CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
राजधानी रायपुर के रावणभाठा उपकेंद्र में हुए विद्युत दुर्घटना में मृतक कर्मचारी के परिजनों को मिला 15 लाख का मुआवजा

राजधानी रायपुर के रावणभाठा उपकेंद्र में हुए विद्युत दुर्घटना में मृतक कर्मचारी के परिजनों को मिला 15 लाख का मुआवजा

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर रायपुर के रावणभाठा उपकेंद्र में 25 सितम्बर को हुई दुर्घटना में मृतक कर्मचारी राम पटेल के परिजनों को मुआवजा राशि का तत्काल भुगतान कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने 15 लाख रूपए का चेक परिजनों को सौंपा है। साथ ही परिवार के एक आश्रित सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति (संविदा) हेतु लिखित पत्र भी विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने इस घटना में मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को 15 लाख रुपये का मुआवजा तथा आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति ( संविदा) के निर्देश विद्युत मंडल के अधिकारियों को दिये थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई पूरी करते हुए चेक जारी किया और उच्च अधिकारियों ने परिजनों को चेक सौंपा। मृतक के परिजनों ने कहा है कि किसे नियुक्ति दी जावे इस हेतु परिवार में चर्चा कर सूचित करेंगे।

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान, इतने मरीज हुए आज स्वस्थ्य

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान, इतने मरीज हुए आज स्वस्थ्य

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 02 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 01 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 18 है। आज तक रायपुर में 157925 मरीजो की पहचान हुई है और 154761 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। 

आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 13 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे बिलासपुर से सर्वाधिक 03 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 22 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 285 है | आज प्रदेश में 16305 टेस्ट हुए है |

रायपुर : चार्ज लेते ही टीआई ने की बड़ी कार्यवाही, मोतीबाग से पकड़ा ढाई किलो गांजा

रायपुर : चार्ज लेते ही टीआई ने की बड़ी कार्यवाही, मोतीबाग से पकड़ा ढाई किलो गांजा

रायपुर | पुलिस ने आज एक और गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी गोलबाजार सुदर्शन ध्रुव को क्षेत्र मोतीबाग यूनियन क्लब के सामने गुप्ता बिल्डिंग में निवासी हासिम शेख पिता खलील शेख उम्र 37 वर्ष निवासी द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को गांजा बिक्री करते रंगे हाथो पकड़ा। वही कब्जे से 2500 ग्राम कीमती लगभग 30 हजार रुपये बरामद किया गया है। आरोपी के बिरुद्ध 20 ख NDPS के तहत कार्यवाही की जा रही है।

राजधानी रायपुर के पार्थिवी प्रोविंस के पास परीक्षा देने आये छात्र के स्कूटी से मोबाइल व एटीएम चोरी, चोरी ने ATM से निकाले 30 हजार रुपये

राजधानी रायपुर के पार्थिवी प्रोविंस के पास परीक्षा देने आये छात्र के स्कूटी से मोबाइल व एटीएम चोरी, चोरी ने ATM से निकाले 30 हजार रुपये

रायपुर | परीक्षा देने आये व्यक्ति के स्कूटी से मोबाइल व एटीएम चोरी कर चोर ने निकाल लिया 30 हजार रुपये,मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

रायपुर, 26 सितंबर (आरएनएस)। राजधानी के डीडीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोना में परीक्षा देने आए  व्यक्ति की स्कूटी से एटीएम कार्ड व 2 नग मोबाइल चोरी कर किसी ने एटीएम कार्ड से 30 हजार रुपये निकाल लिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक अशोक नगर सरकंडा बिलासपुर निवासी 27 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी अपने दोस्त के साथ स्कूटी से शनिवार को शाम 5 बजे रायपुर सरोना पार्थिवी प्रोविंस के पास आरआरबी की परीक्षा देने के लिए आया था। उसी दौरान उक्त वाहन को पर्किग स्थल में खड़ी कर वाहन के डिक्की में वह अपना एमआई मोबाईल जिसमें जिओ कंपनी का 8102033332 सीम लगी है एवं एटीएम कार्ड  जो उसके मां के नाम से है तथा आधार कार्ड,पेन कार्ड  एवं अपने दोस्त गौतम कुमार का सैमसंग ग्लैक्सी मोंबईल डिक्की अंदर रखकर परीक्षा हाल में दोस्त गौतम के साथ चला गया। परीक्षा देकर वापस निकला तब स्कूटी की डिक्की में दोनो मोबईल एवं एटीएम कार्ड को किसी अज्ञात चोर  ने चोरी कर ले गया था। इसकी जानकारी उसने अपनी मां को दिया। तब पता चला कि उसकी मां के खाते से चोर ने एटीएम से 30 हजार रुपये निकाल लिया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय महाधिवेशन में कही ये बड़ी बात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय महाधिवेशन में कही ये बड़ी बात

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रविवार को महासमुंद में आयोजित चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज, छत्तीसगढ़ प्रदेश के 51वें केन्द्रीय महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने महाधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज में सबकी भागीदारी से ही समाज का विकास होता है। समाज में समाजिक समरसता आती है। समाज वह है जो सबको साथ लेकर चलें, इससे सबके कल्याण का रास्ता निकालता है। कार्यक्रम महासमुंद बागबाहरा रोड स्थित शांत्रीबाई स्कूल परिसर में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री ने सामाजिक एकता बनाये रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस मौक़े पर मुख्यमंत्री ने चंद्रोदय पब्लिक स्कूल और शांत्रीबाई महाविद्यालय के द्वितीय तल पर निर्मित अतिरिक्त निर्माण का लोकार्पण किया। दोनों द्वितीय तल पर निर्मित कार्यों की लागत 70 लाख रुपए है। इनका निर्माण छत्तीसगढ़ चंद्रनाहूँ शिक्षण समिति एवं विधायक निधि से किया गया है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समाज के पुरखों और विभूतियों ने भी छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज की विभूतियों ने शिक्षा, कृषि, सहकारिता के साथ-साथ समाज सुधार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का उल्लेखनीय कार्य हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा की सरकार की योजनाओं का लाभ किसान, गरीब, मजदूर सहित समाज के सभी वर्गों को मिल रहा हैै। 
श्री बघेल ने कहा कि राज्य में गोधन योजना से रोजगार और आय के नए स्त्रोत निकले है। जिनके पास कोई रोजगार नहीं होता था, वे भी गोबर बेचकर रोजगार के साथ लाभ कमा रहे हैं, महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को सालाना 6000 रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में वृक्षारोपण कार्य को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत जिन किसानों ने खरीफ वर्ष 2020 में धान की फसल ली है, अगर वो धान की फसल के बदले अपने खेतों में वृक्षारोपण करते हैं, तो उन्हें आगामी 3 साल तक प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुराजी गांव योजना के तहत स्वीकृत गौठानों में ग्रामीणों, किसानों और पशुपालकों से गोबर खरीदी की जा रही है। खरीदे गए गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाकर छत्तीसगढ़ के हजारों महिला स्वयं सहायता समूह आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूल बनाये हैं। प्रदेश के सभी विकासखंड मुख्यालयों में एक-एक स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जा रहे हैं। जल्द ही छत्तीसगढ़ के बच्चे फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में भर्ती की कार्रवाई शुरू हो गई है। कार्यक्रम को राज्यसभा सदस्य श्रीमती छाया वर्मा, संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चंद्राकर और चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्वनी चंद्राकर ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर समाज के द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बसना विधायक श्री देवेंद्र बहादुर सिंह, खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर सहित निगम मंडल के अध्यक्ष, अनेक जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

रायपुर लाइनमैन मौत मामला : मृतक के परिजनों और लाइनमैन साथियों ने की तत्काल मुआवजा और अनुकंपा नियुक्ति की मांग, लाश लेने से किया इंकार

रायपुर लाइनमैन मौत मामला : मृतक के परिजनों और लाइनमैन साथियों ने की तत्काल मुआवजा और अनुकंपा नियुक्ति की मांग, लाश लेने से किया इंकार

रायपुर | गत दिनों करंट लगने से हुई बिजली लाइनमैन की मौत के मामलें में मृतक लाइनमैन के परिजनों ने लाश लेने से इनकार कर दिया है। परिजनों और संविदा कर्मचारियों की उचित मुआवजा और अनुकंपा नियुक्ति की मांग की है तथा आंबेडकर अस्पताल मरचुरी के सामने कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक के परिजन और सहयोगी धरने पर बैठ गए हैं। बिजली विभाग के संविदा लाइनमैन्स ने मांग पूरी नहीं होने पर राष्ट्रीय मार्ग जाम करने की चेतावनी दी है। 

इस संबंध में विभाग के संविदा कर्मचारियों का कहना है कि कर्मचारियों के साथ हमेशा शोषण होता रहता है। हम कर्मचारी अगर काम न करे तो विभाग बैठ जाएगा, लेकिन सिस्टम चाहता है कि हमारा हमेशा शोषण ही होता रहे। कर्मचारियों का कहना है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। अगर हमारी मांग को नहीं सुना जाता है, तो हम राष्ट्रीय राजमार्ग का जाम करेंगे। 
ज्ञात हो कि अंतरराज्यीय बस स्टैंड रावणभाठा के पास बिजली सब स्टेशन में काम के दौरान दो लाइनमैन करंट से झुलस गए थे, जिससे एक लाइनमैन श्रीराम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरा लाइनमैन अमित साहू गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
बड़ी खबर : कल फिर होने जा रहा है छत्तीसगढ़ लॉक, प्रदेश में हुआ बंद का ऐलान

बड़ी खबर : कल फिर होने जा रहा है छत्तीसगढ़ लॉक, प्रदेश में हुआ बंद का ऐलान

रायपुर | संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से छत्तीसगढ़ किसान सभा तथा आदिवासी एकता महासभा ने 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान पर छत्तीसगढ़ बंद को सफल बनाने की अपील की है। किसान आंदोलन ने कहा कि किसानों का ऐतिहासिक संघर्ष किसान विरोधी तीन कानूनों को खत्म करने व सभी किसानों व कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की वैधानिक गांरटी का कानून बनाने के लिए है, लेकिन अब यह आंदोलन हमारी अर्थव्यवस्था को कॉरपोरेटों द्वारा हथियाने के खिलाफ तथा राष्ट्रीय सम्पदा, संघात्मक ढांचे व भारत की एकता की रक्षा और भारतीय लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए जारी राष्ट्रीय अभियान के केंद्र में आ गया है।

एक बयान में छत्तीसगढ़ किसान आंदोलन के संयोजक सुदेश टीकम तथा छत्तीसगढ़ किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते ने कहा कि किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ देशव्यापी किसान संघर्ष के 10 माह पूरे होने जा रहे हैं। कोरोना संकट के दौरान किये गए दमनात्मक हमले भी इस आंदोलन की धार को कुंद नहीं कर पाए। मोदी सरकार ने जिस तरह श्रम कानूनों को निरस्त कर देश के मजदूरों को बंधुआ गुलामी की ओर धकेलने वाली चार श्रम संहिता को मजदूरों पर थोपा है, उसके कारण अब यह आंदोलन साझे मजदूर-किसान आंदोलन के रूप में विकसित हो रहा है, जिसका लक्ष्य इस देश को कॉरपोरेट गुलामी के चंगुल से बचाना है।
किसान संगठनों ने कहा है कि देशव्यापी भारत बंद को कांग्रेस और वामपंथी दलों सहित सभी गैर-भाजपा धर्मनिरपेक्ष विपक्षी दलों का समर्थन मिलना इस आंदोलन द्वारा उठाये जा रहे मुद्दों की प्रासंगिकता को ही रेखांकित करता है। पूरे प्रदेश में गांव-गांव में किसानों के, और शहरों व कस्बों में मजदूरों के साथ संयुक्त विरोध प्रदर्शन के साथ ही सड़कों पर चक्का जाम कर सार्वजनिक परिवहन व यातायात को भी बाधित किया जाएगा। विभिन्न जिलों व संगठनों द्वारा इसकी योजना बनाई जा चुकी है।
किसान नेताओं ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि यदि इस देश की आम जनता और विशेषकर मजदूरों और किसानों की क्रय शक्ति नहीं बढ़ती और इसके लिए मोदी सरकार इस आंदोलन द्वारा उठाई गई जायज मांगों को नहीं मानती, तो घरेलू मांग में और ज्यादा गिरावट आएगी तथा देश की अर्थव्यवस्था और ज्यादा संकट में फंसेगी। इस संकट से अडानी-अंबानी तो मालामाल होंगे, लेकिन करोड़ों लघु व्यवसायी बर्बाद हो जाएंगे।इसलिए किसान आंदोलन ने प्रदेश के मजदूर, व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, व्यवसायी, छात्र, युवा, महिला संगठनों तथा सभी सामाजिक आंदोलनों से व राजनैतिक पार्टियों से विशेष अपील की हैं कि कल बंद के दिन किसानों व मजदूरों की मांगों का समर्थन करें।
किसान नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार जिन नीतियों पर चल रही है, उसकी अभिव्यक्ति केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं हो रही है, बल्कि स्थानीय समस्याओं के और जटिल होने के रूप में भी प्रकट हो रही है। इसलिए कल का आंदोलन वनाधिकार कानून, मनरेगा, विस्थापन और पुनर्वास, आदिवासियों के राज्य प्रायोजित दमन और 5वी अनुसूची और पेसा कानून जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर भी आयोजित किया जा रहा है।

बड़ी खबर : दिव्यांग प्रशिक्षण केंन्द्र में छात्राओं से हुए दुष्कर्म मामले में बाल संरक्षण आयोग ने कलेक्टर व एसपी को जारी की नोटिस

बड़ी खबर : दिव्यांग प्रशिक्षण केंन्द्र में छात्राओं से हुए दुष्कर्म मामले में बाल संरक्षण आयोग ने कलेक्टर व एसपी को जारी की नोटिस

जशपुर | जिले के दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में दिव्यांग छात्राओं से हुए दुष्कर्म और छेड़छाड़ मामले में अब राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में जिले के कलेक्टर और एसपी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने 6 बिंदुओं पर  3 दिनों के भीतर जबाव मांगा है।  

बता दें कि जिल के समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में यौन शोषण का मामला सामने आया था। 22 सितंबर की रात एक दिव्यांग छात्रा के साथ दुष्कर्म और 5 छ़ात्राओं के साथ छेड़छाड़ की पुष्टि हुई थी। छात्राओं ने 2 कर्मचारियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। एएसपी प्रतिभा पाण्डेय ने इस मामले में दिव्यांग बच्चियों से बयान लिया है। साथ ही पुलिस ने 2 आरोपी कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि कलेक्टर महादेव कावरे ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए अधीक्षक संजय राम को सस्पेंड किया गया था। इसके बाद समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक सुचिता मिंज को इसका प्रभार दिया गया है।
 
प्रदेश में अब तक लगे 50 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज

प्रदेश में अब तक लगे 50 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज

रायपुर । छत्तीसगढ़ में 50 लाख से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक (25 सितम्बर तक) 50 लाख नौ हजार 759 लोग कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं। राज्य में पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर अब तक कुल एक करोड़ 84 लाख 52 हजार 313 टीके लगाए गए हैं।

 

प्रदेश में तीन लाख दस हजार 234 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 18 हजार 124 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 57 लाख 26 हजार 428 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 70 लाख 87 हजार 768 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं दो लाख 59 हजार 881 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 50 हजार 123 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 27 लाख 94 हजार 880 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के 17 लाख चार हजार 875 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।  

अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति: स्वरोजगार स्थापित कर युवा बन रहे हैं आत्मनिर्भर

अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति: स्वरोजगार स्थापित कर युवा बन रहे हैं आत्मनिर्भर

रायपुर । श्री सुनील उरसा आज खुद का व्यवसाय स्थापित कर अपनी जीविका चला रहा है। बीजापुर के भैरमगढ़ विकासखंड के नक्सली प्रभावित दूरस्थ क्षेत्र के ग्राम इरपा पोमरा निवासी श्री उरसा ने अभी कुछ माह पूर्व अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए स्मॉल बिजनेस योजना अंनर्गत मिले ऋण की मदद से केशकुतुल रोड पर एक किराना दुकान संचालित कर रहा है। उन्होंने बताया कि दुकान से उसे अच्छी आमदनी हो जाती है, जिसकी मदद से वह अपने घर का खर्च चलाने के अलावा अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पा रहा है।
श्री उरसा 12वीं तक पढ़ाई करने के पश्चात वह स्वयं का व्यवसाय करना चाहता था। लेकिन व्यवसाय शुरू करने के लिए राशि नहीं थी। इस बीच जनवरी 2021 में अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति बीजापुर से अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए स्मॉल बिजनेस योजना की जानकारी मिली, जिसके तहत छोटा कारोबार शुरू करने के लिए रियायती ब्याज दर पर 3 लाख रूपये का ऋण प्रदान किया जाता है। इस जानकारी के बाद उसकी उत्सुकता बढ़ गयी और आवेदन पत्र भरकर जमा कर दिया। सुनील ने बताया कि उसे मई 2021 में स्वीकृत ऋण प्रदान किया गया। जिसकी मदद से वह भैरमगढ़ में केशकुतुल रोड पर एक किराना दुकान संचालित कर रहा है। यहां से उसे हर महीने 8 से 10 हजार रूपये की आमदनी हो जाती है। सुनील ने बताया कि वह ऋण की हर महीने किश्त नियमित रूप से जमा कर रहा है। भैरमगढ़ राहत शिविर में निवास कर रहे श्री सुनील ने स्वरोजगार स्थापित करने में सरकार की मदद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मन में लगन एवं दृढ़ ईच्छाशक्ति से स्वंय को साबित करने का अवसर मिल गया है। 

योग आयोग द्वारा राजधानी में दूसरे नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ

योग आयोग द्वारा राजधानी में दूसरे नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ

रायपुर । छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा रायपुर नगर निगम क्षेत्र के दूसरे नियमित निःशुल्क योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ आज रविवार को कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड मे किया गया।कार्यक्रम में योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद श्रीमति उमा चन्द्रहास निर्मलकर ने की।
बोरियाखुर्द के शासकीय प्राथमिक शाला भवन परिसर में आयोजित निःशुल्क नियमित योगाभ्यास कक्षा के पहले दिन 150 से अधिक लोगो ने योगाभ्यास किया। योगाभ्यास में बच्चे, वयस्क, वृद्धजन, महिलाएं सहित सभी वर्ग के लोगो ने उत्त्साह दिखाया। इस अवसर पर आयोग के सचिव श्री एम.एल. पांडेय, योग प्रशिक्षकगण सहित योग आयोग के कर्मचारी उपस्थित थे।
अब वार्ड में योग प्रशिक्षक श्री लच्छुराम निषाद के द्वारा प्रतिदिन प्रातः 6 से 7 बजे तक निःशुल्क योगाभ्यास सिखाया जाएगा, जिसमे सभी नागरिक भाग ले सकते है। 

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में होगा तूफान गुलाब का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में होगा तूफान गुलाब का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर | चक्रवाती तूफान 'गुलाब के कारण बंगाल की खाड़ी से उठ रहा चक्रवाती तूफान ओडिशा और आंध्र प्रदेश की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इसका सबसे अधिक प्रभाव ओडिशा के गोपालपुर से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के बीच होने की संभावना जताई जा रही है। बंगाल में भी भारी बारिश के आसार हैं। चक्रवाती तूफान 'गुलाब के असर को देखते हुए कई राज्यों के मौसम विभाग ने अधिसूचना जारी की है। कई जिलों में अगले तीन दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है, इसे लेकर मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों के दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी और ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में मछुआरों को 25 से 27 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और उत्तरपूर्वी क्षेत्र में समुद्र में न जाने को कहा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान 'गुलाब' रविवार की सुबह तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर केंद्रित था, जो ओडिशा के गोपालपुर से लगभग 270 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व और आंध्र प्रदेश में कलिंगपट्टनम से 330 किमी पूर्व में है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी बारिश:
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान गुलाब के कारण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी इसका व्यापक असर हो सकता है मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर बताया कि दक्षिण छत्तीसगढ़ जैसे बस्तर के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है इसके साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश तथा उत्तर छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना जताई है।
 
टिकट की कालाबाजारी करते 2 दलाल गिरफ्तार, रेलवे पुलिस ने की कार्रवाई

टिकट की कालाबाजारी करते 2 दलाल गिरफ्तार, रेलवे पुलिस ने की कार्रवाई

रायपुर | भाटापारा बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड में रेलवे टिकट रिजर्वेशन से संबंधित 2 दलालों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पलारी ब्लॉक में कम्प्यूटर सेंटर की आड़ में इस अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था, जिसकी शिकायत पर भाटापारा रेलवे सुरक्षा बल ने पलारी पहुंचकर इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। पलारी विकासखंड में सिद्धांत कम्प्यूटर सेंटर से रेलवे टिकट रिजर्वेशन के अवैध कारोबार को अंजाम दिया  जाता था।  आरपीएफ  ने दो लोगों को मामले में गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ होनी है। आरपीएफ  की टीम ने जब सिद्धांत कम्प्यूटर्स में दबिश दी, तो आरोपियों के कब्जे से 44 रिजर्व टिकट बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत 47 हजार रुपए बताई जा रही है। वहीं टिकट रिजर्व करने के लिए उपयोग में लाए जा रहे 2 मोबाइल, 2 कम्प्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य सामान को जप्त कर लिया गया है।
 
बड़ी खबर : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को सीएम भूपेश ने अपने हाथों से केक खीला कर कराया मुह मीठा और दी बधाई, जाने क्या है वजह

बड़ी खबर : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को सीएम भूपेश ने अपने हाथों से केक खीला कर कराया मुह मीठा और दी बधाई, जाने क्या है वजह

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वस्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच केमेस्ट्री जमने लगी है। दोनों दिग्गज नेता अब मंच साझा करने लगे है। इनके एक साथ किसी कार्यक्रम के उपस्थित होने चर्चा का विषय बन जाता है। कुछ ऐसे ही शनिवार को हुआ, जब दोने नेता बड़ी गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से मिले। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री बघेल ने अपने हाथों से मंत्री सिंहदेव का मुँह भी मीठा कराया।

दरअसल शनिवार को दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित फार्मासिस्ट डे कार्यक्रम में बतौर मेहमान सीएम भूपेश बघेल को बुलाया गया था। विशेष तौर पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव भी आमंत्रित थे। दोनों स्टेज पर पहुंचे तो तालियां गूंज उठी। औपचारिकताओं के बाद फार्मासिस्टों ने दोनों मंत्रियों से केक कटिंग सेरेमनी में शामिल होने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इसे स्वीकारा। उन्होंने खुद केक काटा और पहला टुकड़ा अपने हाथों से स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को खिलाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें फार्मासिस्ट डे की बधाई भी दी।
स्टेज पर अपने संबोधन के दौरान सीएम बघेल ने बात शुरू करने से पहले कहा- कका अभी जिंदा हे। ये सुनकर पूरे हॉल में ठहाके भी गूंजे। दरअसल साेशल मीडिया पर भूपेश बघेल को कका के संबोधन से कई तरह की मजाकिया पोस्ट शेयर की जाती हैं। सीएम ने भी इसका मजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कोविड काल में अपनी सेवा देने वाले प्रदेश के तमाम फार्मासिस्टों का धन्यवाद भी दिया।

बड़ी खबर रायपुर : कार चालक की लापरवाही ने ले ली बाइक सवार की जान, अपराध दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर रायपुर : कार चालक की लापरवाही ने ले ली बाइक सवार की जान, अपराध दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

रायपुर | कार चालक की लापरवाही की वजह से बाइक सवार कार के दरवाजे से टकरा कर गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल में बाइक सवार की मौत  हो गई। मामले की रिपोर्ट मंदिर हसौद थाने में दर्ज करायी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक 24 सितंबर को देर बाइक सवार भुखन लाल साहू 59 वर्ष निवासी जोरा तेलीबांधा मोटरसाइकिल से जा रहा था,तभी कार क्रमांक सीजी 04 एमके 1497 का चालक शाम मंदिर हसौद टोल प्लाजा के पास अचानक अपनी कार का दरवाजा खोल  दिया इससे भुखन लाल बाइक सहित टकरा कर नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर व शरीर के अंदरुनी हिस्सों में गंभीर चोट लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसकी मौत हो जाने पर कार चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मर्ग कायम कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
 
बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : अज्ञात आरोपी ने की मासूम की निर्मम हत्या, घर से कुछ दूरी पर खून से सनी मिली लाश, इलाके में पसरा मातम

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : अज्ञात आरोपी ने की मासूम की निर्मम हत्या, घर से कुछ दूरी पर खून से सनी मिली लाश, इलाके में पसरा मातम

सूरजपुर |प्रदेश के सूरजपुर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है | खबर मिली है कि सूरजपुर के ग्राम पंचायत ब्रिजनगर में एक नाबालिक लड़के का धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई है| घटना के बाद गांव में मातम छा गया  है | वहीँ गाँव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है | जानकारी के मुताबिक, ब्रिजनगर निवासी नाबालिक रितिक का मृत शरीर उसके घर से  300 मीटर दूर खून से लथपथ अवस्था में बरामद हुआ। वहीँ घटना स्थल से महज कुछ दूर पर चल रहे निर्माणाधीन घर में खून के धब्बे दिखाई दिए | वहीँ मौके से बच्चे का चप्पल बरामद किया गया।

मृतक के परिवार वालों ने बताया रात्रि के लगभग 10:00 बजे तक बच्चा घर में सो रहा था उसके बाद सुबह 3 बजे  जब परिवार वालों ने उठकर देखा तो बच्चा घर पर नहीं था, जिसकी पतासाजी इधर उधर की गई, इस दौरान घर से कुछ ही दूर पर बच्चे का शव दिखा जिसके बाद परिवार वालों ने चौकी लटोरी एवं थाना जयनगर को सूचित किया। सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस एवं डॉग स्क्वायड की टीम ने पहुंचकर निरीक्षण कर साक्ष्य बरामद करते हुए शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मौके पर एडिशनल एसपी हरीश राठौर भी मौजूद रहे।

 

BIG BREAKING : प्रदेश में बड़ी संख्या में नायाब तहसीलदारों की पदोन्नति आदेश हुई जारी, देखें आदेश

BIG BREAKING : प्रदेश में बड़ी संख्या में नायाब तहसीलदारों की पदोन्नति आदेश हुई जारी, देखें आदेश

रायपुर | राजधानी रायपुर से पदोन्नति को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के 82 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया है। राज्य सरकार ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया है | 

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 15 दिवस के अंदर नवीन पदस्थापना में कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। 

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन वैक्सीनेशन सेंटरों में मौजूद हैं कोवैक्सीन और कोविशिल्ड के 25 हजार से अधिक खुराक, देखें सूची

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन वैक्सीनेशन सेंटरों में मौजूद हैं कोवैक्सीन और कोविशिल्ड के 25 हजार से अधिक खुराक, देखें सूची

 रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 124 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 7760 और कोविशिल्ड 17870 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूची:-

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, अब एक्टिव केस है इतने

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, अब एक्टिव केस है इतने

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 01 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 03 कुल 03 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 17 है। आज तक रायपुर में 157923 मरीजो की पहचान हुई है और 154767 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। 

आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 27 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे बिलासपुर से सर्वाधिक 04 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 32 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 294 है | आज प्रदेश में 27302 टेस्ट हुए है |

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर "सेवा ही समर्पण दिवस" में 500 थैला चावल वितरण

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर "सेवा ही समर्पण दिवस" में 500 थैला चावल वितरण

रायपुर: भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा पंडित दीनदयाल के जयंती के अवसर पर छाया चित्र पर मार्ल्यापण कर "सेवा ही समर्पण" कार्यक्रम के अंतर्गत मोदी सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति 5 किलो निःशुल्क चावल योजना का फोटो युक्त 500 थैला राशन दुकान नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड में वितरित किया गया।

उक्त अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा संतोष साहू,प्रमोद साहू, रोहित साहू, किशोर महानंद, मिनी पांडेय, मनोरमा हनोतिया,निर्मला सोनी, मीना सेन, तिलेश्वरी धुरंधर, प्रीति अग्रवाल, सुमन यादव, पुष्पा साहू, संतोषी सोनी, बेला साहू दीपाली चौधरी, वर्षा सहिस, उमेश्वरी चंद्राकर, गायत्री चंद्राकर, अनिल बाघ, दिलाओ धनगर, योगी, नरेश, जागृति कन्नौजे, दीपा वैष्णव, सरिता सेन, मनोज दर्बलकर, सुरेश ध्रुव, भेखराम, देवराज पराधे, जमुना साहू, शांति बाई, सुरेश तांडी, राजू महाराज सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी उपस्थित रही।

CG NEWS: हत्या कर भिलाई में छुपे थे हत्यारे, पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित 4 को गिरफ्तार किया

CG NEWS: हत्या कर भिलाई में छुपे थे हत्यारे, पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित 4 को गिरफ्तार किया

पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मध्य प्रदेश में गैगस्टर हत्याकांड के 4 आरोपियों को पुलिस ने शनिवार तड़के छत्तीसगढ़ के भिलाई से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी एक किराये के मकान में छिपे थे। आरोपियों में हत्याकांड का मास्टरमाइंड भी शामिल है। आरोपियों को छिपाने के आरोप में पुलिस ने भाई-बहन को भी हिरासत में लिया है। आरोपियों से फॉर्च्यूनर कार, 2 देशी कट्‌टा और 12 राउंड कारतूस बरामद हुआ है। सभी आरोपियों को लेकर MP पुलिस लौट गई है।


जानकारी के मुताबिक, MP के मंडला के बीजाडांडी थाने की पुलिस ने रात करीब 3 बजे नेहरू नगर पश्चिम स्थित एक मकान में छापा मारा। स्थानीय पुलिस की मदद से MP से आई 7 सदस्यीय टीम ने मकान को घेर लिया। इसके बाद पुलिस ने सेकेंड फ्लोर पर अंदर घुसे और तीन बदमाशों को धर दबोचा। इस दौरान एक आरोपी छत से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे भी दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपियों की लोकेशन मोबाइल टावर से पता चली थी।


रिश्तेदार बताकर आरोपियों को छिपा रख था, रोहित मास्टरमाइंड
इस मकान के फर्स्ट फ्लोर को भाई-बहन ने किराये से लिया था। वह अपनी मां के साथ रहते थे। MP से फरार आरोपी नीरज सोनकर, सौरभ सोनकर, रोहित सोनकर और कैलाश यादव को उन्होंने मकान मालिक से अपना रिश्तेदार कहकर परिचय कराया था। भाई और बहन को भी पुलिस अपने साथ मंडला ले गई है। पकड़े गए चारों आरोपी जबलपुर के बरेला में पूर्वा गांव के रहने वाले हैं। गैंगस्टर हत्याकांड में रोहित को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।


12 अगस्त को गोली मारकर की थी गैंगस्टर बबलू पांडा की हत्या
आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 12 अगस्त को गैंगस्टर बबलू पांडा की हत्या की थी। साथ ही उसके साथियों पर भी हमला किया। आरोपियों ने बबलू को NH-30 पर स्थित ढाबे के पास गोली मार दी थी। इस मामले में पुलिस 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। इन सभी के बीच जुआ और सट्‌टा को लेकर आपसी रंजिश चल रही थी।

CG BREAKING: 10वी क्लास के छात्र की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

CG BREAKING: 10वी क्लास के छात्र की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां एक 10वीं के छात्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। छात्र शुक्रवार देर रात तक घर में पढ़ाई कर रहा था। सुबह उसके घरवालों को घर से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में खून से लथपथ लाश मिली है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला जयनगर थानांतर्गत लटोरी चौकी के बृजनगर गांव का है।


जानकारी के मुताबिक, बृजनगर निवासी रितिक राजवाड़े (15) पिता राजेंद्र प्रसाद राजवाड़े कक्षा 10वीं का छात्र था। वह यूवी संस्कार स्कूल में पढ़ाई करता था। शुक्रवार रात वह रोज की तरह पढ़ाई कर रहा था। रात करीब 11 बजे उसे पढ़ाई करता छोड़ परिजन सोने के लिए चले गए। इसी दौरान अचानक वह लापता हो गया। सुबह करीब 3 बजे जब परिजनों की आंख खुली तो रितिक के कमरे का दरवाजा खुला देख अंदर गए, जहां रितिक नहीं था। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन में घर से करीब 1 किमी दूर उसकी खून से लथपथ लाश झाड़ियों के बीच मिली है। परिजनों को रितिक के गले और माथे पर किसी धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं।


फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची थी
हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन के लिए फॉरेंसिक की टीम और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग हासिल नहीं हो सका। लटेरी चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। हत्यारों की खोजबीन के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

बड़ी खबर रायपुर: KPS स्कूल संचालक के खिलाफ पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप, F.I.R. दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: KPS स्कूल संचालक के खिलाफ पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप, F.I.R. दर्ज

छत्तीसगढ़ के फेमस एजुकेशन इंडस्ट्री में से एक कृष्णा पब्लिक स्कूल के संचालक परिवार के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश कोर्ट ने दिया है। इनके खिलाफ परिवार की ही महिला ने शिकायत की थी। रायपुर पुलिस ने शिकायत नहीं ली, तो महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद रायपुर कोर्ट ने महिला के पति अभिषेक त्रिपाठी, उसके पिता आनंद त्रिपाठी, मां स्नेह लता त्रिपाठी और जेठ निशांत त्रिपाठी के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा है।

अभिषेक त्रिपाठी नया रायपुर के सेक्टर 27 स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर हैं। इस केस में सामने आ रहा दूसरा बड़ा नाम निशांत त्रिपाठी का है। निशांत श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन हैं। कोर्ट के आदेश के मुताबिक अब इन पर 498 ए, 294, 506 बी, 323, 384, 377, 120 बी 34 जैसे IPC की धाराओं में मुकदमा चलाया जाएगा। जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है, ताकि इस केस की आगे की सुनवाई हो सके।


पति पर अप्राकृतिक सेक्स का आरोप
महिला का आरोप है कि उसके पति अभिषेक ने नशे की हालत में बिना सहमति के अप्राकृतिक ढंग से शारीरिक संबंध बनाए। महिला ये प्रताड़ना सहन नहीं कर पाई, इसलिए अब इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। महिला ने कोर्ट को यह भी बताया कि शादी के बाद से ही पति, जेठ, ससुर और सास ने मायके से रुपए लाने को कहा। कुछ जमीन भी अपने नाम करवा लीं। ये सब काफी दिनों से चलता रहा। मगर अब महिला ने इस मामले में न्यायिक कार्रवाई की मांग की है।


रसूख के चलते थाने में दर्ज नहीं हुआ केस
महिला के वकील ठाकुर आनंद मोहन सिंह ने बताया कि अपने साथ हो रही ज्यादतियों को लेकर महिला ने थाने में भी शिकायत की थी, मगर परिवार के रसूख और प्रभाव की वजह से पुलिस इस मामले में FIR करने से बचती रही। इसके बाद महिला ने अदालत से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट आरती ठाकुर की कोर्ट ने इस मामले में केस दर्ज करने और आरोपियों को कोर्ट में पेश होने की ऑर्डर शीट अब जारी कर दी है।

BIG BREAKING: दिव्यांग केंद्र के नशे में धुत दो कर्मचारियों ने दिव्यांग बच्चो के साथ किये अश्लील हरकत

BIG BREAKING: दिव्यांग केंद्र के नशे में धुत दो कर्मचारियों ने दिव्यांग बच्चो के साथ किये अश्लील हरकत

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला खबर सामने आया है। जशपुर स्थित समर्थ दिव्यांग केंद्र में नशे में धुत केयर टेकर और चौकीदार ने बच्चों से मारपीट और अश्लील हरकतें की। उनके कपड़े फाड़ दिए। बच्चे जान बचाने के लिए नग्न हालत में कैंपस में भागते रहे। चौकीदार ने 15 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म किया। जबकि 5 बच्चियों से यौन उत्पीड़न की शिकायत भी सामने आई है। घटना 3 दिन पुरानी है। बच्चियों के परिजन उनसे मिलने पहुंचे तो इसका पता चला। वहीं महिला आयोग ने भी न्यूज़ एजेन्सीयों की खबर को संज्ञान में लिया है।


इस दिव्यांग केंद्र का संचालन खनिज न्यास मद के तहत राजीव गांधी शिक्षा मिशन की ओर से किया जाता है। घटना 22 सितंबर देर रात की है। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात हॉस्टल अधीक्षक वहां नहीं थे। बच्चों की जिम्मेदारी यहां के केयर टेकर राजेश राम और चौकीदार नरेंद्र भगत पर थी। दोनों रात करीब 11 बजे शराब के नशे में धुत होकर केंद्र में पहुंचे। वहां शोर मचाया और सो रहे बच्चों को जगा दिया। हॉस्टल में 22 बच्चे और 12 बच्चियां रहती हैं। इनमें से कोई भी बोल और सुन नहीं सकता है।


इस मामले में कलेक्टर ने केंद्र के अधीक्षक संजय राम को निलंबित कर दिया और राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक विनोद पैंकरा को शोकाज नोटिस जारी किया गया है।


कुछ बच्चों को उठाकर नाली में फेंका
आरोपियों ने बच्चों से मारपीट शुरू कर दी। कुछ बच्चियों के कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह से बचकर भाग रहे बच्चों को उठाकर हॉस्टल कैंपस की नाली में फेंक दिया। इस दौरान हॉस्टल की स्वीपर कुमारी बाई बीचबचाव करने आई तो आरोपियों ने उसे बाथरूम में बंद कर दिया। वह किसी तरह से बाहर निकली और फोन कर हॉस्टल अधीक्षक संजय राम को सूचना दी। इस पर वह रात में ही केंद्र पहुंच गए और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया


रात को ही शिक्षकों को बुलाया गया
बच्चों के साथ क्या-क्या हुआ है, इसे पता करने के लिए हॉस्टल अधीक्षक ने रात में ही साइन लैंग्वेज के शिक्षकों को बुलाया। बच्चों ने साइन लैंग्वेज में केयर टेकर और चौकीदार की करतूतों का खुलासा किया। इसके बाद हॉस्टल अधीक्षक ने घटना की सूचना विभाग में दी। विभाग ने केयर टेकर राजेश राम और चौकीदार नरेन्द्र भगत को पद से हटा दिया है। इसके बाद भी घटना पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया।


आरोपियों को जेल भेजा
दिव्यांग केंद्र में साइन लैंग्वेज समझने के लिए टीचर या कर्मचारी नहीं हैं। ऐसे में इंटरप्रेटर की मदद से बच्चियों से जानकारी ली जाएगी। कलेक्टर महादेव कावरे ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। एडिशनल SP प्रतिभा पांडेय ने बताया कि अभी तक एक दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म और 5 छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना का पता चला है। पूछताछ के बाद शनिवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। DEO सत्यनारायण पांडा का कहना है कि वह रायपुर में हैं। घटना की जानकारी उनको मिली है। शिक्षकों की स्थिति वहां क्या थी, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। मुझे गए हुए अभी 4 दिन ही हुए हैं।


महिला आयोग बोला- मामला गंभीर, कार्रवाई करेंगे
राज्य महिला आयोग भी एक्शन में आ गया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि घटना को स्वत: संज्ञान में लिया जा रहा है। अधिकारियों रिपोर्ट भेजी गई है। जल्दी ही कार्रवाई के लिए नोटशीट चला दी जाएगी। उन्होंने कहा, घटना गंभीर है। महिला आयोग इस पर कड़ी कार्रवाई करेगा।


राज्य में न तंत्र और न प्रशासन काम कर रहा
इस घटना के बाद प्रदेश में सियासत भी गरमाने लगी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे पर घटना के लिए आक्षेप लगा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जशपुर की घटना शर्मनाक है। इस राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों को ऐसा सामना करना पड़ रहा है। ऐसा लगता है कि छत्तीसगढ़ में न तंत्र काम कर रहा है न प्रशासन काम कर रहा है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि बोलने और सुनने में असमर्थ दिव्यांग बच्चों के साथ हृदय विदारक घटना घट जाती हैं। घटना 22 सितंबर की रात की बताई जा रही हैं। यानी 3 दिनों से घटना को दबाने का प्रयास किया जा रहा था, यह शर्मनाक है। इस अमानवीय घटना की न्यायिक जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।


भाजपा की सरकार में ऐसे लोग पुरस्कृत होते थे
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भी जशपुर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि ऐसी घटनाओं को रोके जाने के लिए संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को समय-समय पर छात्रावासों की जांच करनी चाहिए। आवश्यकता हुई तो वरिष्ठ अधिकारियों से भी सवाल पूछे जाएंगे। भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों को पुरस्कृत किया जाता था। कांग्रेस की सरकार में घटना उजागर होते ही तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई की गई है।


कलेक्टर महादेव कावरा ने आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के अधीक्षक संजय राम को निलंबित कर दिया है। वहीं राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक विनोद पैंकरा को भी शोकाज नोटिस जारी किया गया है।

बड़ी खबर रायपुर: बदमाशो ने दिनदहाड़े बैंक की महिला अफसर से लूट की, CCTV फुटेज में भागते दिखे बदमाश

बड़ी खबर रायपुर: बदमाशो ने दिनदहाड़े बैंक की महिला अफसर से लूट की, CCTV फुटेज में भागते दिखे बदमाश

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिन-दहाड़े लूट का मामला सामने आया है, शुक्रवार की दोपहर एक महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाशों का अब CCTV फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में बदमाश घटना को अंजाम देकर भागते नजर आ रहे हैं। युवक एक बाइक पर सवार हैं। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा है। दूसरा युवक इसके पीछे बैठा है। दोनों ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया। जिस महिला को बदमाशों ने अपना शिकार बनाया वो सहकारी बैंक में अफसर हैं। महिला ने गोल बाजार थाने में अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस अब इनकी तलाश कर रही है।


वारदात शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 2 बजकर 40 मिनट के आस-पास हुई है। महिला अफसर किरण खलखो ने बताया है कि वो जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक के पद पर काम करती हैं। दोपहर के वक्त बैंक से अपनी महिला सहकर्मी सुनीता शर्मा और शारदा बरगट के साथ पैदल ही लंच के लिए निकली थीं। तीनों महिलाएं मयुरा होटल खाना खाने जा रही थीं। ये सभी राज टॉकीज के सामने की सड़क पर पहुंची थीं कि इतने में पीछे से बाइक पर आ रहे दो युवकों ने महिला के गले में मौजूद चैन निकालकर भागने लगे। सब कुछ कुछ ही सेकंड्स के भीतर हुआ। महिला बैंक अफसर कुछ समझ पाती तब तक बाइक सवार 35 हजार रुपए की कीमत की चेन लेकर जयस्तंभ चौक की तरफ भाग चुके थे।


जहां वारदात वहां सिटी एसपी दफ्तर
राज टॉकीज की सड़क पर हुई इस लूट की वारदात की वजह से पुलिस के काम काज पर सवाल उठ रहे हैं। पास में ही सिटी एसपी का दफ्तर है। इतना ही नहीं यही सड़क शहर की एक ऐसी सड़क है जहां चौराहें पर लगे कैमरे पर 24 घंटे पुलिस की निगरानी होती है। हर राहगीर पर नजर रखी जाती है। बावजूद इसके आरोपियों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया और भाग गए। खबर मिली है कि युवकों ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया वो आंध्रप्रदेश के नंबर वाली थी। लुटेरों से जुड़े सुराग तलाशने का काम अब गोलबाजार थाने की पुलिस कर रही है।