BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Chhattisgarh : सड़क पर फिर बिखरा दर्द, तेज रफ्तार ट्रेलर ने 19 गायों को रौंदा

Chhattisgarh : सड़क पर फिर बिखरा दर्द, तेज रफ्तार ट्रेलर ने 19 गायों को रौंदा

 जांजगीर चांपा। हमने तो सुना था तरक्की के बाद पता बदलता है लेकिन यहां मरने के बाद ठिकाना बदलता है पहले भूख से मरे अब ट्रेलर से कुचले गए गायों की किस्मत नहीं बदली बस मौत का पता बदल गया। जांजगीर-चांपा के अमरताल गांव के पास एक ट्रेलर ने 19 गायों को रौंद दिया। लाशें सड़क पर बिखरी रहीं, खून और मिट्टी में लथपथ। लेकिन इस घटना के 18 घंटे बाद भी किसी जनप्रतिनिधि ने न तो वहां पहुंचने की जहमत उठाई, न ही सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करने की औपचारिकता निभाई।

Transfer : 3 निरीक्षक और 15 आरक्षकों का तबादला, कई थानों के बदले TI, देखें लिस्ट

Transfer : 3 निरीक्षक और 15 आरक्षकों का तबादला, कई थानों के बदले TI, देखें लिस्ट

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद पुलिस विभाग में स्वतंत्रता दिवस के पहले बड़ा फेरबदल किया गया है. यहां 3 निरीक्षक 2 सहायक उपनिरीक्षक और 15 आरक्षक का ट्रांसफर किया गया है. देवरी थाना, अजाक थाना और यातायात के प्रभारी भी बदले गए हैं. यह आदेश पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने जारी किया है.

जारी आदेश के मुताबिक, राकेश ठाकुर को देवरी थाना का टीआई बनाया गया है. वही दिनेश कुर्रे अजाक थाना के प्रभारी बने हैं.

देखें लिस्ट –

CG : मातम में पसरी रक्षाबंधन की खुशियां, मवेशी से टकराने से बाइक सवार भाई – बहन समेत तीन की मौत, एक गंभीर

CG : मातम में पसरी रक्षाबंधन की खुशियां, मवेशी से टकराने से बाइक सवार भाई – बहन समेत तीन की मौत, एक गंभीर

 जीपीएम। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन की शाम भाई अपने दो दोस्तों के साथ बहन को लेने रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वापस लौटने के दौरान तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठे मवेशी से टकरा गयी। इस हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं एक अन्य युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं चैथे युवक को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सड़क दुर्घटना का ये मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक हादसे के शिकार लोग मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि मनेंद्रगढ़ जिला के पोड़ीडीह गांव के रहने वाले समीर आयाम अपने रिश्तेदार सनी आयाम और सुरेश पोर्ते के साथ बाइक से अपनी बहन दुर्गावती आयाम को लेने पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पहुंचा था। दुर्गावती मध्यप्रदेश के अनुपपुर में रहकर पढ़ाई और पार्ट टाइम जॉब करती थी। रक्षाबंधन के दिन छुट्टी नहीं मिलने के कारण शाम को वह ट्रेन से वापस पेंड्रा रोड पहुची थी। भाई समीर आयाम अपने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन से बहन दुर्गा को लेकर अपने गांव पोड़ीडीह बाइक से लौट रहा था।

इसी दौरान रास्ता भटक जाने के कारण बाइक सवार लोग गौरेला से वेंकटनगर रोड में निकल गए। रास्ते में बांधामुड़ा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठी एक गाय से टकरा टकरा गयी। इस हादसे में तेज रफ्तार बाइक गाय से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई । भीषण हादसे में बाइक चला रहे समीर और बहन दुर्गावती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सड़क पर पड़े अन्य घायलों को तत्काल राहगिरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान सनी आयाम ने भी दम तोड़ दिया। वहीं सुरेश पोर्ते को गंभीर आने पर उसे चिंताजनक हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस दुर्घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर इस हादसे की जानकारी के बाद परिवार में मातम व्याप्त है।

रक्षाबंधन पर डबल मर्डर से दहल उठा रायपुर, खरोरा में संदिग्ध अवस्था में मिली मां- बेटी की लाश

रक्षाबंधन पर डबल मर्डर से दहल उठा रायपुर, खरोरा में संदिग्ध अवस्था में मिली मां- बेटी की लाश

 रायपुर। रायपुर जिल के खरोरा से डबल मर्डर से दहल उठा है। यहां पचरी गांव में मां- बेटी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बेटे ने सबसे पहले दोनों के शव को देखा तो उनके होश उड़ गए, उसने तत्काल पुलिस की सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पचरी में रात करीब आठ बजे सतनामी पारा महंत चौक में बिंदा बाई चतुर्वेदी उम्र 55 साल, बेटा शीतल चतुर्वेदी उम्र 34 साल की घर में लाश मिली है। आपको बता दें कि रक्षाबंधन त्यौहार के चलते बिंदा बाई की बेटी लड़की उषा अपने पति दयाराम के साथ अपने घर आयी थी। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची खरोरा थाना पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

CG-थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटाया, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…..

CG-थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटाया, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…..

 बिलासपुर। बिलासपुर में युवक की हत्या मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी को विवेक पांडेय को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर देवेश सिंह राठौर को नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

देखें आदेश….

छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

 रायपुर: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के गृहग्राम बगिया से जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ किया और बिहान योजना से जुड़ी 12 दीदियों को राखी के उपहार स्वरूप ई-रिक्शा प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वयं स्व-सहायता समूह की महिला श्रीमती गिलसोनिका पाण्डे के ई-रिक्शा में बैठकर बगिया निवास परिसर की यात्रा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह ई-रिक्शा न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि इसकी परिचालन लागत भी कम है। इससे महिलाएं स्थानीय परिवहन सेवाओं में अपनी भागीदारी निभाते हुए आत्मनिर्भर बनेंगी और अपने परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगी। उन्होंने रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की सभी बहनों की सुरक्षा और सहयोग के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्व-सहायता समूह की बहनों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही यह ई-रिक्शा वितरण किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उनकी सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से लागू कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 18 लाख आवास का कार्य तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है। इसके साथ ही आवास प्लस प्लस योजना के अंतर्गत 5 एकड़ असिंचित भूमि, 2.50 एकड़ सिंचित भूमि, टू-व्हीलर और 15 हजार रुपये मासिक आमदनी वाले पात्र परिवारों को भी लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख बहनों को प्रति माह 1000 रुपये दिए जा रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय बढ़ाने के लिए तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य 5500 रुपये प्रति मानक बोरा किया गया है। गांवों में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अटल डिजिटल सुविधा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिन्हें आगामी पंचायत दिवस पर सभी ग्राम पंचायतों में शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियों के तहत पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल, डिजिटल और नागरिक-केंद्रित बनाया गया है। दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत बस सेवाएं प्रारंभ की गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मेडिकल कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी केंद्र, शासकीय नर्सिंग कॉलेज और शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज खोले जाएंगे।

कार्यक्रम में बताया गया कि ई-रिक्शा का संचालन जिले के विभिन्न रूट्स पर महिला संचालकों द्वारा किया जाएगा। फरसाबहार में प्रतिमा भगत फरसाबहार- कन्दईबहार- अमडीहा- तपकरा मार्ग पर, मदनावती लवाकेरा- अमडीहा- पुराईनबंध- समडमा- तपकरा मार्ग पर, राजकुमारी पैंकरा तपकरा- कन्दईबहार- तुबा- फरसाबहार मार्ग पर और उर्मिला भगत खुटगांव- सिंगीबहार- साजबहार- तपकरा मार्ग पर परिचालन करेंगी। इसी तरह, दुलदुला में बिंदेश्वरी देवी कोसा- दुलदुला- विपतपुर- छेरडांड मार्ग पर, पार्वती साय कोसा- दुलदुला- पतराटोली- लोरो- बम्हनी मार्ग पर, संगीता देवी छेरडांड- लोरो- बम्हनी- कस्तुरा मार्ग पर और बिमला देवी छेरडांड- दुलदुला- लोरो- पतराटोली मार्ग पर परिचालन करेंगी। कांसाबेल में गिलसोनिका पाण्डे टांगरगांव- हथगड़ा- कांसाबेल मार्ग पर, तियासो पैंकरा बांसबहार- दोकड़ा- पुसरा- खुंटीटोली- कांसाबेल मार्ग पर, नीता रवानी कटंगखार- दोकड़ा- बन्दरचुंआ- कांसाबेल मार्ग पर और अंगावती बाई देवरी- दोकड़ा- छाताबर- कांसाबेल मार्ग पर ई-रिक्शा का परिचालन करेंगी।

इस अवसर पर कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, श्री उपेन्द्र यादव, श्री गणेश जैन एवं श्री रवि यादव उपस्थित थे।

पत्रकार बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी : जनसेवा के मार्ग पर अटूट संकल्प और प्रगति की दी शुभकामनाएं….

पत्रकार बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी : जनसेवा के मार्ग पर अटूट संकल्प और प्रगति की दी शुभकामनाएं….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अटूट संबंध का प्रतीक है। यह पर्व हमें रिश्तों की पवित्रता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं सुरक्षा के संकल्प की याद दिलाता है।

इस अवसर पर पुलिस लाइन हेलीपैड में उपस्थित पत्रकारिता जगत से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय की कलाई पर राखी बाँधकर उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी पत्रकार बहनों के स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी बहनों के सुखमय, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि यह पवित्र बंधन उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने की शक्ति प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं, कहा – रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं, कहा – रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और परस्पर सौहार्द की मंगलकामना करते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है, जिसमें बहनें अपने भाई की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए रक्षा-सूत्र बांधती हैं, वहीं भाई भी बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं। रक्षाबंधन पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को सशक्त करने वाला पर्व है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पारंपरिक त्यौहार नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, प्रेम, करुणा और दायित्वबोध की भावना को भी उजागर करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस अवसर पर समाज में सौहार्द्र, भाईचारा और महिला सम्मान को और अधिक सशक्त बनाने के लिए संकल्प लें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष रूप से प्रदेश की बेटियों, बहनों और मातृशक्ति को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पावन पर्व सभी नागरिकों के जीवन में प्रेम, उमंग और एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।

 
Transfer: लाइन में पदस्थ SI और ASI का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

Transfer: लाइन में पदस्थ SI और ASI का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

 जांजगीर–चांपा।  जिले में लंबे समय से लाइन में पदस्थ उप निरीक्षक (SI) और सहायक उप निरीक्षकों (ASI) का तबादला कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।

CG : रायपुर में नई कार्यकारिणी की घोषणा, 2025 से 2028 तक पदाधिकारी तय

CG : रायपुर में नई कार्यकारिणी की घोषणा, 2025 से 2028 तक पदाधिकारी तय

 रायपुर। संगठन की नई कार्यकारिणी 2025 से 2028 तक के लिए घोषित कर दी गई है। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संरक्षक, सलाहकार और कार्यकारिणी सदस्यों की पूरी सूची शामिल है। यह घोषणा आगामी कार्यकाल के लिए संगठनात्मक मजबूती और सुचारू संचालन के उद्देश्य से की गई है।

घोषित पदाधिकारी:

  • कार्यवाहक अध्यक्ष: संजय कानूगा, सुनील पारख (ए.एम.)

  • सचिव: जितेन्द्र गोलछा

  • उपाध्यक्ष: नीलेश सेठ (लाला), मनोज अग्रवाल

  • कोषाध्यक्ष: अनिल कुचेरिया

  • सह सचिव: विनय गोलछा, संजय देशमुख

वरिष्ठ संरक्षक: कस्तूरचंद बूरड़, रामकुमार अग्रवाल, शिवराज भंसाली, धरमचन्द निमाणी, भीखमचंद कोचर

Story continues below this ad

संरक्षक: मदनलाल अग्रवाल, मगेलाल मालू, तिलोक चंद बरडिया, राजेन्द्र शर्मा, सुनील सोनी (विधायक), चन्द्रकांत शाह (जे.जे.), लालचंद गोलाछा, मूलचंद गोलछा, मोहन बैद, चेतन सोनी (जे.आर.), पारस झाबक

प्रमुख सलाहकार: सुरेश भंसाली, दीपचंद कोटडिया, हरिश डागा, खेमराज बैद, सुनील श्रीश्रीमाल (सहेली), उत्तम गोलछा (अरिहंत), शांतिलाल बरडिया (ए.टी.), प्रदीप घोरपड़े

सलाहकार मंडल: राजेन्द्र सेठिया, विमल मालू, इन्द्रजीत सलूजा, गौतम लोढ़ा, महावीर पारख, नीलेश शाह (जे.जे.), लक्ष्मीनारायण लाहोटी, अशोक पगारिया, पंकज काकरिया, प्रहलाद सोनी, नरेन्द्र दुग्गड़, प्रकाश सोनी (प्रकाश ज्वेलर्स)

संगठन मंत्री: प्रवीण मालू, आकाश गोलछा

प्रचार प्रसार मंत्री: वैभव गोलक्षा (वर्धमान), तरूण कोचर (मानस ज्वेलर्स), डॉ. मनीष गुप्ता

प्रशासनिक समिति: प्रकाश झावक, पी. उत्तम गोलक्षा (अजय), पवन सोनी, अमित गोलम

 

कार्यकारिणी सदस्य: संजय बरपट, महाचीर मालू, दीपक कवाड़ (भाटागाँव), मुकेश चोपड़ा, प्रकाश कलेचा, राजेश शाह, महावीर कोचर, सतीश टाटिया (पण्डरी), विनय भंसाली (अश्वनी नगर), चंद्रकांत लुंकड़, शंकर पंसारी, विपुल शाह, कृष्णा काच्छामा, मोहन शर्मा, अमित अंबानी, शैलेश शाह, ओमप्रकाश सोनी, सौरभ कोठारी, गौतम सोनी (जेआर), जिग्नेश शाह, संदीप मुकिम, अनिल बुरड, दीपक देवकर, सौरभ पाटिल, रितेश पगरिया, चिनय मालू, विकाश कानूगा, अभय कोठारी, यशवंत चोथरा, नीरज सांखला, दीपक काटकोरिया, अशोक सोनी (माँ), अपर बरलोटा, अब्दुल वहाब (नाकोडा हॉल मार्किंग), राजीव बोधरा, ललित स्लोनी (मोख), अशोक शर्मा (दलदान सिवनी), धर्मेन्द्र गोलछा (सुन्दर नगर), निलेश जैन (भनपुरी), अरूण तंवर (संतोषी नगर), संतोष आप्रवाल (सिध्दार्थ बौक), सपन कर्मकार (टिकरापारा रायपुर), पंकज मुणोत (पण्दरी), गौपक मिालल

संगठन का कहना है कि यह कार्यकारिणी आगामी तीन वर्षों के दौरान न केवल संगठनात्मक कार्यों को मजबूत करेगी, बल्कि समाज सेवा और विकास के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएगी।

 
रायपुर में जल्द बनेगा आधुनिक NCDC भवन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात

रायपुर में जल्द बनेगा आधुनिक NCDC भवन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात

 रायपुर ।  छत्तीसगढ़ समेत रायपुरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है अब राजधानी रायपुर में भी राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) का आधुनिक और सशक्त भवन बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के अंतर्गत इस परियोजना के लिए कुल 14 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। यह संभव हो पाया है रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के लगातार प्रयासों और स्वास्थ्य मंत्रालय से उनकी सार्थक पैरवी के कारण।

सफलता के लिए जिद्दी बनना पड़ता है :  डॉ लाल उमेद सिंह

सफलता के लिए जिद्दी बनना पड़ता है : डॉ लाल उमेद सिंह

 रायपुर :-  गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में एक गरिमामय उपस्थिति में इंडक्शन ( दीक्षारम्भ) कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस आयोजन में रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ,समिति के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी सचिव श्री अनिल तिवारी प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी लोक गायक दिलीप षडंगी, सदस्य अभिजीत तिवारी भारत स्काउट गाइड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला हरि बल्लभ अग्रवाल एवं यूपीएससी से चयनित महाविद्यालय की होनहार छात्रा श्वेता शर्मा व उनके माता-पिता विशेष उपस्थिति रही आयोजन में उपस्थित नवोदित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर ,डॉ लाल उमेद सिंह ने कहा की सफलता के लिए जिंदगी में जिद्दी बनना पड़ता है तभी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है उन्होंने बताया की कॉलेज के दिन में प्रवेश करते ही विद्यार्थी को एक स्वतंत्र माहौल मिलने लगता है क्योंकि एक परिवेश से निकलकर वह कॉलेज पहुंचता है लेकिन विद्यार्थी को फ्री होकर आसमान में उड़ना जरूर चाहिए लेकिन परिवार से जुड़ा रहना भी जरूरी है उनका कहना था कि फर्स्ट ईयर इज रेस्ट ईयर ऐसा कहा जाता है यह सभी विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष की स्वतंत्रता पर स्वयं को नियंत्रित रहने की जरूरत होती है तभी सेकंड ईयर और थर्ड ईयर के लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा विद्यार्थियों से अपील में डॉ सिंह ने कहा की विद्यार्थी वर्चुअल दुनिया में ना रहे फेसबुक इंस्टाग्राम से प्रभावित होने दूर रहे उनका कहना था कि दुनिया की भागम भाग जीवन में शामिल होने की जरूरत नहीं है जरूर इस बात की है कि वास्तविक जीवन को याद रखा जाए जिसमें माता-पिता की तपस्या और योगदान को अवश्य याद रखना चाहिए वे मानते हैं कि विद्यार्थी में अनुशासन और निर्णय लेने की क्षमता से टारगेट हासिल होता है इसलिए सभी विद्यार्थी इन दोनों तत्वों को विशेष रूप से ध्यान में रखें कॉलेज की पढ़ाई में अंतिम वर्ष तक पहुंचने से पहले टारगेट क्लियर हो जाना चाहिए एसपी रायपुर ने रायपुर के संदर्भ में कहा कि इस समय राजधानी में ट्रांजिशनल (परिवर्तित) फेस चल रहा है उन्होंने अपने आरंभिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी और बताया कि कैसे स्कूली जीवन से शुरुआत की और पीएससी में चयनित होकर पुलिस के अधिकारी बने उनका कहना था कि कॉलेज की उम्र का क्राइटेरिया गजब का क्राइटेरिया होता है इसमें 18 वर्ष काफी महत्वपूर्ण है यही से निर्णय लेने की क्षमता का निर्माण होता है इसलिए विद्यार्थियों को अलग दुनिया बनाने से पहले जिम्मेदारियां को भी समझना चाहिए कानून व्यवस्था के संदर्भ में बातचीत करते हुए एस एस पी रायपुर ने कहा प्रत्येक विद्यार्थी को हेलमेट अपनाना चाहिए और वाहन चलाते समय ध्यान रखना चाहिए सिग्नल के को भी समझना चाहिए तभी यातायात और कानून की मदद हो पाएगी वहीं आयोजन में शिक्षा प्रचारक समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा

कि कॉलेज में अलग-अलग माध्यमों से शिक्षा की जा रही है इन सभी में विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य तय करना चाहिए उनका कहना था कि महाविद्यालय में पूर्व के वर्षों में निशुल्क लोक सेवा आयोग की कक्षाएं संचालित होती थी जिसे पुनर संचालित करने के लिए महाविद्यालय प्रयास कर रहा है ताकि विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य तैयार किया जा सके आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने कहा पर्सनैलिटी डेवेलोपमेन्ट कोई इवेंट नहीं है बल्कि प्रेरणा स्रोत का हिस्सा होती है उन्होंने स्वागत में नवोदित छात्र छात्राओं को अभिनंदन किया और कहा कि पहले साल से ही लक्ष्य टारगेट करके चले वहीं आयोजन में उपस्थित यूपीएससी चयनित श्वेता शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किया और बताया कि सफलता में शिक्षकों का अवश्य योगदान होता है पूरे कार्यक्रम में महाविद्यालय के पुराने छात्र-छात्राएं विशेष कर एल्यूमिनी के अध्यक्ष प्रदीप साहू अंकित शुक्ला व उनकी टीम, डॉ अनुपमा जैन व अन्य उपस्थित थे और कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर किरण अग्रवाल ने किया ।

पीएम सूर्य घर योजना: बिजली बिल हुआ जीरो तो देवांगन परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान की चमक

पीएम सूर्य घर योजना: बिजली बिल हुआ जीरो तो देवांगन परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान की चमक

 रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने दुर्ग जिले के ग्राम मोहलई में रहने वाले देवांगन परिवार की जिंदगी में एक सकारात्मक बदलाव ला दिया है। पहले जहां हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिजली बिल उनके लिए चिंता का कारण बनते थे, वहीं अब पिछले छह महीनों से उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य आ रहा है। बिजली बिल जीरो हो जाने से देवांगन परिवार के सदस्यों के चेहरों पर अब मुस्कान की चमक लौट आई है।

श्रीमती अनिता देवांगन ने बताया कि उन्होंने अपने घर की छत पर 6 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाया है, जिसकी कुल लागत लगभग तीन लाख रुपये आई। इस पर केंद्र सरकार की ओर से उन्हें 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे कुल खर्च काफी कम हो गया। देवांगन परिवार में राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली 30 हजार रूपए की आर्थिक सहायता के लिए भी आवेदन कर दिया है जो कि उन्हें जल्द ही मिल जाएगी। देवांगन परिवार के घर में चार एसी, तीन टीवी और कई अन्य बिजली उपकरण चलते हैं, फिर भी उन्हें अब बिजली बिल देने की कोई जरूरत नहीं रह गई है।

उनका कहना है कि अब जो पैसे पहले बिजली बिल में जाते थे, वे बच्चों की पढ़ाई और अन्य घरेलू जरूरतों में लगाए जा रहे हैं। श्रीमती देवांगन के पति श्री हरिहर प्रसाद देवांगन नवापारा में ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाते हैं और आधुनिक तकनीकों में गहरी रुचि रखते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनके घर की आवश्यकता केवल दो किलोवॉट की है, शेष चार किलोवॉट बिजली वे सरकार को बेचने की योजना बना रहे हैं, जिससे अतिरिक्त आय भी होगी। इस योजना से न केवल उन्हें आर्थिक लाभ हुआ है, बल्कि परिवार को मानसिक शांति और स्थायी ऊर्जा समाधान भी मिला है। अब वे खुद को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर महसूस करते हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुई यह योजना अब आम नागरिकों तक पहुंच रही है और उसका प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। देवांगन परिवार की तरह अनेक परिवार अब बिजली पर होने वाले खर्च से मुक्त होकर अपने भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं। यह योजना न केवल आर्थिक रूप से राहत देती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ा कदम भी है। सूर्य घर योजना ने आम नागरिकों को ऊर्जा क्रांति का भागीदार बनाया है, जिससे भारत का हर घर अब उजाले से भरता जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास के नए युग की शुरुआत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

छत्तीसगढ़ में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास के नए युग की शुरुआत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ में शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के बीच हुए त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर के साक्षी बने। समझौते के तहत स्थापित होने वाले उद्यमिता केन्द्र का निर्माण 2025-26 में शुरू होगा और 2027-28 तक इसे पूरी तरह से संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है।

गांव-गांव तक पहुंचेगी शिक्षा, कौशल और नवाचार क्रांति: मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि आज के एमओयू से छत्तीसगढ़ में अंजोर विजन को साकार करने में बड़ी मदद मिलेगी। इस एमओयू से छत्तीसगढ़ में गांव-गांव तक शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार की नई क्रांति युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साझेदारी के तहत “श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल नवाचार एवं उद्यमिता उत्कृष्टता केंद्र” स्थापित होगा, जो युवाओं को शोध, प्रयोग और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाएगा।

त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर
मुख्यमंत्री ने युवाओं को शिक्षा, कौशल और नवाचार का संबल प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह उत्कृष्टता केंद्र केवल एनआईटी या आईआईएम के छात्रों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव-गांव के युवाओं को भी लाभान्वित करे। उन्होंने उद्योग जगत से भी इस शिक्षा और कौशल विकास आंदोलन से जुड़ने का आग्रह किया।

संसाधन आधारित नहीं, बल्कि नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करने वाला राज्य बनेगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री साय

श्री साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ अब कोर सेक्टर के साथ-साथ सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फार्मा, डिफेंस, एयरोस्पेस और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे अत्याधुनिक उद्योगों का केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बीते 20 महीनों में साढ़े तीन सौ से अधिक सुधारों से निवेश का वातावरण मजबूत हुआ है और सिर्फ आठ महीने में पौने सात  लाख करोड़ रूपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि छत्तीसगढ़ को संसाधन आधारित नहीं, बल्कि नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करने वाला राज्य बनाया जाए, जहाँ युवा बदलाव के लिए काम करें और उद्यमी समाज को दिशा दें।

मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन बनायेगा किसानों के लिए देश का सबसे बड़ा प्रशिक्षण केन्द्र

मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के सह-संस्थापक एवं चेयरमैन श्री रामदेव अग्रवाल ने कार्यक्रम मे किसानों के लिए रायपुर में देश का सबसे बड़ा प्रशिक्षण केंद्र बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अत्यंत समृद्ध प्रदेश है, जिसमें अपार संभावनाएं हैं, और उनका फांउडेशन इसके विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि फाउंडेशन ने अपनी कुल राशि का 10 प्रतिशत दान के लिए निर्धारित किया है, जिसका उपयोग समाज कल्याण के कार्यों में किया जाएगा।

त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर

मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन का 172 करोड़ रुपये का योगदान

मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन ने आईआईएम  रायपुर और एनआईटी रायपुर को कुल 172 करोड़ रूपए के दान की घोषणा की है। इसमें से 101 करोड़ आईआईएम रायपुर को और 71 करोड़ एनआईटी रायपुर को आवंटित किया गया है। इस दानराशि से आईआईएम रायपुर में ओसवाल छात्रवास के 202 कमरे और दाऊ राम गोपाल अग्रवाल नॉलेज सेंटर की स्थापना होगी। साथ ही, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी की शीर्ष संस्थाओं के साथ छह अंतरराष्ट्रीय एमबीए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

इसी प्रकार एनआईटी रायपुर में श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना होगी, जो एआई, रोबोटिक्स, इंडरनेट ऑफ थिंग्स, ब्लॉकचेन और क्लीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में काम करेगा। 2030 तक यह केंद्र 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षित करेगा, 250 से अधिक स्टार्ट-अप इनक्यूबेट करेगा और 5 हजार से अधिक नौकरियां सृजित करेगा।

त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर

दानराशि से एनआईटी रायपुर में श्री अग्रवाल की दिवंगत माताजी की स्मृति में नवाचार और उद्यमिता के लिए श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अत्याधुनिक सुविधा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ब्लॉकचेन और क्लीन एनर्जी जैसे डीप-टेक क्षेत्रों पर केंद्रित होगा। 2030 तक इस केंद्र के माध्यम से दस हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित करने, 250 से अधिक स्टार्ट-अप्स को इनक्यूबेट करने और पांच हजार से अधिक कुशल नौकरियों का निर्माण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह पहल छत्तीसगढ़ की प्रमुख औद्योगिक जरूरतों – जैसे खनन, स्टील और सैन्युफैक्चरिंग के अनुरूप तैयार की गई है और स्थानीय उद्योगों के साथ मिलकर वास्तविक समस्याओं के समाधान पर काम करेगी।इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारीक, उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के सचिव श्री एस. भारतीदासन, छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय दयाराम के, एनआईटी के चेयरमैन डॉ. सुरेश हावरे, आईआईएम  के चेयरमैन श्री पुनीत डालमिया, एनआईटी के निदेशक श्री एन. वी. प्रसन्ना राव, आईआईएम के प्रभारी निदेशक डॉ. संजीव पाराशर, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद् एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

CG : प्रदेश के इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल

CG : प्रदेश के इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल

 बालोद।  जिले में बिना हेलमेट पहने पेट्रोल पंपो में पेट्रोल एवं अन्य इंधन खरीदी हेतु जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों को अब पेट्रोल नहीं मिलेगा। बालोद जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा तेजी से बढ़ रहे, सड़क दुर्घटना की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु सख्त कदम उठाया गया है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों एवं दोपहिया वाहन विक्रेताओं की बैठक लेकर इस संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक नागरिकों की जीवन की सुरक्षा करना हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता एवं सामाजिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने इस अभियान को सफल बनाने में पेट्रोल पंप संचालकों एवं दोपहिया वाहन विक्रेताओं को महत्वपूर्ण कड़ी मानते हुए, उन्हें जनहित के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, जिला आबकारी अधिकारी योगेश द्विवेदी सहित पुलिस एवं अन्य अधिकारियों के अलावा जिले के पेट्रोल पंप संचालक एवं दोपहिया वाहन विक्रेता उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की उपयोगिता एवं महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु ज्यादातर सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती है। जिसका मुख्य कारण दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग नहीं करना है। इसलिए हम सभी कि नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते वक्त अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए हमें क्यों न, कठोर निर्णय भी लेना पड़े। मिश्रा ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग करना सुनिश्चित कर दें, तो सड़क दुर्घटना में मृत्यु की दर में बहुत कुछ कमी आ सकती है। जिसे देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग कराने हेतु सख्त कदम उठाया जा रहा है। इसके अलावा कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के दोपहिया वाहन विक्रेताओं को उनके दुकानों से दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को दोपहिया वाहन के साथ साथ अनिवार्य रूप से हेलमेट भी प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर पेट्रोल पंप के समीप आईएसआई मार्क वाले हेलमेट दुकान प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। श्रीमती मिश्रा ने जिला परिवहन अधिकारी को इस संबंध में शीघ्र जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर स्थित कलेक्टोरेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा जिला पंचायत एवं रक्षित आरक्षी केन्द्र में दोपहिया वाहन से कार्यालय आने वाले सभी अधिकारी, कर्मचारियों के लिए भी हेलमेट का उपयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य को सुनिश्चित कराने हेतु उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर पुलिस के जवानों की तैनातगी भी कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने दोपहिया वाहन के माध्यम से बिना हेलमेट पहने कार्यालय आने वाले तथा नियमों का अवहेलना करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन के माध्यम से शासकीय कार्यालयों में आने वाले आम नागरिकों के विरूद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने आम नागरिकों को दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट की महत्ता एवं उपयोगिता की जानकारी देने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाकर इसका समुचित प्रचार प्रसार भी कराने के निर्देश दिए।

 
Breaking : रायपुर के बाद अब यहां पकड़ाया 155 किलो नकली पनीर

Breaking : रायपुर के बाद अब यहां पकड़ाया 155 किलो नकली पनीर

 अंबिकापुर।  अंबिकापुर में रक्षाबंधन से पहले खाद्य एवं औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 155 किलो नकली पनीर को प्रशासन ने जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी गई हैं। दअरसल प्रशासन को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में पनीर अंबिकापुर शहर में खपाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ शासन, आईआईएम, एनआईटी और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर, CM साय बने साक्षी

छत्तीसगढ़ शासन, आईआईएम, एनआईटी और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर, CM साय बने साक्षी

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ में शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री साय आज राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के मध्य हुए त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर के साक्षी बने। इस समझौते के अंतर्गत स्थापित होने वाले उद्यमिता केंद्र का निर्माण वर्ष 2025-26 में प्रारंभ होगा तथा इसे वर्ष 2027-28 तक पूर्ण रूप से क्रियाशील करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

गांव-गांव तक पहुंचेगी शिक्षा, कौशल और नवाचार की क्रांति: मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि आज हस्ताक्षरित एमओयू से “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन” को साकार करने में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी। इस साझेदारी से प्रदेश में गांव-गांव तक शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार की क्रांति पहुंचेगी, जो युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस त्रिपक्षीय समझौते के तहत “मिथिलेश अग्रवाल नवाचार एवं उद्यमिता उत्कृष्टता केंद्र” की स्थापना की जाएगी, जो युवाओं को शोध, प्रयोग और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यह उत्कृष्टता केंद्र केवल आईआईएम या एनआईटी के विद्यार्थियों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव-गांव के युवाओं को भी लाभान्वित करे। मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत से भी इस शिक्षा और कौशल विकास के आंदोलन से जुड़ने का आग्रह किया।a

High Court : बिलासपुर हाईकोर्ट के 3 वकील बनाए गए ‘सीनियर एडवोकेट’

High Court : बिलासपुर हाईकोर्ट के 3 वकील बनाए गए ‘सीनियर एडवोकेट’

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य के तीन वरिष्ठ और प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं को “सीनियर एडवोकेट” की उपाधि से अलंकृत किया है। यह नामांकन एडवोकेट्स एक्ट, 1961 की धारा 16 तथा 2018 के प्रावधानों के तहत किया गया है।

 इन अधिवक्ताओं को बनाया गया सीनियर एडवोकेट –

  1. अशोक कुमार वर्मा
  2. मनोज विश्वनाथ परांजपे
  3. सुनील ओटवानी

आपको बता दें कि इस निर्णय को उच्च न्यायालय की पूर्ण पीठ ने 7 अगस्त 2025 को पारित किया। इन अधिवक्ताओं को उनकी दीर्घकालिक विधिक सेवा, न्यायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, उच्चतम स्तर की पेशेवर नैतिकता और विधि के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए सीनियर एडवोकेट के रूप में नामित किया गया है। यह चयन प्रक्रिया उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई, जो वर्ष 2017 में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिट याचिका (सिविल) संख्या 454/2015 – इंदिरा जयसिंह बनाम सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में पारित आदेश के माध्यम से निर्धारित किए गए थे।

दो से अधिक बार शराब तस्करी पर होगी संपत्ति जब्ती की कार्रवाई – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

दो से अधिक बार शराब तस्करी पर होगी संपत्ति जब्ती की कार्रवाई – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

 रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आज जगदलपुर स्थित जिला कार्यालय के प्रेरणा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा जिले में किए जा रहे नवाचारों और योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई व्यक्ति दो से अधिक बार शराब या अन्य नशे की तस्करी में संलिप्त पाया जाता है, तो उसकी संपत्ति जब्त करने की कानूनी कार्यवाही तत्काल आरंभ की जाए। उन्होंने नशा उन्मूलन के लिए पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और दवा व्यापारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जगदलपुर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शीघ्र ओपीडी सेवा प्रारंभ करने को कहा, ताकि आम जनता को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकें।

उपमुख्यमंत्री ने राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित ग्राम पंचायतों में कॉम्प्लेक्स निर्माण कर पंचायतों को स्वावलंबी बनाने का सुझाव दिया, जिससे पंचायतों को स्थायी राजस्व प्राप्त हो सके। उन्होंने पंचायत सचिवों को अविवादित बंटवारे के मामलों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने हेतु ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण देने और जनजागरूकता हेतु मुनादी एवं होर्डिंग लगाने के निर्देश भी दिए। मिलेट्स उत्पादन करने वाले किसानों के उत्पाद को बाजार तक पहुँचाने की ठोस व्यवस्था बनाने तथा मक्का उत्पादक किसानों को स्प्रिंकलर एवं विभागीय योजनाओं से जोड़ने की बात भी कही। बैठक में पंचायत विभाग द्वारा किए गए नवाचारों, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, महतारी सदन, दीनदयाल अंत्योदय योजना, बिहान, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सल पीड़ित हितग्राहियों को प्रथम किश्त के उपरांत आवास की प्रगति, ग्राम पंचायतों में पंजी संधारण की स्थिति, डीपीआरसी ट्रेनिंग सेंटर, स्वच्छ भारत मिशन तथा आगामी तीन माह की कार्ययोजना की भी समीक्षा की गई।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने गृह विभाग के अंतर्गत अवैध शराब, सट्टा, जुआ, गोधन तस्करी, यातायात नियंत्रण, हिट एंड रन, मोटरयान अधिनियम की धाराओं पर की गई कार्रवाई, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन, गुम इंसानों के प्रकरण और एनडीपीएस एक्ट के मामलों की स्थिति की जानकारी ली गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए नवाचारों, आयुष्मान कार्ड वितरण, मोबाइल हेल्थ वैन संचालन, जनऔषधि केंद्रों की उपलब्धता, सिकलसेल डायग्नोसिस, डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की स्थिति तथा आगामी तीन माह के लिए निर्धारित कार्ययोजना की समीक्षा की गई। वन विभाग द्वारा किए गए लाख उत्पादन, तेंदूपत्ता बोनस वितरण, चरण पादुका वितरण और निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ कैंपा मद में दो वर्षों के आवंटन और व्यय की जानकारी भी ली गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की महतारी वंदन योजना, मातृ वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, स्वस्थ लइका अभियान और नीति आयोग के सहयोग से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी बैठक में दी गई। राजस्व विभाग द्वारा किए गए नवाचार, प्रकरणों की स्थिति, शिविरों की प्रगति और भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। कृषि विभाग द्वारा रकबा, बीज एवं उर्वरक वितरण, आत्मा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, खरीफ की तैयारी, चैम्प्स योजना से यंत्र वितरण आदि की अद्यतन जानकारी ली गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरेलू नल कनेक्शन, पूर्णता प्रमाण पत्र और हर घर जल प्रमाणीकरण की स्थिति पर चर्चा हुई।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जल संसाधन विभाग के तहत प्रमुख बांध, नहर और जलाशयों में जलभराव की स्थिति की समीक्षा की गई। विद्युत विभाग की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, ट्रांसफार्मर की उपलब्धता, आरडीएसएस योजना के तहत क्रियान्वयन की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया। लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों और आगामी तीन माह के कार्यों की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।
शिक्षा विभाग द्वारा ज्ञानगुड़ी योजना के तहत नि:शुल्क कोचिंग, आईसीटी आधारित प्रशिक्षण, बहुभाषी शिक्षा, पीएम श्री स्कूलों के निर्माण, शिक्षा गुणवत्ता कार्यक्रम, मिशन 200, जीरो ड्रॉपआउट अभियान और सम्पर्क फाउंडेशन की गतिविधियों की समीक्षा की गई। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा छात्रावासों और छात्रवृत्तियों की स्थिति प्रस्तुत की गई। खाद्य विभाग द्वारा पीडीएस प्रणाली, धान भंडारण एवं उठाव की स्थिति की जानकारी दी गई। नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन शहरी, पीएम आवास योजना शहरी, भवन अनुज्ञा एवं अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा की गई। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और पीएमईजीपी की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके अतिरिक्त सहकारिता, समाज कल्याण और श्रम विभाग की गतिविधियों की भी समग्र समीक्षा की गई।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा यह ध्यान रखा जाए कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों में शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।बैठक में चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, महापौर श्री संजय पांडेय, सचिव पंचायत श्री भीम सिंह, कलेक्टर श्री हरिस एस., पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, वनमंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 
CG Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,इन जिलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात की भी संभावना

CG Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,इन जिलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात की भी संभावना

 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी समेत आस-पास के इलाकों में लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। उमस और गर्मी झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक खुशखबरी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून की गतिविधियों पर लगा ब्रेक अब हटने वाला है। इसका मतलब ये है कि, प्रदेश में अब फिर से जमकर बारिश होगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी-तूफ़ान चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में दिन भर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़ और जशपुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

वहीं, मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, फ़िलहाल प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कमी आएगी। प्रदेश के कई जिलों में रुक-रूककर बारिश होगी। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि, वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और बिना आवश्यक कारण के खुले स्थानों पर न जाएं

Breaking: दुर्ग में फिर ED की दबिश...शराब घोटाले में सहेली ज्वेलर्स पर शिकंजा

Breaking: दुर्ग में फिर ED की दबिश...शराब घोटाले में सहेली ज्वेलर्स पर शिकंजा

 दुर्ग । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार ED ने CBI के साथ मिलकर सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत की जा रही है। टीम ज्वेलर्स के संचालक और उनके परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।आपको बता दें, यह छापा चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद ED की पहली बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी सहेली ज्वेलर्स महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और बिना GST के करोड़ों का सोना खरीदने जैसे आरोपों में ED, DRI और IT के निशाने पर रहा है।यह दबिश दिखाती है कि शराब घोटाले से जुड़े मामलों में जांच एजेंसियां लगातार शिकंजा कस रही हैं और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं।

Crime : राजधानी में देवर ने भाभी का किया मर्डर, चाकू मारकर की हत्या

Crime : राजधानी में देवर ने भाभी का किया मर्डर, चाकू मारकर की हत्या

 रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड़ पर देवर ने भाभी को चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी  ने भाभी को चाकू मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया था जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कामेश्वर बंजारे अपनी पत्नी और भाई भाभी के साथ रिंगरोड़ नं.03 पर एसबीआई बैंक के पास झोपडी बनाकर मजदुरी का काम करते है। बता दें कि, गुरूवार देर शाम आरोपी कामेश्वर का अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक बात पर विवाद हो गया। तभी आरोपी कामेश्वर चाकू लेकर हमला करने की नियत से अपनी पत्नी को सड़क पर दौड़ाया। तभी बीच-बचाव कराने आई भाभी संगीता बंजारे को आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया और मौके से भाग निकला। फिलहाल विधानसभा थाना पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए राहत की सौगात – छत्तीसगढ़ में बन रहे 15 हजार विशेष पीएम आवास

नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए राहत की सौगात – छत्तीसगढ़ में बन रहे 15 हजार विशेष पीएम आवास

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ के सुदूर नक्सल प्रभावित इलाकों में अब उम्मीदों की नई छत बन रही है। नक्सल हिंसा से जूझे परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विशेष परियोजना शुरू की है। इसके अंतर्गत 15 हजार आवास मंजूर किए गए हैं, जिनमें से 3 हजार आवासों का निर्माण तेज़ी से जारी है।

पूरी खबर विस्तार से:

राज्य सरकार ने केंद्र से विशेष अनुरोध कर उन परिवारों के लिए आवास की स्वीकृति ली है, जो सामान्य पीएम आवास योजना की पात्रता में नहीं आते थे। ऐसे परिवारों को अब इस विशेष योजना का लाभ दिया जा रहा है।

अब तक पात्र पाए गए 5 हजार परिवारों में से 3 हजार को आवास स्वीकृत कर दिया गया है। इनमें से 2111 परिवारों को पहली किश्त और 128 को दूसरी किश्त की राशि भी जारी कर दी गई है। यह आवास दुर्गम इलाकों में बनाए जा रहे हैं, जहां पहुंचना तक आसान नहीं होता।

तीन महीने में बनकर तैयार हो गया घर!

सुकमा की सोडी हुंगी और कांकेर की दशरी बाई जैसे प्रभावितों के लिए मात्र तीन महीनों में मकान बनकर तैयार हो गए हैं। इन आवासों का स्वीकृति मार्च में हुई और मई से निर्माण कार्य शुरू होकर जुलाई तक पूरा हो गया – जो बताता है कि सरकार इस परियोजना को लेकर कितनी गंभीर है।

नन्ही सृष्टि को गोद में उठाकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रच दिया अपनत्व और स्नेह का अविस्मरणीय पल

नन्ही सृष्टि को गोद में उठाकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रच दिया अपनत्व और स्नेह का अविस्मरणीय पल

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नेतृत्व केवल जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास की दिशा में सशक्त पहल तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी सहजता, आत्मीयता और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण व्यवहार ने उन्हें जन-जन के हृदय में विशेष स्थान दिलाया है। आज जांजगीर चांपा जिले में आगमन के दौरान हेलीपेड पर ऐसा ही एक क्षण सामने आया, जब मुख्यमंत्री ने नन्ही बच्ची सृष्टि को गोद में उठाकर स्नेह से दुलारा।

CG – मुक्तिधाम से गायब हुई अस्थियां, परिजनों ने तांत्रिक गतिविधियों की जताई आशंका, इलाके में फैली सनसनी…..

CG – मुक्तिधाम से गायब हुई अस्थियां, परिजनों ने तांत्रिक गतिविधियों की जताई आशंका, इलाके में फैली सनसनी…..

 आरंग। शहर के नया तालाब स्थित मुक्तिधाम से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आपको बता दें वार्ड नंबर 12 निवासी नोना धुरंधर, पत्नी संतराम धुरंधर का हाल ही में निधन हो गया था। परिजनों ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार वार्ड नंबर 6 के मुक्तिधाम में किया था। लेकिन आज सुबह जब परिजन अस्थियां एकत्र करने पहुंचे, तो वहां अस्थियां नदारद थीं।

परिजनों के अनुसार, दाह संस्कार के स्थान पर केवल सिर के पास तीन मिट्टी के बर्तन, जली हुई बत्तियां, एक शर्ट पीस और हड्डियां निकालने में प्रयुक्त लकड़ी का टुकड़ा मिला। अस्थियां न मिलने से परिवार सदमे में है, क्योंकि हिंदू धर्म में अस्थि विसर्जन को मृत आत्मा की शांति के लिए अत्यंत आवश्यक माना जाता है। अब परिजन गायब अस्थियों की तलाश में लगे हुए हैं ताकि उन्हें पवित्र नदी में विधिवत विसर्जित किया जा सके।

इस घटना की जानकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी और आरंग थाना प्रभारी को दी गई है। परिजनों ने मांग की है कि ऐसी घटनाएं भविष्य में दोबारा न हों, इसके लिए मुक्तिधाम में चौकीदार की नियुक्ति और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाए।

स्थानीय जानकारों और परिजनों का मानना है कि सावन माह में अक्सर तांत्रिक गतिविधियों में वृद्धि होती है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी तांत्रिक या अंधविश्वास में लिप्त व्यक्ति ने अस्थियों को चुरा लिया हो सकता है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन को मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।