CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
 छत्तीसगढ़ : तालाब किनारे पेड़ पर लटकता मिला एक युवती का शव, इलाके में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ : तालाब किनारे पेड़ पर लटकता मिला एक युवती का शव, इलाके में मचा हड़कंप

गरियाबंद। बरकानी गॉव में आज सुबह उस वक्त हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गईं। जब गॉव के कुछ लोगों ने गॉव से कुछ दूरी पर तालाब किनारे पेड़ पर एक युवक की लाश को लटकता हुआ देखा। वहीं युवक का शव मिलने की खबर गॉव में आग की तरह फैल गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मामले की सूचना परिजनों ने देवभोग पुलिस को दे दी हैं। थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि परिजनों ने थाने में सूचना दिया हैं।

छबिराम नागेष पिता मोहन नागेश (25) ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके के लिए पुलिस टीम रवाना किया जा रहा हैं। श्री बघेल ने यह भी बताया कि जांच के बाद ही मामले की तस्वीर साफ होगी कि युवक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, बहरहाल इस घटना के बाद बरकानी गॉव में मातम पसर गया हैं।
 
 बड़ी खबर: सहेली के साथ स्कूटी के पीछे बैठकर जा रही राजस्व निरीक्षक के गले चैन लूटकर बाइक सवार भागे, मामला दर्ज

बड़ी खबर: सहेली के साथ स्कूटी के पीछे बैठकर जा रही राजस्व निरीक्षक के गले चैन लूटकर बाइक सवार भागे, मामला दर्ज

दुर्ग। दुर्ग जिले के पुलगांव इलाके में महिला राजस्व निरीक्षक प्रतिमा दिल्लीवार के गले से दो अज्ञात बाइक सवार सोने की चैन लूटकर भाग गए। मामले की रिपोर्ट पुलगांव थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रतिमा दिल्लीवार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह केलाबाडी दुर्ग मे रहती है तथा भू- अभिलेख कार्यालय दुर्ग में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ है। बीते 24 सितंबर की दोपहर को वह अपनी  सहेली रूमा भटटाचार्य के साथ किशोर न्यायालय पुलगांव स्कूटी से जा रही थी गाड़ी उनकी सहेली चला रही था तथा वह पीछे बैठी थी,तभी पीछे से 2 अज्ञात बाइक सवार आकर उनके गले से सोने की चैन खींचकर लिए तथा उनके पास रखा अन्य सामान भी लूटने की कोशिश की, लेकिन विरोध करने पर वे भाग गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

 रायपुर में अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पास बिजली सब स्टेशन में करंट लगने से एक की मौत एक, एक की हालत नाजुक

रायपुर में अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पास बिजली सब स्टेशन में करंट लगने से एक की मौत एक, एक की हालत नाजुक

रायपुर। अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पास बिजली सब स्टेशन में ट्रांसफॉर्मर की ऑयल चेंज करते वक्त दो युवकों को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल युवक को अस्पताल रवाना किया गया है। टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची ।
 कलयुगी पिता अपने ही नाबालिक बच्ची से कर रहा था दो सालों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कलयुगी पिता अपने ही नाबालिक बच्ची से कर रहा था दो सालों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। उरला थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। इस मामले में खुद बच्ची और उसकी मां ने पुलिस से मदद मांगी। शुक्रवार शाम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। अब आरोपी बाप को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हैरत की बात यह है कि बेटी से दुष्कर्म का घिनौना काम दो सालों से कर रहा था। आरोपी आए दिन इस बात के लिए बेटी को प्रताडि़त किया करता था। आरोपी ने अपनी अय्याश प्रवृत्ति की वजह से दो शादियां की। एक पत्नी इसकी हरकतों से तंग आकर दिल्ली स्थित अपने मायके जाकर रह रही है। आरोपी उरला इलाके की कुछ फैक्ट्रियों में ठेकेदारी का काम करता है। फिलहाल पुलिस ने इस केस में बच्ची की पहचान उजागर न हो इसलिए आरोपी पिता के नाम का खुलासा नहीं किया है। इस संवेदनशील मामले में छानबीन जारी है।
 केयर टेकर और चौकीदार ने नशे की हालत में दिव्यांग केंद्र में जमकर मचाया उत्पात, चौकीदार ने 15 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

केयर टेकर और चौकीदार ने नशे की हालत में दिव्यांग केंद्र में जमकर मचाया उत्पात, चौकीदार ने 15 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

जशपुर/रायपुर। जशपुर स्थित समर्थ दिव्यांग केंद्र में केयर टेकर और चौकीदार ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया। कर्मचारियों ने दिव्यांग बच्चों से मारपीट और अश्लील हरकत की। आरोपियों ने बच्चों के कपड़े फाड़ दिए और उन्हें नग्न हालत में कैंपस में भागने के लिए मजबूर कर दिया। 
 
चौकीदार ने 15 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म किया। जबकि कई अन्य बच्चियों से यौन उत्पीडऩ की बात सामने आई है। घटना 3 दिन पुरानी है। जब बच्चियों से उनसे परिजन मिलने पहुंचे तो इस घटना का पता चला। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल जांच के निर्देश दिए है। एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि अभी तक एक दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म और 5 छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना का पता चला है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
 छत्तीसगढ़: अनियंत्रित होकर खेत में पलटी यात्रियों से भरी बस

छत्तीसगढ़: अनियंत्रित होकर खेत में पलटी यात्रियों से भरी बस

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जिले में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। घटना में फ़िलहाल किसी प्रकार के हताहत की खबर सामने नहीं आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, तुमगांव के कौवाझर NH 53 के पास यह हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बस सरायपाली से रायपुर की ओर जा रही थी। तभी मवेशियों को बचाने के दौरान यह हादसा हो गया. करीब 40 से 50 यात्रियों से भरी यह बस मुस्कान ट्रेवल्स की बताई जा रही है। वहीँ सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद सभी यात्री अपनी सुविधानुसार रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि सड़कों में मवेशियों के चलते आए दिन बड़े हादसों की खबर सामने आती है, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं
 
 CG में बड़ा हादसा : अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे कुएं में जा गिरा ऑटो, हादसे में दो की मौत

CG में बड़ा हादसा : अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे कुएं में जा गिरा ऑटो, हादसे में दो की मौत

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के रामानुजगंज आज सुबह 9:00 बजे के करीब रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम कलिकापुर में टैंपू के कुएं में गिरने से चाची एवं भतीजी की मौत हो गई वहीं टेंपो में सवार चार अन्य लोगों को निकाला जा सका घटना की सूचना पर तत्काल विधायक बृहस्पति सिंह पहुंचे जिनके द्वारा ग्रामीणों की एवं पुलिस की मदद से चाची भतीजे की शव को 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका वही टेंपो निकालने के लिए पोकलेन मशीन का सहारा लेना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 9:30 बजे के करीब टेंपो  सवारी लेकर कलिकापुर से अनिरुद्ध पुर जा रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार टेंपो अनबैलेंस होकर कलिकापुर के वार्ड क्रमांक 7 में स्थित सड़क के किनारे कुएं में गिर गया जिससे अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया तत्काल काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए कोई चार लोगों को निकाला जा सका वही टैंपू में ही नीलकंठ देवमणि यादव पति दयाशंकर यादव उम्र 40 वर्ष एवं उनकी भतीजी माला यादव पिता नंदलाल यादव उम्र 14 वर्ष फस गए एवं मौत हो गई घटना की तत्काल सूचना विधायक बृहस्पत सिंह को दी गई वह तत्काल मौके पर पहुंचे काफी मशक्कत के बाद चाची भतीजी केशव को निकाला जा सका। वही पोकलेन से टैंपू को निकाला गया।

20 फीट के करीब कुँवा में पानी था जिस कारण शव निकालने में हुई दिक्कत 
टेंपो के साथ चाची भतीजी का शौक जल समाधि ले चुका जिसे निकालने में काफी परेशानी हो रही थी जिसके बाद पंप लगाकर पानी निकाला गया जिसके बाद ही चाची भतीजी के शव को निकाला जा सका।

टेंपो में सवार होने के 2 किलोमीटर बाद ही हो गया मौत से सामना
ग्राम नीलकंठपुर के चाची भतीजी 9:30 बजे के करीब नीलकंठ पूर मोड़ पर रामचंद्रपुर जाने के लिए बैठे थे वहीं 2 किलोमीटर आगे जाकर टेंपो कुएं में गिर गई जिससे दोनों की मौत हो गई।
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेल प्रेमियों को दिया बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेल प्रेमियों को दिया बड़ा तोहफा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बड़ा तोहफा दिया हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर और रायपुर में लगभग 42 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से नई खेल सुविधाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें मुख्य रूप से फुटबाल, कबड्डी, तींरदाजी और एथलेटिक्स की अकादमी, दो खेल छात्रावास, एक तींरदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र और एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक एण्ड फील्ड शामिल हैं।
 बड़ी खबर : राजधानी के टिकरापारा इलाके में जुआ खेलते 8 गिरफ्तार, नगदी 24430 रुपये व ताश  पत्ती जब्त

बड़ी खबर : राजधानी के टिकरापारा इलाके में जुआ खेलते 8 गिरफ्तार, नगदी 24430 रुपये व ताश पत्ती जब्त

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा में पुलिस ने जुआ खेलने की सुचना पर पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24430 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।


मिली जानकारी के मुताबिक 24 सितंबर की देररात टिकरापारा थाना पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर राम कृष्ण अस्पताल के पीछे, खण्डहर मैदान में स्ट्रीट लाईट के नीचे फड लगाकर जुआ खेलते 8 लोगों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से 24430 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम अतिक खान पिता महरूम अजीज खान 38 वर्ष नेहरू नगर चांदनी चौक थाना सिटी कोतवाली रायपुर,शेख रहमुद्दीन पिता महरूम शेख कमरूद्दीन 41 वर्ष ,नेहरू नगर चांदनी चौक थाना रायपुर,सुखदेव पटेल पिता शंकर लाल पटेल 34 वर्ष लालपुर मुस्कान रेसीडेंसी थाना टिकरापारा ,शेख मुस्ताक पिता शेख अब्दुल मजीद 35 वर्ष वाल्फोर्ड सिटी रायपुर,शेख बाबुद्दीन पिता शेख् अजमुद्दीन 45 वर्ष राजा तालाब नुरानी चौक रायपुर ,मोहम्मद शहनवाज खान पिता मोहम्मद रियाज खान 27 वर्ष बैजनाथपारा  सिटी कोतवाली ,मोहम्मद रफीक पिता अनवर अली 40 वर्ष बालौदा बाजार, अब्दुल रिजवान पिता महरूम अब्दुल सलाम 35 वर्ष नेहरू नगर चांदनी चौक कोतवाली को गिरफ्तार की है। सभी आरोपियों के खिलाफ  जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई कर 500—500 हजार रुपये के जमानतीय मुचलका पर रिहा किया गया है।
 BREAKING : राजधानी रायपुर के इस होटल में डॉक्टर ने की फांसी लगाकर खुदकुशी

BREAKING : राजधानी रायपुर के इस होटल में डॉक्टर ने की फांसी लगाकर खुदकुशी

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है । खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के गुरुनानक चौक स्थित होटल संदीप के कमरे में एक डॉक्टर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है । मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के उमरिया शहडोल निवासी डॉक्टर जितेंद्र निर्मलकर 38 वर्ष ने दो दिन पहले होटल में कमरा बुक करवाया था। मृतक अपने एक दोस्त के साथ कमरे में ठहरा था । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक डॉक्टर ने कल फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली । पुलिस को बीती रात इसकी जानकारी मिली । साथ आये दोस्त अजय निषाद के मुताबिक घटना के समय जोमैटो वाले से खाना लेने होटल के नीचे गया हुआ था । मृतक ने खुदकुशी से पहले शराब पीकर आवेश में आकर होटल के कमरे में जमकर तोड़फोड़ की है । प्रथम दृष्टया से पुलिस खुदकुशी का प्रारंभिक कारण पारिवारिक विवाद होने की आशंका जाता रही है । मिली जानकारी के अनुसार मौके से नही मिला है कोई सुसाइडल नोट । गंज थाना पुलिस उसके दोस्त से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है
टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 19 चुनिंदा टीकाकरण सेंटरों में सिर्फ इतनी बची है कोवैक्सीन और कोविशील्ड की खुराक, देखें सूची

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 19 चुनिंदा टीकाकरण सेंटरों में सिर्फ इतनी बची है कोवैक्सीन और कोविशील्ड की खुराक, देखें सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 19 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 1110 और कोविशिल्ड 1340 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-

राजधानी रायपुर में अपराधों पर अंकुश लगाने राजधानी पुलिस ने की देर रात सघन चेकिंग, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी रायपुर में अपराधों पर अंकुश लगाने राजधानी पुलिस ने की देर रात सघन चेकिंग, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों पर लगाम कसने के मद्देनजर एसपी के निर्देशानुसार शहहर के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के बंधवापारा, उडिया तालाब, बी.एस.यू.पी. कालोनी, थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के बी.एस.यू.पी. कालोनी, थाना गंज क्षेत्र के चूनाभट्ठी, नर्मदापारा, थाना मौदहापारा क्षेत्र के जोरापारा। थाना आजाद चौक क्षेत्र के रामकुण्ड, बढ़ईपारा, थाना गोलबाजार क्षेत्र के शास्त्री बाजार, थाना राखी क्षेत्र के चेरीटेबल मैदान, थाना खम्हारडीह क्षेत्र के अनुपम नगर गार्डन, अंगेजी शराब दुकान के पास, थाना कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ातालाब, कालीबाड़ी, नेहरू नगर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में चाकू रखकर घुमने वालों, अड्डेबाजी करने वालों एवं असमाजिक तत्वों द्वारा जिन स्थानों में झुण्ड लगाया जाता है, ऐसे स्थानों में पैदल पेट्रोलिंग कर चेकिंग की जा रहीं है।

इसके साथ ही भीड़भाड़ ईलाके, शहर के बाहरी व सूनसान स्थान, तालाब किनारे बैठ व्यक्तियों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने के साथ ही वाहनों की डिक्की को भी चेक किया जा रहा है। चेकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध व धारदार हथियार के साथ पाए जाएंगे उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, चेकिंग अभियान कार्यवाही लगातार जारी है।

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में बढ़े कोरोना के नए मरीज, राजधानी में अब एक्टिव मरीजों की संख्या हुई इतनी

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में बढ़े कोरोना के नए मरीज, राजधानी में अब एक्टिव मरीजों की संख्या हुई इतनी

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 03 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 00 कुल 00 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 19 है। आज तक रायपुर में 157922 मरीजो की पहचान हुई है और 154764 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। 

आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 26 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे दुर्ग एवं जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 06-06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 33 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 300 है | आज प्रदेश में 27818 टेस्ट हुए है |

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : डेढ़ लाख के जेवरात व नकद के साथ शातिर चोर आया पुलिस की गिरफ्त में

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : डेढ़ लाख के जेवरात व नकद के साथ शातिर चोर आया पुलिस की गिरफ्त में

रायपुर | राजधानी की आमानाका पुलिस ने शातिर चोर को आखिरकार दबोच लिया है। आरोपी ने आमानाका क्षेत्र में 2 मकान व दो दुकानों को अपना शिकार बनाया था। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम बरबाद हुई है।

आमानाका थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने सबसे पहले 18 जनवरी को ट्रांसपोर्ट नगर टाटीबंध में रतन आटो पार्ट्स की दुकान पर अपना हाथ साफ किया। यहाँ यहां ताला तोड़कर उसने नकदी रकम चुराई। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर 20/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया।
इसके बाद 29 मार्च को गुरूद्वारा काम्पलेक्स टाटीबंध, कलकत्ता स्वीट्स के बाजू में डिपार्टमेंटल स्टोर पर धावा बोला। यहां से उसने नकदी रकम चुराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 83/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया था।
25 अगस्त को आरोपी ने टाटीबंध निवासी सेल्स मार्केटिंग का काम करने वाले व्यक्ति के घर चोरी की। यहां से उसने नगदी रकम, सोने-चांदी के जेवरात एवं 1 मोबाईल फोन चुराया। अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 194/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
इसके बाद 4 सितंबर को टाटीबंध निवासी नर्सिंग आफिसर के घर पर धावा बोलकर निकोन कंपनी का कैमरा, लैंस एवं एक ट्राली बैग चुरा लिया था। थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 222/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
एक ही थाना क्षेत्र के एक ही एरिया में घटित चोरी की 4 घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना आमानाका की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
टीम के सदस्यों ने उक्त चोरी के सभी घटना स्थलों का बारिकी से निरीक्षण किया। घटनाओं के संबंध में समस्त प्रार्थियों से पूछताछ की गई। घटना के संबंध में आसपास के लोगों से भी विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों ने घटना स्थल व आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए चोरी के आरोपियों के संबंध में तस्दीक कर उनकी गतिविधियों पर निगाह रखकर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रहीं थी। इसी दौरान सायबर सेल की टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि हीरापुर अविनाश प्राईड कबीर नगर निवासी अमन श्रीवास्तव उर्फ शरद जो कि पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में थाना आमानाका से जेल निरूद्ध रह चुका है को दिनांक घटना को टाटीबंध स्थित मकान एम आई जी 7 के पास देर रात्रि संदिग्ध हालत में देखा गया था। जिस पर संदेह के आधार पर अमन श्रीवास्तव उर्फ शरद वर्मा की पतासाजी कर पकड़कर चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अंततः उसके द्वारा चोरी की उक्त चारों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम जुमला कीमती 1,50,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में दर्ज उक्त चारों अपराध में अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी - अमन श्रीवास्तव उर्फ शरद वर्मा पिता राजकुमार श्रीवास्तव उम्र 22 साल निवासी हीरापुर अविनाश प्राईड मकान नंबर 106 थाना कबीर नगर रायपुर।
आरोपी को गिरफ्तार करने एवं मशरूका बरामद करने में सायबर सेल से सउनि. शंकर लाल ध्रुव, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, महेन्द्र राजपूत, आर. नोहर देशमुख, विजय पटेल, जसवंत सोनी, अभिषेक सिंह एवं धनंजय गोस्वामी तथा थाना आमानाका से प्र.आर. महेन्द्र नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नक्सलियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने पूरा गांव पहुंचा थाना

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नक्सलियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने पूरा गांव पहुंचा थाना

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के मढ़ोनार गांव में नक्सलियों के खिलाफ बगावत शुरू हो गई है। बस्तर का यह पहला मामला है जब नक्सलियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पूरा गांव उठ कर थाने पहुंचा। ग्रामीणों में आक्रोश की वजह यह है कि गुरुवार को नक्सलियों द्वारा पीएमजीएसवाई के पुलिया निर्माण में लगे मजदूरों के साथ मारपीट कर निर्माण कार्य करा रहे दल्लीराजहरा निवासी संदीप जाला की हत्या कर निर्माण कार्य में लगे एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर व एक सीडी डान मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया था। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। शुक्रवार को मढ़ोनार व आसपास क्षेत्र के करीब 200 की संख्या में ग्रामीण पैदल आठ किमी चलकर छोटेडोंगर नक्सलियों के खिलाफ बेवजह महिला मजदूरों के साथ मारपीट, गांव के सड़क व पुलिया निर्माण को रोकने के विरोध में रिपोर्ट दर्ज कराई। ग्रामीणों का कहना है कि हम गरीब मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का जीवनयापन करते हैं परंतु नक्सली बेवजह हमारे साथ मारपीट कर हमें धमकी देते हैं। नक्सली सड़क निर्माण व पुलिया निर्माण कार्य में अड़चन डाल कर गांव की विकास को रोक रहे हैं। सरकार सड़क हम गांव वालों के चलने के लिए बना रही है फिर नक्सली क्यो गांव के विकास कार्यों में बांधा डाल रहे हैं।

पुरूष के साथ ही गांव की महिलाएं भी अपने दुधमुंहे बच्चों को लेकर थाने पहुंची और नक्सलियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। नक्सलियों के द्वारा महिला मजदूरों से बेवजह मारपीट करने के बाद गांव में काफी आक्रोश है। जिन महिलाओं के साथ नक्सलियों ने मारपीट किया उनका कहना है कि नक्सलियों ने अचानक मढोनार के पुलिया निर्माण के पास पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी जब हमारे द्वारा मारपीट की वजह पूछी गई तो नक्सलियों ने कहा कि काम ना करने के लिए कहा गया था फिर क्यो काम किया जा रहा है। पुरे मामले में पुलिस का कहना है कि नक्सलियों द्वारा गांव के गरीब मजदूरों से मारपीट करना ग़लत है गांव के लोग नक्सलियों के आतंक से त्रस्त हो चुके हैं।


नक्सलियों को गांव आने से मना कर चुके हैं ग्रामीण
पिछले कई सालों से मढ़ोनार में नक्सलियों की मौजूदगी नहीं हो रही थी इसका कारण यह है कि गांव वाले नक्सलियों को अपने गांव में आने के लिए मना कर चुके हैं। गांव में नक्सली नहीं आते हैं। जब से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है तभी से आ रहे हैं। गांव वाले नक्सलियों का दाना-पानी भी बंद कर चुके हैं किसी तरह का कोई मदद नहीं करते है।


मढ़ोनार में गुरुवार को नक्सलियों द्वारा करीब साढ़े तीन बजे दस्तक देकर पुलिया निर्माण कार्य में लगे वाहनों पर आगजनी कर मुंशी की हत्या की गई।साथ ही पुलिया निर्माण कार्य में कार्य कर रहे महिला मजदूरों के साथ मारपीट की गई, जिसे लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

BIG BREAKING CG: आभूषणों को चमकाने के नाम पर ठगी का एक आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

BIG BREAKING CG: आभूषणों को चमकाने के नाम पर ठगी का एक आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

जगदलपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष वार्ड के एक घर में बीते तीन दिनों पहले सोने चांदी के आभूषणों को साफ करने और चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी अनिल गुप्ता निवासी कोलकाता को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर आज कोतवाली लेकर पंहुची। ठगी के आरोपी के कब्जे से दो नग कंगन और एक चैन सहित बाइक डब्लूबी 01 एएस 8734 जप्त किया है। वहीं मामले में फरार एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पूछताछ में ठगी का आरोपी ने अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम देने की बात को कबूल कर लिया।


सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि बीते 20 सितंबर की सुबह सुभाष वार्ड के एक घर में दो अज्ञात ठग पहुंचे। यहां उन्होंने अपना परिचय घर में रहने वाले को बताया कि वह दोनों तांबा का बर्तन और सोने-चांदी के आभूषणों को साफ करने का काम करते है। घर में रहने वाली महिला ने उन पर भरोसा करते हुए अपने सोने और चांदी के आभूषणों को साफ करने और चमकाने के लिए उनको दे दिया। घर में पहुंचे अज्ञात ठगोंं ने महिला को सोने और चांदी के आभूषणों को कुकर में एक रसायनिक पानी में डालकर उबालने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने महिला को बताया कि कुकर में रसायनिक पानी के उबलने पर उसके सोने चांदी के आभूषण साफ भी हो जाएंगे और चमक भी जाएंगे। महिला ने भी उनकी बात मानते हुए अपने सोने चांदी के आभूषणों को अज्ञात ठगों के हाथों सौंप दिया।


दोनों ठगों ने महिला को कुकर को गर्म करने के लिए घर के अंदर भेज दिया, महिला भी कुकर को गर्म करने में व्यस्त हो गई। इससे पहले ठगों ने अपनी हाथ की सफाई दिखाते हुए आभूषणों को गायब कर दिया। महिला के अंदर जाते ही दोनों ठग वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब महिला ने कुकर खोला तो उसमें से उसके सोने चांदी के आभूषण गायब थे।


ठगी का शिकार होने का अंदाजा लगते ही पीडि़त महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने पीडि़त महिला के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का सहारा लेते हुए पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की। इसी बीच पुलिस ने वहां लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान कर ली। पतासाजी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली इसमें शामिल एक आरोपी ठग कोलकाता के एक जगह में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की उक्त टीम कोलकाता के लिए रवाना हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ठग की शिनाख्ती करते हुए घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

CG BREAKING: शराब के नशे में धुत्त मिला प्रधान पाठक, बच्चों ने कहा आय दिन होती है मुर्गा पार्टी

CG BREAKING: शराब के नशे में धुत्त मिला प्रधान पाठक, बच्चों ने कहा आय दिन होती है मुर्गा पार्टी

रायपुर: कोरबा जिले के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा से एक मामला सामने आया है। जहाँ सरकारी स्कूल का प्रधान पाठक शराब के नशे में इस कदर चूर है कि उसने शराब के नशे में लघुशंका तक कर डाली है और न ही वह ठीक तरह से उठ पा रहा है।उन अभिवभावको को सकते में ला दिया है जो अपने बच्चो को ऐसे शिक्षको के हवाले कर उनके उज्ज्वल भविष्य को सवारने के सपने देख रहे हैं।अपने आप मे शर्मसार कर देने वाला यह वाक्या सरकारी स्कूलों की लचर व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल है।


ब्लाक पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत कारिमाटी में स्थित प्राथमिक शाला कारिमाटी मे जब जनपद सदस्य प्रताप सिंह मरावी बतौर निरीक्षण हेतु पहुँचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई,यहाँ पदस्थ प्रधान पाठक रामनारायण शराब के नशे में धुत होकर जमीन पर मदहोश पड़ा हुआ था।स्कूल में प्रधान पाठक की दशा देख जनपद सदस्य ने बच्चो से चर्चा की तथा प्रधान पाठक से चर्चा करनी चाही पर वे कुछ बोल पाने की स्थिति में नही थे उन पर शराब का ऐसा नशा था कि उन्होंने पेंट में लघुशंका तक कर डाली थी। शिक्षा के मंदिर में ऐसा कृत्य करते हैं तो वे शिक्षक बच्चों को क्या शिक्षा दे पाएंगे।अधिकारियों को ऐसे शिक्षकों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

CG NEWS: किराए से डेबिट कार्ड लेकर SBI के ATM में उंगली फंसाकर निकाले 4 लाख रुपए

CG NEWS: किराए से डेबिट कार्ड लेकर SBI के ATM में उंगली फंसाकर निकाले 4 लाख रुपए

छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने बड़े ही शातिर ठंग से SBI के एटीएम से 4 लाख रुपए निकाल लिए। इसके लिए वे 3 हजार रुपए किराए पर डेबिट कार्ड लेकर आते थे। आरोपियों से 21 कार्ड और 3.90 लाख रुपए बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी UP के जौनपुर से हुई है। खास बात यह है कि 9 महीने पहले जगदलपुर पुलिस ने भी इसी तरीके से ठगी के मामले में दो आरोपियों को जौनपुर से गिरफ्तार किया था।


दरअसल, कवर्धा SBI मेन ब्रांच के मैनेजर ने शिकायत की थी कि शहर में लगी बैंक की अलग-अलग ATM से ट्रांजेक्शन तो किया जा रहा है, लेकिन रुपए नहीं निकलने के बाद भी कम हो रहे हैं। इस पर पुलिस ने CCTV फुटेज चेक किए तो पता चला कि 7 ATM से एक ही आरोपियों ने ठगी की है। इस पर पुलिस ने खातों का मिलान किया और साइबर सेल की मदद से पुलिस UP के जौनपुर तक पहुंच गई। वहां से अमरनाथ चौहान और दिवाकर यादव को धर दबोचा।

 

ग्रेजुएशन के बाद जिम में हुई दोस्ती और लालच ने बना दिया ठग
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मऊ निवासी अमरनाथ चौहान और जौनपुर निवासी दिवाकर यादव दोनों ग्रेजुएट हैं। जिम जाने के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। इसके बाद लालच में आकर ठगी करना शुरू किया। UP से कवर्धा पहुंचे और ATM से छेड़छाड़ कर रुपए निकाल लेते। फिर कस्टमर केयर पर झूठी जानकारी देकर बैलेंस ट्रांसफर करा लेते थे। फिलहाल पुलिस लेनदेन से संबंधित बैंक खातों को होल्ड कराने की कार्रवाई कर रही है।


रुपए निकालने के बाद उंगली फंसा कर ट्रांजेक्शन कैंसिल करते
आरोपी ATM में जाकर रुपए निकालते थे। ट्रांजेक्शन के दौरान उंगली फंसाकर रुपए पकड़ लेते। एक नोट छोड़ देते थे। थोड़ी देर बाद मशीन उस नोट को वापस खींच लेती। इसके बाद ट्रांजेक्शन डिक्लाइन हो जाता। अंदर का मेकेनिज्म ATM से निकली रकम को नहीं जोड़ता था। इसी को आधार बनाकर आरोपी कॉल सेंटर में फोन करते और पूरे रुपए का क्लेम बैंक से करते थे तो बैंक उनके खाते में पैसा क्रेडिट कर देती थी।


9 महीने पहले जगदलपुर में भी हुई थी ऐसी ही वारदात
जगदलपुर पुलिस ने दिसंबर 2020 में बैंक से इसी तरह ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा था। इसमें एक MBA का छात्र भी शामिल था। आरोपियों ने 3 महीने में एक करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम SBI के ATM से पार की थी। वे भी किराये पर डेबिट कार्ड लेकर आते थे। आरोपियों ने अलग-अलग बैंकों के 11 डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया था। इनके पास से 3 कार्ड, पासबुक और अन्य सामान बरामद हुआ। इन आरोपियों को भी पुलिस ने जौनपुर से पकड़ा था।

बड़ी खबर: रायपुर में एक बार फिर स्वाइन फ्लू की दस्तक, तबाही मचा सकता है ये फ्लू

बड़ी खबर: रायपुर में एक बार फिर स्वाइन फ्लू की दस्तक, तबाही मचा सकता है ये फ्लू

रायपुर: राजधानी रायपुर में कुछ वर्षों बाद एक बार फिर स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। चार मरीजों को अब तक स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।

राजधानी के एक निजी अस्पताल में दो मरीज़ों का इलाज चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार ने बताया कि लगभग ढाई तीन साल बाद फिर से स्वाइन फ्लू के मरीज़ मिलने लगे हैं। अस्पताल में दो मरीज़ इलाज कराने पहुंचे है, जांच कराने के बाद पता चला कि उनको स्वाइन फ्लू है।

समय पर इलाज मिलने से एक मरीज़ की हालात अभी स्थिर है। हालत ठीक होने के बाद मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। दूसरी मरीज़ तिल्दा निवासी 30 साल की महिला है। वो अभी भी वेंटिलेटर पर है। तीसरे मरीज़ और चौथे मरीज़ का इलाज भी अन्य प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है।

तबाही मचा सकता है ये फ्लू
डॉक्टरों के अनुसार यह कितना फैल सकता है इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। क्योंकि एक समय हमने देखा है कि पूरा आईसीयू वेंटिलेटर स्वाइन फ्लू के मरीज़ों से भरा होता था। सावधानी एक बड़ा उपचार है।

सावधानी ज़रूरी
कोरोना की तरह ही स्वाइन फ्लू एक दूसरे को फैलता है इसलिए जो वायरल प्रोटोकॉल है। उसका पालन करना चाहिए मरीज़ से दूरी बना के रखे, मास्क लगाए, नियमित हाथ धोते रहे।

क्यों होता है स्वाइन फ्लू
हॉस्पिटल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने कहा कि जैसा ही लक्षण दिखें विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाएं नीम हकीम के चक्कर में न रहें। समय रहते बीमारी को कंट्रोल करना आसान होता।

 बड़ी खबर : विदाई से पहले मानसून मेहरबान, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट…

बड़ी खबर : विदाई से पहले मानसून मेहरबान, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट…

रायपुर: छत्तीसगढ़ से विदा होने से पहले मानसून मेहरबान हो रहा है। सूबे के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बस्तर संभाग में 26 से 28 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में चक्रीय चक्रवाती घेरे का असर रहेगा। इस वजह से कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

 मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण पूर्व राजस्थान, उत्तरी कोंकण और गोवा, गुजरात के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

बिहार, छत्तीसगढ़ , उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के बाकि हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

छत्तीसगढ़ में सिर्फ चार जिलों में सामान्य से कम बारिश 
मौसम विज्ञान से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में केवल 4 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें जशपुर, कांकेर, रायगढ़ और सरगुजा है शामिल है। सरगुजा में 24, जशपुर और कांकेर में 22-22 व रायगढ़ में 21 फीसदी कम बारिश हुई है। 

रायपुर में औसत 1011.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। कुछ जिलों में औसत से आठ फीसदी तक ज्यादा बारिश हुई है। बिलासपुर, पेंड्रारोड, राजनांदगांव में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री तक ज्यादा है। वहीं रात का तापमान भी विभिन्न जिलों में औसत से 1 डिग्री कम और दो डिग्री तक ज्यादा रिकॉर्ड की गई है। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में जैजैपुर में 4, मैनपाट, पामगढ़, मालखरौदा और मनोरा में 3-3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। घरघोड़ा, सरायपाली, शिवरीनारायण, जांजगीर, डभरा 2, पलारी, सारंगढ़, सक्ती, छिंदगढ़, राजिम, कोरबा, मस्तूरी, पिथौरा, धरमजयगढ़, बसना, आरंग और कसडोल में 1-1 सेमी बारिश रिकार्ड की गई है।
 
BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिजनों को मिलेगी 50 हजार रूपए की सहायता राशि

BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिजनों को मिलेगी 50 हजार रूपए की सहायता राशि

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिजनों को मुआवजा राशि देने दिशा-निर्देश जारी किया है। सरकार ने केंद्र सरकार के आदेश और सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के आदेश का हवाला देते हुए आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिजनों को 50 हजार रूपये की राशि राज्य आपदा मोचन निधि से दी जाएगी। इसके लिए राजस्व विभाग ने आवेदन पात्र भी जारी कर दिया है।

विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि परिजन जो मुआवजा राशि के लिए दावा कर रहे हैं, उनके पास सीडीऐसी की तरफ से जारी मृत्यु सम्बन्धी अधिरिक प्रमाण होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि राज्य में अब तक 13563 लोगों की जान कोरोना संक्रमण की वजह से जा चुकी है, जिसकी सूची विभाग ने सभी जिला के कलेक्टर्स को दे दी है। जारी आदेश में विभाग ने भारत सरकार के आदेश और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति भी संलग्न की है।

 बड़ी खबर रायपुर: टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखो का माल जलकर खाक

बड़ी खबर रायपुर: टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखो का माल जलकर खाक

रायपुर।  रायपुर के मंदिर हसौद थाना अंतर्गत छेरी खेड़ी स्थित फ्लावर ट्विंस टेंट हाउस में भीषण आग लग गई। वहीं आग लपटें टेंट हाउस के पूरे गोदाम में फैल गई।आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। मौके पर दमकल की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस आग बुझाने में जुटी हुई है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। वहीं मौके पर स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम मौजूद ह। यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।  
 2300 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने स्टे हटाया, भर्ती की राह हुई आसान

2300 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने स्टे हटाया, भर्ती की राह हुई आसान

रायपुर। राज्य शासन द्वारा 2300 शिक्षकों की भर्ती के संबंध में राज्य शासन के शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की चयन प्रक्रिया को लेकर शिक्षक संघ द्वारा दायर याचिका पर राज्य शासन के खिलाफ हाईकोर्ट ने स्थगनादेश जारी किया था। उक्त आदेश राज्य शासन की अपील पर सुनवाई के उपरांत हाईकोर्ट ने आज रद्दकर शिक्षकों की भर्ती के लिए रास्ता खोला है। उक्त स्टे खत्म होने के बाद हाईकोर्ट के निर्देशानुसार राज्य शासन के शिक्षा विभाग द्वारा पात्र शिक्षकों की नियुक्ति नियमानुसार की जाएगी। ज्ञातव्य है कि अब छत्तीसगढ़ शासन 2300 को की नियुक्ति आदेश कभी भी जारी कर सकती है छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवक जोश में पात्रता रखते हैं जिनका सिलेक्शन हुआ है उनका आदेश कभी भी जारी हो सकता है यह बहुत अच्छा निर्णय है कुछ तो लोगों को नौकरी मिलेगी।
बड़ी खबर रायपुर: पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पति ने की हत्या, फिर खुद भी दे दी जान

बड़ी खबर रायपुर: पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पति ने की हत्या, फिर खुद भी दे दी जान

रायपुर। गोबरानवापारा के ग्राम टीला में पति ने बच्चा नही होने व चरिच संदेह पर पत्नी की हत्या कर खुद भी खुदकुशी कर ली थी। जांच के बाद पुलिस ने मृतक पति के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।


मिली जानकारी के मुताबिक गोबरानवापारा ग्राम टीला निवासी धरमदास चतुर्वेदी 60 वर्ष ने थाने में  शिकायत दर्ज करायी थी कि 13 सितंबर 2021 को उसके बहु बेटे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। जब सुबह बहु बेटे कमरे से बाहर नही निकले तब अंदर जाकर देखा तो बहु दुर्गेश्वरी चतुर्वेदी 25 वर्ष पलंग पर मृत पड़ी हुई थी तथा बेटा तेजराम चतुर्वेदी भी मृत हालत में जमीन पर पड़ा मिला। जिसके बाद उसनके घटना की सुचना पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। 

23 सितंबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका दुगेश्वरी का गला दबाकर हत्या किये जाने की रिपोर्ट सामने आने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी थी,जांच में पता चला कि तेजराम अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था तथा बच्चा नही होने की वजह से वह उसके साथ आये दिन झगड़ा लड़ाई करता था। घटना वाले दिन भी इसी बात के चलते दोनों के बीच झगड़ा हुआ व उसने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद भी खुदकुशी कर लिया।
 IPL क्रिकेट- 2021 के मैच में सट्टा खिलाते रायपुर पुलिस ने एक को पकड़ा

IPL क्रिकेट- 2021 के मैच में सट्टा खिलाते रायपुर पुलिस ने एक को पकड़ा

रायपुर। शहर एवं प्रदेश में आई.पी.एल के क्रिकेट मैचों में बडे पैमाने पर सट्टा खिलाने कि सूचनाएं मिलने पर पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित कर खाईवालों पर लगातार नजर रखीं जा रही है। 

इसी क्रम में 23 सितम्बर को सूचना प्राप्त हुई कि मुम्बई इंडियन बनाम कोलकाता नाईट राईडर्स के मध्य चल रहे मैच के दौरान एक व्यक्ति थाना तेलीबांधा क्षेत्र में स्विफ्ट वाहन क्रमांक सी जी/04/एन सी/2838 में सवार होकर घुम - घुम कर क्रिकेट सट्टा का संचालन कर रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन नसर सिद्धकी द्वारा प्रभारी सायबर सेल वीरेन्द्र चन्द्रा एवं थाना प्रभारी तेलीबांधा सोनल ग्वाला को सटोरिया को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

जिस पर सायबर सेल एवं थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त वाहन एवं उसमें सवार व्यक्ति की पतासाजी कर पकड़ने के लिए थाना तेलीबांधा क्षेत्र में ट्रैप पार्टी लगाया गया। इसी दौरान तेलीबांधा चौक सिग्नल पास उक्त वाहन को चिन्हांकित कर टीम द्वारा वाहन को रूकवाया गया। वाहन के अंदर एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम राहुल चौधरी निवासी डी डी नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा राहुल चौधरी के मोबाईल को चेक करने पर उसके द्वारा td9bet.com एप के माध्यम से लाईन लेकर ऑन लाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। 

कड़ाई से पूछताछ करने पर राहुल चौधरी द्वारा उक्त एप के माध्यम से लाईन लेकर ऑन लाईन सट्टा का संचालन करने के साथ ही घुम - घुम कर खेलने वालों से नगदी रकम संग्रहित करना स्वीकार किया गया। जिस पर राहुल चौधरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग मोबाईल फोन, नगदी 9,000/- रूपये, स्विफ्ट वाहन क्रमांक सी जी/04/एन सी/2838 एवं लाखों रूपए के सट्टा का हिसाब जप्त करने के साथ ही आरोपी द्वारा सट्टा संचालित करने के लिए बनाए गए आई.डी. में जमा 6,00,000/- रूपए को फ्रीज्ड़ कराया गया है। 

आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध 436/21 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपी से इस व्यवसाय में जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है, जो भी नाम सामने आएंगे उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा/सट्टा एवं जुआ खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 

गिरफ्तार आरोपी - राहुल चौधरी पिता देवेन्द्र चौधरी उम्र 30 साल निवासी महादेव घाट रोड मैत्री नगर थाना डी.डी. नगर रायपुर।