BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से नौकरी करने वाले 27 कर्मचारी बर्खास्त, 11 शिक्षक और 12 कृषि अधिकारी शामिल

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से नौकरी करने वाले 27 कर्मचारी बर्खास्त, 11 शिक्षक और 12 कृषि अधिकारी शामिल

 मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में फर्जी श्रवण बाधित प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे 27 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। ये कर्मचारी सालों से सरकार को धोखा देकर अलग-अलग विभागों में कार्यरत थे। शिकायत मिलने के बाद जांच कराई गई, जिसमें प्रमाण पत्रों में भारी गड़बड़ी पाई गई। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सभी को सेवा से हटा दिया।

इन विभागों में हुई कार्रवाई:

1. शिक्षा विभाग: 11 शिक्षक बर्खास्त

इनमें व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक शामिल हैं:

  • मनीषा कश्यप
  • टेक सिंह राठौर
  • रवीन्द्र कुमार गुप्ता
  • पवन सिंह राजपूत
  • विकास कुमार सोनी
  • अक्षय सिंह राजपूत
  • गोपाल सिंह राजपूत
  • योगेन्द्र सिंह राजपूत
  • मनीष राजपूत
  • नरहरी सिंह राठौर
  • राकेश सिंह राजपूत
  • श्रम विभाग से नरेन्द्र सिंह राजपूत (सहायक ग्रेड-2)
  •  
  • 2. कृषि विभाग: 12 अधिकारी बर्खास्त
  • प्रभा भास्कर (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी)
  • अमित राज राठौर
  • धर्मराज पोर्ते
  • भीष्मराव भोसले (प्रयोगशाला सहायक)
  • नितेश कुमार गुप्ता
  • विजेन्द्र नार्गव
  • टेकचंद रात्रे
  • निलेश कुमार राठौर
  • सुरेन्द्र कुमार कश्यप
  • गुलाब सिंह राजपूत
  • बृजेश सिंह राजपूत

3. अन्य विभागों में 4 कर्मचारी बर्खास्त

  • सत्यप्रकाश राठौर (सहायक ग्रेड-2, जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग)
  • पूजा पहारे (ग्रामीण उद्यान अधिकारी, उद्यान विभाग)
  • सतीश नवरंग (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग)
  • राजीव कुमार तिवारी (विकास विस्तार अधिकारी)

प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि फर्जीवाड़ा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और इस प्रकार के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मोहब्बत का ऐसा सिला, 2 बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, बॉय फ्रेंड से हुई प्रग्नेंट, पति को लगाया ठिकाने, बारिश ने खोल दिए सारे राज……

मोहब्बत का ऐसा सिला, 2 बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, बॉय फ्रेंड से हुई प्रग्नेंट, पति को लगाया ठिकाने, बारिश ने खोल दिए सारे राज……

 धमतरी। जिले से अवैध संबंध में हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल दो बच्चों की मां ने अवैध संबंध और फिर ब्वॉय फ्रेंड से प्रेग्नेंट होने के बाद, पति की हत्या कर करवा दी। लेकिन बारिश ने इस प्रेमी जोड़े की करतूतों के सारे राज खोल दिया है और इस पूरे अंधे कत्ल का खुलासा कोंडागांव SP अक्षय कुमार और ASP कौशलेंद्र देव पटेल की टीम ने किया है।

पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार ने बताया कि 30 जून को ग्राम मगेदा के जंगल में एक अज्ञात पुरुष का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का पाया गया, जिसके बाद केस दर्ज कर एक विशेष जांच टीम गठित की गई। पुलिस को मृतक की पैंट से दवाई की एक पर्ची मिली थी। इस पर्ची से पता चला कि धर्मवीर इलाज के लिए 27 जून को तमिलनाडु के एक अस्पताल गया था। वे मूलतः नगरी, जिला धमतरी का निवासी था। अस्पताल के रिकॉर्ड से यह भी पता चला कि 27 जून को उसे उसका मित्र विदेश मरकाम इलाज के बहाने अस्पताल से ले गया था।

वह उसे नगरी की बजाय ओडिशा के रायघर ले गया। वहां से क्रिकेट बैट और पेट्रोल खरीदा। फिर जंगल में ले जाकर उसकी हत्याकर दी। इस दौरान मृतक को आरोपी ने शराब के नशे में मदहोश रखा था।

बारिश ने खोल दिए सारे राज

आरोपियों ने धर्मवीर की पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की, लेकिन बारिश के कारण शव पूरी तरह नहीं जल सका। पुलिस ने शव के कपड़ों की तलाशी में एक जली हुई पीली रंग की एंटी-रैबिस अस्पताल पर्ची बरामद की, जिसमें मृतक का नाम था। मृतक के पास मिले एंटी-रैबिस वैक्सीन शेड्यूल कार्ड के आधार पर तमिलनाडु के धरमपुरी अस्पताल से संपर्क किया गया।

3 साल से चल रहा था अफेयर

पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम और प्लानिंग करने वाले रवनीना नागरची (मृतक की पत्नी) और इसके ब्वॉफ्रेंड विदेश मरकाम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियां 2.5 माह की गर्भवती है और ये प्रेग्नेंसी उसे उसके ब्वॉयफ्रेंड से थी। उसके पति से उसके दो बच्चे है, जिसमें 5 साल की बेटी और 2.5 साल का बेटा है। वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी की मोबाइल डिटेल खंगाली तो पता चला कि वो अपने प्रेमी से रोजाना घंटों बाते करती थी और घटना के बाद आरोपी प्रेमी लगातार अपने मोबाइल नंबर बदलता रहा। अब कोंडागांव पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG में इनकम टैक्स की बड़ी छापेमारी, कई ठिकानों पर एक साथ दबिश, दस्तावेजों की गहन जांच जारी

CG में इनकम टैक्स की बड़ी छापेमारी, कई ठिकानों पर एक साथ दबिश, दस्तावेजों की गहन जांच जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले समेत कई हिस्सों में आयकर विभाग की टीमों ने सोमवार सुबह अचानक छापेमारी की। यह कार्रवाई चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ के प्रमुख ठिकानों पर की गई, जिसमें अधिकारियों ने दस्तावेजों की गहन जांच की।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे चिरमिरी के पोड़ी नवापारा स्थित SECL ओपन कास्ट के मैनेजर रविशंकर चक्रधारी और मनेंद्रगढ़ निवासी AC मनीष गुप्ता के घर पर इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने दबिश दी। टीम चार गाड़ियों में पहुंची और मकानों को चारों तरफ से घेर कर तलाशी शुरू की।

कार्रवाई के पीछे कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि छापेमारी का आधार क्या है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही वे मीडिया को इस संबंध में कोई जानकारी देंगे। अभी तक अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, बिलासपुर में भी आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश दी गई है। पूरे मामले को लेकर अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इस छापेमारी से स्थानीय इलाकों में हलचल मच गई है और लोग इसे किसी बड़ी जांच का हिस्सा मान रहे हैं।

 
CG ACCIDENT : रायपुर से जगदलपुर जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक और महिला हेल्पर की मौत, कई घायल

CG ACCIDENT : रायपुर से जगदलपुर जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक और महिला हेल्पर की मौत, कई घायल

 जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के निकट ग्राम बस्तर में सोमवार तड़के 4 बजे तेज रफ्तार यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई, मनीष ट्रेवल्स की बस रायपुर से यात्रियों को लेकर जगदलपुर आ रही थी, इस बीच बस्तर थाना क्षेत्र के माजीसा पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस चालक और महिला हेल्पर की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर को आई झपकी के चलते यह हादसा हुआ, दुर्घटना की जानकारी लगते ही बस्तर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया, दुर्घटना के समय बस में तकरीबन 30 यात्री सवार थे सभी यात्री सुरक्षित हैं जबकि बस चालक सतेंद्र सिंह 35 वर्ष निवासी दुर्ग व हेल्पर पुष्पा 20 वर्ष निवासी बीजापुर की मौत हो गई, यह दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, चालक को बचाने के लिए कटर की मदद से बस के हिस्से को काटकर चालक को निकाला गया लेकिन चालक और परिचालक को नहीं बचाया जा सका।

BREAKING : नक्सलियों की कायराना हरकत, IED की चपेट में आने से 3 ग्रामीण झुलसे

BREAKING : नक्सलियों की कायराना हरकत, IED की चपेट में आने से 3 ग्रामीण झुलसे

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है। थाना मद्देड़ अंतर्गत धनगोल गांव के जंगल में मशरूम (फुटु) इकट्ठा करने गए हुए तीन 3 ग्रामीण नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आकर घायल हो गए। 

इस हादसे में 1 बालिका सहित 3 ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर भर्ती किया गया है जहां इनका उपचार जारी है।

घायल ग्रामीणों में –

1. कविता कुड़ियम (उम्र 16 वर्ष), पिता- नागैया, निवासी- धनगोल, थाना– मद्देड़, जिला– बीजापुर.

2. कोरसे संतोष, पिता- लच्छा, उम्र 26 वर्ष, निवासी- धनगोल, थाना – मद्देड़, जिला – बीजापुर.

3. चिड़ेम कन्हैया, पिता- किस्टैया, उम्र- 24 वर्ष, निवासी- धनगोल, थाना – मद्देड़, जिला – बीजापुर.

विधानसभा में खाद-बीज की किल्लत पर कांग्रेस का हंगामा, गर्भगृह में घुसे 23 विधायक हुए निलंबित, सरकार ने किया स्थगन खारिज

विधानसभा में खाद-बीज की किल्लत पर कांग्रेस का हंगामा, गर्भगृह में घुसे 23 विधायक हुए निलंबित, सरकार ने किया स्थगन खारिज

 रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों ने स्थगन प्रस्ताव लाकर राज्य में खाद और बीज के किल्लत कर चर्चा की माँग की । प्रश्न काल के बाद चर्चा की माँग करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने कहा की ऐसी क्या वजह है कि सरकार के पास खाद नहीं है और बाजार में मनमाना कीमत पर खाद किसान खरीदने के लिए मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसान से कम उत्पाद के लिए खाद की कमी कर रही हैं।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा प्रदेश में खाद की कमी है । इस मामले पर विधानसभा की कार्यवाही रोककर चर्चा करायी जाए।

पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा DAP के बिना खाद की कमी से किसान आक्रोशित है।इस विषय पर चर्चा करवाया जाना चाहिए।

विपक्ष के प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पूरे मामले पर विभागीय कृषि मंत्री का जवाब जानना चाहा । विभागीय मंत्री राम विचार नेताम ने स्थगन की ग्राह्यता का जवाब देते हुए विपक्ष के अरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा की राज्य में खाद और बीज की कोई कमी नहीं है । इसलिए स्थगन पर चर्चा जरूरी नहीं है ।

मंत्री के बयान के बाद कांग्रेसी विधायकों ने सदन में हंगामा और नारेबाज़ी की । कांग्रेस के सभी विधायक सदन के गर्भ गृह में घुस गए । गर्भ गृह में घुसने की वजह से सदन में उपस्थित कांग्रेस विधायक सदन की कार्यवाही से निलंबित हो गए ।

मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत नेता पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत नेता पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन स्पीकर डॉ रमनसिंह ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और सदन के पूर्व सदस्य राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के निधन की सूचना दी।

इसके पश्चात स्पीकर, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, भूपेश बघेल और संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप ने दोनों दिवंगत नेताओं के जीवन चरित्र को याद करते हुए उनके निधन को देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

अंत में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह ने दिवंगत नेताओं के सम्मान में दो मिनट के लिए मौन श्रद्धांजलि दी। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

 
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से होगा शुरू, कांग्रेस-बीजेपी होंगे आमने-सामने

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से होगा शुरू, कांग्रेस-बीजेपी होंगे आमने-सामने

  रायपुर :- छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज, 14 जुलाई से शुरू हो रहा है और यह 18 जुलाई तक चलेगा। सत्र के दौरान सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। यह सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं, क्योंकि विधायकों ने कुल 996 सवाल लगाए हैं। कांग्रेस ने बिजली दरों में वृद्धि, शराब घोटाला, डीएपी खाद की कमी, कानून व्यवस्था और राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है।

विपक्ष के नेता डॉ. चरणदास महंत ने रविवार को राजीव भवन में कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई। महंत ने सत्र की अवधि को कम बताते हुए पहले ही दिन खाद और बीज की कमी को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि विधायक पूरी ताकत और आक्रामकता के साथ सदन में भाग लेंगे और सरकार से किसानों की समस्याओं को लेकर जवाब मांगेंगे। उन्होंने कहा, “सदन में मोटी लाठी लेकर जाएंगे।”

दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार पूरी तरह तैयार है और कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस की तरह मौजूदा सरकार सत्र से भागने वाली नहीं है। उन्होंने बताया कि शराब घोटाले की राशि और भी बढ़ गई है, जिस पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। अब देखना होगा कि यह पांच दिवसीय सत्र किन मुद्दों पर बहस और टकराव का केंद्र बनता है।

CM विष्णुदेव साय का आज का शेड्यूल: विधानसभा सत्र से लेकर वृक्षारोपण और कार्यशाला में लेंगे हिस्सा

CM विष्णुदेव साय का आज का शेड्यूल: विधानसभा सत्र से लेकर वृक्षारोपण और कार्यशाला में लेंगे हिस्सा

 रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में भाग लेंगे। साथ ही वे दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री आज सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 10:30 बजे तक कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद 11:00 बजे से 1:00 बजे तक वे विधानसभा की कार्यवाही में उपस्थित रहेंगे।

दोपहर 1:30 बजे सीएम साय अटल नगर स्थित नए विधानसभा भवन पहुंचेंगे, जहां वे “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे 2:15 बजे अरण्य भवन पहुंचेंगे और 3:30 बजे तक आयोजित जैव विविधता एवं वेटलैंड संरक्षण पर कार्यशाला में हिस्सा लेंगे।

सीएम साय शाम 3:40 बजे नए मुख्यमंत्री निवास जाएंगे और दिन के अंतिम कार्यक्रम के बाद शाम 6:25 बजे सिविल लाइन स्थित अपने पुराने निवास लौटेंगे।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रायपुर से गुजरने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का रूट बदला गया

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रायपुर से गुजरने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का रूट बदला गया

रायपुर : यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है, क्योंकि रेलवे ने रायपुर होकर गुजरने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह निर्णय दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में गामहारीया जंक्शन और आदित्यपुर सेक्शन के बीच अप और डाउन लाइन के अपग्रेडेशन कार्य के चलते लिया गया है। यह कार्य 15 जुलाई से 4 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके लिए रेल मार्ग को ब्लॉक किया जाएगा।

रद्द की गई ट्रेनें:

  • टाटा-बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस: 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई और 2 अगस्त को रद्द रहेगी।

  • टाटा-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस-टाटा एक्सप्रेस: 9, 12, 16, 19, 23 और 26 अगस्त को रद्द रहेगी।

रूट बदली गई ट्रेनें:

  • पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 18, 25 जुलाई, 1, 11, 18 और 25 अगस्त को कटक, सम्बलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब होकर चलेगी।

  • योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 14, 21, 28 जुलाई, 8, 15, 22, 29 अगस्त और 5, 12, 19, 26 सितंबर व 3 अक्टूबर को ईब, झारसुगुड़ा रोड, सम्बलपुर सिटी और कटक होकर चलेगी।

  • दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 15, 22 और 29 जुलाई को सिनी और कान्ड्रा जंक्शन होकर चलेगी।

  • आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 18, 25 जुलाई और 1 अक्टूबर को कान्ड्रा जंक्शन व सिनी होकर चलेगी।

रेलवे यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

सावन के पहले सोमवार पर भूतेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सावन के पहले सोमवार पर भूतेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

 गरियाबंद। सावन मास की पवित्र बेला में आज स्वयंभू शिवलिंग भगवान भूतेश्वरनाथ के धाम में आस्था का महासैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से आए कांवड़ियों, साधुओं और परिवारों का ताता सुबह से ही जलाभिषेक और पूजा-अर्चना में व्यस्त रहा।

स्वयंभू शिवलिंग की दिव्यता

स्थानीय पुरोहितों के अनुसार यह शिवलिंग ‘स्वयंभू’ है—प्रकृति के गर्भ से स्वयं प्रकटित। हर वर्ष इसकी ऊँचाई और परिधि बढ़ती जा रही है; वर्तमान में इसका आयाम लगभग 80 फ़ीट ऊँच और 210 फ़ीट परिधि पहुँच चुका है, जो भक्तों के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

जलाभिषेक और जयघोष

रिमझिम बारिश के बीच “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के उद्घोष गूँज रहे थे, जब श्रद्धालुओं ने गंगाजल से महादेव का रुद्राभिषेक किया। अनेक कांवड़िये दशकों पुरानी परंपरा के अनुरूप मस्तक पर कांवड़ ढोते हुए पैदल आए और अपनी-अपनी मनोकामनाएँ शिव चरणों में अर्पित कीं।

“यहाँ का अनुभव आत्मा को शांति देता है—लाइफटाइम में कभी नहीं मिला ऐसा आध्यात्मिक उल्लास,”
बताते हैं एक सत्संगी।

सेवा का धर्म

श्री भूतेश्वरनाथ युवा भंडारा समिति के सदस्यों ने सुबह ही विशाल रसोई में पुलाव–चना–हलवा एवं प्राथमिक चिकित्सा किट की व्यवस्था कर रखी थी। इस सावन सोमवार को करीब 10,000 श्रद्धालुओं को निःशुल्क प्रसाद एवं प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया, जिससे भक्ति और सेवा का सुंदर मेल देखने को मिला।

मनोकामनाओं की सिद्धि

श्रद्धालु मानते हैं कि जो भी सच्चे हृदय से भूतेश्वरनाथ के चरणों में जल अर्पित कर प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। यहाँ आए कई परिवारों ने अपने आरोग्य, समृद्धि और सुख-शांति के लिए विशेष रूप से पूजा-अर्चना की।

विदेश में छत्तीसगढ़ की बेटियां बढ़ाएंगी मान, चंद्रकला और शालू का एशिया कप सॉफ्टबॉल चौंपियनशिप में चयन

विदेश में छत्तीसगढ़ की बेटियां बढ़ाएंगी मान, चंद्रकला और शालू का एशिया कप सॉफ्टबॉल चौंपियनशिप में चयन

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य के युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार, खेल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष अवसर उपलब्ध करा रही है। छत्तीसगढ़ की बेटियाँ आज खेल के मैदान से लेकर हर क्षेत्र में अपनी मेहनत, निष्ठा और जज्बे से नया इतिहास रच रही हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बीजापुर जिले की धरती एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने जा रही है।

जिले के आवापली गांव की होनहार खिलाड़ी चंद्रकला तेलम का चयन भारतीय सॉफ्टबॉल टीम में एशिया कप सॉफ्टबॉल चौंपियनशिप 2025 के लिए हुआ है।  जो 14 से 20 जुलाई तक शियान, चीन में आयोजित होगी। चंद्रकला के साथ ही जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ की शालू डहरिया भी भारतीय टीम का हिस्सा होंगी, जो पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।

खास बात यह है कि भारतीय टीम के कोच के रूप में बीजापुर जिले के श्रम निरीक्षक सोपान कर्णेवार की नियुक्ति हुई है। इससे पहले भी श्री कर्णेवार के कोचिंग में जिले के अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। भारतीय टीम का गठन कई कठिन चयन परीक्षाओं के बाद हुआ है। चंद्रकला तेलम को अनंतपुर (आंध्र प्रदेश), नागपुर, श्रीनगर एवं इंदौर में आयोजित चयन परीक्षण और विशेष कोचिंग कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। भारतीय दल को नई दिल्ली में अंतिम प्रशिक्षण के बाद 13 जुलाई को शियान, चीन के लिए रवाना किया जाएगा।

बीजापुर और जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर ने भी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट की विजेता एवं उपविजेता टीम को वर्ल्ड कप सॉफ्टबॉल चौंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा।चंद्रकला और शालू डहरिया की यह उपलब्धि जिले की अन्य बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

 
 
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, सदन में सवालों की झड़ी, DAP खाद की कमी पर मचेगा हंगामा

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, सदन में सवालों की झड़ी, DAP खाद की कमी पर मचेगा हंगामा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरु होगा। पांच दिवसीय सत्र के लिए विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक ने भी सरकार से सवालों की झड़ी लगाई है।

 विधानसभा सचिवालय को प्राप्त सवालों में ज्यादातर सवाल किसानों को खाद की कमी, कानून-व्यवस्था, योजनाओं में भ्रष्टाचार, शासकीय कार्यों में लापरवाही, स्थानीय समस्याएं और योजनाओं की विफलता जैसे मुद्दे प्रमुखता से शामिल हैं। विपक्ष की रणनीति स्पष्ट है। वह सत्र के हर दिन सरकार को घेरे रखने के मूड में है।

सत्र से पहले BJP विधायक दल की बैठक

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र में सत्ताधारी भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस विधायक इस बार आक्रमक दिख रहे हैं। विपक्ष को जवाब देने के लिए रविवार को भाजपा विधायक दल बैठक हुई। बैठक के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सत्र में विपक्ष को जवाब देने के लिए सत्ता पक्ष पूरी तरह तैयार हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि मॉनसून सत्र की शुरुआत हो रही है। इसमें 5 बैठकें होंगी, इसके लिए पूरी तैयारी है। साथ ही किसानों को खाद की कमी के विपक्ष के आरोप पर साय ने कहा, DAP खाद की थोड़ी कमी है, ये कमी छत्तीसगढ़ में ही नहीं सभी जगह है।

डीएपी की जितनी खपत है, उतना उसका निर्माण नहीं होता। रूस यूक्रेन में युद्ध चल रहा है उसके कारण कम इंपोर्ट हुआ है, उसकी जगह में कृषि विभाग एनपीके खाद को बढ़ावा दे रहा है।

राजधानी में निजी कार्यक्रम के दौरान बोले सीएम साय – समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार…

राजधानी में निजी कार्यक्रम के दौरान बोले सीएम साय – समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार…

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि उनकी सरकार छत्तीसगढ़ में समावेशी विकास को तीव्र गति से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता ने हमें ऐतिहासिक समर्थन दिया और हमने सरकार बनते ही काम की शुरुआत कर दी। पहले ही कैबिनेट में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए, जिससे आज हज़ारों परिवारों को गृहप्रवेश का अवसर मिल रहा है। कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए हमारी सरकार ने किसानों को दो वर्षों की बकाया राशि सहित 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी शुरू की है।

महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए की सहायता दी जा रही है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनजातीय सशक्तिकरण के तहत चरण पादुका वितरण से लेकर तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस तथा तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से गरीबों को धार्मिक यात्रा का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पंचायतों में बैंकिंग सुविधा पहुंचाने का वादा किया था, जिसके तहत 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल केंद्रों की स्थापना हो चुकी है, और इसका जल्द ही विस्तार प्रदेश की सभी पंचायतों तक किया जाएगा। रेडी टू ईट निर्माण का कार्य पुनः महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार नक्सल मुक्त भारत अभियान को गंभीरता से आगे बढ़ा रही है। केंद्र सरकार द्वारा 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त करने की समयसीमा तय की गई है, और हम नियद नेल्लार योजना के अंतर्गत गांवों में तेज़ी से विकास कार्य कर रहे हैं। डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता से यह परिवर्तन संभव हो पा रहा है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की संभावनाओं, उपलब्धियों और आगे की दिशा पर केंद्रित अनेक विचारोत्तेजक सत्र आयोजित किए गए। कॉन्क्लेव ने शासन, सशक्तिकरण और नवाचार पर संवाद का एक प्रभावशाली मंच प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ के विजन को राष्ट्रीय पटल पर मजबूती से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं कृषि मंत्री डॉ. रामविचार नेताम भी उपस्थित थे।

 रायगढ़ में सड़क पार करता दिखा 70 हाथियों का दल, कैमरे में कैद हुआ सुन्दर नाजारा

रायगढ़ में सड़क पार करता दिखा 70 हाथियों का दल, कैमरे में कैद हुआ सुन्दर नाजारा

 रायगढ़ : रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल से एक रोमांचक लेकिन चिंताजनक दृश्य सामने आया है, जहां 70 से अधिक हाथियों का विशाल दल सड़क पार करता हुआ कैमरे में कैद हुआ। यह दृश्य सीथरा से हाटी मार्ग पर रिकॉर्ड किया गया, जहां हाथियों के इस झुंड में छोटे शावकों से लेकर विशालकाय हाथी भी शामिल थे।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथियों का दल एक के बाद एक सड़क पार कर रहा है। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वन विभाग के अधिकारी पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। विभाग ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है, लेकिन लगातार मूवमेंट और झुंड की बड़ी संख्या के कारण निगरानी टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

धर्मजयगढ़ वन मंडल के अधिकारियों के अनुसार, हाथियों का यह दल झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा के बीच नियमित रूप से विचरण करता है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान सतर्क रहें, अनावश्यक रूप से जंगल या सड़क किनारे न जाएं और हाथियों को देखने के लिए भीड़ न लगाएं। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में हाल के वर्षों में हाथियों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे फसलों को नुकसान और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। ऐसे में वन विभाग की सतर्कता और स्थानीय सहयोग से ही ऐसी घटनाओं से बचाव संभव है।

 
 
राहुल गाँधी ने भगवान जगन्नाथ को किया चैलेंज,भगवन से मत लड़ो नहीं तो होगा सत्यानाश :विधायक पुरंदर मिश्रा

राहुल गाँधी ने भगवान जगन्नाथ को किया चैलेंज,भगवन से मत लड़ो नहीं तो होगा सत्यानाश :विधायक पुरंदर मिश्रा

 रायपुर – बीजेपी विधायक और रायपुर जग्गनाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने बीजेपी कार्यालय एकात्मपरिषर में मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर जमकर हमला बोला हैं। बता दे की राहुल गांधी के भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा अडानी परिवार के लिए रोक दिए जाने वाले बयान को लेकर बीजेपी विधायक व रायपुर जग्गनाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा हैं। पुरंदर मिश्रा ने कहा की भगवान पर टिप्पणी करने वाले ऐसे सनातन विरोधी का सर्वनाश हो जाना चाहिए,भगवान से लगेंगे तो सत्यानाश हो जाएगा। मै सबको चेताना चाहता हूँ की भगवान से मत लड़ो नहीं तो तुम्हरा भी वही हश्र होगा जो अंग्रेज भारत छोड़ कर चले गए।

 
अवैध मुरम खनन चरम पर, माफिया रातभर कर रहे खनन, प्रशासन मौन

अवैध मुरम खनन चरम पर, माफिया रातभर कर रहे खनन, प्रशासन मौन

 रायपुर।  नगर पालिका क्षेत्र में अवैध मुरम खनन धड़ल्ले से जारी है। मुरम माफिया रात 11 बजे से सुबह 8 बजे तक सक्रिय रहते हैं और बिना किसी अनुमति के खुलेआम खनन कर रहे हैं। मैदानी इलाके अब बड़े-बड़े गड्ढों और तालाबों में तब्दील हो चुके हैं, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि किसानों की ज़मीन भी बर्बाद हो रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस अवैध खनन को राजनीतिक संरक्षण और खनिज विभाग की अनदेखी का खुला लाभ मिल रहा है। प्रशासन की निष्क्रियता से माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

 
भाजपा विधायक दल की अहम बैठक, विधानसभा सत्र को लेकर आज बनेगी रणनीति

भाजपा विधायक दल की अहम बैठक, विधानसभा सत्र को लेकर आज बनेगी रणनीति

 रायपुर:- छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज एक महत्वपूर्ण दिन है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक आज शाम मुख्यमंत्री के नवा रायपुर स्थित निवास में आयोजित की जाएगी। बैठक का समय शाम 7 बजे निर्धारित किया गया है।

इस बैठक को आगामी विधानसभा के मानसून सत्र के दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मानसून सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले सवालों के जवाब देने और सरकार की रणनीति तय करने के लिए इस बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में भाजपा के सभी विधायक उपस्थित रहेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सत्र में सशक्त और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, साथ ही विपक्ष के संभावित हमलों का जवाब किस तरह दिया जाए, इस पर भी रणनीति बनाई जाएगी

गौरतलब है कि मानसून सत्र में सरकार को कई अहम सवालों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में यह बैठक राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कांग्रेस विधायक दल की रणनीतिक बैठक आज, मानसून सत्र में आक्रामक रुख अपनाएगी पार्टी

कांग्रेस विधायक दल की रणनीतिक बैठक आज, मानसून सत्र में आक्रामक रुख अपनाएगी पार्टी

 रायपुर - छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 14 से 18 जुलाई तक आयोजित होगा। सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल ने अपनी रणनीति तय करने के लिए आज शाम 4 बजे रायपुर स्थित राजीव भवन में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे।

बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस विधायक दल की इस बैठक में मानसून सत्र को लेकर गहन रणनीति बनाई जाएगी। पार्टी नेतृत्व का निर्देश है कि सभी विधायक अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहें, ताकि सदन में एकजुट और प्रभावी प्रदर्शन किया जा सके।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस इस बार विधानसभा सत्र में सरकार को कठघरे में खड़ा करने की योजना बना चुकी है। जनहित, किसान, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब तलब किया जाएगा।

कांग्रेस ने सकेत दिए हैं कि उसका रुख इस सत्र में बेहद आक्रामक रहेगा। पार्टी रणनीति के अनुसार, हर मुद्दे पर सरकार को घेरा जाएगा और जवाबदेही तय करने की कोशिश की जाएगी।

राज्य की राजनीति में मानसून सत्र के दौरान सियासी तापमान बढ़ने के पूरे आसार हैं। सदन के भीतर कांग्रेस और भाजपा सरकार के बीच तीखा टकराव देखने को मिल सकता है। यह बैठक कांग्रेस के लिए संगठनात्मक एकता और विपक्ष की भूमिका को मजबूती देने का अवसर भी मानी जा रही है।

CG : सुरक्षाबलों को मिली सफलता, ग्रामीण की हत्या करने वाला नक्सली गिरफ्तार

CG : सुरक्षाबलों को मिली सफलता, ग्रामीण की हत्या करने वाला नक्सली गिरफ्तार

 सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. जगरगुंडा पुलिस और 150वीं वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय नक्सली रामा बोड़के को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार नक्सली कई गंभीर वारदातों में शामिल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी रामा बोड़के पर ग्राम पूवर्ती में एक ग्रामीण की हत्या करने और मृतक के परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने का आरोप है. इस संबंध में थाना जगरगुंडा में नक्सल निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है.

इस मामले में अब तक 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं अन्य आरोपियों की तलाश के लिए सघन अभियान जारी है.  गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है और उससे और भी अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है.

छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास को दी जा रही है तीव्र गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास को दी जा रही है तीव्र गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में न्यूज़18 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित भव्य ‘राइजिंग छत्तीसगढ़’ कॉन्क्लेव में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि उनकी सरकार छत्तीसगढ़ में समावेशी विकास को तीव्र गति से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता ने हमें ऐतिहासिक समर्थन दिया और हमने सरकार बनते ही काम की शुरुआत कर दी। पहले ही कैबिनेट में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए, जिससे आज हज़ारों परिवारों को गृहप्रवेश का अवसर मिल रहा है। कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए हमारी सरकार ने किसानों को दो वर्षों की बकाया राशि सहित ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी शुरू की है।

महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को प्रति माह ₹1000 की सहायता दी जा रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनजातीय सशक्तिकरण के तहत चरण पादुका वितरण से लेकर तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस तथा तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से गरीबों को धार्मिक यात्रा का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पंचायतों में बैंकिंग सुविधा पहुंचाने का वादा किया था, जिसके तहत 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल केंद्रों की स्थापना हो चुकी है, और इसका जल्द ही विस्तार प्रदेश की सभी पंचायतों तक किया जाएगा। रेडी टू ईट निर्माण का कार्य पुनः महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार नक्सल मुक्त भारत अभियान को गंभीरता से आगे बढ़ा रही है। केंद्र सरकार द्वारा 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त करने की समयसीमा तय की गई है, और हम नियद नेल्लार योजना के अंतर्गत गांवों में तेज़ी से विकास कार्य कर रहे हैं। डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता से यह परिवर्तन संभव हो पा रहा है।

‘राइजिंग छत्तीसगढ़’ कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ की संभावनाओं, उपलब्धियों और आगे की दिशा पर केंद्रित अनेक विचारोत्तेजक सत्र आयोजित किए गए। कॉन्क्लेव ने शासन, सशक्तिकरण और नवाचार पर संवाद का एक प्रभावशाली मंच प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ के विजन को राष्ट्रीय पटल पर मजबूती से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं कृषि मंत्री डॉ. रामविचार नेताम भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार ने की सौजन्य मुलाकात

 रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025 डॉ. अंजली पवार ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री  साय ने डॉ. अंजली पवार को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री  साय ने डॉ. अंजली पवार को छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर एवं सरगुजा जैसे प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण क्षेत्रों सहित प्रदेश के सभी धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में पर्यटन विकास की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद उपस्थित थे।

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला, बाल–बाल बचे विधायक

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला, बाल–बाल बचे विधायक

 बेमेतरा/रायपुर - बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  गुरु खुशवंत साहेब जी की गाड़ी पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक जी नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर स्थित निवास लौट रहे थे। लौटते समय चारभांठा ढोलिया एवं भोईनाभांठा के बीच बायपास रोड पर अचानक गाड़ी पर जबरदस्त पत्थरबाज़ी की गई। Gadi number cg 07 CK 0707

गौरतलब है कि पत्थर इतनी तेज़ी से फेंके गए कि यदि गाड़ी धीमी होती, तो सीधा कांच तोड़ते हुए पत्थर विधायक जी को लग सकता था। यह हमला अत्यंत गंभीर माना जा रहा है।

BREAKING : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

BREAKING : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

 जांजगीर-चांपा।  जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां बलोदा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसतरा गांव में तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा कि मृतकों में तीन लड़की और एक लड़के हैं। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

जानकारी के अनुसार चारों बच्चे तीन अलग-अलग परिवार के थे। इनमें एक भाई-बहन भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। चारों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. बताया जा रहा कि सभी बच्चे 5-8 साल के बीच के हैं।

मृतक बच्चों के नाम

पुष्पांजली श्रीवास उम्र 08 वर्ष
तुषार श्रीवास उम्र 05 वर्ष
ख्याति केेंवट उम्र 06 वर्ष प
अंबिका यादव उम्र 06 सभी भैंसतरा निवासी