दुर्ग। मोबाईल दुकान के संचालक पर उस्तरा से हमला कर लूटपाट करने वाले फरार पूर्व भाजपा पार्षद अजय दुबे सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों का कान पकड़वाकर जुलूस भी निकाला।
रायपुर। निरीक्षक से डीएसपी के पदों पर प्रमोट हुए 4 रक्षित निरीक्षकों को पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने अब नई जिम्मेदारी दी है। डीएसपी पदों पर प्रमोट हुए अफसरों को जिम्मेदारी देने के साथ रिक्त स्थानों पर नए निरीक्षकों को पदस्थ किया है।
सोमवार को डीजीपी अवस्थी ने चार रक्षित निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी है। रायपुर पुलिस लाइन की जिम्मेदारी डीजीपी अवस्थी ने वैभव मिश्रा को दी है। रायपुर के अलावा दुर्ग, कोरबा व जांजगीर में नए रक्षित निरीक्षक को नियुक्ति किया गया है। दुर्ग की जिम्मेदारी रमेश चंद्रा को, कोरबा की जिम्मेदारी अनथ राम पैकरा को और जांजगीर की जिम्मेदारी प्रदीप जोशी को दी है।
रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 224 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 11320 और कोविशिल्ड 30120 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
रायपुर | राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि राजधानी रायपुर के स्टेशन रोड स्थित रायपुर पाइप सेंटर में भीषण आग लगी है | जानकारी के अनुसार जनप्रतिनिधि, फैक्ट्री मालिक और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है | मिली जानकारी के मुताबिक दमकल के पास 2 से अधिक वाहनों की व्यवस्था नहीं है, जिससे आग बुझाने में दिक्कत आ रही है | बताया जा रहा है कि आग दुकान के तीसरे माले के गोदाम में लगी है जो धीरे धीरे भयावह रूप धारण कर ली है | आस-पास के इलाके को खाली कराया जा रहा है | आशंकाएं जताई जा रही है कि पटाखों की चिंगारी के कारण आग लगी है |
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 03 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 02 कुल 02 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 20 है। आज तक रायपुर में 157914 मरीजो की पहचान हुई है और 154755 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
सूरजपुर: विभिन्न राज्यों में जहरीली शराब से हुई जनहानि को ध्यान में रखते हुए सचिव सह आबकारी आयुक्त छ.ग. एवं प्रबंध संचालक मार्केटिंग कार्पाेरेशन ने मदिरा के अवैध आसवन पर नियंत्रण एवं कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन एवं आशिष श्रीवास्तव, उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता सरगुजा के मार्गदर्शन तथा पी.एल. नायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अपराधों पर नियंत्रण हेतु जारी अभियान के तहत् आज थाना बिश्रामपुर क्षेत्रांतर्गत में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम बरपारा करमपुर थाना विश्रामपुर के पन्नेलाल पिता दुहन उम्र 28 वर्ष जाति उरांव से टेस्ट परचेस कराने पर महुआ शराब एवं हड़िया (राईस बियर) विक्रय करना पाया गया, कार्यवाही करते हुए विक्रय के लिए रखे 30 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 150 लीटर राईस बियर जप्त किया गया। आरोपी ने बताया गया कि वे राईस बियर एवं महुआ शराब विश्रामपुर शहर में विक्रय के लिए उपलब्ध करता था।
आरोपी को आबकारी अधिनियम की गैर जमानती धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूरजपुर सुश्री शशिकला पैकरा, सपना सिन्हा आबकारी उप निरीक्षक, टी. आर. केहरी आबकारी उपनिरीक्षक संभागीय उडनदस्ता सरगुजा, आबकारी मुख्य आरक्षक कुमारू राम खैरवार, रमेश दुबे आरक्षक, गिरजा शंकर शुक्ला, धर्मजीत शर्मा, कमलेश राजवाडे़ एवं वाहन चालक त्रिलोचन सिंह का सक्रिय योगदान रहा।
रायपुर: राजधानी के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार का हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई वहीं दो अन्य लोग हो गए जिन्हें उपचार के लिए निजी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना पलौद मोड़ के पास हुई जब रेत से भरी एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने युवती बाइक सवारों को अपनी चपेट में लिया। इस हादसे मे एक युवती की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवती लीलावती राजवाड़े की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दो सवार दुर्गेश साहू और रितु साहू बुरी तरह घायल हो गए। वहीं घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में दो सहेलियों की बांध में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है। दोनों सुबह नहाने के लिए घर से निकली थीं। घर वालों को इस बात की जानकारी तब लगी, जब बांध में ही नहा रहे दूसरे बच्चों ने उन्हें बताया। गांव के तैराकों की मदद से दोनों के शव को 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसर गया है।
ये मामला जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के कुशफर गांव का है। दोनों सहेलियां सुबह 11 बजे घर से नहाने के लिए निकली थीं। गांव के लोग अमूमन वहीं निस्तार और नहाने के लिए जाते हैं। दोनों एक ही स्कूल में कक्षा 6वीं की छात्राएं थीं। दोनों साथ रहती थीं। आज भी उर्मिला (12) पिता जय सिंह, सहेली रिंकी (13) पिता दयाशंकर साथ घर से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित पुराने बांध में नहाने गई थीं। इसी दौरान नहाते-नहाते दोनों गहराई में चली गईं और दोनों की मौत हो गई। वहां नहा रहे अन्य बच्चों ने दोनों को डूबते देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद तत्काल परिजन व ग्रामवासी मौके पर पहुंचे। वहां बच्चियां नहीं थीं। गोताखोरों को बुलाया गया। जहां दूसरे लोगों ने बच्चियों को देखा था, वहां खोज शुरू की गई। बांध पुराना है, लिहाजा यहां के पानी में बहाव नहीं है, फिर भी शव की तलाश करने में गोताखोरों को 2 घंटे लग गए। छात्राओं का शव देखते ही गांव में मातम छा गया।
राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम मिलने पहुंचे
रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की शाम को ही शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। पूरी घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, खबर लगते ही राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचे और परिवार के लोगों का ढांढस बंधाया। इस दौरान क्षेत्र के और भी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
गौरेला: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले गौरला थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने की सुचना पर रविवार को पुलिस ने 09 लोगों को गिरफ्तार कर 26400 रुपये नगदी तथा तश की 52 पत्ती जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को गोरेला पुलिस ने मुखबीर की सुचनापर ग्राम कोटखर्रा में रुपये पैसे का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पुलिस ने 09 जुआरियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। .पकड़े गए जुआरियों के पास से बलदाउ साहू पिता जग्गू लाल साहू उम्र 39 साल बचरवार थाना पेंड्रा के फड से 3000/- रूपये व पास से 1000/- रूपये , चैन सिंह पाव पिता स्व0 बैसाखू पाव उम्र 43 साल सगरापारा टीकरकला थाना गौरेला के फ ड से 2500/- रूपये व पास से 1200/- रूपये , अमर मरावी पिता फू लचंद मरावी उम्र 26 साल हर्री थाना गौरेला के फ ड से 1500/- रूपये व पास से 500/- रूपये ,अजय कुमार पिता मैकू काशीपुरी उम्र 24 साल कोटखर्रा थाना गौरेला के फ ड से 2000/- रूपये व पास से 300 /- रूपये ,तीरथ सिंह धुर्वे पिता स्व.गणेश सिंह उम्र 28 साल कोटखर्रा थाना गौरेला के फड से 1000/- रूपये व पास से 500/- रूपये ,पंकज नामदेव पिता रामगोपाल नामदेव उम्र 31 साल मंगली बाजार थाना गौरेला के फ ड से 1500/- रूपये व पास से 600/- रूपये ,ईश्वर धुर्वे पिता मान सिंह गोंड उम्र 36 साल कोटखर्रा थाना गौरेला के फड से 3000/- व पास से 300/- रूपये ,मिलन सिंह धुर्वे पिता लखन सिंह उम्र 36 साल कोटखर्रा थाना गौरेला के फड से 2500/- रूपये व पास से 1000/- रूपये तथा रोहित शारदा पिता अश्वनी शारदा उम्र 27 साल संजय चौक गौरेला के फड से 3000/- रूपये व पास से 1000/- रूपये जुमला नगदी रकम कुल 26400/- रूपये एवं 52 पत्ती तास, बोरी की फट्टी मिला जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस सभी जुआरियों को मौके में गिरफ्तार कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दी है ।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। पत्नी अपने बच्चे को मिर्गी की दवा पिला रही थी। इसी बात को लेकर पति ने मना किया कि बच्चे को दवा मत पिलाओ, फिर भी पत्नी नहीं मानी। इसके बाद पति ने वहीं रखी साड़ी से उसका गला घोंट दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मामला बसना थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव का है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
इंदरपुर गांव में रहने वाले बलराम पटेल (25) को मिर्गी की बीमारी है। इसी वजह से उसका इलाज चल रहा है। वो रोज मिर्गी की बीमारी दूर करने की दवाई लेता है। उसके घर में भी उसकी दवाइयां रखी हुई थीं। रविवार को दोपहर 4 बजे बलराम पटेल का 7 महीने का बच्चा रोने लगा। बलराम की पत्नी जसवंतिन (23) उसे मिर्गी की ही दवा (सिरप) पिलाने लगी। यह देखकर बलराम ने मना किया, लेकिन जसवंतिन नहीं मानी। दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए बलराम ने जसवंतिन की हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद बलराम घर पर ही था। इस बीच रात को करीब 8 से 9 बजे के बीच उसके परिजन घर पर पहंचे। जहां जसवंतिन की लाश पड़ी हुई थी। यह देखकर परिजन हैरान रह गए, उन्होंने बलराम से पूरी बात की जानकारी ली। इसके बाद परिजनों ने ही बसना थाना में सोमवार को बलराम के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने बलराम को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जब बलराम के घर पहुंची, तब बलराम जसवंतिन की लाश के ही बगल में बैठा हुआ था। बच्चा भी वहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पूछताछ में बलराम ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से चोरी के शक में अधेड़ को पिटने का मामला सामने आया है, खदान कंपनी के सिक्योरिटी गार्डों ने अधेड़ सहित दो लोगों को खंभे से बांधकर अर्धनग्न कर दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई की। दोनों छोड़ देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने एक नहीं सुनी। मारपीट का वीडियो भी बनाया। जब दोनों बेहोश हो गए तो रात को उठाकर सड़क किनारे फेंक आए। सिक्योरिटी गार्डों ने उन्हें चोरी के शक में पकड़ा था। होश में आने के बाद कुसमुंडा थाने में FIR दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, दुरपा रोड फोकटपारा निवासी सुभाषराम सिदार मजदूरी करता है। वह विश्वकर्मा जयंती पर 17 सितंबर को दर्शन करने के लिए कुसमुंडा खदान के नया शैलो के पास एंडम गया था। वहां से दर्शन कर रेलवे लाइन के किनारे पट्टा लाइन से होते हुए पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान सामंता कंपनी के दो सुरक्षाकर्मी पहुंच गए। आरोप है कि वे सुभाष को पकड़ कर कंपनी के ऑफिस में ले गए। वहां पहले से कुछ लोग मौजूद थे।
लोहा चोरी करने का आरोप लगाया और रस्सी से खंभे में बांध दिया
सुभाष राम ने पुलिस को बताया कि ऑफिस में बैठे लोगों ने उस पर लोहा चोरी करने का आरोप लगाया और गालियां देकर पीटने लगे। उसने खदान में आने का कारण बताया, लेकिन वे नहीं माने। उसे रस्सी से खंभे में बांध दिया। वहां एक अन्य व्यक्ति को भी खंभे से बांध रखा था। आरोप है कि सिक्योरिटी गार्डों ने दोनों के कपड़े फाड़ दिए और नग्न कर डंडे से पीटना शुरू कर दिया। दोनों पर चोरी की वारदात कबूल करने का दबाव बनाने लगे।
वीडियो बनाया, अश्लील हरकत भी की
सुभाष राम और एक अन्य जब सिक्योरिटी गार्ड पीट रहे थे, उसी समय उनके अन्य साथियों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान गार्डों ने अश्लील हरकत भी की। वीडियो में दिख रहा है कि 3 सिक्योरिटी गार्ड वर्दी में हैं, जबकि एक सादे कपड़ों में था। सुभाष उनसे बेगुनाह होने की बात कहते हुए छोड़ने की गुहार लगा रहा है, लेकिन सुरक्षाकर्मी लगातार उसे पीट रहे हैं। पिटाई से बेसुध होने के बाद दोनों को वैशालीनगर पेट्रोल पंप के पास छोड़ गए।
आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, एक डर से ही सामने नहीं आया
सिक्योरिटी गार्डों ने पीटने के बाद पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह सुभाष वहां से घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजन व पड़ोसियों को दी। इसके बाद सभी थाने पहुंचे और मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने 2 सिक्योरिटी गार्ड और उनके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि अर्धनग्न कर मारपीट करने और बंधक बनाने का केस दर्ज नहीं किया गया है। वहीं दूसरा पीड़ित इतना डरा हुआ है कि वह सामने ही नहीं आ रहा।
रायपुर: राजधानी पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलों 700 ग्राम गांजा तथा बिक्री की रकम जब्त की है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार को शाम 6.35 बजे के करीब मुखबीर की सुचना पर गांधीनगर हनुमान मंदिर के पास गांजा बेचने की सुचना पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ आरोपी के कब्जे से 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा अनुमानित कीमत 5300 सौ रुपये तथा बिक्री की रकम 4500 रुपये को बरामद कर जब्त की है।
आरोपी को हिरासत में लेकर नाम पुछने पर उसने अपना मनी सिंह पिता स्व. मंगल सिह उम्र 64 वर्ष निवासी छत्तीसगढ नगर अंबेडकर चौक थाना टिकरापारा रायपुर बताया है। इसी तरह सिविललाईन थाना पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर रविवार एक व्यक्ति को मटरन मार्केट पण्डरी में गांजा बेचने की सुचना पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ उसके कब्जे से पुडिय़ा में रखा 100 ग्राम मादक पदार्थ अवैध गांजा जब्त की है जिसकी अनुमानित कीमत 1000 रुपये आंकी गई है तथा 400 रुपये बिक्री की रकम भी आरोपी से जब्त की है। आरोपी का नाम पुछने पर उसने अपना नाम मोहम्मद रजा मुराद 40 वर्ष पिता मोहम्मद नसरुद्दीन निवासी राजातालाब पण्डरी बताया है।
खमतराई थाना पुलिस ने 20 सितंबर को सुबह गंगा पुल के नीचे खमतराई में एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500 ग्राम गांजा जब्त की है। आरोपी का नाम पुछने पर उसने अपना नाम यशराज यादव 19 वर्ष पिता नरेन्द्र यादव बताया है। तथा धरसींवा थाना पुलिस ने रविवार की सुबह 11 बजे के करीब एचपी पेट्रोल पंप के सामने सिलतरा में घेराबंदी कर मनोज साहू 24 वर्ष पिता कंसराज साहू को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 1 किलों 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त की है। सभी आरेापियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 बी के तहत अपराध कायम कर हिरासत में लिया गया है।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला के साथ युवक ने रेप किया, फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर लकड़ी से वार कर दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, उसका इलाज जारी है। उधर, मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बसना थाना क्षेत्र के भैंसाखुरी गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को 35 साल की महिला अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी मिलन बरिहा उसके घर पहुंचा। उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने घर में पड़े लकड़ी के एक टुकड़े से उसके प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया और घटनास्थल से भाग निकला।
उधर, परिजन जब घर पहुंचे तो उन्हें महिला बिस्तर पर खून से लथपथ मिली। उसने पूरी जानकारी दी। फिर परिजन ने पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया और फिर आरोपी के खिलाफ बसना थाने में मामला दर्ज कराया। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।
कोरबा: जिले के वनमंडल कटघोरा के पसान रेंज में हाथियों का उत्पात थमने के बजाय और बढ़ता जा रहा है। बीती रात क्षेत्र में मौजूद हाथियों के दल ने अमझर गांव के बुंदेलीपारा-लमनीडांड में भारी उत्पात मचाते हुए ग्रामीणों के बाड़ी व खेतों में लगे फसल को रौंद दिया तथा 10 लोगों के मकान को निशाना बनाते हुए बुरी तरह तोड़ दिया। हाथियों के लगातार उत्पात जारी रहने तथा उस पर नियंत्रण ना होता देख ग्रामीण भी अब अपना धैर्य खो रहे हैं। हाथियों के उत्पात से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक बार फिर वन अमले को घेरकर काफी खरी-खोटी सुनाई तथा बंधक बनाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के तेवर देख वन अमले ने इसकी सूचना डीएफओ, एसडीओपी सहित अन्य अधिकारियों को दी जिस पर पुलिस के 112 वाहन को मौके पर भेजा गया। वन विभाग के अधिकारियों तथा पुलिस जवानों के द्वारा समझाए जाने पर ग्रामीण शांत हुए।
जानकारी के अनुसार 35 हाथियों का दल पसान रेंज के अमझर व आसपास के गांवों में काफी दिनों से विचरण कर रहे हैं। इन हाथियों को भगाने का प्रयास वन अमले द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर किया जा रहा है लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पा रही है। हाथी दिन भर जंगल में विश्राम करने के बाद रात में ग्रामीणों के खेतों व बस्ती में पहुंचकर फसल तथा घरों को नुकसान पहंचा रहे हैं। हाथियों के लगातार उत्पात से ग्रामीण काफी परेशान हैं। बीती रात हाथियों का दल फिर अमझर गांव के पास बुंदेलीपारा पहुंच गया और यहां पहुंचते ही हाथियों ने उत्पात मचाते हुए 10 ग्रामीणों के मकान तोड़ दिए। इतना ही नहीं उनकी बाड़ी व खेतों में लगे फसलों को भी तहस.नहस कर डाला। हाथियों के अमझर में पहुंचने तथा उत्पात मचाए जाने की सूचना पर रेंजर धर्मेन्द्र चौहान के नेतृत्व में रात 8 बजे वन विभाग का अमला गांव पहुंचा।
यहां पहुंचते ही ग्रामीणों ने उनके वाहन तथा अमले को घेर लिया। ग्रामीण वन विभाग पर हाथियों की सही निगरानी तथा नियंत्रण में असफलता का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को काफी खरी.खोटी सुनाई। वन अमले द्वारा समझाए जाने पर भी ग्रामीण नहीं माने और काफी देर तक घेरे रखे। उनके साथ मारपीट करने व वाहन जलाने की भी धमकी दी जाती रही। ग्रामीणों के तेवर देखकर रेंजर ने इसकी जानकारी डीएफओ शमा फारूखी को दी तथा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया। जिस पर अधिकारियों ने 112 वाहन व जवानों को मौके पर रवाना किया। पुलिस के जवानों व वन विभाग के अधिकारियों ने मिलकर ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों का कहना था कि वन विभाग हाथियों को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल हो गया है। विभाग की नाकामी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
अब अपनी सुरक्षा के लिए वे हाथियों को स्वयं भगाना चाहते हैंए अतरू वन विभाग उन्हें मशाल व अन्य संसाधन उपलब्ध कराए। वहीं वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण रात में हाथियों को भगाने के लिए खुद ही मशाल लेकर निकल जा रहे हैं और रात भर इसका पीछा कर रहे हैं। जिससे हाथियों को चारा चरने का मौका नहीं मिल पा रहा है। हाथियों के भूखा होने व ग्रामीणों द्वारा छेड़े जाने से वे आक्रामक हो गए हैं। इसलिए बार.बार रिहायशी क्षेत्र में पहुंचकर उत्पात मचा रहे हैं। इस दौरान घरों को भी निशाना लिया जा रहा है। फसलों को भी मटियामेट कर रहे हैं। आज सुबह वन विभाग का अमला फिर गांव पहुंचा और रात में हाथियों द्वारा किये गए नुकसानी का आंकलन कर इसकी रिपोर्ट तैयार की।
पसान रेंज में हाथियों की पर्याप्त निगरानी व उस पर नियंत्रण ना हो पाने की मुख्य वजह विभाग के पास संसाधन की कमी व पर्याप्त स्टाफ का अभाव भी है। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक पसान रेंज अंतर्गत 16 बीट है लेकिन इसकी देखरेख के लिए रेंज में केवल 9 कर्मचारी उपलब्ध कराए गए हैं। हाथियों को भगाने के लिए संसाधन भी कम दिए गए हैं जिससे कामकाज में परेशानी हो रही है।
राजनांदगांव। पूर्व परिवहन मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता राजिंदर पाल सिंह भाटिया की अंत्येष्टि में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह शामिल हुए। उन्होंने पार्थिव देह को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।
बता दें कि लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया ने गत दिवस फाँसी लगाकर की ख़ुदकुशी कर ली थी। राजनांदगाँव जिले में बीजेपी के क़द्दावर नेता में और खुज्जी विधानसभा से विधायक रह चुके राजिंदर पाल के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
रायपुर। बालाजी स्वामी ट्रस्ट दूधाधारी मठ अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड भाठागांव रायपुर के भूतल में उपलब्ध स्थान पर लगभग 8x6 वर्गफीट के 14 दूकानों के लिए रायपुर जिला शहरी सार्वजनिक सर्विस सोसायटी ने निविदा क्रमांक 83038 8 सितम्बर को जारी किया है, जिसकी निविदा शुल्क राशि रू.5900.00 एवं अमानत राशि रु 20000.00 रू रखा गया है, जो की बस ऑपरेटरों के लिए है। जिसमें जिन बस ऑपरेटरों के पास 3 बस या उससे अधिक बस है तथा जिनका वार्षिक टर्नओवर 30 लाख रूपये है एवं जिनके पास छ.ग. रजिस्ट्रेशन की बसें है वो भाग ले सकते है। इन दूकानों का ऑफसेट प्राईज राशि रू. 90.00/ प्रति वर्गफीट प्रति माह रखा गया है। कोई भी बस ऑपरेटर इन सभी दुकानों के लिए निविदा दर प्रस्तुत कर सकता है लेकिन केवल 1 ही दुकान का आबंटन निविदाकार को किया जावेगा। जिस भी निविदाकार के द्वारा अधिकतम दर प्रस्तुत किया जावेगा उन्हें दूकान आबंटित कर दी जावेगी।
इसी प्रकार बस स्टैण्ड के भूतल प्रथम तल एवं द्वितीय तल में स्थित दूकानों के लिए निविदा क्रमांक 83037 8 सितम्बर को जारी किया गया है जिनमें कुल 26 दुकाने है एवं 8 कियोस्क है। दुकानों की साईज लगभग 435.72, 158.77, 776.62, 638.72, 208,61, एवं 81.37 वर्गफिट का है जिनमें से कुछ दूकान की उंचाई डबल है जिनका ऑफसेट प्राईज 110. 00 रू. प्रति वर्गफीट प्रतिमाह रखा गया है तथा अन्य दूकानों का ऑफसेट प्राईज राशि रु. 800 से 90 रु. के मध्य रखा गया है। कोई भी निविदाकार सभी 34 दूकानों के लिए निविदा में भाग लेकर सभी दूकानों को प्राप्त कर सकता है। इसमें निविदा शुल्क की राशि रू. 5900.00 एवं अमानत राशि रु. 5.00 लाख रखा गया है, जो की किसी 1 दूकान के लिए निविदा करने या सभी 34 दूकानों के लिए निविदा करने के लिए समान है। इसमें किसी भी तरह की शर्त नहीं रखी गई है।
बस स्टैण्ड की द्वितीय तल में स्थापित 19 डोरमेट्री हेतु निविदा क्रमांक 82957 7 सितम्बर को जारी किया गया है। सभी डोरमेट्री को मिलाकर कुल जगह 9140.00 वर्गफिट है, जिसके लिए राशि रू.30 लाख प्रति वर्ष ऑफसेट प्राईज रखा गया है। निविदा शुल्क की राशि रू. 5900.00 एवं अमानत राशि रू. 10 लाख रखा गया है। इस निविदा में भाग लिए जाने के लिए निविदाकार को होटल (लॉज), हॉस्टल आदि संस्थान चलाए जाने का अनुभव होना चाहिए तथा उनका वार्षिक टर्नओवर 1 करोड़ का होना चाहिए।









.jpeg)



