसका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। “छावा” ने रविवार को 36.68 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद कुल कलेक्शन 323.43 करोड़ तक पहुँच गया है।
फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी के निर्देशक मुदस्सर अजीज ने इस क्लैश को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा, ‘सर, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचें! फिल्म का प्रदर्शन छावा के होने या न होने से मेरे हाथ में नहीं है। मुझे सिर्फ यही करना है कि मैं अपना सबसे अच्छा प्रयास करके दर्शकों को मनोरंजन दे सकूं। मैं हमेशा अपने परिवारों, महिलाओं और हास्य प्रेमियों से जुड़ने की कोशिश करूंगा और बाकी सब कुछ ऊपरवाले के हाथ में है।’
कैसी है फिल्म की कहानी?
ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसे मुदस्सर अजीज ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी एक दिल्ली के प्रोफेशनल (अर्जुन कपूर) की है, जो एक मुश्किल लव ट्राइंगल से गुजरता है। उसकी पूर्व पत्नी (भूमि पेडनेकर) उसके जीवन में लौट आती है, जबकि वो एक नई महिला (रकुल प्रीत सिंह) के लिए दिल हारने लगता है।
India’s Most Successful Director: अगर बॉक्स ऑफिस पर कमाई को सफलता का सबसे बड़ा पैमाना माना जाए, तो ये बिल्कुल स्वाभाविक है कि सबसे ‘सफल’ फिल्म निर्माता वही होंगे, जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा पैसे कमाए। इस मामले में भले ही बॉलीवुड ने भारतीय सिनेमा में अपनी जगह बनाई हो, लेकिन साउथ के एक मंझे हुए फिल्म निर्माता ने सभी को पछाड़ दिया है। महज 12 फिल्मों के साथ, उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 4000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
Rashmi Desai Comeback: भोजपुरी सिनेमा से लेकर टीवी इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली रश्मि देसाई के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। टीवी की दुनिया में ‘उतरन’ में तपस्या के रोल से पॉपुलर होने वाली रश्मि देसाई की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर रहने के बाद रश्मि देसाई एक बार फिर टीवी पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बिग बॉस 13 फेम रश्मि देसाई किस शो और चैनल के जरिए टीवी पर कमबैक करने वाली हैं, आइए आपको बताते हैं।
लंबे समय से टीवी से दूर हैं रश्मि देसाई
बिग बॉस 13 और नागिन जैसे शोज में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई साल 2017 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ ‘दिल से दिल तक’ में नजर आई थीं। उसके बाद कई शोज में रश्मि दिखी हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वो टीवी की बजाय ओटीटी पर अपनी एक्टिंग और डांस का तड़का लगा रही थीं। मगर अब खबर है कि एक बार फिर रश्मि छोटे पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
इस शो कमबैक करेंगी रश्मि देसाई? (Rashmi Desai Comeback)
टेलीएक्सप्रेस के मुताबिक, रश्मि देसाई सब टीवी के फेमस कॉमेडी सीरियल ‘वागले की दुनिया – नई पीढ़ी नए किस्से’ के साथ कमबैक करने वाली हैं। इस सीरियल में वो एक अहम रोल निभाती दिखाई देंगी, इतना ही उन्होंने इसके लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। रश्मि के फैंस उनका काफी वक्त से टीवी पर वापसी का इंतजार कर रहे थे और अगर यह खबर सही होती है, तो उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे।
रश्मि देसाई का वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि एक्ट्रेस रश्मि देसाई को आखिरी बार गुजराती फिल्म ‘मोम तने नै समझय’ में देखा गया था। इस फिल्म में रश्मि की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। सैकनिलक के अनुसार, इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर करीबन 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके अलावा रश्मि ने आर माधवन की फिल्म हिसाब बराबर में भी अहम रोल निभाया था।
Maharani Season 4 Update: ओटीटी की कुछ वेब सीरीज के अगले सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिनमें से एक सोनी लिव की वेब सीरीज ‘महारानी सीजन 4’ भी है। इस सीरीज के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं और तीनों को ही लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की एक्टिंग इस सीरीज में देखने लायक है, जिसने दर्शकों को इंप्रेस भी किया है। हुमा कुरैशी ने अब अपनी मच-अवेटेड वेब सीरीज ‘महारानी सीजन 4’ को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है, जिसके बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं।
हुमा कुरैशी ने दिया बड़ा हिंट (Maharani Season 4 Update)
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग सीरीज ‘महारानी सीजन 4’ के सेट से अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में हुमा कुरैशी ब्लैक कलर के आउटफिट में चलते हुए दिखाई दे रही हैं और उनके साइड में छाता उनके ऊपर करते हुए चल रहा है। हुमा का फेस दूसरी तरफ है, लेकिन उनकी टी-शर्ट पर एक मैसेज फैंस के लिए है, जिसमें लिखा है, ‘महारानी इज बैक।’
महारानी की शूटिंग हुई शुरू (Maharani Season 4 Update)
हुमा कुरैशी ने ‘महारानी सीजन 4’ के सेट से अपनी फोटो शेयर कर हिंट दे दिया है कि उन्होंने महारानी के रोल में एक बार फिर शूटिंग शुरू कर दी है। ‘महारानी सीजन 4’ की शूटिंग शुरू हो गई है और एक बार फिर महारानी बनकर हुमा लौट आई हैं। हुमा ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘सीजन 4 का समय आ गया है!!! टीम महारानी वापस आ गई है। ये तस्वीर मेरे प्रोड्यूसर साहिबा ने क्लिक की है।’
जल्द होगी महारानी की वापसी!
‘महारानी सीजन 4’ की हुमा कुरैशी ने शूटिंग शुरू कर दी है और सेट से पहली तस्वीर भी फैंस के साथ साझा कर दी है। ‘महारानी सीजन 4’ के सेट पर हुमा को देख सीरीज के फैंस की एक्साइटमेंट डबल हो गई है। अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं, जल्द से जल्द वेब सीरीज ‘महारानी’ का सीजन 4 ओटीटी पर दस्तक देगा।
Maera Mishra Wedding Photos: बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी की शादी के बाद अब एक एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध गई है। ZeeTv का मोस्ट पॉपुलर सीरियल ‘भाग्य लक्ष्मी’ फेम एक्ट्रेस मायरा मिश्रा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मायरा ने अपने लॉग टर्म बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लिए हैं, जिसकी झलक अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ साझा की है। मायरा मिश्रा ने अपनी शादी के लिए कुछ समय पहले ही सीरियल ‘भाग्य लक्ष्मी’ को अलविदा कहा था। मायरा की शादी की तस्वीरें सामने आते ही इंस्टाग्राम पर फैंस ने उनको बधाई देना शुरू कर दिया है।
दुल्हन बनीं मायरा मिश्रा (Maera Mishra Wedding Photos)
लाल रंग के दुल्हन की जोड़े में मायरा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं और उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मायरा ने अपने बॉयफ्रेंड और स्किन स्पेशलिस्ट राजुल यादव संग परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए हैं। मायरा और राजुल दोनों दूल्हा-दुल्हन के अवतार में काफी जच रहे हैं और फैंस को यह जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है।
2023 में कपल ने की सगाई
टीवी एक्ट्रेस मायरा ने दिल्ली के रहने वाले राजुल के साथ पिछले साल अप्रैल महीने में सगाई की थी। राजुल ने अपने घुटने पर बैठकर मायरा को रिंग पहनाई थी। एक इंटरव्यू में मायरा ने बताया था कि उनकी राजुल के साथ पहली मुलाकात एक शादी के दौरान हुई थी। हालांकि धीरे-धीरे फिर दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों को प्यार हो गया। मायरा और राजुल फैमिली और फ्रेंड्स के सामने हमेशा के लिए एक हो गए हैं।
संगीत सेरेमनी में छाई मायरा
टेलीविजन एक्ट्रेस मायरा मिश्रा ने अपनी संगीत सेरेमनी में डार्क ग्रीन कलर का लहंगा पहना दिखा था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मायरा की शादी में उनके कई को-स्टार्स ने भी शिरकत की और सब लोगों ने कपल के साथ खूब पोज भी दिए।
मुंबई : अभिनेता अदार जैन, जिन्होंने हाल ही में गोवा में एक खूबसूरत ईसाई रीति-रिवाज से अलेखा आडवाणी से शादी की, अब हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने जा रहे हैं। उनके परिवार और करीबी दोस्तों के साथ शादी से पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इस जोड़े ने एक अंतरंग मेहंदी समारोह का आयोजन किया और इसकी एक झलक नेटिज़न्स को दिखाई। अदार ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "A[?]A"दार बेज रंग के बंदगले में आकर्षक लग रहे थे, जबकि अलेखा कोर्सेट स्टाइल लहंगा ड्रेस और फ्लोरल ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक तस्वीर में अदार अलेखा के मेहंदी लगे हाथ को पकड़े हुए दिखाई दे रहे थे। एक अन्य तस्वीर में अदार ने मेहंदी के साथ अनंत चिन्ह के साथ उनके नाम के अक्षरों वाली एक साधारण डिज़ाइन बनाई थी। प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में जोड़े को प्यार और आशीर्वाद दिया। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने समारोह की कुछ झलकियाँ साझा कीं। रिद्धिमा ने दूल्हा-दुल्हन के साथ तस्वीरें साझा कीं। अदार और अलेखा की रोका सेरेमनी पिछले साल नवंबर में हुई थी। इसमें करीना कपूर,करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नीतू कपूर सहित बी-टाउन के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। अदार ने पिछले साल सितंबर में समुद्र के किनारे एक मनमोहक प्रपोज़ल के साथ अलेखा से अपनी सगाई की घोषणा की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उस पल की अंतरंग तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह एक खूबसूरत बीच पर अलेखा का हाथ थामे एक घुटने पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। अदार और अलेखा का रिश्ता नवंबर 2023 में सार्वजनिक हुआ जब अदार ने सोशल मीडिया पर उनकी एक साथ की तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने उन्हें "मेरे जीवन की रोशनी" बताया। रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे अदार ने पहले अभिनेत्री तारा सुतारिया को डेट किया था। अगस्त 2020 में इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने वाले इस जोड़े ने कथित तौर पर अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। अदार ने 2017 में 'कैदी बैंड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और आखिरी बार 'हैलो चार्ली' में नजर आए।
Honey Singh Millionaire India Tour 2025: दिलजीत दोसांझ के बाद यो यो हनी सिंह इंडिया टूर की तैयारी में हैं। 22 फरवरी से हनी सिंह के इंडिया मिलेनियर टूर की शुरुआत होने जा रही है। ये कॉन्सर्ट भारत के 10 शहरों में हो रहा है। ये 22 फरवरी से लेकर 5 अप्रैल तक चलेगा। हनी सिंह ने अपने इस कॉन्सर्ट की घोषणा जनवरी को की थी। वहीं 11 जनवरी को टिक्ट्स आउट किए गए थे, जो मिनटों में बिक गए थे। अब उनके फैंस को कॉन्सर्ट का इंतजार है। आइए आपको भी बताते हैं ये कॉन्सर्ट्स कब और कहां होने वाले हैं।
मुंबई से होगी शुरुआत
हनी सिंह से पहले पिछले साल दिलजीत दोसांझ भी दिल-लुमिनाटी टूर कर चुके हैं। इस टूर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं इसके बाद एपी ढिल्लों भी इंडिया टूर कर चुके हैं। अब हनी सिंह भी इनके नक्शे कदम पर चलकर इंडिया टूर में अपने सुरों का जादू चलाने वाले हैं। सिंगर के कॉन्सर्ट की शुरुआत मुंबई से होगी।
इन शहरों में होगा कॉन्सर्ट
मुंबई में ये शो 22 फरवरी को होने जा रहा है। इसके बाद लखनऊ में 28 फरवरी, दिल्ली में 1 मार्च, इंदौर में 8 मार्च, पुणे में 14 मार्च, अहमदाबाद में 15 मार्च, बैंगलोर में 22 मार्च, चंडीगढ़ में 23 मार्च, जयपुर में 29 मार्च और कोलकाता में 5 अप्रैल को होगा। कोलकाता इस टूर का लास्ट डेस्टिनेशन होगा। फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।
मिनटों में बिके थे टिकट
इस कॉन्सर्ट की टिकट्स पलक झपकते ही बिक गईं। वहीं पहले इनकी कीमत ₹1,499 थी जो बढ़कर 2,500 तक पहुंच गई। इसके बाद फैंस की बढ़ती डिमांड की वजह से टिक्ट्स के दाम भी बढ़ते दिखाई दिए। 2500 से टिकट की कीमत 6,500 से 8,500 तक कर दी गई।
सिंगर ने वीडियो की थी शेयर
हनी सिंह ने अपने फैंस के साथ इस कॉन्सर्ट से रिलेटेड एक वीडियो भी शेयर की थी। इसमें उन्होंने बताया, ‘इस अनुभव को मिस ना करें दोस्तों, ये कुछ अलग ही होने वाला है। मिलेनियर टूर सिर्फ एक टूर नहीं, बल्कि ये मेरी कहानी है जिसे मैं आप सबके साथ जीने वाला हूं।’
Chhaava Box Office Collection Day 2: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ इस साल की पहली बॉलीवुड हिट बनने के लिए तैयार है। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के शौर्य की कहानी दिखाई गई है जो औरंगजेब का सामना करते हैं। बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपये की धुआंधार ओपनिंग करने वाली फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है जिसमें अच्छी खासी ग्रोथ देखी जा रही है।
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के ट्रेलर और गानों को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था। फिर जब फिल्म आखिरकार वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई तो इसे पॉजिटिव रिव्यू ही मिल रहे हैं। इसी का नतीजा है कि दूसरे दिन लगभग 20% का इजाफा देखने को मिल रहा है।
फिल्म ‘छावा’ ने दूसरे दिन भी किया कमाल
Sacnilk के अर्ली ट्रेंड की माने तो, फिल्म ने दूसरे दिन भी 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने अपने 31 करोड़ रुपये के ओपनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब शुरुआती आंकड़ों की माने तो, फिल्म ‘छावा’ ने दूसरे दिन लगभग 36.5 करोड़ रुपये कमाए हैं जिसके बाद इसका दो दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 67.5 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ ‘छावा’ ने 2025 का सबसे बड़ा सैटरडे कलेक्शन का रिकॉर्ड भी बना लिया है।
जिस रफ्तार से ये पीरियड ड्रामा आगे बढ़ रहा है, उसे देखकर कहना मुश्किल नहीं है कि ये ओपनिंग वीकेंड में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले सकती है। आज रविवार है तो आज के बॉक्स ऑफिस नंबर में और भी ज्यादा बढ़त देखने को मिल सकती है। ऐसे में मेकर्स की नजरें फिल्म ‘छावा’ के तीसरे दिन की कमाई पर है।
फिल्म ‘छावा’ ने पहले दिन तोड़े कई रिकॉर्ड
31 करोड़ रुपये के साथ ‘छावा’ अब 2025 की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बन चुकी है। उसने अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को पछाड़कर ये टैग हासिल किया जिसने पहले दिन करीब 12 करोड़ रुपये कमाए थे।
इसके अलावा, विक्की कौशल को भी अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनर मिल गई। उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है जिसने 8.20 करोड़ कमाए थे। साथ ही, ‘छावा’ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली बॉय’ (19.40 करोड़ रुपये) को भी बीट करते हुए सबसे बड़ी वैलेंटाइन ओपनर भी बन चुकी है।
Naagin 7 Promo Release Date: टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर सुपरनैचुरल सीरियल ‘नागिन’ के सीजन 7 का फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब ‘नागिन 7’ (Naagin 7) को लेकर फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है, जो इस सीरियल का इंतजार काफी टाइम से कर रहे थे। एकता कपूर के आगामी सीरियल ‘नागिन 7’ की पहली झलक कब देखने को मिलेगी, उसे लेकर अपडेट सामने आ गया है।
इस दिन आएगा ‘नागिन 7’ का पहला प्रोमो (Naagin 7 Promo Release Date)
एकता कपूर ने कुछ समय पहले ही हिंट दिया है कि उनका सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस सीजन कौन-सी एक्ट्रेस नागिन का रोल निभाने वाली है, उसे लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। हालांकि इस बीच नागिन का पहला प्रोमो पर जारी किया जाएगा, इसे लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। एकता कपूर के सीरियल ‘नागिन 7’ का प्रोमो इसी महीने एक खास दिन पर रिलीज होने वाला है, जिसके आने के बाद फैंस को अपने कई सवालों का जवाब मिल जाएगा।
इस दिन रिलीज होगा ‘नागिन 7’ का प्रोमो!
नागिन के अब तक 6 सीजन आ चुके हैं और हर सीजन को जनता ने प्यार दिया है। अब ‘नागिन 7’ आने वाला है, जिसकी पहली झलक एक खास दिन पर रिवील की जाएगी। GossipsTv और टेली चक्कर के मुताबिक, ‘नागिन 7’ की छोटी-सी झलक 26 फरवरी 2025 यानी महाशिवरात्री के दिन मेकर्स रिलीज करने वाले हैं। हालांकि अभी तक इसे लेकर एकता कपूर की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है।
26 फरवरी को खत्म होगा इंतजार (Naagin 7 Promo Release Date)
‘नागिन 7’ का पहला प्रोमो 26 फरवरी 2025 के दिन टीवी पर पहली बार दस्तक देगा, जिसके साथ ही सीरियल की रिलीज डेट और स्टारकास्ट से भी पर्दा उठ जाएगा। ‘नागिन 7’ में एकता कपूर ने इस बार किस एक्ट्रेस को कास्ट किया है, वो जानने के लिए फैंस बेताब हैं। क्योंकि अब कई हीरोइनों के नाम सामने आ चुके हैं कि नागिन 7 में नजर आएंगी। लेकिन हर बार मेकर्स ने इन खबरों को फेक बताया, अब आखिरकार एकता कपूर की नई नागिन के नाम और चेहरे से पर्दा हटने वाला है।
Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘छावा’ के रंग में लोग घुलते हुए नजर आ रहे हैं। इस बात का अंदाजा सिर्फ दो दिन की कमाई के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। धांसू ओपनिंग के बाद दूसरे दिन फिल्म ने तो जलवा ही दिखा दिया है। वहीं जल्द ही ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है। आइए जानते हैं शनिवार को कितनी हुई कमाई
‘छावा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘छावा’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 36.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म ने 31 करोड़ के साथ धांसू ओपनिंग की थी। जिससे साल 2025 की अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। दो दिनों के टोटल आंकड़ो की बात करें तो कुल कमाई 67.5 करोड़ रुपये हो गई है।

100 करोड़ क्लब में जल्द होगी एंट्री?
फिल्म छावा की कमाई की मौजूदा गति अगर बरकरार रहती है, तो ये रविवार तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म की सकारात्मक प्रतिक्रिया और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए यह जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। Sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘छावा’ ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिससे यह पहले ही दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ऐतिहासिक बॉलीवुड फिल्म बन गई। इसने ‘केसरी’, ‘पद्मावत’, ‘तानाजी’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
विक्की कौशल की सबसे बड़ी सोलो हिट
‘छावा’ विक्की कौशल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी सोलो ओपनर साबित हुई है। इसने उनकी पिछली हिट जिसने 8.62 करोड़ रुपये कमाए थे, और ‘उरी’ ने 8.20 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसकी ओपनिंग को भी पार कर लिया है।
स्टारकास्ट
लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित ‘छावा’ मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की लाइफ पर बेस्ड है। फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में हैं। वहीं रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई का किरदार निभाया है और अक्षय खन्ना ने औरंगजेब के रूप में दमदार अभिनय किया है।
क्या ‘छावा’ बनेगी साल की हिट फिल्म?
फिल्म को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया और तेजी से बढ़ती कमाई को देखते हुए, यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘छावा’ साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनने की राह पर है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में कितने नए रिकॉर्ड बनाती है।
रायपुर। रायपुर आर्ट, लिटरेचर एवं फिल्म फेस्टिवल के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। पद्मश्री पंडी राम मंडावी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। फेस्टिवल के तीसरे संस्करण में 5 फिल्मों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही 3 फिल्मों को विशेष जूरी अवॉर्ड दिया गया।
अवॉर्ड सेरेमनी में फिल्में पुरस्कृत
अवॉर्ड सेरेमनी में द फर्स्ट फिल्म को बेस्ट शॉर्ट फिल्म पुरस्कार, पीयूष ठाकुर को द फर्स्ट फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर, थुनई को सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी अवॉर्ड और सुमित्रा साहू को जमगहीन फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। RALFF25 के विशेष पुरस्कार की श्रेणी में मन आसाई को सर्वश्रेष्ठ सामाजिक फिल्म अवॉर्ड से पुरस्कृत किया गया। विशेष जूरी पुरस्कार की श्रेणी में कमजखिला, ब्यांव, हेल्प योरसेल्फ को सम्मानित किया गया
फिल्म फेस्टिवल में मैक्सिको से आई सेसेलिया डियाज़ ने कहा कि फिल्म समाज का दर्पण है। समाज को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। सेसेलिया डियाज़ मैक्सिको में स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार काम कर रहीं हैं।
अमेरिका से आए कवि किरण भट्ट ने कहा कि छत्तीसगढ़ कला संस्कृति का गढ़ है। यह कार्यक्रम कला और संस्कृति को सहजने का अच्छा प्रयास है। फिल्म फेस्टिवल में शामिल होकर बहुत रोमांचित हूं।इस अवसर पर कवि एवं गीतकार मीर अली मीर ने कहा कि आज के दौर में कहानी कहने के माध्यम बदल रहे हैं और फिल्मों के ज़रिये सामाजिक विषयों को प्रस्तुत करना एक प्रभावशाली तरीका बन चुका है। यह फेस्टिवल हमारी कला और संस्कृति को सहेजने और संरक्षित करने का एक सराहनीय प्रयास है।
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति बलदेव भाई शर्मा ने कहा कि यह फेस्टिवल कला, साहित्य और फिल्म का एक अनोखा संगम है, जो युवा पीढ़ी को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अद्भुत अवसर देता है। आने वाले समय में यह फेस्टिवल भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
फेस्टिवल क्यूरेटर प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने बताया कि यह फेस्टिवल केवल फिल्म प्रदर्शन का माध्यम नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने का एक अनूठा प्रयास है। यहां क्षेत्रीय और राष्ट्रीय फिल्मकारों के बीच संवाद स्थापित हुआ है, जो कला के नए आयामों को जन्म देगा। हमारा उद्देश्य है कि इस मंच से छत्तीसगढ़ की कहानियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले। अगले संस्करण में और अधिक फिल्मों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को जोड़ने की योजना है।
रायपुर आर्ट, लिटरेचर एवं फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर कुणाल शुक्ला ने कहा कि यह फेस्टिवल नए और प्रतिभाशाली फिल्म निर्माताओं को मंच प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। हमारी कोशिश है कि यहां प्रदर्शित होने वाली फिल्मों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों और जीवन की कहानियों को एक नई दिशा मिले। फेस्टिवल ने छत्तीसगढ़ के फिल्म निर्माताओं के लिए भी नई संभावनाएं खोली हैं।
चाइल्ड फिल्म मेकर ने बनाई फिल्म
बी-साइड फिल्म फेस्टिवल में 15 साल के चाइल्ड फिल्म मेकर की फिल्म बी-साइड का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की पहली बायोपिक फिल्म मंदराजी की भी स्क्रीनिंग की गई।
परिचर्चा, कार्यशाला और फिल्म की स्क्रीनिंग
फेस्टिवल के अवसर पर परिचर्चा और कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। परिचर्चा के पहले सत्र में जिंदगी… कैसी है पहेली विषय पर मुकेश पांडेय , अज़ीम उद्दीन, भागवत जायसवाल और दिव्यांश ने अपनी बात रखी। वहीं दूसरे सत्र में दिस क्राइंग अर्थ, दीज़ वीपिंग शोर्स (ट्रांसनेशनल इंडिजिनस डायलॉग) पर मीर अली मीर, सेसिलिया डियाज़, और किरण भट्ट ने अपनी राय रखी। हिंदी शॉर्ट फिल्में – कदम, बंटू’स गैंग, बोटल, द स्ट्रीट एंजल, 04, बिटवीन वर्ल्ड्स तथा डॉक्यूमेंट्री – चिंताराम, जुनून और ज़माना का प्रदर्शन किया गया। साथ ही जम्मू-कश्मीर से केरल तक की बहुभाषी शॉर्ट फिल्में – ब्यांव (राजस्थानी), प्रदक्षिणा (मराठी), एनाउंसमेंट – ए मार्टर स्टोरी (हिंदी), थुनाई (तमिल), हेल्प योरसेल्फ (अंग्रेज़ी/हिंदी), मन आसाई (तमिल), जमगहीन (छत्तीसगढ़ी), कमजखिला (अन्य), द फर्स्ट फिल्म (हिंदी) की स्क्रीनिंग की गई। कार्यशाला के पहले सत्र में कॉन्सेप्ट ऑफ फिल्म मेकिंग पर डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी, परफेक्ट योर मैन्युस्क्रिप्ट विषय पर लक्ष्मी वल्लुरी और इमोशन्स थ्रू एडिटिंग पर बिरजू कुमार रजक ने स्क्रिप्टिंग, एडिटिंग और फिल्म निर्माण की बारीकियों पर अपनी बात रखी।
फेस्टिवल में डॉ. अनिल द्विवेदी (फ़िल्म क्रिटिक और वरिष्ठ पत्रकार) मॉडरेट किया। साथ ही स्वाति पांडे और आरजे नमित ने कार्यक्रम को होस्ट किया।
अवॉर्ड सेरेमनी में मनोज वर्मा, अनिरुद्ध दुबे, नीरज ग्वाल, रॉकी दासवानी, छत्तीसगढ़ इप्टा की टीम, रुचि शर्मा, राजकुमार सोनी,संजय शेखर,ओंकार धनगर, डॉ. अशोक बैरागी, ऋषव लोध, तनवीर अरिद,विजय जैन ,मनोज पाठक,ओंकार धनगर,मुकेश अग्रवाल समेत कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय और आफ्ट यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी शामिल हुए।





























