BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पुलिस के लिए जनता के मन में सम्मान और अपराधियों में भय होना चाहिए- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

पुलिस के लिए जनता के मन में सम्मान और अपराधियों में भय होना चाहिए- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

 रायपुर: उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज सरगुजा कोर्डिनेशन सेंटर में सरगुजा रेंज अंतर्गत सभी पुलिस अधीक्षकों की उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की और पुलिस तंत्र को अधिक प्रभावी, संवेदनशील और जवाबदेह बनाने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में श्री शर्मा ने स्पष्ट कहा कि कानून का राज स्थापित करना और अपराधियों के मन में भय पैदा करना पुलिस की सर्वाेच्च जिम्मेदारी है।

गंभीर अपराधों के मामलों में दोष सिद्धि की दर बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने सभी जिलों में मामलों की नियमित और वैज्ञानिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिस अधीक्षक न केवल अपने कार्यालय में आने वाले लोगों से समय पर मिलें, बल्कि अधीनस्थ पुलिसकर्मियों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझें। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों से कहा कि जिले के कॉलेज और स्कूलों का महीने में एक बार भ्रमण अवश्य करें और थानों में अनुशासन के लिए एसपी-एसएसपी और डीएसपी प्रत्येक सप्ताह परेड भी कराए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज पिंगुवा, आईजी पीएचक्यू श्री अजय यादव, आईजी सरगुजा श्री दीपक झा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अलावा सरगुजा रेंज के बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, और सरगुजा जिले के पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सरगुजा रेंज के पुलिस अधीक्षकों की ली बैठक

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बैठक में मानव तस्करी, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध, अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया गया। एनडीपीएस एक्ट के मामलों में एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन सुनिश्चित करने और दोषियों को कठोर सजा दिलाने की बात कही गई। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने, चिटफंड कंपनियों के मामलों की गंभीरता से जांच करने और निवेशकों को धनवापसी की कार्यवाही तेज करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सुधारात्मक कदम उठाने, यातायात प्रबंधन को मजबूत बनाने और ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार केवल पुलिस का नहीं बल्कि प्रशासन और समाज का साझा दायित्व है। उन्होंने सभी स्कूलों और कॉलेजों में ड्रग-फ्री कैंपस अभियान चलाने, छात्रों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने और सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए जनता और पुलिस के बीच भरोसे का रिश्ता मजबूत करने की आवश्यकता बताई।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सरगुजा रेंज के पुलिस अधीक्षकों की ली बैठक

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए विशेष प्रशिक्षण, बीट प्रणाली की नियमित समीक्षा और ‘समाधान ऐप’ के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि ग्राम सभाओं और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को पुलिस से जोड़ा जाए, ताकि लोग पुलिस को अपना मित्र और संरक्षक मानें।

बैठक के अंत में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दो टूक कहा कि पुलिस की कार्यवाही ऐसी होनी चाहिए कि अपराधी कानून से डरें और आम जनता को भरोसा हो कि कानून-व्यवस्था उनकी सुरक्षा के लिए है। उन्होंने कहा जनता के मन में सम्मान और अपराधियों के मन में भय होना चाहिए, यही हमारी पुलिस व्यवस्था की असली सफलता है।

ब्रेकिंग : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका हुई खारिज, जारी रहेगी ED की जांच

ब्रेकिंग : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका हुई खारिज, जारी रहेगी ED की जांच

 रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने ED की जांच पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। इस आदेश के बाद भूपेश बघेल की मुश्किलें और भी बढ़ गयी है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की आगे की जांच की शक्तियों को चुनौती दी थी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 44 को ‘रीड डाउन’ करने की मांग की थी, ताकि ED को पहली शिकायत दर्ज होने के बाद विशेष परिस्थितियों में और कोर्ट की अनुमति के साथ ही आगे की जांच का अधिकार हो। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद भूपेश बघेल के पक्ष को खारिज कर दिया।

बघेल ने मांग की थी कि PMLA की धारा 44 को ‘रीड डाउन’ किया जाए और पहली शिकायत दर्ज होने के बाद ED सिर्फ विशेष परिस्थितियों में, अदालत की अनुमति और जरूरी सुरक्षा उपायों के साथ ही आगे जांच कर सके। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि इस प्रावधान में कोई खामी नहीं है।

जस्टिस बागची ने साफ कहा – गलती कानून में नहीं, बल्कि उसके गलत इस्तेमाल में है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच अपराध के संबंध में होती है, न कि केवल आरोपी के खिलाफ। सच्चाई तक पहुंचना ही जांच का उद्देश्य है और इस प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं डाली जा सकती।

सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने कहा कि ED बार-बार पूरक शिकायत दर्ज करती है, जिससे ट्रायल में देरी होती है। इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि आगे की जांच कई बार आरोपी के हित में भी हो सकती है, बशर्ते इसका दुरुपयोग न हो।

जस्टिस बागची ने यह भी कहा कि आगे की जांच के लिए ED को विशेष PMLA कोर्ट से पूर्व अनुमति लेनी चाहिए। अगर एजेंसी ऐसा नहीं कर रही है, तो समस्या कानून में नहीं, बल्कि उसके पालन में है। सुप्रीम कोर्ट ने बघेल की याचिका खारिज करते हुए उन्हें हाईकोर्ट जाने की छूट दी। कोर्ट ने याद दिलाया कि विजय मदनलाल चौधरी (Vijay Madanlal Choudhary) केस में पहले ही कहा गया है कि कोर्ट की अनुमति से आगे के सबूत लाए जा सकते हैं। अगर ED ने इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है, तो आरोपी सीधे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है।

जन सुविधाओं का सतत विस्तार हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जन सुविधाओं का सतत विस्तार हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर जिले को 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले में विभिन्न जनसुविधाओं के विस्तार के लिए 13.40 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों की घोषणा मंच से की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि सांसद के रूप में उन्होंने लंबे समय तक सारंगढ़ की सेवा की है और अब प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ को विकास पथ आर अग्रसर करने के दायित्व को विगत डेढ़ वर्षों से पूर्ण लगन और समर्पण के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने की दिशा में सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3,100 रुपये की दर से खरीदा जा रहा है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है और तीव्र गति से हितग्राहियों के मकानों का निर्माण हो रहा है, जिसकी गति इतनी तेज है कि गांवों में राजमिस्त्री और सेंटरिंग प्लेट की भी कमी महसूस होने लगी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को दी 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना से प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है। हर माह मिलने वाली राशि से महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय भी प्रारंभ कर रही हैं। सारंगढ़ जिले के दानसरा की माताओं और बहनों ने महतारी वंदन की राशि से अपने गांव में राम मंदिर निर्माण की पहल की है, जिसे आज पूरा प्रदेश जानता है। तेंदूपत्ता खरीदी के दाम बढ़ाए गए हैं। 5.62 लाख कृषि भूमिहीन मजदूरों को 10-10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। श्री रामलला दर्शन योजना से अब तक 22 हजार श्रद्धालु अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं।

राजस्व और जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार पिछले डेढ़ वर्षों में प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सभी जगह विकास कार्यों को गति देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में करोड़ों की विकास कार्यों की सौगात मिलने से यहां जनसुविधाओं में वृद्धि होगी।सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विकास कार्यों और अधोसंरचना विस्तार के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ पीएम आवास जैसे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को दी 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

जगदलपुर विधायक श्री किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों को जमीन पर उतारने के साथ प्रदेश में विकास कार्यों को नई ऊंचाई देने का कार्य मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निरंतर जारी है।सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को 186 करोड़ की सौगात मिली है, जो जिले में अधोसंरचना विकास को मजबूती प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर भारत माता चौक से गढ़ चौक होते हुए कोसीर चौक तक गौरव पथ निर्माण हेतु 5 करोड़ रुपये, नगर पालिका सारंगढ़ में गार्डन निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपये, सारंगढ़ में पी.जी. कॉलेज हेतु भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये, इंडोर स्टेडियम सारंगढ़ के जीर्णोद्धार हेतु 2.5 करोड़ रुपये, बालक छात्रावास सारंगढ़ के मरम्मत हेतु 1 करोड़ रुपये, नवीन जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा हेतु कक्ष निर्माण के लिए 40 लाख रुपये, बस स्टैंड सारंगढ़ में सुविधा विस्तार हेतु 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

स्वच्छता संगम-2025 का आयोजन कल,मुख्यमंत्री साय करेंगे स्वच्छता दीदियों का सम्मान..

स्वच्छता संगम-2025 का आयोजन कल,मुख्यमंत्री साय करेंगे स्वच्छता दीदियों का सम्मान..

 रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 12 अगस्त को आयोजित ‘स्वच्छता संगम-2025’ में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाने वाली स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर सम्मान करेंगे। वे इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को भी सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर के बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में दोपहर एक बजे से आयोजित कार्यक्रम में 260 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री तोखन साहू भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

स्वच्छता संगम’ में नगरीय निकायों में स्वच्छता और शहरी सौंदर्यीकरण के मानकों को बढ़ाने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। इसके माध्यम से शहरी स्वच्छता को बढ़ाने के साथ ही सुशासन से निकायों के प्रशासनिक कौशल में सुधार और नगरीय सौंदर्यीकरण को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता से न केवल शहरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि यह नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को भी बढ़ाएगी। यह हर नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को साफ-सफाई और शहरी सौंदर्याकरण की क्षमताओं को पहचान कर उनमें सुधार के लिए प्रेरित करेगा।

ट्रेलर की चपेट में आने से आप की युवा कार्यकर्ता की दर्दनाक मौत, एक साल पहले हुई थी लव मैरिज

ट्रेलर की चपेट में आने से आप की युवा कार्यकर्ता की दर्दनाक मौत, एक साल पहले हुई थी लव मैरिज

 जांजगीर-चांपा।आम आदमी पार्टी की युवा कार्यकर्ता पूजा केवट (20) की ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई। यह हादसा 9 अगस्त की रात करीब 12 बजे अकलतरा ओवरब्रिज के पास हुआ, जब पूजा अपने पति राहुल साहू और देवर प्रकाश साहू के साथ बिलासपुर से लौट रही थीं। बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई, तभी पीछे से आ रहा ट्रेलर उन्हें कुचल गया। मौके पर ही पूजा की मौत हो गई, जबकि पति और देवर को मामूली चोटें आईं।

परिजनों ने शुरुआत में पूजा के पति राहुल साहू पर षड्यंत्रपूर्वक हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन पीएम रिपोर्ट ने सड़क हादसे में मौत की पुष्टि कर दी। पूजा और राहुल की लव मैरिज को मात्र एक साल ही हुआ था, लेकिन यह भीषण दुर्घटना उनका साथ हमेशा के लिए तोड़ गई।

 
विश्व आदिवासी दिवस राजनीति की भेंट चढ़ गया : पूर्व मंत्री अमरजीत भगत

विश्व आदिवासी दिवस राजनीति की भेंट चढ़ गया : पूर्व मंत्री अमरजीत भगत

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने आज सरगुजा में अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार के उदासीन रवैये पर जमकर नाराजगी जताई और कहा कि विश्व आदिवासी दिवस राजनीति की भेंट चढ़ गया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बहुल राज्य में, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद आदिवासी समाज से हैं, वहां न तो कोई बड़ा आयोजन हुआ और न ही किसी का सम्मान किया गया। भगत ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री समेत पूरा मंत्रिमंडल किसी भी कार्यक्रम से दूर रहा, जिससे आदिवासी समाज में गहरी नाराजगी फैल गई है। इसका असर आने वाले दिनों में दिख सकता है।

 
MLA गुरु खुशवंत साहेब की पहल से गिरौदपुरी धाम को बड़ी सौगात, CM ने दी 100 शौचालय, स्नानागार, घाट निर्माण कार्यों के लिए 2 करोड़ की स्वीकृति

MLA गुरु खुशवंत साहेब की पहल से गिरौदपुरी धाम को बड़ी सौगात, CM ने दी 100 शौचालय, स्नानागार, घाट निर्माण कार्यों के लिए 2 करोड़ की स्वीकृति

 गिरौदपुरी धाम/बलौदाबाजार/आरंग/रायपुर। प्रदेश के आस्था के सबसे बड़े केंद्र गिरौदपुरी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने 2 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय आरंग विधायक, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गुरु खुशवंत साहेब जी के विशेष मांग पर लिया गया।

CG – दिल दहला देने वाला मामला : शख्स को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घसीटा, फिर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर दी हत्या, इस वजह से खेला खूनी खेल

CG – दिल दहला देने वाला मामला : शख्स को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घसीटा, फिर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर दी हत्या, इस वजह से खेला खूनी खेल

 सक्त्ती। जिले मे दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक गुटबाजी और आपसी रंजिश के चलते गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मृतक को पहले घर से बाहर खींचकर निर्वस्त्र कर दिया और फिर पूरे गांव में घसीटते हुए बेरहमी से लाठी-डंडों और लात-घूसों से उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला डभरा थाना क्षेत्र के दर्राभाठा बगरैल गांव का है।

वारदात के दौरान मृतक का बेटा भी हमलावरों के निशाने पर आ गया। उसे भी लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना इतनी भयावह थी कि लोग डर के मारे अपने घरों में दुबके रहे और किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं की।

जानकारी के अनुसार, इस घटना के पीछे पुराना विवाद और आपसी रंजिश मुख्य कारण है। बताया जा रहा है कि मृतक सर्वे दास महंत और आरोपियों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था, जो आखिरकार खूनखराबे में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ब्रेकिंग : इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें किसे कहां मिली पदस्थापना…..

ब्रेकिंग : इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें किसे कहां मिली पदस्थापना…..

 कोरबा। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने दस पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी किए है। तीन पुलिसकर्मियों को जिला विशेष शाखा में भेजा गया है। जिन पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश जारी किया गया उनमें सहायक उप निरीक्षक से लेकर दो प्रधान आरक्षक और 8 आरक्षक है।

देखें आदेश…

महतारी वंदन योजना से बदल रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिंदगी…

महतारी वंदन योजना से बदल रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिंदगी…

 रायपुर: प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार और परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में यह योजना प्रदेश में महिलाओं के प्रति व्याप्त भेदभाव और असमानता को कम करने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर कर रही है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ की 69.19 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। केवल नारायणपुर जिले में ही हर महीने 27 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में 2 करोड़ 78 लाख रुपये से अधिक की राशि स्थानांतरित की जा रही है, जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग की 3,687 महिलाएं भी शामिल हैं।

नारायणपुर जिले के ग्राम कोलियारी निवासी श्रीमती हिरामनी नाग बताती हैं कि पहले उनके घर की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, लेकिन महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाले 1,000 रुपये से अब घर की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई का खर्च आसानी से पूरा हो रहा है। इस राशि से उनके घर के खानपान में भी सुधार आया है और अब उन्हें किसी से उधार नहीं लेना पड़ता।

ग्राम बेनूर की श्रीमती भुनेश्वरी बघेल, जो एक गृहिणी और किराना दुकान संचालक हैं, कहती हैं कि इस योजना से उन्हें बच्चों की शिक्षा, स्कूल ड्रेस, घर के आवश्यक सामान और दुकान के लिए सामग्री खरीदने में मदद मिलती है। साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के भविष्य के लिए सुकन्या योजना में खाता खोलकर नियमित जमा करना शुरू किया है।

इन दोनों महिलाओं की कहानी यह साबित करती है कि सही दिशा और थोड़े से सहयोग से महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार की आर्थिक रीढ़ बन सकती हैं। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के जीवन में खुशहाली और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही है।

स्वतंत्रता दिवस : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में करेंगे झंडोत्तोलन, आपके जिले में कौन फहराएगा झंडा, देखिये चीफ गेस्ट की जिलेवार लिस्ट…..!!

स्वतंत्रता दिवस : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में करेंगे झंडोत्तोलन, आपके जिले में कौन फहराएगा झंडा, देखिये चीफ गेस्ट की जिलेवार लिस्ट…..!!

 रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने जिलों के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में झंडा फहाराएंगे। बिलासपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा कवर्धा में मुख्य अतिथि होंगे। बाकी मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों या फिर उनके गृह जिलों के इलाकों में चीफ गेस्ट बनाया गया है।

देखिए सामान्य प्रशासन का आदेश…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, स्टार्ट होने के बाद नहीं भर पाया उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, स्टार्ट होने के बाद नहीं भर पाया उड़ान

 रायपुर। रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई है. सीएम साय का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया है. हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी की संभावना बताई जा रही है. बता दें कि सीएम साय सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए रवाना होने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार हो गए थे. हेलीकॉप्टर स्टार्ट तो हो गया था, लेकिन उड़ान नहीं भर पाया. मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल भी मौजूद थे, सभी रवाना ही होने वाले थे.

बताया जा रहा है कि सीएम विष्णुदेव साय अपनी तय रूटीन के हिसाब से बीजेपी नेताओं के साथ रायपुर से सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए रवाना होने के लिए हेलीकॉप्टर में बैठ चुके थे, लेकिन स्टार्ट होते ही हेलीकॉप्टर में दिक्कत आई और वह उड़ान नहीं भर पाया, ऐसे में नियमों के हिसाब से तुरंत ही सीएम साय समेत सभी नेताओं को हेलीकॉप्टर से नीचे उतार लिया गया. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी समस्या है, जिसके चलते वह उड़ान नहीं भर पाया. बता दें कि सीएम साय को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होना था. सभी नेताओं को हेलीकॉप्टर से उतारने के बाद तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है.

इससे पहले कल राजधानी रायपुर में दो फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी सामने आई थी. दिल्ली से रायपुर आई एक फ्लाइट काफी देर तक रनवे पर ही फंसी रही थी. क्योंकि विमान में तकनीकी खराबी की वजह से दरवाजा नहीं खुल रहा था. इसके अलावा एक और फ्लाइट में तकनीकी खराबी होने की बात सामने आई थी. बताया जा रहा है कि फिलहाल मौसम में भी उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है, जिससे हवाई उड़ानों में समस्याएं आ रही हैं. छत्तीसगढ़ में भी मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है, जिससे कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना बन रही है.

 नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

 रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू स्थित छठ तालाब में रविवार सुबह शराब के नशे में एक युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरू धीवर (32) के रूप में हुई है, जो हलवाई का काम करता था और तीन बच्चों का पिता था। वहीँ रायपुर के मरीन ड्राइव तालाब में डूबने से एक और युवक ने अपनी जान गवा दी है।थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे वीरू अपने एक दोस्त के साथ तालाब किनारे बैठकर शराब पी रहा था। नशे में वह अकेले नहाने के लिए तालाब में उतर गया। गहराई का अंदाजा न होने से वह डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

सूचना मिलने पर विधानसभा पुलिस मौके पर पहुंची, मगर शव
 
 
 
नहीं मिला। इसके बाद SDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर करीब तीन घंटे बाद शव बरामद किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

इसी तरह मरीन ड्राइव में तेलीबांधा तालाब में नहाते समय हनी मानिकपुरी (24) डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। हनी मूलत: बालोद का रहने वाला था। रायपुर में एक निजी कंपनी में काम करता था। रविवार को वह अपने दो साथियों के साथ मरीन ड्राइव में घूमने पहुंचा था।

इस दौरान दोपहर में उसके दो दोस्त नहाने के लिए तालाब में उतरे। हनी भी नहाने उतरा। वह गहरे पानी में चला गया। इसकी सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची। एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। टीम ने हनी को बाहर निकाला। उसकी मौत हो चुकी थी। तेलीबांधा पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

 
Murder : पिज्जा डिलीवरी बॉय की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट

Murder : पिज्जा डिलीवरी बॉय की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट

 रायपुर: राजधानी रायपुर में हत्या का मामला सामने आया है, डीडी नगर थाना क्षेत्र में पैसे देने से इंकार करने पर पिज्जा डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का नाम हेमंत कोठरी है, जो रायपुर का ही रहने वाला था।  पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

बताया जाता है कि, मृतक हेमंत कोठारी पिज्जा डिलीवरी के लिए गया हुआ था। तभी बदमाश पप्पू यादव ने उससे पैसे मांगे, लेकिन हेमंत ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने उसपर चाकू से हमला किया। घायल हेमंत की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी पप्पू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Weather Update Today: बंगाल की खाड़ी में बन रहा है लो प्रेशर, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

Weather Update Today: बंगाल की खाड़ी में बन रहा है लो प्रेशर, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

 नई दिल्ली/रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहा है लो प्रेशर के असर से कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 13 अगस्त को उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 13 से 16 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा का नया दौर शुरू होगा। पूर्व-मध्य भारत और उत्तरी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

 तेलंगाना में अगले 6 दिन होगी बारिश

तेलंगाना में 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हैदराबाद और आसपास के जिलों में शनिवार रात से रविवार तक मूसलाधार बारिश हुई।

CG – प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज...जाने पूरा मामला…!!

CG – प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज...जाने पूरा मामला…!!

 रायपुर/राजनांदगांव। ब्लॉक के मोहबा प्राथमिक स्कूल के प्रधानपाठक नेतराम वर्मा पर छात्राओं से अश्लील हरकत, आपत्तिजनक फोटो दिखाने व बैड टच जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। वहीं, सहायक शिक्षक डीसम तिवारी पर पूरे मामले को दबाने का आरोप सिद्ध होने के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्रधानपाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच जारी है।

मामले जानकारी तब हुई जब कुछ छात्राओं ने स्कूल जाना बंद कर दिया। परिजनों को यह असामान्य लगा और जब उन्होंने बच्चों से कारण पूछा तो बच्चियों ने जो बताया, उसने सबको झकझोर कर रख दिया। बच्चियों ने बताया कि प्रधानपाठक उन्हें अपने कमरे में बुलाकर अश्लील फोटो दिखाता था और उनके साथ अनुचित व्यवहार करता था। 6 अगस्त को पालक समिति की बैठक में अभिभावकों ने इस विषय को उठाया। आक्रोशित पालकों ने 7 अगस्त को बीईओ कार्यालय में लिखित शिकायत की, जिसके बाद संकुल समन्वयक द्वारा जांच कर रिपोर्ट डीईओ को सौंपी गई।

सहायक शिक्षक को थी जानकारी

सहायक शिक्षक डीसम तिवारी को इसकी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने न विरोध किया, न ही विभाग को सूचना दी। उनकी इस उदासीनता को लापरवाही मानते हुए डीईओ ने उन्हें भी निलंबित कर दिया। चिखली चौकी प्रभारी अरुण नामदेव ने बताया कि आरोपी प्रधानपाठक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर मामले की जांच तेजी से की जा रही है।

CM साय ने जशपुर जिले में 3 नए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकों का किया लोकार्पण

CM साय ने जशपुर जिले में 3 नए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकों का किया लोकार्पण

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य और जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है, ताकि किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को वित्तीय सेवाएं उनके ही गाँव में सुलभ हों। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाएं न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति देती हैं, बल्कि शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का भी आधार बनती हैं।

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के बगिया ग्राम में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से जशपुर विकासखंड के ग्राम आरा, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम कुडे़केला (घरजियाबथान) और बगीचा विकासखंड के ग्राम छिछली में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की नई शाखाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के 12वें वार्षिक प्रतिवेदन का भी विमोचन किया।

44 हज़ार से अधिक ग्रामीण होंगे लाभान्वित
मुख्यमंत्री साय ने कार्यकम को वर्चुअली संबोधित करते हुए  कहा कि जशपुर जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के तीन नई शाखाओं के शुरू होने से 23 ग्राम पंचायतों और 48 आश्रित ग्रामों के लगभग 44 हज़ार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन की बचत होगी।
अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से ग्रामीणों को मिलेगी वित्तीय सेवाएं
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि जशपुर जिले की 268 पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र शुरू किए गए हैं, जिनके माध्यम से अब तक लगभग 15 करोड़ रुपये का लेन-देन हो चुका है। आगामी पंचायत दिवस तक जिले की सभी पंचायतों में ये सुविधा केंद्र प्रारंभ करने की योजना है। इन केंद्रों से ग्रामीणों को उनके गाँव में ही बैंकिंग, बीमा और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

जशपुर जिले के ग्राम छिछली की सरपंच श्रीमती अनिमा मिंज, आरा के सरपंच श्री मनोज भगत और कुडे़केला के सरपंच श्रीमती शशिकांता पैंकरा ने कहा कि नई बैंक शाखाओं से अब उनके क्षेत्र के ग्रामीणों को सभी बैंकिंग सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।

ग्राम पंचायत आरा से वर्चुअली जुड़ी विधायक रायमुनी भगत  ने कहा कि बैंक खुलने से हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ सीधे बैंक के माध्यम से हितग्राहियों को मिलेगा।

ग्राम कुडे़केला से वर्चुअली जुड़ी विधायक श्रीमती गोमती साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनधन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे लोगों में वित्तीय जागरूकता बढ़ी है और अब 3 नए ग्रामीण बैंकों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में  गति आएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। इन 3 नई शाखाओं के खुलने से जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की कुल शाखाओं की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।

कैंप कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत सदस्य वेद प्रकाश भगत, उपेन्द्र यादव, सुनील गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन श्री विनोद अरोड़ा सहित तीनों ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीण वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

कूंरा नगर पंचायत को मिला विधायक अनुज का तोहफा कूंरा में 41 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा गौरव पथ

कूंरा नगर पंचायत को मिला विधायक अनुज का तोहफा कूंरा में 41 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा गौरव पथ

 धरसींवा: विधानसभा के नगरपंचायत कूंरा को विधायक अनुज शर्मा से मिली बड़ी तोहफा, कूंरा में 41 करोड़ रुपये की लागत से ‘गौरव पथ’ का निर्माण किया जाएगा और कूंरा के प्रमुख सड़क को चौड़ा, सुंदर और हाईटेक बनाया जाएगा। सड़क के दोनों किनारों पर डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटें, छायादार वृक्षारोपण, आधुनिक फुटपाथ, वर्षा जल निकासी व्यवस्था और बैठने की व्यवस्था जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।

गौरव पथ की स्वीकृति देने पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि मेरा लक्ष्य हैं कि धरसींवा विधानसभा के नगर पंचायतों को एक सुंदर नगर बनाना| यह गौरव पथ कूंरा नगर की खूबसूरती और पहचान को भी निखारेगी। यह मार्ग भविष्य में कुंरा की व्यापारिक गतिविधियों को भी नया जीवन देगा।

प्रशासन ने भूमि चिन्हांकन, तकनीकी सर्वेक्षण और टेंडर प्रक्रिया की तैयारियां तेजी से कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ महीनों में गौरव पथ का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और आगामी एक वर्ष में यह जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। एसडीएम और नगर पंचायत कार्यालय के संयुक्त प्रयास से निर्माण कार्य की निगरानी की जाएगी ताकि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। हम सभी मिल कर कूंरा को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे| कूंरा का विकास आगे भी होता रहेगा ये आपके अनुज की जिम्मेदारी हैं|

वोट चोरी विवाद पर CM साय का पलटवार – “हारते ही EVM पर ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस”

वोट चोरी विवाद पर CM साय का पलटवार – “हारते ही EVM पर ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस”

 रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाने के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “जब उनके (कांग्रेस) पक्ष में नतीजे आते हैं, तब सब ठीक रहता है। लेकिन जब विपक्ष हारता है तो ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं और आयोग पर सवाल उठाते हैं।”

दरअसल, सीएम साय रविवार शाम दो दिवसीय जशपुर दौरे के बाद रायपुर लौटे। रायपुर पुलिस ग्राउंड में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने अपने दौरे की जानकारी साझा करते हुए बताया कि जशपुर में महतारी वंदन की बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया गया और महिला स्व सहायता समूह की 12 महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ई-रिक्शा वितरित किए गए। साथ ही तीन विकासखंडों में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक का शुभारंभ भी किया गया।

अगर आप चाहें तो मैं इस खबर का एक और ज्यादा तीखा और हेडलाइन-फ्रेंडली वर्ज़न भी तैयार कर सकता हूँ, जो वेबसाइट पर ज्यादा क्लिक खींचेगा।

आज मिलेगा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्लेम का राशि,छत्तीसगढ़ के किसान को भी मिलेगा क्लेम का पैसा…

आज मिलेगा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्लेम का राशि,छत्तीसगढ़ के किसान को भी मिलेगा क्लेम का पैसा…

 रायपुर – भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ के एक लाख 41 हजार 879 पात्र बीमित किसानों को कुल 152 करोड़ 84 लाख 62 हजार रुपये का दावा राशि का भुगतान राष्ट्रव्यापी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें खरीफ सीजन 2024 के 33 हजार 943 पात्र किसानों को 10 करोड़ 25 लाख 97 हजार रुपये तथा रबी सीजन 2024-25 के एक लाख 7 हजार 936 पात्र किसानों को 142 करोड़ 58 लाख 65 हजार रुपये का दावा भुगतान शामिल है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत यह भुगतान 11 अगस्त यानि की कल राष्ट्रव्यापी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण आधारित स्वचालित प्रणाली के माध्यम से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राजस्थान के झुंझुनू में आयोजित कार्यक्रम में होगी।

दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को वित्तीय सेवाएं उनके ही गाँव में आसानी से मिल सकें। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाएं आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की रीढ़ होती हैं।

मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के बगिया ग्राम स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से जशपुर विकासखंड के ग्राम आरा, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम कुडे़केला और बगीचा विकासखंड के ग्राम छिछली में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की नई शाखाओं का लोकार्पण किया। साथ ही बैंक के 12वें वार्षिक प्रतिवेदन का विमोचन भी किया।

इन तीन नई शाखाओं के खुलने से 23 ग्राम पंचायतों और 48 आश्रित ग्रामों के लगभग 44 हजार ग्रामीण सीधे लाभान्वित होंगे। अब उन्हें बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जशपुर जिले की 268 पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र प्रारंभ किए गए हैं, जिनके माध्यम से अब तक करीब 15 करोड़ रुपये का लेन-देन हो चुका है। आगामी पंचायत दिवस तक जिले की सभी पंचायतों में यह सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है, जिससे ग्रामीणों को बैंकिंग, बीमा और सरकारी योजनाओं की सेवाएं गाँव में ही मिलेंगी।

इस अवसर पर तीनों ग्राम पंचायतों के सरपंचों, स्थानीय विधायकों और जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नई बैंक शाखाओं से हितग्राही योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुँचेगा और वित्तीय जागरूकता बढ़ेगी।

इन शाखाओं के साथ जशपुर जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की कुल शाखाओं की संख्या 30 हो गई है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, बैंक अधिकारी और ग्रामीण वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन,छत्तीसगढ़ के 9 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल,जाने नाम….

निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन,छत्तीसगढ़ के 9 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल,जाने नाम….

 भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने एमपी की 15 और सीजी की 9 राजनीतिक पार्टियों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया है।

यहां बता दें इलेक्शन कमीशन ने देशभर के 334 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया है।

छत्तीसगढ़ की 9 पार्टियों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल
छत्तीसगढ़ एकता पार्टी
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा
छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी
छत्तीसगढ़ संयुक्त जातीय पार्टी
छत्तीसगढ़ विकास पार्टी
पृथक बस्तर राज्य पार्टी
राष्ट्रीय आदिवासी बहुजन पार्टी
राष्ट्रीय मानव एकता कांग्रेस पार्टी
राष्ट्रीय समाजवादी स्वाभिमान मंच

ब्रेकिंग : शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर,शुष्क दिवस घोषित,इस दिन सभी शराब दुकानें रहेगी बंद,जाने वजह

ब्रेकिंग : शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर,शुष्क दिवस घोषित,इस दिन सभी शराब दुकानें रहेगी बंद,जाने वजह

 रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया गया है। राज्य शासन के निर्देशानुसार, जिला कलेक्टर हरिस एस ने 15 अगस्त 2025 को शुष्क दिवस घोषित करते हुए जिले की सभी शराब दुकानों और मद्य भंडारगृह को बंद रखने का आदेश दिया है।

कलेक्टर हरिस एस के आदेश के अनुसार, 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के दिन जिले में सभी प्रकार की शराब दुकानें, जिनमें देशी मदिरा (सीएस-2, कम्पोजिट), विदेशी मदिरा (एफएल-1, एफएल-1 कम्पोजिट), होटल और बार (एफएल-3), सैनिक कैंटीन (एफएल-7), और जगदलपुर मद्य भंडारगृह शामिल हैं, पूरी तरह बंद रहेंगी। इसके अतिरिक्त, 14 अगस्त 2025 को समयावधि समाप्त होने के बाद इन दुकानों और भंडारगृहों को बंद कर दिया जाएगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्र में शराब की दुकानों और मद्य भंडारगृहों को निर्धारित समय के दौरान बंद रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि इस दौरान न तो शराब का विक्रय हो और न ही किसी प्रकार का शराब संबंधी लेन-देन हो। जिला प्रशासन ने इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित वर्गों, महिलाओं, दलितों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा एवं उत्थान के लिए समर्पित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी ने सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह, दहेज प्रथा और छुआछूत जैसी बुराइयों के खिलाफ दृढ़ता से आवाज़ उठाई और संसद में रहते हुए कई महत्वपूर्ण सामाजिक सुधारों की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनकी कार्यशैली में सदैव सेवा, सरलता और संवेदनशीलता झलकती थी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी का जीवन संघर्ष और सेवा का अद्वितीय उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सब मिलकर उनके आदर्शों को अपनाएँ और एक न्यायपूर्ण एवं समावेशी समाज के निर्माण में योगदान दें।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को देंगे 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को देंगे 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 11 अगस्त सोमवार को सारंगढ़ के शासकीय महाविद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को 186 करोड़ रूपए के विकास एवं निर्माण कार्यो की सौगात देंगे, जिसमें 90 करोड़ की लागत वाले कार्यों का भूमिपूजन तथा 96 करोड़ की लागत से हुए विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री केदार कश्यप, श्री ओपी चौधरी, श्री टंकराम वर्मा, सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया, सांसद जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, सांसद राज्यसभा श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, विधायक बिलाईगढ़ श्रीमती कविता प्राण लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री अजय जवाहर नायक विशिष्ट अतिथि होंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सारंगढ़ कलेक्टोरेट परिसर में 1.85 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र, 13.51 करोड़ की लागत से निर्मित चन्द्रपुर सरिया कंचनपुर सड़क मार्ग, 17.48 करोड़ की लागत से बरमकेला से कटंगीपाली सड़क उन्नयन, सारंगढ़ अंचल के 22 ग्रामों में 14.55 करोड़ की लागत से निर्मित कार्यों, 23.92 करोड़ की लागत से बरमकेला के 33 गांव तथा 23.16 करोड़ की लागत से बिलाईगढ़ क्षेत्र के 15 गांवों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जिला चिकित्सा सारंगढ़ में 41.64 लाख रूपए की राशि से निर्मित होने वाले 20 बिस्तर वाले अतिरिक्त वार्ड, प्रतीक्षा कक्ष एवं दवा वितरण कक्ष निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर जिला खनिज न्यास संस्थान मद से 4.73 करोड़ की लागत वाले 48 निर्माण कार्यों सहित 7.12 करोड़ की लागत से बनने वाली बोरिदा से ठेंगागुड़ी तोरा सड़क, 5.70 करोड़ की लागत वाली नवघट्टा से पीहरा सड़क, 3 करोड़ की लागत वाली दुलुमपुर से गोबरसिंघा सड़क, 3.63 करोड़ की लागत से बनने वाली बोंदा से नवघट्टा सड़क, 9 करोड़ की लागत वाली सांकरा से राबो सड़क, 3.15 करोड़ की लागत वाली बोंदा से भीखमपुरा सड़क, 3.42 करोड़ की लागत वाली रैबो से आमाबोराई सड़क, 2.38 करोड़ की लागत वाली सारंगढ़ मेनरोड से डूमरसिंघा सड़क, 4.66 करोड़ से बरमकेला में निर्मित होने वाले महाविद्यालय भवन, 74.59 लाख की लागत से निर्मित होने वाले जिला पशुधन कार्यालय भवन, 1.20 करोड़ की लागत से उपजेल सारंगढ़ में 2 मंजिला बैरक निर्माण, 1.59 करोड़ की लागत से सारंगढ़ में गोदाम निर्माण, 19.30 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली हसौद सरसींवा सराईपाली सड़क निर्माण, 5.73 करोड़ की लागत वाले कोसमुण्डा पहुंचमार्ग, 2.07 करोड़ की लागत वाले तौलीडीह साल्हेओना मार्ग तथा 89.14 लाख रूपए की लागत वाले खपरापाली से लांधिया पहुंचमार्ग का भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना अंतर्गत 67.98 लाख रूपए की लागत से धरसा रोड में सहीस मोहल्ला से गौठान तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण, 1.02 करोड़ की लागत से हाईस्कूल से गुड़ीपारा तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण, 68.35 लाख रूपए की लागत से मेनरोड से दूध डेयरी तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण, 48.34 लाख रूपए की लागत से पोरथधाम तक सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्य की आधारशीला रखेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 3.55 करोड़ की लागत से बांजीपाली से केनाभाठा तक सड़क, 1.17 करोड़ रूपए की लागत से कलमा बैराज से बरगांव सड़क निर्माण कार्य तथा पीएमश्री योजनातंर्गत 1.47 करोड़ रूपए की लागत से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के विभिन्न स्कूलों में अतिरिक्त कक्षों, बोरवेल और वाटर हार्वेस्टिंग कार्यों का भी भूमिपूजन करेंगे।