BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 तारक मेहता का उल्टा चश्मा- जेठालाल ने किया टप्पू को अनफॉलो, जानिए क्या है कारण

तारक मेहता का उल्टा चश्मा- जेठालाल ने किया टप्पू को अनफॉलो, जानिए क्या है कारण

तारक मेहता का उल्टा चश्मा(Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah) में बाप और बेटे यानी टप्पू(Tappu) और जेठालाल(Jethalal) की जोड़ी कमाल की है. दोनों की बीच गजब की कैमिस्ट्री देखने को मिलती है जिसके कारण शो के दर्शक इन्हें साथ देखना पसंद करते हैं. लेकिन अब जो खबरें सामने आई हैं उन पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है. कहा जा रहा है कि टप्पू और जेठालाल की ऑन स्क्रीन जोड़ी भले ही जबरदस्त हो लेकिन ऑफ स्क्रीन दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है. और दिलीप जोशी(Dilip Joshi) राज अनदकत(Raj Anadkat) से किसी खास वजह से नाराज चल रहे हैं.


जेठालाल ने किया टप्पू को अनफॉलो


मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इन दिनों तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल ऑन स्क्रीन बेटे टप्पू से रीयल लाइफ में नाराज चल रहे हैं. और यही कारण है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर उन्हें अनफॉलो भी कर दिया है. नाराजगी की जो वजह मीडिया में कही जा रही है उसमें सेट पर राज अनदकत का देरी से आना बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि सीनियर एक्टर होने के बावजूद दिलीप जोशी समय से सेट पर पहुंचते हैं लेकिन राज का टोके जाने के बाद भी देरी से आने का सिलसिला जारी रहा और दिलीप जोशी को शूटिंग के लिए राज का इंतजार करना पडा. जिसके कारण जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी नाराज हो गए.


पहले भी शो के कलाकारों के बीच आ चुकी हैं मनमुटाव की खबरें


वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब शो के कलाकारों के बीच मनमुटाव की खबरें आई हों बल्कि इससे पहले शो की महिला कलाकारों के बीच आपसी अनबन की खबर थी जिस पर खुद सुनैना फौजदार ने सफाई दी थी. वहीं बात में दिलीप जोशी और शैलेश लोढ़ा के बीच विवाद की खबरे आईं जिस पर तारक मेहता ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि वो दोनों काफ अच्छे दोस्त हैं और एक साथ समय बिताना उन्हें पसंद है.

 

90 के दशक में टॉप एक्ट्रेस थीं Mamta Kulkarni, बॉलीवुड छोड़ बन गई थीं साध्वी

90 के दशक में टॉप एक्ट्रेस थीं Mamta Kulkarni, बॉलीवुड छोड़ बन गई थीं साध्वी

बात आज 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) की करेंगे जो अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों के चलते सुर्ख़ियों में रही थीं. ख़बरों की मानें तो साल 1992 में सुपरहिट फिल्म ‘तिरंगा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली ममता कुलकर्णी की नजदीकियां अंडरवर्ल्ड से थीं. कहते हैं उस ज़माने में कई फिल्ममेकर्स के पास अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे फ़ोन आते थे और ममता कुलकर्णी को फिल्म में लेने के लिए कहा जाता था.
अपने फ़िल्मी करियर में ममता कुलकर्णी ने सलमान, शाहरुख़ और आमिर खान के साथ ही अक्षय कुमार जैसे चोटी के स्टार्स के साथ काम किया था. ममता की फिल्मों में बाज़ी, नसीब, करण अर्जुन और आशिक आवारा आदि आज भी याद की जाती हैं.मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2002 में ममता कुलकर्णी ने फिल्म इंडस्ट्री को अचानक से अलविदा कह दिया था.
ममता ने विक्की गोस्वामी नामक एक शख्स से शादी की थी. कहते हैं विक्की एक कुख्यात इंटरनेशनल ड्रग्स माफ़िया है. बहरहाल, कुछ साल पहले ही ममता और विक्की का नाम एक बड़े ड्रग्स रैकेट में सामने भी आया था और अब भी देश और विदेश की जांच एजेंसियां इस मामले की जांच में लगी हैं. कहते हैं विक्की और ममता भारत से दूर दुबई में रहा करते थे. 2014 में ममता दुनिया के सामने आई थीं और उन्हें देखकर सब हैरान रह गए थे. दरअसल, इस दौरान ममता ने अपनी किताब 'ऑटोबायोग्राफी बाय योगिनी लॉन्च' की थी. इस दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि वह आध्यात्म के रास्ते पर चल पड़ी हैं और साध्वी बन गई हैं.
 

दूल्हे ने जैसे ही कहा 'कबूल है', खुशी से उछली दुल्हन, शौहर को किया Kiss, तहलका मचा रहा ये Video

दूल्हे ने जैसे ही कहा 'कबूल है', खुशी से उछली दुल्हन, शौहर को किया Kiss, तहलका मचा रहा ये Video

Dulhan Ka Kiss Viral: शादी की खुशी भला किसे नहीं होती, पर ये खुशी जब बर्दाश्त से बाहर हो जाती है तब वो होता है जो वायरल वीडियो में हुआ. इस वीडियो में दुल्हन की खुशी छिपाए नहीं छिप रही और लोग हैरान हैं. किस्सा बेहद दिलचस्प है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई देता है कि दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं. शादी की रस्में चल रही हैं.
जैसे ही दूल्हा ‘कुबूल है’ बोलता है, दुल्हन खुशी के मारे उछल पड़ती है और डांस करने लगती है. लोग ये देखकर हंसने लगते हैं. यही नहीं, वो दूल्हे को सबसे सामने किस कर लेती है.
वीडियो को romantic_cute_prince प्रोफाइल से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. कैप्शन लिखा,
Happiest wife
देखें वीडियो-

 

बेटी सुहाना के बॉयफ्रेंड के लिए शाहरुख खान ने रख दी थी 7 शर्तें, जानिए कौन होगा वो स्पेशल

बेटी सुहाना के बॉयफ्रेंड के लिए शाहरुख खान ने रख दी थी 7 शर्तें, जानिए कौन होगा वो स्पेशल

सुपरस्टार शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है. शाहरुख के फैन्स उनसे लगातार सवाल पूछते रहते हैं और सबसे खास बात है कि किंग खान उनका जवाब भी देते हैं. हाल ही में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी 21 साल की हो गई हैं. ऐसे में लोग स्टार किड्स के बारे में जानने को बेहद उत्सुक भी होते हैं. एक इंटरव्यू के दौरान जब शाहरुख खान से सुहाना के बॉयफ्रेंड को लेकर सवाल किया तो उन्होंने उसमें 7 खूबियां मांगी थीं.


उन्होंने कहा था कि वह 7 सामान्य शर्ते रखते हैं जो उनकी बेटी को डेट कर सकता है. वैसे अभी सुहाना खान सिंगल हैं और अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं. शाहरुख़ खान के सात शर्तें इस प्रकार हैं. 1- नौकरी करो 2- समझो कि मैं तुम्हें पसंद नहीं करता हूं 3-मैं हर जगह मौजूद हूं 4-अपना एक वकील भी रखो 5- वो मेरी राजकुमारी है तुम्हारी जीत नहीं 6- मुझे दोबारा जेल जाने में कोई आपत्ति नहीं होगी 7-तुम उसके साथ जो भी करोगे वो मैं तुम्हारे साथ करुंगा.
हालांकि इसके बाद शाहरुख खान ने निजी टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कह दिया था कि अगर मेरी बेटी किसी को पसंद करेगी तो मैं कुछ नहीं करूंगा और सिर्फ उसे स्वीकार कर लूंगा. किंग खान ने कहा था कि हां मैं उस लड़के को चेतावनी जरूर दूंगा कि सुहाना अपने पिता की प्रिंसेस है.


शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान न्यूयॉर्क में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं. ऐसे में वो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अप्डेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. न्यूयॉर्क में सुहाना हॉस्टल में नहीं रहती बल्कि शाहरुख खान ने बेटी के लिए यहां पर एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा हुआ है. इसके साथ ही सुहाना अक्सर ही दोस्तों के साथ अपने घर पर खूब मस्ती करती देखी जाती हैं.

 

प्रियंका चोपड़ा का हुआ था एक 'समलैंगिक' लड़की से सामना, एक्ट्रेस बोलीं- बहुत मुश्किल था उससे पीछा छुड़ाना

प्रियंका चोपड़ा का हुआ था एक 'समलैंगिक' लड़की से सामना, एक्ट्रेस बोलीं- बहुत मुश्किल था उससे पीछा छुड़ाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने लुक के चलते अक्सर चर्चा में रहती हैं. इसके साथ प्रियंका चोपड़ा अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं. वह कई बड़े मुद्दों पर अपनी खुलकर राय देती हैं. जिन मुद्दों पर लोग बोलने से मना करते हैं, वह इनपर अपना निजी अनुभव तक साझा कर देती हैं. कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा साबित भी किया था. प्रियंका से इसमें लेसबियन को लेकर एक सवाल पूछा गया था.


प्रियंका ने इस सवाल के जवाब में कहा था कि हां उन्हें एक बार महिला के द्वारा प्रस्तावित किया गया था. हालांकि उन्हें इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए रिलेशनशिप में होने का नाटक करना पड़ा था. करण जौहर के शो में प्रियंका ने बताया था कि ये सब एक नाइट क्लब में हुआ था. उस लड़की को ये बिल्कुल भी नहीं पता था कि मैं ऐसी हूं. और मुझे इसके बारे में बिल्कुल नहीं पता था कि उसे कैसे कहूं क्योंकि उसे मैं शायद जानती थी.'

इस बात का जिक्र करते हुए प्रियंका थोड़ा मुस्कुराईं और उन्होंने बताया कि आखिर कैसे उन्होंने उस लड़की को मना किया था. उन्होंने कहा, 'मैंने उसे बताया कि मैं बिल्कुल भी ऐसी नहीं हूं. मेरे पास बॉयफ्रेंड है. हालांकि मेरे पास उस दौरान बॉयफ्रेंड नहीं था. लेकिन मैं लड़कों को ही तरजीह देती हूं.'

 

कुत्ते को लात मारना पड़ा भारी, चलते ऑटो से गिरकर बुरी तरह जख्मी हुआ ड्राइवर, वायरल हुआ वीडियो

कुत्ते को लात मारना पड़ा भारी, चलते ऑटो से गिरकर बुरी तरह जख्मी हुआ ड्राइवर, वायरल हुआ वीडियो

Auto Driver Viral Video: कई बार दूसरों के लिए बुरा करने के चक्कर में इंसान खुद का बुरा कर देता है. दूसरों को नुकसान पहुंचाने के चक्कर में व्यक्ति अपना खुद का नुकसान कर बैठता है. इसका एक ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो महाराष्ट्र स्थित पुणे के पिंपरी- चिंचवड़ का है. यहां, आवार कुत्ते को लात मारने के चक्कर में व्यक्ति चलते ऑटो से गिर पड़ा. दरअसल, सड़क पर कुत्ता खड़ा था. उसी समय सड़क पर एक ऑटो आ रहा था. ऑटो में बैठे ड्राइवर ने कुत्ते को मारने के लिए जैसे ही पैर बाहर निकाला उसका बैलेंस बिगड़ा और वह बुरी तरह से सड़क पर गिर गया. व्यक्ति की स्पीड इतनी तेज थी कि ऑटो डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया.

इस भयानक हादसे को देखकर वहां मौजूद लोग व्यक्ति के पास आए और उसे उठने में मदद करने लगे. इस हादसे में ऑटो ड्राइवर को गंभीर चोट आई. इस वीडियो पर यूजर्स सतरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक व्यक्ति ने लिखा- ‘तुरंत ही कार्यवाही हो गई ,भगवान की अदालत में ,कोई वकील नहीं ,तारीख नहीं’
 

नहीं रहे बॉलीवुड के ये मशहुर संगीतकार, फ़िल्म जगत ने दी श्रद्धांजलि

नहीं रहे बॉलीवुड के ये मशहुर संगीतकार, फ़िल्म जगत ने दी श्रद्धांजलि

मुम्बई, 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में लोकप्रिय संगीत देने वाले जाने-माने संगीतकार राम लक्ष्मण उर्फ विजय पाटिल का शुक्रवार औए शनिवार की दरमियानी रात 2.00 बजे नागपुर में हार्ट अटैक आने के बाद निधन हो गया.


78 वर्षीय विजय पाटिल के बेटे अमर पाटिल ने अपने पिता की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, "पिताजी कोरोना से संक्रमित नहीं थे. उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज 6-7 दिन पहले ही ली थी. इसके बाद से उन्हें बुखार और कमजोरी सी महसूस हो रही थी. रात 2.00 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया और वे चल बसे."
उल्लेखनीय है कि 1977 में आई फिल्म 'एजेंट विनोद' साइन करने के बाद राम लक्ष्मण फेम राम का निधन हो गया था. मगर उनकी मौत के बावजूद विजय पाटिल ने अपने दोस्त को सम्मान देते हुए राम-लक्ष्मण के नाम से ही फिल्मों में संगीत देना जारी रखा था. राम लक्ष्मण राजश्री प्रोडक्शन्स की की कई फिल्मों के सुपरहिट संगीत देने के लिए जाने जाते हैं.‌उन्होंने दादा कोंडके की कई हिंदी और मराठी फिल्मों में भी संगीत दिया. उन्होंने हिंदी, मराठी और भोजपुरी की 75 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया.


लता मंगेशकर ने राम लक्ष्मण ‌में 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं', जैसी तमाम फिल्मों के‌ लिए कई सुपरहिट गाने गाये थे. उन्होंने विजय पाटिल को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा - "अभी पता चला है कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का स्वर्गवास हुआ है. वो बहुत अच्छे इंसान थे. मैंने उनके कई गाने गाये जो काफी लोकप्रिय हुए. मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं."

 

सांड पर बैठ कर खतरनाक राइडिंग के मजे ले रहा व्यक्ति, लोग बोले- 'हिम्मत चाहिए ऐसी राइड पर बैठने के लिए'- देखिए Video

सांड पर बैठ कर खतरनाक राइडिंग के मजे ले रहा व्यक्ति, लोग बोले- 'हिम्मत चाहिए ऐसी राइड पर बैठने के लिए'- देखिए Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज़ वायरल होते है जो हमें आश्चर्य में डाल देते है. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति एक गुस्साए सांड पर बैठ कर खतरनाक राइडिंग के मजे ले रहा है. यह वीडियो देखकर आपकों भी लगेगा कि ऐसा काम करने के लिए जिगर की जरूरत है. वह शख्स एक बहुत ही खतरनाक और उग्र सांड पर बैठकर मजे कर रहा है.
वायरल वीडियो में एक उग्र सांड को दिखाई दे रहा है जिसके पैर रस्सी से बंधे है. आस-पास बहुत से लोगों की भीड़ है जो शख्स के चारें ओर खड़ी है. वह आदमी सांड सींगों को पकड़ कर उसकी गर्दन पर बैठ जाता है. सांड शख्स को गिराने की बहुत कोशिश करता है. वह शख्स कई बार अप डाउन होता है पर गिरता नहीं है क्योंकि उसने सांड के सींगों को कस के पकड़ा है.
यह वीडियो देखकर लोग कमेंट कर रहे है कि यह तो किसी खतरनाक झूलों और राइड की तरह लग रहा है जिसमें जबरदस्त उठापटक होती है. लोग इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे है और साथ ही युवक की हिम्मत की दाद दे रहें है. यह वीडियो आईपीएस रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर की है.
 

युवा संगीतकार वासु पटेल को गूगल-यूट्यूब ने किया सम्मानित

युवा संगीतकार वासु पटेल को गूगल-यूट्यूब ने किया सम्मानित

रायपुर, अभनपुर विकासखंड ग्राम खोरपा के युवा संगीतकार वासु पटेल ने सोशल मीडिया यूट्यूब के माध्यम से अपने कला का परचम सभी जगह लहराया है। वासु पटेल को गूगल यूट्यूब के द्वारा यूट्यूब क्रिएटर के रूप में सिल्वर प्ले बटन व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड को यूट्यूब में एक लाख सस्क्राइबर होने पर दिया जाता है। वर्तमान में वासु सामाजिक सेवा के साथ यूट्यूब के अपने चैनल के माध्यम से बैंजो, हारमोनियम इत्यादि संगीत वाद्य कला सिखाने का काम कर करे इनके चैनल में देश के साथ अन्य विदेशों के लोग जुड़कर संगीत की बारीकियों को सिख रहे है। वासु पटेल ने सभी शुभचिन्तको के प्रति आभार व्यक्त करते कहा कि आज जो कुछ भी हु आप सभी के सहयोग से हु और निश्चित ही आगे निरंतर ऐसे ही प्यार मिलता रहेगा।
उनके इस सफलता पर गांव सहित अंचल के लोगो ने बधाई प्रेषित किये है।
 

Uncle Ka Lungi Dance: अंकल ने शीशे के सामने किया लुंगी डांस, लोग बोले- वाह चचा! जान ही ले लोगे क्या

Uncle Ka Lungi Dance: अंकल ने शीशे के सामने किया लुंगी डांस, लोग बोले- वाह चचा! जान ही ले लोगे क्या

Uncle Ka Lungi Dance: खुश रहने को वजह की जरूरत नहीं, ये तो एक एहसास है जो दिल से आता है. ऐसे ही एक खुशमिजाज अंकल का वीडियो सोशल मीडिया पर कहर बरपा रहा है. वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे देखकर आप भी अंकल के फैन हो जाएंगे.
वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति शीशे के सामने खड़ा है. उसने लुंगी पहनी है. और वो शीशे में देख-देखकर डांस कर रहा है.
इस वीडियो को IPS दीपांशु काबरा ने शेयर किया. शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,
When you are Truly, Deeply, Madly in #Love with Self.
 

Sapna Choudhary ने बैकलेस ब्लाउज पहनकर खेतों में लहराया पल्लू, दिलकश अदाओं पर खूब बरसा प्यार- VIDEO

Sapna Choudhary ने बैकलेस ब्लाउज पहनकर खेतों में लहराया पल्लू, दिलकश अदाओं पर खूब बरसा प्यार- VIDEO

Sapna Choudhary Latest Video: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपनी बेहतरीन डांसिंग स्टाइल और गानों के लिए पूरे भारत में फेमस हैं. अपनी अदाओं से लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं. अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होती हैं. इस बार भी सपना का एक वीडियो खूब धूम मचा रहा है. लोगों को सपना का यह अंदाज़ (Sapna Choudhary Viral Video) खूब पसंद आ रहा है.
बिग बॉस के सीजन 11 की प्रतिभागी भी रह चुकी सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बैकलेस ब्लाउज पहने खेतों में साड़ी लहराती हुईं नज़र आ रही हैं. वीडियो में वो सनी देओल के मशूहर गाने ‘घर आजा परदेसी’ पर डांस करती नजर आ रही हैं. सपना के फैन्स इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
 

रुमा शर्मा डे्रसिंग सेंस के चलते फैंस के बीच पॉपुलर

रुमा शर्मा डे्रसिंग सेंस के चलते फैंस के बीच पॉपुलर

टीवी एक्टे्रस रुमा शर्मा आये दिन सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती है। शायद इसी कारण रुमा अपने डे्रसिंग सेंस के चलते फैंस के बीच पॉपुलर हो गई है।

 


रुमा शर्मा ने अपनी कालिलाना अदाओं ने मचाया कोहराम। टीवी एक्टे्रस और मॉडल रुमा शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करने में जरा भी हिचहिचाहट महसूस नहीं करती हैं। सोशल मीडिया पर रुमा शर्मा की अच्छी खासी फैल फोल्लोविंग हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 694के फॉलोअर्स है। रुमा शर्मा केवल अपने फैशन सेंस के कारण ही नही बल्कि अपनी खूबसूरती के कारण भी चर्चा में रहती हैं।
 

रुमा शर्मा को बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था और महज 6 साल की उम्र में रुमा ने दिल्ली के फेमस श्री राम सेंटर ऑडिटोरियम में पहला शो किया था। रुमा पहली बार साल 2016 में आये सीरियल हर मुश्कि ल का हल अकबर बीरबल में दिखाई दी थी। रुमा बीबीसी दुनिया द्वारा प्रोड्यूस किये गए शो जासूस विजय में भी देखा जा चुका है।
अक्षय कुमार का सालों बाद फर्स्ट स्क्रीन लुक हुआ वायरल

अक्षय कुमार का सालों बाद फर्स्ट स्क्रीन लुक हुआ वायरल

 अक्षय कुमार सालों से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. आज आलम ये है कि फैंस हर एक फिल्म में बस अच्छे को ही देखना चाहते हैं. अक्षय भी अब अक्सर सामाजिक मुद्दों की फिल्मों में काम करते ज्यादा नजर आते हैं. हर तरह की फिल्में बीते एक लंबे समय से फैंस को देने वाले अक्षय कुमार का एक सालों पुराना वीडियो वायरल हो रहा है.


ये कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय कुमार ने अपनी पहली ही फिल्म के बाद कभी पीछ पटलकर नहीं देखा. खिलाड़ी कुमार जब इंडस्ट्री में आए तो वह मार्शल आर्ट में ट्रेंड थे और उनकी पहचान एक्शन हीरो के तौर पर बनी. अक्षय का अब स्क्रीन टेस्ट का वीडियो वायरल हो रहा है.

अक्षय कुमार ने साल 1991 में फिल्म 'सौगंधÓ से अपना डेब्यू किया था.ऐसे में अब खिलाड़ी कुमार का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. अचानक से एक्टर का एक वीडियो देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं.

दरअसल अक्षय कुमार का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह फारुख शेख के चैट शो 'जीना इसी का नाम हैÓ में नजर आ रहे हैं. इस में एक्टर गेस्ट के रूप में पहुंचे थे. जहां अक्षय कुमार को उनके स्क्रीन टेस्ट का वीडियो दिखाया गया था. वीडियो में देख सकते हैं कि कि कैसे अक्षय मार्शल आर्ट करते नजर आए.

इसके बाद वह एक एक्टिंग सीन क्रिएट करते नजर आ रहे हैं. उनके साथ इस वीडियो में ऐक्ट्रेस नगमा भी नजर आ रही हैं. दोनों साथ में रोमांटिक सीन करते दिखे रहे हैं. खास बात ये है कि जैसे ही फारुख के शो में अक्षय कुमार अपना स्क्रीन टेस्ट वीडियो देखते हैं वह हंसते लगते हैं औऱ कहते हैं, 'बाल कितने बड़े थे

इस वीडियो के खत्म हो जाने के बाद अक्षय कुमार कहते हैं कि मुझे लगता है कि आप नौकरी से निकलवाएंगे. अक्षय कुमार का ये वीडियो अब फिर से फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस खिलाड़ी कुमार की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस वक्त अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है. अक्षय कुमार जल्द 'सूर्यवंशी, 'अतरंगी रे, 'पृथ्वीराज, 'बच्चन पांडे, 'रामसेतु और 'बेल बॉटम जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. जबकि 2020 में रिलीज होने वाली खिलाड़ी कुमार की फिल्म सूर्यवंशी अभी भी रिलीज के लिए अटली हुई है.
व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर पायरेसी की चपेट में आई सलमान की 'राधे', एफआईआर दर्ज

व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर पायरेसी की चपेट में आई सलमान की 'राधे', एफआईआर दर्ज

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने साइबर सेल में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें सलमान खान स्टारर 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' के पायरेटेड संस्करणों को व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया है. जी के बयान में कहा गया है, "अधिकारी सक्रिय रूप से चोरी के कृत्य में शामिल फोन नंबरों को ट्रैक कर रहे हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं."


जी ने न केवल फिल्म 'राधे' के लिए, बल्कि किसी भी तरह की सामग्री के लिए, पायरेसी को समाप्त करने में उनके समर्थन की मांग करते हुए बड़े पैमाने पर जनता से अपील की है. "फिल्में लाखों लोगों के लिए आजीविका, रोजगार और आय का स्रोत होती हैं. पायरेसी मनोरंजन उद्योग के लिए सबसे बड़ा खतरा है, आजीविका के इस स्रोत पर अंकुश लगाता है. सरकार को भुगतान किए गए करों के साथ फिल्में भी अर्थव्यवस्था में योगदान करती हैं. फिल्म के अवैध संस्करण को फैलाने में लगे लोग उद्योग के विकास और चौबीसों घंटे काम करने वाले लोगों की आजीविका पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं."
बयान में कहा गया, "सभी जिम्मेदार नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे पायरेसी को ना कहें और केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से मनोरंजन या सूचना सामग्री का उपभोग करें."


'राधे' ईद 2021 पर सलमान की रिलीज है, प्रभुदेवा के निर्देशन में दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 2017 के कोरियाई एक्शन ड्रामा 'द आउटलॉज' पर आधारित है.

 

शूटिंग के दौरान घायल हुए Priyanka Chopra के पति Nick Jonas, अब ऐसी है हालत

शूटिंग के दौरान घायल हुए Priyanka Chopra के पति Nick Jonas, अब ऐसी है हालत

लॉस एंजिल्स, अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस (Nick Jonas) एक नए शो की शूटिंग के दौरान घायल हो गए. जबकि अभी दुर्घटना या चोट के बारे में विवरण का इंतजार है, जोनास को एम्बुलेंस में पास के एक अस्पताल ले जाया गया. इलाज के बाद अब वह अपने घर लौट आए हैं.
सूत्रों ने टीएमजेड को बताया कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति जोनस शनिवार देर रात शूटिंग कर रहे थे जब यह घटना हुई. सूत्रों ने कहा, “निक सेट पर थे जब कुछ हुआ” जोनस रविवार रात घर वापस आ गए थे. वह सोमवार रात को ‘द वॉयस’ पर दिखाई देने वाले हैं.
इससे पहले, 28 वर्षीय गायक को 2018 में मैक्सिको में एक पोस्ट-शो वर्कआउट के दौरान हाथ में चोट लग गई थी. बता दें कि 2004 में सोनी संगीत कम्पनी के कोलंबिया रिकार्ड्स ने निक को पहला ऐलबम बनाने का मौका दिया.
आपको बता दे निक ने अपने बड़े भाई केविन और जो के साथ मिलकर एक बैंड बनाया जिसे “जोनास ब्रदर्स” कहते है. बैंड का पहला ऐलबम 2006 में ‘Its About Time’ के नाम से आया था.
 

VIDEO: स्टेज पर फैन ने की प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश, महिला सिंगर ने सिखाया सबक

VIDEO: स्टेज पर फैन ने की प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश, महिला सिंगर ने सिखाया सबक

भरी महफिल में महिला गायिका से छेड़छाड़ एक फैन को बेहद महंगी पड़ गई। फैन ने सिंगर के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश की लेकिन गायिका ने इस शख्स को ऐसा सबक सिखाया कि दुनिया उनकी तारीफ कर रही है। महिला ने इस शख्स को मंच से ही दो बार लात मारकर पीछे कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
दरअसल, मामला दक्षिणी सूडान का है। यहां यूगांडा की महिला सिंगर वेरॉनिका लगया स्टेज से लाइव परफॉर्मेंस दे रही थी। इसी दौरान एक फैन स्टेज के पास आया और वेरॉनिका के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश करने लगा, लेकिन वेरॉनिका ने बिना समय ज़ाया किए इस शख्स को दो बार लात मारी और अपना गाना भी जारी रखे रहीं।


खबरों के मुताबिक, वेरॉनिका एक बच्चे की मां हैं। वह बीते हफ्ते ईद के मौके पर यूगांडा से दक्षिणी सूडान कई परफॉर्मेंस देने के लिए पहुंची थीं। इन्हीं में से एक आयोजन के दौरान वेरॉनिका को एक फैन ने पकड़ने की कोशिश की।
 

इस अभिनेत्री ने मैग्जीन कवर के लिए दिया न्यूड पोज! कहा 'मुझे नहीं है कोई पछतावा'

इस अभिनेत्री ने मैग्जीन कवर के लिए दिया न्यूड पोज! कहा 'मुझे नहीं है कोई पछतावा'

मुंबई। बेहद बोल्ड अंदाज वालीं एक्ट्रेस पूजा भट्ट के लिए कॉन्ट्रोवर्सी में आना कोई नई बात नहीं है। ऐसे 90 के दशक में एक मैग्जीन के लिए पूजा भट्ट ने न्यूड पोज के साथ फोटो शूट कराया था। जिसके बाद तहलका मच गया था। पूजा के इस बोल्ड स्टेप के लिए उन्हें काफी क्रिटिसाइज भी किया गया। भारी आलोचना के बाद भी एक्ट्रेस पूजा भट्ट का कॉन्फिडेंस जरा भी नहीं डगमगाया।
उनका बयान सामने आया कि ‘मुझे कोई पछतावा नहीं’, अपने पिता महेश भट्ट की तरह बेबाक रहने वालीं पूजा भट्ट ने 1992 में ये फोटो शूट कराया जिसका कॉन्सेप्ट वेनेटी फेयर से इंस्पायर था। इसमें एक्ट्रेस ने बिना कपड़ों के बॉडी पेंड कर शूट कराया था। उस वक्त पूजा भट्ट का ये शूट फोटोग्राफर दिनेश रहेजा ने किया था। जब दिनेश रहेजा ने पूजा को इस शूट का ऑफर दिया था तो पूजा ने इसके लिए दो बार नहीं सोचा। सीधा हां कह डाला था।
बता दें कि, पूजा भट्ट महेश भट्ट की सबसे बड़ी बेटी हैं। पूजा भट्ट की निजी जिंदगी बड़े-बड़े विवादों से भरी रही है। ऐसी ही एक और कॉन्ट्रोवर्सी रही, महेश भट्ट और पूजा भट्ट की तस्वीर को लेकर। पूजा भट्ट ने पिता महेश भट्ट के साथ एक मैगजीन के लिए कवर फोटो शूट कराया था। इस फोटोशूट पर खूब हंगामा मचा था। दरअसल इस फोटोशूट में वह अपने पिता महेश भट्ट को लिप किस करती नजर आई थीं।
एक्ट्रेस के मुताबिक ‘मैंने दो बार भी इस बारे में नहीं सोचा था और इस कवर शूट के लिए राजी हो गई थी। मैं उस वक्त महज 24 साल की थी। मेरे अंदर बहुत गट्स थे। मुझे हमेशा खुद को चैलेंज करना अच्छा लगता था। अलग तरह के काम करना पसंद था। मैं पूरी तरह से अपने द्वारा किए गए काम की जिम्मेदारी लेती हूं।’
 

Vidya Balan की शेरनी Amazon पर दहाड़ने को तैयार, जंगल के बीच दिखीं इतनी बेताब...

Vidya Balan की शेरनी Amazon पर दहाड़ने को तैयार, जंगल के बीच दिखीं इतनी बेताब...

Vidya Balan first look from Sherni-अमेजन प्राइम वीडियो ने सोमवार को घोषणा की है कि डाइरेक्ट-टू-स्ट्रीम हिंदी अमेजन ओरिजिनल मूवी ह्यशेरनी का उनकी स्ट्रीमिंग सेवा पर अगले महीने ग्लोबल प्रीमियर किया जाएगा. शानदार फिल्ममेकर अमित मासुरकर द्वारा निर्देशित एवं एबंडेंटिया इंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस ड्रामा मूवी में विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म की स्टारकास्ट में उनके साथ शरद सक्सेना, मुकुल चड्ढा , विजय राज, इला अरुण, ब्रजेंद्र काला और नीरज काबी जैसे वसेर्टाइल आर्टिस्ट जगमगा रहे हैं. बेसब्री से इंतजार करने लायक इस रोमांचक स्टोरीलाइन में विद्या बालन एक मजबूत इरादों वाली महिला अफसर का मुख्य किरदार निभा रही हैं, जो प्रतिकूल व शत्रुतापूर्ण माहौल में भी बड़ी निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाने की कोशिश करती है.
आगामी अमेजन ओरिजिनल मूवी के बारे में बात करते हुए अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया के निदेशक एवं मुखिया विजय सुब्रमणियम कहते हैं, “पिछले कुछ वर्षों में एबंडेंटिया इंटरटेनमेंट और टी-सीरीज अपनी ताजा और दिलचस्प कंटेंट वाली कहानियां कहने वालों का एक पॉवरहाउस साबित हुआ है और हम उनके साथ अपनी सहभागिता ज्यादा मजबूत करने को लेकर रोमांचित हैं. ‘शकुंतला देवी’ की कामयाबी के बाद हम भारत समेत दुनिया भर में मौजूद अपने ग्राहकों के लिए विद्या बालन अभिनीत एक और फिल्म ह्यशेरनी प्रस्तुत करते हुए बेहद उत्साहित हैं. यह फिल्म फतह हासिल करने की एक ऐसी कुतूहल भरी दास्तान है, जो न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करेगी बल्कि उन्हें घर बैठे एडवेंचर का अनोखा अहसास दिलाएगी.”
 

VIDEO: सड़क चलते लड़कों पर भड़कीं राखी सावंत, चिल्लाते हुए कहा..

VIDEO: सड़क चलते लड़कों पर भड़कीं राखी सावंत, चिल्लाते हुए कहा..

अभिनेत्री राखी सावंत का अंदाज ही कुछ ऐसा ही कि वो कुछ भी करती हैं तो चर्चा में आ जाती हैं। इन दिनों पूरे देश में कोविड का कहर देखने को मिल रहा है, ऐसे में राखी भी कोविड को लेकर काफी जागरुक हैं और कोई भी अगर इससे जुड़े दिशा निर्देशों का उल्लंघन करता दिखता है तो वो नाराज हो जाती हैं।
लड़कों पर चिल्लाती दिखीं राखी
हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो सड़क चलते लड़कों पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं। राखी कुछ लड़कों के मास्क नहीं पहनने पर नाराज दिख रही हैं और चिल्लाते हुए कहती हैं- मास्क पहन, मास्क पहन... आऊं उधर.. डेढ़ शाणा मत बन। कुछ हो जाएगा... मैं कहती हूं कोरोना आ जाएगा। यार मैं सड़क पर उतरकर सबको बोलती हूं मास्क पहनने के लिए।'

 


लड़कियों को दी थी ईदी
याद दिला दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब राखी का कोई वीडियो चर्चा में रहा हो, हाल ही में राखी कुछ बच्चियों को ईदी देती भी नजर आई थीं। बच्चियों को ईदी देते हुए राखी ने कहा था- 'ये राखी सावंत का पैसा है, बहुत ईमानदारी का पैसा है। बहुत मेहनत का पैसा है मेरा।' इसके बाद राखी उन बच्चों के साथ फोटोज भी क्लिक करवाती हैं। वीडियो में साख दिखाई दे रहा है कि बच्चियां राखी को देखकर काफी खुश हैं।
 

Bhojpuri Song: 'सिंगल पलंगिया'  अब तक मिल चुके हैं 61 लाख से ज्यादा व्यूज

Bhojpuri Song: 'सिंगल पलंगिया' अब तक मिल चुके हैं 61 लाख से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी पावरस्टार एक्टर और सिंगर पवन सिंह और प्रियंका सिंह का नया म्यूजिक वीडियो हाल में लॉन्च हुआ है. इस म्यूजिक वीडियो ने लॉन्च होते ही धमाल मचा दिया है. इस गाने का नाम 'सिंगल पलंगिया' है. इस म्यूजिक वीडियो को यू-ट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है. लॉन्च होने के बाद से ये यूट्यूब समेत कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर सुना जा रहा है और काफी हिट हो रहा है.


'सिंगल पलंगिया' गाने को खुद पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है. इसका वीडियो और पिक्चराइजेशन बेहद कमाल का है. गाने में पवन सिंह के एक साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस हैं और दोनों बेहतरीन डांसिंग मूव्स दिखा रहे हैं. दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है. पवन सिंह काफी हैंडसम दिख रहे हैं. वहीं, एक्ट्रेस देसी से लेकर मॉडर्न लुक में कहर बरपाती हुईं नजर आ रही हैं.


गाने का म्यूजिक धांसू


भोजपुरी सॉन्ग 'सिंगल पलंगिया' का म्यूजिक बहुत ही धांसू और बोल भी काम कमाल के हैं. इसके बोल एकदम मस्ती से भरे हैं जिसे रोशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह के कंपोज किया है. वही म्यूजिक वीडियो को राहुल यादव ने डायरेक्ट किया है. इसका कॉन्सेप्ट दीपक सिंह ने तैयार किया है.

 मिले 61 लाख से ज्यादा व्यूज 

'सिंगल पलंगिया' भोजपुरी सॉन्ग को डीआरएस म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर 11 मई 2021 को लॉन्च हुआ. इस गाने को धीरज सिंह ने प्रोड्यूस किया था. पवन सिंह और प्रियंका सिंह के इस गाने को एक हफ्ते में 61 लाख से ज्यादा 6,145,954 व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को विंक, गाना, अमेजन म्यूजिक, जियो सावन समेत अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर भी सुना जा सकता है.