CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के मैनेजर ने की ख़ुदकुशी, परिजन बोले- पोस्ट कोविड दिक्कतों से परेशान थे

CG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के मैनेजर ने की ख़ुदकुशी, परिजन बोले- पोस्ट कोविड दिक्कतों से परेशान थे

छत्तीसगढ़ के भिलाई से आत्महत्या का मामला सामने आया है, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के वाटर मैनेजमेंट विभाग के सीनियर मैनेजर चंदन दास ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। उनका शव शुक्रवार सुबह 8 बजे के करीब सरमढ़ा एनीकट के पास मिला। परिजनों का कहना है कि वह कोरोना संक्रमित होने के बाद की समस्याओं से काफी परेशान था। इसी के चलते मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, रिसाली निवासी बीएसपी के सीनियर मैनेजर चंदन दास बुधवार शाम बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चले गए थे। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच कोतवाली पुलिस को उनकी स्कूटी शिवनाथ किनारे महमरा एनीकट के पास मिली थी।


पुलिस ने जब स्कूटी और आसपास के एरिया की तलाशी ली तो नदी के किनारे कुछ ही दूर पर चप्पलें पड़ी मिली। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से पुलिस को चंदन दास का पता चला और फिर उनके भाई दीपक दास से संपर्क कर पूछताछ की। वहीं आसपास लोगों से पूछताछ में पता चला कि एक व्यक्ति वहां स्कूटी से आया था और फिर नदी में छलांग लगा दी।


महमरा से रसमढ़ा एनीकट बहकर पहुंच गया था शव
गुरुवार से ही गोताखोरों और SDRF की टीम ने सर्चिंग शुरू की, लेकिन महमरा एनीकट के आसपास शव नहीं मिला तो अंधेरा होने पर खोजबीन बंद कर दी गई। शुक्रवार तड़के फिर से SDRF की टीम पानी में उतरी। बताया नदी के बहाव को देखते हुए वह लोग खोजबीन करते-करते रसमढ़ा एनीकट के पास पहुंचे। वहां पर उन्हें चंदन दास का शव मिला। यह वहीं जगह है, जहां दो दिन पहले दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई थी।

कवर्धा विवाद : भाजपा नेताओ पर अपराध दर्ज पर, राज्यपाल से मिलेंगे भाजपा नेता

कवर्धा विवाद : भाजपा नेताओ पर अपराध दर्ज पर, राज्यपाल से मिलेंगे भाजपा नेता

रायपुर: कवर्धा में हो रहे विवाद मामले में पुलिस ने 14 भाजपा नेताओं पर अपराध दर्ज कर लिए हैं। इसके विरोध में भाजपा के आला नेता राज्यपाल से मिलने राजभवन जायेंगे। एफआईआर के मामले में भाजपा नेता नेता राज्यपाल से दखल की मांग करेंगे।


जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी, शिवरतन शर्मा, अभिषेक सिंह, संतोष पांडे, विजय शर्मा समेत तमाम भाजपा नेता आज शाम 5 बजे राजभवन पहुंचेंगे।

 शराबी ने अस्पताल में महिला आरक्षकों से किया दुव्र्यवहार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराबी ने अस्पताल में महिला आरक्षकों से किया दुव्र्यवहार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा। जिला अस्पताल में बीती रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। मना करने के बाद भी युवक अस्पताल के बाहर जाने को राजी नहीं हुआ। उसने ड्यूटी में तैनात महिला आरक्षकों से दुव्र्यवहार किया। सूचना मिलने के बाद रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत्त युवक को पकड़कर चौकी ले गई। यह पूरा मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है, जिला अस्पताल में रात को भी कुछ  पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों के आदेश के बाद यहां पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। जिसमें 2 महिला आरक्षक भी शामिल है। शराब के नशे में मदहोश एक युवक अस्पताल परिसर में घुसकर हंगामा करने लगा। जिसे देख पुलिसकर्मी उसे  बाहर निकालने लगे। लेकिन शराब के नशे में धुत युवक को बाहर और अंदर का कोई होश नहीं रहा। वह  नशे में महिला आरक्षक के साथ दुव्र्यवहार करने लगा जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
 छत्तीसगढ़: नई जिम्मेदारी संभालने से पहले हादसे में पुलिस कर्मी का निधन

छत्तीसगढ़: नई जिम्मेदारी संभालने से पहले हादसे में पुलिस कर्मी का निधन

कोरबा।  विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत एक पुलिस आरक्षक हादसे में चल बसा। नई जिम्मेदारी संभालने से पहले उसकी मौत ने परिजनों के साथ विभाग के अधिकारियों और सहकर्मियों को दुखी कर दिया।


जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में गत दिवस में हुए सड़क हादसे में पुलिस कर्मी की मौत हो गई। बताया गया कि हरदीबाजार से बालको स्थित अपने घर लौटे रहे प्रधान आरक्षक तस्लीम आरिफ  की कार क्रमांक सीजी.12एजेड.7856 धरमपुर के पास अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार में जा घुसी। घटना में गंभीर रुप से घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी मिली कि हादसे के बाद डायल 112 की सहायता से तस्लीम को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते निजी अस्प्ताल रिफर कर दिया गया। पुलिसकर्मी की मौत की वजह भारी वाहनों को बताया जा रहा है जिनके द्वारा रात में तेज गति से वाहन चलाया जाता है। इतना ही नहीं उनके द्वारा हेडलाईट की तेज रौशन भी सीधे आंख में पड़ती है जिसके कारण वाहन चलाने में परेशान होती है। शायद इसी कारण पुलिस कर्मी ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया। दावा किया जा रहा है कि अंबिकापुर हाईवे में 4 ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया गया है और वहां हादसे रोकने की व्यवस्था की जा रही है। हाईवे के अतिरिक्ति अनेक मार्गों पर सड़क की दुर्दशा के कारण भी हादसे हो रहे हैं।
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के कवर्धा विवाद मामले में 14 भाजपा नेताओं पर एफआईआर...

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के कवर्धा विवाद मामले में 14 भाजपा नेताओं पर एफआईआर...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा विवाद मामले में सियासी बवाल के बाद कवर्धा पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर राजनांदगांव सांसद और पूर्व सांसद समेत 14 लोगों के नाम एफआईआर में जोड़े है। वहीं भाजपा आज राजधानी रायपुर में इस मामले को लेकर राजभवन कूच की तैयारी कर चूका है।

जानकारी के मुताबिक कवर्धा पुलिस ने कुछ वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के साथ 14 नए नाम जोड़ एफआईआर में जोड़ दिया है।

जोड़े गए नामों में राजनांदगांव लोकसभा के सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष ठाकुर, विहिप जिला प्रमुख नंदलाल चंद्राकर, अशोक साहू, कैलाश चंद्रवंशी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, पन्ना चंद्रवंशी, उमंग पांडेय, राहुल चौरसिया, भुनेश्वर चंद्राकर के नाम शामिल है।

ये तमाम नाम जिले में भाजपा के प्रथम पंक्ति के नेताओं में शुमार हैं। गौरतलब है कि इससे पहले तक मामले में 59 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इन पर धारा 109, 147, 148, 149, 153 क, 188, 295, 332, 353 भादवि के अलावा लोक संपत्ति की क्षति की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 रायपुर में गलत इरादे से युवक ने पैदल जा रही महिला का हाथ-बांह पकड़ा, मामला दर्ज

रायपुर में गलत इरादे से युवक ने पैदल जा रही महिला का हाथ-बांह पकड़ा, मामला दर्ज

रायपुर। पैदल जा रही महिला के साथ गाली-गलौच करने व गलत इरादे से हाथ-बाह पकडऩे की रिपोर्ट सिविललाइन थाने में दर्ज करायी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक सड्डू विधानसभा रायपुर निवासी 30 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 07 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे के करीब वह पैदल घर जा रही थी तभी घड़ी चौक के पास अर्जुन बघेल 35 वर्ष ने उसका रास्ता रोककर का हाथ -बांह पकड़ लिया विरोध करने पर आरोपी ने उसे गाली-गलौच किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 341,354,294 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
 छत्तीसगढ़: दोस्त के साथ परीक्षा देकर वापस आ रहे नाबालिग की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत, जांच के बाद अपराध दर्ज

छत्तीसगढ़: दोस्त के साथ परीक्षा देकर वापस आ रहे नाबालिग की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत, जांच के बाद अपराध दर्ज

रायपुर। परीक्षा दिलाकर दोस्त की बाइक पर वापस आ रहे नाबालिग लड़के की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

मिली जानकारी के मुताबिक 4 अक्टूबर को दोपहर मिथलेस साहू 16 वर्ष पिता दाउलाल साहू निवासी ग्राम घिरघोल थाना पलारी बलौदाबाजार परीक्षा दिलाकर अपने दोस्त की बाइक पर बैठकर आ रहा था तभी बाइक तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाईडर से टकरा गई। जिससे मिथलेस के सीने में गंभीर चोट लगने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां 7 अक्टूबर को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की सुचना पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी थी,जांच के बाद बाइक चालक गोपी चंद रात्रे पिता पंचराम रात्रे निवासी रायपुर सिविललाईन के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज की गई है। 
BREAKING: सीएम बघेल ले रहे हाई लेवल मीटिंग, कवर्धा मामले पर चर्चा जारी

BREAKING: सीएम बघेल ले रहे हाई लेवल मीटिंग, कवर्धा मामले पर चर्चा जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में इस वक्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हाई लेवल मीटिंग ले रहे है। इस बैठक में कवर्धा मामले पर चर्चा चल रही है। वही कवर्धा एसपी और कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जुड़े है। थोडी देर में वन मंत्री मोहम्मद अकबर वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन अवसर पर शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रतिभागी विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

 बड़ी खबर: भारी मात्रा में नशीली दवाइयों के साथ पांच गिरफ्तार

बड़ी खबर: भारी मात्रा में नशीली दवाइयों के साथ पांच गिरफ्तार

बालोद/रायपुर। बालोद पुलिस ने दवाइयों के गोरखधंधे पर नकेल कसा है। साथ ही 5 आरोपियों को मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल बुधवार देर रात साइबर सेल की टीम को सूचना मिली कि ग्राम पड़कीभाट बालोद मार्ग से कुछ संदेही नशीली दवाईयां बेचने पहुंचे है।  

टीम ने मौके पर पहुंचकर नजदीक रोड पर अज्ञात बाईक सवार व्यक्ति संदेहास्पद स्थिति में आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा।? जिसके बाद संदेहियों से पूछताछ किया गया। पूछताछ में एजाज अहमद के पास से काले रंग की बैग में रखी दवाईयां 1089 नग, शोभित तिवारी के कब्जे से पहने कपड़े के बनियान से रखी दवा, समीर खान के पास रखे संतरे रंग के पालीथीन में रखी टेबलेट की कुल 320 टेबलेट, सुमीत भोई के कब्जे से एक पल्सर बाइक को जप्त किया गया।
टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 150 टीकाकरण केंद्रों में आज लगेंगे 20 हजार से अधिक  कोविशिल्ड और कोवैक्सीन के टीके, देखें सूची

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 150 टीकाकरण केंद्रों में आज लगेंगे 20 हजार से अधिक कोविशिल्ड और कोवैक्सीन के टीके, देखें सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 150 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 4450 और कोविशिल्ड 15490 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:- 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में कल के मुकाबले मिले दुगने मरीज, देखे अब कितने बचे है एक्टिव मरीज

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में कल के मुकाबले मिले दुगने मरीज, देखे अब कितने बचे है एक्टिव मरीज

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 04 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 02 और होम आइसोलेशन से 03 कुल 05 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 22 है। आज तक रायपुर में 157950 मरीजो की पहचान हुई है और 154789 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 24 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 19 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 215 है | आज प्रदेश में 19565 टेस्ट हुए है |


 

CG BREAKING: ज्वेलरी दुकान चोरी के मामले में एक महिला समेत 4 गिरफ्तार, एक फरार

CG BREAKING: ज्वेलरी दुकान चोरी के मामले में एक महिला समेत 4 गिरफ्तार, एक फरार

धमतरी: एक-दो अक्टूबर की दरमियानी रात सदर बाजर के संकलेचा एवं प्रवीण ज्वेलर्स में घुसकर 77 लाख 33 हजार रूपये की जेवरात और नगदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को पकड़ा है। जबकि मुख्य आरोपी रवि वाघाड़े फरार है। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने से पहले दुकानों की रेकी की, फिर प्लान बनाकर चोरी करने घुस गए। चोरी के बाद आरोपी जेवर व रूपये को आपस में बांटकर फरार हो गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस कडिय़ों को जोड़कर आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 लाख 59 हजार 860 रूपये के सोने-चांदी के जेवरात व तीन लाख दस हजार रूपये नगद, दो नग मोबाइल, तीन दोपहिया वाहन को पांच दिनों के भीतर बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पुलिस जन संवाद कक्ष में गुरूवार को दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 1-2 अक्टूबर की दरम्यानि रात्रि सदर बाजार धमतरी स्थित संकलेचा ज्वेलर्स एवं प्रवीण ज्वेलर्स में लाखों रूपये की ज्वैलरी एवं नगदी रकम चोरी हुई थी। इस मामले में प्रार्थी राजकुमार संकलेचा निवासी सदर उत्तर वार्ड धमतरी के संकलेचा ज्वेलर्स व मकान अंदर रखी लोहे की आलमारी को तोड़कर उसमें रखे छोटे-बड़े प्लास्टिक डिब्बों व पर्स में रखे सोने-चांदी के आभूषण कीमती 20.58,000 रू एवं नगदी रकम 6,70,000 रु कुल 27,28,000 रूपये की चोरी एवं प्रवीण संकलेचा के प्रवीण ज्वेलर्स दुकान के दराज का ताला तोड़कर उसके अंदर रखे छोटे-बड़े प्लास्टिक डिब्बों व पर्स में रखे सोने-चांदी के आभूषण कीमती 50,00,000 रूपये एवं नगदी रकम 5000 कुल 50,05,000 रूपये की चोरी होने की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद अभिषेक केसरी के पर्यवेक्षण में 14 सदस्यीय टीम गठित कर टीम में शामिल सभी अधिकारी व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।


संकलित तकनीकी साक्ष्यों के अवलोकन पर पाया गया कि 2 संदेही आरोपी घटना कारित करने हेतु रिसाईपारा धमतरी, नगर पालिका स्कूल के तरफ से सुपर एक्सल टीव्हीएस मोटरसायकल से ईतवारी बाजार की ओर आते दिखे है। जिसे आधार मानकर हुलिया के आधार पर सुपर एक्सल टीव्हीएस मोटरसायकल चालक संदेही टिकरापारा धमतरी में देखे जाने की सूचना मिली तस्दीक करने पर संदेही आरोपी के टिकरापारा से बाहर निकलने का कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिसके आधार पर टिकरापारा के आसपास संदेहियों की पतासाजी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक हिदायत देकर रवाना किया गया। इस दौरान पता चला कि उक्त हुलिया का व्यक्ति टिकरापारा में किराये से निवासरत् अशोक नायक के यहां 2-3 दिन पहले दो पहिया वाहन में आया था, जो 2 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे जाते देखा गया है। उक्त जानकारी व घटना में संलिप्तता होने के पूर्ण संदेह पर अशोक नायक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि उसका रिश्तेदार (साला) रवि वाघाडे अपने मामा देवराज वर्मा के साथ 30 सितंबर को इसके घर आये थे और रात्रि में तीनों सदर बाजार में रेकी करने गये थे। 1-2 अक्टूबर की दरम्यानि रात्रि में रवि और देवराज टीव्हीएस एक्सल मोटर सायकल में चिन्हित किये गये ज्वेलरी दुकान में चोरी करने गये जो सुबह करीब 4.30 बजे वापस आकर बताये कि काम हो गया तथा देवराज एक बड़ा सा बैग रखा था जो मकान के छत में जाकर चोरी किये सामान का आपस में बंटवारा किये तथा देवराज वर्मा उसी दिन सुबह अपने मोटर सायकल से अपने घर बिलासपुर चला गया है तथा रवि वाघाडे भी अपने किराये के घर कुम्हारपारा धमतरी चला गया। उक्त जानकारी के आधार पर संदेही अशोक नायक के साथ रवि वाघार्ड के मकान कुम्हार पारा धमतरी जाने पर वह अपने सकुनत में नहीं मिला। उसकी पत्नि रोशनी वाघाडे से पूछताछ करने पर रायपुर अपने जीजा के घर जाना बतायी।

ये चार आरोपी गिरफ्तार
देवराज वर्मा पिता स्व फागुराम वर्मा उम्र 40 वर्ष ओमनगर जरहाभाठा कालोनी थाना सिविल लाईन बिलासपुर, स्थायी पता ग्राम उसलापुर थाना संकरी जिला बिलासपर, अशोक नायक पिता शांतिलाल नायक उम्र 27 वर्ष टिकरापारा धमतरी स्थायी पता ग्राम पिलेरखेडी थाना आगर जिला आगर (मप्र), कैलाश बैरागी पिता रामलाल बैरागी उम्र 34 वर्ष भवानी नगर रायपुर थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर स्थायी पता ग्राम लक्ष्मीनगर वार्ड नं. 25 थाना घोबी चौराहा जिला साजापुर (मप्र), रोशनी वाघाडे पति रवि वाघाडे उम्र 27 वर्ष हाल पता कुम्हारपारा धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी स्थायी पता कोटा तालाब पार शिव मंदिर के पास रायपुर व गोंदिया फुलचुर बस स्टाप महाराष्ट्र को पकड़ा गया है। जबकि मुख्य आरोपी रवि वाघाडे पिता परस वाघाडे, उम्र 40 वर्ष हाल पता कुम्हारपारा धमतरी स्थायी पता कोटा तालाब पार शिव मंदिर के पास रायपुर व गोंदिया फुलधुर बस स्टाप महाराष्ट्र फरार है।

पकडऩे में निभायी भूमिका
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक भावेश गौतम, निरीक्षक भुनेश्वर नाग, गगन बाजपेई, उमेद टण्डन, उप निरीक्षक नरेश बजारे, रमेश साहू, सउनि राजेन्द्र सोरी, प्रआर अनिल यदु, देवेन्द्र राजपूत, राकेश मिश्रा, विजय पति आरक्षक कमल जोशी, धीरज डडसेना, आनंद कटकवार, सितलेश पटेल, झमेल सिंह राजपूत, कृष्णा पाटिल, मुकेश मिश्रा, दीपक साहू, अंकुश नंदा, विकास द्विवेदी, हरीश साहू, सागर मिश्रा, दिनेश तुरकाने, डुगेश्वर साहू, राजकुमार शुक्ला, मआर अमृता मत्स्यपाल, सबा मेमन का सराहनीय योगदान रहा।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद 5 महीनों में 2069 लोगों को अनुकम्पा नियुक्तियां

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद 5 महीनों में 2069 लोगों को अनुकम्पा नियुक्तियां

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पिछले 5 महीनों के दौरान चलाए गए विशेष अभियान में अब तक 44 विभागों के 2069 पात्र आवेदकों को अनुकम्पा नियुक्ति दी जा चुकी हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए श्री बघेल ने नियमों को शिथिल करते हुए सभी विभागों को अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों में तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इस निर्देश के बाद 44 विभागों के आवेदकों को लाभ हुआ है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 18 मई 2021 को आयोजित केबिनेट की बैठक में तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए 10 प्रतिशत के सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक के लिए शिथिल किया गया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागों के इस कदम से न केवल कोरोना में असामयिक निधन होने के कारण आसराहीन हो चुके परिवारों को, बल्कि अनेक वर्षों से लंबित प्रकरणों में भी अनुकंपा की राह देख रहे परिवारों को राहत मिली है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सबसे अधिक 1293 आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कर दी है। इसके बाद गृह (पुलिस) विभाग में 125, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 107, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में 101, ऊर्जा विभाग में 75, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में 51, उच्च शिक्षा विभाग में 43, पशुधन विकास विभाग में 33, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग में 28, लोकनिर्माण विभाग में 27, जलसंसाधन विभाग में 29 आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है।
इसी प्रकार कृषि एवं किसान कल्याण (संचालनालय कृषि) में 17, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 16, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार में 16, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग में 16, वित्त विभाग में 13, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में 10, सामान्य प्रशासन विभाग में 10, खनिज साधन विभाग में 07, महिला एवं बाल विकास विभाग में 06, विधि एवं विधायी कार्य विभाग में 06, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में 05, सहकारिता विभाग में 05, ग्रामोद्योग विभाग में 05, मछली पालन विभाग में 05, चिकित्सा शिक्षा विभाग में 05, आवास एवं पर्यावरण विभाग में 04, समाज कल्याण विभाग में 03, वाणिज्यिक कर विभाग में 02, परिवहन विभाग में 02, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग में 01, पर्यटन विभाग में 01, संस्कृति विभाग में 01 और छत्तीसगढ़ विभानसभा सचिवालय में 01 आवेदक को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।
 

RAIPUR CRIME: पैसा नही देने पर युवक को धारदार हथियार से मारकर चोट पहुंचाया,मामला दर्ज

RAIPUR CRIME: पैसा नही देने पर युवक को धारदार हथियार से मारकर चोट पहुंचाया,मामला दर्ज

रायपुर: राजधानी के गोलबाजार इलाके में पैसा नही देने पर एक व्यक्ति को धारदार हथियार से मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक भनपुरी बुनियाद नगर निवासी रोशन सिंह 21 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी गुरुवार प्रात: करीबन 04.45 बजे से 05.00 बजे के मध्य नयापारा बिजली आफि स के पास लगे ट्रसफ ार्मर के पास पहुंचा था, तभी वहां पर मोहम्मद शाहनवाज निवासी नयापारा रायपुर मिला। प्रार्थी को देखकर वह उसे रोककर उससे जबरन पैसा मांगने लगा, मना करने पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट कर अपने पास रखे किसी धारदार वस्तु से वार किया। जिससे प्रार्थी के हथेली में चोट लगकर खून बहने लगा। वहां पास में खड़े गुलाम असकरी निवासी मोमीनपारा एंव आमीर रजा निवासी नयापारा रायपुर चिल्ला कर बीच बचाव करने दौड़े उन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

नवनियुक्त जनसंपर्क आयुक्त श्री दीपांशु काबरा ने संभाला कार्यभार

नवनियुक्त जनसंपर्क आयुक्त श्री दीपांशु काबरा ने संभाला कार्यभार

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री दीपांशु काबरा ने आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय में आयुक्त जनसंपर्क तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद का कार्यभार ग्रहण किया। आयुक्त सह संचालक जनसंपर्क एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद डॉ. एस. भारतीदासन ने उन्हें कार्यभार सौंपा। डॉ. एस. भारतीदासन ने नवनियुक्त जनसंपर्क आयुक्त श्री काबरा को गुलदस्ता भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री दीपांशु काबरा छत्तीसगढ़ के अपर परिवहन आयुक्त भी हैं।
संवाद कार्यालय में कार्यभार सौंपने से पहले डॉ. एस. भारतीदासन ने नये आयुक्त श्री काबरा का जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय कराया। इस अवसर पर संचालक जनसम्पर्क श्री सौमिल रंजन चौबे, अपर संचालक जनसंपर्क द्वय श्री जे. एल. दरियो तथा श्री उमेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ संवाद के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उमेश मिश्रा सहित जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारीगण उपस्थित थे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त श्री दीपांशु काबरा ने रायपुर स्थित जनसम्पर्क संचालनालय की समाचार शाखा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने शाखा की कार्य प्रणाली के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।  

CG NEWS: जाल में फंसे सांप को मछली समझ कर निकालने के दौरान सांप ने डसा, मौके पर मौत

CG NEWS: जाल में फंसे सांप को मछली समझ कर निकालने के दौरान सांप ने डसा, मौके पर मौत

जगदलपुर: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत दलपत सागर के किनारे में आज सुबह एक युवक का शव देखा गया, पुलिस मौके पर पहुचकर पंचनामा कर मर्ग कायम किया है। पुलिस को संदेह है कि मछली पकडऩे के लिए जाल फेंका होगा जिसमें फसे सांप को मछली समझकर निकालने के दौरान हाथ मे डस लिया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई होगी, पुलिस का कहना है कि पीएम के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो जाएगा।


कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि कांकेर के व्यास कोंगरा निवासी सनत राम नेताम कुछ समय पहले 10 चक्का वाहन चलाने का काम करता था। कोरोना के चलते इसका काम छूट गया, जिसके बाद कुछ वर्षों से वह अघनपुर में रह रहा था। वह रोजाना मछली पकडऩे के लिए दलपत सागर जाल लेकर जाता था। कल सुबह भी 08 बजे घर से निकला, लेकिन वापस लौटकर नही आया, जिसके बाद आज सुबह उसका शव दलपत सागर तालाब के किनारे देखा गया।


पुलिस की जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक जाल मिला, जिसमे एक जिंदा सांप भी था। पुलिस का अनुमान है कि शायद जहरीले सांप को मछली समझकर उसे बाहर निकालने के दौरान हाथ मे डस लिया होगा, जिसकी वजह से उसकी मौत होने की संभावना है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. बी सूरी बाबू को बुलाया गया था, पीएम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

छत्तीसगढ़ में बड़ा गैंगवार: आपसी रंजिश के चलते 2 गुटों में जमकर विवाद, रात-भर हुई मार-पीट और तोड़-फोड़

छत्तीसगढ़ में बड़ा गैंगवार: आपसी रंजिश के चलते 2 गुटों में जमकर विवाद, रात-भर हुई मार-पीट और तोड़-फोड़

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से गैंगवार का मामला सामने आया है, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो युवकों के बीच आपसी रंजिश के मामले ने गैंगवार का रूप ले लिया। दोनों युवकों के गुटों ने पहले एक-दूसरे के घर जाकर मारपीट और तोड़फोड़ की। इसके बाद एक गुट ने गोविंद नगर में खड़ी करीब 20 गाड़ियों को तोड़ दिया। पुलिस ने अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में पुराने विवाद में कल दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। गोविंद नगर में रहने वाले विकास श्रीवास व इस्माइल खान का कुछ दिन पहले मामूली बात पर विवाद हुआ था। बुधवार को इस्माइल अपने साथियों के साथ विकास श्रीवास के घर पहुंचा। वहां उसने मारपीट शुरू कर दी, जिसे मोहल्ले वालों ने बीच बचाव कर के बचाया। बताया जाता है कि इस्माइल आदतन अपराधी हैं और उसका पुराना आपराधिक रिकाॅर्ड भी है। मोहल्लेवालों ने पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद इस्माइल और उसके साथी वहां से भाग गए।
बाद में विकास श्रीवास भी अपने साथ हुई मारपीट का बदला लेने की नीयत से इस्माइल के घर में अपने साथियों के साथ पहुंचा। पर इस दौरान इस्माइल फरार हो गया। इस्माइल को न पा कर विकास श्रीवास व उसके साथियों ने उसके घर मे तोड़फोड़ कर दी।


10 मोटरसाइकिल से आए युवक
इसका बदला लेने देर रात इस्माइल ने अपने साथियों को इकट्‌ठा कर तलवार, कुल्हाड़ी, रॉड आदि हथियारों से लैस हो कर गोविंद नगर मोहल्ले में हमला बोल दिया। कई गाड़ियों पर तलवार, रॉड से हमला कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। मोहल्ले के लोग डर के मारे घरों में ही दुबके रहे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तत्काल ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और उत्पातियों को दौड़ाया। पुलिस को देख कर उत्पाती हथियार फेंककर भाग निकले, जिनका पुलिस ने काफी दूर तक पीछा किया। तोड़फोड़ का सीसीटीवी भी मिला, जिसमें बदमाश कई गाड़ियों में हथियारों से लैस हो कर आते व तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। खास बात यह रही कि बदमाश सिर्फ तोड़फोड़ करने में ही सफल रहे, पुलिस के पहुंचने के कारण कोई अप्रिय घटना होने से पहले ही टल गई।


10 गिरफ्तार, कई की तलाश
पुलिस ने इस्माइल की मां की रिपोर्ट पर विकास श्रीवास सहित अन्य युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। वहीं विकास श्रीवास की रिपोर्ट पर इस्माइल, संजू समेत अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों पक्ष के 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं करीब 20 और युवकों की तलाश जारी है।

बड़ी खबर रायपुर: प्रेम-प्रसंग के चलते युवती ने 5 मंजिला इमारत से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

बड़ी खबर रायपुर: प्रेम-प्रसंग के चलते युवती ने 5 मंजिला इमारत से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से आत्महत्या का मामला सामने आया है, कचना इलाके में बनी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुधवार को 19 साल की एक लड़की ने खुदकुशी कर ली। कॉलोनी की 5 मंजिला इमारत से लड़की कूदी है। अब गुरुवार को इस घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में युवती सिर के बल जमीन पर गिरती दिख रही है। आस-पास मौजूद युवक भागकर उसकी तरफ आए और अस्पताल लेकर गए। युवती को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया था मगर वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।


खम्हारडीह थाना पुलिस ने बताया कि जान देने वाली युवती का नाम रेशमा बानो था। वो इस इलाके में ही रहने वाले अरबाज नाम के एक युवक से प्यार करती थी। जांच में पता चला है कि युवती का अरबाज से मिलना घर वालों को रास नहीं आता था। वो अक्सर उसे बातें करने से रोकते थे। घटना से कुछ दिन पहले अरबाज से भी युवती का विवाद होने की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि इसी के चलते युवती डिप्रेशन में थी। बुधवार शाम काफी देर से युवती छत पर ही थी। जब युवती नीचे गिरी तब भी घर वालों को भनक नहीं लगी। युवती को अस्पताल ले जा रहे युवकों ने घर पर खबर दी। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो बेटी की जान जा चुकी थी।


सुसाइड नोट में लिखा- किसी को तकलीफ न हो
युवती के मोबाइल पर एक सुसाइड मैसेज भी पुलिस को मिला है। इस मैसेज में लिखा गया है- सॉरी मम्मी-पापा, मैं आप सभी से बेहद प्यार करती हूं, मैं अरबाज से भी प्यार करती हूं। मेरी वजह से किसी को तकलीफ न हो, इसलिए अब मैं जान दे रही हूं। हो सके तो मुझे माफ कर देना। पुलिस इस घटना के बाद शुक्रवार को युवती के परिजनों से पूछताछ कर सकती है। फिलहाल कचना की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के कई परिवार इस हादसे की वजह से गम में हैं। कॉलोनी के दूसरे परिवारों से रेश्मा के परिजनों के भी घरेलू संबंध थे।


किसी ने छत से फेंका तो नहीं
अब तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि प्रेम प्रसंग की वजह से युवती ने खुदकुशी की। मगर इस एंगल पर भी खम्हारडीह की पुलिस गौर किए हुए है कि कहीं युवती को किसी ने छत से धक्का तो नहीं दिया। कॉलोनी के कुछ लोगों ने पूछताछ में ये दावा किया है कि उन्होंने युवती के हत्या किए जाने की बात सुनी है। पुलिस इस वजह से दूसरे पहलू पर भी गौर कर रही है। जिस इमारत पर ये हादसा हुआ, वहां रहने वालों के बयान भी लिए जा रहे हैं। दूसरी तरफ युवती ने जिस युवक से प्रेम संबंध की जिक्र अपने सुसाइड मैसेज में किया है वो भी फरार है। पुलिस को अब उस फरार प्रेमी की भी तलाश है।

पुलिस ने किया खुलासा: सदर बाजार स्थित ज्वेलर्स व मकान से 77 लाख के सोने- चांदी के गहने व नगदी पार, एक महिला सहित चार गिरफ्तार

पुलिस ने किया खुलासा: सदर बाजार स्थित ज्वेलर्स व मकान से 77 लाख के सोने- चांदी के गहने व नगदी पार, एक महिला सहित चार गिरफ्तार

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले अंतर्गत सदर बाजार स्थित ज्वेलर्स व मकान करीब 77 लाख के सोने ,चांदी के गहने व नगदी चोरी करने के मामले में पुलिस व सायबर की टीम ने एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 50 लाख कीमत माल बरामद किया गया है।  


मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राजकुमार संकलेचा निवासर सदर उत्तर वार्ड के संकलेचा ज्वेलर्स व मकान के अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण कीमत 20 लाख 58000 रुपये की एवं नगदी 6 लाख 70000रुपये कुल 27 लाख 28000 रुपये की चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। इसी प्रकार प्रार्थी प्रवीण संकलेचा निवासी सदर उत्तर वार्ड धमतरी के दुकान में रखे सोने,चांदी के आभूषण  कीमती 50 लाख एवं नगदी रकम 5000 रुपये कुल 50 लाख 5000 रुपये की चोरी होने की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस विवेचना में लिया था। 

मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि घटनास्थल एवं एवं उसके आसपास बारीकी से उसका विश्लेषण किया गया। साथ ही अज्ञात आरोपी के घटनास्थल पहुंचने एवं घटना करने के बाद भागने हेतु प्रयुक्त संभावित स्थानों से तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर बारीकी से विश्लेषण करने पर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए माल की पतासाजी के दौरान अज्ञात संदेही रात्रि घटनास्थल से एक नीले रंग का बैग पकड़कर जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद तकनीकी साक्ष्याों के अवलोकन पर पाया गया कि 2 संदेही आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद रिसाईपारा धमतरी नगर,पालिका स्कूल के तरफ से सुपर एक्सल टीव्हीएस मोटरसाइकिल से ईतवारी बाजार की ओर आते दिखे है। जिसे आधार मानकर हुलिया के आधार पर सुपर एक्सल टीव्हीएस मोटरसाइकिल चालक संदेही टिकरापारा धमतरी में देखे जाने की सुचना मिली। तस्दीक करने पर संदेही आरोपी के टिकरापारा से बाहर निकलने का कोई साक्ष्य नही मिला,जिसके आधार पर टिकरापारा के आसपास संदेहियों की पतासाजी के लिए पुलिस टीम को आवश्यक हिदायत दी गई। इस दौरान पता चला कि उक्त हुलिया का एक व्यक्ति टिकरापारा में किराये से निवासरत् अशोक नायक के यहां 2-3 दिन पहले दो पहिया वाहन में आया था,जो 2 अक्टूबर को सुबह करीब 8 बजे जाते देखा गया है। उक्त जानकारी पर अशोक नायक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि उसका साला रवि वाघाडे अपने मामा देवराज वर्मा के साथ 30 सितंबरको इस घर आये थे और रात्रि में तीनों सदर बाजार में रेकी करने गये थे। 1-2 अक्टूबर की दरम्यानी रात्रि में रवि और देवराज टीव्हीएस एक्सल बाइक से चिन्हित किये गए जवेलरी दुकान में चोरी करने गए। जो सुबह 4.30 बजे वापस आकर बताये कि काम हो गया तथा देवराज एक बड़ा सा बैग रखा था जो मकान के छत में जाकर चोरी किये सामान का आपस में बंटवारा किये तथा देवराज वर्मा उसी दिन सुबह अपने बाइक से अपने घर बिलासपुर चला गया। तथा रवि वाघाडे भी अपने किराये के घर कुम्हारापारा धमतरी चला गया। उक्त जानकारी के आधार पर संदेही अशोक नायक के साथ रवि वाघाडे के मकान धमतरी कुम्हारापारा में छापा मारने पर आरोपी घर में नही मिला। उसकी पत्नी रोशनी से पूछताछ करने पर रायपुर अपने जीजा के घर जाना बतायी।

आरोपियों को पकडऩे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सतत मॉनीटरिंग व निर्देशन पर गठित टीम एवं सायबर सेल धमतरी के  निरीक्षक भावेश गौतम,नरेश बंजारे व स्टाफ की दो टीमों में विभक्त कर आरोपियों के पतासाजी हेतु रायपुर की ओर रवाना किया गया था,आरोपी देवराज वर्मा सिविललाईन बिलासपुर अपना लोकेशन  लगातार बदल रहा था,पुलिस टीम द्वारा लगातार पीछा कर रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे में दोनों तरफ से घेराबंदी  किया गया,किन्तु आरोपी भनक लगते ही पुलिस को देखकर धनेली की ओर भागने लगा।जिसका पीछा करने पर आरोपी स्कूटी छोड़कर भागने लगा तथा आरक्ष मुकेश मिश्रा द्वारा पकड़े जाने पर पत्थर से हमला कर छुड़ाकर धान के खेत में भागकर छुप गया था,चोट लगने के बाद भी चारों तरफ से घर कर खेतीहर जमीन की तलाशी लेने पर आरक्षक मिश्रा ने उसे पकड़ लिया।
अशोक नायक को उसके ससुराल भवानी नगर कोटा रायपुर एवं कैलाश बैरागी को उसके किराये के मकान भवानी नगर कोटा रायपुर तथा रोशनी वाघाडे को उसके घर कुम्हार पारा धमतरी से गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में धारा 212,34 जोड़ आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाही किया गया। आरोपी रवि वाघाड़े घटना के बाद से फरार है जिसकी पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर दबिश दियागया पता तलास जारी  है।
नवरात्रि के पहले दिन विधायक विकास ने वार्डों को दी विकास की सौगात...

नवरात्रि के पहले दिन विधायक विकास ने वार्डों को दी विकास की सौगात...

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न वार्डों में आज नवरात्रि के प्रथम दिन पर क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय ने विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी। इस सौगात में रायपुर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न वार्डों में क्षेत्रवासियों के हाथों विधायक महोदय ने विकास कार्यों का नारियल तोड़कर भूमिपूजन करवाया। सर्वप्रथम विधायक महोदय ने माधवराव सप्रे वार्ड रायपुरा में झेरिया यादव समाज के सामुदायिक भवन निर्माण,महादेवघाट स्थित राम जानकी मंदिर निषाद समाज के जीर्णोद्धार,मानिकपुरी पारा में कब्रिस्तान में बाउंड्रीवाल निर्माण,पंखतिया तालाब पार क्षेत्र में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन क्षेत्रवासियों के हाथों करवाया। इसके बाद सन्त रविदास वार्ड में पार्थिवी प्रोविंस के सामने नाली निर्माण तथा राजीव नगर में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन, वीर सावरकर नगर वार्ड के जरवाय जयस्तम्भ चौक में रंगमंच निर्माण तथा जरवाय में ही सी एंड डी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट निर्माण का भूमिपूजन,शहीद भगत सिंह वार्ड के हर्षित विहार,उदया सोसायटी टाटीबंध में नवनिर्माण कार्य,रामकृष्ण परमहंस वार्ड के कुनबी समाज भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन,डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड के विकास नगर में पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन स्थानीय नागरिकों द्वारा विधायक विकास उपाध्याय जी की उपस्थिति में किया गया।

विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि आमजन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी मूलभूत सुविधाओं के लिए नवनिर्माण कार्य का लगातार भूमिपूजन किया जा रहा हैं जो अपने निर्धारित समय मे निर्मित होकर क्षेत्रवासियों के सुविधा के लिए उपलब्ध रहेंगे।

 बड़ी खबर: नाबालिका से छेड़छाड़-अश्लील वीडियो वॉट्सऐप ग्रुप में डालने वाले 6 नाबालिक गिरफ्तार

बड़ी खबर: नाबालिका से छेड़छाड़-अश्लील वीडियो वॉट्सऐप ग्रुप में डालने वाले 6 नाबालिक गिरफ्तार

जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परपा में कुछ दिन पहले मॉर्निक वॉक पर निकली नाबालिका के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ करने के साथ ही अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बनाकर उन युवकों ने उस वीडियो को वॉट्सऐप ग्रुप में पोस्ट कर दिया, जिसके बाद नाबालिक ने परिजनों ने इसकी रिपोर्ट परपा थाने में दर्ज कराया। मामला नाबालिक का होने के चलते पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर 06 आरोपी युवकों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरूद्ध 354, 509 ख 08, 12 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पूछताछ में पुलिस को ज्ञात हुआ कि इस मामले के सभी 06 आरोपी नाबालिक थे। सभी 06 नाबालिक आरोपियों को आज न्यायालय में पेश करते हुए उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह में भिजवा दिया गया है। परपा थाना प्रभारी बीआर नाग ने बताया कि एक नाबालिक ने आकर थाने में मामला दर्ज कराया कि सुबह जब वह अकेले मॉर्निक वॉक में जा रही थी तो गांव के कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया, मना करने के बाद भी युवकों ने नाबालिक के साथ जबरदस्ती अश्लील हरकत करने के बाद वीडियो भी बना लिए, नाबालिक ने लोक लाज के डर से इस बात की जानकारी किसी को भी नही बताई, युवकों ने इस चुप्पी को अपनी ताकत समझते हुए बनाये गए वीडियो को अपने कुछ वॉट्सएप ग्रुप में डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद वह वीडियो नाबालिक के घर तक पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने जब इस मामले के बारे में पूछा तो उसने मामले की जानकारी परिजनों को दिया। परिजनों ने इसकी रिपोर्ट परपा थाने में दर्ज कराया। जिन्हे तत्काल गिरफ्तार कर सभी 06 नाबालिक आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह में भिजवा दिया गया है।
   बड़ी खबर : रायपुर में बाप-बेटा और दादा ने मिलकर युवक को मारा चाकू, मामला दर्ज

बड़ी खबर : रायपुर में बाप-बेटा और दादा ने मिलकर युवक को मारा चाकू, मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा इलाके में पूर्व विवाद को लेकर बाप-बेटा और दादा ने मिलकर एक युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर गंभीर रुप घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज करायी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमीन किराना स्टोर्स संजय नगर निवासी  शेख साबिर रजा 50 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि पूर्व विवाद को लेकर 6 सितंबर को रात 9 बजे शरीफ निजामी घर के पास आकर गाली-गलौच कर था। जिसके बाद वह अपने भतीजा साजिद व उसके दोस्त के साथ रात 10.15 बजे शरीफ निजामी को समझाने उसके घर गया था। इसी बात पर शरीफ निजामी व उसका पिता व बेटा गाली-गलौच कर अपने पास रखे चाकू से तीनों ने प्रार्थी के भतीजे साजिद को हत्या करने की नियत से उस पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिसके बाद साजिद को बेहोशी की हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने शरीफ व उसका पिता शहीदउदीन को गिरफ्तार कर लिया है तथा दादा ताजुद्दीन की तलाश में जुटी है। 
 BREAKING : राजधानी में होगा गरबा का आयोजन, कलेक्टर ने दी सशर्त अनुमति

BREAKING : राजधानी में होगा गरबा का आयोजन, कलेक्टर ने दी सशर्त अनुमति

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गरबे के आयोजन के लिए कलेक्टर सौरभ कुमार ने सशर्त अनुमति दी है। गरबे के साथ ही भजन संध्या के आयोजन पर भी कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। 

जारी आदेश के मुताबिक आयोजन स्थल की क्षमता से केवल 50 फीसदी या अधिकतम 200 व्यक्ति के ही सम्मिलित होने की अनुमति दी गई है। वहीं कार्यक्रम का आयोजन रात्रि 10:00 बजे तक ही करने के निर्देश जिले के कलेक्टर ने दिए हैं। 

आयोजन स्थल में प्रवेश और निकासी दोनों अलग-अलग रखने के निर्देश भी जिला कलेक्टर द्वारा दिए गए है। गरबा और भजन संध्या में आने वाले सभी व्यक्तियों का थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क, सैनिटाइजर, फिजिकल डिस्टेंस, सोशल डिस्टेंस जैसे तमाम गाइडलाइन का पालन करने के लिए भी कलेक्टर ने कहा है। 

वहीं आयोजन से पूर्व स्थानीय थाना प्रभारी को सूचना देने के लिए भी जिला कलेक्टर ने लिखा है। जारी आदेश में गरबा और भजन संध्या के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले साउंड सिस्टम के उपयोग के लिए भी सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक ही इस्तेमाल की अनुमति दी गई है।
 
भाजपा ने राम के नाम पर सत्ता तो पाया लेकिन कुछ नहीं किया, उनके राम केवल वोट दिलाने वाले : भूपेश बघेल

भाजपा ने राम के नाम पर सत्ता तो पाया लेकिन कुछ नहीं किया, उनके राम केवल वोट दिलाने वाले : भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में माता कौशिल्या मंदिर के जीर्णोद्धार, और लोकार्पण के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को कहा कि भाजपा ने राम के नाम पर तो सत्ता पा लिया था, लेकिन माता कौशिल्या मंदिर और राम वन गमन परिपथ के लिए कुछ नहीं किया। उनके लिए तो राम केवल वोट दिलाने वाले के रूप में हैं। जबकि हमारे लिए महात्मा गांधी के राम, भांचा राम और सबरी के राम हैं।

मुख्यमंत्री ने निवास पर मीडिया से चर्चा में कहा कि विश्व की एक मात्र माता कौशिल्या मंदिर को जीर्णोद्धार किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विभिन्न वर्ग, जाति के लोग रहते हैं। उनकी अपनी संस्कृति हैं, और छत्तीसगढ़ सरकार इसको बढ़ावा देने का काम कर रही है।

भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनजाति जीवनशैली है उसको भी संरक्षित और संवर्धन की दिशा में सरकार काम कर रही है। सिरपुर के सबसे बड़े बौद्ध मठ को विश्व के मानचित्र में लाने का प्रयास भी किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में शिवभक्ति है, तो देवी के उपासक भी हैं। राम की महत्ता है। उन्होंने भगवान राम के नाम का गोदना गुदवाने की प्रथा का जिक्र करते हुए कहा कि राम पूरे शरीर में रचा-बसा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम के वनवास का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में गुजरा है। यहां की संस्कृति का उनके जीवन पर भी प्रभाव पड़ा होगा। छत्तीसगढ़ का अपना योगदान है। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला, और कहा कि कुछ लोगों के लिए वोट दिलाने वाले राम हैं। भाजपा राम के नाम पर राजनीति करती रही है। कालनेमी में भी अपने स्वार्थ के लिए भगवान राम का नाम लिया था।
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब-जब उन्हें कोई जिम्मेदारी मिलती है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के लोगों की पूछ-परख बढ़ जाती है। रमन सिंह की हो या अन्य नेता, उन्हें पूछने वाला कोई नहीं है।

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन चुनिंदा टीकाकरण केंद्रों में ही आज लगेगी कोरोना वैक्सीन, देखें सूची

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन चुनिंदा टीकाकरण केंद्रों में ही आज लगेगी कोरोना वैक्सीन, देखें सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 70 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 1840 और कोविशिल्ड 5040 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-