CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने जारी किया दशहरा-दीपावली छुट्टी का आदेश, देखे कब कब कितने दिन की है छुट्टी

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने जारी किया दशहरा-दीपावली छुट्टी का आदेश, देखे कब कब कितने दिन की है छुट्टी

रायपुर, राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए शासकीय अवकाशों की घोषणा कर दी है। जारी आदेशानुसार दशहरा अवकाश 13 से 16 अक्टूबर मतलब की 4 दिन और दीपावली अवकाश 2 से 6 नवंबर मतलब 5 दिन के लिए रहेगा। इसी तरह शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर मतलब 5 दिन और ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2022 से 15 जून 2022 मतलब 46 दिन की छुट्टी रहेगी। कुल 60 दिनों की रहेगी छुट्टिया।
देखे आदेश :-


 

राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ

राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ

रायपुर: राज्यपाल ने आज राजभवन के दरबार हॉल में उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पूर्व गोस्वामी आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, महापौर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे। समारोह में मुख्य न्यायाधीश गोस्वामी की धर्मपत्नी डॉ. नीलाक्षी गोस्वामी सहित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह के प्रारंभ में प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा राष्ट्रपति के वारंट का वाचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं हाईकोर्ट के अधिवक्तागण उपस्थित थे।

युवाओं ने फ्लैक्स के 2000 टुकड़ों को जोड़कर बनाया केदारनाथ धाम दुर्गा पंडाल

युवाओं ने फ्लैक्स के 2000 टुकड़ों को जोड़कर बनाया केदारनाथ धाम दुर्गा पंडाल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो सालों बाद फिर दुर्गा पूजा की रौनक लौटी है। मठपुरैना इलाके में कुछ युवकों ने मिलकर ऐसा पंडाल तैयार किया है, जिसे देखकर हर कोई ठहर जाता है। पंडाल को केदारनाथ मंदिर की तरह बनाया गया है। इस पंडाल के भीतर मां दुर्गा और भगवान शिव के दर्शन होते हैं। यह पंडाल नव जागृति दुर्गा उत्सव समिति के युवाओं ने बनाया है।


इस पंडाल में मां दुर्गा की पूजा करने वाले पंडा सीता राम साहू ने बताया कि मठपुरैना में ही रहने वाले योगेंद्र विश्वकर्मा ने इस पंडाल का कॉन्सेप्ट तैयार किया है। मोबाइल पर हम सभी अक्सर केदारनाथ धाम के फोटो-वीडियो देखा करते थे। मन में ये ख्याल भी आता है कि वहां जाएं, मगर हर कोई उतना सक्षम नहीं कि उतनी दूर सफर कर पाए। इसलिए हमने उस पवित्र धाम का स्वरूप यहीं तैयार कर दिया।


ऐसे आया आइडिया
सीता राम ने बताया कि अब लोग यहां आते हैं तो मंदिर को गौर से देखते हैं। हैरान रह जाते हैं। इसकी दीवारों को छूकर देखते हैं। दरअसल इसे हमने 2000 फ्लैक्स प्रिंट के टुकड़ों को जोड़कर बनाया है। इन टुकड़ों को उन्हीं पत्थरों की तरह प्रिंट किया गया है जैसे केदारनाथ धाम की दीवारों पर लगे हैं। हल्के साइड लुक से देखने पर पंडाल इंटरनेट पर मौजूद केदारनाथ धाम की असल तस्वीरों जैसा ही दिखाई देता है। इसे 10 से 12 दिनों की मेहनत से मोहल्ले की लोगों ने मिलकर बनाया है।

मां की कुटिया भी पसंद की जा रही
नया पारा इलाके में युवा मंडल गणेशोत्सव समिति ने एक कुटिया तैयार की है। भारतीय शास्त्रों में ऋषि मुनियों के रहने के जिस स्थान का वर्णन मिलता है। वैसे ही लुक में इस पंडाल को तैयार किया गया है। सूखी घास और बांस से मिलाकर इसे झोपड़ी नुमा पंडाल को तैयार किया गया है। इसके अंदर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। इस पंडाल के पास से भी गुजरने वाले लोग बिना इस नजारे को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किए आगे नहीं बढ़ते।

मुस्लिम समुदाय ने की मातारानी की पूजा, कवर्धा में शांति बहाली का मांगा आशीर्वाद

मुस्लिम समुदाय ने की मातारानी की पूजा, कवर्धा में शांति बहाली का मांगा आशीर्वाद

कवर्धा: नवरात्रि पर्व के छठे दिन वार्ड नंबर 23 के मुस्लिम समुदाय के लोग वार्ड में स्थित पुलिस चौकी में विराजमान दुर्गा माता की पूजा आराधना करने एकत्रित हुए। माता से प्रार्थना की गई की वर्तमान में कवर्धा में जो अभी तनाव है उससे हमें मुक्ति दिलाए। इसके अलावा उपस्थित भक्तों ने कवर्धा को फिर से एक बार अमन चैन एवं शांति के वातावरण मे सभी को रहने का आशीर्वाद मांगा। मुस्लिम समाज के साथ सिख समुदाय के लोग भी पूजा में सम्मिलित हुए।

CG BREAKING: जनसम्पर्क विभाग में काम-काज ठप, अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर

CG BREAKING: जनसम्पर्क विभाग में काम-काज ठप, अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब सरकार की छवि बनाने वाला विभाग ही आंदोलन पर उतर गया हो। राज्य में जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर हैं। इसलिए विभाग में सरकारी काम-काज भी ठप हो गया है। राज्य में जनसम्पर्क अधिकारी संघ की मांग है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ अधिकारी को संचालक पद पर पदस्थ किया गया है, उन्हें इस पद से तत्काल हटाया जाए।

वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को अपील जारी करते हुए जनसम्पर्क अधिकारी संघ की मांगों का पुरजोर समर्थन और सहयोग करने को कहा है। जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने यह स्पष्ट किया है कि सांकेतिक कलमबंद के बाद भी मांगें पूरी नहीं होती तो, अधिकारी-कर्मचारी काली पट्टी लगाकर ही काम करेंगे और मांगे शीघ्र पूरी नहीं होने पर इस आन्दोलन को तेज किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ ने भी जनसम्पर्क अधिकारी संघ की इन मांगों का पुरजोर समर्थन करते हुए प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन करने की बात भी कही है।

क्या है नियम :
उल्लेखनीय है कि आयुक्त जनसम्पर्क दीपांशु काबरा से सोमवार को छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ के सभी पदाधिकारियेां और सदस्यों के साथ सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई। चर्चा के दौरान आयुक्त जनसम्पर्क को अधिकारियों ने अवगत कराया गया कि संचालक के पद पर अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी को पदस्थ किए जाने का शासन का नियम है। अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी की पदस्थापना नहीं होने की दशा में विभागीय वरिष्ठ अधिकारी को संचालक के पद पर पदस्थ किया जा सकता है, किन्तु किसी भी स्थिति में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को पदस्थ नहीं किया जा सकता।

पदस्थापना नियम विरूद्ध :
संघ ने यह भी अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ संवाद में मंत्रिमंडल के फैसले के अनुरूप प्रतिनियुक्ति पर विभागीय अधिकारी ही पदस्थ किए जाते रहे हैं। इन पदों पर वर्तमान में राज्य प्रशासनिक सेवा और अन्य संवर्ग के अधिकारी की पदस्थापना नियम विरूद्ध की गई है। संघ ने इन प्राथमिक विषयों पर चर्चा करने के साथ विभागीय 12 बिन्दुओं की मांगों पर भी चर्चा की। आयुक्त जनसम्पर्क ने संघ की सभी मांगों को जायज निरूपित करते हुए यह ठोस आश्वासन दिया कि जो भी बिन्दु छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के द्वारा अवगत कराए गए हैं, उन्हें शासन को अवगत कराते हुए इस दिशा में त्वरित कार्यवाही कराने की हर संभव पहल की जाएगी।

एक दिन का सांकेतिक कलम बंद :
आयुक्त जनसंपर्क के द्वारा दिए गए इस आश्वासन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ और छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ की मंशा से अवगत कराया गया और उनकी सकारात्मक पहल पर यह तय किया गया कि अब अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल की बजाए 12 अक्टूबर को एक दिन का सांकेतिक कलम बंद किया जाएगा और एक निश्चित समयावधि या अंतराल के पश्चात् मांगे पूरी नहीं होने की दशा में राजपत्रित अधिकारी संघ के साथ इस आंदोलन को तेज किया जाएगा।

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन टीकाकरण केंद्रों में आज लगाई जाएगी कोवैक्सीन और कोविशील्ड के 12 हजार से अधिक डोज

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन टीकाकरण केंद्रों में आज लगाई जाएगी कोवैक्सीन और कोविशील्ड के 12 हजार से अधिक डोज

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 103 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 2000 और कोविशिल्ड 10370 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-

 

शहर की यातायात को सुगम सुचारू रखने बाजार व्यवस्था को 3 सेक्टर में बांट कर बनाया गया व्यवस्था- यातायात पुलिस रायपुर

शहर की यातायात को सुगम सुचारू रखने बाजार व्यवस्था को 3 सेक्टर में बांट कर बनाया गया व्यवस्था- यातायात पुलिस रायपुर

रायपुर, आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुचारू बनाए रखने यातायात पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। किसी भी प्रकार की यातायात असुविधा होने पर तत्काल सहायता हेतु यातायात हेल्प लाइन नंबर 0771 424 7119 जारी किया गया। तथा प्रमुख बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर शुभम सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु अधिकारी कर्मचारियों को निरंतर तैनात कर दिया गया है।

बता दे की त्योहारी सीजन के दौरान आम नागरिक भारी संख्या में शहर के बाजारों में खरीदारी करने आते हैं इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था पर काफी दबाव होता है तथा कभी-कभी जाम की स्थिति भी निर्मित हो जाती है जिसे देखते हुए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा समय पूर्व शहर के प्रमुख बाजारों पर बीट पेट्रोलिंग व क्रेन पेट्रोलिंग तैनात कर दिया गया है जो लगाकर बीट क्षेत्र में उपस्थित रहकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही करेंगे इसके अतिरिक्त भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं बाजारों में किसी भी प्रकार की अपराधी गतिविधियो की रोकथाम एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने हेतु आईटीएमएस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।

त्योहारी सीजन के दौरान बाजार व्यवस्था को 3 सेक्टरों में बांटकर यातायात व्यवस्था बनाया गया है जो निम्नानुसार है:-
सेक्टर -1 पहले सेक्टर में एमजी रोड केके रोड रामसागर पारा तेलगानी नाका फाफाडीह आमापारा बाजार क्षेत्रों को रखा गया है। इस सेक्टर के बाजारों में आने वाले नागरिक अपना वाहन मल्टी स्टोरी पार्किंग शारदा चौक के पीछे पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे!

सेक्टर -2 दूसरे सेक्टर में मालवीय रोड सदर बाजार रोड बैजनाथ पारा कंकालीपाड़ा पुरानी बस्ती शास्त्री बाजार एवं शास्त्री चौक क्षेत्र रखा गया। इस सेक्टर के बाजारों में आने वाले नागरिक अपना वाहन गांधी मैदान हिंदी स्पोर्ट्स ग्राउंड सीरत मैदान मैं अपना वाहन पार्क करेंगे।

सेक्टर -3 तीसरे सेक्टर में पंडरी कपड़ा मार्केट, देवेंद्र नगर पीली बिल्डिंग, दलदल सिवनी, लोधी पारा अनुपम नगर तेलीबांधा बाजार क्षेत्र को खा गया है। तीसरे सेक्टर में आने वाले नागरिक अपना वाहन पंडरी कपड़ा मार्केट के सामने खाली मैदान वह सिटी सेंटर मॉल पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

अपील आम नागरिकों से अपील है कि त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में अत्यधिक संख्या में लोगों की खरीदारी करने हेतु आने पर शहर की यातायात व्यवस्था पर काफी दबाव पड़ता है जिसे शुभम व्यवस्था बनाने के लिए यातायात पुलिस निरंतर कर्तव्यरत रहता है। किसी भी प्रकार की यातायात असुविधा से बचने के लिए अपना वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क कर खरीदारी करें। किसी भी प्रकार की यातायात संबंधी असुविधा होने पर यातायात पुलिस रायपुर का हेल्पलाइन नंबर 0771 4247119 को कॉल कर सकते हैं।
 

BREAKING: भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, उपासने समेत दर्जनों नेताओ के खिलाफ दर्ज हुआ FIR, जाने क्या है मामला

BREAKING: भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, उपासने समेत दर्जनों नेताओ के खिलाफ दर्ज हुआ FIR, जाने क्या है मामला

रायपुर, भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल, सचिदानंद उपासने, ओंकार बैस, विश्वदिनी पांडे, बिजेंद्र यादव, जगदीश साहू, रोहित साहू, मोंटू साहू, गोपेश साहू, सुनीता नागरानी, गुंजन प्रजापति, चिंटू साहू, अर्चना शुक्ला, तुषार चोपड़ा, बृजलाल साहू, दलविंदर सिंह बेदी, समेत अन्य 25 लोगों के ख़िलाफ FIR दर्ज हुई है.
भाजपा के चक्काजाम से आम लोगों को काफी परेशानी हुई है. इससे आहत एक आम नागरिक ने भाजपा के 25 नेताओं के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने भाजपा नेताओं पर अस्पताल जाने से रोकने का आरोप लगाया है. इसमें से बीजेपी के 18 नामजद बाकी अन्य 25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है, जिसमें पुलिस ने धारा 341, 147 के तहत एफआईआर दर्ज की है.


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल ने बताया कि शंकर नगर के मुख्य चौक को काफी देर तक जाम किया गया था, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हुआ है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
आपको बता दें कि राजधानी के बीटीआई ग्राउंड में गरबा, रावण दहन को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने हैं. बीजेपी का आरोप है कि सत्ता का दुरुपयोग कर बगैर अनुमति बीटीआई ग्राउंड में कांग्रेस पार्षद द्वारा आयोजन किया जा रहा है. इसके विरोध में बीजेपी दुर्गा उत्सव समिति संजय श्रीवास्तव के अगुवाई में शंकर नगर चौक में चक्काजाम कर दिया था.
 

BIG BREAKING : आज राजधानी रायपुर में मिले इतने मरीज, इतने हुए स्वस्थ्य

BIG BREAKING : आज राजधानी रायपुर में मिले इतने मरीज, इतने हुए स्वस्थ्य

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 02 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 01 और होम आइसोलेशन से 02 कुल 03 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 21 है। आज तक रायपुर में 157960 मरीजो की पहचान हुई है और 154800 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 24 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 04 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 33 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 196 है | आज प्रदेश में 19227 टेस्ट हुए है |

 

जल-जीवन मिशन के तहत ग्रामीण परिवार को शुद्ध पेयजल के लिए होगा घरेलू नल कनेक्शन -  सुनील सोनी

जल-जीवन मिशन के तहत ग्रामीण परिवार को शुद्ध पेयजल के लिए होगा घरेलू नल कनेक्शन - सुनील सोनी

रायपुर, सांसद सुनील सोनी ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेकर जिले में किए जा रहे विकासपरक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए घरेलू नल कनेक्शन दिया जाएगा। घरेलू नल कनेक्शन के साथ-साथ सार्वजनिक संस्थानों जैसे ग्राम पंचायत भवन, स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र आदि सभी में नल कनेक्शन दिया जाना है। इस योजना का उद्देश्य पानी की आपूर्ति के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण कर प्रत्येक ग्रामीण परिवार को पर्याप्त मात्रा में पानी नियमित रूप से उपलब्ध कराना है।
बैठक में विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक एवं छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, विधायकगण सर्व सत्यनारायण शर्मा और बृजमोहन अग्रवाल, नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष सहित कलेक्टर सौरभ कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी, नगर निगम रायपुर कमिश्नर प्रभात मलिक सहित जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
सोनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण ) के प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे ट्रैक के समीप बसे लोगों को भी व्यवस्थापित करने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सही समय पर शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया।
सोनी ने कहा कि स्वच्छता अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी शौचालय से संबंधित है। सार्वजनिक शौचालय निर्माण के समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बिजली और पानी की वहां समुचित व्यवस्था हो। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत हितग्राहियों को लाभांवित किया जाना हैं। उन्होंने हाईवे से लगे गांवों में भी सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था करने कहा।
सोनी ने अधिकारियों से निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण भी सतत रूप से करने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर किसी कारणवश स्वीकृत कार्यों स्वीकृत कार्य निरस्त होते है तो इसकी जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से देने को कहा।
बैठक में मनरेगा ,दीनदयाल उपाध्याय, ग्रामीण कौशल योजना, अंत्योदय योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूअर्बन मिशन ,ग्राम सड़क योजना, सामाजिक पेंशन योजना, आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी मिशन, स्वाइल हेल्थ कार्ड, राज्य कृषि विकास योजना, सर्व शिक्षा अभियान, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, डिजिटल इंडिया ,प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की।

 

गोबर से बिजली बनाकर छत्तीसगढ़ के गांव बनेंगे बिजली के उत्पादन में आत्मनिर्भर : श्री भूपेश बघेल

गोबर से बिजली बनाकर छत्तीसगढ़ के गांव बनेंगे बिजली के उत्पादन में आत्मनिर्भर : श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्वावलंबी गांवों की परिकल्पना के अनुसार अब छत्तीसगढ़ के गांव आत्मनिर्भर बन रहे हैं। जल्द ही गोबर से बिजली उत्पादन कर अब छत्तीसगढ़ के गांव बिजली के मामले में भी आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने कहा कि गोबर से बिजली बनाने की शुरूआत तीन गौठानों रायपुर, बेमेतरा और दुर्ग जिले के एक-एक गौठान से की गई है। इसका विस्तार सभी गौठानों में करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। श्री बघेल ने कहा कि अब प्रदेश में मिशन मोड में गोधन न्याय योजना का संचालन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में पशुपालकों, गोबर संग्राहकों को गोबर खरीदी, लाभांश के रूप में महिला स्व-सहायता समूहों तथा गौठान समितियों के खाते में कुल 7 करोड़ 36 लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण करने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, कृषि विभाग के विशेष सचिव एवं गोधन न्याय योजना के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एस. भारती दासन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने 16 सितम्बर से 30 सितम्बर तक खरीदे गए गोबर के एवज में पशुपालकों और गोबर संग्राहकों के खाते में एक करोड़ 87 लाख रूपए, लाभांश की राशि के रूप में महिला स्व-सहायता समूह को 2 करोड़ 14 लाख रूपए तथा गौठान समितियों को 3 करोड़ 35 लाख रूपए की राशि का अंतरण किया। गोबर खरीदी के एवज में गोधन न्याय योजना शुरू होने के बाद अब तक 104 करोड़ 41 लाख रूपए, लाभांश राशि के रूप में महिला स्व-सहायता समूहों और गौठान समितियों को कुल 62 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया गया है। इसमें से महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 25 करोड़ 2 लाख रूपए और गौठान समितियों को 37 करोड़ 90 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गोधन न्याय योजना से प्रदेश के 84 हजार 469 भूमिहीन लोग भी लाभान्वित हो रहे है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गौठानों में महिला स्व-सहायता समूह अब वर्मी कम्पोस्ट बनाने तक सीमित नहीं रहेंगे। गौठानों में राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं की मदद से विभिन्न रोजगारमूलक गतिविधियां प्रारंभ की जाएंगी। गौठानों में धान कूटने, तेल पेराई की मशीनें लगाई जाएंगी और लोहारी तथा जूता निर्माण के उद्यम भी प्रारंभ किए जाएंगे। उन्हांेने कहा कि गौठानों में जैविक खाद बनाने, सामुदायिक बाड़ियों से सब्जियों, मशरूम का उत्पादन, मछली पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, पशु-पालन, गोबर का दीया, गमला, अगरबत्ती निर्माण और अन्य गतिविधियों में 09 हजार 211 स्व-सहायता समूह जुड़े हुए हैं। इन गतिविधियों से 67 हजार से ज्यादा सदस्यों को आय हो रही है। स्व सहायता समूहों के सदस्यों ने इन गतिविधियों से अब तक 43 करोड़ 72 लाख रुपए की आय प्राप्त कर ली है। गोबर से जैविक खाद बनाने के साथ अब स्व-सहायता समूह बिजली बनाकर भी आय प्राप्त करेंगे। गौठानों में उत्पादित होने वाले बिजली सरकार द्वारा खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना के मिशन मोड में संचालन के लिए गोधन न्याय मिशन का गठन किया जा रहा है। जिसके तहत गौठानों में जरूरी अधोसंरचनाओं का निर्माण तेजी से किया जाएगा। किसानों, पशुपालकों, स्व-सहायता समूहों और गौठान समितियों के आय में बढ़ोत्तरी के उपाय किए जाएंगे। गांवांे में बन रहे गौठान आने वाले समय में पूरे राज्य की ताकत बनेंगे।
कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि गोधन न्याय योजना का संचालन अब मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मिशन मोड में किया जाएगा। महिला स्व-सहायता समूह अब केवल वर्मी कम्पोस्ट बनाने तक सीमित नहीं रहेंगे। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना के तहत विभिन्न आयमूलक गतिविधियां चिन्हित कर गौठानों में प्रारंभ की जाएंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर गोधन न्याय योजना की सराहना की जा रही है। हर 15 दिन में गोबर खरीदी की राशि का भुगतान किया जा रहा है। इस योजना के संचालन के लिए कृषि विभाग को नोडल विभाग बनाया गया। इस योजना को और अधिक गति प्रदान करने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी इससे जोड़ा जाएगा।
कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 250 गौठानों में कस्टम प्रोसेसिंग सेंटर प्रारंभ किए जाएंगे, इसके लिए प्रत्येक गौठान को 8 लाख रूपए की राशि दी जाएगी, इससे वहां मिनी राईस मिल सहित दाल, खाद्य तेल, मुर्रा, मसाला, तीखुर प्रोसेसिंग की इकाईयां लगाई जाएंगी। इसी तरह 2 हजार गौठान समितियों को विभिन्न उपकरणों की व्यवस्था के लिए 20-20 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हरा चारा विकास के लिए 50 लाख रूपए की राशि रखी गई है। चयनित आदिवासी बहुल विकासखण्डों में 3-3 करोड़ रूपए की राशि से सेटेलाईट हेचरी विकसित की जाएगी। उन्हांेने बताया कि गोधन न्याय योजना के माध्यम से प्रदेश के एक लाख 81 हजार से अधिक पशुपालक लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश में 10 हजार 501 गौठानों की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 7 हजार 460 गौठान निर्मित हो चुके हैं। गोधन न्याय योजना में अब तक 52 लाख 21 हजार क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है।
 

CG NEWS: बीमार युवक के मज़बूरी का फायदा उठाकर चोरों ने युवक की बाइक चुराई, मामला दर्ज

CG NEWS: बीमार युवक के मज़बूरी का फायदा उठाकर चोरों ने युवक की बाइक चुराई, मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से चोरी का मामला सामने आया है, शहर में एक युवक की मजबूरी का फायदा चोरों ने बखूबी उठाया। दरअसल युवक की तबीयत रास्ते में बिगड़ी तो वह फुटपाथ पर बाइक छोड़कर अपने घर चला गया। सुबह उसी जगह पर लौटा तो बाइक गायब थी। अब युवक ने मामले की शिकायत खमतराई थाने में की है।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुढ़ियारी के अंबेडकर चौक में रहने वाला जीतू प्राइवेट नौकरी करता है। देर रात वह अपनी बाइक से गोगांव में रहने वाली नानी से मिलकर घर लौट रहा था। बसंत बिहार के ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचा था कि अचानक चक्कर आने से वह गिर पड़ा था। आसपास मौजूद लोगों ने उसकी मदद की कुछ देर बाद वह लिफ्ट लेकर अपने घर लौट गया। उसकी अवेंजर बाइक ब्रिज के नीचे ही पार्क की गई थी। मगर सुबह तक उसे चोर अपने साथ ले गए।


कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर धावा
रायपुर के दीनदयाल नगर थाना इलाके में भी एक चोरी का मामला पहुंचा है । रविंद्र जैन नाम के एक अकाउंटेंट ने शिकायत की है कि उनकी कंस्ट्रक्शन कंपनी का कुछ काम रायपुरा के बंकिम शुक्ला नाम के व्यक्ति के मकान में चल रहा था। यहां कंपनी के कंस्ट्रक्शन में इस्तेमाल होने वाले सेंटरिंग पाइप रखे गए थे। देर रात चोरों ने इस मकान में धावा बोला और कंस्ट्रक्शन एरिया में रखे 80 सेंटरिंग पाइप चुरा कर अपने साथ ले गए। पुलिस को शक है कि इस मामले में एक से अधिक चोरों ने घटना को अंजाम दिया गया हो गया होगा और किसी छोटे माल वाहक वाहन का भी इस्तेमाल किया गया होगा। फिलहाल इस मामले में FIR दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

ग्लास कंपनी से 12 लाख 88 हजार का माल मंगवाकर पेमेन्ट नही दिया, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

ग्लास कंपनी से 12 लाख 88 हजार का माल मंगवाकर पेमेन्ट नही दिया, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रायपुर: रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र अंतर्गत मिस्टर ग्लास कंपनी से 12 लाख 88 हजार 343 रुपये का माल खरीदकर पेमेन्ट नही करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक मिस्टर ग्लास कंपनी ग्राम दरबा मंदिर हसौद रायपुर का मैनेजर अंकित कुमार उम्र 32 साल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि फ र्म के संचालक/ भागीदार अमन सिंघल से विशाल बिजपुरिया जो दीदारगंज पटना सिटी बिहार निवासी जो ग्लास व्यवसायी है। अप्रेल 2019 ग्लास फैक्ट्री ग्राम दरबा एवं कार्यालय समृद्धि एवेन्यु सेंट जेवियर्स स्कूल के पास अवंति बिहार रायपुर मे आकर मिला। और बताया कि उसका ग्लास बड़ा व्यवसाय है। साथ काम करने प्रार्थी के फर्म को काफी लाभ होगा।


जिससे प्रार्थी उसके विश्वास में आकर उसे माल देना प्रारंभ कर दिया। शुरू -शुरु में विशाल बिजपुरिया ने माल का भुगतान समय -समय पर कर अपना विश्वास जमा लिया। और इसका फायदा उठाकर अधिक माल का आर्डर कर 12 लाख 88 हजार 343 रुपये का ग्लास का आर्डर दिया,माल मिल जाने के बाद वह काफी दिनों तक पेमेन्ट नही किया। जिसके बाद व्यवसाय स्थल पटना जाकर रकम मांगने गये कोई न कोई बहाना कर अब तक रकम अदा न कर 5-6 माह से संपर्क रखना बंद कर दिया इस तरह विशाल बिजपुरिया ने विश्वास में लेकर प्रार्थी के फर्म से क्रय किये ग्लास कुल 12,88,243 रूपये भुगतान नही किया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

सनसनीखेज खबर: महिला का सिर काट कर हत्या, घर से कुछ दूर बोरी में मिला शव

सनसनीखेज खबर: महिला का सिर काट कर हत्या, घर से कुछ दूर बोरी में मिला शव

छत्तीसगढ़ के जांजगीर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, सोमवार को एक महिला की सिर कटी लाश मिली है। महिला का धड़ पड़ा हुआ था, जबकि सिर का अभी तक पता नहीं चल सका है। धड़ के पास ही देसी शराब की बोतलें और बैग बरामद हुआ है। बैग में मिले आधार कार्ड और बाकी सामान से महिला की पहचान की गई है। महिला करीब दो महीने से लापता थी। जिस जगह से शव बरामद हुआ है, वह महिला के गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, नवागांव के रास्ते में सोमवार को झाड़ियों के किनारे महिला की लाश देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो झाड़ियों के किनारे ही एक बैग और साड़ी पड़ी हुई थी। बैग में आधार कार्ड सहित अन्य सामान था। आधार कार्ड से महिला की पहचान अकलतरा के पीपरसत्ती गांव निवासी राजकुमारी खरे (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि महिला दो महीने से लापता थी।


कई दिन पहले हत्या कर शव फेंकने की आशंका
पुलिस को शव काफी सड़ी-गली हालत में मिला है। ऐसे में आशंका है कि कई दिन पहले ही उसकी हत्या कर दी गई थी। मौके से 5 शराब की बोतलें मिली हैं। ऐसे में पुलिस को यह भी आशंका है कि वारदात में कई लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि दो महीने से महिला कहां थी, इसको लेकर अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस आसपास पूछताछ और छानबीन कर सिर का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


बैग से शिकायत की कॉपी, गांव के ही लोगों पर मारपीट का आरोप
पुलिस को बैग से अकलतरा थाने में 29 जुलाई को की गई शिकायत की कॉपी भी मिली है। इसमें राजकुमारी खरे ने कहा है कि 10 जुलाई को उसके घर में चोरी हुई थी। इसको लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। बावजूद इसके गांव के ही सेवक राम व उसके परिवार के सदस्यों ने घर में आकर गाली-गलौज और छोटे बेटे धनेश से मारपीट का प्रयास किया। कहा कि उनके खिलाफ क्यों शिकायत की है। साथ ही धमकी दी कि एफआईआर वापस नहीं ली तो बहुत बुरा होगा।


गांव में अकेले रहती थी महिला, पति की दो साल पहले मौत हो चुकी
महिला के पति की करीब 2-3 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे हैं। दोनों कमाने के लिए बाहर जिलों में रहते हैं। गांव में महिला राजकुमारी अकेले ही रहती थी। पुलिस ने उसके दोनों बेटों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। वहीं पुलिस गुमशुदगी को लेकर भी पूछताछ कर रही है। इस संबंध में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।

बड़ा हादसा: माता पूजा के लिए पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तात ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

बड़ा हादसा: माता पूजा के लिए पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तात ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

बलौदाबाजार: राहगीर को तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। राहगीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर मुआयना के लिए पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक युवक घर से माता की पूजा के लिए निकला था। रास्ते में कोदवा गांव के पास युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पलारी पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विस्तृत विवेचना कर रही है।

बड़ी खबर रायपुर: नव निर्माण अस्पताल में बिजली फिटिंग करते समय कर्मचारी आया करंट की चपेट में, इलाज के दौरान मौत

बड़ी खबर रायपुर: नव निर्माण अस्पताल में बिजली फिटिंग करते समय कर्मचारी आया करंट की चपेट में, इलाज के दौरान मौत

रायपुर: राजधानी के डगनिया स्थित एक अस्पताल में बिजली ?फिटिंग का काम करने के दौरान एक व्यक्ति करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। इलाज के ?लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन एवं ठेकेदार के खिलाफ 304 ए के अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


मिली जानकारी के मुताबिक ठेकेदार सुरेश साहू पिता हेतराम साहू 46 साल निवासी प्रोफेसर कालोनी सेक्टर 3 म नं स्2ष्ठ/43 झुलेलाल प्रोविजन स्टोर्स के पास थाना पुरानी बस्ती निवासी के द्वारा नगर में नव निमार्णाधीन वासुदेव हास्पीटल में बिजली फिटींग का कार्य कराया जा रहा था,बिजली फिटिंग के दौरान 12 जून 2021 को घनश्याम गौतम 24 वर्ष पिताल लखन लाल गौतम निवासी ग्राम झीट अम्लेश्वर निवासी करंट की चपेट में आ गया,जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत हो जाने पर ठेकेदार अपने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर मृतक के पिता को फोन से सूचित कर ग्राम झिट पहूंचाने बाद बिना पुलिस को सूचना दिये एवं बिना पोस्टमार्डम के अंतिम संस्कार करा दिया गया।


मृतक के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस में की जिसके बाद मामले की जांच की गई। जांच में पाया कि ठेकेदार सुरेश साहू के पास तार मिस्त्री का लायसेंस और न ही विद्युत कार्य करने का लायसेंस है,एवं ना ही उसके साथ काम करने वाले अन्य इलेक्ट्रीशियन के पास भी विद्युत संबंधी कार्य करने का लायसेंस नही है,इसके बावजूद विद्युत नियमो का उल्लंघन कर श्रीमती वंदना अग्रवाल स्वामिनी हास्पीटल डंगनिया रायपुर के द्वारा उसे बिजली फिटिंग का काम दिया गया। घनश्याम से लापरवाही पूर्वक काम कराने की वजह से यह हादसा हुआ। मामले में पुलिस ने डॉक्टर वंदना अग्रवाल व ठेकेदार सुरेश के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

RAIPUR CRIME: रात को घर में घुसकर मोबाइल फोन चुराया, 1 आरोपी और 2 अपचारी सहित 3 गिरफ्तार

RAIPUR CRIME: रात को घर में घुसकर मोबाइल फोन चुराया, 1 आरोपी और 2 अपचारी सहित 3 गिरफ्तार

रायपुर: आधी रात को घर में घुसकर मोबाइल फोन चुराने वाले 3 आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में 2 अपचारी भी शामिल हैं। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज कराइ कि 8 अक्टूबर की मध्य रात्रि उनके घर से कोई अज्ञात चोर 3 मोबाइल फोन चुरा कर ले गया। शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 241/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना आजाद चौक की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके परिजनों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम को घटना में संलिप्त आमापारा आजाद चौक निवासी कृष्णा मरकाम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कृष्णा मरकाम की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य दो साथी जो अपचारी बालक है, के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया। जिस पर टीम द्वारा घटना में संलिप्त दोनों अपचारियों को भी पकड़ा गया। आरोपी/अपचारियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की 03 नग मोबाईल फोन कीमती 30,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी/अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी
कृष्णा मरकाम उर्फ गोलू पिता रमेश मरकाम उम्र 19 साल निवासी बजरंग नगर दुर्गा मंदिर के आगे आमापारा थाना आजाद चौक रायपुर।
दो अपचारी बालक।

CG BREAKING: अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख की शराब जब्त

CG BREAKING: अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख की शराब जब्त

रायपुर: मध्य प्रदेश राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब की तस्करी करते अंतर्राज्यीय आरोपी राजेश मण्डावत को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना खमतराई की टीम को सूचना मिली थी, कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड़ स्थित बेस्ट प्राईज पास एक व्यक्ति खड़ी चार पहिया वाहन के अंदर बैठा है तथा वाहन में शराब रखा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक उरला विश्व दीपक त्रिपाठी ने थाना प्रभारी खमतराई अश्विनी राठौर को आरोपी को शराब के साथ पकड़ने निर्देशित किया। थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम मुखबीर द्वारा बताए गए उक्त स्थान पर जाकर पतासाजी करते हुए वाहन एवं व्यक्ति को चिन्हांकित किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम राजेश मण्डावत निवासी उदयपुर राजस्थान का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के अंदर शराब रखा होना पाया गया। शराब परिवहन करने के संबंध में राजेश मण्डावत से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार को कोई वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर आरोपी राजेश मण्डावत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से म.प्र. राज्य निर्मित गोवा ब्राण्ड का 55 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 3,57,500/- रूपये, 02 नग मोबाईल फोन एवं शराब परिवहन मंे प्रयुक्त कार क्रमांक सी जी/04/एम जेड/0652 को जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा शराब को म.प्र. के शहडोल से लाना बताया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 651/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी – राजेश मण्डावत पिता हिम्मत सिंह मण्डावत उम्र 37 साल साकिन मकान नंबर 67 नई अहिसापुरी, फहेहपुर, उदयपुर थाना अम्बा माता जिला उदयपुर (राजस्थान)।

राजधानी के बस स्टैंड में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को पकड़ा

राजधानी के बस स्टैंड में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को पकड़ा

रायपुर: राजधानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लगभग 7 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसके कीमत 50 हजार रूपए है। मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकरी के अनुसार 10 अक्टूबर मुखबिर के माध्यम से देवेंद्र नगर थाना में सूचना मिली कि बस स्टैण्ड में एक व्यक्ति बैग में गांजा रखा रहा है जो कहीं जाने की फिराक में बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम ने उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर के बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सूरज कुमार गौतम निवासी चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) का होना बताया। टीम के सदस्यों ने उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी सूरज कुमार गौतम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 7 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 50,000/- रूपए जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को उमरकोट (उड़ीसा) से लाना बताया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 144/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी - सूरज कुमार गौतम पिता बु़द्धराज गौतम उम्र 20 वर्ष ग्राम विलास बंधेर थाना राजापुर चित्रकूट उत्तर प्रदेश।

बड़ी खबर रायपुर: धरने में बैठे कोरोना योद्धा को सांप ने काटा, मची अफरा-तफरी

बड़ी खबर रायपुर: धरने में बैठे कोरोना योद्धा को सांप ने काटा, मची अफरा-तफरी

रायपुर: अपनी मांगों को लेकर पिछले 50 दिनों से धरने पर बैठे कोरोना योद्धाओं में से एक को देर रात जहरीले सांप ने काट लिया। युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार जिस कोरोना योद्धा को सांप ने काटा है उसका नाम धनेश साहू बताया जा रहा है। वह मूलतः बलौदा बाजार का रहने वाला है। युवक को आनन-फानन में अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि बड़ी संख्या में धरना स्थल पर ही कोरोना योद्धा सोते है। इसी दौरान सांप के काटने के बात कही जा रही है। कोरोना योद्धा पिछले करीब 50 दिनों से सेवा में वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है।

CG NEWS: 3 साल के बच्चे पर तेंदुआ ने किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप

CG NEWS: 3 साल के बच्चे पर तेंदुआ ने किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप

धमतरी: शीतला मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे 3 साल के बच्चे पर तेंदुआ ने हमला कर दिया है। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। मामला सिहावा थाना इलाके के शीतला मंदिर और सोनामागर के बीच रास्ते का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम सिहावा थाना इलाके के सोना मगर निवासी भावेश पिता विनोद नेताम उम्र 3 वर्ष अपने परिजन के साथ शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए आया था। जहां से वह परिजनों के साथ घर लौट रहा था। तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे बच्चा जख्मी हो गया। सिहावा थाना में पदस्थ एएसआई राधेश्याम बंजारे ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्चे का उपचार चल रहा है।

बता दें सिहावा इलाके में इन दिनों तेंदुआ की मौजूदगी लगातार देखा जा रहा है। पूर्व में तेंदुआ दो बच्चों पर हमला कर मार चुका है।

टीकाकरण केंद्र : आज राजधानी रायपुर में आपके नजदीक इन 113 टीकाकरण सेंटरों में उपलब्ध है कोविशिल्ड और कोवैक्सीन, देखें सूची

टीकाकरण केंद्र : आज राजधानी रायपुर में आपके नजदीक इन 113 टीकाकरण सेंटरों में उपलब्ध है कोविशिल्ड और कोवैक्सीन, देखें सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 113 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 2030 और कोविशिल्ड 11440 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-

 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, आज राजधानी में मिले इतने मरीज, इतने हुए स्वस्थ्य

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, आज राजधानी में मिले इतने मरीज, इतने हुए स्वस्थ्य

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 05 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 01 और होम आइसोलेशन से 02 कुल 03 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 22 है। आज तक रायपुर में 157958 मरीजो की पहचान हुई है और 154797 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 19 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 29 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 205 है | आज प्रदेश में 13943 टेस्ट हुए है | 

कबीर नगर व्यावसायिक संघ रायपुर छ ग का निर्वाचन सम्पन्न, इन्हें दी गई अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

कबीर नगर व्यावसायिक संघ रायपुर छ ग का निर्वाचन सम्पन्न, इन्हें दी गई अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

रायपुर | हाउसिंग बोर्ड की सबसे बड़ी कॉलोनी कबीर नगर  जंहा 150 दुकान चार शॉपिंग परिसर(अमलतास, अरपा, कंचन जंघा एव खारुन काम्प्लेक्स) में बने हुये है। यंहा के व्यवसायियो के द्वारा रजिस्टर्ड समिति कबीर नगर व्यावसायिक संघ रायपुर है, जिसके समस्त पदाधिकारियो  का निर्वाचन, रिटायर्ड अतिरिक्त कलेक्टर छ ग शासन आर डी दीवान  के समक्ष में  पूर्व पदाधिकारी जिनमें अध्यक्ष  पद पर यस आर्या, सचिव  प्रशांत तिवारी एवं कोषाध्यक्ष  के. पी. साहू जी को पुनः आगामी 3 वर्षो के लिये सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुये एवं कबीर नगर व्यावसायिक संघ के अंतर्गत आने वाले  4 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स में 4 उपाध्यक्ष 4 सह सचिव एवं 2 सदस्य प्रति काम्प्लेक्स में नियक्ति की प्रक्रिया के तहत खारुन परिसर से उपाध्यक्ष हेतु दीपेंद्र दीवान व सुनील ठाकुर जी को सह सचिव, अमित सिंह एव राजकुमार तिवारी  को सदस्य के  रूप में चुने गये उसी कड़ी में अरपा कॉम्पलेक्स से उपाध्यक्ष  आशीष शर्मा एवं सह सचिव  राजेन्द्र चौबे , व 2 सदस्य  सुरेश खिलानी जी एव  राजीव त्यागी कंचन गंगा कॉम्पलेक्स से उपाध्यक्ष  अनुज अग्रवाल  एवं सह सचिव  श्रीकांत दीवान व 2 सदस्य मनीष वर्मा  , मनोहर लाल पहलाजानी जी और अमलतास कॉम्प्लेक्स से उपाध्यक्ष सुनील खुराना  एवं सह सचिव  जय हर्ष दुबे  व 2 सदस्य  सुनील गोयल एव सुधाकर वीखे को चुना गया।।कबीर नगर व्यावसायिक संघ रायपुर के द्वारा 2 बिशिष्ट आमंत्रित सदस्य राम मणि यादव एव   पीके तिवारी को  सर्व सम्मति से मनोनीत  किया गया।। कबीर नगर व्यावसायिक संघ के निर्माण से व्यापारी बंधुओं में एकता और कॉम्पलेक्स परिसर क्षेत्र में रख रखाव में काफी सुधार आया है कबीर नगर व्यावसायिक संघ के द्वारा हाउसिंग बोर्ड से हैंडओवर के पश्चात हाउसिंग बोर्ड को अप्रैल 2021 से देय  एल एम सी, सी एम सी चार्ज देय नही है सिर्फ 300 रुपये प्रति दुकान  प्रति माह रखरखाव हेतु शुल्क समिति के द्वारा निर्धारित देय है अप्रैल 2021 के पूर्व की राशि हाउसिंग बोर्ड को यथावत नियमतः देय है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों को दशहरे के पहले मिलेगा 72500 रूपए का बोनस, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों को दशहरे के पहले मिलेगा 72500 रूपए का बोनस, पढ़ें पूरी खबर

कोरबा | कोल इंडिया ने अपने कर्मियों को दशहरा से पहले 72500 का बोनस देना तय किया है। कहा जा रहा है कि 11 अक्टूबर तक सभी के पास यह राशि पहुंच जायेगी। यूनियन के कई नेता कह रहे है कि उन्हें ज्यादा बोनस की उम्मीद थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। एनटीपीसी के द्वारा दी जाने वाली बोनस की राशि घोषित नहीं की गई है। जिले में 4 पब्लिक सेक्टर के हजारों अधिकारी-कर्मी बोनस से लाल होंगे। बोनस की कई करोड़ राशि यहां के बाजार में बरसेगी। इसे लेकर कारोबारी उत्साहित है।