रायपुर | स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। विमानतल पर जब पत्रकारों ने उनसे चर्चा करने की कोशिश, तो उन्होंने पत्रकारों से ज्यादा बात नहीं की। सिंहदेव ने बस इतना कहा कि उनके बहन का जन्मदिन है, उसी की पार्टी में शमिल होने दिल्ली जा रहा हूं। मेरी यह यात्रा निजी है, और हर दौरा राजनीतिक कारणों से नहीं होता। जानकारी के अनुसार टीएस सिंहदेव की बहन आशा देवी का जन्मदिन है। इसलिए वे दिल्ली जा रहे हैं। आशादेवी (आशा कुमारी) हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से 6 बार कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीत चुकी है।
रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 226 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 16780 और कोविशिल्ड 30600 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 03 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 02 कुल 02 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 19 है। आज तक रायपुर में 157911 मरीजो की पहचान हुई है और 154753 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 28 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 03-03 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 41 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 304 है | आज प्रदेश में 17176 टेस्ट हुए है |
आज 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 41 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/PcbCSgwJpk
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 19, 2021
राजनांदगांव | भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व परिवहन मंत्री रजिंदरपाल सिंह भाटिया ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रजिंदरपाल सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छुरिया थाना क्षेत्र का पूरा मामला है।
बता दें कि भाटिया खुज्जी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। राजिंदरपाल सिंह भाटिया डॉ रमन सिंह के पहले कार्यकाल में परिवहन विभाग के राज्यमंत्री बनाए गए थे। खुज्जी विधानसभा से तीन बार विधायक चुने गए थे। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट काटे जाने के बाद पार्टी से बग़ावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए दूसरे नम्बर पर रहे। लेकिन क़द्दावर छवि की वजह से साल 2014 लोकसभा चुनाव के पहले उनकी घर वापसी की गई थी।

सूरजपुर: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में इन दिनों 33 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। दल आए दिन ग्रामीणों की जान लेने, उनका घर तोडऩे के साथ ही फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। इसी बीच हाथियों के दल ने रविवार की सुबह धान की फसल देखने खेत की ओर गए एक किसान को पटक कर मार डाला।
सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और विरोध में जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि वन विभाग उन्हें हाथियों के गांव की ओर आने की जानकारी नहीं दे रहा है। ऐसे में आए दिन लोगों की जान जा रही है।
प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगड़ा के ददुरापारा निवासी वीर साय कंवर 40 वर्ष रविवार की सुबह करीब 6 बजे धान की फसल देखने जंगल से लगे खेत की ओर गया था। इसी दौरान अचानक वहां हाथियों को देख वह भागने लगा। लेकिन हाथियों ने उसे घेर लिया और उसे सूंड से उठाकर पटक डाला। आस-पास के ग्रामीणों ने देखा तो गांव में इसकी सूचना दी। वहीं सूचना पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। हाथियों द्वारा किसान को मार डालने से गांव के लोग काफी आक्रोशित है।
रायपुर: राजधानी रायपुर के पण्डरी इलाके में ट्रेव्लस आफिस के अंदर घुसकर तोड़—फाड़ तथा आफिस में बैठे कर्मचारी के साथ मारपीट की रिपोर्ट देवेन्द्रनगर थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पण्डरी जगन्नाथ नगर रायपुर निवासी रवि कुमार कुम्हार 32 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह पण्डरी ?बस स्टैण्ड नवीन ट्रेवल्स में टिकिट बुकिंग का काम करता है। रविवार सुबह 11 बजे के करीब नवीन ट्रेवल्स के आफिस में बैठकर टिकिट बना रहा था, इसी दौरान मोहम्मद शाहीद एवं सलाउद्दीन ने अनावश्यक रूप से उसके साथ वाद विवाद कर गाली—Óगलौच किया व जान से मारने की धमकी देते हुए डण्डे एवं लोहे की कोई वस्तु से मारपीट कर चोट पहुंचाया। आरोपियों ने ट्रेव्लस ऑफिस में रखे मनिटर को पटक कर तोड़ दिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
कोण्डागांव: जिले के बोरगांव में स्कॉर्पियो और ऑटो में भीषण टक्कर में ऑटो सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 06 लोगों के गंभीर रूप से घायल है, घायलों को फरसगांव अस्पताल भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो जगदलपुर की ओर जा रही थी, इसी दौरान सामने से आ रही हाईवा से बचने के लिए तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जेजी से किनारे की ओर आने के बाद ऑटो को टक्कर मारी है। ऑटो में 16 लोग सवार थे, सभी ऑटो सवार पांडे आठगांव से गोड़मा जा रहे थे। मृतकों में 03 महिलाएं एक बच्चा और तीन पुरुष शामिल हैं।
हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियों और ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं। मृतकों के शरीर भी सड़क पर ही पड़े रहे। आसपास के लोगों को जब खबर लगी तब इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई है। हादसा कोंडागांव जिले के बोरगांव के पास हुआ है। बताया गया है कि सभी ऑटो सवार पांडे आठगांव से गोड़मा जा रहे थे। ऑटो में महिला-बच्चों समेत 16 लोग सवार थे। इधर, स्कॉर्पियो में भी कुछ लोग सवार थे। अचानक बोरगांव के पास दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई।
पता चला है कि स्कॉर्पियो सवार लोग झारखंड से जगदलपुर की ओर आ रहे थे। आसपास के लोगों ने बताया है कि मरने वालों में कुछ महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए पहले फरसगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से घायलों की स्थिति देखते हुए रायपुर भेजा जा रहा है। पुलिस की टीम फिलहाल मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। वहीं दोनों गाड़ियों की अचानक टक्कर कैसे हुआ, यह भी अभी पता नहीं चल सका है।
1 ऑटो में 16 लोग और अचानक मोड़ने से हुआ हादसा
पांडे आटगांव के नेताम-मरकाम परिवार के महिलाएं, बच्चे और पुरुष एक गमी के कार्यक्रम में पास के ही गांव गोड़मा गए थे। ये लोग दोपहर उस कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस समय ऑटो में चालक सहित कुल 16 लोग थे। ओवरलोड ऑटो जैसे ही बोरगांव पुलिस ट्रेनिंग कैंप के सामने पहुंचा। चालक ने सीधे हाथ की दिशा में मोड़ने की कोशिश की। ऑटो में इतने लोग होने के कारण उसका नियंत्रण छूट गया और वह सीधे सड़क के बीच आ गया। इसी दौरान जगदलपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो के चालक को कुछ समझ में आता भिड़ंत हो चुकी थी। धमाके की आवाज के साथ दोनों वाहन पलट गए और आटो में सवार लोग सड़क पर बिखर गए। पीटीएस के गार्ड और आसपास के लोगों ने तुरंत मदद बुलाई, लेकिन 8 लोगों की जान नहीं बच सकी।
अभी तक सामने आए मृतकों के नाम
1.रैनू
2.हीरासिंह
3.बुधनी (महिला)
4.विजय
5.जग्गो ( महिला)
6.सुमोती (महिला)
7.मुनी (बच्चा)
8. महंगू प्रधान आटो चालक
रायपुर: बिलासपुर जिले के बिल्हा थानाक्षेत्र में नशे के लिए सिरप पीना तीन युवकों को भारी पड़ गया। एक युवक की मौत हो गई है, वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। बिलासपुर जिले के बिल्हा के बरतोरी का यह पूरा मामला है। जानकारी के अनुसार झोलाछाप डॉक्टर चौलाराम कौशिक, खगेश कौशिक और किशन पारकर तीनों ने नशे के लिए कप सिरप पी लिया। इसके बाद खगेश गहरी नींद में सो गया। ?परिजनों ने इस पर संदेश जताया है, लेकिन झोलाछाप डॉक्टर चौलाराम ने कुछ नहीं होने की बात कहकर टाल दिया। कुछ देर बाद झोलाछाप डॉक्टर चौलाराम की हालत खराब होने के बाद हड़कंप मच गया। ?आनन-फानन में तीनों युवक अस्पताल पहुंचे, जहां खगेश की मौत हो गई। इधर चौलाराम और किशन पारकर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मामले पर बिल्हा पुलिस ने केस दर्ज किया है। सीएमएचओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
रायपुर: राजधानी के खमतराई इलाके में देर शाम पुराने विवाद को लेकर एक शख्स की कट्टा टिकाकर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। दरअसल रामेश्वर नगर भनपुरी निवासी गुरु विरेन्द्र रात्रे बीती शाम अपने दोस्तों के साथ लूडो खेल रहा था तभी भरत वर्मा, जागेश्वर ऊर्फ जग्गा और सिद्धार्थ तिवारी ऊर्फ सिद्धू निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी पहुंचे। तीनों ने पुराने विरेंद्र पर कट्टा टिकाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिसके बाद गुरु विरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में ए?डमिट कराया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलफ आम्स एक्ट की धारा 25,27,307,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
दरअसल, शनिवार रात भनपुरी के जूट मिल इलाके के माउली होटल के पास वीरेंद्र रात्रे नाम के युवक पर हमला हुआ था। भरत, जग्गा और सिद्धू ने मिलकर हमला कर किया था। वीरेंद्र के साथ जग्गा और सिद्धू का पुराना झगड़ा था। इसका बदला लेने दोनों भरत के साथ यहां पहुंचे। तीनों बदमाशों ने वीरेंद्र को घेरा और मारपीट की। वीरेंद्र की हत्या करने की नीयत से यह बदमाश अपने साथ देशी कट्टा और चाकू लेकर पहुंचे थे। इनके साथी भरत ने यह कट्टा पश्चिम बंगाल से खरीदा था।
वीरेंद्र के पास जाते ही इन्होंने कट्टा उसके सिर पर टिका दिया, इसके बाद भारत वर्मा और जागेश्वर ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वीरेंद्र की पसली और सिर के पास गहरे जख्म हो गए। खून बहने लगा वह, वहीं गिर पड़ा। आस पास के लोगों ने बीच-बचाव किया तो तीनों भाग निकले। मामले की जानकारी पुलिस के पास पहुंची और आधे घंटे के भीतर भनपुरी इलाके से ही पुलिस ने भरत वर्मा और जागेश्वर उर्फ जग्गा को हिरासत में ले लिया। रविवार को कोर्ट ले जाने से पहले पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के इलाके में भरत और जागेश्वर का सिर मुंडवाकर उनका जुलूस निकाला।
पुलिस को गंजा करवाने या जुलूस निकालने का अधिकार नहीं
क्रिमिनल मामलों में जानकार पेशे से वकील भगवानू नायक ने बताया कि पुलिस के पास किसी भी आरोपी को गंजा करने या जुलूस निकालने का अधिकार नहीं है। आईपीसी के आर्टिकल ये कहते हैं कि जब तक किसी भी व्यक्ति पर कोई आरोप न्यायालय में सिद्ध नहीं हो जाता उसे निर्दोष माना जाएगा। हालांकि पुलिस दूसरे अपराधियों में भय बना रहे इसलिए कई बार आरोपियों का जुलूस निकालती है, लेकिन ऐसा करने का कोई नियम नहीं है। दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस ने मीडिया से कहा है कि आरोपियों ने खुद ही अपना सिर अपनी मर्जी से मुंडवाया है, घटना स्थल पर उन्हें रिक्रिएशन और हमले की जानकारी लेने के लिए लाया गया था। एक तथ्य ये भी है कि बीती रात से दोनों बदमाश पुलिस की हिरासत में हैं। ऐसे में पुलिस का यह दावा कि खुद उनके द्वारा सिर मुंडवाया गया, बात पचती नहीं।
अपराधों की लिस्ट लंबी
25 साल का भरत और 26 साल का जागेश्वर खमतराई इलाके में पिछले कई सालों से आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। भरत के खिलाफ खमतराई थाने में हत्या के प्रयास के दो, लूट का एक, चोरी का एक, शराब तस्करी, गाली-गलौज और मारपीट के 7 मामले दर्ज हैं। जागेश्वर के खिलाफ हत्या के प्रयास के दो, आर्म्स एक्ट के तहत तीन, मारपीट और गाली-गलौज के पांच, छेड़खानी का एक और जुआ एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है
बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रायपुर ब्रांच और इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, रायपुर चैप्टर के सहयोग से 18 सितंबर 2021 को रायपुर में बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) पर एक सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन का विषय बीएमटी अपडेट 2021 था। बीएमटी क्षतिग्रस्त या नष्ट हो चुके अस्थि मज्जा को स्वस्थ अस्थि मज्जा स्टेम कोशिकाओं के साथ बदलने की एक प्रक्रिया है और संभवतः कुछ कैंसर और रक्त संबंधी विकारों के इलाज के लिए एकमात्र विकल्प है।
इस उच्चस्तरीय सम्मेलन की शुरुआत मल्टीपल मायलोमा: वर्तमान अभ्यास एवं भविष्य की सम्भावनाये पर सक्रिय रूप से भाग लेने वाले पैनल चर्चा के साथ हुई जिसकी अध्यक्षता डॉ नवीन खत्री और डॉ सुनील धर्मानी ने की । पैनल चर्चा में डॉ सिद्धार्थ नंदा, डॉ राजीव आर जैन, डॉ विनय राठौड़, डॉ दिब्येंदु डे, डॉ स्मित श्रीवास्तव और डॉ विकास गोयल की भागीदारी से श्रोता लाभान्वित हुए।

इसके बाद विश्व प्रसिद्ध पद्म श्री डॉ. माम्मेन चांडी, निदेशक, टाटा मेडिकल सेंटर, कोलकाता और डॉ नवीन खत्री, उप निदेशक, ACTREC, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल , मुंबई प्रोफेसर द्वारा "बीएमटी के लिए दाता चयन" और "बीएमटी का अवलोकन" पर बहुप्रतीक्षित व्याख्यान हुए। अंत में, बालको मेडिकल सेंटर के हेमाटो -ऑन्कोलॉजी और बीएमटी फिजिशियन डॉ. दिब्येंदु डे, कंसल्टेंट हेमेटोलॉजी ने छत्तीसगढ़ राज्य में पहले एलोजेनिक बीएमटी पर एक केस पेपर प्रस्तुत किया।
सम्मेलन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें डॉक्टर, विशेषज्ञ, चिकित्सक, विचारक, शिक्षाविद और प्रख्यात वक्ता शामिल थे। मुख्य वक्ता और स्वागत भाषण डॉ. (प्रो.) अनुराग श्रीवास्तव, चिकित्सा निदेशक, बालको मेडिकल सेंटर द्वारा दिया गया।
डॉ खत्री ने अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण प्रक्रिया में दाता चयन के महत्व व अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण की बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया व अंतरराष्ट्रीय मापदंडो को डिसकस किया
व उन्होंने बालको मेडिकल सेंटर की टीम के कार्य को सराहा जिन्होंने इतने कम समय में बोन मेरो ट्रांसप्लांट जैसे इलाज को बहुत ही बढ़िया रिजल्ट के साथ शुरुवात की I
“बालको मेडिकल सेंटर पिछले महीने एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला अस्पताल बन गया। हमारे कैंसर अस्पताल में बीएमटी की सफलता ने थैलेसीमिया, सिकल सेल रोग, अप्लास्टिक एनीमिया और विभिन्न रक्त कैंसर जैसी बीमारियों से पीड़ित रोगियों को नई आशा दी है, ”डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने कहा। छत्तीसगढ़ में इस तरह के सम्मेलनों के महत्व पर जोर देते हुए, डॉ श्रीवास्तव ने कहा, "बीएमटी अपडेट 2021 के माध्यम से, हम बीएमटी के क्षेत्र में चिकित्सा प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने के अनुभवों का आदान-प्रदान चाहते हैं और छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य पेशेवरों सामने आने वाली चुनौतियों को समझने और पारस्परिक रूप से कम करने का प्रयास करना चाहते हैं।”
इस पहल का उद्देश्य डॉक्टरों, उद्योग के चिकित्सकों और स्नातकोत्तर मेडिकल छात्रों को बीएमटी के दौरान आने वाले प्रमुख पहलुओं और चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए एक साथ लाना है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नितिन एम. नागरकर, निदेशक, एम्स, रायपुर, डॉ. विष्णु दत्त, डीन रायपुर मेडिकल कॉलेज और डॉ. श्रीकांत राजिमवाले, उप निदेशक, आयुष्मान भारत, डॉ विकास अग्रवाल (ima प्रेसिडेंट) व डॉ रिमझिम श्रीवास्तव ( IAP प्रेसिडेंट) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया।
बेमेतरा | जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के अन्तर्गत गिधवा परसदा एरमसाही मे पक्षी संरक्षण के तहत वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को प्रवासी पक्षियों की गणना का प्रशिक्षण दिया गया। ज्ञात हो की बारिश के बाद शीतऋतु के आगमन के समय देश विदेश से बड़ी संख्या मे प्रवासी पक्षी गिधवा परसदा एरमसाही एवं मुरकुटा के जलाशय मे निवास करते हैं। यहां की आर्द्रभूमि (वेटलैण्ड) प्रवासी पक्षियों के लिए अनुकुल है और उन्हे पर्याप्त चारा (भोजन) भी मिल जाता है। गत वर्ष हमर चिरई, हमर चिन्हारी पक्षी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका बेहतर प्रतिसाद मिला गिधवा परसदा नगधा के ग्रामीण इन सैलानी पक्षियों का एक मेहमान की भांति स्वागत कर उनका संरक्षण करते हैं। ग्रामीण इसे नुकसान नहीं पहुंचाते यदि कोई नुकसान पहुंचाता है तो ग्रामीणों द्वारा जुर्माना निर्धारित किया गया है। ग्रामीण एक स्वर से कहते हैं हमर चिरई-हमर दुवारी, हम करबो एकर रखवारी। प्रशिक्षण के दौरान वन मण्डलाधिकारी दुर्ग धम्मशील गणवीर, अनुविभागीय अधिकारी वन बेमेतरा एम आर साहू, सरपंच ग्राम पंचायत गिधवा केशवराम साहू, सरपंच नगधा थानसिंह वर्मा, सरपंच परसदा राजेश साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
रायपुर | छत्तीसगढ़ में साल 2019 की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में लापरवाही बरतने वाले 199 शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ब्लैकलिस्टेड कर दिया है. वहीं ऐसे छात्र जिनके पुनर्मूल्यांकन में 50 से ज्यादा अंक बढ़े हैं, उनकी आंसरशीट जांचने वाले मूल्यांकनकर्ताओं को हमेशा के लिए माशिमं के सभी पारिश्रमिक संबंधित कार्यों से अलग कर दिया गया है. साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ऐसे शिक्षकों की वेतनवृद्धि रोकने की भी अनुशंसा की गई है. इसके अलावा 20 से 40 नंबर बढ़ने पर शिक्षकों को मूल्यांकन और पारिश्रमिक संबंधि कार्यों से तीन साल के लिए अलग कर दिया गया है. माशिमं द्वारा जारी की गई सूची में 199 शिक्षकों के नाम है.
माशिम द्वारा जारी की गई 199 शिक्षकों की लिस्ट में 81 शिक्षक 10वीं बोर्ड और 118 शिक्षक 12वीं बोर्ड के मूल्यांकनकर्ता थे. इनमें 10वीं में 63 शिक्षकों द्वारा की गई जांच में पुनर्मूल्यांकन के बाद 20 से 40 नंबर बढ़े हैं. इसी तरह आठ शिक्षकों की कॉपियों में पुनर्मूल्यांकन के बाद 41 से 49 और तीन शिक्षकों द्वारा जांची गई आंसरशीट में पुनर्मूल्यांकन के बाद 50 से ज्यादा अंक बढ़े. इसी तरह 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 96 शिक्षकों की जांच के बाद पुनर्मूल्यांकन में 20 से 40 नंबर बढ़े और सात शिक्षकों की कॉपियों में 41 से 49 अंकों की बढ़ोत्तरी हुई. वहीं दो शिक्षकों की तीन आंसरशीट में 50 से ज्यादा नंबर बढ़े हैं.
आंसरशीट की जांच में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
आपको बता दें कि कोरोना काल से पहले साल 2019 की परीक्षा में आंसरशीट की जांच में लापरवाही बरती गई थी. कई छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के बाद आंसरशीट की फोटोकॉपी लेकर जांच कराई जिसमें उनके नंबर बढ़े थे. ऐसे में इसी प्रक्रिया में काफी समय लगा. साथ ही नंबर बढ़ने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा फिर एक बार ये विश्लेषण किया गया कि आखिर लापरवाही कहां बरती गई है और उसके बाद लापरवाह शिक्षकों पर यह कार्रवाई की गई है.
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्हीके गोयल ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन में अगर 20 से ज्यादा अंक बढ़ते हैं तब माशिम द्वारा उसके लिए अलग-अलग प्रावधान किए गए है. उन्हीं नियमों के तहत 199 मूल्यांकनकर्ताओं पर कार्रवाई की गई है.
रायपुर | नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अभियंता दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ अर्बन इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने इंजीनियरों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह एक चिकित्सक का पेशा जिम्मेदारियों से और किसी के जीवन से जुड़ा होता है, उसी तरह इंजीनियरों का कार्य भी अंधोसंरचना के साथ विकास से जुड़ा होता है। इसी अधोसंरचना और निर्माण से विकास की नींव तैयार होती है। एक सुनहरा भविष्य बुना जाता है। किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ उसे बेहतर से बेहतर बनाते हुए एक लैण्डमार्क बनाने में इंजीनियर की अदभुत कौशल कला नजर आती है। इसलिए इंजीनियर्स की पहचान एक सृष्टिकर्ता के रूप में भी होती है। उन्होंने कहा कि गुण्वत्तामूलक कार्य करने वाले इंजीनियरों की पहचान सदैव ही होती है। आकर्षक भवन, निर्माण कार्य को देखकर इंजीनियर के कौशल का अंदाजा लगाया जा सकता है।

कार्यक्रम में मंत्री डॉ. डहरिया ने छत्तीसगढ़ के नगरीय विकास में इंजीनियरों के योगदान की सराहना करते हु कहा कि ओ भी वे इसी तरह कार्य करते रहे। वर्तमान में कार्यरत उच्चाधिकारियों वरिष्ठ अभियंताओं द्वारा भी सभी अभियंताओं को मार्गदर्शन एवं अच्छा कार्य करने हेतु प्रोत्साहन दिया गया। सेवानिवृत्त अभियंताओं ने अपने अनुभव वर्तमान कार्यरत अभियंताओं से साझा किए एवं कार्य करने की शैली के संबंध में तथा विभाग के कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी अभियंताओं को दी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी निकायों के इंजीनियर ,नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद, नगर निगम एवं विभाग के संभागीय कार्यालयों के लगभग 450 इंजीनियर उपस्थित थे। मंत्री डॉ. डहरिया ने विभाग से सेवानिवृत्त अभियंताओं को शॉल, श्रीफल तथा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग के मुख्य अभियंता श्री संजीव व्यवहार, मुख्य अभियंता श्री भागीरथी वर्मा, सहायक अभियंता श्री मनीष कुमार स्वर्णकार ,सहायक अभियंता श्री अंशुल शर्मा, सहायक अभियंता श्री आभाष मिश्रा ,सहायक अभियंता श्री निशिकांत, उप अभियंता श्री सोहन गुप्ता ,उप अभियंता श्री हर्षित अजमानी ,उप अभियंता श्री मयंक साहू ,उप अभियंता श्री सोनभद्र ,उप अभियंता श्री सम्वेद, उप अभियंता श्री सुरेंद्र मृगा तथा अन्य सभी अभियंता गढ़ उपस्थित थे। कार्यक्रम की सभी अभियंताओं ने बहुत सराहना की एवं आगामी वर्षों में भी ऐसे कार्यक्रम कराए जाने अपेक्षा की है। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ अर्बन इंजीनियर्स एसोसिएशन का गठन किया गया।
कसडोल | ग्राम पंचायत रीको कला की मांग में पुलिया निर्माण के लिए आज विगत 15 वर्षों से की जा रही थी उस समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी l छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से कई बार मांग की गई थी जिस पर उनके द्वारा कोई ध्यान नहीं गया पुलिया निर्माण के लिए डॉ रमन सिंह जी को उस समय ग्राम पंचायत रीको कला के उपसरपंच एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव अवस्थी ने दिल्ली में जाकर केंद्रीय मंत्री माननीय नितिन गडकरी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री माननीय फग्गन सिंह कुलस्ते जी के द्वारा डॉक्टर के मुख्यमंत्री माननीय डॉ रमन सिंह को पुल निर्माण के लिए पत्र लिखा गया था उस पर भी भारतीय जनता पार्टी की निष्क्रियता के कारण पुलिया का निर्माण नहीं हो सका , उसके पश्चात छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार आई एवं छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय श्री भूपेश बघेल जी ने जब देखा कि बरसात के समय नेशनल हाईवे में पहुंचने के लिए ,एवं उपचार के लिए, हर जरूरत सामान लेने के लिए, लोगों को 28 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है! जिसको देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी ने 7 करोड़ 22 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की एवं आज दिनांक 19.9.2021 को कंतरा नाला मैं पुलिया निर्माण के लिए वर्चुअल भूमि पूजन का आयोजन किया गया l जिस भूमि पूजन में छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री मान भूपेश बघेल जी , ताम्रध्वज साहू, जी पीडब्ल्यूडी मंत्री , उमेश कुमार पटेल प्रभारी मंत्री बलोदा बाजार, गुहा राम अज गले सांसद , सुनील सोनी जी सांसद माननीय, श्रीमती छाया वर्मा राज्यसभा सांसद, विकास उपाध्याय जी संसदीय सचिव, चंद्र देव राय संसदीय सचिव, सुश्री शकुंतला साहू संसदीय सचिव, शिवरतन शर्मा, प्रमोद साहू विधायक, शैलेश नितिन त्रिवेदी अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम, सुरेंद्र शर्मा अध्यक्ष राज्य कृषक कल्याण परिषद, राकेश वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत बलौदा बाजार, भाटापारा, हितेंद्र ठाकुर जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार कांग्रेस कमेटी, गौरी देवी अध्यक्ष जनपद पंचायत सुरेंद्र साहू सरपंच ग्राम पंचायत रीको कला एवं समस्त जनप्रतिनिधि आज वर्चुअल भूमि पूजन में शामिल हुए l ग्राम पंचायत रीको कला के पूर्व उप सरपंच एवं असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी ने छत्तीसगढ़ के प्रभारी पी.एल पूनिया जी. टी.एस. सिहदेव, पंचायत मंत्री माननीय , ताम्रध्वज साहू ,पीडब्ल्यूडी मंत्री ,एवं नंद कुमार बघेल ,,मुख्यमंत्री के पिताजी ,,जी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी को ग्राम पंचायत रीको कला में पुल निर्माण के लिए पत्र लिखा श्री राजीव अवस्थी जी ने रीको कला के समस्त ग्रामवासी अंशुला ग्राम के समस्त ग्रामवासी एवं आसपास क्षेत्र के आने वाले वह सभी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी जिन्होंने पुलिया निर्माण के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से मांग करने में शामिल हुए उनका धन्यवाद व्यक्त किया
धमतरी | छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि सिहावा थाना इलाके के खल्लारी मार्ग में आईईडी बम मिला है। सूचना मिलते ही सिहावा, नगरी पुलिस और डीआरजी की टीम मौके पर पहुंच गई है। बीडीएस ने आईडी बम को डिफ्यूज कर बरामद कर लिया है। सिहावा थाना से खल्लारी थाना जाने के मुख्य मार्ग के भीरागहिन के पास सड़क किनारे आईंईडी मिला है।
आईईडी का वजन लगभग 10 किलो बताया जा रहा है। नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देना चाहते थे। हालांकि पुलिस टीम ने बम को डिफ्यूज कर नक्सलियों के कायराना मंसूबे पर पानी फेर दिया है। जिले में सीतानादी दलम, गोबरा एलओस नक्सली संगठन सक्रिय है। धमतरी एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने की आईडी मिलने की पुष्टि की है।
रायपुर | अनंत चर्तुदशी पर आज भगवान श्रीगणेश के लिए हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, वहीं ढोल-नंगाड़ो के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन भी किया जा रहा है। प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए महादेव घाट में अस्थायी विसर्जन कुंड बनाया गया है, जहां नगर निगम का अमला सुबह से डटा हुआ है, जिनमें अधिकारीगण भी मौजूद है।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के 28 जिलों में 2 हजार 834 करोड़ रूपए लागत के 401कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम अध्यक्षता की। इन कार्यों में मुख्य रूप से सड़क और भवन निर्माण से संबंधित 284 और पुल-पुलियों से संबंधित 48 कार्य शामिल हैं। लोकार्पण और भूमिपूजन के कामों में लोक निर्माण विभाग के अलावा 125 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत के अन्य विभागों के 69 कार्य शामिल है।

इस अवसर पर स्वास्थ मंत्री श्री टी एस सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम सिंह टेकाम, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, श्री यू डी मिंज, विधायक श्री गुलाब कोमरो, बृहस्पति सिंह, श्री प्रकाश नायक, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री राम गोपाल अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम में अन्य मंत्रीगण, विधायक गण वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी उपस्थित थे।

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संघर्ष के दिनों में ब्राह्मणपारा के नागरिकों से किया गया एक वादा और आज पूरा किया। लोगों ने उनसे वादा लिया था जब वे मुख्यमंत्री बन जाएंगे तब भी इसी तरह मोहल्ले की दुकान के पाटे में आकर बैठेंगे। आज अपने नगर-भ्रमण के दौरान श्री बघेल ब्राह्मणपारा के खादी भंडार पहुंचे और उसी पाटे में बैठकर लोगों से बातचीत की। दरअसल, ब्राह्मणपारा सहित रायपुर के पुराने मोहल्ले में आज भी चौराहे और गलियों के पाटों में बैठकर चर्चा करने की परंपरा कायम है। मोहल्लों के आम बुजुर्गों से लेकर महत्वपूर्ण सामाजिक-राजनीतिक हस्तियां भी इन पाटों पर शाम को सजने वाली गोष्ठियों में शामिल होती रही हैं। राजनीति से लेकर विज्ञान तक की चर्चा इन्हीं पाटों में की जाती रही है। श्री भूपेश बघेल का इन पुराने मोहल्लों और वहां के लोगों से सघन संबंध रहा है। जब वे छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे तब एक कार्यक्रम के सिलसिले में ब्राह्मणपारा स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने सेम्हरा बाड़ा परिसर में स्थित खादी दुकान से कपड़े भी खरीदे थे। खरीदारी करते हुए उन्होंने दुकानदार से कहकर अपने लिए चाय मंगवाई थी, जब दुकानदार ने कुर्सी आगे करते हुए उनसे बैठने का आग्रह किया तो वे यह कहते हुए बाहर पाटे में जा बैठे कि चाय पीने का आनंद पाटे में बैठकर ही आता है। तब श्री बघेल की इस सरलता को देखकर मोहल्ले के लोगों ने कहा था कि आप एक दिन जरूर मुख्यमंत्री बनेंगे। जब मुख्यमंत्री बन जाएंगे तब भी आप इस पाटे में बैठने जरूर आइएगा। आज आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब गणेश प्रतिमा के दर्शन करने ब्राह्मणपारा पहुंचे तो कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने उन्हें वह वादा याद दिलवाया। मुख्यमंत्री ने सहजता से आग्रह स्वीकार किया और उसी खादी भंडार के पाटे में जा बैठे। वहां के निवासियों ने कहा कि भूपेश बघेल जो वादा करते है उसे निभाते भी हैं।
भिलाई | नगर के एक ट्राफिक पुलिस की भांजी ने अपने 11 वर्षीय फुफेरी छोटी बहन की नहाते समय अश्लील तस्वीर खींच ली और उसको व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी पीडि़ता बच्ची ने अपने मां को बताई तो उसकी मां ने अपनी बेटी के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर व्हाटसएप में अश्लील तस्वीर को वायरल करने वाली 19 वर्षीय युवती के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि बच्ची की नहाते समय अश्लील तस्वीरें खींची गई हैं। इसी के मद्देनजर जिस नंबर से बच्ची को फोटो भेजे गए उस नंबर के मालिक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस की पड़ताल में ये नंबर पुलिस वाले की भांजी का ही निकला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इसके बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि अभी वो इस मामले में आरोपी युवती से भी पूछताछ करेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भिलाई में पदस्थ ट्रैफिक पुलिसकर्मी रहते हैं। उनकी 11 साल की बेटी भी साथ में रहती है। पता चला है कि 5 महीने पहले पुलिसकर्मी का उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके कारण घर छोड़कर सुपेला इलाके में रहनी लगी थी। कुछ दिन बाद ही युवती (भांजी) भी पुलिस वाले के यहां आ गई और रहने लगी। आरोपी लड़की की उम्र करीब 19 साल बताई गई है। मामले में यह अब तक पता नहीं चल सका है कि युवती ने आखिर उस बच्ची की अश्लील तस्वीर क्यों ली थी। पीडि़त बच्ची अभी 5वीं कक्षा की छात्रा है।
रायपुर | रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल लगातार शहर के व्यस्तम और भीड़-भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। इसी तारतम्य में 18 सितंबर को एसपी अग्रवाल ने कटोरा तालाब, टैगोर नगर, रिंग रोड, फुंडर, धरमपुरा, टेमरी, सेरीखेड़ी, तेलीबांधा चौक एवं मरीन ड्राइव का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान एसपी ने यातायात व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ ही उक्त स्थानों व क्षेत्रों के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारियां लेकर यातायात पुलिस व थाना प्रभारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वयस्तत्म समय में पुलिस की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन नसर सिद्दकी भी उपस्थित थे।
रायपुर | बढ़ती सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए राजधानी पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शराब पीकर वाहन चलने वालों के खिलाफ अब रायपुर पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इस तारतम्य में 18 सितंबर की मध्य रात्रि 12 बजे से तड़के 3 बजे तक राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमे 25 से ज्यादा वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई हुई।
रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल के आदेश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में यातायात पुलिस रायपुर एवं जिला बल रायपुर के अधिकारी/कर्मचारियों ने संयुक्त रुप से शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया।
उक्त अभियान कार्यवाही शहर के तीन प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर बैरिकेडिंग कर चलाया गया। जिसमें वीआईपी टर्निंग, (राम मंदिर के सामने), तेलिबांधा थाना एवं पंडरी थाना के सामने रात्रि 12:00 से 3:00 के मध्य चलाया गया जिसमें लगभग 100 वाहन चालको को ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से चेक किया गया जिसमें 25 से अधिक वाहन चालक नशे की हालत में पाए जाने पर उनका वाहन जब्त किया गया। और एमवी ऐक्ट की अन्य धराओ के तहत 35 से अधिक वाहनो पर तीन सवारी, तेज रफ़्तार के तहत रात्रि में कार्यवाही कर समन शुल्क काटा गया। यातायात पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को न्यायालय पेश करेगी और लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को निर्देशित किया जाएगा।
पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी में दिन दहाड़े एक जिम ट्रेनर पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, जिम ट्रेनर महिला से करता था घंटों बातें
यातायात पुलिस ने एक दिन में 200 से अधिक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 65,000 रुपये समन शुल्क काटा।
विगत सप्ताह भी वीआईपी रोड में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 25 ड्रंक एंड ड्राइव के प्रकरण बनाए गए थे जिसे न्यायालय में पेश किया गया, जिस पर न्यायालय ने 1,50,000 रुपये से अधिक जुर्माना वसूला।





.jpg)
.jpeg)










