CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ : घरेलू विवाद के चलते शराबी पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : घरेलू विवाद के चलते शराबी पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले के रामानुज गंज थाना अंतर्गत एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है हत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है हत्या के बाद क्षेत्रीय विधायक बृहस्पत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे हुए थे और मामले की जानकारी ली जब पति से मौत का कारण पूछा गया तो उसने सर्पदंश का बहाना बनाया लेकिन जांच के बाद सच सामने आ गया कि वह नशे में धुत होकर अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला था पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 छत्तीसगढ़ : कमाई का हिस्सा नहीं दिया तो अस्पताल संचालक का किया अपहरण, पुलिस ने 2 डॉक्टर समेत 5 को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : कमाई का हिस्सा नहीं दिया तो अस्पताल संचालक का किया अपहरण, पुलिस ने 2 डॉक्टर समेत 5 को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। अस्पताल संचालक के अपहरण के मामले में बिलासपुर पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों को उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाने की तैयारी पुलिस कर रही हैं। आरोपियों में हास्पिटल में ही पूर्व में काम करने वाले दो डॉक्टर, एक टेक्नीशियन व उनके दो अन्य साथी शामिल हैं।

ज्ञातव्य है कि बिलासपुर के राजकिशोर नगर में स्काई हास्पिटल का संचालन करने वाले 42 वर्षीय प्रदीप अग्रवाल का रविवार 19 सितंबर की शाम को मोपका स्थित एक सेलून से पांच आरोपियों ने अपहरण किया था। आरोपियो ने अपहरण में अर्टिगा कार का इस्तेमाल किया था। पर जाते जाते प्रदीप अग्रवाल की फोर्ड फिगो कार क्रमांक सीजी 10 AJ 1606 को आरोपियो के ही एक साथी ने हास्पिटल के सामने ले जा कर खड़ी कर दी और चाबी लगी हुई छोड़ कर अपने अन्य साथियों के साथ डॉक्टर को ले कर फरार हो गए थे। पर पुलिस का दबाव बढ़ता देख कर 24 घण्टे के अंदर ही अपहरणकर्ता डॉक्टर को दिल्ली एयरपोर्ट में छोड़कर भाग गए थे। जहां फ्लाइट से प्रदीप अग्रवाल पहले रायपुर फिर सकुशल बिलासपुर आ गए थे। बताया जा रहा है कि कोरोना काल में अस्पताल में हुई कमाई का हिस्सा नहीं देने पर अस्पताल संचालक का अपहरण हुआ था।

दो घण्टे में ही आइडेंटिफाई हुए आरोपी:
अपहरण की जानकारी मिलते ही एसपी दीपक झा ने साइबर के एडिशनल एसपी निमेष बरैया को टीम गठित कर डॉक्टर की खोजबीन व सकुशल वापसी के लिए निर्देश दिये। एसपी के निर्देश के बाद परिजनों से हुई पूछताछ में पता चला कि प्रदीप अग्रवाल का हास्पिटल में पूर्व में काम करने वाले मुरादाबाद के मूल निवासी डॉक्टर शैलेन्द्र मसीह और डॉक्टर मोहम्मद आरिफ से पैसो के लेन देन को ले कर विवाद चल रहा था। वही दूसरी ओर तब तक हास्पिटल का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लग चुका था, जिसको देख कर हास्पिटल की एक नर्स ने किडनैपर की पहचान अस्पताल में ही पूर्व में काम करने वाले डॉक्टर के रूप में की।

रात 12.30 को अपहरण की वारदात स्प्ष्ट होने के बाद आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु एसपी दीपक झा ने रात को ही एएसपी निमेष बरैया के सुपरविजन में लाइन के सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में 3 और पुलिसकर्मियों की टीम आरोपियो के पीछे रवाना कर दी। रात भर एडीशनल एसपी निमेष बरैया व एसआई मनोज नायक साईबर सेल में बैठ कर तकनीकी साक्ष्य जुटा कर पुलिस टीम को आरोपियो के सम्बंध में ब्रीफ करते रहे।आरोपियो का पीछा करते हुए पुलिस टीम भी मुरादाबाद पहुँच गई।

मुरादाबाद जा कर आरोपियो ने मोबाईल बन्द कर दिया। पुलिस टीम वहां कैम्प कर आरोपियो के तलाश में जुट गई। दूसरी तरफ बिलासपुर में साइबर एएसपी निमेष बरैया व एसआई मनोज नायक लगातार टेक्निकल एविडेंस जुटाने के लिए जूझते रहे व छोटी-छोटी जानकारियां मुरादाबाद गई टीम से शेयर करते रहे। इसी बीच एक आरोपी हास्पिटल के पूर्व टेक्नीशियन फिरोज का क्लू पुलिस को मिल गया, और मिले क्लू के आधार पर सबसे पहले उसे अरेस्ट कर लिया गया।

आरोपियो ने अपना मोबाईल तो बन्द कर लिया था पर जिन नम्बरो पर आरोपियो ने सबसे ज्यादा बात की थी उसकी तस्दीक की गई,इसके आधार पर फिरोज ने सबसे ज्यादा जिस नम्बर पर सम्पर्क किया था,पुलिस उसके पास पहुँच गई और उस व्यक्ति के सहारे टेक्नीशियन फिरोज की गिरफ्तारी की गई।फिरोज की निशानदेही पर अपहरण में साथ देने वाले दोनो ड्राइवरो रिजवान और आलम को पुलिस टीम ने उठाया,ये दोनों मुरादाबाद से बारी बारी गाड़ी चलाते हुए आये व गए थे।डॉक्टर मोहम्मद आरिफ नोटरी के पास आने वाला था जहां से उसे घात लगा कर पकड़ा गया।सबसे आखरी में डॉक्टर शैलेन्द्र मसीह की गिरफ्तारी हुई।

आरोपियो ने दबावपूर्वक डॉक्टर से उसके हास्पिटल में फोन करवा के कहलवाया था कि “मैं एक आदमी भेज रहा हु,जिसके हाथों में मेरा चेकबुक दे देना” एक्सिस बैंक का चेक बुक मिलने पर आरोपियो ने डॉक्टर से 1 करोड़ 65 लाख 50 हजार मूल्य के 16 चेको पर हस्ताक्षर करवा लिए थे,उसके अलावा स्टाम्प में भी प्रदीप अग्रवाल से अपनी खुद की मर्जी से साथ चलने की लिखा पढ़ी भी करवा ली थी,उक्त स्टाम्प को नोटराइज करने के लिए नोटरी के पास आने के समय ही डॉक्टर मोहम्मद आरिफ की गिरफ्तारी हुई हैं।

कोरोना काल की कमाई की लड़ाई में हुआ अपहरण:
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अस्पताल ने लगभग 7 करोड़ की कमाई की। डॉक्टरों का कहना था कि हमे तनख्वाह के अलावा प्रॉफिट में भी हिस्सा मिलना था, पर अस्पताल संचालक ने हमारा हिस्सा नही दिया। डॉक्टरों ने सीएमओ कार्यालय में शिकायत करते हुए आरोप भी लगाया था कि अस्पताल में जो मेडिसिन मरीजो को नही लगाई जाती उसका भी बिल उनसे वसुला जाता है। इसके अलावा भी कई मरीजो ने अवैध व ज्यादा बिलिंग कि शिकायत अस्पताल प्रबन्धन के खिलाफ की थी व अस्पताल विवादों में रहा था। बहरहाल पुलिस पाँचो गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर शैलेन्द्र मसीह,डॉक्टर मोहम्मद आरिफ ,टेक्नीशियन फिरोज व दो ड्राइवरो रिजवान व आलम को मुरादाबाद की अदालत में आज पेश कर ट्रांजिट रिमांड में ले कर बिलासपुर लाने की तैयारी में हैं।
 
 बड़ी खबर: गोली लगने से जवान की मौत, सर्विस रायफल का टिगर दबने से चली गोली

बड़ी खबर: गोली लगने से जवान की मौत, सर्विस रायफल का टिगर दबने से चली गोली

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर से सीआरपीएफ 229 के जवान कुशवाह ट्रेवल्स की बस में सवार होकर बीजापुर आ रहे थे, इसी दौरान जवान त्रिलोक सिंह के सर्विस रायफल का टिगर दबने से गोली चल गई । इस घटना में गोली जवान के सर में जा लगी, जिससे जवान गम्भीर रूप से घायल हो गया । जिसे उपचार के लिए आवापल्ली अस्पताल लाया गया जहाँ जवान त्रिलोक सिंह की मौत हो गई । उसूर के बीएमओ ने एक्सीडेंटल फायरिंग में जवान की मौत होने की पुष्टि किया है ।
कबीरधाम के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा...

कबीरधाम के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले में पिपरिया और कुकदुर को तहसील तथा इन्दौरी और कुण्डा को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री आज रात यहां अपने निवास कार्यालय में कबीरधाम जिले से आए प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आम जनता की सहूलियत के लिए प्रशासनिक इकाईयों का छोटी इकाईयों में पुनर्गठन किया जा रहा है। पौने तीन साल में प्रदेश में पांच नए जिले गठित किए गए, जिससे अब छत्तीसगढ़ में जिले की संख्या 27 से बढ़कर 32 हो गई है। इसी तरह तहसीलों की संख्या 147 से बढ़कर 222 हो गई है। इससे अपने काम के लिए जिला या तहसील मुख्यालय आने वाले ग्रामीणों को वहां रात्रि विश्राम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे उसी दिन अपने गांव लौट सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कवर्धा में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने के संबंध में कहा कि केन्द्र से यदि नये मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति मिलती है तो कवर्धा में भी मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किया जाएगा। इस वर्ष केन्द्र से मिली स्वीकृति के आधार पर प्रदेश में कांकेर, महासमुंद और कोरबा में तीन मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ दुर्ग के चन्दूलाल चन्द्राकर मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण किया गया है। उन्होंने कहा कि बोड़ला में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के साथ वहां पूर्व से संचालित हिन्दी मीडियम स्कूल भी संचालित होगा।

इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास है कि गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं सहित सभी वर्गों की आय में वृद्धि हो और उनका जीवन स्तर उन्नत हो सके। इसके लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, 52 लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी सहित अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गौठान समितियों को पूर्व में अधोसंरचना विकास के लिए 40-40 हजार रूपए की राशि दी गई थी। इस वर्ष धान की कटाई के पहले भी गौठान समितियों को राशि दी जाएगी। इस राशि से गौठान समितियां धान की कटाई के बाद किसानों के खेतों से पैरा इकट्ठा कर गौठानों में रखने की व्यवस्था करेंगे। जिससे गौठानों में आने वाले पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हो सके। उन्होंने कहा कि पशुओं के चारे के लिए लगभग 4 हजार गौठानों में लगभग 10 हजार एकड़ के रकबे में नेपियर तथा अन्य प्रजाति की घास लगाई गई है। इसी तरह वनों में भी लगभग एक हजार हेक्टेयर में घास लगाई गई है। वनों में पैदा होने वाली घास को साइलेज बनाकर गौठानों में पशुओं के चारे के लिए रखा जाएगा।

बड़ी खबर: स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से दर्जन भर बच्चे घायल, 6 अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबर: स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से दर्जन भर बच्चे घायल, 6 अस्पताल में भर्ती

बेमेतरा। जिला के नवागढ़ स्थित शासकीय प्राथमिक शाला रनबोड़ में 23 सितंबर को कक्षा की छत का प्लास्टर गिर गया। इस दौरान नीचे पढ़ाई कर रहे दर्जन भर छात्र इसकी चपेट में आ गए। इनमे से 6 छात्रों को ज्यादा चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद कलेक्टर विलास संदीपन ने प्रधान पाठक नंदकुमार वैष्णव को निलंबित कर दिया। कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों से मुलाक़ात कर उनके इलाज की व्यवस्था देखी।

जानकारी के अनुसार स्कूल का स्टाफ लंबे समय से उच्चाधिकारियों को चेता रहा था कि छत जर्जर हो गया है, किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। वहीं शिक्षा विभाग ने प्रधान पाठक को निलंबित कर इस घटना से अपना पल्ला झाड़ लिया है। निलंबन के दौरान प्रधान पाठक नंदकुमार वैष्णव नवागढ़ मुख्यालय विकासखण्ड में पदस्थ रहेंगे।

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के 200 से अधिक टीकाकरण केंद्रों में आज लगाई जाएगी 36 हजार से अधिक टीके

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के 200 से अधिक टीकाकरण केंद्रों में आज लगाई जाएगी 36 हजार से अधिक टीके

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 219 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 5950और कोविशिल्ड 30970 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-

 

 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में फिर बढ़ें कोरोना मरीज, आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में फिर बढ़ें कोरोना मरीज, आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 02 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 01 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 02 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 16 है। आज तक रायपुर में 157919 मरीजो की पहचान हुई है और 154764 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। 

आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 30 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे दंतेवाड़ा से सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 23 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 307 है | आज प्रदेश में 27161 टेस्ट हुए है |

CG BREAKING: जैन मंदिर दादाबाड़ी में हुई चोरी, सीसी कैमरे में कैद हुए चोर

CG BREAKING: जैन मंदिर दादाबाड़ी में हुई चोरी, सीसी कैमरे में कैद हुए चोर

महासमुंद: गांधी चौक स्थित श्रीशांतिनाथ भगवान जैन मंदिर परिसर के दादाबाड़ी में चोरी की वारदात हुई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे पर कैद हो गई है। बताया गया है कि कल रात अज्ञात चोरों ने दादा गुरुदेव के प्रतिमा पर पहनाये हुए 3 नग सोने की चैन,1 नग चांदी का छत्र सहित भंडार को तोडकर रकम की चोरी कर ली। चोरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

सीसीटीवी कैमरा में घटना का समय रात 1:30 से 2 बजे के बीच होना दिखाई दे रहा है।सुबह इसकी जानकारी होने पर ट्रस्टियों सहित सामाजिकजनों ने घटना की सूचना पूलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

BREAKING NEWS: एसपी ने 3 आरक्षकों को किया निलंबित, जानिए वजह

BREAKING NEWS: एसपी ने 3 आरक्षकों को किया निलंबित, जानिए वजह

रायपुर: रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने तीन आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। तीनों पर अवैध वसूली का आरोप लगा था।
जानकारी के अनुसार थाना डीडी नगर में पदस्थ अभिलाश नायर, गुरूदयाल सिंह पुसाम और कमलकांत कश्यप के खिलाफ एक पान ठेला चलाने वाले युवक ने अवैध वसूली की शिकायत एसपी से की थी। शिकायत मिलने के बाद एसपी प्रशांत अग्रवाल ने तीन आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बड़ी खबर रायपुर: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 2 दो डीएसपी सहित 15 का तबादला, आदेश जारी

बड़ी खबर रायपुर: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 2 दो डीएसपी सहित 15 का तबादला, आदेश जारी

रायपुर: पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेर बदल हुआ है। रायपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने दो उप पुलिस अधीक्षकों सहित 13 थाना प्रभारियों के प्रभार बदले हैं।

BIG BREAKING: राजधानी रायपुर के फोम फैक्ट्री में लगी आग, केमिकल और लाखों का कच्चा माल हुआ खाक

BIG BREAKING: राजधानी रायपुर के फोम फैक्ट्री में लगी आग, केमिकल और लाखों का कच्चा माल हुआ खाक

राजधानी रायपुर के कचना इलाके में एक फोम बनाने की फैक्ट्री में आज यानि गुरुवार शाम 5 से 5.30 बजे के आसपास अचानक आग लग गई। आदित्य फोम फैक्ट्री नाम की इस संस्था में केमिकल और कच्चे माल में लगी आग की वजह से लाखों का माल खाक हो गया। धुएं और लपटों का गुबार लगभग दो किलोमीटर दूर से नजर आने लगा। जहां फैक्ट्री है वहां आसपास का इलाका रिहायशी है। लपटों की आंच करीब के घरों तक महसूस की जा रही थी। लोग इस वजह से दहशत में आ चुके थे।


घटना स्थल पर पुलिस की टीम भी पहुंची। अब इस वक्त आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। फैक्ट्री के अंदरूनी हिस्से में आग अब भी सुलग रही है। इसे शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लपटें फिर से न भड़कें। आग लगने की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। इस इलाके की बिजली सप्लाय को भी कुछ देर के लिए बंद किया गया है। जहां आग लगी उससे कुछ ही दूरी पर सैकड़ों की संख्या में फोम शीट्स रखीं थीं। हालांकि इन तक आग पहुंचती इससे पहले ही कर्मचारियों की मुस्तैदी से हादसा काफी हद तक नियंत्रित किया जा सका। मौके पर अब फायर डिपार्टमेंट की टीम का काम जारी है।


फायर टीम नहीं पहुंची
फैक्ट्री के कर्मचारियों ने फौरन आग की खबर फायर डिपार्टमेंट को दी। सूत्रों की मानें तो करीब 30 मिनट तक यहां फायर टीम नहीं पहुंची। इस बीच कर्मचारियों ने फैक्ट्री में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरणों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी हद तक कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। रायपुर के टिकरापारा स्थित फायर स्टेशन से 6 बजकर 12 मिनट पर एक गाड़ी को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। फायर स्टेशन पर कुछ रेस्क्यू वाहनों के कई दिनों से मेंटेनेंस के अभाव में खराब होने की भी खबर है।

CG NEWS: लकड़ी बीनने गई 13 साल की बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, मौके पर मौत

CG NEWS: लकड़ी बीनने गई 13 साल की बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ धमतरी जिले से दर्दनाक खबर सामने आ रही है, तेंदुए ने 13 साल की बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला है। बच्ची अपने परिवार के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। इसी दौरान अचानक सामने से आए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से घायल बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मामला नगरी वन रेंज के मुकुंदपुर पहाड़ी का है। इससे पहले इसी पहाड़ी पर तेंदुए ने एक 10 साल के बच्चे की जान ली थी।


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे देवानंद मरकाम की बेटी गीतांजली अपने परिवार खए साथ मुकुंदपुर खए जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। इसी दौरान तेंदुए ने गीतांजली के गले और हाथ पर हमला किया, जिससे उसके शरीर से काफी खून बह गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त तेंदुए ने बच्ची पर हमला किया था, उस वक्त वो अकेली थी। उसके माता-पिता थोड़ी दूर पर थे। तेंदुए के हमले के बाद बच्ची चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक तेंदुआ वहां से भाग चुका था। उधर, बच्ची के परिजन ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी।


तीन महीने पहले तेंदुए ने 10 साल के बच्चे को बनाया था शिकार
3 महीन पहले मुकुंदपुर पहाड़ी पर तेंदुए ने एक 10 साल के बच्चे पर हमला किया था। घटना में बच्चे की भी मौके पर मौत हो गई थी। बच्चा अपने दोस्तों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गया था। घटना के कुछ दिन बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़कर टाईगर रिजर्व इलाके में छोड़ दिया था। वहीं एक बार फिर से तेंदुए के आने की खबर सुनकर ग्रामीणों में दहशत है।

महिला को घसीटता हुआ ले गया था तेंदुआ
16 दिन पहले कांकेर में भी तेंदुए ने एक महिला की जान ली थी। कांकेर के चारामा वन परिक्षेत्र के भैसाकट्टा गांव में उर्मिला जैन (35) को तेंदुआ घर से घसीटता हुआ ले गया था। महिला का शव लोगों को घर से पांच किलोमीटर दूर बुरी हालत में मिला था। वन विभाग टीम ने इस घटना के बाद तेंदुए को पकड़ लिया था।

BIG BREAKING: गणेश प्रतिमाओं के अपमान के मामले में महापौर एक्शन मोड में, हटाए गए जोन कमिश्नर

BIG BREAKING: गणेश प्रतिमाओं के अपमान के मामले में महापौर एक्शन मोड में, हटाए गए जोन कमिश्नर

गणेश विसर्जन के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमाओं के अपमान महापौर ने दिखाई सख्ती, चौरतफा किरकिरी के बाद अब महापौर एजाज ढेबर ने जोन कमिश्नर को हटा दिया है। जोन 1 के कमिश्नर नेतराम चंद्राकर के खिलाफ कार्रवाई हुई है। तमाम न्यूज़ एजेन्सी ने प्रतिमाओं को कचरे की गाड़ी में ले जाने और असंवेदनशील ढंग से कुंड में फेंकने की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद नगर निगम ने एक जांच समिति गठित करके घटना के संबंध में जानकारी ली। समिति ने पाया कि जोन 1 के कमिश्नर चंद्राकर ने विसर्जन के वक्त निगरानी नहीं की, जिसके चलते कर्मचारियों ने लापरवाही की। महापौर एजाज ढेबर ने मीडिया से कहा कि नेतराम चंद्राकर को इसी वजह से पद से हटा दिया गया है।


महापौर इस बात का भी दावा करते रहे कि हम इस मामले में कितना बड़ा भी नाम क्यों न हो कोई भी अधिकारी हो कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि कचरे की गाड़ी में भगवान की प्रतिमा को नहीं लाया गया। एक वीडियो में जो मिनी ट्रक दिख रहा है वो टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की गाड़ी है। इसे अवैध होर्डिंग हटाने या तोड़-फोड़ की कार्रवाई में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि महापौर ने कचरा ढोने वाले उन छोटे वाहनों (टाटा एस) का जिक्र नहीं किया जिनमें प्रतिमाएं लाते हुए कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। दरअसल शहर के तालाबों में विसर्जन प्रतिबंधित कर वहां लोगों से प्रतिमाओं को लेकर महादेव घाट में बने अस्थाई कुंड में लाकर विसर्जन करने का जिम्मा नगर निगम ने लिया था। इसी बीच लापरवाही और प्रतिमाओं के अपमान के मामले सामने आए।


ये है पूरा मामला
19 सितंबर की रात रायपुर के अलग-अलग इलाकों से छोटी प्रतिमाओं को एकत्र कर महादेव घाट लाया गया। कुछ प्रतिमाओं को छोटे-छोटे वाहनों में लाया गया जो अक्सर शहरी इलाकों में कचरा ढोते नजर आते हैं। एक मिनी ट्रक में भी प्रतिमाओं को लाया गया था और कर्मचारी इसे कुंड में फेंक रहे थे। इस घटना की तस्वीरें और कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसके बाद नगर निगम की भारी किरकिरी हुई। ये खबर सामने आते ही सोमवार को नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, भाजपा पार्षदों के साथ महादेव घाट में बने अस्थाई कुंड में पहुंचीं। यहां इस घटना का विरोध जताया और महापौर ढेबर का घेराव भी किया गया। बाद में प्रतिमाओं को फेंकने वाले 3 कर्मचारियों को भी आनन-फानन में हटा दिया गया था।


थाने में की जा चुकी है FIR की मांग
इस पूरी घटना के सामने आने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा था कि हिंदू आस्था से खिलवाड़ कांग्रेस की आदत बन चुकी है। रायपुर शहर की भाजपा पार्षद विश्वदिनी पांडे ने मोवा थाने में जाकर इस पूरे मामले की शिकायत की। उन्होंने एक ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें पुलिस से जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पांडे ने बताया कि प्रतिमाओं के साथ हुए अपमान की यह घटना हिंदू आस्था पर ठेस पहुंचाती है। हम चाहते हैं कि इस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए पुलिस कार्रवाई करें।


अब तक 8 हजार से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन, 25 सितंबर तक चलेगी प्रक्रिया
रायपुर में महादेव घाट में बने अस्थाई विसर्जन कुंड में अब तक 8107 छोटी और 870 बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है। इसके अलावा नगर निगम ने अस्थाई कुंड में 22 सितंबर तक दी जाने वाली सुविधा को 25 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। अब शनिवार तक यहां नगर निगम की टीमें विसर्जन के लिए तैनात रहेंगी। शहर के कई तालाबों के पास अस्थाई कुंड बने हैं, यहां पानी के बड़े टैंक रखकर उनमें विसर्जन किया जा रहा है। कुछ जगहों पर प्रतिमाओं को लोग छोड़कर जा रहे हैं फिर निगम उन्हें अस्थाई कुंड महादेव घाट पहुंचा रहा है।

बड़ी खबर रायपुर: गणेश विसर्जन के दौरान आमने-सामने आईं झांकियों में शामिल युवक डांस करने पर भिड़े, हुई जमकर चाकूबाजी

बड़ी खबर रायपुर: गणेश विसर्जन के दौरान आमने-सामने आईं झांकियों में शामिल युवक डांस करने पर भिड़े, हुई जमकर चाकूबाजी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार की रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर पुरानी बस्ती इलाके में एक युवक की हत्या का प्रयास किया गया। दो गणेश समितियां विसर्जन के लिए गुजर रही थीं, आमने-सामने हो जाने पर इनमें शामिल लोग झगड़ पड़े और एक-दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, लकड़ी के बत्ते से भी कुछ युवकों की पिटाई कर दी। इस मामले में अब गुरुवार को पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवकों का उपचार जारी है।


कुशालपुर मलसाय तालाब के पास रहने वाला 26 साल का राहुल सोनी फल बेचने का काम करता है। बुधवार की रात यह गांधी मैदान ब्रम्हपुरी से गणेश की प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए निकला था। साथ में गणेश समिति के अन्य युवक भी थे। लाखे नगर स्थित माई की बगिया के पास पहुंचने के दौरान बंधवापारा की तरफ से आ रहे दूसरी गणेश उत्सव समिति के युवकों से राहुल का विवाद हो गया। राहुल ने पुलिस को बताया कि दूसरी समिति के दादू सोनकर ने कहा था कि DJ यहीं रोको हम लोग डांस करेंगे, राहुल ने इस दौरान दादू से कहा कि हमें विसर्जन के लिए देर हो रही है, हमें जाने दो इतना सुनते ही दादू आग बबूला हो गया और अपनी कमर में फंसे चाहू को निकालकर राहुल के पेट में घुसा दिया।


यह देखकर राहुल के साथी प्रदीप पटेल ने बीचबचाव किया तो दादू दो सोनकर के साथी राजेश सोनकर और नरेंद्र सोनकर ने प्रदीप पटेल को गालियां देते हुए लकड़ी के बत्ते से पीट दिया। प्रदीप की आंख के पास चोट आई है। समिति के अन्य युवकों हर्षित और राजेश सोनी ने बीच बचाव करते हुए राहुल और प्रदीप को अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद थाने जाकर इसकी शिकायत की। गुरुवार की सुबह पुरानी बस्ती की पुलिस ने चाकूबाज दादू सोनकर और इनके साथियों को घर में दबिश देकर पकड़ लिया। इन्हें अब पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

गाइडलाइन की उड़ रही धज्जियां
रायपुर के DJ और धुमाल ग्रुप का संचालन करने वाले लोग जिला कलेक्टर सौरभ कुमार की गाइडलाइन का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। 19 सितंबर को यह गाइडलाइन जारी की गई थी कि गणेश विसर्जन के दौरान 200 वॉट से अधिक साउंड सिस्टम का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। बीते रविवार से शहर में एक मंजिला इमारत जितने बड़े बॉक्स मिनी ट्रक में बांधकर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। शहर के विधायक, पार्षद महापौर खुद इन साउंड सिस्टम की धुनों पर नाच कर नियमों को मुंह चिढ़ा रहे हैं। इस पर ना कार्रवाई जिला प्रशासन कर रहा है, और ना ही पुलिस के लोग। महादेव घाट में नगर निगम ने 22 सितंबर तक विसर्जन की सुविधा दी थी मगर अब तलक शहर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी है।

इन जगहों पर भी विसर्जन के दौरान हुआ विवाद
पुरानी बस्ती इलाके में हत्या की कोशिश के अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों में भी गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट और विवाद की घटनाएं हुई हैं। बुधवार की देर रात टिकरापारा, विधानसभा थाना क्षेत्र से भी ऐसी ही खबरें आईं। मठपुरैना के रहने वाले देवेंद्र शर्मा ने बताया कि हम अपने मोहल्ले की गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए महादेवघाट जा रहे थे। रात के वक्त हम DJ की धुन पर डांस करते आगे बढ़ रहे थे। इतने में दूसरे मोहल्ले के युवक आकर हमारे बीच धक्का-मुक्की करते हुए डांस करने लगे। मैंने इन्हें टोका तो इनमें से एक लड़के ने ऑटो सेंटर में खड़ी एक बाइक के टूट सायलेंसर पाइप को उठाकर मेरे सिर पर दे मारा। मेरा सिर फट गया। ये देख तीनों बदमाश वहां से भाग गए। बाद में देवेंद्र ने कुछ साथियों के साथ टिकरापारा थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई।


मोवा इलाके रहने वाले अमन वर्मा ने पुलिस को बताया कि दोंदकला गांव में गणेश विसर्जन मे लगे DJ में हम डांस कर रहे थे। लक्ष्मी मेडिकल के पास पहुचते ही गांव के मनोज ठाकुर ऊर्फ टिल्लू अपने दोस्तों के साथ आकर हमारे बीच नाचने लगा। मैंने रोका तो विवाद करने लगा। समिति के बाकी लोगों ने दखल दी तो वो चला गया। बाद में मुझे कॉल कर उसने मटिया भाठा इलाके में बात-चीत करने के लिए बुलाया।


अमन अपने भाई सुमीत वर्मा ऊर्फ सालू को साथ पहुंचा। यहां पहले से मौजूद मनोज ठाकुर ऊर्फ टिल्लू, उसके साथी प्रकाश देवहरे, पंकज देवहरे, गजेन्द्र साहू ने मिलकर हमें पीटना शुरू कर दिया। डंडे और लोहे की रॉड से हमें बुरी तरह मारा। इस हमले में अमन के पीठ और सिर पर चोट आई है। इसका भाई सुमित चेहरे और सिर में चोट की वजह से घायल हो गया। मामले में पुलिस केस दर्ज कर हमला करने वालों की तलाश कर रही है।

बड़ी खबर रायपुर : प्रतिबंधित सुलेशन बेचते दुकानदार पकड़ाया, 208 नग सुलेशन जब्त

बड़ी खबर रायपुर : प्रतिबंधित सुलेशन बेचते दुकानदार पकड़ाया, 208 नग सुलेशन जब्त

रायपुर। नाबालिग व अन्य लोगों को प्रतिबंधित सुलेशन प्रिंट रेट से तीगुने दाम पर बेचने की सूचना पर पुलिस ने दुकान में रेड की कार्रवाई कर 208 नग सुलेशन जब्त की है।


मिली जानकारी के मुताबिक 22 सितंबर को रात 8 बजे के करीब ट्रांसपोर्ट नगर पार्किग नंबर 1 के पास एक दुकान में प्रतिबंधित सुलेशन बेचने की सूचना पर दुकान में छापा मारकर 11 पैकेट में  रखा 208 नग सुलेशन अनुमानित कीमत 7488 रुपये एवं बिक्री की रकम 100 रुपये जब्त की है। दुकानदार प्रबिंधित सुलेशन को अवैध रुप से नाबालिग व अन्य लोगों प्रिंट रेट से 3 गुना ज्यादा कीमत लेकर बेच रहा था। पुलिस ने अवैध प्रतिबंधित सुलेशन बेचने के जुर्म में दुकानदार मोहम्मद नूर आलम  40 वर्ष पिता मोहम्मद इब्राहिम निवासी गाजी नगर बीरगांव रायपुर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ धारा 269 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। 
 एक्शन में महापौर एजाज ढेबर, विसर्जन कुंड में जोन 1 के कमिश्नर नेतराम चंद्राकर की गलती पाए जाने किया निलंबित

एक्शन में महापौर एजाज ढेबर, विसर्जन कुंड में जोन 1 के कमिश्नर नेतराम चंद्राकर की गलती पाए जाने किया निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज महापौर एजाज ढेबर एक्शन मोड़ में आते हुए जोन क्रमांक 1 के कमिश्नर नेतराम चंद्राकर को विसर्जन कुंड में गलती पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। गौरतलब हो कि पिछले दिनों लगातार सोशल मीडिया में वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अपमानित तरीके से और नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा निगम के वाहनों से सीधे तालाब में फेंका जा रहा था जिस पर महापौर ने एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव से 3 कर्मचारियों को निलंबित किया था वही समिति भी गठित की गई थी जिसमें 3 तीन अधिकारियों को नियुक्त किया गया था जिसमें लोकेश्वर साह अपर आयुक्त, बी आर अग्रवाल और विजय पांडे को नियुक्त किया गया था।  वही आज जांच कमेटी का फैसला आया जिसमे पाया गया कि विसर्जन कुंड में जोन कमिश्नर की ड्यूटी थी पर वे वहा नहीं थे जिस पर आज तत्काल आदेश जारी करते हुए जोन 1 के कमिश्नर नेतराम चंद्राकर को जोन कमिश्नर के पद से मुक्त किया गया।
 छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट : राज्य के इन 15 जिलों में कोरोना का एक भी नया मामला नहीं...

छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट : राज्य के इन 15 जिलों में कोरोना का एक भी नया मामला नहीं...

रायपुर। प्रदेश के 15 जिलों में 22 सितम्बर को कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 29 हजार 119 सैंपलों की जांच में 26 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। राज्य के दो जिलों कबीरधाम और सूरजपुर में वर्तमान में एक भी व्यक्ति कोरोना पीड़ित नहीं है। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं। प्रदेश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 300 है। राज्य में औसत पॉजिटिविटी दर 0.09 प्रतिशत है।

बीते 22 सितम्बर को बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर जिले में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है।
 
 भारत रक्षा मंच की मांग पर महापौर ने ज़ोन कमिश्नर किया पदमुक्त,कल शहर के विभिन्न थानों में पूर्व ज़ोन कमिश्नर के खिलाफ दर्ज करवाई जाएगी एफआईआर- राठी

भारत रक्षा मंच की मांग पर महापौर ने ज़ोन कमिश्नर किया पदमुक्त,कल शहर के विभिन्न थानों में पूर्व ज़ोन कमिश्नर के खिलाफ दर्ज करवाई जाएगी एफआईआर- राठी

रायपुर। भारत रक्षा मंच के प्रदेश संयोजक राजकुमार राठी,प्रदेश महामंत्री शिबू शुक्ला, प्रदेश संगठन मंत्री मंजुल मयंक श्रीवास्तव, माना मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने महापौर नगर निगम रायपुर एजाज़ ढेबर को ज्ञापन सौंपकर जोन क्र.1 के कमिश्नर नेतराम चंद्राकर को निलंबित करने की मांग करते हुए 24 घँटों के भीतर कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी जिसके तहत महापौर ढेबर द्वारा आज ज़ोन कमिश्नर चंद्राकर को पद मुक्त कर दिया गया।

श्री राठी ने कहा है कि भगवान गणेश का अपमान पूरे हिन्दू समाज का अपमान है एवं महापौर को श्री चंद्राकर को कार्यमुक्त करने के साथ-साथ उसके खिलाफ नगर निगम की ओर से थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवानी चाहिए क्योंकि ज़ोन कमिश्नर अपने कर्तव्य का ठीक तरीके से निर्वाह नहीं किया। श्री राठी ने कहा कि भारत रक्षा मंच द्वारा इस विषय को लेकर पूर्व ज़ोन कमिश्नर चंद्राकर के खिलाफ कल 24 सितंबर दोपहर 1 बजे शहर के अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
बड़ी खबर : मुख्यमंत्री ने प्रदेश में रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम लागू करने दी सैद्धांतिक सहमति

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री ने प्रदेश में रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम लागू करने दी सैद्धांतिक सहमति

रायपुर। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से विडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से भारत सरकार के विद्युत, नवीन और नवीकरणीय उर्जा मंत्री राजकुमार सिंह द्वारा ली गई बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह से रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम को राज्य में लागू करने के संबध में विस्तार से चर्चा की। बैठक में बिहार, गुजरात, पष्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा के उर्जा मंत्री और दमन-दीव के प्रशासक भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चर्चा के दौरान योजना को सैद्धांतिक सहमति देते हुए अन्य राज्यों के द्वारा बिजली सब्सिडी के भुगतान के लिए अतिरिक्त समय सीमा दिए जाने की मांग का समर्थन किया। रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत प्रदेश में विद्युत अधोसंरचना को बढ़ाने के साथ ही इनके आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इस योजना में कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। केन्द्र सरकार द्वारा इस योजना के तहत डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। इस योजना की अनुमानित लागत 9600 करोड़ रूपए है, जिसे मार्च 2025 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास में उर्जा विभाग के विशेष सचिव अंकित आनंद भी उपस्थित थे।

 राजधानी रायपुर में ज्योतिका रिफाइनरी में छापा: करोड़ों की चांदी व तांबे का ज़खीरा बरामद, रिफायनरी संचालक गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में ज्योतिका रिफाइनरी में छापा: करोड़ों की चांदी व तांबे का ज़खीरा बरामद, रिफायनरी संचालक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में देर रात कबीर नगर पुलिस समेत साइबर सेल की टीम ने छापेमारी कर करोड़ों की चांदी और तांबा बरामद किया है। पुलिस जब्त माल चोरी का होने की आशंका जता रही है। वही पुलिस ने रिफायनरी संचालक अभिषेक जैन को गिरफ्तार भी कर लिया है। सोंनडोंगरी नाला के पास ज्योतिका रिफायनरी में देर रात पुलिस ने दबिश देकर मौके से लगभग ढाई करोड़ कीमत की लगभग 4 क्विंटल चांदी और 2 लाख रुपए कीमत का 2 टन ताँबा बरामद किया। इस मामले के तार महाराष्ट्र, उड़ीसा और झारखंड से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 सितंबर को सूचना प्राप्त हुई कि कबीरनगर थाना क्षेत्र के ज्योतिका रिफायनरी नामक बंद फैक्ट्री में अवैध रूप से चांदी एवं तांबा को गलाया जा रहा है। सूचना पर सायबर सेल प्रभारी वीरेन्द्र चन्द्रा के नेतृत्व में सायबर सेल व थाना कबीर नगर की संयुक्त टीम ने ज्योतिका रिफायनरी फैक्ट्री को चिन्हांकित किया रेड मारा। रेड कार्यवाही के दौरान अंदर एक व्यक्ति उपस्थित था, पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक जैन निवासी पेंशन बाड़ा कोतवाली रायपुर बताय। फैक्ट्री की तलाशी लेने पर टीम को चांदी, चांदी का चूरा और ताम्बा चूरा का जखीरा बरामद हुआ, जिसे गलाने की तैयारी की जा रहीं थी। टीम ने इस संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन अभिषेक ने कोई वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया। जिस पर आरोपी अभिषेक जैन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 383 किलोग्राम चांदी एवं चांदी का चूरा तथा लगभग 02 टन ताम्बे का चूरा जुमला कीमती लगभग 3 करोड़ रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में धारा 41(1+4) जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई किया गया। आरोपी द्वारा इतनी अधिक मात्रा में चांदी व ताम्बा कहां से लाया गया है, के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।
 
पुलिस ने सुलझाई सन्देहात्मक हत्या की गुत्थी, बेटा ही निकला कातिल...

पुलिस ने सुलझाई सन्देहात्मक हत्या की गुत्थी, बेटा ही निकला कातिल...

 बिलाईगढ़। ग्राम रोहिना में हुई सन्देहात्मक हत्या की गुत्थी भटगांव पुलिस ने सुलझा ली है। पिता के हत्या के जुर्म में पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरसल आरोपी राजेन्द्र साहू और मृतक छबिलाल साहू के बीच आए दिन विवाद, लड़ाई- झगड़ा होता रहता था जिससे आरोपी परेशान हो गया था। ठीक उसी तरह मंगलवार की शाम लगभग 6 से 7 बजे के आसपास पिता और पुत्र के बीच वाद-विवाद हो गया। पुत्र राजेन्द्र आक्रोश में आकर घर मे रखे लोहे के छैनी से छबिलाल के सिर पर वार कर दिया जिससे छबिलाल के सिर पर गहरी चोंट आई और उसकी मौके पर मौत हो गई। उनके ठीक दूसरे दिन बुधवार की सुबह हत्या को छिपाने की उद्देश्य से आरोपी अपने परिजनों को खाट में गिरकर मौत होने का झूठी कहानी बुनी और परिजनों व कुछ ग्रामीणों के साथ थाने पहुँचा। थाने में पुलिस को शराब पीकर गिरने से मौत होने की झूठी जानकारी दे घर वापस आ गया। इसके बाद आरोपी घर पहुँच पिता के शव को आनन-फानन में कफन-दफन करने की तैयारी कर ली।

इसी बीच भटगांव थाना को आरोपी पुत्र द्वारा अपने पिता की हत्या करने की संदेहात्मक सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने तत्काल सज्ञान लेते अपने टीम के साथ रोहिना रवाना हुए और कफन-दफन के लिए ले जा रहे शव की जाँच की। जाँच के दौरान मृतक के सिर पर गहरे चोंट का निशान मिला। प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत पाए जाने पर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए रवाना किया और मृतक के भाई, पत्नी और आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में सभी ने गोलमोल जवाब दिया। इससे हत्या करना स्पष्ट हो गया था, बस पीएम रिपोर्ट का इंतजार था। पीएम रिपोर्ट में हत्या होना बताया गया जिस आधार पर आरोपी पुत्र से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसपर आरोपी राजेन्द्र साहू ने हत्या करना कबूल किया।आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत अपराध पंजीबद्व कर गिरफ्तार किया और ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

 गहरी नींद में सोई थी युवती, करैत सांप के काटने से हुई मौत

गहरी नींद में सोई थी युवती, करैत सांप के काटने से हुई मौत

रायपुर/कोरिया। करैत सांप के काटने से युवती की मौत का मामला सामने आया है। दरअसल केल्हारी के ग्राम भुंईहारीपारा के ग्रामीण किसान गंगाराम की बेटी चंद्रवती उम्र 18 वर्ष की मृत्यु करैत सांप के काटने से इलाज के दौरान हो गई। 

परिजनों का कहना है कि सांप चारपाई के ऊपर सोई हुई बेटी चंद्रवती के ऊपर चढ़कर उसे डस दिया था। तब उसे सांप को गहरी नींद में होने से नहीं समझ पाई और सो गई। लेकिन सुबह वहीं सांप दिखाई दिया तो परिजनों को शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने बेटी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में भर्ती कराया। लेकिन तब तक पूरे शरीर में विष फैल चुका था। यहीं कारण है कि बच्ची की मौत हो गई।  
 शादी का झांसा देकर युवक ने किया युवती का दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवक ने किया युवती का दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन में नगर निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस सतत करवाई कर रही है। 

इसी तारतम्य में दिनांक 21/09/2021 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि राजू उर्फ राज उर्फ मंगल मरावी शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण किया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में अपराध क्रमांक 911/2021 धारा 376  भा. द. वि. का अपराध कायम कर आरोपी की तलाश की जा रही थी के जरिए मुखबिर सूचना मिला की आरोपी सीतामढ़ी मछली मार्केट के पास घूम रहा है, सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़े। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पूरनसिंह बघेल, आरक्षक दिलेर सिंह मनहर एवं कवल चंद्रा की सक्रिय भूमिका रही।
 छत्तीसगढ़ : कांग्रेस नेता और पत्नी की संदिग्ध हालत में मिली लाश

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस नेता और पत्नी की संदिग्ध हालत में मिली लाश

रायगढ़। जिले के लैलूंगा से बड़ी खबर आ रही है जहाँ मित्तल दंपत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद पति पत्नी दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल लैलूंगा नगर में शोक का माहौल है। मृतक मदन मित्तल पत्नी अंजू मित्तल का शव उनके निवास में मिला है।पुलिस ने पुरे निवास को अपने कब्जे में ले लिया है। मामला हाईप्रोफाईल होने के कारण पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर चोरी के फिराक में घर के अंदर घुसे हुए थे जिनकी पहचान ना हो जाए इसलिए आरोपियों के द्वारा घर में सो रहे दंपती की हत्या कर देने की बात सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक मदन मित्तल व उसकी पत्नी मंजू मित्तल घर के नीचे फ्लोर पर सोते थे उसी जगह पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। इस घटना को किसने अंजाम दिया यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एक एंगल से जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जब काफी देर तक अग्रवाल दंपत्ति नहीं उठे तो परिजन उन्हें उठाने ऊपर से नीचे कमरे में आए तो मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि नकदी व सोने चांदी के जेवर भी लुटे गए हैं। हांलाकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। मदन मित्तल हनुमान राईस मिल के संचालक होने के साथ नगर पंचायत के एल्डरमेन पार्षद भी थे।

आपको बता दें कि मदन मित्तल लैलूंगा के प्रतिष्ठित व्यवसायी होने के साथ कांग्रेस की राजनीति में अहम् स्थान रखते हैं।वे कांग्रेस के जिला संयुक्त महामंत्री थे और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर सेवा देते थे।मित्तल दंपत्ति की मौत ने पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल रायगढ़ से डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पंहुच रही है।नगर के बीच इस बड़ी वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में हैं।पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पंहुचकर पुरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं वहीँ पुरा लैलूंगा नगर बंद है।नाकेबंदी कर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
 
 
टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन चुनींदा टीकाकरण केंद्रों में लगाये जायेंगे कोविशील्ड और कोवैक्सीन की खुराक, देखे सूची

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन चुनींदा टीकाकरण केंद्रों में लगाये जायेंगे कोविशील्ड और कोवैक्सीन की खुराक, देखे सूची

 रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 74 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 390 और कोविशिल्ड 11110 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-