रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित होेने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए गोवा के मुख्यमंत्री डॉ.प्रमोद सावंत को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से संसदीय सचिव श्री यू.डी.मिंज ने आमंत्रण दिया। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ.सावंत को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवम्बर को आयोजित राज्योत्सव में भी शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री डॉ. सावंत ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव तथा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आमंत्रित किए जाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया।
संसदीय सचिव श्री मिंज ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ.सावंत से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और उसके उद्देश्य के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को देश-दुनिया में पहुँचाने के उद्देश्य से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन राजधानी रायपुर में 28 से 30 अक्टूबर तक होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ.सावंत से गोवा के सांस्कृतिक दलों को भी राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भेजने का आग्रह किया।
कांकेर | इंटरनेट का दुरुपयोग कर शरारती तत्व आए दिन कुछ न कुछ अवांछित हरकतें करते रहते हैं। साइबर क्राइम से जुड़ कर ऐसा ही मामला सामने आया है। इस बार उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बनाई गई वेबासाइट की हैकिंग कर एक नया कारनामा किया गया है। अज्ञात शख्स ने शासकीय ईवीपीजी कालेज की वेबसाइट को हैक कर उसमें आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर दी। जानकारी मिलने से सकते में आए कालेज प्रबंधन ने तत्काल वेबसाइट लाक करायाए ताकि हैकर्स कोई और बड़ी छेडख़ानी या दुरुपयोग न कर सके।
रायपुर | कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि देश के ई कामर्स व्यापार में बड़ी विदेशी कम्पनियों द्वारा लगातार किए जा रहे देश के क़ानूनों का खुला उल्लंघन कर रहे है। कैट 15 सितम्बर से 15 अक्तूबर तक एक महीने का ई कामर्स पर हल्ला बोल राष्ट्रीय अभियान चला रहा है ।
रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। श्री बघेल आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ दिल्ली से रवाना होकर बनारस वाराणसी पहुंचे। वे यहां किसान न्याय रैली कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बिलासपुर | बिलासपुर में महिला जज की कार चोरी मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जज के घर काम करने वाली नौकरानी ही आरोपी है। उसने अपने पति के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में नौकरानी ने बताया कि जज आए दिन उसे डांटती और प्रताडि़त करती थी, इसलिए उसने चोरी की योजना बनाई थी। पुलिस ने चोरी के आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दंपती ने बताया कि उन्होंने कई इलाकों से बाइक भी चोरी की है। कुछ दिन पहले कोर्ट परिसर से चोरी हुई कार को पुलिस ने सकरी क्षेत्र के गोकुलधाम के पास जब्त किया था। कार मिलने के बाद पुलिस को CCTV फुटेज मिला था, जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही थी। फुटेज में एक युवक कार छोड़कर जाता दिख रहा था। वहीं, थोड़ी दूर जाने के बाद युवक एक युवती के साथ एक्टिवा पर नजर आ रहा है। इस दौरान पुलिस को युवक-युवती के एक्टिवा का नंबर पता चला। इसके जरिए पुलिस आरोपियों तक आसानी से पहुंच गई।
दुर्ग | दुर्ग के अंजोरा-राजनांदगांव बायपास में बड़ा हादसा हो गया। डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा दुर्ग के अंजोरा-राजनांदगांव बायपास में उरला में हुआ है। हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमे से 2 को उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु रायपुर से डोंगरगढ़ गए थे, लौटते वक्त हादसा हुआ। गाड़ी बायपास के बोगदा पुल में गिरी। सभी श्रद्धालु रायपुर के अश्वनी नगर के रहने वाले हैं। कुल 3 लोगों की मौत में एक ड्राइवर है, 2 अन्य लोग संभवतः गाड़ी पुल से गिरने की वजह से नीचे मौजूद ग्रामीण बताए जा रहे है।
रायपुर | सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं आक्रोशित भीड़ ने ट्रक को आग लगा दी। इतना ही नहीं घंटों भीड़ ने चक्काजाम किया।
छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए लगाए गए टीकों की संख्या 8 अक्टूबर को दो करोड़ को पार कर गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में पहली और दूसरी दोनों खुराक को मिलाकर अब तक (8 अक्टूबर तक) दो करोड़ 760 टीके लगाए गए हैं। राज्य में एक करोड़ 41 लाख 77 हजार 728 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए पहला टीका और 58 लाख 23 हजार 032 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।
प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के 84 प्रतिशत और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 61 प्रतिशत लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। इन दोनों आयु वर्गों के क्रमशः 30 लाख 72 हजार 405 और 22 लाख 33 हजार 757 नागरिक कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं।
रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 151 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 2310 और कोविशिल्ड 14610 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 02 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 01 और होम आइसोलेशन से 02कुल 03 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 20 है। आज तक रायपुर में 157953 मरीजो की पहचान हुई है और 154794 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 26 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग और रायगढ़ से सर्वाधिक 05-05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 21 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 215 है | आज प्रदेश में 22517 टेस्ट हुए है |
जांजगीर, जैजैपुर नगर सहित क्षेत्र के गांवों में उमस वाली गर्मी के साथ विद्युत व्यवस्था को लेकर आम जनता परेशान है। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की आंख मिचौली की समस्या से नगर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के लोग भी खासा परेशान व त्रस्त है।
नगर में प्रतिदिन कई बार लोगो को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ता हैं। लोगों का कहना है कि तेज धूप व उमस ने सभी को परेशान करके रखा है, ऊपर से बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती इस समय आग में घी डालने का काम करती है। रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है, एक दिन में आठ से दस बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है। रात के वक्त लो वोल्टेज के कारण कूलर व पंखे काम करना बंद कर देते है। बिजली की इस आंख मिचौली के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।
क्षेत्र में कब बिजली आएगी और कब कटेगी, इसका कोई समय-सारणी ही नहीं है। बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह स्थिति क्षेत्र में लगातार बनी हुई है। गर्मी के मौसम में लोगों को नियमित रूप से बिजली नहीं मिलने से परेशानी और भी बढ़ गई है
बसपा विधायक केशव चन्द्रा ने लगातार पत्र लिखकर अवगत कराया गया है कि बिजली की बिना सूचना कटौती काटा जा रहा है। बिजली बिल ज्यादा भेजा जा रहा है, जिससे खासा परेशान आम जनता को कर दिया है। इस समस्या का समाधान नही किया गया तो कभी भी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। सहायक यंत्री और कनिष्ठ यंत्री की रवैया से लोग परेशान
आपको बता दे कि जैजैपुर बिजली आफिस के कर्मचारी भगवान भरोसे काम कर रहे हैं। किसी का फोन नही उठाना एक परंपरा बना लिए है। जब मर्जी तक बिजली को काट दिया जाता है और अधिकांश बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल ज्यादा भेज दिया जा रहा है। एक तरफ बिजली कटौती से परेशान तो दूसरी तरफ ज्यादा बिजली बिल भेजने से परेशान जो समझ से परे हुए है। यहां कोई किसी का समस्या के समाधान करने वाले जिम्मेदार अधिकारी नही है भगवान भरोसा चल रहा है। एक अधिकारी शराब पीकर मस्त तो दूसरे अधिकारी अपने घर पर मस्त रहते है।
इस मामले में जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती की जा रही है जिसका शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। इसमें आईएएस मनोज पिंगुआ को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीँ आर प्रसन्ना को सचिव बनाया गया है। जबकि रीता शांडिल्य को उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है।
संयुक्त सचिव – धनंजय देवांगन, तंबोली अय्यज फकीरभाई
कोषाध्यक्ष – शारदा वर्मा
सांस्कृतिक सचिव – हिम शिखर गुप्ता
खेल सचिव – के.सी. देवसेनापति
कार्यकारी सदस्य -
निरंजन दास
रीना बाबा साहेब कंगाले
अंबालागन पी.
अंकित आनंद
नीरज कुमार बंसोड़
कार्तिकेय गोयल
छत्तीसगढ़ के भिलाई से दर्दनाक खबर सामने आ रही है, एक युवक ने देर रात एक इमारत की 6वीं मंजिल से कूद कर जान दे दी। शनिवार सुबह जब लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। युवक की पहचान न्यू खुर्सीपार निवासी ललित शर्मा (25) के रूप में हुई है। मरने से पहले युवक ने अपने परिजनों को कॉल किया और सुसाइड करने की बात कहते हुए माफी भी मांगी थी। परिजनों ने बताया कि नौकरी जाने के बाद से वह काफी परेशान रहता था। इसके बाद से ही उसे काम नहीं मिल रहा था। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को भी वह अपने दोस्तों के पास गया था। वहां रात में उसने के ब्लॉक बिल्डिंग की छत पर शराब पी और देर रात करीब 2 बजे वहीं से छलांग लगा दी।
नौकरी नहीं मिलने से था परेशान
मृतक के परिजनों ने बताया कि एक महीने पहले उसकी जॉब छूट गई थी। इसके बाद अचानक उसका एक्सीडेंट हो गया। सिर और पेट में गहरी चोट लगने से इलाज भी चल रहा था। पिता ने पहले ही उन्हें छोड़ दिया था। इससे घर में आर्थिक परेशानी बढ़ गई थी। इसी बीच ललित ने एक ऑटो कंपनी में इंटरव्यू दिया और घरवालों को बताया कि उसकी जॉब पक्की हो गई है। शुक्रवार को उसने घरवालों को बताया कि जहां उसने इंटरव्यू दिया था उसका सिलेक्शन नहीं हुआ। इसके बाद वह खम्हरिया आ गया। नौकरी नहीं मिलने से वह मानसिक रूप से काफी परेशान था।
मां और बहन को फोन कर बताई थी खुदकुशी की बात
शुक्रवार रात को ब्लॉक की छत पर ललित ने पहले खूब शराब पी। उसके बाद नशे की हालत में उसने रात 11.30 बजे अपनी छोटी बहन और मां को फोन किया। फोन पर उसने उनसे माफी मांगी और कहने लगा कि वह किसी काम का नहीं है। घर की जिम्मेदारी नहीं उठा सकता है, इसलिए खुदकुशी करने जा रहा है। इसके बाद उसने रात 1.30 बजे अपने ताई, ताऊ और चचेरे बड़े भाइयों को फोन करके प्रणाम बोला और सुसाइड की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
घर में अकेला बेटा था ललित
पुलिस के मुताबिक ललित के पिता उन्हें पहले ही छोड़ चुके हैं। घर में उसकी मां एक छोटी बहन और वह रहते था। ललित से दो बड़ी बहनें भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घर की देखरेख बड़े पापा करते थे। दुर्घटना के बाद दवा में ज्यादा पैसा खर्च होने से उसके ऊपर नौकरी का काफी दबाव भी था, जिसे लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, शुक्रवार देर रात एक युवक ने अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद वो खुद थाने पहुंच गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। लाश घर में ही पड़ी है। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने बेटी को पीटा था। खास बात यह है कि उनकी शादी नहीं हुई थी। दोनों करीब दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, महमंद-लालखदान निवासी राजेंद्र निर्मलकर (40) करीब दो साल से अपनी प्रेमिका पूर्णिमा पासी (35) के साथ रह रहा था। दोनों की 5 महीने की एक बेटी भी है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात किसी बात को लेकर पूर्णिमा ने बेटी की पिटाई कर दी थी। इस पर राजेंद्र ने नाराजगी जताई और मना किया। पूर्णिमा नहीं मानी तो राजेंद्र कुल्हाड़ी उठाकर ले आया और गुस्से में उस पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। इसके चलते पूर्णिमा की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर होता था विवाद
फिर बच्ची को शव के पास ही छोड़कर आरोपी थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। सिपाही को मौके पर भेजा तो घर में पूर्णिमा की लाश पड़ी थी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को गांव की मितानिन को सौंप कर मकान को सील कर दिया। अगले दिन शनिवार सुबह फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। ग्रामीणों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि राजेंद्र और पूर्णिमा के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था।
पति के छोड़ने के बाद आरोपी के साथ रहने लगी थी पूर्णिमा
आरोपी राजेंद्र निर्मलकर ने बताया कि गांव की बस्ती में उसका परिवार रहता है। परिवार में पत्नी और दो बच्चे भी हैं। पहली बार जब कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा तो वह गांव में ही था। इसी दौरान गांव की ही पूर्णिमा पासी से उसका प्रेम संबंध हो गया। पूर्णिमा के पति ने उसे छोड़ दिया था। इसके चलते वह पति और बच्चों से वह अलग रहती थी। इसके बाद राजेंद्र ने भी अपने परिवार को छोड़ दिया और पूर्णिमा के साथ गांव से बाहर रहने लगा था।
कोरबा: कोरोना संक्रमण की रोकथाम और सतर्कता को ध्यान में रखते हुए कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जिले में नवरात्रि पर्व के अवसर पर रास गरबा-डांडिया और भजन आदि के आयोजन के लिए गाईड लाइन जारी कर दी है। इस बार ऐसे आयोजनों में स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत या 200 व्यक्ति जो भी कम हो के शामिल होने की अनुमति होगी। कार्यक्रमों का आयोजन रात दस बजे तक ही किया जा सकेगा। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी लोगों को कोविड वैक्सीन के दोनो डोज लगा हुआ होना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले समस्त व्यक्तियों को भारत सरकार-राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जारी समस्त निर्देशों का पालन भी करना होगा। कार्यक्रम के आयोजन हेतु नियमानुसार संबंधित अनुविभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी से लिखित में अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अनुमति प्राप्त होने के उपरांत ही कार्यक्रम आयोजन की जा सकेगी।
जारी गाईड लाइन के अनुसार आयोजन समितियों को स्थल पर प्रवेश एवं निकासी के लिए अलग-अलग टच फ्री मोड वाले दरवाजों की व्यवस्था करनी होगी। इसके साथ ही आयोजन स्थल को दिन में कम से कम 02 बार सेनेटाईज्ड भी करना होगा। आयोजन में सम्मिलित होने वाले समस्त व्यक्तियों का थर्मल स्क्रीनिंग कराया जाना, मास्क पहनना, समय-समय पर हैण्ड सेनेटाईजर का उपयोग करना, फिजिकल डिस्टेशिंग तथा सोशल डिस्टेशिंग अर्थात व्यक्तियों के मध्य कम से कम दो मीटर या 06 फीट दूरी रखना अनिवार्य होगा। समितियों को आयोजन में सम्मिलित होने वाले सभी व्यक्तियों की जानकारी रजिस्टर में रखना अनिवार्य होगा, ताकि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है, तो उसका आसानी से ट्रेस किया जा सके। आयोजकों को ही सैनेटाईजर थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीमीटर, हेंडवाश एवं क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था करनी होगी। थर्मल स्क्रीनिंग में बुखार पाये जाने अथवा कोरोना से संबंधित कोई भी सामान्य या विशेष लक्षण पाये जाने पर आयोजन स्थल में सम्मिलित/प्रवेश नहीं देने की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। आयोजन में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा जारी मार्गदर्शी निर्देश के अनुरूप किया जा सकेगा। आयोजकों को किसी प्रकार के दुर्घटना से बचने के लिए अग्निशमन, प्राथमिक उपचार सामग्री उपलब्ध हो सुनिश्चित करनी होगी। आयोजन के पूर्व स्थानीय थाना प्रभारी को सूचित करना अनिवार्य होगा।
आयोजन स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था भी आयोजकों को स्वयं करनी होगी। आयोजन के दौरान किसी प्रकार के अस्त्र शस्त्र के प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। किसी प्रकार की फूहड़ता-अश्लीलता का प्रदर्शन भी प्रतिबंधित रहेगा। आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त स्वयं सेवक रखने होंगे एवं स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखना होगा। दिशा निर्देशों के उल्लंघन करने की दशा में इसकी समस्त जवाबदारी आयोजक की होगी तथा नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। निर्देशों के उल्लंघन करने पर एपीडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकुल नियमानुसार अन्य धाराओं के तहत् कठोर कार्यवाही की जावेगी।
रायपुर: राजधानी के पण्डरी बस स्टैण्ड में पुलिस ने एक अंतर्राज्ययीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलों सौ ग्राम गांजा व मोबाइल जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक देवेन्द्र नगर पुलिस को शुक्रवार को शाम 4 बजे के करीब सूचना मिली थी, कि पण्डरी बस स्टैण्ड में एक व्यक्ति बैग में गांजा रखा है जो कहीं जाने की फि राक में बस का इंतजार कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम चंद्रशेखर दीगल निवासी कंधामाल उडीसा का होना बताया। उसके कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं 1 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती 25,000 रूपए जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 141/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
रायपुर: तेज रफ्तार कार की ठोकर से पैदल जा रहे एक व्यक्ति का पैर टूट गया। मामले की रिपोर्ट राजेन्द्रनगर थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक शहीद राजेन्द्र पाण्डेय नगर न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर निवासी संजय जगह 40 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी 07 अक्टूबर को शाम करीब 5.30 बजे काली मंदिर तिराहा न्यू राजेन्द्र नगर में पैदल जा रहा था तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 04 एनएच 5694 के चालक ने ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। हादसे में उसका पैर टूट गया,जिसका इलाज अस्पताल में करा रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279,338 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज किया है।
राजनांदगांव: 7 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले में आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई है। आरोपी का नाम दीपक बघेल है, जो बेमेतरा के नवागढ़ का रहने वाला है।
यह घटना सोमानी थाना क्षेत्र की है। 28 फरवरी को एक सात वर्षीय बच्ची को आरोपी दीपक बघेल जसगीत सुनने के बहने अपने साथ ले गया था और यहां पर बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी पकड़े जाने के डर से बच्ची का सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को रेलवे ट्रेक में फेंक दिया था। बच्ची का शव मिलने के बाद जब पीएम रिपोर्ट आई तो पुलिस के भी होश उड़ गए थे। बच्ची की पीएम रिपोर्ट में बलात्कार के बाद हत्या का जिक्र था। इस शर्मनाक घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संदेही आरोपी दीपक बघेल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
हत्या और दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ बीते 5 मई को फ़ास्टट्रैक कोर्ट में चालान पेश किया गया और महज 4 माह के भीतर की मामले की सुनवाई के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को दोष सिद्ध होने पर 8 अक्टूबर को फांसी की सजा सुनाई गई है। बता दें फास्ट ट्रैक कोर्ट से दुष्कर्म के दोषियों को फांसी देने राजनांदगांव में यह दूसरा मामला है।
रायपुर: कोविड से होने वाली मौतों को लेकर पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश बड़ा बदलाव किया गया है। बदले हुए नियमों के मुताबिक कोविड पॉजिटिव होने के 30 दिनों के भीतर यदि मौत होती है, पीड़ित व्यक्ति सुसाइड कर लेता है, चाहे किसी और तरीके से भी मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार 50 हजार रुपए का मुआवजा पाने के हकदार होंगे।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने अब मुआवजे का दावा करने के लिए CDAC (कोविड डेथ ऑडिट कमेटी) से जारी कोरोना से मृत्यु लिखे प्रमाणपत्र की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। नए नियमों के तहत अब कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से 30 दिनों के भीतर हुई मौत को कोविड डेथ ही माना जाएगा। जिसके लिए केवल जांच के दस्तावेज ही आधार माने जाएंगे।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव रीता शांडिल्य ने शुक्रवार को जो आदेश जारी किया गया था, उसे संशोधित करते हुए दोबारा जारी किया गया है। आवेदन के प्रारूप में CDAC से जारी कोविड-19 से मृत्यु संबंधी प्रमाणपत्र को हटा दिया गया है और जांच संबंधी दस्तावेजों को आधार माने जाने का उल्लेख किया गया है।
खुदकुशी भी दायरे में
पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के तहत कोविड होने पर यदि कोई शख्स आत्महत्या कर लेता, तो उसे कोविड डेथ के दायरे से बाहर रखा गया था। लेकिन संशोधित आदेश में इस विलोपित कर दिया गया है। अब कोई कोविड पॉजिटिव पाया जाता है और इन्हीं 30 दिनों के भीतर खुदकुशी कर लेता है, तब वह उसके परिजन मुआवजा के लिए पात्र होंगे और कोविड डेथ के अनुरुप ही 50 हजार रुपए का मुआवजा उन्हें मिलेगा।
रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 180 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 4420 और कोविशिल्ड 20730 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 01 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 01 और होम आइसोलेशन से 01कुल 02 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 21 है। आज तक रायपुर में 157951 मरीजो की पहचान हुई है और 154791 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 21 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 08 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 24 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 211 है | आज प्रदेश में 20606 टेस्ट हुए है |
बिलासुपर: जिले के 5 तहसीलदारों का तबादला व प्रमोशन किया गया है। बिलासुपर कलेक्टर ने इस बाबत् में आदेश जारी किया हैं जारी आदेश के अनुसार, मस्तूरी में मनाज खांडे की जगह अतुल कुमार को नए तहसीलदार का पद दिया गया है।
वहीं प्रांजल मिश्रा को कोटा तो आकाश गुप्ता को बिल्हा तहसीलदार का भार मिला है। शशिभूषण सोनी अतिरिक्त तहसीलदार उप तहसील सीपत बनाए गए।
पत्थलगांव/रायपुर: पत्थलगांव और बागबहार पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुये बड़े जुएं का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 32 जुआरियों और नगदी सहित लक्जरी कार और मोबाइल भी जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक 7 अक्टूबर की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बगाई झरिया कादरो बस्ती में बड़े पैमाने पर लोग जमा होकर जुआ खेल रहे है। मुखबिर से मिली इस सूचना के बाद दो थानों की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुये 32 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये लोगों के पास से 5 लाख 35 हज़ार नगदी, बोलेरो, स्कॉर्पियो, ह्युंडई क्रेटा, अल्टो कार, 1 मोटरसाइकिल कुल कीमती 26 लाख और 27 मोबाइल फोन जब्त किया गया है। थाने में जुआरियों के विरूद्व 115 21 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिले में एक महिला ने मां से अवैध संबंधों के चलते टंगिया से वार कर अपने ससुर की हत्या कर दी। इसके बाद पिता के साथ मिलकर गले में पत्थर डाल शव को नदी में फेंक दिया। पांच दिन से ससुर के लापता होने पर उनकी बेटी ने जब FIR दर्ज कराई तो मामला खुला। पुलिस ने पिता-पुत्री सहित हत्या में साथ देने और जानकारी छिपाने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।
ग्राम मानपुर निवासी चैन सिंह मैना (45) दवाई लेने जाने की बात कह कर एक अक्टूबर को घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। जब 5 तारीख तक भी चैन सिंह नहीं लौटा तो उसकी बेटी चंद्रकली ने अपने भाई के साथ थाने पहुंची और गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच 6 अक्टूबर को ग्राम बनझोरका टिकरीकला में अरपा नदी में एक शव मिला। पुलिस ने शव बाहर निकलवा कर पहचान कराई तो वह चैन सिंह का निकला।
वार से गले की हड्डी टूटी, फिर कोमा में जाने से हुई मौत
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो पता चला कि धारदार हथियार से गले पर वार किया गया है। इसके चलते गले की हड्डी टूट गई और कोमा में जाने से मौत हुई। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि चैनसिंह का अपनी समधन अमिता बाई से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर अमिता के पति कुंवर सिंह से उसका झगड़ा भी हो चुका था। कुंवर सिंह चैन सिंह को धमकी भी दी थी। इसके बाद पुलिस ने अमिता बाई को हिरासत में ले लिया।
मां के साथ ससुर को आपत्तिजनक हालत में देखा तो मार दिया
अमिता बाई ने पुलिस को बताया कि एक अक्टूबर की रात करीब 12 बजे चैन सिंह शराब पीकर घर पहुंचा। इसके बाद अमिता बाई को घर से कुछ दूर ले गया और संबंध बनाने लगा। उसी समय अमिता बाई की बेटी राम प्यारी ने देख लिया। वह पहले भी दोनों को ऐसा करने से मना कर चुकी थी। इसको लेकर उसके ससुर चैन सिंह ने राम प्यारी से मारपीट भी की थी। फिर से दोनों को इस हालत में देख गुस्से में राम प्यारी टंगिया लेकर आई और चैन सिंह पर वार कर दिया।
एक दिन नाले में छिपाई लाश, अगले दिन नदी में फेंकी
चैन सिंह की हत्या के बाद मां-बेटी ने शव को एक दिन के लिए नदी किनारे नाले में छिपा दिया। बाहर कमाने गया अमिता का पति कुंवर सिंह अगले दिन लौटा तो उसे पूरी घटना का पता चला। इसके बाद कुंवर सिंह, अमिता बाई और अमिता की मां बिरसिया बाई तीनों ने मिलकर चैनसिंह की लाश के गले में पत्थर डाला और उसे प्लास्टिक के बोरी से बांधकर नदी में फेंक दिया। अमिता बाई ने रास्ते में गिरे खून को मिट्टी सहित खोदकर पानी वाले खेत में डाल दिया था।
जानकारी पर भी सूचना नहीं देने पर 5 अन्य भी बनाए गए आरोपी
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त औजार, गले मे बंधा हुआ पत्थर, चैन सिंह की साइकिल, खून से सनी मिट्टी और अमिता के खून लगे कपड़े बरामद कर लिए हैं। एसपी त्रिलोक बंसल ने बताया कि गांव के बलराम मैना, समारु भैना, गुलाब सिंह, रामसिंह, यशपाल सिंह को घटना के संबंध में पहले से जानकारी थी। इसके बाद भी थाने में सूचना नहीं दी। इनके खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया जा रहा है।
छत्तीसगढ के कवर्धा में पुलिस ने लाखों रुपए का गांजा पकड़ा है। पुलिस ने इस बार तस्करों से 25 लाख रुपए का गांजा जब्त किया है। 2 तस्कर बड़े ही चालाकी से पिकअप में गुप्त चेंबर में छिपाकर गांजा ले जा रहे थे। जिसे कवर्धा जिले की चिल्फी पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों से 123 पैकेट में 128 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया है कि दोनों ही आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं।
दरअसल, चिल्फी पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली थी कि कुछ गांजा तस्कर रायपुर होते हुए कवर्धा की ओर आ रहे हैं। जिन्होंने गाड़ी में गांजा छिपाया हुआ है। इसी बात के मद्देनजर चिल्फी पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई और आने-जाने वाली वाहनों की जांच करने लगी। पुलिस की टीम जांच कर ही रही थी कि पुलिस को एक पिकअप दिखी, जिसमें 2 लोग सवार थे। इसके बाद पुलिस ने पिकअप को रोक लिया और पिकअप सवार लोगों से पूछताछ करने लगी। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे ओडिशा के रहने वाले हैं। वाहन चालक ने अपना नाम अश्वनी कुमार दीगर(28) और गाड़ी में बैठे दूसरे शख्स ने अपना नाम जतन दीगर बताया।
लोहे की चादर से चेंबर को छिपाया
इस पर पुलिस पिकअप गाड़ी की तलाशी लेने लगी, जहां पुलिस को एक गुप्त चेंबर मिला। जिसे लोहे के चादर से वेल्डिंग कराकर छिपाया गया था। पुलिस ने उस चेंबर को देखते ही उसे खोला दिया, जिसमें 123 पैकेट गांजा, अलग-अलग बोरियां में बंधा हुआ रखा हुआ था। पुलिस ने इन पैकेट्स की जांच की तो ये 128 किलो का निकला। इसके बाद दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
लगातार आ रहे इस तरह के मामले
प्रदेश में इस तरह से गांजा तस्करी का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ओडिशा के ही तस्कर अलग-अलग जिलों से पकड़ाते रहे हैं। खासकर चिल्फी घाटी,महासमुंद, जगदलपुर में इस तरह से तस्करों के पकड़ने के मामले ज्यादा आए हैं। यही वजह है कि जगदलपुर में पुलिस ने कुछ दिन पहले मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर गांजा तस्करों को पकड़ा था।
हर साल 600 करोड़ का गांजा CG के रास्ते ही जाता है
पिछले दिनों इस बात का पता चला है कि ओडिशा और आंध्रप्रदेश से जो गांजा देश भर के 17 राज्यों में पहुंचता है, उसकी तस्करी के लिए छत्तीसगढ़ के 14 रास्तों का प्रयोग तस्कर करते हैं। ये वो रास्ते हैं, जहां से हर साल 600 करोड़ रुपए कीमत का गांजा देश के अलग-अलग राज्यों तक पहुंचता है। इसमें उत्तर प्रदेश जाने के लिए तस्कर ओडिशा-जगदलपुर सीमा का इस्तेमाल भी करते हैं। एनएच-63 ओडिशा, छग को सीधे जोड़ता है। बस्तर पुलिस ओडिशा से निकलने वाले गांजे को बॉर्डर पर नगरनार के पास ही पकड़ती है।













.jpeg)

