BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मशहूर फैशन डिजाइनर को हुआ कोरोना, बॉलीवुड हस्तियों ने जल्द स्वस्थ होने की कही बात

मशहूर फैशन डिजाइनर को हुआ कोरोना, बॉलीवुड हस्तियों ने जल्द स्वस्थ होने की कही बात

कोरोना देश में लगातार अपने पैर पसार रहा है. पूरी दुनिया में इस वक्त दहशत का माहौल बना हुआ है. बॉलीवुड में भी कई सितारे सेफ्टी रखने के बाद भी इसकी चपेट में आ गए है. हाल ही में खबर सामने आई है कि फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को भी कोरोना हो गया है. जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है. इस बात की जानकारी खुद मनीष ने सोशल मीडिया पर सभी को दी है.
मनीष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की और लिखा कि, मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. टेस्ट रिपोर्ट आते ही मैंने खुद को तुरंत घर में ही क्वारंटीन कर लिया है फिलहाल मेरी हालत ठीक है. और सभी नियमों का पालन सही तरीके से कर रहा हूं. डॉक्टर्स भी मेरा पूरा ध्यान रख रहे हैं. प्लीज सभी सुरक्षित रहिए और ध्यान रखिए.


मनीष की इस पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों के कमेंट का भी तांता लग गया. सभी लोग उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे. इसी के लिए एक्ट्रेल भूमि पेडनेकर ने कमेंट करते हुए लिखा, जल्दी से ठीक हो जाओ. वहीं वाणी कपूर ने मनीष की पोस्ट पर एक दिल वाली इमोजी बनाई है. इसके साथ ही नुसरत भरूचा ने हैरान होते हुए लिखा, क्या?.
 

अमेजॉन प्राइम पर होगा 'साइना' का डिजिटल प्रीमियर, जानिए किस तारीख को देख सकेंगे ये फिल्म

अमेजॉन प्राइम पर होगा 'साइना' का डिजिटल प्रीमियर, जानिए किस तारीख को देख सकेंगे ये फिल्म

अमेजॉन प्राइम वीडियो ने आज हाल ही में रिलीज और समीक्षकों द्वारा सराही गई बॉलीवुड स्पोर्ट्स बायोपिक 'साइना' के डिजिटल प्रीमियर की घोषणा की. इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म भारत की एक मशहूर शटलर और एक सबसे प्रशंसित बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के करियर में आए उतार-चढ़ावों को दर्शाती है.


'साइना' का निर्देशन किया है प्रतिष्ठित फिल्म निर्देशक अमोल गुप्ते (स्टेनले का डब्बा) ने, इसे टी-सीरीज, दीपा भाटिया (अमोल गुप्ते सिनेमा) और फ्रंट फुट पिक्च र्स के बैनर तले भूषण कुमार, किशन कुमार, सूरज जयराज और राशेश शाह ने प्रोड्यूस किया है और इसके सह- निर्माता हैं विनोद भानुशाली और शिव चानना. आगामी 23 अप्रैल से भारत और 240 देशों व क्षेत्रों के प्राइम मेंबर्स अपने घर बैठे 'साइना' को स्ट्रीम कर सकते हैं. 

Sushant Singh Rajput की कार्बन कॉपी है Sachin tiwari, देखकर खा जाएंगे झटका

Sushant Singh Rajput की कार्बन कॉपी है Sachin tiwari, देखकर खा जाएंगे झटका

Sushant Singh Rajput Duplicate Sachin Tiwari- बॉलीवुड के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी. परिवार के साथ-साथ फैंस भी अभी तक इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं. उनकी मौत के बाद कई बार अभिनेता के ऊपर बनने वाली फिल्म का जिक्र हुआ है. हाल ही में फिल्म न्याय : द जस्टिस (Nyay the Justice Teaser) का टीज़र भी रिलीज़ किया गया.
11 जून को ये फिल्म रिलीज़ होगी. सुशांत पर एक और फिल्म बन रही है, जिसके हीरो का नाम है सचिन तिवारी ( Sachin tiwari). सचिन का चेहरा हूबहू सुशांत से मिलता जुलता है. इस न्यू कमर एक्टर को देखकर एक बार फिर सुशांत की यादें ताज़ा हो जाती हैं. सचिन टिक टॉक पर वीडियो बनाते थे. वहीं लोगों ने देखा और इन्हें वायरल कर दिया.
 

बॉलीवुड के ये दिग्गज अभिनेता हुए कोरोना पॉजिटिव, 12 दिन पहले ली थी वैक्सीन की दूसरी डोज़

बॉलीवुड के ये दिग्गज अभिनेता हुए कोरोना पॉजिटिव, 12 दिन पहले ली थी वैक्सीन की दूसरी डोज़

मुंबई। कोरोना संक्रमण की जद से अब शायद ही कोई बचा है। आम नागरिकों से लेकर नेता-मंत्री, अभिनेता भी कोरोना की चपेट में आने से नहीं बच पा रहे है। बॉलीवुड पर भी कोरोना ने अपना आतंक बरपा रखा है। इसी बीच खबर आई है कि दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा कोरोना संक्रमित हो गए है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ ली थी।
राणा ने सोशल मीडिया में अपने संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें आशुतोष राणा हंसते हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में बताया है। आशुतोष राणा ने अपनी यह तस्वीर अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की है। अपनी तस्वीर के पोस्ट में राणा ने लिखा लिखा, ‘हमारा शरीर एक दुर्ग की भांति होता है उसमें नौ द्वार होते हैं, उन नौ द्वारों के भीतर विराजमान परम चेतना, उनकी रक्षा करने वाली शक्ति को दुर्गा कहा जाता है। आज भारतीय नव वर्ष आरम्भ हो रहा है, इसे चैत्र नवरात्र भी कहा जाता है, आज से नौ दिनों तक भारतवर्ष में जगतजननी मां दुर्गा का पूजन, हवन, स्मरण किया जाएगा। ताकि वे हमारी काया और चित्त को अधर्म से धर्म की ओर, स्वार्थ से परमार्थ की ओर, विषयाशक्ति से ब्रह्मशक्ति की ओर, विकार से संस्कार की ओर मोड़ने में सहायक हों।’
अभिनेता आशुतोष ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘इस अत्यंत शुभ दिवस पर यदि आपको आपकी देह में पनप रहे विकार की जानकारी मिल जाए तो इससे शुभ कुछ हो ही नहीं सकता। यह जगतजननी की विशेष अनुकम्पा है कि मुझे आज बैठकी के दिन पता चला की मैं कोरोना ग्रस्त हो चुका हूं। मैं तत्काल ही इस विकार से मुक्त होने दिशा में बढ़ गया हूं, मुझे गुरुदेव दद्दाजी की कृपा पर अखंड विश्वास है कि मैं शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा। मैंने अपने सम्पूर्ण परिवार का टेस्ट भी करवा लिया है जिसकी रिपोर्ट कल आ जाएगी। किंतु 7 अप्रेल के बाद अपने संपर्क में आए हुए सभी मित्रों, शुभचिंतकों, प्रशंसकों से निवेदन है की वे भी निर्भय होकर अपनी जाँच करवाएँ।
इस पोस्ट को लिखे जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर आशुतोष राणा का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि 6 अप्रैल को आशुतोष राणा ने पत्नी अभिनेत्री रेणुका शहाणे के साथ कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी।इस बात की जानकारी रेणुका शहाणे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अंकउाट की स्टोरी पर तस्वीर साझा करके दी थी।
 

Video: हिट हुआ अक्षरा सिंह का ' Boyfriend बदलने का नया तरीका', मिले 9.8 लाख से ज्यादा व्यूज

Video: हिट हुआ अक्षरा सिंह का ' Boyfriend बदलने का नया तरीका', मिले 9.8 लाख से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया सॉन्ग हाल ही में लॉन्च हुआ है. इस सॉन्ग का नाम 'ब्वॉयफ्रेंड बदलने का नया तरीका' है. म्यूजिक वीडियो यूट्यूब आते ही छा गया है. इसे अक्षरा सिंह ने ही गाया है और वह खुद इस गाने में परफॉर्म कर रही हैं. इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर ही लॉन्च किया है.


'ब्वॉयफ्रेंड बदलने का नया तरीका' सॉन्ग का पिक्चराइजेश शानदार है. इसमें अक्षरा सिंह बहुत ही खूबसूरत और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं. अक्षरा इस सॉन्ग में कई अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं. लेकिन उनका ये ग्लैमरस लुक ऑडिंयस को काफी पसंद आ रहा है. शॉर्ट्स और अलग-अलग लुक में वो बेहद ही सुंदर दिखाई दे रही हैं और अपनी दिलकश अदाओं से भरे डांसिंग मूव्स को दिखा रही हैं.


मिले 9.8 लाख से ज्यादा व्यूज


अक्षरा सिंह के इस पॉपुलर सॉन्ग के बोल सूरज सिंह(आरा) ने लिखे हैं, वहीं इसका म्यूजिक आशीष वर्मा ने कंपोज किया गया है. इस गाने की कोरियाग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने किया है. 'ब्वॉयफ्रेंड बदलने का नया तरीका' सॉन्ग एक अप्रैल को लॉन्च हुआ है. महज छह दिन में इस सॉन्ग को 9.8 लाख से ज्यादा
 बार देखा जा चुका है. 

 

Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को उठाकर अपनी ताकत से किया सबको हैरान, देखें Video

Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को उठाकर अपनी ताकत से किया सबको हैरान, देखें Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर अपने पति विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. उनके फैंस भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं. हर कोई विराट और अनुष्का की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ करता है. अब ऐसे में दोनों का एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वैसे ये वीडियो बाकी वीडियो से काफी अलग है क्योंकि इसमें विराट, अनुष्का को नहीं बल्कि अनुष्का, विराट को उठाती हुई नज़र आ रही हैं.
अनुष्का ने विराट को एक नहीं बल्कि 2 बार उठाया और अपनी ताकत से हर किसी को हैरान कर दिया. विराट और अनुष्का का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. फैंस इसपर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अनुष्का को शक्तिमान तो दूसरे ने शक्तिमान अल्ट्रा प्रो मैक्स तक कह दिया. 

Taarak mehta ka Ooltah chashmah के फैंस कर रहे हैं मेकर्स से डिमांड, देखना चाहते हैं पोपटलाल की शादी

Taarak mehta ka Ooltah chashmah के फैंस कर रहे हैं मेकर्स से डिमांड, देखना चाहते हैं पोपटलाल की शादी

पिछले 12 सालों तारक मेहता का उल्टा चश्मा(Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और खास बात ये है कि लोगों को पसंद भी आ रहा है और इसी के चलते हर हफ्ते टीआरपी में भी बना रहता है. समय के साथ शो के कई किरदार बदले जा चुके हैं तो कई किरदार नज़र ही नहीं आ रहे लेकिन फिर भी दर्शकों का इस शो से एक अलग ही रिश्ता कायम हो गया है जो आज भी सभी को जोड़े हुए हैं. लेकिन अब इस शो के कुछ फैन इसमें बदलाव की मांग भी कर रहे हैं. उनके मुताबिक पिछले 12 सालों से शो एक जैसा ही चलता आ रहा है जिससे बोरियत पैदा होने लगी है लिहाज़ा अब बदलाव की जरुरत महसूस होने लगी है.
किस तरह के बदलावों की हो रही है मांग
हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स ने शो के डायरेक्टर को टैग करते हुए अपने दिल की बात कही हैं. उन्होंने कहा है कि सब कुछ एक जैसा ही चल रहा है लिहाज़ा बदलाव की जरुरत है. जैसे पोपटलाल की शादी अब हो जानी चाहिए तो वहीं अय्यर और तारक मेहता के बच्चों को भी शो में जोड़ा जा सकता है. जिससे शो की स्क्रिप्ट में भी नयापन आएगा और कुछ बदलाव देखने के बाद शो में उत्सुकता भी लोगों की बनी रहेगी. दरअसल, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 12 सालों से पोपटलाल की शादी अब तक नहीं हुई है तो वहीं टप्पू सेना काफी बड़ी हो चुकी है लेकिन अय्यर और तारक मेहता के बच्चे अब तक नहीं हुए हैं.
क्या मेकर्स लाएंगे कुछ बदलाव?
ऐसे में अब सारा दारोमदार मेकर्स के ऊपर ही है कि क्या वो इन बदलावों को मंजूरी देंगे या नहीं. इसके अलावा शो के मेकर्स के पास एक और पत्ता है जिसे चलकर वो हारी हुई बाज़ी जीत सकते हैं और वो है दयाबेन. अगर दिशा वकानी की शो में वापसी हो जाती है तो लोगों की शिकायतें काफी हद तक दूर हो सकती हैं. लेकिन उनकी री एंट्री अभी तक कन्फर्म नहीं है.
 

बॉलीवुड में कोरोना का कहर लगातार जारी अब ये दिग्गज अभिनेत्री हुईं कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड में कोरोना का कहर लगातार जारी अब ये दिग्गज अभिनेत्री हुईं कोरोना पॉजिटिव

Katrina Kaif Corona Positive: अभिनेत्री कटरीना कैफ कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टेट्स के जरिए इसकी जानकारी दी. अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने बयान में कहा, "मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैंने तुरंत खुद को आइशोलेट कर लिया है और होम क्वॉरन्टीन में रहूंगी. मैं अपने डॉक्टरों की सलाह से सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रही हूं. मैं अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे तुरंत अपना टेस्ट करवा लें. आपके प्रेम और समर्थन के लिए शुक्रिया. सुरक्षित रहें और खुद का ख्याल रखें." 

अस्पताल में भर्ती हुए ये सुपर स्टार, कल ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी

अस्पताल में भर्ती हुए ये सुपर स्टार, कल ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी

मुंबई । अक्षय कुमार को सोमवार को कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अक्षय ने रविवार को कोरोना पाॅजिटिव होने की सूचना दी थी। अब उन्हें एहतियातन अस्पताल में एडमिट होना पड़ा है। अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर पोस्ट किए गए एक बयान में, 53 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह फिलहाल ठीक महसूस कर रहे हैं और जल्द ही घर वापस लौटेंगे। अक्षय ने टि्वटर पर लिखा, `आप सभी को विशेज भेजने के लिए धन्यवाद। मैं फिलहाल ठीक हूं, लेकिन चिकित्सा सलाह के तहत एहतियातन मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुझे आशा है कि जल्द ही घर वापस आ जाउंगा।`
अक्षय कुमार ने पांच दिन पहले ही अपनी नई फिल्म `रामसेतु` की शूटिंग शुरु की थी। मगर अब वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अक्षय कुमार के अलावा, फिल्म पर काम करने वाले कई 45 क्रू मेंबर्स भी पाॅजिटिव निकले हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि लगभग 100 लोग 5 अप्रैल से मड आईलैंड में शूटिंग करने वाले थे लेकिन जब अनिवार्य कोविड -19 टेस्ट किया गया तो 40 लोग पाॅजिटिव निकले हैं।` तिवारी ने कहा, `वे सभी पाॅजिटिव आने के बाद क्वारंटीन हो गए हैं। उनमें से 40 जूनियर कलाकार थे, जबकि बाकी अक्षय की टीम, उनके सहायक थे। अब शूटिंग अनिश्चितकाल के लिए रोक दी गई है।`
बाॅलीवुड में फैला कोरोना वायरस
अक्षय कुमार ने उन सभी लोगों से आग्रह किया, जो उनके संपर्क में आए थे, वे भी खुद का परीक्षण करवाए। उन्होंने रविवार को लिखा था, `मैं ईमानदारी से उन सभी से अनुरोध करूंगा जो मेरे संपर्क में आए हैं वे खुद का परीक्षण करें और देखभाल करें।` बता दें 30 मार्च को माधुरी दीक्षित-रियलिटी शो डांस दीवाने के 18 यूनिट मेंबर्स कोरोना पाॅजिटिव निकले थे।
 

BIG BREAKING : Akshay Kumar की फिल्म से जुड़े 45 लोग कोरोना पॉजिटिव

BIG BREAKING : Akshay Kumar की फिल्म से जुड़े 45 लोग कोरोना पॉजिटिव

मुम्बई : अक्षय कुमार ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए खुद को कोरोना होने और आइसोलेट करने की बात सोशल मीडिया पर लिखी थी. लेकिन अब इस बात की पुख्ता जानकारी लगी है अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'राम सेतु' से जुड़े 45 लोगों के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

उल्लेखनीय है कि हाल ही में अक्षय कुमार ने मुम्बई में अपनी अगली फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग शुरू कर दी थी. 5 अप्रैल को एक भव्य सीक्वेंस के लिए लगभग 75 जूनियर आर्टिस्ट्स व अन्य लोगों के साथ 'राम सेतु' की शूटिंग मुम्बई के मड आइलैंड इलाके में लगे एक भव्य सेट पर होनी थी. मगर शूटिंग शुरू होने से दो दिन पहले जब सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया तो 75 में से 45 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला.
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बी. एन. तिवारी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए आगे बताया कि अक्षय कुमार और शूटिंग से जुड़े 45 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने‌ के बाद 'राम सेतु' की शूटिंग फिलहाल के लिए रोक दी गई है.

 

BIG BREAKING : बॉलीवुड के इस अभिनेत्री का हुआ निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

BIG BREAKING : बॉलीवुड के इस अभिनेत्री का हुआ निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

मुंबई | बॉलीवुड जगत से एक दुखद खबर आ रही है | खबर मिली है कि बॉलीवुड की सीनियर अभिनेत्री शशिकला ने 88 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांसे ली | जानकारी के अनुसार शशिकला का निधन 4 अप्रैल को मुंबई के कोलाबा में दोपहर 12 बजे हुआ | आपको बता दें कि उन्होंने 70 के दशक में बॉलीवुड की हीरोइन और विलेन दोनों का किरदार निभाया था। 

बॉलीवुड में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली शशिकला का पूरा नाम शशिकला जावलकर था, उनका जन्म 4 अगस्त को सोलापुर में हुआ था, उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे, हालांकि उनका बचपन बहुत ऐशो-आराम से गुजरा था, शशिकला के छह बहन-भाई थे और उनके पिता बहुत बड़े बिजनेसमैन थे।  

BIG BREAKING : अक्षय कुमार के बाद बॉलीवुड के अब ये मशहूर अभिनेता निकले कोरोना संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : अक्षय कुमार के बाद बॉलीवुड के अब ये मशहूर अभिनेता निकले कोरोना संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

मुंबईबॉलीवुड में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ता ही जा रहा है | आज अक्षय कुमार की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | इसी बीच फ़िल्मी जगत से एक और मशहूर एक्टर के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिल रही है | खबर है कि मशहूर एक्टर गोविंदा भी कोरोना की चपेट में आ गए है | इस खबर की पुष्टि गोविंदा के बेटे यशवर्धन ने की है | उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदा घर पर ही आईसोलेट है | 

 

गोविंदा के बेटे ने कहा कि पापा को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है | उल्लेखनीय है कि गोविंदा की पत्नी सुनीता भी दो हफ्ते पहले कोरोना का शिकार हो गईं थीं लेकिन अब वो इस बीमारी से उभर गईं हैं और पूरी तरह से ठीक हैं |

 
 

गोविंदा के बेटे यशवर्धन ने बताया कि 'मेरी 74 वर्षीय नानी (गोविंदा की सास) सावित्री शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव हैं और उनकी हालत को लेकर परिवार वाले चिंता में हैं | हालांकि वो भी फिलहाल घर में ही क्वारंटीन हैं |'

 
 

मीडिया से बात करते हुए पिछले 35 साल से गोविंदा के सेक्रेटरी रहे शशि सिन्हा ने कहा, 'गोविंदा को पिछले कुछ दिनों से कमजोरी और स्वाद के चले जाने का एहसास हो रहा था | ऐसे में शनिवार के दिन जब गोविंदा का कोरोना टेस्ट हुआ तो आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई |'

 
ऐसे में अब गोविंदा ने पिछले कुछ दिनों में उनसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों को एहतियात के तौर पर कोरोना का टेस्ट कराने की अपील की है |
सपना ने स्टेज पर घूंघट में डांस किया तो उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार

सपना ने स्टेज पर घूंघट में डांस किया तो उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार

सपना चौधरी(Sapna Choudhary) जब स्टेज परफॉर्मेंस देती हैं तो हज़ारों की तादाद में लोग जुटते हैं और उनके डांस को देखना पसंद करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि डांस के दौरान सपना की अदाएं भी देखने लायक होती हैं. वहीं एक बार जब सपना ने स्टेज पर घूंघट में डांस किया तो उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखे.

अपने ही गाने पर किया धमाकेदार डांस
सपना चौधरी इस वीडियो में अपने ही हिट गाने पर ही डांस करती नज़र आ रही हैं लेकिन उन्होंने पूरा डांस चेहरे पर घूंघट ओढ़कर किया. लिहाज़ा उनके फैंस बार बार कोशिश करते रहे कि सपना एक बार तो घूंघट हटाएं और उन्हें अपनी एक झलक दिखाएं. लेकिन सपना तो सपना हैं उन्होंने सभी की बेकरारी को बनाए रखा.

 

नए फोटोज़ को लेकर मचा रही हैं धूम

 

वहीं हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने फैंस को अपने घर के सबसे प्यारे सदस्य से मिलवाया था. उन्होंने अपनी गाय के साथ तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था कि मिलिए हमारे घर से सबसे प्यारे सदस्य से जिसका नाम है राधा.

 

सपना चौधरी की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है. जिसमें सपना कभी अपनी गाय के गले मिलते और उसे चूमती हुईं नज़र आ रही हैं. इसके अलावा सपना के गानों की बात करें तो जल्द ही वो नए गाने शीशा देखूंगी जरुर में नज़र आएंगी. गाना रिलीज़ कब होगा इसके बारे में नहीं बताया गया है लेकिन इस गाने की झलक सपना ने जरुर दिखाई है.

 

 

अब बॉलीवुड के ये चर्चित अभिनेत्री भी हुई कोरोना से संक्रमित

अब बॉलीवुड के ये चर्चित अभिनेत्री भी हुई कोरोना से संक्रमित

देश भर में कोरोना के आंकड़े प्रतिदिन रफ्तार से बढ़ रह हैं. आम जनता से लेकर बॉलीवुड जगत के सितारे लगातार महामारी की चपेट में आते दिख रहे हैं. अब फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट कोरोना से संक्रमित हो गई हैं.


आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''सभी को नमस्कार, मैं कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव आई हूं। मैंने तुरंत खुद को घर में ही क्वारंटीन कर लिया है। मैं अपने डॉक्टरों की सलाह के तहत सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हूं। कृपया सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें।"
 

इस महान अभिनेता को वर्ष 2019 के लिए प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया

इस महान अभिनेता को वर्ष 2019 के लिए प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया

महान अभिनेता सुपर स्टार रजनीकांत (Rajnikanth) को वर्ष 2019 के लिए प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (Dada Saheb Phalke Award) से सम्मानित किया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी दी।

रजनीकांत (Rajnikanth)
रजनीकांत का जन्म शिवाजी राव गायकवाड़ (Shivaji Rao Gaekwad) के रूप में 12 दिसंबर 1950 को बैंगलोर में हुआ था। रजनीकांत ने अपनी प्राथमिक शिक्षा बैंगलोर से प्राप्त की। स्कूली शिक्षा पूरी होने पर, उन्हें बस कंडक्टर के रूप में बैंगलोर ट्रांसपोर्ट सर्विस में नौकरी की थी। उन्होंने मद्रास अड्यार फिल्म इंस्टीट्यूट में एक अभिनय पाठ्यक्रम शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1975 में अपूर्व रागंगाई से की थी।
रजनीकांत ने160 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बंगाली जैसे अन्य भारतीय फिल्म उद्योगों में भी काम किया है। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण (2000) और पद्म विभूषण (2016) से सम्मानित किया गया था।

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award)
यह देश का सर्वोच्च फिल्म सम्मान है। इसे 1969 में सरकार द्वारा पेश किया गया था। इस पुरस्कार की स्थापना ‘भारतीय सिनेमा के जनक धुंडिराज गोविंद फाल्के की याद में की गई थी, जिन्हें दादासाहेब फाल्के के नाम से जाना जाता है। उन्होंने भारत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र (1913) का निर्देशन किया। 

अब ये मशहूर संगीतकार हुए कोरोना से संक्रमित, मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

अब ये मशहूर संगीतकार हुए कोरोना से संक्रमित, मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

मुंबई, देशभर के लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड से जुड़ी तमाम हस्तियों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब जाने-माने संगीतकार बप्पी लहिड़ी को कोरोना के वायरस से संक्रमित हो गये हैं. कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद बप्पी लहिड़ी को दक्षिण मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दाखिल कराया गया है.


इस वक्त अपने पिता बप्पी लहिड़ी की देखभाल के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में ही मौजूद उनकी बेटी रीमा लहिड़ी ने कहा, "बेहद सतर्कता बरतने के बावजूद बप्पी दा कोरोना से संक्रमित हो गये मगर उन्हें कोरोना के माइल्ड लक्षण हैं. उनकी उम्र को देखते हुए एहतियात के तौर पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टर उदवाडिया के निगरानी में रखा गया है. वो जल्दी ही ठीक होकर घर लौट आएंगे. उन्हें हमेशा अपनी दुआओं में रखने के लिए शुक्रिया."
 

आइये जाने आखिर कैसे मनाते हैं अप्रैल फूल ?

आइये जाने आखिर कैसे मनाते हैं अप्रैल फूल ?

प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल को लोग अप्रैल फूल (ऑल फ़ूल्स डे) मनाते या कहें कि बनाते हैं। इस दिवस का प्रचलन ज्यादा तर पश्चिमी देशों में रहा है। पश्चिम का अनुसरण करते हुए अब भारतीय लोग भी इस दिवस को मनाने लगे हैं। हालांकि इसमें मनाने जैसा कुछ भी नहीं होता है बनाने जैसा होता है। भारत में इसे मूर्ख दिवस कहते हैं। आओ जानते हैं कि कैसे मनाया जाता है मूर्ख दिवस।
1. मूर्ख दिवस या अप्रैल फूल डे अलग-अलग देशों में विभिन्न प्रकार से मनाया जाता है। रोम में फ्रांस की भांति 7 दिनों तक मनाया जाता है जबकि चीन में बैरंग पार्सल भेजकर मूर्ख बनाया जाता है। जापान में बच्चे पतंग पर इनामी घोषणा लिख कर उड़ाते हैं। पतंग पकड़ कर इनाम मांगने वाला ‘अप्रैल फूल’ बन जाता है।

2. अधिकतर जगहों पर लोग एक दूसरे को झूठ बोलकर, उल्लू बनाकर या कोई शरारत करके अप्रैल फूल बनाते हैं। यह दिवस विश्वभर में मौज-मस्ती और हंसी-मजाक के साथ एक-दूसरे को मूर्ख बनाते हुए मनाया जाता है।

3. अप्रैल फूल डे पर लोग प्रेक्टिकल जोक्स (शरारतें) और अफवाहें फैला कर भी मनाते हैं। जोक्स और शरारतें जिनके साथ की जाती हैं उन्हें अप्रैल फूल या अप्रैल मूर्ख कहा जाता है। लोग अपनी शरारतों का खुलासा, अप्रैल फूल चिल्ला कर करते हैं। अप्रैल फूल मनाने के पीछे का कारण अपने पहचान वालों को बिना अधिक परेशान किए, मजाक के लिए शरारतें करने का होता है।

4. इस दिन लोग अपने मित्रों, पड़ोसियों और यहां तक कि घर के सदस्यों से भी बड़े ही विचित्र प्रकार के हंसी-मजाक, मूर्खतापूर्ण कार्य, झूठी सूचना और धोखे में डालने वाले उपहार देकर आनंद लेते हैं।

5. हर कोई अपने आस-पास के लोगों को उल्लू बनाने अर्थात मूर्ख बनाने का प्रयास करता है। वहीं हर कोई मूर्ख बनने से बचना भी चाहता है, इसलिए इस दिन मिलने वाली किसी भी सूचना या बात को अक्सर बिना जांच पड़ताल के गंभीरता से नहीं लिया जाता है।

 

अप्रैल फूल डे : दुनियाभर के हास्य प्रिय और मजाकिया लोगों का दिन आज

अप्रैल फूल डे : दुनियाभर के हास्य प्रिय और मजाकिया लोगों का दिन आज

आज दुनियाभर के हास्य प्रिय और मजाकिया लोगों का दिन 'अप्रैल फूल डे' है। मजाकिया किस्म के लोग आए दिन अपने दोस्तों-परिचितों के साथ मजाक करके उन्हें बेवकूफ बनाते हैं।
एक अप्रैल का दिन तो और खास है इस दिन मजाकिया स्वभाव का आदमी ही नहीं हर व्यक्ति छोटे-मोटे मजाक करने से नहीं चूकता। कुछ क्षणों की बेवकूफियों का उद्देश्य किसी को आहत करना नहीं, बल्कि हंसना-हंसाना होता है। इस दिन जो बेवकूफ बन जाता है उसे 'अप्रैल फूल' कहकर चिढ़ाते हैं।
'अप्रैल फूल बनाया, तो उनको गुस्सा आया, इसमें मेरा क्या कसूर,
जमाने का कसूर जिसने ये दस्तूर बनाया'

'अप्रैल फूल' फिल्म के गाने की यह पंक्तियां 1 अप्रैल यानी मूर्ख दिवस के दिन सभी के जेहन में जरूर आती हैं और अपने यार-दोस्तों को मूर्ख बनाने के बाद लोग इन्हें गुनगुनाते भी हैं।

इस दिन लोग बिना किसी आचार संहिता के एक-दूसरे को मूर्ख बनाने के लिए दिल खोलकर झूठ बोलकर, ऊट-पटांग बातें कहकर, झूठे आरोप लगाकर, गलत सूचनाएं आदि देकर मूर्ख बनाने के कई सारे फंडे अपनाने की कोशिश में लगे रहते हैं।

हर किसी का मकसद यही कि किसी तरह परिवार या दोस्तों को मूर्ख दिवस की टोपी पहनाई जा सके और निश्छल हंसी-मजाक का आनंद उठा सकें और दूसरों के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर सकें।

 

डिलीवरी के दो महीने बाद काम पर लौटी अनुष्का शर्मा, फोटो हुआ वायरल ट्विटर पर करने लगा ट्रेंड

डिलीवरी के दो महीने बाद काम पर लौटी अनुष्का शर्मा, फोटो हुआ वायरल ट्विटर पर करने लगा ट्रेंड

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने काम पर वापसी कर ली है. हाल ही में वह एक शूट के दौरान स्पॉट हुई हैं. उन्होंन दो महीने बाद शूटिंग की है. इस साल जनवीर में उन्होंने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया. इसके बाद से वह मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. कहा जा रहा था कि वह किसी भी प्रोजेक्ट के लिए मई से शूट करेंगी, लेकिन वह अचानक से एक विज्ञापन के लिए शूटिंग के लिए पहुंची थी.
अनुष्का शर्मा इस दौरान काफी फिट और गॉर्जियस दिखाई दे रही थीं. अनुष्का को शूटिंग पर देखने वाले एक शख्स ने कहा,"अनुष्का शर्मा का शेप बेहत र हो गया है. वह एक मां बन गई हैं और वह सुनिश्चित है कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ में बेहतर तरीके से संतुलन बनाए रख सकती हैं. वह समय की काफी पाबंद हैं."


तय वक्त से पहले पहुंचती हैं अनुष्का
उन्होंने आगे कहा,"वह इंडस्ट्री में अपनी पांबदियों की वजह से जानी जाती हैं. वह अक्सर शूटिंग के शुरू होने से पहले वहां पहुंच जाती हैं. इस शूट के लिए भी वह तय वक्त से पहले पहुंची. इस दौरान वह काफी सुंदर और खुश दिखाई दे रही थी." अनुष्का ने इस दौरान मास्क भी पहना हुआ था. वह वैनिटी वैन से बाहर निकलते हुए दिखाई दीं.

 

बड़ी खबर : टीवी के इस मशहूर डांस रिएलिटी शो पर टुटा कोरोना का कहर, शो के 18 क्रू मेंबर्स निकले कोरोना पॉजिटिव

बड़ी खबर : टीवी के इस मशहूर डांस रिएलिटी शो पर टुटा कोरोना का कहर, शो के 18 क्रू मेंबर्स निकले कोरोना पॉजिटिव

मुंबई | देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि टीवी के एक मशहूर डांस रिएलिटी शो पर भी कोरोना का कहर टूट पड़ा है | 'डांस दीवाने' सीजन 3 शो के सेट पर 18 क्रू मेबंर्स की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है |

मीडिया की खबरों के मुताबिक कई लोगों को कोरोना होने की वजह से शो से जुडे़ सभी लोगों में डर का माहौल बना हुआ है | गोरेगांव स्थित इस शो के सेट पर हडकंप मच गया है | बता दें माधुरी दीक्षित, धर्मेश येलांडे और तुषार कालिया इस शो के होस्ट हैं |

FWICE के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, “जो भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था | हम प्रार्थना करते हैं कि जो भी संक्रमित हुए हैं वो ठीक हो जाएं |”

अशोक दुबे के मुताबिक ये शो अपनी कास्ट और क्रू का पहले से ही टेस्ट करवा लेता है | यही वजह है कि इनके पास नए क्रू के लिए कुछ समय है | उनका कहना है कि शो का अगला शूट 5 अप्रैल को होना है | एक प्री-टेस्ट फिर से होगा और जो कोरोना-निगेटिव निकलेंगे उन्हे ही इजाजत दी जाएगी | उन्होंने बताया कि इसके साथ ही कई अन्य सावधानियां भी बरती जाएंगी |