अंबिकापुर। अंबिकापुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक लड़की की मौत हो गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बड़ी खबर: साधू के वेश में दुकान में घुसकर 30 हजार का सिगरेट किया पार, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर। रायपुर के गुढिय़ारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाने की सुचना पर दबिश देकर गोगांव बाजार चौक में किराना दुकान में आईपीएल क्रिकेट मैच में मोबाइल के जरिये सट्टा खिला रहे एक युवक को हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से नगद 17200 रुपये तथा एक नग मोबाइल जिसमें विभिन्न लोगों नंबर व नाम लिखकर सट्टे का हिसाब लिखा हुआ मिला। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम अकाश अग्रवाल पिता स्व. सुरेश अग्रवाल उम्र 23 वर्ष निवासी जगन्नाथ चौक कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर स्थायी पता जनता/111, जनता कालोनी थाना गुढियारी रायपुर बताया, एवं राजस्थान रायल्स और हैदराबाद के आईपीएल क्रिकेट मैंच में सट्टा खेलाना स्वीकार किया, उक्त व्यक्ति के पास रखे मोबाइल को चेक करने पर विभिन्न अंकों में रूपये पैसों का हिसाब किताब लिखा एवं खेलने वालों का नाम लिखा हुआ मिला। पुलिस न ेमोबाइल के सट्टा का मैसेज का स्कीन शाट लेकर,नगदी रकम मोबाइल जब्त कर ली है।
रायपुर/धमतरी। पिता की शराब की लत से परेशान 2 बेटों ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। मामला कुरुद थाना के जोरातराई गांव का है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेष गुणों वाली 35 फसल किस्मों को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान रायपुर के नवनिर्मित परिसर का भी शुभारंभ किया। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 190 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 7890 और कोविशिल्ड 22440 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूची:-
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 02 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 00 कुल 00 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 20 है। आज तक रायपुर में 157927 मरीजो की पहचान हुई है और 154761 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 27 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 30 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 282 है | आज प्रदेश में 23279 टेस्ट हुए है |
आज 27 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 30 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/kgFtZ1tPo7
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 27, 2021
रायपुर | बलरामपुर व जशपुर के कलेक्टरों को हटाए जाने की कार्रवाई को भाजपा प्रवक्ता ने प्रतिपक्ष के दबाव में की गई कार्रवाई करार दिया। अनुराग सिंहदेव ने कहा, प्रदेश सरकार ने कलेक्टरों को हटाने का फैसला लिया है। ये निश्चित ही प्रतिपक्ष की जीत है। जिस तरह के कलेक्टर बलरामपुर ने राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पंडो जनजातियों की सदस्यों की जीवन रक्षा व जशपुर कलेक्टर में दिव्यांग बेटियों के अनाचार के मामले ठोस कदम नहीं उठाया है, जिससे लेकर पूरे प्रदेश में नाराजगी व्याप्त था।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश मामले की उच्च स्तरीय जांच व दोषियों पर ठोस कार्रवाई मांग करती रही हैं, जिसके बाद ही प्रतिपक्ष के दबाव में आकार प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। प्रदेश प्रवक्ता सिंहदेव में प्रदेश सरकार से मांग की है कि यह कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है। इन सबके बाद भी दोनों मामलों के दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिये। स्थानीय स्तर पर प्रशासन को इन मामलों पर पर्दा डालने से बचना चाहिये। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों को हटाने से काम नहीं चलेगा। पंडों जनजाति के संरक्षण के दिशा में ठोस कदम उठाना होगा व दिव्यांग बेटियों के न्याय व संरक्षण के लिए मजबूत इच्छा शक्ति से प्रदेश सरकार को काम करना होगा।
राजनांदगांव | कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संयुक्त कलेक्टर व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गण्डई-छुईखदान अरूण कुमार वर्मा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ एवं संयुक्त कलेक्टर सुनील कुमार शर्मा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गण्डई-छुईखदान के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक पदस्थ किया हैं।
संयुक्त कलेक्टर वर्मा एवं शर्मा अपने-अपने अनुविभाग अंतर्गत भू-अर्जन अधिकारी, सक्षम प्राधिकारी लोक परिसर बेदखली अधिनियम, पंजीयक लोक न्यास, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, दण्ड प्रक्रिया संहिता, पंचायत राज अधिनियम एवं विभिन्न नियमों व एक्ट अंतर्गत सक्षम प्राधिकारी से संबंधित तथा समय-समय पर सौंपे गये कार्यों का निर्वहन करेंगे।
रायपुर | राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए प्रदेश के तीन कलेक्टरों को हटा दिया है। जारी आदेश के अनुसार जशपुर जिला कलेक्टर महादेव कांवरे हटा कर विशेष सचिव जल संसाधन विभाग में अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया है। वहीं राज्य सरकार ने बलरामपुर कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल को भी हटा दिया है।
नए आदेश के अनुसार बीजापुर कलेक्टर रीतेश अग्रवाल को जशपुर का कलेक्टर बनाया गया हैं वहीं, राजेंद्र कटारा को बीजापुर भेजा गया। वहीं, कोरबा सीईओ कुंदन कुमार को बलरामपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। सामान्य प्रशासन ने आदेश जारी किया है।

खरसिया: सोमवार को ग्राम देहजरी के पास जायका ढाबा के करीब ट्रेलर क्रमांक OD 16 E - 2519 को खड़ी कर ड्राइवर, खाना खाने के लिए ढाबा में बैठा था।
इसी दौरान एकाएक ट्रेलर में सार्ट सर्किट हो जाने की वजह से भीषण आग लग गई। आग लगने से ट्रेलर के आगे का हिसा (इंजन मुंडी) पूरा तरह जल गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त ड्राइवर व खलासी केबिन में नहीं थे, नहीं तो बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी। जानकारी मिलने पर खरसिया पुलिस मौका मुआयना कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
रायपुर: आबकारी विभाग मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर ने आज 5 अधिकारियों का स्थानांतरण कर उनकी नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
जारी स्थानांतरण आदेश के तहत उपायुक्त अरविन्द्र कुमार पाटले को उपायुक्त आबकारी कार्यालय रायपुर से छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पाेरेशन मुख्यालय रायपुर, सहायक आयुक्त अनिमेष नेताम को स्टेट मार्केटिंग कॉर्पाेरेशन लिमिटेड मुख्यालय आबकारी रायपुर से उपायुक्त आबकारी जिला रायपुर, सहायक जिला आबकारी अधिकारी उमेश अग्रवाल को उपायुक्त आबकारी कार्यालय रायपुर से छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पाेरेशन सिलतरा गोदाम रायपुर, एस.एन. साहू को उपायुक्त कार्यालय संभागीय उड़नदस्ता संभाग दुर्ग से कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी जिला दुर्ग, संजय कुमार नामदेव को सहायक आयुक्त कार्यालय दुर्ग से कार्यालय उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता दुर्ग एवं आबकारी उप निरीक्षक मुकेश पांडे को सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय बिलासपुर से छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पाेरेशन लिंगियाडीह गोदाम बिलासपुर पदस्थ किया गया है।
छत्तीसगढ़ के निलंबित ADG जीपी सिंह के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार यानि आज कुछ बड़ी बाते कही है। CJI एनवी रमना ने इस प्रकरण की सुनवाई करते हुए कहा कि आप हर मामले में सुरक्षा नहीं ले सकते, आपने पैसा वसूलना शुरू कर दिया क्योंकि आप सरकार के करीब हैं। यही होता है अगर आप सरकार के करीब हैं और इन चीजों को करते हैं तो आपको एक दिन वापस भुगतान करना होगा।
CJI रमना ने आगे कहा कि जब आप सरकार के साथ अच्छे हैं, आप वसूली कर सकते हैं, लेकिन अब आपको ब्याज के साथ भुगतान करना होगा। कोर्ट ने कहा, यह बहुत ज्यादा हो रहा है। हम ऐसे अधिकारियों को सुरक्षा क्यों दें? यह देश में एक नया ट्रेंड है, उन्हें जेल जाना होगा। हालांकि टिप्पणी के बाद सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में दर्ज FIR पर जीपी सिंह को गिरफ्तारी पर अंतरिम संरक्षण दे दिया। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी कर 1 अक्तूबर को सारे मामले की सुनवाई तय की।
4 हफ्तों की राहत
जीपी सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा कि इस प्रकार के अधिकारियों को सुरक्षा की आवश्यकता है। जीपी सिंह को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि पुलिस उन्हें चार हफ्ते तक राजद्रोह और आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार नहीं करेगी। इस संबंध में राज्य सरकार को नोटिस भी जारी किया गया है। जीपी सिंह को जांच में सहयोग करने को कहा गया है।
यह है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ ACB के चीफ रह चुके IPS जीपी सिंह पर राज्य सरकार राजद्रोह, आय से अधिक संपत्ति का केस कर चुकी है। इस मामले में अफसर ने सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दाखिल की हैं, इनमें राजद्रोह के मामले को रद्द करने की मांग है और दूसरी मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग है। इस दौरान अफसर की ओर से वकील फली नरीमन ने अदालत को बताया कि अफसर को सरकार द्वारा परेशान किया जा रहा है। छतीसगढ़ सरकार की ओर से मुकुल रोहतगी ने कहा कि चार्जशीट पिछले हफ्ते दाखिल की गई है। जीपी सिंह दो महीने से अंडरग्राउंड हैं। वो वरिष्ठ पुलिस अफसर है और फिर भी फरार हैं। उनके खिलाफ हिंदी में लिखी काफी सामग्री मिली है।
निलंबित हैं जीपी
राज्य सरकार ने अनुपात से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने वाले भारतीय पुलिस सेवा 1994 बैच के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुरजिंदर पाल सिंह (ADG) को निलंबित कर दिया है। ACB और EOW की संयुक्त टीम ने एडीजी सिंह के रायपुर स्थित सरकारी बंगले में छापा मारा था। यह कार्रवाई करीब तीन दिनों तक चली थी। इस दौरान 10 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ था। सरकार के लोगों के खिलाफ साजिश करने के सबूत भी मिले थे।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है, कलिंगा यूनिवर्सिटी के कुलसचिव पर एक छात्र को पीटने का आरोप लगा है। इस मामले में छात्रों के संगठन ने बवाल कर दिया है। 15 सितंबर को यूनिवर्सिटी कैंपस में एक छात्र को पीटे जाने की बात सामने आई थी। इसे लेकर अब छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को यूनिवर्सिटी के तेलीबांधा स्थित सिटी ऑफिस का छात्रों ने घेराव कर दिया। लगातार सभी नारेबाजी करते हुए कुलसचिव को हटाने की मांग करते रहे।
छात्र नेता ज्ञान चंद्राकर ने बताया कि कलिंगा यूनिवर्सिटी के अफसर शिक्षा का व्यवसाय मनमाने ढंग से कर रहे हैं। इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने गए छात्रों को सिर्फ इसलिए एडमिशन नहीं दिया जा रहा क्याोंकि स्थानीय छात्र छात्र हितों की मांग उठाते हैं। कुलसचिव डॉ संदीप गांधी ने कह दिया था, स्थानीय छात्र राजनीति करते हैं, इसलिए उन्हें एडमिशन नहीं देंगे। 15 सितंबर को कुछ स्थानीय छात्र कैंपस में एडमिशन लेने गए थे। शात तक इंतजार करवाकर जब संदीप गांधी घर लौटने लगे तो छात्रों ने एडमिशन देने का सवाल किया संदीप छात्रों को भला बुरा कहने लगे और सतनामी समाज के एक छात्र को थप्पड़ जड़ दिया।
कैमरे हटवा दिए
छात्रों ने बताया कि यूनिवर्सिटी में एडमिशन की मांग कर रहे छात्रों को यूनिवर्सिटी के अफसर धमका रहे थे। इसे एक छात्र ने रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो अफसर मारपीट पर आमादा हो गए। छात्रों के साथ हिंसा की घटना यूनिवर्सिटी के कैमरों में भी कैद हुई मगर बाद में सभी को गायब करवा दिया गया। 17 सितंबर को भी इस मामले पर जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में यूनिवर्सिटी ने स्थानीय स्टूडेंट्स को एडमिशन देने से इंकार कर दिया।
कलेक्टर से कार्रवाई की मांग
छात्र नेता ज्ञान चंद्राकर ने बताया कि हमने अब तहसीलदार को रायपुर कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सौंपा है। हमने मांग की है कि अब इस मामले की जांच करवाई जाए और कुलसचिव संदीप गांधी को उनके पद से हटाया जाए। यदि जल्द ही इस मसले पर कोई फैसला नहीं लिया गया तो छात्र उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर क्षेत्र के दुप्पी गांव निवासी शिवलाल गोड़ 20 वर्ष उसका भाई राजपाल गोड़ 35 वर्ष राजपाल का 6 साल का बेटा शुभम व 10 साल का विनोद और रूप नारायण गोड़ की 10 साल की बेटी काजल बीती शाम करीब 5 बजे अपने सरनापारा खेत में आलू का रोपा लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश तेज थी, जिसकी वजह से सभी बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान वहां आकाशीय बिजली गिरी, जिसके चपेट में आने से शिवलाल गोड़ की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसके साथ मौजूद विनोद, काजल, शुभम और राजपाल बुरी तरह झुलस गए। मदद की गुहार सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को अंबिकापुर के होली क्रॉस अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान विनोद और काजल ने भी दम तोड़ दिया, जबकि राजपाल और उसके 6 साल के बेटे शुभम की हालत गंभीर बनी हुई है।
रायगढ़। थाना लैलूंगा क्षेत्र अन्तर्गत 22 एवं 23 सितम्बर की मध्य रात्रिन पत्थलगांव रोड़ में निवासरत एलडरमेन एवं व्यववासी मदन मित्तल एवं उनकी पत्नी अंजू मित्तल की निर्मम हत्या की गुत्थी को रायगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर, रेंज बिलासपुर रतनलाल डांगी एवं पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना के मार्गदर्शन पर घटना के तीनों दिनों बाद सुलझा लिया गया है। घटना को अंजाम देने वाले विधि के साथ संघर्षरत 4 बालक व 1 बालिग आरोपी अक्षय प्रधान को रिमांड पर भेजा जा रहा है, घटना को कुल 6 लोगों द्वारा मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया गया है .। इनसे चोरी में प्राप्त नकदी से खर्च के बाद शेष करीब 80,000 रूपये नकद बरामद किया गया है, इनका एक साथी अभी भी फरार है, जिसके पास से मित्तल दम्पत्ति के मकान से चोरी हुआ बैग व कुछ और नकदी बरामद होने की सम्भावना है, फरार आरोपी की सघन पतासाजी में पुलिस की विशेष टीम लगी हुई है।
ज्ञात हो कि 22 एवं 23 सितम्बर के दरम्यिानी रात अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी की नियत से लैलूंगा निवासी मदन मित्तल के घर के पीछे का दरवाजा के ऊपर रोशनदान के जाली को काट कर घर अंदर घुसकर मदन कुमार अग्रवाल (55 वर्ष) एवं उनकी पत्नी अंजूदेवी अग्रवाल (54 वर्ष) का गला दबाकर हत्या कर चोरी किये जाने की घटना सामने आई थी, घटना की रिपोर्ट मृतक के परिचित प्रदीप कुमार अग्रवाल (49 साल ) निवासी लैलूंगा द्वारा दर्ज कराया जिस पर 23 सितम्बर को अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 279/2021 धारा 457,380,302 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी, एडशिनल एसपी, एसडीओपी धरमजयगढ़, धरमजयगढ़ अनुविभाग के सभी थाना, चौकी प्रभारी, थाना प्रभारी चक्रधरनगर, फारेंसिक व सायबर टीम, ट्रेकर डॉग मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल कन्ट्रोल रूम को पाइंट देकर सम्पूर्ण जिले की नाकेबंदी कर संदिग्धों की सघन पतासाजी का निर्देश दिया गया। घटना की गंभीरता को लेकर दोपहर सड़क मार्ग से रेंज आईजीपी रतनलाल डांगी भी घटनास्थल पहुंचे। रेंज आईजी द्वारा भी घटनास्थल एवं आसपास क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जांच टीम को दिया गया तथा मृतको के वारिसानों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से मिलकर अतिशीघ्र आरोपियों के पकड़े जाने का विश्वास दिलाया गया।
मामले की संजीदगी को देखते हुए एसपी अभिषेक मीणा एवं एडशिनल एसपी लखन पटले एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा थाना लैलूंगा में कैम्प किये। कैम्प में एसपी मीणा विवेचना टीम को लगातार मार्गदर्शन देते रहे, उनके द्वारा एडिशनल एसपी व एसडीओपी धरमजयगढ़ के नेतृत्व में थाना प्रभारी लैलूंगा, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, पूंजीपथरा, चक्रधरनगर के साथ प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की टीम का गठन कर सभी को अलग-अलग टास्क दिये। पुलिस की टीमें चोरी के साथ आपसी रंजिश व कई पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुये जांच मेंआगे बढ़ रही थी। सायबर की टीम संदिग्ध दर्जनों व्यक्तियों के मोबाइल नम्बर एवं सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच कर महत्वपूर्ण जानकारियों एसपी अभिषेक मीना को उपलब्ध कराया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र के रहवासियों को भी जांच में सहयोग की अपील किये। इसी दरम्यान सीसीटीवी फुटेजों की जांच कर रही साइबर टीम को फुटेज में सांई पेट्रोल पम्प के पास 22 सितम्बर के रात्रि 3-4 लड़कों का मूव्मेंट दिखा जो मित्तल निवास के पीछे वाले रोड़ से हाकर चखना सेंटर की तरफ गये और कुछ देर बाद उसी पीछे वाले रास्ते पर जो हत्या के घटनास्थल की ओर जाता है, जाते दिखाई दिये, जिसके बाद पुलिस टीम चखना सेंटर के मालिक अर्जुन साहू निवासी रूडेकेला को सम्पर्क कर वहां का फुटेज देखा गया जिसमें 3 लड़के चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। चखना सेंटर के मालिक के रिपोर्ट पर अप.क्र. 281/2021 धारा 457,380 IPC कायम किया गया। पुलिस टीम तत्काल संदिग्धों की पतासाजी कर तीन नाबालिग बालकों को हिरासत में लिया गया। चखना सेंटर के मालिक अर्जुन साहू ने बताया कि दुकान का एलवेस्टर तोड़कर अज्ञात आरोपियों द्वारा दुकान से गुटखा, सिगरेट, कोल्ड ड्रिंबक्स बॉटल व कुछ नकदी चोरी कर ले गये हैं। पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिए गये संदिग्ध बालकों से पूछताछ में चखना सेंटर में चोरी की वारदात कबूल किये, मित्तल निवास के पीछे एक स्थान पर ढेर सारे गुटखा के पाऊच रैपर के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर नाबालिगों द्वारा चखना सेंटर में चोरी के साथ निर्माणाधीन मकान के पास के मकान (मित्तल निवास) में दो लोगों की हत्या कर चोरी करना बताये, विधि के साथ संघर्षरत बालकों सहित 6 लड़कों द्वारा घटना को अंजाम देना बताने पर पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपी अक्षय प्रधान व चार विधि के साथ संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया, जिसके बाद इस अंधे हत्याकांड का खुलासा हुआ।
जांच टीम को विधि के साथ संघर्षरत बालकों व आरोपी युवक अपने मेमोरेंडम कथन में कि 22 सितम्बर के दोपहर गांव में संदीप उर्फ कोंदा, अक्षय प्रधान उर्फ मुंडू और 4 नाबालिग बालक रात को लैलूंगा जाकर चोरी करने का प्लान बनाये। आरोपी अक्षय प्रधान बनाया कि सभी अक्सर एक साथ बैठकर गुटखा पाऊच खाते थे, लैलूंगा में सरस्वती मंदिर के पीछे कई बार इकट्ठे होकर गुटखा, पाऊच खाये, आरोपी बताया कि चोरी के प्लान के अनुसार तीन लड़के (सभी नाबालिग) एक साथ तथा तीन लड़के जिसमें अक्षय प्रधान, संदीप उर्फ कोंदा व एक बालक एक साथ लैलूंगा पहुचेंगे और रात में अपने पुराने मिलने के ठिकाने सरस्वती मंदिर के पीछे मिलेंगे। आरोपियों के प्लान के अनुसार तीन लड़के जो पहले लैलूंगा पहुंचे थे सांई पेट्रोल पम्प के पास चखना दुकान में चोरी किये और वहां से गुटखा, सिगरेट, कोल्ड आदि लेकर सरस्वती मंदिर के पीछे पहुंचे, जहां इन्हें उनके तीन और साथी अक्षय प्रधान, संदीप उर्फ कोंदा व एक बालक मिला। सभी लड़के क्षेत्र को अच्छी तरह से जानते थे, वे आसपास मकानों को झांके और निर्माणाधीन मकान के पास वाले मकान (मदन मित्तल का मकान) में बांस के सहारे ऊपर रोशनदान तक दो लड़के रोशनदान तक पहुंचे। आरीपत्ती (ब्लेड) से रोशनदान को काटकर दो लड़के अंदर घुसे और दरवाजा खोले, तब उनके बाकी साथी भी अंदर प्रवेश किये। एक कमरे की लाइट जल रही थी और एक कमरे के पलंग में एक महिला और पुरूष सोये थे। आलमारी खोलकर बैग निकाले इतने में सोय व्यक्ति जाग गया तो 6 लड़के महिला का तकिया से व पुरूष का गला दबाकर हत्या कर दिये। घटना के बाद बैग में रखे रूपये लेकर दरवाजे के रास्ते भाग निकले। जाते समय रास्ते में पहले एक स्थान पर सभी रूके। बैग को संदीप उर्फ कोंदा पकड़ा था। संदीप अपने साथियों को क्रमश: 20 हजार, 19 हजार, 18 हजार, 14 हजार एवं एक को 9 हजार रूपये बांटा और बाकी रूपये बैग सहित अपने पास रखकर “बांकी रूपये बाद में बंटवारा कर लेंगे अभी कुछ दिन अलग-अलग जगह छिपे रहो” कहकर वहां से निकला। तब सभी अपने घर पहुंचे और घर में बहानेबाजी कर इधर-उधर फरार हो गये । पुलिस टीम के हाथ आये 4 विधि संघर्षरत बालक एंव आरोपी युवक अक्षय प्रधान बताये कि बटवारे रूपये से कपड़े, चप्पल खरीदे हैं, पुलिस टीम द्वारा इनसे खर्च के बाद बचे हुये नकदी 80,000 रूपये, घटना में प्रयुक्त आरीपत्ती (ब्लेड), घटना समय पहने कपड़े बरामद किया गया है। फरार आरोपी के पास बैग व कुछ नकदी होना इनके द्वारा बताया गया है। विधिसंघर्षरत बालक व आरोपी अक्षय प्रधान उर्फ मुंडू पिता राम कुमार प्रधान उम्र 23 वर्ष निवासी थानाक्षेत्र लैलूंगा को हत्या सहित नकबजनी के अप.क्र. 279/2021 धारा 457,380,302 IPC एवं नकबजनी अप.क्र. 281/2021 धारा 457,380 IPC में सक्षम न्यायालय पेश किया जा रहा है । फरार आरोपी की सरगर्मी से पतासाजी जारी है, जिसके शीघ्र हिरासत में लिये जाने की सम्भावना है। अपचारीगण में कुछेक के पूर्व में मोबाईल व क्षेत्र में छोटी-बड़ी चोरियों का रिकार्ड है, जिनके पूर्व आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।
एसपी मीणा के कुशल नेतृत्व में निर्मम हत्याकांड का खुलासा करने में एडिशनल एसपी लखन पटले, एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा तथा थाना प्रभारी लैलूंगा, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, पूंजीपथरा, चक्रधरनगर के नेतृत्व में गठित टीम व साइबर स्टाफ का विशेष योगदान रहा है।
रायपुर। 26 सितम्बर को भारत के उड़ीसा एवं विशाखापटनम के बीच में चक्रवाती तूफान `गुलाब` के फलस्वरूप रेल प्रशासन के द्धारा अनेक गाड़ियों को रद्द एवं परिवर्तित मार्ग से रवाना की गयी। इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जाने वाली गाड़ी को आज रद्द की गई । 27 सितम्बर कोरबा विशाखापटनम से चलने वाली 08517/ 08518 कोरबा- विशाखापटनम-कोरबा से चलने वाली स्पेशल ट्रेन रद्द की गयी।
बिलासपुर | आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह व उनकी पत्नी यास्मीन सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट में सोमवार को अंतिम सुनवाई हुई। एसीबी की तरफ से शासन ने जवाब पेश किया। बहस अधूरी रहने पर अब 4 अक्टूबर को मामले की सुनवाई होगी।







.jpeg)








