CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
BREAKING NEWS: 2 लाख की ई-टिकट के साथ 15 दलाल गिरफ्तार, आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

BREAKING NEWS: 2 लाख की ई-टिकट के साथ 15 दलाल गिरफ्तार, आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर: जिले में रेलवे के अवैध टिकट दलालों पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया है। सभी आरापियों के खिलाफ रेल अधिनियत के तहत कार्रवाई किया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ को लगातार अवैध टिकट बेचने वालों की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने आज ये बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 15 अवैध टिकट दलालों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 2 लाख रुपए की 338 ई-टिकट बरामद किया है। इन सभी आरोपियों पर कुल 11 प्रकरण दर्ज किए है।

CG BREAKING: मामूली विवाद पर बेटे ने की सौतेले बाप की निर्मम हत्या

CG BREAKING: मामूली विवाद पर बेटे ने की सौतेले बाप की निर्मम हत्या

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से दिल-देहला देने वाली खबर सामने आ रही है, रायगढ़ जिले में युवक ने अपने सौतेले बाप की बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया गया कि दोनों के बीच विवाद चल रहा था। जिसके चलते जब भी बेटा घर आता, तब उसका सौतेला पिता उसे जान से मारने की धमकी दिया करता था। इसी वजह से उसने खेत में ले जाकर अपने सौतेला पिता का सिर और कनपटी कुचल दिया। जिससे की बाप की मौके पर ही मौत हो गई है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, खम्हार में रहने वाली सिसिल्या बड़ा(50) की शादी लेदे राम केरकेट्टा के साथ हुई थी। इस विवाह से दोनों की तीन लड़कियां और एक बेटा जगदीश(31) है। लेकिन पति लेदे राम का कुछ साल पहले निधन हो गया था। इसी वजह से सिसिल्या बड़ा ने रामपुर निवासी बैशाखू मिंज को दूसरा पति बना लिया था। इस शादी से भी सिसिल्या का एक लड़का है। बैशाखू भी महिला के साथ खम्हार में रहता था।


दूसरे गांव में रहता था आरोपी
इधर ,सिसिल्या का बेटा जगदीश दूसरे गांव तेंदुडांड़ सीतापुर में रहता था। वो कभी-कभी अपनी मां से मिलने खम्हार आता था। जहां जगदीश का अक्सर उसके सौतेला पिता बैशाखू से विवाद हुआ करता था। बैशाखू जगदीश को हमेशा जाने से मारने की धमकी देता था। इसके अलावा जगदीश के साथ गाली -गलौज भी करता था। जिसके कारण जगदीश बैशाखू से नाराज रहता था।


4 अक्टूबर को आया था मिलने
इसी बीच 04 अक्टूबर को जगदीश फिर से अपनी मां से मिलने आया था। तब भी बैशाखू उससे विवाद करने लगा। इसी बात से जगदीश और नाराज हो गया। इसके बाद जगदीश अगले 05 अक्टूबर को सुबह बैशाखू को खेत में ले गया और वहां उसने पत्थर से उसके सिर, कनपटी को कुचल दिया। इससे बैशाखू की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गया था। बैशाखू के घर में इस बात की जानकारी तब लगी, जब आस-पास के खेत में काम करने दूसरे लोग पहुंचे। जिसके बाद इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। जिस पर पुलिस ने आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: घरेलु विवाद पर सास ने बहु की कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: घरेलु विवाद पर सास ने बहु की कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, सूरजपुर जिले में सास ने अपनी ही बहू की हत्या कर दी है। दोनों के बीच काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। बुधवार को भी जब दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो सास ने बहू की उसी के दुपट्‌टे से गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद खुद थाने में जाकर सरेंडर किया है। मामला सूरजपुर थाना के साहू पारा इलाके का है।


आरोपी महिला छत्रमणि ने पुलिस को बताया है कि उसका पिछले एक साल से उसकी बहू पूजा साहू से विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह वो आंगन में बैठी ही थी कि फिर से पूजा के साथ उसका विवाद हो गया। छत्रमणि ने पुलिस को बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पूजा का गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने क बाद छत्रमणि खुद ही थाने पहुंच गई।


सूरजपुर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस पूरी घटना की सूचना पूजा के मां-बाप को भी दी गई। जिस पर पूजा के मां-बाप भी उसके ससुराल पहुंचे थे। बताया गया जैसे ही पूजा के मां-बाप उसके घर पहुंचे, उन्होंने अपनी बेटी की लाश देखी। बेटी की लाश देखकर वे फूट-फूट कर रोने लगे। इधर, आसपास की भीड़ भी घर पर पहुंच गई।


पूजा के मायके वालों में इस पूरी घटना को लेकर काफी नाराजगी है। उनका आरोप है कि इस हत्या में उसके ससुराल वालों के और भी लोगों का हाथ हो सकता है। पुलिस ने बताया है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल हम मामले में जांच कर रहे हैं। पुलिस पूजा के घरवालों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

RAIPUR BREAKING: बीएसएनल टॉवर में लगा 24 नग बैटरी चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

RAIPUR BREAKING: बीएसएनल टॉवर में लगा 24 नग बैटरी चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर: खमतराई क्षेत्रांतर्गत डब्लूआरएस कलोनी के रावणभाठा मैदान में बीएसएनएल टॉवर में लगे 24 एक्ससाइड बैटरी को किसी ने चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज कराई गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय फाफाडीह में एसडीओ टेलीकम के पद पर पदस्थ राहुल बख्शी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि डब्लूआरएस कलोनी के रावणभाठा मैदान में लगे टॉवर से 24 एक्ससाइड बैटरी चोरी किसी ने चोरी कर लिया है। घटना की जानकारी 04 अक्टूबर को मोबाइल टावर बंद होने के कारण प्रात: 11:00 बजे लगभग चेक करने कार्यालय में टेक्निशयन के पद पर पदस्थ राकेश तिवारी गया था जिसने देखा कि कोई अज्ञात चोर द्वारा गेट में लगे ताला को तोड़कर अंदर प्रवेश कर 24 नग एक्साईड कंपनी का (200 एम्पियर) बैटरी कीमती करीबन 25,000/- रूपये का चोरी कर ले गया है। घटना की सूचना कार्यालय में दिया जिसके बाद घटनास्थल व चोरी गई सामान को आसपास पता तलाश किया गया, परंतु उपरोक्त सामान नहीं मिलने पर बुधवार को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

कोरोना काल मे एकाकी परिजन को संगठित करने हेतु अत्याधुनिक वृद्ध आश्रम खोलेगा छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज

कोरोना काल मे एकाकी परिजन को संगठित करने हेतु अत्याधुनिक वृद्ध आश्रम खोलेगा छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव के दूसरे दिन पित्र मोक्ष के अवसर पर विगत 2 वर्षों में समाज के दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन भवन में सामूहिक गीता पाठ , हवन व ब्राम्हण भोज का आयोजन किया गया।
समाज के रायपुर जिला अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा कि विगत 2 वर्ष समाज व देश के लिए बहुत कठिनाइयों का रहा हमने अपने कई नजदीक परिजन खोए हैं । अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हम शोक संतप्त परिवार के इस कठिन दौर में उनके साथ खड़े हैं व समाज इस गीता पाठ व हवन यज्ञ के द्वारा अपने उन परिजनों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अजय दानी ,सचिव जेपी अग्रवाल, आकस्मिक सहायता कोष के धरम अग्रवाल व विट्ठल अग्रवाल ने कहा की शोक संतप्त परिवार के पढ़ाई, शादी ,स्वास्थ्य के लिए समाज की ओर से आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।


अग्रसेन जयंती महोत्सव के संयोजक अमित अग्रवाल ने इस दुख की घड़ी में समाज के एकजुट होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहां कि यह संगठन ही हमारी ताकत है। उन्होंने कहा कि कल अग्रसेन जयंती के अवसर पर दोपहर 2:00 बजे अग्रसेन भवन पुरानी बस्ती से महाराजा जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।


छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के संरक्षक उमेश अग्रवाल, सीके अग्रवाल,अनुपम अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल ने लगातार एकल होते परिवार की विपदा से बचने के लिए संगठित होकर रहने का सुझाव दिया और इस हेतु 5 एकड़ में 100 कमरों का विशाल अत्याधुनिक वृद्ध आश्रम खोलने का प्रस्ताव पेश किया।


आज के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के कपिल नारायण अग्रवाल ,लड्डू गोपाल अग्रवाल,नीरज अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, शिशिर अग्रवाल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, सुमन अग्रवाल चंद्रलेखा अग्रवाल सुलेखा अग्रवाल नीरू अग्रवाल सुरेश अग्रवाल मनोज अग्रवाल उपस्थित थे।

वर्ल्ड आर्किटेक्चर डे पर आईटीएम  यूनिवर्सिटी में हुई व्याख्यानमाला

वर्ल्ड आर्किटेक्चर डे पर आईटीएम यूनिवर्सिटी में हुई व्याख्यानमाला

रायपुर :नया रायपुर स्थित आईटीएम यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ आर्किटेक्चर प्लानिंग एंड डिज़ाइन ने वर्ल्ड आर्किटेक्चर डे पर विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन किया। देशभर में मशहूर और कई पुरस्कारों से सम्मानित आर्किटेक्ट मिलिंद रणदिवे (कोल्हापुर महाराष्ट्र) मुख्य अतिथि थे जबकि भारतीय वास्तुकला संस्थान आईआईए रायपुर के अध्यक्ष आर्किटेक्ट रवि चौहान बतौर विशिष्ट अतिथि इस कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. मुस्तफा अहमद ने कहा कि आर्किटेक्ट्स के पास दुनिया को बदलने की क्षमता है और वास्तुकला उद्योग की उपलब्थिओं को अनुशंसित करने के लिए अक्टूबर महीने की चार तारीख को विश्व वास्तुकला दिवस (वर्ल्ड आर्किटेक्चर डे) मनाया जाता है।


मुख्य वक्ता मिलिंद रणदिवे ने सेल्फडिजाइंड विभिन्न इमारतों की संरचना और कार्य प्रक्रिया को लेकर प्रस्तुति दी और बताया कि डिजाइनिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए। प्रो मुस्तफा अहमद ने आभार प्रदर्शन में आईटीएम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. विकास सिंह के सतत मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। आर्किटेक्ट शांता दास, एम प्रदीप, मोहम्मद एहतेशाम, श्रुति वालिया और डॉ. मीनाक्षी मिश्रा मौजूद थे । बी.आर्क सातवें सेमेस्टर की छात्रा कर्णप्रिया जग्गा ने पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।

 राजधानी रायपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी, जाने क्या है रेट

राजधानी रायपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी, जाने क्या है रेट

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। बीते दस दिनों में पेट्रोल 1.40 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल की कीमतों में 1.88 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और बढ़ोतरी के संकेत बने हुए है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का यह सिलसिला इस साल मई से शुरू हुआ था,लेकिन अगस्त में इसकी रफ्तार थम गई थी और 20 सितंबर तक कीमतों में स्थिरता रही। अब एक बार फिर से कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। कीमतों में बढ़ोतरी के चलते इन दिनों डीजल की खपत थोड़ी कम हो गई है और वाहनों में भी डीजल वाहनों की मांग कम होने लगी है। कंपनियां भी पेट्रोल वाहनों पर ज्यादा से ज्यादा फोकस कर रही है। 26 सितंबर को पेट्रोल-99.18 रुपये प्रति लीटर रहा तो वहीं डीजल-96.59 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। 6 अक्टूबर को पेट्रोल 100.58 रुपये प्रति लीटर रहा और डीजल-98.47 रुपये प्रति लीटर दाम पहुंच गया।
 नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को करना होगा नियमों का पालन

नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को करना होगा नियमों का पालन

रायपुर। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड.19 वेक्सीन के दोनो डोज लगे होने का सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य होगा वेक्सिनेशन सर्टिफिकेट नही होने की स्थिति में भक्तगण 72 घंटे पूर्व कराये गये कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर अपने वाहन से डोंगरगढ़ की ओर प्रस्थान कर सकते है।

दर्शनार्थियों को कोविड प्रोटोकाल गाइडलाइन के तहत मास्कए सेनेटाईजरए सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णत: पालन करना होगा। श्रद्धालुओं को कोविड निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखाने पर ही मंदिर में प्रवेश दिया जावेगा।
 
नवरात्रि के दौरान प्रतिवर्षानुसार मेला व मीनाबाजार का आयोजन नही किया जावेगा। दर्शनार्थियों को ऊपर मंदिरध्नीचे मंदिर दर्शन हेतु पूर्व से ही मॉ बम्लेश्वरी ट्रस्ट के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा जिसमें दोनो मंदिर दर्शन के लिए पृथक.पृथक समय आबंटित कर दर्शन की अनुमति दी जायेगी। बिना रजिस्ट्रेशन प्रवेश नही दिया जायेगा। दुर्ग पुलिस आम जनता से अपील करती है कि नवरात्रि का पर्व अपने.अपने स्थान पर ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मनावे तथा कोराना नियंत्रण में सहभागी बने।
बड़ी खबर: न्यायधानी में कोर्ट परिसर से महिला जज की कार चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

बड़ी खबर: न्यायधानी में कोर्ट परिसर से महिला जज की कार चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर। जिला अदालत महिला जज की कार पार कर दी चोरो ने। महिला जज ने इसकी एफ आइआर सिविल लाईन थाने में दर्ज करवाई हैं। श्वेता श्रीवास्तव जिला अदालत में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के पद पर पदस्थ हैं। रोजाना वह अपने कार से कोर्ट आना जाना करती हैं। 5 अक्टूबर दोपहर जब वह लंच के टाइम तकरीबन दो बजे कोर्ट से निकलीं तो अदालत परिसर में जजो के लिए बनी पार्किंग में खड़ी उनकी कार गायब थी। आस पास पूछताछ करने व काफी खोजबीन करने पर भी नही मिलने पर उन्होंने सिविल लाइन थाने में अपनी कार क्रमांक सीजी 09 जे 5130 चोरी होने की एफआईआर दर्ज करवाई।

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार और मानस मंडलियां देंगी अपनी प्रस्तुतियां

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार और मानस मंडलियां देंगी अपनी प्रस्तुतियां

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे चन्दखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ एवं माता कौशल्या मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम पुलिस अकादमी ग्राउंड चन्दखुरी में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर चन्दखुरी में 7, 8 और 9 अक्टूबर को आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय समारोह में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार, मानस मंडलियां और स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, 8 और 9 अक्टूबर को माता कौशल्या मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ. राम सुंदर दास, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरिश देवांगन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव चिन्तामणि महराज, विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, बृजमोहन अग्रवाल, अनीता शर्मा, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष चित्रलेखा साहू, सदस्य नरेश ठाकुर, निखिल द्विवेदी, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, जनपद अध्यक्ष आरंग खिलेश देवांगन, सदस्य दिनेश ठाकुर, नगर पंचायत चन्दखुरी अध्यक्ष रविशंकर धीवर, कौशल्या माता मंदिर समिति के अध्यक्ष गालव साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
उद्घाटन समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के उद्घाटन समारोह में नृत्य, संगीत, लेजर शो एवं एलईडी रोशनियों के जरिए प्रभु श्री राम के वनवास एवं छत्तीसगढ़ में उनके प्रवास की कहानी प्रस्तुत की जाएंगी। उद्घाटन समारोह में जाने-माने गायक-संगीतकार शंकर महादेवन, मशहूर पद्मश्री भारती बंधु, गायिका कविता वासनिक अपनी प्रस्तुति देंगी। प्रभु राम के भक्ति गीतों को दुनिया के कोने-कोने तक ले जाने वाली मानस (भजन) मंडली नंदकुमार साहू, मुम्बई स्थित फ्यूजन बैंड, कबीर कैफे के साथ प्रसिद्ध गायिका सुकृति सेन की जुगलबंदी भी इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में शामिल है। भारतीय रॉक बैंड इंडियन ओसियन द्वारा छत्तीसगढ़ एवं राम वन गमन पर्यटन परिपथ के लिए इस अवसर पर विशेष रूप से तैयार किया गया गीत प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही मुम्बई स्थित प्रसिद्ध एक्रोबेटिक नृत्य समूह ‘वी अनबीटेबल’ द्वारा प्रभु राम पर आधारित विशेष नृत्य का भी प्रदर्शन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के उपरांत अगले दो दिन तक आयोजन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से इकट्ठा हुई मानस मंडलियों का कार्यक्रम चलता रहेगा। इस आयोजन में राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों के स्थानीय कलाकारों को भी भाग लेने का मौका दिया जाएगा।

 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में पिकनिक के बहाने बालिका से स्कूल वेन में सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में पिकनिक के बहाने बालिका से स्कूल वेन में सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

रायगढ़।  नाबालिग से सामूहिक बलात्कार मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय घरघोड़ा के न्यायाधीश अच्छे लाल काछी ने तीन आरोपियों संजय पैकरा, पुशतम यादव और सन्तोष गुप्ता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस के अनुसार लैलूंगा की आदिवासी बालिका को पिकनिक के बहाने स्कूल वेन में ले जाकर संजय पैकरा, पुशतम यादव और सन्तोष गुप्ता ने सामूहिक बलात्कार किया। घटना को प्रार्थिया ने अपनी माँ को बताई, तब थाना लैलूंगा में अपराध दर्ज हुआ।


 लैलूंगा थाना ने तत्काल गिरफ्तारी कर अभियोग पत्र प्रस्तुत किया। मामले में अतिरिक्त लोक अभियोजक राजेश ठाकुर ने अभियोजन की ओर से पैरवी कर साक्ष्य प्रस्तुत किये। न्यायालय द्वारा सभी पक्षों के साक्ष्य उपरांत ,दस्तावेजों के सूक्ष्म अध्ययन कर विशेष में दोषी पाकर तीनों आरोपियों को 363 में 7 वर्ष, 366 में 10 वर्ष, 506 भाग दो 3 वर्ष, 376 भादवि एवं 6 पाक्सो में आजीवन कारावास जिसका अभिप्राय अभियुक्त के शेष प्राकृत जीवन काल के लिए और जुर्माना से दण्डित किया है। 
 हनीमून मनाकर लौटी नई दुल्हन सहेलियों से फोन पर बोली- गे है मेरा पति, फिर...

हनीमून मनाकर लौटी नई दुल्हन सहेलियों से फोन पर बोली- गे है मेरा पति, फिर...

रायपुर. छत्तीगढ़ के बिलासपुर में नया शादीशुदा जोड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है. पत्नी ने राजस्थान के जयपुर से वापस लौटने के बाद पति के ऑफिस में सहकर्मियों से फोन पर कहा है कि मेरा पति गे है. पत्नी ने पति के ऊपर शादी से अभी तक एक बार भी शारीरिक संबंध ना बनाने का आरोप लगाया है. पत्नी के आरोपों के खिलाफ पति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. पति ने डॉक्टर पत्नी के खिलाफ मानहानि का केस दायर है. पति ने कहा है कि पत्नी के आरोप से उसकी खूब बदनामी हो रही है और लोग हीन भावना से देखने लगे हैं. वहीं पत्नी पर आरोप है कि उसके किसी अन्य से अवैध संबंध हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली डॉ आकांक्षा शुक्ल की अभिनव शर्मा से साल 2018 में शादी हुई थी जिसके बाद दोनों राजस्थान के जयपुर में हनीमून मानाने गए थे. हनीमून से लौटने के बाद पति-पत्नी में जमकर विवाद होने लगा. डॉ पत्नी ने अपने दोस्तों और पति के ऑफिस में काम करने वाले सहकर्मियों से फोन कर कहा है कि मेरा पति गे है. पत्नी के इन आरोपों से आहत होकर पति ने कोर्ट का रुख करते हुए मानहानि का केस दायर किया है. पति ने पत्नी के परिवार और रिश्तेदारों पर बदनाम करने के आरोप लगाये हैं. मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट रायपुर की कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पत्नी व उसके रिश्तेदारों को समन जारी किया है.

पति ने कहा है कि पत्नी के आरोपों के कारण उसकी बदनामी हो रही है. आरोपों के बाद से ही लोग उसे हीन भावना से देख रहे हैं. साथ ही पति के वकील ने पत्नी के खिलाफ कोर्ट में कहा है कि अभिनव शुक्ल मुंबई में जॉब करते हैं और उनकी पत्नी किसी अन्य से बात करती है. पत्नी के फोन में एक नंबर बोर्नविटा के नाम से सेव है जिससे वह पूरे दिन फोन पर बात करती है. पति ने इसी के साथ आरोप लगाया है कि उसकी डॉक्टर पत्नी के सहयोगी डॉक्टर विवेक उपाध्यया के साथ अवैध संबंध हैं. जिसके कारण से वह पत्नी दबाव बनाकर बिलासपुर में रहना चाहती है. 

पति का कहना है कि वह कनाडा जाना चाहते हैं. आरोपों से परेशान पति ने अपना शारीरिक मेडिकल करवाकर कोर्ट में रिपोर्ट पेश की है. जिसमें डॉक्टरों ने पति को महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने के लिए योग्य बताया.
 अजनबियों को लिफ्ट देना पड़ा महंगा, बाइक छीन कर आरोपी हो गए फरार

अजनबियों को लिफ्ट देना पड़ा महंगा, बाइक छीन कर आरोपी हो गए फरार

बिलासपुर। सीपत के ग्राम कुली निवासी एनटीपीसी कर्मी से लिफ्ट मांगी। इसके बाद युवक ने दोस्त से शराब मंगाकर पी। शराब पीने के बाद वह एनटीपीसी कर्मी की बाइक लेकर भाग निकला। पीडि़त ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सीपत क्षेत्र के ग्राम कुली निवासी गुलाबचंद साहू एनटीपीसी के इलेक्ट्रीकल विभाग में काम करते हैं। एक अक्टूबर की रात वे ड्यूटी से वापस अपने घर जा रहे थे। नवाडीह चौक के पास एक युवक ने कुकदा गांव जाने के लिए लिफ्ट मांगी। पास के गांव का समझकर उन्होंने अपनी बाइक में बिठा लिया। गुड़ी के पास गुलाब ने युवक से बाइक चलाने की बात पूछी। इस पर युवक उनसे बाइक लेकर चलाने लगा। लुतरा के राउतराय भांठा के पास युवक ने बाइक रोक दी। इसके बाद उसने किसी को फोन कर शराब मंगाया। युवक ने अपने दोस्त के साथ बाइक के पास ही खड़े होकर शराब पिया। शराब पीने के बाद युवक उनकी बाइक को लेकर भाग निकला। पीडि़त ने मंगलवार को इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
बड़ी खबर: चाची ने जेठानी के 4 दिन के बेटे को जिंदा कुंए में फेंक कर हत्या कर दी, जानिए क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर: चाची ने जेठानी के 4 दिन के बेटे को जिंदा कुंए में फेंक कर हत्या कर दी, जानिए क्या है पूरा मामला

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जेठानी के बेटे को सगी चाची ने  कुंए में फेंक हत्या कर दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद महिला के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।


मिली जानकारी के के अनुसार 3 अक्टूबर को पिकरी गांव थाना कसडोल निवासी दुखीराम निषाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थी का  4 दिन का पोता शाम दोपहर 2.20 बजे बिस्तर से गायब हो गया है। जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और जांच करने लगी। इस दौरान पुलिस ने घरवालों से भी पूछताछ की, गांव में बच्चे का पता लगाया। इसके अलावा पुलिस को गांव में जिन पर भी शक था, उनसे भी पूछताछ की। इसके बावजूद कुछ पता नहीं चल सका था। अगले दिन 4 अक्टूबर को पुलिस फि र से पिकरी गांव पहुंची और घरवालों से भी कड़ाई से पूछताछ करने लगी। इसमें आरोपी महिला संजना बाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। यह सुनते ही घरवालों के होश उड़ गए। आरोपी ने बताया कि उसकी एक लड़की है, जबकि उसकी जेठानी राधाबाई के नवजात सहित 2 बच्चे थे। लड़की होने की वजह से घर वाले उसे कम प्यार करते थे। संजनाबाई ने बताया कि 3 अक्टूबर की शाम उसकी सास जब कमरे में गई थी, उस दौरान बच्चा बिस्तर पर अकेला था। घरवालों को शक न हो इसलिए उसने सास को बताया कि वो अपनी बच्ची को शौच कराने के लिए बाहर जा रही है और वो भी घर से निकल गई। 5 मिनट बाद संजना वापस आ गई। इसके बाद उसने बच्चे को साड़ी के टुकडे में लपेटा और कुएंं में फेंक दिया। उसने बताया कि फेंकने के बाद उसने साड़ी के टुकड़े को दीवार के पीछे छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को 5 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शव को भी कुएं से निकाल लिया गया था। 
 छुट्टी ब्रे़किंग: दशहरा में चार और दीपावली में पांच दिनों का अवकाश

छुट्टी ब्रे़किंग: दशहरा में चार और दीपावली में पांच दिनों का अवकाश

कोरबा। शिक्षा विभाग ने आगामी दिनों में शुरू हो रहे त्यौहारी सीजन के लिए तय किए गए स्कूलों के अवकाश की तिथि घोषित कर दी है। इस बार दशहरा चार तो दीपावली का अवकाश पांच दिनों का होगा। दोनों त्यौहारों के लिए जारी अवकाश के अंतिम दिन के ठीक बाद रविवार पड़ रहा, जिससे स्कूल सीधे सोमवार को खुलेंगे और इस तरह एक अतिरिक्त छुट्टी मिल सकेगी।

लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त की ओर से शैक्षणिक सत्र 2021.22 के लिए विभिन्ना शिक्षण संस्थाओं के लिए इस वर्ष दिए जाने वाले अवकाश के संबंध में यह दिशा.निर्देश जारी किए हैं। 16 जून 2021 से 30 अप्रैल 2022 तक वर्तमान शिक्षा सत्र के लिए की गई अवकाश की घोषणा में दशहरा व दीपावली समेत शीतकालीन एवं ग्रीष्म कालीन अवकाश की तिथियां भी शामिल हैं। 

विभाग मुख्यालय से जारी शैक्षणिक कैलेंडर में अवकाश का लाभ शासकीय स्कूलोंए अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुसाद प्राप्त शिक्षण संस्थाओंए डीएड.बीएड व एमएड कालेजों में लागू रहेगा। इस वर्ष दशहरा अवकाश चार दिन का होगाए जो 13 से 16 अक्टूबर रहेगा। इसके एक दिन बाद रविवार होने से बच्चों को एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी। इसी तरह दशहरा के दस दिन बाद अगले माह पड़ रही दीपावली पर बच्चों को पांच दिन का अवकाश मिलेगाए जो दो से छह नवंबर के बीच होगा और इसके एक दिन बाद भी रविवार की छुट्टी होने से एक दिन अतिरिक्त अवकाश मिलेगा।
 छत्तीसगढ़: युवक ने बच्चों के सामने हथौड़ी से पीटकर अपनी पत्नी की कर दी हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़: युवक ने बच्चों के सामने हथौड़ी से पीटकर अपनी पत्नी की कर दी हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंझवापारा में एक युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह कर हथौड़ी से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंचकर अपने आप को सरेंडर कर दिया।

गौरतलब हो कि मृतिका हरी कुमार भार्गव 40 वर्ष जीएसटी कार्यालय में पदस्थ थी। वहीं उसका पति अक्षय भार्गव अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। बुधवार के सुबह दोनों पति-पत्नी में इसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी अक्षय ने हथौड़ी से अपनी पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार किया। जिससे चीखने के आवाज पर दोनों बच्चे जाग गए। घटना के बाद आरोपी वहां से भागते हुए थाने पहुंचा। वहीं बच्चे भी पड़ोसियों के साथ थाना पहुंचा। मौके में पहुंची पुलिस ने देखा की हरी कुमारी लहूलुहान हालत में जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी है। बताया जाता है कि अक्षय भार्गव कोई काम नहीं करता है। हरीकुमारी से करीब 15 साल पहले शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं, 13 साल का अनीश भार्गव और 12 साल का मनीष भार्गव नाम है।
 बड़ी खबर: कवर्धा समेत इन जिलों  में इंटरनेट सेवाएं बंद, पहचाने गए 5 दर्जन उपद्रवियों को किया गया गिरफ्तार

बड़ी खबर: कवर्धा समेत इन जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, पहचाने गए 5 दर्जन उपद्रवियों को किया गया गिरफ्तार

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में शांति व्यवस्था लागू करने प्रशासन ने 11 जिलों से लगभग डेढ़ हजार पुलिस बल तैनात किए हैं। एडीजी सहित छ: आईपीएस और दस एएसपी शहर संभाले हुए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने कवर्धा में देर रात करीब 12 बजे इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं थीं। इसके बाद पड़ोसी जिलों बेमेतरा और राजनांदगांव में भी इंटरनेट बंद करा दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि भड़काऊ पोस्ट की शेयरिंग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पुलिस टीमें वीडियो और फोटो के आधार पर दंगाइयों की पहचान करने में जुटी हैं। अब तक 70 लोगों की पहचान की जा चुकी है। इसमें से 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उपद्रव फैलाने, हिंसा भड़काने और तोडफ़ोड़ को लेकर तीन अलग-अलग स्नढ्ढक्र दर्ज की गई हैं। '

गौरतलब हो कि तीन दिन पहले झंडा लगाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया था। इसकी शुरुआत मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद की ओर से बुलाए गए बंद और रैली से हुई। लोग लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर निकल आए और करीब 100 से ज्यादा वाहनों में तोडफ़ोड़ कर दी। इस दौरान पुलिस फोर्स पर भी पत्थर फेंके गए। शहर की सड़कों पर घंटों उपद्रव चलता रहा और तमाम लोग दहशत से घरों में कैद रहे। स्थिति को संभालने के पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा और फिर कफ्र्यू लगा दिया गया। पुलिस टीमें वीडियो और फोटो के आधार पर दंगाइयों की पहचान करने में जुटी है। झंडे को लेकर हुए झगड़े की मजिस्ट्रियल जांच की मांग को लेकर शहर बंद व चक्काजाम का आह्वान किया था। रैली निकालने आवेदन दिया था, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। प्रशासन को भरोसा दिलाया था कि विपरीत परिस्थितियां नहीं बनने देंगे। ऐसे में प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए 11 जिलों से करीब 1500 पुलिस बल बुलाए थे। कुछ आउटर पर शहर के एंट्री पॉइंट पर तैनात थे, तो वहीं ज्यादातर हाईवे पर चक्काजाम में ड्यूटी कर रहे थे। इसके बाद भरोसा टूटा तो जवान इसे संभाल नहीं सके।

आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि वीडियो फुटेज देखकर पुलिस टीम घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है। जिले में धारा 144 लगे होने के बाद भी विहिप ने बंद और धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। इसमें शामिल होने के लिए जिले के अलावा राजनांदगांव, बेमेतरा, मुंगेली, धमतरी और रायपुर से लोगों की भीड़ पहुंची थी। उन लोगों ने बंद के दौरान कवर्धा के चिन्हांकित वार्डों में उपद्रव मचाया और तोडफ़ोड़ की। उग्र प्रदर्शन के कारण शहर में शांति, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ा है। कलेक्टर ने कहा कि उपद्रवियों ने कई गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए और वाहनों को पलट दिया। कवर्धा में हालात बिगडऩे की सूचना के बाद डीजीपी डीएम अवस्थी और आईजी इंटेलिजेंस आनंद छाबड़ा कवर्धा पहुंच गए हैं। सूत्रों के अनुसार डीजीपी डीएम अवस्थी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वहां जाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कवर्धा जाकर देर रात तक हालात की समीक्षा की। इससे पहले तीन दिन से दुर्ग रेंज के आईजी और एडीजी विवेकानंद सिन्हा कवर्धा में ही कानून व्यवस्था को संभाल रहे हैं। इसके अलावा दुर्ग एसएसपी बद्री नारायण मीणा, कवर्धा एसपी मोहित गर्ग, कमांडेंट डॉ. लाल उमेंद सिंह, राजनांदगांव एसपी डी श्रवण समेत 10 एएसपी कवर्धा में हैं।

गौरतलब हो कि कवर्धा में पूरा विवाद वार्ड नंबर 27 के लोहारा नाका चौक इलाके में झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ था। रविवार दोपहर कुछ युवकों ने अपना झंडा चौराहे पर लगा दिया। इसी बात को लेकर दो गुटों के युवक सड़क पर लाठी-डंडे लेकर उतर आए और एक दूसरे को पीटा, यहाँ पत्थरबाजी भी हुई। पुलिस की आंखों के सामने एक युवक को भीड़ पीटती रही। मारपीट में आठ लोग घायल हुए हैं। इनका इलाज कवर्धा के अस्पताल में कराया जा रहा है।
 छत्तीसगढ़ ब्रे़किंग : क्रिकेट मैच के दौरान चली गोली, दो टीमों के बीच विवाद में हुई फायरिंग

छत्तीसगढ़ ब्रे़किंग : क्रिकेट मैच के दौरान चली गोली, दो टीमों के बीच विवाद में हुई फायरिंग

दुर्ग। जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक दो टीमों के बीच खेल के दौरान गोली चल गई है। क्रिकेट मैच के दौरान दो टीमों के बीच विवाद में गोली चल गई। मामाला अमलेश्वर थाना के मोतीपुर सांकरा का है। बताते हैं, क्रिकेट मैच के दौरान आपस में झगड़ा हो गया। इस पर एक पक्ष ने गोली चला दी। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। 
टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 170 टीकाकरण केन्द्रों में मौजूद है कोवैक्सीन और कोविशिल्ड के 27 हजार से भी अधिक डोज, जल्द करें अपना स्लॉट बुक

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 170 टीकाकरण केन्द्रों में मौजूद है कोवैक्सीन और कोविशिल्ड के 27 हजार से भी अधिक डोज, जल्द करें अपना स्लॉट बुक

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 170 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 7550 और कोविशिल्ड 19400 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
 

स्कूल से बंक मारकर नदी में नहाने गए 2 छात्र की नदी में डूबने से मौत, एक की लाश मिली दूसरे की तलाश जारी

स्कूल से बंक मारकर नदी में नहाने गए 2 छात्र की नदी में डूबने से मौत, एक की लाश मिली दूसरे की तलाश जारी

छत्तीसगढ़ के भिलाई में मंगलवार को दो दोस्त नदी में डूब गए। दोनों छात्र स्कूल से बंक मारकर अपने एक अन्य दोस्त के साथ नहाने के लिए शिवनाथ नदी में गए थे। आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस ने एक का शव बरामद कर लिया है, लेकिन दूसरे का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामला रिसाली थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, बड़ौदा सेक्टर इस्पात क्लब के पास रहने वाला आदर्श चंद्राकर (17) पुत्र दिनेश चंद्राकर, गार्डन चौक निवासी तौसीफ अंसारी (17) पुत्र मुर्शीद आलम और रुआबांधा निवासी आयुष शांडिल्य (17) पुत्र हेराम शांडिल्य तीनों अलग-अलग स्कूलों में 11वीं क्लास के छात्र हैं और दोस्त हैं। तीनों दोस्त मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूल से बंक मारकर नहाने के लिए शिवनाथ नदी में गए थे।


नहाने के दौरान दो छात्र गहरे पानी में फंसे
तीनों नहाने के लिए नदी में उतरे थे कि आदर्श और आयुष गहरे पानी में फंस गए। उन्हें डूबता देख पहले तौसीफ ने बचाने का प्रयास किया, फिर आसपास के लोगों से मदद मांगी। इससे पहले कि लोग पहुंचते, दोनों छात्र नदी में बह गए। पुलिस ने शाम करीब 4.15 बजे आयुष का शव बरामद कर लिया है, जबकि आदर्श की तलाश की जा रही है।

छत्तीसगढ़ चेम्बर द्वारा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन को GST सरलीकरण एवं आयकर संबंधी सुझाव दिया गया

छत्तीसगढ़ चेम्बर द्वारा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन को GST सरलीकरण एवं आयकर संबंधी सुझाव दिया गया

रायपुर: छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज मंगलवार को दोपहर 3 बजे होटल बेबीलान इंटरनेशनल, व्ही.आई.पी.रोड, रायपुर में आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी में माननीया श्रीमती निर्मला सीतारमन, केन्द्रीय वित्तमंत्री को छत्तीसगढ़ चेम्बर द्वारा जीएसटी सरलीकरण एवं आयकर संबंधी सुझाव दिया गया।

श्री अमर पारवानी ने कहा कि जीएसटी सरलीकरण एवं विसंगतियों को दूर करने औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों से प्राप्त सुझाव तथा आयकर संबंधी सुझाव निम्नानुसार हैः-
जीएसटी हेतु सुझाव:-
ऽ इनपुट क्रेडिट का 105 प्रतिशत सम्बंधित प्रावधान
ऽ जीएसटी प्रणाली में ब्याज की गणना के प्रावधान को बदलने बाबत
ऽ RCM संबधित प्रावधान
ऽ एक ही लेनदेन पर दो दो बार ब्याज
ऽ विक्रेता पर ही कार्यवाही की जानी चाहिए
ऽ स्पॉट ऑडिट संबधित प्रावधान
ऽ स्टेशनरी वस्तु “पेन“ पर जीएसटी में वृद्धि बाबत
ऽ नियम 86 बी- Restriction of ITC to 99%
ऽ नियम 21 जीएसटी पंजीकरण का निलंबन/निरस्तीकरण
ऽ ई-वे बिल की वैधता अवधि में 50 प्रतिशत की कटौती
ऽ ई-इनवॉइसिंग के 1 अप्रेल 2021 से रु. 50 करोड़ तक के टर्नओवर वाले व्यापारियों पर लागु किए गए प्रावधान वापस लेने बाबत
ऽ E- Invoicing की स्थिति में खरीददार को इनपुट अनिवार्य रूप से मिलना चाहिए
ऽ छुटे हुए इनपुट टैक्स क्रेडिट लेन एवं वार्षिक विवरण पत्र में संशोधन किए जाने हेतु अवसर प्रदान करने बाबत
ऽ जीएसटी वार्षिक विवरण के संबंध में सुझाव
ऽ One Time Amnesty स्कीम लानी चाहिए
ऽ ब्याज, पेनाल्टी एवं विलंब शुल्क से छुट प्रदान करने हेतु
ऽ माल के परिवहन एवं ई-वे बिल संबंधित समस्याएं
ऽ जीएसटी का रजिस्टेªशन संरेडर करने बाबत
ऽ रिटर्न सम्बंधित अन्य समस्याएं
ऽ जीएसटी के प्रावधानों में सुधार हेतु अन्य सुझाव
ऽ व्यवसाय को राहत देने एवं Ease of Doing हेतु सुझाव
ऽ जीएसटी की दर में कमी करने हेतु सुझाव
ऽ एक व्यवसाय एक कर
ऽ प्रक्रिया को केन्द्रीकृत करें

आयकर संबंधी सुझाव:-
ऽ हाउस प्रापर्टी संबंधित
ऽ टी.डी.एस.
ऽ नगद लेन देन सीमा
ऽ आयकर रिटर्न
ऽ आयकर सर्च एवं सर्वे
ऽ अन्य प्रावधानों में सुधार हेतु सुझाव


चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री पारवानी ने माननीया श्रीमती निर्मला सीतारमन जी, केन्द्रीय वित्तमंत्री से कहा कि वर्तमान में व्यापारी वर्ग जीएसटी की दरों से जितना परेशान नहीं हैं उससे अधिक परेशान जीएसटी में परिवर्तन की दरों (जीएसटी के प्रावधानों में निरंतर हो रहे संशोधनों) से हैं । अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि जीएसटी के प्रावधानों में संशोधन कम हो एवं संशोधन वित्तीय वर्ष के प्रारंभ से ही लागू हो।

श्री पारवानी ने श्रीमती निर्मला सीतारमन, केन्द्रीय वित्तमंत्री से निवेदन किया कि व्यापार एवं उद्योग के हित में तथा जीएसटी के सरलीकरण के दिशा में उपरोक्त सुझावों को जीएसटी काउंसिल में रखा जाय साथ ही आयकर संबंधी सुझावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें।

प्रतिनिधि मंडल में चेम्बर सलाहकार- जितेंद्र दोशी, सुरेंद्र सिंह, परमानंद जैन, अजय अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा,कार्यकारी अध्यक्ष- राम मंधान, उपाध्यक्ष- हीरा मखीजा, महेश दरयानी,मनोज जैन,कन्हैया गुप्ता,नरेंद्र हरचंदानी,श्रीनिवास रेड्डी,पृथ्वी पाल छाबड़ा,अमृत पटेल,भरत जैन, महेश जेठानी, नीलेश सेठ, विजय गुरबक्सानी मंत्री-शंकर बजाज, प्रशांत गुप्ता,नीलेश मुंधड़ा, लोकेश साहू, जितेंद्र गोलछा, राकेश (जनक) वाधवानी, दीपक लड्ढा, गोविंद माहेश्वरी, जवाहर थौरानी, बी के सिंह, विपुल समानी,राजेश शर्मा,एवं सदस्य- वासु मखीजा,अवनीत सिंह,महेश खिलोसिया,भारत मखीजा, विजय जैन, नरेश पाटनी, प्रीतपाल सिंह बग्गा, अशोक जैन,पुष्कर अग्रवाल,रजत छाबड़ा, कांति पटेल,ललित सोमानी, जयेश पटेल, राकेश सोमानी,राहुल पटेल,राम ओबेरिया,राकेश अग्रवाल, बाबू भाई मोदी,राकेश रागवानी, कपिल दोशी, रतन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अमरलाल सचदेव,आनंद गुप्ता, हरीश अग्रवाल, महेश चांदवानी, लक्ष्मण कुकरेजा, राजकुमार बेदी, तनु बेदी, गिरधारी लाल लालवानी, विक्की भवनानी, विकास आहूजा,विकास पंजवानी ,निखिल जवेरिक,मोहित केशवानी ,पराग शाह इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

भीड़भाड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाले 3 आरोपी पकड़ाए

भीड़भाड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाले 3 आरोपी पकड़ाए

धमतरी: शहर क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मार्केट में भीड़-भाड का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने की लगातार शिकायतों की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिरों से प्राप्त सूचना व उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम ने ग्राम भटगांव निवासी संदेही परमेश्वर उर्फ लस्सी छेदैया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने साथी अजीत नेताम एवं भाऊ उर्फ शिव नेताम के साथ मिलकर सब्जी मंडी में भीड़ का फायदा उठाते हुए सब्जी खरीद रहे व्यक्तियों से नजर बचाकर उनके जेब से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। जिसके आधार पर अजीत नेताम एवं भाऊ उर्फ शिव नेताम को भी हिरासत में लेकर पृथक पृथक पूछताछ की गई। जिनके द्वारा शहर के इतवारी बाजार, गोल बाजार, मकई चौक एवं अन्य स्थानों से कुल 12 नग कीमती एंड्राइड मोबाइल को चोरी करना स्वीकार किया गया। उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 12 नग मोबाइल को बरामद कर मोबाइल चोरी की रिपोर्ट से मिलान किया गया। आरोपियों से बरामद शेष मोबाइलों को धारा 41(1+4) दंड प्रक्रिया संहिता 379 भादवि के तहत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई। उक्त बरामद मोबाइलों के धारकों की पतासाजी की जा रही है।


आरोपियों में परमेश्वर उर्फ लस्सी छेदैया पिता दुलू राम छेदैया उम्र 20 वर्ष साकिन भटगांव मजरा टोला थाना रुद्री, अजीत नेताम पिता मोहन नेताम उम्र 21 वर्ष साकिन भटगांव, भाऊ उर्फ शिव नेताम पिता छिंदु नेताम उम्र 24 वर्ष साकिन कुंदरू थाना तिल्दा जिला बलौदाबाजार, हाल मुकाम ग्राम भटगांव मजराटोला थाना रुद्री जिला धमतरी है। संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक रमेश साहू आरक्षक दिनेश तुरकाने, नितिन पांडेय एवं बीजेश दास की सराहनीय भूमिका रही।

BIG BREAKING: कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत कर्फ्यू लागू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

BIG BREAKING: कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत कर्फ्यू लागू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कवर्धा: कबीरधाम कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने लोक शांति बनाए रखने के लिए सम्पूर्ण नगरपालिका क्षेत्र कवर्धा में कर्फ्यू लगा दिया है। अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर नगर के कोई भी नागरिक अपने घर से बाहर नही निकलेंगे। कवर्धा शहरी क्षेत्र में पहले से धारा-144 लागू है। कलेक्टर ने आम नागरिकों से शांति,संयम बरतने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगा।

जारी आदेश में बताया गया है कि वर्तमान में नगरीय निकाय कवर्धा क्षेत्र में काफी संख्या में भीड़ एकत्रित होने से कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित करने, लोक मार्ग में बाधा पहुॅंचाने का कृत्य किये जाने की संभावना है, जिसके कारण सम्पूर्ण नगरीय निकाय कवर्धा को धारा 144, दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत प्रतिबंध अधिरोपित किया गया है। पूर्व में इस कार्यालय से प्रसारित आदेश का असर न होने से तथा प्राप्त पुष्ट सूचनाओं अनुसार आज 5 अक्टूबर को छोटे-छोटे समूहों में लोग एकत्रित हुए तथा कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों आदर्श नगर, दर्री पारा, एकता चौक, हैदर गली एवं नगर के अन्य क्षेत्रों में हिंसात्मक होकर पथराव करते हुए सड़क किनारे की लोक संपत्ति, खड़े वाहनों एवं घरों में तोड़फोड़ करने लगे, जो कि अत्यंत गंभीर है। ऐसी स्थिति में क्षेत्र में शांति व्यस्था बनाए रखने व कानून का पालन कराने तथा जनधन की हानि रोकने एवं जन सुरक्षा के लिए ठोस एवं कठोर कदम उठाना अपरिहार्य हो गया है। वर्तमान स्थिति की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका क्षेत्र कवर्धा अंतर्गत कानून व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने, लोकहित एवं लोकसुरक्षा तथा अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, विधिपूर्वक नियोजित किसी व्यक्ति को बाधा क्षोभ या क्षति या मानव जीवन, स्वास्थ्य या क्षेम को खतरे का या लोक प्रशांति विक्षुब्ध होने का, या बलवे या दंगे होने की आशंका के दृष्टिगत सम्पूर्ण नगर पालिका क्षेत्र कवर्धा के अंतर्गत (आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर) धारा-144 दं.प्र.सं. के अंतर्गत दिये प्रावधानों के परिप्रेक्ष्य में विवादित गतिविधियों के लिए प्रतिबंध घोषित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस आदेश से प्रभावित होने वाले व्यक्यिं को सूचना की तामिली एवं सुने जाने के लिए पर्याप्त समय न होने के कारण एकपक्षीय रूप से आदेश पारित किया जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर नगर पालिका परिषद्, कवर्धा, जिला कबीरधाम क्षेत्र अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। जिसे आम बोल चाल की भाषा में कर्फ्यू कहा जाता है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी, सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर भले ही वे अनुज्ञप्तिधारी हों किसी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ, अस्त्र-शस्त्र, धारदार घातक हथियार आदि को लेकर नहीं चलेगा। धार्मिक परंपरा अनुसार रखे जाने वाले कृपाण आदि पर यह कण्डिका प्रभावशील नहीं होगी। यह आदेश कार्यालय कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं उनके अधीनस्थ समस्त कार्यालय, अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसील, अस्पताल, थाना एवं पुलिस चौकी पर लागू नहीं होगा। इसके अतिरिक्त कानून व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अधिकारी, विद्युत, पेयजल आपूर्ति एवं नगर पालिका सेवायें जिसमें सफाई, सीवरेज एवं कचरे का डिस्पोजल इत्यादि भी शामिल है तथा अग्निशमन सेवाओं के संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को कार्यालय संचालन एवं आवागमन की अनुमति होगी। आपातकालीन सेवाएं यथा पेट्रोल पंप, गैस एजेन्सी, मेडिकल दुकानें व अस्पताल खुले रहेंगे। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति/व्यक्तियों के समूहों के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त तक लागू रहेगा।

बड़ी खबर रायपुर: पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर कर दिया घायल,मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर कर दिया घायल,मामला दर्ज

रायपुर: रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र में शराबी ने देर से खाना बनाने की बात पर अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक योगेश धीवर पिता डिजेन्द्र धीवर 19 वर्ष निवासी ग्राम मढी ढीमर पारा चौकी सिलयारी थाना धरसींवा ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी का पिता डिजेन्द्र धीवर 42 वर्ष रोज की तरह सोमवार को रात 07 बजे शराब पीकर घर पहुंचा व खाना देर से बनाने को लेकर अपनी पत्नी श्रीमती पूर्णिमा धीवर के साथ गाली-गलौच कर कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। ईलाज हेतु तिल्दा ले जाने पर डाक्टरों ने चेक करने के बाद उसे रायपुर रिफर कर दिया है जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,323,506बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर लिया है।

BIG BREAKING: काबरा को जनसम्पर्क आयुक्त, तो चौबे को मिला संचालक का जिम्मा, आदेश जारी

BIG BREAKING: काबरा को जनसम्पर्क आयुक्त, तो चौबे को मिला संचालक का जिम्मा, आदेश जारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पहली बार जनसंपर्क में किसी आईपीएस अधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी आईजी दीपांशु काबरा को जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया गया है। आईपीएस काबरा अभी वर्तमान में परिवहन विभाग अपर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें सीईओ संवाद का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है।


वहीं सौमिल रंजन चौबे (राप्रसे) को अस्थाई रूप से संचालक जनसंपर्क का पद पर पदस्थ करते हुए अतितिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी छग संवाद तथा सीईओ सूडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उक्ताशय के आदेश सामान्य प्रशासन विभाग उपसचिव जेएस राजपूत ने जारी कर दिए हैं।