BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कौन-कौन से कपल पहली बार होली का त्योहार साथ में मना रहें हैं, आइए जानते हैं

कौन-कौन से कपल पहली बार होली का त्योहार साथ में मना रहें हैं, आइए जानते हैं

देशभर में 29 मार्च को होली का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा। इसके जश्न के लिए काफी जोरों पर तैयारियां चल रही हैं। कोरोनोवायरस महामारी के बीच इस त्योहार को लेकर लोग सावधानियां बरतने के साथ-साथ काफी एक्साइडेट भी हैं। ये त्योहार कई बॉलीवुड के नए कपल्स के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि वो अपना पहला होली का त्योहार मनाएंगे। आइए जानते हैं इस साल कौन-कौन से कपल पहली बार होली का त्योहार साथ में मनाएगा।

वरुण धवन और नताशा दलाल-
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वरुण धवन और नताशा दलाल का है। वरुण ने 24 जनवरी को अलीबाग के एक मेन्शन में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा संग शादी की थी। इसमें उनके कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद ये वरुण और नताशा की पहली होली है।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह

सिंगर नेहा कक्कड़ ने पिछले साल 24 अक्टूबर को पंजाबी सिंगर बॉयफ्रेंड रोहनप्रीत से शादी की थी। नेहा ने शादी के दौरान की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर की थी। इसके बाद दोनों कई टीवी शो और जगहों पर एक साथ स्पॉट हुए हैं। अब इन दोनों की पहली होली साथ में सेलिब्रेट करेंगे।


राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज
राणा दग्गुबाती ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज से अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान पिछले साल 8 अगस्त को शादी की। लॉकडाउन के दौरान ही राणा ने मिहिका के साथ रिलेशनशिप में रहने का खुलासा किया था। इस साल इन दोनों की पहली होली होगी।

 

अपनी हॉटनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली ये अभिनेत्री साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली है, 'शीरो' का टीजर किया रिलीज

अपनी हॉटनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली ये अभिनेत्री साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली है, 'शीरो' का टीजर किया रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर अपनी हॉटनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की अदाएं उनके चाहने वालों को घायल कर जाती है। सोशल मीडिया पर उनकी कोई भी तस्वीर सामने आती है तो ये इंटरनेट की दुनिया में छा जाती है। अब इसी बीच सनी लियोनी ने अपनी अगली फिल्म 'शीरो' का टीजर रिलीज किया है। सनी लियोनी जल्द ही एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली हैं। जिसका टीजर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 'शीरो' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म में सनी पहली बार एक अलग रोल में नजर आने वाली हैं। 'शीरो' के टीजर को देखकर साफ लग रहा है कि इस फिल्म में हॉरर-थ्रिल का जबरदस्त तड़का देखने को मिलने वाला है। टीजर में आप देख सकते हैं कि इसमें सनी काफी जख्मी नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ सीढ़ियों में एक लड़का भी बैठा दिखाई दे रहा है। वीडियो को देखने के बाद ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म काफी थ्रिलर होगी। सनी लियोनी की यह फिल्म को हिन्दी के अलावा तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई भी घोषणा नहीं की गई है। सनी की फिल्म के टीजर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

मुंबई आने के बाद मुझे होली पार्टियों से प्यार हो गया : महिका शर्मा

मुंबई आने के बाद मुझे होली पार्टियों से प्यार हो गया : महिका शर्मा

कई हिट टीवी शो में नजर आ चुकी महिका शर्मा ने होली पर अफनी कई पुरानी यादों को ताजा किया है. महिका ने बताया कि, हमारे शहर में होली के दिन पूरे इलाके के लोग बच्चों से डरे हुए होते थे. क्योंकि वो सभी छिप-छिपकर पानी के गुब्बारे मारते थे. मां कहती थी होली पर पुराने कपड़े पहनो लेकिन मैं नहीं मानती थी वहीं महिका अपनी मां को याद करते हुए बताती है कि, मुझे अच्छे ये याद है कि मेरी मां मुझे होली पर हमेशा पुराने कपड़े पहनने के लिए कहती थी. लेकिन मैंने कभी उनकी बात नहीं मानी और हर बार नए कपड़ों में ही होली मनाई. बचपन में भी मैं हीरोइन की तरह ही रंगीन दुपट्टे के साथ सफेद सलवार या लहंगा पहनती थी. जोकि मुझे बहुत ही अच्छा लगता था.

मुंबई आने के बाद मुझे होली पार्टियों से प्यार हो गया


‘तू मेरे अगल बगल है ’और पुलिस फैक्ट्री’ जैसे शो में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेर चुकी एक्ट्रेस ने आगे बताया कि,उन्होंने असली होली तो सपनों के शहर मुंबई में शिफ्ट होने के बाद मनानी शुरू की है. उन्होंने बताया कि, जब बचपन में होली खेलते थे तो डर लगता था. तो ज्यादा एंजॉय नहीं कर पाते थे. रंगीन चेहरे वाले लोग इतने डरावने दिखते थे कि मैं ज्यादा बाहर जाती ही नहीं थी. लेकिन जब से मैं मुंबई आई हूं, मुझे होली पार्टियों से प्यार हो गया है. मैं चाहे वैसे कही भी रहूं लेकिन होली पर मुंबई पहुंच जाती हूं. लेकिन इस साल हम हर बार की तरह कोई बड़ी पार्टी नहीं कर सकते.इसलिए मैनें अपने कुछ खास दोस्तों को घर पर ही होली के लिए बुलाया है.

 

दीया मिर्जा ने पुरुषों के प्राइवेट पार्ट को लेकर किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, कही ये बात

दीया मिर्जा ने पुरुषों के प्राइवेट पार्ट को लेकर किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, कही ये बात

दीया मिर्जा पिछले कई दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है. अब शादी के करीब 1 महीने बाद वो अपने पति वैभव के साथ हनीमून के लिए रवाना हुई है, इस दौरान उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है. लेकिन इसके साथ ही दीया लोगों को वक्त वक्त पर प्रदूषण से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरुक करती रहती है. हाल ही उन्होंने इसके लिए एक नया ट्वीट किया और लिखा कि, प्रदूषण से पुरुषों के प्राइवेट पार्ट पर बहुत बुरा असर पड़ता है.


प्रदूषण की वजह से पुरुषों के प्राइवेट पार्ट को हो रहा है नुकसान

दीया ने हाल ही में ये ट्वीट किया जिसमें उन्होंने रिसर्च पर आधारित एक रिपोर्ट को टैग करते हुए लिखा कि, पर्यावरण में मौजूद जहरीले रसायन से शुक्राणुओं की संख्या और टेस्टिकल्स पर असर पड़ रहा है, जिससे पुरुषों के प्राइवेट पार्ट पर बुरा असर पड़ रहा है. दीया ने आगे लिखा कि, इस जानकारी के बाद अब शायद लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक होंगे.दीया का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. और लोग भी इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

 

लहंगा-चोली में भोजपुरी स्टार Monalisa का होली वीडियो हुआ वायरल

लहंगा-चोली में भोजपुरी स्टार Monalisa का होली वीडियो हुआ वायरल

Bhojpuri Actress Monalisa Holi Video Viral: होली अब बस चंद दिनों में आने ही वाली है, हालांकि इस बार भी कोरोना की वजह से होली का रंभ भी फीका ही होने वाला है लेकिन इस दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो होली के रंगो के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं और उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
मोनालिसा ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें मोनालिसा ने फ्लोरल लहंगा पहना हुआ है और बलम पिचकारी गाने पर वो डांस करती नजर आ रही हैं. मोनालिसा का ये वीडियो होली के एक सेट से है. जहां मोनालिसा के अलावा और भी सितारे होली खेलते नजर आने वाले हैं.
 

WhatsApp पर आने वाला एक लिंक आपका बैंक अकाउट तक खाली कर सकता है,जानिए क्या है पूरा मामला

WhatsApp पर आने वाला एक लिंक आपका बैंक अकाउट तक खाली कर सकता है,जानिए क्या है पूरा मामला

अगर आप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए है. आजकल साइबर क्रिमिनल्स तरह-तरह से क्राइम कर रहे हैं. व्हाट्सऐप जो हम सभी की लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है. अब अपराधी इस ऐप का सहारा ले रहे हैं. व्हाट्सऐप पर हमारे दोस्त और रिश्तेदार कई मैसेज, फोटो और लिंक शेयर करते रहते हैं. ऐसे में आपके WhatsApp पर आने वाला एक लिंक आपका बैंक अकाउट तक खाली कर सकता है. ये लिंक आपको बेहद आकर्षक लगेगा, लेकिन इसे क्लिक करते ही सीधे आपके अकाउंट से पैसे गायब हो जाएंगे.


अमेजन सर्वे का मैसेज शेयर किया जा रहा है

आजकल व्हाट्सऐप यूजर्स के पास एक खास तरह का मैसेज आ रहा है. इसमें एक लिंग भेजा जा रहा है. ये मैसेज Amazon 30th Celebration का है. मैसेज में Congratulations लिखा हुआ है साथ ही इसमें अमेजन का लोगो भी बना है. इस मैसेज में बताया गया है कि अमेजन कोई सर्वे कर रहा है आपको कुछ मिनटों के इस सर्वे में हिस्सा लेना है और आप Huawei Mate 40 Pro 5G स्मार्टफोन फ्री में पा सकते हैं.


क्या है इसका खतरा

WhatsApp पर अमेजन के नाम से भेजे जा रहे इस मैसेज में एक URL लिंक भी है. जिसे क्लिक करते ही आपके फोन में एक सर्वे पेज खुलेगा. इस सर्वे में कई जानकारी आपसे मांगी जाएंगी. इस सर्वे को भरने के बाद ही आपको गिफ्ट दिया जाएगा ये बात कही जा रही है.

अब आपको इस तरह के किसी भी मैसेज या लिंक से अलर्ट रहने की जरूरत है. आपको गलती से भी इस लिंक को नहीं खोलना है. इस सर्वे में आपसे जुड़ी निजी जानकारी मांगी जाती है जिससे आपका डेटा लीक होने का खतरा रहता है.


खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

एक्सपर्ट की मानें तो इस तरह के सर्वे से आपकी पर्सनल जानकारी हासिल करके ऑनलाइन हैकर्स आपके बैंक अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं. इस तरह के सर्वे में दी जानी वाली जानकारियों के आधार पर अपराधी आपके खाते से आसानी से पैसे निकाल सकते हैं. कोई भी कंपनी आपको सिर्फ सर्वे के आधार पर इतना महंगा फोन नहीं देगी. आपको इस तरह की बातों में बिल्कुल भी नहीं आना है. 

स्टाइलिश कौए का कातिल रैंपवॉक, लोग बोले- तौबा ये मतवाली चाल...

स्टाइलिश कौए का कातिल रैंपवॉक, लोग बोले- तौबा ये मतवाली चाल...

Crow Ramp walk Video: कौए को रैंपवॉक करते देखा है आपने? आप सोच रहे होंगे कि भला ये क्या बात हुई. पर वायरल हो रहे वीडियो में तो कौवे का यही अंदाज दिखता है.
यही वजह है कि लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कौवा किस तरह से ऐसे अंदाज में चल सकता है.
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तब वायरल होना शुरू हुआ जब इसे IFS Susanta Nanda ने शेयर किया. शेयर करते हुए उन्होंने बड़े ही अलग अंदाज में कैप्शन लिखा,
I am limited edition with an attitude
 

विडियो वायरल: भैंस ने घात लगाकर बैठे शेर को सिखाया सबक, पटक-पटककर कर दिया अधमरा...

विडियो वायरल: भैंस ने घात लगाकर बैठे शेर को सिखाया सबक, पटक-पटककर कर दिया अधमरा...

शेर जब शिकार करता है तो दुनिया देखती है. पर कोई घात लगाए शेर को जमकर पीट दे, ऐसा वीडियो तो शायद ही आपने देखा होगा. ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.
वीडियो इतना मजेदार है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. वायरल वीडियो में दिखता है कि शेर को भैंस खींच रही है. उसे पटक रही है. एक अन्य वीडियो में दिखता है कि पहले शेर किस तरह भैंस की गर्दन पर हमला करता है. पर जल्द ही भैंस उसे पटक देती है.
दरअसल, ये शेर भैंस का शिकार करने निकला था पर शायद उसे भी पता नहीं था कि उसकी ऐसी हालत होने वाली है.
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर DIKSHIT GAURAV ने शेयर किया है. शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,
Sometimes it also happens

Sunny Leone ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया बेड पर मस्ती करते मजेदार वीडियो, लिखी ये बात

Sunny Leone ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया बेड पर मस्ती करते मजेदार वीडियो, लिखी ये बात

एक्ट्रेस सनी लियोन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 43.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. सनी लियोन इंस्टाग्राम पर अपनी मज़ेदार फोटो और वीडियो को शेयर करके फैन्स का मनोरंजन करती रहती हैं. इसी के साथ फैन्स भी उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपना प्यार देने में कोई कसर नहीं छोड़ते. हाल ही में सनी लियोन ने अपना एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो बाथरोब पहनकर बेड पर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं.


सनी लियोन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने होटल के कमरे से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो बाथरोब को पहने हुए दिखाई दे रही हैं. वीडियो को बनाते वक्त वो कहती हैं कि, ये मेरी पहली रात थी जब पिछले 5 महीने में मैं अकेली थी. वैसे ये सिर्फ 30 सेकंड तक चला इसके बाद मैं सोने चली गई. शूटिंग का वक्त हो गया.’
 

BIG BREAKING : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के इस किरदार को हुआ कोरोना

BIG BREAKING : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के इस किरदार को हुआ कोरोना

फेमस टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने वाले एक और कलाकार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. भिड़े उर्फ मंदार चंदवाकर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने खुद एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. इस समय वह घर पर क्वारंटीन हैं.


वीडियो में चंदवाकर ने बताया है कि वह डॉक्टरों के जरिए बताए गए नियमों का पालन कर रहे हैं. उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है. उन्होंने सबसे मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी की है. उन्होंने यह भी कहा कि वह पूरी तरह से फिट हैं लेकिन उन्हें नियमों का सख्ती से पालन करना है.

 

पिंक ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने करवाया फोटोशूट, हॉट अंदाज देख फैंस हुए घायल

पिंक ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने करवाया फोटोशूट, हॉट अंदाज देख फैंस हुए घायल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों एक के बाद एक अपना लेटेस्ट फोटोशूट करवा रही है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
हाल ही में उन्होंने पिंक ड्रेस में फोटोशूट कराया। दरअसल, यह पिंक ड्रेस पहनकर उन्हें मुंबई के एक थिएटर के बाहर स्पॉट किया गया था।
इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर ने न्यूड मेकअप किया हुआ है। इसके साथ ही ग्रीन कलर की हील्स कैरी की हुई हैं। जाह्नवी फिल्म इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपने हॉट लुक के चलते फैन्स के बीच छाई रहती हैं। फैशन को लेकर उनकी चॉइस किसी प्रो फैशनिस्टा से कम नहीं होती है। जाह्नवी कपूर भले ही इंडस्ट्री में न्यू हों, लेकिन फैशन के मामले में वह हमेशा ही छाई रहती हैं। जाह्नवी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर कुछ हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह खुलकर अपना बैक फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। जाह्नवी कपूर की फिल्म 'रूहीÓ रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा वरुण शर्मा और राजकुमार राव भी नजर आने वाले है। फिल्म में सस्पेंस के साथ कॉमेडी का तड़का भी लगा नजर आएगा।
 

Kiara Advani ने ब्लैक कलर की हाई स्लिट ड्रेस में मचाई तबाही

Kiara Advani ने ब्लैक कलर की हाई स्लिट ड्रेस में मचाई तबाही

फिल्म फगली से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अक्सर अपनी फिल्मों और अपने किरदारों से लोगों का दिल जीतती हैं. हिंदी और तेलुगू फिल्मों में अपने अभिनय से धमाल मचाने वाली कियारा ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट से सनसनी मचा दी है. सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली यह अदाकारा हॉट अवतार (Kiara Advani Hot Photos) में नज़र आ रही हैं.
कियारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो शेयर की है जिसमें उनका बोल्ड अंदाज़ (Kiara Advani Bold Pics) दिखाई दे रहा है. कियारा ने इस तस्वीर में ब्लैक कलर की हाई स्लिट ड्रेस पहनी हुई है. कियारा ने जिस तरीके से कैमरे की तरफ एक्सप्रेशन दिया है वह देखने लायक है. फैन्स इस तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं.
 

रायपुर के युवाओ ने बनाया बेताबिया गाना youtube पर जमकर हो रहा है वायरल, आप भी देखे

रायपुर के युवाओ ने बनाया बेताबिया गाना youtube पर जमकर हो रहा है वायरल, आप भी देखे

रायपुर, रायपुर के युवाओ कि टीम ने एक गाना तैयार किया है जिसके बोल है बेताबिया, इस गाने को नोमेश यादव ने अपना स्वर दिया है, गगनदीप और कृतिका पर फिल्माया गया है, पुरे विडियो को निर्देशित किया है अनिश शाह ने, आपको बता दे ये एक रोमांटिक गीत है जिसका फिल्मांकन बहुत ही अच्छे तरीके से किया गया है आप भी इस विडियो का लुफ्त उठाये और अगर आपको ये गाना अच्छा लगे तो इस विडियो को लाइक करना ना भूले.
देखे विडियो
 

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस टीवी एंकर के साथ शादी के बंधन में बंधे

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस टीवी एंकर के साथ शादी के बंधन में बंधे

नईदिल्ली । टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीवी एंकर संजना गणेशन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो शेयर कर दी गई है। पहले बताया गया कि बुमराह की शादी 14 या 15 मार्च को होने वाली है लेकिन 15 मार्च को दोनों की शादी हो गई है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच से पहले उन्होंने अपना नाम वापस लिया था। लेकिन बाद में साफ हुआ कि उन्होंने शादी के कारण अपना नाम वापस लिया है। बुमरार का नाम काफी लोगों के साथ जुड़ा था लेकिन उन्होंने संजना गणेशन के साथ अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर ली है।
भारतीय टीम के सदस्य भी इंग्लैंड के साथ जारी सीरीज और प्रतिबंधों के चलते शादी में शामिल नहीं होंगे। अगर आप क्रिकेट और आईपीएल के फैंन हैं तो आप संजना गणेशन को अच्छे से पहचानते भी होंगे। भले आप उनका नाम न जानते हों। वे आईपीएल 2021 के दौरान खूब एंकरिंग करती हुई नजर आई थीं। संजना गणेशन वैसे तो मॉडल हैं, लेकिन उनकी पहचान स्पोर्ट्स एंकर के तौर पर ज्यादा होती है। क्रिकेट के अलावा वे बैडमिंटन और फुटबॉल में भी एंकरिंग करती हुई नजर आती हैं। वे आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के एक शो नाइट क्लब में भी आपको नजर आई थीं, जिसमें केकेआर के सह मालिक शाहरुख खान भी आए थे. इससे पहले मॉडलिंग की बात करें तो साल 2014 में वे मिस इंडिया के फाइनल तक भी पहुंच चुकी हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट से जसप्रीत बुमराह ने अपना नाम वापस ले लिया है। जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई से व्यक्तिगत कारणों के चलते छुट्टी की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया था। लेकिन उसके कुछ ही दिन बाद पता चला कि जसप्रीत बुमराह शादी करने वाले हैं। इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए जब टीम का ऐलान किया गया तो पता चला कि उसमें भी जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल नहीं है. जसप्रीत बुमराह के इस शुभ मौके पर बीसीसीआई ने उन्हें बधाई दी है।
 

अक्षय कुमार ने किया 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए तारीख

अक्षय कुमार ने किया 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए तारीख

फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार और रणवीर सिंह ने अपनी एक्शन फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है. कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दोनों ने टीजर का वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि पिछले साल इसी दिन कैसे फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था लेकिन महामारी के कारण फिल्म के आने में देरी हो गई.


इसे शेयर करते हुए लिखा गया है- "वादा हमेशा वादा होता है. हमने आपको 'सूर्यवंशी' फिल्म सिनेमाघरों में दिखाने का वादा किया था और हम वो वादा पूरा करेंगे. आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है! आ रही है पुलिस..सूर्यवंशी सिनेमाघरों में 30 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी." 

चारू असोपा ने लगाया हॉटनेस का तड़का, फोटो वायरल

चारू असोपा ने लगाया हॉटनेस का तड़का, फोटो वायरल

अपने बोल्ड अवतार में नजर आईं चारू असोपा, फोटो वायरल एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री चारू असोपा इस समय अपने पति राजीव सेन के साथ वैकेशन पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। हाल ही में चारु ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फोटोज शेयर की, जिसमें वह रेड बिकिनी में नजऱ आ रही हैं।


एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री चारू असोपा इस समय अपने पति राजीव सेन के साथ वैकेशन पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। हाल ही में चारु ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फोटोज शेयर की, जिसमें वह रेड बिकिनी में नजऱ आ रही हैं।
चारू असोपा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को पंसद करने के साथ ही फैंस इस पर लगातर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। चारु की तस्वीरों को देखकर मालूम होता है कि वो किसी बेहद खूबसूरत रिजॉट में ठहरी हैं। बता दें कि चारू अक्सर सिर्फ अपनी बल्कि पति राजीव के साथ भी अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करती रहती हैं जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।
 

बिना इजाजत के Selfie लेने पर गुसाई बकरी ने  महिला का कर डाला ऐसा हश्र, विडियो हुआ वायरल

बिना इजाजत के Selfie लेने पर गुसाई बकरी ने महिला का कर डाला ऐसा हश्र, विडियो हुआ वायरल

Angry Goat Viral Video: किसी भी जगह या व्यक्ति के साथ सेल्फी लेना आजकल काफी आम हो गया है. लोगों को सेल्फी लेने की लत इस कदर लग गई है कि वह कोई भी मौका हाथ से निकलने नहीं देते हैं. फिर चाहे वह महिला हो या बच्चा हर कोई आजकल सेल्फी के पीछे पागल हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग सेल्फी में अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं.
सेल्फी के चक्कर में कई बार लोगों की जान जोखिम में भी आ जाती है. ऐसी ही एक वीडियो के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आपके मन में भी खौफ पैदा हो जाएगा.
 

फिल्म 'आदिपुरुष' में सीता की भूमिका में नजर आएंगी कृति सेनन, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर फोटो शेयर कर दी जानकारी

फिल्म 'आदिपुरुष' में सीता की भूमिका में नजर आएंगी कृति सेनन, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर फोटो शेयर कर दी जानकारी

फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर हर तरफ चर्चा चल रही है. इस फिल्म में सैफ अली खान और प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, इस फिल्म को लेकर एक और अपडेट समाने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में कृति सेनन भी नजर आएंगी. इस फ़िल्म में प्रभास राम, सैफ अली खान रावण और कृति सेनन सीता की भूमिका में नजर आने वाले हैं.


कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है. फोटो शेयर करते हुए कृति ने लिखा, "नए सफर की शुरुआत." कृति ने इस पोस्ट के जरिए बताया है कि वह फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाली हैं. कृति ने आगे लिखा, "फिल्म आदिपुरुष में काम करने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं." वहीं, कृति के फैंस ने भी इस पोस्ट पर जमकर अपना रिएक्शन दिया है. 

Instagram Reels अब WhatsApp पर भी देख पाएंगे, नए फीचर की टेस्टिंग जारी

Instagram Reels अब WhatsApp पर भी देख पाएंगे, नए फीचर की टेस्टिंग जारी

Whatsapp अपने यूजर्स की जरूरत के हिसाब से नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है. ऐसे में कई ऐसे फीचर्स भी जोड़े जाते हैं, जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस और बेहतर हो सके. अब Whatsapp इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है. जल्द ही Whatsapp पर आप Instagram Reels भी देख सकेंगे. कंपनी की ओर से इसकी टेस्टिंग की जा रही है. वैसे व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक तीनों एक ही स्वामित्व वाली कंपनी हैं. ऐसे में कहीं न कहीं इन तीनों एप्स को आपस में जोड़ने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल जिस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है, उसमें यूजर्स को Whatsapp पर Instagram Reels के लिए एक टैब दिया जाएगा. इस टैब पर क्लिक करते ही आपको Instagram Reels वीडियो दिखने लगेंगे.


Whatsapp पर देख पाएंगे Instagram Reels

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले समय में Whatsapp यूजर्स को ऐप में अलग से एक टैब नजर आएगा, इस टैब पर क्लिक करते ही आपको Whatsapp में Instagram Reel वीडियो दिखने लगेंगे. रिपोर्ट में कहा गया है कि Facebook ने इस फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है. जल्द ही इसे रोलआउट कर दिया जाएगा. फिलहाल व्हाट्सऐप की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन माना जा रहा है कि यूजर्स को जल्द ही इसका फायदा मिलने वाला है.


बिना फोन कनेक्शन के भी ऑपरेट कर पाएंगे WhatsApp

आपको बता दें कि कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि WhatsApp पर एक बेहद खास फीचर आने वाला है. इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को लैपटॉप और डेस्कटॉप पर WhatsApp चलाने के लिए फोन की जरूरत नहीं पड़ेगी. यानि आप बिना फोन के भी लैपटॉप पर WhatsApp Web ऑपरेट कर सकते हैं. अभी तक WhatsApp Web चलाने के लिए फोन से WhatsApp को कनेक्ट करना पड़ता है. ऐसे में अगर आपके पास फोन नहीं है तो भी आप अपना WhatsApp इस्तेमाल कर सकते हैं. व्हाट्सऐप का नया फीचर आने के बाद आपको असुविधा नहीं होगी.

 

दुनिया का सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर:  “फुगाकू”  , जाने इसकी उपयोगिता

दुनिया का सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर: “फुगाकू” , जाने इसकी उपयोगिता

RIKEN और Fujitsu नामक जापानी वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान ने छह साल पहले “फुगाकू” विकसित करना शुरू किया था। यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर है। अब यह सुपर कंप्यूटर पूरी तरह से तैयार है और जापान में विकसित किया गया है और अब यह अनुसंधान के उपयोग के लिए उपलब्ध है। इस सुपरकंप्यूटर को जापान के कंप्यूटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का कोर बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। फिर अप्रैल 2020 में COVID-19 महामारी से निपटने के लिए विशेष परियोजनाओं के लिए इस सुपरकंप्यूटर का परीक्षण किया गया था। अब फुगाकू पूरी तरह से खुला है और साझा उपयोग के लिए उपलब्ध है। जापान के सूचना विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अनुसंधान संगठन (RIST) ने कुछ 74 परियोजनाओं का चयन किया है जो वित्त वर्ष 2021 में इस सुपर कंप्यूटर का उपयोग करेंगी।

फुगाकु
यह एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी है जिसे अनुसंधान परिणामों को प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ विकसित किया गया है जो अंततः स्वस्थ समाज, बेहतर ऊर्जा उपयोग और आपदा न्यूनीकरण को बनाने में मदद करेगा। इसका उद्देश्य “अल्ट्रा-स्मार्ट सोसायटी 5.0” बनाने के लिए सरकार के दृष्टिकोण को स्थापित करना है। इस सुपरकंप्यूटर ने शीर्ष 500 की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जो कि “सुपरकंप्यूटर बेंचमार्क इंडेक्स” है। इस कंप्यूटर में K सुपरकंप्यूटर से 100 गुना एप्लीकेशन परफॉरमेंस है। इसे उच्च-रिज़ॉल्यूशन, बड़े पैमाने पर और लंबी अवधि के सिमुलेशन के लिए विकसित किया गया है। फुगाकू का नाम माउंट फ़ूजी के लिए एक वैकल्पिक नाम के नाम पर रखा गया है। इसका विकास K कंप्यूटर के उत्तराधिकारी के रूप में वर्ष 2014 में शुरू किया गया था। इसे Fujitsu A64FX माइक्रोप्रोसेसर के साथ बनाया गया है।