बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान के निधन को एक साल हो गया है. एक्टर का निधन 29 अप्रैल 2020 में हुआ था. हाल ही में एक्टर की पहली पुण्यतिथि थी. ऐसे में इस दुखभरे दिन को सेलेब्स ने याद किया था. अलग अलग तरीके से सेलेब्स ने इरफान के नाम संदेश लिखे. इसी लिस्ट में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी शामिल है.
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. ट्विटर ने बताया है कि उन्होंने इस प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन किया है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद इस अभिनेत्री ने कुछ विवादित ट्वीट्स किए थे. इसे लेकर उनके ऊपर केस भी दर्ज हुआ है.
विवादित ट्वीट के बाद उनके ऊपर केस भी दर्ज हुआ है. कोलकाता पुलिस ने कंगना रनौत के खिलाफ पश्चिम बंगाल के लोगों की भावनाएं आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज की है. एडवोकेट सुमीत चौधरी ने ईमेल के जरिए कोलकाता पुलिस कमिश्नर सौमेन मित्रा को शिकायत भेजी थी. अपने मेल में उन्होंने कंगना रनौत के ट्वीट के तीन लिंक्स भी भेजे हैं. इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बंगाल के लोगों की भावनाओं को आहत और उन्हें अपमानित भी किया है.

कंगना क्या लिखा था-
पश्चिम बंगाल के चुनाव के बाद कंगना रनौत ने अपने एक ट्वीट में लिखा था, 'पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी और रोहिंग्या बड़ी संख्या में हैं. इससे साफ नजर आता है कि हिंदू वहीं बहुमत में नहीं हैं, और डेटा के अनुसार, बंगाली मुस्लिम बेहद गरीब और वंचित हैं. अच्छा है दूसरा कश्मीर बनने जा रहा है.'
मुंबई | कोरोना के कहर के चलते सरकार द्वारा कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका सभी देशवासियों को सख्ती से पालन करना है। हालांकि इस बीच पंजाबी सिंगर व एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को नियमों की अनदेखी भारी पड़ गई और पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उन्हें बाद में जमानत भी मिल गई।

क्या है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला बीते दिन शनिवार (01 मई 2021) का है। जब पंजाब के पटियाला स्थित एक गांव में गिप्पी ग्रेवाल शूट करते नजर आए। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक बानूर गांव में गिप्पी ग्रेवाल शूटिंग कर रहे थे। वहीं बताया जा रहा था कि उनके साथ शूट में करीब 100 लोग मौजूद थे। ऐसे में लॉकडाउन के उल्लंघन के चलते गिप्पी ग्रेवाल और कुछ क्रू मेंबर्स को गिरफ्तार कर लिया गया।
आईपीसी की धारा 188 के तहत दर्ज हुआ मामला
बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल और कुछ क्रू मेंबर्स के खिलाफ बानूर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश देने के लिए अवज्ञा), महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि बाद में चालान काटकर गिप्पी ग्रेवाल को पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया था।
मुंबई | बॉलीवुड के दिग्गज दिलीप कुमार के मुंबई के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आ रही है। हालांकि, उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण रूटीन चेकअप को बताया जा रहा है।
इस बात की जानकारी दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने दी है। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार के स्वास्थ्य कारणों के चलते हम यहां रूटीन चेकअप के लिए आए हैं। ईश्वर की कृपा से हम जल्द ही सुरक्षित अपने घर वापस जाएंगे। बता दें कि कोरोना को देखते हुए सायरा बानो और दिलीप कुमार ने इस बार अपनी शादी की 54वीं सालगिरह नहीं मनाया था |

मुंबई | 36 साल के लोकप्रिय टीवी अभिनेता अनिरुद्ध दवे 10 दिन पहले कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गये थे | पिछले कई दिनों से एक वेब शो के लिए मध्य प्रदेश के शहर भोपाल में शूटिंग कर रहे थे | अनिरुद्ध दवे ने 23 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए खुद ही इसकी जानकारी दी थी | मगर अब जानकारी मिली है कि उनकी बिगड़ती तबीयत के चलते अनिरुद्ध को भोपाल के एक निजी अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में दाखिल कराया गया है |

टीवी अभिनेत्री और अनिरुद्ध की अच्छी दोस्त आस्था चौधरी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'भोपाल में एक वेब शो की शूटिंग के दौरान कोरोना से संक्रमित होने के बाद अनिरुद्ध ने खुद को आइसोलेट कर लिया था और वो अच्छी तरह से अपना ख्याल रख रहे थे मगर 2 दिन पहले सीटी स्कैन कराने के बाद पता चला चला कि उनके फेफड़े कोरोना से संक्रमित हो गये हैं | इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा है |"
मुम्बई, भारतीय सेना से एक मेजर के तौर पर रिटायर होने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखनेवाले अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का आज सुबह मुम्बई के सेवन हिल्स अस्पताल में निधन हो गया. वे कोरोना से संक्रमित थे और पिछले हफ्ते ही उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था.
सेना से रिटायर होने के बाद 2003 में हिंदी फिल्मों की दुनिया में डेब्यू करने के बाद बिक्रमजित कंवरपाल ने कई लोकप्रिय हिंदी सीरियलों और वेब शोज में भी काम किया था और सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी.

इन फिल्मों में किया काम
बिक्रमजीत कंवरपाल ने पेज 3, पाप, रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ द ईयर, आरक्षण, मर्डर 2, द गाजी अटैक, 2 स्टेट्स, जोकर, हीरोइन, क्या कूल हैं हम, कॉर्पोरेट, करम, हे बेबी जैसी तमाम फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं निभाईं थीं. उन्होंने शौर्य और 1971 जैसी फिल्मों में सेन्य अधिकारियों की भूमिकाएं निभाईं थीं. हाल ही में वो डिज्नी हॉटस्टार के वेब शो में एक रॉ अफसर के रोल में दिखाई दिये थे.
Bhangra In Covid Hospital: जब देश में कोविड से लाखों लोग बीमार हैं तो ऐसे में उम्मीद की एक छोटी सी किरण भी बड़ा काम कर जाती है. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जो किसी को भी हौसला दे सकता है. वीडियो में मेडिकल स्टाफ बीमारों का मनोबल बढ़ाने को भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं.
ये वीडियो पंजाब का है. यहां स्वास्थ्यकर्मी पंजाबी गाने पर भांगड़ा कर रहे हैं. पहले तो केवल एक डॉक्टर डांस करता दिखाई देता है पर धीरे-धीरे डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की पूरी कतार ही नाचती दिखती है.
मेडिकल स्टाफ की मेहनत रंग लाती है और इन्हें डांस करता देख वहां भर्ती मरीज भी बेड पर लेटे-लेटे ही डांस करने लगते हैं.
खास बात तो ये है कि स्टाफ पीपीई किट पहने डांस करता दिख रहा है. इससे तो यही साबित होता है कि डॉक्टर्स और अन्य स्टाफ इन मरीजों को ठीक करने को कुछ भी कर सकते हैं.
वीडियो को ट्विटर पर गुरमीत चड्ढा ने शेयर किया है. कैप्शन में लिखा,
Amazing spirit. Salute Our doctors & healthcare warriors!
Brought a smile ..
Amazing spirit. Salute Our doctors & healthcare warriors!
— Gurmeet Chadha (@connectgurmeet) April 28, 2021
Brought a smile ..
PS- beautiful song as well ( fwd)@deepaksidhu pic.twitter.com/M53pPTyJqw
देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना की रफ्तार को काबू में करने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है. महाराष्ट्र देश का सबसे प्रभावित राज्य है तो ऐसे में उद्धव सरकार ने यहां सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था, लेकिन अभी इसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिल रहा है. रणधीर कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

ईटी टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने बताया, 'मुझे कुछ नहीं पता कि कोरोना कैसे हो गया. मैं अचंभित हूं. मैं बताना चाहता हूं कि मेरा पांच लोगों का स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है और मैंने उन्हें भी अपने साथ अस्पताल में भर्ती कराया है.' इसके अलावा रणधीर कपूर ने बताया कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली थी, लेकिन फिर भी उन्हें संक्रमण ने पकड़ लिया.
अगर आपको है नोरा फतेही (Nora Fatehi) की जरूरत या किसी तरह की मदद आपको नोरा से चाहिए तो आप उन्हें कॉल कर सकते हैं. ये बात खुद नोरा ने वीडियो शेयर कर कही है. अब आपका दिमाग जरूरत से ज्यादा दौड़े, उससे पहले हम आपको बता देते हैं कि नोरा फतेही ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है और उस गाने के बोल हैं- Call me when you want, call me when you need, Call me out by your name, I'll be on the way like.
इस वीडियो में नोरा ने ब्लू कलर का शिमरी गाउन पहना हुआ है और वो हमेशा की तरह खूबसूरत ही नजर आ रही हैं. गाउन के साथ उन्होंने मैचिंग और स्टाइलिश इयरिंग भी कैरी किए हैं. जो उनकी खूबसूरती को और भी बढ़ा रहे हैं. महज कुछ सेकेंड का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. नोरा के इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
देश कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केंद्र से लेकर राज्य सरकारें इसे रोकने की हर मुमकिन कोशिश में लगी हुई हैं। लेकिन कोरोना अपना पैर तेजी से फैला रहा है और अब इसकी चपेट में अभिनेता कुमुद मिश्रा भी आ गए हैं।

कुमुद मिश्रा रीवा के विंध्या अस्पताल में भर्ती हैं और वहां उनका इलाज चल रहा है। उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी. पिछले कई दिनों से अभिनेता रीवा में रहकर समान मोहल्ला स्थित अपने घर में निर्माण कार्य करा रहे थे। कुमुद मिश्रा मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले हैं।
कुमुद मिश्रा 'रॉकस्टार', 'एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी', 'आर्टिकल 15' ,रांझणा, एयरलिफ्ट, सुल्तान, रुस्तम और जॉली एलएलबी-2, थप्पड़, राम सिंह चार्ली समेत दर्जनों फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया है।
शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ने जब से भाबीजी घर पर हैं (Bhabhiji Ghar Par Hain) शो में हिस्सा लिया है तब से उनका नाम घर-घर में जाना पहचाना जाने लगा है. इस शो में वो कई सालों से अंगूरी भाभी के रोल में नजर आ रही हैं और लोगों का उन्हे खूब प्यार मिल रहा है. उनकी इसी शोहरत के कारण अब बिग बॉस जैसे शो के मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है. एक इंटरव्यू में शुभांगी अत्रे ने ये जानकारी दी है कि उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का ऑफर मिला है. इससे पहले बीते साल यानी बिग बॉस 14 के लिए भी मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया था. ऑफर तो मिल चुका है तो क्या शुभांगी इस सीजन में नजर आएंगी. इस सवाल के जवाब में शुभांगी का कहना है कि ये शो वाकई शानदार है. जिसका हिस्सा हर कोई बनना चाहेगा लेकिन बिग बॉस का फॉर्मेट ही ऐसा है कि न चाहते हुए भी लोग आपा खो देते हैं और चूंकि वो खुद 15 साल की बेटी की मां हैं, लिहाजा वो उसके सामने एक गलत छवि बनाना नहीं चाहती. फिलहाल उन्होंने इस शो को मना नहीं किया है लेकिन वो इस रियलिटी शो को लेकर संशय में हैं.
नच बलिए 10 में भी लेने वाली थी हिस्सा
शुभांगी अत्रे को सिर्फ बिग बॉस 15 का ही नहीं बल्कि नच बलिए 10 का भी ऑफर मिला था, जिसमें उन्हें और उनके पति को मिलकर डांस करना था. हालांकि वो इस शो को करने के लिए तैयार थीं लेकिन फिर वो कोरोना वायरस की चपेट में आ गईं और अब शो को अगले साल के लिए टाल दिया गया है. वैसे आपको बता दें कि शुभांगी को डांस का काफी शौक है और वो ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं. कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने डांस सीखा था.
भोजपुरी इंडस्ट्री की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और सुरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. इनकी फिल्में, गाने और म्यूजिक वीडियो यूट्यूब और अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर आते ही हिट हो जाते हैं. इतना ही इनके पुराने सॉन्ग को भी लोग काफी इंटरेस्ट के साथ देखते और सुनते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक गाना खूब देखा जा रहा है.
दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के इस गाने का नाम 'दिलवा में होला गुदगुदिया' है. इसमें दोनों की केमिस्ट्री बहुत कमाल की लग रही हैं. इसमें आम्रपाली दुबे काफी बोल्ड लग रही हैं. कलरफुल स्कर्ट और टॉप उनके ग्लैमरस अंदाज को दिखा रहा है. इस गाने को खुद निरहुआ और हनी बी ने गाया है. इसका म्यूजिक बहुत ही शानदार है.
'दिलवा में होला गुदगुदिया' भोजपुरी सॉन्ग के बोल भोजपुरी इंडस्ट्री के जानेमाने गीतकार श्याम देहाती ने लिखे हैं. बता दें कि श्याम देहाती का हाल में ही निधन हुआ है. उनके निधन पर भोजपुरी इंडस्ट्री के सभी बड़े से लेकर छोटे कलाकार, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर समेत यहां काम करने वाले लोगों ने दुख जताया है.
यहां देखिए निरहुआ-आम्रपाली दुबे का सबसे बोल्ड डांस-
पिछले कुछ समय से तारक मेहता का उल्टा चश्मा(Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो के फैंस केवल दो ही सवाल पूछ रहे हैं. पहला सवाल ये कि दयाबेन(Dayaben) की शो में एंट्री कब होगी और दूसरा सवाल पोपटलाल(Popatlal) की शादी कब होगी? और अब तक उन्हें दोनों ही सवालों का जवाब नहीं मिला है. खासतौर से दयाबेन की वापसी को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं और काफी समय से उनके शो में दोबारा आने की मांग कर रहे हैं. जिन्हें लेकर अक्सर मीडिया में नित नई ख़बरें आती रहती हैं. लेकिन अब इस राज़ पर से पर्दा उठ गया है कि दयाबेन शो में वापसी कब करेंगी. खुद शो के प्रोड्यूसर असित मोदी(Asit Modi) ने ये क्लियर कर दिया है.
असित मोदी ने बताया कब होगी दयाबेन की एंट्री
दयाबेन का किरदार शो में दिशा वकानी निभा रही हैं लेकिन पिछले 3 सालों से वो शो से नदारद हैं. वो मैटरनिटी लीव पर गई थीं लेकिन अब तक वापस शो में नज़र नहीं आई हैं. खास बात ये है कि इतना समय बीत जाने के बाद भी मेकर्स ने दिशा वकानी की जगह शो में किसी और को नहीं लाया गया है. इसका कारण है कि दिशा वकानी ने ही इस किरदार को काफी अलग बना दिया है जिसे उनके अलावा शायद ही कोई निभा सकता है. यही कारण है कि 3 सालों से मेकर्स उन्हीं के वापस लौटने का इंतज़ार कर रहे हैं. लेकिन अभी तक ये संभव नहीं हो सका. अब असित मोदी ने बताया है कि कोरोना वायरस के बाद वो शो में वापसी करेंगे.
कोरोना वायरस के खत्म होने के बाद होगी वापसी
हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक एपिसोड में प्रोड्यूसर असित मोदी नज़र आए थे जिसमें उन्होंने ये बात कही कि सभी दयाबेन का इंतज़ार कर रहे हैं. और कोरोना वायरस खत्म होते ही उनकी वापसी ज़रूर होगी. वहीं शो के मेकर्स से इस बात को सुनने के बाद फैंस काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं. उन्हें अब उम्मीद है कि दिशा वकानी फिर से शो का हिस्सा बनेंगी.
बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर ने श्रवण राठौड़ का बीती रात 8:30 निधन हो गया. उनकी जोड़ी नदीम के साथ बनी थी. नदीम श्रवण ने 'राज़' और 'धड़कन' जैसी कई फिल्मों के सुपरहिट म्यूजिक दिए थे. उनका निधन मुंबई के माहिम स्थित रहेजा अस्पताल में हुआ. वह 48 घंटों तक वेंटिलेटर पर थे, डॉक्टर्स अपनी लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाने में सफल नहीं हो पाए.
वरिष्ठ गीतकार समीर अंजान उनके बहुत ही अच्छे दोस्त थे और दोनों ने साथ में 176 फिल्मों में साथ काम किया. समीर ने कहा,"भगवान जानता है कि क्या चल रहा है, मुझे अधूरा कर दिया है. मैंने अपने ज्यादातर सुबह और शाम श्रवण के साथ बिताई थी." उन्होंने बताया कि श्रवण के शरीर के ज्यादातर अंगों ने काम करना बंद कर दिया था.
बड़ा बेटा और पत्नी नहीं कर पाए आखिरी दर्शन
समीर ने कहा,"श्रवण के पूरे शरीर में सेप्टिसेमिया था जिसकी वजह से कोविड उनकी शरीर में ज्यादा असर किया." ईटाइम्स के मुताबिक, श्रवण की पत्नी और बड़ा बेटा उनके अंतिम संस्कार से पहले आखिरी दर्शन नहीं पाए. दोनों कोरोन वायरस से संक्रमित हैं और अंधेरी ईस्ट स्थित सेवन हिल्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं.
बता दें कि श्रवण हाल ही हरिद्वार में कुंभ मेले में शामिल होने गये थे और वहां से मुम्बई लौटने के बाद ही उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था.
चाणक्य की चाणक्य नीति व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाती है. संकट के समय जो निराश, हताश और अपना धैर्य खो देता है, वो सफल नहीं होते हैं. सफलता के लिए परम अवश्यक है चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना. मनुष्य को अपने पराक्रम और ज्ञान पर पूर्ण विश्वास होना चाहिए. जो व्यक्ति संकट के समय धैर्य बनाए रखते हैं और संकट से निपटने के लिए निरंतर जतन और मनन करते रहते हैं वे विजय प्राप्त करते हैं.
भारत में कोरोना की दूसरी लहर दिखाई दे रही है. कोरोना को एक बड़ा संकट माना जा रहा है. इस बीमारी को महामारी घोषित किया जा चुका है. चाणक्य नीति कहती है कि संकट बड़ा हो तो व्यक्ति को धैर्य के साथ इससे निकलने का प्रयास करना चाहिए. वहीं चाणक्य ये भी कहते हैं कि जब शत्रु दिखाई न दे और अत्यंत शक्तिशाली हो तो छिप जाने में ही भलाई है. छिप कर अपनी शक्ति को बढ़ाना चाहिए. संकट के समय एकजुट होकर मुकाबला करना चाहिए.
संकट के समय एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ना चाहिए
चाणक्य के अनुसार संकट के समय अपने शुभ चिंतकों का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए. सभी को एकजुट होकर इस संकट से निकलने का रास्ता निकालने का प्रयास करना चाहिए. संकट जब बड़ा होता है तो इससे अकेले नहीं लड़ा जा सकता है. सभी को मिलकर इस संकट को दूर करने का प्रयत्न करना चाहिए. जब एक दूसरे का साथ मिलता है तो हौंसला बना रहता है. कोई भी लड़ाई बिना हौंसले से नहीं जीती जा सकती है, इस बात को कभी नहीं भूलना चाहिए.
नियमों का सख्ती से पालन करें
चाणक्य के अनुसार हर संकट से निपटने के कुछ नियम होते हैं. इन नियमों को कभी अनदेखा नहीं करना चाहिए. संकट से उभरना है तो नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए. जो लोग इस बात क ध्यान रखते हैं वे संकट को परास्त करने में सफल होते हैं.
मुंबई । कोरोना काल में सभी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसी दौरान मशहूर स्टैंडप कोमेडियन सुनील पाल भी मुसीबतों में घिर गए है। कोरोना संक्रमण से तो नहीं, पर इस कोरोना काल में डॉक्टरों पर की गई टिप्पणी के चलते वे मुसीबतों में घिरते नजर आ रहे हैं। पहले तो उनके वीडियो की जमकर आलोचना हुई। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग होने लगी। और अब एक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा गया है।
कॉमेडियन सुनील पाल की डॉक्टरों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन यानी आरडीए ने बेहद नाराजगी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने कॉमेडियन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह को जानकारी देते हुए एक पत्र लिखा है। बता दें कि लोकप्रिय स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील पाल ने कोरोना के दौर में मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों पर एक सार्वजनिक टिप्पणी कर दी थी, जिसपर बवाल मच गया। उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो कोरोना मरीजों का इलाज करनेवाले तमाम डॉक्टरों पर फर्जीवाड़ा का आरोप लगा रहे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने इसपर सफाई दे दी। और कहा कि हमें सवाल पूछने का हक है।
सुनील पाल ने तंजिया हंसी में कहा था कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। लेकिन कोरोना काल में हम देख रहे हैं कि 90 प्रतिशत डॉक्टर शैतान का रूप धारण कर चुके हैं। उन्होंने कह दिया था कि अधिकांश डॉक्टर चोर हैं। कोरोना के इलाज में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है और इलाज के बहाने बेईमान किस्म के डॉक्टर गरीब कोरोना मरीजों को लूट रहे हैं। ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया था, जिसपर एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों के एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताई थी। साथ ही उन्होंने सुनील पाल की गिरफ्तारी की मांग कर डाली है।
डॉक्टरों के संगठन रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सुनील पाल की टिप्पणियों को खुला झूठ करार दिया है। साथ ही कहा है कि यह डॉक्टरों के प्रति मरीजों के विश्वास को तोड़ेगा, जो बेहद खतरनाक साबित होगा। आरडीए ने पत्र में लिखा कि अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मी और अन्य देशवासी कोरोना के प्रकोप का सामना कर रहे हैं। सभी डॉक्टर जी जान लगाकर मरीजों का दिन रात इलाज कर रहे हैं।
नई दिल्ली | मम्मी बनने के बाद सपना चौधरी के बैक टू बैक कई हरियाणवी गानें रिलीज हो रहे हैं | कोरोना काल में वह स्टेज शो नहीं कर पा रही हैं, इसलिए एक के बाद एक नए म्यूजिक वीडियो को जरिए अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं | सपना की दीवानगी उनके फैंस में इतनी हैं कि उनका कोई भी नया गाना आते ही हिट हो जाता है | सपना एक बार फिर से अपने फैंस के लिए एक नया सरप्राइज लेकर आईं हैं | हाल ही में 'हरियाणवी क्वीन' का नया गाना रिलीज हो गया है, जिसमें सपना नए अंदाज में नजर आ रही हैं |
सपना चौधरी (Sapna Choudhary Salet Barti Song) के इस नए गाने का नाम 'स्लेट बरती' है | इस गाने के रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है | गाने में सपना एक अलग अंदाज में नजर आ रही हैं | सपना चौधरी का नया धमाकेदार गाना 'स्लेट बरती' कल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है | इस गाने में सपना के साथ हरियाणवी सिंगर राज मावर उनके साथ नजर आ रहे हैं | 'स्लेट बरती' में सपना एक स्कूल टीचर की भूमिका में नजर आ रही हैं |
नई दिल्ली, भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बॉलीवुड में भी एक बाद एक कई सितारे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. इस लिस्ट में ताजा नाम अर्जुन रामपाल का है. अर्जुन रामपाल भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. अर्जुन रामपाल ने अब खुद को क्वारंटीन कर लिया है.
अर्जुन रामपाल ने शनिवार को ट्वीट किया, 'मैं टेस्ट में कोविड-19 पॉजिटिव मिला हूं. हालांकि मुझे कोई लक्षण महसूस नहीं हुए हैं, मैंने खुद को आइसोलेट करके क्वारंटीन कर लिया है और पूरी मेडिकल केयर कर रहा हूं. मैं सभी जरूरी नियमों का पालन कर रहा हूं. पिछले 10 दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हों, कृपया अपना ध्यान रखें. यह बहुत डरावना समय है लेकिन हमें जागरूक रहना है और थोड़े समय के लिए अपना ख्याल रखना है. इससे आगे बहुत फायदा मिलेगा. एक साथ रहकर हम कोरोना से लड़ सकते हैं.'
— arjun rampal (@rampalarjun) April 17, 2021
विएना: भारत में पाद मारना बेहद सामान्य सी बात है लेकिन हर जगह ऐसा हो यह जरूरी नहीं. ऑस्ट्रिया के विएना में ऐसा ही कुछ मामला देखने को मिला है जहां पुलिसवाले के सामने पादना एक शख्स को भारी पड़ गया. इसके लिए शख्स को 100 यूरो यानी वर्तमान के 9000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा है. बता दें जब शख्स ने पाद मारी उस दौरान वह पार्क में अपने दोस्तों के साथ था लेकिन पुलिसवाले तभी आते हैं और उसे पकड़ लेते हैं.
ladbible.com की एक खबर के मुताबिक पार्क में पाद मारने के बाद पुलिस ने तलाशी शुरू की. खबर में दावा किया गया है कि पुलिस के सामने शख्स ने पाद मारी थी. दरअसल इस शख्स पर विएना पुलिस ने भड़काऊ तौर पर सार्वजनिक स्थल पर शालीनता को भंग करने को लेकर यह जुर्माना लगाय है. पहले तो पुलिस ने 500 यूरो यानी 44 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था, लेकिन बाद में पीड़ित शख्स ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और पुलिस के जुर्माने को चुनौती दी.
कोर्ट ने इस जुर्माने की राशि को घटा कर 100 यूरो कर दिया गया. जुर्माना लगाए जाने के एवज में शख्स ने कोर्ट में कहा कि पादना एक शारीरिक व जैविक क्रिया है जो अगर जानबूझकर भी किया जाए तो अभिव्यक्ति की आजादी के तौर पर स्वीकार करना चाहिए. वेबसाइट की खबर में बताया गया कि इस शख्स का कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है.
















