BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अब मात्र 299 में मोबाइल के साथ कंप्यूटर पर भी चलेगा Netflix, नए प्लान की टेस्टिंग शुरू

अब मात्र 299 में मोबाइल के साथ कंप्यूटर पर भी चलेगा Netflix, नए प्लान की टेस्टिंग शुरू

Netflix भारत में नए 299 रुपये प्रति माह वाले Mobile+ प्लान को टेस्ट कर रहा है, जो यूज़र्स को हाई-डेफिनेशन (HD) 720p वीडियो स्ट्रीम करने का विकल्प देता है और साथ ही यूज़र्स कंप्यूटर (PC, Mac और Chromebook) पर भी स्ट्रीमिंग सर्विस का फायदा उठा सकेंगे। यह प्लान मौजूदा 199 रुपये मोबाइल और 649 रुपये स्टैंडर्ड प्लान के बीच में फिट बैठता है। Netflix का मोबाइल प्लान केवल स्टैंडर्ड-डेफिनेशन (SD) 480p पर वीडियो स्ट्रीम करने का विकल्प देता है, जबकि स्टैंडर्ड प्लान आपको फुल-एचडी (FHD) 1080p पर वीडियो स्ट्रीम करने का ऑप्शन देता है और साथ ही आप कंप्यूटर, टीवी, कॉन्सोल या स्मार्ट डिवाइस पर भी इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। वहीं, नया Mobile+ प्लान आपको HD स्ट्रीमिंग के साथ पीसी पर स्ट्रीम करने का विकल्प तो देता है, लेकिन इस प्लान के साथ आप अपने टीवी, कॉन्सोल या स्मार्ट डिवाइस पर स्ट्रीमिंग नहीं कर सकते।

Netflix ने एक बयान में बताया कि (अनुवादित) “हमने भारत में हर एक स्मार्टफोन यूज़र के लिए नेटफ्लिक्स का आनंद लेना आसान बनाते हुए एक नया मोबाइल प्लान शुरू किया है। हम यह देखना चाहते हैं कि यूज़र्स Mobile+ में मिलने वाले फायदे पसंद करते हैं या नहीं। यदि वे पसंद करते हैं, तो ही हम इस प्लान को लंबे समय के लिए रोल आउट करेंगे।"

नेटफ्लिक्स ने भारत में Mobile+ प्लान को पहली बार टेस्ट नहीं किया है। पिछले साल जुलाई में कंपनी ने इसी तरह के प्लान को 349 रुपये में टेस्ट किया था। हालांकि उस प्लान को आगे बड़े पैमाने पर रोल-आउट नहीं किया गया। निश्चित तौर पर लोगों को इस कीमत में यह प्लान फायदेमंग नहीं लगा होगा। अब देखना होगा कि 299 रुपये में ग्राहक Netflix Mobile+ प्लान को पसंद करते हैं या नहीं।

Netflix के 199 रुपये के साथ-साथ नए 299 रुपये प्लान को Amazon के Prime Video Mobile Edition प्लान से टक्कर मिलनी निश्चित है, जिसे इस साल जनवरी में 89 रुपये प्रति माह कीमत में पेश किया गया था।

Netflix का नया Rs. 299 Mobile+ प्लान अभी चुनिंदा ग्राहकों के साथ टेस्ट किया जा रहा है, इसलिए ऐसा हो सकता है कि आपको यह प्लान कंपनी की वेबसाइट पर दिखाई न दे।
 

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा की हॉट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर ढाया कहर

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा की हॉट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर ढाया कहर

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में निया शर्मा ने अपनी हॉट कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं, जो सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं। निया की इन हॉट तस्वीरों ने सोशल माीडिया पर कहर बरपा दिया हैं।

तस्वीरों में निया का ग्लैमरस अंदाज हर किसी को आकर्षित कर रहा है। ब्लैक कलर की ऑउटफिट में निया की इन तस्वीरों पर उनके फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी जमकर प्रतिक्रिया दे रही हैं। परफेक्ट फिगर की धनी निया शर्मा अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं और तस्वीरों की वजह से फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। हालांकि हाल ही में निया को अपनी बोल्डनेस की वजह से ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ा था।

अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहने वाली निया शर्मा ने साल 2010 में स्टार प्लस के धारावाहिक काली- एक अग्निपरीक्षा से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह टेलीविजन की कई धारावाहिकों में मुख्य भूमिका में नजर आईं और अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता। निया की कुछ प्रमुख धारावाहिकों में एक हजारों में मेरी बहना है , इस प्यार को क्या नाम दू, ये रिश्ता क्या कहलाता है, जमाई राजा, नागिन 3 , नागिन 5 आदि शामिल हैं। निया ने पिछले साल  ही में कलर्स टीवी के रियलिटी शो फेयर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया का खिताब भी जीता है। 

हाल ही में जी 5 पर निया की वेब सीरीज जमाई राजा 2.0 सीजन 2 रिलीज हुई है। इस सीरीज में रवि दूबे के साथ निया की जबरदस्त कमेस्ट्री दिखाई गई हैं। निया सोशल मीडिया के जरिये फैंस से जुड़ी रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियो फैंस के साथ साझा भी करती रहती हैं।  सोशल मीडिया पर निया की फैन फ्लोइंग की लिस्ट काफी लम्बी हैं।
FIAF अवार्ड से अमिताभ बच्चन को सम्मानित किया जायेगा

FIAF अवार्ड से अमिताभ बच्चन को सम्मानित किया जायेगा

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स ((FIAF) और दुनिया भर के फिल्म अभिलेखागार और संग्रहालयों का विश्वव्यापी संगठन 19 मार्च, 2021 को अमिताभ बच्चन को प्रतिष्ठित 2021 एफआईएएफ पुरस्कार प्रदान करेगा। 78 वर्षीय अभिनेता को एफआईएएफ संबद्ध Film Heritage Foundation द्वारा इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। यह फाउंडेशन भारत की फिल्म विरासत को संरक्षित करने, पुनर्स्थापित करने, दस्तावेजीकरण, प्रदर्शन करने और अध्ययन करने के लिए समर्पित है। यह पुरस्कार उन्हें फिल्म निर्माता मार्टिन स्कॉर्सेसे (Martin Scorsese) और क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) द्वारा दिया जाएगा। यह दोनों व्यक्ति इस पुरस्कार के पिछले प्राप्तकर्ता हैं। अमिताभ बच्चन को फिल्म विरासत के संरक्षण के लिए उनके समर्पण और योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।

International Federation of Film Archives (FIAF)
FIAF की स्थापना वर्ष 1938 में पेरिस में Cinematheque Francaise और न्यूयॉर्क शहर में Museum of Modern Art द्वारा की गई थी। FIAF चल-चित्रों को इकट्ठा करने, संरक्षित करने और स्क्रीन करने के लिए समर्पित है जो कला और संस्कृति के कार्यों के साथ-साथ एक ऐतिहासिक दस्तावेज के रूप में मूल्यवान हैं। इसमें नवंबर 2020 तक 80 देशों में 172 फिल्म विरासत संस्थान शामिल हैं। 

  मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा: जाने दया बेन के वापसी को लेकर क्या कहा सुनयना फौजदार ने

मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा: जाने दया बेन के वापसी को लेकर क्या कहा सुनयना फौजदार ने

टेलीविजऩ इतिहास के सबसे मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 13 साल हो चुके है। ये शो आज भी लोगो को काफी भाता है। बीते कुछ समय से शो के हालाँकि कई किरदार शो को छोड़ कर जा चुके है। हालाँकि इससे शो को कुछ ख़ास फर्क नहीं पड़ा है। हाल ही में नेहा मेहता के किरदार अंजलि को रिप्लेस करने वाली सुनैना फौजदार ने दयाबेन के वापसी को लेकर बात की।

साल 2017 के बाद से दिशा शो मे वापस नहीं आई है। हालाँकि कुछ सीन के जरिये एकाध बार उन्हें देखा गया है,  हालाँकि इसके बावजूद भी उनके वापस को लेकर कोई स्पष्ट बात अब तक मालूम नहीं चला है। दिशा ने उस समय शो को प्रेगनेंसी के कारन से छोड़ा था। दिशा के शो छोडऩे के बाद मेकर्स कई बार उन्हें वापस लाने की कोशिश किये लेकिन सफलता किसी को नहीं मिला। हालाँकि असित मोदी ने भी दिशा का कोई रिप्लेसमेंट नहीं ढूंढा।

सुनैना ने कहा की, काश मुझे इस सवाल का जवाब मालूम होता। मैं दिशा से कभी नहीं मिली लेकिन उनसे मिलना चाहूंगी। हमे अब तक उनकी वापस को लेकर कोई बात नहीं बताई गयी है। हम में से किसी को इस बात की जानकरी नहीं है। हालाँकि शायद असित सर के पास इसका जवाब हो हम खुद भी कई बार एक दूसरे से पूछा करते है। किसी को कुछ नहीं मालूम है। इसके अलावा सुनैना ने कहा की शो सभी का है और यही इसकी ख़ास बात है।  अगर कोई किरदार आज भी लोगो को पसंद आ रहा है तो इसका मतलब है की शो अच्छा कर रहा है और टीम अपना 100 फीसदी दे रही है।
 
चाणक्य नीति : जो व्यक्ति जीवन में सफल और महान बनना चाहता है उसे इन बातों को हमेशा याद रखना चाहिए

चाणक्य नीति : जो व्यक्ति जीवन में सफल और महान बनना चाहता है उसे इन बातों को हमेशा याद रखना चाहिए

चाणक्य की चाणक्य नीति व्यक्ति को जीवन में सफल बनने के लिए प्रेरित करती है. चाणक्य नीति की शिक्षाए आज भी प्रासंगिक हैं. इसी कारण आज भी लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं. चाणक्य की गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है. चाणक्य विश्व प्रसिद्ध तक्षशिला विश्व विद्यालय के आचार्य थे. चाणक्य के बारे में ऐसा माना जाता है कि चाणक्य को कई विषयों की जानकारी थे. चाणक्य राष्ट्रप्रेमी थे. चाणक्य ने सम्मान के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयत्न करते थे. चाणक्य को अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र के साथ साथ कूटनीति शास्त्र का भी ज्ञान था. चाणक्य ने अपने अध्ययन और अनुभव से जो भी कुछ जाना और समझा उसे अपनी चाणक्य नीति में स्थान दिया. चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति जीवन में सफल और महान बनना चाहता है उसे इन बातों को हमेशा याद रखना चाहिए.


साहसी बनो, लक्ष्य को प्राप्त करो
चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति में कुछ करने का साहस होता है सफलता उसी को प्राप्त होती है. चाणक्य की मानें तो साहसी व्यक्ति ही अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पाते हैं. साहस ज्ञान और संस्कार से प्राप्त होता है. इसलिए इन प्राप्त करने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए.


आलस को दूर भगाओ

चाणक्य के अनुसार लक्ष्य का निर्धारण करने के बाद व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को पाने के लिए दिन रात परिश्रम करना चाहिए. आज के कार्य को कल पर टालना चाहिए. आलस से दूर रहकर ही जीवन में लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है. इसलिए आलस से दूर रहें.


विनम्रता को अपनाएं

चाणक्य के अनुसार जीवन में सफल होने के लिए व्यक्ति को विनम्रता को अपनाना चाहिए. विनम्र व्यक्ति सभी का प्रिय होता है. उसे समय आने पर लोगों का सहयोग प्राप्त होता है. ऐसा व्यक्ति कभी अपने आप को अकेला महसूस नहीं करता है. जो इन गुणों को अपने भीतर समाहित कर लेते हैं उन्हें मां लक्ष्मी का भी आर्शीवाद प्राप्त होता है. 

मशहूर टीवी अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी ने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों को किया हैरान

मशहूर टीवी अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी ने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों को किया हैरान

कनिका माहेश्वरी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है। जिन्होंने दीया और बाती हम के अलावा कई टीवी शोज में काम किया है। कनिका माहेश्वरी टीवी की सबसे मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है। हालांकि पिछले काफी समय से कनिका माहेश्वरी अभिनय की दुनिया से दूर थी। लेकिन अब फिर से कनिका माहेश्वरी करीब 3 साल बाद वापसी कर रही है। इन दिनों कनिका माहेश्वरी टीवी के शो क्यूं उत्थे दिल छोड़ आए में नजर आ रही है। जिसमे उनके किरदार को लोग काफी पसंद कर रहे है।

लेकिन इस शो में अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी के ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर उनके चाहने हैरान है। अभिनेत्री ने अपना वेट पहले से काफी कम कर लिया है। जिसमे वो और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही है।

हाल ही में अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात करते हुए कनिका माहेश्वरी ने बताया कि, लॉकडाउन के दौरान काम में मदद करने के लिए मेरे पास कोई हेल्प नहीं थी। कई बार ऐसे भी दिन थे, जब मैंने सिर्फ दाल-चावल ही बनाया। अभिनेत्री ने अपने वेट लॉस पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने वर्कआउट के जरिए कई किलो वजन कम किया है।

साथ ही उन्हों स्ट्रिक डाइट को भी फॉलो किया है। जिसकी वजह से उन्होंने प्रोसेस्ड शुगर आइटम और ग्लूटन बिल्कुल बंद कर दिया था। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अपना पूरा दिनचर्या खुद ही बना लिया था जिससे वो अपने बच्चों की देखभाल के साथ साथ खुद की भी देखभाल कर सकें। अभिनेत्री को ऐसा लगता है कि फिजिकली फिट रहने के लिए सबसे पहले मेंटली फिट होना बहुत जरूरी है।

दीवारों पर स्टिकी नोट्स चिपकाकर रखती थी। बता दें कि अभिनेत्री साल 2018 में मां बनी थी। उस वक्त अभिनेत्री का वजन काफी बढ़ गया था जिसकी वजह से लोग उनको बढ़ते वजन का मजाक बनाते थे। लेकिन बाद में अभिनेत्री ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया और वो आज गजब के ट्रांसफॉर्मेशन के साथ लोगों की तारीफ बटोर रही है।
Sunny Leone का छलका दर्द, 21 साल की उम्र में किया नफरत भरे कमेंट्स का सामना, फिल्म इंडस्ट्री ने भी किया था बॉयकॉट

Sunny Leone का छलका दर्द, 21 साल की उम्र में किया नफरत भरे कमेंट्स का सामना, फिल्म इंडस्ट्री ने भी किया था बॉयकॉट

यह कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस सनी लियोनी की लाइफ में पूरे 180 डिग्री का चेंज आया है. सनी के ऊपर एक समय पोर्न स्टार होने का तमगा लगा हुआ था, मात्र 21 साल की उम्र में उन्हें हेट कमेंट्स सहित कई समस्याओं से दो चार होना पड़ा था. ख़बरों की मानें तो शुरूआती दिनों में उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में भी ऑफर और लोगो का सपोर्ट दोनों ही नहीं मिलता था.
सनी को अवार्ड फंक्शन तक में बुलाने से बचा जाता था और इंडस्ट्री उनका बॉयकॉट करते हुए उन्हें काम भी नहीं देती थी. हालांकि, आज वक़्त बदल चुका है और सनी अब वैसी लाइफ जी रहीं हैं जो सच में वह जीना चाहती थीं. इंटरनेशनल वुमंस डे के मौके पर सनी ने इन्स्टाग्राम पर अपनी लाइफ से जुड़ी एक वीडियो पोस्ट डाली है जो काफी वायरल हो रही है. इस वीडियो पोस्ट में सनी ने बताया है कि कैसे उनकी लाइफ पूरी तरह से बदल चुकी है. वीडियो में सनी कहती हैं, ' बेबी डॉल के साथ मैने अब तक का सबसे हिट सॉन्ग किया है, मेरे पास एक खूबसूरत परिवार है, जिसका हिस्सा हैं पति डेनियल वेबर, बेटी निशा और बेटे नोआह और अशर, मैं आज एक सफल बिज़नेस वुमन हूं जो खुद की मेकअप लाइन चलाती है'.


वीडियो के आखिर में सनी कहती हैं, ' मुझे खुद पर गर्व है, मैं एक सेल्फ मेड वुमन हूं'.

 

OMG: अब बॉलीवुड में भी धमाका करने की तैयारी कर रहे KGF स्टार यश

OMG: अब बॉलीवुड में भी धमाका करने की तैयारी कर रहे KGF स्टार यश

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता यश की सुपरस्टार फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म इसी साल सिनेमा हॉल में रिलीज हो वाली है। फिल्म मेकर्स ने केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज डेट का खुलासा हाल ही में कर दिया है। केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म केजीएफ का सीच्ल है। फिल्म केजीएफ का क्लैश बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान की फिल्म जीरो से हुआ था लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं दिखाई दिया था। उल्टा जीरो बॉक्स आफिस पर फ्लॉप हुई थी।

अब केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज के लिए तैयार है। जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। केजीएफ की अपार सफलता के बाद बॉलीवुड के कई मशहूर फिल्ममेकर्स और डायरेक्टर अभिनेता यश के साथ काम करना चाहते है।

मेकर्स चाहते हैं कि यश उनकी आगामी फिल्म का हिस्सा बने जिसके लिए अभिनेता को कई बड़े आफर्स तक दिए हैं। अब इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म  83 को प्रोड्यूस करने वाले विष्णु इंदूरी इन दिनों यश के साथ पैन इंडिया फिल्म बनाने को बातचीत कर रहे हैं।

फिल्म की बातचीत को लेकर यश और विष्णु की कई मुलाकातें हुई है। प्रोड्यूसर ने कई डायरेक्टर से भी बात की है। क्योंकि विष्णु अपनी अगली फिल्म को इस साल तक फ्लोर पर लाने की तैयारी कर रहे है। जैसे ही अभिनेता यश फिल्म को साइन करेंगे फिल्म के निर्माण का काम तेजी से शुय हो जाएगा।

अब ऐसे में अगर मेकर्स के बीच सब ठीक रहा तो जल्द ही यश की अगली फिल्म का ऐलान कर दिया जाएगा। यश की फिल्म केजीएफ 2 इसी साल रिलीज होगी। जिसका निर्देशन प्रशांत नील कर रहे है। फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त, रवीना टंडन, प्रकाश राज जैसे कलाकार नजर आने वाले है।

 
पिंक लहंगे और भारी गहनों में अप्सरा लग रही हैं Alia, पर Ranbir की नहीं इनकी बनी दुल्हनिया

पिंक लहंगे और भारी गहनों में अप्सरा लग रही हैं Alia, पर Ranbir की नहीं इनकी बनी दुल्हनिया

Alia Bhatt Bridal Look In Pink Lehenga: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) के सेट से हाल ही में एक फोटो शेयर की है जिसमें डायरेक्टर अयान मुखर्जी और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी दिख रहे थे. ऐसे में अब आलिया भट्ट का ब्राइडल लुक (Alia Bhatt Bridal Look) जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. आलिया (Alia Bhatt) ने अपनी ये फोटो खुद के सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
दरअसल, आल‍िया (Alia Bhatt) पर्क चॉकलेट की ऐड के लिए दुल्हन बनी हैं, जिसमें पावेल गुलाटी दूल्हे बने हुए हैं. आलिया (Alia Bhatt) ने इस दौरान पिंक ब्राइडल लहंगा,हेवी जूलरी और माथे पर मांगटीका लगाए आलिया (Alia Bhatt) का लुक बेहद कमाल का लग रहा है. आलिया (Alia Bhatt) इस विज्ञापन में बेहद क्यूट लग रही हैं और उनकी एक्टिंग बेहद कमाल की लग रही हैं.
पर्क के इस विज्ञापन में आलिया पहले तो शर्मा रही हैं और बाद वो दुल्हे को वरमाना पहनाती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान वो चुलबुले अंदाज में नजर आ रही हैं.
 

Salman Khan का Towel और Shirtless Look हुआ वायरल, बहन Arpita ने शेयर की Unseen Photo

Salman Khan का Towel और Shirtless Look हुआ वायरल, बहन Arpita ने शेयर की Unseen Photo

Salman Khan Towel And Shirtless Look Viral Sister Arpita Khan Share Amazing Pictures: बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान (Salman Khan) अपने लुक और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. वहीं,सलमान खान (Salman Khan) अपनी बहनों के कितने करबी हैं ये तो सभी जानते हैं. ऐसे में अब उनकी छोटी औऱ सबसे प्यारी बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) ने अपने भाई सलमान खान (Salman Khan) के कमाल की फोटो शेयर की है जिसमें वो बेहद हॉट लग रहे हैं. यह फोटो अर्पिता की शादी के समय की बताई जाती है, चलिए देखते हैं कमाल की फोटो.


सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) ने भाई की एक अनदेखी फोटो शेयर की है. यह फोटो अर्पिता की शादी के समय की बताई जाती है. इसमें सलमान (Salman Khan) खान टॉवल में हैं और साथ ही शर्टलेस हैं अर्पिता (Arpita Khan) ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, ‘बेहद प्यारी यादें.’ अर्पिता (Arpita Khan) और सलमान की इस फोटो पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
 

रश्मि देसाई का यह अंदाज आपको भी कर देगा दीवाना

रश्मि देसाई का यह अंदाज आपको भी कर देगा दीवाना

टीवी की नागिन रश्मि देसाई का यह अंदाज आपको भी कर देगा दीवाना टीवी की टॉप एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम रश्मि देसाई अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। रश्मि दिन ब दिन स्टाइलिश और ग्लैमरस होती जा रहीं हैं। रश्मि आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आईं है।  

टीवी की टॉप एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम रश्मि देसाई अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। रश्मि दिन ब दिन स्टाइलिश और ग्लैमरस होती जा रहीं हैं। रश्मि आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आईं है।  

इस बार रश्मि ने अपने ट्रेडिशनल लुक इंटरनेट का तापमान बढ़ा रही हैं,जिन्हें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में रश्मि ब्लू कलर की प्रिंटेड साड़ी में नजर आ रही हैं। इस बार रश्मि ने साड़ी बिल्कुल अलग अंदाज में कैरी की है।

साड़ी के पल्लू से लेकर ब्लाउज का डिजाइन भी बिल्कुल नया है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर, एथेनिक ज्वेलरी से कंप्लीट किया है। रश्मि के चेहरे की मुस्कान उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रही है। साड़ी में रश्मि का कातिलाना अंदाज़ देख किसी की भी दिल की धड़कने रुक सकती हैं। फैंस रश्मि की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 शहनाज गिल और बादशाह के इस गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, देखे वीडियो

शहनाज गिल और बादशाह के इस गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, देखे वीडियो

नई दिल्ली। शहनाज गिल का बादशाह के साथ पहला गाना FLY रिलीज हो गया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं, हाल ही में गाने की शूटिंग के लिए बादशाह के साथ कश्मीर पहुंची थीं, इस गाने का इंतजार फैंस को काफी समय से था। इस गाने में शहनाज बेहद खूबसूरत लग रही हैं, शहनाज ने खुद गाने के रिलीज होने की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।

रिलीज होते ही वीडियो ने लगाई आग-
कल ही गाने की एक झलक सामने आई थी, अब पूरा गाना सामने आ गया है, 'FLY' के रिलीज होने के 13 मिनट के भीतर ही गाने को 1,35,311 बार देखा जा चुका था, फैंस गाने पर जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं., गाने के बोल हैं, 'कुड़ी किन्नी फ्लाई लगदी...'

गाने को कश्मीर की बर्फीली वादियों में फिल्माया गया है, शहनाज गिल हर बीट पर बादशाह के साथ थिरकती नजर आ रही हैं, इस गाने में शहनाज वेस्टर्न विंचर गेटअप के साथ कश्मीरी गेटअप भी कैरी किया है, इस गाने के वीडियो में बादशाह, शहनाज के साथ ऊचान अमित नजर आ रहे हैं, गाने के वीडियो में कश्मीर की बर्फ से ढकी वादियों में शहनाज गिल का खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है।
संतान को योग्य बनाने के लिए आचार्य चाणक्य की  कुछ महत्वपूर्ण बातें

संतान को योग्य बनाने के लिए आचार्य चाणक्य की कुछ महत्वपूर्ण बातें

चाणक्य के अनुसार संतान को योग्य बनाने के लिए माता पिता को कठोर परिश्रम करना चाहिए. क्योंकि योग्य संतान जहां कुल का नाम रोशन करती है वहीं श्रेष्ठ राष्ट्र के निर्माण भी अपना विशिष्ट योगदान प्रदान करती है. लेकिन प्रश्न उठता है कि संतान को कैसे योग्य बनाया जाए. क्योंकि हर माता पिता का सपना होता है कि उसकी संतान आज्ञाकारी और योग्य बने लेकिन इस दिशा में हर किसी को पूर्ण सफलता नहीं मिलती है. चाणक्य के अनुसार कुशल और योग्य संतान माता पिता का अभिमान होती है. योग्य संतान माता पिता के सम्मान में वृद्धि करती है. वे माता पिता भाग्यशाली होते हैं जिनकी संतान योग्य होती है. संतान को योग्य बनाने के लिए आचार्य चाणक्य ने कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई हैं इन बातों को जरूर जानना चाहिए.


संतान को सदाचार के गुणों से पूर्ण बनाएं
चाणक्य के अनुसार संतान को सदाचारी बनाना चाहिए. ये कार्य माता पिता द्वारा ही पूर्ण किया जा सकता है. क्योंकि संतान की प्रथम पाठशाला घर ही होती है. मां यदि शिक्षक हैं तो पिता पाठशाला के प्राचार्य हैं. इसलिए दोनों को मिलकर बच्चों में ऐसे संस्कार डालने का प्रयास करना चाहिए जिससे वे जीवन में श्रेष्ठ बन सकें.


झूठ बोलने से रोकें
चाणक्य के अनुसार बच्चों में झूठ बोलने की आदत बहुत जल्दी पनपती है. इस स्थिति को लेकर माता पिता को अत्यंत गंभीर रहना चाहिए . संतान को ऐसा माहौल और शिक्षा प्रदान करें जिससे वे इस आदत से दूर रहें.


जीवन में अनुशासन की उपयोगिता के बारें में बताएं
चाणक्य कहते हैं कि जीवन में यदि सफल होना है तो अनुशासन के महत्व को समझना ही होगा. जीवन में यदि अनुशासन नहीं है तो सफल होने के लिए संतान को संघर्ष करना पड़ता है.


परिश्रम करने के लिए प्रेरित करें
चाणक्य के अनुसार माता पिता बच्चों को परिश्रम करने के लिए निरंतर प्रेरित करते रहना चाहिए. परिश्रमी बनने से लक्ष्य आसानी से प्राप्त होते हैं. इसलिए बच्चों को परिश्रम के महत्व के बारे में जरूर बताएं.


शिक्षा के प्रति जागरूक बनाएं
शिक्षा यानि ज्ञान सभी प्रकार के अंधकार को दूर करती है. इसलिए बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए. संतान को उच्च और आर्दश शिक्षा के बारे में बताएं. 

 तारक मेहता का उल्टा चश्मा: सालों तक काम के ल‍िए भटके थे अब्‍दुल, आज हैं दो-दो रेस्टोरेंट के मालिक

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: सालों तक काम के ल‍िए भटके थे अब्‍दुल, आज हैं दो-दो रेस्टोरेंट के मालिक

नई दिल्ली। पॉपुलर टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हर घर का फेवरेट टीवी शो हैं। लोग इस शो की कहानी के साथ इसके सभी कैरेक्टर्स को भी पसंद करते हैं। यह शो कई सालों से लोगों को हंसा रहा है। शो में गोकुलधाम के लोगों को सोडा पिलाने वाले अब्दुल यानी एक्‍टर शरद सांकला को भी लोग काफी पसंद करते हैं। शरद प‍िछले 12 सालों से इस शो का ह‍िस्‍सा बने हुए हैं और इस सीरियल ने उन्‍हें खूब पहचान द‍िलाई है। लेकिन एक समय ऐसा था क‍ि शरद को सालों तक काम के लिए भटकना पड़ा था।

पढ़िए पूरी खबर-
अब्दुल यानी शरद को इंडस्ट्री में काम करते 25 साल से अधिक समय हो गया है। उन्होंने अब-तक 35 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। आज शरद काफी पॉपुलर हो गए हैं, लेकिन एक समय उन्होंने काफी संघर्ष किया है। तारक मेहता शो मिलने से पहले करीब 8 साल तक शरद बेरोजगार रहे थे। उस दौरान उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। 

सालों तक काम के ल‍िए भटके थे 'तारक मेहता..' के अब्‍दुल, आज हैं दो-दो रेस्टोरेंट के मालिक-
शरद 25 सालों से अभ‍िनय कर रहे हैं. शरद 25 सालों से अभ‍िनय कर रहे हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लोगों को सोडा पिलाने वाले अब्दुल यानी एक्‍टर शरद सांकला को लोग काफी पसंद करते हैं। शरद प‍िछले 12 सालों से इस शो का ह‍िस्‍सा बने हुए हैं और इस सीरियल ने उन्‍हें खूब पहचान द‍िलाई है। 

शरद ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में आई फिल्म 'वंश' से की थी. इस मूवी के लिए उन्हें सिर्फ 50 रुपए मिले थे। इसमें उन्होंने चार्ली चेप्लेन की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह 'खिलाड़ी', 'बाजीगर' और 'बादशाह' में नजर आए। एक इंटरव्यू में शरद ने खुद बताया था कि उन्हें काम के लिए 8 साल तक इधर उधर भटकना पड़ा था। उन्होंने कई डायरेक्टर्स के पास जाकर काम भी मांगा था, लेकिन उन्हें काम नहीं मिला था। ऐसे में उन्होंने असिस्टेंट कोरियोग्राफर और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया।

तारक मेहता शो में काम करने के बाद शरद अब्दुल के तौर पर मशहूर हो गए। लोगों ने उन्हें पहचानना और प्यार करना शुरू कर दिया। शो में काम करते हुए शरद को अपने बिजनेस का आइडिया आया। ऐसे में उन्होंने अपना रेस्टोरेंट खोला। आज शरद दो-दो रेस्टोरेंट के मालिक हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शरद को एक एपिसोड के करीब 35 से 40 हजार रुपए मिलते हैं।
एक्ट्रेस अनन्या पांडे के लेटेस्ट लुक्स ने इंटरनेट का बढ़ाया पारा

एक्ट्रेस अनन्या पांडे के लेटेस्ट लुक्स ने इंटरनेट का बढ़ाया पारा

अनन्या पांडे के लेटेस्ट लुक्स ने इंटरनेट का बढ़ाया पारा एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने बहुत कम समय में अपनी अच्छी पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो खूब पसंद की जा रही हैं।

एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने बहुत कम समय में अपनी अच्छी पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो खूब पसंद की जा रही हैं।

तस्वीरों में एक्ट्रेस प्रिंटेड आउटफिट में नजर आ रही है। नीचे से एक्ट्रेस ने बिकिनी टॉप पहना हुआ है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

एक्ट्रेस इस लुक में हॉट दिखाई दे रही हैं। अनन्या की अदाएं और स्माइल सबका दिल चुरा रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: ये एक्ट्रेस निभाना चाहती है दयाबेन का किरदार, 2017 से शो से गायब है दयाबेन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: ये एक्ट्रेस निभाना चाहती है दयाबेन का किरदार, 2017 से शो से गायब है दयाबेन

मुंबई | टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन के किरदार के लिए अभी तक कोई नई एक्ट्रेस का चयन नहीं किया गया है। वहीं अब छोटे पर्दे की एक जानी-मानी एक्ट्रेस ने दयाबेन का किरदार निभाने के लिए सामने से आकर दिलचस्पी दिखाई है।
 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर दयाबेन के किरदार में एक्ट्रेस बदलने की कई कोशिशें की जा चुकी हैं, लेकिन मेकर्स को वो चेहरा अभी तक नहीं मिला है। वहीं अब नागिन 4 फेम एक्ट्रेस राखी विजान ने दयाबेन का रोल निभाने की इच्छा जाहिर की है। 
 

उन्होंने कहा कि दयाबेन हर कोई नहीं बन सकता, क्योंकि वो एक आइकन है। अगर मुझे एक मौका मिलेगा तो मैं दयाबेन का किरदार निभाना चाहूंगी।
 

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने फैंस और शो के दर्शकों को हंसना बहुत पसंद है। जिसके कारण वो ऐसे शोज करना चाहती हैं। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि राखी विजान के सामने दिए इस ऑफर पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स की क्या प्रतिक्रिया होती है?
 

बता दें कि दिशा वकानी ने 2017 में शो से कुछ समय के लिए मैटरनिटी लीव ली थी। इसके बाद से वो शो में वापस नहीं आईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा ने अपनी फीस बढ़ाने को लेकर मेकर्स के सामने शर्त रखी, जिस पर अभी भी बहस जारी है। 
MapmyIndia ने कोरोना टीकाकरण केंद्र ढूँढने के लिए फीचर लॉन्च किया

MapmyIndia ने कोरोना टीकाकरण केंद्र ढूँढने के लिए फीचर लॉन्च किया

डिजिटल मैपिंग और लोकेशन-बेस्ड डीप-टेक उत्पाद और प्लेटफ़ॉर्म कंपनी, MapmyIndia ने अपने मोबाइल एप्लिकेशन के साथ-साथ अपनी आधिकारिक वेबसाइट के लिए लक्षित नक्शे और आस-पास की खोज सुविधाओं को लॉन्च किया है। यह सुविधा भारतीयों को देश भर में कोरोनवायरस वायरस टीकाकरण केंद्र खोजने में मदद करेगी। भारत सरकार ने इन सुविधाओं को cowin.gov.in में भी एकीकृत किया है जो आधिकारिक कोविड-19 टीकाकरण पंजीकरण पोर्टल है। यह सुविधा लोगों का मार्गदर्शन करने और उन्हें नजदीकी टीकाकरण केंद्रों से जोड़ने में मदद करेगी। जब से कोविद -19 महामारी ने भारत में प्रवेश किया है, तब से MapmyIndia वास्तविक समय में सभी कोरोना संबंधित स्थानों, उपचार, परीक्षण, अलगाव केंद्रों और सभी रोकथाम क्षेत्रों का मानचित्रण कर रहा है। इसने महत्वपूर्ण टीकाकरण के प्रयासों को निर्बाध बनाने के लिए भारत के सभी टीकाकरण केंद्रों को MapmyIndia के नक्शे पर रखा है। यह एक भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनी है जो डिजिटल मैप डेटा, स्थान-आधारित SaaS, टेलीमैटिक्स सेवाओं और जीआईएस एआई सेवाओं का निर्माण करती है। इस कंपनी की स्थापना वर्ष 1992 में राकेश और रश्मि वर्मा ने की थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। इस कंपनी के मुंबई और बेंगलुरु में क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं, जबकि इसका अंतर्राष्ट्रीय कार्यालय सैन फ्रांसिस्को में स्थित है। इस कंपनी ने हाल ही में “मूव” नामक अपने एप्प के लिए “आत्मनिर्भर एप्प चैलेंज” जीता है। राकेश और रश्मि वर्मा ने 1992 में CE इंफो सिस्टम्स नई दिल्ली नाम से एक स्टार्ट-अप शुरू किया था। उन्होंने बाद में एक वेब मैपिंग तकनीक विकसित करने और उत्पादों और सेवाओं को प्रदान करने के लिए काम करना शुरू किया। 

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ के बिकिनी फोटोज ने सोशल मीडिया में लगाई आग, देखें PHOTO

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ के बिकिनी फोटोज ने सोशल मीडिया में लगाई आग, देखें PHOTO

मुंबई | इन दिनों सोशल मीडिया में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अपनी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त बना ली है | कृष्णा अपने फैंस को खुश करने का एक भी मौका नहीं छड़ती हैं | कभी वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं तो कभी अपनी बिकिनी फोटोज को लेकर फैंस का दिल जीतती हैं | आए दिन सोशल मीडिया पर कृष्णा के फोटोज और वीडियोज वायरल होते दिखाई देते हैं | हाल ही में उनके द्वारा शेयर किया गया एक फोटो सोशल मीडिया पर कहर ढ़ा रही है |

कृष्णा अपने फैंस के लिए एक से बढ़ कर एक फोटोशूट की फोटोज शेयर करती रहती हैं | ऐसा ही कुछ इस बार फिर देखने को मिला है | जिसमें एक्ट्रेस ने बिकनी को पहनी हुई है और इंटरनेट पर धूम मचा दी है | इसी के साथ फोटो शेयर करने के बाद ही फैन्स भी उनके इस फोटो पर अपना प्यार बरसाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं | आपको बता दें, कृष्णा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेड बिकिनी में फोटो शेयर की और मिरर के सामने पोज देते हुए दिख रही हैं |

आपको बता दें, कृष्णा श्रॉफ ने अपनी इस बिकिनी फोटो में ऐब्स फ्लॉन्ट किए | बॉलीवुड एक्ट्रेस और टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने कृष्णा की बिकिनी फोटो पर फायर इमोजी शेयर किया है | कृष्णा श्रॉफ ने अपनी इस फोटो से फैंस को काफी इंप्रेस किया है | फोटो पर दर्शकों के जबरदस्त रिएक्शन सामने आ रहे हैं |

 

वेब सीरीज: जल्द बोल्ड अंदाज में नजर आएगी अभिनेत्री सोनालिका प्रसाद

वेब सीरीज: जल्द बोल्ड अंदाज में नजर आएगी अभिनेत्री सोनालिका प्रसाद

फिल्म इंडस्ट्री में गोल्डन गर्ल के रूप में चर्चित सोनालिका प्रसाद इन दिनों बेहद व्यस्त हैं। बेहद कम अरसे में चर्चित होने वाली अभिनेत्री सोनालिका इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। 
 

सोनालिका की जल्द ही एक वेब सिरीज रिलीज होने वाली जिसमें वे बोल्ड अंदाज में दिखने वाली है। सोनालिका की पहली वेब सीरीज लव गुरु जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह शानदार वेब सिरीज वाओ पर जल्द आने वाली है। जिसका प्रोमो आउट हो गया है। लव गुरु नामक इस वेब सिरीज में सोनालिका अलग बोल्ड अंदाज में दर्शकों को नजर आएंगी।
 
 
 

 
सोनालिका इन दिनों फिल्मों के अलावे कई वेब सिरीज में काम कर रही हैं और कई रिलीज होने वाली हैं। लव गुरु उनकी पहली वेब सिरीज है, जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इस वेब में उनका किरदार काफी बोल्ड है, जो कि प्रशंसकों के लिए सरप्राइज पैकेज होगा।
 
 
सोनालिका के प्रशंसकों के लिए यह वेब सिरीज लव गुरु बेहद खास होगी, जिसमें उनका लुक और उनका कैरेक्टर बड़ा दिलचस्प है। समृद्ध कला की उर्वर माटी पटना में 15 अक्टूबर को जन्मी सोनालिका में सिनेमा के प्रति दीवानगी उस वक्त आयी, जब वे 10वीं क्लास में पढ़ती थीं। नतीजा उन्होंने लोकल न्यूज़ चैनल में बतौर एंकर काम करना भी शुरू कर दिया।
 
 
उन चैनल्स पर भी एंकरिंग में उन्हें मनोरंजन संबंधित खबरों को लेकर आती थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी पढ़ायी नहीं छोड़ी और काम के साथ -साथ ग्रेड्यूट भी हो गयीं। प्रतिभा से वे लबरेज थी हीं, सो उन्हें मौका मिल गया ईटीवी नेटवर्क से जुडऩे का और वे यहां भी मनोरंजन वाली खबरों को बतौर एंकर लेकर दर्शकों के सामने आईं।
 

सोनालिका का कहना है कि उनके पिता एक एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन किसी कारणवश उनका यह सपना पूरा न हो सका। शायद यही कारण है कि एक्टिंग मेरे खून में है। कल जो सपना मेरे पिता ने देखा था, अब उसे मैं पूरी करना चाहती हूं। बता दें कि निर्देशक रजनीश मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म राजतिलक से भोजपुरी जगत में डेब्यू करने वाली सोनालिका आज लगभग दर्जन भर से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। इनमें केवल राजतिलक ही बड़े पर्दे पर द्स्तक दी।
हिना खान का इंडियन लुक सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल, देखे वो फोटो शूट

हिना खान का इंडियन लुक सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल, देखे वो फोटो शूट

सोशल मीडिया पर हर दिन कई जबरदस्त फोटोशूट वायरल होते ही रहते है। टीवी एक्ट्रेस और या फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर सभी को बराबर प्यार मिलता है। इसी बिच टीवी की टॉप एक्ट्रेस हिना खान काफी ज्यादा चर्चा में नजऱ आ रही है। हिना उन कलाकारों में से एक है जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। 
 
हिना सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती ही रहती है।  इस बार हिना का लुक काफी ज्यादा चर्चा में आ गया है।  इस बार हिना इंडियन लुक में नजऱ आ रही है जिसको देखकर हर किसी की नींद उड़ गयी है। हिना ने इस फोटोशूट के दौरान पर्पल कलर का लेहंगा पहना है। 
 
इस पर्पल  कलर के लहंगे में हिना काफी हॉट नजऱ आ रही है। वही इस लहंगे के साथ उन्होंने नेकलेस और मैचिंग मांगटीका लगा रहा है।  वही न्यूड मेकअप उनके इस लुक को पूरा कर रहा है।  इन जबरदस्त तस्वीरों को शेयर करते हुए हिना ने लिखा-आज मूड इंडियन है। इन तस्वीरों को देखकर हर किसी की दिल की धड़कन काफी बढ़ गयी है।  
 
इस फोटोशूट के दौरान हिना अपने बालो और लहंगे के साथ अटखेलिया करती हुई नजऱ आ रही है।  इन तस्वीरों को देखने के बाद हर कोई हिना की खूबसूरत का दीवान बन गया है। ये फोटोशूट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको ये फोटो शूट कैसा लगा निचे कमेंट में जरूर बताए।