BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बच्चन पांडे में गैंगस्टर का किरदार निभायेंगे अक्षय कुमार

बच्चन पांडे में गैंगस्टर का किरदार निभायेंगे अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म बच्चन पांडे में गैंगस्टर का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। अक्षय कुमार इन दिनों जैसेलमेर में बच्चन पांडे की शूटिंग कर रहे हैं। चर्चा हो रही है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार एक गैंगस्टरका है। फिल्म में उन्हें सुधारने का जिम्मा पत्रकार बनीं कृति सैनन के कंधों पर है। इस फिल्म में अक्षय अवधी के टच वाली हिंदी बोलते दिखेंगे। इसके लिए वे फिल्म के सेट पर ही असिस्टेंट डायरेक्ट से ट्रेनिंग ले रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बच्चन पांडे में अक्षय कुमार उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गैंगस्टर बच्चन पांडे के रोल में हैं। पत्रकार बनीं कृति उनके लिए एक फिल्म प्लान करती हैं। फिर हीरो जुर्म की दुनिया को छोड़ता है कि नहीं, उस पर कहानी आगे बढ़ती है।

गौरतलब है कि बच्चन पांडे में अक्षय और कृति के अलावा अरशद वारसी, संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी की भी अहम भूमिकायें है। फिल्म की शूटिंग जैसेलमेर में ही कंप्लीट कर ली जाएगी।
‘कू’ एप्प ट्विटर के विकल्प के रूप में  जाने क्या है मामला पढ़े पूरी खबर

‘कू’ एप्प ट्विटर के विकल्प के रूप में जाने क्या है मामला पढ़े पूरी खबर

नईदिल्ली। पिछले कुछ दिनों में ‘कू’ एप्प काफी ख़बरों में रही है। कई भारतीय राजनेताओं, खिलाड़ियों और अभिनेताओं ने कू एप्प ज्वाइन की है। यह घटनाक्रम ट्विटर के साथ केंद्र सरकार के विवाद के बाद सामने आया है। अब तक वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल, विधि व आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद, ,भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा, ईशा फाउंडेशन के जग्गी वासुदेव, पूर्व क्रिकेटर जावागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले जैसे दिग्गज इस प्लेटफार्म पर आ चुके हैं। हाल ही में इस एप्प के यूजर्स की संख्या में तेज़ गति से वृद्धि हुई है, इस एप्प ने 3 मिलियन डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है। इस पहले केंद्र सरकार ने किसान आन्दोलन में हिंसा भड़काने के लिए ट्विटर को कुछ एक विवादस्पद एकाउंट्स को ब्लाक करने का आदेश दिया था, ट्विटर ने कुछ समय तक इन एकाउंट्स पर सीमित प्रतिबन्ध लगाये थे। उसके बाद वे प्रतिबन्ध हटा दिए गये, जिसके बाद केंद्र सरकार ने नाराज़गी ज़ाहिर की थी और ट्विटर को चेतावनी देते हुए कानून का पालन करने के लिए कहा था।

कू एप्प

‘कू’ एक माइक्रोब्लॉग्गिंग प्लेटफार्म है, इसे ट्विटर के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। कू एप्प को 2020 की शुरुआत में लांच किया गया था, गौरतलब है कि कू एप्प ने भारत सरकार का ‘आत्मनिर्भर एप्प इनोवेशन चैलेंज जीता था। पीएम मोदी ने इस एप्प का ज़िक्र ‘मन की बात’ में भी किया था। कू एप्प की स्थापना अप्रमेय राधाकृष्णन और मयंक बिद्वाटका ने की थी।

बड़ी खबर : मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ FIR हुआ दर्ज, जाने क्या है वजह

बड़ी खबर : मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ FIR हुआ दर्ज, जाने क्या है वजह

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है | जानकारी के अनुसार डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है | सपना के खिलाफ शिकायत करने वाली कंपनी ने आरोप लगाया है कि काम मांगने आई सपना चौधरी ने न सिर्फ अग्रीमेंट की शर्तों को तोड़ा, बल्कि एक कर्मचारी की कथित मिलीभगत से कंपनी के क्लाइंट्स भी चोरी करवाए |

पढ़ें : शराब के अलग से मंत्रालय का शिलान्यास पूर्व भाजपा सरकार ने किया था- कांग्रेस

मिली जानकारी के अनुसार सपना चौधरी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो गया है | दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है | सपना और अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,120 B,406 के तहत मामला दर्ज किया गया है |

पढ़ें : छत्तीसगढ़: हाईकोर्ट ने जारी की डिस्ट्रिक्ट जजों की नियुक्ति की लिस्ट, सूची में 31 जजों के नाम शामिल 

जानकारी के मुताबिक सपना चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने एक पीआर कंपनी से स्टेज शो और सिंगिंग के एग्रीमेंट किए थे | सपना के इन कॉन्ट्रेक्ट के बदले भारी भरकम रकम भी ली | लेकिन बाद में परफॉर्मेंस नहीं दी | इतना ही नहीं आरोपों के मुताबिक सपना ने लोन के नाम पर कंपनी से एडवांस लिया | ना तो बाद में उन्होंने यह पैसा लौटाया और ना ही किसी तरह कोई परफॉर्मेंस दी | दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा इस मामले में सपना चौधरी जल्द नोटिस भेटकर पूछताछ के लिए तलब करने वाली है |

 थ्री-डी में रामायण: महेश बाबू बनेंगे राम और दीपिका पादुकोण बनेगी सीता, जाने क्या किरदार में नजर आएंगे रितिक

थ्री-डी में रामायण: महेश बाबू बनेंगे राम और दीपिका पादुकोण बनेगी सीता, जाने क्या किरदार में नजर आएंगे रितिक

फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना रामायण पर फिल्म बनाने जा रहे हैं जो थ्री-डी में होगी और जिसमें बेहतरीन स्पेशल इफेक्ट्स का उपयोग किया जाएगा। इस फिल्म की स्टार कास्ट पर काम चल रहा है। दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन को चुना जा चुका है। अब दक्षिण भारतीय फिल्मों के बड़े स्टार महेश बाबू को यह फिल्म ऑफर की गई है।

फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि दीपिका पादुकोण फिल्म में सीता की भूमिका में हैं और रितिक रोशन रावण का किरदार अदा कर रहे हैं। महेश बाबू फिल्म में श्रीराम के रोल में नजर आएंगे। फिलहाल महेश ने हां नहीं कहा है।

गौरतलब है कि फिल्म डायरेक्टर ओम राउत भी रामायण पर एक बड़े बजट की मूवी बनाने जा रहे हैं जिसमें प्रभास राम का रोल अदा कर रहे हैं जबकि रावण के किरदार में सैफ अली खान हैं। सीता के रोल में कृति सेनन हैं। यह भी एक बड़े बजट की फिल्म है।

सूत्रों का कहना है कि मधु ने राम का रोल प्रभास को ही ऑफर किया था, लेकिन वे आदिपुरुष साइन कर चुके थे।

रामायण पर आधारित दो बड़ी फिल्में बन रही हैं और बॉलीवुड में माना जा रहा है कि एक ही विषय पर दो फिल्मों के बनने से नुकसान हो सकता है।
 ग्लैमरस और हॉट अंदाज में पोज़ देती आईं नजर उर्वशी रौतेला, तस्वीर हुई सोशल मीडिया में वायरल

ग्लैमरस और हॉट अंदाज में पोज़ देती आईं नजर उर्वशी रौतेला, तस्वीर हुई सोशल मीडिया में वायरल

 बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी अदाओं से लोगों को घायल करती रहती हैं। उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरों को साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर पोस्ट की है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।


इस तस्वीर को उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीर में वह स्काई ब्लू कलर की साइनिंग ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। इस बैकलेस ड्रेस में उर्वशी बेहद हॉट लग रही हैं। एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप किया हुआ है और सिंपल सा जूड़ा बनाया हुआ है। उनका पूरा लुक काफी आकर्षक है। उर्वशी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरी लड़ाई मुझसे ही है।

उर्वशी के इस पोस्ट पर अब तक पांच लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट कर जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। अपने हॉट अंदाज से सबको घायल करने वालीं उर्वशी इंडियन आउटफिट में भी काफी तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था। 

जिसमें वह रेड कलर के सूट में नजर आ रही थीं। उन्होंने पूरी तरह पंजाबी लुक लिया हुआ था। रेड सूट के साथ एक्ट्रेस ने हैवी जूलरी पहनी हुई थी। वीडियो में उर्वशी अपनी चोटी पकड़कर गोल-गोल घुमाती हैं और आंख मारती हैं। उनके इस वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज आए थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी मोहन भारद्वाज की अगली फिल्म ब्लैक रोज में नजर आएंगी। उर्वशी की यह पहली द्विभाषी फिल्म होगी। इससे पहले एक्ट्रेस की फिल्म वर्जिन भानुप्रिया ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ गौतम गुलाटी नजर आए थे। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
आलिया भट्ट ने स्विमसूट में फोटो शेयर कर लगाई सोशल मीडिया में आग

आलिया भट्ट ने स्विमसूट में फोटो शेयर कर लगाई सोशल मीडिया में आग

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपनी बहन शाहीन भट्ट और फ्रेंड्स आकांक्षा और अनुष्का रंजन कपूर के साथ छुट्टियां माने के लिए मालदीव गई हुई हैं। मालदीव से इन सभी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। खासतौर पर आलिया भट्ट और आकाक्षा रंजन कपूर की स्विमसूट में तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा शाहीन भट्ट और आलिया की कुछ सेल्फी भी सामने आई हैं।


इन तस्वीरों में आलिया मल्टीकलर के स्विमसूट में बीच पर बैठी दिखाई दे रही हैं। बिकीनी में अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, नीला सागर और एक मीन। इसके अलावा आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आकांक्षा के साथ अपनी एक सेल्फी भी शेयर की है।

इससे पहले आकांक्षा ने भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वह स्विमसूट में दिखाई दे रही थीं। शाहीन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया पिछली बार फिल्म सड़क 2 में दिखाई दी थीं। अब रणबीर कपूर के साथ उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होनी है। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में भी काम कर रही हैं। इसी साल आलिया की एक और फिल्म आरआरआर भी रिलीज होनी है जिसमें जूनियर एनटीआर, रामचरण और अजय देवगन मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
 क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: पॉर्नोग्राफिक वीडियो मामले में अडल्ट सीरीज 'गंदी बात' एक्ट्रेस गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: पॉर्नोग्राफिक वीडियो मामले में अडल्ट सीरीज 'गंदी बात' एक्ट्रेस गिरफ्तार

मुंबई। पॉर्नोग्राफिक वीडियो के मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'गंदी बात' में काम कर चुकी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है। गहना पर अपनी वेबसाइट के लिए पॉर्न वीडियो शूट करने और उन्हें अपलोड करने का आरोप है। उन्हें आज मुंबई की एक अदालत में पेश किया जाएगा।  पुलिस अन्य मॉडल, साइड एक्ट्रेसेस और कुछ प्रोडक्शन हाउस की भागीदारी की भी निगरानी कर रही है, जिनपर गिरोह द्वारा शूट की गई एडल्ट फिल्मों को मोबाइल ऐप और वेबसाइटों पर संपादित करके अपलोड करने का आरोप है।

की गई थी गहना से पूछताछ-
इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस तेजी से जांच कर रही है। 'मिस एशिया बिकनी' का ताज जीतने वाली गहना वशिष्ठ ने विज्ञापनों, हिंदी और तेलुगु सिनेमा में काम किया है। वेबसाइट पर अश्लील कंटेंट अपलोड करने को लेकर शनिवार दोपहर गहना से पूछताछ की गई थी।

अब तक 6 गिरफ्तार-
सूत्रों के मुताबिक, गहना का खुद का प्रोडक्शन हाउस था। जहां पर वेब सीरीज और सीरियल के नाम पर पॉर्नोग्राफी वीडियो बनाया जाते थे और उन्हें अपलोड किए जाते थे। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने अबतक 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। गहना को मिलाकर गिरफ्तार लोगों की संख्या 6 हो गई है।

अश्लील वीडियो बनाकर किया उपलोड-
 

टीओआई की एक खबर के मुताबिक, उन्होंने 87 आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो शूट किए हैं और उन्हें अपनी वेबसाइट्स पर अपलोड किया है। इस वेबसाइट पर कंटेंट लेने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों ने सब्सक्रिप्शन लिया है, उन्हें 2,000 रुपये का भुगतान करना होता। इसके जरिए गहना और उनकी टीम खूब पैसा कमा रही थीं।

 


इस वेबसाइट के खिलाफ तीन लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि उनसे जबरन पॉर्न फिल्म में काम कराया जा रहा था। गुरुवार को क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने मलाड स्थित मड आइलैंड स्थित ग्रीन पार्क बंगले पर रेड मारी थी। इस रेड में पुलिस ने यासमीन बेग खान, प्रतिभा नलावडे, मोनू गोपालदास जोशी, भानुसूर्यम ठाकुर और मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया था।
प्रदेश के कई सिनेमाघरों में इस दिन से प्रदर्शित होगी नयापन और मनोरंजन से भरी छत्तीसगढी फिल्म 'कहर'

प्रदेश के कई सिनेमाघरों में इस दिन से प्रदर्शित होगी नयापन और मनोरंजन से भरी छत्तीसगढी फिल्म 'कहर'

रायपुर। हरिओम फिल्म के बेनर तले छत्तीसगढी फिल्म कहर आगामी 12 फरवरी को प्रदेश के कई सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म की निर्मात्री सुमित सोनकर है। फिल्म के डायरेक्टर एजाज वारसी और निमात्री सुमित सोनकर ने बताया कि इसकी कहानी अनिरुद्ध दुबे ने लिखी है।

इस फिल्म में प्रमुख भूमिका साक्षी यादव, विनोद कलानी, आजम खान, संजय तैलंग, चंदन सोनी, अहाना फ्रांसिस, माही अहीर, मनोज दीप, मुकेश तिवारी, शेखर चौहान, शशांक नायडू, पुष्पांजलि शर्मा, डॉ अजय सहाय जैसे कलाकारों ने निभाई है तो गीत दास मनोहर, प्रभाकर बर्मन, सुनील मानिकपुरी, अजय राज ने लिखा है और संगीत शिवा जांगड़े ने दिया है तो एक्शन और कोरियोग्राफी मनोज दीप ने की है। इस फिल्म एक खास बात है वो यह है कि इस फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले एवं संवाद शहर के वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध दुबे ने लिखा है।

फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए निर्देशक एजाज वारसी ने बताया कि फिल्म कुछ प्रयोगों के साथ बनी है। नयापन मनोरंजन से भरी पूरी फिल्म आपको देखने मिलेगी इसके गाने `ए पानी तेरे पहले ही वायरल हो चुकी है जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है।
कृष्णा श्रॉफ ने दिशा पाटनी को किया किस, तस्वीर हुई आग की तरह वायरल

कृष्णा श्रॉफ ने दिशा पाटनी को किया किस, तस्वीर हुई आग की तरह वायरल

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ फिल्म दुनिया से भले ही दूर रहती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। उनकी अपने भाई टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। कृष्णा श्रॉफ ने दिशा पाटनी के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है।कृष्णा श्रॉफ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह दिशा पाटनी के गाल को किस करती नजर आ रही हैं। दिशा पाटनी ने भी कृष्णा श्रॉफ की इस तस्वीर को रिशेयर किया है।
वहीं, उन्होंने अपनी स्टोरी पर एक वीडियो लगाया है, जिसमें वह भाई टाइगर श्रॉफ के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।बताते चलें कि बीते साल 2020 के नवंबर में कृष्णा श्रॉफ का अपने बॉयफ्रेंड एबन हायम्स के साथ ब्रेकअप हो गया था। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर दी थी। इसके साथ ही कृष्णा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एबन हायम्स की सभी फोटोज और वीडियोज डिलीट कर दिए थे।दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म च्राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाईज् की शूटिंग को खत्म किया है। प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में वह सलमान खान के साथ नजर आएंगी।
 बड़ी खुशखबरी: स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सूर्यवंशी' की सामने आई रिलीज डेट

बड़ी खुशखबरी: स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सूर्यवंशी' की सामने आई रिलीज डेट

मुंबई। अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अजय देवगन और जैकी श्रॉफ स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म `सूर्यवंशी` की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सूर्यवंशी पिछले साल 2020 में ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी ने फिल्म की रिलीज के रास्ते में रोड़ा पैदा कर दिया था। हालांकि तबसे ही फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स की खुशी को बढ़ाते हुए इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। सूर्यवंशी 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कोरोना वायरस महामारी के बीच मिली छूट के बाद से ही भारतीय सिनेमाघर 50 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी के साथ खुल रहे थे, जिस कारण बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करने से मेकर्स हिचकिचाते थे। 50 प्रतिशत की छूट मिलने के बाद से ही मेकर्स को उस पल का इंतजार था, जब सरकार सिनेमाघरों को 100 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी के साथ खोले। वहीं, बीते वीकेंड को सरकार ने मेकर्स को खुशखबरी देते हुए देशभर के सिनेमाघरों को 100 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी के साथ खोले जाने की इजाजत दे दी है।

हाल ही में ट्विटर पर #SooryavanshiOnHoli ट्रेंड कर रहा था। जिसके साथ ही फैंस इसके रिलीज डेट की अनाउंसमेंट जल्द से जल्द किए जाने की मांग कर रहे थे। लोगों की इसी मांग को देखते हुए सूर्यवंशी की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। मोस्ट अवेटेड फिल्म सूर्यवंशी 2 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही है। लेकिन अब तक इसके रिलीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

बता दें कि सूर्यवंशी रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज की चौथी फिल्म होगी। इससे पहले सिंघम, सिंघम 2 और सिंबा आ चुकी है। सिंघम और सिंघम 2 में रोहित शेट्टी ने अजय देगवन के साथ और सिंबा में रणवीर सिंह के साथ काम किया है। तीनों ही फिल्मों को दर्शकों को काफी प्यार मिला है। अब सूर्यवंशी में रोहित शेट्टी फिर वही कमाल दिखाने को एक बार फिर तैयार हैं।
मलाइका अरोड़ा ने ओवर साइज शर्ट में फ्लॉन्ट किए अपने तीखे तेवर

मलाइका अरोड़ा ने ओवर साइज शर्ट में फ्लॉन्ट किए अपने तीखे तेवर

नई दिल्ली, बॉलीवुड की ‘छैंया छैंया’ गर्ल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं. सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनेस से तहलका मचाने वाली मलाइका ने एक बार फिर अपनी लेटेस्ट फोटोज से सनसनी मचा दी है. योगा और फिटनेस पर खासा ध्यान देने वाली इस अदाकारा के हुस्न (Malaika Arora Hot Photos) के लोग कायल हैं. मलाइका की स्टाइलिंग और फैशन सेंस भी सबसे अलग है.


दरअसल मलाइका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने ओवर साइज शर्ट पहनी हुई है. इन फोटोज में मलाइका का बोल्ड अवतार दिखाई दे रहा है. इंटरनेट पर इस ओवर साइज शर्ट की भी खूब चर्चा हो रही है. लोग मलाइका की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘क्या फिगर है’ तो दूसरे ने लिखा- ‘गॉर्जियस’.
बता दें कि मलाइका की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही है. फोटो शेयरिंग एप पर इन तस्वीरों को अब तक 3 लाख से भी ज़्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है.
 

Nora Fatehi का belly dance देख Malaika Arora की भी हो गई बोलती बंद

Nora Fatehi का belly dance देख Malaika Arora की भी हो गई बोलती बंद

नोरा फतेही(Nora Fatehi) जहां भी जाती हैं, अपने बेहतरीन डांस से सबकी बोलती बंद कर देती हैं. उनके डांस का आलम ये है कि जो भी उन्हें डांस करते देख ले वो उनकी अदाओं का कायल हुए बिना रह नहीं सकता. आज हम आपको एक ऐसा ही वायरल वीडियो दिखाने जा रहे हैं जो कि इंडियाज़ बेस्ट डांसर शो का है. नोरा यहां कुछ समय के लिए सेलिब्रिटी जज बनकर पहुंची थीं. यूं तो नोरा का काम यहां शो में कंटेस्टेंट के डांस को जज करने का था लेकिन कई मौके ऐसे आए जब नोरा ने उनके साथ भी अपने गानों पर जमकर डांस का जलवा दिखाया.


इस वीडियो में नोरा एक कंटेस्टेंट के साथ मिलकर अपने सुपरहिट गाने दिलबर-दिलबर पर थिरकती नज़र आ रही हैं. उन्होंने इतने अलग अंदाज़ में बैले डांस किया और इतने बेहतरीन डांस मूव्स किए कि गीता कपूर, मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुईस देखते ही रह गये. खासकर मलाइका की नोरा के डांसिंग मूव्स देखकर बोलती बंद हो जाती है. नोरा हर तरह के डांस फॉर्म में माहिर हैं लेकिन बैले डांस में उनके कहने ही क्या. 

 अभिनेत्री कंगना को भायी इटारसी के ढाबे की देसी चाय, ठेठ देसी अंदाज में लिया ढाबे की चाय का स्वाद

अभिनेत्री कंगना को भायी इटारसी के ढाबे की देसी चाय, ठेठ देसी अंदाज में लिया ढाबे की चाय का स्वाद

इटारसी। मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत सोमवार को फिल्म की शूटिंग के लिए पचमढ़ी से सारणी जाते वक्त कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुखतवा ढाबे पर रुकी और चाय पी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य की तारीफ की। इटारसी के फिल्म अभिनेता राहुल चेलानी ने बताया कड़ी सुरक्षा में कंगना पचमढ़ी से सारणी जा रही थीं, उन्हें मुंबई से फिल्म निदेशक का कॉल आया था। इस दौरान कंगना ने रास्ते में कहीं चाय पीने की इच्छा जताई थी। कंगना ने ठेठ देसी अंदाज में कांच के गिलास में ढाबे की चाय का स्वाद लिया और पूरे सुरक्षा स्टाफ से भी कहा कि यहां की देसी चाय पियो। कंगना को मप्र बहुत पसंद आया है। उन्होंने यहां की नैसर्गिक खूबसूरती की तारीफ की है। ढाबे पर जैसे ही गाडिय़ों का काफिला रुका और सुरक्षा जवानों के घेरे में कंगना बाहर आई। 
Anushka और Virat ने बेटी का नाम रखा है Vamika, जानें क्या होता है इसका अर्थ

Anushka और Virat ने बेटी का नाम रखा है Vamika, जानें क्या होता है इसका अर्थ

नई दिल्ली, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में पैरेंट्स बने हैं. अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में हैं. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर फैन्स के साथ साझा की है. इस तस्वीर में अनुष्का और विराट अपने बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बेटी का नाम भी फैन्स को बताया. अनुष्का शर्मा की यह पोस्ट वायरल हो रही है और फैन्स के कमेंट भी आ रहे हैं. विराट और अनुष्का ने बेटी का नाम वामिका (Vamika) रखा है.
वामिका का अर्थ (Meaning of Vamika)
वामिका का अर्थ देवी दुर्गा, देवी दुर्गा का एक विशेषण और बाईं ओर स्थित यानी शिव भी होता है. वामिका नाम की राशि वृषभ होती है.


अनुष्का शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हम अपनी जिंदगी, प्यार और कृतज्ञता के साथ जी रहे थे, लेकिन जब से हमारे जीवन में यह छोटी वामिका (Vamika) आई है, तब से इसने हमारी जिंदगी को एक नया मोड़ दे दिया है. कभी-कभी केवल कुछ मिनटों में आंसू, हंसी, चिंता और आनंद जैसी भावनाएं अब अनुभव हो जाती हैं." वामिका का अर्थ दुर्गा होता है.
 

 oops moment: प्रियंका चोपड़ा ने बताया ऊप्स मोमेंट, वॉक से ठीक पहले टूट गई थी गाउन की चेन

oops moment: प्रियंका चोपड़ा ने बताया ऊप्स मोमेंट, वॉक से ठीक पहले टूट गई थी गाउन की चेन

 प्रियंका चोपड़ा के रेड कार्पेट वॉक और आउटफिट्स हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वह बोल्ड से बोल्ड आउटफिट भी बेहद कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बीते साल कान फिल्म फेस्टिवल से जुड़ा एक सीक्रेट शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे लास्ट टाइम पर उनके गाउन का जिपर टूट गया था।
 
5 मिनट में टीम ने सिला था प्रियंका का गाउन-
प्रियंका चोपड़ा के मेमॉयर च्अनफिनिश्डज् फरवरी में लॉन्च होने वाला है। इसका प्री-सेल शुरू हो चुका है। पीसी ने इसका एक किस्सा अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने पिछले कान फिल्म फेस्टिवल की घटना बताई है जिसमें वह च्ऊप्स मोमेंटज् का शिकार होने से बची थीं। प्रियंका ने तस्वीरों के साथ लिखा है, यहां मैं बाहर से भले ही चिल दिख रही हूं लेकिन शायद ही किसी को पता हो कि अंदर से कितनी डरी हुई थी। बीते साल कान में रेड कार्पेट पर जाने के ठीक पहले जब इस विंटेज गाउन का जिपर बंद करते वक्त टूट गया था। सॉल्यूशन? मेरी बेहतरीन टीम को मुझे कार के अंदर ही 5 मिनट की राइड के दौरान इस ड्रेस में सिलना पड़ा था।
 

 
प्रियंका ने अनफिनिश्ड में बताए हैं कई मजेदार किस्से-
प्रियंका ने बताया है कि उनके मेमॉयर च्अनफिनिश्डज् में मेट गाला, मिसवर्ल्ड और कई ऐसे इवेंट्स से जुड़ी बीटीएस स्टोरीज हैं। प्रियंका चोपड़ा पहले भी एक इंटरव्यू के दौरान बता चुकी हैं कि मिस वर्ल्ड के दौरान उन्होंने जो वाइट गाउन पहना था, उसे टेप से चिपकाया गया था। बार-बार हाथ हिलाने की वजह से टेप हट गया था। इसके बाद उन्होंने नमस्ते का पोज बनाकर उस गाउन को होल्ड किया था।
 अनुष्का शर्मा की मॉडलिंग दिनों की तस्वीरें हो रहीं वायरल, कुछ में तो पहचान नहीं पाएंगे

अनुष्का शर्मा की मॉडलिंग दिनों की तस्वीरें हो रहीं वायरल, कुछ में तो पहचान नहीं पाएंगे

अनुष्का शर्मा बॉलिवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेसस में से हैं। उन्होंने हाल ही में प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का ने शाहरुख खान के साथ च्रब ने बना दी जोड़ीसे बॉलिवुड डेब्यू किया था। वह तबसे लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में ना सिर्फ बतौर ऐक्ट्रेस अपनी जगह बनाई बल्कि प्रॉडक्शन में भी कदम रखा है। हालांकि कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले वह मॉडल के तौर पर ग्लैमर वर्ल्ड में छाई थीं।

यहां हैं मॉडलिंग के दिनों की उनकी कुछ तस्वीरें। अनुष्का शर्मा 2007 में मॉडल थीं। उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में दिवंगत फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए रैम्प वॉक किया था। वह उनके 2007 के समर स्प्रिंग कलेक्शन की फिनाले मॉडल थीं। अनुष्का के मॉडलिंग के दिनों की तस्वीरें अक्सर उनके फैन पेजेज पर दिखाई दे जाती हैं। अनुष्का क्रिकेटर विराट कोहली की वाइफ हैं और हाल ही में प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस बीच उनमें जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है।
अनुष्का शर्मा की लिप सर्जरी की खबरें भी सुर्खियां बन चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ वक्त के लिए उन्होंने टेम्पररी लिप इनहैंसिंग टूल यूज किया था। इसलिए उनके होंठ बदले दिख रहे हैं। अनुष्का ने बताया था कि उन्होंने कोई लिप सर्जरी नहीं करवाई है। अनुष्का के होंठ फिल्म पीके के दौरान भी चर्चा में रहे थे। उन्होंने बताया था कि उन्होंने ऐसा बॉम्बे वेलवेटमें अपने रोल के लिए किया था। साथ ही कहा था कि वह इंसान हैं और परफेक्ट नहीं हैं।

अनुष्का शर्मा बता चुकी हैं कि वह प्रार्थनाओं में काफी यकीन करती हैं। उन्होंने बताया था कि फेंगशुऊ कछवे में उनकी मां ने एक पर्ची में लिखा था कि अनुष्का को यश राज फिल्म मिले। उनको च्रब ने बना दी जोड़ी में पहला ब्रेक यश राज ने दिया था।

अनुष्का शर्मा ने मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद वह ऐक्ट्रेस प्रोड्यूसर बनीं। अब उनका क्लोदिंग ब्रैंड भी है, जिसकी मॉडलिंग वह खुद करती हैं।
 निया शर्मा ने साड़ी और लहंगे में ढाया ऐसा कहर, लोग कहने लगे- कोई फायर ब्रिगेड बुलवाओ

निया शर्मा ने साड़ी और लहंगे में ढाया ऐसा कहर, लोग कहने लगे- कोई फायर ब्रिगेड बुलवाओ

निया शर्मा टीवी की उन ऐक्ट्रेसेस में शामिल हैं जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा में छा जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। निया ने अपनी कई बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जिसपर लोग जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।
एशिया की टॉप 50 सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल रह चुकीं निया शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। निया ने ब्लैक साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें क्या पोस्ट की, लोगों ने कॉमेंट्स की बारिश कर दी है। निया शर्मा ने लहंगे में भी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है।
इस सिल्वर और ब्लू लहंगे में निया शर्मा का अंदाज बेहद कातिलाना दिख रहा है। इन तस्वीरों पर भी निया के लिए कॉमेंट्स की बारिश जमकर हो रही है। इन तस्वीरों में निया अपनी नई ब्लैक बॉल्वो कार के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों पर हार्ट इमोजी की तो जैसे बरसात हो गई है। निया शर्मा ने डेली सोप च्एक हजारों में मेरी बहना है सीरियल में मानवी का किरादर निभाया था। निया शर्मा की इस तस्वीर पर लोगों ने खूब प्यार जताया है। एक यूजऱ ने लिखा- आपने मामला जमाई दिया आखिर। वहीं किसी ने कयामत तो किसी ने फायर ब्रिगेड बुलाने की बात कही है। 
बता दें कि ब्रिटिश अखबार ईस्टर्न आई ने 2017 में निया शर्मा को एशिया की टॉप 50 सेक्सी महिलाओं की सूची में दूसरे स्थान पर रखा था। 2016 में इसी सूची में निया शर्मा तीसरे स्थान पर थीं। निया शर्मा डेली सोप जमाई राजा सीरियल में लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। निया शर्मा ने 2017 के फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया था जिसमें वो अंतिम पांच में शामिल थीं।

पिछले साल (2020) में भी निया ने च्खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लिया और इस शो की विनर रहीं। हाल ही में निया एक म्यूजिक ऐल्बम में नजर आईं, जिसमें उनके साथ शिविन नारंग लीड रोल में थे। इस गाने च्गले लगाना है को आवाज दी है टोनी कक्कड़ ने। टीवी शो च्ज माई राजाज् से हिट हुई निया शर्मा और रवि दुबे की जोड़ी एक बार फिर टीवी पर वापसी कर रही है। दोनों इस शो के दूसरे पार्ट जमाई राजा 2.0 में नजर आएंगे, जिसका टीजर रिलीज़ कर दिया गया है। शो में निया और रवि दुबे ने अंडरवॉटर लिप-लॉक भी किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। चूंकि यह सीरीज ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हो रही है, इसलिए इसमें निया और रवि दुबे के बीच काफी बोल्ड सीन्स भी फिल्माए गए हैं ।

 

शर्मिला टैगोर ने कराया था बॉलिवुड का पहला बिकीनी शूट, अब बताया कैसा था वह एक्सपीरियंस

शर्मिला टैगोर ने कराया था बॉलिवुड का पहला बिकीनी शूट, अब बताया कैसा था वह एक्सपीरियंस

बॉलिवुड में आजकल हिरोइनों का बिकीनी में बोल्ड फोटोशूट कराना आम बात हो गई है। गुजरे जमाने की बात करें तो शर्मिला टैगोर बॉलिवुड की पहली ऐसी ऐक्ट्रेस थीं जिन्होंने बिकीनी में फोटोशूट कराया था। शर्मिला की बिकीना में फोटो फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पर साल 1966 में छपी थी। हाल में शर्मिला ने इस बारे में खुलकर बात करते हुए अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। शर्मिला ने कहा है कि उनके जिंदगी के फैसले बिल्कुल अलग तरह के थे, जैसेकि फिल्मफेयर के लिए 1966 में बिकीनी शूट। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें यह बात कभी भूलने नहीं देते। शर्मिला ने यह भी कहा कि इस बिकीनी शूट के दौरान उन्हें बिल्कुल भी किसी तरह की शर्म या झिझक नहीं आई।

इससे पहले फिल्मफेयर से बात करते हुए शर्मिला ने कहा था, च्हे भगवान, तब हमारी सोसायटी कितनी रूढि़वादी थी। मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि मैंने वह शूट क्यों किया था। यह मेरी शादी से कुछ दिन पहले ही हुआ था। मुझे याद है जब मैंने फटॉग्रफर को 2-पीस बिकीनी दिखाई तो उन्होंने मुझसे पूछा- क्या तुम इसके बारे में श्योर हो? कुछ शॉट्स में तो उन्होंने मुझे अपनी बॉडी कवर करने के लिए भी कहा था। इस बारे में आगे बात करते हुए शर्मिला ने कहा, च्मुझसे ज्यादा उस समय फटॉग्रफर परेशान थे जबकि मुझे शूट के दौरान कोई शर्म या झिझक नहीं थी। हालांकि इसके बाद लोगों ने इस तस्वीर की काफी आलोचना की थी, तब मुझे झटका लगा। मुझे समझ में नहीं आया कि लोगों को वह तस्वीर पसंद क्यों नहीं आई। मुझे लगा कि मैं उसमें अच्छी दिख रही थी। कुछ लोगों ने इसे नजरों में आने के लिए की गई हरकत बताया जो कि मुझे बुरा लगा। हो सकता है कि मैं खुद को प्रदर्शित करना चाहती थी क्योंकि मैं जवान थी और कुछ अलग करने के लिए उत्साहित रहती थी।
बता दें कि 60 और 70 के दशक में बहुत सी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं शर्मिला टैगोर फिल्मों के बाद क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी कर ली थी। शर्मिला और मंसूर के 3 बच्चे सैफ, सोहा और सबा अली खान हैं।
Viral Video: लाइव प्रोग्राम पर एंकर पढ़ रही थी Weather Report, तभी हुआ कुछ ऐसा कि सबकी निकली हंसी

Viral Video: लाइव प्रोग्राम पर एंकर पढ़ रही थी Weather Report, तभी हुआ कुछ ऐसा कि सबकी निकली हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियोज सामने आते हैं जो आपके दिल को जीत लेती हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिय पर काफी वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक महिला एंकर का है. जिसमें एंकर लाइव जाकर न्यूज पढ़ रही थी, जिसके बाद कुछ ऐसा होता है जो शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा.
दरअसल लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में एबीसी 7 की एंकर लेस्ली लोपेज अपने घर से मौसम से जुड़ी एक रिपोर्ट बता रही थी. इसी बीच एंकर का 10 महीने का बच्चा स्क्रॉल करता हुआ उसके पास आ जाता है. और अपनी मां के पैरों को पकड़ने लगता है. जिसके बाद बच्चे रको देखकर एंकर का ध्यान न्यूज से हट जाता है और वह हंस पड़ती है. वह बच्चे को गोद में उठा लेती है. इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं.
 

साड़ी में Nora Fatehi ने दिखाए Saki Saki पर किलर मूव्स, देखे विडियो

साड़ी में Nora Fatehi ने दिखाए Saki Saki पर किलर मूव्स, देखे विडियो

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही जहां भी जाती हैं, अपने डांस से सबको दीवाना बना लेती हैं. ऐसा ही कुछ हुआ था जब नोरा पिछले साल डांस रियलटी शो 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर' की जज बनी थीं. दरअसल, कोरोना होने के चलते मलाइका अरोड़ा को कुछ समय के लिए अपनी जज की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी जिसकी वजह से नोरा को उनकी जगह पर कुछ समय के लिए जज बनाया गया था. इस दौरान नोरा ने अपनी छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी.


जज होने के साथ-साथ उन्होंने सेट पर अपने डांस के ऐसे जलवे दिखाए थे कि सेट पर मौजूद हर कोई उनके टैलेंट का कायल हो गया था. इन दिनों शो के एक एपिसोड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नोरा ने नन्ही कंटेस्टेंट के साथ अपने हिट डांसिंग नंबर साकी साकी पर जबरदस्त परफॉरमेंस देती नज़र आ रही हैं. खास बात ये है कि नोरा साड़ी पहनकर एक से एक डांसिंग मूव्स कर जाती हैं जिन्हें देखकर सब अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं.
परफॉरमेंस देखकर दूसरी जज गीता कपूर इमोशनल हो जाती हैं और नोरा को धन्यवाद देती हैं कि वो इंडियन कल्चर का अपने कल्चर के अलावा इतना सम्मान करती हैं. साथ ही वह नोरा को किसी की नज़र ना लगे, इसके लिए काला टीका लगा देती हैं. यह सब देखकर नोरा भी रो पड़ती हैं और वह गीता को तहेदिल से धन्यवाद कहती हैं.